CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
 6 कार्यकर्ता एवं 13 सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित  ....

6 कार्यकर्ता एवं 13 सहायिकाओं के रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित ....

दंतेवाड़ा : एकीकृत बाल विकास परियोजना बचेली के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 6 कार्यकर्ता एवं 13 सहायिकाओं के रिक्त पदों के भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। उम्मीदवार 15 दिसंबर से 3 जनवरी तक कार्यालयीन समय प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक डाक पंजीकृत अथवा व्यक्तिगत या अन्य माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं .

इसमे ग्राम बड़े कमेली में 2, ग्राम पंचायत नरेली में 2 पद, ग्राम पंचायत धुरली में 1 पद, ग्राम पंचायत दुगेली में 5 पद, ग्राम पंचायत मसेनार में 3 पद, ग्राम पंचायत मोलसनार में 4 पद, ग्राम पंचायत गंजेनार में 2 पद स्वीकृत किया गया है। इस प्रकार कुल 6 कार्यकर्ता एवं 13 सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। 

बूढ़ातालाब में छायाचित्र प्रदर्शनी 17 से , पढ़े पूरी खबर ...

बूढ़ातालाब में छायाचित्र प्रदर्शनी 17 से , पढ़े पूरी खबर ...

रायपुर : राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक ''बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर'' परिसर में फोटो विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक शाम 4 बजे करेंगी। जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियो पर आधारित होगी। यह प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए 3 दिनों के लिए नि:शुल्क है।

इस प्रदर्शनी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लोक परंपरा और संस्कृति का उजास, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, राम-वन-गमन पथ, धन्वंतरी योजना, छत्तीसगढ़ मॉडल संसाधनों के वेल्यू एडिशन से औद्योगिक विकास, जल जीवन मिशन, छत्तीसगढ़ सरकार पहुंची जन-जन के और करीब, छत्तीसगढ़ मॉडल जन सशक्तीकरण से आर्थिक विकास, वनोपज, जन-जन तक पहुंचती जन स्वास्थ्य योजना आदि योजनाओं से संबंधित छायाचित्र लगाए जा रहे है।

इसी तरह रायपुर जिले के सभी विकासखण्ड स्तर पर भी विकासपरक योजनाओं से संबंधित एक-एक दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत दिनांक 21 दिसम्बर को तिल्दा, 22 दिसम्बर को आरंग, 23 दिसम्बर को धरसीवां और 24 दिसम्बर को अभनपुर में प्रर्दशनी लगायी जाएगी।

 

70 वर्षीय वृद्ध महिला बनी हाथी का शिकार , हुई मृतु , पढ़े पूरी खबर

70 वर्षीय वृद्ध महिला बनी हाथी का शिकार , हुई मृतु , पढ़े पूरी खबर

कोरबा : कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ीकला में गुरुवार की रात ग्राम पंचायत पोडीकला के तुमाबहार की 70 वर्षीय महिला बुधकुंवारिया गोड़ पर हाथी ने हमला कर दिया था। हाथी के हमले से वृद्ध महिला गंभीर रुप से घायल हो गई थी  उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पसान रेंजर धर्मेन्द्र चौहान ने मृतका के परिजन को तत्काल 25000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

बता दें कि वन मंडल कटघोरा के अंतर्गत आने वाले वनांचल क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है । ग्रामीणों के फसल और घरों का नुकसान तो कर ही रहे हैं अब जान की सुरक्षा भी खतरे में है।  

महिला के सिर और जांघ में गंभीर चोट आई थी जिसे वन अमले ने 108 की मदद से रात 3 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में प्राथमिक उपचार के पश्चात पेंड्रा अस्पताल रेफर कर दिया था । वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। 
 

छत्तीसगढ़ को इस कार्य के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मिला देश में 2 स्थान

छत्तीसगढ़ को इस कार्य के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मिला देश में 2 स्थान

रायपुर : छत्तीसगढ़ को भारत सरकार से एक और पुरस्कार मिला है। गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को सीसीटीएनएस और आईसीजेएस के बेहतर क्रियान्वयन के लिए यह अवॉर्ड दिया है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो ने इसकी अधिकारिक घोषणा की है।  

सीसीटीएनएस और आईसीजेएस में गुड प्रेक्टिस के लिए देशभर में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान मिला है। प्रदेश को क्राईम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम और इंटर-ऑप्रेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में बेहतर कार्य के लिए यह पुरस्कार मिला है। 

पटरी से उतरे 18 डिब्बे , पढ़े पूरी खबर

पटरी से उतरे 18 डिब्बे , पढ़े पूरी खबर

दंतेवाड़ा : जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा रेल हादसा होते होते बचा, जब अचानक भांसी-कमालूर स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी की 18 बोगियां पटरी से उतर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे कर्मचारी पहुंचे हैं।

