नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बीते 24 घंटों में सामने आए 975 नए मामले, दर्ज हुई 4 लोगों की मौत..

बीते 24 घंटों में सामने आए 975 नए मामले, दर्ज हुई 4 लोगों की मौत..

नई दिल्ली : भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 975 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को दी। जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,747 हो गई है।
कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 11,366 हो गई है। देश की पॉजिटिविटी रेट 0.03 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कुल 796 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे महामारी की शुरूआत से अब तक रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,07,834 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है।


देशभर में कुल 3,00,918 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 83.14 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.26 प्रतिशत है, हालांकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.32 प्रतिशत है। भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोटरे के अनुसार सुबह 7 बजे तक 186.38 करोड़ से अधिक हो गया है, यह 2,26,92,417 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।


इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 2.40 करोड़ से अधिक किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 20.60 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज अभी भी उपलब्ध हैं।
 

कुत्तों की नसबंदी पर खर्च होंगे दो करोड़ रुपये, जानिये क्या है वजह...

कुत्तों की नसबंदी पर खर्च होंगे दो करोड़ रुपये, जानिये क्या है वजह...

भोपाल : राजधानी में कुत्तों का आतंक फिर बढ़ गया है। शास्त्री नगर, कोलार, एमपी नगर, तुलसी नगर समेत कई इलाकों में कुत्तों का झुंड बढ़ गए हैं। इसे लेकर निगम के पास हर रोज 30 से अधिक शिकायतें पहुंच रही हैं।

अब नगर निगम एक बार फिर से कुत्तों की नसबंदी शुरु करने वाला है। कुत्तों की नसबंदी पर नगर निगम दो करोड़ रुपए खर्च करेगा।  

कैफे संचालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म...

कैफे संचालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म...

भोपाल : टीटी नगर थाना पुलिस ने एक 26 वर्षीय युवती की शिकायत पर कैफे संचालक अमन शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मूलत: बुरहानपुर की रहने वाली युवती पंचशील नगर में किराए के कमरे में रहती है। वह दस नम्बर मार्केट में एक कपड़े की दुकान पर अमन के कैफे में आती थी।

इस तरह उनकी पहचान हुई जो प्रेम प्रसंग में बदल ई। शादी का भरोसा देकर अमन ने उसका शारीरिक शोषण शुरु कर दिया। युवती ने जब शादी का बोला तो अपने दूसरे धर्म का हवाला देकर शादी करने से इनकार कर दिया। दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस ने अमन की तलाश शुरु कर दी। 

बड़ा हादसा : एक ही ट्रैक पर आई दो ट्रेनें, पटरी से उतरी 3 बोगियां...

बड़ा हादसा : एक ही ट्रैक पर आई दो ट्रेनें, पटरी से उतरी 3 बोगियां...

मुंबई : मुंबई के माटुंगा रेल हादसे की वजह से अन्य ट्रेनों के संचालन में बाधा आ गई है। शुक्रवार देर रात पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरने के बाद फिलहाल इस रूट पर धीमी गति से चलने वाली ट्रेने को ही संचालन की इजाजत हैं और तेज रफ्तार ट्रेनों को बंद किया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात मुंबई के माटुंगा में एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। रात करीब पौने 10 बजे पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसकी वजह से इस लाइन पर चलने वाली अन्य ट्रेनों के संचालन में बाधा आ गई है। कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किये गए हैं।


दरअसल माटुंगा और दादर स्टेशन के बीच एक ही पटरी पर दो ट्रेन गदक एक्सप्रेस और पुडुचेरी एक्सप्रेस आपस में टकरा गई, लेकिन ट्रेनों की गति धीमी होने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। शुरूआती जानकारी के मुताबिक ट्रैक बदलने के दौरान दो एक्सप्रेस ट्रेनों के डिब्बे एक दूसरे से टकराए जिसकी वजह से पटरी से डिब्बे उतर गए। मध्य रेल के एक अधिकारी के अनुसार यह घटना ट्रेन के दादर टर्मिनस से पुडुचेरी के लिए रवाना होने के बाद रात करीब पौने 10 बजे हुई और इसमें किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।


