रायपुर | मुख्यमंत्री सहायता कोष में ब्राइट स्टार इंवेस्टमेंट्स प्राईवेट लिमिटेड द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपए की सहयोग राशि दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ब्राइट स्टार इंवेस्टमेंट्स प्राईवेट लिमिटेड एवं डी-मार्ट के प्रतिपालक राधाकिशन दमानी को संकट की घड़ी में लोगों की सहायता के लिए आगे बढ़ कर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया है।
रायपुर | तापमान में लगातार हो रहे वृद्धि के बीच एक बार फिर से कल राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है। राज्य के कई इलाकों में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
रायपुर | 22 मार्च को लगे जनता कफ्र्यू के बाद लंबा लाक डाउन फुटकर व्यापारियों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। लाक डाउन की अवधि आज पुन: नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री भारत शासन द्वारा राष्ट्र को दिये गये संबोधन में तीन मई तक बढ़ा दी गई है। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के खतरे को लेकर देशभर में लॉकडाउन लगा दिया गया है. लॉकडाउन 14 अप्रैल से बढ़कर अब 3 मई तक कर दिया गया है. लॉकडाउन में बड़े बड़े उद्योग तो बंद हुए ही हैं. छोटे व्यवसाय और व्यवसाइयों की रोजी रोटी भी खत्म हो गई है। ऐसा ही एक व्यवसाय है सेलून (हजामत) का है जो पूरी तरह ठप्प पड़ गया. इससे लोगों को परेशानी हो ही रही है. वहीं लाकडाउन की अवधि बढऩे से आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जगदलपुर | बस्तर जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र के अघनपुर स्थित न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ग्राम रानसरगीपाल प्राथमिक शाला में प्रधान अध्यापक के पद पर पदस्थ शिक्षक रामेश्वर सोनवानी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वह स्वयं को ईश्वर का पुत्र बताते हुए चंगाई का वरदान प्राप्त होने का दावा कर अपने प्रार्थना से 10 मिनट में कोरोना बीमारी से सभी को छुटकारा दिला देने का अंधविस्वास फैला रहा था। जिला प्रशासन ने तत्काल इसका संज्ञान में लेते हुए इनके विरुद्ध धारा 188 के तहत थाना बोधघाट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बोधघाट पुलिस मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार प्रधाना अध्यापक रामेश्वर सोनवानी को सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है। मानसिक रूप से दिवालियापन के जैसे बात करने वाले प्रधान अध्यापक रामेश्वर सोनवानी अपने आप को ईश्वर से वरदान प्राप्त होना बताते हुए लोगों को दिग्भ्रमित कर उनके पास प्रार्थना जैसे हथियार होने की बात विडियो में प्रचारित कर रहे थे। बड़बोला शिक्षक रामेश्वर यहीं नहीं रुका उसने यहां तक दावा कर दिया कि यदि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री उन्हें कह दे तो वह 10 मिनट में कोरोना बीमारी को देशभर से खत्म कर देंगे। रामेश्वर ने यह भी दावा किया की वह कैंसर और कई गंभीर बीमारी का इलाज प्रार्थना के जरिए कर चुके हैं, उनके सामने कोरोना एक चुटकी के समान है, जिसे दस मिनट में ठीक किया जा सकता है। ऐसे मानसिक दिवालियापन की कगार पर खड़े श्क्षिक बच्चो को क्या शिक्षा प्रदान कर रहे होंगे इसकी जांच होनी चाहिए। धर्मान्धता को बढ़ावा देने वाले शिक्षित व्यक्ति जो स्वयं शिक्षक हो उसे इस कृत्य के लिए सजा मिलनी चाहिए, प्रशासन को चाहिए कि सिविल सेवा आचरण के तहत कार्यवाही करते हुए एक नजीर पेश करे जिससे ऐसे लोगों तक कड़ा संदेश पहुंचे।
कोरबा | कटघोरा में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद जिला प्रशासन ने कटघोरा को पूर्णत: सील किये जाने के पश्चात कटघोरा के सीमावर्ती क्षेत्र छुरीकला को भी पूर्णत: लाक डाउन कर दिया गया है। लोगों को किसी भी परिस्थिति में घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी जा रही है। छुरीकला के अंदर जाने वाले और बाहर आने वाले सभी रास्ते बंद कर दिये गये हैं। अति आवश्यक सेवाओं की दुकानें भी पूरी तरह से बंद कर दी गई है। लोगों को राशन, दवाओं सहित अति आवश्यक जरूरत पर वस्तुएं घर पहुंचाकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है।
