BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राजधानी में आज बारिश के आसार

राजधानी में आज बारिश के आसार

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम के करवट लेने के आसार हैं। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके अगले दिन मौसम खुलेगा व 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा रिकॉर्ड की जा सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 27.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 35 से 95 फीसदी रहा।


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके अगले दिन तेज रफ्तार से हवा चलेगी।
अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 12 डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 6:22 बजे
-सूर्योदय का समय: 6:43 बजे
-दिनभर बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। जगह-जगह बारिश होने की संभावना है।

 

शर्मनाक घटना : महिला डांसर से 10 लोगों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

शर्मनाक घटना : महिला डांसर से 10 लोगों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

कानपुर : कानपुर में एक डांसर के साथ कथित तौर पर ठेकेदार और उसके दस सहयोगियों ने सामूहिक दुष्कर्म करने की शर्मनाक घटना आ रही है। मामले में पुलिस ने ठेकेदार और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को बिठूर इलाके के फार्म हाउस ले जाया गया, जहां यह घटना हुई। इस घटना का पता तब चला जब पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सोमवार को बर्रा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह एक पेशेवर डांसर है और एक ठेकेदार देवा सरदार ने उसे छह फरवरी को जिले के बिठूर इलाके के एक फार्म हाउस में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया था। फार्म हाउस पहुंचने पर जब उन्हें परफॉर्म करने के लिए कोई मंच नहीं मिला तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई।

आरोपी ने उसे फुसलाया और कहा कि अगर वह यहां शो करती है तो वे उसे अच्छी रकम देंगे, जिसके लिए वह मान गई। प्रदर्शन के दौरान, उसे शराब पिलाई गई। शराब पीते ही वह बेहोश हो गई। उसने आगे कहा, बाद में आरोपी ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और इस घटना का वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लगे। बर्रा थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
 

पत्नी ने दांत से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, फिर जो हुआ...

पत्नी ने दांत से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, फिर जो हुआ...

 कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी से चौंकाने वाली खबर आ रही है। जहाँ की एक नई नवेली दुल्हबन ऐसा काम कर दिया, जिसको जानकार आप हैरान हो जायेंगे है। दुल्हकन ने पहले तो पति के साथ सुहागरात मनाने से आनाकानी करती रही। फिर जब पति ने एक दिन अपनी पत्नीे संग शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो महिला ने अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत काट लिया। इससे पीड़ित शख्सक बेड पर कराहने लगा। वहीं, नवविवाहिता नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस को शक है कि ‘लुटेरी दुल्हगन’ ने लूटपाट के कांड को अंजाम देने की नीयत से ही शादी की और सबकुछ लूटकर फरार हो गई। तहरीर के आधार पर स्थाेनीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पति के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम देने की यह घटना कौशांबी जनपद के कोखराज क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करते हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत काट लिया। पीड़ित शख्सद ने बताया कि उनकी शादी मीरजापुर के विंध्या चल में 27 जनवरी को हुई थी। शादी समारोह प्रयागराज के एक गेस्ट हाउस में हुआ था। शादी के बाद ससुराल पहुंची युवती ने पति को सुहागरात के दिन भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिया। युवक का कहना है कि उनकी पत्नी लगातार कोई न कोई बहाना बनाकर सुहागरात मनाने से आनकानी करती रही। 22 फरवरी की रात को युवक ने नई नवेली दुल्हसन के साथ सुहागरात मनाने की कोशिश के तहत शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो तो महिला ने उसे खौफनाक बना दिया।


पीड़ित शख्स का आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश के दौरान पत्नीश ने उनके प्राइवेट पार्ट पर दांत गड़ा दिया, जिससे वह कराह उठे। युवक का कहना है कि दुल्हान ने इस मौके का फायदा उठाते हुए तकरीबन 65 हजार नकद और गहने लेकर फरार हो गई। इसके बाद हैरान परेशान पति पुलिस के पास जा पहुंचा। घटनाक्रम को सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। फिलहाल इस मामले में तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है।


दुल्हिन की हरकत से नाराज होकर युवक दूसरे कमरे में चला गया था। इधर, लुटेरी दुल्ह।न पैसे और गहने समेटकर फरार हो गई। स्था नीय पुलिस को शक है कि लूटपाट के इरादे से ही युवती ने शादी की थी और मंसूबे में कामयाब होते ही रफूचक्क र हो गई। अब आरोपी लुटेरी दुल्ह न का पता लगाया जा रहा है।


