BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
यूक्रेन के साथ युद्ध का असर : दुनिया का सबसे ज्यादा प्रतिबंधित देश बना रूस, इन देशों को भी छोड़ा पीछे....

यूक्रेन के साथ युद्ध का असर : दुनिया का सबसे ज्यादा प्रतिबंधित देश बना रूस, इन देशों को भी छोड़ा पीछे....

मॉस्को : यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध के कारण रूस दुनिया में सबसे अधिक प्रतिबंध झेल रहा देश बन गया है, बल्कि रूस ने इस मामले में उत्तर कोरिया को भी पीछे छोड़ दिया है। रूस और ईरान के बाद, सबसे अधिक अस्वीकृत देशों की लिस्ट में सीरिया, उत्तर कोरिया, वेनेजुएला, म्यांमार और क्यूबा शामिल हैं। न्यूयॉर्क स्थित प्रतिबंध निगरानी साइट कैस्टेलम डॉट एआई ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा डोनेट्स्क और लुहान्स्क के दो यूक्रेनी विद्रोही क्षेत्रों को स्वतंत्र राज्य घोषित करने के एक दिन बाद 22 फरवरी को रूस पर अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा प्रतिबंध लगाए गए थे।


रूस ने 24 फरवरी को रूस के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों की घोषणा के बाद, सैकड़ों और प्रतिबंधों का पालन किया। साइट ने कहा कि 22 फरवरी से पहले रूस के खिलाफ 2,754 प्रतिबंध पहले से ही लागू थे और हमले के बाद के दिनों में 2,778 अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए गए, जिससे कुल 5,532 प्रतिबंध लगे।


रूस की संख्या अब ईरान के 3,616 प्रतिबंधों से आगे निकल गई है, तेहरान को शीर्ष स्थान से हटा दिया है। साइट के अनुसार, प्रतिबंधों के साथ रूस को लक्षित करने वाले देश और क्षेत्र स्विट्जरलैंड (568), यूरोपीय संघ (518), कनाडा (454), ऑस्ट्रेलिया (413), यूएस (243), यूके (35) और जापान (35) हैं। यूक्रेन के आक्रमण को रोकने के प्रयास में दुनिया भर के देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।
 

माता वैष्णो देवी के नाम पर हो रही ठगी,  श्राइन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

माता वैष्णो देवी के नाम पर हो रही ठगी, श्राइन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली : माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने की इच्छा रखने वाले कई श्रद्धालुओं के साथ ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. जालसाज माता वैष्णो देवी की फर्जी वेबसाइटों के जरिए श्रद्धालुओं से ठगी कर रहे हैं ये जालसाज श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर की बुकिंग समेत कई सेवाओं का ऑफर करती हैं और लोगों से हजारों रुपये ठग लेते हैं

 माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बढ़ती शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए ऐसी फर्जी ऑनलाइन सेवाओं और वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए गूगल को पत्र लिखा है. साइबर क्राइम में भी एफआईआर दर्ज की गई है.माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने एक बयान में कहा, 'माता वैष्णो देवी के भक्तों को फर्जी वेबसाइटों के जरिए ठगा जा रहा है और हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर उनसे अधिक फीस ली जा रही है. लोगों ने नकली वेबसाइटों के बारे में शिकायत की है. उनसे आग्रह करें कि वे उनके शिकार न हों. बुकिंग केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट या फोन पर ही की जा सकती है और कहीं नहीं

सीईओ रमेश कुमार ने आगे कहा, लोगों ने नकली वेबसाइटों के बारे में शिकायत की है. उनसे आग्रह करें कि वह गलत लोगों के झासे में न आए. बुकिंग केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट http://maavaishnodevi.org या तीर्थ बोर्ड के मोबाइल एप्लिकेशन पर की जा सकती है

दो मंजिला घर में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

दो मंजिला घर में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

कोच्चि : केरल के वरकला कस्बे में सोमवार देर रात एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। आग के कारणों की पड़ताल की जा रही है। 

पुलिस के अनुसार वारदात वरकला के दलावपुरम में सोमवार रात करीब 1.45 बजे लगी। मृतकों की पहचान प्रथपन (62), शेर्ली (53), अभिरामी (25), अखिल (29) और अभिरामी का आठ माह का बेटा प्रथपन शामिल है। वहीं प्रथपन का बड़ा बेटा निहुल बुरी तरह झुलस गया है। उसका उपचार जारी है।

