लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
सावधान… गैस की किल्लत में ठगों का जाल, एक्टिव हुए साइबर ठग, बुकिंग के नाम पर कर रहे धोखाधड़ी

सावधान… गैस की किल्लत में ठगों का जाल, एक्टिव हुए साइबर ठग, बुकिंग के नाम पर कर रहे धोखाधड़ी

  दिल्ली।  अमेरिका-इरान-इजराइल के बीच चल रहे तनाव का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है। जिस वजह से  LPG गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही है। कई गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और लोगों को सिलेंडर मिलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  इस बीच ठगी करने वाला गिरोह भी एक्टिव हो चुका है।

दरअसल, साइबर ठग लोगों को अलग-अलग बहाने बनाकर फंसाने की कोशिश करते हैं। कभी बैंक के नाम पर कॉल आती है, तो कभी किसी ऑफर का लालच देते हैं। अब LPG गैस सिलेंडर के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। LPG सिलेंडर की किल्लत से लोग घबराकर एजेंसियों पर लाइन लगाकर सिलेंडर बुक करवा रहे हैं या जल्दी डिलीवरी के चक्कर में ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं. इस बीच साइबर ठग भी लोगों को फंसाने का नया तरीका अपना सकते हैं।

बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि, शातिर ठग पहले गैस एजेंसी का कर्मचारी बनकर आपको कॉल करेंगे और फिर बताएंगे कि ईरान में युद्ध के चलते गैस की भारी कमी आने वाली है, इसलिए जल्दी बुकिंग कर लें और फिर ठग फर्जी मैसेज या व्हाट्सएप लिंक भी भेजते हैं। इस लिंक को क्लीक करते ही अकाउंट से पैसे कट सकते हैं।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि,  LPG सिलेंडर की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफ़वाह साइबर ठगों द्वारा बुना गया एक झांसा है। इस तरह के किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सिलेंडर हमेशा आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या IVRS नंबर (जैसे इंडेन के लिए 7718955555) से बुक करें. किसी अनजान मैसेज, लिंक या कॉल पर भरोसा न करें।

 

PM Modi: 47,800 करोड़ की सौगात के साथ असम-बंगाल दौरे पर पीएम मोदी, कई बड़े प्रोजेक्ट्स का करेंगे शुभारंभ

PM Modi: 47,800 करोड़ की सौगात के साथ असम-बंगाल दौरे पर पीएम मोदी, कई बड़े प्रोजेक्ट्स का करेंगे शुभारंभ

असम/पश्चिम बंगाल। PM Modi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को दो चुनावी राज्यों असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे करीब 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पितकरेंगेदौरे के पहले दिन पीएम मोदी कोकराझार में लगभग 4,570 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिसमें असम माला 3.0 योजना के तहत 3,200 करोड़ रुपये से अधिक लागत से 900 किलोमीटर सड़कों का निर्माण शामिल है, वहीं बोडोलैंड क्षेत्र में छह सड़क परियोजनाएं और रेलवे ओवरहॉलिंग वर्कशॉप की भी नींव रखी जाएगी।शाम को गुवाहाटी में करीब 19,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन होगा, जहां चाय बागान श्रमिकों को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे और पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त भी जारी की जाएगी जिससे 9.3 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।इसके अलावा कोपिली हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, नुमालीगढ़सिलीगुड़ी पाइपलाइन विस्तार, कई रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट, बिश्वनाथ घाट और नीमाती में क्रूज टर्मिनल, दिब्रूगढ़ में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, कामाख्या मंदिर रोपवे प्रोजेक्ट और गुवाहाटी में पीएम एकता मॉल का भी शुभारंभ होगा।वहीं 14 मार्च को सिलचर में करीब 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जिसमें 166 किलोमीटर लंबा शिलांग-सिलचर हाई स्पीड कॉरिडोर, एनएच-306 पर एलिवेटेड कॉरिडोर और करीमगंज में कृषि कॉलेज शामिल हैं।

PM मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में आएंगे ₹2000

PM मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में आएंगे ₹2000

 देश के करोड़ों किसानों को आज बड़ी राहत मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (13 मार्च) प्राधनमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे. यह राशि असम के गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी.


 

तेल संकट के बीच भारत को राहत, ईरान ने भारतीय टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की दी मंजूरी

तेल संकट के बीच भारत को राहत, ईरान ने भारतीय टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की दी मंजूरी

नई दिल्ली। दुनिया भर में गैस और तेल के संकट के बीच ईरान ने भारतीय जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजने की अनुमति दे दी है। इजरायल और अमेरिका से जंग के बीच ईरान ने इस रास्ते पर रोक लगा दी थी और चेतावनी दी थी कि कोई जहाज इधर से गुजरेगा तो उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

समाचार एजेंसी के सूत्रों के हवाले से बताया है कि ईरान ने भारतीय जहाजों को सुरक्षित निकलने का भरोसा दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के अपने समकक्ष अराघची से बात के बाद ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है। दोनों देशों के विदेश मंत्री की बातचीत का मकसद गैस और तेल की प्रभावित कीमतों और उपलब्धता को स्थिर रखना है।