घटनाक्रम सुनकर पुलिस हुई दंग

पीड़ित पति पुलिस के पास पहुंचा और आपबीती सुनाई। घटनाक्रम को सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। फिलहाल इस मामले में तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस को शक है कि घटना के पीछे ‘लुटेरी दुल्हान’ का हाथ है, जिसने लूटपाट के कांड को अंजाम देने की नीयत से ही शादी की।

 कारखाने में लगी आग, हादसे में कोई हताहत नहीं

कारखाने में लगी आग, हादसे में कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कारखाने में आग लग गई। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस को आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11 बजकर तीन मिनट पर मिली।

उन्होंने बताया कि जानवरों के लिए चटाई बनाने वाली कंपनी मेसर्स ताज प्लास्टिक्स के कारखाने में आग लग गई। उन्होंने बताया कि हादसे के समय किसी भी व्यक्ति के कारखाने के अंदर होने की सूचना नहीं है।

 

प्रेमी संग होटल में रुकी प्रेमिका को आया दूसरे लड़के का फोन तो ले ली जान

प्रेमी संग होटल में रुकी प्रेमिका को आया दूसरे लड़के का फोन तो ले ली जान

राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में युवती की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी शिवम चौहान (28) के रूप पर की गई है। आरोपी ने ही होटल का कमरा अपने नाम से बुक किया था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, आरोपी शिवम चौहान 25 फरवरी को होटल में प्रेमिका के साथ पहुंचा था। उसकी प्रेमिका के मोबाइल फोन पर कोई उत्कर्ष नाम का युवक लगातार फोन कर रहा था, जिसको लेकर शिवम को गुस्सा आ गया और उसने युवती के सिर को फर्श में पटक दिया, जिसके बाद युवती बेसुध हो गई। घटना के बाद आरोपी मौका देख फरार हो गया था। युवती की मौत होने की जानकारी बीते 27 फरवरी को पुलिस को मिली थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी की तलाश शुरू कर दी थी। संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी शिवम चौहान को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
दक्षिणी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि युवती किशनगढ़, वसंत कुंज की रहने वाली थी। वह गाजियाबाद के रहने वाले शिवम चौहान से बीते चार साल से प्यार करती थी। वह शिवम के साथ 25 फरवरी को वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में पहुंची थी। इसी बीच 27 फरवरी को पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवती कमरे में बेसुध पड़ी है। उसकी सांसें थम चुकी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम युवती को पास के अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई थी। पुलिस को शुरुआती छानबीन में पता चला कि उसके शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं हैं। हालांकि, पुलिस के शक की सुई उसके प्रेमी पर ही टिकी हुई थी। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था और उसका मोबाइल फोन भी बंद था।
पुलिस की टीम ने आरोपी के बारे में जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह गाजियाबाद स्थित अपने घर नहीं पहुंचा है। टेक्निकल सर्विलांस और अन्य माध्यमों से पता चला कि आरोपी इस वक्त मितरौली, उत्तर प्रदेश में किसी जानकार के घर में छुपा हुआ है। पुलिस ने उस संभावित ठिकाने पर छापेमारी की और आरोपी को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी शिवम चौहान ने बताया कि जब वह युवती के साथ होटल के कमरे में था तो उसे उत्कर्ष नाम के युवक का लगातार फोन आ रहा था। जब उसने उत्कर्ष के बारे में पूछा तो युवती ने बताया कि वह उसकी बहन का दोस्त है, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि वह उसकी बहन का दोस्त नहीं है, जिसके बाद वह गुस्से में आ गया और उसने युवती का शव फर्श पर पटक दिया। उसके बाद जब उसे लगा कि वह मर गई है तो वह होटल से मौका देखकर फरार हो गया।
 

उज्जैन में टूटा अयोध्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीयों से जगमग हुई महाकाल की नगरी

उज्जैन में टूटा अयोध्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीयों से जगमग हुई महाकाल की नगरी

