BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कलेक्टर द्वारा हल्दीबाड़ी में घोषित कन्टेनमेंट जोन के संबंध में जारी पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन, नवीन परिधि क्षेत्र का निर्धारण करते हुए कन्टेनमेंट जोन घोषित

कलेक्टर द्वारा हल्दीबाड़ी में घोषित कन्टेनमेंट जोन के संबंध में जारी पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन, नवीन परिधि क्षेत्र का निर्धारण करते हुए कन्टेनमेंट जोन घोषित

कोरिया | कलेक्टर सत्य नारायण राठौर द्वारा नगर निगम क्षेत्र चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में घोषित कन्टेनमेंट जोन के संबंध में जारी पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नगर निगम क्षेत्र चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में मरीज का घर गुप्ता पेट्रोल पंप के पास से नवीन परिधि क्षेत्र का निर्धारण करते हुए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है जिसमें पूर्व दिशा में जगदीश सेटी क्लाथ स्टोर, पश्चिम दिशा में यात्री प्रतिक्षालय (एनसीपीएच ऑफिस के पहले), उत्तर दिशा में एन.सी.पी.एच. हॉस्पिटल क्षेत्र तथा दक्षिण दिशा में बरफ दफाई हल्दीबाड़ी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में जिले के नगर निगम क्षेत्र चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये नगर निगम क्षेत्र चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में मरीज का घर गुप्ता पेट्रोल पंप के पास से 03 कि.मी. के परिधि क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था जिसमें पूर्व दिशा में हल्दीबाड़ी शमशान घाट, पश्चिम दिशा में ईंटा भट्टा, उत्तर दिशा में भुरकुंडी घाट तथा दक्षिण दिशा में सीताकूंड शामिल किया गया था। घोषित कन्टेनमेंट जोन में आम नागरिकों का क्षेत्र में सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप से विगत 14 दिनों से अधिक समय से प्रतिबंधित रही है। इस प्रतिबंधित अवधि में कोई भी कोरोना वायरस (कोविड-19) का नया केस नहीं पाया गया है एवं कन्टेनमेंट जोन से संबंधित के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाये जाने पर छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुक्रम में कलेक्टर श्री राठौर द्वारा नवीन परिधि क्षेत्र का निर्धारण किया गया है। कन्टेनमेंट जोन नगर निगम क्षेत्र चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में मरीज का घर गुप्ता पेट्रोल पंप के सन्दर्भ में पूर्व जारी शेष सभी आदेश यथावत रहेंगे।  
 
अमलेश्वर में जुआ खेलते 16 लोग गिरफ्तार, लाखों रुपए जप्त, पढ़ें पूरी खबर

अमलेश्वर में जुआ खेलते 16 लोग गिरफ्तार, लाखों रुपए जप्त, पढ़ें पूरी खबर

पाटन | दुर्ग जिले के रायपुर जिले के सिमा से सटे अमलेश्वर के तुलसी विहार कॉलोनी के सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलते हुए  16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौका स्थल पर से 2 लाख 13 हजार 820 रुपए नगद एवं ताश पत्ती जप्त की गई।  आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट एवं बीमारी को संक्रमित करने की संभावना के तहत कार्रवाई भी की गई है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि आज थाना अमलेश्वर को सूचना मिली कि ग्राम अमलेश्वर के तुलसी विहार बैकुंठ विहार कॉलोनी में आम स्थान पर कुछ लोग एकत्रित होकर ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। इस पर अमलेश्वर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआरियों को धरा गया। पकड़े गए आरोपियों में संजय कुकरेजा 32 साल डीपरापारा रायपुर,  सुनील 30 साल आरबीएच कॉलोनी खमतराई , कमल सिंह क्षत्रिय 28 साल चांगोरा भाटा रायपुर,  प्रमोद यादव 33 साल चांगोरा भाटा रायपुर,  राजू निषाद 33 साल बिरगांव रायपुर,  प्रहलाद सतनामी 35 साल गोंद पारा रायपुर, अज्जू बहरा 24 साल मंडी गेट पंडरी रायपुर , भुवन महानंद फाफाडीह रायपुर , नागमणि 36 साल स्टेशन चौक रायपुर साहिल सिंह 19 साल गुढिय़ारी रायपुर, राजेश महाराणा 23 साल पंडरी रायपुर,  जोगिंदर यादव 31 साल बिरगांव रायपुर,  राकेश डोंगरे 24 साल गुढिय़ारी रायपुर,  पंकज गौली 27 साल बुढ़ापारा रायपुर, तरनजीत सिंह 30 साल फाफाडीह रायपुर एवं विशाल चेतवानी 27 साल अश्वनी नगर रायपुर सभी रुपए पैसे का दांव लगाते हुए जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।  आरोपियों के पास से दो लाख 13 हजार 820 रुपए जब किए गए हैं आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट एवं सार्वजनिक स्थल पर एकत्रित होकर उपेक्षा पूर्वक संक्रामक बीमारी के फैलने की संभावना को जानते हुए भी एक जगह इकठ्ठा होने के कारण भा द वि की धारा 269 एवं 270 के तहत कार्रवाई की गई है।

 

 
डीजल से भरी टैंकर के पलटते ही टूट पड़ी लोगो की भीड़, मची अफरा-तफरी, हो सकता था बड़ा हादसा

