रायपुर, लड़की को दोस्त के साथ घुमने के विवाद में दो लड़कों ने चाकू मारकर युवक की हत्या कर दिया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार अयप्पा मंदिर के पास सन्यासीपारा निवासी युुवती 17 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का पिछले 4 वर्षो से मोहल्ले के रहने वाले रेवन्त कुमार उर्फ शाहिल से दोस्ती था। 17 जनवरी को दोनों शाम 7 बजे डब्लूआरएस रेलवे स्टेशन के पास घुम रहे थे तभी पोन्ची उर्फ ओमप्रकाश निवासी संतोषीनगर एवं नानू उर्फ विकास निवासी गोड सन्यासीपारा आकर प्रार्थिया को एक थप्पड़ मार दिया। रात 11 बजे रेलवे स्टेशन में पोन्ची उर्फ ओमप्रकाश व नानू उर्फ विकास से थप्पड मारने की विवाद पर रेवन्त कुमार उर्फ शाहिल का विवाद हो गया जिसके बाद पोन्ची को शाहिल ने 2 -3 थप्पड मार दिया। जिसके बाद दोनों ने हथियार लेकर आने की बात कहकर चले गए व पीडि़ता डरकर अपने घर चली गई। रात 12.30 बजे शाहिल का मोबाईल व स्कूटी की चाबी देने के लिये प्रार्थिया डब्लूआरएस रेलवे स्टेशन होते हुये सांई विहार कालोनी के पास पहुंची तब सन्यासीपारा में गणेश कुमार के घर के दिवाल में टिका हुआ बैठे हालत में दिखा मोबाईल का टार्च जलाकर देखने पर उसके शरीर में धारदार हथियार के कई जगह निशान थे व दिवाल व आस-पास की जगह पर खून के छीटे दिखे। घटना की शिकायत पर पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
रायपुर, राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में छेड़ीखेड़ी के पास आज शाम को सुनसान इलाके में एक महिला का शव मिला। अज्ञात आरोपी ने मृतका का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतका की शिनाख्त ना हो सके इस इरादे से आरोपी ने मृतका के चेहरे को भी पत्थर से कुचल दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि छेड़ीखेड़ी ओवरब्रिज के पास सुनसान इलाके में एक प्लाट पर एक महिला मृत पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि लगभग 30-35 वर्षीय मृतका के गले पर रेतने का निशान है और उसके चेहरे को पत्थर से कुचला गया है। पुलिस इस मामले में आशंका जतायी जा रही है कि महिला की हत्या या किसी विवाद के चलते हुआ है या फिर बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या की गई है। बहरहाल पुलिस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गरियाबंद । एकीकृत बाल विकास परियोजना देवभोग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 एवं आंगनबाड़ी सहायिका क 10 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु योग्य इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र 27 जनवरी तक सीधे अथवा पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के द्वारा कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना देवभोग जिला-गरियाबंद के नाम से कार्यालयीन समय 10.30 बजे से 5.30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। निर्धारित अंतिम तिथि 27 जनवरी के पश्चात् प्राप्त होने वाले कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।
BIG BREAKING : सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की ध्वजारोहण की सूची, जानें कौन कहाँ लेगा परेड की सलामी
रायपुर । छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों के जिलों की सूची जारी कर दी है। विभाग से जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री बस्तर में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर निम्नांकित जिला मुख्यालय में उनके समक्ष दर्शाये अनुसार माननीय मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। और मुख्यमंत्री का सन्देश वाचन किया जाएगा। बस्तर माननीय मुख्यमंत्री जी बालोद श्री अमरजीत भगत, बलौदा बाजार भाटापारा श्री टीएस सिंह देव, बलरामपुर श्री मिंज, बेमेतरा श्री विकास उपाध्याय, बीजापुर श्री चंद जैन, बिलासपुर श्री उमेश पटेल, दंतेवाड़ा श्री इंद्र शाह मंडावी, धमतरी श्री चंद्र देव प्रसाद राय, दुर्ग श्री रविंद्र चौबे, गरियाबंद श्री विनोद लाल चंद्राकर, गौरेला पेंड्रा मरवाही श्री जयसिंह अग्रवाल, जांजगीर-चांपा चरणदास महंत, श्री चिंतामणि महाराज कबीरधाम, द्वारिकाधीश यादव कवासी लखमा कोंडागांव कुंवर सिंह निषाद कोरबा प्रेमसिंह टेकाम, कोरिया गुरुदयाल सी बंजारे, महासमुंद सुश्री शकुंतला साहू
दंतेवाड़ा । राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना पढ़ई तुंहर दुआर के माध्यम से हर बच्चे को शिक्षा मिले ऐसे संकल्प से दंतेवाड़ा के शिक्षक हर बच्चे को शिक्षा मिले की सोच रखते हुए कोरोना काल मे पढ़ाने को संकल्पित है। दंतेवाड़ा के सुदूर अंचल कटेकल्याण जो नेटवर्क विहीन है में शिक्षक पारा मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों की शिक्षा अनवरत जारी रखने का बीड़ा उठाये है। वर्तमान में आवासीय विद्यालय में बच्चे नही है ऐसे संस्थान के शिक्षक उन पारा मोहल्ले के बच्चों को पेड़ के छांव में अध्यापन कार्य कर रहे है। कन्या पोटा केबिन गाटम की शिक्षिका शशिकला पोयाम, मल्लिका श्रीरांगे, जिजोधन बढ़ई इन पारा के बच्चों को जोड़कर उन्हें विकास की धारा में जोड़ने के लिये शिक्षा उपलब्ध करा रहे है। इनकी मोहल्ला क्लास माह अगस्त से संचालित है, संस्था कन्या पोटा केबिन गाटम मोहल्ला क्लास लेने वाले शिक्षक शशिकला पोयाम सहायक शिक्षक, कु. मल्लिका श्रीरागे, जिजोधन बड़ाई, क्लास में 20 बच्चे शामिल होते है। इनके कार्य को जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कर्मा, सहायक संचालक अहिल्या ठाकुर, जिला नोडल अधिकारी केशव सिंह, ढलेश आर्य जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पांडे ने सराहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक श्रमिक वर्ग की महिला ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से दबंग से इज्जत बचाने की गुहार लगाई है। दबंग ने पहले पीडि़ता के साथ छेड़खानी की और विरोध किया तो उसके पति पर पुलिस केस भी दर्ज करा दिया। पीडि़ता ने रायपुर प्रेस क्लब पहुंचकर अपनी पीड़ा मीडिया के सामने जाहिर किया और न्याय की गुहार लगाई। पीडि़ता देवकी कर्माकर शीतला तालाब गोगांव की रहने वाली है। देवकी का कहना है कि वह और उसका पति रितिक कुम्हार सोनडोंगरी स्थित गुड़ कंपनी में काम करते हैं।