थाईलैंड के जहाज पर हुआ था हमला

बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में एक थाई रजिस्टर्ड मालवाहक जहाज ‘मयूरी नारी’ पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ था, जिससे जहाज में भीषण आग लग गई। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक ओमानी नौसेना ने बचाव अभियान चलाया, जिसमें अब तक 20 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया है। तीन नाविक अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा बंदरगाह से निकलकर भारत के गुजरात स्थित कंडला बंदरगाह की ओर जा रहा था। हमले के बाद जहाज पर काला धुआं उठता दिखा और चालक दल को जीवन राफ्ट के जरिए जहाज छोड़ना पड़ा।

क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की सबसे संवेदनशील सुमद्री रास्तों में से एक है। ये संकरा रास्त फारस की खाड़ी (इसे अरब खाड़ी भी कहा जाता है) और ओमान की खाड़ी को जोड़ता है। सऊदी अरब, इराक, कुवैत, बहरीन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे तेल उत्पादक देश अपने तेल का निर्यात इसी रास्ते से करते हैं। इस रास्ते से दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल निर्यात होता है। ये रास्ता महज 30 किलोमीटर चौड़ा है।

पश्चिम एशिया में हालिया तनाव के बाद ईरान ने इस समुद्री रास्ते पर आवाजाही पर रोक लगा दी थी। ईरान की ओर से साफ संदेश दिया गया था कि इस रास्ते से गुजरने वाले सभी जहाजों पर रोक है, अगर कोई जहाज इस रास्ते को पार करने की कोशिश करता है तो उसपर ईरानी सेना हमला करेगी। इस वजह से ही एशिया के कई देशों में तेल और गैस की किल्लत जैसी स्थिति देखी जा रही है।

खुशखबरी! इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये

खुशखबरी! इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना का इंतजार कर रहे देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने योजना की 22वीं किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है। सरकार के अनुसार 13 मार्च 2026 को 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 2000 रुपये भेजे जाएंगे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत इस बार किसानों के खातों में कुल 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे उन्हें खेती से जुड़े खर्चों में मदद मिल सके। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से इस योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे।

रकार की इस योजना के तहत हर साल पात्र किसान परिवारों को कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में 2,000-2,000 रुपये के रूप में किसानों के खातों में भेजी जाती है। अब तक योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब 22वीं किस्त किसानों को मिलने जा रही है।

इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरतों जैसे बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री पर खर्च कर सकें। केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी और तब से अब तक करोड़ों किसान परिवार इसका लाभ उठा चुके हैं।

सरकार का मानना है कि पीएम किसान योजना के माध्यम से किसानों को सीधे आर्थिक मदद मिल रही है, जिससे उनकी आय बढ़ाने और खेती को मजबूत बनाने में सहायता मिल रही है।

इंडिगो के CEO ने अपने पद से दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया को सौंपी गई अंतरिम कमान

इंडिगो के CEO ने अपने पद से दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया को सौंपी गई अंतरिम कमान

  IndiGo crisis: विवादों में घिरी प्राइवेट सेक्टर की एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद, एयरलाइन के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया को कंपनी की अंतरिम कमान सौंपी गई है। वे तब तक परिचालन और प्रबंधन देखेंगे, जब तक कि नया उत्तराधिकारी नहीं मिल जाता।

ये इस्तीफा इसलिए अहम है क्योंकि इंडिगो एयरलाइन ने करीब ढाई महीने पहले बड़े स्तर पर उड़ान सेवाएं रद्द कर दी थी। इस वजह से भारत के एविएशन सेक्टर में बड़ा संकट पैदा हो गया था।

इंडिगो ने रद्द कर दी थीं सैकड़ों उड़ानें

इंडिगो ने दिसंबर महीने के शुरुआती हफ्ते में सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दीं क्योंकि एयरलाइन पायलटों के वास्ते नए उड़ान ड्यूटी मानदंडों को लागू करने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार नहीं थी। उड़ानें रद्द किए जाने से देश भर में हजारों यात्री फंस गए। इंडिगो के परिचालन में बड़े पैमाने पर व्यवधान के बाद, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने संयुक्त महानिदेशक संजय के. ब्राह्मणे की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया, ताकि ऐसे व्यवधानों के कारणों की व्यापक समीक्षा और मूल्यांकन किया जा सके। इस समिति ने पिछले साल 27 दिसंबर को डीजीसीए को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

इसके बाद विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने पिछले महीने हुई व्यापक उड़ान व्यवधानों के लिए इंडिगो पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया और कंपनी के प्रमुख पीटर एल्बर्स के साथ-साथ दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को कड़ी चेतावनी जारी की।



 

घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब इतने दिनों से पहले नहीं कर पाएंगे दूसरी बुकिंग

घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब इतने दिनों से पहले नहीं कर पाएंगे दूसरी बुकिंग

 नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में पैदा हुई बाधाओं के बीच, भारत सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को तत्काल प्रभाव से एलपीजी उत्पादन बढ़ाने और उसे प्राथमिकता के आधार पर घरेलू उपयोग के लिए आवंटित करने का आदेश जारी किया है.

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत
मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति में अनिश्चितता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. सरकार की प्राथमिकता करीब 33 करोड़ घरेलू गैस कनेक्शन धारकों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है. रिफाइनरियों को निर्देशित किया गया है कि उत्पादन में होने वाली किसी भी अतिरिक्त वृद्धि को सीधे घरेलू वितरण चैनलों में भेजा जाए.

