BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Heavy Rain Alert: 72 घंटे बाद बारिश तय! IMD ने इस राज्य में जारी किया हाई अलर्ट

Heavy Rain Alert: 72 घंटे बाद बारिश तय! IMD ने इस राज्य में जारी किया हाई अलर्ट

 मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिली है, लेकिन रात के समय सर्दी अभी भी तेज बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जनवरी से हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं, जिसका असर आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में दिख सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 72 घंटों के बाद महाकौशल अंचल और जबलपुर संभाग में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इसके पहले तीन दिनों तक जबलपुर संभाग के सभी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। सुबह और शाम हल्का कोहरा छाने के साथ ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बनी रहने के आसार हैं।

शुक्रवार को दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़कर 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक रहा। वहीं रात के समय ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। इस दौरान हवा में नमी का स्तर करीब 85 फीसदी दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मकर संक्रांति के बाद जबलपुर और आसपास के जिलों में बादल छाने और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी 1919 में जबलपुर में करीब आठ इंच बारिश दर्ज की गई थी, जिसे अब तक एक बड़ी मौसमी घटना माना जाता है।

बंगाल में BJP की सरकार बनने वाली है, विकास की नई धारा बहेगी : पीएम मोदी

बंगाल में BJP की सरकार बनने वाली है, विकास की नई धारा बहेगी : पीएम मोदी

 मालदा (पश्चिम बंगाल): मिशन-बंगाल के तहत मालदा में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य लंबे समय से कुशासन से जूझ रहा है और अब बंगाल को इससे मुक्ति दिलाने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ''भाजपा का लक्ष्य “विकसित भारत–विकसित बंगाल” का संकल्प पूरा करना है। देश के युवा भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा कर रहे हैं और पूर्वी भारत के लोगों का विश्वास भी पार्टी के साथ है।''

बंगाल के लोग भाजपा को जीत दिलाएंगे

मोदी ने कहा, "भाजपा ने पूरे देश में सुशासन और विकास का नया मॉडल विकसित किया है, आज पूरे देश में जनता इसे अपना आशीर्वाद दे रही है। कल ही महाराष्ट्र में शहरी निकाय चुनाव के नतीजे आए हैं जिसमें भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है, खासतौर पर महाराष्ट्र की राजधानी और दुनिया के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक BMC में पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड विजय मिली है। कुछ दिन पहले तिरुवनंतपुरम में भी पहली बार भाजपा के मेयर बने हैं यानि जहां कभी भाजपा के लिए चुनाव जीतना असंभव माना जाता था वहां भी आज भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है, यह दिखाता है कि देश का वोटर, देश की जेन Z भाजपा के विकास मॉडल पर कितना विश्वास करती है। मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि इस बार बंगाल के लोग भी भाजपा को भारी बहुमत से विजय बनाएंगे।"

मोदी ने कहा, "ओडिशा में पहली बार भाजपा ने सरकार बनाई है, त्रिपुरा ने भाजपा पर विश्वास किया है, असम ने भी बीते चुनाव में भाजपा को ही समर्थन दिया है और कुछ दिन पहले बिहार में भी एक बार फिर भाजपा-NDA की सरकार बनी है यानि बंगाल की हर दिशा में भाजपा के सुशासन की सरकार है। अब बंगाल में सुशासन की बारी है, इसलिए मैंने बिहार चुनाव की जीत के बाद ही कह दिया था कि अब बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी और भाजपा यह काम करके रहेगी।"

क्या PM किसान योजना की 22वीं किस्त बजट से पहले आएगी या नहीं? जानिए नियम

क्या PM किसान योजना की 22वीं किस्त बजट से पहले आएगी या नहीं? जानिए नियम

 नेशनल डेस्क : देश में 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट पेश होने वाला है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों की नजर अब 22वीं किस्त पर टिकी हुई है। 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी होने के बाद से ही किसान यह जानना चाहते हैं कि अगली किस्त बजट से पहले आएगी या फिर फरवरी के बाद उनका इंतजार खत्म होगा।

22वीं किश्त को लेकर क्या है मौजूदा स्थिति

फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से 22वीं किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार, किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की एक किस्त मिलती है। चूंकि पिछली किस्त नवंबर 2025 में आई थी, इसलिए चार महीने की अवधि फरवरी 2026 में पूरी हो रही है। इसी वजह से माना जा रहा है कि फरवरी के पहले या बजट सत्र के दौरान किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं

क्या बढ़ सकती है पीएम किसान की रकम?

इस बार बजट को लेकर किसानों की उम्मीदें कुछ ज्यादा हैं। गांवों और सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सरकार सालाना मिलने वाली 6,000 रुपये की राशि बढ़ा सकती है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर सरकार ऐसा कोई बड़ा फैसला लेती है, तो उसका ऐलान सीधे बजट भाषण में ही किया जाएगा। फिलहाल पीएम किसान पोर्टल पर राशि बढ़ाने या 22वीं किस्त को लेकर कोई नया अपडेट नहीं दिख रहा है।

किस्त अटकने से बचने के लिए क्या करें किसान

हर बार की तरह इस बार भी कई किसानों की किस्त छोटी-छोटी गलतियों की वजह से अटक सकती है। अगर आप चाहते हैं कि 22वीं किस्त समय पर आपके खाते में पहुंचे, तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है -

  • ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए, बिना इसके पैसा जारी नहीं होता।
  • भूमि रिकॉर्ड सही और अपडेटेड होना चाहिए।
  • बैंक खाते में आधार लिंक और डीबीटी एक्टिव होना जरूरी है।
  • यह भी जांच लें कि लाभार्थी सूची में आपका नाम मौजूद है या नहीं।

पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें

किसान घर बैठे आसानी से अपना स्टेटस देख सकते हैं - 

  • pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • 'Beneficiary Status' या 'Beneficiary List' विकल्प पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर जानकारी चेक करें।
अब PF से पैसा निकालना होगा आसान, UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में मिलेगा पैसा

अब PF से पैसा निकालना होगा आसान, UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में मिलेगा पैसा

 EPFO UPI Withdrawal : अगर आप नौकरी करते हैं, तो पीएफ (EPF) का पैसा निकालने के चक्कर में ऑनलाइन पोर्टल पर बार-बार क्लेम स्टेटस चेक करना आपके लिए कोई नई बात नहीं होगी। लेकिन अब यह सिरदर्दी हमेशा के लिए खत्म होने वाली है। सरकार एक ऐसा सिस्टम ला रही है जिससे आपके पीएफ का पैसा किसी बैंक खाते की तरह आपके इशारों पर चलेगा।

ताजा जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही UPI के जरिए सीधे पैसे निकालने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस साल अप्रैल तक यह सिस्टम पूरी तरह काम करने लगेगा।

आखिर कैसे काम करेगा यह नया सिस्टम?
अभी तक होता यह है कि जब भी हमें पीएफ के पैसों की जरूरत होती है, तो हमें विड्रॉल क्लेम फाइल करना पड़ता है। इसमें वक्त लगता है और कई बार क्लेम रिजेक्ट भी हो जाता है।

नए सिस्टम में आपके पीएफ फंड का एक बड़ा हिस्सा अवेलेबल बैलेंस के रूप में दिखाई देगा। आप जैसे ही अपने बैंक खाते से जुड़े UPI पिन का इस्तेमाल करेंगे, वह पैसा तुरंत आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। इसके बाद आप उस पैसे को एटीएम से निकालें या ऑनलाइन शॉपिंग में खर्च करें, यह पूरी तरह आप पर निर्भर होगा।

नियमों में हुआ है बड़ा बदलाव

EPFO ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अपने बरसों पुराने और पेचीदा नियमों में बड़ी काट-छांट की है। अक्टूबर 2025 में हुई बैठक में बोर्ड ने 13 अलग-अलग जटिल नियमों को खत्म कर उन्हें सिर्फ 3 आसान कैटेगेरी में बांट दिया है।

जरूरी काम: जैसे बीमारी, बच्चों की पढ़ाई या शादी।

आवास: घर खरीदने या बनवाने से जुड़ी जरूरतें।

विशेष परिस्थितियां।
सबसे अच्छी बात यह है कि अब सदस्य अपनी पात्रता के हिसाब से 100% तक पैसा निकाल सकेंगे। इसमें कर्मचारी और नियोक्ता (Employer) दोनों का हिस्सा शामिल होगा।

25% बैलेंस रखना क्यों है जरूरी?
यहां एक छोटा सा पेंच है, जो असल में आपके फायदे के लिए ही है। सरकार ने तय किया है कि आपके कुल फंड का 25% हिस्सा हमेशा खाते में जमा रहेगा। इसके पीछे दो बड़े कारण हैं।

रिटायरमेंट की बचत: ताकि बुढ़ापे के लिए भी कुछ पैसा बचा रहे।

शानदार ब्याज: पीएफ पर मिलने वाला 8.25% का ब्याज आपको इस बचे हुए बैलेंस पर मिलता रहेगा, जो कि ज्यादातर बैंकों के सेविंग अकाउंट से कहीं ज्यादा है।

क्यों पड़ी इस बदलाव की जरूरत?

दरअसल, EPFO हर साल करीब 5 करोड़ से ज्यादा क्लेम प्रोसेस करता है। इनमें से ज्यादातर क्लेम एडवांस पैसे निकालने के ही होते हैं। सॉफ्टवेयर की कुछ दिक्कतों को दूर करने के बाद जब यह UPI सिस्टम लागू हो जाएगा, तो न केवल 8 करोड़ सब्सक्राइबर्स का काम आसान होगा, बल्कि EPFO के ऊपर से भी कागजी कार्रवाई का बोझ कम हो जाएगा।

फिलहाल ऑटो-सेटलमेंट के जरिए 5 लाख रुपये तक का क्लेम 3 दिन में निपटाया जा रहा है, लेकिन नया UPI सिस्टम इस समय को घटाकर कुछ सेकंड्स में बदल देगा।

अप्रैल से पहले निपटा लें ये 3 जरूरी काम
UPI के जरिए पैसा निकालना सुनने में जितना आसान है, उसके लिए आपका डिजिटल रिकॉर्ड उतना ही दुरुस्त होना चाहिए। अगर आप भी अप्रैल में इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो ये चीजें अभी चेक कर लें।

मोबाइल नंबर का मिलान: सबसे जरूरी बात यह है कि आपका वही मोबाइल नंबर EPFO में रजिस्टर्ड होना चाहिए जिससे आपका UPI (Google Pay, PhonePe, आदि) चलता है। अगर दोनों नंबर अलग-अलग हैं, तो अभी ई-सेवा पोर्टल पर जाकर इसे अपडेट कर लें।

KYC और बैंक सीडिंग: पक्का करें कि आपका UAN आपके उस बैंक खाते से लिंक (Seed) है जिसे आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। अगर बैंक खाता पुराना है या बंद हो चुका है, तो नया खाता तुरंत अपडेट करें, वरना ट्रांजैक्शन फेल हो सकता है।

आधार लिंकिंग अनिवार्य: बिना आधार लिंक हुए पीएफ का कोई भी काम अब संभव नहीं है। चेक कर लें कि आपकी आधार डिटेल, जैसे नाम और जन्मतिथि, पीएफ रिकॉर्ड से हूबहू मिलती हो।

कब निकालें और कब नहीं?

