BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 महिला हवलदार ने ख़ुदकुशी करने नहर में लगा दी छलांग, जाने फिर क्या हुआ आगे

महिला हवलदार ने ख़ुदकुशी करने नहर में लगा दी छलांग, जाने फिर क्या हुआ आगे

धमतरी| महिला हवलदार ने नहर में कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। पुलिस जवानों ने किसी तरह उसे नहर से निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पढिये पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला मामला शुक्रवार की देर शाम करीब 6 बजे का है। पुलिस अनुसार जिला पुलिस मुख्यालय में डीसीबी शाखा में पदस्थ महिला हवलदार जयश्री तुर्रे (42) पति पतित कुमार रोज की तरह ड्यूटी में आई थी। शाम को छुट्टी होने के बाद वह रुद्री में पहुंचकर महानदी मुख्य नहर में खुदकुशी करने के लिए छलांग लगा दी। इस बीच वहां से गुजर रहे रुद्री पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी की नजर पड़ गई। आरक्षक दीपक साहू ने बिना देर नहर में कूदकर उसकी जान बचाई। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर संजय वानखेड़े, डॉक्टर विनोद पांडे की टीम ने उसे उपचार सुविधा देने के बाद भर्ती करा दिया।

फ़िलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उक्त महिला हवलदार शहर के रामपुर वार्ड स्थित पुराना बाजार के पास रहती है। उसके पति शिक्षाकर्मी एक के रूप में खरतुरी अस्पताल में पदस्थ है। उसकी एक बेटी है। उसने यह आत्मघाती कदम उठाया अज्ञात है।
विशाखापटनम से पैदल चलकर 6 दिनों बाद सेमरा पंहुचा युवक, जाने पूरी खबर

विशाखापटनम से पैदल चलकर 6 दिनों बाद सेमरा पंहुचा युवक, जाने पूरी खबर

जगदलपुर। जिले के ग्राम नकटी सेमरा रेलवे स्टेशन पर बाहरी युवक को बैठा देख लोगों ने डायल 112 को इसकी सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक से पूछ-ताछ करने पर उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी युवक विशाखापटनम से पैदल सफर तय कर 06 दिनों बाद यहां पहुंचने की बात बताया, जिसे महारानी अस्पताल के एएसआई के सुपुर्द कर दिया गया। 
प्रतिबंध से बढ़ी तंबाकू, गुटखा, गुड़ाखू की कालाबाजारी, 05 रुपये का गुड़ाखू अब 50 रुपये में

प्रतिबंध से बढ़ी तंबाकू, गुटखा, गुड़ाखू की कालाबाजारी, 05 रुपये का गुड़ाखू अब 50 रुपये में

जगदलपुर। जिला प्रशासन की ओर से गुटखा पाऊच, तम्बाखू, गुड़ाखू के क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध करने के आदेश जारी किए जाने के बाद से इसकी कालाबाजारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि 05 रुपये का गुड़ाखू अब 50 रुपये में तो 05 रुपये का गुटखा पाऊच 10 से 15 रुपये में बेचे जा रहे है। वहीं तंबाकू के पाउच भी दुगने मूल्य पर बेचे जा रहे हैं। 

कुछ गुटखा के कारोबार करने वाले दुकानदारों का कहना है कि फैक्ट्रियां बंद होने से सप्लाई बंद हो गई है। जिसके पास स्टॉक है वह मनमानी दामों में बेच रहे है। इन नशीले पदार्थों के आदि हो गए है ऐसे लोग ज्यादा दाम देकर भी तंबाकू, गुटखा, गुड़ाखू व अन्य नशीले पदार्थों को खीरदने से भी परहेज नहीं कर रहे है।
बिना राशनकार्ड वाले व्यक्तियों को लॉकडाउन के दौरान राशन सामग्री देने के संबंध में दिशा-निर्देश

बिना राशनकार्ड वाले व्यक्तियों को लॉकडाउन के दौरान राशन सामग्री देने के संबंध में दिशा-निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन से प्रभावित राशनकार्ड विहिन व्यक्तियों-परिवारों को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराने के संबंध में खाद्य विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

खाद्य विभाग द्वारा राज्य के सभी सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर राशनकार्ड विहिन राज्य के निवासियों को उनकी पात्रता के अनुसार राशनकार्ड जारी कर पात्रता अनुसार खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करने को कहा गया है। आदेश में कहा गया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में 2 क्विंटल चावल जरूरत मंद व्यक्तियों के लिए रखा गया है। इस चावल का उपयोग जिन व्यक्तियों के पास राशनकार्ड नहीं है उन्हें प्रति व्यक्ति पांच किलो प्रतिमाह देने के लिए किया जा सकता है। ग्राम पंचायतों के द्वारा जिन व्यक्तियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा उनका पूर्ण विवरण दर्ज किया जाए। भण्डारित चावल के समाप्त होने के पूर्व पंचायतों द्वारा पूर्ण आबंटन प्राप्त कर भण्डारण एवं वितरण का कार्य कराया जा सकता है। इस संबंध में होने वाला व्यय पंचायत के मूलभूत मद अथवा उपयुक्त स्थानीय व्यवस्था से किया जा सकता है। 

खाद्य विभाग द्वारा विभागीय योजना के तहत जिलों को रियायती दरों पर चावल आबंटित किया गया है। नगरीय क्षेत्र में राशनकार्ड विहिन व्यक्तियों को नगरीय निकायों के माध्यम से पहचान की उचित व्यवस्था के साथ विवरण दर्ज कर प्रति व्यक्ति पांच किलो चावल प्रतिमाह वितरण किया जा सकता है। चावल वितरण का विवरण पृथक से खाद्य संचालनालय को उपयोगिता प्रमाण पत्र के साथ प्रेषित किया जाए। जिलों को आबंटित चावल के वितरण के पश्चात नगरीय निकायों को अतिरिक्त चावल का आबंटन किया जा सकेगा। नगरीय क्षेत्रों में राशन विहिन व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर प्राप्त कर हितग्राही का नाम पूर्व से राशनकार्ड डाटावेज में दर्ज नहीं होने की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। राशन सामग्रीयों के लिए सामाजसेवी संस्थाओं एवं व्यक्तियों की मदद ली जा सकती है। खाद्य विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को लॉकडाउन अवधि में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार सभी राशनकार्ड विहिन व्यक्तियों को जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप राशन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया है। 
मुर्गा लड़ाई की तैयारी में जुटे दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने कहा की है यह खबर