जमाखोरी रोकने के लिए '25 दिन' का नियम
बाजार में गैस की किल्लत की अफवाहों और कालाबाजारी की संभावनाओं को खत्म करने के लिए मंत्रालय ने बुकिंग प्रणाली में बदलाव किया है. अब घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दो रिफिल बुकिंग के बीच 25 दिनों का अनिवार्य अंतराल तय किया गया है. पहले यह अवधि कम थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सिलेंडरों की जमाखोरी न हो और आपूर्ति का वितरण समान बना रहे.

वहीं, भारत सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 लागू कर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को विनियमित करने का निर्णय लिया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी अस्थिरता के बीच, इस कदम का उद्देश्य देशभर में ईंधन की समान उपलब्धता सुनिश्चित करना और जमाखोरी या आपूर्ति में बाधा को रोकना है. इससे आम जनता को राहत मिलेगी.

संस्थानों और उद्योगों के लिए नई गाइडलाइंस
गैर-घरेलू क्षेत्र के लिए मंत्रालय ने स्पष्ट प्राथमिकताएं निर्धारित की हैं:

अस्पताल और शिक्षण संस्थान: आयातित एलपीजी की आपूर्ति में इन आवश्यक सेवाओं को शीर्ष प्राथमिकता दी जाएगी.

होटल और रेस्टोरेंट: कमर्शियल सेक्टर और अन्य उद्योगों को होने वाली आपूर्ति की निगरानी के लिए तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के तीन कार्यकारी निदेशकों (EDs) की एक उच्च-स्तरीय समिति गठित की गई है. यह समिति आपूर्ति की उपलब्धता और मांग की समीक्षा के बाद ही वितरण पर निर्णय लेगी.

ऊर्जा सुरक्षा पर सरकार का आश्वासन
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्थिति पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि भारत की ऊर्जा रणनीति लचीली है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी साझा की कि भारत उन वैकल्पिक मार्गों से ऊर्जा आयात कर रहा है जो वर्तमान युद्ध क्षेत्र से प्रभावित नहीं हैं. उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त किया कि नागरिकों के लिए ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार हर संभव 'प्रोएक्टिव' कदम उठा रही है.

विशेषज्ञों का मानना है कि इन दूरगामी कदमों से न केवल घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता बनी रहेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय बाजारों में स्थिरता बनी रहेगी.

 

International Women’s Day: महिला दिवस पर खास तोहफा, श्री काशी विश्वनाथ धाम में मातृशक्ति को मिलेगा फ्री दर्शन का मौका

International Women’s Day: महिला दिवस पर खास तोहफा, श्री काशी विश्वनाथ धाम में मातृशक्ति को मिलेगा फ्री दर्शन का मौका

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। मंदिर प्रबंधन ने घोषणा की है कि इस दिन महिलाओं को निशुल्क दर्शन की विशेष व्यवस्था की जाएगी। चाहे वे काशी की निवासी हों या देश-विदेश से आईं श्रद्धालु, सभी मातृशक्ति को बिना टिकट के भगवान विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिलेगा।  

वाराणसी आने वाली महिलाएं इस दिन भगवान बाबा विश्वनाथ के दर्शन आसानी से कर सकेंगी और मंदिर की इस विशेष व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगी। यह पहल न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि समाज में महिलाओं की गरिमा और सम्मान को बढ़ावा देने का भी संदेश देती है।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि 8 मार्च को द्वार संख्या 4-बी से महिलाओं को सीधा प्रवेश दिया जाएगा। विशेष रूप से गोद में बच्चों को लेकर आने वाली महिलाओं को प्राथमिकता से दर्शन कराए जाएंगे। इस व्यवस्था से महिलाओं को लंबी कतारों और टिकट की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। सुबह 4 बजे से 5 बजे तक और शाम 4 बजे से 5 बजे तक का समय पहले से ही काशीवासियों के लिए आरक्षित रहता है, इसलिए इस दौरान काशी निवासियों की विशेष व्यवस्था यथावत रहेगी। शेष पूरे दिन महिलाओं के लिए यह निशुल्क और विशेष प्रवेश की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने इस फैसले के माध्यम से मातृशक्ति का सम्मान किया है। विश्वभूषण मिश्रा ने कहा, भगवान विश्वनाथ मातृशक्ति का आशीर्वाद संपूर्ण मानवता पर, संपूर्ण आराधकों पर बनाए रखें। हम सभी मातृशक्ति की सुख-समृद्धि, सनातन धर्मावलंबियों और भगवान विश्वनाथ के समस्त श्रद्धालुओं के कल्याण की कामना करते हैं। हर हर महादेव।

मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस दिन शांति और व्यवस्था बनाए रखें, ताकि सभी महिलाएं सुगमता से दर्शन कर सकें। वाराणसी में स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक है। इसे बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख माना जाता है। गंगा तट पर अवस्थित यह मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में भव्य कॉरिडोर, निशुल्क दर्शन और विशेष पूजा व्यवस्था है। बाबा के दर्शन को प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

8 मार्च को पीएम मोदी दिल्ली वालों को देंगे सौगात, लगभग 33,500 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

8 मार्च को पीएम मोदी दिल्ली वालों को देंगे सौगात, लगभग 33,500 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

दिल्ली  :- पीएम मोदी 8 मार्च को दिल्ली में लगभग 33,500 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।स अवसर पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम से पहले, प्रधानमंत्री सरोजिनी नगर स्थित जीपीआरए टाइप-5 क्वार्टरों का दौरा करेंगे और महिला आवंटियों को चाबियां सौंपेंगे।