डीजल से भरी टैंकर के पलटते ही टूट पड़ी लोगो की भीड़, मची अफरा-तफरी, हो सकता था बड़ा हादसा

अंबिकापुर | ऐसा कई बार देखने को मिला है कि सामानों से भरे मालवाहक ट्रकों के पलटने के कारण स्थानीय लोगो की सामानों को लूटने के लिए काफी भीड़ लग जाती हैं । भीड़ ऐसा की मानो की लोग जितना हो सके मुप्त में इक्कठा कर ले ,कई बार तो इस प्रकार की घटना के बाद बड़े हादसे भी हुए हैं जिसके कई लोगो की जान भी चली गई हैं। कुछ ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में देखने को मिला ।डीजल-पेट्रोल लोड टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही किसी अनहोनी की आशंका पर टैंकर चालक व क्लीनर मौके से फरार हो गए। इस बात का फायदा उठाकर आस-पास के लोग डीजल लूटने में भिड़ गए। यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा मोड़ के पास की है, जहां डीजल-पेट्रोल लोड टैंकर क्रमांक सीजी 15 एसी 9829 सुबह करीब 7 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई।

इसके बाद डीजल-पेट्रोल लोड टैंकर पलटने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण बाल्टी, डिब्बा और अन्य साधन लेकर टैंकर के समीप पहुंच गए तथा टैंकर से गिर रहे डीजल पेट्रोल लूटने में होड़ मच गई। इस दौरान लोग अपनी जान जोखिम में डालकर लूटते रहे। घटना की सूचना पुलिस को मिली और 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची तब तक लोग अपनी जान की परवाह किये बगैर डीजल पेट्रोल लूटने में लगे हुए थे। 112 की टीम ने लोगों को वहां से भगाया टैंकर में लिखे नंबर से टैंकर मालिकों को टैंकर दुर्घटना की सूचना पुलिस द्वारा दे दी गई है।
 
बिरगांव का इतवारी बाजार क्षेत्र कंटेंनमेंट जोन घोषित, मेडिकल इमरजेंसी के अतिरिक्त किसी अन्य कारणों से बाहर निकलना हुआ प्रतिबंधित

बिरगांव का इतवारी बाजार क्षेत्र कंटेंनमेंट जोन घोषित, मेडिकल इमरजेंसी के अतिरिक्त किसी अन्य कारणों से बाहर निकलना हुआ प्रतिबंधित

रायपुर | रायपुर में नगर पालिक निगम बिरगांव,वार्ड क्रमांक-25 अंतर्गत इतवारी बाजार क्षेत्र थाना उरला में एक नये कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया है। कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए प्रभारी कलेक्टर सौरभ कुमार ने पूर्व में श्री चौहान के मकान के पास,पश्चिम में मंदिर के पास,उत्तर में श्री नंदकुमार गायकवाड़ का मकान,उत्तर-पश्चिम में श्री जानकी का मकान,दक्षिण में श्री खोरबहरा का मकान,दक्षिण-पूर्व में इतवारी बाजार मोड़ और मेन एंट्री भीकम किराना के पास को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है।

इस कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत सभी दुकानें,आफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अगले आदेश पर्यन्त तक पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कंटेन्मेंट जोन में घर पहुँच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।  मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में शासन के मानकों के अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला पुलिस रायपुर द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य निगरानी, सेम्पल की जाँच आदि आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएगी।

कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को सौपे गए दायित्व कंटेंनमेंट जोन में आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिये अधिकारियों को दायित्व सौपे गए है।कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश एवं निकाष की केवल 01 द्वार की व्यवस्था हेतु बेरिकेटिंग एन के पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग,  लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेटिंग हेतु बांस बल्ली की आपूर्ति, उप वनमंडलाधिकारी,रायपुर वन मंडल ,सेनेटाईजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था,श्री श्रीकांत वर्मा आयुक्त नगर पालिक निगम बिरगांव, घरों का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एस.ओ.पी, अनुसार दवा, मास्क, पी.पी.ई. इत्यादि उपलब्ध कराने एवं  बायोमेडिकल अपशिष्ट का प्रबंधन श्रीमती मीरा बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु श्री प्रणव सिंह, अनुविभागीय दंडाधिकारी रायपुर को नियुक्त किया गया है।
कैम्प में जवानों के बीच झड़प, एक जवान ने 3 साथियों पर चलाई गोली 2 की मौत 1 गंभीर, पढ़ें पूरी खबर

कैम्प में जवानों के बीच झड़प, एक जवान ने 3 साथियों पर चलाई गोली 2 की मौत 1 गंभीर, पढ़ें पूरी खबर

नारायणपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अतिसंवेदनशील नक्सलीगढ़ नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना अंर्तगत आमदई घाटी कैम्प में पदस्थ जवानों के मध्य शुक्रवार की रात्रि 11:15 बजे आपसी विवाद में एक जवान घनश्याम कुमेटी के द्वारा अपने साथियों पर गोली चलाने से दो जवानों की मौके पर मौत हो गई है, वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आमदई घाटी कैम्प में आपसी विवाद में एक जवान घनश्याम कुमेटी ने अपने 03 साथियों पर गोली चला दी,  गोलीबारी की इस घटना में 02 जवान रामेश्वर साहू एवं जिगनेश्वर साहनी की मौत हो गई है। वहीं तीसरे जवान लच्छराम को गंभीर अवस्था मे रायपुर ईलाज के लिए भेजा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

