नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
रायपुर: विचाराधीन कैदी बाथरुम जाने के बहाने चकमा देकर मेकाहारा से हुआ फरार

रायपुर: विचाराधीन कैदी बाथरुम जाने के बहाने चकमा देकर मेकाहारा से हुआ फरार

रायपुर, पुलिस को चकमा देकर विचाराधीन कैदी आज सुबह मेकाहारा अस्पताल के ट्रामा सेंटर से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट मौदहापारा थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय जेल अंबिकापुर से विचाराधीन कैदी सुधन पैकरा 75 वर्ष पिता मुटी पैकरा निवासी ग्राम कोदवा तीयन डोंगरी थाना कुसमी जिला बलरामपुर को 18 दिसंबर को गुलापन राम यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राजपुर के आदेश पर स्वास्थ्य खराब होने पर केन्द्रीय जेल अंबिकापुर से स्थनांतरण पर भेजा गया था। जिसे जेल चिकित्सक की सलाह पर आगामी जांच एवं उपचार के लिये डां.बीआर अंबेडकर में भर्ती किया गया था। आज प्रात: 5 बजे बाथरुम जाने के बहाने आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को जेल प्रहरी च्रंद्रविजय पैकरा केन्द्रीय जेल अंबिकापुर व धनेश्वर साहु एवं सनील यादव की सुरक्षा में रायपुर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था,जहां से वह बहाना बनाकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 224 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
 

रायपुर: युवती का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेलिंग हुआ गिरफ्तार

रायपुर: युवती का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेलिंग हुआ गिरफ्तार

रायपुर, महिला मित्र के साथ फोटों खिचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर घर ले जाकर अश्लील हरकत करने व पीडि़ता के मां से ब्लैकमेलिंग कर पैसा मांगने की रिपोर्ट पर उरला पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता के साथ शिवम केसरवानी 26 वर्ष ने दोस्ती कर अपने साथ एक फोटों खिंचवाई थी, जिसके बाद फोटों वायरल करने व पीडि़ता के घर वालों को दिखा देने की बात कहकर अपने घर ले जाकर बुरी नियत से अश्लील हरकत करने का प्रयास करने लगा। आरोपी पीडि़ता का फोटों वायरल करने की धमकी देकर उसके मां से पैसा की मांग कर ब्लैकमेलिंग कर जान से मारने की धमकी देता था। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354, 294, 506, 384, 452 आईपीसी और 66, 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

रायपुर शहर में घूम-घूम कर लूट-चोरी करने वाले 4 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर शहर में घूम-घूम कर लूट-चोरी करने वाले 4 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में दोपहिया वाहन में घूम-घूम कर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 14 नग माबाईल फोन लूट-चोरी करने वाले 2 आरोपी और 2 अपचारी सहित कुल 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नशा और अन्य महंगे शौक पूरा करने के लिए आरोपी घटना बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से वारदात करते थे। ऐसी ही वारदात डी.डी. नगर थाना में पीड़ित हरीश कुमार भोई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपनी सायकल से मोबाईल में अपने स्टाफ से बात करते हुए डी मार्ट रायपुरा की ओर से आ रहा था। रोहिणीपुरम मोड के पहले मेरे पीछे से एक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की एक्टीवा में सवार दो अज्ञात लडके आए, जिसमें से पीछे बैठे काले रंग की शर्ट पहना हुआ लडका पीड़ित के सैमसंग कंपनी के मोबाईल फोन को हाथ से लेकर चोरी कर भाग गए। जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना डी.डी.नगर में अपराध रिपोर्ट दर्ज कराया।
इसी प्रकार की दूसरी वारदात पीड़ित नवीन यादव ने थाना तेलीबांधा में 14 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराया। सिब्बल फार्म हाउस के पहले जोरा मैदान के पास पहले अपने एम आई कंपनी के मोबाईल फोन से बात कर रहा था। उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति काले रंग के एक्टिवा में आया और उसके मोबाईल फोन को बात करने के लिए मांगा मना करने पर उक्त अज्ञात आरोपी पीड़ित के हाथ से उसका उक्त मोबाईल फोन को लूट कर भाग गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध दर्ज कररवाया।
मोबाईल चोरी-लूट की घटनाओं के मद्देनजर सायबर सेल की टीम ने घटना स्थलों का निरीक्षण किया। घटना के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करते हुएअज्ञात आरोपियों के हुलिए के संबंध में भी पूछताछ किया गया। टीम ने घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास करने के साथ ही आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण भी किया जा रहा था। टीम ने तरीका वारदात के आधार पर इस प्रकार के अपराध कारित करने वाले पुराने आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक किया। जाकर इनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखीं जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत भाठागांव आर डी ए कालोनी निवासी मानसिंह उर्फ गोलू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम ने मानसिंह उर्फ गोलू को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम ने कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी मानसिंह उर्फ गोलू ने अपने अन्य 2 साथी अपचारी बालकों के साथ मिलकर मोबाईल चोरी की उक्त घटना को कारित करने के अलावा एक्टिवा वाहन में घुम-घुम कर रायपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 9 नग मोबाईल फोन चोरी करना स्वीकार किया गया। टीम द्वारा घटना में शामिल दोनों अपचारियों को भी गिरफ्तार किया जाकर आरोपी की निशानदेही पर उनके कब्जे से कुल 10 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त 2 नग एक्टिवा वाहन को जप्त किया गया। आरोपी/अपचारियों से जप्त अन्य 9 नग मोबाईल फोन पर पृथक से धारा अपराध दर्ज कर कार्यवाही किया।
 

कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मिली लाश

कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मिली लाश

बिलासपुर, जिले के सीपत थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहरा बीती रात एक नवविवाहिता की लाश कमरे में मिली। परिजनों का कहना है कि मृतिका ने आत्महत्या की है। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पाया कि मृतिका के हाथ और गले में चोट के निशान हैं और इसकी मौत को पुलिस संदिग्ध बता रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम रेशमा पटेल पति रोहित पटेल उम्र 19 वर्ष। मृतिका रेशमा ने रोहित से प्रेम विवाह किया था जिसके बाद वे साथ रहा करते थे। घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

हमारे बुजुर्गों हमारी धरोहर और पथ प्रदर्शक, उनका देश के इतिहास में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा: श्री भूपेश बघेल