पीएम करीब 18,300 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इनमें लगभग 12.3 किलोमीटर का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 किलोमीटर का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल है। नई कनेक्टिविटी से बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा, मजलिस पार्क समेत दिल्ली के कई इलाकों को फायदा होगा।

पीएम दिल्ली मेट्रो के चरण 5-ए के अंतर्गत लगभग 16.10 किलोमीटर लंबे तीन नए कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। ये तीन नए कॉरिडोर : आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एयरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज हैं। ये कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी के कई महत्वपूर्ण स्थानों को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे और नोएडा, दक्षिण दिल्ली और हवाई अड्डे के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए कनेक्टिविटी में सुधार करेंगे।

पीएम जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (जीपीआरए) पुनर्विकास योजना के तहत 15,200 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। ये परियोजनाएं सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी जैसे प्रमुख स्थानों पर संचालित हैं। ये जीपीआरए कॉलोनियों के आधुनिकीकरण और सरकारी कर्मचारियों तथा प्रशासनिक कार्यालयों के लिए विश्व स्तरीय इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर तैयार करने के सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

इन परियोजनाओं का पुनर्विकास एक नवोन्मेषी आत्मनिर्भर वित्तीय मॉडल के माध्यम से किया गया है, जो यह सुनिश्चित करता है कि पुनर्विकास सरकारी खजाने पर बोझ डाले बिना किया जाए। इस मॉडल के तहत, सरकार परियोजना क्षेत्र के एक सीमित हिस्से को वाणिज्यिक और आवासीय स्थान के लिए विकसित और मुद्रीकृत कर रही है ताकि पूरी परियोजना का वित्तपोषण किया जा सके। इससे प्राप्त राजस्व का उपयोग आधुनिक सरकारी आवास, संबंधित इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और सार्वजनिक सुविधाओं के पुनर्विकास के लिए किया जा रहा है।

पुनर्विकास योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए 9,350 से अधिक आधुनिक फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे और साथ ही लगभग 48 लाख वर्ग फुट का कार्यालय स्थान भी सृजित किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और साथ ही आर्थिक लाभ की संभावना भी होगी।

पीएम मोदी 9 मार्च को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी 9 मार्च को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित

 उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित प्रमुख पहलों पर विचार-विमर्श करने के लिए वेबिनार में भाग लेगा। इस वेबिनार में नीति निर्माता, उद्योगपति, शिक्षाविद, स्टार्टअप और छात्र भारत के शिक्षा, कौशल और रचनात्मक अर्थव्यवस्था तंत्र को मजबूत करने के लिए कार्यान्वयन के तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक साथ आएंगे।

उद्घाटन सत्र में माननीय पीएम 9 मार्च को सुबह 11:30 बजे उपस्थित रहेंगे, जहां वे एवीजीसी-क्रिएटर अर्थव्यवस्था के लिए बजटीय पहल के पीछे की परिकल्पना को रेखांकित करते हुए एक विशेष संबोधन देंगे, जहां रचनात्मकता, संस्कृति और प्रौद्योगिकी विकास, रोजगार और सॉफ्ट पावर को बढ़ावा देने के लिए एक साथ काम करते हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स पर ब्रेकआउट सत्र दोपहर 12:20 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

वेबिनार के तहत, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय “स्कूलों और कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स” विषय पर एक ब्रेकआउट सत्र आयोजित करेगा। यह सत्र केंद्रीय बजट में घोषित 15,000 स्कूलों और 500 उच्च शिक्षण संस्थानों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स (सीसीएल) की स्थापना के कार्यान्वयन पर केंद्रित होगा, जिसका मकसद रचनात्मक प्रतिभाओं को बढ़ावा देना, भारत के एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) तंत्र को मजबूत करना और देश की तेजी से बढ़ती ऑरेंज इकोनॉमी के लिए कुशल रचनाकारों की एक सशक्त श्रृंखला तैयार करना है।

दोपहर 12:20 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक चलने वाले “स्कूलों और कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स” विषय पर ब्रेकआउट सत्र का संचालन व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री चैतन्य चिंचलिकर करेंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू इस पहल के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्य भाषण देंगे।

इसके बाद सत्र में सरकार और उद्योग जगत के विशेषज्ञों के साथ एक पैनल चर्चा होगी, जिसमें श्री धीरज साहू, अतिरिक्त सचिव (विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग), डॉ. आशीष कुलकर्णी (अध्यक्ष, फिक्की एवीजीसी फोरम), श्री राजन नवानी (संस्थापक एवं समूह सीईओ, जेटसिंथेसिस), और सुश्री सोनम भगत (सीईओ, व्याग्र) के साथ-साथ आईआईसीटी के एक छात्र प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इस चर्चा को उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों जैसे श्री मुंजल श्रॉफ (ग्राफिटी मल्टीमीडिया), श्री बीरेन घोष (टेक्नीकलर ग्रुप), श्री मनवेंद्र शुक्ल (लक्ष्य डिजिटल), सुश्री माला शर्मा (एडोबी इंडिया), सुश्री प्रीति व्यास (अमर चित्र कथा) और मायभारत के दो युवा स्वयंसेवकों के विचारों से और समृद्ध बनाया जाएगा।

दो पक्षों में हुई मारपीट; पिता समेत दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत...वजह जानकर रह जाएंगे दंग

