BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बिल्ली के काटने से हुई मासूम की मौत...

बिल्ली के काटने से हुई मासूम की मौत...

जबलपुर : बरेला थाना क्षेत्र में डुंगा महगवां में दो साल के मासूम की मौत बिल्ली के काटने से हो गई। पुलिस ने बताया कि डुंगा महगवां निवासी राजकुमार रजक ने सूचना दी कि उसका नाती दीवन रजक (दो वर्ष) शुक्रवार दोपहर घर के पास खेल रहा था, तभी बिल्ली ने उसे नोंचा और काट लिया। यह देख रिश्तेदारों ने दीवन को बचाया, जिसके बाद उसे मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां शनिवार सुबह दीवन की मौत हो गई। 

शर्मनाक घटना : गार्डन में टहल रही नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म...

शर्मनाक घटना : गार्डन में टहल रही नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म...

इंदौर : शहर के लसुडिय़ा इलाके में नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात गत रात तब हुई जब लड़की घर के पास गार्डन में टहल रही थी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

लसुडिय़ा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगापुर सिटी के श्रीनाथ सिटी में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग शुक्रवार रात घर के समीप कॉलोनी के गार्डन में टहल रही थी। तभी किशोरी को बदमाश कार में अगवा कर ले गया और डरा धमका कर उसके साथ रेप किया और फिर उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर घटना की जानकारी परिजन या पुलिस को दी तो जान से मार दूंगा।

आरोपी की गाड़ी के आधार पर बदमाश का नाम राधेश्याम पिता भेरु लाल यादव (26) निवासी अशोक नगर एरोड्रम बताया जा रहा है। आरोपी राधेश्याम नाबालिग को सिंगापुर सिटी के पास रेलवे क्रासिंग के समीप सुनसान जगह पर ले गया था। लसुडिय़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। 

हाईकोर्ट ने पति से कहा - एक माह ससुराल में रहो और खीर पूड़ी खाओ..

हाईकोर्ट ने पति से कहा - एक माह ससुराल में रहो और खीर पूड़ी खाओ..

इंदौर : मप्र हाई कोर्ट ने एक परिवार को टूटने से बचाने के लिए अत्यंत अनूठा आदेश दिया है। कोर्ट ने युवती के पति को एक माह तक ससुराल में रहने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा-महीने भर तक ससुराल में रहो और खीर-पूरी खाओ। कोर्ट के आदेश पर अब पति को एक माह तक ससुराल में रहना होगा। दरअसल सास-ससुर ने कोर्ट में कहा था कि वह अपने दामाद को साथ रखना चाहते हैं और उनकी अच्छी से अच्छी सेवा करना चाहते हैं ताकि दोनों पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध बन सकें।

कोट्र ने सास-ससुर के सुझाव को इसलिए माना ताकि पति-पत्नी के बीच गलत फहमी दूर हो और वे एक दूसरे के नजदीक आकर एक-दूसरे को समझ सकें और उनका घर टूटने से बच जाए। कोर्ट ने सास-ससुर के सुझाव का स्वागत करते हुए उनकी मंशा को समझा और इसी उद्देश्य से युवक को आदेश दिया कि पहले एक माह तक ससुराल में रहें। आदेश में कोर्ट ने खास तौर से लिखा कि ससुराल पहुंचिए और खीर पूड़ी खाएं। हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में सेवा नगर निवासी एक युवती ने अपने दो साल के बेटे केा वापस लेने के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता युवती की ओर से तर्क दिया गया कि उसके पति, सास-ससुर व देवर ने दो साल के बच्चो को बंधक बना रखा है।

वह उसके उसके बच्चे को मिलने नहीं देते। महिला ने कोर्ट से गुहार की थी कि बच्चे को मुक्त कराकर उसे दिया जाए। बच्चे का लालन-पालन माँ के हाथ में अच्छा हो सकता है। उसे पति की प्रताडऩा से तंग आकर ससुराल छोडऩा पड़ा। कोर्ट के आदेश पर पति बच्चे के साथ उपस्थित हुआ था। साथ ही याचिकाकर्ता युवती के माता-पिता भी सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहे। सुनवाई के दौरान युवती के माता-पिता भी मौजूद थे। उन्होंने कोर्ट को सुझाव देते हुए अपने दामाद को अपने घर ले जाने की सहमति दी।

इस कदम का कोर्ट ने स्वागत करते हुए पति को आदेश दिया कि उसे बच्चे के साथ एक माह ससुराल में रहना होगा। अगली सुनवाई में पति-पत्नी को अपने अनुभव कोर्ट को बताने होंगे। उसके बाद कोर्ट अगला आदेश पारित करेगी। माँ की गोद में नहीं गया बच्चा - कोर्ट में युवती ने अपने बच्चे को पति से लेने के लिए हाथ बढ़ाया तो उसने आने से इंकार कर दिया। यही नहीं, बच्चे ने माँ से मुंह फेर लिया। पति ने पत्नी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उसकी पत्नी एक साल पहले लड़-झगड़कर ससुराल से भाग आई थी। बच्चों को भी छोड़ आई थी। उसने यह भी कहा कि वह पत्नी को साथ ले जाने के लिए तैयार है। युवक ने कोर्ट में कहा मैं पत्नी की अच्छे से देखभाल करुंगा, लेकिन पत्नी ने साथ जाने से यह कहते हुए मना कर दिया कि वह ससुराल जाती है तो उसके साथ मारपीट हो सकती है।  

बड़ी खबर : पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की हत्या, थाने में जमकर हुआ हंगामा, जानिये क्या है पूरा मामला....