मुर्गा लड़ाई की तैयारी में जुटे दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने कहा की है यह खबर

जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र के परपा डिपो के अंदर बांस के जंगल में कुछ लोग मुर्गा लड़ाई की तैयारी कर रहे 15 से ज्यादा लोगों में से दो आरोपियों चेरू कश्यप राजेंद्र पटेला को पुलिस ने दबोच लिया है। इसके साथ ही मौके से 04 बाइक भी जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक परपा डिपो के अंदर बांस के जंगल में मुर्गा लड़ाई के लिए 15 से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली, जिस पर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस की मौजूदगी पाकर अधिकांश लोग भागने में कामयाब हो गए, लेकिन दो आरोपियों चेरू कश्यप 23 साल, दंतेश्वरी वार्ड के राजेंद्र पटेला 50 साल को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 269, 188 के तहत अपराध दर्ज किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
राजधनी में धीरे-धीरे पैर पसार रहा है पीलिया, पढ़े पूरी खबर

राजधनी में धीरे-धीरे पैर पसार रहा है पीलिया, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। राजधानी में एक ओर जहां कोरोना की काली छाया मंडरा रही है तो वहीं शहर के कई इलाकों में अब पीलिया का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर निगम और स्वास्थ्य अमला भी अपनी ओर से राहत व बचाव का कार्य शुरू कर चुका है। 

राजधानी के कई इलाकों में इन दिनों पीलिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नलों से आ रहे गंदे पानी की शिकायत पर निगम अमले ने रातों-रात लाखेनगर से लेकर आमापारा इलाके तक पाईप लाईन बदलकर इस समस्या के समाधान का प्रयास किया था। वहीं विधायक विकास उपाध्याय के प्रयासों से पीलियाग्रस्त इलाकों में बकायदा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। विधायक उपाध्याय ने इसके अलावा प्रभावित इलाकों में स्वयं भ्रमण करते हुए गरीब व जरूरतमंद परिवारों के मध्य पानी जार और क्लोरिन की गोलियां बांटी थी। इसके बाद भी पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं। आज भी शहर के कई इलाकों से पीलिया की शिकायत सामने आ रही है। वर्तमान में अब जनता कोरोना वायरस के साथ ही पीलिया का  प्रकोप भी झेल रही है। हालांकि यह स्थिति शहर के कुछ ही इलाकों तक सीमित है, लेकिन समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया तो यह स्थिति भी नियंत्रण से बाहर हो जाएगी। 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु सहायता राशि दी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु सहायता राशि दी

धमतरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता प्रदान करने हेतु  51000/-रु. की सहायता राशि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना और पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी को ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कोसरे एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा प्रदान किया गया  इसके पूर्व भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा के द्वारा 48600 रु की सहयोग राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया गया था इस विकट परिस्थितियों में जनकल्याण के भावना से सहयोग प्रदान करने वाले  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा के पदाधिकारी जिसमे (जिला पंचायत सभापति) गोविंद साहू, (युवा कांग्रेस अध्यक्ष) राजू साहू, गैंद लाल साहू, नरेंद्र सोनवानी, अविनाश गौर, लोकेंद्र साहू, होमेन्द्र साहू, रामचंद्र साहू, डोमेलाल साहू, विकास सिन्हा, महेंद्र साहू, प्रवीण कोसरे, विनायक साहू, सोमनाथ साहू, कमलनारायण साहू,  अशोक दीवान, राजा बंजारे, द्वारिका प्रधान, शोभाराम यादव, उत्तम साहू, दिलीप साहू इसी प्रकार ग्रामीण कांग्रेस सेमरा बी 21550 रु, ग्रामीण कांग्रेस बगदेही 7850 रु, ग्रामीण कांग्रेस सिलीडीह 3100 रु, ग्रामीण कांग्रेस सिर्वे सिंगदेही 2500 रु, ग्रामीण कांग्रेस सुपेला 2250 रु, ग्रामीण कांग्रेस कुर्रा 2100 रु, ग्रामीण कांग्रेस हंचलपुर 1301 रु, ग्रामीण कांग्रेस बोरझरा 1500 रु, ग्रामीण कांग्रेस भेंड़सर 1500 रु, ग्रामीण कांग्रेस लोहरपथरा 1000 रु, ग्रामीण कांग्रेस अंवारी 600 रु, गोविंद साहू 2100 रु, नरेंद्र सोनवानी 2100 रु, यादराम देवांगन 1000 रु, खेमलता साहू (पंच) 1000 रु, हिमांचल साहू 500 रु, की सहयोग राशि प्रदान किये। 

सेक्स रैकेट : न्यायधानी में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल सहित दो युवती और एक ग्राहक गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त

सेक्स रैकेट : न्यायधानी में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल सहित दो युवती और एक ग्राहक गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त