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन के माथे पर सज गया। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां महज 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाए गए। 14 हजार वॉलंटियर्स ने इन दीयों को जलाया। इस दौरान यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की पांच सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। उज्जैन के डीएम आशीष सिंह के मुताबिक गिनीज बुक की टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी किया।
शिवराज ने पत्नी के साथ की शुरुआत
उज्जैन में आज शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव सायरन बजने के साथ ही स्वयंसेवकों ने दीपक प्रज्वलित शुरू कर दिया। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाए। सभी दीपों के प्रज्वलित होने के बाद 5 सदस्यों वाली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने जलते दीपक को गिनती शुरू कर दी। इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी। इससे पूर्व सुबह से पूजन-अर्चन का कार्यक्रम शुरू हो गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह के साथ-साथ तमाम गणमान्य लोग और अधिकारीगण उपस्थित थे।
सीएम ने यह कहा
शिवराज सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि आज महाशिवरात्रि है। बाबा महाकाल के दर्शन किए उज्जैन की जनता ने तय किया महाशिवरात्रि अद्भुत तरीके से बनाएंगे।उन्होंने भगवान भोलेनाथ को दीप अर्पित करने का फैसला किया पूरी अवंतिका आज भगवान शिव की भक्ति में दीपों की ज्योति से जगमग रही है। भगवान महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि सब की मनोकामना पूर्ण करें।
अयोध्या में जले थे नौ लाख दीये
भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन ने अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ा गया। गौरतलब है कि अयोध्या में दीपावली पर अयोध्या में 9 लाख दीपक जलाए गए थे। तब इस आयोजन को रिकॉर्ड भी गिनीज बुक में जगह दी गई थी।
 

सिर कटा मिला युवती का शव, प्रेमी पर लगा हत्या का आरोप...

सिर कटा मिला युवती का शव, प्रेमी पर लगा हत्या का आरोप...

चित्रकूट : घर से लापता युवती का सिर कटा शव मिला है। युवती की धारदार हथियार से हत्या कर सिर को धड़ से अलग किया गया था। बताया जा रहा कि शादी के 8 दिन पहले युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। युवती के चाचा ने प्रेमी के ऊपर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि पहले ही प्रेमी पर अपहरण की आशंका को लेकर मऊ थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


बता दें कि मामला मऊ थाना क्षेत्र के हटवा ग्राम पंचायत का है। महाशिवरात्रि के दिन फूल, बेलपत्र तोडऩे एक युवक गांव के बाहर गया था। उसने ग्राम प्रधान के पिता के घर के पास उसने युवती का शव देखा। वापस आकर उसने गांव वालों को इस बारे में बताया। जानकारी होने पर गायब युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए।


युवती के शरीर से सिर अलग देख परिजनों के होश उड़ गए। शव की पहचान कर युवती के चाचा दिनेश सिंह ने मऊ थाना प्रभारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी थी कि तभी पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। लड़की के चाचा दिनेश सिंह ने प्रेमी विष्णु पर हत्या का आरोप लगाया है। दिनेश सिंह ने बताया कि 7 फरवरी को बेटी घर से गायब हुई थी। उसकी शादी 16 फरवरी को थी। शादी के 8 दिन पहले विष्णु उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। युवती के चाचा राजेंद्र सिंह ने बताया, पहले ही प्रेमी विष्णु पर अपहरण की आशंका जताई गई थी। उसके खिलाफ मऊ थाने में तहरीर भी दी थी।


पीडि़त परिजनों ने मऊ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मऊ पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर छभ्-35 पर जाम लगाने का प्रयास किया। परिजनों ने आरोप लगाया है, 7 फरवरी के दिन हुई अपहरण की घटना में अगर पुलिस एक्शन लेती तो आज यह दिन हमें देखने को ना मिलता।


उधर, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल का कहना है, प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होती है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा। इस मामले में नामजद दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

खेत पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से की हत्या, जाच में जुटी पुलिस...

खेत पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से की हत्या, जाच में जुटी पुलिस...