हमारे बुजुर्गों हमारी धरोहर और पथ प्रदर्शक, उनका देश के इतिहास में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा: श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बेमेतरा जिले के ग्राम सिलघट (भिंभौरी) में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री नाथूराम टिकरिहा, स्वर्गीय श्री सुकलाल टिकरिहा एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री गोकुल प्रसाद टिकरिहा की प्रतिमा का अनावरण किया। ग्राम सिलघट में उपस्थित राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारे बुजुर्गों हमारी धरोहर और पथ प्रदर्शक हैं। उनका हमारे समाज के साथ-साथ देश के इतिहास में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्राम सिलघट राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से प्रगति शील गांव रहा है। जहां अनेक विभूतियों ने यहां जन्म लिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री नाथूराम टिकरिहा और स्वर्गीय श्री सुकलाल टिकरिहा ने देश की आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन दोनांे महान विभूतियों ने आचार्य विनोवा भावे के साथ भू-दान आंदोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। समाजसेवी स्वर्गीय श्री गोकुल प्रसाद टिकरिहा 25 साल तक सरपंच रहे। उन्हांेने भी भू-दान आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वे हमेशा किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहे।
मुख्यमंत्री ने धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में बताया कि धान खरीदी के लिए राज्य सरकार द्वारा बारदानों की व्यवस्था के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राईस मिलर्स, पीडीएस और किसानों के पास उपलब्ध बारदानों का उपयोग धान खरीदी में करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम सिलघट में मंगल भवन की स्वीकृति की भी घोषणा की।
इस अवसर पर कलेक्टर बेमेतरा श्री शिव अनंत तायल, जिला पंचायत बेमेतरा के सदस्य श्री राहुल योगराज टिकरिहा, बेरला जनपद पंचायत की सदस्य कुमारी पूजा टिकरिहा, ग्राम पंचायत सिलघट की सरपंच श्रीमती संध्या टिकरिहा सहित सर्वश्री योगानंद टिकरिहा, आदित्य टिकरिहा समेत टिकरिहा परिवार के सभी सदस्य व ग्राम पंचायत सिलघट के ग्रामीण उपस्थित थे। 

 हिन्दू धर्म का अपमान कर रहे है भाजपा नेता- विकास तिवारी

हिन्दू धर्म का अपमान कर रहे है भाजपा नेता- विकास तिवारी

रायपुर। कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने भाजपा के पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर के बयान पर हमलावर होते हुए कहा कि, भाजपा के कमीशनखोर नेता गण मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम की माँ देवी कौशल्या के जन्म स्थली पर विवादित बयान देकर सनातन धर्म और राम भक्तों का घोर अपमान कर रही है। भगवान राम के नाम से चंदा सकेलने वाले भाजपा नेता हिंदू धर्म और सनातन धर्म को अपनी जागीरदारी समझने लगे हैं। अहंकार में उलजुलूल बयान बाजी कर हिंदू धर्म का खुला अपमान कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि इतिहासकारों के अनुसार सागर विश्वविद्यालय के प्रो. केडी वाजपेयी ने बिलासपुर के पास कोसला में सिक्के मिलने पर उसे कोसल की राजधानी बताया है। साथ ही वर्ष 1975 में प्रो. रमेन्द्र नाथ मिश्र ने चंद्रखुरी में कौशल्या मंदिर की खोज की। उसके बाद कथाओं और किवदंतियों के आधार पर चंद्रखुरी को माता कौशल्या की जन्मस्थली माना जाने लगा है। इसके बावजूद भी भाजपा ने पूर्व मंत्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की माता देवी कौशल्या के बन रहे भव्य मंदिर और जन्म स्थल को विवादित करने का काम किया जा रहा है। जिससे स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पंद्रह सालों की सत्ता जाने के बाद दिमागी दिवालियापन के शिकार हो चुके हैं। कमीशनखोरी बंद होने के कारण उनकी स्थिति विक्षिप्त जैसी हो चुकी है जिसके कारण वह सनातन धर्म और हिंदू धर्म विरोधी बयान बाजी कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान से सहमत हैं। क्या यह माना जाए कि कौशल्या माता की जन्म स्थली को विवादित करने वाला बयान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा सहमति के बाद दिया गया है।
 अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित ऑनलाइन रंगोली में निशा प्रथम, ललिता द्वितीय

अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित ऑनलाइन रंगोली में निशा प्रथम, ललिता द्वितीय

रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती से आज ऑनलाइन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने अपने घर पर रहते हुए बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

प्रतिभागियों ने राधा-कृष्ण, माँ की गोद में बाल-गणेश सहित महिला उत्पीडन और क्रिसमस के साथ सांताक्लाज की थीम पर आधारित बहुत ही सुन्दर और आकर्षक रंगोली बनाई। महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी के अग्रवाल और एडमिनिस्ट्रेटर अमित अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की मुक्त-कंठ से सराहना की। रंगोली में रंगों के संयोजन और विषय की प्रस्तुति के आधार पर निशा विश्वकर्मा (बी.काम.-द्वितीय) ने पहला और ललिता आनन्द (बीए जेएमसी- प्रथम सेमेस्टर) को दूसरा स्थान प्राप्त किया। 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने बताया कि इस ऑनलाइन प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच उनकी रचनात्मकता को बनाए रखना और उसमें नई सृजनशीलता विकसित करना है। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई- सर्टिफिकेट जारी किया गया। वहीं प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस आयोजन की अगली कड़ी में 21 दिसंबर को चित्रकला 23 दिसंबर को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
बड़ी खबर: युवती ने बंद कमरे में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

बड़ी खबर: युवती ने बंद कमरे में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