भले ही पैसा निकालना अब आसान हो जाएगा, लेकिन एक बात याद रखिएगा आपके पीएफ पर 8.25% का सालाना ब्याज मिलता है। यह किसी भी बचत खाते (Savings Account) या एफडी (FD) से अक्सर ज्यादा होता है।

इसलिए जरूरत पड़ने पर ही निकालें: सुविधा आसान होने का मतलब यह नहीं कि बिना वजह फंड खाली किया जाए। इसे अपने रिटायरमेंट के लिए बढ़ने दें।

सुरक्षा का रखें ध्यान: EPFO कभी भी आपसे कॉल पर UPI पिन या ओटीपी (OTP) नहीं मांगता। पैसे निकालने के लिए हमेशा आधिकारिक ऐप या पोर्टल का ही इस्तेमाल करें।

कुल मिलाकर, अब आपको अपने ही पैसों के लिए हफ्तों इंजतार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस अपना UPI पिन याद रखिएगा, अप्रैल से आपकी जेब और पीएफ के बीच की दूरी खत्म होने वाली है।

POLITICS NEWS: 45 साल बाद भगवा लहर, बीएमसी पर BJP गठबंधन का ऐतिहासिक कब्जा

POLITICS NEWS: 45 साल बाद भगवा लहर, बीएमसी पर BJP गठबंधन का ऐतिहासिक कब्जा

 मुंबई। सियासी इतिहास बदल गया है, जहां 25 सालों तक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दबदबा रहने वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर अब बीजेपी गठबंधन ने निर्णायक बढ़त बना ली है और 45 साल के राजनीतिक सफर में पहली बार बीजेपी मुंबई में अपना मेयर बनाने की स्थिति में पहुंच गई है;

227 सीटों वाली बीएमसी में बहुमत का आंकड़ा 114 है, जबकि रुझानों में बीजेपी को 90 और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 28 सीटें मिलती दिख रही हैं, यानी महायुति के खाते में कुल 118 सीटें आ रही हैं, वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) 63, कांग्रेस 12, मनसे 6, अजित पवार की एनसीपी 1 और अन्य दल 9 सीटों पर सिमटते नजर आ रहे हैं;

मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में से 23 में बीजेपी गठबंधन की बढ़त ने विपक्ष को लगभग साफ कर दिया है; 2017 में जहां बीजेपी 82 सीटों पर थी और शिवसेना 84 पर, वहीं इस बार तस्वीर पूरी तरह पलट गई है और मुंबई पूरी तरह भगवामय होती दिख रही है;

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बीजेपी मुंबई का मेयर किसे बनाएगी—पार्टी साफ कर चुकी है कि मेयर मराठी समुदाय से होगा और पार्षद चुने गए कई बड़े चेहरों में तेजस्वी घोसालकर और नील सोमैया जैसे नाम चर्चा में हैं; चार साल बाद मुंबई को नया मेयर मिलने जा रहा है और बीएमसी की राजनीति में यह बदलाव न सिर्फ शहर बल्कि महाराष्ट्र की सियासत के लिए भी एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है।

BREAKING NEWS : बीजेपी अध्यक्ष चुनाव की तारीख का ऐलान, नितिन नबीन की ताजपोशी की तैयारी पूरी...जानें पूरा कार्यक्रम

BREAKING NEWS : बीजेपी अध्यक्ष चुनाव की तारीख का ऐलान, नितिन नबीन की ताजपोशी की तैयारी पूरी...जानें पूरा कार्यक्रम

 BREAKING NEWS : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। अगले हफ्ते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन 19 जनवरी को होगा. 20 जनवरी को चुनाव होगा।

सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगें। उनके लिए नामांकन पत्र के कई सेट दाखिल किए जाएंगे। इन नामांकन पत्रों पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं के हस्ताक्षर होंगे। पार्टी के SC, ST और महिला नेताओं की तरफ से भी नामांकन पत्र दाखिल कराए जाएंगे।

78वें सेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बड़ा संदेश—भारतीय सेना के शौर्य, त्याग और पराक्रम को किया नमन

78वें सेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बड़ा संदेश—भारतीय सेना के शौर्य, त्याग और पराक्रम को किया नमन

 Sena Diwas:  78वें #सेनादिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय सेना के शूरवीर जवानों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके परिवारों को प्रेरणादायक एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की सुरक्षा, सम्मान और संप्रभुता के लिए भारतीय सैनिक जिस निष्ठा, साहस और त्याग के साथ डटे रहते हैं,

उस पर हर भारतीय को गर्व है; प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय सेना ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और व्यावसायिक दक्षता से राष्ट्र सेवा के उच्चतम मानक स्थापित किए हैं, चाहे वह सीमाओं की रक्षा हो, प्राकृतिक आपदाओं में राहत-बचाव कार्य हो,

आंतरिक सुरक्षा की चुनौती हो या संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, हर परिस्थिति में सेना ने अद्वितीय समर्पण का परिचय दिया है; उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सहित विभिन्न अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय सेना आज विश्व की सबसे सम्मानित सेनाओं में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है;

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि बीते वर्षों में सेना और सुरक्षा बलों को अधिक सक्षम और आधुनिक बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं, जिनमें अत्याधुनिक हथियार, तकनीकी उपकरण, प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत स्वदेशी रक्षा प्रणालियों को बढ़ावा देना शामिल है;

उन्होंने विश्वास जताया कि जवानों का शौर्य और पराक्रम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा और एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में भारतीय सेना की भूमिका हमेशा निर्णायक बनी रहेगी; अंत में प्रधानमंत्री ने मां भारती की सेवा में सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर शहीदों, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों और सेवारत जवानों के साहस, त्याग और बलिदान को देशवासियों की ओर से नमन किया।

