नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 हाई टेंशन तार की चपेट में आने से जिंदा जले 2 मज़दूर, इलॉके में मचा हड़कंप

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से जिंदा जले 2 मज़दूर, इलॉके में मचा हड़कंप

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मृतक सारंगढ़ के अंडोला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। 

मिली जानकारी के अनुसार हादसा वृंदावन भगवानपुर कॉलोनी में हुआ है। बताया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से दोनों मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। गंभीर रूप से घायल दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। वहीं अभी तक हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। हादसे के बाद इलॉके में हड़कंप मचा हुआ है।
 असली सोना दिखाकर नकली सोना बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, ज्वेलर्स से ठगे लाखो रूपये सहित नकली सोना बरामद

असली सोना दिखाकर नकली सोना बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, ज्वेलर्स से ठगे लाखो रूपये सहित नकली सोना बरामद

भिलाई। असली सोना दिखाकर नकली सोना थमाकर सोनारों को ठगने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के आरोपी को पुलिस ने पकड़कर उसके पास से गत दिवस जिले के उतई थानांतर्ग आने वाले ग्राम पुरई के ज्वेलर्स से दस लाख रूपये ठगी किया हुआ नगद रूपये एवं नकली सोना जब्त करने की जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर और प्रज्ञा मेश्राम ने पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारवार्ता में दी। 

एसपी ठाकुर ने बताया कि बुधवार 16 दिसंबर को ग्राम पुरई के कनिष्क ज्वेलर्स के संचालक भोजराम साहू ने उतई थाना में एफआईआर दर्ज कराया कि वसुंधरा नगर भिलाई तीन निवासी सेवाराम सोलंकी ने मुझे विश्वास में लेकर नकली सोना को असली बताकर मेरे साथ 10 लाख रूपये का ठगी किया है। इसकी जानकारी मिलते ही उतई थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय द्वारा इस मामले केा गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। उसके बाद सीएसपी छावनी विश्वास चंद्राकर एवं निरीक्षक विनय सिंह बघेल सिविल टीम एवं थाना स्टाफ के दो टीमों का गठन किया। इसमें से एक टीम ने सीसीटीव्ही कैमरा को और दूसरी टीम ने मोबाइल तकनीकी साक्ष्य अंतर्राज्यीय ठगों के संबंध में डाटा कलेक्शन कर लोकल स्तर पर ठगी करने वालों पर नजर रखते हुए जानकारी एकत्रित की जिसमें पता चला कि गिरोह के कुछ सदस्य थाना पुरानी भिलाई के अंतर्गत आने वाले चरोदा, देवबलौदा, पुरैना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ निवासरत है तो आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीम तैनात कर निगाह रखा जा रहा था, इस दौरान सेवाराम सोलंकी की गतिविधियां संदिग्ध लगी तो उसको पकड़कर पूछताछ किये तो उसने पुरई के उक्त ज्वेलर्स भोजराम साहू से नकली सोना थमाकर दस लाख की ठगी करने का जुर्म कबूल किया। आरोपी सेवाराम सोलंकी पहले 14 दिसंबर को एक चांदी का सिक्का बेंचकर 5 सौ रूपये लिया और झांसे में लेकर उसके संपर्क में रहा। उसके बाद 16 दिसंबर को नकली सोना 8 सौ ग्राम को लेकर सेवाराम भोजराम साहू के ज्वेलरी शॉप पहुंचकर उसे असली सोना दिखाकर और अपने हाथ की सफाई से उसी प्रकार का नकली सोना थमा दिया और दस लाख रूपये लेकर फरार हो गया। 

ऐसे दिया था ठगी के वारदात को अंजाम-
आरोपी सेवाराम सोलंकी को पुलिसिया पूछताछ में बताया कि ज्वेलरी दुकानदारों को पहले झांसे में लेकर उसको पीतल की उस माला को दिखाते हैं जिससे ठगी करना है तथा सोने की वास्तविक दानों को उंगलियों के बीच दबाकर रखते हैं। चंगूल में फंसे व्यक्ति को पीतल के किसी भाग को काटकर जांच करने को कहते हैं, एवं तोड़ते समय नकली दानों की जगह असली दानों को उंगली के बीच से गिराकर उसे पीडि़त व्यकित को जांच करने देते है, पीडि़त को विश्वास करने के बाद उसे नकली माल पकड़ाकर तयशुदा रकम लेकर फरार हो जाते हैं। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि ठगी करने के लिए आगरा से 21 सौ रूपये किलो के भाव से पीतल का जेवरात खरीदता हूं।
 संजय नगर के पास आधी रात मकान में जा घुसी तेज रफ्तार ट्रक ट्रेलर, ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल

संजय नगर के पास आधी रात मकान में जा घुसी तेज रफ्तार ट्रक ट्रेलर, ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल

भिलाई। आधी रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ट्रेलर सड़क छोड़कर सामने मकान में जा घुसी। खुर्सीपार के ट्रांसपोर्ट नगर रोड़ पर संजय नगर के पास हुई इस घटना में ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि घर के अंदर सो रहा पूरा परिवार इस घटना में बाल-बाल बच गया।

खुर्सीपार थाना इलाके में डबरापारा तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाली सड़क पर देर रात बड़ी दुर्घटना हो गई लेकिन राहत भरी खबर ये है कि कोई जनहानि नही हुई। ट्रक ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 एनए 8612 ट्रांसपोर्ट नगर से डबरापारा तिराहे की ओर जा रही थी। तभी अचानक चालक का नियंत्रण खो गया और लोहे के एंगल से भरी ट्रेलर संजय नगर निवासी के.एस राव के घर का बाउण्ड्रीवाल तोड़ते हुए अंदर की ओर जा घुसी। इस दौरान बाउण्ड्रीवाल के अंदर बनी नाली में चक्का फंसने से वाहन रूक गई अन्यथा घर के अंदर चैन की नींद सो रहे राव परिवार को जनहानि का सामना करना पड़ सकता था। 

घटना के वक्त घर पर केएस राव, उनकी पत्नी कुलेश्वरी राव, पुत्री कलादेवी, गायत्री और दामाद लक्ष्मी नारायण सो रहे थे। दुर्घटना के चलते निकली तेज आवाज को सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि ट्रेलर का चालक फंसा हुआ है। सूचना पर पहुंची खुर्सीपार पुलिस ने चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया फिर जेसीबी की मदद से ट्रेलर को वापस सड़क पर लाया गया।
 
 राजधानी में लॉकडाउन के दौरान कारोबारी के घर से 25 लाख के जेवर चोरी, किसी को भी नही लगी घर में भनक

राजधानी में लॉकडाउन के दौरान कारोबारी के घर से 25 लाख के जेवर चोरी, किसी को भी नही लगी घर में भनक

रायपुर। रायपुर शहर के एक सराफा कारोबारी के घर लगभग 25 लाख की चोरी होने का मामला सामने आया हैं। लॉकडाउन की अवधि के दौरान इनके घर से गहने पार होते रहे, मगर इन्हें पता नहीं चला। अब इन्होंने अपने घर पर काम करने वाली महिला के खिलाफ शक जताते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


क्या है पूरा मामला?
टैगोर नगर में रहने वाले सराफा कारोबारी राजेश निमाणी की सदर बाजार में ज्वेलरी शॉप है। घर पर इनकी पत्नी और मां रहते हैं। घर पर काम करने वाली जोगेश्वरी और रिंकी नाम की महिलाओं पर राजेश निमाणी ने शक जताया है। शिकायत के मुताबिक इनके घर की आलमारी में रखे सोने के जेवर जिनमें इयर रिंग, चूडी, कंगन, हार वगैरह थे सब चोरी हो गया। चोरी हुए आभूषण 400 ग्राम के करीब हैं, जिनकी कीमत 25 लाख है।

पुलिस को अंदेशा है कि अगर काम करने वाली महिलाओं ने की है तो हो सकता है एक-एक कर चीजों पर हाथ साफ किया हो और घर वालों को पता ना चला हो। हालांकि फिलहाल कुछ भी साफ नहीं है। चोर का पता लगाने का काम पुलिस कर रही है। काम करने वाली महिलाओं से भी पूछताछ जारी है। क्षेत्र के निगरानीशुदा बदमाशों से भी पुलिस जानकारी ले रही है। दरअसल इस मामले में अचानक घर पर काम करने वाली महिलाओं ने आना बंद कर दिया। इसलिए परिवार ने उन्हीं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
 
 कुछ लोग कालनेमी की तरह करते हैं राम नाम का उपयोग, यहां तो जन-जन में बसे हैं राम: भूपेश बघेल

कुछ लोग कालनेमी की तरह करते हैं राम नाम का उपयोग, यहां तो जन-जन में बसे हैं राम: भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में रामायण जीवित है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शाम बिना किसी का नाम लिए भाजपा और आरएसएस पर हमला करते हुए कहा, कुछ लोग भगवान राम के नाम का उपयोग वैसे ही करते हैं, जैसे कालनेमि ने किया था। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग केवल स्वार्थवश राम का नाम लेते हैं। जबकि हम लोगों ने सदा से जन-जन में बसे राम को पूजा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चंदखुरी में आयोजित राम वनगमन पर्यटन परिपथ रथयात्रा के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, जब महात्मा गांधी को गोली मारी गई थी, तब भी उनके मुंह से राम का ही नाम निकला था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, माता कौशल्या ने ही राम के चरित्र को गढ़ा था। जो चरित्र माता कौशल्या का था वही छत्तीसगढ़िया लोगों का है। उन्होंने ही राम को दुख-सुख में सम भाव से रहना सिखाया। भगवान राम ने सहनशीलता और कर्त्तव्यों का पालन करना माता कौशल्या से ही सीखा।

मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ ने हर युग में रास्ता दिखाया है। हमारी संस्कृति नफरत फैलाने की नहीं बल्कि प्रेम बांटने की है। हम सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं, चाहे कोई, किसी भी जाति या धर्म का हो।

रथ यात्रा और बाइक रैली के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने चंदखुरी के कौशल्या माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिर परिसर में रुद्राक्ष के पौधे रोपे गए।

यह लीग भी हुए शामिल-
समारोह में पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, निगम मंडलों के अध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
 
BIG BREAKING : नया रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन के सामने पानी में तैरती मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : नया रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन के सामने पानी में तैरती मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर | राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि राजधानी रायपुर के नया रायपुर क्षेत्र अंतर्गत इंद्रावती भवन के सामने स्थित तालाब में एक युवक की लाश मिली है । तालाब में लाश मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है |  

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित टेक्सटाइल मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, देखें VIDEO 

मिली जानकारी के अनुसार शव की पहचान रोहित यादव उम्र 26 वर्ष निवासी अमलीडीह, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक 15 दिसंबर से घर से लापता था। फिलहाल राखी थाना पुलिस टीम ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होगा।

 छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला: व्याख्यात, शिक्षक और सहायक शिक्षकों समेत कई अधिकारी, कर्मचारियों का तबादला

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला: व्याख्यात, शिक्षक और सहायक शिक्षकों समेत कई अधिकारी, कर्मचारियों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर शिक्षकों का तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमे व्याख्यात, शिक्षक और सहायक शिक्षकों के साथ साथ कर्मचारियों के भी तबादला आदेश जारी किया गया है।
देखे आदेश-
 मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर सहित इन जिलों में बाबा गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर सहित इन जिलों में बाबा गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री 18 दिसम्बर को मुंगेली और दुर्ग जिले सहित राजधानी रायपुर में बाबा गुरू घासीदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.15 बजे भिलाई से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे मुंगेली जिले ग्राम मोतिमपुर (अमरटापू धाम) पहुंचेंगे और वहां बाबा गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

भूपेश बघेल दोपहर 1.15 बजे मुंगेली जिले के लालपुर तहसील स्थित ग्राम बंधवा (लालपुर धाम) पहुंचकर वहां गुरू धासीदास जयंती में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.40 बजे भिलाई सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम के बाद शाम 5 बजे कुम्हारी बस्ती में गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद श्री बघेल शाम 6.45 बजे राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर गुरू घासीदास कॉलोनी पहुंचेंगे और वहां आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
 प्रभारी मंत्री ने किया बूढ़ातालाब परिसर में आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

प्रभारी मंत्री ने किया बूढ़ातालाब परिसर में आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

रायपुर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक ‘‘बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर‘‘ उद्यान परिसर में फोटो विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ -बात है अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ आज जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, विधायकगण सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, कलेक्टर डाॅ एस. भारतीदासन, नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य उपस्थित थे।

जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए 4 दिनों 17 से 20 दिसंबर तक निशुल्क खुले रहेगी। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त कलाकार रिखी क्षत्रिय भी छत्तीसगढ़ के परम्परागत लोक वाद्य यंत्रों के साथ अपनी सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन करेंगे। इसी तरह यहां सेल्फी जोन भी बनाया गया है।

इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार के दो वर्ष के उपलब्धियों, विकास कार्यो और योजनाओं को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदशित किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, डाॅ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, ऐतिहासिक बूढ़ातालाब का निखरा स्वरूप, रायपुर शहर का विकास और सौंदर्यीकरण, बिहान कैफेटेरिया एवं बिहान बाजार परिसर, टेमरी, बिजली बिल हाफ योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ का विकास, वन आश्रितों के कल्याणकारी योजनाओं, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, ग्रामीण विकास, कल्पतरू मल्टी सूटीलिटी सेंटर, सेरीखेड़ी, दाई - दीदी क्लीनिक, सार्वभौम पीडीएस, गढ़ कलेवा योजना, पौनी पसारी योजना, साफ पेयजल की आपूर्ति हमारा लक्ष्य, पढ़ई तुंहर दुआर आदि योजनाओं से संबंधित छायाचित्र लगायी गयी है। इसी तरह रायपुर जिले के विकासखण्ड स्तरों पर भी विकासपरक योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है।
 

 

