BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
विभागीय पदोन्नति के लिए आवश्यक पीपी कोर्स एक माह में पूर्ण करें: डीजीपी

विभागीय पदोन्नति के लिए आवश्यक पीपी कोर्स एक माह में पूर्ण करें: डीजीपी

रायपुर। डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने विभागीय पदोन्नति हेतु आवश्यक पीपी कोर्स की प्रक्रिया आसान करते हुए एक जून से प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अवस्थी ने सभी आईजी और एसपी को निर्देश दिए हैं कि नियत 30 दिन में पीपी कोर्स की प्रक्रिया पूर्ण कर एक जुलाई से पदोन्नति प्रदान करना सुनिश्चित करें। उपरोक्त प्रशिक्षण में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेसिंग एवं अन्य सावधानियों का सम्पूर्ण पालन सुनिश्चित करते हुए यह प्रशिक्षण कराया जाएं।

जारी निर्देश में कहा गया है कि हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई और कांस्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल पदोन्नति देने के पूर्व 30 दिन का पी.पी. कोर्स आवश्यक है। कोर्स एक जून से प्रारम्भ किया जाएगा तथा 30 जून को परीक्षा पूर्ण करके संबंधित मूल इकाई को वापसी हेतु रवानगी देना सुनिश्चित करें। पी.पी. कोर्स निम्नानुसार संस्थानों में संचालित कराया जायेगा। 1)रायपुर रेंज के लिए- पीटीएस, माना, रायपुर।  2)बिलासपुर रेंज- दूसरी वाहिनी छसबल, सकरी, बिलासपुर।  3) दुर्ग रेंज - पीटीएस, राजनांदगांव।  4) बस्तर रेंज -एपीटीएस, जगदलपुर। 5) सरगुजा रेंज- दसवीं वाहिनी, सिलफिली (सूरजपुर) अथवा पीटीएस, मैनपाट। पुलिस महानिरीक्षक अपने रेंज का पी.पी. कोर्स रेंज में उपलब्ध प्रशिक्षकों के माध्यम से करायेंद्य यह सुनिश्चित करें कि प्रशिक्षण विधिवत और पाठ्यक्रम के अनुसार हो। कोर्स के लिए प्रशनपत्र संबंधित रेंज पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा तैयार किया जाएगा एवं उनकी परीक्षा ली जावेगी। आउटडोर एवं इंडोर परीक्षा पूर्ण करने की सम्पूर्ण जिम्मेवारी संबंधित रेंज पुलिस महानिरीक्षक की होगी। पी.पी. कोर्स में जो बल अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है वह बल संबंधित रेंज पुलिस महानिरीक्षक के अधीन रहेगाद्य आकस्मिक आवश्यकता पडऩे पर कानून-व्यवस्था आदि डयूटी के लिए पुलिस महानिरीक्षक उन्हें अपने रेंज में उपयोग कर सकेंगे। आकस्मिक कारणों से जितने दिनों का प्रशिक्षण प्रभावित हो, उतने दिनों के प्रशिक्षण अवधि में वृद्धि करदी जाए। किसी भी स्थिति में प्रशिक्षण में भौतिक रूप से उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति नही दी जाये। पी.पी. कोर्स में भौतिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। उक्त प्रक्रिया का पूर्णत: पालन कर प्रशिक्षण सम्पन कराया जाए एवं जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रशिक्षित अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की जाये।
रायपुर में बूढ़ा तालाब में हो रहे कार्यों पर भाजपा पार्षदों ने उठाये सवाल,पढ़े पूरी खबर

रायपुर में बूढ़ा तालाब में हो रहे कार्यों पर भाजपा पार्षदों ने उठाये सवाल,पढ़े पूरी खबर

रायपुर,भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने नगर निगम रायपुर द्वारा बूढ़ा तालाब में हो रहे कार्यों को लेकर तीखे सवाल खड़े किए है। पार्षद सर्वश्री सूर्यकांत राठौर, मनोज वर्मा,आकाश दुबे, सरिता वर्मा,सीमा कंदोई और चंद्रपाल धनगर ने कहा की सौन्द्रीयकरण के नाम पर जनता के पैसों की बर्बादी अनुचित है। 5 करोड़ की लागत से बूढ़ातालाब के चारों ओर सोलर लाइटें व सोलर पैनल व सब स्टेशन लगाई गई है जिन्हें तोड़ा जा रहा है। यहा तक कि रायपुर का गौरव माधवराव सप्रे स्कूल, जीआर दानी स्कूल व डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान को भी छोटा किया जा रहा है ।पार्षदों ने कहा कि बूढ़ा तालाब के संरक्षण हेतु की जा रहे प्रयासों का हम स्वागत करते है पर इस कार्य में पारदर्शिता बरते और क्षेत्रीय पार्षदों व जनप्रतिनिधियों की राय भी ली जानी चहिए।
पार्षदों ने कहा कि पूर्व से ही सौंदर्यीकरण की योजना स्वीकृत थी,विस्तृत प्रोजेक्ट बना था। पर्यटन विभाग के माध्यम से सौन्द्रीयकरण हेतु कार्य हो रहे थे।वैसे बिना सरकारी धन लगाए भी यहा विकास कार्य हो सकते है। ऐसे में बड़ी रकम इस हेतु खर्च करना अनुचित होता है।


