नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 स्व. मोतीलाल वोरा राजनीति के सच्चे मोती थे: डॉ. रमन सिंह

स्व. मोतीलाल वोरा राजनीति के सच्चे मोती थे: डॉ. रमन सिंह

रायपुर। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरु होते ही पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए डॉक्टर रमन सिंह ने उनसे जुड़ी हुई बातों को याद करते हुए कहा कि उनके जाने के बाद ये महसूस हो रहा है कि एक अभिभावक का चले जाना कितना दुःखद है।

रमन सिंह ने कहा कि आज हम प्रदेश और देश के वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि देने खड़े हुए हैं। वह राजनीति के मोती थे। जब हम चुनावी मैदान में आमने सामने थे तब हम टकरा जाते थे, मैं अक्सर उनके पैर छूता था वह मुझसे कहते थे कि बार बार पैर मत छुआ करो मैं कहता था कि आप मेरे वरिष्ठ हैं।

चुनाव के दौरान हुए एक वाक्ये को याद करते हुए रमन सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जब एक बार मेरी गाड़ी फँस गई वहाँ से गुज़रते हुए उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई अपने ड्राइवर को देखने भेजा। गाड़ी धक्का देकर निकलवाई और फिर मैंने उनसे कहा कि लोकसभा में भी ऐसे ही धक्का दे देना।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए जब मैं दिल्ली में राज्य के विकास के लिए सांसदों की बैठक लेता था तब संकोच होता था। जिस नेता से काफ़ी कुछ सीखा जा सकता है उन्हें कैसे बैठक के लिए कहूँ। लेकिन वोरा जी सबसे पहले बैठक में आते, सुझाव देते। मुझे मेरे हर जन्मदिन में बड़े नेताओं के फ़ोन आते तब भी मुझे किसी फ़ोन का इंतज़ार होता वो वोरा जी का होता। आज उनके जाने के बाद ये महसूस हो रहा है कि एक अभिभावक का चले जाना कितना दुःखद है।
 
 स्व. वोरा के पार्थिव शरीर को कन्धा देकर सीएम बघेल ने दुर्ग के लिए किया रवाना

स्व. वोरा के पार्थिव शरीर को कन्धा देकर सीएम बघेल ने दुर्ग के लिए किया रवाना

रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा को आज राजधानी रायपुर के राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों, संसदीय सचिवों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 

अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की पार्थिव देह को कांधा देकर रथ तक ले गए और दुर्ग के लिए रवाना किया। 
 
  फांसी पर झुलती मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

फांसी पर झुलती मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। फांसी पर झुलती एक महिला की लाश मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित वृदाकालोनी भावनानगर में 28 वर्षीय प्रियंका सोनी की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। बताया जा रहा है कि महिला रायगढ़ पोस्ट आफिस में काम करती थी, लॉकडाउन के दौरान वह रायपुर आई थी तब से वह यही पति के साथ रह रही थी। पति रवि सोनी आदतन शराबी है जिसके चलते पति-पत्नी में आये दिन विवाद होता था। कल रात भी दोनों के बीच बिवाद हुआ था। खम्हारडीह पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 
मौसम का मिजाज: प्रदेश में बढ़ी ठंड, शीतलहर की चपेट में आया छत्तीसगढ़ का ये जिला

मौसम का मिजाज: प्रदेश में बढ़ी ठंड, शीतलहर की चपेट में आया छत्तीसगढ़ का ये जिला

रायपुर/बिलासपुर। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण अब प्रदेश में ठिठुरन बढऩे लगी है। अंबिकापुर के बाद अब दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा भी शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री और दुर्ग में 7.0 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट से अब ठिठुरन और बढऩे लगी है। राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान भी 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट के संकेत हैं, लेकिन बुधवार से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में उत्तर से आने वाली शुष्क ठंडी हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है। इसकी वजह से उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है, जबकि रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर संभाग में मामूली गिरावट के संकेत है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि यह न्यूनतम तापमान अगले तीन दिनों में दे से तीन डिग्री तक बढऩे की संभावना है। हालांकि मौसम साफ रहेगा।
 दिव्यांग युवती को अगवा कर बनाया अपने हवस का शिकार, दुष्कृत्य को छिपाने फोन में दे रहा जान से मारने की धमकी

दिव्यांग युवती को अगवा कर बनाया अपने हवस का शिकार, दुष्कृत्य को छिपाने फोन में दे रहा जान से मारने की धमकी

बिलासपुर। दिव्यांग युवती को सरेराह अगवा कर उसे अपना शिकार बनाया है। हवस शांत होने के बाद अपने दुष्कृत्य को छिपाने के लिए वह युवक उस पीडि़ता को बार-बार फोन पर धमकी दे रहा है, कि वह किसी को कुछ ना बताए।

