CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

रायपुर | राजधानी रायपुर में आज आयोजित ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विश्व के तीन महाद्वीप के उच्च शिखर को फतह करने वाले दिव्यांग पर्वतारोही श्री चित्रसेन साहू को राज्य का गौरव बताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद पर्वतारोहण अभियान को पूरा कर राज्य को गौरवान्वित करने के लिए श्री चित्रसेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया। वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही श्री चित्रसेन साहू को उनके चौथे पर्वतारोहण अभियान के लिए शासन की ओर से 12 लाख 60 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। उक्त राशि श्री चित्रसेन को सीएसआर मद से प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर दिव्यांग पर्वतारोही श्री चित्रसेन साहू ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया। श्री चित्रसेन साहू ने ट्वीट के माध्यम से कहा, “आपके सहयोग के लिए सादर धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री जी। अब माउंट अकोंकागुआ की कठिन चढ़ाई कर छत्तीसगढ़ महतारी का नाम फिर से गौरवान्वित करने का पूरा प्रयास करूंगा।“
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद बीते तीन वर्ष में विकास का नया छत्तीसगढ़ मॉडल लोगों के सामने आया है। छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करते हुए समावेशी विकास की दिशा में काम किया गया है। छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और गर्व के इस मौके पर आज राजधानी रायपुर में ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से 20 हजार से अधिक धावक शामिल हुए। इस आयोजन में विश्व के तीन महाद्वीप के उच्च शिखर को फतह करने वाले दिव्यांग पर्वतारोही श्री चित्रसेन साहू भी शामिल हुए।

 

BIG BREAKING CG : दुर्ग और बिलासपुर में विदेश से लौटे 3 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

BIG BREAKING CG : दुर्ग और बिलासपुर में विदेश से लौटे 3 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे फिर बढ़ते जा रहा है | इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि छत्तीसगढ़ पहुंचे 3 विदेशी यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक दुर्ग से और 2 लोग बिलासपुर से है। जानकारी के अनुसार  दुर्ग लौटी महिला 2 दिसंबर का USA से लौंटी थीं, वहीं 2 दिसंबर को ही 1 महिला UAE से बिलासपुर आईं। एक पुरुष जर्मनी से 3 दिसंबर को बिलासपुर आए थे। नियम के आधार पर तीनों को पहले एक सप्ताह आईसोलेट किया गया था। इसके बाद सैंपल लेकर जांच करवाई गई। जिसमें ये तीनों पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग तीनों यात्रियों के सैंपल में ओमिक्रॉन वेरियंट की जांच करा रहा है। विभाग ने सभी के सैंपल जांच के लिए भुवनेश्वर लैब भेज दिया है। बता दें कि इससे पहले भी दो विदेश से बिलासपुर लौटे यात्रियों की सैंपल की जांच करवाई जा चुकी है। जिसमें दोनों यात्रियों के सैंपल निगेटिव मिले थे।

‘रन फॉर सीजी प्राइड’ के परिणाम हुए घोषित, जाने किसने-किसने मारी बाजी

‘रन फॉर सीजी प्राइड’ के परिणाम हुए घोषित, जाने किसने-किसने मारी बाजी

रायपुर | बीते तीन वर्षों में लोक कला, संस्कृति, परम्परा और विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल से प्रदेश की देश-दुनिया में एक नई पहचान बनी है। इस स्वाभिमान और गर्व को सेलीब्रेट करने राजधानी रायपुर में रन फॉर सीजी प्राइड (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया गया । इसमें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ बड़ी संख्या में हर वर्ग और हर उम्र के लोग प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। दौड़ में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में श्री गुजारी लाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 14 वर्ष से अधिक ओर 60 वर्ष से कम की श्रेणी में पुरूष वर्ग में श्री मुकेश कुमार और महिला वर्ष में सुश्री प्रियंका साहू प्रथम रहे। इसी तरह 14 वर्ष से कम बालक वर्ग में श्री करण साहू और बालिका वर्ग में सुश्री कामिनी साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सुबह 7 बजे राजधानी रायपुर के गांधी उद्यान से झंडी दिखाकर दौड़ की शुरूआत की। यह दौड़ को तीन श्रेणियों में 14 वर्ष से 60 वर्ष के लिए और दूसरी श्रेणी 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक एवं तीसरी 14 वर्ष से कम आयु की श्रेणी के लिए आयोजित की गई थी। 14 वर्ष से कम बालक वर्ग में श्री बाबू बेरा ने दूसरा और श्री जावेन्द्र चंद्रा ने तीसरा स्थान और बालिका वर्ग में सुश्री वृक्षा सिंह ने दूसरा और सुश्री पिंकी गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 14 वर्ष से अधिक ओर 60 वर्ष से कम की श्रेणी में पुरूष वर्ग में क्रमशः दूसरे से दसवें स्थान पर श्री युधिष्ठिर, श्री सुलेमान खान, श्री ईश्वर प्रसाद सिन्हा, श्री कर्ण कुमार, श्री घनश्याम कुमार, श्री ओमकार, श्री भीखम कुमार, श्री अशोक वर्मा और श्री राजकमुार रहे। महिला वर्ग में सुश्री रूखमणी साहू, सुश्री बिमलेश्वरी ठाकुर, सुश्री निशा साहू, सुश्री श्रद्धा साहू, सुश्री वंदना साहू, सुश्री गीतांजलि साहू क्रमशः दूसरे से सातवें स्थान पर, आठवें स्थान पर नंबर 6684, नवें स्थान पर नंबर 6409 रहीं और सुश्री कल्याणी साहू दसवें स्थान पर रहीं। इसी तरह वरिष्ठ नागरिक वर्ग में श्री गौरीशंकर और श्री मूलचंद साहू दूसरे और तीसरे क्रम पर रहे।
इनमें से 14 वर्ष से 60 वर्ष तक के आयु वर्ग के प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए व चतुर्थ से दसवें स्थान तक 21 सौ रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं वरिष्ठ नागरिक व 14 साल से कम उम्र के बच्चों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार सात हजार रुपए एवं तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ : जीजा की गन्दी हरकतों से साली थी परेशान, अपनी माँ के साथ मिलकर साली ने किया कुछ ऐसा की लोग हो गए हैरान