भिलाई। मोहन नगर थाना क्षेत्र के संतराबाड़ी क्षेत्र में 23 वर्षीय रोशनी पांडेय का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के दो घंटे पहले रोशनी ने अपनी चाची से पेन और कागज मांगा था। इसके बाद सभी को कमरे में सोने जाने की जानकारी देकर चली गई। दोपहर करीब 3 बजे रोशनी ने अपने पिता से फोन पर बात की। साढ़े 4 बजे रोशनी का फोन पर किशन नाम के युवक से विवाद भी हुआ। परिजन का दावा है कि किशन से परेशान होकर रोशनी ने खुदकुशी की। इसकी जानकारी के बाद पुलिस किशन नामक युवक की तलाश कर रही है, ताकि पूछताछ की जा सके।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि दो महीने पहले किशन ने दो युवतियों के साथ मिलकर रोशनी के साथ मारपीट भी की थी। जिसकी शिकायत करने के लिए रोशनी अपनी दादी के साथ मोहन नगर और दुर्ग कोतवाली थाने पर भी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक महीने पहले रोशनी ने बिना किसी कारण अपना सिर भी मुंडवा लिया। इसकी वजह किसी को नहीं बताई।

रोशनी के पिता राजेश ने बताया कि बेटी के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि दादा-दादी आप फ्रिक मत करो। मैं अपनी लाइफ को समझ नहीं पाई। इसलिए सुसाइड कर रही हूं।

पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट और मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवती ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। युवती का मोबाइल लॉक छोटी बहन रिद्धी के फेस से अनलॉक होता है। उसी के आधार पर आगे की जांच भी की जाएगी। शनिवार को 11 बजे पुलिस ने बयान के लिए थाने पर बुलाया है। इसके बाद आगे की जांच होगी। पुलिस पूछताछ कर रही है।

रोशनी के पिता के मुताबिक करीब दो महीने पहले किशन ने बेटी के साथ रास्ते में मारपीट की थी। घटना के दौरान किशन के साथ दो युवतियां भी थी। मारपीट के बाद बेटी ने घर पर आकर पूरा वाक्या बताया था। इसके बाद वह अपनी दादी के साथ शिकायत करने पहले मोहन नगर थाने गई थी। वहां महिला पुलिसकर्मी ने दोनों को दुर्ग कोतवाली थाने जाने की नसीहत देकर चलता कर दिया था। दोनों इसके बाद दुर्ग कोतवाली थाने भी गए थे। वहां भी कई घंटे तक बैठने के बाद भी किसी ने शिकायत दर्ज नहीं की। थक हारकर लौट आए थे। शुक्रवार को रोशनी के एक दोस्त महेश ने भी बताया कि किशन लगातार उसे परेशान कर रहा था।

मोहन नगर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने कहा कि मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है, जिस युवक के बारे में बताया गया है, उसके बारे में जानकारी ली जा रही है। मृतका के मोबाइल से उनके दोस्तों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
 विकास उपाध्याय को कांग्रेस संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़े पूरी खबर

विकास उपाध्याय को कांग्रेस संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ से रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय को कांग्रेस ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पार्टी ने छह नेताओं को एआईसीसी में सेक्रेटरी बनाया है। इनमें विधायक अनिरुद्ध सिंह, विकास उपाध्याय, पृथ्वीराज प्रभाकर साठे, पी विश्वनाथन, इवान डिसूजा और पीवी मोहन शामिल हैं। इनमें से अनिरुद्ध सिंह, विकास उपाध्याय और पृथ्वीराज प्रभाकर साठे को असम के जनरल सेक्रेट्री और पी विश्वनाथन, इवान डिसूजा और पीवी मोहन को केरल के जनरल सेक्रेट्री से संबंध किया गया है। 
उत्तर पूर्व से आ रही हवाओ के साथ ठंड में होगी बढ़ोतरी, प्रदेश के 10 जिलों में शीतलहर की संभावना

उत्तर पूर्व से आ रही हवाओ के साथ ठंड में होगी बढ़ोतरी, प्रदेश के 10 जिलों में शीतलहर की संभावना

रायपुर/अम्बिकापुर। बादल छटते ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं के चलते ठंड के और बढऩे के आसार है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है। इसे लेकर लोगों को अलर्ट किया है।


अब उत्तर पूर्व से अब ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। जिसकी वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी है। प्रदेश के उत्तरी इलाके में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है। सरगुजा में तापमान 9 डिग्री के नीचे पहुंच गया। ठंड से बचने लोग गर्म चाय और अलाव का सहारा ले रहे हैं। पठारी इलाको में तापमान करीब 7 डिग्री तक पहुंचा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाली 21 तारीख तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। 

 इसके पहले मध्य प्रदेश के मध्य में सिस्टम बनने की वजह से पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए थे, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। 

वहीं अब बादल छट चुके हैं और मौसम पूरी तरह से साफ हो चुका है, और मौसम के साफ होने की वजह से ही धीरे-धीरे अब न्यूनतम तापमान में दिनों दिन गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान में गिरावट के साथ प्रदेश में ठंड का सितम अब शुरू होगा।
 बड़ी खबर रायपुर: घर में घुसकर दो लोगों पर धारदार औजार व राड हमला, आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ बलवा का अपराध दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: घर में घुसकर दो लोगों पर धारदार औजार व राड हमला, आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ बलवा का अपराध दर्ज

रायपुर। घर में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर हसिंया व लोडे के राड से मारकर दो लोगों गंभीर रुप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने पर परिवारवालों के साथ भी मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिर्री थाना खरोरा निवासी गौरीशंकर भारद्वाज 55 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 18 दिंसबर को गुरुघासी दास जयंती पर रात 8.30 बजे रिस्तेदार मुकेश खुंटे व परिवार के सभी लोग घर के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे,इसी दौरान गांव के बंटी जोगी,गितेश्वर जोगी,नरेश जोगी,शैलेन्द्र जोगी,पुन्नू मधूकर संदीप जोगी,ओम प्रकाश वर्मा एवं अन्य उनके साथी आकर भतीजा राधेश्याम उर्फ भुरू के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने पर 

घर के अंदर से दरवाजा बंद कर छुप गया। इसके बाद पुन्नू एवं संदीप जोगी ने दरवाजा को लात से मारकर खोल मुकेश खुंटे को हसिंये व किसी धारदार औजार से पेट व सिर पर मारकर गंभीर चोट पहुंचाने पर खुन निकलने लगा। जिसके बाद प्रार्थी के परिवारवालों के द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने प्रार्थी के बेटे देवदास को राड से सिर पर मारकर लहुलूहान कर दिया। देवदास की मां मुन्नी बाई के साथ भी मारपीट किया। घटना की सूचना पर डायल 112 के माध्यम से घायलों को सरकारी अस्पताल खरोरा में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 घासीदास जयंती पर झंडा चढ़ाने के विवाद में महिला को ब्लेड से मारकर किया घायल, मामला दर्ज