सौंदर्यीकरण के लिए सप्रे शाला,दानी स्कूल का मैदान छोटा किये जाने और सुलभ शौचालय तोड़े जाने का किया विरोध।
भाजपा पार्षदों ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान माधवराव सप्रे स्कूल,जीआर दानी स्कूल व डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान छोटा करने का कांग्रेस पार्टी व खेलसंघो से जुड़े लोगों ने व्यापक विरोध किया था । आज कांग्रेस पार्टी के वही कर्ताधर्ता निगम में बैठकर फिर इन शिक्षा संस्थानों के मैदान को छोटा करने का वही काम कर रहे है।


उन्होंने नगर निगम में बैठे कुछ लोग सप्रे साला मैदान के किनारे सुलभ शौचालय जो उस क्षेत्र से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों का प्रतिदिन उपयोग आता है,वही आसपास के बस्तीवाले भी उसका उपयोग करते है। उसे भी तोडा जाना गलत है।


भाजपा पार्षदों ने कहा है कि तलाब से सिंर्फ जलकुंभी व गाद को निकालकर निगम प्रशासन ऐसा साबित करने का प्रयास कर रहा है जैसे उन्होंने तालाब का कायाकल्प कर दिया है। जबकि इसके आड़ में बड़ा आर्थिक भ्रष्टाचार का होना प्रतीत हो रहा है।


पार्षदों ने सीधे तौर पर कहा कि अगर इन शैक्षणिक संस्थानों के मैदानों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई तो वे जनता के साथ सड़क पर आकर अपना विरोध दर्ज करेंगे।
 

घर लौट रहे मजदूरों की सहायता के लिए आगे आए खरसिया नगर के समाज सेवी टीम हेल्पिंग हैंड्स

घर लौट रहे मजदूरों की सहायता के लिए आगे आए खरसिया नगर के समाज सेवी टीम हेल्पिंग हैंड्स

खरसिया | लंबे लॉकडाउन के कारण घर लौट रहे मजदूरों की सहायता के लिए यूं तो शासन प्रशासन और समाजसेवियों द्वारा पर्याप्त मदद की जा रही हैं। वहीं नगर के उत्साही युवा समाजसेवक योद्धा बिन्नी सलूजा, बंटी सोनी, अंकित अग्रवाल, राकेश केशरवानी, अमित साहू, डॉ विकास अग्रवाल, छोटू शर्मा, शंकर अग्रवाल, लोकेश गर्ग, नीलेश आदि के द्वारा प्रवासी राहगीरों के लिए चौढ़ा चौक में विशाल सहायता कैंप लगाकर अपने घरों की ओर लौट रहे श्रमवीरों की हर जरूरतों को पूरा किया जा रहा है |

ग्राम चौढ़ा के हाईवे पर लगाए गए इस विशाल कैंप में थकान से परेशान श्रमवीरों के लिए तत्काल एनर्जी देने वाले ग्लूकोज पाउडर बिस्किट पैकेट के अलावा उनकी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए सैनिटाइजर मास्क एवं चरण पादुका प्रदान भी दी जा रही हैं। वहीं चिकित्सा संबंधित सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही हैं।
युवाओं की हौसला अफजाई के लिए एसडीओपी पीताम्बर पटेल सोमवार को सहायता कैंम्प पहुंचे एवम् सभी प्रकार की सावधानी को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की कहा।
उन्होंने कैम्प में झीरम घाटी में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। 
वहीं रविवार को कैंप का उद्घाटन टीआई सुमत राम साहू के हाथों और चर कमलों से संपन्न हुआ था।
 आज झीरम शहीद दिवस में वहा नंदकुमार पटेल और दिनेश पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें मुख्य रूप से मनोज गवेल ने दिप जलाकर पुष्प भेट कर शहीदों को नमन किया साथ में नीरज पटेल भी पहुंचे उन्होंने श्रद्धांजलि दी

 गौ सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले राकेश केसरवानी ने और समाज सेवक बंटी सोनी ने बताया कि यह कैंम्प तब तक संचालित किया जाएगा जब तक मजदूर आते रहेंगे। वहीं युवा सक्रिय सेवक अंकित अग्रवाल ने बताया कि सावधानी का पूरा ख्याल रखते हुए हर जरूरतमंदो की मदद कि जाएगी साथ ही साथ कोई भूखा ना रहे यही हमारा लक्ष्य है
 शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

गरियाबंद। आय दिन छेड़छाड़, दुष्कर्म जैसे अपराध सामने आ रहे है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के छुरा से एक खबर सामने आ रही है जहां नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घनश्याम ध्रुव (25) पिता परदेशी राम निवासी कुम्हारपारा छुरा थाना ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसका पांच माह तक शारीरिक शोषण करता रहा। नाबालिग जब गर्भवती हो गई तो वह शादी से इंकार कर दिया। पीडि़ता ने इसकी रिपोर्ट 26 मई को छुरा थाना में दर्ज कराई है। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे गरियाबंद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे उपजेल गरियाबंद भेज दिया है।
मौसम का मिजाज: राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, पढ़े पूरी खबर