बड़ी खबर : पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे की हत्या, थाने में जमकर हुआ हंगामा, जानिये क्या है पूरा मामला....

जमीन विवाद लेकर दर्दनाक घटना सामने आ रहा है जहाँ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे की कुछ लोगों ने पीट—पीटकर हत्या कर दी है। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में जहां तनाव पसर गया है, वहीं हत्याकांड के आरोपियों को तलाशने में पुलिस के पसीने छूटने लगे हैं। प्रदेश में चुनावी माहौल के दौरान हत्या की वारदात ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं।


मिल रही जानकारी के मुताबिक पूरा मामला उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले के देहात क्षेत्र पुखरायां का है। यहां पर एक विवादित जमीन पर को लेकर विवाद में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के बेटे अंबरेश तिवारी की हत्या कर आरोपी फरार हो गए हैं। हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।


विरोध करने पर हत्या
जानकारी के मुताबिक पुखरांया में एक विवादित जमीन है, जिस पर निर्माण कराने की जानकारी मिलने पर अंबरेश तिवारी अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। अंबरेश ने निर्माण कार्य का विरोध किया तो दबंगों ने उसे लाठी-डंडों ने पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर अंबरेश के दोस्त मौके से भाग गए और मामले की सूचना पुलिस को दी।


समय पर नहीं पहुंची पाई पुलिस
सूचना मिलने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद उन्होंने अंबरेश के घर वालों को सूचना दी। इसके बाद परिजन आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान अंबरेश लहूलुहान मिला तो परिजन उसे पुखरायां सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता के बेटे की मौत की सूचना पर पुलिस अधिकारी हरकत में आए और मौके पर पहुंचे।


थाने में हुआ हंगामा
हत्याकांड से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके साथ ही तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। उधर, दबंग घटना को अंजाम देने के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामले में कानपुर देहात अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरासिया ने बताया कि हमले में घायल पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 

BIG BREAKING : त्यौहार के पहले राज्य सरकार ने लाखों सरकारी कर्मचारियों को DA का दिया बड़ा तोहफ़ा, अप्रैल माह से इतने फीसदी बढ़ेगा DA

BIG BREAKING : त्यौहार के पहले राज्य सरकार ने लाखों सरकारी कर्मचारियों को DA का दिया बड़ा तोहफ़ा, अप्रैल माह से इतने फीसदी बढ़ेगा DA

भोपाल | मध्‍य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को लिए एमपी सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है. मध्‍य प्रदेश सरकार ने राज्‍य के कर्मचारियों का डियरनेस अलाउंस 31 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है. एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज शनिवार को यह घोषणा की है. आज शिवराज सिंह चौहान का जन्‍मदिन भी है. बता दें कोरोना महामारी के चलते राज्‍य की आर्थिक चुनौतियों के चलते हुए कर्मचारियों का डीए नहीं बढ़ाया जा सका था. सीएम की इस घोषणा के राज्‍य के कर्मचारियों का डीए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर हो जाएगा. बढ़ा हुआ भत्‍ता अगले महीने अप्रैल से मिलने लगेगा.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कोरोना महामारी के कारण हम सरकारी कर्मचारियों का DA नहीं बढ़ा पाए, लेकिन अब कर्मचारियों का DA बढ़ाकर 31 प्रतिशत किया जाएगा. इसका भुगतान अप्रैल से शुरू हो जाएगा.

सीएम चौहान ने यह भी कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना जो हमारी योजना है, उसमें हमने अब तय किया है कि लाड़ली लक्ष्मी बेटियां कॉलेज में एडमिशन लेंगी तो उन्हें 25,000 रुपए और दिए जाएंगे ताकि पढ़ाई की ठीक ढ़ंग से व्यवस्था हो सके.