घासीदास जयंती पर झंडा चढ़ाने के विवाद में महिला को ब्लेड से मारकर किया घायल, मामला दर्ज

रायपुर। गुरु घासीदास जयंती के दौरान झंडा चढ़ाने के विवाद पर ब्लेड से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट आरंग थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चरौंदा आरंग निवासी डिकेश्वरी टंडन 32 वर्ष पति स्व.राजेन्द्र टण्डन ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गुरुघासी दास जयंती के दिन शाम 7.30 बजेे पिंटू सोनवानी ने झंडा चढ़ाने की बात पर विवाद कर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर ब्लेट से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 किशोरी को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

किशोरी को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। 10 दिसम्बर 2020 को पारथीया भारती पटेल पति शांति लाल पटेल उम्र 43 वर्ष निवासी निभनीम कोरमा चौकी मानिकपुर उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराई कि इसकी नाबालिग पुत्री उम 17 वर्ष दिनांक 09 दिसम्बर 2020 को दोपहर 3.30 बजे के आसपास घर से बिना बताए निकली है। 

जिसका मोहल्ले के ही फैजान खान उर्फ शेटू खान पिता मोहम्मद निजामुद्दीन उम्र 22 वर्ष के साथ प्रेम संबंध था, जो प्राथोया ने अपनी नाबालिग लड़की को बिना इसकी सहमति के छोटू खान के द्वारा बहला फु सलाकर भगाकर ले गया होगा कहकर संदेह व्यक्त की थी कि प्रार्थीया की रिपोर्ट पर चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली कोरबा में अपराध कमांक.1062,2020 धारा-363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के अपहृत बालिका को दिनांक 13 दिसंबर 2020 को बरामद कर उससे पूछताछ कर कथन लिया गया। जिसने अपने कथन में बताई कि उसको मोहल्ले का छोटू खान अपने साथ ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया है जिससे मामले में धारा 376 भादवि 4 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक नगर निरीक्षक दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली के दिशा निर्देश में आरोपी के मिलने के हर संभावित स्थानों पर छापामार कार्यवाही कर आरोपी फैजान खान उर्फ छोटू खान पिता मोहम्मद निजामुद्दीन को गिरपतार कर सी जे एम न्यायालय कोरबा में पेश किया गया। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल कोरबा भेजा गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अशोक पाण्डेय चौकी प्रभारी मानिकपुर, सउनि विभव तिवारी, प्रधान आरक्षक 258 इमरान खान, आरक्षक 442 अशोक पाटले, आरक्षक 351 ओम प्रकाश बैस, आरक्षक 776 सुरेंद्र राठिया, आरक्षक 405 गोपी राम दिव्य की सराहनीय भूमिका रही।
 दुष्कर्म के खिलाफ ABVP ने किया प्रदर्शन, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी साथियों को छोड़ने की मांग

दुष्कर्म के खिलाफ ABVP ने किया प्रदर्शन, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी साथियों को छोड़ने की मांग

रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कवर्धा में दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए अपने साथियों को छोड़ने की मांग की है। संगठन ने सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। कवर्धा में पिछले दिनों एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इनके दोषियों पर कार्रवाई की मांग एबीवीपी के कार्यकर्ता लगातार कर रहे हैं। न्याय की मांग लेकर पिछले दिनों कवर्धा कलेक्टर परिसर के बाहर प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शन के काफी देर बाद कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक पुलिस ने संघ कार्यालय से गिरफ्तार किया। इसलिए उनकी रिहाई की मांग करते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ता गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने गए थे।
 
 पूर्व मंत्री चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कांग्रेस प्रवक्ता ने माता कौशल्या के जन्म स्थान पर सवाल खड़ा करने पर घेरा

पूर्व मंत्री चंद्राकर के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कांग्रेस प्रवक्ता ने माता कौशल्या के जन्म स्थान पर सवाल खड़ा करने पर घेरा

रायपुर। कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के एक बयान पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, जो लोग कल तक राम के नाम पर चंदे और वोटों के धंधे का कारोबार करते थे आज माता कौशल्या के जन्म स्थान पर प्रश्न खड़ा करके उनके अस्तित्व को ही नकार रहे हैं।

आज एक समाचार चैनल में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने यह बयान दिया है कि माता कौशल्या का जन्म चंदखुरी में नहीं हुआ था, संभव है कल को अजय चंद्राकर यह भी दावा कर दें कि प्रभु राम का जन्म अयोध्या में नहीं हुआ था।

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विष्णु देव साय से यह पूछा है क्या अजय चंद्राकर के उक्त बयान में इन तीनों की सहमति भी शामिल है? माता कौशल्या के जन्म स्थान पर सवाल खड़ा करके भारतीय जनता पार्टी ने दरअसल छत्तीसगढ़ के विद्वान इतिहासकारों की विद्वता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

साथ ही साथ उन्होंने यह भी जाहिर कर दिया है कि माता कौशल्या के प्रति उनके मन में कितनी आस्था है। डॉ रमन सिंह को प्रदेश की जनता को यह जवाब देना चाहिए कि क्या माता कौशल्या के प्रति भाजपा के मन में आस्था नहीं रहने के कारण ही अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने चंदखुरी स्थित मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं किया?