जानकारी के मुताबिक रिक्शे से घर लौट रही दिव्यांग युवती को बाइक सवारों ने अगवा कर लिया और इनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे ने उसका हाथ पकड़ रखा था। घटना 13 दिसंबर की है। आरोपी युवक फोन पर बार-बार धमका रहा था जिसके कारण पीडि़ता ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली थी। उन्हें पकडऩे दबिश दी जा रही है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 23 साल की युवती मस्तूरी क्षेत्र की रहने वाली है। शहर में रहकर एक दुकान में काम करती है। सिटी कोतवाली क्षेत्र में हॉस्टल में रहती है। वह दिव्यांग है। काम खत्म होने के बाद रोज रात को रिक्शे से घर जाती है।

13 दिसम्बर को भी वह रिक्शे से लौट रही थी। इसी दौरान इमलीपारा रोड पर बाइक सवार दो युवक आए और युवती को उतारकर रिक्शा चालक को धमकाकर भगा दिया फिर दिव्यांग को बाइक में बिठाकर उसे शनिचरी की ओर ले गए। यहां नदी किनारे धमकाकर एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि दूसरे युवक ने उसका हाथ पकड़ रखा था। दुष्कर्म के बाद दोनों युवक उसे बाइक से हॉस्टल के बाहर छोड़कर चले गए। इस बीच उन्होंने युवती के मोबाइल से अपने मोबाइल में फोन भी कर लिया था। इसके सहारे वे लगातार धमकी दे रहे थे। युवती डर गई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ रही थी। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की खोजबीन चल रही है उन्हें देर रात तक पकड़ लिया जाएगा। 
 बड़ी खबर: राजीव भवन पहुंचा स्व. मोतीलाल वोरा का पार्थिव शरीर

बड़ी खबर: राजीव भवन पहुंचा स्व. मोतीलाल वोरा का पार्थिव शरीर

रायपुर। दिवंगत कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के पार्थिव शरीर को मंगलवार को राजीव भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। करीब पौने 12 बजे वोराजी का पार्थिव शरीर माना विमानतल पहुंचा। वहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य नेता मौजूद थे। 

श्री वोरा के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से दिल्ली से रायपुर लाया गया। विमानतल पर पार्थिव देह को लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास सहित अन्य नेता वहां पहुंचे थे और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विमानतल पहुंचे थे। विमानतल से उनके पार्थिव शरीर को राजीव भवन लाया गया, और वहां उनके अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। करीब एक घंटा रखने के बाद दुर्ग ले जाया जाएगा, और वहां उनके मोहन नगर स्थित निवास में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 

शाम साढ़े 4 बजे दुर्ग के शिवनाथ मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्री वोरा के अंतिम संस्कार में शामिल होने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के अलावा कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेताओं के यहां पहुंचने की संभावना है।
 नए साल के जश्न पर प्रशासन सख्त: रायपुर और प्रदेशभर में पटाखे-डीजे पर लगेगा बैन

नए साल के जश्न पर प्रशासन सख्त: रायपुर और प्रदेशभर में पटाखे-डीजे पर लगेगा बैन

रायपुर। कोरोना की वजह से नए साल के जश्न पर इस बार प्रशासन सख्त पहरा लगाने को तैयार है। रायपुर और प्रदेशभर में बढ़ते संक्रमण के मामले की वजह से इस साल रात 10 बजे के बाद पटाखे फोड़ने और डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

होटलों में रात 12 बजे तक डांस फ्लोर में लोग थिरकेंगे की नहीं इस पर फैसला लेने के लिए कलेक्टर ने अफसरों की बैठक बुलाई है। प्रशासन की इस सख्ती का असर से होटल कारोबारी भी घबरा गए हैं। जश्न में खर्चा ज्यादा और इंकम कम न हो जाए इस डर से अभी तक एक भी होटल संचालक ने नए साल के समारोह के लिए अनुमति का आवेदन नहीं दिया है। संचालकों का कहना है कि वे गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं।

नए नियमों को देखने के बाद ही वे फैसला लेंगे कि कार्यक्रम आयोजित किया जाए या नहीं? राजधानी में जिस तेजी से पारा गिर रहा है उससे तय हो गया है कि इस बार कहीं भी खुले में कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इसलिए ज्यादातर आयोजन वहीं होंगे जहां संचालकों के पास बड़े भवन या हॉल हैं। इस वजह से भी इस साल आवेदन कम ही जमा होने की उम्मीद है। कई दशकों के बाद ऐसा हो रहा है जब राजधानी के आधे से भी कम होटलों में नए साल का जश्न मनाया जाएगा।

