नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
वैक्सीन को लेकर मंत्री चौबे ने कही ये गंभीर बात

वैक्सीन को लेकर मंत्री चौबे ने कही ये गंभीर बात

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि हम उम्मीद करते हैं केंद्र सरकार वैक्सीन का खर्च उठाएगी, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अक्षम होगी तो अपने प्रदेश की जनता को वैक्सीन हम अपने पैसे से लगाएंगे। पैसा केंद्र सरकार दे या न दे हमने वैक्सीनेशन के लिए अच्छी तैयारी की है। मंत्री चौबे ने कहा कि कोविड से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार सक्षम है, केंद्र से मदद नहीं मिली तो भी हम प्रदेश के लोगों को वैक्सीन लगवाने में सफल हो पाएंगे। वहीं भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य के लोगों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी राज्य सरकार की है इसलिए मुख्यमंत्री को आगे आकर यह घोषणा करनी चाहिए कि हम राज्य की जनता को मुफ़्त में कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे। आज से पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है, केंद्र सरकार ने पहले चरण में शामिल 3 करोड़ लोगों को वैक्सीन का खर्च उठाने की घोषणा की है।

शराब तस्करी के मामले में सीआरपीएफ जवान सहित 4 गिरफ्तार

शराब तस्करी के मामले में सीआरपीएफ जवान सहित 4 गिरफ्तार

रायपुर । आबकारी विभाग ने बिलासपुर जिले में तीन अलग-अलग अवैध शराब के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में एक आरोपी गणेश कुमार जैन सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन का सिपाही है। आबकारी विभाग की टीम ने धरपकड़ अभियान के दौरान मंहगे ब्राण्ड की विदेशी मदिरा सहित मध्यप्रदेश की लेबल वाली 7 पेटी गोवा स्पेशल मदिरा जब्त करने के साथ ही शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा एवं सेन्ट्रो कार भी जब्त की है। जब्त शराब एवं वाहन की कीमत 9 लाख रूपए से अधिक की आंकी गयी है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा अन्य प्रान्तों से छत्तीसगढ़ में आने वाली अवैध मदिरा के धरपकड़ का अभियान पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। आबकारी आयुक्त निरंजन दास तथा सी.एस.एम.सी.एल. के प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी इस अभियान की लगातार माॅनीटरिंग कर रहे है। 15 जनवरी को आबकारी विभाग की टीम ने बिलासपुर के नेहरू नगर निवासी मनोज खन्ना पिता गोवर्धन खन्ना से रेड लेबल की 01 पेटी मदिरा को विक्रय करने हेतु काले रंग की एक्टिवा में रखकर घर से निकलते ही धर-दबोचा। पूछताछ में मनोज खन्ना के नेहरू नगर स्थित उसके रिहायशी मकान से कुल 2 लाख 27 हजार 106 रूपये कीमत की मंहगे ब्राण्ड की विदेशी मदिरा, 60 हजार मूल्य की एक्टिवा तथा 20 हजार रूपए मूल्य के चार बड़े ट्रैव्हल बैग की बरामदगी की गई। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज खन्ना बार-बार बयान बदल रहा था जिसे कड़ाई से पूछने पर उसने मध्य प्रदेश तथा कोलकाता आदि स्थानों से बड़े टैªवल बैग में इम्पोर्टेड विदेशी मदिरा बिलासपुर लाकर विभिन्न हाई प्रोफाईल ग्राहको को लंबे समय से विक्रय किया जाना स्वीकार किया है। आरोपी मनोज खन्ना के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 व 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। मनोज खन्ना से गहन पूछताछ करने पर रात्रि में 03 पेटी रेड लेबल विदेशी मदिरा रायपुर से आने की जानकारी मिली। उक्त सूचना के आधार पर आबकारी टीम द्वारा रायपुर से बिलासपुर की ओर अंग्रेजी मदिरा डिलीवरी आ रही सफेद एवं पीले रंग की सेंन्ट्रो सी.जी.04 बी 7535 में परिवहन करते हुये 03 पेटी रेड लेबल कीमती 102960/- रूपये की वाहन सेंन्ट्रो सहित आरोपियों गणेश कुमार जैन पिता रामानंद जैन उम्र 35 वर्ष तथा अमित कुमार यादव पिता कृष्णाअवतार यादव को गिरफ्तार कर गैर जमानतीय प्रकरण कायम किया गया है। ज्ञात हो कि आरोपी गणेश कुमार जैन सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन का सिपाही है, जिसने अपनी पदस्थापना रायपुर के सीआरपीएफ महानिरीक्षक कार्यालय में होना बताया है। पूछताछ के दौरान सीआरपीएफ के जवान ने बताया कि उसके द्वारा अपने वर्दी को ढाल बनाकर रास्ते में समस्त जांच चैकी एवं नाके से अवैध शराब से भरे वाहन को पार कराया गया। उपायुक्त आबकारी श्रीमती नीतू नोतानी ने बताया कि एक अन्य प्रकरण में पचपेड़ी थाना क्षेत्र में श्रीमती सरोजनी बाई सोनी पति नंदकुमार सोनी के घर में रखी 07 पेटी मध्यप्रदेश में विक्रय हेतु लेबल लगी हुई गोवा स्पेशल मदिरा की जब्ती कर गैर जमानतीय प्रकरण कायम किया गया है। भारी मात्रा में अन्य प्रांतो में विक्रय हेतु अधिकृत विदेशी मदिरा की जब्ती के आधार पर गहन विवेचना एवं सघन पूछताछ के लिए उपायुक्त आबकारी बिलासपुर ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.के. द्विवेदी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रवीन्द्र पाण्डेय एवं आबकारी उपनिरीक्षक आशीष सिंह, धीरज कन्नौजिया, आंनद वर्मा, मुकेश पाण्डेय एवं दीपक सिंह तथा चुनिंदा आबकारी स्टाॅफ की एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
 