बिलासपुर | सरकंडा के मुरूम खदान खमतराई में देह व्यापार में संलिप्त महिला दलाल और दो युवतियों व एक युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, और उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपियों का पता तलाश कर धरपकड़ हेतु टीम गठित की गई। रेड करने थाना सरकंडा के आरक्षक सोनू पाल को  500 का दो नोट जिसमें नीले स्याही से राइट का निशान लगाकर सीरियल नंबर नोट कर ग्राहक बनकर सादी वर्दी में भेजा गया, और स्टाफ एवं गवाह के साथ रेड कार्रवाई की गई, तो एक महिला के द्वारा पुलिस के पॉइंटर सोनू पाल से पैसा हाथ में लेकर रख रही थी, पुलिस के साथ गई महिला अधिकारी सहायक उप निरीक्षक शारदा सिंह ने हिरासत में लेकर उक्त महिला से पूछताछ करने पर उसने अपने बारे में जानकारी दी, कि वह विगत 5 वर्षों से अलग-अलग स्थानों से लड़कियां बुलवाकर अपने घर पर देह व्यापार कराती है।
एक ग्राहक से 1000 रुपए लेती है, जिसमें से  400 अपना कमीशन और  600 लड़कियों को देती थी। वह लड़कियों को फोन करके बुलाती थी, आज भी दो लड़कियों को अपने घर दे व्यापार के लिए बुलाई थी। जिसमें एक लड़की 25 वर्ष को अभी आए ग्राहक के साथ देह व्यापार के लिए 1000 लेकर भेजी थी, तथा एक लड़की 24 वर्ष की जो चांटीडीह से आए ग्राहक लड़के के साथ में दूसरे रूम में थी।
उक्त महिला जो दलाल का काम करती है, उसकी तलाशी लेने पर पुलिस के द्वारा दिए गए 500 के दो नोट ग्राहक से भी 500 के दो नोट और मिले। वही एक लड़की 25 वर्ष से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई, साथ ही एक लड़का और एक लड़की को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 2 स्कूटी और 4 मोबाइल भी जब्त किया गया है, और पीटा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है।
 
यूको बैंक मरोदा शाखा में जानकारी की जगह ग्राहकों को मिल रही दुत्कार, आरबीआई की गाइडलाईन का हो रहा उल्लंघन

यूको बैंक मरोदा शाखा में जानकारी की जगह ग्राहकों को मिल रही दुत्कार, आरबीआई की गाइडलाईन का हो रहा उल्लंघन

भिलाई | कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाऊन का फायदा अब बैंककर्मी भी उठाने लगे हैं। ऐसी स्थिति में ग्राहकों को बेहतर और समर्पण भाव से सेवा देने के बजाय दुव्र्यवहार और उपेक्षा भरा व्यवहार करने लगे हैं। इसी तरह का मामला शनिवार को यूको बैंक मरोदा शाखा में सुबह लगभग 11.45 बजे एक ग्राहक अपने खाते पर जमा और आहरण की राशि की संक्षिप्त जानकारी लेने गया था लेकिन उन्हें जानकारी देने के बजाय बदतमीजी करने लगे। इसी तरह इसी शाखा में आर्थिक तंगी से जूझ रहा एक ग्राहक अपने घर के गुल्लक में रखे चिल्हर पैसे को बेकारी के दिनों में परिवारजनों के भूख मिटाने में उपयोग करने की नीयत से जमा करने आया था उसे भी बैंककर्मी ने यह कहकर दुत्कार दिया कि बैंक में चिल्हर जमा करने की कोई प्रथा नहीं है। वह अपना सा मुंह लेकर बैंक परिसर से निकल गया। पासबुक में इंट्री करने के मामले पर भी मशीन खराब होने का बहाना बना दिया। बैंककर्मियों के इस व्यवहार को देखकर आस-पास खड़े अन्य ग्राहक भी हतप्रभ रह गए। वे कहते नजर आए कि चिल्हर अगर बैंक में जमा नहीं होगा तो फिर कहां करेंगे? यूको बैंक की मरोदा शाखा में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइड लाइन और बैंकिंग आचार संहिता का धड़ल्ले से उल्लंघन किया जा रहा है। इस पर यथोचित जांच कर कार्यवाई की जानी चाहिए।

 

 
छत्तीसगढ़ सरकार खरीदेगी दक्षिण कोरियाई कंपनी से 75 हजार रैपिड टेस्टिंग किट : टीएस सिंहदेव

छत्तीसगढ़ सरकार खरीदेगी दक्षिण कोरियाई कंपनी से 75 हजार रैपिड टेस्टिंग किट : टीएस सिंहदेव

रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार उच्च गुणवत्ता वाले 75 हजार रैपिड टेस्टिंग किट दक्षिण कोरियाई से खरीदने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार और कंपनी के बीच सौदा भी हो गया है। इससे संबंध जानकारी स्वास्थ्य टी.एस. सिंहदेव ने ट्वीट कर साझा की है।

श्री सिंहदेव ने कहा कि भारत में स्थित एक दक्षिण कोरियाई कंपनी से ये किट खरीद रहे हैं जो हमें 337+जीएसटी केबेंचमार्क मूल्य पर मिल रहा है। इस मूल्य पर कंपनी से 75 हजार किट खरीद रहे हैं।  स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी जानकारी दी है कि किट की जो मूल्य है, वह सबसे कम बोली लगाने वाला साबित हुआ है हम जिस दर को बंद कर पाए हैं, वह भारत में सबसे कम है।

 
राजधानी रायपुर में एक युवक की धारदार हथियार से हुई हत्या, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में एक युवक की धारदार हथियार से हुई हत्या, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर में 72 घंटे का कर्फ्यू जैसे लॉक डाउन लगा हुआ है | इसी बीच राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आई है | जानकारी मिली है कि माना थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है | 

बड़ी खबर : लॉक डाउन के बीच चिंतानाल में मुठभेड़, सुरक्षाबल के जवानों ने मार गिराया 5 लाख का इनामी नक्सली

बड़ी खबर : लॉक डाउन के बीच चिंतानाल में मुठभेड़, सुरक्षाबल के जवानों ने मार गिराया 5 लाख का इनामी नक्सली

सुकमा | छत्तीसगढ़ के सुकमा के चिंतलनार मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है।

