Soumya Suryakant and Ranu have been granted bail : करोड़ों रुपये के घोटालों में आरोपी रहे सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। ये सभी आरोपी अभी तक अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर थे।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत एवं जस्टिस जयमाला बगाची के न्यायालय से उक्त आरोपियों को राज्य से बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे, हर्षवर्धन परघनिया, शशांक मिश्रा, तुषार गिरी एवं मुक्त गुप्ता ने पैरवी की। वहीं राज्य शासन की ओर वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी एवं राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता रवि शर्मा उपस्थित रहे।
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का आज सुबह बारामती में प्लेन क्रैश होने से निधन हो गया। अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है। घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया है। वहीं उनके निधन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति समेत कई दिग्गजों ने शोक जताया है।
Shri Ajit Pawar Ji was a leader of the people, having a strong grassroots level connect. He was widely respected as a hardworking personality at the forefront of serving the people of Maharashtra. His understanding of administrative matters and passion for empowering the poor and… pic.twitter.com/mdgwwGzw4R
— Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि,’महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा। मैं उनके परिवार, समर्थकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’
महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, श्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव…
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 28, 2026
गृहमंत्री अमित शाह ने भी किया ट्वीट
आज एक दुःखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NDA के हमारे वरिष्ठ साथी अजीत पवार जी को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है।
अजीत पवार जी ने बीते साढ़े तीन दशकों में जिस प्रकार महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया…
— Amit Shah (@AmitShah) January 28, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने कही ये बात
अतिज पवार के निधन पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भी ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि,’ महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। अजित पवार जी का सम्पूर्ण जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और देश के विकास के लिए समर्पित रहा। उनका असमय देहावसान न केवल उनके परिजनों एवं समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की अद्भुत शक्ति प्रदान करें। ॐ शान्ति।’
Ajit Pawar Died in Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति से एक स्तब्ध कर देने वाली खबर आई है। बुधवार, 28 जनवरी 2026 को उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निजी विमान उनके गढ़ बारामती में लैंडिंग के दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार आज सुबह एक बड़े विमान हादसे का शिकार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना उस समय हुई जब पवार एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे। विमान जब लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। इस विमान में अजित पवार के साथ उनके कुछ सुरक्षाकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी भी सवार थे, जिनकी कुल संख्या 6 बताई जा रही है। हादसे में सभी की जान जाने की खबर सामने आ रही है।
खेत में गिरा विमान और लगी भीषण आग
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय प्रशासन से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार, यह विमान बारामती के पास एक खुले खेत में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के परखच्चे उड़ गए और उसमें तत्काल भीषण आग लग गई। घटनास्थल से आ रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा विमान जलकर राख में तब्दील हो चुका है और आसमान में काले धुएं का गुबार छाया हुआ है। विमान का मलबा चारों तरफ फैला हुआ है और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया।
दिल्ली से बारामती रवाना हुआ पवार परिवार
हादसे की खबर मिलते ही दिल्ली में मौजूद पवार परिवार के सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। सांसद सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार दिल्ली में शरद पवार के आवास पर एकत्रित हुए और वहां से एक साथ महाराष्ट्र के लिए निकले हैं। पूरे प्रदेश में अजित पवार के समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
Ajit Pawar Plane Crash Update: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का निजी विमान बुधवार सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में विमान के परखच्चे उड़ गए हैं और मौके पर बचाव दल तैनात है। अजित पवार की स्थिती अभी तक स्पस्ट नहीं हो पाई है।
