BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
दबंगों ने राड से वृद्ध पर किया हमला, सिर फटा

दबंगों ने राड से वृद्ध पर किया हमला, सिर फटा

अयोध्या : कुमारगंज थाना क्षेत्र के बरईपारा गांव निवासी रामखेलावन उम्र 74 वर्ष कुमारगंज थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव के केशराज पुत्र श्यामू व मुकीम पुत्र सईद ने नशे में धुत होकर मुझसे गाली गलौज शुरू कर दी विरोध करने पर राड से सर पर हमला कर दिया लहूलुहान वृद्धि के गुहार लगाने पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे।

पीडि़त को कुमारगंज पुलिस ने उपचार हेतु सौ सैय्या हॉस्पिटल कुमारगंज भेज दिया जहां पर घायल वृद्ध रामखेलावन का इलाज चल रहा है थानाध्यक्ष कुमारगंज वीर सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

CG NEWS : चिटफंड कंपनियों के ठगे गए लोगों को वापस मिल रहे पैसे..

CG NEWS : चिटफंड कंपनियों के ठगे गए लोगों को वापस मिल रहे पैसे..

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर फर्जी चिटफंड कंपनियों के संचालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है , साथ ही निवेशकों को सीधे उनके खाते में निवेश की हुई रकम वापस मिल रही है । राज्य में अब तक 16 चिटफंड कंपनियों के कुल 16 करोड़ 95 लाख 65 हजार 170 रुपए की सम्पत्तियों की नीलामी /वसूली की जा चुकी है। 17 हजार 404 निवेशकों को कुल 11 करोड़ 22 लाख 72 हजार 679 रुपए की धनराशि वापस की गई है।


उल्लेखनीय है कि देश में छत्तीसगढ़ एकमात्र ऐसा राज्य है जहां फर्जी चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वालों की राशि लौटाई जा रही है। शासन-प्रशासन द्वारा लगातार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चिटफंड कंपनी के संचालकों पर कार्रवाई की जा रही है । इस मामले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो महीने पहले ही गृह विभाग को रकम वापसी और संचालकों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले में कार्रवाई की प्रगति की समय-समय में समीक्षा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क कर निवेशकों को पैसे लौटाने की प्रक्रिया जारी है।


17 हजार से अधिक निवेशकों को 11 करोड़ से भी अधिक रकम की वापसी

जिला स्तर पर चिटफंड कंपनियों में फंसे रकम की वापसी पर मजबूती से काम किया जा रहा है। अब तक चिटफंड कंपनियों में फंसे 17 हजार 4 सौ चार निवेशकों की 11 करोड़ 22 लाख 72 हजार 679 रुपए की वापसी की गई है। दुर्ग में राशि 16 लाख 4 हजार रूपए, राजनांदगांव में 16 हजार 8 सौ 93 निवेशकों को 10 करोड़ 76 लाख 37 हजार 959 रूपए, बिलासपुर में 4 सौ 74 निवेशकों को 24 लाख 20 हजार रूपए, बेमेतरा में 5 निवेशकों को 2 लाख 22 हजार 220 रूपए, सूरजपुर में 12 निवेशकों को 1 लाख 24 हजार 900 रूपए, जशपुर में 9 निवेशकों को 1 लाख 68 हजार 600 रुपए, जांजगीर-चापा में 7 निवेशकों को राशि 95 हजार रूपए की राशि लौटाई गई है।
 

विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता ने लगाई फांसी, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

झांसी : कस्बा बबीना थाना क्षेत्र में रहने वाली दो बच्चों की मां फांसी पर लटकी मिली, जिसे झांसी मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मेडिकल कालेज में महिला के मायके और ससुराल पक्ष आपस में भिड़ गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर शव को कब्जे में लिया और कार्यवाही की।


जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले सेवकराम ने अपनी 38 वर्षीय बेटी अंजलि वशंकार की शादी झांसी के खैलार में रहने वाले जयराम के साथ हुई थी। अंजली के दो बेटे हैं। जिनकी उम्र 17 और 14 वर्ष है। आरोप है कि अंजली का पति और ससुरालीजन उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे। लगभग 8 वर्ष पहले अंजली को जलाने का प्रयास किया गया था। जिसका उसके पिता ने उपचार कराकर उसकी जिंदगी बचाई थी। अभी कुछ माह पहले अंजली के बेटे को अपेंडेक्स था जिसके उपचार के लिए उसके पिता ने 40 हजार रुपए दिए।