मौके से राइफल सहित ग्रेनेड और टिफिन के साथ ई नक्सल सामग्री भी जब्त किए गए हैं। मारे गए नक्सली पर ओडिशा ने भी 4 लाख का इनाम घोषित किया था।
एएसपी नक्सल ऑपरेशन सिद्धार्थ तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। चिंतलनार में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली की पहचान एसीएम पोडिय़म काना उफऱ् नागेश के रूप में हूई हैं। आंध्र उड़ीसा बॉर्डर पर सक्रिय था मारा गया नक्सली नागेश उड़ीसा पुलिस ने भी रखा था ।
 
घर लौट रही युवती को दो लोगो ने बनाया हवस का शिकार, दोनों गिरफ्तार, जाने कहा की है यह खबर

घर लौट रही युवती को दो लोगो ने बनाया हवस का शिकार, दोनों गिरफ्तार, जाने कहा की है यह खबर

दुर्ग | वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जब पूरी दुनिया मे लाखो लोगो की मौत हो गई है। भारत मे लाकडाउन की स्थिति हैं । गरीबो एवम दीनहीन लोगो को सामाजिक कार्यकर्ता एवम सरकार ,समाजसेवक भोजन और सेवा उपलब्ध करा रहे है । तो कुछ ऐसे भी वहसी दरिंदे है जिनके कारण   समाज को शर्मसार होना पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़ दुर्ग में लॉकडाउन के दौरान युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव लौट रही युवती को जांच के नाम पर दो युवकों ने रोक लिया। युवती अपने एक मित्र के साथ गांव लौट रही थी। दो युवकों ने खुद की पुलिस से जान पहचान होने की बात कहकर जांच के लिए युवती को रास्ते में ही रोक लिया।
इसके बाद एक आरोपी ने युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
राजधानी रायपुर में पीलिया की स्थिति नियंत्रण में, 50 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में पीलिया की स्थिति नियंत्रण में, 50 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | रायपुर शहर के विभिन्न इलाकों में पीलिया का प्रकोप अब पूरी तरह नियंत्रण में है। दर्जन भर मोहल्लों एवं बस्तियों में पीलिया के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में निरंतर निगरानी एवं हेल्थ परीक्षण सत्र आयोजित कर प्रभावितों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज किया जा रहा है। 

पीलिया नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त संचालक डॉ. पाण्डेय ने बताया कि बताया कि अब तक भर्ती मरीजों में से 50 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार जारी है। 

डॉ. सुभाष पाण्डेय ने बताया कि रायपुर के चंगोराभाठा, ईदगाहभाठा, खो-खो पारा, मठपुरैना, स्वीपर कॉलोनी, भैरवनगर, शिवनगर, आमापारा, पुरानीबस्ती, दलदल-सिवनी, नंदनवन-अटारी, बंधुवापारा, कुशालपुर में दूषित पेयजल के सेवन से पीलिया का प्रकोप हुआ था। इन इलाकों में अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इन स्थानों पर लगातार परीक्षण सत्र का आयोजन कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही उन्हें खान-पान में विशेष सावधानी बरतने तथा पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी जा रही है। पेयजल के शुद्धिकरण के लिए इन इलाकों के लोगों को नि:शुल्क क्लोरीन टेबलेट दिए जाने के साथ ही उससे जल शुद्ध किए जाने का तरीका भी बताया जा रहा है। 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को शिवनगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड, भैरवनगर, चंगोराभांठा, मंगल बाजार, पेपर कॉलोनी, दलदल सिवनी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आमापारा में परीक्षण सत्र का आयोजन कर लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई। पांच मरीज पीलिया से ग्रसित पाए गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। नोडल अधिकारी डॉ. पाण्डेय ने बताया कि पीलिया से प्रभावित मरीजों में 3 गर्भवती माताएं भी हैं। इनके स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इनकी स्थिति में सुधार जारी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इनके स्वस्थ होने के बाद भी इनका फॉलो चेकअप करने के निर्देश दिए गए हैं। समुदाय स्तर पर जल स्रोतों के नमूने की जांच की जा रही है। दूषित जल स्रोतों से पानी का उपयोग न करने की समझाईश संबंधित इलाके के लोगों को लगातार दी जा रही है। डॉ. पाण्डेय ने आज पीलिया प्रभावित क्षेत्र चंगोरा भाठा एवं मंगल बाजार का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों को पीलिया प्रभावित मरीजों का विस्तृत ब्यौरा संधारित करने के निर्देश दिए। डॉ. पाण्डेय ने बताया कि कबीरनगर एवं पण्डरी क्षेत्र में पीलिया के नये मामले सामने आए हैं। इसको देखते हुए यहां पर भी डोर-टू-डोर सर्वे एवं परीक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। पेयजल स्रोतों की जांच भी इस इलाके में शुरू कर दी गई है।
खेत मे मिली किसान की लाश, किसान की हत्या है या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

खेत मे मिली किसान की लाश, किसान की हत्या है या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर | जिले के तखतपुर इलाके में खेत के लिए सुबह काम पर निकले कृषक का शव? खेत में मिला है पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। 

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम कोसकट्टी निवासी प्रभु डहरिया उर्म 45 वर्ष आज सुबह उठकर अपने खेत के लिए गया हुआ था लगभग 8:00 बजे सूचना मिली कि उसका शव खेत में पड़ा हुआ है। जिसकी जानकारी तखतपुर पुलिस को दी पुलिस ने मौके में पहुंच कर जांच प्रारंभ कर दी है बताया जाता है कि कृषक सुबह खेत जाने के लिए अपने घर में जानकारी देकर निकला था और उसका शव खेत पर मिला पास में ही टंगिया रखी हुई है और जूते भी बाहर निकले पड़े हैं पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज कर रही है।
 
जिले के दो छात्रावास अधीक्षिकाओं को सहायक आयुक्त ने किया निलंबित, जाने कहा की है ये खबर

जिले के दो छात्रावास अधीक्षिकाओं को सहायक आयुक्त ने किया निलंबित, जाने कहा की है ये खबर