होटल एसोसिएशन के अनुसार केवल राजधानी में ही हर साल 200 से ज्यादा छोटे-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन 31 दिसंबर की रात में किया जाता था, लेकिन इस साल यह संख्या आधे से भी कम रहेगी। हैप्पी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मुंबई से खासतौर पर सेलीब्रिटी और संगीत कलाकारों को बुलाया जाता था। लेकिन अभी तक एक भी फिल्मी या टीवी कलाकार का नाम सामने नहीं आया है जिसे इस बार रायपुर बुलाया गया है। यही वजह है कि इस कार्यक्रम के लिए न पास छपे हैं और न ही बिक रहे हैं।

-डॉ. एस भारतीदासन, कलेक्टर-
`क्रिससम और नए साल के कार्यक्रमों के लिए गाइडलाइन तय की जा रही है। पटाखे और डीजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा। होटलों को अनुमति भी नियमों के अनुसार ही दी जाएगी।`
 बड़ी खबर: IFS अधिकारियों को मिलीं नई जिम्मेदारियां

बड़ी खबर: IFS अधिकारियों को मिलीं नई जिम्मेदारियां

रायपुर। प्रदेश के आठ आईएफएस अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गईं। इनमें एपीसीसीएफ तपेश झा जो अब तक विकास-योजना का काम संभाल रहे थे, उन्हें जैव विविधता संरक्षण मंडल में सदस्य सचिव बनाया गया है। वे एमटी नंदी की जगह लेंगे जिन्हें एपीसीसीएफ प्रशासन राजपत्रित व समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। एपीसीसीएफ अरूण कुमार पांडेय अब विकास-योजना का काम संभालेंगे।

जगदलपुर के प्रभारी मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद वहीं नियमित कर दिए गए हैं। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में प्रभारी सीसीएफ एवं क्षेत्र संचालक राजेश पांडेय और रायपुर रेंज के प्रभारी मुख्य वन संरक्षक जनकराम नायक को भी फुल-फ्लेज चार्ज दिया गया है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व में प्रभारी सीसीएफ अभय कुमार श्रीवास्तव को वहां का संपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। सोमा दास को अब बांस मिशन में सीसीएफ बनाया गया है।
 
 वर्दी की चाह रखने वाले युवाओं को पुलिस अधिकारियों से मिल रहा प्रशिक्षण

वर्दी की चाह रखने वाले युवाओं को पुलिस अधिकारियों से मिल रहा प्रशिक्षण

रायगढ़। एसपी संतोष कुमार सिंह की पहल पर आरक्षक भर्ती में फिजिकल टेस्ट की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों को उर्दना पुलिस लाइन में रक्षित निरीक्षक अमरजीत के नेतृत्व में प्रशिक्षित जवानों की टीम द्वारा सुबह 6 से 9 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

प्रशिक्षण में शामिल युवक व युवतियों में उत्साह देखा जा रहा है। रक्षित निरीक्षक अमरजीत ने कहा कि पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष 2017-18 में जिले के कई अभ्यर्थी शामिल हुये थे, जिसमें कई अभ्यर्थी लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, ये अभ्यर्थी स्वयं फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा ऐसे युवाओं के लिये प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर उनके लिये एक बेहतर माहौल बनाया गया है।

पुलिसभर्ती के अर्भ्यथियों द्वारा प्रतिदिन सम्पर्क किया जा रहा है। अभी 40 अभ्यर्थी ग्राउंड आ रहे हैं। जिनमें 8 युवती हैं। सुबह 6 बजे वार्मअप के बाद 100 मीटर दौड़ उसके बाद ऊंची कूद, लम्बी कूद और गोला फेंक का प्रशिक्षण अभ्यर्थियों को दिया जा रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस कैम्प में कम समय में बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है, साथ ही ट्रेनर और अपने साथी अभ्यर्थियों से अपनी गलतियों को हम सुधार पा रहे हैं। रक्षित निरीक्षक स्वयं ग्रांउड पहुंचकर अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ा रहें हैं, उन्हें इवेंट की छोटी-छोटी बारीकियां बताई जा रही है। अभ्यर्थियों द्वारा शाम को भी दो घंटे प्रशिक्षण दिये जाने की मांग रक्षित निरीक्षण से की गई है।
 बड़ी खबर: टैक्स चोरी के मामले में पूर्व विस अध्यक्ष अग्रवाल का रिश्तेदार गिरफ्तार

बड़ी खबर: टैक्स चोरी के मामले में पूर्व विस अध्यक्ष अग्रवाल का रिश्तेदार गिरफ्तार

रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के दामाद के बड़े भाई को केंद्रीय जीएसटी दल ने गिरफ़्तार कर लिया है। गिरफ़्तार किए गए आरोपी का नाम दीपक अग्रवाल बताया गया है। दीपक अग्रवाल के छोटे भाई रितेश अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के दामाद हैं।