कोरबा | कटघोरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम किशन दास पिता सुनउराम है। मृतक किशन कटघोरा के पूछापारा का रहने वाला था। उसकी लाश मुस्लिम कब्रिस्तान के करीब नदी के किनारे पेड़ पर लटकती हालात में देखी गई थी।
कोरबा | कोरबा जिला छत्तीसगढ़ का कोरोना डेंजर जोन बन गया है। सरकार के निर्देश पर जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई है। रविवार की शाम शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को सेक्टर में बांटने के साथ सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। संबंधित क्षेत्रों में सुविधा का ध्यान रखा गया है। फिर भी बिना ठोस कारण के लोग आवाजाही करते हैं तो उनके वाहन जब्त कर लिये जाएंगे और फिर कोर्ट से ही इन्हें मुक्त किया जा सकेगा।
रायपुर | देश भर में छाए कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने आज लॉकडाउन को 03 मई तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। यही नहीं 30 अपै्रल तक इस लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का भी निर्देश जारी किया गया है। इसके बाद से ही राजधानी में पुलिस ने सड़कों पर बेवजह निकलने वालों पर फिर से सख्ती शुरू कर दी है।
रायपुर | आवश्यक वस्तुओं जैसे खाद्य सामग्री, दवाएं, चिकित्सा आपूर्ति, चिकित्सा उपकरण, खाद्य तेल, आदि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा पार्सल गाडिय़ां चलाई जा रही है। इसी कड़ी में पोरबंदर-शालीमार-पोरबंदर के मध्य कोविड-19 पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह गाड़ी संख्या 00913 पोरबंदर से 18, 20, 22, 24 अप्रैल 2020 को चलाई जाएगी।
रायपुर | लाकडाउन के दौरान अत्यावश्यक सुविधाओं के तहत आवाज देकर सब्जी बेचना भी अब फुटकर व्यापारियों के लिए गुनाह बना दिया गया है। राजेंद्र नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार संदीप नाग आयु 27 वर्ष पिता राजू नाग द्वारा बीएसयूपी कालोनी अमलीडीह में आवाज देकर लोगों को सब्जी खरीदने के लिए आवाज दी जा रही थी जिसपर आरोपी बलभद्र दीप आयु 65 वर्ष पिता स्व. बेनूधर दीप भरत छुरा ईरा कृष्णा, राहित सहित करीब 30-40 लोगों ने प्रार्थी को आवाज लगाकर सब्जी बेचने पर मना किया। जिस पर प्रार्थी संदीप ने लोगों की सुविधा के लिए सब्जी आवाज देकर बेचना जारी रखा। जिस पर क्रोधित होकर उक्त आरोपियों ने सब्जी विक्रेता पर लाठी डंडा, राड चाकू आदि लेकर जमकर मारपीट की। साथ ही गाली गलौज करते हुए सब्जी विक्रेता के सहयोगी मुतजरर अमीरों नुवा जोनो एवं हेमलता से भी मारपीट की। उक्त मामले में राजेंद्र नगर थाने ने आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25, 27 एवं आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 294 तथा 307 के तहत मामला कायम किया है।
जगदलपुर। कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए शासन और प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के चलते कार्य में लापरवाही बरतने पर बस्तर जिले के एसपी ने एक थानेदार को निंदा की सजा के साथ ही एएसआई और दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।
कोरबा। बालको थाना क्षेत्र में एक दामाद ने महज इसलिये महिला का सिर फोड दिया क्योंकि लॉक डाउन में घर से न निकलने की समझाइस से वह खफा था रूमगरा शिवनगर निवासी सीमा चौहान पति राम कुमार 35 वर्ष ने रिपोर्ट लिखाई है कि 10 अप्रैल की रात करीब 8 बजे पति राम कुमार ने बगल में ही रहने वाले दामाद संजय यादव के घर जाकर अभी कोरोना बीमारी फैलने के कारण कोरबा आने-जाने से मना किया। इस बात से नाराज होकर दामाद संजय ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर सुनकर सीमा चौहान घर से बाहर निकली और गाली देने से मना किया तब संजय ने आंगन की दीवार के दूसरी ओर से कुदाली के बेट से सीमा पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस द्वारा सीमा की रिपोर्ट पर संजय के विरूद्ध धारा 294ए 323ए 506 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