विगत शाम को उन्हें फोन कर बताया गया कि अंजलि की तबियत खराब हैं। वह झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती है। इसकी जानकारी होते ही वह झांसी मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां उन्होंने अंजली से मुलाकात करने का प्रयास किया तो पति और ससुरालीजनों ने उन्हें यह कहते हुए नहीं मिलने दिया किया वह आईसीयू में भर्ती है। से पर हुए विवाद के बाद उनमें मारपीट हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस आई और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
 

यूक्रेनी सेना ने 3000 भारतीय छात्रों को बनाया बंधक,पुतिन ने पड़ोसी देशों को दी चेतावनी

यूक्रेनी सेना ने 3000 भारतीय छात्रों को बनाया बंधक,पुतिन ने पड़ोसी देशों को दी चेतावनी

कीव : रूस और यूक्रेन के बीचजारी जंग का आज 9वां दिन है। आज यूक्रेन में मौजूद यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट पर भी पहले हमला और फिर कब्जा हुआ। यूक्रेनी राज्य परमाणु कंपनी का कहना है कि न्यूक्लियर रिएक्टर पर रूसी हमले में 3 यूक्रेनी सैनिक मारे गए, वहीं सैनिकों 2 घायल गंभीर रूप से घायल हैं। दूसरी तरफ यूक्रेनी सेना रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा कर रही है। बताया जा रहा है कि राजधानी कीव के पास मौजूद बूचा शहर को यूक्रेनी सेना ने फिर कब्जा लिया है।


इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आरोप लगाया कि यूक्रेनी सेना आम लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है। पुतिन का यह दावा भी है कि यूक्रेनी सेना ने 3000 भारतीय छात्रों को बंधक बना लिया है और उन्हें निकलने नहीं दिया जा रहा जबकि रूसी सैनिक विदेशियों को निकालने में मदद कर रहे हैं।


इसके साथ ही व्लादिमीर पुतिन ने अपने पड़ोसी देशों को चेतावनी दी है कि वह रूस पर और प्रतिबंध लगाकर स्थिति की गंभीरता को और न बढ़ाएं। पुतिन ने कहा कि हमारे पड़ोसियों के प्रति हमारी कोई गलत मंशा नहीं है। मैं उन्हें सलाह दूंगा कि स्थिति को न बढ़ाएं और कोई प्रतिबंध न लगाएं। हम अपने सभी दायित्वों को पूरा करते हैं और उन्हें पूरा करना जारी रखेंगे।
 

भागलपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, अब तक 10 लोगों की मौत

भागलपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, अब तक 10 लोगों की मौत

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले में एक मकान के अंदर हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि इस मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने का कारोबार चल रहा था। भागलपुर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि यह विस्फोट कस्बे के काजबलीचक इलाके में महेंद्र मंडल नामक एक व्यक्ति के घर के भीतर शुक्रवार को सुबह हुआ।

डीएम के मुताबिक, विस्फोट के प्रभाव से महेंद्र मंडल के घर के अलावा आसपास की दो इमारतें भी मलबे में तब्दील हो गईं। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। मलबा हटाने के लिए अत्याधुनिक मशीनों को मंगवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से नमूने एकत्र कर रही हैं।

सुब्रत कुमार सेन के मुताबिक, घटनास्थल से अब तक कुल 10 लोगों के शवों को बरामद किया गया है, जिनकी पहचान अब तक नहीं की जा सकी है। विस्फोट में घायल नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने बताया कि मंडल पहले भी पटाखों के अवैध निर्माण में शामिल रहा है, और 2008 में उसके घर में इसी तरह के एक विस्फोट में उसकी पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी।



 

नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, जनमत संग्रह कर लोगों से ले रहे राय

नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, जनमत संग्रह कर लोगों से ले रहे राय

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर भाजपा और आप अब आमने सामने आ गए हैं। भाजपा ने आज, शुक्रवार से जनमत नई आबकारी नीति के खिलाफ संग्रह करना शुरू कर दिया है। राजधानी के लगभग हजार से ज्यादा स्थानों पर बॉक्स रखकर भाजपा जनमत संग्रह कर रही है। भाजपा के नेता अलग-अलग स्थानों पर जनमत संग्रह करा रहे हैं और दिल्लीवासियों की राय ले रहे हैं।