बड़ी खबर : शादी के अगले दिन से ही पति करता था पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य, पत्नी ने समलैंगिक पति के खिलाफ की थाने में शिकायत

बड़ी खबर : शादी के अगले दिन से ही पति करता था पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य, पत्नी ने समलैंगिक पति के खिलाफ की थाने में शिकायत

आगरा | शहर के एक जूता उद्यमी के बेटे को शनिवार सुबह पत्नी से अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पत्नी ने हरीपर्वत थाने में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में जूता उद्यमी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। पीडिता भी एक जूता उद्यमी की बेटी है।

हरीपर्वत क्षेत्र में रहने वाले जूता उद्यमी की बेटी की शादी सात मई 2021 को खंदारी क्रासिंग में भरतपुर हाउस निवासी जूता उद्यमी के बेटे से हुई थी। आरोप हैं कि शादी के बाद से ही पति अप्राकृतिक कृत्य करता था। हरीपर्वत थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार, वह अपनी पत्नी से मारपीट करता था। 9 दिसंबर 2021 को बर्थडे पार्टी के बाद नशे की हालत में उसने पत्नी को पीटा और वही हरकत की।

अंतरंग संबंधों के दौरान उसकी बिना अनुमति के वीडियो बनाई। यह वीडियो उसने किसी को वाटसएप पर भेजा था। पीडिता की हालत बिगडने पर उसे हास्पिटल में भर्ती करा दिया। उसको काफी चोट आई थीं। पीडिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। थाना हरीपर्वत में चार मार्च को पति, जूता कारोबारी ससुर, उनकी पत्नी के खिलाफ मारपीट, अप्राकृतिक कृत्य, जान से मारने की धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा। पिछले दिनों जूता कारोबारी के यहां आयकर छापा भी पड़ा था।

समलैंगिक होने का भी लगाया आरोप
पीडिता ने उद्यमी के बेटे के समलैंगिक होने का आरोप भी लगाया। उसका कहना है कि पति के एक दोस्त से पढाई के समय से ही अंतरंग संबंध हैं। इसलिए ही वह अप्राकृतिक कृत्य करता है।

संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबा युवक हुई मौत....

संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबा युवक हुई मौत....

खीरों,रायबरेली : थाना क्षेत्र के गांव चड़ौली में संदिग्ध परिस्थितियों एक व्यक्ति तालाब में डूब गया । घटना की जानकारी मिली तो परिजनों ने उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया । जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । गम्भीर हालत में रायबरेली से उसे लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई । मृतक के छोटे भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस घटना की जांच कर रही है ।


चड़ौली निवासी शिवबोधन ने खीरों पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे भाई श्रीपाल (52) पुत्र बिंदा दिन शुक्रवार की शाम मछलियों का शिकार करने गांव के बाहर तालाब में गए थे । लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की । तभी वह गांव से बाहर तालाब के किनारे थोड़े से पानी में बेहोशी की हालत में डूबे पड़े मिले ।

परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी खीरों पहुंचाया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया । परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे तभी रास्ते में श्रीपाल की मौत हो गई । मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक की पत्नी पुष्पा देवी, बेटी आकांक्षा, अमीषा,गायत्री, बेटे अभिषेक, भाई शिवबोधन और अशोक कुमार सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । इस बिंदु पर घटना की जांच की जा रही है कि डेढ़ फीट गहरे पानी में मृतक किस तरह डूब गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।
 

बहला-फुसलाकर युवती को ले जाने में दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज

बहला-फुसलाकर युवती को ले जाने में दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज

हरपालपुर/हरदोई : थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री 27 फरवरी की देर शाम शौच के लिए खेत गयी थी।जहॉ घात लगाए बैठे भूरा व प्रदीप पुत्रगण नेत्रपाल निवासी थरिया मिर्जापुर शाहजहांपुर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले ले गए।


प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
 

योगी सरकार ने चुन चुनकर माफियाओं को भेजा जेल : शाह

योगी सरकार ने चुन चुनकर माफियाओं को भेजा जेल : शाह

गाजीपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जखनियां और जंगीपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में माफिया का चुन-चुनकर जेल भेजा है। मुख्तार, अतीक और आजम आज जेल में हैं। प्रदेश के विकास का काम तेजी से हुआ है। काला चश्मा पहनने वालों को विकास नहीं बल्कि सब काला ही दिखाई पड़ता है।


उन्होंने कहा कि सपा और बसपा सरकार में प्रदेश हत्या, बलात्कार और डकैती में प्रदेश नंबर वन था। पिछले पांच सालों में डकैती में 72 फीसदी, लूट में 62 फीसदी, हत्या में 71 फीसदी, अपहरण में 29 फीसदी और बलात्कार में 50 फीसदी की कमी आई है। 875 करोड़ की लागत से सैदपुर-मरदह राष्ट्रीय राजमार्ग का काम शुरू हो चुका है। धारा 370 हटाने का निर्णय लिया गया तो सदन में मुझसे अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर धारा 370 हटाया गया तो खून की नदी बह जाएगी। खून की नदी छोडि़ए एक पत्थर उठाने की औकात किसी की नहीं रह गई है।


पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ और दिल्ली आसानी से पहुंचा जा रहा है। गाजीपुर, जखनिया और सादात स्टेशन का नवीनीकरण हुआ। 27 सड़कों को 160 करोड़ की लागत से 165 किमी सड़क बनाई गई। बहरियाबाद-सैदपुर फोर लेन का निर्माण हो रहा है। जमानिया-कटरिया मार्ग पर गंगा का निर्माण कार्य चल रहा है। कोरोना काल में जिले में छह आक्सीजन प्लांट बनाने का काम हुआ।

साथ ही सरकार बनने पर अगले पांच में बिजली का बिल नहीं बढ़ेगा। पिछले पांच सालों में 82 लाख गरीबों, बनवासियों को घर दिया गया और 2 करोड़ 54 लाख शौचालय बने हैं। प्रदेश 18 से 24 घंटे बिजली मिल रही है।
 

सैमसंग ने रूस में स्मार्टफोन का निर्यात किया निलंबित...