छत्तीसगढ़ : जीजा की गन्दी हरकतों से साली थी परेशान, अपनी माँ के साथ मिलकर साली ने किया कुछ ऐसा की लोग हो गए हैरान

कोरबा | रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत खरमोरा अटल आवास निवासी गुंडा बदमाश अमित सोनी की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। अमित की लाश उसके घर के बाहर अधनंगी हालत में बरामद की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग स्कॉड को भी मौके पर बुलाया गया। सुबह.सुबह हुए हत्या के जघन्य वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

अमित सोनी की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। वारदात के कुछ ही घंटे के भीतर ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। अमित सोनी को मौत के घाट उतारने वाला कोई नहीं बल्कि उसकी सास और साली है। बताया जा रहा है कि अमित सोनी अपनी साली पर बुरी नजर रखता था। इसी बात से आक्रोशित होकर मां बेटी ने लाठी से मारपीट कर अमित सोनी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के डॉग स्कॉर्ड बाघा ने आरोपी के पैरों के निशान से पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने मां और बेटी को गिरफ्तार कर लिया।
 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : शिक्षक भर्ती पर लगी स्टे हटने के बाद जारी होने लगी है शिक्षकों के पोस्टिंग आर्डर

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : शिक्षक भर्ती पर लगी स्टे हटने के बाद जारी होने लगी है शिक्षकों के पोस्टिंग आर्डर

रायपुर | हाईकोर्ट से शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हटने और याचिका खारिज होने के बाद पोस्टिंग आर्डर जारी होने शुरू हो गए है। ज्ञातव्य है कि सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2019 में 15 हजार से अधिक शिक्षक के पदों के लिये भर्ती निकाली थी। जिसमें तय प्रक्रियाओ का पालन नही करने का आरोप लगा कर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। हाइकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया में 9 सितम्बर को स्टे आदेश जारी कर दिया था। पर अंतिम सुनवाई में शासन के जवाब से संतुष्ट होकर भर्ती पर लगी रोक को हटाते हुए हाइकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। उसके बाद सबसे पहले बस्तर संभाग के लिये पोस्टिंग आर्डर निकाली गई हैं।

मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार , जाने कितना किलो गांजा ले जा रहा था ....

मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार , जाने कितना किलो गांजा ले जा रहा था ....

रायपुर : मादक पदार्थ और इनकी तस्करी करने वालों के खिलाफ राजधानी पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में राजधानी की कबीर नगर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5 किलो गांजा जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कबीर नगर पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चार पहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति वाहन में गांजा रखकर टाटीबंध की ओर से रिंग रोड होते हुए भनपुरी की ओर जा रहा है।

इसके बाद थाना कबीर नगर पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने ट्रैप पार्टी तैनात की। इसी दौरान पुलिस टीम के सदस्यों ने उक्त वाहन को सोनडोंगरी नाला के पास चिन्हांकित कर पकड़ा। वाहन के अंदर एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम पारस शाह निवासी भनपुरी खमतराई बताया। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

आरोपी पारस शाह के कब्जे से लगभग 5 किलो ग्राम गांजा एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक सी जी/04/के एच/0999 कीमती लगभग 3,00,000/- (तीन लाख रूपए) जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 214/21 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की गई है ।

आरोपी को पूर्व में भी थाना खमतराई क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की तस्करी करते गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार आरोपी - पारस कुमार शाह उम्र 32 वर्ष है ।
 