वहीं सेंट्रल रेलवे, मुंबई के एपीआरओ शिवजी एम सुतार ने बताया कि कुछ ट्रेन स्लो की गई हैं। रेलवे सीपी कैसर खालिद मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे लाइन अब नार्मल है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि पटरी से उतरने से पहले दो एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे आपस में भिड़ गए। घटना होने पर कुछ यात्रियों को एक दूसरे को सचेत करते हुए भी सुना जा सकता है। फिलहाल माटुंगा रेलवे स्टेशन पर हुए ट्रेन के हादसे के बाद डिब्बों को पटरी पर वापस ला दिया गया है। लेकिन पटरी और रूट पर ट्रेनों संचालन में अभी कुछ और समय लगने की उम्मीद है।
 

एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से लोगों में मचा हडकंप...

एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से लोगों में मचा हडकंप...

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 5 लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। एक ही परिवार के लोगों की हत्या की खबर से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। मर्डर की ये सनसनीखेज वारदात नवाबगंज में घटित हुई है, जहां 42 वर्षीय राहुल तिवारी, उनकी पत्नी 38 वर्षीय प्रीति और तीन बेटियों की हत्या कर दी गई। बेटियों की उम्र 12 साल, 7 साल और 5 साल बताई जा रही है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कौशांबी का रहने वाला परिवार नवाबगंज के खागलपुर गांव में किराए पर रहता था। हत्या की सूचना पर नवाबगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है।
 

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम..

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम..

बांदा : बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव पर एक 22 वर्षीय युवती ने सुने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जैसे ही परिजन घर पर पहुंचे और और आवाज लगाई जब दरवाजा नहीं खोला जिससे दीवार फांद कर परिजन अंदर गए तो फांसी पर लटकते हुए देखा जिससे परिवार कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।


बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव के रहने वाली अनीता देवी पुत्री बुधराज उम्र 22 वर्ष , ने अपने सूने घर में दुपट्टा के सहारे से धन्नी पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया, वहीं परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

वहीं इस घटना को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई हैं, परिजनों ने बताया कि हम सब लोग खेतों पर गेहूं और अरहर की कटाई करने के लिए चले गए थे यह घर में अकेली थी जब शाम को हम घर लौटे तो दरवाजा बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो घर की दीवाल के अंदर प्रवेश हुए और देखा तो दुपट्टे के सहारे में धन्नी पर अनीता फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, जैसे ही हम लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया।

वहीं मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है, बताया जा रहा है चार बहनों वह तीन भाइयों में पांचवें नंबर की हैं। उधर कोतवाली क्षेत्र सिमौनी चैकी इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा के द्वारा बताया गया है कि, चाचा राजाराम की तहरीर पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं पुलिस के द्वारा इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही हैं।
 

युवती को बहला फुसलाकर ले गए 3 युवक, तलाश  में जुटी पुलिस...

युवती को बहला फुसलाकर ले गए 3 युवक, तलाश में जुटी पुलिस...

उरई : बड़ी बहिन की ससुराल में रह रही छोटी बहिन को गांव के 3 युवक अपने साथ भगा ले गए। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 3 युवकों के खिलाफ युवती को भगा ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है।


सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती अपनी बड़ी बहिन के यहां नगर के एक मोहल्ले में रहती थी। बहिन के यहां रह रही युवती बीती 9 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गई। घर से लापता युवती की तलाश शुरू हुई तो पता चला कि युवती को गांव के युवक दुष्यंत, रज्जन व सुनील अपने साथ बहला फुसलाकर ले गए हैं।

गांव के युवकों द्वारा पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत पिता ने कोतवाली पुलिस से की है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 

युवती ने की आत्महत्या, लोगों में मचा हडकंप...