दीपक अग्रवाल के ख़िलाफ़ केंद्रीय जीएसटी टीम लगातार जांच कर रही थी। खबरें हैं कि उनके विरुद्ध जाँच के बाद निश्चित राशि शासकीय ख़ज़ाने में जमा करने का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे ग़लत मानते हुए इंकार कर दिया गया।

इस पूरे मामले के विस्तृत ब्यौरे का इंतज़ार है। बहरहाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के दामाद के बड़े भाई दीपक अग्रवाल केंद्रीय जीएसटी टीम के क़ब्ज़े में हैं। उन्हें गिरफ़्तार किया जा चुका है।

सेंट्रल जीएसटी की कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक अजय कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और महेंद्र कुमार शर्मा संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में की गई है। टिकेंद्र कुमार कृपाल उप निदेशक की अगुआई में टीम ने दोनों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। इतनी बड़ी टैक्स चोरी पकड़े जाने के बाद अब कारोबारियों के बीच खलबली मची है।
नीति आयोग ने फिर सराहा छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूहों के कामों को

नीति आयोग ने फिर सराहा छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूहों के कामों को

रायपुर | भारत सरकार के नीति आयोग ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूह के आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम की सराहना की है।

पढ़ें : कल सबेरे रायपुर पहुंचेगा पूर्व सीएम वोरा का पार्थिव शारीर, गृह ग्राम दुर्ग में किया जायेगा अंतिम संस्कार, पढ़ें पूरी खबर

नीति आयोग ने अपने अधिकारिक ट्वीटर एकाउंट में ट्वीट कर छत्तीसगढ़ की आकांक्षी जिले कांकेर में सीताफल पल्स प्रोसेसिंग मशीन के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक समृद्धि का उल्लेख किया है।

पढ़ें : बाबूजी का जाना छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक अभिभावक के चले जाने जैसा: भूपेश बघेल

आयोग ने ’बढ़ते कदम आत्मनिर्भरता की ओर’ के टैग लाईन से लिखा है कि आकांक्षी जिले कांकेर के कई गांवों में सीताफल पल्प प्रोसेसिंग मशीन लगाई गई है। जिसका संचालन महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। इनके द्वारा सीताफल के पल्प को संरक्षित कर  बाजार में आकर्षक मूल्यों में विक्रय किया जा रहा है।

कल सबेरे रायपुर पहुंचेगा पूर्व सीएम वोरा का पार्थिव शारीर, गृह ग्राम दुर्ग में किया जायेगा अंतिम संस्कार, पढ़ें पूरी खबर

कल सबेरे रायपुर पहुंचेगा पूर्व सीएम वोरा का पार्थिव शारीर, गृह ग्राम दुर्ग में किया जायेगा अंतिम संस्कार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा का अंतिम संस्कार कल दुर्ग में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मंगलवार सुबह 10 बजे विशेष विमान से स्वर्गीय वोरा का पार्थिव शरीर दिल्ली से रायपुर पहुंचेगा जहां से बाय रोड दुर्ग लाया जाएगा। जहां उनके निवास स्थान पर दोपहर साढ़े 12 बजे से चार बजे तक उनका पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा तथा चार बजे के बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और साढ़े चार बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में प्रदेश के मुख्यमंत्री   भूपेश बघेल सहित समस्त मंत्री तथा प्रदेश के सभी दलों के नेता शामिल होंगे।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तथा कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के साथ सोमवार शाम मुक्तिधाम पहुंचकर स्वर्गीय वोरा के अंतिम संस्कार के लिए की जा रही तैयारियों का जाएजा भी लिया। 

 कृषि बिल के विरोध में 22 को कुरूद में धरना प्रदर्शन

कृषि बिल के विरोध में 22 को कुरूद में धरना प्रदर्शन

धमतरी। किसान मोर्चा के अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पारित तीन नई कृषि बिल के वापसी एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून देने की मांग के लिए दिल्ली के बॉर्डर पर लाखों किसानों की ओर से की जा रही किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय किसान मोर्चा और मतदाता जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में 22 दिसम्बर को पुराना बाजार चौक कुरूद में सुबह 11 बजे से धरना प्रदर्शन रखा गया है। धरना प्रदर्शन में कृषि बिल के प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। आंदोलन में सभी किसान भाइयों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर किसान एकता का परिचय देते हुए किसान संगठन को मजबूती प्रदान करने और आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई है।
 
बड़ी खबर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

बड़ी खबर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव संजय अग्रवाल ने पत्र जारी किया है।