 सोशल मीडिया में ‘‘सीजी स्वाभिमान के दो साल‘‘ लगातार कर रहा ट्रेंड

सोशल मीडिया में ‘‘सीजी स्वाभिमान के दो साल‘‘ लगातार कर रहा ट्रेंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर #CGSwabhimaanKe2Saal लगातार ट्रेन्ड करता रहा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं शासन की उपलब्धियों का हैशटैग #CGSwabhimaanKe2Saal लगाकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा पिछले दो वर्षाें में छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और वनवासियों सहित सभी वर्गाें के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका धरातल पर गहरा असर दिख रहा है। प्रदेशवासियों ने बड़ी संख्या में नई सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सोशल मीडिया पर हैशटैग#CGSwabhimaanKe2Saal लगाकर इन योजनाओं के प्रति विश्वास जताया है।
बड़ी कार्रवाई: ढाई लाख की नकली इंजिन ऑयल के साथ 3 गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: ढाई लाख की नकली इंजिन ऑयल के साथ 3 गिरफ्तार

महासमुंद। नकली इंजन ऑयल का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाईवे-53 पर लहरौद पड़ाव के पास कार्रवाई करते हुए छोटा हाथी में लेकर जा रहे कैस्ट्रॉल कंपनी व सर्वो कंपनी का 800 लीटर नकली इंजन जब्त की। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त ऑयल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 लाख 49 हजार रुपए है। आरोपियों के खिलाफ 420 भादवि एवं कॉपी राइट एक्ट 1957 की धारा 63 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना कि कुछ लोग अभनपुर से बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों का नकली इंजन ऑयल लेकर जिले में खपाने के इरादे से आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना के बाद साइबर सेल और थाना पिथौरा की टीम नेशनल हाईवे- 53 पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक टाटा एसीई (छोटा हाथी) क्रमांक सीजी 04 एमएन 1486 तेजी से आते हुए दिखा। पिकअप को लहरौद पड़ाव के पास ब्रिज के पास रोका गया। वाहन में तीन व्यक्ति बैठे थे। सभी ने अभनपुर, रायपुर का निवासी होना बताया। पिकअप में सामान के बारे में पूछने पर इंजन ऑयल होने कीबात कही। साथ ही पिथौरा, सांकरा, बसना आदि जगहों में इंजन ऑयल बेचना बताया। इसके बाद पुलिस और साइबर सेल ने पिकअप में रखे कार्टूनों की जांच की तो उसमें ब्रांडेड कंपनी कैस्ट्रॉल व सर्वो के नकली इंजन ऑयल थे।
 प्रधानमंत्री की जनहितकारी योजना गाँव-गाँव तक पहुँचे- डॉ. रमन सिंह

प्रधानमंत्री की जनहितकारी योजना गाँव-गाँव तक पहुँचे- डॉ. रमन सिंह

रायपुर। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के प्रदेश संयोजक सच्चिदानन्द उपासने के नेतृत्व में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के ब्रोषर का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री एवं राश्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार का कार्य पूरे प्रदेश में सक्रिय रूप् से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के करकमलों से प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री किसार सम्मान निधि योजना एवं प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के ब्रोषर का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक सच्चिदानन्द उपासने ने बताया कि इस संगठन का मुख्य उद्देष्य प्रत्येक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी हितग्राही को आसानी से मिल सकें और ज्यादा से ज्यादा लोगो तक इसकी जानकारी का प्रचार-प्रसार हो। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदोष संयोजक के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के प्रत्येक योजनाका लाभ दूरस्थ आंचलों तक पहुँचाना ही लक्ष्य है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री आलोक श्रीवास्तव, संभागीय अध्यक्ष दुर्ग शरद श्रीवास्त, प्रदेश मंत्री शक्ति सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव दत्ता, श्रवण यदु, जिला अध्यक्ष राजनांदगांव लोकचन्द ठाकरे, युवामोर्चा अध्यक्ष आकाश चोपडा एवं सौरभ जैन उपस्थित थे।
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित टेक्सटाइल मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, देखें VIDEO

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित टेक्सटाइल मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, देखें VIDEO

रायपुर | राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित टेक्सटाइल मार्केट की दुकानों में आग लग गयी है। घटना कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुँच आग पर काबू पाने में जुटी है। देवेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँच आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

 बंद: छत्तीसगढ़ आबकारी देशी/विदेशी मदिरा व्यवस्थापन नियम के तहत इस दिन बंद रहेगी मदिरा की दुकान

बंद: छत्तीसगढ़ आबकारी देशी/विदेशी मदिरा व्यवस्थापन नियम के तहत इस दिन बंद रहेगी मदिरा की दुकान

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ आबकारी देशी/विदेशी मदिरा व्यवस्थापन नियम के तहत शुक्रवार 18 दिसम्बर ”गुरू घासीदास जयंती“ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित है। कलेक्टर शिव अनंत तायल ने उक्त तिथि को जिले में स्थित समस्त देशी/विदेशी मदिरा सी.एस.-2 (घघ) एवं एफ.एल.-1 (घघ) एवं मद्य भंडारण भाण्डागार को पूर्णरूप से बंद रखने निर्देशित किया है। उन्होंने जिले के संभावित अवैध मदिरा अड्डों पर सतत् निगरानी एवं नियंत्रण रखकर मादक पदार्थाें की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रखने के भी निर्देश दिए है। कलेक्टर ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए प्रशासनिक सुविधा अनुसार आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षकों की ड्यूटी लगाने कहा हैं। शुष्क दिवस पर मादक पदार्थ की बिक्री की शिकायत प्राप्त होने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
 बड़ी खबर: कमरे में सो रहे पिता के गले पर ब्लेड मारकर छोटे बेटे ने की हत्या