इस गोलीबारी के पूरी घटना की पुष्टि नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग ने करते हुए बताया कि दो जवान की मौत हो गई है, वहीं एक जवान को रायपुर ईलाज के लिए भेजा गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

 
मोदी के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष उपलब्धियों और ऐतिहासिक निर्णयों के लिए सदैव याद किया जाएगा : भाजपा

मोदी के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष उपलब्धियों और ऐतिहासिक निर्णयों के लिए सदैव याद किया जाएगा : भाजपा

भारत का गौरव विश्व-पटल पर अपनी धमक के साथ स्थापित हुआ और भारत की नेतृत्व क्षमता को सबने स्वीकार किया
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर केंद्र सरकार और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देते हुए मंगलकामना व्यक्त की है। भाजपा ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष उन उपलब्धियों और ऐतिहासिक निर्णयों के लिए सदैव याद किया जाएगा, जिनसे भारतवर्ष का गौरव विश्व-पटल पर अपनी धमक के साथ स्थापित हुआ और विश्व-मंच पर भारत की नेतृत्व क्षमता को सबने स्वीकार किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिलकर जो ऐतिहासिक निर्णय पिछले एक साल में लिये हैं, उनसे राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए चुनौती बन चुकी ऐतिहासिक भूलों का परिमार्जन हुआ। इससे देश के लोगों में प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह के नेतृत्व और भाजपा की रीति-नीति पर अडिग विश्वास का सृजन हुआ है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और अनुच्छेद 35 A को खत्म कर एक तो राष्ट्रीय गौरव की स्थापना का काम किया और दूसरे जम्मू-कश्मीर घाटी लद्दाख-लेह क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाओं के द्वार खोल दिए। आतंकवाद की वैश्विक चुनौती के ख़िलाफ़ दृढ़ता के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विश्व जनमत को एकजुट किया है और भारत को आतंकी हिंसा से मुक्त करने के रणनीतिक अभियान को गति प्रदान की है।
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व संसद सदस्य सरोज पांडेय ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके गरिमापूर्ण जीवन निर्वाह की चिंता को अपनी प्राथमिकता में रखकर प्रधानमंत्री ने कई बड़े फैसले इस एक साल में लिए और महिलाओं को एक विश्वासपूर्ण निर्भीक वातावरण में अपनी कल्पनाओं को, अपनी आर्थिक क्षमताओं को, अपनी प्रशासनिक सूझबूझ को, अपनी राजनीतिक रुचियों को और अपने सामाजिक सरोकारों को असीम विस्तार देने का अवसर सुलभ कराया।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संसद सदस्य रामविचार नेताम ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के इस एक वर्ष में देशभर में सबके साथ सबको विश्वास में लेकर सबके विकास के जिस मूलमंत्र पर काम किया है, वह ऐतिहासिक है। देश के किसानों, आदिवासियों, पिछड़े व वंचित वर्गों, ग़रीबों और मज़दूरों की फिक्र कर उनके कल्याण की सार्थक योजनाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता व श्रम शक्ति का सम्मान किया गया है।
प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ का जो मूलमंत्र दिया है, वह वास्तव में देश के जन-जन की आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला है। मोदी जी के चुनौतियों में अवसर तलाशने के आह्वान और देश के आर्थिक पुनर्जागरण के लिये उनके द्वारा दिये 21 लाख करोड़ के पैकेज के बदौलत भारत विश्व का श्रेष्ठ और शीर्ष देश बनने में सफल होगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह सहित प्रदेश के भाजपा सांसदों सुनील सोनी, संतोष पांडेय, विजय बघेल, चुन्नीलाल साहू, अरुण साव, मोहन मंडावी, श्रीमती गोमती साय व गुहाराम अजगले और विधायकों शिवरतन शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, ननकीराम कँवर, पुन्नूलाल मोहले, अजय चंद्राकर, डमरूधर पुजारी, श्रीमती रंजना साहू, विद्यारतन भसीन, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सौरभ सिंह व रजनीश सिंह ने भी केंद्र सरकार की उपलब्धियों को एक नए भारत की रचना का आधारभूत दस्तावेज बताय। भाजपा सांसदों व विधायकों ने देशभर में एकाएक आई कोरोना-त्रासदी की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए फौरी रणनीतिक उपायों और लॉकडाउन में फँसे प्रभावितों की तात्कालिक सहायता के साथ ही उनकी आर्थिक मदद और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्थायी आमदनी के उपायों के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी को कुशल व संवेदनशील नेतृत्व और सूझबूझ के लिए बधाई दी।

“ पढई तुंहर दुआर ” कार्यक्रम के तहत डिजिटल शिक्षण सामग्री को अंतिम रूप देंगे डाइट प्राचार्य

“ पढई तुंहर दुआर ” कार्यक्रम के तहत डिजिटल शिक्षण सामग्री को अंतिम रूप देंगे डाइट प्राचार्य