बैंक आए कारोबारी का पैसों से भरा बैग पार कर गया अज्ञात चोर , देखे दृश्य ---

बैंक आए कारोबारी का पैसों से भरा बैग पार कर गया अज्ञात चोर , देखे दृश्य ---

रायपुर : राजधानी के मरीन ड्राइव के सामने स्थित केनरा बैंक में लाखों रुपए की उठाईगिरी का मामला सामने आया है । अज्ञात आरोपी बैंक के अंदर से पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। वह बैग एक कारोबारी का था। बैग मिलने पर कारोबारी ने इसकी सूचना बैंक और तेलीबांधा पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार कारोबारी जरूरी काम से बैंक आया था। बैंक में काम के दौरान अज्ञात आरोपी ने बैग पर से हाथ साफ कर दिया। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि चंद मिनट में ही आरोपी ने पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया।

कारोबारी ने बताया कि बैग में 4 लाख से ज्यादा रकम थी । मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की। जिसमें आरोपी की हरकत कैमरे में नजर आई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर ही अब आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस पूरे शहर में नाकाबंदी कर जांच कर रही है।

 रायपुर वासियो के साथ मुख्यमंत्री , विधायक , महापौर ने भी दौड़ लगाई , जाने क्या कहा , देखे तस्वीरें

रायपुर वासियो के साथ मुख्यमंत्री , विधायक , महापौर ने भी दौड़ लगाई , जाने क्या कहा , देखे तस्वीरें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी 17 को नई सरकार के गठन को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इन तीन वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर और संस्कृति की समृद्धि की दिशा में नई पहल कर राज्य सरकार ने एक नया छत्तीसगढ़ मॉडल देश-दुनिया के सामने रखा है। इससे छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की नई अलख जगाई है।

इसे मौके पर आज ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों की संख्या में लोगों ने छत्तीसगढ़ स्वाभिमान की दौड़ लगाई।

रन फॉर सीजी प्राइड` को मंगलवार की सुबह 7 बजे मुख्यमंत्री बघेल ने राजधानी के गाँधी उद्यान से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। युवाओं में जोश भरते उन्होंने कहे - `कका अभी ज़िंदा हे`, जो हमने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया था उसे हमने पूरा किया।

आज सिर्फ़ तीन साल में छत्तीसगढ़ में विकास का नया मॉडल बना। हमने विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल से गुजरात मॉडल को पीछे ढकेला है कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ में सभी का विकास हुआ है।

छत्तीसगढ़ पिछले तीन साल से स्वच्छतम प्रदेश का पुरस्कार ले रहा है. हमें 67 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले है। युवाओं में जोश भरते हुए गाँधी उद्यान से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी दौड़ लगाई। साथ में अन्य अतिथि भी दौड़े।
 

ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा , सीनियर डीसीएम ने कहा ये बड़ी चूक , पढ़े पूरी खबर

ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा , सीनियर डीसीएम ने कहा ये बड़ी चूक , पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर :  जिले के आरआरआई केबिन के पास दो ट्रेन इंजन के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक इंजन पटरी से नीचे उतर गया। फिलहाल दोनों इंजन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार केबिन के पास ट्रेन के इंजन की पटरी बदली जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के इंजन के बीच आपस में टक्कर हो गई। हादसे से कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

इस मामले में बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम पुलकित सिंघल ने कहा कि यह बड़ी चूक है। इसके मद्देनजर ही दोनों इंजन के शंटर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।
 

CG NEWS : नौकरी लगाने के नाम पर 95 हजार की धोखाधड़ी, जानिये क्या है पूरा मामला....

CG NEWS : नौकरी लगाने के नाम पर 95 हजार की धोखाधड़ी, जानिये क्या है पूरा मामला....

कोंडागांव : सिक्युरिटी सर्विस मे नौकरी लगाने के नाम पर 95 हजार की धोखाधड़ी की सूचना पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 444/2021 धारा-420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करते हुये आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी मीना मरकाम एवं रोशन भण्डारी को गिरफ्तार कर कार्यवाही के उपरांत न्यायालय कोंडागांव के समक्ष पेश किया गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया कु. नरसबती नाग पिता दुखुराम नाग निवासी चिचपोलंग ने 12 दिसंबर को थाने में लिखित आवेदन दिया कि आरोपी मीना मरकाम पति सियाराम मरकाम एवं रोशन भण्डारी के द्वारा प्रार्थिया एवं उनके तीन साथी-सुमित्रा दुग्गा, रसाय मण्डावी, रैयश्रीमती कावड़े को सिक्युरिटी सर्विस मे नौकरी लगाने के नाम प्रत्येक व्यक्ति से 01-01 लाख रूपये मांग कर किस्त के रूप मे पीडि़तों से कुल 95 हजार रूपये की ठगी की गई, नौकरी नही लगने से पैसा वापस मांगने पर नही देने से प्रार्थियों के द्वारा थाने में इस धोखाधड़ी की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल ही दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने अपील की है कि वर्तमान में बस्तर फाईटर्स के लिए बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है। उक्त भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी को भी पैसा न देंवे अगर कोई अभ्यर्थी भर्ती के लिए किसी को पैसा दिए है या किसी भी व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग की जा रही है तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम कोंडागांव के मोबाईल नम्बर 74709-56665 पर सूचित करें।
 

पानी टैंकर में 60.26 लाख रुपए का गांजा तस्कारी करते दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गया गिरफ्तार, पढ़िये पूरी खबर....