मौसम का मिजाज: राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। राज्य में आगामी 48 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ अंधड़ चलने तथाा उत्तरी व दक्षिणी इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। 
 
मौसम विभााग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार वर्तमान में एक द्रोणिका पंजाब से लेकर उत्तरी छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है। दूसरी द्रोणिका विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक बनी हुई है। इन दोनों मौसमी तंत्र के प्रभाव से आज 18 मई को उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जनन के साथ अंधड़ चल सकती है। कल दिनांक 29 मई को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। मेघ गर्जन के साथ अंधड़ चल सकती है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ विशेष परिवर्तनन के आसार फिलहाल नहीं है। 
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित युवा ’रोजगार संगी एप्प’ में पंजीयन कर प्राप्त कर सकते हैं रोजगार

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित युवा ’रोजगार संगी एप्प’ में पंजीयन कर प्राप्त कर सकते हैं रोजगार

धमतरी |  मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा ’रोजगार संगी एप्प’ जारी किया गया है। यह एप्प प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवाओं और उद्योग एवं संस्थाओं के लिए अहम कड़ी के रूप में कार्य करेगी, जिसमें मांग एवं पूर्ति के आधार पर कार्य किया जा सकेगा। सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण श्री शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित युवा इस एप्प में पंजीयन कर रोजगार प्राप्त करने के अलावा जिले एवं राज्य में पंजीकृत संस्थाओं का विवरण, शासकीय एवं निजी रोजगार की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही यह एप्प नियोक्ता एवं हुनरमंद कुशल कामगारों को एक प्लेटफॉर्म में लाने की भूमिका निभा सकता है।
बताया गया कि इस एप्प को अपने मोबाईल के गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्प के जरिए कारखाना, उद्योग, संस्थान, फर्म, एजेंसी, दुकान, नियोक्ता भी अपना पंजीयन कर सकते हैं। इसमें वे आवश्यकता के आधार पर अपनी संस्था के लिए जरूरत के हिसाब से श्रमिक/कर्मचारी विवरण दे सकते हैं। साथ ही राजमिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कम्पयूटर ऑपरेटर, प्लंबर सेक्टर के आधार पर आवश्यक प्रशिक्षित हुनरमंद कुशल कामगार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एप्प के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण श्री शैलेन्द्र गुप्ता मोबाईल नंबर 99933-50362, सहायक परियोजना अधिकारी, लाईवलीहुड कॉलेज श्री संदीप गोन्नाडे मोबाईल नंबर 90398-22582 तथा मोबाईल नंबर 90981-82654, 93400-19935, 88177-75515, 90984-43411, 97701-90208, 94060-24522 पर सम्पर्क अथवा प्रशिक्षण प्राप्त वीटीपी संस्था में सीधे सम्पर्क किया जा सकता है।

देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लाखों लोग इंडिया स्पीक में हुए शामिल: शैलेष नितिन त्रिवेदी

देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लाखों लोग इंडिया स्पीक में हुए शामिल: शैलेष नितिन त्रिवेदी

रायपुर। इंडिया स्पीक कार्यक्रम में पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लाखो लोग इंडया स्पीक में लाइव हुये। राजीव भवन में कांग्रेस संचार विभाग से भी अनेक नेता लाइव से जुड़े। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 20 लाख करोड़ के कोरोना पैकेज से मोदी के चंद चहेते उद्योगपतियों की सहायता हुयी: सरकारी कंपनियां इन्हीं को बेचने का फैसला कोरोना पैकेज से है। मध्यम वर्ग, गरीबों, मजदूर, किसानो, रिक्शे, ठेले वालो, खोमचा वालो, आटो वालो, निजी नौकरी करने वालों, रोज कमाने खाने वालों को क्या मिला? मदद की जरूरत जिनको है उनको दी जाये। आज फेसबुक लाइव में जाके हम कांग्रेस के लोगों ने 10 हजार रू. की तत्काल सहायता गरीबों को जरूरतमंदों को देने की मांग की है। इसके साथ-साथ 7500 रू. 6 महिनों तक गरीबों को देने की मांग हम केन्द्र की मोदी सरकार से करते है। 20 लाख करोड़ का पैकेज और इस पैकेज में गरीबों को क्या मिला? छोटे दुकानदारों को क्या मिला? मध्यम वर्ग को क्या मिला? रोज खाने वाले रोज कमाने वाले, निजी नौकरी करने वालों को क्या मिला? इन लोगो को आज पैसा दिया जाना समय की जरूरत है। जो मजदूर बेबसी में भूखे प्यासे बिना रोजी रोटी के अपनी गाढ़ी पूंजी गंवा के प्रदेश में फंसे हुये है, बाहर के प्रदेशों में फंसे हुये है। वे अपने घर, गांव और प्रदेश आना चाहते है, केन्द्र की मोदी सरकार तत्काल उन्हें घर गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। ये मांग कांग्रेस पार्टी के लाखों कार्यकर्ता सोशल मीडिया में कर रहे है। लाइव जाके कर रहे है। ये एक प्रकार की सोशल की वल्यूएशन है। सोशल मीडिया में जाके गरीब मजदूर बेबस जरूरतमंद की आवाज उठाने का फैसला कांग्रेस पार्टी ने ली है। 
स्टंट बाइकर्स के विरूद्ध यातायात पुलिस ने की कार्यवाही,10 बाइक किये जब्त, पढ़ें पूरी खबर