शामगढ़ : नीमच.शामगढ़ तहसील के ग्राम असावती में खेत पर सो रहे बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। और बुजुर्ग के जेब में रखे 10 हजार रूपए भी हत्यारोपी ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका पंचनामा बनाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया।


जानकारी के अनुसार असावती निवासी दूले ङ्क्षसह पिता पूर ङ्क्षसह उम्र 55 वर्ष अपने खेत पर बनी खोली में सो रहे थे। और दो अन्य रिश्तेदार भी थे। रात करीब 11 बजे दोनों व्यक्ति सिंचाई के लिए गए और वहां से घर चले गए। खेत पर सो रहे दूले सिंह पर अज्ञात हमलावर के द्वारा कुल्हाड़ी से हमला किया गया। और आरोपी जेब से रूपए भी ले गया। सुबह जब सात बजे छोटा भाई मवेशियों को लेकर कुए पर पहुृंचा तो उसने उनको घायल अवस्था में देखा। तो तत्काल अस्पताल ले गए। यहां से हायरसेंटर रैफर किया गया। जहां रास्ते में दुले ङ्क्षसह की मौत हो गई।


परिजनों ने बताया है कि एक दिन पहले ही शामगढ़ के जिला सहकारी बैंक से 35 हजार का बीमा क्लेम पास हुआ था और वह उसमें से 10 हजार रूपए निकाल कर लाए थे वह भी उनके पास में ही थे जहां घटना हुई वहां पर उनके पर्स से 10 हजार नहीं मिले । थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति द्वारा बताया गया कि प्रथम दृष्टया कुल्हाड़ी से हत्या करना सामने आ रहा है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 

सड़क के किनारे पड़ा मिला अधेड़ का शव , लोगों में मचा हडकंप....

सड़क के किनारे पड़ा मिला अधेड़ का शव , लोगों में मचा हडकंप....

जौनपुर : मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित जंघई मार्ग पर गरियांव के पास सेमरी रेलवे फाटक के पास सड़क के किनारे मंगलवार को सुबह सड़क के किनारे अधेड़ का शव मिलने से ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की तहरीर थाने मे दी है ।

बताते है कि बताते है कि 41 वर्षीय चंद्रशेखर सिंह पुत्र राधे श्याम सिंह निवासी नडार जमुनीपुर सोमवार को शाम एक दोस्त के साथ घर से बाजार गया था। देर रात तक जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने अनेक स्थानों पर फोन कर पता किया किंतु पता नही चला। मंगलवार की सुबह शौच करने ग्रामीण निकले तो सड़क के किनारे चन्द्रशेखर का शव देखा गया। मृतक के सिर में चोट का निशान मिला। ग्रामीणों ने तत्काल चंद्रशेखर के घर पर तथा पुलिस को जानकारी दी। चंद्रशेखर सिंह के पुत्र आशीष सिंह ने थाने मे तहरीर देकर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। 

यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर रूसी सेना का बड़ा हमला, हुई इतने सैनिकों की मौत...

यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर रूसी सेना का बड़ा हमला, हुई इतने सैनिकों की मौत...

कीव : रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार तेज होती जा रही है। मंगलवार को रूस की सेना के हमले में 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। खार्किव और कीव के बीच एक शहर ओख्तिरका में रूसी तोपखाने द्वारा एक सैन्य अड्डे पर हमला करने के बाद 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। ओख्तिरका यूक्रेन की राजधानी कीव से 345 किलोमीटर दूर है।


इससे पहले रूसी सेनाओं ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर बमबारी की थी। इसके साथ ही रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के और करीब पहुंच गई है और करीब 40 मील के काफिले में रूस के टैंक और अन्य सैन्य वाहन कूच कर रहे हैं। वहीं, युद्ध को रोकने के लिए चल रही वार्ता केवल आगे की दौर की वार्ता पर सहमति बनने के साथ ही समाप्त हो गई है।


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि बमबारी में वृद्धि केवल उनपर दबाव बनाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने सोमवार को देर रात जारी वीडियो संदेश में कहा, रूस इन आसान तरीकों से (यूक्रेन पर) दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। जेलेंस्की ने हालांकि दिन में दोनों पक्ष के बीच हुई लंबी वार्ता की जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होंने कहा कि कीव कोई रियायत देने को तैयार नहीं है, वह भी तब जब एक ओर रॉकेट और तोप से हमले किए जा रहे हैं।
 

BIG NEWS : जापान ने रूस को दिया बड़ा झटका,  लगाये इतने रुसी कंपनियों और संगठनों पर प्रतिबंध..

BIG NEWS : जापान ने रूस को दिया बड़ा झटका, लगाये इतने रुसी कंपनियों और संगठनों पर प्रतिबंध..