कल से होने जा रहा ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ का भव्य आयोजन, 12 ज्योर्तिलिंग प्रमुख, 7 राज्यों के CM होंगे शामिल

कल से होने जा रहा ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ का भव्य आयोजन, 12 ज्योर्तिलिंग प्रमुख, 7 राज्यों के CM होंगे शामिल

 उज्जैन।  महादेव की नगरी उज्जैन में पहली बार महाकाल महोत्सव का आयोजन होगा। यह 14 से 18 जनवरी तक  पांच दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव करेंगे। इसमें महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय प्रांगण में कला, संगीत और वैचारिक विमर्श होगा। यह आयोजन सोमनाथ महोत्सव की तर्ज पर आयोजित होने वाला है।

बता दें कि, इस पांच दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित विभिन्न ज्योतिर्लिंग मंदिरों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव के पहले दिन 14 जनवरी को प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन अपने पुत्रों सिद्धार्थ और शिवम के साथ शाम 7 बजे महाकाल महालोक में “शिवोहम” की विशेष प्रस्तुति देंगे।

 वहीं 15 जनवरी को मुंबई की प्रसिद्ध टीम द ग्रेट इंडियन क्वायर शिव संगीतिक प्रस्तुति दी जाएगी और 16 जनवरी को जानी-मानी पार्श्व गायिका सोना महापात्रा महाकाल लोक में प्रस्तुति देंगी। वहीं 17 जनवरी को इंदौर के श्रेयस शुक्ला एवं बैंड तथा मुंबई के विपिन अनेजा एवं बैंड द्वारा सुगम प्रस्तुती देंगे। जबकि, 18 जनवरी महोत्सव के समापन में इंडोनेशिया के कोकोरदा पुत्रा और श्रीलंका के अरियारन्ने कालूराच्ची द्वारा प्रस्तुत शिव-केंद्रित नृत्य नाट्य से होगा। पांच दिनों तक होने वाले इस कार्यक्रम में उज्जैन नगरी को भव्य रूप से सजाया गया है। इस दौरान हर कोई महादेव की भक्ति में लीन दिखेगा।

CRIME : दोस्ती बना कत्ल की वजह: पहले इंजेक्शन, फिर आरी से शव के टुकड़े—मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा

CRIME : दोस्ती बना कत्ल की वजह: पहले इंजेक्शन, फिर आरी से शव के टुकड़े—मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा

  पंजाब। लुधियाना में सामने आया यह हत्याकांड न सिर्फ क्रूरता की हदें पार करता दिख रहा है, बल्कि हर नई जांच के साथ इसकी कहानी और ज्यादा खौफनाक होती जा रही है। जालंधर बाईपास के पास एक खाली प्लॉट में ड्रम के अंदर मिले युवक के शव ने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया था, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के शुरुआती खुलासों ने पुलिस जांच को और भी गंभीर मोड़ पर ला खड़ा किया है। तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने साफ संकेत दिए हैं कि हत्या से पहले युवक के बाएं हाथ में किसी संदिग्ध पदार्थ का इंजेक्शन दिया गया था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पहले उसे बेहोश या कमजोर किया गया, ताकि वह किसी तरह का विरोध न कर सके।

मृतक की पहचान भारती कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय दविंदर कुमार के रूप में हुई है। दविंदर हाल ही में मुंबई से लुधियाना लौटा था, जहां वह एक प्रिंटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग की दुकान में काम करता था। परिवार को उम्मीद थी कि वह यहां आकर नया जीवन शुरू करेगा, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि उसका अंत इतनी बेरहमी से होगा। पोस्टमार्टम के लिए जब शव अस्पताल लाया गया, तो वह छह टुकड़ों में कटा हुआ था, जबकि दाहिना हाथ अब तक गायब है। पुलिस को शक है कि शव के कुछ हिस्से अलग-अलग जगहों पर फेंके गए हैं, इसी वजह से कई इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

दोस्ती से दुश्मनी तक का सफर

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी शमशेर उर्फ शेरा है, जो पेशे से बढ़ई (कारपेंटर) है और दविंदर का पुराना दोस्त था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, लेकिन समय के साथ पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया। पुलिस का मानना है कि यही विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि उसने हिंसक रूप ले लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे अपराध में शमशेर की पत्नी भी शामिल थी और दोनों ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

हत्या के बाद सबूत मिटाने की साजिश

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के इरादे से शव को आरी की मदद से काटा, फिर शरीर के टुकड़ों को एक ड्रम में भर दिया और उसे सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जालंधर बाईपास के पास एक खाली प्लॉट में फेंक दिया। यह मामला तब उजागर हुआ जब एक राहगीर की नजर उस ड्रम पर पड़ी और उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ड्रम खोला, तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया।

 
 
ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में पूर्व गृहमंत्री की बेटी समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत

ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में पूर्व गृहमंत्री की बेटी समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत

 इंदौर।  मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक तेज रफ्तार कार की टक्कर ट्रक से हो गई। जिससे की इस हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल और ट्रांसपोर्टर  मनसिंधु की मौके पर मौत हो गई। जबकि, कार में सवार चौथी युवती अनुष्का राठी गंभीर रूप से घायल हुई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार,चारों दोस्त घूमने निकले थे। वहीं आज सुबह करीब 4-5 बजे रालामंडल बायपास के पास कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक से टकरा गई। जिससे की मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। जबकि, अनुष्का राठी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची  पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजाऔर पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने परिवार के प्रति संवेदना जताई।  बाला बच्चन, जो कमलनाथ सरकार में गृहमंत्री रह चुके हैं वे भी इंदौर पहुंचे।