पड़ोसियों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। तत्काल मौके पर दमकलें भेजी गईं। आग में कम से कम पांच मोटर साइकलें व मकान में लगे एयर कंडीशनर्स भी खाक हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों को लेकर अभी कुछ पता नहीं चला है। ग्रामीण एसपी दिव्या गोपीनाथ ने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा घटना स्थल की पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

 

 

Russia Ukraine War :  युद्ध का आज 13वां दिन, रूस ने की युद्ध विराम की घोषणा

Russia Ukraine War : युद्ध का आज 13वां दिन, रूस ने की युद्ध विराम की घोषणा

नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 13वां दिन है। बेलारूस में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच सोमवार को तीसरे दौर की वार्ता संपन्न हुई। लेकिन इस वार्ता में कोई खास नतीजा नहीं निकला। हालांकि, ये माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच चौथे दौर की वार्ता होगी। साथ ही रूस ने मंगलवार को कीव, चेर्निहाइव, सुमी, खार्किव और मारियुपोल शहरों में मानवीय कारिडोर को खोलने के लिए युद्ध विराम की घोषणा की है। यूक्रेन में मास्को के समय अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे से युद्ध विराम की घोषणा की गई है।

भारत में रूसी दूतावास ने बताया कि, यूक्रेन के युद्धग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए आज दोपहर 12ः30 बजे(भारतीय समयानुसार) से सीजफायर रहेगा। इस दौरान लोगों को निकालने के लिए मानवीय कॉरिडोर बनाया जाएगा।

कीव इंडिपेंडेंट ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों के कमांडर वेलेरी जालुजनी के हवाले से बताया कि यूक्रेन के वायु रक्षा बलों ने कीव के ऊपर रूसी विमान को मार गिराया है। यहीं नहीं, यूक्रेन के कीव इंडिपेंडेंट ने जानकारी दी है कि रूसी मेजर जनरल वाइटली गेरासिमोव को खारकीव के करीब मार गिराया गया है।

वहीं. रूस-यूक्रेन की स्थिति पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा है कि रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा पिछले महीने विशेष सैन्य अभियान की घोषणा के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं।

 

बड़ी खबर : बीएसएफ जवान ने साथी को गोली मारने के बाद खुद भी दी जान..

बड़ी खबर : बीएसएफ जवान ने साथी को गोली मारने के बाद खुद भी दी जान..

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक कैंप में सीमा सुरक्षा बल के जवान ने सहकर्मी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 6.45 बजे सागरपाड़ा में एक सीमाई चौकी पर हुई। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल सीमांत के डीआईजी एसएस गुलेरिया ने कहा 117 बटालियन के हेड-कांस्टेबल जॉनसन टोप्पो ने उसी बटालियन के हेड कांस्टेबल एचजी शेखरन को गोली मार दी। फिर उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद बीएसएफ के दक्षिण बंगाल सीमांत के महानिरीक्षक अतुल फुलजेले सहित बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। घटना को लेकर कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया गया है और पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।


अधिकारियों के अनुसार, दोनों को स्थानीय पुलिस ने तलब किया था, जिसके बाद उनके बीच झड़प हो गई। पंजाब के अमृतसर में एक शिविर में बीएसएफ के पांच कर्मियों के मारे जाने के एक दिन बाद यह घटना सामने आई है। इस घटना में चार जवान और उनपर गोली चलाने वाला जवान भी मारा गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब वे सीमा पर रात की ड्यूटी खत्म कर अपनी चौकी पर लौटे थे।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से बाईक सवार महिला की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से बाईक सवार महिला की मौत

देवरिया : स्थानीय थाना सेवरही अंतर्गत सामुदायीक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मोटरसाइकिल व ट्रक के टक्कर मे महिला की मौके पर मौत।
उलेखनीय है की सोमवार के दिन लगभग तीन बजे सेवरही तमकुही मार्ग पर स्थित सरकारी अस्पताल के सामने तेज गति से जा रही (ट्रक) वाहन सख्या यूपी 51 टी 1191 ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मर दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार लालमती देवी पत्नी सुरेंद्र ठाकुर निवासी ग्राम सबेया- कतेया की रहने वाली महिला ट्रक के नीचे आ गयी जिसके कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गयी स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पहुँच कर ट्रक को कब्जे मे ले लिया व महिला की शव को पोस्टमातम के लिए भेज दिया,