महाराष्ट्र के बारामती से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एनसीपी नेता अजित पवार का विमान दुर्घटना का शिकार हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा 28 जनवरी 2026 की सुबह उस समय हुआ जब विमान बारामती में लैंड करने की कोशिश कर रहा था। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, अजित पवार किसी स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां पहुंच रहे थे, लेकिन रनवे पर उतरने से पहले ही विमान अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया।
अभी तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा किसी गंभीर तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर पायलट को आपातकालीन स्थिति में क्रैश लैंडिंग का सहारा लेना पड़ा। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विमान खेत में जा गिरा और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया।
हादसे की भयावह तस्वीरें: जलकर राख हुआ विमान
सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में दुर्घटना की विचलित करने वाली झलक देखी जा सकती है। घटनास्थल से जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें विमान पूरी तरह से जलकर राख होता दिखाई दे रहा है। विमान के गिरने के बाद आसमान में गहरे काले धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विमान के गिरने के बाद हुए धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। घटनास्थल पर विमान के मलबे के चीथड़े बिखरे हुए हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि टक्कर कितनी जोरदार रही होगी। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में क्रैश साइट पर जमा हो गए हैं और राहत कार्यों में मदद की कोशिश कर रहे हैं।
प्रशासनिक मुस्तैदी और राहत कार्य
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल तुरंत सक्रिय हो गया। मौके पर कई एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना की गई हैं। चिकित्सा सहायता के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम को भी घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की पहली प्राथमिकता विमान में सवार लोगों की सुरक्षा और आग पर काबू पाना है। अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं, ऐसे में इस हादसे की खबर ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। उनके समर्थकों और राजनीतिक सहयोगियों में चिंता की लहर है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि हादसे के वक्त विमान में अजित पवार के अलावा और कौन-कौन सवार था और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है।
जांच के घेरे में विमान की तकनीकी स्थिति
विमानन विशेषज्ञों के अनुसार, लैंडिंग के समय विमान का क्रैश होना कई कारणों से हो सकता है, जिनमें अचानक इंजन का फेल होना, हवा के दबाव में बदलाव या पायलट की दृश्यता में कमी शामिल हो सकती है। इस विशेष हादसे की जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की टीम भी शामिल हो सकती है, जो यह पता लगाएगी कि क्या विमान के रखरखाव में कोई कमी थी या यह एक मानवीय भूल का परिणाम था।
फिलहाल, बारामती और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच टीमें साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। यह खबर अभी अपडेट की जा रही है और प्रशासन की ओर से विस्तृत बयान का इंतजार है।
नई दिल्ली। WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। Meta अब अपने सबसे पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp से कमाई का नया रास्ता खोलने जा रहा है। हालिया बीटा अपडेट में ऐसा फीचर देखा गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि आने वाले समय में WhatsApp का एक अहम हिस्सा पेड हो सकता है।
WhatsApp में एंट्री करेगा सब्सक्रिप्शन मॉडल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp में भी सब्सक्रिप्शन सिस्टम लाने की तैयारी कर रहा है। यह बदलाव खासतौर पर WhatsApp Status फीचर से जुड़ा हो सकता है।
स्टेटस देखने के लिए देने होंगे पैसे!
Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp के बीटा वर्जन में ऐसा फीचर स्पॉट हुआ है, जिसमें – बिना विज्ञापन स्टेटस देखने के लिए यूजर को पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। फ्री यूजर्स को पहले ऐड देखना होगा, फिर ही स्टेटस एक्सेस मिलेगा। यह मॉडल काफी हद तक YouTube के ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन जैसा होगा।
फिलहाल ट्रायल स्टेज में है फीचर
यह पेड फीचर अभी बीटा वर्जन 2.26.3.9 में देखा गया है। इसमें ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन से जुड़े कोड्स मौजूद हैं। हालांकि Meta ने अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Meta क्यों उठा रहा है ये कदम?
Meta अपने प्लेटफॉर्म्स को मॉनीटाइज करने पर लगातार काम कर रहा है।
- भारत में WhatsApp के करीब 80 करोड़ यूजर्स
- दुनियाभर में लगभग 2.8 अरब यूजर्स
- ऐसे में सब्सक्रिप्शन और विज्ञापन से Meta को बड़ी कमाई हो सकती है
Aadhaar Vision 2032: सरकार आधार सिस्टम को और तेज, सुरक्षित और धोखाधड़ी से मुक्त बनाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए ‘आधार विजन 2032’ नाम से एक नया रोडमैप तैयार किया गया है.