घटना शुक्रवार तड़के सवा चार बजे दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूर कमलूर-भांसी स्टेशन के बीच (किलोमीटर नंबर 421) हुई है। किरंदुल रेलखंड के नक्सल प्रभावित होने की वजह से पहले घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ माना जा रहा था, लेकिन मौके से कोई नक्सली पर्चा नहीं मिला है। दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि मौके से कोई नक्सली पर्चा नहीं मिला है।

20 दिन पहले 26 नवंबर को इसी क्षेत्र में नक्सलियों ने पटरी उखाड़कर मालगाड़ी गिराई थी। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे, एसटीएफ, डीआरजी की टीम पहुंचकर पटरी की मरम्मत में लग गई है। रेल लाइन से मालगाड़ी के डिब्बे उतरने की जांच की जा रही है।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी बताया कि भांसी-कमालूर स्टेशन के बीच मालगाड़ी की 18 बोगियां पटरी से उतर गई। जिसके चलते इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। फिलहाल पटरी से ट्रेन को हटाने का काम जारी है।
 

CG NEWS : तीन दिन तक बंद रहेंगे शराब की दुकाने, आदेश जारी.....

CG NEWS : तीन दिन तक बंद रहेंगे शराब की दुकाने, आदेश जारी.....

राजनांदगांव : शासन नगर पालिका आम एवं उप निर्वाचन 2021 को संपन्न कराने के लिए शराब दुकानें, होटल बार, क्लब आदि पूरी तरह से बंद रहेंगे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका परिषद खैरागढ़ क्षेत्र में स्थित देशी-विदेशी मदिरा दुकानों को इस दौरान बंद रखने के लिये आदेश जारी किये

नगर पालिका आम एवं उप निर्वाचन का चुनाव 20 दिसम्बर को एवं 23 दिसम्बर को मतों की गणना की जाएगी। मतदान तिथि 20 दिसम्बर से 48 घण्टे पहले अर्थात 18 दिसम्बर को शाम 5 बजे से 20 दिसम्बर को मतदान समाप्ति तक देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। इसी प्रकार मतगणना के दिन 23 दिसम्बर को संपूर्ण दिवस देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में शुष्क दिवस के दौरान अवैध मदिरा, धारण, परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
 

CG NEWS : जनपद सदस्य ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

CG NEWS : जनपद सदस्य ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोंड़ागांव : जिले के जनपद पंचायत फरसगांव के क्षेत्र क्रमांक 16 के जनपद सदस्य सुखचंद नेताम पिता कहारू राम नेताम ने जैतपुरी अपने घर बाड़ी के इमली पेड़ पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 15 दिसंबर की सुबह परिजनों ने सुखचंद नेताम को इमली पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद ग्रामीणों व परिजनों ने घटना की जानकारी कोंडागांव पुलिस को दी। पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पंचनामा के बाद मृतक के शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपर्द कर दिया।

CG NEWS : डंडे से पीट कर की पत्नी की हत्या फिर 9 किमी ऊपर पहाड़ पर दफनाया.....

CG NEWS : डंडे से पीट कर की पत्नी की हत्या फिर 9 किमी ऊपर पहाड़ पर दफनाया.....

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में पहाड़ी कोरवा युवक ने 3 दिन पहले डंडे से पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव 9 किमी ऊपर पहाड़ पर दफना दिया। जब नीचे से एक ग्रामीण पहाड़ पर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक रजगगामार चौकी क्षेत्र के पतरापानी में धानकछार गांव पहाड़ी कोरवाओं का है। गांव से करीब 9 किमी ऊपर पहाड़ पर भी कुछ ग्रामीणों ने बस्ती भी बसा रखी है। आरोप है कि बस्ती निवासी बिहानु ने रविवार रात अपनी पत्नी रतिनो 30 की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पहाड़ पर ही जंगल में दफना दिया और खुद नीचे गांव में आ गया। आशंका जताई जा रही है कि चरित्र संदेह के चलते उसने पत्नी को मारा है।


बताया जा रहा है कि नीचे गांव से कोई व्यक्ति ऊपर पहाड़ पर बस्ती में गया था। वहां काफी बदबू आ रही थी। उसने जानकारी जुटाई तो रतिनो की हत्या का पता चला। इसके बाद उसने नीचे आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसी समय आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर देर रात ही पहाड़ पर टीम गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बिहानु और रतिनो की शादी के दो साल हुए थे। दोनों की 3 माह की एक बच्ची भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर ही पति-पत्नी में विवाद होता था। हालांकि हत्या को लेकर कोई भी स्पष्ट नहीं बोल रहा है। पहाड़ पर 20 से 30 परिवार रहते हैं। यह सभी बीच-बीच में राशन लेने के लिए नीचे आते हैं। पहाड़ पर नेटवर्क नहीं होने से पुलिस टीम से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
 

237 प्रधान आरक्षक बने एएसआई , पढ़े पूरी खबर ...