युवती ने की आत्महत्या, लोगों में मचा हडकंप...

देहरादून : एक युवती ने अपने घर के कमरे में फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना रॉयपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार देहरादून में एक लड़की ने फांसी लगा दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की एक कमरा जो कि अंदर से बंद है, पुलिस ने त्?वरित कार्रवाई करते हुए उसका दरवाजा तुड़वाया । अंदर देखने पर एक युवती उम्र करीब 23 वर्ष जिसका नाम वंदना उर्फ रीना पुत्री राय सिंह राणा निवासी कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार थाना रायपुर देहरादून है द्वारा पंखे पर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मोके पर 108 आई है। चिकित्सक द्वारा चेक करने पर मृत घोषित किया गया। परिजनों के समक्ष शव को उतार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेज गया है।

मृतका वंदना उर्फ रीना द्वारा अपनी माता जी से अपने लिए साईकल मांगी थी कि मेरे लिये साईकल ले लो माता जी श्रीमती मीना राणा द्वारा मना करने पर वंदना उर्फ रीना द्वारा आवेश में आकर अपना 21:30 बजे कमरा बंद कर दिया और कमरे में जाकर फांसी लगा दी। सुबह देखने पर ज्ञात होने पर पुलिस सूचित किया गया।
 

पत्नी से विवाद पर युवक ने लगाई फांसी,  मौत...

पत्नी से विवाद पर युवक ने लगाई फांसी, मौत...

फिरोजाबाद : थाना दक्षिण क्षेत्र करबला में षुक्रवार को पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही इसी थाना क्षेत्र के हिमायूपुर में एक युवती ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मृतकों के षवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल लायी है।


थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला करबला निवासी नरेष चन्द्र का पुत्र अभिषेक (25) ने षुक्रवार को घर पर ही फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह सन्न रह गये। चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के षव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी है। मृतक के परिजनों के अनुसार अभिषेक का गुरूवार की रात्रि में अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है।


वही इसी थाना क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी दिनेष की पुत्री खुषबू (18) ने किन्ही कारणों के चलते फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतका के षव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। पुलिस आत्महत्या का कारण जानने में जुटी हुई है।
 

पत्नी से नाराज जीजा ने ससुराल जाकर साली को मार दिया चाकू, साली की हालत गंभीर....

पत्नी से नाराज जीजा ने ससुराल जाकर साली को मार दिया चाकू, साली की हालत गंभीर....

गोण्डा : गोंडा मुख्यालय स्थित मझवां जानकीनगर निवासी एक मध्यम परिवार जिसने अपनी दूसरी लड़की की शादी कर्नलगंज के एक गांव में किया था,लेकिन दामाद पत्नी के साथ पास ही में मुख्यालय स्थित इमलिया गुरुदयाल में आकर किराए पर रह रहा था, पति और पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था,पति पत्नी को मारता पीटता और घर से भगा दिया करता था।

ऐसे ही उसने पत्नी को मारा पीटा और घर से भगा दिया, तो पत्नी अपने मायके आ गयी। पति बार बार उसको फोन करके बुला रहा था लेकिन पत्नी आई नहीं। फिर क्या हुआ कल शाम पति अजय ससुराल गया और ससुराल में अपने 5 वर्ष के बेटे को खिलाने लगा, इसी बीच पत्नी जब आई तो उससे पूछा क्यों नहीं आई तो पत्नी ने कहा जब बार-बार मार मार कर भगा देते हो तो क्यों आए फिर उसका हाथ पकड़कर चाकू मारने जा रहा था तभी पत्नी की बड़ी बहन रेखा आ गयी तो अजय ने पत्नी की बड़ी बहन रेखा पर चाकू से वार कर दिया।

उसके पेट और हाथ में चाकू मारा जिससे वह घायल हो गई शोर-शराबा होने पर पति अजय वहां से भाग गया। रेखा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। रेखा की मां कोतवाली में दामाद के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

तत्काल टिकट बुकिंग में अब नो टेंशन! रेलवे की आई नई गुड न्यूज....