टोक्यो : जापान के विदेश मंत्रालय ने रूस विरोधी प्रतिबंधों की एक विस्तृत सूची जारी की। इस नयी सूची में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु शामिल हैं।


जापान ने रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव, जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव और रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव पर भी प्रतिबंध लगाया है। जिसके बाद अगर जापान में उनकी किसी संपत्ति की पहचान की गई, तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
इसके अलावा, जापान द्वारा 49 रूसी कंपनियों और संगठनों पर निर्यात प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, जिनमें संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी), जीआरयू खुफिया एजेंसी और रोस्टेक हाई-टेक स्टेट कॉरपोरेशन शामिल हैं।
 

रूस-यूक्रेन युद्ध : रूसी बमबारी से भारतीय छात्र की हुई मौत...

रूस-यूक्रेन युद्ध : रूसी बमबारी से भारतीय छात्र की हुई मौत...

नई दिल्ली/कीव : यूक्रेन में रूसी हमले अब तेज हो गए हैं। इस बीच खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। बताया गया है कि उसकी जान रूसी बमबारी की वजह से गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी है। मंगलवार को रूसी हमले में मारे गए भारतीय छात्र का नाम नवीन है। वह कर्नाटक का रहने वाला था।


अरिंदम बागची ने कहा कि यह बताते हुए मुझे बड़ा दुख है कि खारकीव में जो हवाई हमले हो रहे हैं, उसमें एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। फिलहाल मंत्रालय छात्र के परिवार के साथ संपर्क में है। परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।


दूतावास ने कहा था- जल्द से जल्द कीव छोड़ दें :

यूक्रेन की राजधानी कीव में बिगड़ती स्थिति के बीच आज ही भारतीय दूतावास ने सख्त एडवाइजरी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि सभी भारतीय नागरिक और छात्र कीव को जल्द से जल्द छोड़ दें। एडवाइजरी में लिखा था कि कीव छोड़ने के लिए जो साधन उनको मिले उसे तुरंत पकड़कर वे निकल लें। इसमें ट्रेन, बस आदि से ट्रैवल करने की सलाह दी गई थी।


बता दें कि यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय लोग मौजूद थे, जिनमें से ज्यादातर वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे। इनमें से चार हजार से ज्यादा लोग वापस भारत आ चुके हैं, बाकियों को निकाला जा रहा है। मोदी सरकार ने इसके लिए ऑपरेशन गंगा की शुरुआत की है। बता दें कि ऑपरेशन गंगा की आठवीं फ्लाइट बुडापेस्ट (हंगरी) से दिल्ली के लिए मंगलवार को ही रवाना हुई है। इससे पहले आज यूक्रेन से एक फ्लाइट 182 भारतीय छात्र को लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी।


भारतीयों को फिलहाल यूक्रेन के पड़ोसी देशों की मदद से उनकी सीमओं के रास्ते निकाला जा रहा है। सोमवार को मोदी सरकार ने इस काम को और तेजी से करने के लिए चार मंत्रियों को जिम्मेदारी दी थी। इसमें किरेन रिजिजू स्लोवाकिया जा रहे हैं। इसके अलावा वीके सिंह पोलैंड जाएंगे। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोलदोवा जाएंगे। इसके अलावा हरदीप सिंह पुरी हंगरी रवाना होंगे।


यूक्रेन भेजे जा सकते हैं वायुसेना के विमान :

सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय नागरिकों को निकालने का काम और तेजी से होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय वायु सेना को भी इस ऑपरेशन से जुड़ने के लिए कहा है। वायु सेना के हवाई जहाजों के जुड़ने से भारतीयों के लौटने की प्रक्रिया गति पकड़ेगी, और उनकी संख्या में भी वृद्धि होगी। साथ ही साथ, भारत से भेजी जा रही राहत सामग्री भी और तेजी से पहुंचेगी। भारतीय वायु सेना के कई C-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं।
 

ऑपरेशन गंगा : यूक्रेन में फंसे 182 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची 7वीं फ्लाइट, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने किया रिसीव

ऑपरेशन गंगा : यूक्रेन में फंसे 182 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची 7वीं फ्लाइट, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने किया रिसीव