237 प्रधान आरक्षक बने एएसआई , पढ़े पूरी खबर ...

रायपुर : बस्तर संभाग में 237 प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। इसमें बस्तर से 37, दंतेवाड़ा से 25, कांकेर से 52, बीजापुर से 37, नारायणपुर से 35, सुकमा से 22, और कोंडागांव से 29 प्रधान आरक्षक हैं। बताया गया कि सहायक उपनिरीक्षक के रिक्त पद के लिए पिछले दिनों पदोन्नति समिति की बैठक हुई थी। विभागीय पदोन्नति परीक्षा प्रक्रिया में योग्य पाए जाने के बाद परीक्षा आयोजित की गई।

 

 इंडक्शन फर्नेस में हुआ ब्लास्ट  , 4 मजदूर झुलसे , पढ़े पूरी खबर

इंडक्शन फर्नेस में हुआ ब्लास्ट , 4 मजदूर झुलसे , पढ़े पूरी खबर

रायगढ़ : फैक्ट्रियों की लापरवाही फिर एक बार उजागर हुई है। नवदुर्गा फैक्ट्री में इंडक्शन फर्नेस में ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में 4 मजदूरो की झुलसने की जानकारी मिली है । साथ ही एक दूसरे मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मजदूरों का इलाज जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की टीम जांच में जुटी हुई है।

बता दें कि यह पहली दुर्घटना नहीं है। इससे पहले भी फैक्ट्रियों की लापरवाही सामने आ चुकी है, जिसमें कई मजदूरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। बावजूद भी फैक्ट्री प्रबंधन मजदूरों की सेफ्टी को लेकर गंभीर दिखाई नहीं देता। 
 

 एम-वे कम्पनी के फरार डायरेक्टर को औरंगाबाद से पकड़ा गया  , जाने कितने की ठगी की ...

एम-वे कम्पनी के फरार डायरेक्टर को औरंगाबाद से पकड़ा गया , जाने कितने की ठगी की ...

बालोद : एम-वे कार्पोरेशन इंडिया लिमिटेड चिटफण्ड कंपनी के फरार डायरेक्टर को औरंगाबाद महाराष्ट्र से बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कंपनी ने बालोद के लगभग 150 निवेशकों से 25 लाख रूपये से अधिक की ठगी की है। पुलिस ने बताया कि एम-वे कार्पोरेशन इंडिया लिमिटेड चिटफण्ड कंपनी के सभी डॉयरेक्टर गिरफ्तार कर लिये गए हैं। चिटफण्ड कंपनी के 4 आरोपी डायरेक्टर पूर्व में गिरफ्तार किया गया है।

इस कंपनी में 5 मुख्य डायरेक्टर है। पूर्व में डायरेक्टर सुनीता सिंह, मनोज अग्निहोत्री, रवि कांबले और धर्मेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य डायरेक्टर संतोष लाहोटी वर्ष 2018 से प्रकरण में फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे थे। 



 

शीतकालीन सत्र : हुक्का बार विधेयक ध्वनि मत से हुआ पारित , जाने इसके विषय में ....

शीतकालीन सत्र : हुक्का बार विधेयक ध्वनि मत से हुआ पारित , जाने इसके विषय में ....

रायपुर : राज्य में हुक्का बार पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। बुधवार को विधानसभा ने इसके लिए संशोधन विधेयक को पास कर दिया। अब हुक्का बार चलाना अपराध होगा। पकड़े जाने पर तीन साल तक की सजा और 50 हजार तक जुर्माना देना पड़ेगा। हुक्का पीते हुए पकड़े जाने पर पांच हजार तक जुर्माना देना पड़ेगा। विधानसभा में इस संबंध में बुधवार को ध्वनि मत से कानून पारित हुआ।

विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने के लिए विधेयक प्रस्तुत किया। इसके अंतर्गत हुक्का बार के साथ-साथ रेस्टोरेंट या कैफे में हुक्का बार चलाना अपराध होगा। सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस या आबकारी अधिकारी इस पर कार्रवाई कर सकेंगे। साथ ही, सामान जब्त करने का अधिकार होगा। विधानसभा से पारित इस विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद यह कानून का रूप ले लेगा।

इस पर चर्चा के बाद ध्वनि मत से कानून पारित हो गया। इसी तरह वाणिज्यकर मंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ माल व सेवा कर संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जीएसटी कानून पारित होने के बाद कई तरह की कमियां थीं। इसे बार-बार जीएसटी कौंसिल के समक्ष रखा गया।

इस पर सहमति के बाद संशोधन विधेयक लाया गया है। यह संशोधन भी ध्वनि मत से पारित किया गया। इसी तरह उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक के अंतर्गत कुलपति की आयु सीमा 70 करने और आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने ओबीसी आयोग में उपाध्यक्ष का पद स्वीकृत करने के संबंध में संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया, जो ध्वनि मत से पारित हो गया।
 

पुलिस ने 4 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार , करीब 5 करोड़ की थी ठगी....