इससे पहले भाजपा आबकारी नीति के विरोध में बाइक रैली निकाल चुकी है। जनमत संग्रह कार्यक्रम के तहत जगह-जगह पर नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए गए हैं। खास बात ये है कि पोस्टर के जरिए भाजपा ने आगामी निगम चुनाव को ध्यान में रखकर आम आदमी पार्टी की शराब नीति पर करारा हमला कर रही है।

जनमत संग्रह को लेकर भाजपा ने जो पोस्टर लगाए हैं उसमें आम आदमी पार्टी से सात सवाल पूछे गए हैं। बीजेपी ने पूछा है कि महिला सुरक्षा को खतरे में डालकर और युवाओं के भविष्य को तबाह करने की केजरीवाल सरकार की शराब नीति ठीक है क्या? पोस्टर में दूसरा सवाल धार्मिक स्थलों और स्कूल के निकट शराब की दुकानें खोलने को लेकर पूछा गया है। वहीं तीसरा सवाल धार्मिक त्योहारों और महापुरुषों की जयंतियों पर शराब के ठेके को खुले रखने के फैसले पर पूछा गया है। इसके अलावा शराब के ठेकेदारों के कमीशन को 2 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने पर भी बीजेपी ने सवाल उठाए हैं और लोगों से पूछा है कि क्या ये फैसला सही है। ठेकों की संख्या को बढ़ाए जाने को लेकर भी बीजेपी ने सवाल खड़े किए हैं। 

रूस-यूक्रेन युद्ध : एक और भारतीय छात्र हुआ युद्ध का शिकार, गंभीर हालत में कीव के अस्पताल में भर्ती…

रूस-यूक्रेन युद्ध : एक और भारतीय छात्र हुआ युद्ध का शिकार, गंभीर हालत में कीव के अस्पताल में भर्ती…

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में एक और भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि, छात्र कीव के अस्पताल में भर्ती है, जहां गंभीर हालत के बीच वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह कीव में एक भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर मिली है। जनरल वीके सिंह ने कहा कि, हम कम से कम नुकसान में अधिक से अधिक भारतीयों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, यूक्रेन संकट के बीच अब तक दो भारतीय छात्र अपनी जान गंवा चुके हैं।

यूक्रेन ने भारतीय छात्रों को बनाया बंधक : रूस
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने जंग के बीच बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने करीब तीन हजार भारतीय छात्रों को बंधक बनाया है। हम भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में पूरी मदद करेंगे। रूसी सेना की ओर से रिहायशी इलाकों में हमला नहीं किया जा रहा है। यूक्रेन ने इन इलाकों में सैनिक और टैंक तैनात किए हैं। कोई फासिस्ट ही ऐसा कर सकता है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेनी सेना विदेशियों को जाने नहीं दे रही है। रूसी सैनिकों ने बंधकों को रिहा कराया है।

पोलैंड, रोमानिया और हंगरी के रास्ते कराया जा रहा एयरलिफ्ट
यूक्रेन की राजधानी कीव में बिगड़ते हालातों के बीच भारतीय दूतावास की ओर से पहले ही कीव छोड़ने की अपील की जा चुकी है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए पोलैंड, रोमानिया, हंगरी के रास्ते उन्हें भारत वापस लाया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से इसके लिए ऑपरेशन गंगा के तहत केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू व जनरल वीके सिंह को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा गया है। 