इस योजना के तहत आने वाले समय में आधार की पहचान प्रक्रिया में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि फिंगरप्रिंट की जगह चेहरे से पहचान यानी फेशियल रिकग्निशन को मुख्य तरीका बनाया जाएगा.
आधार के CEO भुवनेश कुमार ने बताया कि भले ही लक्ष्य वर्ष 2032 रखा गया है, लेकिन तैयारियां आने वाले समय की नई और आधुनिक तकनीकों को ध्यान में रखकर की जा रही हैं.
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी तकनीकों से डिजिटल दुनिया तेजी से बदल रही है. इसी को देखते हुए आधार सिस्टम को भी अपडेट किया जा रहा है.
आधार में क्या-क्या बदलेगा
फिलहाल हर दिन करीब 9 करोड़ आधार ऑथेंटिकेशन होते हैं. इनमें से लगभग 1 करोड़ फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए हो रहे हैं. सरकार का लक्ष्य है कि चेहरे की पहचान से हर महीने 100 करोड़ ऑथेंटिकेशन किए जा सकें.
नए सिस्टम में AI की मदद से फेस रिकग्निशन तकनीक को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा. इससे लोगों को बार-बार फिंगरप्रिंट या दूसरे बायोमेट्रिक देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार ने दिसंबर तक 5 करोड़ बच्चों और किशोरों के बायोमेट्रिक अपडेट कर दिए हैं. यह सुविधा सितंबर 2026 तक मुफ्त जारी रहेगी.
नया टेक्निकल ढांचा भी बनेगा
आधार के नए टेक्निकल फ्रेमवर्क पर काम कर रही कमेटी का ड्राफ्ट अगले महीने फाइनल होगा. इसे मार्च में UIDAI को सौंपा जाएगा. इसके आधार पर अगले पांच साल के लिए आधार का नया सिस्टम तैयार किया जाएगा. मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट 2027 में खत्म हो रहा है. इसके बाद 2032 तक के लिए नया कॉन्ट्रैक्ट किया जाएगा.
इस रोडमैप को तैयार करने के लिए UIDAI के चेयरमैन नीलकंठ मिश्रा की अध्यक्षता में एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई थी. इसमें देश और विदेश के टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट और शिक्षाविद शामिल हैं.
देहरादूनः राजधानी देहरादून में रविवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हुई है। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया गया कि कार सवार सभी लोग दिल्ली से चकराता घूमने आए हुए थे। वे वापस दिल्ली लौट रहे थे। लेकिन, तभी रील बनाने के चक्कर में उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर हुई है। जहां रविवार को लालपुल के पास से गुजर रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के दौरान कार में 6 लोग सवार थे। बताया गया कि सभी कार सवार दिल्ली से चकराता में बर्फबारी देखने के लिए आए हुए थे। यहां मौज मस्ती कर वापिस लौट रहे थे। तभी सोशल मीडिया पर आखिरी एक ओर पोस्ट डालने की इच्छा हुई। यात्रियों ने चलती गाड़ी में रील बनाना शुरू किया। जिससे चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया। जिससे गाड़ी सीधा खाई में जा गिरी।
घटना में (15) वंश चावला निवासी संतनगर पुरानी दिल्ली की मौके पर मौत हो गई। जबकि मोहित कपूर, हेमा चावला, सुवाग्य कपूर, शौर्य कपूर और लीना कपूर घायल हुए है। सभी लोग आपस में रिश्तेदार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया गया। जहां मोहित कपूर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि रील बनाने के दौरान कार हादसे का शिकार हुई है। इसके अतिरिक्त पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लैंसडाउन क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना जयहरीखाल के बरस्वार गांव में हुई। जहां शनिवार को एक तेंदुआ घर के आंगन से मां की आंखों के सामने से डेढ़ साल की बच्ची यशिका को उठा ले गया। बताया कि बच्ची अपनी मां के साथ आंगन में खेल रही थी। तभी तेंदुए ने मासूम को झपट्टा मारकर उठाया और उसे लेकर भाग गया।