पुलिस ने 4 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार , करीब 5 करोड़ की थी ठगी....

बिलासपुर : पुलिस को 4 साल से फरार जीएन गोल्ड चिट फंड कंपनी के मार्केटिंग हेड को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। जीएन गोल्ड कंपनी ने आम नागरिकों से पैसे दुगने करने का झांसा देकर करीब 5 करोड़ की ठगी की थी, जिसका मार्केटिंग हेड 4 साल से फरार था। अब पुलिस ने महाराष्ट्र गोंदिया से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर एसपी पारुल माथुर ने बताया कि, चिट फंड कंपनियों के गिरफ्तारी के लिए जिले के एडिशनल एसपी ग्रामीण रोहित झा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनकी टीम लगातार आरोपीयों को पकड़ने के लिए छानबीन कर रही है।

जीएन गोल्ड कंपनी के आरोपीयों को पकड़ने के लिए टीम ने महाराष्ट्र गई थी। जहां पुलिस ने कंपनी के मार्केटिंग हेड खेमेंद्र बोपचे को दबोचा है। वहीं पुलिस ने बताया की इससे पहले जीएन गोल्ड चिट फंड कंपनी के डायरेक्टर सतनाम सिंह रंधावा को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था और इसी महीने कंपनी से जुड़े नरेंद्र सिंह को भी पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

पैसे डबल स्कीम के लिए कंपनी ने 6 जिलों में जाल बिछाया था। इसमें रायपुर, कोरबा, धमतरी, बेमेतरा, दुर्ग और सरगुजा ठगी के 9 मामले दर्ज है। वहीं बिलासपुर जिले में इस कंपनी के खिलाफ सरकंडा, बिल्हा, मस्तूरी, कोटा, तखतपुर, रतनपुर और तोरवा में 7 मामले दर्ज है।
 

 छात्रों का 16 को अनिश्चितकालीन हड़ताल का अवाहन

छात्रों का 16 को अनिश्चितकालीन हड़ताल का अवाहन

रायपुर : शासकीय फिजियोथैरेपी महाविद्यालय छात्रसंघ ने 16 को अनिश्चितकालीन हड़ताल का आवाहन किया है। प्राप्त जानकरी के अनुसार अपनी मांगों को लेकर छात्रसंघ ने यह हड़ताल बुलाई है।

वहीं डीएमई छात्र छात्राओं से मिलने शासकीय फिजियोथैरेपी महाविद्यालय पहुंच सकते है। छात्रसंघ ने कहा है कि डीएमई के जवाब अगर संतोषजनक नहीं रहा तो ताला बंदी भी की जा सकती है। वहीं दोपहर 12 बजे मेकाहारा में नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को रखेंगे।  

शर्मनाक घटना : नाबालिग बच्ची से चाचा ने बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म

शर्मनाक घटना : नाबालिग बच्ची से चाचा ने बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म

रायपुर : नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आमानाका इलाके की रहवासी एक नाबालिग बच्ची को उसका कथित चाचा ही बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। उसके साथ रेप हुआ। डर और शर्म के मारे वह घर नहीं लौट रही थी। घरवालों ने उसे मंगलवार रात दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास बदहवास हालत में पाया गया। मामला सरस्वती नगर थाने पहुंचा है। सरस्वती नगर थाने पहुंचे लड़की के एक पड़ोसी ने बताया, घटना रविवार की है। बच्ची नाबालिग है और 9वीं कक्षा में पढ़ती है।

उसके पड़ोस में ही रहने वाला युवक उसे कहीं ले गया था। वह बक्सा वगैरह बनाने का काम करता है। लड़की उसे चाचा कहती है। पुलिस में रिपोर्ट लिखाई गई थी लेकिन पुलिस ने लड़की को खोजने की कोई कोशिश नहीं की। लड़की के घरवाले हर तरफ दोनों को खोजते रहे। मंगलवार देर शाम किसी ने लड़की के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास होने की जानकारी दी। घरवाले वहां पहुंचे तो वह बदहवास हालत में मिली। वह परिजनों के डर और शर्म की वजह से घर नहीं आ रही थी। बिना खाये-पीये वह भटक रही थी।

घरवालों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसके बाद सभी लोग सरस्वती नगर थाने पहुंचे और दुष्कर्म की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 

CG NEWS : दो मासूम बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी..

CG NEWS : दो मासूम बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी..