स्टंट बाइकर्स के विरूद्ध यातायात पुलिस ने की कार्यवाही,10 बाइक किये जब्त, पढ़ें पूरी खबर

भिलाई | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के मार्ग दर्शन में यातायात सुपेला प्रभारी श्रुति सिंह एवं यातायात निरीक्षक भारती मरकाम के द्वारा दिनांक 27.05.2020 को स्टंट करते एवं रेसिंग-चेसिंग बाईकर्स गैंग के विरूद्ध वाहन जप्त कर की गई कार्यवाही।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों की यातायात संबंधी शिकायत एवं सुझाव की जानकारी प्राप्त करने एवं उसका तत्काल निवारण करने के लिए व्हाट्स-अप नंबंर जारी किया गया है जिसमें प्राप्त शिकायत सुझाव को उच्च अधिकारी के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही की जाती है। यातायात पुलिस के जारी व्हाट्स-अप नंबर पर कुछ दिन पहले शिकायत आया कि लॉक डाउन के दौरान कुछ लड़को का ग्रुप भिलाई के सेट्रल एवन्यू मार्ग में रात 07.00 से 09.00 बजे दौरान अपने स्पोट्र्स बाईक से स्टंट करते एवं तेज रफ्तार में वाहन चलाते देखा जा रहे है। प्राप्त जानकारी को उप पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संज्ञान में लेते हुए यातायात सुपेला प्रभारी निरीक्षक श्रुति सिंह एवं निरीक्षक भारती मरकाम को निर्देश दिये कि वे अपने टीम के साथ सुनियोजित तरीके से इस बाईकर्स गु्रप के ऊपर कार्यवाही करें प्राप्त निर्देश पर निरीक्षक श्रुति सिंह एवं निरीक्षक भारती मरकाम के द्वारा सउनि दिलीप सिंह, प्रवासी यादव, हुकूम सिंह, प्रआर. सुशील पाण्डेय, यदुलाल पाटिल, घनश्याम दुबे, बल्दू चन्द्राकर, राज कुमार साहू, आरक्षक आशीष शुक्ला, अर्जुन दुबे, सोनू चौहान, महेश यादव, ओम प्रकाश तिवारी, सचिन सरकार, राकेश जायसवाल, दीपक साव, प्रकाश सूर्यवंशी, जानक्रूश एक्का, अविनाश निगम, क्रेन चालक आरक्षक ज्ञानेश्वर सोनी एवं अमित ठाकुर की टीम बनाकर रात्रि 08.00 से 10.00 बजे के बीच 10 बाईकर्स ग्रुप की ग्लोब चौक पर कार्यवाही की गई। जिसमे 10 वाहनो को जप्त कर थाना भिलाई नगर में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा।
 
8 लाख के ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, कई वारदातों में था शामिल

8 लाख के ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, कई वारदातों में था शामिल

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 8 लाख के इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। इनामी नक्सली 24 नम्बर प्लाटून का डिप्टी कमांडर था, जिसका नाम प्रदीप बताया जा रहा है। आज उसने एसपी औऱ सीआरपीएफ डीआईजी के सामने सरेंडर कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक इनामी नक्सली 24 नम्बर प्लाटून का डिप्टी कमांडर प्रदीप अलग-अलग घटनाओं में 10 जवानों की हत्या में शामिल था। इसे सुरक्षाबलों के लिए राहत की खबर कहा जा सकता है। वहीं इस बड़ी नक्सली के सरेंडर से नक्सलियों को झटका लगा है।
जिले के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे बच्ची की मौत, जानिए क्या था मौत का कारण

जिले के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे बच्ची की मौत, जानिए क्या था मौत का कारण

बालोद। जिले के टटेंगा क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे एक बच्ची की मौत हो गई है। यह बच्ची महज साढ़े चार महीने के थी, जिसकी तबियत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। फिलहाल अस्पताल में तहसीलदार सहित पुलिस बल तैनात किय गया है।

गौरतलब हो कि प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रवासी मजूदूरों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है, इनमें कई जगहों पर मजूदर महिलाओं के साथ बच्चे भी हैं, ऐसे में उन्हे भी साथ में ही रखा जा रहा है, इसी दौरान भीषण गर्मी और अन्य कई कारणों से बच्चों के साथ इस प्रकार के हादसे होने की गुंजाइश है।
राजधानी में बिजनेस में पार्टनर बनाने के नाम पर एक करोड़ की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

राजधानी में बिजनेस में पार्टनर बनाने के नाम पर एक करोड़ की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

रायपुर | साझेदारी के व्यावसाय में बड़ी रकम लगाकर व्यापार में साझेदार रखकर व्यापार करने का काम लंबे अर्से से व्यापारिक क्षेत्र में चल रहा है। साझेदारी के झगड़े अथवा धोखाधड़ी के मामले में अक्सर प्रकाश में आते रहते हैं। राजेंद्र नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संजय दुबे आयु 54 वर्ष स्व. बीपी दुबे निवासी केडिया बिजनेस पार्क टाटीबंध आमानाका से आरोपी श्री प्रकाश केडिया पिता स्व. अबीरचंद केडिया एवं मंजू प्रकाश केडिया पति श्रीप्रकाश केडिया द्वारा केडिया बिजनेस टॉवर लालगंगा होटल में प्रार्थी को बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर एक करोड़ रुपये की राशि व्यय करवाकर प्रार्थी को पार्टनर नहीं बनाकर आरोपियों ने धोखाधड़ी की। उक्त मामले में राजेंद्र नगर थाने ने आईपीसी की धारा 420 एवं 34 के तहत मामला  दर्ज किया है। 

