BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
एनसीबी ने यूपी-नेपाल सीमा से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की, अनधिकृत परिसरों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों जब्त, छह लोग गिरफ्तार

एनसीबी ने यूपी-नेपाल सीमा से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की, अनधिकृत परिसरों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों जब्त, छह लोग गिरफ्तार

लखनऊ: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), लखनऊ जोन ने भारत-नेपाल सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनलोगों के पास से भारी मात्रा में साइकोट्रोपिक दवाओं को जब्त किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तारियां उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रूपैडीहा में की गईं। विशिष्ट खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए, एनसीबी के अधिकारियों ने विभिन्न मेडिकल स्टोरों और अन्य अनधिकृत परिसरों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को जब्त किया।

एनसीबी ने छह परिसरों से अल्प्राजोलम युक्त कुल 4,237 गोलियां, नाइट्राजेपम युक्त 2,665 गोलियां, ट्रामाडोल और डायजेपाम इंजेक्शन और पेंटाजोसाइन इंजेक्शन की 5530 गोलियां और 30 लाख रुपये मूल्य के कोडीन आधारित कफ सिरप की 471 बोतलें बरामद की गईं।इस ऑपरेशन में 1,75,400 रुपये की बेहिसाब नकद मुद्रा और 59,000 नेपाली रुपये भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार लोगों की पहचान अनिल कुमार मिश्रा, गोविंद कुमार वर्मा, इश्तियाक अहमद, मोहम्मद गालिब, शिव किशोर विश्वकर्मा और राधे श्याम वर्मा के रूप में हुई है।ये सभी बहराइच जिले के रहने वाले हैं।अधिकारियों ने बताया कि एनसीबी, लखनऊ अंचल को भारत और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में मादक पदार्थों और नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना मिल रही थी।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए एनसीबी ने मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित खुफिया जानकारी विकसित करने और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई और जब्ती करने के लिए अपनी टीमों को मैदान में तैनात किया है।भारत-नेपाल सीमा पर टीमें चुनावी इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

 

यूके रिटर्न डॉक्टर से एक फर्जी पत्रकार ने साथियों के साथ मिलकर एक करोड़ ठगे, एक गिरफ्तारी

यूके रिटर्न डॉक्टर से एक फर्जी पत्रकार ने साथियों के साथ मिलकर एक करोड़ ठगे, एक गिरफ्तारी

इंदौर में इंग्लैंड रिटर्न एक डॉक्टर के साथ जमीन के नाम एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की गई। धोखाधड़ी करने वालों में फर्जी पत्रकार और उसके साथी शामिल हैं जिनमें से फर्जी पत्रकार की गिरफ्तारी हो गई है।
यूके से लौटे डॉ. सुदर्शन भंडारी को जमीन खरीदवाने के लिए धीरज ने कई जमीनें दिखाई थीं। अलग जमीन दिखाकर उसने बड़ी राशि अपने साथियों के खातों में जमा करा लिए मगर कोई भी जमीन के सौदे फाइनल नहीं किए। धीरज और उसके साथी प्रापर्टी ब्रोकर व पत्रकार बनकर डॉ. सुदर्शन भंडारी से मिलते रहे थे। सौदे फाइनल करने के नाम पर डॉक्टर से वे एक करोड़ से ज्यादा की राशि अपने साथियों के खाते में ट्रांसफर करा चुके थे।
जमीन दिलाने का दिया झांसा
डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी धीरज ने पीड़ित डॉक्टर को पहले अलग-अलग जगह पर बिकाऊ जमीन दिखाने की बात सामने आई। जमीन पसंद आने पर बाद जमीन पर विवाद बताकर सौदा आगे बढ़ाने की जगह उसे खत्म कर देता था। हालांकि इसके एवज में आरोपी धीरज पहले ही एडवांस के तौर पर अलग अलग टूकड़ों में सौदे की रकम को अपने और अपने साधियों के खाते में जमा कर चुका है।
कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की आशंका
गिरफ्तार आरोपी के पास से फर्जी अनुबंध का दस्तावेज मिला है। इसके अलावा राज्य अधिमान्यता का फर्जी कार्ड भी मिला है जिसकी जांच के लिए पुलिस ने जनसंपर्क विभाग को पत्र लिखा है। धीरज के पास जो अधिमान्य पत्रकार कार्ड मिला है, वह धीरज यादव के नाम का राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार का है। बताया जाता है कि धीरज और उसका साथ असहर मंसूरी इसी तरह से और भी कई लोगों के साथ जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर चुका है।