मुंबई : यू्क्रेन पर रूस लगातार मिसाइल हमलें कर रहा है। दोनों के युद्ध के बीच हजारों की संख्या में फंसे भारतीय को निकालने के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। इसी के तहत यूक्रेन में फंसे 182 भारतीय नागरिकों को लेकर सातवीं फ्लाइट मंगलवार सुबह बुखारेस्ट (रोमानिया) से मुंबई पहुंची। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मुंबई हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों की अगवानी की

ऑपरेशन गंगा की आठवीं उड़ान भी बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम तब तक आराम नहीं करेंगे जब तक हमारे भारतीय नागरीक सुरक्षित नहीं हैं। इस बीच, यूक्रेन संकट पर सोमवार शाम को उच्च स्तरीय बैठक में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरी सरकारी मशीनरी चौबीसों घंटे काम कर रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वहां सभी भारतीय सुरक्षित हैं।

यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पर दिन के दौरान प्रधान मंत्री की अध्यक्षता में यह दूसरी उच्च स्तरीय बैठक थी। इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह सहित विशेष दूत क्रेन में चल रहे रूसी सैन्य अभियानों के बीच फंसे भारतीयों की निकासी के समन्वय के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे।

 

शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर : राजधानी में शराब की MRP पर दिए जा रहे छूट को राज्य सरकार ने किया बंद, आदेश हुआ जारी

शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर : राजधानी में शराब की MRP पर दिए जा रहे छूट को राज्य सरकार ने किया बंद, आदेश हुआ जारी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब शराब की एमआरपी पर छूट या रियायत नहीं मिल पाएगी. राज्य सरकार के आबकारी विभाग ने इस आशय का आदेश जारी किया है. आबकारी आयुक्त अर्व गोपी कृष्णा द्वारा जारी आदेश के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में L7Z लाइसेंसधारी शराब विक्रेता MRP पर कोई छूट या रियायत नहीं दे सकते हैं.

आदेश में कहा गया है कि अगर भविष्य में लाइसेंसधारियों द्वारा किसी ब्रांड पर छूट या रियायत दिए जाने की सूचना मिलती है तो नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

लंबी लाइनों की वजह से वापस लिया फैसला?
आबकारी विभाग के आदेश में कहा गया है कि बड़े स्तर पर छूट दिए जाने के बाद यह देखा गया है कि दुकानों के बार ज्यादा भीड़ लग रही है जिससे लॉ एंड ऑर्डर की समस्या के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन भी हो रहा है.

आदेश में कहा गया है कि भविष्य में एमआरपी पर छूट या रियायत ना देने का फैसला इसलिए किया गया है क्योंकि कई दुकानों ने खास ब्रांड्स पर छूट दी और वहां लंबी लाइनें लगीं.

मार्केट को हो रहा था नुकसान- आबकारी विभाग
आदेश के अनुसार ग्राहकों को दी जा रही छूट या रियायत के जरिए बाजार के लिए गलत परंपराएं शुरू हो रही थीं. कम समय में ज्यादा लाभ कमाने की कोशिश में मार्केट को नुकसान पहुंचाया जा रहा था.

शराब की एमआरपी पर छूट को रद्द करने का आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि सरकार की मंशा है कि मार्केट में स्वस्थ स्पर्धा और ग्राहकों को भी कोई नुकसान ना हो. नई आबकारी नीति का जिक्र करते हुए कहा गया है कि सरकार ने जिस मंशा से एमआरपी पर छूट या रियायत देने का आदेश दिया था वह नहीं हो रहा था.

बता दें राजधानी दिल्ली में 20 दिनों से शराब पर छूट दी जा रही थी. दिल्ली में शराब की 580 दुकानें हैं जिनमें से करीब 150 दुकानों पर छूट दी जा रही थी. कई दुकानों पर 30-35 प्रतिशत की छूट मिल रही थी. यह ऑफर सभी दुकानों के लिए नहीं है. सिर्फ कुछ चुनिंदा दुकानों पर भी एमआरपी पर छूट मिल रही थी.