पानी टैंकर में 60.26 लाख रुपए का गांजा तस्कारी करते दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गया गिरफ्तार, पढ़िये पूरी खबर....

रायपुर : रायपुर, बलौदाबाजार और बेमेतरा जिले की पुलिस को चमका देकर तस्कर पानी टैंकर में 60.26 लाख रुपए का गांजा छिपाकर झांसी (उप्र) जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को चिल्फी पुलिस ने 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया है। यह पहली बार है जब ट्रैक्टर व टैंकर में गांजा तस्करी पकड़ी गई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी दिनेश पिता टिल्लू बढ़ई 27 वर्ष ग्राम इमलिया जिला झांसी (उप्र) और नंदराम पिता बाबूलाल बढ़ई 25 वर्ष ग्राम चंदोली जिला झांसी (उप्र) का रहने वाला है।

ये दोनों बिना नंबर वाली ट्रैक्टर टैंकर में रायपुर से 3 क्विंटल 1 किलो (301 किलो) गांजा को टैंकर के अंदर छिपाकर ला रहे थे। इसे झांसी (उप्र) में खपाया जाना था। छग व मध्यप्रदेश की सीमा पर तैनात चिल्फी पुलिस ने ट्रैक्टर टैंकर को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर टैंकर के भीतर 3 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा की कीमत 60.26 लाख रुपए बताई जा रही है। 

CG NEWS : शराबी पति ने टांगी से कर दी पत्नी की हत्या...

CG NEWS : शराबी पति ने टांगी से कर दी पत्नी की हत्या...

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार देर रात एक युवक ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। वहीं वह शराब पीने का आदी है। शराब के नशे में ही वह देर रात पत्नी से विवाद कर रहा था। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम रामपुर निवासी जयपाल बंजारे खेती किसानी करता है। वह शराब पीने का आदी है। उसकी करीब 10 साल पहले सोमकुंवर 32 से शादी हुई थी। दोनों के 9 व 7 साल के एक बेटा और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि जयपाल को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। सोमकुंवर भी उसके चरित्र पर संदेह करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।


पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात जयपाल शराब पीकर घर पहुंचा। उस समय बच्चे अंदर कमरे में सो रहे थे। जबकि जयपाल के पिता अपने काम पर गए थे। वह एक निजी कंपनी में चौकीदारी करते हैं। इस दौरान एक बार फिर शराब के नशे में जयपाल अपनी पत्नी से विवाद करने लगा। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ा तो जयपाल अंदर से टांगी उठा लाया और सोमकुंवर के गर्दन पर वार कर दिया। हमले में सोमकुंवर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जयपाल ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जयपाल को गिरफ्तार कर लिया। सोमकुंवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना मिलने पर जयपाल का पिता भी पहुंच गया। दोनों बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। वही अब बच्चों की देखभाल करेंगे।

 

शर्मनाक घटना रायपुर : 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों को किया गया गिरफ्तार....

शर्मनाक घटना रायपुर : 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों को किया गया गिरफ्तार....

रायपुर : राजधानी में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ऑटो में लाकर कमल विहार इलाके में दुष्कर्म को अंजाम दिया था। 10 दिसंबर को घटित घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी रहमान अली और जावेद को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके में रहने वाले रहमान अली और जावेद ने 16 साल की नाबालिग को घुमाकर लाने की बात कहते हुए ऑटो में बिठाकर कमल विहार की ओर ले गए, जहां उसके साथ आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीडि़त नाबालिग को पचपेड़ी नाका के पास छोड़ दिया। पीडि़ता वहां से पैदल अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। 10 दिसंबर को घटित घटना के बाद आरोपियों ने पीडि़ता के घर जाकर जान से मारने की भी धमकी दी। पीडि़ता अपने परिजनों के साथ रविवार को थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली टीआई गौतम गावड़े ने बताया कि आरोपियों और पीडि़ता के बीच पहले से जान पहचान थी। दोनों आरोपी उसे घुमाने की बात कहकर ले गए थे, और फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी रहमान और जावेद ऑटो चालक हैं। 

बड़ी खबर : बाबा गुरु घासीदास जयन्ती पर मनाया जाएगा मद्यपान निषेध दिवस..

बड़ी खबर : बाबा गुरु घासीदास जयन्ती पर मनाया जाएगा मद्यपान निषेध दिवस..