बता दें  21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक राज्य के समस्त शासकीय भवनों सहित जहां भी नियमित राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झूके रहेंगे। शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा। राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि स्व.मोतीलाल वोरा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
वोरा जी का निधन छत्तीसगढ़ व देश के राजनीति की अपूरणीय क्षति: भाजपा

वोरा जी का निधन छत्तीसगढ़ व देश के राजनीति की अपूरणीय क्षति: भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री व उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर गहन शोक व्यक्त कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रदेश भाजपा-परिवार ने श्री वोरा के निधन को छत्तीसगढ़ व देश के राजनीतिक परिदृश्य से एक क़द्दावर राजनेता का अवसान कहा और इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

पढ़ें : जल्द निपटा ले अपने बैंक से जुड़े सारे काम: क्योकि तीन दिन बंद रहेंगे बैंक के सारे काम

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि राजनीतिक असहमतियों के बावज़ूद स्व. वोरा का भारतीय राजनीति में सम्मानपूर्ण स्थान था और जनहित के प्रति संकल्पित व समर्पित राजनेता के रूप में वे अजातशत्रु थे। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक आयाम को नित-नई दिशा देने और छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्री साय ने परमपिता परमेश्वर से स्व. श्री वोरा की आत्मा की चिरशांति की प्रार्थना करते हुए वोरा-परिवार को इस गहन शोक की बेला में ढाँढ़स बंधाया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का हुआ निधन, सियासी गलियारों में शोक की लहर

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने स्व. श्री वोरा को छत्तीसगढ़ की राजनीति का दिग्दर्शक बताया। उन्होंने कहा कि अपने आचरण व कार्यों से उन्होंने राजनीतिक आदर्शों व मूल्यों के जो प्रतिमान गढ़े हैं। हम सब उनके समर्पण और निष्ठा की सीख लेकर अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर: जनसंपर्क विभाग में पदस्थ 8 कर्मचारियों को मिली सहायक ग्रेड-3 पर पदोन्नति 

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि श्री वोरा के निधन से भारतीय राजनीति में आई रिक्तता की भरपाई संभव नहीं है। स्व. श्री वोरा एक कुशल संगठनकर्ता और प्रशासनिक सूझबूझ के धनी थे। राजनीतिक मतभेदों से परे स्व. श्री वोरा सभी दलों के साथ समन्वय और सौहार्द्र रखते थे और सभी राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता उनका हृदय से सम्मान करते थे।

पढ़ें : आदमखोर भालू आया वन विभाग की पकड़ में, दो बुजुर्ग महिलाओं समेत कई लोगों को बनाया था अपना शिकार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रय नारायण चंदेल, भूपेंद्रसिंह सवन्नी व किरण देव के साथ ही भाजयुमो, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अजा मोर्चा, अजजा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा समेत समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी श्री वोरा के निधन को छत्तीसगढ़ की अपूरणीय क्षति बताते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर द्वारा शंकर नगर वार्ड में मास्क, चॉकलेट एवं ब्रिटेनिया चिप्स का वितरण

रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर द्वारा शंकर नगर वार्ड में मास्क, चॉकलेट एवं ब्रिटेनिया चिप्स का वितरण

रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर द्वारा रविवार, 20 दिसंबर 2020 को शंकर नगर स्थित यादवपारा बस्ती के बच्चों को ब्रिटेनिया चिप्स, चॉकलेट एवं बस्ती के निवासियों को मास्क क्लब के अध्यक्ष ऋषि गुप्ता द्वारा वितरित किया गया।  सभी बच्चों में ब्रिटेनिया चिप्स एवं चॉकलेट पाकर हर्ष व्याप्त हुआ और उनके माता पिता के लिए मास्क दिया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ऋषि गुप्ता, राम प्रजापति, रंजन नथानी, रविकांत यादव, राजेश चौरसिया, प्रीतपाल अरोरा, पूजा अग्रवाल, मिताली यादव एवं हरीश सिंघानिया सहित बस्ती के निवासी उपस्थित थे।
 बड़ी खबर: जनसंपर्क विभाग में पदस्थ 8 कर्मचारियों को मिली सहायक ग्रेड-3 पर पदोन्नति

बड़ी खबर: जनसंपर्क विभाग में पदस्थ 8 कर्मचारियों को मिली सहायक ग्रेड-3 पर पदोन्नति

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 को पदोन्नत करते हुए 8 कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 के पद पदस्थापना दी गई है। देखे कहा-कहा हुए पदस्थ
कोविड-19 का पालन करते हुए 10,12 वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी

कोविड-19 का पालन करते हुए 10,12 वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी

धमतरी। जिले में स्कूली बच्चों को दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष प्रयोजन करते हुए, अचीवर्स-21 के माध्यम से उपचारात्मक कक्षाएं शासकीय स्कूलों में लगाई जा रहीं हैं।
 