घर में एक साथ फांसी के फंदे पर लटके मिले 3 शव, जरा सी बात के लिए मौत को लगाया गले

घर में एक साथ फांसी के फंदे पर लटके मिले 3 शव, जरा सी बात के लिए मौत को लगाया गले

 देवास : मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जिले के तेंदुखेड़ा के वार्ड-1 में एक घर में तीन शव फंदे से लटकते मिले। घटना में इलाके से दहशत और सनसनी का माहौल है। मृतकों में 18 माह की मासूम बच्ची समेत पति-पत्नी शामिल हैं। तेंदुखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

परिजनों से मामले में जानकारी मिली वे झकझोर देने वाली थी। बताया जा रहा है कि गरीबी के चलते परिवार ने ये खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस के अनुसार, मृतक मनीष केवट के परिवार में पत्नी दशोदा उर्फ माही थे उनकी 18 माह की बेटी आरोही थी। परिवार के हालात बेहद नाजुक थे। मनीष मजदूरी करके जीवन यापन करता था। गुरुवार को बेटी के मुंडन संस्कार के लिए मनीष परिवार समेत बांदकपुर स्थित जागेश्वरधाम जाना चाहता था और घर में कार्यक्रम भी रखना था। लेकिन पैसों का इंतजाम नहीं हो सका। उन्होंने रिश्तेदारों और जानपहचान वालों से भी पैसों की मांग की लेकिन कहीं से भी व्यवस्था नहीं हो सकी। हालांकि सबको मुंडन कार्यक्रम का न्योता दिया जा चुका था। इस बात से मनीष टूट गया और उसने परिवार समेत मौत को गले लगा लिया।

थाना प्रभारी श्रीकांत बागरी के मुताबिक, मौके पर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक थी। घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मध्य प्रदेश में टीचर्स के लिए अगले 2 महीनों की छुट्टियों के लिए नए आदेश जारी, माध्यमिक शिक्षा मंडल का फैसला

मध्य प्रदेश में टीचर्स के लिए अगले 2 महीनों की छुट्टियों के लिए नए आदेश जारी, माध्यमिक शिक्षा मंडल का फैसला

 भोपाल: मध्यप्रदेश में शिक्षको के लिए नए आदेश जारी हुए हैं। शिक्षकों को अगले 2 महीने के लिए छुट्टियों पर रोक लग गई है। दरअसल साढ़े तीन लाख शिक्षक अब अत्यावश्यक सेवा अधिनियम के दायरे में हैं और अगले दो माह छुट्टियां पर रोक लग गई है। ये निर्देश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए हैं। परीक्षा के दौरान ये निर्देश प्रभावी रहेंगे।  मध्य  प्रदेश के सभी स्कूलों को ये निर्देश जारी हुए हैं।

आगामी दो महीनों तक शिक्षकों की किसी भी प्रकार की छुट्टी पर रोक

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 3 लाख से अधिक शिक्षकों के लिए बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आगामी दो महीनों तक शिक्षकों की किसी भी प्रकार की छुट्टी पर रोक रहेगी। यह फैसला शैक्षणिक कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से लिया गया है। यह आदेश मिले हैं।

प्रदेश में 7 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं की शुरुआत होगी। आयोजन 13 मार्च तक होगा। निजी और सरकारी स्कूलों से 18 लाख स्टूडेंट इसमें शामिल होंगे। प्रदेश में करीब चार हजार केन्द्रों पर यह परीक्षा होगी।

यहां पर्यवेक्षक, केन्द्राध्यक्ष के साथ ही स्टाफ ड्यूटी पर रहेगा। इनकी संख्या हड़ताल, धरने, प्रदर्शन या छुट्टियों के कारण कम न हो इसके जिसके चलते शिक्षकों की सेवाएं एस्मा के दायरे में होगी। मंडल अधिकारियों के मुताबिक निर्देश जारी हो चुके हैं।

परीक्षा के दौरान शिक्षकों की सेवाएं अत्यावश्यक कानून के दायरे में होगी। मंडल से एस्मा के निर्देश जारी कर दिए हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

  नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। PTI के मुताबिक, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

79  वर्षीय सोनिया गांधी की हालिया स्वास्थ्य स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं चल रही थी। उन्हें चेस्ट (सीने) से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। वे लंबे समय से खांसी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। फिलहाल, कांग्रेस पार्टी और अस्पताल की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

उनका इलाज चल रहा है और उनकी सेहत में सुधार होने पर आगे जानकारी दी जाएगी। डॉक्टर और अस्पताल की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है।

 
WhatsApp पर शुरू हुआ Nyaya Setu चैटबॉट, अब घर बैठे एक क्लिक में मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह

WhatsApp पर शुरू हुआ Nyaya Setu चैटबॉट, अब घर बैठे एक क्लिक में मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह

 नई दिल्ली।आम नागरिकों को आसान और त्वरित कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार ने न्याय सेतू (Nyaya Setu) चैटबॉट को अब WhatsApp पर शुरू कर दिया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने नए साल के मौके पर इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी।

न्याय सेतू एक एआई आधारित चैटबॉट है, जिसके जरिए नागरिकों को मुफ्त कानूनी सलाह और जानकारी मिल सकेगी। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से जरूरत पड़ने पर नागरिकों को सीधे वकीलों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे सही समय पर सही कानूनी मार्गदर्शन मिल सके।

मंत्रालय ने बताया कि अब कानूनी सहायता सिर्फ एक मैसेज की दूरी पर है। नागरिकों को WhatsApp पर न्याय सेतू का उपयोग करने के लिए केवल मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा, जिसके बाद वे कानूनी जानकारी और सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