दो पक्षों में हुई मारपीट; पिता समेत दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत...वजह जानकर रह जाएंगे दंग

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत जौनपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जनऊपुर में गुरुवार देर शाम आपसी विवाद में गोलीबारी की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।        

जानिए पूरी घटना 
पुलिस ने बताया की प्रारंभिक जांच के अनुसार यह विवाद दो पटीदारों, होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप सोनकर और रमेश सोनकर के बीच हुआ था। सुबह वीरेंद्र प्रताप के छोटे बच्चे का रमेश सोनकर के परिवार के सदस्यों से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। उस समय दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर ली थी और पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। शाम को रमेश सोनकर के परिवार की महिलाएं और उनका बेटा भोलू सोनकर, वीरेंद्र प्रताप के घर पहुंचे। वहां विवाद फिर से बढ़ गया, जिसके बाद भोलू सोनकर ने कथित तौर पर लगभग पांच राउंड फायरिंग की।मोहित के सीने में दो गोलियां लगी जिन्हें इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगल को भी एक गोली लगी है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस 
प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन विस्तृत जांच के लिए उसे सीटी स्कैन के लिये रेफर किया गया है। होमगाडर् वीरेंद्र प्रताप को भी मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्य आरोपी भोलू सोनकर की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और थाने की विशेष टीमें गठित की गई हैं। घटना के संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पिता के सामने बेटे को मौत के घाट उतारने वाले 5 दरिंदों को कोर्ट ने दी उम्रकैद,पिता को 3 साल बाद मिला न्याय

पिता के सामने बेटे को मौत के घाट उतारने वाले 5 दरिंदों को कोर्ट ने दी उम्रकैद,पिता को 3 साल बाद मिला न्याय

 डबरा: डबरा के बहुचर्चित हत्या मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रथम अपर सत्र न्यायालय डबरा ने मामले की सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को दोषी पाते हुए उम्रकैद और आर्थिक दंड से दंडित किया है। इस फैसले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि यह मामला करीब तीन साल पहले हुई सनसनीखेज फायरिंग और हत्या से जुड़ा था। न्यायालय के इस निर्णय से मृतक के परिजनों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायालय डबरा न्यायाधीश ज्योति राजपूत ने हत्या के मामले में आरोपी जसपाल उर्फ बिल्लो सरदार, सत्तार शाह, धर्मेंद्र उर्फ धम्मू करन, शिवम जोशी और मोहित यादव, सभी निवासी जवाहर कॉलोनी डबरा को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक आरोपी पर 13-13 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

घटना 14 दिसंबर 2022 की बताई गई है। फरियादी इंदर सिंह बघेल ने थाना डबरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने बेटे प्रशांत बघेल के साथ मोर्य मार्बल हाउस के सामने खड़ा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते सभी आरोपी हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और प्रशांत बघेल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

फायरिंग में प्रशांत बघेल को पेट और पैरों में गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे तुरंत सरकारी अस्पताल डबरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना की और साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।

न्यायालय ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और तर्कों से सहमत होते हुए सभी आरोपियों को हत्या का दोषी पाया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस मामले में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक अंगराज सिंह कुशवाह द्वारा की गई।

 
एग्जाम देने जा रहे भाई-बहन की पीट-पीटकर हत्या, चाचा और उसके बेटे ने ही ले ली जान; इस बात से थे नाराज

एग्जाम देने जा रहे भाई-बहन की पीट-पीटकर हत्या, चाचा और उसके बेटे ने ही ले ली जान; इस बात से थे नाराज

Sehore Murder Case: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में डबल मर्डर का दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह एक शख्स ने अपने बेटे के साथ मिलकर कथित रूप से अपने ही भतीजे और भतीजी की डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को सजा दिलाने की बात कह रही है।

चाचा ने भतीजे-भतीजी को उतारा मौत के घाट

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सिद्धिकगंज थाना इलाके के धर्मपुरी गांव में सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुई, जब दोनों भाई-बहन एग्जाम देने जा रहे थे। एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि मृतकों की पहचान 20 साल की शीतल मालवीय और उसके छोटे भाई कुलदीप मालवीय के तौर पर हुई। कुलदीप की उम्र 19 साल थी। दोनों के पिता का नाम जगदीश मालवीय था।

शीतल और कुलदीप पर डंडे से किया अटैक

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हरिसिंह मालवीय और उसके बेटे ने कथित रूप से एग्जाम सेंटर जा रहे दोनों भाई-बहन को रास्ते में रोक लिया और डंडों से अटैक कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हरिसिंह और जगदीश सगे भाई हैं और उनके बीच लंबे वक्त से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

हिरासत में लिए गए आरोपी पिता और बेटा

एसपी शुक्ला ने बताया कि इस अटैक में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए और फिर उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और मामले की पड़ताल चल रही है।

असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद

असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद

 असम :- असम के कार्बी आंगलोंग जिले में बीती रात सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें भारतीय वायु सेना के 2 पायलट शहीद हो गए. वायु सेना ने बताया कि पायलटों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के रूप में हुई है.

वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि IAF के सभी कर्मी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं. बता दें कि Su-30MKI एक प्रशिक्षण मिशन पर था और जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लापता हो गया था और उसके बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह एयरबेस दुर्घटनास्थल से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है.