बड़ी खबर: कमरे में सो रहे पिता के गले पर ब्लेड मारकर छोटे बेटे ने की हत्या

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम आवासपारा परसदा निवासी धनुषराम बघेल मंगलवार को दोपहर 1 बजे घर में सो रहा था। उसका छोटा बेटा रमेश बघेल घर पर था। मां घर के बाहर थी। रमेश अपने पिता के कमरे में गया और ब्लेड से उसके गले को काट दिया। जिससे उसकी नींद खुल गई और दर्द से वह चीख पड़े। इस दौरान वहां से रमेश भाग गया। आवाज सुनकर धनुषराम की पत्नी व अन्य बच्चे कमरे में गए। तब धनुषराम खून से लथपथ मिला। उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। घटना के समय उसका बड़ा बेटा राजेंद्र कुमार बघेल नयापारा सिरगिट्टी में काम करने गया था। उसकी मां जमुना बघेल ने फोन से घटना के बारे में उसे बताया। इसके बाद राजेंद्र काम छोड़कर तत्काल घर पहुंचा। धनुषराम बातचीत नहीं कर पा रहा था। राजेंद्र ने मोहल्ले वालों की मदद से अपने पिता को 108 एम्बुलेंस से सिम्स लेकर पहुंचा। डॉक्टर ने तत्काल इलाज शुरू किया। बुधवार को इलाज के दौरान धनुषराम की मौत हो गई। इसकी सूचना चकरभाठा पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने हत्या के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया है।
 घर के कमरे में मिली युवक की लाश, गांव में फैली सनसनी

घर के कमरे में मिली युवक की लाश, गांव में फैली सनसनी

जांजगीर चाम्पा। जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम खिसोरा की घटना जहां युवक के सिर पर वार कर हत्या कर शव को जलाने की भी कोशिश की गई दरअसल मामला जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत आने वाले नवागढ़ ब्लाक के ग्राम खिसोरा में रोज की भांति मृतक मनोज कुमार कुर्रे उम्र 23 वर्ष खाना खाकर अपने कमरे में सो रहा था जब सुबह उसकी बहन उसके कमरे में गई तब घर के अंदर बिस्तर पर पड़ी लाश को देखकर वह डर गई मृतक मनोज कुमार कुर्रे उम्र 23 वर्ष का कुछ दिन बाद ही शादी होने वाली थी बहन के द्वारा घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई फिर परिवार वाले पहुंचकर नवगढ़ पुलिस को सूचना देने पर एसडीओपी दिनेश्वरी नंद के द्वारा तत्काल पुलिस बाल लेकर मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कर नवागढ़ पुलिस जांच में जुटी हैं।
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई केबिनेट की बैठक: लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई केबिनेट की बैठक: लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में मुख्यमंत्री बघेल ने मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों को पिछले दो वर्ष में राज्य सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता के लिए बधाई दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने नए मुख्य सचिव अमिताभ जैन का केबिनेट की प्रथम बैठक में स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए व कई प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। जिनमे राज्य शासन के सभी शासकीय विभागों के द्वारा राज्य के प्रदायकों से ही सामग्री क्रय का निर्णय लिया गया। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम, 2020 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 

छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के पुनर्गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 

गोधन न्याय योजना के तहत उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय दर 8 रूपए प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 10 रूपए प्रति किलोग्राम करने के निर्णय का मंत्रिपरिषद द्वारा अनुसमर्थन किया गया।

दुर्ग जिला गृह निर्माण समिति राजनांदगांव (मोहन नगर) को आबंटित नजूल भूमि के पट्टा निष्पादन की अनुमति प्रदान की गई। 

भारतीय स्टाम्प (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 

छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम 2011 में संशोधन हेतु छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) विधेयक 2020 के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 

छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितीकरण अधिनियम 2002 एवं छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण नियम, 2002 में संशोधन किए जाने हेतु मंत्रिपरिषद उप समिति का गठन कर प्रस्तावित संशोधनों में समिति की अनुशंसा प्राप्त करने का निर्णय लिया गया। 

नगर पालिक निगमों के स्वामित्व के खाली पड़े भवनों को सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर योजना के लिए उपयोग किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ अचल संपत्ति अंतरण नियम 1994 के प्रावधानों में शिथिलीकरण का निर्णय लिया गया। 

छत्तीसगढ़ राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध (संशोधन) विधेयक 2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 

द्वितीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2020-21 का विधानसभा में उपस्थापन बावत् छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 