पहले प्राइवेट पार्ट काटा फिर सिर, संबंध बनाते समय गर्लफ्रेंड को आया गुस्सा

पहले प्राइवेट पार्ट काटा फिर सिर, संबंध बनाते समय गर्लफ्रेंड को आया गुस्सा

कपल और रिलेशनशिप में झगड़े होना सामान्य बात है लेकिन कई बार यह झगड़े काफी बड़ा रूप ले लेते हैं। इसके बाद कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड का पहले प्राइवेट पार्ट काट दिया और फिर इसके बाद उसके सिर को भी कलम कर दिया। इतना ही नहीं यह सब तब हुआ जब वे दोनों संबंध बना रहे थे।
दरअसल, यह घटना अमेरिका के विसकॉन्सिन की है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को यह जानकारी मिली कि एक शख्स की हत्या हो गई और उसके अलग-अलग अंग कटे हुए मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इस मामले को देखा तो अधिकारियों के होश उड़ गए। उनको समझ नहीं आ रहा था कि इस गुत्थी को कैसे सुलझाया जाय। इसके बाद उन्होंने एक एक अंग जुटाने शुरू कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स का प्राइवेट पार्ट एक बाल्टी में रखा हुआ था। धीरे-धीरे जब जांच बढ़ी तो पुलिस ने उस शख्स की गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ की, इसके बाद सारा का सारा मामला खुलकर सामने आ गया। उसने खुद ही पूरी कहानी कबूल कर ली। बताया गया कि उस रात दोनों ने संबंध बनाने से पहले ड्रग्स ली हुई थी और कुछ देर बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
महिला ने बताया कि पहले उसने बॉयफ्रेंड का गला दबाया था। वह उसे मारना नहीं चाहती थी, लेकिन फिर बाद में उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काटकर एक बाल्टी में रख दिया फिर उसका सर काटकर एक अन्य जगह रख दिया। इसके बाद उसने शरीर के कई पार्ट करके अलग-अलग जगह छुपा दिए।
आखिरकार पुलिस ने शख्स के शरीर के सभी पार्ट्स को ढूंढ निकाला। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि महिला की मानसिक स्थिति भी बहुत ठीक नहीं रहती है। पुलिस ने 23 फरवरी को इस मामले पर रिपोर्ट दर्ज की थी और तभी से जांच शुरु हो गई थी। फिलहाल महिला को अरेस्ट किया गया है और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
 

फ़िल्मी स्टाइल में महिला ने प्राइवेट पार्ट और पेट में ड्रग्स छिपाकर पहुंची एयरपोर्ट हुई गिरफ्तार, डॉक्टर बोले...

फ़िल्मी स्टाइल में महिला ने प्राइवेट पार्ट और पेट में ड्रग्स छिपाकर पहुंची एयरपोर्ट हुई गिरफ्तार, डॉक्टर बोले...

देश में ड्रग्स तस्करी को रोकना एक बड़ी चुनौती है। तस्कर, जांचकर्मियों को चकमा देने के लिए तरह-तरह की तरकीब अपनाते हैं। लेकिन कई बार उनकी यह तरकीब काम नहीं आती और वो मौके पर ही पकड़े जाते हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर जब एक महिला की जांच की गई तो पता चला कि वो ड्रगस के कई कैप्सूल लेकर यहां आई थी। बड़ी हैरानी की बात है कि इस महिला ने एयरपोर्ट पर अधिकारियों को चकमा देने के लिए अपने प्राइवेट पार्ट में भी ड्रग्स छिपाया था।
19 फरवरी को यह महिला सूडान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। महिला के बारे में एयरपोर्ट पर चौकन्ने अधिकारियों को पहले से खबर मिली थी कि वो अपने साथ ड्रग्स की बड़ी खेप ला रही है। हवाईअड्डे पर डायरेक्ट्रेट रेवेन्यू सर्विसेज यानी डीआरआई की टीम ने महिला को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। लेकिन महिला ने ड्रग्स के बारे में कुछ भी नहीं बताया।
इसके बाद डीआरआई के अधिकारियों को आशंका हुई और उन्होंने महिला का मेडिकल टेस्ट करवाने की अनुमति हासिल की। मेडिकल टेस्ट के जो नतीजे आए उसे देखकर डीआरआई के अधिकारी चकित रह गए। खुलासा हुआ है कि महिला ने अपने प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स छिपाया है। इतना ही नहीं महिला के पेट में भी ड्रग्स छिपाए गए थे। खुलासा हुआ कि यह महिला दुबई से यह ड्रग्स लाई थी।
इस खुलासे के बाद इसे निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस बीच एक्स-रे करवाया गया। इसमें कुछ थैलियां दिखीं। महिला को SMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 11 दिन के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट और पेट से करीब 88 कैप्सूल निकाले गए।
महिला के पेट से 30 कैप्सूल मिले हैं। बताया जा रहा है कि ड्रग्स को लिक्विड में बदल कर कैप्सूल बनाया गया था। चिकित्सकों का कहना है कि महिला के पेट में रखी कैप्सूल में से एक भी कैप्सूल अगर फट जाता तो महिला की मौत हो सकती थी। बहरहाल अब इस मामले में जांच टीम आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


 

9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ाया जाएगा श्रीमद्भागवत गीता का सार, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ाया जाएगा श्रीमद्भागवत गीता का सार, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

शिमला : नौवीं से 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में हिंदी-संस्कृत विषय में श्रीमद्भागवत गीता का सार शामिल होगा। गुरुवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने विधानसभा के सदन में यह जानकारी दी।

हिमाचल प्रदेश में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में हिंदी-संस्कृत विषय में श्रीमद्भागवत गीता का सार शामिल होगा। गुरुवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने विधानसभा के सदन में यह जानकारी दी। इस संबंध में विधायक जीतराम कटवाल और नरेंद्र ठाकुर की ओर से संकल्प प्रस्ताव रखा गया था। विपक्ष ने भी इसका समर्थन किया है।

 

टैबू सेक्स की खौफनाक कहानी: जानें कैसे हवस की आग में पति बन गया ….