सैमसंग ने रूस में स्मार्टफोन का निर्यात किया निलंबित...

मॉस्को : सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने यूक्रेन में सैन्य अभियान को लेकर रूस को स्मार्टफोन और चिप्स सहित अपने सभी उत्पादों का निर्यात निलंबित करने का फैसला किया है।


हम युद्ध प्रभावित लोगों के साथ हैं और हमारी प्राथमिकता अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस दौरान कंपनी ने युद्ध प्रभावित लोगों की मदद के लिए 60 लाख डॉलर की सहायता करने का ऐलान किया। इसमें 10 लाख डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद शामिल हैं।
 

बड़ी खबर : तबाही के 10 दिन : रूसी हमले में इतने लोग हुये बेघर

बड़ी खबर : तबाही के 10 दिन : रूसी हमले में इतने लोग हुये बेघर

कीव : रूसी हमलों से यूक्रेन थर्रा गया है। बीते 10 दिन से राजधानी कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों को रूसी सेना ने निशाना बनाया है। कई सरकारी इमारतें, स्कूल, शहर, घर, मोहल्ले सब तबाह हो चुके हैं। 12 लाख लोग बेघर हो गए हैं। कई बेगुनाह लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग घायल हैं। रूस ने हमलों से यूक्रेन के बसे बसाए शहरों को खंडहरों में बदल दिया है, लेकिन जंग अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही। जंग के 10 दिन यूक्रेन के लिए भारी तबाही वाले रहे हैं। कीव पर नियंत्रण की लड़ाई इस युद्ध का अंतिम मोड़ होगी। कीव के अलावा यूक्रेन के कई शहरों में रूस के सैनिक मौजूद हैं। रूस की सेना या तो शहरों को अपने नियंत्रण में ले रही है या उन्हें तबाह कर रही है। कीव की सड़कों पर अभी रूस के टैंक नहीं हैं, लेकिन यूक्रेन के कई शहरों में रूस के टैंक, रॉकेट और मिसाइलों ने बड़े पैमाने पर तहत नहस कर दिया है।


रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के चारों तरफ पहुंच चुकी है, लेकिन कीव पर कब्ज़ा करना आसान नहीं हो रहा है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अगर कीव पर कब्ज़ा नहीं हो पाया तो युद्ध कई दिनों और लंबा खिंच सकता है। कीव को लेकर जंग की शुरुआत से ही रूसी सेना कीव पर हमले कर रही है। हालात ये हैं कि यहां कई इमारतें और घर रूसी हमलों में खंडहर में बदल गए हैं।


खारकीव यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां रूस की सेना का नियंत्रण हो चुका है, लेकिन इस नियंत्रण की कीमत शहर के लोगों को चुकानी पड़ी है। बमबारी में इमारतें ध्वस्त हो गई और लोगों के घर तबाह हो गए। यहां एयर स्ट्राइक से लेकर ज़मीनी जंग भी चल रही है। खारकीव इतना अहम है कि स्स्क्र के वक्त ये पहली राजधानी था, लेकिन 1930 के बाद कीव को राजधानी बना दिया गया।


रूस की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उसने यूक्रेन के खेरसॉन शहर पर कब्ज़ा कर लिया है। रूसी सेना ने शहर के रेलवे स्टेशन से लेकर खेरसॉन नदी के बंदरगाह पर कब्ज़ा जमा लिया है। ये शहर रूस के नियंत्रण वाले क्रीमिया के पास ही मौजूद है. खेरसॉन की आबादी 2 लाख 80 हज़ार है।


यूक्रेन के ओडेसा में रूस लगातार बमबारी कर रहा है, यहां उसने अपने पैराट्रूप भी उतारे हैं। यहां रूसी सेना हमले कर रही है। रूस ने जिस तरह से खारकीव को बर्बाद कर दिया। उसी तरह से चेर्निहाइव पर उसका कहर टूटा। शानदार इमारतों का शहर अब पुरातन खंडहर जैसा दिखाई दे रहा है। चेर्निहाइव में रूस ने इतने बम बरसाए हैं कि लोगों को भागने तक का वक्त नहीं मिला। धमाकों की गूंज कई किलोमीटर तक सुनी गई।
 

Covid 19 : कोरोना महामारी की चौथी लहर आ सकती है इस माह में, एक्सपर्ट ने दिया ये जवाब