कोरबा | कटघोरा ब्लॉक में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए आश्रम व छात्रावासों को आइसोलेशन वार्ड के लिए चिन्हित किया गया है। लेकिन आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एनकेएस दीक्षित जब छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंचे तो अधीक्षक गायब मिले। उन्होंने दोनों अधीक्षकों को निलंबित कर दिया है। प्री मैट्रिक अनुसूचित कन्या छात्रावास कटघोरा की अधीक्षिका अनु भास्कर व प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति छात्रावास अरदा की अधीक्षिका श्वेता यादव को निलंबित किया गया है। सहायक आयुक्त दीक्षित ने बताया कि छात्रावास व स्कूलों के लॉकडाउन के समय सुविधा स्थल के तौर पर विकसित किया जा रहा है। कई छात्रावासों में दूसरे राज्य से अपने घर लौट रहे मजदूरों को ठहराने की व्यवस्था की गई है।

 

 
चौकी प्रभारी को किया गया लाइन अटैच, अभद्रता करने का लगा आरोप

चौकी प्रभारी को किया गया लाइन अटैच, अभद्रता करने का लगा आरोप

कोरबा। रजगामार पुलिस चौकी प्रभारी एस आई कमलेश शेंडे पर सब्जी व्यापारियों व वहां मौजूद आम लोगों ने फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखने के नाम पर जमकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। एसपी अभिषेक मीणा ने प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। केवट समाज के रजगामार अध्यक्ष गणेश केवट ने आरोप लगाया है कि चौकी प्रभारी ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए पार्किंग में खड़ी गाडय़िों को गिरा दिया। इसकी वजह से सप्ताहिक बाजार में कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
छत्तीसगढ़ के लिए ख़ुशख़बरी: आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि देश व्यापी लॉकडाउन में भी छत्तीसगढ़ ने तेज़ी से आर्थिक वृद्धि दर्ज की

छत्तीसगढ़ के लिए ख़ुशख़बरी: आरबीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि देश व्यापी लॉकडाउन में भी छत्तीसगढ़ ने तेज़ी से आर्थिक वृद्धि दर्ज की

रायपुर। कोरोना रोकथाम में छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को ना केवल देश भर में सराहना मिली ,बल्कि आज रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया हे कि देश व्यापी लॉक्डाउन के बावजूद छत्तीसगढ़ जेसे राज्य में आर्थिक क्षेत्र में तेज़ी से वृद्धि देखी गयी जो कि देश में सुखद वातावरण बनाता हे।
 
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा हे कि, पिछले तीन हफ्तों में, घरेलू विकास पर कुछ आंकड़े जारी किए गए हैं, लेकिन वे अर्थव्यवस्था की स्थिति का व्यापक मूल्यांकन करने के लिए बहुत निराश करते हे। इन सबके बावजूद छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, ओडिशा, असम, कर्नाटक और जैसे राज्य तालाबंदी के बावजूद बुवाई गतिविधि में अग्रणी हैं। खाद्यान्न और बागवानी के उत्पादन में कृषि और संबद्ध गतिविधियों के सभी कार्य निरन्तर तेज़ी बनी रहने के कारण इन राज्यों में देश के अन्य विकसित राज्यों के मुक़ाबले आर्थिक विकास की दर काफ़ी अच्छी हे।
बड़ी खबर:  छत्तिसगढ़ में 20 अप्रैल से मिलेगी विभिन्न गतिविधियों को छूट, देखे पूरी सूचि

बड़ी खबर: छत्तिसगढ़ में 20 अप्रैल से मिलेगी विभिन्न गतिविधियों को छूट, देखे पूरी सूचि

रायपुर। छत्तिसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है की लाॅकडाउन 2.0 के बीच 20 अप्रैल से प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों को छूट मिलने जा रही है। छत्तिसगढ़ सरकार ने इस संबंध में विचार करने के बाद यह आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न जिलों को तीन कैटेगरी में विभाजित किया गया है। इनमें रेड जोन वाले जिले में लाॅक डाउन फिलहाल 3 मई तक यथावत बना रहेगा, लेकिन ऑरेंज और ग्रीन जोन में अति आवश्यक सेवाओं के साथ अन्य गतिविधियों के संचालन की छूट सशर्त दी जाएगी। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में प्रत्येक सेक्टर को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।


पढिये पूरी खबर-
आपको बता दे की सचिव सामान्य प्रशासन विभाग डाॅ. कमलप्रीत ने इस संदर्भ में प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, जिला कलेक्टरों, के साथ ही विभागाध्यक्षों को आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के मुताबिक लाॅक डाउन की अवधि में सभी सार्वजनिक स्थलों, जहां पर भीड़ एकत्र होना स्वाभाविक परिस्थितियों में शामिल है, को बंद रखे जाने का आदेश दिया गया है। इनमें सिनेमाघर, धार्मिक स्थल, शैक्षणिक संस्थान, सभी प्रकार की परिवहन सेवाएं, अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जिला परिवहन सेवाएं, वाणिज्यिक गतिविधियां, ऑटो व टैक्सी सेवाएं शामिल है। यह आदेश ग्रीन, आरेंज और रेड तीनों जोन में एक समान लागू रहेंगी।

राज्य सरकार ने दी ग्रीन जोन में इन सेवाओं को शुरू करने की अनुमति-
वहीं रेड जोन को छोड़कर आरेंज व ग्रीन जोन में इन सेवाओं को शुरू करने की अनुमति राज्य सरकार ने दी है। जिनमें अतिआवश्यक सेवाओं में शामिल चिकित्सकीय सेवाओं के अलावा कृषि संबंधित कार्य, मछली पालन, पशु पालन, बागवानी आदि शामिल है। इसके अलाव वित्तीय क्षेत्र से जुडे़े कार्यों को भी छूट प्रदान किया गया है। जिसमें बैंकिंग से संबंधित सभी तरह के कार्य शामिल हैं। वहीं सामाजिक क्षेत्र में भी कुछ छूट प्रदान की गई है, जिसमें आवासीय संस्थाएं जहां वृद्धों, बच्चों और विधूर महिलाओं को रखा गया है, सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यालय, ईपीएफओ कार्यालय को न्यूनतम स्टाॅफ के साथ संचालित किया जा सकेगा।