राज्य के जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख शहरों में निर्मित जर्जर भवनों के रिडेव्हलपमेंट करने का निर्णय लिया गया। जिसमें रायपुर के शांति नगर के पुनर्विकास योजना को सैद्धांतिक सहमति दी गई। 

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल एवं रायपुर विकास प्राधिकरण को आबंटित शासकीय भूमि पर आवासीय एवं आवासीय/व्यवसायिक योजना में शामिल व्यवसायिक संपत्ति को फ्री -होल्ड करने की अनुमति निहित शर्तो पर दी जाए। 

छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण कार्यो के ठेकों में एकीकृत पंजीयन व्यवस्था के तहत ‘ई‘ श्रेणी के मापदण्ड (i) एवं (iv) में संशोधन का निर्णय लिया गया। जिसके तहत मापदण्ड (i) में अब सामान्य क्षेत्रों में स्नातक बेरोजगार युवाओं का पंजीयन होगा वहीं अनुसूचित क्षेत्रों में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं का पंजीयन ई श्रेणी में किया जाएगा जबकि पूर्व में अनुसूचित क्षेत्रों में भी स्नातक उपाधिधारी बेरोजगार युवाओं का ई श्रेणी में पंजीयन किया जा रहा है। 

इसी तरह मापदण्ड (iv) में अब ई श्रेणी पंजीयन एवं प्रतिस्पर्धा ब्लाॅक एवं नगर निगम सीमा तक सीमित रहेगी। पंजीयन ब्लाॅक स्तर पर होगा तथा संबंधित नगर निगम सीमा क्षेत्र को भी पंजीयन के लिए एक इकाई माना जाएगा जबकि पहले प्रावधान था कि स्नातधारी जिस ब्लाॅक के निवासी होंगे, वह उसी ब्लाॅक अंतर्गत के कार्यो के लिए प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकेंगे। 

छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इंफ्रेस्ट्रक्चर डेव्हलमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा राज्य शासन से संप्रभु गारंटी प्राप्त कर बैंक/वित्तीय संस्थाओं से ऋण प्राप्त करने एवं निर्माण कार्य संपादन की प्रक्रिया का अनुमोदन किया गया।

संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में शेष 69 संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों की सेवा अवधि में भी वृद्धि/नवीनीकरण का निर्णय लिया गया। पूर्व में 235 संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों की संविदा सेवा में वृद्धि की गई है।
 राजधानी के इस कपड़ा दुकान से चोरों ने हजारों रूपये नगदी समेत लाखों का सामान किये पार, सीसीटीवी में वारदाते कैद

राजधानी के इस कपड़ा दुकान से चोरों ने हजारों रूपये नगदी समेत लाखों का सामान किये पार, सीसीटीवी में वारदाते कैद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर गोलबाजार के कपड़ा दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। जहां चोरों ने नगदी हजारों रूपये समेत लाखो का समान लेकर फरार हो गए। 

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे की चिकनी मंदिर चौक के पास स्थित कपड़ा दुकान की छत तोड़कर अंदर दाखिर हुए शातिरों ने 50 हजार नगदी समेत लाखों का सामान पार कर दिए। चोरी की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट में गई है। 
 बड़ी खबर: मामूली विवाद के कारण तैश में आकर भाई ने ली बहन की जान

बड़ी खबर: मामूली विवाद के कारण तैश में आकर भाई ने ली बहन की जान

जांजगीर चांपा। जिले के सक्ती क्षेत्र के ग्राम सोंठी में एक भाई ने तैश में आकर अपनी छोटी बहन की इस कदर पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक घर मे आरोपी की पत्नी और उसकी छोटी बहन कांता के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद हो रहा था।

इसी बीच आरोपी की बहन कांता ने गुस्से में आकर अपने भाई की साईकल गिरा दी जिसके कारण साईकल में लगी बास्केट टूट गयी। बास्केट को टूटा देख भाई मनीष केंवट तैश में आ गया और अपनी छोटी बहन की लात घुसे से जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद परिजनों ने घायल कांता को अस्पताल में भर्ती कराया जहां हफ्ते भर चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी भाई मनीष केंवट के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
 हाथियों का आतंक: दंतैल हाथी ने ली युवक की जान, इलाके में है दहशत का माहौल

हाथियों का आतंक: दंतैल हाथी ने ली युवक की जान, इलाके में है दहशत का माहौल

बालोद। प्रदेश में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल रात एक दंतैल हाथी ने लिमऊडीही गांव के एक 20 वर्षीया युवक की जान ले ली। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बालोद के डौण्डी वन परिक्षेत्र के लिमऊडीही गांव का है जहां देर रात अलाव ताप रहे युवक को हाथी ने कुचल के मार दिया। यहां आसपास मौजूद जंगलों में हाथियों का दल पहुंचा हुआ है। वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोग रतजगा कर पहरेदारी दे रहे है।