Covid 19 : कोरोना महामारी की चौथी लहर आ सकती है इस माह में, एक्सपर्ट ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली : देश में कोरोना की रफ़्तार में कुछ कमी आ गई है। लेकिन अभी भी देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले सामने आ रहे है। ऐसे में कई वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वानुमान मॉडल अल्पकालीन पूर्वानुमान के लिए ही अच्छा है और आईआईटी कानपुर के अध्ययन में जून में कोविड-19 महामारी की चौथी लहर आने का पूर्वानुमान आंकड़ा ज्योतिष और कयास हो सकता है. कोरोना वायरस के मामलों में अगले तीन महीने में एक बार फिर तेजी आने की आशंका को दूर करते हुए उन्होंने रेखांकित किया कि भारत में अधिकतर लोगों को टीके की दो खुराक लग चुकी है और एक बार वे प्राकृतिक रूप से संक्रमित हो चुके हैं. इसलिए अगर लहर आती भी है तो अस्पताल में भर्ती होने और मौतों के संदर्भ में नतीजे प्रबंध करने योग्य होंगे, बशर्ते वायरस का कोई नया स्वरूप न आ जाए

चेन्नई स्थित गणितीय विज्ञान संस्थान (आईएमएससी) के प्रोफेसर सिताभरा सिन्हा ने कहा, ‘‘उपचाराधीन मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है और मौजूदा परिपाटी को देखकर हम निश्चित तौर पर भविष्य में नई लहर आने के बारे में नहीं कह सकते हैं.’’
उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के नवीनतम मॉडल अध्ययन में कहा गया था कि संभव है कि कोविड-19 महामारी की चौथी लहर 22 जून से शुरू होकर अगस्त के मध्य तक रह सकती है. आईआईटी कानपुर के शोधकर्ता एस. प्रसाद राजेश भाई, शुभ्र शंकर धर और शलभ द्वारा किए अध्ययन में रेखांकित किया गया है कि संभव है कि वायरस के नये स्वरूप का व्यापक असर होगा.
भारत में कोविड-19 के मामलों पर महामारी शुरू होने के बाद से ही नजर रख रहे गौतम मेनन ने कहा, ‘‘बताया गया समय ही अपने आप में संदिग्ध है.’’

हरियाणा स्थित अशोका विश्वविद्यालय में भौतिक शास्त्र और जीवविज्ञान विभाग के प्रोफेसर मेनन ने कहा, ‘‘मैं ऐसे किसी पूर्वानुमान पर भरोसा नहीं करता, खासतौर पर जब तारीख और समय बताया गया हो.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भविष्य के बारे में कोई पूर्वानुमान नहीं लगा सकते हैं, क्योंकि संभावित रूप से आने वाला नया स्वरूप अज्ञात है. हम हालांकि, सतर्क रह सकते हैं और आंकड़ों को तेजी से एकत्र कर सकते हैं ताकि प्रभावी और तेजी से कार्रवाई की जा सके.’’

स्वास्थ्य विशेषज्ञ भ्रमर मुखर्जी ने भी इसपर सहमति जताते हुए कहा कि आईआईटी कानपुर द्वारा लगाया गया पूर्वानुमान आंकड़ा ज्योतिष है न कि आंकड़ा विज्ञान.
अमेरिका के मिशिगन विश्वविद्यालय में वैश्विक स्वास्थ्य के प्रोफेसर मुखर्जी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘मैं पूर्वानुमान पर विश्वास नहीं करता. मेरे अनुभव के मुताबिक पूर्वानुमान मॉडल अल्पकालिक यानी अगले दो-चार हफ्ते के पूर्वानुमान के लिए अच्छा है. लंबे समय के लिए यह भरोसेमंद नहीं है. क्या कोई दिवाली के समय ओमीक्रोन का पूर्वानुमान लगा सकता था? हमें अतीत के आधार पर ज्ञान के प्रति कुछ विनम्रता रखनी चाहिए.’’

महामारी विशेषज्ञ और वाशिंटन और नयी दिल्ली स्थित सेंटर फॉर डीसीज डायनेमिक्स, इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी के निदेशक रमणन लक्ष्मीनारायण का रुख है कि संभव है कि नई छोटी लहरें आ सकती हैं कि लेकिन आईआईटी कानपुर का पूर्वानुमान स्पष्ट नहीं है. वहीं, अध्ययन का बचाव करते हुए इसके लेखक राजेशभाई, शंकर धर और शलभ ने संयुक्त ई-मेल में कहा कि शोधपत्र में की गई वैज्ञानिक गणना सांख्यिकीय मॉडल और वैज्ञानिक धारणाओं पर आधारित है. इस तरह के मॉडल और धारणाओं का इस्तेमाल अकादमी और अनुसंधान में सामान्य है.
 