यह बात भी किया गया आदेश में जारी-
राज्य सरकार ने लाॅक डाउन को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही डिस्टेंस एजुकेशन की भी पैरवी की है। साथ ही आदेश में यह बात भी शामिल किया गया है। सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए मनरेगा कार्य को संचालित किए जाने का भी आदेश इसमें शामिल किया गया है। आम आदमी की जरुरतों को ख्याल रखते हुए पेट्रोल-डीजल जैसी अति आवश्यक सेवाओं के साथ ही विद्युत संबंधी शासकीय कार्यों, डाक सेवाओं, जल प्रदाय, सफाई व्यवस्था के लिए नगरीय निकायों को संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है। साथ ही टेलीकाॅम और इंटरनेट प्रदाताओं को संचालन की छूट दी जाएगी।

रिपेयर की दुकान और ढ़ाबा संचालन भी मिली छूट-
मालवाहक वाहनों के आवागमन को भी इसमें छूट प्रदान की गई है, लेकिन यहां पर भी नियम सख्त रखे गए हैं। ट्रकों में जहां 2 चालक ओर एक सहायक को वैध लायसेंस के साथ परिवहन की अनुमति दी गई है, तो ट्रकों के रिपेयर के लिए दुकानों और राजमार्गों पर ढ़ाबा संचालन को छूट प्रदान की गई है।

आवश्यक सामग्री-
छूट में आवश्यक सामाग्रियों के वितरण को अनुमति प्रदान की गई, वह भी सशर्त। जिसमें मुताबिक बगैर किसी समय-सीमा बंधन के और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करना अनिवार्य शर्त में शामिल है। इनमें राशन दुकानें, रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले सामानों की दुकानें, फल-सब्जी की दुकानें, दूध एवं डेयरी उत्पाद, मटन-मछली इत्यादि शामिल है। हालांकि यहां पर यह भी कहा गया है कि जिला प्रशासन अपने स्तर पर ज्यादा से ज्यादा होम डिलीवरी को बढ़ावा देने की दिशा में काम करे।

व्यपारीक और निजी संसथान-
व्यापारिक और निजी संस्थानों के संदर्भ में जारी आदेश के मुताबिक सभी प्रकार की मीडिया, आईटी एवं संबंधित सेवाएं अधिकतम 50 प्रतिशत की उपस्थिति पर संचालित की जा सकती हैं। कुरियर सेवाओं को भी संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई हैं। होटल, लाॅज केवल वही संचालित किए जा सकते हैं जो फंसे हुए लोगों की मदद के लिए उपयोग में लाए जा रहे हों। निजी कार्य संपादित करने वाले बढ़ई, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मेकेनिक, आईटी रिपेयर जैसी सेवाओं को भी छूट प्रदान की गई है।

उधोग-
उद्योगों के संदर्भ में उन्हें शामिल किया गया है, जो रिहायशी इलाकों से दूरस्थ स्थापित हैं, साथ ही आने-जाने वालों पर नियंत्रण रखा जा सके। इन्हें संचालित करने के संबंध में कहा गया है कि केवल वही संस्थान, जिनमें सोशल डिस्टेंशिंग का पालन हो सके, जिन संस्थानों के श्रमिकों को ठहराने अथवा सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए लाने-छोड़ने की व्यवस्था हो। इसके अलावा जो अति आवश्यक सामाग्रियों के निर्माण का कार्य करती हों।
 
 पुलिस की छापा मार कार्यवाई: जुआ खेल रहे दो पुलिस सिपाहियों सहित 9 लोग गिरफ्तार, सिपाहियों को किया गया निलंबित

पुलिस की छापा मार कार्यवाई: जुआ खेल रहे दो पुलिस सिपाहियों सहित 9 लोग गिरफ्तार, सिपाहियों को किया गया निलंबित

बलौदाबाजार। लॉकडाउन में जब सड़कें और चौक-चौराहें सुनसान हैं तब जुआरियों की जमकर निकल आई है। लुक-छुपकर जुंआ खेलने का कार्य जोर-शोर से जारी है। बलौदाबाजार क्षेत्र के बिलाईगढ़ के ममता ज्ञान मंदिर के अंदर दो पुलिस सिपाहियों सहित 9 लोग छापामार कार्यवाही में पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। 9 लोगों से जुंए में 99 हजार पांच सौ रूपए की राशि बरामद करने में थाने को सफलता मिली है, वहीं जुंए में शामिल दो सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
गरीबों को दो माह का एकमुश्त चावल: जिनके पास राशनकार्ड नहीें उन्हें भी मिलेगा एक माह का चावल

गरीबों को दो माह का एकमुश्त चावल: जिनके पास राशनकार्ड नहीें उन्हें भी मिलेगा एक माह का चावल

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश का त्वरित क्रियान्वयन करते हुए प्रदेश के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से गरीब परिवारों को दो माह अपैल और मई का चावल एकमुश्त नि:शुल्क प्रदान किया जा रहा है। साथ एपीएल सामान्य परिवारों को 10 रूपए प्रतिकिलो की दर से प्रति राशन कार्ड 35 किलों दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य के ऐसे जरूरतमंद परिवरों को जिनके पास राशनकार्ड नहीं है, उन्हें भी एक माह का चावल देने के निर्देश दिए हैं। लॉकडाउन की अवधि में लोंगों को राशन सहित जरूरी चीजें मिलने से उन्हें संतोष मिला है और कोरोना महामारी से लडऩे उनका मनोबल भी बढ़ा है।