कोरिया : 18 दिसम्बर बाबा गुरू घासी दास जयन्ती पर लोगों को मद्यपान एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मद्य निषेध दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कलेक्टर श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर ऐसे जनप्रतिनिधिए महिला स्व.सहायता समूह एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रयास से व्यापक सीमा में जन सामान्य द्वारा स्वेच्छा से मद्यपान छोड़ा गया है तो संबंधित जन प्रतिनिधिए महिला स्व-सहायता समूह स्वयं सेवी संस्था को समारोह आयोजित कर 10 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर जन सामान्य को मद्यपान के विरूद्ध व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह के साथ समुदाय एवं भारत माता वाहिनी के सहयोग से नशामुक्ति रैली, नशामुक्ति प्रदर्शनी एवं साहित्यों का वितरण, विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान, गोष्ठिया, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिताएं, मद्य निषेध हेतु संकल्प, नशामुक्त हुए व्यक्तियों का सम्मान, नशामुक्ति के लिए योग की भूमिका पर योग विशेषज्ञों का व्याख्यान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों का आयोजन भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा। 

CG NEWS : बाजार में आवक बढऩे से सब्जियों के मूल्यों में आई कमी, जानिये कितने रुपये सस्ते हुवे सब्जियाँ....

CG NEWS : बाजार में आवक बढऩे से सब्जियों के मूल्यों में आई कमी, जानिये कितने रुपये सस्ते हुवे सब्जियाँ....

जगदलपुर : जिला मुख्यालय के सबसे बड़े बाजार संजय मार्केट में आवक बढऩे से सब्जियां सस्ती हुई है। बाजार में महंगी मटर 50 रूपए किलो में मिल रही है। लोग रोजमर्रा की जरूरतों के सामान एवं सब्जी जैसे टमाटर 20-25 रुपए किलो बिक रही है, हरी सब्जियां भी आवक बढऩे से सस्ती हो गई है। बाजार में करेला 50, पत्तागोभी 30, फूलगोभी 40, बरबट्टी 60, भटा 40, तोरई 30, कुंदरू 40, शिमला मिर्च 30, आलू 20, प्याज 40, गंवारफल्ली 30, हरी मिर्च 40, सेम 40, परवल 60, भिंडी 60, गाजर 30, अदरक 40, लहसून 100 रुपए के दर पर बेचा गया। साथ ही लालभाजी 20 रूपए में 12, मैथी 20 रूपए में 12 एवं पालकभाजी 20 रूपए में 12 जूड़ी मिल रही है। 

शर्मनाक घटना : 9 साल की मासूम के साथ अधेड़ ने  किया दुष्कर्म

शर्मनाक घटना : 9 साल की मासूम के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म

रायपुर : अभनपुर इलाके से शर्मनाक मामला सामने आ रहा है। यहाँ एक 9 साल की मासूम बच्ची को घर पर अकेला पाकर पड़ोस के एक 50 साल के अधेड़ ने अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 9 साल की नाबालिग घर में अकेली थी, परिवार घर पर मौजूद नही था उसी समय पड़ोस में रह रहे 50 साल के अधेड़ की नजर बच्ची पर पड़ी। और उसने उसके साथ शारीरक दुष्कर्म किया, वहीँ गांव वालों ने आरोपी को बच्ची के साथ कुकर्म करते रंगेहाथ पकड़ लिया और उसे उसके चंगुल से छुड़वा कर उसकी जमकर धुनाई की। फिर इसकी जानकारी पीडि़ता के परिजनों को दी गई , जिसके बाद बच्ची दादी ने आरोपी पड़ोसी की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर लिया है। वहीँ मामले की जांच कर रही है।
 

'स्वाभिमान और गर्व' के लिए कल दौड़ेगा छत्तीसगढ़, जाने कहाँ से शुरू होगी दौड़, जितने वाले को कितना दिया जायेगा इनाम

'स्वाभिमान और गर्व' के लिए कल दौड़ेगा छत्तीसगढ़, जाने कहाँ से शुरू होगी दौड़, जितने वाले को कितना दिया जायेगा इनाम