यह घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि उसकी मां कुछ समझ ही नहीं पाई । बाद में, मां के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण बाहर भागे जहां घर से 20 मीटर दूर झाड़ियों में वह लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि बच्ची को लैंसडाउन अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची लैंसडाउन की उप जिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है ।
लुधियाना : खुशियां कब मातम में बदल जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 5 साल की मासूम बच्ची के जन्मदिन का जश्न उस वक्त खूनी खेल में तब्दील हो गया, जब शराब के नशे में चूर कुछ युवकों ने न केवल परिवार के साथ मारपीट की, बल्कि जान से मारने की नीयत से उन पर पिस्तौल भी तान कर जान से मारने की धमकियां देने लगे। इस मामले में थाना डाबा की पुलिस ने आरोपी वनीत कुमार, रवि खच्चर, मनी खच्चर और रणवीर कपूर है।
अजय कुमार ने बताया कि वह न्यू आजाद नगर में रहता है। 25 जनवरी की रात वह अपने घर के बाहर अपनी 5 वर्षीय बेटी मानसी का जन्मदिन मना रहे थे। डी.जे. बज रहा था और परिवार खुश था। तभी करीब पौने 11 बजे वनीत कुमार नामक व्यक्ति, जो पूरी तरह नशे में धुत था, वहां पहुंचा। विवाद गली में मीट की रेहड़ी लगाने को लेकर शुरू हुआ। देखते ही देखते वनीत ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों की गुंडागर्दी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने पीड़ित को घर के बाहर घसीट लिया और बेतहाशा मारपीट शुरू कर दी।
इसी बीच रवि खच्चर और मनी खच्चर ने अपनी पिस्तौलें निकाल लीं और पीड़ित व उसके रिश्तेदारों पर सीधा फायर करने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि गोली नहीं चली, वरना कोई बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। गली में शोर मचने और लोगों को इकट्ठा होते देख हमलावर घबरा गए। हालांकि, भागते समय भी आरोपियों के हौसले बुलंद थे और वे परिवार को जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
लुधियाना : जवाहर नगर कैंप की गली नंबर 4 में बीती रात उस समय कोहराम मच गया, जब एक घर की रसोई में जलती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मंजर इतना खौफनाक था कि घर से उठती ऊंची लपटों को देख पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर गलियों में निकल आए। गनीमत यह रही कि समय रहते मासूम बच्चों और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब परिवार रात के खाने की तैयारी कर रहा था। अचानक सिलेंडर की पाइप से गैस लीक होने लगी और देखते ही देखते आग ने पूरी रसोई को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार ने बहादुरी दिखाते हुए आग पर काबू पाने के लिए गीले गद्दे भी डाले, लेकिन आग की लपटें इतनी बेकाबू थीं कि सब कुछ नाकाम साबित हुआ। घर के अंदर धुएं और आग के बीच फंसे बच्चों को शोर मचाते ही पड़ोसियों की मदद से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। इलाका काफी तंग और गलियां भीड़ी होने के कारण दमकल कर्मियों को घर तक पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। फायर अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया, "हमें देर रात आग की सूचना मिली थी। टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। आग सिलेंडर की पाइप से शुरू हुई थी। अगर थोड़ी भी देरी होती तो सिलेंडर फट सकता था और घनी आबादी होने के कारण भारी तबाही हो सकती थी।"