आईजी ने की युवाओ से अपील जानिए क्या है खास

आईजी ने की युवाओ से अपील जानिए क्या है खास

 बिलासपुर।  बिलासपुर रेंज आईजी रतनलाल डांगी ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत रायगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। वहीं उन्होंने सभी प्रमुख विभागीय जरूरतों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए खरसिया थाने का जायजा लिया। युवाओं पर फोकस रखने वाले आईजी ने जनमानस को संदेश देते हुए कहा कि युवा अपने दायित्वों को समझें एवं किसी प्रकार के धार्मिक उन्माद तथा बुराइयों से दूर रहते हुए देश और समाज के प्रति जिम्मेदार बनें। वहीं कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने बच्चों को सुसंस्कार देवें ताकि वे बड़े होकर अपराधों से दूर रहें। रेंज आईजी ने खरसिया थाने के शस्त्रागार, मालखाना तथा रिकॉर्ड रूम का सूक्ष्म अवलोकन कर यहां की स्वच्छता एवं व्यवस्था की सराहना की। वहीं रायगढ़ एसपी संतोषसिंह के द्वारा जिले में कायम लायनआर्डर की तारीफ करते हुए टीआई सुमतराम साहू, आरक्षक गोपाल यादव व शत्रुघ्न सिदार के अनुशासन की प्रशंसा की। विशेष बात रही कि आईजी डांगी ने पूरे स्टाफ से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी परेशानियों को जाना। वहीं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं परिवार का ध्यान रखने की सलाह देते हुए निष्ठापूर्वक कर्तव्य पालन के लिए कहा। उल्लेखनीय होगा कि खरसिया एसडीओपी पीताम्बर पटेल के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा काउंसलिंग कर जनमानस की समस्याओं के निवारण एवं पुलिस के प्रति बनी समाज की श्रेष्ठ धारणा के लिए सराहना की।

जिले में रेत का  अवैध परिवहन करते 4 वाहन जप्त

जिले में रेत का अवैध परिवहन करते 4 वाहन जप्त

 जगदलपुर । कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रभारी खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल की ओर से 16 जनवरी को बस्तर जिलस के तारापुर, आड़ावाल और छेपरागुड़ा क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज एवं रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर दो टिप्पर और दो ट्रैक्टर कुल 4 वाहनों पर कार्रवाई की गई। खनिज विभाग की ओर से सभी वाहनों को खनिज के साथ जप्त कर लिया गया है। वाहनों को खनिज मय जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपते हुए वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है।

 छत्तीसगढ़: चर्च के प्रांगण में मिला मृत पक्षी, लोगों में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़: चर्च के प्रांगण में मिला मृत पक्षी, लोगों में मचा हड़कंप

बिलाईगढ़। नगर पंचायत भटगांव के चर्च के प्रांगण में एक पक्षी मृत अवस्था में मिला। मृत पक्षी के मिलने से आसपास में बर्डफ्लू का भय का माहौल बन गया। बताया जा रहा कि सुबह लगभग 9 बजे के आसपास चर्च के फादर बंशी लाल महिपाल जब बाहर निकला तो देखा कि वही चर्च के प्रांगड़ में एक पक्षी जिसे स्थानीय लोग छछान कहते है, मृत अवस्था मे पड़ा मिला।
बर्डफ्लू के आशंका जताते हुए स्थानीय पुलिस व पशु चिकित्सा विभाग को इनकी सूचना दी गई। मौके पर पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर वाय के रात्रे पहुंचे और मृत पक्षी की जाँच की। जाँच के बाद डॉ. रात्रे ने बताया कि इस पक्षी की मौत किसी वाइरस से नहीं बल्कि किसी से एक्सीडेंट होने के बाद हुई है। जिसके बाद आसपास के लोगों को राहत मिली।


 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पूर्व सरपंच ने की नाबालिग युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पूर्व सरपंच ने की नाबालिग युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम देवदा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, बीती रात घर में सो रहे 16 वर्षीय नाबालिग युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। युवक को जलाने के आरोप में आरंग पुलिस ने देवदा के पूर्व सरपंच रोशन मिश्रा को गिरफ्तार किया है। युवक 40 प्रतिशत तक जल चुका है, जिसे आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद अम्बेडकर अस्पताल में रेफर किया गया है। 

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस बताया कि पीड़ित युवक परदेशी राम बंजारे पिता अंजोर दास (उम्र 16 वर्ष) ग्राम देवदा में अपनी मां और बहन के साथ पूर्व सरपंच रोशन मिश्रा पिता कृष्णचंद्र (उम्र 41वर्ष) के मुर्गा फार्म में मजदूरी का कार्य करता है। पीड़ित की मां और बहन ग्राम छटेरा में मड़ई देखने के बाद वहीं रुक गए थे। पीड़ित परदेशी राम रात में अकेले सोया था, तभी आरोपी रोशन मिश्रा कमरे के पास आकर गाली गलौज करने लगा। आवाज सुनकर परदेशी राम ने रोशन को गाली देने से रोका और कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द कर सो गया। तब खिड़की से आरोपी ने सो रहे युवक पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। आग लगने पर युवक ने शोर मचाया, तब पास में रहने वाली दिव्या ध्रुव ने पीड़ित को 112 के माध्यम से आरंग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। युवक का हाथ, पैर और मुंह आग से झुलस गया है। युवक लगभग 40 प्रतिशत तक जल चुका है। जिसे रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है,जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
 चंदे का हिसाब न देना रामकाज नहीं है रमन सिंह: शैलेश नितिन त्रिवेदी