इस सम्बंध मे प्रभारी निरिक्षक सेवरही अस्तोष कुमार सिंह ने बताया की शव को पोस्टमातम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक वाहन को पकड़ लिया गया है।
 

7 वर्षीय बालिका को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, दर्दनाक मौत

7 वर्षीय बालिका को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, दर्दनाक मौत

सीतापुर : थानगांव थाना क्षेत्र में जान्हवी पुत्री रामनिवास आयु 7 वर्ष निवासी इटिया मानपुर पांच दिन पूर्व अपने नाना सिपाहीलाल लोनियनपुरवा आयी हुई थी। रविवार की सुबह करीब 10 बजे संगम भऋा बिसवां से ईंटा भरा ट्रॉला पठाननपुरवा गांव को जा रहा था।

तभी चन्दौली रामपुरमथुरा मार्ग पर लोनियनपुरवा गांव में जान्हवी पुत्री रामनिवास सड़क पर खेल रही थी। तभी अचानक ईंटा भरे ट्रॉला की चपेट में आने से उसका सिर फ ट गया और उसकी मासूम की मौके पर मौत हो गई।

आनन फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के भेज दिया है। ट्रैक्टर और ड्राइवर को अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। चालक समेत ट्रैक्टर को थाने मंगवाया गया है। 

बड़ा हादसा : ढलाई मशीन गड्ढे में पलटने से चार की हुई मौत...

बड़ा हादसा : ढलाई मशीन गड्ढे में पलटने से चार की हुई मौत...

जौनपुर : जिले के खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर जमदहां गांव के पास रविवार की राते ट्रैक्टर सहित ढलाई मशीन गड्ढे में पलट गई। हादसे तीन मजदूर सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल मजदूर को पीएचसी सोंधी भेजवाया। अब्बोपुर गांव के राजू बिंद के यहां से मशीन ढलाई कर वापस आ रही थी, जिस पर लेबर भी पीछे बैठ हुए थे।

खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर शाम सात बजे जमदहां गांव के पास साइकिल सवार मानीखुर्द निवासी टुनटुन उर्फ प्रदीप प्रजापति उसकी चपेट में आ गया। इस दौरान ढलाई मशीन सहित ट्रैक्टर साइकिल सवार को रौंदते हुए असंतुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। जिससे साइकिल सवार टुनटुन प्रजापति सहित ढलाई मशीन पर पीछे बैठे अब्बोपुर निवासी चिंतेलाल व हरिश्चंद्र गौतम, खलौतीपुर निवासी शंकर बिंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राम शकल बिंद (50) निवासी अब्बोपुर घायल हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के कब्जे में ले लिया, जबकि घायल शकल बिंद को पीएचसी सोंधी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय ने बताया कि दुर्घटना में तीन मजदूर सहित एक साइकिल सवार की मौत हो गई है, जिनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक घायल को पीएचसी सोंधी भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

टीका लगने से एक बच्चे की मौत, आधा दर्जन बच्चे हुये बीमार...

टीका लगने से एक बच्चे की मौत, आधा दर्जन बच्चे हुये बीमार...

सुलतानपुर : तहसील क्षेत्र के धनपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत कनकपुर ऐंजर गांव में पोलियो का टीका लगने के कारण एक बच्चे की मौत हो गई और आधा दर्जन बच्चे गंभीर रूप से बीमार है। जिनका इलाज चल रहा है गांव में सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची। बल्दीराय थाना प्रभारी मनोज कुमार कनकपुर गांव पहुंचकर मृतक बच्ची के शव का पंचनामा करवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
बल्दीराय थाना अंतर्गत ग्राम कनकपुर मजरे ऐंजर में प्राथमिक विद्यालय में 5 मार्च को दिन में स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा जीरो से पांच वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया गया था