सत्ता जाने के बाद से 15 वर्षों तक कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त रही भारतीय जनता पार्टी के लोग अब मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुके हैं और उनका हिन्दू धर्म विरोधी चेहरा भी सामने आने लगा है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार जिस तरीके से छत्तीसगढ़ी संस्कृति परंपरा को स्थापित करने का प्रयास कर रही है और माता कौशल्या के वैभव को पुनर्स्थापित कर उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है। इसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के छाती पर सांप लोट रहा है।

अपने आपको हिंदू धर्म का ठेकेदार बताने वाली पार्टी के नेता अब इस बात से विचलित हैं की माता कौशल्या का वैभव अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भूपेश बघेल सरकार स्थापित कर देती है तो फिर छत्तीसगढ़ में भाजपा का धर्म का धंधा और चंदे की दुकान दोनों बंद हो जाएगी। अन्यथा क्या वजह है कि अजय चंद्राकर का यह दिव्यज्ञान पिछले 15 वर्षों में सत्ता के रहते हुए कभी नहीं आया। भूपेश बघेल की सरकार बनने के 2 वर्षों में भी कभी नहीं आया।

आज जब राम वन गमन पथ पर 2 ऐतिहासिक रथ यात्रा निकली और प्रदेश की जनता अपने भांजे प्रभु राम की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़ी, तब भारतीय जनता पार्टी की बौखलाहट साफ सामने आ गई और अजय चंद्राकर जैसे वरिष्ठ नेता अब माता कौशल्या की जन्म स्थली पर सवाल उठाकर संभवत उनके अस्तित्व को ही नकार रहे हैं। सवाल तो यह भी उठता है कि अगर माता कौशल्या के अस्तित्व पर भाजपा सवाल उठा रही है तो फिर प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल अपने आप खड़े हो जाते हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से यह मांग की है कि माता कौशल्या और प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेता के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं को प्रदेश की जनता से इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। 
 
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर की चार बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर की चार बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बाबा गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर चार बड़ी घोषणाएं की। भिलाई के सेक्टर 6 में गुरु घासीदास सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नया रायपुर में गुरु घासीदास जी के नाम पर शोध पीठ एवं संग्रहालय स्थापित करने की घोषणा के साथ ही निगम क्षेत्रों में डायग्नोस्टिक सेंटर आरंभ करने की घोषणा भी की जिनका नाम मिनी माता के नाम पर होगा। मुख्यमंत्री ने पंथी नृत्य के महान कलाकार स्वर्गीय श्री देवदास बंजारे की स्मृति में राज्य स्थापना दिवस समारोह में पंथी नृत्य पुरस्कार आरंभ करने का की घोषणा भी की, साथ ही उन्होंने राजधानी में अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा में सुविधा देने के लिए रहवासी हॉस्टल 200 सीटर क्षमता के निर्माण की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि गुरु घासीदास बाबा का महान संदेश मनखे मनखे एक समान है। यह समानता का सिद्धांत हमारे संविधान का भी अहम हिस्सा है। बाबा जी ने आज से ढाई सौ साल पहले अहिंसा और सत्य का संदेश दिया जो उद्देश्यपूर्ण जीवन का मूल स्रोत है। महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर चलकर देश को आजादी दिलाई। बाबा साहब अंबेडकर ने जब हमारे संविधान का निर्माण किया जो उन्होंने संविधान में समानता की मूल भावना शामिल की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरु घासीदास जी के दिखाए हुए आदर्श पर चल रहा है। हमारा छत्तीसगढ़ का समाज समतामूलक समाज है। हम सब यहां प्रेम और सद्भाव से रहते हैं। बाबा गुरु घासीदास ने हमें प्रेम, अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश दिया है इन्हीं संदेशों पर चलकर छत्तीसगढ़ लगातार तरक्की और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरु घासीदास और बाबा साहब अंबेडकर के दिखाए आदर्शों पर चल रहा है। बाबा जी ने जो मनखे मनखे एक समान का सिद्धांत दिया था, वह हमारा आदर्श सिद्धांत है हम इसी सिद्धांत पर चलते हुए छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर भिलाई के विधायक एवं महापौर श्री देवेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री भुनेश्वर बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 

रायपुर: अशोका हॉस्पिटल ने दंपत्ति से वसूले 6 लाख रुपए, जानिये क्या है पूरा मामला

रायपुर: अशोका हॉस्पिटल ने दंपत्ति से वसूले 6 लाख रुपए, जानिये क्या है पूरा मामला

रायपुर। राजधानी के अशोका हॉस्पिटल की इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली की शिकायत हुई है। जिस महिला के 9 साल तक एक भी बच्चे नहीं हुए, उस महिला को बच्चा दिलाने और आईवीएफ पद्धति से गर्भवती बनाने के नाम पर हॉस्पिटल ने छह लाख रुपए वसूले। लिहाजा महिला के गर्भ में तीन अलग-अलग बच्चे भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाए और खत्म हो गए। सिविल लाइंस पुलिस के मुताबिक सरगुजा में रहने वाले संजय कुमार सोनी ने अपनी पत्नी रेखा सोनी को अशोका हॉस्पिटल की ओर से आईवीएफ पद्धति से बच्चा दिलाने की बात कहीं। पहले 20 हजार रुपए एडवांस दिए गए। इसके बाद डेढ़ लाख में एक और नई पद्धति से बच्चा दिलाने का दावा किया गया। फिर दंपत्ति ने डेढ़ लाख रुपए भी जमा कर दिए। इसके कुछ दिनों के महिला के इलाज में लापरवाही की गई। इस दौरान महिला के गर्भ में तीन बच्चे थे और एक की मौत के बाद दूसरे और तीसरे बच्चे को भी गर्भपात करा दिया गया। इसी दौरान दंपत्ति से हॉस्टिल ने छह लाख रुपए वसूल लिए। फिर भी तीनों बच्चे नहीं बच पाए। मामले की शिकायत थाने में की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

 कोरोना वैक्सीन: 12000 प्राइवेट और सरकारी हेल्थ वर्कर को लगेगी कोरोना वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन: 12000 प्राइवेट और सरकारी हेल्थ वर्कर को लगेगी कोरोना वैक्सीन

दुर्ग। कोरोना का टीका सबसे पहले कोरोना वॉरियर्स (स्वास्थ्य कर्मचारियों) को लगेगा। जिले में प्राइवेट और सरकारी समेत करीब 12,000 स्वास्थ्य कर्मी हैं। इसमें जिले के उपस्वास्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक, सामुदायिक, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पतालों के स्वास्थ्य विभाग के कर्मी के साथ ही निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं। जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों के डेटा फीडिंग का काम तेजी से जारी है। प्रदेश में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को ही कोरोना की वैक्सीन लगेगी।