कोंडागांव। जिले के केशकाल के थाना विश्रामपुरी ग्राम कौन्दकेरा निवासी एक युवा शिक्षक शिवचरण नाग उम्र 26 वर्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांसकोट में वर्ग 03 सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ था। रविवार की रात मृतक ने घर के समीप अपने ही खेत के पेड़ पर रस्सी से फांसी पर लटककर आत्महत्या कर लिया। युवा शिक्षक अविवाहित था, उनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। घर में किसी प्रकार का विवाद भी नहीं हुआ था।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री निवास में मंत्रीगणों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य और अधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन बढ़ाने के मद्देनजर विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा की गई।
श्री बघेल ने कहा कि लॉकडाउन के संबंध में सभी मंत्रियों से महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं। भारत सरकार की गाइड-लाइन के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए पृथक से आदेश जारी किए जाएंगे, तथा इन आदेशों का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के उपायों को लागू करने में सभी मंत्रीगणों के नेतृत्व में अधिकारियों-कर्मचारियों में टीम भावना के साथ सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बैठक में प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग किट, मास्क, पीपीई किट, ग्लब्स, सेनेटाईजर, वेन्टिलेटर की उपलब्धता, आइसोलेशन वार्ड, क्वारेनटाइन सेंटर, डेडिकेटेड कोविड-19 अस्पताल ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करने, कृषि से जुड़ी तैयारियों, पेयजल की स्थिति आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
श्री बघेल ने महिलाओं एवं बच्चों को पूरक पोषण आहार, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत सूखा राशन, राशनकार्ड धारियों को दो माह का खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित जिलों की उचित मूल्य दुकानों में बरसात के लिए राशन का भण्डारण सुरक्षा के साथ कर लिया जाए। कृषि के लिए खाद एवं बीज की उपलब्धता, जरूरतमंदों, बेसहारा लोगों, श्रमिकों के लिए भोजन और राशन की व्यवस्था, गर्मियों में पेयजल की व्यवस्था, तेन्दूपत्ता तोड़ाई की तैयारियों, निराश्रितों, विकलांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के वितरण सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेतों में सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रख काम कराया जाए। उन्होंने ऐसे उद्योगों की जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए, जिसमें कम श्रमिकों की आवश्यकता पड़ती है तथा जिनके रहने, खाने और रूकने की व्यवस्था वहीं की जा सके। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के समान उच्च शिक्षा विभाग को स्नातक, स्नातकोत्तर की कक्षाओं में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि इंजीनियरिंग कॉलेज और आईटीआई में ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 का संक्रमण रोकने और बचावों के उपायों के अमल में सभी मंत्रियों, सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ काम किया है। इसी का यह परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोई दिक्कत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर चुनौती है, जिसका सामना करने के लिए सभी विभाग एक साथ काम कर रहे हैं। यह एक लंबी लड़ाई है, जिसे सबको मिलकर लड़ना होगा। लंबी लड़ाई के लिए हमें तैयारी करनी है। कोरोना से बचाव और रोकथाम के उपायों को रोज की आदतों में शामिल करना होगा। सोशल डिस्टेसिंग की जगह फिजिकल डिस्टेसिंग को महत्व देना होगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अभी तक लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ में सरगुजा-बलरामपुर से लेकर सुकमा और दंतेवाड़ा तक एकरूपता के साथ काम किया गया, जिसके कारण हमें सफलता मिली। मंत्रियों से लेकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को जारी किए गए आदेश और गाइड-लाइन में एकरूपता रही और सभी ने इसका कड़ाई से पालन किया। सभी मंत्रीगण, अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र है। श्री बघेल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि सचिव स्तर के सभी अधिकारी गाइड-लाइन को ध्यान में रखकर अपने निवास में कैम्प कार्यालय के माध्यम से कार्य सम्पादित करें। नस्तियों का मुवमेंट नियमानुसार करें।