टीका लगने के बाद बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए आज सुबह रुद्रांश उम्र डेढ़ वर्ष पुत्र वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई टीका से मौत होने के बाद गांव में कोहराम मच गया और गांव के आकांक्षा उम्र 7 माह पुत्री दीपक कुमार, अंश उम्र पांच वर्ष पुत्र जगदीश प्रसाद, रितेश उम्र 5 वर्ष पुत्र महेश, आइशा उम्र डेढ़ वर्ष पुत्री रमेश, रिया उम्र 7माह पुत्री शिवकुमार, लक्ष्मी उम्र 7 माह पुत्री राजेंद्र निवासी कनकपुर ऐंजर के बच्चों के पैर में सूजन आ गई। बच्चे पैर से चलने फिरने में असमर्थ हो गए गांव वालों ने इसकी सूचना स्वास्थ विभाग को दी गई। मौके पर अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम के ना पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है।

बीमार बच्चों की तबीयत और खराब हो जा रही है जिसे लेकर ग्रामीण चिंतित हैं एक बच्चे की मौत से गांव में मातम का माहौल हो गया है। नवजात बच्चे की मौत से परिवार सदमे में आ गया है बच्चे की मां पूजा यही बार-बार कह कर रो रही है कि आखिरकार कौन सा टीका है जो मेरे बच्चे की जान ले लिया बार बार कहकर बिलख रही हैं।
 

यूक्रेन से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रूस युद्ध रोकने को हुआ तैयार, पढ़िये पूरी खबर...

यूक्रेन से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रूस युद्ध रोकने को हुआ तैयार, पढ़िये पूरी खबर...

मास्को : युद्धग्रस्त यूक्रेन के विभिन्न शहरों में हो रही गोलाबारी के बीच फंसे भारतीय छात्रों समेत सैंकडों लोगों की सुरक्षित निकासी के परिप्रेक्ष्य में मानवीय गलियारा बनाने के वास्ते रूस युद्धविराम के लिए तैयार हो गया है। यूक्रेन के राजधानी शहर के साथ साथ खारकीव, मारियूपॉल और सुमी में रूसी सेनाओं को सबसे जबरदस्त हमला हुआ है और इन्हीं शहरों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सुरक्षित गलियारे बनाये जायेंगे।
रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार स्थानीय समयानुसार सुबह दस बजे से और भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े बारह बजे से युद्धविराम किया जायेगा हालांकि यूक्रेनी प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि होना बाकी है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस और यूक्रेन के नेतृत्व से होने जा रही बातचीत से पहले जारी युद्ध के बीच यह बदलाव सामने आया है।


इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के अनुरोध के बाद रूस ने सोमवार को यूक्रेन में फंसे विदेशियों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे से संघर्ष विराम की घोषणा की है। बयान मे कहाँ गया कि युद्धविराम के दौरान रूस ड्रोन की मदद से नागरिकों को सुरक्षित निकलने मे भी मदद करेगा। रूस अब यूक्रेन से किसी निश्चित कार्रवाई का इंतजार कर रहा है। बयान में कहा गया हम मानवीय गलियारा बनाये जाने के लिए और विदेशी लोगों के साथ नागरिकों के सुरक्षित निकलने की व्यवस्था करने की यूक्रेन से अपील करते हैं।
 

हाथ के बदले हाथ! 20 साल बाद युवक ने बेरहमी से लिया हत्या का बदला, कहानी पूरी फिल्मी है

हाथ के बदले हाथ! 20 साल बाद युवक ने बेरहमी से लिया हत्या का बदला, कहानी पूरी फिल्मी है

बीस साल बाद एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर बदला लिया। उसने आरोपी का उसी तरह कत्ल किया जिस तरह से उसके पिता का हुआ था। घटना राजस्थान के उदयपुर जिले की है। यहां के सराड़ा थाना क्षेत्र के सल्लाड़ा इलाके में रविवार को इस भयानक वारदात को अंजाम दिया गया है। पूर्व उप सरपंच चंदन सिंह को बीच रास्ते में रोककर उसके दोनों हाथ के पंजे अलग कर दिया गया और फिर बाद में उनका गला रेंत डाला गया। मौके पर ही पूर्व सरपंच की मौत हो गई। घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस की समझाइश के बाद पोस्टमार्टम हो सका।

यह थी घटना : 