 

 
फंदे से लटकी मिली ग्रामीण की लाश, होम आइसोलेट था ग्रामीण, जाने कहा की है यह खबर

फंदे से लटकी मिली ग्रामीण की लाश, होम आइसोलेट था ग्रामीण, जाने कहा की है यह खबर

कांकेर | होम आइसलेशन में रखे गए ग्रामीण द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

यह नरहरपुर ब्लॉक के धनोरा गांव का मामला है, जहां होम आइसलेशन में रखे गए ग्रामीण की लाश फंदे से लटकी मिली है। बताया जा रहा है कि धनोरा क्वारेंटाइन सेंटर से दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके चलते ग्रामीण को होम आइसोलेट किया गया था। फि़लहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है। 
 
 हो जाइये सावधान: OLX पर फर्जी विज्ञापन देकर 15 हजार की हुुई ठगी

हो जाइये सावधान: OLX पर फर्जी विज्ञापन देकर 15 हजार की हुुई ठगी

रायपुर। ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर विभिन्न फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों को झांसा देने का काम जारी है। आजाद चौक थाने से मिली जानकारी के अनुसार रंबानी खान आयु 25 वर्ष पिता स्व.गुलाम हुसैन निवासी मोमीनपारा रायपुर को अज्ञात मोबाइल धारक आरोपी द्वारा ओएलएक्स पर मोबाइल फोन बिक्री करने के नाम पर विज्ञापन दिया गया था। प्रार्थी द्वारा उक्त विज्ञापन के झांसे में आकर मोबाइल फोन से कोरियर में सैट प्रेषित करने के लिए 14 हजार रुपये जमा कराकर आरोपी द्वारा प्रार्थी को मोबाइल फोन न भेजकर धोखाधड़ी की गई है। उक्त मामले में आजाद चौक थाने ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला कायम किया है। 
जिले में टिड्डी दल आने की संभावना को देखते आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश, जिला स्तरीय दल का गठन

जिले में टिड्डी दल आने की संभावना को देखते आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश, जिला स्तरीय दल का गठन

रायपुर। रायपुर जिले के प्रभारी कलेक्टर  एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देश पर जिले में टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव के लिए जिला स्तरीय दल का गठन किया गया है।

इसी तारतम्य में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में टिड्डी दल के प्रकोप से सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में भी  टिड्डियों  के समूह आने की संभावना है। टिडडी के दल में लाखों की संख्या में टिड्डी आते हैं ।

उन्होंने सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि किसी भी सूचना प्राप्त होने पर  वे तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई कर प्रतिवेदन तत्काल उप संचालक कृषि कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने जिले में टिड्डी दल के प्रवेश की सम्भावित चेतावनी के अनुसार पेस्टीसाइड एवं स्प्रेयर की व्यवस्था को लेकर जिले में समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए है।

उप संचालक कृषि  आर एल खरे ने बताया कि टिड्डी दल नियंत्रण के लिए किसान दो प्रकार के साधन अपना सकते है। इसमें भौतिक साधन द्वारा किसान टोली बनाकर विभिन्न प्रकार के परम्परागत उपयोग शोर मचाकर, ध्वनि वाले यंत्रों को बजाकर, डराकर भगाया जा सकता है। इसके लिए ढोलक, ट्रैक्टर, मोटर साइकल का साईलेंसर, खाली टीन डब्बे, थाली इत्यादि से ध्वनि की जा सकती है। टिड्डी दल के उपचार के लिए ट्रेक्टर स्प्रेयर धारक किसानों से ट्रेक्टर स्प्रेयर की व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त सभी छोटे स्प्रेयर वाले किसानों को फसलों के बचाव करने  के लिए सभी किसानों को तैयार रहने की जानकारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि टिड्डी दल के संभावित हमले को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। किसानों के फसलों को टिड्डी दल के हमले से बचाने का उपाय भी बताए जा रहे है। शाम को टिड्डी दल के हमले से बचाने के लिए कृषि वैज्ञानिक सलाह दे रहे है। टिड्डी दल के प्रकोप से बचाव के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला स्तर पर नोडल अनुविभागीय कृषि अधिकारी  दीपक कुमार नायक को नियुक्त किया गया है। इसी तरह विकासखण्ड स्तर पर धरसींवा विकासखण्ड के लिए बी आर धृतलहरे,आरंग के लिए एम एल थावरे, अभनपुर के लिए एच सी साहू और तिल्दा के लिए जी एस यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। टिड्डी दल के किसी भी प्रकार की जानकारी या सूचना नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0771-2439497 या टोल फ्री नंबर 1800-233-1850 पर दिया जा सकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को फिर आया कार्डियिक अरेस्ट, पढ़ें पूरी खबर