न्याय सेतु कैसे करें उपयोग

  • न्याय सेतु चैटबॉट भारत में सभी WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है और यूजर्स एंड्रॉयड, आईओएस और वेब पर एक्सेस कर सकते हैं।
  • WhatsApp पर न्याय सेतु से कानूनी जानकारी या सलाह पाने के लिए आपको 7217711814 नंबर पर मैसेज भेजना होगा।
  • यह नंबर WhatsApp पर टेली-लॉ के तौर पर नजर आएगा और आपको कानूनी सलाह, कानूनी जानकारी और कानूनी सहायता के ऑप्शन प्रदान करेगा।
  • न्याय सेतु चैटबॉट पर सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा।
  • वेरिफिकेशन के बाद आप चैट में कानूनी सलाह पा सकते हैं।
  • इसके अलावा नागरिक अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई किए बिना भी न्याय सेतु WhatsApp चैटबॉट से कानूनी सहायता पा सकते हैं।
फिर जेल से बाहर आएगा रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम, 40 दिन की पैरोल मंजूर

फिर जेल से बाहर आएगा रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम, 40 दिन की पैरोल मंजूर

 रेप मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद जेल में बंद गुरमीत राम-रहीम को फिर से 40 दिन की पैरोल मिल गई है. जिला कारागार सुनारिया से डेरा सच्चा सिरसा के लिए 40 दिन की पैरोल मंजूर हुई है. राम-रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से थोड़ी देर में निकलेंगे और सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के लिए रवाना होंगे. पिछले 8 वर्षों में यह 15वीं बार है जब बाबा राम रहीम जेल से बाहर आएंगे, 2026 में यह उनकी पहली रिहाई होगी.

पैरोल उन्हें डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु शाह सतनाम जी के जन्म माह के अवसर पर दी गई है. बाबा राम रहीम के सिरसा आगमन से पहले डेरा सच्चा सौदा में तैयारियां शुरू हो गई हैं और वहां हलचल तेज हो गई है. राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने पर सियासत भी गरमाती रहती है. इस साल उसकी यह चौथी और 2017 में सजा मिलने के बाद से 15वीं बार रिहाई है. पिछली बार पैरोल अवधि 40 दिनों की थी. इस बार भी इतने ही दिनों की पैरोल मंजूर हुई है.

इससे पहले, राम रहीम को अप्रैल में 21 दिनों की फरलो और जनवरी में 30 दिनों की पैरोल दी गई थी. राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है. राम- रहीम 2017 में बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद एक बार फिर से बाहर जाएगा. राम रहीम को अगस्त 2017 में दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी. इस सजा के बाद पंचकूला और सिरसा में भयंकर हिंसा हुई थी, जिसमें 40 के आसपास लोग मारे गए थे.

साल 2019 में पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने उसे पत्रकार रामचंद्र की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई थी. हालांकि, राम रहीम की पैरोल पर लगातार आपत्तियां उठती रही हैं.

दिल्ली में बड़ा बदलाव: अब आधार कार्ड से लिंक होगी आपकी प्रॉपर्टी ID, हाउस टैक्स भरना होगा और भी आसान

दिल्ली में बड़ा बदलाव: अब आधार कार्ड से लिंक होगी आपकी प्रॉपर्टी ID, हाउस टैक्स भरना होगा और भी आसान

दिल्लीवासियों के लिए एक नई तकनीकी पहल की तैयारी चल रही है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने फैसला किया है कि शहर की सभी संपत्तियों के यूनिक प्रॉपर्टी आइडेंटिफिकेशन कोड (UPIC) को अब आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हाउस टैक्स का भुगतान अब सीधे आधार कार्ड के माध्यम से किया जा सकेगा, जिससे टैक्स पेमेंट और संपत्ति संबंधित जानकारी दोनों ही सरल और डिजिटल तरीके से उपलब्ध होगी।

इस साल शुरू होगा नया सिस्टम

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस साल के भीतर यह नया सिस्टम लागू किया जाएगा। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने इस कदम को आधिकारिक रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में MCD और दिल्ली सरकार के अधिकारियों की बैठक में इस लिंकिंग प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना जारी करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

House Tax payers की संख्या बढ़ेगी

अधिकारियों के मुताबिक, नई प्रक्रिया लागू होने के बाद टैक्स देने वालों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की संभावना है। वर्तमान में दिल्ली में लगभग 13 लाख हाउस टैक्स पेयर्स हैं। नई प्रणाली के तहत बिजली और अन्य स्रोतों से डेटा लेकर प्रॉपर्टी टैक्स देने वालों की संख्या बढ़कर 50 लाख से ज्यादा तक पहुंच सकती है।

आधार-प्रॉपर्टी ID लिंकिंग के फायदे

इस नए सिस्टम का लाभ दोनों प्रकार की संपत्तियों — रिहायशी और कमर्शियल — पर लागू होगा। लिंकिंग के बाद नागरिक निगम की वेबसाइट mcdonline.nic.in/portal पर जाकर अपने आधार नंबर के माध्यम से:

  • अपनी प्रॉपर्टी डिटेल देख सकेंगे

  • हाउस टैक्स जमा कर सकेंगे

  • बकाया टैक्स की जानकारी हासिल कर सकेंगे

  • संपत्ति खरीदने या बेचने पर ट्रांसफर डिटेल रिकॉर्ड अपडेट कर सकेंगे

इस पहल का मकसद न केवल टैक्स कलेक्शन को आसान बनाना है, बल्कि डिजिटल प्रशासन को भी मजबूत करना है। दिल्लीवासियों के लिए यह कदम हाउस टैक्स की पेमेंट प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज़ और सुविधाजनक बनाएगा।