प्रदेश के मुंगेली जिले के एक लाख 90 हजार 470 राशन कार्डधारी परिवारों  को दो माह का नि:शुल्क राशन मिलने से उनके चेहरों में खुशी की मुस्कान देखी गई। जिला मुख्यालय मुुंगेली के कोमल देवांगन, विकास खण्ड लोरमी के  देवल प्रसाद काठले, राकेश कुमार, हरिदेव प्रसाद जैसे गरीबी रेखा श्रेणी के अनेक राशन कार्ड धारको ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान यदि उन्हे एक मुश्त दो माह का राशन नहीं मिलता तो उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या आ जाती। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके जैसे गरीब परिवारो को एक मुश्त दो माह का राशन नि:शुल्क प्रदान कर उनके परिवारो को भोजन की चिंता से मुक्त कर दिया है। इसके लिए उन्होने मुख्यमंत्री बघेल को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। 

राज्य के जांजगीर-चांपा जिले के 682 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से चार लाख 70 हजार 976 गरीब परिवारों को दो लाख 53 लाख 569 क्विंटल चावल और 8 हजार 198 क्विंटल नमक का नि:शुल्क वितरण कर गरीबों को पेट की चिंता से मुक्ति दिलाई गई। इसके अलावा पात्रता अनुसार निर्धारित दर पर शक्कर भी प्रदान किया जा रहा है। अम्बिकापुर जिले में अब तक 2 लाख 17 हजार 168 परिवारों को दो माह का नि:शुल्क राशन वितरण किया गया है। इसमें अंत्योदय कार्डधारी 63069, निराश्रित कार्डधारी 936, अन्नपूर्णा कार्डधारी 486, प्रथमिमता कार्डधारी एक लाख 52 हजार 571 तथा नि:शक्तजन कार्डधारी 106 हितग्राही शामिल हैं। नारायणपुर जिले के 29 हजार 342 गरीब राशनकार्डधारी परिवारों को दो माह का राशन का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। 

बालोद जिले के एक लाख, 58 हजार, 868 गरीबी रेखा श्रेणी के राशन कार्डधारी परिवारों में से अब तक एक लाख, 55 हजार, 653 परिवारों को दो माह का चावल नि:शुल्क वितरण कर लिया गया है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 मार्च 2020 से शुरू हुए चावल वितरण से आज 16 अप्रैल 2020 तक 01 लाख 55 हजार 653 गरीबी रेखा श्रेणी के राशन कार्डधारियों को नि:शुल्क चावल वितरण किया गया है। जिसमें विकासखण्ड बालोद में 19 हजार 570 परिवार, विकासखण्ड गुरूर में 24 हजार 889 परिवार, विकासखण्ड डौण्डी में 18 हजार 587 परिवार, विकासखण्ड डौण्डीलोहारा में 35 हजार 28 परिवार एवं विकासखण्ड गुण्डरदेही में 37 हजार 68 गरीबी रेखा श्रेणी के राशन कार्डधारी परिवार शामिल है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में नगर पालिका परिषद बालोद में 4 हजार 595 परिवार, नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में 08 हजार 334 परिवार, नगर पंचायत गुरूर में 815 परिवार, नगर पंचायत डौण्डी में 01 हजार 510 परिवार, नगर पंचायत चिखलाकसा में एक हजार 235 परिवार, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में एक हजार 188 परिवार, नगर पंचायत गुण्डरदेही में एक हजार 911 परिवार एवं नगर पचंायत अर्जुन्दा में 923 गरीबी रेखा श्रेणी के राशनकार्डधारी परिवारों को नि:शुल्क चावल वितरण कर लिया गया है।
लॉकडाउन में राहत और संक्रमण रोकने के अच्छे इंतजाम से छत्तीसगढ़ की बनी देश में नयी पहचान: भूपेश बघेल

लॉकडाउन में राहत और संक्रमण रोकने के अच्छे इंतजाम से छत्तीसगढ़ की बनी देश में नयी पहचान: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरूवार को यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों में लॉकडाउन के दौरान राहत और कोविड-19 के संक्रमण रोकने के उपायों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भूखा न सोए। सभी जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन और राशन सामग्री उपलब्ध कराने की अच्छी व्यवस्था की गई है। जिन परिवारों के पास राशनकार्ड नहीं उन्हें भी राशन उपलब्ध कराया जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जानकारी दी गई कि अधिकांश जिलों में राशन कार्डधारियों को दो माह के राशन के वितरण का काम पूर्णता की ओर है। 

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के कार्यों के लिए आर्थिक संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग को 60 करोड़ रूपए का आबंटन जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने आने वाले समय में किस तरह से लॉकडाउन में ढिलाई दी जा सकती है और साथ ही अगले तीन दिन किस तरह कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करवाना है, इस संबंध में अधिकारियों से गहन चर्चा की। बघेल ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। आम जनता को भी अफवाहों से सावधान रहने के लिए जागरूक करें।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जरूरतमंदों और श्रमिकों के लिए भोजन, राशन सामग्री के वितरण, उचित मूल्य की दुकानों से दो माह के राशन के वितरण की स्थिति, जिलों में कोविड-19 अस्पतालों, क्वांरेटाइन सेंटर, आइसोलेशन सेंटर और राहत शिविरों की व्यवस्था, लॉकडाउन के क्रियान्वयन की स्थिति और कानून और व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि सभी जिलों में कोविड-19 अस्पताल और वार्डों, क्वांरेटाइन और आइसोलेशन सेंटर की व्यवस्था कर ली गई है। जिन लोगों में संक्रमण की संभावना हो सकती है, उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा किया जा रहा है। जिलों में मास्क, सेनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। समीक्षा के दौरान चिप्स कार्यालय से मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री निवास में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री की उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया उपस्थित थी। संभागीय मुख्यालयों में कमिश्नर और पुलिस महानिरीक्षक तथा जिलों के कलेक्टर और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। 