रायपुर ,स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित “ पढई तुंहर दुआर ” कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन क्लास हेतु सीजीस्कूलडॉटइन (cgschool.in) पोर्टल के लिए प्रदेश के बहुत से शिक्षक डिजिटल सामग्री का निर्माण कर रहे है | उस डिजिटल सामग्री की त्रुटिरहित उपलब्धता व विवादित तथ्यों से रहित गुणवत्तायुक्त सामग्री की जाँच के लिए डाइट के प्राचार्यो को कक्षा समन्वयक व डाइट के अकादमिक स्टाफ को अंतिम स्वीकृतकर्ता बनाया गया है | ज्ञातव्य है कि राज्य के 380 चिन्हांकित व इक्छुक शिक्षको को प्रथम स्वीकृतकर्ता (फर्स्ट अप्रुवर्स) बनाया गया है | इस हेतु इस कार्य के लिए प्रति मंगलवार व गुरुवार को ऑनलाइन समीक्षा की जाती है |
डाइट के प्राचार्यो को कक्षा समन्वयक के रूप में वेबसाइट में अच्छी क्वालिटी के सामग्री को अपलोड करने व स्वीकृत करने के लिए अपने अकादमिक सदस्यों को प्रेरित करते हुए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है| साथ ही सामग्री को अपलोड करने व अप्रूव करने के लिए समयसीमा का ध्यान रखकर कार्य को पूरा कराना है| 16 डाइट प्राचार्यो को यह दायित्व दिया गया है। ज्ञात हो कि डाइट के प्राचार्य उपसंचालक स्तर के अधिकारी होते है। जिला डाइट बेमेतरा से प्राचार्य एस.के.प्रसाद, बिलासपुर से अलका शुक्ला, धरमजयगढ़ से कामिनी पुरी, कोरिया से योगेश शुक्ला, कोरबा से एच.एस. लकरा, महासमुंद से मीना पाणिग्रही, डोंगरगाव से रामावतार साहू, बस्तर से सुषमा झा, दंतेवाडा से के.के.उदेश, अंबिकापुर से ए.पी.लकरा, पेंड्रा से जे.पी.पुष्प, जांजगीर से सविता राजपुत, जशपुर से बी.बक्सला, नारायणपुर से जी.आर.मंडावी, खैरागढ़ से एस.एच.पंडा,कालेज आफ एजुकेशन से निशि बभरी को कक्षा समन्वयक व अकादमिक सदस्यों को अंतिम स्वीकृतकर्ता का दायित्व दिया गया है|
अंतिम स्वीकृतकर्ता का दायित्व होगा कि डिजिटल सामग्री विषयवस्तु से सम्बंधित होना चाहिए| शिक्षको के द्वारा स्वनिर्मित व मौलिक हो| डिजिटल सामग्री रोचक,आकर्षक व भाषायी त्रुटिरहित हो | साथ ही अंतिम स्वीकृतकर्ता को ध्यान रखना होगा कि जो डिजिटल सामग्री उनके पास अप्रूवल के लिए आया है वह धर्म,जाति,वर्ग,लिंग आदि की दृष्टी से विवादित नहीं होना चाहिए | डिजिटल सामग्री ऐसा हो जो किसी भी व्यक्ति,स्थान या वस्तु का विज्ञापन करता प्रतीत न हो |

 

भोजपुरी एलबम के गाने में साहू समाज को लेकर अपशब्दों के उपयोग से भड़का समाज पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

भोजपुरी एलबम के गाने में साहू समाज को लेकर अपशब्दों के उपयोग से भड़का समाज पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

रायपुर,आज शहर जिला साहू युवा प्रकोष्ठ रायपुर के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक, रायपुर को ज्ञापन दिया गया, ज्ञात हो कि भोजपुरी एलबम शारदा फिल्म्स ने साहू समाज को बदनाम करने के लिए " साहू जी का बेटा हु लहंगा उठा के लेता हूं " जैसा एक अश्लील एलबम बनाया जिससे समाज की भावना आहत होती है..
युवा साथियों द्वारा एलबम के निर्देशक, लेखक और गायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उचित कार्यवाही करने को कहा गया और youtube से इस अश्लील गाना को हटाने के लिए कहा गया..


ज्ञापन देने पहुंचे पदाधिकारियों में संयोजक शशिकांत साहू, कार्यकारी संयोजक गोकुल साहू, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी रोबिन साहू, महासचिव मुकेश साहू, प्रवीण साहू, मीडिया प्रभारी सुमीत राज साहू, भीम कुमार साहू, वरिष्ठ सलाहकार घनश्याम साहू, दीपक साहू, चन्दन साहू इत्यादि उपस्थित थे।
 

रियल ग्रुप के रियल केयर फाउंडेशन द्वारा गाँवों में राशन पैकेट एवं मास्क वितरण किया गया

रियल ग्रुप के रियल केयर फाउंडेशन द्वारा गाँवों में राशन पैकेट एवं मास्क वितरण किया गया

रायपुर | कोरोना वायरस के भीषण आपदा में रियल ग्रुप के रियल केयर फाउंडेशन के द्वारा धरसींवा क्षेत्र के गाँव गुमा तथा बाना में गरीबी रेखा से नीचें के ग्रामवासियों को हजारों की संख्या में राशन पैकेट व समस्त ग्राम वासियों को मास्क वितरण कर, पुरे गाँव को सम्पूर्ण रूप से सेनेटाईजेसन केमिकल सोडियम हाइपोक्लोराइट और ब्लीचिंग पाउडर द्वारा किया गया |