 

 52 साल की उम्र में विधवा मां को सच्चा प्यार मिला, बेटे और बहू ने मिलकर शादी कराई

52 साल की उम्र में विधवा मां को सच्चा प्यार मिला, बेटे और बहू ने मिलकर शादी कराई

मुंबई : दुनिया में प्यार करने वाले तो लोग बहत देखे होंगे। लेकिन प्यार की एक ऐसे कहानी जो आपको चौका देगी। कहा जाता है कि सच्चा प्यार किसी भी उम्र में हो सकती है। सच्चा प्यार किसी भी उम्र का मोहताज नहीं रहता वह कभी भी हो सकता है। ऐसी ही एक कहानी एक बेटे ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। बेटे ने खुद अपने मां की प्रेम कहानी शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर दिल छूने वाली बात लिखी है।

बेटे ने बताया है कि 52 साल की उम्र में उसकी विधवा मां को सच्चा प्यार मिला। सिर्फ यही नहीं स्वयं बेटे ने अपने मां की शादी कराई है। मुंबई में एक बेटे और बहू ने मिलकर अपनी विधवा मां की शादी कराई है। बेटे ने लिंक्डइन पर पोस्ट लिखकर बताया कि उनकी 52 साल की विधवा मां काफी अकेला महसूस करती थीं।

इसे देखते हुए उन्होंने अपने मां की शादी कराने का फैसला किया। बेटा दुबई में रहता है। जिमीत गांधी नामक लिंक्डइन यूजर ने पोस्ट लिखकर मां की बहादुरी की बात भी कही है। जिमीत ने बताया कि साल 2013 में उसके पिता का निधन हो गया था। जिमीत ने बताया कि साल 2017 में उनकी मां को थर्ड स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर हुआ। इसके बाद कोरोना काल में वह वायरस की चपेट में भी आईं, लेकिन उन्होंने जिंदगी से कभी हार नहीं मानी। वह कैंसर और कोरोना से अब पूरी तरह से ठीक हो चुकीं हैं। इसके बाद उन्होंने अपना नया जीवनसाथी चुना है।
 

उत्तरप्रदेश : पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, डरे यात्री स्टेशन पर मचा हाहाकार

उत्तरप्रदेश : पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, डरे यात्री स्टेशन पर मचा हाहाकार

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के दौराला रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह उस समय हाहाकार मच गया, जब अचानक ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। गनीमत रही की यात्रियों ने समय रहते ही ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाई। वहीं इस दौरान स्टेशन के आसपास भी अफरी-तफरी मच गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बताया गया कि शनिवार सुबह दौराला स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन के दो कोच में भीषण आग लग गई। जैसे ही धमाके के साथ कोच से धुआं उठना शुरू हुआ यात्री कोच से बाहर आने लगे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है। सहारनपुर से दिल्ली के लिए यात्रियों लेकर चली टूडीएस पैसेंजर ट्रेन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सकौती पहुंचने के बाद ट्रेन के चालक को मामले की जानकारी हुई। वहीं दौराला स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होने से कोच में आग लगी है। गनीमत यह रही कि ट्रेन दौराला स्टेशन पर खड़ी थी। अगर चलती ट्रेन में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7.10 बजे पैसेंजर ट्रेन दौराला स्टेशन पर पहुंची थी। रोजाना की तरह दैनिक यात्री ट्रेन आने का इंतज़ार कर रहे थे। इस ट्रेन से काफी संख्या में दिल्ली नौकरीपेशा यात्री सफर करते है। इसी दौरान कोच में आग लग गई। आग लगने पर तुरंत ही यात्रियों ने अन्य कोच से बाहर निकलना शुरू कर दिया। हालांकि, कोच में आग पूरी तरह फैल गयी थी।

स्थानीय पुलिस ने फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने बोगियों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी भयंकर थी कि दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी फायर बिग्रेड आग पर काबू नहीं पा सकी। इस दौरान अन्य ट्रेनें प्रभावित रहीं। उधर, अन्य ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर बैठे यात्री भी परेशान हो गए। कुछ यात्रियों को ट्रेन में आग लगने के कारण ड्यूटी पर जाने में देरी हुई, तो कुछ रिश्तेदारी में जाने के लिए इंतजार करते रहे।

शताब्दी समेत कई ट्रेनें हुईं प्रभावित
दौराला रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में आग लगने के बाद दिल्ली-मेरठ रूट भी प्रभावित हो गया है। सुबह के समय कई महत्वपूर्ण ट्रेन वाया मेरठ होकर देहरादून और दिल्ली के लिए जाती हैं। सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस है। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को मेरठ सिटी स्टेशन पर रोका गया है। इसके अलावा जम्मू से चलकर वाया मेरठ होकर दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस को सकौती स्टेशन पर रोका गया है। वहीं प्रयागराज से चलकर वाया मेरठ, सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को भी सिटी स्टेशन पर रोका गया है। कई अन्य ट्रेनें भी अभी मुजफ्फरनगर खतौली स्टेशन पर रोकी गई हैं। हवा तेज होने के कारण आग को पूरी तरह बुझाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। 