चंदे का हिसाब न देना रामकाज नहीं है रमन सिंह: शैलेश नितिन त्रिवेदी

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा कि क्या रमन सिंह राम मंदिर के लिए एकत्रित चंदे का हिसाब नहीं देने को रामकाज समझते है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम मंदिर के चंदे का हिसाब मांग लिया है तो रमन सिंह को क्यों तकलीफ हो रही है। रमन सिंह अब यह कम से कम यह तो न कहे कि चंदे का हिसाब न देना भी रामकाज है। भाजपा को आगे बढ़ाने के लिये राम नाम और राम नाम से एकत्रित चंदे की धनराशि का उपयोग बंद होना चाहिए। यह तो स्तरहीन राजनीति की इंतिहा है। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद हो रहा है। मंदिर निर्माण के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर कमेटी बनी है। मंदिर निर्माण उसी कमेटी की देख रेख में होगा। कमेटी ने मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए अपना बैंक खाता भी सार्वजनिक किया है जिस किसी श्रद्धालु को मंदिर निर्माण में सहयोग करना होगा, इसी खाते में सीधे सहयोग कर सकता है। अब आरएसएस किस हैसियत से मंदिर के नाम पर चंदा एकत्रित करने जा रहा है। उसे चंदा एकत्रित करने के लिए किसने अधिकृत किया है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के ट्विट पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि अब तो राम मंदिर के चंदे से भाजपा की राजनीति बंद होनी चाहिए। राम जन्मभूमि की मुहिम के चलते भाजपा की ही तरह आरएसएस के एक और अनुषांगिक संगठन विश्व हिंदु परिषद ने ईंटो के साथ-साथ 1400 करोड़ रूपए एकत्रित किए थे। पूर्व में राम मंदिर के लिए एकत्रित राम मंदिर के चंदे का कोई हिसाब विश्व हिंदु परिषद या आरएसएस या भाजपा ने आज तक नहीं दिया है। बिना 1400 करोड़ रूपयों का हिसाब दिए भाजपाई अब फिर से राम नाम पर चंदा मांगने निकल पड़े है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जब नाथूराम गोड़से ने महात्मा गांधी को गोली मारी थी तो वे प्रार्थना सभा के लिए जा रहे थे। जहां पर नियम से राम भजन गाया जाता था रघु पति राघव राजा राम, गाया जाता था। वह प्रार्थना सभा रामकाज थी। राम काज में विघ्न कौन डालता है ये सबको पता है। नाथू राम गोड़से से आरएसएस और भाजपा का चरित्र राम विरोधी है। इनमें मुंह में राम और बगल में छूरी है। गोड़से ने गोली मारी तब भी महात्मा गाँधी के मुंह से निकला था हे राम। इससे स्पष्ट है कि रामकाज में बाधा कौन डालता है और कौन राम द्रोही है। यह भारत में तो सबको पता है। 
एक प्यार ऐसा भी: लड़की ने परिवारिक परेशानी और क़िस्त पटाने का हवाला देकर लड़के से लिए लाखो रूपये, फिर हुआ कुछ ऐसा

एक प्यार ऐसा भी: लड़की ने परिवारिक परेशानी और क़िस्त पटाने का हवाला देकर लड़के से लिए लाखो रूपये, फिर हुआ कुछ ऐसा

भिलाई। नगर में एक प्यार मोहब्बत में अजीबों गरीब मामला सामने आया है। इस मामले के कारण एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ जमकर मारपीट और उसके घर और कार में तोडफोड़ कर दी। जिसके कारण एक पक्ष के तीन लोग सुनील पाण्डेय, मन्नु पाण्डेय, साक्षी पाण्डेय स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती है।

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसर दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहे वैशाली नगर भिलाई के एक लड़के और दुर्ग हरिनगर निवासी बैंक में कार्य करने वाली अदर कास्ट की लड़की की दोस्ती हुई। धीरे धीरे दोनों में ईश्क,लव और प्यार हो गया और ईश्क का ऐसा परवान चढ़ा कि लड़की ने अपने परिवार की परेशानियों और पिता की ट्रक की किश्त पटाने के नाम से लाखों रूपए अपने बैंक एकाउंट में ट्रांस्फर करवा ली। इसकी जानकारी गत फरवरी माह में लड़के के पिता किराना व्यवसायी ओमप्रकाश पाण्डेय को हुई। तो वे लड़की वालों के यहां गए। 

लड़के के पिता ओमप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि जब मैं लड़की के यहां इस मामले की शिकायत करने और लड़की वालों से रूपए वापस देने के लिए कहा तो लड़की वालों और हमारे बीच जमकर कहा सुनी भी हुई। उस समय लड़की के पिता ने कहा कि मुझे कुछ समय चाहिए मैं आपका पैसा वापस कर दूंगा। कुछ दिनों पूर्व लड़के को पता चला कि लड़की की शादी कही और लग रही है तो लड़के ने अपने दोस्त से दूरभाष पर जानकारी लेना चाहा लेकिन फोन डिस्कनेक्ट हो गया और पुन: लड़के के नंबर पर सामने वाले का जब फोन आया तो सीधे वह गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाले। हद तो तब हो गई जब दुर्ग से आधा दर्जन से अधिक चार पहिया और दो दर्जन से अधिक लोग मोटर साइकिलों पर सवार युवकों ने लड़के के भिलाई निवास स्थान वैशाली नगर पहुंचकर खुलेआम ताण्डव मचाया और उसके घरों में व कारों में जमकर तोडफोड़ कर दिए।

घर वालों के साथ जमकर मारपीट किए जिसके कारण घर के तीन सदस्य बूरी तरह घायल है। जिनका उपचार रामनगर के स्पर्श हॉस्टिपटल में हो रहा है। बताया जाता है कि इससे पूर्व भी लड़की ने लड़के के विरूद्ध महिला थाना में छेड़छाड़ करने का रिपोर्ट दर्ज करायी थी। उस समय महिला थाने में दोनो के बीच समझौता हो गया कि आज के बाद दोनो लड़का लड़की नही मिलेंगे न कोई टेलिफोनिक बात चीत करेंगे। मामला ठंढा हो गया था लेकिन लड़की की मां ने लड़के से बातचीत जारी रखी, और अक्टूबर माह में अपने घर की स्थिति परिस्थिति ठीक नही है का हवाला देते हुए दस हजार रूपए इसी लड़के से पुन: अपने एकाउंट में डलवा ली। 

उधर लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि हमें लड़के को पौने 2 लाख रूपए देना है जबकि लड़के के माता पिता ने कि लड़की ने हमारे लड़के से लाखों रूपए दिल्ली में रहने के दौरान अपने एकाउंट में ट्रांस्फर करवाई है और पैसे वापस नही दिए है। जब लड़के के पिता ने यह कहा कि मैं अपने लड़के के बैंक का ट्रांजेक्शन दिखा रहा हूं आप अपने लड़की का ट्रांजेक्शन दिखाईये तो लडकी वालों ने हीला हवाला करने लगे।

वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि एलआईजी 74 निवासी किराना व्यवसायी प्रार्थी ओमप्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट पर धारा 498, 294,506,323, 427,34 के तहत आरोपी जगदीप सिंध, पूरन सिंघ, जोहान, अमन, अमन सागर, करण सागर, अजय जहल, अमितदीप खण्डुजा के अलावा अन्य छ: 7 लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करने और कार क्रमांक सीजी 07 बीएम 8031 को क्षतिग्रस्त करने मामला पुलिस ने दर्ज किया है, बहरहाल अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। बीती रात 11 बजे हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी दहशहत का माहौल है।
राज्य के भाजपा नेता केंद्र की भाजपा सरकार से अड़ंगे लगवा रहें : कांग्रेस

राज्य के भाजपा नेता केंद्र की भाजपा सरकार से अड़ंगे लगवा रहें : कांग्रेस

रायपुर। धान खरीदी और किसानों के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के लगातार आ रहे बयानों पर कांग्रेस ने कहा है कि रमन सिंह बयान कुछ और दे रहे हैं और प्रदेश, राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पार्टी ठीक उल्टे काम कर रही है।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि एक ओर तो रमन सिंह और भाजपा नेतागण किसानों की चिंता के बयान जारी करते हैं। दूसरी ओर केंद्र में भाजपा के सरकार के जरिए किसानों को चिंतित करने वाले आदेश जारी होते हैं। कम से कम चार ऐसे उदाहरण हैं। जिससे साफ हो जाता है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में रमन सिंह छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ छल कर रहे हैं।

पहला उदाहरण:-
एफसीआई को गो स्लो कहते हैं। यानी चावल उठाने की गति धीमा करवाते हैं। चूंकि एफसीआई केंद्र सरकार के अधीन है इसलिए केंद्र के जरिए यह नियंत्रण आसान होता है। दूसरी ओर रमन सिंह और भाजपा के दूसरे नेता प्रदेश में धान का उठाव नहीं होने का आरोप लगाते है।

दूसरा उदाहरण :-
जूट कमिश्नर से धान खरीदी के लिये जूट बोरों की सप्लाई बाधित करते हैं। एक तो जूट कमिश्नर ने राज्य के लिए तीन लाख गठान बारदाने की जगह सिर्फ 1.43 लाख गठान बारदाना देने की बात कही और फिर इतना बारदाना भी नहीं दे रहे हैं।
दूसरी ओर भाजपा के नेता बोरों की कमी को लेकर आंदोलन करते हैं। अगर केंद्र की भाजपा सरकार बारदाना नहीं देगी तो राज्य की सरकार का इसमें क्या है। राज्य सरकार ने तो स्थिति संहालने के लिए हर संभव कदम उठाए है।

तीसरा उदाहरण:-
केन्द्र सरकार से आदेश जारी होता है - एक रूपया भी समर्थन मूल्य 1868 रूपए के ऊपर नहीं देना है। नहीं तो छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बना चांवल छत्तीसगढ़ में ही बने एफसीआई के गोदामों में नहीं रखा जाएगा। केंद्र सरकार सवाल पूछती है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से कहीं बोनस का पैसा तो नहीं दिया जा रहा है। इसी की वजह से 60 लाख टन चावल की जगह सिर्फ 24 लाख टन चावल लेने के आदेश आते हैं। जबकि किसानों को धान के साथ गन्ना और मक्का के लिए भी न्याय योजना में पैसा दिया जा रहा है।
दूसरी ओर भाजपा के नेता राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए 2500 रूपए नहीं देने का झूठा आरोप लगाते हैं। जबकि वे बखूबी जानते हैं कि न केवल धान बल्कि गन्ना और मक्का उगाने वाले किसानों के साथ भी राज्य की सरकार न्याय कर रही है।

चौथा उदाहरण:- 
जीएसटी की बकाया राशि नहीं दे रहे हैं और कर्ज लेने को लेकर आरोप लगाते हैं।
.एक बड़ा सच यह भी है कि केंद्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में राज्य को हज़ारों करोड़ रुपए का जीएसटी का बकाया नहीं दिया है। जो कि राज्य का कानूनी हक है। अब राज्य सरकार राज्य में कल्याणकारी योजनाओं के लिए कर्ज न ले तो क्या करे। भाजपा नेता इस मामले में भी लगातार कोरी बयानबाजी कर ही रहे है।

9000 करोड़ धान खरीदी के लिए राज्य सरकार से लिए गए ऋण को केन्द्र सरकार का पैसा बताते हैं जबकि यह प्रत्येक वर्ष धान खरीदी की प्रक्रिया है। भाजपा नेता इस बात का जिक्र नहीं करते कि इस साल भूपेश बघेल सरकार ने पिछले साल के मुकाबले 71 प्रतिशत अधिक किसानों से 71 प्रतिशत अधिक धान खरीदा।

व्रिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू ने कहा कि रमन सिंह, धरम लाल कौशिक और विष्णुदेव साय किसानों को राजनीति में न घसीटें। उनके कार्यकाल में किसान पर्याप्त भुगत चुके हैं और अब जरुरत है कि किसानों की ख़ुशी को वे बर्दाश्त करें।

उन्होंने कहा कि जहां तक कांग्रेस सरकार के सवाल है तो पिछले दो साल में कांग्रेस सरकार ने किसानों से किया हर वादा पूरा किया है। भाजपा की केंद्र सरकार के अड़ंगों के बावजूद किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के पहले भी किसानों की लड़ाई लड़ी और आजादी किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि रमन सिंह घर से निकलकर दो चार किसानों से मिल लें तो उन्हें जमीनी हकीकत का पता चल जाएगा। वे राजनीति करें लेकिन किसानों को बख्श दें।
 
 चंदे का हिसाब देने से अगर रामहित प्रभावित होता है तो जनहित में पनामा का ही हिसाब दे दें रमन सिंह: आर पी सिंह

चंदे का हिसाब देने से अगर रामहित प्रभावित होता है तो जनहित में पनामा का ही हिसाब दे दें रमन सिंह: आर पी सिंह

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने एक बयान जारी करके पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह से कहा है। अगर भाजपा से राम मंदिर निर्माण के चंदे का हिसाब मांगना रामहित को प्रभावित करता है तो फिर आप जनहित में पनामा घोटाले का हिसाब ही बता दें। 