ग्राम पंचायत सल्लाड़ा के खेतावत बाड़ा मार्ग पर रविवार को सल्लाड़ा से अपने गांव खेतावत बाड़ा घर जा रहे पूर्व उपसरपंच चंदन सिंह राजपूत की बीच रास्ते में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सिर और गर्दन में वार करने के अलावा  हत्यारे ने क्रूरता बरतते हुए उनके दोनों हाथ के पंजे काट कर भी अलग कर दिए। 

दिल दहला देने वाली इस वारदात में पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद किया है। इसमें अम्बावत सल्लाड़ा के रहने वाले वीपी सिंह, दिलीप सिंह, और वर्तमान उप सरपंच दलपत सिंह का नाम शामिल है।ब

बीस साल पहले : 

आरोपियों में शामिल वीपी सिंह के पिता खुमाण सिंह की भी इसी तरह हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने उनके भी दोनों हाथ काट दिए थे। उनकी हत्या का आरोप पूर्व उपसरपंच चंदन सिंह पर ही था। इस मामले में चंदन सिंह जेल भी जा चुका है। उस वक्त आरोपी वीपी सिंह नाबालिग था, लेकिन तब से ही उसने पिता की हत्या का बदला लेने की ठान रखी थी।

परिवार वालों ने की गिरफ्तारी की मांग : 

चंदन सिंह की हत्या के बाद परिजनों एवं आसपास गांव के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस की समझाइश पर परिजनों ने पोस्टमार्टम की सहमति दी। अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

शराब पीने वालों को आज से चुकानी होगी ज्यादा कीमत ,  सरकार ने किया जारी किया ऐलान

शराब पीने वालों को आज से चुकानी होगी ज्यादा कीमत , सरकार ने किया जारी किया ऐलान

चेन्नई : देश में महंगाई बढती जा रही है। खाद्य पदार्थ के साथ अब पेट्रोल -डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे है। इस बीच अब यह संभावना जताई जा रही है कि 10 मार्च के बाद पेट्रोल के दाम बढ़ सकते हैं। इससे पहले ही शराब महंगा हो गया है। तमिलनाडु सरकार ने शराब की कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है। राज्य में अब शराब पीने वालों को आज से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। बता दें कि तमिलनाडु सरकार ने 5 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में शराब की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया था। वहीं आज से यह लागू हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज से तमिलनाडु राज्य में शराब की 180 मिलीलीटर की बोतल पर 10 रुपए, 375 मिलीलीटर की बोतल के लिए 20 रुपए और 750 मिलीलीटर की बोतल पर 40 रुपए बढ़ गए हैं। इसके साथ ही बीयर की कीमतों में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार का कहना है कि फिलहाल ये बढ़ोतरी सिर्फ आईएमएफएल ब्रांडों तक ही सीमित होगी।

देश की राजधानी दिल्ली में शराब के सस्ती होने पर अचानक से शराब की डिमांड बढ़ गई थी। दिल्ली में 35 प्रतिशत की छूट से मदिरा प्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं था। इस बीच राज्य सरकार ने कोर्ट से आर्डर लेकर शराब में छूट पर रोक लगा दी। अब संभावना जताई जा रही है कि पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने के बाद शराब के दाम बढ़ सकते हैं।

बता दें कि तमिलनाडु की सत्तासीन डीएमके सरकार द्वारा शराब की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है। पिछली बार मई 2020 में बढ़ोतरी हुई थी। तमितलनाडु में शराब बिक्री पर नजर डाले तो राज्य में तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के बैनर तले बेची जाती है। पिछली बार मई 2020 में बढ़ोतरी हुई थी। 

युवती को अगवा कर राजधानी में लाकर 5 दरिंदों ने किया युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, और फिर युवती को छोड़ा यहाँ......

युवती को अगवा कर राजधानी में लाकर 5 दरिंदों ने किया युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, और फिर युवती को छोड़ा यहाँ......

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को कथित रूप से अगवा कर दिल्ली ले जाया गया जहां पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक रेप किया. पुलिस ने रविवार को बताया कि लड़की के परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है.

थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, लड़की को शुक्रवार को खतौली में एक कॉलेज के बाहर से अगवा किया गया और एक कार से दिल्ली ले जाया गया जहां उसके साथ सामूहिक रेप किया गया. पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा. उन्होंने बताया कि छात्रा जब कॉलेज से घर नहीं पहुंची तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की.

पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपराध के बाद उसे मेरठ में छोड़ दिया था. थानेदार कुमार ने बताया कि शिवा, अरूण, अंश, वरूण और सुमित कुमार को मामले में नामज़द किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बड़ी खबर : प्रदेश के इन जिलों में अगले 8 दिनों तक बंद रहेंगी इन्टरनेट सेवाएँ, राज्य सरकार ने की घोषणा, जाने क्या है कारण

बड़ी खबर : प्रदेश के इन जिलों में अगले 8 दिनों तक बंद रहेंगी इन्टरनेट सेवाएँ, राज्य सरकार ने की घोषणा, जाने क्या है कारण

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्य के सात जिलों में आठ दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा की है. सरकार ने यह कदम इन क्षेत्रों में गैरकानूनी गतिविधियों से बचने के लिए उठाया है. सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, जलपाइगुड़ी, बीरभूम और दार्जिलिंग जिले में इंटरनेट सस्पेंड किया जाएगा.

बंगाल के गृह और पहाड़ी मामलों के विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने एक बयान में कहा, ‘सरकार को खुफिया रिपोर्ट मिली है कि इंटरनेट प्रसारण और वॉयस ओवर इंटरनेट टेलीफोनी पर कुछ क्षेत्रों में गैरकानूनी गतिविधियां की जा सकती हैं. इसलिए इंटरनेट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और दार्जिलिंग जिलों के अंतर्गत आने वाले कुछ प्रखंडों में 7 से 9 मार्च, 11 से 12 मार्च और 15 से 16 मार्च को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:15 तक प्रतिबंध लगाया जाएगा. इस दौरान वॉयस कॉल, एसएमएस पर किसी भी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा. सरकार का यह फैसला आगामी राज्य बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए लिया गया है. सरकारी आदेश के अनुसार, 10 मार्च को यूपी, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की मतगणना के दौरान इंटरनेट सेवाएं बंद नहीं होंगी.

 

8 शब्द कहकर 82 साल के बुजुर्ग ने 36 साल की महिला को किया प्रपोज, बुजुर्ग संग महिला ने रचाई शादी, जाने कहाँ की है ये खबर

8 शब्द कहकर 82 साल के बुजुर्ग ने 36 साल की महिला को किया प्रपोज, बुजुर्ग संग महिला ने रचाई शादी, जाने कहाँ की है ये खबर

उज्जैन | मध्य प्रदेश के उज्जैन में 82 साल के रिटायर्ड सरकारी अफसर ने 40 साल छोटी महिला से शादी की है. विशेष विवाह अधिनियम के तहत दोनों ने कोर्ट मैरिज किया. बुजुर्ग की शादी की जानकारी मिलते ही देखने वालों का कोर्ट में मजमा लग गया. उज्जैन के वल्लभनगर निवासी 82 साल के एक बुजुर्ग ने शुक्रवार को प्रशासनिक कार्यालय में विवाह किया. बुजुर्ग पीडब्ल्यूडी विभाग में सेक्शन हेड था. वह फरवरी 1999 में सेवानिवृत होने के बाद पत्नी बच्चे नहीं होने से अकेले रहते थे. वहीं शास्त्रीनगर में 36 वर्षीय गृहणी पति की मौत के बाद 6 साल के बच्चे के साथ अकेली रहती थी.

दोनों ने मेल मुलाकात होने के बाद एक दूसरे का सहारा बनने का निर्णय लिया. इसी के चलते महिला अपने रिश्तेदार और बुजुर्ग दोनों प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे और विधिसंगत तरीके से विवाह किया. बुजुर्ग रिटायर्ड अफसर व महिला द्वारा कोर्ट मैरिज का पता चलते ही एडीएम कार्यालय पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे महिला और बुजुर्ग जमकर नाराज हो गए.