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को फिर आया कार्डियिक अरेस्ट, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबियत कल देर रात काफी गंभीर हो गई थी। देर रात आए कार्डियिक अरेस्ट के बाद उनकी हालत और ज्यादा नाजुक हो गई थी। चिकित्सकों की पूरी टीम डॉ सुनील खेमका, हार्ट सर्जन समेत तमाम डॉक्टर आईसीयू पहुंच गए थे। चिकित्सकों ने बताया कि श्री जोगी को देर रात कार्डियक अरेस्ट हुआ था उनकी हार्ट रेट और पल्स रेट में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी। चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद उनकी स्थिति थोड़ी कंट्रोल में आई। 

 

 
राजकमल सिंघानिया पूर्व विधायक के 2003 से लगातार प्रयासों से कंतरा नाला में पुल निर्माण हेतु राशी 5.40 करोड़ रूपये वर्ष 2020-21 की बजट में शामिल- राजीव अवस्थी

राजकमल सिंघानिया पूर्व विधायक के 2003 से लगातार प्रयासों से कंतरा नाला में पुल निर्माण हेतु राशी 5.40 करोड़ रूपये वर्ष 2020-21 की बजट में शामिल- राजीव अवस्थी

बलौदाबाजार | विकासखंड कसडोल के अंतर्गत ग्राम पंचायत रिकोकला पहुच मार्ग के अनसुला मार्ग में कंतरा नाला में पुल का निर्माण नहीं हुआ है बरसात के दिनों में इस नाला में पानी अधिक आ जाने के कारण उक्त मार्ग में पड़ने वाले ग्राम वासियों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, कंतरा नाला में पानी ज्यादा बहाव होने से मार्ग कई कई दिनों तक बंद रहता है जिससे ग्राम वासियों के दैनिक गतिविधियों प्रभावित होता है, इस सन्दर्भ में मेरे द्वारा माननीय मुख्यमत्री, पंचायत-ग्रामीण विकास मंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को कंतरा नाला नाला में पुल निर्माण कराने के लिए आवेदन किया एवं कई बार मिलकर निवेदन भी किया था कि उक्त मार्ग के आवागमन की समस्या को माननीय मंत्रियो के समक्ष रखा कि कंतरा नाला से राष्ट्रीय राजमार्ग की दूरी 7-8 किलोमीटर है किन्तु बरसात के दिनों में रास्ता बंद हो जाने के कारण मुख्य मार्ग में पहुचने के लिए लोगों को 28-30 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है 

कंतरा नाला में पुल निर्माण कराने के लिए श्री राजकमल सिंघानिया 2003 में कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने गए थे तब से पुल निर्माण कराने के लिए शासन को कई बार पत्र लिखा उक्त मार्ग के आवागमन के समस्याओ से अवगत कर्राते रहे किन्तु विगत 15 वर्षो से राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के कारण कंतरा नाला में पुल निर्माण को लेकर भाजपा सरकार के द्वारा कभी भी संज्ञान में नही लिया गया है, विगत 15 वर्षो के बाद जब राज्य में 2018 में कांग्रेस सरकार बनी तो श्री राजकमल सिंघानिया ने पुन: माननीय मुख्यमत्री, पंचायत-ग्रामीण विकास मंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा और 2003 से रिकोकला अनसुला मार्ग के कंतरा नाला में पुल निर्माण करने के प्रयास को एवं उक्त मार्ग में बरसात के दिनों में आवागमन के समस्या को संज्ञान में लेकर माननीय मुख्यमत्री के द्वारा कंतरा नाला में पुल निर्माण हेतु 5.40 करोड़ रुपये वर्ष 2020-21 के बजट में शामिल किया गया है, साथ ही साथ जवाहर योजना मद में विस्तृत सर्वेक्षण कार्य एवं बोरिंग कार्य के लिए 27.00 लाख रुपये के प्रावधान सहित नए कार्य में शामिल किया गया है, उक्त कार्य के स्वीकृति के पश्चात् लोक निर्माण विभाग के द्वारा कार्यपालन अभियता ग्रामीण विकास संभाग बलोदाबाज़ार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं विकास सम्बन्धी को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने को पत्र प्रेषित किया गया है, अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी होने के बाद विस्तृत सर्वेक्षण कार्य एवं बोरिंग कार्य प्रारंभ किया जायेगा,  
कंतरा नाला में पुल निर्माण हेतु राशी 540.00 लाख रूपये वर्ष 2020-21 की बजट में शामिल से क्षेत्र की जनता में काफी हर्ष है जनता के द्वारा पूर्व विधायक एवं मेरा आभार व्यक्त किया|
 
हुक्काबार में पुलिस ने दबिश देकर 2 को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त

हुक्काबार में पुलिस ने दबिश देकर 2 को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त