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने सवाल खड़ा किया कि ऐसे समय में जब राम जन्म भूमि विवाद का निपटारा उच्चतम न्यायालय ने कर दिया गया है। और जो सभी पक्षों को मान्य भी है। ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी और उनके आनुषंगिक संगठनों और राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगना कहीं अपनी जेब भरने का उपक्रम तो नहीं है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि चंदे पर सवाल उठाना अगर रामहित प्रभावित करता है। तो डॉक्टर रमन सिंह को अब जनहित में पनामा घोटाले का हिसाब छत्तीसगढ़ की जनता को देना चाहिए। अब जब यह स्पष्ट हो चुका है की अभिषाक सिंह ही उनके बेटे अभिषेक सिंह हैं और डॉ रमन सिंह ही वह व्यक्ति हैं। जिनका पता रमन मेडिकल स्टोर कवर्धा है तब प्रदेश की जनता को सब कुछ जानने का अधिकार है। डॉक्टर रमन सिंह को प्रदेश की जनता को पनामा कांड के घोटाले से जुड़े हुए सभी तथ्यों से अवगत कराना चाहिए। मसलन यह घोटाला कुल कितने करोड़ का था। इस घोटाले में उपयोग की गई रकम की वर्तमान स्थिति क्या है। इस घोटाले में कौन-कौन शामिल थे। क्या 36हजार करोड रुपए के नान घोटाले का पैसा इसमें गया या फिर छत्तीसगढ़ शासन ने उस समय जो अगुस्ता हेलीकॉप्टर खरीदा था। उसका कमीशन इसमें शामिल था।

उच्चतम न्यायालय के आदेश में यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट का गठन करेगी। ट्रस्ट जन सहयोग से वहां भव्य राम मंदिर का निर्माण करेगा। उच्चतम न्यायालय के फैसले में कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं है कि राम मंदिर निर्माण के लिए आर.एस.एस., विश्व हिंदू परिषद या फिर भारतीय जनता पार्टी चंदा मांगने के लिए अधिकृत है। जब भाजपा, संघ और उसके अन्य किसी आनुषंगिक संगठन के चंदा मांगने की बात माननीय उच्चतम न्यायालय के फैसले में नहीं है तो फिर चंदा मांगने का अधिकार इन्हें कहां से मिला।

तमाम ऐसे सवाल हैं जो प्रदेश की जनता जानना चाहती है। उम्मीद ही नहीं विश्वास है कि डॉक्टर रमन सिंह रामहित में ना सही जनहित में पनामा से जुड़े हुए तमाम तथ्यों को सार्वजनिक करेंगे। ताकि प्रदेश की जनता सच से रूबरू हो सके।
 कैट ने वाट्सएप व फेसबुक की मनमानी के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की

कैट ने वाट्सएप व फेसबुक की मनमानी के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की

रायपुर। कैट के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष ने आज वाट्सएप को उसकी नई गोपनीयता नीति को खारिज करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है। कैट ने अपनी याचिका में कहा है की वाट्सएप की प्रस्तावित निजता नीति भारत के संविधान से प्रदत्त नागरिकों के विभिन्न मौलिक अधिकारों का अतिक्रमण कर रहा है। कैट ने यह भी प्रार्थना की है कि वाट्सएप जैसी बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों को संचालित करने के लिए केंद्र सरकार को दिशा-निर्देश तैयार करने चाहिए और ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जो नागरिकों और व्यवसायों की गोपनीयता की रक्षा करें।

याचिका में विशेष रूप से यूरोपीय संघ और भारत के देशों में वाट्सएप की गोपनीयता नीति में पूरी तरह अंतर का हवाला देते हुए कहा गया है। भारतीय उपयोगकर्ताओं के डेटा का इस तरह की बड़ी तकनीकी कंपनियों से दुरुपयोग कैसे किया जा सकता है। याचिका एडवोकेट अबीर रॉय के तैयार की गई है और जिसे आज एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड विवेक नारायण शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया है।

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने आरोप लगाया कि वाट्सएप ने माई वे या हाई वे के दृष्टिकोण को अपनाया है, जो मनमाना, अनुचित, असंवैधानिक है और इसे भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। वाट्सएप व्यक्तिगत उपयोगकर्ता के डेटा को धोखे से इक_ा कर रहा है। भारत में अपने लॉन्च के समय, वाट्सएप ने उपयोगकर्ताओं को उपयोगकर्ता डेटा और मजबूत गोपनीयता सिद्धांतों को साझा न करने के वादे के आधार पर आकर्षित किया। 

2014 में, फेसबुक से वाट्सएप के अधिग्रहण के बाद, जब उपयोगकर्ताओं ने अपने डेटा की गोपनीयता पर संदेह करना शुरू कर दिया था। क्योंकि उन्हें भय था कि उनके व्यक्तिगत डेटा को फेसबुक के साथ साझा किया जाएगा, तो वाट्सएप ने वादा किया कि अधिग्रहण के बाद गोपनीयता नीति में कुछ भी नहीं बदलेगा। हालांकि, अगस्त 2016 में, वाट्सएप अपने वादे से पीछे हट गया और एक नई गोपनीयता नीति पेश की जिसमें उसने अपने उपयोगकर्ताओं के अधिकारों से गंभीर रूप से समझौता किया। उपयोगकर्ताओं के गोपनीयता अधिकारों को पूरी तरह से कमजोर कर दिया। नई गोपनीयता नीति के तहत, इसने वाणिज्यिक विज्ञापन और मार्केटिंग के लिए फेसबुक और इसकी सभी समूह कंपनियों के साथ व्यक्तिगत डेटा साझा किया। तब से, कंपनी अपनी नीतियों में बदलाव कर रही है, ताकि सूचनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को इक_ा और संसाधित किया जा सके, और तीसरे पक्ष को डाटा दिया जा सके।

कैट किसी भी कॉर्पोरेट या बड़ी विदेशी कम्पनी को भारत के लोगों के कंधे पर बंदूक रख अनैतिक तरीके से लाभ कमाने के लिए अपनी अप्रिय नीतियों और भयावह डिजाइनों को लागू करने की अनुमति नहीं देगा।
 