 
नर्मदा नदी का किनारा तोतों के लिए बना कब्रगाह, 80 से ज्यादा तोतों की मौत से हड़कंप, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

नर्मदा नदी का किनारा तोतों के लिए बना कब्रगाह, 80 से ज्यादा तोतों की मौत से हड़कंप, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

खरगोन : खरगोन से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बड़ी संख्या में तोतों की मौत हो गई है। दरअसल बडवाह में नर्मदा किनारे 80 से अधिक तोतों की मौत से हड़कंप है। एक्वाडक्ट पुल के पास मृत अवस्था में तोते देखे जाने से सनसनी मच गई। इतनी ज्यादा संख्या में तोतों की मौत से स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। लोगों की सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम और वाइल्डलाइफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्तिथि का ज्याजा लिया है।

PunjabKesari

बर्ड फ्लू नहीं, फूड पॉइजनिंग और गलत खान-पान की हुई पुष्टि

टीम ने मौके का जायजा लिया है।  मृत तोतों के पोस्टमार्टम के बाद पशु चिकित्सकों की टीम ने खुलासा करते हुए कहा कि फूड पॉइजनिंग से मौत होने के लक्षण मिले हैं। मतलब कि बर्ड फ्लू से मौत  नहीं बल्कि फूड पॉइजनिंग और गलत खान-पान से तोतों की जान गई है। पोस्टमार्टम में तोतों के पेट में चावल और कंकड़ मिले हैं।

PunjabKesari

बड़वाह में पदस्थ पशु चिकित्सक मनीषा चौहान ने बताया कि पीएम के दौरान मृत तोतों में फूड पॉइजनिंग के स्पष्ट लक्षण मिले है। कई बार लोग पक्षियों को खाने में ऐसी चीजें डाल देते हैं जो उनके पाचन तंत्र के लिए सही नहीं होती हैं । प्रथम दृष्टया यह मामला पूरी तरह से खाने में गड़बड़ी का है। इनमें बर्ड फ्लू जैसे कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।

वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि  खेतों में कीटनाशक छिड़काव के बाद दाना चुगना भी जानलेवा हो सकता है। लिहाजा  48 घन्टे के अंदर 80 तोतों की मौत से इलाके में सनसनी है।

 
लोहड़ी से गुरु नानक जयंती तक—यहां देखें 2026 में सिख धर्म के सभी प्रमुख त्योहारों की पूरी सूची

लोहड़ी से गुरु नानक जयंती तक—यहां देखें 2026 में सिख धर्म के सभी प्रमुख त्योहारों की पूरी सूची

Sikh Festivals 2026 Calendar: सिख धर्म दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा धर्म है, जिसकी नींव एकता, भाईचारे और “एक ओंकार” की मान्यता पर आधारित है। लंबे समय तक सिख गुरुपर्व और धार्मिक त्योहार विक्रम संवत (विक्रमी कैलेंडर) के अनुसार मनाए जाते रहे, जिससे हर साल तिथियां बदलती रहती थीं और भ्रम की स्थिति बनी रहती थी। इस समस्या के समाधान के लिए वर्ष 2003 में नानकशाही कैलेंडर को औपचारिक रूप से अपनाया गया, जिसके बाद गुरु नानक जयंती सहित अधिकतर गुरुपर्व तय और स्थिर तारीखों पर मनाए जाने लगे। इससे देश-विदेश में सिख समुदाय के धार्मिक आयोजनों में एकरूपता और स्थिरता आई। हालांकि, दिवाली और होला मोहल्ला जैसे कुछ पर्व आज भी विक्रमी कैलेंडर के अनुसार मनाए जाते हैं, क्योंकि उनका संबंध हिंदू परंपराओं से भी जुड़ा है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2026 में सिख धर्म के प्रमुख त्योहार और गुरुपर्व किस-किस तारीख को मनाए जाएंगे।

जनवरी 2026

13 जनवरी (मंगलवार): लोहड़ी
31 जनवरी (शनिवार): गुरु हर राय जयंती

मार्च 2026

4 मार्च (बुधवार): होला मोहल्ला आरंभ
6 मार्च (शुक्रवार): होला मोहल्ला समापन
17 मार्च (मंगलवार): गुरु हर राय गुरुगद्दी
19 मार्च (गुरुवार): गुरु अमर दास गुरुगद्दी
22 मार्च (रविवार): गुरु अंगद देव ज्योति जोत
23 मार्च (सोमवार): गुरु हरगोबिंद सिंह ज्योति जोत

अप्रैल 2026

1 अप्रैल (बुधवार): गुरु हरकृष्ण सिंह ज्योति जोत
1 अप्रैल (बुधवार): गुरु तेग बहादुर गुरुगद्दी
7 अप्रैल (मंगलवार): गुरु तेग बहादुर जयंती
9 अप्रैल (गुरुवार): गुरु अर्जन देव जयंती
14 अप्रैल (मंगलवार): बैसाखी
18 अप्रैल (शनिवार): गुरु अंगद देव जयंती
30 अप्रैल (गुरुवार): गुरु अमर दास जयंती

मई 2026

10 मई (रविवार): गुरु हरगोबिंद सिंह गुरुगद्दी

जून 2026

18 जून (गुरुवार): गुरु अर्जन देव ज्योति जोत
30 जून (मंगलवार): गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती

अगस्त 2026

7 अगस्त (शुक्रवार): गुरु हरकृष्ण सिंह जयंती

सितंबर 2026

12 सितंबर (शनिवार): गुरु ग्रंथ साहिब जयंती
13 सितंबर (रविवार): गुरु अर्जन देव गुरुगद्दी
14 सितंबर (सोमवार): गुरु राम दास ज्योति जोत
24 सितंबर (गुरुवार): गुरु राम दास गुरुगद्दी
26 सितंबर (शनिवार): गुरु अमर दास ज्योति जोत