धमतरी : बिरेझर चौकी इलाके के धूमा गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। मां ने अपने दो मासूम बेटों के साथ घर में फ फासी लगाकर जान दे दी। घटना की खबर मिलते ही कुरूद और बिरेझर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। खुदकुशी का कारण पता नही चल पाया है। जिन मासूम बेटों को मां ने दूध पिला कर बड़ा किया था आज ऐसी क्या वजह हो गई कि उन्हीं मासूम बेटों के साथ मां को खुदकुशी करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धूमा में झरना साहू 26 वर्ष ने अपने बेटे सागर 6 वर्ष और अक्षय 4 वर्ष के साथ अपने कमरे में लगे जंगला के छड़ में दो साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.। घटना बुधवार सुबह 6:30 से 8:00 के बीच बताई जा रही है। उस वक्त झरना का पति सब्जी बेचने गया हुआ था ।

सुबह जब तीनो को फांसी पर लटका देखा तो परिवार के लोग सकते में आ गए।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने अपने दोनो बच्चो के साथ फासी क्यो लगाई है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है । फि लहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 

भीषण सड़क हादसा :  खड़ी ट्रक से टकराई स्कार्पियो 2 की मौत 7 लोग हुवे घायल, जानिये खबर विस्तार से........

भीषण सड़क हादसा : खड़ी ट्रक से टकराई स्कार्पियो 2 की मौत 7 लोग हुवे घायल, जानिये खबर विस्तार से........

कोंड़ागांव : जिले के बनियागांव के पास रायपुर से वापस बीजापुर आ रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की स्कार्पियो वाहन खड़ी ट्रक से टकरा गई, इस हादसे में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है, वहीं सात घायल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल कोंड़ागांव में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर से आंदोलन में शामिल होकर बीजापुर लौट रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की स्कार्पियो क्रमांक सीजी 20 जे 6397 कोंडागांव के पास खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर सभी को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मृत घोषित कर दिया, वहीं सात घायलों का उपचार जारी है।
 

CG NEWS : डेढ़ किलो गांजा के साथ महिला को किया गया गिरफ्तार...

CG NEWS : डेढ़ किलो गांजा के साथ महिला को किया गया गिरफ्तार...

कोंडागांव : पुलिस ने गांजा बेच रही महिला को 01 किलो 750 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशा पर रोक लगाने संबंधी निर्देश के परिपालन में मुखबिर की सूचना के आधार पर कुम्हारपारा निवासी प्रमिला उर्फ महाराजीन तिवारी को अपनी बाड़ी के पैरावट में थैले के अन्दर 50-50 ग्राम के 35 नग गांजे की पुडिय़ा कुल 01 किलो 750 ग्राम के साथ महिला को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

शर्मनाक : नाबालिग ने जिसे चाचा माना , उसी ने किया दुष्कर्म  , जाने पूरा मामला

शर्मनाक : नाबालिग ने जिसे चाचा माना , उसी ने किया दुष्कर्म , जाने पूरा मामला

रायपुर : शहर में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आमानाका इलाके की रहवासी एक नाबालिग बच्ची को उसके  कथित चाचा बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था । डर और शर्म के मारे वह घर नहीं लौट रही थी। घरवालों ने उसे मंगलवार रात दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास बदहवास हालत में पाया। मामला सरस्वती नगर थाने का है।

सरस्वती नगर थाना पहुंचे एक पड़ोसी ने बताय कि यह रविवार कि बात है । बच्ची नाबालिग है और 9वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पड़ोस में ही रहने वाला युवक उसे कहीं ले गया था। वह बक्सा वगैरह बनाने का काम करता है। लड़की उसे चाचा कहती है। पुलिस में रिपोर्ट लिखाई गई थी लेकिन पुलिस ने लड़की को खोजने की कोई कोशिश नहीं की। लड़की के घरवाले और हम लोग हर तरफ खोजते रहे। मंगलवार देर शाम किसी ने लड़की के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास होने की जानकारी दी। घरवाले वहां पहुंचे तो वह बदहवास हालत में मिली।

 वह परिजनों के डर और शर्म की वजह से घर नहीं आ रही थी। बिना खाये-पीये वह भटक रही थी। घरवालों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसके बाद सभी लोग सरस्वती नगर थाने पहुंचे और दुष्कर्म की शिकायत कर कारवाई की मांग की है।

पुलिस ने कहा-घर से भागने का मामला

सरस्वती नगर थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया, यह घर से भागने का मामला है। तीन दिन पहले रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आज लड़का-लड़की दोनों मिल गये हैं। उन्हें थाने लाया गया है। दोनों का बयान लिया जा रहा है। बयान और मेडिकल के आधार पर अगर दुष्कर्म की बात सामने आती है तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी। 