 
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राचार्य के मार्गदर्शन में शाला प्रबंधन समिति और अभिभावकों की सहमति के बाद कोविड 19 के नियमों का पूरा-पूरा पालन करते हुए, बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
 
 
इन कक्षाओं में सभी विषयों के प्रश्न बैंक मॉडल के रूप में विद्यार्थियों को प्रदाय किए जा रहे हैं। चयनित प्रश्नों का हल कराकर उनकी दुविधाओं को दूर किया जा रहा है। इस तरह उन्हें आने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है। इन उपचारात्मक कक्षाओं को पालकों-शिक्षकों का पूरा सहयोग भी मिल रहा है।
 बाबूजी का जाना छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक अभिभावक के चले जाने जैसा: भूपेश बघेल

बाबूजी का जाना छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक अभिभावक के चले जाने जैसा: भूपेश बघेल

रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश में राज्यपाल रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री बघेल ने कहा है कि बाबूजी मोतीलाल वोरा का जाना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए एक अभिभावक के चले जाने जैसा है। जमीनीस्तर से राजनीति शुरु करके राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और आजीवन एक समर्पित कांग्रेसी बने रहे। उनकी जगह कभी नहीं भरी जा सकेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा - मैंने अपनी राजनीति का ककहरा जिन लोगों से सीखा, उनमें बाबूजी एक थे। अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक वे हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक पथ प्रदर्शक थे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। 

श्री बघेल ने कहा कि कल ही बाबूजी श्री वोरा का 93 वां जन्मदिन मनाया गया, किसी ने कल्पना नहीं की थी कि आज ऐसी दुखद खबर सुनने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में श्री वोरा ने तत्कालीन छत्तीसगढ़ अंचल के चहुंमुखी विकास के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने पत्रकारिता से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 1968 में वे दुर्ग नगर निगम में पार्षद निर्वाचित हुए। वर्ष 1972 में वे पहली बार कांग्रेस से विधायक बने। इसके बाद 1977 और 1980 में भी विधायक निर्वाचित हुए। मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया। वे दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उत्तरप्रदेश के राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
 किसान आंदोलन को टीएस सिंहदेव का समर्थन, जाने मंत्री ने क्या कहा

किसान आंदोलन को टीएस सिंहदेव का समर्थन, जाने मंत्री ने क्या कहा

रायपुर। देश में चल रहे किसान आंदोलन को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने अपना समर्थन दिया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे अन्नदाताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उनके आंदोलन के समर्थन में 23 दिसंबर को मैं एक दिन के उपवास पर बैठ रहा हूँ। जो हाथ हमें अन्न देते हैं उनको मोदी सरकार ने ठंड में ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। हम सभी को किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
 
 बड़ी खबर: सिग्नल पर खड़े बीएसपी कर्मी को तेज हाईवा ने रौंदा, घटना स्थल पर ही मौत

बड़ी खबर: सिग्नल पर खड़े बीएसपी कर्मी को तेज हाईवा ने रौंदा, घटना स्थल पर ही मौत

भिलाई। पुलिस तेज हाईवा चालकों पर लगाम नही लगा पा रही है, जिसके कारण असमय लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। इसी तरह का कल फिर एक व्यक्ति इनके तेजरपतार और लापरवाही के कारण काल के गाल में समा गया। अशोक कुमार और उनक परिवार को क्या पता था कि कल का रविवार उनके लिए मुसीबतों का पहाड लायेगा और काल के गाल में समा जाएंगे। 

रविवार को दोपहर करीब दो बजे मौर्या-चन्द्रा टॉकीज चौराहों में आर्य नगर कोहका निवासी अशोक कुमार निषाद भिलाई इस्पात संयंत्र में डयूटी जाने के लिए ग्रीन सिग्रल का इंतजार करते, अपने बाईक सीजी 07 बी 4231 पर सवार होकर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफतार में पीछे से आ रही हाईवा क्रमांक सीजी 07 सीए 9797 के ड्रायवर तेज रफ्तार से लाते हुए अचानक पॉवरहाउस जाने के लिए मोड़ते हुए खडे बाईक सवार बीएसपी कर्मी अशोक कुमार निषाद 48 साल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। चौक पर कार्यरत ट्राफिक जवानों ने तत्काल हाईवा चालक को पकड़कर हाईवा को जब्त कर लिया। और मृतक अशोक निषाद के पास रखे मोबाईल से उनके परिजनों का नंबर निकालकर काल कर घटना की जानकारी दी और शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अशोक निषाद बीएसपी के वाटर मैनेजमेंट विभाग में कार्यरत थे।
 