गांव में खेत की रखवाली के लिए युवक रुका हुआ था। रात को बैठ कर अलाव ताप रहा था, कि तभी एक दंतैल आ धमका। युवक इससे पहले संभल पाता, दंतैल ने हमला कर दिया और उसे कुचल कर मार डाला। भोर में गाँवालों को इस घटना का पता चला। मृतक युवक का नाम डोमेन्द्र कुमार ध्रुर्वे उम्र 20 वर्ष है। इस घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। अब देखना है की वन विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। 
बड़ी खबर रायपुर: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर सहित चार गिरफ्तार, दो कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद

बड़ी खबर रायपुर: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर सहित चार गिरफ्तार, दो कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद

रायपुर। राजधानी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में चार-पहिया वाहन से गांजा तस्करी कर ले जाने की सूचना पर नाकाबंदी कर दो कार के डिक्की के अंदर रखे 49 किलों गांजा जब्त की है। 

मिली जानकारी के अनुसार आरंग पुलिस ने अंतर्राज्यीय गंाजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 16 दिसंबर को शाम 5.45 बजे ओडका रेलवे फाटक के पास नाकाबंदी कर महाराष्ट्र की एक स्वीप्ट कार क्रमांक एमएच 03 को रोककर तलाशी लेने पर डिक्की के अंदर 28 किलों गांजा बरामद हुआ है। जिसकी अनुमानित कीमत डेढ लाख रुपयें आंकी गई है। कार चालक का नाम पुछने पर उसने अपना नाम प्रभात कुमार सिंह 25 वर्ष निवासी सोनपुर जिला छपरा बिहार बताया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह धमतरी से गांजा लेकर चित्रकुट उत्तरप्रदेश जा रहा था। इससे पहले भी वह गांजा का खेप लेकर जा चुका है। आरोपी के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाही की गई है।
इसी तरह आमानाका पुलिस ने बीती रात 12.30 बजे गांजा कार से गांजा तस्करी की सूचना पर मुरगन ट्रांसपोर्ट के सामने टाटीबंद के पास कार क्रमांक 06 जीई 6006 की डिक्की के अंदर रखे एक प्लास्टिक की बोरी में 21 किलों गांजा बरामद किया है। कार में सवार व्यक्तियों से पुछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सूर्यकांत नाग 38 वर्ष पिता शम्भुलाल नाग एवं उमेश मनहिरा 24 वर्ष पिता डमन मनहिरा व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाही की गई है। 
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने  किया दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

रायपुर | स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज जिला मुख्यालय कोरबा में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों पर आधारित दो दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। 

पढ़ें : सेक्स रैकेट : शहर के स्टेशन रोड स्थित जयंती होटल में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, महिला सहित 5 लोग गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर


    जिला कलेक्टोरेट परिसर कोरबा में आयोजित इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार के पिछले दो वर्षों में किये गये विकास कार्यों, उपलब्धियों, कार्यक्रमों और नीतियों का फोटो के माध्यम से प्रदर्शनी किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश की भूपेश सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में गांव, गरीब, युवा, महिला, आदिवासी सभी वर्गों की बेहतरी के लिए किए गये कामों की जानकारी लोगों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी एक तरह से सरकार के काम का लेखा-जोखा लोगों को बताने जैसा है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर


    जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी में राज्य सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में बिजली बिल हाफ योजना,  अल्पकालीन कृषि ऋण माफ योजना, गोधन न्याय योजना, 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना, गौठान, उद्यानिकी सहित विभिन्न योजनाओं पर आधारित आकर्षक फोटो को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा आयोजन स्थल पर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पांपलेट और लघु पुस्तिकाओं का भी निशुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी कल भी जारी रहेगी।

पढ़ें : BIG BREAKING : युवक ने मोबाइल टॉवर से लगाई छलांग, हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप, जाने कहाँ की है यह खबर


    प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर कोरबा नगर निगम के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, विधायक पाली-तानाखार श्री मोहित केरकेट्टा, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम कंवर, नगर निगम के सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिले के अधिकारी उपस्थित थे।

BIG BREAKING : युवक ने मोबाइल टॉवर से लगाई छलांग, हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप, जाने कहाँ की है यह खबर

BIG BREAKING : युवक ने मोबाइल टॉवर से लगाई छलांग, हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप, जाने कहाँ की है यह खबर

जांजगीर-चांपा | जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि पामगढ़ में एक युवक ने मोबाइल टॉवर से शराब के नशे में छलांग लगा दी है | परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें : सेक्स रैकेट : शहर के स्टेशन रोड स्थित जयंती होटल में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, महिला सहित 5 लोग गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम प्रकाश रात्रे उर्फ पप्पू था। बताया जा रहा है कि वह कर्ज से परेशान था, जिसके बाद आज शाम के वक्त मोबाइल टॉवर में सबसे अधिक ऊंचाई पर शराब के नशे में चढ़ गया था। यहां काफी देर तक परिजन और पुलिस उसे उतारने के लिए प्रयास कर रहे थे | पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है | 