(भोपाल): प्रदेश के किसानों के लिए मोहन यादव एक और राहत देने जा रहे हैं । सरकार लगातार किसानों के हित की बात करती है, इसी कड़ी में सरकार ने एक और काम किया है।
किसानों के बैंक खातों में 210 करोड़ रुपए सोयाबीन भावांतर योजना के तहत डाले जाएंगे
मध्यप्रदेश के 7 लाख से ज्यादा किसानों को राज्य सरकार की ये सौगात मिलने वाली है। किसानों के बैंक खातों में 210 करोड़ रुपएसोयाबीन भावांतर योजना के तहत डाले जाएंगे। सीएम मोहन यादव किसानों को इसका भुगतान करेंगे। आपको बता दें कि 15 जनवरी तक चली सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना में मंडियों में फसल बेच चुके प्रदेश के किसानों के खातों में यह राशि ट्रासंफर की जाएगी।
किसानो को एमएसपी लाभ दिलाने के लिए यह योजना लागू की गई थी
आपको बता दें कि प्रदेश के सोयाबीन किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए यह भावांतर योजना लागू की गई थी। इसमें मंडियों के भाव के आधार पर रेट निर्धारित किए गए। राज्य सरकार एमएसपी से मॉडल रेट के अंतर की राशि किसानों को देती है।
29 जनवरी को होगा भुगतान समारोह का आय़ोजन
इस बार सोयाबीन भावांतर भुगतान समारोह विदिशा जिले में होगा। 29 जनवरी को होने वाले इस समारोह में प्रदेश के मुखिया मोहन यादव शिरकत करेंगे। इसी जिले से वो प्रदेश के 7 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में भावांतर राशि ट्रांसफर करेंगे। इस मौके पर किसानों के खातों में कुल 210 करोड़ रुपए डाले जाएंगे। लिहाजा यह सौगात किसानों के लिए काफी बड़ी मानी जा रही है।
मैहर: जहां एक ओर पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस गर्व और उत्साह के साथ मना रहा था, वहीं मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने इंसानियत और सिस्टम दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के शासकीय हाई स्कूल भटिगंवा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष मिड-डे मील में बच्चों को थाली या पत्तल नहीं, बल्कि रद्दी कॉपियों और किताबों के फटे पन्नों पर भोजन परोसा गया।
कागज पर निवाला, जमीन पर बैठे मासूम
स्कूल परिसर में जमीन पर बैठे छात्र-छात्राओं के सामने न कोई प्लेट थी, न पत्तल। पुरानी कॉपियों और किताबों के स्याही लगे पन्ने फाड़कर जमीन पर बिछाए गए और उन्हीं पर हलुआ व पूड़ी परोस दी गई।
बच्चे मजबूरी में उसी गंदे कागज पर खाना खाते नजर आए।
स्याही वाला खाना, सेहत के लिए ज़हर
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, अखबार या लिखे हुए कागज पर खाना खाना बेहद खतरनाक है। प्रिंटिंग स्याही में लेड और जहरीले रसायन होते हैं, जो गर्म भोजन के संपर्क में आकर शरीर में जा सकते हैं और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सेहत की कोई चिंता नहीं की।
बजट होने के बावजूद लापरवाही क्यों?
सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के लिए बर्तन और पत्तल की व्यवस्था हेतु सरकार अलग से बजट देती है। फिर भी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर इस तरह की अव्यवस्था ने स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्या बच्चों को सम्मान के साथ भोजन कराना भी सिस्टम के बस की बात नहीं है? उन्होंने मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड के तीखे दौर के बाद मौसम में अस्थायी बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। बीते 24 से 48 घंटों के दौरान हिमालयी क्षेत्रों से चली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। पूर्ववर्ती पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद यह स्थिति बनी रही।
कैसा रहेगा तापमान?