तत्काल टिकट बुकिंग में अब नो टेंशन! रेलवे की आई नई गुड न्यूज....

नई दिल्ली : आईआरसीटीसी की वेबसाइट से तत्काल टिकट बुकिंग करते हैं तो आपके लिए एक राहत की खबर है। असल में अब टिकट बुकिंग के दौरान डेस्टिनेशन एड्रेस देने की जरूरत नहीं होगी। इसका फायदा उन लोगों को सबसे ज्यादा मिलेगा, जो तत्काल टिकट की बुकिंग करते हैं।
दरअसल, डेस्टिनेशन एड्रेस डालने की वजह से टिकट बुकिंग में ज्यादा वक्त लग जाता था। कई बार सीमित सीट के लिए बुकिंग में देरी की वजह से वेटिंग टिकट मिलता था। आपको बता दें कि कोरोना काल में रेलवे ने बुकिंग के लिए डेस्टिनेशन एड्रेस देना अनिवार्य कर दिया था। इसका मकसद था कि कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जाता है उसके डेस्टिनेशन एड्रेस की जानकारी ली जा सके।
इसके जरिए रेलवे को ट्रैकिंग में काफी आसानी होती थी। अब जब देश में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं तब रेलवे ने इस फैसले को वापस ले लिया है।


बीते कुछ माह में रेलवे ने लगातार उन पाबंदियों को कम किया है जो कोरोना काल में लगे थे। हाल ही में आईआरसीटीसी ने खाने-पीने की सुविधा को फिर से शुरू करने का आदेश दिया था। कोरोना की वजह से करीब 2 साल तक रेलवे की ओर से बेडरोल, कंबल आदि के इंतजाम पर रोक लगा दी गई थी। अब इसे एक बार फिर लागू कर दिया गया है।
 

दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 340 के पार...

दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 340 के पार...

जोहान्सबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर और पूर्वी क्वाजुलु-नताल प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 341 तक पहुंच गई है।


बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने इसे आपदा क्षेत्र घोषित किया, जहां सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं। मीडिया ने पहले 306 मौतें होने की सूचना दी थी, जो अब बढ़कर 341 तक पहुंच गया है।


दक्षिण अफ्रीका में क्वाज़ुलु-नताल प्रांत के प्रमुख सिहले जिकलाला ने इस प्राकृतिक आपदा में 40,000 लोगों से अधिक के प्रभावित होने की घोषणा की।


क्वाज़ुलु-नताल में सोमवार रात से भारी बारिश जारी है और इससे आई बाढ़ की वजह से यहां की सड़कें और बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ईथेक्विनी की नगर पालिका और डरबन शहर को कथित तौर पर सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
 

रूस की यूक्रेन को सख्त चेतावनी, कही यहाँ बाते....

रूस की यूक्रेन को सख्त चेतावनी, कही यहाँ बाते....

मास्को : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध और आक्रमक होता जा रहा है। इस बीच दुनियाभर के देश इस युद्ध को रोकने की बजाय चुपी साधे हुए है। दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन को कड़ी चेतावनी देते हुए है कि अगर उन्होंने रूस पर हमला किया तो वह यूक्रेन के कई बड़े स्थानों पर मिसाइलों की बौछार कर देगा।


रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि रूस पर अगर हमला किया गया तो कीव में कई बड़े स्थानों को लक्षित कर मिसाइलें छोड़ी जा सकती है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन की राजधानी पर मिसाइल की बौछार करने की बात उस समय कही है जब यह बात सामने आई है की मास्को ने काला सागर बेड़े के युद्धपोत को खो दिया है।