टैबू सेक्स की खौफनाक कहानी: जानें कैसे हवस की आग में पति बन गया ….

इंदौर, मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पति की हैवानियत ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप जाए. इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ टैबू सेक्स (अननेचुरल सेक्स) का आरोप लगाया है. इसके साथ ही पीड़ित महिला ने देवर और सास पर भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. पीड़ित पत्नी की शिकायत पर कोर्ट ने पति पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.
जानकारी के अनुसार, हीरा नगर में रहने वाली महिला की गोवा के राहुल से 2019 में शादी हुई थी. शादी के बाद से ही राहुल विदेशी पोर्न वीडियो देखकर उसके साथ टैबू सेक्स करने लगा. यहां की पत्नी के मना करने पर भी नहीं रुकता. हवसी पति ने तो पत्नी के गर्भवती होने के बाद भी उसे नहीं छोड़ और लगातार अननेचुरल सेक्स करता रहा. इसी वजह से पत्नी शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार होने लगी. महिला को मिसकैरेज हो गया. डॉक्टरों ने उसे बेडरेस्ट की सलाह दी, लेकिन उसका पति फिर भी नहीं रुका. इसके बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली. 2 साल के बाद कोर्ट ने महिला के पति पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं, हर माह गुजारा भत्ता देने के भी आदेश दिए हैं.
महिला ने बताया कि उसका पति पोस्टल असिस्टेंट पद पर कार्यरत है. शादी के 12 दिन बाद से ही ससुरालवालों ने 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी. उसकी सास और देवर पैसों के लिए उसे प्रताड़ित करते. पति आए दिन उसके साथ जबरदस्ती विदेशी स्टाइल में टैबू सेक्स करता था. इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई. डॉक्टरों ने बेडरेस्ट बताया. फिर भी वह टैबू सेक्स करता. इससे ब्लीडिंग शुरू हो गई. डॉक्टरों ने उसे मिसकैरेज से बचने के लिए इंजेक्शन लगाने की सलाह दी. जिसके बाद उसके पति ने उसे इंदौर भेज दिया. महिला ने बताया कि जब उसके ससुर का देहांत हुआ तो तेरहवीं तक के कार्यक्रम में पति ने उसके साथ लगातार टैबू सेक्स किया.
पीड़िता इसके बाद हीरा नगर थाने में पति सहित देवर और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई. जिला कोर्ट इंदौर में घरेलू हिंसा का केस 19 दिसंबर 2019 में दाखिल हुआ. कोर्ट ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी से जांच कराई. जिसमें महिला के आरोपों की पुष्टि होने पर कोर्ट ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे. बता दें कि टैबू सेक्स पर भारत में प्रतिबंध लगा हुआ है. इसमें पार्टनर से जबर्दस्ती या अप्राकृतिक सेक्स करने के लिए दबाव बनाया जाता है.
 

यूक्रेन संकट : भारतीयों को निकालने लिए आईएएफ ने भेजे तीन और सी-17 विमान

यूक्रेन संकट : भारतीयों को निकालने लिए आईएएफ ने भेजे तीन और सी-17 विमान

नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन का जंग जारी है। इसी बीच फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए गुरुवार को भारतीय वायु सेना ने अपने तीन और सी-17 विमानों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के लिए भेजा है। अधिकारियों ने कहा कि सी-17 में से एक विमान की आज रात लौटने की उम्मीद है, जबकि अन्य दो के शुक्रवार सुबह उतरने की उम्मीद है। वायुसेना के भारी क्षमता वाले सी-17 विमान में करीब 200 लोग बैठ सकते हैं। यूक्रेन और रूस के जंग के बीच फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को तीन देशों के 798 यात्रियों को भी वापस लाया।