 मौसम का मिजाज: प्रदेश में ठंड में हुआ इजाफा, शीत लहर के बने हालात

मौसम का मिजाज: प्रदेश में ठंड में हुआ इजाफा, शीत लहर के बने हालात

रायपुर। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर से आ रही ठंडी हवा ने अचानक मौसम के मिजाज में तब्दीली की है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में जारी बर्फ बारी के चलते प्रदेश के तापमान में विगत दिनों अचानक गिरावट आई है। प्रदेश में अब शीतलहर के हालात बनने शुरू हो गये है। 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रायपुर में तापमान 10 डिग्री से नीचे, बिलासपुर में 9 से 10, पेेंड्रा में 6 डिग्री सेल्सियस, जशपुर 7 चिल्फी 5 एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान मैनपाट में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी 24 घंटे में आसमान में बादल छाये रहेंगे। बादल फटने के तुरंत बाद शीत लहर चालू हो जाएगाी। वहीं स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं मेकाहारा के अधीक्षक ने कोरोना वायरस कोविड 19 के अचानक संक्रमण के नये रूप से लोगों को बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। डॉ. आरडी अग्रवाल ने प्रदेश के निवासियों से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े सिर में मफलर अथवा टोपी पहनकर अपने आपको गर्म कपड़ों से ढंककर निकलने की अपील की है। प्रदेश नोबल कोरोना वायरस कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. सुभांष पांडेय ने शीतलहर के मद्देजनर लोगों से गर्म कपड़े के साथ मास्क पहनकर घर से निकलते की अपील की है। डॉ. पांडेय के अनुसार जरा सी लापरवाही आम नागरिकों को कोरोना की चपेट में ले सकती है। 
 बड़ी खबर: पेड़ से लटकी मिली प्रेमी युगल की लाश, गांव में फैली सनसनी

बड़ी खबर: पेड़ से लटकी मिली प्रेमी युगल की लाश, गांव में फैली सनसनी

रायगढ़। धमरजयगढ़ विकासखंड क्षेत्र के गांव कापू में एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटकता मिला। यह देख गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से लटके शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ ब्लॊक क्षेत्र के गांव कापू में एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। जिसे देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जिले के धरमजयगढ़ विकासखण्ड क्षेत्र के गांव कापू में एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। जिसे देख लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मृतक और मृतका की पहचान हो चुकी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दोनों के परिवार वाले घटनास्थल पहुंच गए।

वहीं कापू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अबतक यह साबित नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या है या हत्या है। क्योंकि शवों के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मिली जानकारी अनुसार मृतिका की उम्र 16 वर्ष और मृतक की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है। दोनों बीच कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले थे। लेकिन अचानक रविवार को दोनों का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। कापू थाना पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

बताया जाता है कि मृतक लगभग हफ्ते भर से मृतिका के घर में था। उसके बाद वह अपने गांव चला गया। वहीं शनिवार को शाम को मृतका घर से निकली थी। रविवार सुबह दोनों की लाश गोढ़ी से कुछ दूर खेत में महुआ के पेड़ से लटकी हुई मिली है। वहीं मामले को लेकर दोनों परिवारों और पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला और अधिक स्पष्ट होगा। पुलिस ने मामला विवेचना में लिया है।
आदमखोर भालू आया वन विभाग की पकड़ में, दो बुजुर्ग महिलाओं समेत कई लोगों को बनाया था अपना शिकार

आदमखोर भालू आया वन विभाग की पकड़ में, दो बुजुर्ग महिलाओं समेत कई लोगों को बनाया था अपना शिकार

कोरबा | दर्री के झाबु जंगल में बहरी सीक काट रहीं दो बुजुर्ग महिलाओं समेत कई लोगों को अपना घायल करने वाला खूंखार भालू को 24 घंटे बाद वन विभाग ने पकड़ लिया। रविवार को नवापारा गांव में रहने वाली दो वृद्ध महिला लक्ष्मीनिया (70) व पुनिया (65) पर एक हिंसक भालू उस वक्त हमला कर दिया, जब वह झाड़ू बनाने फुल बहरी काट रहे थे। हमले में पुनिया बाई बुरी तरह घायल हो गई। वहीं लक्ष्मीनिया को घसीट कर जंगल की ओर ले गया था। लापता महिला की लाश 24 घंटे बाद सोमवार को जंगल में मिली।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड में आया नया मोड़, लापता पिता पुत्र की भी टंकी में मिली लाश

बिलासपुर के कानन पेंडारी से पहुंची वन विभाग की टीम ने भालू को पकड़ने का काम किया। इस दौरान जंगल में लापता महिला लक्ष्मीनिया की लाश मिली। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ट्रेंकुलाइज कर भालू को बेहोश करने में सफल रही। बेहोशी की हालत में भालू को पिंजरे में बंद कर कानन पेंडारी बिलासपुर ले ले जाने की तैयारी की जा रही है।