युवक ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी, जाँच में जुटीं पुलिस...

युवक ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी, जाँच में जुटीं पुलिस...

महोबा : एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कबरई के ग्राम बरबई निवासी 43 वर्षीय लाखन विश्वकर्मा ने सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत मे पेड़ से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब गांव का ही किसान खेत की ओर जा रहा था तब उसने लाखन का शव पेड़ से लटकते देखा।

जिससे उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत मृतक के परिजनों और कबरई पुलिस को जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। मृतक के तीन संताने है जिंसमे 2 पुत्र व एक सबसे छोटी पुत्री है। मृतक की पत्नी को बच्चों की परिवरिश व भरण-पोषण की चिंता सताने लगी और उसका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है। 

BIG NEWS : यूपी, दिल्ली समेत यहाँ 8 राज्य बनें चिंता की वजह....

BIG NEWS : यूपी, दिल्ली समेत यहाँ 8 राज्य बनें चिंता की वजह....

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से भारत महामारी की तीसरी लहर से जूझ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल और गुजरात चिंता के उभरते हुए राज्य हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बुधवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही है।


उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना मामलों में तेज उछाल देखेने को मिल रही है। 12 जनवरी को सक्रिय मामले 9,55,319 हैं। आपको बता दें कि यूरोप के आठ देशों में पिछले दो सप्ताह में 2 गुना से अधिक मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। लव अग्रवाल ने इस दौरान कहा कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका, यूके, कनाडा, डेनमार्क जैसे देशों में डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन के मामले में अस्पतालों में भर्ती होने के जोखिम कम है। उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट की वजह से दुनिया में अब तक 115 लोगों की मौत हुई है। भारत में एक मरीज की जान इससे गई है।लव अग्रवाल ने बताया कि महाराष्ट्र में 22.39 प्रतिशत की दर से पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में यह 32.18 प्रतिशत, दिल्ली में 23.1 प्रतिशत और यूपी 4.47 प्रतिशत है।


मेडिकल ऑक्सीजन का बफर स्टॉक रखने की सलाह
देश में जारी तीसरी कोरोना लहर के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे मेडिकल ऑक्सीजन का कम से कम 48 घंटे का बफर स्टॉक रखें। इसके साथ ही ऑक्सीजन कंट्रोल रूम भी पुन: मजबूत करने को कहा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि उभरते हालात को देखते हुए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मेडिकल ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाना चाहिए। राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस बारे में पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा कि राज्य अपनी मेडिकल ऑक्सीजन सेवाओं व सुविधाओं का आकलन करें। यह उपलब्ध कराने वाले निजी संस्थानों की क्षमताओं का भी आकलन किया जाना चाहिए। पीक के समय मांग बढऩे पर आपूर्ति बढ़ाने की रणनीति भी तैयार की जाए। भूषण ने कहा कि अस्पतालों में एलएमओ टैंकों को पर्याप्त रूप से भरा जाना चाहिए और उनकी रिफिलिंग के लिए निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित की जानी चाहिए। देश भर में पीएसए संयंत्रों के साथ अस्पतालों को मजबूत किया गया है। इन संयंत्रों को पूरी तरह चालू रखना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा है कि सभी जिलों को अपने यहां स्थित अस्पतालों में जीवन रक्षक उपकरणों, जिनमें वेंटिलेटर, बाइपेप, एसपीओ2 सिस्टम शामिल हैं, उभरती जरूरतों के अनुसार उपलब्ध हों, यह भी सुनिश्चित करना चाहिए।
 

BIG NEWS : भाजपा के मुख्यालय में हुआ कोरोना विस्फोट, पढ़िये पूरी खबर...