बड़ी खबर : शादीशुदा प्रेमिका ने वेलेंटाइन डे पर माँगा गुलाब, आशिक ने प्रेमिका को फूल के बदले मार दी गोली, ऐसे हुआ इसका खुलासा

बड़ी खबर : शादीशुदा प्रेमिका ने वेलेंटाइन डे पर माँगा गुलाब, आशिक ने प्रेमिका को फूल के बदले मार दी गोली, ऐसे हुआ इसका खुलासा

सतना | सतना में दो पड़ोसी शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के बीच वेलेंटाइन डे पर एक फूल को लेकर इतना झगड़ा हुआ कि आशिक ने युवती को गोली मार दी। इसके बाद वह फरार हो गया। आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तब हत्या की गुत्थी सुलझी।

सतना में दो शादीशुदा युवक-युवती रहते थे जिनके बीच प्रेम संबंध चल रहा था। नागौद थाना क्षेत्र स्थित तपती गांव का रावेंद्र उर्फ बेटा पंडित और मृतिका सत्यभामा मिश्रा के बीच शादी के पहले से ही प्रेम संबंध था और शादी के बाद भी दोनों मिलते रहते थे। 17 फरवरी को रीवा जिले के थाना रायपुर कर्चुलियान के गांव भाटी निवासी मृतका सत्यभामा मिश्रा की लाश मिली थी।

परिवार छोड़कर शादी करने का दबाव
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतका सत्यभामा के नाना चित्रकूट के प्रमोदवन में रहते थे। इसी कारण मृतका का यहां आना जाना था। पास में ही आरोपी भी रहता था। यही वजह से दोनों के बीच शादी से पहले से प्रेम प्रसंग चलने लगा था। इधर शादी के बाद भी दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। रावेंद्र ने आज गिरफ्तारी के बाद स्वीकार किया कि सत्यभामा उस पर परिवार से अलग होकर शादी करने का दबाव बना रही थी। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन दोनों चित्रकूट में गए थे। उस दिन सत्यभामा ने रावेंद्र से गुलाब का फूल मांंगा और फूल देते हुए फोटो खिंचाने को कहा था। वह इसकी जिद करने लगी तो उसने गोली मार दी।

इस उद्योगपति ने अपनी ही पत्नी को दे डाली उसकी न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, जबरदस्ती खीचता था पत्नी का न्यूड फोटो और विडियो

इस उद्योगपति ने अपनी ही पत्नी को दे डाली उसकी न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, जबरदस्ती खीचता था पत्नी का न्यूड फोटो और विडियो

बेंगलुरुएक उद्योगपति ने संपत्ति के लिए अपनी ही पत्नी को उसके न्यूड और अंतरंग पलों के फ़ोटोज़ वायरल करने की धमकी दी. जब इन धमकियों से पत्नी तंग आ गई तो उसने पुलिस की शरण ली. पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामला कर्नाटक का है. 25 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद बसवनगुडी महिला पुलिस स्टेशन ने उसके पति प्रगथ पुरुषोत्तम (32) के खिलाफ शिकायत दर्ज की, जो बेंगलुरु के हनुमंतनगर इलाके का एक उद्योगपति है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता की सात साल पहले आरोपी से शादी हुई थी. शादी के वक्त पीड़ित परिवार ने आधा किलो सोने के जेवर और 15 किलो चांदी दहेज के रूप में भेंट किए थे. शुरूआत में दोनों के बीच संबंध अच्छे थे.

बाद में आरोपी ने अपनी पत्नी को उसके माता-पिता से अधिक दहेज लाने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया. उसने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता ने उसके पति को दहेज के रूप में 40 लाख रुपये दिए थे. हालांकि आरोपी उससे खुश नहीं था. महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब के नशे में घर आ जाता था और जबरन उसकी न्यूड फोटो खींच लेता था. उसने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे नहीं बख्शेगा. उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी.

पति ने पत्नी से मांग की थी कि वह अपने पिता की आधी संपत्ति उसके नाम दर्ज कराए. आरोपी ने कहा कि बाद में वह उसे तलाक दे देगा और धमकी दी कि वह उसकी नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा.

बड़ी खबर: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली हुए गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

बड़ी खबर: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली हुए गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया और फिर कुछ देर बाद उन्हें ज़मानत मिल गई. विनोद कांबली पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई के बांद्रा में अपनी सोसाइटी के गेट में अपनी कार से टक्कर मार दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.  