रूस द्वारा राजधानी कीव पर कब्जा करने में विफल रहने और अपने सैनिकों को वापस लेने के बाद कीव में जीवन धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है। वहीं एक नए सिरे से बमबारी शहर के निवासियों को मेट्रो स्टेशनों में शरण लेने को मजबूर कर सकती है। इस बीच रूस न्यूक्लियर हमला भी कर सकता है, अगर ऐसा होता है तो एक देश पर नहीं ब्लकि पूरी दुनिया पर इसका असर होगा।


यूक्रेन ने रूस पर हमले की बात नकारी

यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस में हमले करने की बात को नकार दिया है। हालांकि, यूक्रेनी अधिकारियों ने दावा किया कि उनकी सेना ने मिसाइलों के साथ एक प्रमुख रूसी युद्धपोत पर हमला किया। रूसी मिसाइल क्रूजर युद्धपोत मोस्कवा भारी क्षति झेलने के बाद बंदरगाह पर ले जाने के दौरान डूब गया। वहीं मास्को ने इसमें आग लगने की बात स्वीकार की है लेकिन किसी हमले की नहीं। गौरतलब है कि मोस्कवा में 16 लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों को ले जाने की क्षमता थी, और इसके हटने से काला सागर में रूस की मारक क्षमता कम हो जाएगी।


गौरतलब है कि मारियोपोल को रूस ने अपने हमलों से खंडहर में तबदील कर दिया है। वहां के मेयर ने इस सप्ताह कहा था कि 10,000 से अधिक नागरिक इस युद्ध में मारे गए हैं और मरने वालों की संख्या 20,000 को पार कर सकती है।
 

तेज रफ़्तार ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा , दस लोग हुए घायल...

तेज रफ़्तार ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा , दस लोग हुए घायल...

संबलपुर : ओडिशा के देवगढ़ जिले के गेलो घाट पर एक ऑटो रिक्शा के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना उसी स्थान पर हुई है जहां 17 अप्रैल 2016 को एक बस के फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में गिर जाने से 27 ओपेरा कलाकारों की मौत हो गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस ने आज यहां बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि ऑटो रिक्शा में सवार लोग कलियाखमार गांव में मां तारिणी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान ऑटो-रिक्शा पलटने के कारण यह दुर्घटना हुई।

युमना में डूबे चार बच्चे ,  तीन के शव हुए बरामद

युमना में डूबे चार बच्चे , तीन के शव हुए बरामद

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने कहा कि यमुना में डूबे चार बच्चों में से दो और बच्चों के शव कालिंदी कुंज के निकट युमना से बरामद हुए हैं जबकि चौथे बच्चे की तलाश का अभियान जारी हैं।

पुलिस को अब तक तीन शव बरामद हुए हैं। जिनकी पहचान फरमान (13), मोहम्मद अली (11) और साहिल (13) के रूप में हुई। जबकि रिहान (13) की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके के पास नदी के किनारे खेलने गए चार नाबालिग लड़के यमुना नदी में डूब गए थे। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को नदी में कीचड़ में एक शव बरामद हुआ था।

 बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत; एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत; एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

जोधपुर : राजस्थान में जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र में बोलेरो के ट्रक से टकराने पर दो महिलाओं एवं एक बच्चे सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य तीन घायल हो गए। पुलिस के अनुसार चूरू जिले के ये लोग जोधपुर जिले में बाड़मेर रोड पर स्थित अपनी कुलदेवी नागाणा राय माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे कि गुरुवार देर रात बिलाड़ा थाना क्षेत्र में झुड़ली फांटा के पास उनकी बोलेरो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में चुरू जिले के राजगढ़ क्षेत्र में ख्याली गांव निवासी उदयप्रताप सिंह, मंजू कंवर, प्रवीण सिंह, मधु कंवर, चैन सिंह और छह वर्षीय दर्पण कंवर की मृत्यु हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को जोधपुर भेज दिया गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।  गहलोत ने कहा कि शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
 

आईएएस अधिकारियों के बाद 14 आईपीएस का भी तबादला, देखें सूची...