मौसम विभाग ने बताया कि 27 जनवरी की सुबह कुछ मैदानी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट जाएगा। राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इससे एक दिन पहले यह क्रमश: 25.1 डिग्री और 15.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, प्रदेश में फतेहगढ़ (फरुर्खाबाद) और बस्ती में अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बिजली गिरने और तेज झोंकेदार हवाएँ चलने की संभावना
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान साफ रह सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 डिग्री और 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा भी पड़ सकता है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27 और 28 जनवरी को प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज झोंकेदार हवाएँ चलने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, हालांकि 29 जनवरी की सुबह से तापमान में फिर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अगले महीने के अंत तक पूरा करने की निर्देश दिए हैं। आदित्यनाथ से रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंचाई, ऊर्जा, शिक्षा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि फरवरी 2026 के अंत तक गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश की कनेक्टिविटी को ऐतिहासिक मजबूती प्रदान करेगा और यह औद्योगिक, कृषि तथा परिवहन गतिविधियों के लिए एक मजबूत आधार बनेगा।
बैठक में बताया गया कि यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों से होकर गुजरता है और 500 से अधिक गांवों को सीधा लाभ पहुंचाएगा। सड़क गुणवत्ता के आकलन के लिए ‘रफनेस इंडेक्स' और ‘राइडिंग कम्फर्ट इंडेक्स' जैसे आधुनिक तकनीकी मानकों के आधार पर परीक्षण किए जा रहे हैं। नोएडा के जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने फेज-3 के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेवर हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश की वैश्विक कनेक्टिविटी, निवेश और रोजगार सृजन का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। इसके शुरू होने से उत्तर प्रदेश ‘एयर कार्गो हब' के रूप में नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने वाला है।
इसलिए इसके आगामी चरणों की तैयारी समय रहते सुनिश्चित की जाए। मध्य गंगा नहर परियोजना (स्टेज-2) की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई परियोजनाएं कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एरच सिंचाई परियोजना, रिहंद एवं ओबरा क्षेत्र की जल विद्युत परियोजनाओं, ग्रेटर नोएडा में ‘मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब' और ‘मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब' और ‘मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल' योजना की भी समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में दिल्ली-मुम्बई इंडस्ट्रियल कॉरीडोर और बहराइच-श्रावस्ती-बलरामपुर-सिद्धार्थनगर-संतकबीरनगर रेल लाइन कनेक्टिविटी के विस्तार पर चर्चा हुई।
दिल्ली - दिल्ली में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों और महंगे होम लोन के दौर में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक बार फिर आम और मिडिल क्लास के लिए किफायती आवास लेकर आया है। नागरिक आवास योजना 2026 के तहत डीडीए ने राजधानी में 1712 फ्लैट्स बिक्री के लिए उतारने का ऐलान किया है, जिन पर 25 फीसदी तक की सीधी छूट दी जा रही है। खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, जिससे घर खरीदना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
शनिवार से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
डीडीए ने योजना के तहत फ्लैटों के लिए शनिवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक खरीदार डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद 28 जनवरी से फ्लैटों की बुकिंग शुरू होगी। डीडीए अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को सस्ता और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है।
नरेला और सिरसपुर में उपलब्ध होंगे फ्लैट
इस योजना में दिल्ली के नरेला और सिरसपुर इलाके में बने फ्लैट शामिल हैं। नरेला में 298 एचआईजी, 459 एमआईजी, 481 एलआईजी और 63 ईडब्ल्यूएस फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, सिरसपुर में 411 एलआईजी फ्लैट्स रखे गए हैं। अलग-अलग आय वर्ग के हिसाब से फ्लैटों का विकल्प होने से पहली बार घर खरीदने वालों को भी खास फायदा मिलने की उम्मीद है।
पूरी तरह ऑनलाइन होगी बुकिंग प्रक्रिया
डीडीए ने इस बार पूरी बुकिंग प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा है। आवेदक घर बैठे न सिर्फ रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे, बल्कि भुगतान और दस्तावेज़ अपलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों की भूमिका भी कम होगी।
प्रीमियम आवास योजना में भी मिलेगा मौका
इसके अलावा प्रीमियम आवास योजना 2026 के तहत 582 फ्लैट्स और गैरेज की ऑनलाइन ई-नीलामी भी की जाएगी। इसके लिए 13 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है, जबकि 23 फरवरी से ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी।