यह कार्य 27 मई से निरंतर जारी है, जिसमें सभी गाँवों के सरपंच जनपद पंचायत सदस्य एवं पंचगणों की उपस्थिति में इस कार्य का शुभआरम्भ माननीय विधायक महोदया श्रीमती अनिता शर्मा जी द्वारा किया गया। तथा कार्यक्रम की सराहना उनके द्वारा एवं जनपद पंचायत सदस्य, संरपच, पंचगण एवं जनप्रतिनिधि सहित सभी ग्राम वासीयों द्वारा किया गया।


रियल ग्रुप द्वारा धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के कुल 14 गावों में राशन पैकेट, मास्क वितरण एवं समस्त गाँवों को सेनेटाईजेसन करना प्रस्तावित हैं जो अगले 5 जून तक जारी रहेगा |
इस अवसर पर रियल ग्रुप के डायरेक्टर समुहों से श्री शिव अग्रवाल जी, श्री बसंत अग्रवाल जी, एवं सीनियर अधिकारी एस.के.यादव जी, ए.के.गुप्ता जी, अनिल पंडा, नीरज पाण्डेय सहित टीम के सदस्य उपस्थित रहे

 बड़ी खबर: मुख्यमंत्री बघेल ने किया राज्य में आज से तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, ट्विट कर दी जानकारी

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री बघेल ने किया राज्य में आज से तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, ट्विट कर दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्य्मंत्री अजित जोगी को श्रद्धांजलि देते हुए राज्य में आज से तीन दिन का शासकीय शोक घोषित किया है इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इस दौरान कोई भी शासकीय समारोह नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा की स्वर्गीर श्री अजित जोगी का अंतिम संस्कार पुरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। 
 अजीत जोगी का निधन छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

अजीत जोगी का निधन छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा-छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति है। हम सभी प्रदेशवासियों की यादों में वो सदैव जीवित रहेंगे, ऊं शांति। 

 कटरा स्पेशल ट्रेन से 1454 श्रमिक पहुंचे चांपा : क्वारंटाईन के लिए किया गया रवाना

कटरा स्पेशल ट्रेन से 1454 श्रमिक पहुंचे चांपा : क्वारंटाईन के लिए किया गया रवाना

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और अन्य लोगों की छत्तीसगढ़ वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह कटरा-चांपा श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 1454 श्रमिक यात्री चांपा जंक्शन पहुंचे। इनमें जांजगीर-चांपा जिले के 1245, रायगढ़ जिले के 193 और 16 श्रमिक कोरबा जिले के शामिल है।


    श्रमिकों के प्लेटफार्म पर उतरते ही फिजिकल-सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें दो-दो बोगियों के अंतराल में बारी-बारी से उतारा गया साथ ही साथ उनके सामानों को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के स्टालों में सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा चांपा सेवा संस्थान द्वारा श्रमिकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात सभी श्रमिकों को सुव्यवस्थित रूप से बसों में बैठाकर क्वारंटाईन सेंटर के लिए भेजा गया। लॉकडाउन के कारण पिछले दो माह से अधिक समय से संकटापन्न स्थिति में फंसे श्रमिकों ने चांपा जंक्शन सुरक्षित पहुंचने पर राहत की सांस ली और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया।

नक्सलियों के सप्लाई टीम के सदस्य ने डीआईजी सीआरपीएफ, पुलिस अधीक्षक के समक्ष किया समर्पण

नक्सलियों के सप्लाई टीम के सदस्य ने डीआईजी सीआरपीएफ, पुलिस अधीक्षक के समक्ष किया समर्पण

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत पामेड़ उसूर एरिया कमेटी के सप्लाई टीम का सदस्य ने नक्सल विचारधारा से त्रस्त होकर डीआईजी सीआरपीएफ कोमल सिंह, डीआईजी कोबरा पी आर जम्बोलकर, एसपी कमलोचन कश्यप के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा से जुड़ते हुए नसलिगतिविधियो से तौबा कर लिया है। समर्पण पश्चात दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया। आत्म समर्पित नक्सली आयतु सोढ़ी उर्फ रमेश निवासी कमलापुर पटेल पारा थाना उसूर ने जून 2011 से नक्सली संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में भर्ती हुआ था और 2017 तक सक्रिय रूप से कार्य करता रहा। इसके बाद 2020 तक सप्लाई टीम के सदस्य के रूप में कार्यरत रहा और 12 बोर बन्दूक रखता था। उक्त नक्सली कई गम्भीर घटनाओं में शामिल रहा।
 राजधानी में नाबालिग लड़की से सगे भतीजे ने किया दुष्कर्म, जाने पूरा मामला

राजधानी में नाबालिग लड़की से सगे भतीजे ने किया दुष्कर्म, जाने पूरा मामला

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आ रही है जहां 15 वर्षीय लड़की के साथ उसके सगे भतीजे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आपको बता दे की आरोपी भतीजा भी नाबालिग है। घटना के बाद से पीड़ित नाबालिक बच्ची शेल्टर होम में रह रही थी। 