MP-CG में बदला मौसम, बारिश और ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान

MP-CG में बदला मौसम, बारिश और ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान

शहडोल/कोरिया। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। मौसम का मिजाज बदलने के बाद एमपी के शहडोल जिले में झमाझम बारिश होने की खबर आई है। अन्य जगहों में भी बारिश हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बारिश के साथ ओले गिरे हैं जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
सरगुज़ा संभाग के अधिकांश जिलों में बीती रात से मौसम में बदलाव हुआ है। ठंडी हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट हुई है। इधर जशपुर में आंधी तूफान के साथ सुबह से तेज बारिश हो रही है। वहीं बेमौसम बरसात से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश से मिर्च, टमाटर, गेंहू और सरसों के फसलों को नुकसान होगा। अब भी घने बादलों ने डेरा डाला है।
मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिनों तक बारिश के आसार बने हैं। वहीं बारिश के बाद फिर से ठंड बढ़ेगी। इधर राजधानी रायपुर में हल्के बादल नजर आ रहे हैं। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
 

BIG NEWS : बिजली गुल होने से 50 से ज्यादा लोकल ट्रेनें हुई रद्द...

BIG NEWS : बिजली गुल होने से 50 से ज्यादा लोकल ट्रेनें हुई रद्द...

मुंबई के कई इलाकों में रविवार सुबह बिजली गुल हो गई जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा , जिससे एक लाइन पर लोकल ट्रेन सेवा बाधित हो गई. वेस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ रवींद्र भाकर के मुताबिक करीब 1 घंटे तक बिजली गुल रहने से चर्चगेट और अंधेरी के बीच उपनगरीय खंड प्रभावित हुआ और करीब 50 ट्रेनें रद्द कर दी गईं जबकि 144 ट्रेनें देरी से चलीं. सुबह 10.53 बजे तक सभी प्रभावित सेक्शन में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई. दक्षिण और मध्य मुंबई के कई इलाकों में बिजली गुल रही. अधिकारियों ने बताया कि लोकल ट्रेन सेवाएं पश्चिम रेलवे लाइन पर चर्चगेट और अंधेरी स्टेशनों के बीच सुबह 9:30 बजे से एक घंटे के लिए ठप रहीं.


अधिकारियों ने दिक्कत के लिए टाटा पावर से आपूर्ति में व्यवधान को जिम्मेदार ठहराया. इतना ही नहीं मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर भी सेवा कुछ मिनट के लिए बाधित रही. अधिकारियों के मुताबिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई. सायन, दादर और माटुंगा समेत कई इलाकों के लोगों ने सुबह बिजली गुल होने की सूचना दी थी. शहर में बिजली आपूर्ति करने वाले बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बीईएसटी) ने कहा कि मुलुंद से ट्रॉम्बे तक 220 केवी की ट्रांसमिशन लाइन बाधित (ट्रिप) हुई थी जिससे बिजली गुल हुई थी.

टाटा पावर के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र राज्य बिजली ट्रांसमिशन कंपनी की कलवा (ठाणे) से ट्रॉम्बे तक की लाइन में वॉल्टेज जबर्दस्त तरीके से कम-ज्यादा हुए, जिससे ट्रॉम्बे साल्सेट-1 यूनिट में लाइन ट्रिप हुई. प्रवक्ता ने कहा कि टाटा पावर ने बिजली बहाल कर दी है. आम तौर पर रेलवे अधिकारी सप्ताहांत पर दोपहर के समय कुछ वक्त के लिए रख-रखाव का काम करते हैं, लेकिन रविवार सुबह सेवा बाधित होने के कारण यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा.


इससे पहले अक्टूबर 2020 में शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई थी, जिसे पूरी तरह से बहाल करने में 18 घंटे लगे थे. इसके लिए कुछ हलकों में साइबर हमले को जिम्मेदार ठहराया गया था. एक बार फिर लोकल ट्रेन की रफ्तार थमने से मुंबई के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
 

युवक ने सिर में गोली मार कर की आत्महत्या, पढ़िये पूरी खबर...

युवक ने सिर में गोली मार कर की आत्महत्या, पढ़िये पूरी खबर...

जयपुर : राजस्थान के धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सिर में गोली मार कर आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है| थानाधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि शैतानपुरा निवासी सचिन (19) ने देशी कट्टे से स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे तक पहुंचे तो सचिन जमीन पर पड़ा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति के मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में परिजनों ने बताया कि वह सनकी किस्म का था, परिजनों की और से दर्ज शिकायत के आधार पर अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मृग दर्ज कर जांच की जा रही है।