बघेल ने कहा कि प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर कार्य शुरू होंगे। ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायकों को उनके मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए जाए। कार्यों के दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए और सुरक्षा के सभी उपायों का कड़ाई से पालन किया जाए। कोरोना वायरस के संकट से पूरी दुनिया में अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। छत्तीसगढ़ में 80 प्रतिशत लोग गांवों में रहते हैं, गांवों में गौठान के ज्यादा से ज्यादा काम स्वीकृत कर गौठानों को आजीविका केन्द्रों के रूप में विकसित किया जाए, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान महुआ जैसी लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था वन समितियों और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से की गई है। यदि व्यापारी समर्थन मूल्य से ज्यादा कीमत पर लघु वनोपज खरीदने के इच्छुक है तो उन्हें नहीं रोका जाए। उन्हें ट्रांसपोटिंग की अनुमति भी दी जाए, जिससे वनवासियों को वनोपजों का अच्छा मूल्य प्राप्त हो सके। बघेल ने गर्मी के मौसम को देखतेे हुए पूरे प्रदेश में हैण्ड पंपों की मरम्मत के लिए अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि हैण्ड पंपों के स्पेयर पाट्र्स की दुकानें खोलने की अनुमति भी दी जाए। 

बघेल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जिला प्रशासन के साथ सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, समाज सेवी संगठनों के सहयोग से अच्छी व्यवस्था की गई है, जिससे छत्तीसगढ़ की पूरे देश में नयी पहचान बनी है। देश में छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा है। उन्होंने सुचारू व्यवस्था के लिए सभी लोगों को धन्यवाद दिया। बघेल ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी और इस काम लगे सभी लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सेवा भाव से काम करें। उन्होंने हर ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्रों में ऐसे लोगों को, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाहर से जो लोग गांवों में आ रहे हैं, उनकी रहने और खाने की व्यवस्था गांवों के बाहर कराने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए। 

कोरबा जिले की समीक्षा के दौरान कलेक्टर और एसपी ने बताया कि कटघोरा में सेनेटाईजेशन पर फोकस किया गया है। पूरे क्षेत्र में वाहनों और बाईक के माध्यम से पुलिस पेट्रोलिंग की जा रही है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों को मास्क, सेनेटाईजर, पीपीई किट उपलब्ध कराए गए हैं। नजदीक के गांवों की सीमा पर बेरिकेटिंग की गई है। ड्यूटी पर तैनात जवानों की लोकेशन की मॉनिटरिंग गूगल मैप के माध्यम से की जा रही है। लोगों को घर पहुंचाकर राशन की सप्लाई की जा रही है। बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला कलेक्टरों से कहा कि छत्तीसगढ़ के मजदूर जो दूसरे राज्यों में फंसे है, उनके लिए उस राज्य के प्रशासन के साथ बात कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
 चोरी की तीन  बाईक के साथ माँ-बेटा गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

चोरी की तीन बाईक के साथ माँ-बेटा गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

दंतेवाड़ा। जिले की पुलिस ने मां-बेटे को बाईक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी के तीन बाईक बरामद कर आरोपी सतीश नाग एवं सुकमती नाग को गिरफ्तार करने के बाद कल न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सरगीगुड़ा पारा बारसूर निवासी उमेश कुमार के यहां से 14 अप्रैल की रात को उनके दो बाइक वाहन क्रमांक सीजी 18 एन 1251 एवं वाहन क्रमांक सीजी 18 के 4426 चोरी हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट बारसूर थाना में प्रार्थी ने दर्ज कराई थी। इस पर बारसूर थाना ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर बारसूर निवासी सुकमति नाग को पकड़ा सुकमती के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पटेलपारा नेसलनार थाना बांगापाल जिला बीजापुर निवासी सतीश नाग को भी संदेह के आधार पर पकड़ कर सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों मां-बेटे ने बाइक चोरी करने का अपराध स्वीकार किया, इनके पास से चोरी की 03 बाइक बारसूर पुलिस ने जप्त किया है। 
इस जिले में गुटखा तंबाकू पर लगा प्रतिबंधित, जाने पूरी खबर

इस जिले में गुटखा तंबाकू पर लगा प्रतिबंधित, जाने पूरी खबर

जगदलपुर। जिले में ऐपेडेमिक एक्ट 1897 के अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये जिला कलेक्टर ने संपूर्ण बस्तर जिले में गुटखा तंबाकू के क्रय-विक्रय को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। यह आदेश संपूर्ण बस्तर जिले में लागू होगा जो दिनांक 03 मई या आगामी आदेश से पहले तक लागू होगा।

गौरतलब है कि लोगों के द्वारा गुटका तंबाकू एवं गुड़ाखू के सेवन कर जगह-जगह में थूका जा रहा है। जिससे संक्रमण बढऩे का खतरा है। ऐसी स्थिति मे विश्व स्वास्थ संगठन के अनुसार कोरोना वायरस एक संक्रामक बीमारी है। विश्व के विभिन्न देशों में कुछ ही हफ्तों में महामारी का रूप ले रही है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह तथ्य परिलक्षित है कि कोरोनावायरस के संपर्क से पीडि़त संदिग्ध व्यक्ति से दूर रहने की सख्त हिदायत है। जिसे ध्यान में रखते हुए संपूर्ण बस्तर जिले में गुटखा तंबाकू के क्रय-विक्रय को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।
टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार पिकअप वाहन, 5 घायल 1 की हालत गंभीर

टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार पिकअप वाहन, 5 घायल 1 की हालत गंभीर

दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर से आवाराभाटा मार्ग में इमली से भरी पिकअप वाहन पलटने से फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी सहित 05 घायल हो गए है, जिमसें 01 युवक मुन्ना की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर शाम बारसूर से आवाराभाटा की ओर जा रही इमली से भरी तेज रफ्तार पिकअप वाहन का टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में वन विभाग के कर्मचारी सहित 05 लोग सवार थे, जिसमें से एक युवक मुन्ना को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारी प्रसाद साहू ने 108 को सूचित किया, जिसके बाद ईमटी प्रियंका साहू और टी एल अशोक सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचकर घायलों सहित गंभीर रूप से घायल मुन्ना को उपचार के लिए दंतेवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया है।