 

Jammu and kashmir : गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

Jammu and kashmir : गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

जम्मू : जम्मू कश्मीर के सांबा जलिे में शनविार को बड़ा हादसा हो गया, जहां एक गाड़ी गहरी खाई में गरिने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। इस दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी देते हुए सांबा जिले की पुलिस के अनुसार मानसर इलाके के पास आज तड़के हुए हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एसएचओ ने कहा कि मानसर रूट से होते हुए इनोवा गाड़ी श्रीनगर जा रही थी।

उन्होंने कहा कि इनोवा गाड़ी के ड्राइवर ने जमोड़ इलाके में एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और कार एक गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में 6 लोग सवार थे। वहीं मार्ग से गुजर रहे लोगों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह खाई में गिरी कार से सभी लोगों को निकालकर मुख्य सड़क तक लाए और पुलिस को भी सूचना दे दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है और घायल को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मृतकों की पहचान गुलजार अहमद भट (71), उनकी पत्नी जैना बेगम (65), उनके बेटे इकबाल अहमद भट(25) और बेटी मसरत जान (21) के रूप में हुई है। चालक की पहचान अनंतनाग निवासी साकिब के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
 

शहर के स्वास्तिक विहार कॉलोनी के एक घर में हुई चोरी, थाली-चम्मच सहिंत राशन व कपड़े भी ले उड़े चोर, पुलिस हुई हैरान

शहर के स्वास्तिक विहार कॉलोनी के एक घर में हुई चोरी, थाली-चम्मच सहिंत राशन व कपड़े भी ले उड़े चोर, पुलिस हुई हैरान

इंदौर | मध्य प्रदेश के इंदौर में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। इस चोरी की पड़ताल कर रही पुलिस भी हैरान रह गई है। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही राशन, थाली, कटोरी-चम्मच और गिलास भी चोरी करके ले गये हैं।

राशन तक उठा ले गए
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राऊ थाना क्षेत्र की स्वास्तिक विहार कॉलोनी में गुरुवार रात अज्ञात बदमाश एक व्यक्ति के घर ताले तोड़कर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात, मूर्तियां तथा सिक्के चुरा लिए। अधिकारी ने बताया कि चोर इस घर से न केवल पुरुषों और स्त्रियों के कपड़े तथा कम्बल ले गये, बल्कि उन्होंने रसोई में रखे राशन के साथ ही थालियों, कटोरियों और चम्मचों पर भी हाथ साफ कर दिया।

पुलिस कर रही है तलाश
राऊ पुलिस थाने के प्रभारी नरेंद्र रघुवंशी ने बतााय कि मैंने अपनी 24 साल की पुलिस सेवा में आज तक ऐसी वारदात नहीं देखी है जिसमें चोरों ने घर का मामूली सामान तक नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि स्वास्तिक विहार कॉलोनी में चोरी के मामले में बदमाशों की संख्या तीन-चार रही होगी और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

बड़ी खबर : जिले के पश्चिम क्षेत्र में प्रेम सम्बन्ध के चलते एक युवक ने दूसरे युवक पर चढ़ाई कार, विडियो हो रहा वायरल, देखें विडियो

बड़ी खबर : जिले के पश्चिम क्षेत्र में प्रेम सम्बन्ध के चलते एक युवक ने दूसरे युवक पर चढ़ाई कार, विडियो हो रहा वायरल, देखें विडियो

ठाणे | सोशल मीडिया पर महाराष्‍ट्र के कल्‍याण से एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें प्रेम-सम्बन्धी विवाद को लेकर हुई बहस में कार सवार एक शख्‍स को टक्‍कर मारते और उसे बोनट पर घसीटते हुए देखा जा सकता है. पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना गुरुवार की है जब कल्याण (पश्चिम) के आधारवाड़ी चौक पर दो लोगों के बीच प्रेम-सम्बन्धी विवाद को लेकर बहस हुई. नवी मुंबई के रहने वाले प्रवीण चौधरी गुरुवार को अपने दोस्‍त से मिलने आया था. इस बीच प्रवीण से किसी कारण से नाराज त्रिवेश, भी वहां पहुंच गया और दोनों में बहस होने लगी. इसके बाद जब प्रवीण वहां से जाने की कोशिश कर रहा था तो त्रिवेश उसकी कार के सामने खड़ा हो गया. प्रवीण ने कार नहीं रोकी और उसने कार आगे बढ़ा दी. यह पूरा घटनाक्रम स्‍थानीय लोगों ने मोबाइल से शूट कर लिया और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवीण ने कार आगे बढ़ाई तो त्रिवेश उसके कारण बोनट पर फंस गया. ऐसे में भी प्रवीण ने कार नहीं रोकी, कुछ दूर तक त्रिवेश ऐसे ही रहा, लेकिन फिर वह गिर पड़ा. इधर प्रवीण बिना रूके मौके से फरार हो गया. इस घटना को देखते हुए कल्‍याण यातायात विभाग ने तो प्रवीण के खिलाफ कार्रवाई कर दी है. वहीं स्थानीय खड़कपाड़ा थाने के तहत जिसके अधिकार क्षेत्र में घटना हुई, वह अभी मामले की जांच कर रही है, उसने अपराध दर्ज नहीं किया है.