अक्टूबर 2026

1 अक्टूबर (गुरुवार): गुरु अंगद देव गुरुगद्दी
5 अक्टूबर (सोमवार): गुरु नानक देव ज्योति जोत
27 अक्टूबर (मंगलवार): गुरु राम दास जयंती

नवंबर 2026

3 नवंबर (मंगलवार): गुरु हरकृष्ण सिंह गुरुगद्दी
3 नवंबर (मंगलवार): गुरु हर राय ज्योति जोत
11 नवंबर (बुधवार): गुरु ग्रंथ साहिब गुरुगद्दी
14 नवंबर (शनिवार): गुरु गोबिंद सिंह ज्योति जोत
24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक देव जयंती

दिसंबर 2026

12 दिसंबर (शनिवार): गुरु गोबिंद सिंह गुरुगद्दी
14 दिसंबर (सोमवार): गुरु तेग बहादुर ज्योति जोत

यह कैलेंडर सिख समुदाय के लिए पूरे साल के धार्मिक आयोजनों की अग्रिम योजना बनाने में मददगार साबित होगा और गुरुपर्वों को एक साथ, एक ही तारीख पर मनाने की परंपरा को मजबूत करेगा।

शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

 New Year Liquor Sales Record: नए साल के जश्न में डूबे भारत ने इस बार शराब की सेल के मामले में पिछले सभी आंकड़े पीछे छोड़ दिए हैं। दक्षिण भारतीय राज्यों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शराब से होने वाली आय में उनका कोई मुकाबला नहीं है। तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में 31 दिसंबर की रात सैकड़ों करोड़ की शराब गटक ली गई।

दिल्ली-नोएडा

राजधानी दिल्ली में नए साल के मौके पर करीब 400 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री का अनुमान है। वहीं नोएडा में 31 दिसंबर और 1 जनवरी के बीच करीब 16 करोड़ रुपये की शराब बिकी। राज्य सरकारों द्वारा बिक्री का समय बढ़ाने और देर रात तक बार खुले रहने की अनुमति से राजस्व में भारी इजाफा हुआ है।

तेलंगाना

तेलंगाना ने इस साल भी अपना दबदबा कायम रखा। 30 और 31 दिसंबर को राज्य में कुल 800 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी। अकेले 31 दिसंबर को 401 करोड़ रुपये की सेल दर्ज की गई, जो सामान्य दिनों की तुलना में 8 गुना अधिक है। हैदराबाद और उसके आसपास के इलाकों जैसे रंगा रेड्डी में शराब की सबसे ज्यादा मांग रही।

PunjabKesari

कर्नाटक

कर्नाटक में दिसंबर के आखिरी हफ्ते में कुल 1,669 करोड़ रुपये की शराब बिकी। न्यू ईयर ईव (31 दिसंबर) के आसपास राज्य में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ। इस दौरान 4.83 लाख बॉक्स शराब और करीब 3 लाख बीयर की बोतलें बेची गईं।

आंध्र प्रदेश और केरल

आंध्र प्रदेश में नए साल पर करीब 300 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जो पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी है। वहीं केरल में क्रिसमस से ही उत्सव का माहौल रहा। 24-25 दिसंबर को केरल ने 152 करोड़ रुपये की बिक्री की, जबकि 31 दिसंबर को यह आंकड़ा 125 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

Crime : हंसता-खेलता परिवार चंद सेकंड में बर्बाद, दो मासूम बेटी के पिता SBI ब्रांच मैनेजर ने ऐसे किया खौफनाक अंत

Crime : हंसता-खेलता परिवार चंद सेकंड में बर्बाद, दो मासूम बेटी के पिता SBI ब्रांच मैनेजर ने ऐसे किया खौफनाक अंत

 अयोध्या - अयोध्या में बुधवार दोपहर एक दुखद घटना ने सबको झकझोर दिया। शहर के कोतवाली क्षेत्र में गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर बने सरयू नदी के पुल से बहराइच जिले के  SBI  ब्रांच मैनेजर ने नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और शाम तक शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बैंक मैनेजर की पहचान  
मृतक बैंक मैनेजर की पहचान रामबाबू सोनी (39) के रूप में हुई है। वे गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र स्थित जवाहर नगर के निवासी थे। रामबाबू बहराइच जिले में SBI की शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। परिवार के अनुसार, वे अपने परिवार के साथ रहते थे, लेकिन लंबे समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे थे।

घटना बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे हुई। रामबाबू ने अपने परिवार से पहले फोन पर बातचीत की और फिर अपनी लोकेशन अपनी पत्नी को भेजी। इसके तुरंत बाद उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर दिया और पीठ पर बैग लादे हुए पुल से सरयू नदी में कूद गए। परिवार को लोकेशन मिलने के बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और बचाव कार्य
अयोध्या कोतवाली की पुलिस ने सूचना मिलते ही गोताखोरों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि लगभग 8 बजे शाम को गोताखोरों ने रामबाबू का शव नदी से निकाल लिया। उनके साथ उनका मोबाइल और बैग बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार के बयान दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही मोबाइल फोन की जांच भी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आत्महत्या से पहले उन्होंने किससे संपर्क किया था या कोई संदेश भेजा था।

आत्महत्या के पीछे की वजह
पुलिस और परिवार का कहना है कि रामबाबू लंबे समय से तनाव में थे, लेकिन आत्महत्या का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच में उम्मीद है कि परिवार और मोबाइल के सबूतों के आधार पर यह पता चल सकेगा कि आखिर उन्हें इतना तनाव क्यों था कि उन्होंने यह दर्दनाक कदम उठाया।