अधिकारियों ने बताया था कि रूसी मूल के इस विमान से शाम 7:42 बजे संपर्क टूट गया था. Su-30MKI दो सीटों वाला मल्टीपर्पज फाइटर जेट है, जिसे रूसी विमान निर्माता सुखोई ने विकसित किया है. अब इसका निर्माण भारतीय वायु सेना के लिए लाइसेंस के तहत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा किया जाता है.

सबसे दमदार लड़ाकू विमान माना जाता है सुखोई
भारतीय वायु सेना के पास 260 से अधिक Su-30MKI जेट विमानों का बेड़ा है लेकिन जिस तरह से ये फाइटर जेट क्रैश हुआ है, इसके रख रखाव पर सवाल उठने लगे हैं. 2000 के दशक की शुरुआत में वायु सेना में शामिल किया गया सुखोई Su-30 MKI सबसे दमदार लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है.

पहले कब-कब हुआ क्रैश
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सुखोई जेट क्रैश हुआ हो. इससे पहले सुखोई-30 एमकेआई एयरक्राफ्ट क्रैश हो चुका है. अगस्त 2019 में सुखोई-30 एमकेआई एक रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान असम में तेजपुर के पास धान के खेत में क्रैश हो गया था. उस दौरान दोनों पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे और बाद में उनकी जान बचा ली गई थी.

मई 2015 में सुखोई-30 एमकेआई एयरक्राफ्ट टेक-ऑफ के तुरंत बाद तेजपुर एयर फोर्स बेस से लगभग 36 किलोमीटर दूर दक्षिण में क्रैश हो गया था, जिसमें क्रैश होने से पहले दोनों पायलट सुरक्षित निकल गए थे.


 

अमित शाह आज ओडिशा में सीआईएसएफ के स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

अमित शाह आज ओडिशा में सीआईएसएफ के स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

 नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज ओडिशा के मुंडली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार, शाह इस अवसर पर भुवनेश्वर में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के नए परिसर की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वह एनएफएसयू के ट्रांजिट परिसर का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। गृहमंत्री एनएफएसयू परिसर के निकट केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) का भूमि पूजन करेंगे

कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय गृह सचिव, एनएफएसयू के संस्थापक कुलपति और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस दौरान शाह गृह मंत्रालय की विभिन्न पहलों के अंतर्गत पुलिस अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई पुलिस स्टेशन भवनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे तथा कई पुलिस स्टेशनों में कमांड एवं नियंत्रण और अन्य सुविधाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

इसके अतिरिक्त भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। एनएफएसयू का भुवनेश्वर कैंपस राज्य में फॉरेंसिक और जांच से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ओडिशा सरकार द्वारा आवंटित 40 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस स्थायी परिसर को फॉरेंसिक और संबद्ध विज्ञानों के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

एनएफएसयू का यह अस्थायी परिसर तीन शैक्षणिक कार्यक्रमों—एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी डिजिटल फॉरेंसिक्स और सूचना सुरक्षा तथा एलएलएम साइबर कानून एवं साइबर अपराध जांच के साथ अपना संचालन शुरू कर रहा है।

3 दिन में 38 करोड़ की शराब सफाचट: रिकॉर्ड तोड़ बिक्री ने आबकारी विभाग को किया मालामाल

3 दिन में 38 करोड़ की शराब सफाचट: रिकॉर्ड तोड़ बिक्री ने आबकारी विभाग को किया मालामाल

 Agra : ताजनगरी आगरा में इस साल होली का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोला। रंगों के त्योहार पर आगरावासियों ने जमकर जश्न मनाया और इस जश्न में शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई। आबकारी विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, आगरा के लोग मात्र तीन दिनों (1, 2 और 3 मार्च) के भीतर 38 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब डकार गए।

पिछले साल के मुकाबले 25% का उछाल
आबकारी विभाग के मुताबिक, इस साल शराब की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभाग की मानें तो लगातार छुट्टियों के कारण लोगों ने पहले ही स्टॉक जमा करना शुरू कर दिया था, जिससे शराब की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई।

होली के दिन हुई बम्पर कमाई
हैरानी की बात यह है कि कुल 38 करोड़ में से 24 करोड़ रुपए की शराब तो अकेले 3 मार्च यानी होली के मुख्य दिन ही बिकी। ग्रामीण क्षेत्रों में देसी शराब की मांग सबसे ज्यादा रही। आगरा शहर के इलाकों में लोगों ने अंग्रेजी शराब और चिल्ड बीयर को प्राथमिकता दी।

अवैध शराब पर सख्ती का दिखा असर
आबकारी विभाग की मानें तो इस जबरदस्त बिक्री के पीछे सख्त निगरानी भी एक बड़ी वजह है। विभाग ने अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कई विशेष टीमें गठित की थीं। लगातार छापेमारी और चेकिंग की वजह से अवैध शराब का धंधा ठंडा रहा, जिसका सीधा फायदा सरकारी राजस्व को हुआ और वैध शराब की बिक्री में उछाल आया। आबकारी विभाग ने राजस्व में हुई इस बढ़ोतरी पर खुशी जाहिर की है, लेकिन साथ ही लोगों से अपील की है कि वे शराब का सेवन सीमित रखें और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें।

पुलिस लाइन में जमकर खेली गई होली, फिल्मी गानों पर SSP अनुराग आर्य सहित मस्ती में डूबे पुलिसकर्मी