लोहे की स्टिक से पीटने वाले हेड मास्टर को किया गया सस्पेंड , जाने पूरा मामला

लोहे की स्टिक से पीटने वाले हेड मास्टर को किया गया सस्पेंड , जाने पूरा मामला

गरियाबंद : जिले में 5वीं क्लास की छात्रा को लोहे की स्टिक से पीटने वाले हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। छात्रा की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह पढ़ाई के दौरान क्लास की खिड़की से हेलिकॉप्टर देख रही थी। हेडमास्टर की पिटाई से छात्रा का हाथ टूट गया था। घटना के बाद छात्रा रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना के विषय में बताया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक केंद्र पहुंचे, वहां से बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक में कनसिंघी प्राथमिक स्कूल में प्रधान पाठक टिकेश्वर प्रसाद शर्मा ने 5वीं क्लास की छात्रा को मामूली बात पर लोहे की स्टिक से मारपीट कर हाथ में चोट पहुंचाई। यह कृत्य सिविल सेवा आचरण से विपरीत है। इस कृत्य के चलते प्रधान पाठक टिकेश्वर प्रसाद शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

घटना के 4 दिन बाद डीईओ ने दिए जांच के आदेश

जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर ने घटना सामने आने के 4 दिन बाद मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसके लिए टीम बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि बीईओ ने अपना जांच प्रतिवेदन सौंपा था। इसके आधार पर प्रधान पाठक को दोषी पाया गया है। इसके चलते उनके निलंबत की कार्रवाई की गई है। इसके बाद उन्हें शिक्षा विभाग से अटैच किया गया है। आगे की कार्रवाई और की जाएगी।

कोहनी के पास से बच्ची के हाथ में हुआ फ्रैक्चर

छात्रा छुट्टी के बाद रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को बताया था। साधारण चोट समझकर उन्होंने बच्ची का घर में ही देशी उपचार किया, लेकिन फायदा होते नहीं देख उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी हालत देख जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां जांच के दौरान पता चला कि कोहनी के पास से बच्ची का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। फिलहाल बच्ची की कोहनी में डॉक्टरों ने क्रैप बैंडेज लगा दिया है । 

 

 

रेयर ब्लड ग्रुप डोनर सतीश ने रांची जाकर किया ब्लड डोनेट , जाने विस्तार से

रेयर ब्लड ग्रुप डोनर सतीश ने रांची जाकर किया ब्लड डोनेट , जाने विस्तार से

दुर्ग : छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन के सदस्य और रेयर ब्लड ग्रुप , बॉम्ब ब्लड ग्रुप डोनर सतीश सिंह ठाकुर ने रायगढ़ से रांची झारखंड जाकर एक 14 वर्षीय केंसर मरीज के लिये रक्तदान किया। मरीज के परिवार वालो ने सीटी ब्लड सेंटर के माध्यम से रायपुर निवास विवेक साहू से सपंर्क किया।

सपंर्क होने के पश्चात कुछ देर में डोनर के रूप में सतीश तैयार होकर सीधे ब्लड देने के लिए मेदांता हॉस्पिटल रांची के लिये मंगलवार की सुबह 10 बजे निकले और रात्रि 8 बजे वहाँ पहुँच के रक्तदान किया। फाउंडेशन के सदस्य सतीश ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग मरीजो के लिये अब तक 20 बार रक्तदान 6 अलग अलग राज्यों में जाकर किया है।

फाउंडेशन के सदस्यों सतीश सिंह ठाकुर को उनके रक्तदान के लिये बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी। इस दौरान सतीश सिंह, अमितेश गर्ग, शानू साहू, विकास जायसवाल, अमिताभ,राज आढ़तिया, प्रेम,प्रशान्त ने उन्हें बधाई दी।

फाउंडेशन के विवेक ने बताया कि इससे पहले भी उनके टीम के द्वारा अलग अलग मरीजो के लिये रेयर बॉम्बे ब्लड ग्रुप डोनेशन कराया जा चुका है। इसी कड़ी में यह भी रक्तदान कराया गया है। अभी कुछ दिन पहले भी रायपुर में एक भर्ती मरीज के लिये निरंजन रिकू साहू ने बॉम्बे निगेटिव रक्तदान किया था। 

विधानसभा : सदन में उठा एंटीजन रैपिड किट खरीदी पर सवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब, पढ़ें पूरी खबर

विधानसभा : सदन में उठा एंटीजन रैपिड किट खरीदी पर सवाल, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने एंटीजन रैपिड किट खरीदी को लेकर सवाल किया। मंत्री टीएस सिंहदेव ने लिखित जवाब में बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन रैपिड किट की खरीदी की है। विलंब से आपूर्ति करने पर आस्कर मेडिकेयर को जिम्मेदार पाया गया। 25 फरवरी और 19 अप्रैल को रैपिड किट की खरीदी के लिए कोई निविदा आमंत्रित नहीं की गई है। विधायक सौरभ सिंह ने केंद्र सरकार से प्राप्त कोविड टीकाकरण को लेकर सवाल किया। मंत्री सिंहदेव ने बताया कि केंद्र सरकार से दो करोड़ 78 लाख वैक्सीन प्राप्त हुई है।

कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों को मुआवजा भुगतान को लेकर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने सवाल किया। मंत्री सिंहदेव ने बताया कि कोरोना से 15 हजार 913 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से रायपुर में सबसे ज्यादा दो हजार 637, रायगढ़ में एक हजार 152 और दुर्ग में एक हजार 151 लोगों की मौत हुई है। अब तक नौ हजार 892 लोगों को 40 करोड़ स्र्पये मुआवजा दिया गया है। विधायक डमरूधर पुजारी ने केंद्र सरकार से मिले वेंटिलेटर को लेकर सवाल किया था। मंत्री सिंहदेव ने बताया कि केंद्र से मिले 45 वेंटिलेटर खराब थे। इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से केंद्र सरकार को दी गई है। केंद्र से मिले पांच वेंटिलेटर का अब तक वितरण नहीं हो पाया है।
शराबबंदी की कमेटी कर रही अध्ययन
शराबबंदी को लेकर भाजपा विधायकों ने सवाल किया। इसके लिखित जवाब में मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि राजनीतिक कमेटी की दो बैठक हो चुकी है। समिति के अध्यक्ष विधायक सत्यनारायण शर्मा हैं। राजनीतिक समिति में कांग्रेस के आठ, भाजपा के दो, जकांछ और बसपा के एक-एक विधायक मनोनित हैं।

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के तीन लोगों का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, इलाके में मचा चीख पुकार

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के तीन लोगों का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, इलाके में मचा चीख पुकार

धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर है कि जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धूमा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। खबर मिली है कि मां ने अपने दो मासूम बेटों के साथ घर में फांसी लगाकर जान दे दी है । घटना की खबर मिलते ही कुरूद और बिरेझर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम धूमा में झरना साहू 26 वर्ष ने अपने बेटे सागर 6 वर्ष और अक्षय 4 वर्ष के साथ अपने कमरे में लगे छड़ में दो साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना बुधवार सुबह 6:30 से 8:00 के बीच बताई जा रही है। घटना के वक्त मृतिका महिला झरना का पति सब्जी बेचने के लिए गया हुआ था। सुबह जब तीनों को फांसी पर लटके हुए परिजनों ने देखा तो सभी सकते में आ गए।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची हुई है, जो जांच में जुट गई है। महिला ने अपने दोनो बच्चो के साथ फांसी क्यो लगाई है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है । फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

आंदोलन से लौटते वक्त ट्रक से हुई भिड़त , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं थी सवार , पढ़े पूरी खबर ...

आंदोलन से लौटते वक्त ट्रक से हुई भिड़त , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं थी सवार , पढ़े पूरी खबर ...

बीजापुर : आंदोलन में भाग लेने के बाद घर वापसी कर रहे आंगनबाड़ी सहायिका संघ के कार्यकर्ताओं की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 2 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई, वहीं 7 घायल हो गए हैं ।

जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वापिस लेकर जा रही स्कार्पियो की कोंडागांव में एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमे आनगबाड़ी सहायिका,कर्मचारी संघ की जिला अध्यक पार्वती समेत 1 अन्य कार्यकर्ता की मृत्यु हो गयी है।

वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका उपचार कोंडागांव के अस्पताल में चल रहा है। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के आंदोलन में शामिल होने रायपुर आए थे। 
 

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ काॅमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज में युवा चेम्बर रायपुर का गठन, इन्हें दी गई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, पढ़े पूरी सूची

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ काॅमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज में युवा चेम्बर रायपुर का गठन, इन्हें दी गई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, पढ़े पूरी सूची