जिला टिकाकरण अधिकारी डॉ. सुदामा चंद्राकर ने बताया, “निजी और सरकारी अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कर्मचारियों की जानकारी एकत्र कर ली गई है। सबसे पहले इन्हीं को टीका लगाया जाएगा। फिलहाल, इनके फोन नंबर सत्यापित करने का काम चल रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर इन मोबाइल नंबरों पर बात करके पता किया जा रहा है। “जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ऐसी तैयारी कर रहा है कि कोरोना की वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण में कोई परेशानी न आए। इसके लिए पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए जैसे बूथ बनाए जाते थे,लगभग वैसे ही व्यवस्था कर बूथ बनाकर लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर टीका लगवाने के लिए बुलाया जाएगा। जिले में डीप फ्रिजर व आईस लाइंड रेफ्रीजरेटर की संख्या 100 है। इसमें 4 लाख से अधिक वैक्सीन स्टोर की जा सकती है। भिलाई में खुर्सीपार के उप स्वास्थ्य केंद्र, भिलाई-3 अस्पताल, छावनी के उप स्वास्थ्य केंद्र, रिसाली, उप स्वास्थ्य केंद्र, बैकुंठधाम उप स्वास्थ्य केंद्र समेत कुल 8 स्थान में 140 लीटर क्षमता का आईस लाइंड रेफ्रीजरेटर रखा हुआ है। इस एक-एक रेफ्रीजरेटर में 30 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन रखी जा सकती है। टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजा गया एसएमएस या सूचना ही सही मानी जाएगी। साथ ही, जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया,“प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार करने के आदेश मिले थे। इसके लिए राज्य, जिलावब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी गयी है। केंद्रीय और राज्य स्वास्थ्य विभाग के आदेश के बाद जिले में कोरोना के वैक्सीन को सुरक्षित रखने के इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं।सरकारी, निजी, मेडिकल कॉलेज और डेंटल के स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी एकत्र कर ली गयी है। टिकाकरण केंद्रों में कोल्ड चेन भी मेंटेन है, जैसे ही वैक्सीन आएगी, टीकाकरण शुरू कर देंगे। टिकाकरण पाइंट में डीप फ्रीजर और आईस लाइंड रेफ्रीजरेटर (आईएलआर फ्रीजर) से वैक्सीन का टेम्प्रेचर मेनटेन करने की व्यवस्था का जायजा भी ले लिया गया है। सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, भिलाई में खुर्सीपार उप स्वास्थ्य केंद्र, भिलाई-3 अस्पताल,उप स्वास्थ्य केंद्र छावनी, रिसाली सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी वैक्सीन स्टोर कर रखा जाना है। आईस लाइंड रेफ्रीजरेटर में वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री सेंटी ग्रेट तापमान पर स्टोर किया जा सकता है।“

डॉ. सिंह ने बताया, “वैक्सीन का टिकाकरण सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए अंतर विभागीय समन्वय समिति भी कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित की गई है। वैक्सीन लगाने के बाद किसी तरह साइड इफेक्ट होने की सूचना मिलने पर स्पेशल टीम द्वारा आपात चिकित्सा उपलब्ध कराने एम्बुलेंस के साथ 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे।“
 
 नक्सलियों ने एक जेसीबी को किया आग के हवाले

नक्सलियों ने एक जेसीबी को किया आग के हवाले

बीजापुर। जिले के घुर नक्सल प्रभावित पामेड़ थाने से करीब 04 किमी दूर चिंतावागु में पत्थर तोडऩे के लिए जेसीबी भेजा था, जिसे आज नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पामेड़ क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। ठेकेदार ने पामेड़ थाने से करीब 04 किमी दूर चिंतावागु में पत्थर तोडऩे के लिए जेसीबी भेजा था, इसी बीच मौका देखकर नक्सली मौके पर पहुंचकर जेसीबी में आग लगाने के बाद मुंशी और जेसीबी चालक को धमकी देते हुए फरार हो गए। 

नक्सली दहशत फैलाने के लिए इन दिनों वाहनों को निशाना बनाते हुए लगातार आगजनी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज की गई आगजनी के साथ यह तीसरी घटना है, बीते हफ्तेभर में नक्सलियों ने अब तक 09 वाहनों को आग के हवाले किया है। ग्राम केतुलनार में 02 जेसीबी को जलाने के बाद बुधवार को आलवाड़ा में 06 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।
 युवती से गैंगरेप: सहेली के घर से लौट रही युवती को अगवा कर तीन युवकों ने किया दुष्कर्म

युवती से गैंगरेप: सहेली के घर से लौट रही युवती को अगवा कर तीन युवकों ने किया दुष्कर्म

 बिलासपुर। सहेली के घर से लौट रही युवती को बुधवार की रात तीन युवकों ने रास्ते से अगवा कर लिया, और नदी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गैंगरेप की घटना बुधवार की रात सरकंडा क्षेत्र में हुई। पीडि़ता को सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।


सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ यह घटना बुधवार की रात करीब 10 बजे हुई। वह अपनी सहेली को घर छोडऩे गई थी। लौटते समय शनिचरी रपटा के पास उसे चांटीडीह निवासी सन्नी उर्फ अश्वनी यादव 29 वर्ष, चिंगराजपारा निवासी बाबा उर्फ प्रकाश 30 वर्ष व इरानी मोहल्ला निवासी फिरोज खान 22वर्ष मिले। उन्होंने युवती को पकड़ लिया और मुंह दबाकर उसे नदी किनारे सुनसान जगह पर ले गए और तीनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह युवकों की चंगुल किसी तरह भागकर घर पहुंची और अपने भाई को जानकारी दी। युवती की तबीयत बिगड़ रही थी।

उसका भाई उसे लेकर सिम्स आया और भर्ती कराया। रात करीब करीब दो बजे उसने फोन से सरकंडा पुलिस को घटना की सूचना दी तो पुलिस सिम्स गई और युवती का बयान दर्ज किया। रात को ही आरोपी युवकों की खोजबीन शुरू हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एफआईआर में युवती ने तीन लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पुलिस ने रात को ही अस्पताल में उसका बयान लिया।

पुलिस का कहना है कि युवती बार बार बयान बदल रही है। टीआई जेपी गुप्ता के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद स्लाइड प्रिजर्व किया गया है। फोरेसिंक लैब में इसकी जांच कराई जाएगी। युवती को अस्पताल से एक आश्रम भेज दिया गया है। उसका कोर्ट में 164 का बयान दर्ज होगा। लगातार छुट्?टी होने के कारण सोमवार को ही उसका कथन दर्ज हो पाएगा। तब तक वह इसी आश्रम में रहेगी। उसके बयान के हिसाब से आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