वहीं, भारत ने बुधवार को रोमानिया, पोलैंड और हंगरी में फंसे हजारों भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए चल रहे राष्ट्रीय प्रयास में शामिल होने के लिए चार सी -17 विमान लॉन्च किए थे। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना को ऑपरेशन गंगा में शामिल होने को कहा था।
सी-17 विमान ने मुश्किल समय में अहम रोल अदा किया है। पिछले साल जब पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद अपने चरम पर था, तो सी-17 ने सैनिकों और सैन्य उपकरणों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं, पिछले साल इन हवाई जहाजों का उपयोग कोविड के दौरान बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन कंटेनरों के परिवहन के लिए भी किया गया था।

विमान का इस्तेमाल पिछले साल अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भी किया गया था। यह हाल के वर्षों में नेपाल, मालदीव और यमन में मानवीय मिशनों में भी शामिल रहा है। वायुसेना का यह विमान भारी भरकम बेड़े को संचालित करता है, जिसे करीब 4.5 बिलियन डॉलर के सौदे में अमेरिका से खरीदा गया है। इस विमान की खासियत यह है कि यह 72,574 किलोग्राम के भार के साथ उड़ान भर सकता है और 3,000 फीट से कम माप वाले एक छोटे, बिना तैयार रनवे पर भी उतर सकता है।

 

यूक्रेन के 15 शहरों में हमले का अलर्ट : रूस ने एयर डिफेंस सिस्टम के साथ शुरू किया युद्धाभ्यास

यूक्रेन के 15 शहरों में हमले का अलर्ट : रूस ने एयर डिफेंस सिस्टम के साथ शुरू किया युद्धाभ्यास

नई दिल्ली/कीव : यूक्रेन पर रूस के हमले का गुरुवार को आठवां दिन है। रूस की सेना ने राजधानी कीव को चारों तरफ से घेर लिया है औ लगातार बमबारी कर रही है। रूसी सेना ने कीव का सेंट्रल रेलवे स्टेशन उड़ा दिया है। इस बीच खबर यह भी है कि रूसी सेना ने खेर्सोन शहर पर भी कब्जा कर लिया है। रूस की ओर से जानकारी सामने आ रही है कि रूसी सेना ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम संग युद्धाभ्यास किया है। S-400 दुश्मन के हवाई हमलों को नाकाम करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। दूसरी तरफ यूक्रेन के 15 शहरों पर रूस के हवाई हमलों का अलर्ट जारी है। इस कारण भी यहां स्थानीय लोगों में काफी दहशत का माहौल है। वहीं राजधानी कीव में भी लगातार धमाके की आवाज आ रही है।


खारकीव में 3 स्कूल और 1 चर्च हमले में तबाह : रूस और यूक्रेन की बीच युद्ध का आज आठवां दिन है। यूक्रेन के ओखतिर्का और खारकीव में रूसी हमले की वजह से भारी नुकसान हुआ है। खारकीव में 3 स्कूल और एक चर्च हमले में तबाह हो गए हैं। साथ ही ओखतिर्का में 12 से ज्यादा रिहायशी इमारत तबाह हो गई है। इसके अलावा रूसी सेना ने खेरसॉन पर भी कब्जा कर लिया है। कीव की तरफ बढ़ रहा रूसी काफिले को यूक्रेन की तरफ से रोकने का दावा किया गया है।


प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बाइडन से बात :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइउन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ क्वाड लीडर्स की वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।


आज फिर हो सकती है रूस-यूक्रेन में वार्ता : रूस और यूक्रेन आज एक बार फिर बातचीत की मेज पर बैठने वाले हैं। इससे पहले भी दोनों देश बातचीत कर चुके हैं, जिसमें कुछ मुद्दों पर सहमति बनी थी। अब आज फिर दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर सकते हैं और यह बैठक बेलारूस में होगी।


चीन को पहले से पता था, रूस यूक्रेन पर करेगा हमला : चीन ने रूस से बीजिंग में विंटर ओलंपिक की समाप्ति से पहले यूक्रेन पर आक्रमण नहीं करने के लिए कहा था। न्यूयॉर्क टाइम्स ने बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों और एक यूरोपीय अधिकारी के हवाले से इस खबर का खुलासा किया है।


रिपोर्ट में बताया गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर यूक्रेन पर हमला करने की जानकारी चीन को पहले ही दे दी गई थी, लेकिन चीन ने विंटर ओलंपिक तक हमला नहीं करने की सलाह दी थी। वहीं इस खुलासे के बाद वॉशिंगटन में चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यु ने कहा कि रिपोर्ट में किए गए दावे बिना किसी आधार के हैं, जो महज अटकलें हैं। ऐसा रिपोर्ट का मकसद चीन को दोष देना और उसे बदनाम करना है।