पुलिस लाइन में जमकर खेली गई होली, फिल्मी गानों पर SSP अनुराग आर्य सहित मस्ती में डूबे पुलिसकर्मी

 बरेली : रंगों के पर्व होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिसकर्मियों ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। बरेली में पुलिस टीम ने जमकर होली खेली, जहां रंग-गुलाल, डांस और मस्ती का माहौल देखने को मिला।


PunjabKesari
पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में अधिकारी और जवान एक साथ रंगों में सराबोर नजर आए।  पुलिस लाइन में जमकर खेली गई होली कुछ झलकियां,फिल्मी गीतों पर जमकर नाचे एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी समेत अधिकारियों का डांस, डीआईजी अजय साहनी के आवास पहुंचे सभी अधिकारी, पुलिसकर्मियों को लेकर आए एस एस पी अनुराग आर्य, डीएम अविनाश सिंह, फिल्मी गाना गाकर डीआईजी अजय सहानी को एस एस पी ने बाहर बुलाया, एडीजी रमित शर्मा के आवास भी पहुंचे पुलिस, और अधिकारी।

PunjabKesari

बरेली में IPS अधिकारी अंशिका वर्मा ने काला चश्मा लगाकर बॉलीवुड गाने ‘लंदन ठुमका’ पर शानदार डांस किया। उनके डांस को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी भी झूम उठे। इस दौरान बरेली के SSP अनुराग आर्य भी अलग अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने नकली बाल लगाकर भांगड़ा किया, जिसे देखकर सभी लोग ठहाके लगाने लगे।

PunjabKesari
कार्यक्रम के दौरान DSP संदीप ने सिर पर गिलास रखकर ‘एनिमल डांस’ किया, जो समारोह का खास आकर्षण बना। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के बीच भाईचारे और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

PunjabKesari


एसएसपी अनुराग आर्य एडीजी आवास में खेली जा रही होली के दौरान चुम्मा-चुम्मा गाने पर थिरकते करते नजर आए। तो दूसरे पुलिस अधिकारियों ने भी होली के उत्सव का मजा लूटा। पुलिस कर्मियों की होली का आयोजन एडीजी आवास पर किया जा रहा था।

PunjabKesari
दरअसल सुबह सबसे पहले होली का आगाज जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आवास से हुआ। एसपी सिटी मानुष पारीक और एसएसपी अनुराग आर्य ने जिलाधिकारी के साथ होली खेली। यहां होली की बधाई देने के बाद जिलाधिकारी संग सभी अधिकारी डीआईजी अजय साहनी के आवास पर पहुंचे और होली की बधाई दी। कमिश्नर आवास और फिर एडीजी आवास पर गए। यहां सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग लगाया।
 
होली के मौके पर एसएसपी अनुराग आर्य हर बार की तरह इस बार भी अपने खास अंदाज में दिखे। एसएसपी पर पूरी तरह होली की खुमारी छाई रही। उन्होंने होली के गाने पर जमकर डांस किया। चुम्मा...चुम्मा दे दे गाने पर उनका डांस देखने लायक था। इस दौरान डीआईजी अजय साहनी, एडीजी रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसपी अंशिका वर्मा तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
मामूली कहासुनी में भतीजे ने उठाया खौफनाक कदम, चाची की गोली मारकर की हत्या

मामूली कहासुनी में भतीजे ने उठाया खौफनाक कदम, चाची की गोली मारकर की हत्या

मेरठ: जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक को अपनी चाची की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (मवाना) पंकज लवानिया ने बताया कि गणेशपुर गांव में 18 वर्षीय युवक शिवा त्यागी ने अपनी चाची पूजा (33) को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया था। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया। लवानिया ने बताया कि आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी अपनी चाची से आए दिन कहासुनी व झगड़ा होता था और इसी मनमुटाव के कारण उसने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

RTO पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा का 100 करोड़ सोना-कैश होगा जब्त, IT ने बताया बेनामी, सौरभ ही असली मालिक

RTO पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा का 100 करोड़ सोना-कैश होगा जब्त, IT ने बताया बेनामी, सौरभ ही असली मालिक

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में चर्चित RTO पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा मामले में आयकर विभाग (IT) बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। दरअसल  आयकर विभाग की एड्ज्यूकेटिंग अथॉरिटी ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए सौरभ शर्मा को बरामद सोने का असली मालिक माना है। इसके साथ ही सौरभ शर्मा और उसके करीबी सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़ी करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

18-19 दिसंबर 2024 को हुई थी कार्रवाई

दरअसल 18-19 दिसंबर 2024 की दरमियानी रात भोपाल के मेंडोरी जंगल से आयकर विभाग के अधिकारियों ने भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ छापेमार कार्रवाई की थी।  रेड के दौरान कार के साथ सोना जब्त किया गया। 52 किलो सोना जब्त किया था और हड़कंप मच गया था। इतनी भारी मात्रा में सोने की बरामदगी से हर कोई हैरान था।

सौरभ शर्मा ही असली  मालिक

आयकर विभाग ने इस लेनदेन को पीबीपीटी अधिनियम की वास्तविक मालिक के तहत बेनामी मानते हुए चेतन सिंह गौर को बेनामीदार और सौरभ शर्मा को वास्तविक मालिक बताया है। एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने आयकर विभाग की बेनामी विंग की कार्रवाई को सही ठहराया था। हालांकि अभी सौरभ शर्मा और चेतन सिंह गौर के पास अपील का मौका है।