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई, इस बैठक में सभी मंत्रीगणों सहित मुख्य सचिव श्री आर पी मंडल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी, खाद्य सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, नगरीय विभाग विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी., खनिज विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., उप सचिव श्रीमती सौम्या चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के सचिव भी उपस्थित थे।
कवर्धा, दिल्ली से आंध्रा जा रहे 37 लोगो को एमपी बॉडर चिल्फी में रोका गया है। मिली जानकारी अनुसार इटली के करीब 37 लोग आंध्रा जा रहे थे। जिन्हें दिल्ली में रोक लिया गया था। लेकिन जांच करने के बाद उन्हें लक्झरी बस में आंध्रा जाने के लिए छोड़ा गया। आंध्र प्रदेश के लिए निकले 37 लोगो को रात करीब 2 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रिनिग की और चिल्फी में ही प्रशासन द्वारा बनाएं क्वारंटाइन पर रख दिया गया है। बताया जा रहा है कि लगझरी बस में इटली के 37 लोग आंध्रा के लिए निकले थे जिन्हें दिल्ली में रोक लिया गया था। दिल्ली से निकलने के बाद बस समेत सभी 37 लोगो को चिल्फी बॉडर पर स्क्रीनिंग के बाद किया क्वारंटाइन, ज्यदातर इटली में पढऩे वाले छात्र, अचानक लक्झरी बस में इटली के छात्र दिल्ली से कवर्धा के चिल्फी पहुचने से स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की हरकत में आ गई है। सभी की जांच कर वही रोक दिया गया है।
रायपुर, राजधानी में पुलिस ने एक बार फिर से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। कोरबा जिले के कटघोरा में नए मरीजों के सामने आने के बाद कोरोना संक्रमण को लेकर अब शासन-प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
कोरबा जिले के कटघोरा में शनिवार को कोरोना पीडि़त नए मरीजों के सामने आने के बाद से ही पुलिस प्रशासन ने लॉकडाउन पर सख्ती शुरू कर दी थी। एक तरह से कटघोरा छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का हॉट स्पॉट बन गया है। यहां से निकले कोरोना पीडि़त 16 वर्षीय बालक के सामने आने के बाद से ही पुलिस ने कटघोरा और इसके आसपास के इलाकों में कड़ी नाकेबंदी कर दी थी। इसके बाद यहां से 7 मरीज और मिलने के बाद से ही शासन-प्रशासन ने कटघोरा को पूरी तरह से सील कर दिया था। बावजूद इसके कटघोरा से शनिवार को फिर से कुछ संक्रमित लोगों के सामने आने के बाद से ही पुलिस प्रशासन ने लॉकडाउन तोडऩे वालों पर सख्ती शुरू कर दी थी। आज रविवार को भी पुलिस की यह सख्ती जारी रही। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में बेरिकेटिंग कर प्रत्येक वाहनों की जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा सड़कों पर बेवजह घूमने वालों पर आज भी पुलिस का गुस्सा निकला। कुछ इलाकों में पुलिस को अत्यधिक सख्ती बरतनी पड़ी। शहर के कचहरी चौक में पुलिस ने चारों ओर बेरिकेटिंग कर वाहनों की जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में आज कुछ युवक पुलिस के हत्थे चढ़े, जो बेवजह सड़कों पर घूमने निकले थे। पुलिस ने इन युवकों को जमकर फटकार लगाई और सख्ती बरती।
कोरबा | कोरबा में एक निजी नर्सिंग होम को आइसोलेट किया गया है। नर्सिंग होम डॉक्टर समेत उनके परिजनों सहित पूरे स्टाफ हुआ कोरेन्टीन किया गया है। इस नर्सिंग होम में कोरोना पॉजिटिव मरीज के रिश्तेदार का प्रसव कराया गया था।




