दोस्त के कुत्ते को भी बचा लाया भारतीय छात्र : इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने का प्रयास लगातार जारी है और कई मार्मिक दृश्य भी देखने को मिल रहे हैं। यहां एक भारतीय छात्र अपने दोस्त के कुत्ते को बचाकर भारत ले आया है। यूक्रेन से भारत वापस आए छात्र जाहिद ने बताया कि मैं यूक्रेन से अपने दोस्त के कुत्ते को अपने साथ लाया हूं। बहुत से लोग जिनके पास कुत्ते थे, उन्होंने उन्हें यूक्रेन में छोड़ दिया, लेकिन मैं इस कुत्ते को अपने साथ वापस ले आया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी इस पर कहा कि मानवीय संवेदनाएं हैं और अटैचमेंट हो जाता है। जिन लोगों के साथ कुत्ते और बिल्ली आए हैं उनका भी स्वागत है। प्रधानमंत्री जी की संवेदनशीलता है कि वो पल पल की खबर ले रहे हैं कि कहां कितने बच्चे बाकी रह गए हैं।


यूक्रेन के दो बंदरगाहों की घेराबंदी : रूसी सेना ने यूक्रेन के दो बंदरगाहों की घेराबंदी की और देश के दूसरे सबसे बड़े शहर पर बमबारी की। बीते कई घंटों से राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की की ओर से ताजा अपडेट नहीं आया है, लेकिन उनके एक सलाहकार ने जवाब दिया है कि यूक्रेनी पक्ष अपने देश के रक्षा में लगातार संघर्ष कर रहा है।


रूस ने पहली बार माना, मारे गए हैं 498 सैनिक : रूस ने पिछले हफ्ते यूक्रेन पर आक्रमण किया है। उसके बाद पहली बार अपने सैन्य हताहतों के बारे में सूचना जारी की है। रूस ने बताया कि उसके लगभग 498 सैनिक मारे गए हैं और लगभग 1,600 घायल हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन लगातार दावा कर रहा है कि पिछले गुरुवार से अभी तक रूस के 7,000 से अधिक सैनिक मार गिराए हैं।
 

भीषण सड़क हादसा : कार और ट्रक में भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत

भीषण सड़क हादसा : कार और ट्रक में भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत

गुरुग्राम : गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर बुधवार देर रात बिनौला गांव के पास एक कार के ट्रक से टकरा जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।


पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब दो बजे एक तेज रफ्तार कार ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।


दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद करने में कामयाब रही।
दुर्घटनाग्रस्त कार राजस्थान में पंजीकृत है और उस पर राजस्थान की नंबर प्लेट है।
 

क्या हम पुतिन को युद्ध रोकने के लिए कह सकते हैं?

क्या हम पुतिन को युद्ध रोकने के लिए कह सकते हैं?

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में यूक्रेन में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्र का मामला पहुंच गया। हालांकि सीजेआई ने इस पर कहा कि हम इस मामले में क्या कर सकते हैं। कल को आप कहोगे कि पुतिन को निर्देश जारी करें। दरअसल, कश्मीर के एक वरिष्ठ वकील ने सीजेआई की बेंच के सामने याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की थी।


उन्होंने बताया कि 213 छात्र अभी भी यूक्रेन-रोमानियां बॉर्डर पर फंसे हुए हैं। इनमें से ज्यादातर छात्राएं हैं। उनके पास पैसे भी खत्म हो चुके हैं। ऐसे में केंद्र को उनकी मदद करने और वापस लाने को कहा जाए।


सीजेआई ने कहा कि हम इसमें क्या कर सकते हैं। एक सोशल मीडि
या पोस्ट में कहा गया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश कुछ नहीं कर रहे हैं। छात्रों के हालात पर हमें भी बुरा लग रहा है। लेकिन हम क्या कर सकते हैं ? क्या हम रूस के राष्ट्रपति पुतिन को कह सकते हैं कि युद्ध को रोक दें। अटार्नी जनरल को आने दीजिए, हम देखते हैं कि क्या किया जा सकता है। फंसे छात्रों के मुद्दे पर अटार्नी जनरल के साथ सुप्रीम कोर्ट विचार करेगा।
 

अब यूक्रेन का साथ देगा जर्मनी, भेजेगा इतने हवा-रोधी मिसाइलें...