2025 में हुई थी सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों से जुड़ी संपत्तियों की अस्थायी कुर्की

हालांकि आयकर विभाग ने अगस्त 2025 में सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों से जुड़ी संपत्तियों की अस्थायी कुर्की की थी. उस समय इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 52 करोड़ रुपये आंकी थी. लेकिन संपत्तियों के मूल्यांकन के बाद अब इनकी कुल कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। आयकर विभाग के मुताबिक सौरभ शर्मा से जुड़ी करीब 32 संपत्तियों की पहचान की गई है

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को न हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को न हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जिला कलेक्टर पंजीकृत किसानों में से चिन्हित किसानों के सत्यापन, उपार्जन केन्द्रों पर बारदानों की उपलब्धता और किसानों को समय पर भुगतान के लिए शत-प्रतिशत व्यवस्था सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश गुरुवार को मंत्रालय में आयोजित अभियान की राज्य स्तरीय बैठक के बाद जिला कलेक्टर्स से वर्चुअल संवाद में दिए। उन्होंने कहा कि गेहूं का उपार्जन इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 16 मार्च से 5 मई तक होगा और शेष संभागों जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, चम्बल व सागर में 23 मार्च से 12 मई तक किया जाएगा। किसान अपना पंजीयन 7 मार्च तक करा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने उपार्जन केन्द्रों का समय-सीमा में निर्धारण, उनकी स्थापना और इन केन्द्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन कार्य में लगे अमले के उपयुक्त प्रशिक्षण सहित जिला उपार्जन समिति द्वारा नियमित बैठक कर समस्याओं के त्वरित निदान की व्यवस्था की जाए। किसानों को अद्यतन जानकारियां सरलता से उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर्स को खाड़ी देशों में वर्तमान में निर्मित अप्रत्याशित परिस्थितियों को देखते हुए इन देशों में रह रहे जिले के विद्यार्थियों, नागरिकों के परिवारों से सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली और वल्लभ भवन मंत्रालय में प्रदेशवासियों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला स्तर पर ऐसे व्यक्तियों और परिवारों से कलेक्टर्स निरंतर समन्वय और सम्पर्क रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्प से समाधान अभियान का अंतिम चरण जारी है। अभियान के अंतर्गत 40 लाख आवेदनों का निराकरण हुआ है। अब 16 मार्च तक जिला स्तरीय शिविर लगना है। विकास और जनकल्याण की इस गतिविधि की जिला कलेक्टर सघन मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें। अभियान में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कलेक्टर्स जिले की सभी गतिविधियों में परफार्मेंस और परिणाम देंगे वे ही मैदान में रहेंगे, यह सिद्धांत सभी अधिकारी-कर्मचारियों पर भी लागू होगा।

मुख्यमंत्री ने जिलों में वीसी सेटअप के संबंध में आलीराजपुर, छिंदवाड़ा, पांर्ढुणा, बालाघाट, भोपाल जिलों को तत्काल कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीसी सेटअप से सभी विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को पंचायत स्तर तक संवाद स्थापित करने में मदद मिलेगी। इससे विकास और जनकल्याण के कार्यों की समीक्षा में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा स्तर के विजन डॉक्यूमेंट के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन और व्यवस्था के संबंध में मिथ्या या भ्रम फैलाने वाली जानकारियों का जिला स्तर पर तत्काल प्रभावी रूप से खंडन किया जाए। सोशल मीडिया के युग में ऐसी गतिविधियों पर त्वरित रूप से वस्तुस्थिति रखना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में शाला और महाविद्यालयीन स्तर पर परीक्षाओं का समय चल रहा है। जिला अधिकारी शैक्षणिक संस्थाओं, छात्रावासों, विश्वविद्यालय परिसरों का आकस्मिक निरीक्षण आवश्यक रूप से करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षाओं का संचालन और आगामी सत्रारंभ निर्विघ्न रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला अधिकारियों को जिला स्तर पर नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों से कार्यालयीन समय का पालन करने की अपेक्षा है। इस संबंध में गत दिवस मंत्रालय में कार्यालयीन समय अनुसार उपस्थिति का आकस्मिक निरीक्षण कराया गया था। जिला स्तर पर जिला कलेक्टर्स द्वारा अपने स्तर पर इस प्रकार के निरीक्षण की व्यवस्था की जाए। कार्यालयीन स्टॉफ को दी गई सुविधाएं, उनका अधिकार है, इसके साथ उनसे नियमानुसार कार्य लेना भी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि आकस्मिक निरीक्षण की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। यदि कार्यालयीन समय के पालन में सुधार नहीं आया तो राज्य में 6 कार्य दिवसीय सप्ताह की व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। शासकीय कार्यालयों में आम नागरिकों के लिए सुगम व्यवस्था स्थापित करना हमारा उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2026 किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिलों में होने वाले परम्परागत मेलों में कृषि-पशुपालन आदि क्षेत्र में नवाचार करने वालों या विशेष उपलब्धि अर्जित करने वालों की प्रदर्शनी लगाई जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला स्तर पर होम-स्टे को प्रोत्साहित करने के भी कलेक्टर्स को निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अशोक बर्णवाल, संजय दुबे, नीरज मंडलोई, दीपाली रस्तोगी, शिवशेखर शुक्ला एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में समस्त जिला कलेक्टर्स वर्चुअली शामिल हुए।