रायपुर । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ काॅमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि चेम्बर के कार्य में सहयोग करने एवं गतिशील बनाने के लिये चेम्बर में पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए -युवा चेम्बर रायपुर का गठन कर युवा चेम्बर प्रभारी, सह प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री कोषाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य पदों पर मनोनयन किया गया है, जो निम्नानुसार है:-
प्रभारी - जय नानवानी,
सह-प्रभारी - नीलेश मूंधड़ा, वैभव सिंहदेव
अध्यक्ष - मनोज कुमार अग्रवाल
महामंत्री - कांति पटेल
कोषाध्यक्ष - रजत सिंह छाबड़ा
कार्यकारी अध्यक्ष - शंकर बजाज, जितेन्द्र जैन गोलछा
उपाध्यक्ष- जोगेन्द्र नागवानी, आनंद छत्री, नितिन मोटवानी, राकेश सोमानी, विपुल पटेल, जयेश पटेल, ललित सोमानी किशन चंदनानी (नेताजी ), अविनाश दरयानी, हर्शित सिंघानिया, अनिल ठाकुर, सुनील मालानी, दिनेश बलानी, महेंद्र कुकरेजा, सिमर सलुजा, विकास मथानी, विशाल पोपटानी, रितेश मालू , मनोज लछवानि आनंद गुप्ता, सुमित क्षेतिजा , दिलीप केडिया, रिक्की जुड़ानी, सूरज जेठानी, मोहित केशवानी, सुरेश वासवानी , विकाश रूपरेला, समीर वंश्यानी, संदीप बजाज ।
संगठन मंत्री - सतीश घिंदवानी, विक्रांत राठौर, राजू चंदनानी, रवि परवानी, विक्की रतनानी।
मंत्री- सौरभ जिंदल, तरणजीत सिंह होरा, नितिन जसवानी, दिनेश कुमार साहू , विजय क्षत्री, करण भूप, विवेक शर्मा , मुरली गिल्डा, यश माखीजा, दीपक होटवानी , हिमांशु डुंगरवाल, प्रकाश पटेल, अनिल चंद्राकर , विकाश सचदेव, योगेश गजवानी , अमित खूबचंदानी, जितेंद्र अग्रवाल, पार्थ केवलानी, सन्नी जुमनानी, अधीर ककड़, पवन आहूजा, रोहित अग्रवाल , रजत आहूजा ( अनेश आहूजा ), दीपक गंगवानी ( तनेश आहूजा ), अमित हरचंदानी, विजय खेमानी, जितेंद्र अग्रवाल, दिनेश पंजवानी , चिराग सिहानी, कृष्णा लालवानी, अरुण शर्मा, मनीष तलरेजा, अजय तेजवानी, आकाश सेन, प्रदीप माहेश्वरी, कपिल पटेल, जतिन राठौर, शिवम् चंदवानी, प्रनय साहू ( विनोद साहू ), रौशन साहू, पंकज कोचर, विनय गेनानी, कुलदीप सिंघई, आनंद गुप्ता , गोकुल साहू, रविन्द्र चंद्राकर, अमजद खान,आकाश सेन, गौतम रेलवानी, सरदार करनजीत सिंह, सुनील दीक्षित, सत्यावर्त तिवारी, हितेश तातिया, विनय सिपानी, गोल्डी लुनिया, प्रवीण मालू, विनय गोलछा, योगेश चैनानी , अमर खेमानी , नितेश छुगानी, विनय हीरानी, आकाश, अंकुर जैन, मयूर कोलहान, हितेश खटीया, जीतू ब्रिजवानी, विकास ठकरानी, सागर लखोटिया, सागर अहिया, रवि मोटवानी, अमन अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, यश अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल, संदीप सोनी, गौरव जोतवानी, वैभव श्रीवास्तव, वरुण चिमनानी, जयदीप चावला, गुरदीप सिंग अरोरा, केशव मुंद्रा,शिवम् चंदवानी, अनमोल जैन, संजय रमानी, अजय गंगवानी, हरगोविंद दौलतानी, विकाश कारला, प्रेम दुमबानी , सुरेश दसवानी, रवि राठी, चिराग भंसाली, सागर आहूजा, पिनु आनंद, अविनाश खेतपाल, पंकज कोचर, नमन अग्रवाल, दिलीप कुमार लालवानी, विजय खंदाग्रे, योगेश भंसाली, अविनाश मखीजा, विनय सिपानी, हिमांशु वर्मा, जतिन राठौर, अंशुल पाहुजा, रोहित रूपरेला तरुण माखीजा, प्रीतम, रौनक जैन, सूर्यकांत राय, मयूर राठी, देवेंन्द्र खटूजा, संतोष बठेजा, दीपक कुकरेजा ,‘‘शैलेश डागा‘‘, कैलाश वाधवानी, अविनाश मखीजा, योगेश गजवानी, अमित खूबचंदनी, पार्थ केवलानी, विजय छत्री, नितिन खंडेलवाल, रवि परवानी, सूर्यास जेठानी, संजय नरसिंहगानी, रतन जैन, अंकित डागा, मयंक तिवारी, लालचंद वत्यानी, संजय आडील, राहुल मोदी, राकेश इशरानी, संजय आदिले, नीरज मखीजा, हितेश पंजवानी, दीपक सचदेव, विजय छत्री।

कार्यकारिणी सदस्य - विजय चैधरी, विकाश मोटवानी, मनीष अग्रवाल, राजेश, हरगोविंद दौलतानी, विकाश कारला, प्रकाश बलवानी, आकाश तिवारी, मोहित , मनीष खेमानी, संतोष बठेजा।

प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने उपरोक्त मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए यह उम्मीद की है कि सभी पदाधिकारी प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग के हित में कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर को एक नयी ऊचांईयों पर लेकर जाएंगे ।