आईएएस अधिकारियों के बाद 14 आईपीएस का भी तबादला, देखें सूची...

लखनऊ : 14 आईएएस अधिकारियों के बाद यूपी की योगी सरकार ने 14 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में भी फेर बदल किया है। सरकार ने गुरुवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के करीब एक दर्जन अफसरों के तबादले कर दिए। आईपीएस विकास वैद्य को हाथरस तो अतुल शर्मा को चित्रकूट का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।

वहीं, बलरामपुर के एसपी हेमंत कुटियाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाकर मुरादाबाद भेजा गया है। रात में जारी हुए सरकारी आदेश में हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को अमरोहा का पुलिस कप्तान बनाया गया है। वह श्रीमती पूनम का स्थान लेंगे, जिन्हें एसपी पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

इसके अलावा आईपीएस बबलू कुमार को मुरादाबाद और सचिंद्र पटेल को कुशीनगर एसपी पद से हटाते हुए प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। अब कुशीनगर में धवल जायसवाल को नया एसपी नियुक्त किया गया है। बता दें प्रदेश की योगी सरकार ने तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर और नियुक्तियों को लागू कर दिया है।
 

BIG BREAKING : केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने समाप्त किया सांसद कोटे से दाखिले की व्यवस्था, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने समाप्त किया सांसद कोटे से दाखिले की व्यवस्था, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए सांसदों को मिलने वाला 10 सीटों का कोटा समाप्त कर दिया गया है. केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला दिलाने के लिए सांसदों को यह कोटा मिलता था. सांसद अपने निर्धारित कोटे के आधार पर अपने क्षेत्र में छात्रों के दाखिले की सिफारिश करते थे. सांसदों की सिफारिश के आधार पर अधिकतम 10 छात्रों को दाखिला दिया जा सकता था. हालांकि अब यह प्रावधान खत्म कर दिया गया है. केंद्रीय विद्यालयों में सांसद कोटे के अतिरिक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की सिफारिश पर भी 450 विद्यार्थियों को दाखिला देने की व्यवस्था थी. हालांकि शिक्षा मंत्रालय को दिए जाने वाला यह 450 सीटों का कोटा बीते वर्ष ही पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया था. सांसद कोटे के विषय पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि क्या हम अपने अधिकार का प्रयोग कुछ चंद लोगों के लिये करेंगे या फिर सांसद के तौर पर हम सभी के लिये समान काम करेंगे|

अब तक सांसद कोटे से 7,500 दाखिले होते रहे. इस बीच इस बार केंद्रीय विद्यालय संगठन ने फैसला किया है कि केवीएस में उन छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, जिन्होंने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है. इस वर्ष कक्षा एक से बारहवीं तक किसी भी कक्षा के लिए सभी केन्द्रीय विद्यालय में इस नियम का पालन किया जाएगा. बीते वर्ष देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कोटा समाप्त करने का निर्णय किया गया था और अब सांसदों का कोटा खत्म कर दिया गया है. यह फैसला केंद्र सरकार ने लिया है.

अब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा भी कई सांसदों को यह जानकारी उपलब्ध कराई गई है कि सांसद कोटा के तहत दाखिले हेतु सिफारिश न भेजें. इस बीच देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा के छात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस वर्ष केंद्रीय विद्यालयों की दाखिला प्रक्रिया में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पालन किया जा रहा है. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुताबिक पहली कक्षा में दाखिले के लिए छात्रों की आयु एक मार्च 2022 तक छह वर्ष पूरी होनी चाहिए.

केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिला पाने के लिए जहां इस वर्ष न्यूनतम आयु 6 वर्ष कर दी गई है, वहीं पिछले वर्ष तक पहली कक्षा में दाखिले के लिए आयु सीमा 5 वर्ष थी. इस वर्ष नई शिक्षा नीति के अनुपालन हेतु यह बदलाव किया गया है. गौरतलब है कि बीते वर्ष जारी किए गए सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजों में केंद्रीय विद्यालय सबसे आगे थे. केंद्रीय विद्यालयों में सीबीएसई दसवीं बोर्ड का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है. यानी केंद्रीय विद्यालय के सभी छात्र दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं.