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के आगामी 17 दिसंबर को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इन तीन वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर और संस्कृति की समृद्धि की दिशा में नई पहल कर राज्य सरकार ने एक नया छत्तीसगढ़ मॉडल देश-दुनिया के सामने रखा है। इससे छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की नई अलख जगाई है। ऐसे मौके पर 14 दिसबंर 2021 को ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरा छत्तीसगढ़ स्वाभिमान की दौड़ लगाएगा।
इस ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) को सुबह 6.30 बजे पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर के गांधी उद्यान से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ करेंगे। भगत सिंह चौक से शुरू होकर यह दौड़ दो अलग-अलग मार्गों से गुजरकर पुनः अपने प्रारंभिक स्थल भगत सिंह चौक पर लौटेगी। दौड़ को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा गया है, इसमें एक 5 किलोमीटर की दौड़ महिला-पुरुष श्रेणी में होगी। इसमें 14 वर्ष से 60 वर्ष तक के आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे। इस वर्ग के प्रतिभागियों के लिए जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, पी.डब्लू.डी. चौक (मजार चौक), इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक को चेक पॉइंट बनाया गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए व चतुर्थ से दसवें स्थान तक 21 सौ रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं वरिष्ठ नागरिक व 14 साल से कम उम्र के बच्चों की एक श्रेणी रखी गई है। इस वर्ग में 14 वर्ष से कम तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकेंगे। इनके लिए कलेक्टर चौक, राजभवन चौक के आगे सी.जी. आर.आर.डी.ए., इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक को चेक पॉइंट बनाया गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार सात हजार रुपए एवं तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। इस तरह इन दोनों वर्गों के प्रतिभागियों को अलग-अलग दूरी तय करनी होंगी। इसके साथ ही फोटोग्राफी, स्लोगन, रील प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।

10 वीं कक्षा का बच्चा नदी में में डूबा , 21 घंटे छानबीन पर भी नही मिला , जाने पूरा मामला

10 वीं कक्षा का बच्चा नदी में में डूबा , 21 घंटे छानबीन पर भी नही मिला , जाने पूरा मामला

जांजगीर : जिला से एक बड़ी दुःख भरी खबर सामने आयी है। रविवार को परिवार के साथ पिकनिक मनाने आया एक 10 वी कक्षा का बच्चा नदी में डूब गया है। एसडीआरएफ की टीम पिछले 21 घंटे से उसकी तलाश कर रही है। लेकिन सोमवार दोपहर तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने नहाते वक्त पत्थर में पैर फंस उसके डूबने की आशंका जताई है। मामला पंतोरा चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को कोरबा के दीपका इलाके से आयुष्मान सिंह(15) पिता अशोक प्रवीण सिंह अपने परिवार के साथ जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में पिकनिक मनाने आए थे। दोपहर को करीब 1 से 2 बजे के बीच आयुष्मान अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ नहाने के लिए नदी में गया था। इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

रविवार शाम तक की गई तलाश

आयुष्मान के परिजनों के मुताबिक वह पानी में कैसे डूब गया कुछ पता नहीं। साथ में नहाने गए कुछ और लोगों ने आयुष्मान के डूबने की जानकारी परिजनों को दी थी, जिसके बाद पुलिस की टीम को सूचना दी गई। करीब 3 बजे के बाद (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम मौके पर पहुंची। तब से आयुष्मान का पता लगाया है जा रहा है।

बड़े-बड़े चट्‌टानों से घिरा है पिकनिक स्पॉट

ये पिकनिक स्पॉट बड़े-बड़े चट्‌टानों से घिरा है। यहीं से हसदेव नदी आगे की ओर बढ़ती है। इसी वजह से आशंका है कि जब आयुष्मान नदी में नहाने के लिए जब कूद होगा तब उसका पैर पत्थर में फंसा होगा, जिसके कारण यह हादसा हुआ। परिजन भी अभी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे हैं। इससे पहले यहां नदी के पत्थरों में पैर फंसने से कई लोगों की जान जा चुकी है।

डिप्टी मैनेजर का बेटा था छात्र

आयुष्मान का परिवार कोरबा जिले के दीपका इलाके के परम मित्र नगर बतारी का रहने वाला है। आयुष्मान कोरबा के ही इंडस पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता मारुति क्लीन कोल एंड पावर लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। आयुष्मान के डूबने के बाद से ही उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर है।

 

 अजय चन्द्राकर और अन्य भाजपाई इस फर्जीवाड़े के विरोध में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचेंगे ...

अजय चन्द्राकर और अन्य भाजपाई इस फर्जीवाड़े के विरोध में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचेंगे ...

रायपुर : राज्य के 15 नगरीय निकायों में आमचुनाव में मतदान की जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनितिक दल कई तरह के मामलों को उठाकर निर्वाचन का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

इसी क्रम में बीरगांव चुनाव में मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा भाजपा अजय चंद्राकर ने किया था । जिसके बाद से उस फर्जीवाड़े की चर्चा पूरे बीरगांव में होने लगी अब उसी फर्जीवाड़े के विरोध में अजय चंद्राकर भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ सहित राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि एक ही मकान क्रमांक में 300 के लगभग मतदाता का स्पष्ट फर्जीवाड़ा संज्ञान में आया था।
 

शीतकालीन सत्र का आरम्भ , सदन में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगतो को दी गई श्रद्धांजलि ...

शीतकालीन सत्र का आरम्भ , सदन में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगतो को दी गई श्रद्धांजलि ...