बिहार (मुंगेर)। बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुतलूपूर पंचायत के वार्ड संख्या-10 से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 26 वर्षीय महिला काजल पर अपनी ही 16 साल की नाबालिग भतीजी रचना की गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है;
मृतका रचना 10वीं कक्षा की छात्रा थी और उसका शव काजल के घर से बरामद हुआ, गले पर गहरे निशान मिलने के बाद प्रथम दृष्टया हत्या की पुष्टि हुई;
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि काजल लंबे समय से रचना पर जबरन समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव बना रही थी, लेकिन रचना के लगातार इनकार करने पर वह गुस्से में आ गई और इसी आवेश में उसने रचना की गला दबाकर हत्या कर दी; बताया जा रहा है कि काजल का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध था और उस पर अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध रखने के आरोप लगाए गए हैं;
हत्या के बाद काजल ने कुछ लोगों को इस वारदात की जानकारी दी और मौके से फरार हो गई; सूचना मिलने पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर मुंगेर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, वहीं आरोपी के घर से कुछ कागजात भी बरामद किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है;
सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि मामला गला घोंटकर हत्या का प्रतीत होता है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है, परिजनों का लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी, जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
00 रायपुर साहित्य उत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि इंटरनेट से भरी इस दुनिया और न्यू जनरेशन वाले इस दौर में भी प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा बना रहेगा। राज्यपाल श्री डेका ने आज नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव ‘आदि से अनादि‘ के समापन समारोह के अवसर पर उक्त विचार व्यक्त किए। राज्यपाल ने कहा कि साहित्य और कविता में हमेशा एक संदेश होना चाहिए। जिस तरह संगीत के सात स्वर हमें जोड़े रखते है उसी तरह साहित्य का आदान-प्रदान नई बातों का सीखने का अवसर प्रदान करता है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से राज्यपाल ने कहा कि पिछले तीन दिनों में इस मंच पर बहुत अच्छी और सार्थक चर्चाएं हुईं। विचारों का खुलकर आदान-प्रदान हुआ। सबने मिलकर साहित्य, समाज और जीवन से जुड़े कई विषयों पर बात की। यह उत्सव सभी साहित्य प्रेमियों के लिए एक यादगार और सीखने वाला अनुभव रहा है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। देश भर से आए नामी प्रकाशकों ने यहां किताबों का बहुत सुंदर संग्रह प्रस्तुत किया। पाठकों को नई-नई किताबें देखने और पढ़ने का अच्छा मौका मिला। यह देखकर अच्छा लगता है कि आज भी लोगों में किताबों के प्रति गहरी रुचि है।
श्री डेका ने कहा साहित्य और संगीत का आदान प्रदान जरूरी है और ऐसे साहित्य का उत्सव हमेशा होना चाहिए। उन्होंने तीन दिवसीय सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन राज्य के अन्य शहरों एवं गांवांे के स्तर तक भी किया जाना चाहिए और यह आयोजन सरकारी न होकर समुदाय की भागीदारी वाले होने चाहिए।
श्री डेका ने कहा कि आज की पीढ़ी छत्तीसगढ़ के रामायण कालीन संस्कृति एवं साहित्य को भूल गयी है। हमारा राज्य बहुत सुंदर है और यहां की संस्कृति भी बहुत समृद्ध है। इसका प्रचार प्रसार होना चाहिए ताकि राज्य के बाहर के लोग यहां के बारे में जान सकें। श्री डेका ने कहा कि शब्दों में बहुत शक्ति होती है। शब्द का रूप ब्रह्म है। उन्हांेने बंकिमचंद्र चटर्जी के वंदे मातरम गीत का उल्लेख किया और कहा कि सारे देश को इन दो शब्दों ने जागृत कर दिया था। उन्होंने कहा कि साहित्य हमें जोड़ता है, हमें सोचने की नई दिशा देता है और हमें बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देता है। हम सभी साहित्य को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, संवाद की परंपरा को आगे बढ़ाएं और विचारों की यह रोशनी लगातार जलाए रखें। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में कम से कम एक ऐसा कार्य अवश्य करें, जो बिना किसी लेन-देन या व्यक्तिगत स्वार्थ के हो। ऐसे कार्य देश और समाज के समग्र विकास को मजबूती प्रदान करते हैं
समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहित्य की अविरल धारा बहती रही है। कालीदास, रविन्द्रनाथ टैगोर जैसे कवि एवं साहित्यकारों का इतिहास भी छत्तीसगढ़ से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के आयोजन अनवरत किए जाते रहेंगे।
समापन समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात रंगकर्मी, नाट्य लेखक डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने की। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी, फिल्म निर्माता-निर्देशक श्री अनुराग बसु विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा और श्री आर कृष्णा दास, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस समारोह 2026