बड़ी खबर : राजधानी में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, बीते 24 घंटो में 300 से ज्यादा नए मरीजों की हुई पहचान

बड़ी खबर : राजधानी में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, बीते 24 घंटो में 300 से ज्यादा नए मरीजों की हुई पहचान

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी जा रही है. दिल्ली में गुरूवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 300 से ज्यादा नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर बढ़कर 2.39 प्रतिशत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते एक दिन में Covid-19 से किसी की मौत नहीं हुई है.

कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से दिल्ली को अपनी जद में लेता दिख रहा है. बीते 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 325 नए कोरोना संक्रमण के मामले देखने को मिले हैं. जो प्रशासन की मुश्किलें बढ़ाती दिख रहा है. फिलहाल इस दौरान किसी की भी मौत संक्रमण के कारण नहीं हुई है. वहीं दिल्ली में आज रिकॉर्ड बीते 40 दिनों में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले देखने को मिले हैं.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में 3 मार्च के बाद से सबसे ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं. वहीं संक्रमण की दर बढ़कर 2.39 फीसदी हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 13576 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिस दौरान 224 लोगों का इलाज सफल होने के बाद वह ठीक भी हुए हैं.

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वर्तमान समय में दिल्ली में कुल 574 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं, वहीं 16 कोरोना संक्रमितों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है. बता दें कि बीते दिनों ही घट रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए डीडीएमए की बैठक में मास्क नहीं लगाने पर लगने वाला चालान को खत्म किया गया था. फिलहाल डीडीएमए ने लोगों से अपनी सुरक्षा को देखते हुए स्वेच्छा से मास्क पहनने की अपील की थी.

बड़ी खबर : शहर के इस मॉल में देर रात लगी भीषण आग, मॉल के तीन स्क्रीन में चल रहे थे शो, मची अफरा तफरी

बड़ी खबर : शहर के इस मॉल में देर रात लगी भीषण आग, मॉल के तीन स्क्रीन में चल रहे थे शो, मची अफरा तफरी

मेरठ | यूपी के मेरठ में गुरुवार देर रात पीवीएस मॉल के जनरेटर रूम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर मॉल के अंदर भगदड़ मच गई। बढ़ती आग की लपटों को देखकर तुरंत ही मॉल को पूरी तरह से खाली करा लिया गया। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई थीं। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का कोशिश जारी थी।

गुरुवार की रात करीब 9:45 बजे अचानक से शॉर्ट सर्किट के चलते पीवीएस मॉल के जनरेटर रूम में आग लग गई। पहले तो किसी तरह आग को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। आग की बढ़ती लपटों को देखकर मॉल के अंदर अफरा-तफरी मच गई।

अनहोनी की आशंका के चलते मॉल को पूरी तरह से खाली करा लिया गया। इधर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। जिस समय आग लगी उस समय मॉल के अंदर काफी भीड़ थी। मॉल के अंदर तीन स्क्रीन के शो चल रहे थे, जिन्हें तुरंत खाली कराया गया। पुलिस के मुताबिक बेसमेंट में जनरेटर का रूम था, जहां पर आग लगी है। पुलिस ने बताया कि आग लगते ही बेसमेंट में काफी धुंआ उठने लगा और वहां पर मौजूद लोगों ने आग लगने की सूचना दी। इसके बाद पीवीएस मॉल के कर्मचारियों ने तुरंत ही फिल्म दिखाना बंद कर दिया और लोगों को तुरंत मॉल से बाहर निकलवाया। जहां पर आग लगी वहां बेसमेंट में कई गाड़ियां भी खड़ी थीं, जिन्हें बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही थीं।