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन सोमवार को सदन में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सदन में वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य दिवंगत देवव्रत सिंह, पूर्व लोकसभा सांसद गोंदिल प्रसाद अनुरागी, पूर्व राज्य मंत्री रजिंदर पाल सिंह भाटिया, पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद खंडेलवाल, अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य मनुराम कच्छ और 8 दिसम्बर को वायुसेना की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

सदन की कारवाई प्रारंभ होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने निधन उल्लेख करते हुए दिवंगतों का जीवन परिचय दिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंचम विधानसभा के सदस्य दिवंगत देवव्रत सिंह सदन में पूरी प्रखरता और बेबाकी के साथ अपनी बात रखते थे। वे 1995 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के विधायक चुने गए। उन्होंने सांसद और विधानसभा सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। देवव्रत सिंह हंसमुख और हमेशा सक्रिय रहने वाले जनप्रतिनिधि थे, जो अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सक्रिय रहते थे। संगठन के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। अल्पायु में उनका निधन देश और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व लोकसभा सदस्य गोंदिल प्रसाद अनुरागी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। वे रहस के भी अच्छे कलाकार थे। उनका सादगीपूर्ण जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक रहेगा। पूर्व राज्यमंत्री रजिंदर पाल सिंह भाटिया को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में प्रश्नकाल में वे अपने क्षेत्र के विकास की समस्याओं को प्रभावी रूप से रखते थे और अपने क्षेत्र के कार्यों को स्वीकृत करा लेते थे।

मुख्यमंत्री ने पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अल्पायु में उनका निधन अत्यंत दु:खद है। वे एक उभरते हुए राजनेता थे। उनके व्यवहार में विनम्रता थी। प्रदेश और अपने क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा सक्रिय रहे। मुख्यमंत्री ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद खण्डेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे ऐसे वरिष्ठ राजनेता थे, जो सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहे। अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य मनुराम कच्छ को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बस्तर क्षेत्र से विधायक रहे। वे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। अपने क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा सक्रिय रहे।

मुख्यमंत्री बघेल ने वायुसेना की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका रावत और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 8 दिसम्बर की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। बिपिन रावत एक अच्छे रणनीतिकार और सेना में लोकप्रिय अधिकारी थे। मुख्यमंत्री ने सभी दिवंगतों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

सदन में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक मोहन मरकाम, डॉ श्रीमती रेणु जोगी, श्री केशव चन्द्रा, शैलेश पांडे, अजय चंद्राकर, प्रमोद शर्मा, अरुण वोरा, डॉ. रमन सिंह, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भी दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।सदन में सभी दिवंगतों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

 

आरपीएफ ने दो टिकट दलालों पर कि कारवाई , हजारों कि टिकटे जब्त , जाने पूरा मामला

आरपीएफ ने दो टिकट दलालों पर कि कारवाई , हजारों कि टिकटे जब्त , जाने पूरा मामला

रायपुर : भाटापारा क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रेलवे आरक्षित टिकट एवं ई -टिकट दलालों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रेसुब पोस्ट भाटापारा के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, उपनिरी. ए जेड चौधरी, सउनि एलएन सिंह के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई।

रायपुर रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट संजय कुमार गुप्ता के मुताबिक आरपीएफ ने दो टिकट दलालों पर कार्रवाई की है। उक्त दोनों टिकट दलालों के पास से करीब 72 हजार रुपए की टिकटें जब्त की है। कमांडेंट ने बताया कि टीम ने चोलेश ऑनलाइन चॉइस सेंटर के संचालक चोलेश्वर साहू वल्द रामजी साहू को रेलवे आरक्षित ई-टिकटों के अनाधिकृत व्यापार करते हुए पकड़ा।

आरोपी के पास से आरपीएफ ने कुल 14 नग रेलवे आरक्षित ई-तत्काल एवं सामान्य टिकट जब्त की है। दोनो आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 143 की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।

 

राजधानी में पहली बार धर्म संसद , देश के जाने मने संत होंगे एकत्रित , पढ़े पूरी खबर ...

राजधानी में पहली बार धर्म संसद , देश के जाने मने संत होंगे एकत्रित , पढ़े पूरी खबर ...

रायपुर : राजधानी में पहली बार धर्म संसद का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन सन 1974 के बाद रायपुर के नीलकंठ सेवा संस्थान के तत्वावधान में हो रहा है। 25 और 26 दिसंबर को भारत के अनेक जाने माने संत- महात्मा जिले में एकत्रित होंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।

धर्मसंसद 2021 छत्तीसगढ़ में आयोजन के मुख्य संरक्षक दूधाधारी मठ है। इसके महंत राम सुंदर दास ने बताया कि धर्म संसद करवाने का उद्देश्य अलग-अलग संगठनों में बिखरे हुए हिंदुओं को एक मंच में लाना है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं को जागरूक करना है। धर्म संसद के कार्यक्रम में सभी संत महात्माओं को एकमंच पर एकत्रित कर संत महात्माओं द्वारा हिंदू समाज के लोगों को अपने समाज, अपने सनातन धर्म के प्रति कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।