पढ़िए पूरी खबर-
खबर मिली है की पीड़ित नाबालिक बच्ची को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांटा फटकारा था, जिसके बाद पीड़ित बच्ची को उसकी सगी भाभी अपने घर ले गई थी वहां रहने के दौरान उसकी भाभी के 15 वर्षीय बेटे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद 18 मई को शहर के एक शेल्टर होम में बच्ची को भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर शेल्टर होम और जिला बाल सरंक्षण आयोग की शिकायत पर गुढ़ियारी पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पास्को के तहत मामला दर्ज किया है।
झीरम घाट में महेंद्र कर्मा के पीएसओ से लूट का एके47 मानपुर से बरामद, जाने पूरी खबर

झीरम घाट में महेंद्र कर्मा के पीएसओ से लूट का एके47 मानपुर से बरामद, जाने पूरी खबर

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर के झीरम घाट में महेंद्र कर्मा के पीएसओ से लूटा गया एके47 मानपुर से बरामद किया गया है। चार हार्डकोर नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद मिले चार घातक हथियार में एके-47 की पुष्टि हुई है। राजनांदगांव एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।

राजनांदगांव जिले के मानपुर से  7 किलोमीटर दूर परदोनी गांव के जंगल मे 7 मई की रात एनकाउंटर में मारे गए बस्तर के चार हार्डकोर नक्सलियों के शव के साथ चार घातक हथियार पुलिस ने बरामद किये थे। बरामद किये गये हथियारों के तार 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सलियों द्वारा कांग्रेसी नेताओं की हत्या से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इन हथियारों की पहचान महेंद्र कर्मा के पीएसओ शहीद सियाराम सिंह नवमी बटालियन दंतेवाड़ा को आवंटित हथियार के रूप में हुई है।
 जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला और उसके बच्चे की हुई मौत, क्वारेंटाइन में था परिवार

जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला और उसके बच्चे की हुई मौत, क्वारेंटाइन में था परिवार

जांजगीर। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत होने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि महिला 8 माह की गर्भवती थी और 24 मई से क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन कर दी गई थी।

यह घटना जांजगीर चाम्पा की है, जहां पामगढ़ क्षेत्र के लोहसी की रहने वाली लक्ष्मीन बाई साहू अपने पति और परिवार के साथ रोजी-रोटी की तलाश में जम्मू कश्मीर गई थी। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से महिला अपने परिवार के साथ 24 मई को जांजगीर चाम्पा लौटी थी। इसके बाद इन्हें हथनेवरा के क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन किया गया था।

गुरुवार को महिला के पेट में अचानक दर्द उठने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया| जहां 2 घंटे बाद जब प्रसव की तैयारी की गई तो डॉक्टर्स ने बताया कि महिला की मौत से पहले गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई थी। इस मामले में डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चा पहले से कमजोर था इसलिए बच्चे की मौत हो गई। वहीं जन्म से पहले ही शिशु और महिला की मौत से परिजन दुखी हैं।
बारदाना गोदाम में लगी आग, लाखो का समान जल कर खाक

बारदाना गोदाम में लगी आग, लाखो का समान जल कर खाक

राजनांदगांव। राजनांदगांव के मठपारा क्षेत्र के बारदाना गोदाम में आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। बारदाना गोदाम के आसपास रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। बारदाना गोदाम में आग लगने से बाहर रखे सामान का नुकसान लाखो में होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पूछताछ के पश्चात आगजनी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेट दमकल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।
राहत की खबर: दक्षिण पश्चिम मानसून अपने तय समय पर देगा दस्तक

राहत की खबर: दक्षिण पश्चिम मानसून अपने तय समय पर देगा दस्तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर निकलकर सामने आ रही है। केन्द्रीय मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून के मजबूत रहने के साथ ही तय समय पर देश में दस्तक देने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं छत्तीसगढ़ में 13 से 15 जून के मध्य बस्तर के रास्ते मानसून दस्तक दे सकता है। 

केन्द्रीय मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस समय दक्षिण-पश्चिम मानसून को सक्रिय करने के लिए सारी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में में एक चक्रवात बनता नजर आ रहा है। इस चक्रवाती सिस्टम के असर से दक्षिण-पश्चिम मानसून काफी प्रभावित होगा और जल्द सक्रिय हो जाएगा। इस लिहाज से दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने तय समय याने एक जून को केरल में दस्तक दे सकता है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात मानसून की प्रगति में काफी सहायक सिद्ध हो सकता है। वहीं दक्षिण पूर्व और इससे सटे हुए पूर्व मध्य अरब सागर में 31 मई से 3 जून के मध्य एक कम दबाव का क्षेत्र भी बन सकता है, यह दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढ़ाने के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो इस वर्ष मानूसन अपने तय समय पर केरल में दस्तक देगा और इसके बाद देश के अन्य राज्यों में यह अपने तय समय पर पहुंच जाएगा। 
 होम आइसोलेशन में हुई शिक्षक की मौत, जाने पूरी खबर

होम आइसोलेशन में हुई शिक्षक की मौत, जाने पूरी खबर

धमतरी। कोरोना की महामारी के बिच अब क्वारेंटीने सेंटर में मौत का अकड़ा बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में एक खबर धमतरी जिले से आ रही है जहां होम आइसोलेशन में रह रहे एक व्यक्त्ति की मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मामला नगरी के ग्राम सांकरा का है। जानकारी के अनुसार खम्मन सिंह ध्रुव पिता माखन ध्रुव (47 वर्ष )ग्राम करखा रिसगांव स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। जो सांकरा में निवास करता था। चार दिन पूर्व बंजारी रायपुर से सांकरा आया था। जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को होने पर 28 मई को उक्त व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रखा गया था। सुबह अपने घर पर मृत मिला। थाना सिहावा थाना प्रभारी संतोष मिश्रा पूरे दल बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर अपनी कार्यवाही कर जानकारी ली। 
विवाहिता ने शारीरिक प्रताडऩा के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामला दर्ज