 एसपी ने दो आरक्षकों को किया निलंबित, जानिए आखिर क्यों किये गए निलंबित

एसपी ने दो आरक्षकों को किया निलंबित, जानिए आखिर क्यों किये गए निलंबित

कोरबा। एसपी अभिषेक मीणा ने पसान थाने के उन दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। जिन्होंने वर्दी का धौंस दिखाकर न केवल ढाबा में उत्पात मचाया बल्की संचालक के साथ मारपीट भी की। दोनों आरक्षक ढाबा में शराब का सेवन करना चाहते थे, लेकिन संचालक ने मना किया। इस बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद संचालक ने शिकायत की। मामले की गंभीरता समझते हुए एसपी ने कार्रवाई का डंडा चलाया और दोनों को सस्पेंड कर दिया।
 बर्ड फ़्लु: मुर्गी पालक व मांस व्यापारियों को दी गई बार-बार साबुन से हाथ धोने की सलाह

बर्ड फ़्लु: मुर्गी पालक व मांस व्यापारियों को दी गई बार-बार साबुन से हाथ धोने की सलाह

धमतरी। बर्ड फ्लू को ले लोगों में दहशत के माहौल के बीच जिले में पशुधन विकास विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं सर्विलेंस का कार्य किया जा रहा है। उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं डाॅ.एम.एस. बघेल से मिली जानकारी के मुताबिक बर्ड फ्लू भारत में वर्ष 2006 से लगातार हो रहा है और अब तक इसका संक्रमण इंसानों में नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि यह विषाणु मुख्यतः पक्षियों को संक्रमित करता है तथा मांस को अच्छी तरह से पकाए जाने से यह विषाणु नष्ट हो जाता है। अतः इस भ्रांति से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मुर्गी पालक और मांस व्यापारियों को स्वयं के बचाव के लिए बार-बार साबून से हाथ धोने की सलाह दी है। 

गौरतलब है कि उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा वन विभाग के आला अफसरों से भी बर्ड फ्लू को लेकर प्रवासी पक्षियों के आगमन पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान पता चला कि किसी भी प्रकार के प्रवासी पक्षियों का जिले में आना नहीं पाया गया। फिर भी किसी पक्षी के मृत पाए जाने की स्थिति में वन विभाग द्वारा सहयोग करने की बात कही गई।
 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: एनीकट में मिली लापता युवती की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: एनीकट में मिली लापता युवती की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना अंतर्गत से एक मामला सामने आ रहा है जहां, एक लापता युवती की लाश एनीकट में मिली है। चना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजवा दी है। 

पढ़िए पूरी खबर-
 मुंगेली जिले के लोरमी थाना अंतर्गत मनियारी नदी के आसपास आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवती की लाश एनीकट के पास पानी के तेज बहाव में फंसी मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। 

इस पूरे मामले में लोरमी थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो गया है। मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। आज सुबह मनियारी नदी के पास घूम रहे कुछ लोगों को एनीकट में एक युवती की लाश फंसी दिखी। इसकी सूचना लोरमी थाने में देते ही थाना स्टाफ मौके पर पहुँची। मृतिका की पहचान अंकिता पिता अशोक उपाध्याय के रूप से हुई है, जो एक रात तकरीबन 2 बजे अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी। परिजनों ने मामले में शनिवार को लोरमी थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
 
खड़े ट्रक से टकराई शादी कार्यक्रम से लौट रहे युवकों की बाइक, हादसे में हुई दो की मौत

खड़े ट्रक से टकराई शादी कार्यक्रम से लौट रहे युवकों की बाइक, हादसे में हुई दो की मौत

अंबिकापुर। वैवाहिक कार्यक्रम से शुक्रवार की रात घर लौट रहे युवकों की एक-एक कर दो बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक में सवार एक-एक युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक का गर्दन कटकर अलग हो गया, जबकि तीसरा युवक बेहोश हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया, वहीं मृतकों का शव पीएम के लिए भेजा गया। सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गहिला निवासी ब्रम्हदेव तिर्की पिता अमर तिर्की 22 वर्ष, रामसाय लकड़ा पिता मोहरलाल 20 वर्ष तथा सुनील लकड़ा पिता नेतलाल 20 वर्ष ग्राम खड़धोवा निवासी परिचित की शादी पार्टी में शामिल होने गए थे। तीनों 2 बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की रात 9.30 बजे घर लौट रहे थे।

 अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर बतौली से पहले चिरगा मोड़ के आस-पास पहुंचे ही थे कि एक-एक कर दोनों बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक  से जा टकराई। हादसे में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई।

इस दौरान ब्रम्हदेव तिर्की व रामसाय लकड़ा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सुनील लकड़ा बेहोश हो गया। ब्रम्हदेव तिर्की की गर्दन धड़ से अलग हो गई।

पुलिस ने भिजवाया अस्पताल-
सड़क हादसे में युवकों की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। वहीं मृतकों का शव पीएम के लिए अस्पताल भेजा।

सड़क हादसे में युवकों की मौत से दो परिवार सहित पूरे गहिला गांव में मातम पसर गया है। शनिवार को पीएम पश्चात उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि जिले के मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे अंधेरे में भारी वाहन खड़ा कर दिया जाता है।

उनके द्वारा न तो इंडिकेटर ऑन रखा जाता है और न ही कोई संकेत दिया जाता है, ताकि आने वाले छोटे वाहन चालकों को दूर से ही खड़ा वाहन दिखाई पड़ जाए। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस भी कार्रवाई नहीं करती।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग की बैठक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग की बैठक

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

पढ़ें : रायपुर में लूट की बड़ी वारदात: फैक्ट्री के मैनेजर पर प्राणघातक हमला कर लाखो रूपये की लूट

 बैठक में महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया प्रभारी मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., सचिव महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण श्रीमती शहला निगार, समाज कल्याण विभाग के संचालक श्री पी.दयानंद, संयुक्त सचिव वित्त श्रीमती शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 रायपुर में लूट की बड़ी वारदात: फैक्ट्री के मैनेजर पर प्राणघातक हमला कर लाखो रूपये की लूट

रायपुर में लूट की बड़ी वारदात: फैक्ट्री के मैनेजर पर प्राणघातक हमला कर लाखो रूपये की लूट

 रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लुटेरों ने शनिवार की सुबह लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने उरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक फैक्ट्री के कैशियर पर प्राणघातक हमला कर उसके पास से 20 लाख रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
 