BIG NEWS : भाजपा के मुख्यालय में हुआ कोरोना विस्फोट, पढ़िये पूरी खबर...

नई दिल्ली : भारत में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी ने दिल्ली स्थिति सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय तक दस्तक दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में करीब 50 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक से पहले सोमवार को सामूहिक परीक्षण किया गया था।


सूत्रों ने कहा कि संक्रमित लोगों में कई सफाई कर्मचारी हैं। इन सभी को सेल्फ आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने यह भी कहा है कि मध्य दिल्ली के मिंटो रोड स्थित भाजपा मुख्यालय को बाद में पूरी तरह से साफ कर दिया गया है। भाजपा ने एक नया प्रोटोकॉल शुरू किया है। किसी भी बड़ी बैठक से पहले दिल्ली में उनके मुख्यालय के सभी कर्मचारियों का कोरोना के लिए परीक्षण किया जाएगा। एक अनाम भाजपा अधिकारी के हवाले से बताया, केवल कार्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण गतिविधियों में लगे लोग ही मुख्यालय में आ रहे हैं। कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक पार्टी मुख्यालय में हुई थी। दूसरे दौर की बैठक आज होगी।


कोरोना संक्रमण की चपेट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जांच के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं हल्के लक्षणों के साथ कोरोना संक्रमित हो गया हूं। सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटीन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं। सभी खुद को अलग कर लें और जांच करवाएं।
 

देश में थमने का नाम नहीं ले रहा कोरोना

देश में थमने का नाम नहीं ले रहा कोरोना

नई दिल्ली : देश में कोरोना की तीसरी लहर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है और हर दिन तेजी के साथ कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने क कारण सक्रीय मरीजों में बेताहशा बढ़ोतरी देखी गई है। मसलन म महज एक पखवाड़े में ही साढ़े आठ लाख से ज्यादा मरीजों की वृद्धि देखी गई है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ो के मुताबिक कोरोना पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,94,720 नये मामले सामने आए और 442 और मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। इस प्रकार अब तक देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,60,70,510 हो गई है, जिनमें 4,868 मामले ओमीक्रोन स्वरूप के हैं। मंत्रालय के मुताबिक देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 9,55,319 दर्ज की गई, जो कोरोना की तीसरी लहर के दौरान पहली बार ऐक्टिव मामले 9 लाख पार हो गए हैं। यह आंकड़ा अब तक आए कुल कोरोना मामलों का 2.65 फीसदी है। वहीं रिकवरी रेट भी कम होकर 96.01 फीसदी ही रह गया है। जबकि पिछले एक दिन में 442 और मरीजों की मौत होने से कोविड-19 के मृतकों की संख्या 4,84,655 पर पहुंच गई है। वहीं राहत की बात ये भी है कि बीते एक दिन में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 60 हजार 405 रही और अब तक देश में 3,46,30,536 लोग कोरोना संक्रमण मुक्त होकर ठीक हो चुके हैं। दैनिक संक्रमण दर भी बढ़कर 11.05 फीसदी हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 1,53,80,08,200 टीकाकरण किया जा चुका है।


ओमीक्रोन के कुल मामले 4868 पहुंचे
देश में बुधवार को ओमीक्रोन के कुल 4,868 मामलों में से 1,805 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं या देश से बाहर चले गए हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,281 मामले सामने आए हैं। इसके बाद राजस्थान में 645, दिल्ली में 546, कर्नाटक में 479 और केरल में 350 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों का प्रतिशत संक्रमण के कुल मामलों का 2.65 प्रतिशत हैं जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 96.01 प्रतिशत हो गई है।


देश में ऐस चला कोरोना का ग्राफ
देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।