रायगढ़। कोरोना के चलते लॉकडाउन के साथ कई गतिविधियों में भी रोक लगा दी गई थी। लॉकडाउन-4 में सरकार ने थोड़ी छूट दी है छूट मिलते ही गलत कामो का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में एक खबर सामने आ रही है की कोतवाली टाऊन पेट्रोलिंग द्वारा मुखबिर सूचना पर कोतरारोड कातोरे रेस्टोरेंट के पास बने जीजी कैफे में संदेहास्पद हलचल की सूचना पर रेड किया गया। मौके पर कोतरारोड़ टी.आई. युवराज तिवारी भी स्टाफ के साथ पहुंचे थे। रेड दौरान जीजी कैफे के संचालक लिलेश अग्रवाल पिता लोकेश अग्रवाल उम्र (21) वर्ष सा.दशरथ पान ठेला गली कोतरारोड रायगढ व दीपक कुमार अग्रवाल पिता स्व विनोद कुमार अग्रवाल उम्र (24)वर्ष सा. कृष्ण विहार कालोनी ढिमरापुर चौक रायगढ के द्वारा जिला दण्डाधिकारी रायगढ़ द्वारा जारी आदेश की अवहेलना करते हुये प्रतिबंधित तम्बाखू उतपाद का व्यवसाय करते पाये गए। मौके पर कोतवाली पुलिस द्वारा 05 नग हुक्का सेट मय पाईप, हुक्का पीने का फ्लेवर आधा पैकेट तथा 08 पैकेट हुक्का में जलाने वाला पदार्थ कीमती 9000 रूपये को जप्त किया गया है। आरोपीगण लिलेश अग्रवाल एवं दीपक अग्रवाल के विरूद्ध थाना कोतवाली में अप.क्र. 382/2020 धारा 188, 269, 270, 34 भादंवि की कार्यवाही की गई है ।
बेटी को नौकरी दिलाने पिता ने गंवाए 90 हजार, जाने पूरी खबर

बेटी को नौकरी दिलाने पिता ने गंवाए 90 हजार, जाने पूरी खबर

कोरबा। नौकरी दिलाने के नाम पर 90 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत ठगी करने वाले व्यक्ति के नाम कटघोरा थाने में दर्ज कराई गई है। जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित कर राशि वापस दिलाने की मांग की गई है। 

जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत छुरीकला निवासी गिरधारीलाल देवांगन पिता स्व.कुंजराम देवांगन ने अपनी पुत्री को नौकरी दिलाने के लिए नगर के ओमप्रकाश महापत्र उर्फ बबला महराज को 17 जनवरी 2017 को 90 हजार रुपये नगद दिया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी गिरधारी की पुत्री को नौकरी नहीं लगायी तो उसने ठगे जाने का अहसास होने पर अपनी राशि वापस लौटाने का आग्रह किया। आरोप है कि ओमप्रकाश के द्वारा गिरधारी से गाली-गलौच की गई व रुपए वापस नहीं किए गए। क्षुब्ध होकर गिरधारी ने 21 मई को ओमप्रकाश महापत्र उर्फ बबला महराज के विरुद्ध कटघोरा थाने में शिकायत करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्यवाही एवं राशि वापस दिलाये जाने की मांग की है।
 राजीव गांधी किसान न्याय योजना: किसान दुखुत राम को पहली किश्त में मिली एक लाख रूपए की राशि

राजीव गांधी किसान न्याय योजना: किसान दुखुत राम को पहली किश्त में मिली एक लाख रूपए की राशि

रायपुर। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत दुर्ग जिले के ग्राम मतवारी निवासी 93 वर्षीय किसान दुखुत राम साहू को पहली किश्त के रूप में एक लाख रूपए मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया। श्री दुखुत राम साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के दर्द को समझा और किसानों को मजबूत बनाने के लिए किसानों के लिए योजना बनाकर अपना वादा पूरा किया। ज्ञात हो कि किसान दुखुत राम साहू 26 मई शाम को मुख्यमंत्री निवास में श्री बघेल से मिलकर उन्हें आशीर्वाद देते हुए प्रदेश के किसानों के हित में राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाने के लिए धन्यवाद दिया।

किसान दुखुत राम साहू दुर्ग जिले के किसानों के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मिले पहली किश्त की राशि में से प्रति क्विंटल 50-50 रूपए के हिसाब से नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम और लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण जरूरतमंदों और श्रमिकों की व्यवस्था के लिए 'मुख्यमंत्री राहत कोष' में चेक भेट करने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। 
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के वेबसाइट का किया लोकार्पण

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के वेबसाइट का किया लोकार्पण

रायपुरराज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को समाज की पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ी संगठन युग’ भेंट की। राज्यपाल ने पत्रिका का वार्षिक विशेषांक ’मंगल माधुरी’ का विमोचन भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज अपनी दानशीलता के कारण जाना जाता रहा है। वे सदैव आगे आकर दीन दुखियों की सेवा करते हैं। छत्तीसगढ़ में चिकित्सालय, शिक्षण संस्थाओं के लिए समाज ने आगे बढ़कर दान दिया है, इन संस्थानों के माध्यम से कई लोगों की सेवा हो रही है।