मिली जानकारी के मुताबिक मां कुदरगड़ी स्टील का कैशियर अमित कुमार ऑफिस से 20 लाख रुपये लेकर फैक्ट्री जा रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने उस पर रॉड से हमला कर पैसा लूटकर फरार हो गए। हमले में मैनेजर को भी चोंट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
 
वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर उरला पुलिस पहुंच गई है। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि सुबह 11 बजे कैशियर अमित कुमार फाफाडीह चौक स्थित ऑफिस से 20 लाख रुपए लेकर फैक्ट्री जा रहा था। फैक्ट्री के गेट के पहले ही 8 से 10 लोगो ने उसको रॉड से मारकर अधमरा कर दिया और 20 लाख लूटकर फरार हुए। मैनेजर अमित मां कुदरगढ़ी स्टील में पिछले 8 साल से काम कर रहा था।

 
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के इस प्रतिष्ठित व्यवसायी के माता का हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के इस प्रतिष्ठित व्यवसायी के माता का हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | सिविल लाइन निवासी सरदार सुरजीत सिंह भाटिया की धर्मपत्नी सरदारनी बेअंत कौर भाटिया का निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार, 16 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे उनके सिविल लाइन स्थित निवास से मारवाड़ी शमशान घाट के लिए निकाली जाएगी। वे बलदेव सिंह भाटिया (पप्पू भाटिया), नीलू भाटिया की माता थीं।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: लापता ड्रोन मास्टर पीयूष की हालत गंभीर, ज़िला अस्पताल में कराया गया भर्ती

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: लापता ड्रोन मास्टर पीयूष की हालत गंभीर, ज़िला अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायपुर/दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा से लापता हुआ छत्तीसगढ़ का ड्रोन मास्टर पीयूष की खबर लापता होने के पांचवें दिन यानि शुक्रवार को मिली।
 
 
पीयूष को गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल नारायणपुर में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे पीयूष झा की छाती की हड्डी टूटी हुई है। पीयूष की हालत गंभीर बनी हुई है।
 

 
बीते 7 जनवरी को पीयूष काम के सिलसिले से रायपुर से दन्तेवाड़ा गया था और पीयूष का मोबाइल दस जनवरी को ठीक रात दस बजकर छ मिनट पर दन्तेवाड़ा में बंद हुआ था।
 
 
जिसके बात परिजनों ने रायपुर के विधानसभा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, पीयूष की कार को कोंडागांव ट्रैफिक सीसीटीवी के कैमरे ने दर्ज किया गया था। कोंडागांव के सरकारी कैमरे में उसकी कार को 13 जनवरी को दर्ज पाया गया जबकि 11 जनवरी को उसकी कार गीदम से गुजरते पाई गई थी। अब पुलिस पूयूष को होश में आने का इंतजार कर रही है।
 
रायपुर में फिर हुई चाकू-बाजी: पूर्व विवाद के चलते दो लड़कों को चाकू मारकर किया घायल

रायपुर में फिर हुई चाकू-बाजी: पूर्व विवाद के चलते दो लड़कों को चाकू मारकर किया घायल

रायपुर। पूर्व विवाद के चलते नाबालिग को चाकू मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार सीतलापारा गली नंबर 4 रामनगर गुढिय़ारी निवासी विपुल मिश्रा 17 वर्ष पिता सुरेश मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 15 जनवरी को रात 8.30 बजे के आस-पास नेहरुनगर चौक रामनगर में प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ नास्ता करने गया हुआ था वापस आते समय पूर्व विवाद को लेकर हरीश साहु ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर बटन चाकू से पीठ पर मारकर चोट पहुंचाया व बीच बचाव करने पर पीडि़त के दोस्त अमन वर्मा एवं युवराज साहु के साथ गाली-गलौच कर अमन वर्मा के पीठ पर भी चाकु से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25,27,294,506,324 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 
 रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी साइड वाले प्रवेश द्वार से यात्रियों के लिए प्रवेश की सुविधा पुनः प्रारम्भ

रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी साइड वाले प्रवेश द्वार से यात्रियों के लिए प्रवेश की सुविधा पुनः प्रारम्भ

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल का रायपुर स्टेशन निरंतर यात्रियों की सुविधा के लिए विशिष्ट कार्य करता रहा हैं। इसी कड़ी में टिकटधारी यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए रायपुर स्टेशन के गुढ़ियारी साइड गेट को 16 जनवरी,2021 से 06.00 से 22.00 बजे तक खुला रहेगा। साथ हि यात्री आरक्षण केंद्र (पीआरएस) गुढियारी की तरफ 08.00 से 15.00 बजे तक खुला रहेगा।
 

कोरोना काल में लॉकडाउन के समय से गुढियारी साइड का प्रवेश द्वार कोरोना संक्रमण बचाव हेतु जनहित में बंद कर दिया गया था। अब यह सुविधा शुरू होने से यात्री गुढ़ियारी साइड से प्रवेश के साथ आरक्षण की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे साथ ही रायपुर स्टेशन के मुख्य द्वार के साथ गुढ़ियारी द्वार से प्रवेश एवं निकास करने से यात्रियों को तीन गेट प्लेटफार्म नंबर 01 की और 02 गेट एवं प्लेटफार्म नंबर 05-06 स्थित गुढ़ियारी की और 01 गेट से आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
 बड़ा हादसा रायपुर: गैस टैंकर और डंपर में जोरदार भिड़ंत, हादसे के बाद कैप्सूल में फसा ड्राइवर

बड़ा हादसा रायपुर: गैस टैंकर और डंपर में जोरदार भिड़ंत, हादसे के बाद कैप्सूल में फसा ड्राइवर

रायपुर। राजधानी के छेरीखेड़ी के पास गैस टैंकर और डंपर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर फंस गया। जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इधर हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए मुंबई-कलकत्ता हाईवे को वनवे किया गया है। कैप्सूल में फंसे ड्राइवर को निकालने के लिए मौके पर डाॅक्टरों की टीम पहुंची है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, पुलिस और डॉक्टरों की टीम मौके पर है।
 
 राजधानी में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण: वार्ड बॉय को लगा पहला टीका

राजधानी में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण: वार्ड बॉय को लगा पहला टीका

रायपुर। पूरे देश में आज से वृहद कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस कार्यक्रम का आगाज करते हुए दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की देशवासियों को बधाई दी है।
 