बड़ी खबर : भागलपुर ब्लास्ट की चश्मदीद ने सुनाई आँखों देखा हाल, आपबीती बताते हुए छलक पड़े आंसू, देखें विडियो

बड़ी खबर : भागलपुर ब्लास्ट की चश्मदीद ने सुनाई आँखों देखा हाल, आपबीती बताते हुए छलक पड़े आंसू, देखें विडियो

भागलपुर | चश्मदीद जब आपबीती सुनाने लगे तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. अपनों के जाने का क्या गम होता है वह उनकी आंखों में झलक रहा था | 03 मार्च 2021 के दिन को बिहार के भागलपुर का कुछ परिवार शायद जिंदगी में ना भूले. किसी के सिर से पिता का साया उठ गया तो कई लोगों ने अपनों को खो दिया. एक-एक कर कई धमाके हुए और फिर पूरा दृश्य बदल गया. कहीं मलबा गिरा था तो कहीं उसके नीच लोग दबे थे. चश्मदीद जब आपबीती सुनाने लगे तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. अपनों के जाने का क्या गम होता है वह उनकी आंखों में झलक रहा था.

पिंकी नाम की एक पीड़ित महिला ने कहा कि कैसे क्या हुआ इसके बारे में कुछ नहीं पता. अचानक तेज धमाका हुआ, आवाज सुनकर वह बाहर निकली तो देखा कि मकान गिरा है. रात ही अपने मायके भागलपुर आई थी. रात में जब वह खाना खा कर सोने गई ही थी कि बाहर से काफी तेज आवाज आई और बगल का घर उनके घर के ऊपर गिर गया.

पिंकी कहती है कि जोरदार आवाज सुनकर वह डर गई और घर से बाहर भागने लगी. बाहर निकलते समय उसपर काफी सामान गिरा लेकिन जैसे-तैसे वह घर से भागकर निकल गई. घर में उसके पिता सो रहे थे. मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई. घर के अंदर उनकी एक पड़ोसी भी थी जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वह सोने के लिए घर में आती थी.

कई बार हो चुका है ब्लास्ट
पास की ही रहने वाली एक दूसरी महिला ने बताया कि जोरदार आवाज सुनकर जब वो घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि आसपास के मकान जमींदोज हो चुके हैं. कहा कि यह पहली बार नहीं है जब किसी त्योहार के पहले ब्लास्ट हुआ हो. कई बार पहले भी ऐसा हो चुका है. इस घटना में तीन से चार घर को नुकसान पहुंचा है. स्थिति देखकर कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए.

रोडवेज कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान....

रोडवेज कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान....

कानपुर : रनियां कस्बे के आंबेडकर नगर मोहल्ले में एक रोडवेज कर्मचारी ने गुरुवार रात में घर की रसोई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है।


आंबेडकर नगर के दयाराम (58) रोडवेज में कैशियर थे। इस समय उनकी तैनाती झकरकटी कानपुर स्थित बस स्टेशन पर थी। वह किसी बात को लेकर तनाव में रह रहे थे। गुरुवार रात में उन्होंने घर के अंदर रसोई में छत के कुडे में फंदा डालकर फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह बेटी निधि ने पिता का शव लटका देखा तो चीख पड़ी। पता चलने पर पत्नी सावित्री देवी बदहवास हो गईं।

दूसरी पुत्री माला का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज रनियां अनुराग पांडेय मौके पर पहुंचे तथा छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होने बताया कि परिजन अभी आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। पुत्र अमित फतेहपुर में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। उसे सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।
 

संदिग्धावस्था में युवती ने गटका जहर हुई मौत...

संदिग्धावस्था में युवती ने गटका जहर हुई मौत...

बांदा : घर में अकेली प्रवासी मजदूर की बेटी ने जहर खाकर जान दे दी।परिजन नही बता सके आत्महत्या की वजह।बता दें कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के मुंगुस गांव में शिवकुमार की पुत्री ललिता उम्र 18 साल ने बीती शाम को घर में जहर खा लिया।खेत से लकड़ी लेकर घर लौटी माँ कुंती देवी ने ललिता की हालत गंभीर देखी तो अन्य परिजनों की मदद से जिला अस्पताल लेकर गई जहाँ से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया गया जहाँ पर उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस को जानकारी हुई तो पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।मॉ कुंती ने बताया कि ललिता इकलौती पुत्री थी।मृतका के पिता अहमदाबाद में तथा भाई दिनेश पूना में मजदूरी करता है।मृतका की मौत की खबर सुनकर पिता व भाई अपने अपने स्थानों से आ रहे हैं वही माँ सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।