महंत रामसुंदर दास ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए संत महात्मा लगातार प्रयास करते हैं। आने वाले दिनों में सनातन धर्म पर पड़ने वाले खतरे को देखते हुए धर्म संसद में चर्चा की जाएगी। पड़ोसी देशों में बसे सनातनियों पर लगातार आक्रमण से पड़ने वाले प्रभावों पर धर्म संसद में चर्चा की जाएगी।

नीलकंठ सेवा संस्थान के संस्थापक पं. नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया कि अब समय आ गया है कि भारत देश के समस्त सनातनियों को एकत्रित किया जाएगा और देश हित के लिए कार्य करने का संतों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। संत महात्माओं को सनातन धर्म के लिए आगे कर सनातन धर्म के विस्तार एवं रक्षा के लिए कार्य किया जाएगा। 

 हाईकोर्ट ने जारी किया डीजीपी व पूर्व डीजीपी को अवमानना नोटिस, जानें पूरा मामला...

हाईकोर्ट ने जारी किया डीजीपी व पूर्व डीजीपी को अवमानना नोटिस, जानें पूरा मामला...

बिलासपुर : हाईकोर्ट के आदेश अनुसार पदोन्नति के मामले का निराकरण न करने पर डीजीपी व पूर्व डीजीपी को अवमानना नोटिस जारी किया गया है। दअरसल राजनांदगांव निवासी कमलेश दुर्ग आठवीं बटालियन, राजनांदगांव में पदस्थ हैं।

नक्सली ऑपरेशन में शामिल होने के बावजूद प्रमोशन नहीं मिलने पर उन्होंने याचिका प्रस्तुत की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने 60 दिवस के भीतर याचिकाकर्ता के मामले के निराकरण का निर्देश दिया था।

आदेश का पालन नहीं होने से क्षुब्ध होकर कमलेश ने अवमानना याचिका दायर की। कोर्ट ने मामले में डीजीपी अशोक जुनेजा एवं पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। 

CG NEWS : नशीली टेबलेट्स के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार...

CG NEWS : नशीली टेबलेट्स के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार...

रायपुर : मौदहापारा क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी स्वप्निल वैष्णव को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना मौदहापारा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत रजबंधा मैदान स्थित ईमली पेड़ पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अविनाश ठाकुर ने थाना प्रभारी मौदहापारा नितेश सिंह ठाकुर को आरोपी को टैबलेट के साथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर वाहन एवं व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम स्वप्निल वैष्णव निवासी सेजबहार रायपुर का होना बताया। वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर निट्रावेट-10 (निट्राजेपम टेबलेट आई पी) नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट मिली। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में स्वप्निल वैष्णव से वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत करने कहने पर वह टीम को लगातार गुमराह करने की कोशिश करने लगा। जिस पर आरोपी स्वप्निल वैष्णव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग - अलग स्ट्रीप में रखें कुल 300 नग निट्रावेट-10 (निट्राजेपम टेबलेट आई पी) प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं टी व्ही एस जुपीटर वाहन क्रमांक सी जी/04/एम एम/1225 जुमला कीमती लगभग 45,000/- रूपए जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 207/21 धारा 22(ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की गई।


गिरफ्तार आरोपी - स्वप्निल वैष्णव पिता ओम प्रकाश वैष्णव उम्र 21 साल निवासी मकान नंबर 130 सेजबहार थाना मुजगहन रायपुर।
 

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जानिये क्या है पूरा मामला...

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जानिये क्या है पूरा मामला...

कोरबा : बालको नगर थाना रजगामार चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोई निवासी युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाते वक्त बीच रास्ते में हुई संदिग्ध मौत के मामले में अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम कोई पुलिस चौकी रजगामार थाना बालको निवासी दिलीप कुमार उम्र 35 वर्ष की हालत बिगडऩे पर कोरबा जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसे देखते ही चिकित्सक ने उसकी बीच रास्ते मेें मौत होने की पुष्टि कर दी। चूंकि युवक की बीच रास्ते में मौत हो गयी थी इसलिए इस मामले को संदिग्ध मानते हुए अस्पताल के वार्ड ब्वाय द्वारा सूचना दिये जाने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर मृतक के शव को पंचनामा कार्यवाई के उपरांत उसे जिला अस्पताल के चीरघर भिजवा दिया।

मृतक के शव का आज सुबह पीएम कार्रवाई संंपन्न होने के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने एक ओर जहां मृतक के शव को उसके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपूर्र्द कर दिया। वहीं दूसरी ओर घटना स्थल ग्राम कोई पुलिस चौकी रजगामार थाना बालको अंतर्गत होने के कारण बालको नगर पुलिस को मामले की डायरी विवेचना के लिए सौंप दी है। पूरे मामले में जानकारी पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद दिये जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।