बुजुर्ग अधिकारी बोला- मेरा अब इस दुनिया में कोई नहीं है
मामले में एडीएम टैगोर ने कहा कि संबंधित ने विधिवत आवेदन दिया था और परिजनों के साथ उपस्थित होकर शादी की है. पेश किए गए प्रमाण के अनुसार पुरुष की उम्र करीब 85 और महिला की 35 से 40 के बीच है. एडीएम संतोष टैगोर के मुताबिक़ विशेष विवाह अधिनियम के तहत एक विवाह के लिए आवेदन किया गया था. इसमें पुरुष की उम्र अधिक है, जबकि महिला की उम्र कम है. लिहाजा आवेदन पर विचार करते हुए विधि संगत विवाह कराया गया है. हालांकि आवेदन के वक़्त ही आवेदक ने अपनी पहचान उजागर न करने की विशेष गुजारिश की थी, इसलिए उनकी आधिकारिक पहचान उजागर नहीं की जा सकती.

82 वर्षीय रिटायर्ड अफसर ने चर्चा करते हुए कहा कि उनका इस दुनिया में कोई नहीं है. उन्हें 28 हजार रुपये पेंशन मिलती है. महिला भी विधवा होने के कारण बेसहारा है. उसकी स्थिति को देख उन्होंने उससे विवाह का निर्णय लिया लिया न कि खुद के सुख के लिए. हालांकि इस अनोखे विवाह को देखनेके लिए जब वहां भीड़ जमा हो गई. कुछ लोग फोटो और वीडियो बनाने लगे तो महिला ने नाराज होकर कहा कि कृपया उसे मनोरंजन का साधन न बनाया जाए. उसने सहारे के लिए शादी की. यदि किसी ने परेशान किया तो वह आत्महत्या कर लेगी.

बड़ी खबर : कवर्धा से लखनऊ जा रही बस पलटी, तीन की हुई मौत...

बड़ी खबर : कवर्धा से लखनऊ जा रही बस पलटी, तीन की हुई मौत...

शहडोल : एमपी के शहडोल जिले में बड़ा हादसा हुआ है। शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट में देर रात यात्री बस पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीन लोगों की मौत हो गयी। यह बस छत्तीसगढ़ के कवर्धा से लखनऊ जा रही थी। भोरमदेव ट्रेवेल्स की यात्री बस पतखई घाट से नीचे गिर गई, जिससे बस में सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में 36 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इनमें पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी लगते ही शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य भी मौके पर पहुंची और लोगों से बात की है। घटना सिंहपुर थाना क्षेत्र के पतखई घाट में घटी है। देर रात अनियंत्रित होकर यह बस पलट गई है। 

CRIME NEWS : पैसे के लेनदेन को लेकर हुई बहस, कस्टमर ने फ्रूट-सेलर को चाकू से गोदकर मार डाला

CRIME NEWS : पैसे के लेनदेन को लेकर हुई बहस, कस्टमर ने फ्रूट-सेलर को चाकू से गोदकर मार डाला

मुंबई : मुंबई के नल बाजार इलाके में पैसे के लेन-देन को लेकर हुई बहस के दौरान ग्राहक ने फल-विक्रेता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। हत्या के तुरंत बाद वह मौके से फरार हो गया। अपराध शाखा ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह राज्य से भागने की कोशिश कर रहा था।


क्राइम ब्रांच ने बताया, आरोपी सोहराब कुरैशी (25) का एक फल विक्रेता से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने फल विक्रेता बाबूजी कुरैशी (55) को चाकू मार दिया और उसके बेटे छोटू कुरैशी (30) पर भी हमला किया। सोहराब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू को इलाज के लिए जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अपराधी के खिलाफ धारा 302 (हत्या के लिए सजा), 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा), 504 (शांति भंग करने के लिए अपमान), 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा), 201 (अपराध के साक्ष्य के गायब होने या अपराधी को स्क्रीन करने के लिए झूठी जानकारी देने के कारण) और 37(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।


जाल बिछाकर आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामला दर्ज होने के तुरंत बाद ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बाद में उसकी सूचना मिलने पर अपराध शाखा ने जाल बिछाया और मलाड के मालवानी इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के वक्त वह मुंबई से उत्तर प्रदेश भागने की कोशिश कर रहा था।
 

अफगानिस्तान को 2000 टन गेहूं भेजेगा भारत....

अफगानिस्तान को 2000 टन गेहूं भेजेगा भारत....