युवती का अचानक बयान बदलने के पीछे पुलिस का दबाव है या वह किसी की धमकी के डर से ऐसा कह रही है,कोर्ट में दिए कथन के बाद ही क्लीयर होगा। पुलिस ने यह भी कहा कि युवती रात को नशे में थी।

पुलिस ने गुरुवार को युवती का सिम्स में मेडिकल कराया। इसमें डॉक्टरों ने जो रिपोर्ट दी है वह चौंकाने वाली है। युवती के बयान के विपरीत है। मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने नो डिफेनिट ओपिनियन लिखा है।
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बोलेरो ने बाइक को मारी ठोकर, हादसे में 3 युवकों की हुई मौत

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बोलेरो ने बाइक को मारी ठोकर, हादसे में 3 युवकों की हुई मौत

जगदलपुर। जिले के दरभा ब्लॉक के ग्राम कामानार के पास गुरुवार की देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 03 युवकों की मौत हो गई। दरभा ब्लॉक के ग्राम कामानार के पास एनएच 30 पर सुकमा की ओर से आ रही बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 17 डी 1826 ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं इस भीषण हादसे में मोटर साइकिल जलकर खाक हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के कूकानार निवासी सोमनाथ व उमेश तथा रामाराम निवासी आकाश मोटर साइकिल में सवार होकर जगदलपुर से कूकानार जा रहे थे। तभी शाम करीब 07 बजे कामानार के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो क्रमांक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही तीनो युवकों की की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही कूकानार में पहुंची पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया । सड़क हादसे में मृत तीनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु दरभा अस्पताल भेजा गया है । घटना के बाद दरभा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
 बड़ी खबर: राम वन गमन रथ रोकने पर पूर्व सांसद एवं कांग्रेसी नेता सहित 60 पर एफआईआर दर्ज

बड़ी खबर: राम वन गमन रथ रोकने पर पूर्व सांसद एवं कांग्रेसी नेता सहित 60 पर एफआईआर दर्ज

कांकेर। जिले में राम वन गमन रथ का विरोध करते हुए रास्ता रोककर नेशनल हाइवे 30 में चक्काजाम किये जाने के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पूर्व सांसद सोहन पोटाई एवं कांग्रेसी नेता राजेश भास्कर सहित 60 लोगों के विरूध्द कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज करते हुए धारा 341, 147 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुकमा से निकले राम वन गमन पथ पर्यटन रथ यात्रा का विरोध करते हुए पूर्व सांसद सोहन पोटाई, कन्हैया उसेण्डी, नारायण जुर्री, राजेश भास्कर, रमाशंकर दर्रो सहित अन्य 60 लोगों द्वारा नेशनल हाइवे 30 में चक्का जाम कर रास्ता बाधित किया। इस दौरान सेठिया बस सीजी 19 के 5212 का चालक अपनी बस से सवारी लेकर केशकाल से कांकेर आ रहा था, जो कुलगांव में चक्काजाम कर भीड़ द्वारा रोक दिए जाने से बांधा उत्पन्न हुई, इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरूध्द धारा 341, 147 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।  वहीं ज्ञानी ढ़ाबा के पास इन्ही लोगों के निर्देश पर फिर से चक्काजाम किया गया। इस दौरान महेन्द्रा बस सीजी 04 ईए 0192 का चालक अपनी बस से सवारी लेकर रायपुर से जगदलपुर कि ओर जा रहा था, जिसे ज्ञानी चौक में भीड़ द्वारा रोक दिए जाने पर बाधा उत्पन्न हुई। प्रार्थी कि शिकायत पर पुलिस ने शासन कि ओर शिकायत दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 147 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
 राजधानी में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ाया चोर, भागने के चक्कर में आरक्षक को काटा

राजधानी में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ाया चोर, भागने के चक्कर में आरक्षक को काटा

रायपुर। सिविल लाइन में कल रात चोरी की नियत से घर में घुसे चोर को घरवालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पकड़े जाने पर आरोपी भागने लगा, और सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर जब पुलिस आई तो आरोपी ने भागने की नियत से आरक्षक से धक्का-मुक्की कर उसके पेट में काट लिया। 


सिविल लाईन थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए विस्तार पूर्वक बताया कि आरोपी दीपक टण्डन (पिता दिलहरण टण्डन 30 वर्ष) चोरी की नियत से कल रात विनोवाभावे नगर पानी टंकी पास, सिविल लाईन निवासी प्रार्थी ओम प्रकाश शर्मा के पडोसी की छत से होते हुए उनके घर में प्रवेश किया। प्रार्थी के घर मे प्रवेश कर आलमारी से जेवर चोरी करने का प्रयास कर रहा था कि घरवालों को इसकी भनक लग गई। पकड लेने पर आरोपी ने भागने का प्रयास किया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान भागते समय सीढी से गिर जाने से आरोपी घायल हो गया। उसे पकड कर बैठाया गया हुए पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मामले की तफ्तीश करने आए सउनि ओंकारनाथ त्रिपाठी से आरोपी ने धक्का-मुक्की करते हुए दांत से सउनि के पेट को काट लिया। आरोपी दीपक टंडन पर सिविल लाइन थाने में भादवि: 457, 380, 511, 294, 506, 186, 353 के तहत अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 
शासकीय अभियान्त्रिकी महाविद्यालय रायपुर में नव प्रवेषित छात्रों हेतु सात दिवसीय ऑनलाइन इंडक्शन प्रोग्राम 2020-21 का आयोजन

शासकीय अभियान्त्रिकी महाविद्यालय रायपुर में नव प्रवेषित छात्रों हेतु सात दिवसीय ऑनलाइन इंडक्शन प्रोग्राम 2020-21 का आयोजन