पढ़ें : युवती ने दो बच्चों को पिलाया कीटनाशक, बच्चों की हुई मौत व युवती की हालत गंभीर, जाने कहाँ की है यह खबर


मृतका लक्ष्मीनिया के परिजनों ने बताया कि लाश को तलाशने पूरी रात जंगल में वन विभाग की टीम लगी रही। सुबह भालू लाश के पास ही बैठा रहा। जेसीईबी की मदद से वहां तक पहुंचे तब जाकर भालू को भगाने की कोशिश किया। उसके बाद भी वो लाश को छोड़कर नहीं भागा। काफी मशक्कत के बाद भालू को भगाया गया, तब जाकर शव को खाट से लेकर गांव लेकर आए।

छगविस : सदन में गूंजा किसानों को विद्युत पम्प कनेक्शन का मामला, सीएम बघेल ने कहा - देशी घी को प्रचार की जरूरत नहीं होती

छगविस : सदन में गूंजा किसानों को विद्युत पम्प कनेक्शन का मामला, सीएम बघेल ने कहा - देशी घी को प्रचार की जरूरत नहीं होती

रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पहले दिन किसानों का मुद्दा छाया रहा। भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं किसानों के ब्रांड एम्बेसडर बन गए है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देशी घी को प्रचार की जरूरत नहीं होती है, मैं किसान पैदा हुआ हूं और किसान के रूप में ही मृत्यु होगी। 

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर से सटे अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड में आया नया मोड़, लापता पिता पुत्र की भी टंकी में मिली लाश

प्रश्रकाल में आज विधायिका श्रीमती छन्नू चंदू साहू ने राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में कृषकों को स्थाई और अस्थाई विद्युत पम्प कनेक्शन देने का मामला उठाया। 
 
 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विधायिका द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वर्ष 2018 से लेकर 30 नवंबर 2020 तक 2720 स्थाई एवं 3372 अस्थाई विद्युत पम्प कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त हुए है,जिनमें से 579 को स्थाई तथा सभी 3372 आवेदकों को अस्थाई कनेक्शन जारी किए गये। उन्होंने बताया कि स्थाई आवेदनों में 422 आवेदन औपचारिकता पूर्ण नहीं करने के कारण निरस्त किये गये है।
 
 
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उक्त अवधि में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के स्थाई पंप कनेक्शन के लिए 1719 आवेदन लंबित थे। उक्त आवेदनों में से वरीयता क्रमानुसार लक्ष्य की सीमा में पंप कनेक्शन के कार्य किये जा रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि 2020-21 के लिए राजनांदगांव जिले के लिए पंप ऊर्जीकरण हेतु आबंटित एक हजार पंप के लक्ष्य के विरूद्ध खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के लंबित पंप आवेदनों में भुगतान की तिथि वरीयतानुसार 74 पंप का कार्य 31 मार्च 2021 तक पूर्ण किये जाने के प्रयास है। शेष लंबित पंपों के कार्य आगामी वित्तीय वर्ष में पूर्ण किये जाने के प्रयास है। 
 
 
इस मामले में पूरक प्रश्र करते हुए भाजपा विधायक अजय ने कहा कि मैंने भी इसे लेकर सवाल लगाया है। पूरे प्रदेश में 94 हजार लोगों ने पंप कनेक्शन के लिए आवेदन है, इन सभी आवेदनों पर कनेक्शन दिया जाएगा तो सरकार को 900 करोड़ खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्या सदन में घोषणा करेंगे कि सभी आवेदनों को कनेक्शन दिया जाएगा। श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं को किसानों का ब्रांड एम्बेसडर घोषित कर चुके है, क्या वे सभी किसानों को पम्प कनेक्शन जारी करेंगे इसके लिए उन्हें सदन में घोषणा करना चाहिए। 
 
 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके जवाब में अजय चंद्राकर को कहा कि आपको तो हमारे होने से भी तकलीफ है, और देशी घी को प्रचार करने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि मैं किसान के घर पैदा हुआ हूं, किसान हूं और किसान ही रहूंगा, मुझे ब्रांड एम्बेसडर बनने की जरूरत नहीं है। जहां तक स्थायी पंप कनेक्शन की बात है तो भाजपा शासन काल में तो कनेक्शन देने का लक्ष्य भी तय नहीं होता था, हम लोग कम से कम पंप कनेक्शन के लिए लक्ष्य तय कर रहे है और उसके अनुरूप कार्य कर रहे है। इसके बाद नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित अन्य भाजपा सदस्यों ने भी इस मामले में सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री के जवाब को असंतोषजक बताते हुए सदन से बहिगर्मन कर दिया