विवाहिता ने शारीरिक प्रताडऩा के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामला दर्ज

रायपुर। पति पत्नी के मध्य होने वाले पारिवारिक झगड़े तब और बढ़ जाते हैं जब ससुराली पक्ष के लोग अपने पुत्र का साथ देकर बहू को शारीरिक एवं मानसिक प्रताडऩा देकर उसका जीना मुश्किल कर देते हैं। दहेज एवं अन्य कारणों से विवाहिताओं द्वारा की जाने वाली आत्महत्याओं की दर में नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार लगातार बढ़त देखी जा रही है। गोबरानवापारा थाने से मिली जानकारी के अनुसार जीविका लालवानी आयु 22 वर्ष पति नीरज लालवानी ननद दीपा ललवानी, देवर प्रदीप ललवानी निवासी बगदेही पारा वार्ड नंबर 19 निवासी को 2018 विवाह उपरांत पति सहित मानसिक एवं शारीरिक प्रताडऩा दी जा रही थी। लड़ाई झगड़े का सिलसिला रोज जारी था जिसके चलते जीविका ने 11 दिसंबर 2018 को देर रात अपने घर के कमरे में सीलिंग फैन में दुपट्टा गले में फंसाकर आत्महत्या कर ली। उक्त मामले में गोबरा नवापारा थाने ने मृतका के मायके के परिजनों द्वारा लिखाई गई शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 एवं 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
कोरोना से अछूता जिला लोगों के जागरूकता का परिचायक - अभिजीत सिंह

कोरोना से अछूता जिला लोगों के जागरूकता का परिचायक - अभिजीत सिंह

 नारायणपुर | नवपदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले के इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर प्रेस वार्ता के माध्यम से चर्चा में उन्होने कहा कि नारायणपुर जिला कोरोना संक्रमण से अछूता है। यह लोगों के जागरूकता का परिचायक है, कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों से जिले के विकास के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने जिले में कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतुं अब तक की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए चरंटाइन सेंटरों में की जा रही व्यवस्था और चरंटीन श्रमिकों के बारे में भी बताया। 

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले में आर्थिक गतिविधियों के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से कोरोना से लोगों को जागरूक करने पूरा सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने में मीडिया की अहम् भूमिका होती है। जिसे आप लोग अच्छी तरह निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी मीडिया प्रतिनिधी कभी भी अपनी बात या सुझाव मुझे आकर या दूरभाष पर भी दे सकता है। अच्छे सुझावों का स्वागत रहेगा। इस अवसर पर एसडीएम दिनेश कुमार नाग, जिला जनसंपर्क से शशिरत्न पाराशर, सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधी उपस्थित थे।
 
बालाघाट जिले के ग्राम कटोरी पहुंचा टिड्डी दल, सीमावर्ती गांवो में सतर्कता बरतने के निर्देश

बालाघाट जिले के ग्राम कटोरी पहुंचा टिड्डी दल, सीमावर्ती गांवो में सतर्कता बरतने के निर्देश

रायपुर। फसलों को नुकसान पहुचाने वाले टिड्डी दल आज दोपहर 2 बजे तक मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के ग्राम कटोरी तक पहुंच चुका है। राजनांदगांव जिले की प्रभारी कलेक्टरमती तनुजा सलाम ने जिले के मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के समीपवर्ती तहसीलों को अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश की सीमा से लगे विकासखंड खैरागढ़, डोंगरगढ़, छुईखदान को सतर्क रहने कहा गया है। टिड्डी दल के आक्रमण की संभावना को देखते हुए सभी सीमावर्ती गांवों में मुनादी तथा सुरक्षा दल का गठन व मैदानी स्तर पर अधिकारियों को सतत निगरानी करने के लिए निर्देश दिए हैं। क्षेत्र में टिड्डी दल का प्रवेश होने पर तत्काल सूचित करते हुए स्थानीय कृषि अधिकारी तथा कृषि वैज्ञानिकों की सहायता से टिड्डी दल को नियंत्रित करने के लिए दवा छिड़काव करने की व्यवस्था करने कहा गया है।
  पारिवारिक विवाद पर युवक ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, घटना के बाद थाना पहुंचकर आरोपी ने किया सरेंडर

पारिवारिक विवाद पर युवक ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, घटना के बाद थाना पहुंचकर आरोपी ने किया सरेंडर

रायपुर। रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में पारिवारिक विवाद पर एक युवक ने अपने बड़े भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 21 निवासी सलीम रिजवी का गुरूवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात में अपने बड़े भाई शमीम से विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि सलीम ने शमीम को पहले सीढिय़ों से धक्का दिया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी खुद से थाना पहुंचा और घटना की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक शराब के नशे में अक्सर घरवालों के साथ गाली-गलौज और मारपीट किया करता था। कुछ दिन पहले ही उसने अपने बीवी-बच्चों के साथ मारपीट कर घर से भगा दिया था। आरोपी के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है।
महासमुंद में श्रमिकों को ले जा रही बस पलटी, कई मजदूर हुए घायल