रायपुर |शासकीय अभियान्त्रिकी महाविद्यालय, रायपुर में कल दिनाँक 17/12/2020 से दिनाँक23/12/2020 तक  नव प्रवेषित छात्रों हेतु सात दिवसीय ऑनलाइन इंडक्शन प्रोग्राम 2020-21 का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नवप्रवेषित छात्रों का महाविद्यालय से औपचारिक परिचय कराने के साथ-साथ उन्हें प्रायोगिक और व्यवहारिक ज्ञान जैसे, ध्यान, पर्सनालिटी डेवलोपमेन्ट, स्ट्रेस मैनेजमेंट, नैतिक मूल्य और अन्य विषयक ज्ञान आने वाले सात दिनों में प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, उद्यमियों द्वारा ऑनलाइन प्रदान की जाएगी । उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानदायिनीमाँ सरस्वतीके वंदना के पश्चात संस्था के प्राचार्य प्रो. डॉ. आर. एस. परिहार जो कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विराजित रहे, के प्रोत्साहित करने वाले वक्तव्य से हुआI उन्होंने छात्रों को महाविद्यालयीन गतिविधियों से अवगत कराते हुए, जीवन में सीखते रहने के लिए प्रेरित किया और बताया कि, मूल्यों में जीवन नहीं बल्कि जीवन में मूल्यों का होना ही सफलता का सच्चाएवं सुगम रास्ता है । इसके उपरांत प्रो. डॉ. वाय. पी. बंजारे, टिक्यूप समन्यवक ने छात्रों से कहा कि शासन टिक्यूप द्वारा छात्रों के चहुमुखी विकास के लिए तत्पर एक कार्यक्रम है, जिसका  लाभ समय-समय पर छात्रों को मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि, व्यक्तित्व के विकास का लाभ, व्यक्तिगत या व्यक्ति विशेष तक सीमित ना होकर अपने आसपास के लोगों, समाज,राज्य एवं अंत में देश को मिलता है, ठीक उसी तरहजैसे फूल अपने महक से सभी को प्रभावित करता है। तत्पश्चात कार्यक्रम की समन्वयक और बेसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. श्वेता चौबे ने अपने विभाग की उपलब्धि और सुविधाओं से अवगत करते हुए छात्रों से यह मूल ज्ञान साझा किया कि शिक्षक ज्ञान-कक्ष का द्वार  सदैव सहृदय अपने छात्रों के लिए खुले रखते हैं, अब ये छात्र सुनिश्चित करें कि उन्हें उस ज्ञान के ख़ज़ाने से कितना ज्यादा संचय करना है । आगेउन्होंनेछात्रोंसेयेकहाकि, प्रगति पथ पर आप आगे बढ़ते रहें।


 आपके रास्तों में आने वाली कठिनाइयों और बधाओं कोदूर करने और आपको मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने हेतु हम सभी शिक्षकों को हमेशा तत्पर और अपने साथ पाएंगे। कार्यक्रम के अगले चरण में श्री कमल पटेल, सहा. प्राध्यापक सिविल विभाग ने अपने विभाग के कार्यशालाओं और उपलब्धियों को सभी के समक्ष रखते हुए, बतलाया कि, निर्माण भौतिक ही नहीं बल्कि मानसिक, शारीरिक और बैद्धिक हो तो समाज, देश, सभी का नवनिर्माण सम्भव है । कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्रो. डॉ. अजय त्रिपाठी विभागाध्यक्ष मैकेनिकल विभाग ने अपने विभाग की विस्तृत व्याख्या करते हुए, छात्रों को समझाइश दी कि, ज्ञान ही आपको सब कुछ प्रदान करेगा, चाहे, पद हो, प्रतिष्ठा हो, या आत्म-संतुष्टि। अतः ज्ञान का संचय करें और उनका  सही अनुप्रयोग कर पंक्ति के आखिरी व्यक्ति तक लाभ का संचार करें । इसके पश्चात सुश्री पूर्वा शर्मा, विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने अपने विभाग का विवरण दिया और छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि, बेहतर लोगों और व्यक्तियों की ज़रूरत समाज और कार्यस्थल पर हमेशा ही रहती है इसलिए प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लेवलों में बेहतर बनने की लगातार कोशिश करें। 

तदुपरांत, प्रो. डॉ. आर. एच. तल्वेकर, विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन और विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस जो कि ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के हेड भी हैं, ने छात्रों को महत्वपूर्ण विभागीय जानकारियों से अवगत कराते हुए कहा कि, कौशल और क़ाबिलियत एक दूसरे के पर्याय हैं, अगर आप मे कौशल है तो आप क़ाबिल होने के साथ-साथ सफलता के पथ पर अग्रसर होते रहेंगे, जिसकी ज़रूरत सभी कंपनियों को हमेशा होती है, और वो इसी ख़ूबी को आपमें ढूंढती है। उन्होंने विगत वर्षों में संस्था द्वारा आयोजित कैंपस ड्राइव के माध्यम से नामचीन कंपनियों में चयनित छात्रों की सूची साझा कर छात्रों से ये कहकर आत्मविश्वास बढ़ाया कि भविष्य में वे भी इस सूची में उन प्रतिष्ठित संस्थाओं का अभिन्न हिस्सा बन सकते हैं । इस प्रकार कार्यक्रम का प्रथम दिवस छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक, उत्साहवर्धक और रोमांचक रहा ।विदित हो, कि उक्त कार्यक्रम सात दिवसीय है, जहाँ प्रत्येक दिन छात्र, सफ़ल और विशिष्ट व्यक्तियों से ज्ञान प्राप्त कर लाभान्वित होंगे ।कार्यक्रममें200 सेअधिकछात्रों, सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष ठाकुर अंग्रेजी विभाग द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
 पुलिया के नीचे गिरी तेज़ रफ़्तार बोलेरो, हादसे में 1 की मौत 3 गंभीर रुप से घायल

पुलिया के नीचे गिरी तेज़ रफ़्तार बोलेरो, हादसे में 1 की मौत 3 गंभीर रुप से घायल

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के मनसुख के धनुहर नाले में कल रात फिर एक बोलेरो पुलिया से नीचे जा गिरी, मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रुप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार देर रात मृतक का शव और घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

बताया जाता हैं कि बीते 5 साल से इस पुलिया में दर्जर्नों ट्रक पलट चुके है, जिले में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं यही होती है बावजूद आज तक इस पर नया पुल के निर्माण के लिए किसी ने भी पहल नही की। सभी चिरमिरी के निवासी, बैकुंठपुर से लौट रहे थे चिरमिरी।।