नई दिल्ली : भारतीय गेहूं की गुणवत्ता की अफगानिस्तान द्वारा तारीफ किए जाने का जिक्र करते हुए भारत ने कहा कि इस युद्ध प्रभावित देश को मानवीय सहायता के तौर पर पाकिस्तान की सीमा के जरिए वह 4,000 टन गेहूं भेज चुका है। आठ मार्च को 2,000 टन अनाज की तीसरी खेप भेजी जाएगी।


भारत ने कहा कि भारत ने अफगानिस्तान को पाकिस्तान के स्थल मार्ग के माध्यम से 125 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 50,000 टन गुणवत्तापूर्ण गेहूं पहुंचाने का संकल्प किया है। यह अनाज अफगानिस्तान के लोगों के बीच वितरण के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी विश्व खाद्य कार्यक्रम को दिया जाएगा। खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, मानवता सबसे ऊपर है। भारतीय किसानों को धन्यवाद कि भारत मानवीय सहायता के तौर पर गुणवत्तापूर्ण गेहूं अफगान में लोगों को आपूर्ति कर पाया है। भारत अपने मित्रों के साथ व्यवहार करना जानता है।


खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने बाद में डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, अफगानिस्तान को भारत से बहुत अच्छी सहायता मिली है। गेहूं की पहली खेप 22 फरवरी को भेजी गई थी। मार्च के आखिर तक 10,000 टन अनाज भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बाकी 40,000 अनाज 2000-2000 टन कर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि 50000 टन गेहूं की पूरी मात्रा एक महीने या उससे अधिक समय में पहुंचाई जाएगी। उनका कहना था कि इस साल आठ, 14 और 20 मार्च को पाकिस्तान सीमा होते हुए 2,000-2,000 टन गेहूं भेजा जाएगा।
 

बड़ी खबर  : ज्यादा ड्यूटी से परेशान बीएसएफ जवान ने मेस में चला दी गोली, 5 की मौत, कई घायल, पढ़िये पूरी खबर....

बड़ी खबर : ज्यादा ड्यूटी से परेशान बीएसएफ जवान ने मेस में चला दी गोली, 5 की मौत, कई घायल, पढ़िये पूरी खबर....

अमृतसर : अमृतसर में बीएसएफ की मेस में एक जवान ने फायरिंग कर दी। गोली चलाने वाले कांस्टेबल सहित सीमा सुरक्षा बलों (बीएसएफ) के पांच जवानों के मौत हो गई। घटना आज की है। घायल जवानों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल बीएसएफ के चार जवानों के शव अस्पताल पहुंच चुके हैं। घटना में कई अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। फायरिंग करने वाले जवान ने खुद को भी गोली मार ली थी। उसे गंभीर हालत में अस्पातल में भर्ती कराया गया था, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा है कि कोर्ट ऑफ इंचयरी का आदेश दिया गया है।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों को गुरु नानक देव अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाला शख्स बीएसएफ का ही जवान है। आरोप है कि सुतप्पा से ज्यादा काम लिया जा रहा था।


बताया जा रहा है कि बीएसएफ के कॉन्स्टेबल सुतप्पा ने गोली चलाई है। वह महाराष्ट्र का रहने वाला है। ज्यादा ड्यूटी लगने की वजह से सुतप्पा बहुत परेशान था। इसको लेकर उसने एक अधिकारी से बहस भी कर ली थी। रविवार की सुबह उसने अपनी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने के बाद मेस में भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर ही दो जवानों की मौत हो गई। बाकी को अस्पताल ले जाया गया।


गोलीबारी के बाद सुतप्पा ने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर तुरंत बीएसएफ के अधिकारी पहुंचे। मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों के घरवालों को भी जानकारी दी गई है।
 

अशोका गार्डन में पतंग लूटने की कोशिश में बच्चा करंट से झुलसा....

अशोका गार्डन में पतंग लूटने की कोशिश में बच्चा करंट से झुलसा....

भोपाल : अशोका गार्डन इलाके में एक बच्चा पतंग लूटने के चक्कर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अशोका गार्डन निवासी आसिफ हसन चौथी कक्षा में पढ़ता है।

गत शाम वह घर की छत पर चढ़कर पतंग लूटने का प्रयास कर रहा था, तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले ही संबंधित विभाग ने हाईटेंशन लाइन के नीचे रहने वालों को नोटिस देकर वहां से हटने के लिए कहा था।