महासमुंद में श्रमिकों को ले जा रही बस पलटी, कई मजदूर हुए घायल

महासमुंद। तुमगांव एनएच 53 छछान माता मंदिर के पास आज सुबह छ बजे मजदूरों से भरी बस पलट गई। बताया जा रहा है कि मजदूरों को मुंबई से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। महासमुंद में यह हादसा हो गया। दुर्घटना में 12 मजदूरों के घायल होने की खबर है वहीं एक का पैर फ्रैक्चर हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बस में कुल 26 मजदूर सवार थे। सभी मुंबई में फंसे हुए थे जिन्हें पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। बस चालक को झपकी आ गई और बस सड़क किनारे जा पलटी। हादसे में किसी के मौत की खबर नहीं है लेकिन 12 मजदूर घायल हो गए। हादसे में घायल मरीजों का इलाज कराया जा रहा है। वहीं बाकी मजदूरों के लिए दुसरे बस की व्यवस्था कर उन्हें उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
क्वारेंटाइन सेंटर्स में रह रहीं गर्भवती महिलाओं की रोजाना जांच और अच्छी देखभाल के साथ प्रसव संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं- भूपेश बघेल

क्वारेंटाइन सेंटर्स में रह रहीं गर्भवती महिलाओं की रोजाना जांच और अच्छी देखभाल के साथ प्रसव संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं- भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्वारेंटाइन सेंटर्स में रह रहीं गर्भवती महिलाओं की रोजाना जांच और अच्छी देखभाल के साथ प्रसव संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने इनके लिए अलग से क्वारेंटाइन सेंटर बनाने और वहां नियमित जांच, चिकित्सा एवं अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि क्वारेंटाइन सेंटर्स में व्यवस्था न होने की स्थिति में उन्हें क्वारेंटीन के मानकों का पालन करते हुए सिविल अस्पतालों के पृथक वार्ड या कमरों में रखा जा सकता है। यदि ये महिलाएं इस दौरान अपने पति को साथ रखना चाहती हैं तो उन्हें इसकी अनुमति दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रवासी गर्भवती महिला श्रमिकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और उनके लिए अलग से क्वारेंटाइन सेंटर बनाने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है। विभाग ने क्वारेंटाइन सेंटर्स में रह रहीं गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच एवं प्रसव संबंधी सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने कहा है।

संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि गर्भवती महिलाओं में कोविड-19 का संक्रमण गर्भवती महिला एवं गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए खतरनाक व जानलेवा है। प्रवासी मजदूरों के लिए संचालित क्वारेंटाइन सेंटर्स में गर्भवती महिलाओं को भी अन्य महिलाओं के साथ रखा जा रहा है। गर्भवती महिलाओं में संक्रमण की अधिक संभावना है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमएचओ को निर्देशित किया है कि क्वारेंटाइन सेंटर्स में रह रही गर्भवती महिलाओं को डॉक्टरी परामर्श उपलब्ध कराकर उनकी सहमति लेकर उन्हें अलग क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाए। विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए पृथक से बनाए जाने वाले क्वारेंटाइन सेंटर के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए क्वारेंटाइन सेंटर विकासखंड और जिला स्तर पर चिन्हांकित बड़े कस्बों में ही बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहां भोजन व स्वच्छ पेयजल, स्नानगृह एवं शौचालय की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है। क्वारेंटाइन सेंटर में दो बिस्तरों के बीच एक से दो मीटर का अंतर रखने कहा गया है। सामान्य कचरे एवं बायो-मेडिकल वेस्ट का निपटान मानकों के अनुरूप करने के भी निर्देश दिए गए हैं। क्वारेंटाइन सेंटर्स में बार-बार हाथ धोने के लिए साबुन और सेनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्यत: रखी जाए। गर्भवती महिला के रिश्तेदारों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को पूर्णत: प्रतिबंधित रखने और आपातकालीन फोन नंबर 102, 108, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र व पुलिस थाना का नंबर प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने सीएमएचओ को गर्भवती महिलाओं की जांच एवं प्रसव की सभी सुविधाएं मुहैया कराने कहा है। सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर एमसीपी कॉर्ड प्रदान करने और महिला ग्रामीण चिकित्सा सहायक या महिला चिकित्सा अधिकारी से जांच करवाने के भी निर्देश दिए हैं। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार गर्भवती महिलाओं के रक्त एवं पेशाब की जांच के साथ ही उन्हें टीडी का टीका लगवाने तथा कैल्शियम, विटामिन और आईएफए की गोलियां उपलब्ध कराने कहा गया है। 

परिपत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय कर गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण आहार की व्यवस्था करने कहा गया है। कोविड-19 के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करने, क्वारेंटाइन अवधि पूरी होने एवं गंभीर रक्त अल्पता की स्थिति में पूर्ण उपचार उपलब्ध कराने तथा कोविड-19 से बचाव के लिए सभी सुरक्षात्मक उपायों का पालन कर एएनसी जांच के भी निर्देश स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए हैं। सभी गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्रतिदिन राज्य कार्यालय को भेजने कहा गया है।