रायपुर- गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका राजधानी रायपुर में और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जिला मुख्यालय बिलासपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू दुर्ग, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव बस्तर, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सरगुजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव, आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम रायगढ़, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल गरियाबंद, वन मंत्री श्री केदार कश्यप बीजापुर, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कबीरधाम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जशपुर, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जांजगीर-चांपा, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा कोरबा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव दंतेवाड़ा, तकनीकी एवं कौशल विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब बालोद एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी तरह सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल बलौदाबाजार, सांसद श्री विजय बघेल बेमेतरा, सांसद श्री संतोष पांडेय मोहला-मानपुर-चौकी, सांसद श्री चिंतामणि महाराज सूरजपुर, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी महासमुंद, सांसद श्री राधेश्याम राठिया सांरगढ़-बिलाईगढ़, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सक्ती, सांसद श्री महेश कश्यप नारायणपुर, सांसद श्री भोजराज नाग कांकेर, सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, विधायक सुश्री लता उसेंडी कोण्डागांव, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले मुंगेली, विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े कोरिया, विधायक श्री अजय चंद्राकर धमतरी, विधायक श्री राजेश मूणत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं विधायक श्री किरण देव जिला मुख्यालय सुकमा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
Republic Day 2026: देश आज पूरे गौरव और उत्साह के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि गणतंत्र दिवस भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है, जो हर भारतीय के भीतर नई ऊर्जा, नया उत्साह और राष्ट्र निर्माण का संकल्प भरता है; प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर संदेश जारी करते हुए लिखा कि यह राष्ट्रीय पर्व विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है तथा हमें स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश देता है, वहीं उन्होंने संस्कृत श्लोक के माध्यम से स्वतंत्रता और एकता के महत्व को भी रेखांकित किया।
77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में उत्सव का माहौल है, गांव-कस्बों से लेकर महानगरों तक तिरंगे की शान दिखाई दे रही है और राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली भव्य गणतंत्र दिवस परेड के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जहां इस वर्ष “ऑपरेशन सिंदूर” की थीम पर जमीन से आसमान तक भारत के शौर्य, सैन्य शक्ति और तकनीकी सामर्थ्य का प्रदर्शन किया जाएगा; परेड में थलसेना, नौसेना और वायुसेना की टुकड़ियां कदमताल करेंगी, तो वहीं राज्यों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों की झांकियों के माध्यम से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विकास कार्यों और विविधता में एकता की झलक देखने को मिलेगी, जिसे देखकर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
इस ऐतिहासिक दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने से होगी, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराकर परेड की सलामी लेंगी; वहीं किसी भी तरह की सुरक्षा चूक को रोकने के लिए दिल्ली से लेकर कश्मीर, कन्याकुमारी, गुजरात और उत्तर-पूर्वी राज्यों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, अकेले दिल्ली में 10 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है और 3 हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है, जिससे गणतंत्र दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व पूरे अनुशासन, गरिमा और गौरव के साथ मनाया जा सके।
Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के कुल 31 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) और पुलिस पदक (सराहनीय सेवा) से सम्मानित किया गया है।

CBI द्वारा 25 जनवरी 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 6 अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया, जिनमें IPS अधिकारी चंद्रशेखर वेणुगोपल, अमित श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा सहित विभिन्न रैंकों के अधिकारी शामिल हैं,

जबकि 25 अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाज़ा गया है, जिनमें IPS, पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और तकनीकी स्टाफ भी शामिल हैं; यह सम्मान CBI के अधिकारियों द्वारा देशभर में की गई उत्कृष्ट, ईमानदार और समर्पित सेवाओं की मान्यता के रूप में प्रदान किए गए हैं।
