राज्य महिला आयोग द्वारा 9 हजार वर्गफुट की विशाल रंगोली से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

राज्य महिला आयोग द्वारा 9 हजार वर्गफुट की विशाल रंगोली से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई.ग्राउण्ड में 9 हजार 100 वर्गफुट की विशाल रंगोली बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। यह रंगोली लगभग 130 फीट लम्बी और 70 फीट चौड़ी होगी।

पढ़ें : सेक्स रैकेट : शहर के स्टेशन रोड स्थित जयंती होटल में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, महिला सहित 5 लोग गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज रंगोली निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया 17 दिसम्बर को 4 बजे इस विशाल रंगोली का अवलोकन करेंगे। आमजन 17 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से रंगोली देख सकेंगे।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ किया सेक्स और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखो रूपये लिए लूट, मामला दर्ज
    आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल बेमिसाल की थीम पर रंगोली तैयार की जा रही है। इस रंगोली के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए छत्तीसगढ़ के विकास के रंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में अब तक इतनी बड़ी रंगोली नहीं बनाई गई है। महिला आयोग द्वारा रंगोली से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है।

पढ़ें : बड़ी खबर: गधे के गोबर और घास-भूसे से बनाया जा रहा था मसाला, पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को लगाया ठिकाना

पहले लगभग 7 हजार वर्गफुट में रंगोली बनाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन अब यह रंगोली लगभग 10 हजार वर्गफुट तक बनने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि रंगोली महिलाओं से करीब से जुड़ी हुई कला है, इसलिए महिलाओं की ओर से रंगोली के माध्यम से छत्तीसगढ़ में दो साल में तेजी से किए गए विकास कार्याें के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया जाएगा। रंगोली को रायपुर के स्थानीय कलाकार श्री विनोद पांडा द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह रंगोली छत्तीसगढ़ के गौरव के प्रतीक के रूप में तैयार की जा रही है। 

 डायन के शक में तीन महिलाओं को प्रताडऩा एक महिला की हत्या

डायन के शक में तीन महिलाओं को प्रताडऩा एक महिला की हत्या

रायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ.दिनेश मिश्र ने बताया पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में जादू-टोना करने के शक में तीन महिलाओं को लाठी-डंडों से मारा गया। उनमें से एक 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना में दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। पश्चिम बंगाल में डायन प्रताडऩा विरोधी कानून बनाने की आवश्यकता है जिसके लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जा चुका है।

डॉ दिनेश मिश्र ने बताया कि जलपाईगुड़ी जिले के नागरकता स्थित मैनाखोला गांव में हाल ही में कुछ लोगों की मौत बीमारी से हो गई थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनकी मौत जादू-टोना के कारण हुई। कुछ स्थानीय युवकों ने दो महिलाओं को काला जादू करने के शक में पीटना शुरू कर दिया। फिर 60 वर्षीय मोंगरा उरांव के नाम का जिक्र आया। मोंगरा उरांव को घर से बाहर घसीट कर लाया गया और उसे भी लाठी-डंडों से पीटा गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक उरांव की मौत हो चुकी थी। 50 साल से अधिक उम्र की दो महिलाओं-चमेली उरांव और कोरियो केवार को बचाया गया। उन दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें मालबाजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है पिछले कुछ महीनों से लोगों को संदेह था कि चमेली और कोरियो काला जादू का अभ्यास कर रही हैं। जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। बुधवार रात को लोगों की एक भीड़ ने चमेली और कोरियो के घरों में जाकर उन्हें पकड़ लिया। उसके बाद पास में ही रहने वाली मोंगरा उराव को उन दोनों महिलाओं का गुरु होने का आरोप लगाया गया और घर से बाहर घसीटकर लाया गया। उसके बाद तीनों को बगल के गांव मैनाखोला में ले गए और लोहे की छड़ों और डंडों से उनकी पिटाई की। इसी बीच कुछ लोगों ने नागरकता पुलिस को सूचना दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को बचाया, हालांकि मोंगरा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने जादू-टोना करने के संदेह में 3 महिलाओं के साथ हुई। बर्बरतापूर्ण प्रताडऩा एवम 1 महिला की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा, जादू टोने का कोई अस्तित्व नही होता और कोई महिला डायन नहीं होती है। 

यह सिर्फ अंधविश्वास है, इस प्रकार किसी भी निर्दोष को प्रताडि़त करना ,उसकी हत्या करना शर्मनाक और अपराध है। 

हमारी पश्चिम बंगाल सरकार से मांग है कि इस मामले में शामिल अन्य सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्हें कड़ी सजा मिले और प्रताडि़तों के परिवार को न्याय,मुआवजा मिल सके।