अब यूक्रेन का साथ देगा जर्मनी, भेजेगा इतने हवा-रोधी मिसाइलें...

वाशिंगटन/ मास्को/ कीव : रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर रूसी सेना को यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा है।

इसके अलावा यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। रूस द्वारा आक्रामक हमले के बीच यूक्रेन को जर्मनी का साथ मिला है। दरअसल, जर्मनी यूक्रेन को 2700 और हवा-रोधी मिसाइलें देगा। 

बड़ी खबर : तहसीलदार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी...

बड़ी खबर : तहसीलदार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी...

जबलपुर : विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सुजीत कुार सिंह की अदालत ने तहसीलदार स्वाति सूर्या के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वारंट जारी करते हुए विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सुजीत कुमार सिंह की कोर्ट ने जबलपुर एसपी को भी आदेश किया है कि 28 मार्च को वारंट की तामीली कर संबंधित अभियोक्ता की हाजिरी सुनिश्चित करें।


दरअसल में पूरा मामला एनडीपीएस मामले में गवाही न देने के लिए, और अदालत में हाजिर ना होने का है। जिला अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि यह मामला हाईकोर्ट के आदेश अनुसार सूचीबद्ध पुराना प्रकरण है। इसलिए इसका निराकरण निर्धारित समय में करना अब आवश्यक हो गया है। प्रकरण को 5 वर्ष से अधिक अवधि हो गए हैं। एनडीपीएस मामले से जुड़े सभी लोगों के गवाही भी हो चुकी है।


सिर्फ तहसीलदार स्वाति सूर्या की गवाही होना शेष है। उनके हाजिर ना होने के चलते यह मामला लंबित है। इससे पहले भी तहसीलदार स्वाति सूर्या को सूचना पत्र जारी किया गया था, लेकिन वह आज कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई इसलिए जिला अदालत ने अब कठोर कदम उठाते हुए इस मामले में ना सिर्फ जबलपुर एसपी को आदेश दिया है बल्कि पुलिस महानिरीक्षक को भी जिला अदालत ने पत्र भेजा है। तहसीलदार स्वाति सूर्या की गवाही न होने की वजह से यह मामला अभी तक अधर में लटका हुआ है।

बड़ी खबर : नकली नोट खपाते दो युवकों को किया गया गिरफ्तार...

बड़ी खबर : नकली नोट खपाते दो युवकों को किया गया गिरफ्तार...

रीवा/सतना : मनगवा के ढाबा संचालक को दो युवक नकली नोट थमा रहे थे। जब ढाबा संचालक ने नोट लेने से इन्कार कर दिया तो खुद को पुलिसवाला बताकर धौंस देने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से सौ-सौ रुपये के तीन नकली नेाट बरामद किए हैं।

आरोपितों के वाहन के आगे और पीछे पुलिस लिखा हुआ था। सतना में भी दो युवकों से सौ-सौ रुपये के दो नकली नेाट बरामद हुए हैं।  

भीषण सड़क हादसा : कंटेनर ने आटो को मारी टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत

भीषण सड़क हादसा : कंटेनर ने आटो को मारी टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत

सागर : झांसी-लखनादौन नेशनल हाईवे 44 पर कैंट थाना क्षेत्र के रानीपुरा गांव के पास गत मंगलवा-बुधवार दरम्यानी रात करीब एक बजे कंटेनर एसयूपी को टक्कर मारने के बाद आटो से जा भिड़ा, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। आटो सवार बम्होरी गांव में विवाह समारोह से अपने गांव सिंगना लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान बैंडबाजा पार्टी के बलचंद धानक, लखन धानक व धुरु धानक के रूप में हुई है।  

बड़ा हादसा : कार को टक्कर मार घर में जा घुसा ट्रक...

बड़ा हादसा : कार को टक्कर मार घर में जा घुसा ट्रक...

जबलपुर : बरेला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मारने के बाद एक मकान की बाउंड्री और टीन शेड को तोड़ते हुए घुस गया। पुलिस ने बताया कि रात आठ बजे मंडला की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी-16 एच 2091 के चालक ने जबलपुर ेस आ रही कार में पीछे से टक्कर मारी और फिर भागने के लिए रफ्तार तेज कर दी। इससे ट्रक पुष्पराज के घर के सामने बने टीन शेड और घर का छज्जा तोड़ते हुए टेंट गोदाम के सामान और बाउंड्री में लगे गेट को तोड़ कर घर में घुस गया था।