इस वेबसाइट का निर्माण सराहनीय कार्य है। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोग छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के कार्यों के बारे में जान सकेंगे। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज रायपुर के अध्यक्ष श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान समाज द्वारा 73 टन सब्जी और सुखा राशन, मास्क का वितरण किया गया। इसके साथ ही समाज मे विवाह में दहेज प्रथा पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। समाज के द्वारा दान की गई भूमि पर दाउ कल्याण सिंह सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, एम्स और तेलीबांधा तालाब जैसे संस्थाओं का निर्माण हुआ है। समाज सदैव कल्याणकारी कार्यों के लिए अग्रसर रहता है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अजय दानी, केंद्रीय सचिव श्री जे.पी. अग्रवाल एवं समाज के श्री अरविन्द अग्रवाल उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत सचिव के कोरोना पाजेटिव आने के बाद मचा हड़कंप, संपर्क में आए लोगों की खंगाली जा रही हिस्ट्री

ग्राम पंचायत सचिव के कोरोना पाजेटिव आने के बाद मचा हड़कंप, संपर्क में आए लोगों की खंगाली जा रही हिस्ट्री

मुंगेली। जिले में कोरोना के रोज नए मामले सामने आ रहे है जिसके बाद जिला प्रदेश में सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। बीते 2 दिनों में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 70 तक पहुंच गई है, वहीं मुंगेली के एक गांव में एक सचिव के पॉजिटिव निकले के बाद पूरे जनपद कार्यालय में हड़कंप मचा गया है।

जिला प्रशासन ने सचिव के संपर्क आए लोगों की हिस्ट्री खंगालने के बाद नगर के गोल बाजार स्थित नरेंद्र मेडिकल स्टोर और पड़ाव चौक स्थित भैया जी सुपर बाजार सील कर दिया गया। वहीं सचिव के संपर्क में आने वाले जनपद कार्यालय के कर्मचारियों को भी होम क्वारंटाइन किया गया है। जिला कलेक्टर ने बढ़ते पॉजिटिव केस की संख्या के बाद लोगो से संयम रखने की अपील की है। कलेक्टर ने लोगों से अपने घरों में रहते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।
 राजधानी में हुए चाकू-बाजी के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

राजधानी में हुए चाकू-बाजी के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। राजधानी रायपुर में 25 मई की रात को हुए चाकू-बाजी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे की प्रार्थी शाहरूख खान आयु 21 वर्ष पिता जमशेद खान छत्तीसगढ़ महतारी चौक रेलवे पटरी के पास निवासी आरोपी गोपाल ओझा, कुणाल तांडी ने प्रार्थी के छोटे भाई फैजल अख्तर की हत्या करने के उद्देश्य से उस पर चाकू से पीट एवं अन्य क्षेत्रों में ताबड़तोड़ वार किया एवं फैजल के मित्र मोनू देशमुख पर भी रापा के बैट से जमकर वार किया था। इस मामले में फरार गोपाल ओझा और कुणाल टांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी गोपाल ओझा है | 
नाराज प्रेमी ने प्रेमिका पर किया चाकू से वार, प्रेमिका का हाल बेहाल

नाराज प्रेमी ने प्रेमिका पर किया चाकू से वार, प्रेमिका का हाल बेहाल

रायपुर। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच भी अपराधों में कमी नहीं आई है। आय दिन कोई ना कोई मामला सामने आ रहा है इसी बिच  राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आ रही है जहां अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज प्रेमी ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। जिससे वह घायल हो गई है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आपको बता दे की यह वारदात मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है आरोपी प्रेमी का नाम सुकृतदास और फाफाडीह में रहने वाला है जबकि प्रेमिका टिकरापारा निवासी है। दोनों की फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी इन दोनों के बीच प्रेम संबंध भी था। प्रेमी अपनी प्रेमिका को ग्राम खुटेरी की तरफ घूमाने ले गया था, तभी उसे पता चला कि प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई है। शादी लगने से नाराज युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवती के हाथ और चेहरे के नीचे हल्की चोटें आई है। वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी सुकृतदास फरार हो गया है जिसकी मंदिर हसौद पुलिस तलाश कर रही है। 
 
दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गेरवानी के मुख्य मार्ग में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार युवक को घटना स्थल पर एक विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रेलर की ठोकर से दो बाइक सवारों में एक कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने अनुसार मृत युवक का नाम फकलू ऊर्फ करण सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी गेरवानी का रहने वाला था।। जो अपने दोस्त के साथ बाइक में गेरवानी रोड किसी काम से गया हुआ था। सामने से आ रही ट्रेलर ने दोनों बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया जहां घटनास्थल पर ही मृतक करण सिंह की मौत हो। जबकि घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।वहीं मृतक का शव को पंचनामा के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।वहीं खूनी ट्रेलर को चालक सहित पुलिस ने लिया हिरासत में लेकर पूंजीपथरा पुलिस ने आगे की कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।
जिले के दो थानों के टीआई का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी लिस्ट

जिले के दो थानों के टीआई का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी लिस्ट

महासमुंद। एसपी ने दो थानों के टीआई बदले हैं इनमें एक एसआई को साइबर सेल का प्रभार दिया है। एसपी ने सोमवार को एक निरीक्षक व दो उपनिरीक्षकों की नवीन पदस्थापना की। जिसमें रक्षित केंद्र से निरीक्षक प्लासी दिवस कुजूर को सांकरा थाना प्रभारी, स्वराज त्रिपाठी को बागबाहरा व संजय सिंह राजपूत को साइबर सेल प्रभारी बनाया है। संजय सिंह राजपूत पहले भी साइबर प्रभारी रह चुके हैं।