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज इस टीकाकरण की शुरुआत हुई। रायपुर में कोरोना का सबसे पहला टीका जिला चिकित्सालय पंडरी में आज सुबह वार्ड बॉय हेमंत दुबे को लगा। वहीं दूसरे टीका सफाईकर्मी चितरु ठापर को लगाया गया।
 
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर ठेठ छत्तीसगढ़ी में प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा - सब्बो झन सुखी होवय, सब्बो झन रोग मुक्त राहय, सब्बो झन मंगल के साक्षी बनए अऊ कोनो ला दुख के भागी झन बनना परए। टीकाकरण के सुरुआत इही मंगल कामना संग।

 
छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज भाटापारा इकाई का चुनाव संपन्न, जगदीश बने अध्यक्ष निखिल बने सचिव

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज भाटापारा इकाई का चुनाव संपन्न, जगदीश बने अध्यक्ष निखिल बने सचिव

भाटापारा, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के भाटापारा इकाई का आज दिनांक 15 जनवरी 2021 को चुनाव कार्यक्रम किया गया, जिसमें अध्यक्ष के रुप में श्री जगदीश अग्रवाल जी अधिवक्ता, उपाध्यक्ष के रूप में श्री राकेश अग्रवाल, जी एवं श्री अजय अग्रवाल जी, सचिव श्री निखिल अग्रवाल, जी सह सचिव सूर्यकांत अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष के रुप में श्री स्वरूप अग्रवाल जी चुने गए.
इसी के साथ साथ छत्तीसगढ़ी अग्रवाल महिला मंडल में अध्यक्षा श्रीमती विंध्यवासिनी अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल, सचिव श्रीमती शिखा अग्रवाल, सचिव श्रीमती श्रुति अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती कामिनी अग्रवाल चुनी गयी.
वही युवा मंडल का भी चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अध्यक्ष श्री अरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री अमन अग्रवाल, सचिव श्री आयुष अग्रवाल एवं सह सचिव श्री सुशील अग्रवाल का मनोनयन किया गया
आपको बता दे उक्त सभी पदों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ, निर्वाचन कार्य का क्रियान्वयन संरक्षक श्री सतीश अग्रवाल एवं चुनाव अधिकारी श्री डॉ शारदानंद जी अग्रवाल के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ|
अंत में आभार प्रदर्शन श्री अनिल अग्रवाल निर्वितमान अध्यक्ष के द्वारा किया गया,इस अवसर पर केंद्रीय वरिष्ठ सहसचिव श्री बृजेश अग्रवाल ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की तथा समाज के उत्तरोत्तर उन्नति की कामना की|

 

रायपुरा में गोकूलधाम रेसीडेंसी के समीप लगभग 35000 वर्गफीट निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर निगम ने लगाई रोक

रायपुरा में गोकूलधाम रेसीडेंसी के समीप लगभग 35000 वर्गफीट निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर निगम ने लगाई रोक

रायपुर , आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री सौरभ कुमार के आदेषानुसार नगर निगम जोन 8 नगर निवेष विभाग की टीम ने जोन 8 के तहत आने वाले माघव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 में रायपुरा में गोकूल धाम रेसीडेंसी के पास लगभग 35 हजार वर्गफीट निजी भूमि पर मुरूम रोड बनाकर की गई अवैध प्लाटिंग की जनषिकायत निरीक्षण में स्थल पर पूरी तरह सही मिलने पर थ्रीडी की सहायता से मुरूम रोड को काटकर कारगर रोक लगायी। इसके तत्काल बाद स्थल पर नगर निगम जोन 8 नगर निवेष की टीम ने आम लोगो को जानकारी देने वहां अवैध प्लाटिंग किये जाने से संबंधित सूचना बोर्ड लगाया । साथ ही जानकारी दी है कि यहां आस पास में भवन निर्माण अनुज्ञा को नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा स्वीकृत नहीं किया जाता है। लोगो से उक्त भूमि की खरीदी ब्रिकी नहीं करने अनुरोध किया गया। अन्यथा की स्थिति में नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 (ग) के प्रावधानों के अनुसार संबंधितों पर कडी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। नगर निगम जोन 8 की टीम ने आज माघव राव सप्रे वार्ड के रायपुरा के रूखमणी नगर में रायपुर विकास प्राधिकरण की इंद्रप्रस्थ योजना परिसर के पीछे लगभग 15 दिनों पूर्व अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही करने के बाद आमजनों की जानकारी के लिए अवैध प्लाटिंग से संबंधित सूचना बोर्ड स्थल पर लगाने कार्यवाही की। अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही के अभियान के दौरान जोन 8 के जोन कमिष्नर श्री अरूण धु्रव के नेतृत्व जोन कार्यपालन अभियंता श्री राकेष गुप्ता, जोन नगर निवेष उपअभियंता श्री अजीत सिंह राठौर, सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति रही।
इस संबंध में जोन 8 कमिष्नर श्री अरूण धु्रव ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार के आदेषानुसार जनषिकायते सही मिलने पर निगम जोन 8 नगर निवेष विभाग की टीम ने आज जोन के तहत माघव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 में रायपुरा में गोकूल धाम रेसीडेंसी के पास निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कारगर रोक लगाने अज्ञात अवैध प्लाटिंग कर्ता द्वारा वहां बनायी गयी मुरम रोड को थ्रीडी की सहायता से काटने एवं आवागमन को बाधित करने का कार्य किया गया।
जोन 8 कमिष्नर श्री धु्रव ने बताया कि जोन 8 के तहत माघव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 में रायपुरा में गोकूल धाम रेसीडेंसी के पास की गई निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने के साथ उक्त निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी के बारे में जानकारी शीघ्र देने तत्काल निगम जोन 8 नगर निवेष विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है। तहसीलदार रायपुर कार्यालय से वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मिलते ही नगर निगम आयुक्त के आदेष के परिपालन में निगम अधिनियम के प्रावधान के तहत संबंधित भूमि स्वामी अवैध प्लाटिंगकर्ता नागरिक पर निगम प्रषासन द्वारा गठित अधिवक्तागणों के पैनल के माध्यम से नियमानुसार कडी कानूनी कार्यवाही करवाने संबंधित पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।