दिल्ली में 25 हजार नए मामले

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज कोरोना के ताजा हालात पर जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, दिल्ली में आज 25 हजार नए कोरोना के मामले सामने आ सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि, अगर केस 2-3 दिन में कम हुए तो हम पाबंदियां हटाने पर विचार कर सकते हैं। अस्पतालों में बेड की उपलब्ध्ता पर सत्येंद्र जैन ने बताया कि, कल हमारे 12,400 बेड खाली थे और 2200 बेड भरे थे। पिछले 3-4 दिन से अस्पतालों में भर्ती होने की संख्या बढ़ नहीं रही है, ऐसा लगता है कि जल्दी ही गिरावट आएगी।
 

इंटरनेट धीमा चलने पर केबल में व्यक्ति ने लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंटरनेट धीमा चलने पर केबल में व्यक्ति ने लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीजिंग : चीन में एक व्यक्ति धीमे इंटरनेट से इतना परेशान हो गया कि उसने इंटरनेट केबल ही जला दिया. इसकी उसे अब कड़ी सजा मिली है.चीनी अधिकारियों ने कहा है कि एक व्यक्ति को धीमे इंटरनेट कनेक्शन से नाराज होकर इंटरनेट उपकरण में आग लगाने के दोष में सात साल जेल की सजा सुनाई गई है.

लान उपनाम वाला व्यक्ति दक्षिणी गुआंग्शी प्रांत के एक इंटरनेट कैफे में था, जब वह इंटरनेट की खराब स्पीड से परेशान हो गया तो उसने वहां मौजूद उपकरण जला दिए. एक स्थानीय अदालत ने अपने बयान में कहा कि वह खराब इंटरनेट से इस कद्र परेशान हो गया कि उसने ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क केबल वाले एक सार्वजनिक बॉक्स को नष्ट कर दिया. कोर्ट ने कहा कि व्यक्ति ने पेपर नैपकिन को जलाने के लिए लाइटर का इस्तेमाल किया और फिर दूरसंचार बॉक्स में आग लगा दी 

बड़ी खबर : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक, इस के नाम से किए ट्वीट....

बड़ी खबर : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक, इस के नाम से किए ट्वीट....

नई दिल्ली : सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ किए जाने की खबर है। ट्विटर खाते से बीते कुछ समय से लगातार 'ग्रेट जॉब के ट्वीट हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अकाउंट का नाम अपने आप बदल गया है। प्लेटफॉर्म पर नया नाम 'एलन मस्क' नजर आ रहा है। हालांकि, मंत्रालय ने जानकारी दी है कि खाते को रिस्टोर कर लिया गया है। बीते साल दिसंबर में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खाता हैक होने की खबरें सामने आई थीं।


प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर हैंडल कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया और इससे एक ट्वीट किया गया कि भारत ने 'आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है।' बाद में, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि ट्विटर के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया। पीएमओ ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया था। मामले को ट्विटर के समक्ष उठाया गया और अकाउंट को तत्काल सुरक्षित कर लिया गया। अकाउंट के कुछ समय तक हैक रहने के दौरान साझा किए गए किसी भी ट्वीट को नजरअंदाज किया जाए।


प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल को कुछ समय के लिए हैक किए जाने के बाद एक ट्वीट में यह भी दावा किया गया कि भारत ने आधिकारिक तौर पर 500 बीटीसी खरीदें हैं और उन्हें वह अपने नागरिकों के बीच वितरित कर रहा है और इस संबंध में एक लिंक भी साझा किया गया। इसमें कहा गया, भविष्य आज आपके सामने है।


कई यूजर ने तत्काल कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अकाउंट हैक हो गया है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी। वी। जैसे कुछ लोगों ने अब हटाए जा चुके ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, 'सुप्रभात मोदी जी, सब चंगा सी?'


यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री से जुड़े किसी ट्विटर हैंडल से छेड़छाड़ की गई है। सितंबर 2020 में, उनकी निजी वेबसाइट का हैंडल हैक कर लिया गया था और तब भी एक अकाउंट से बिटकॉइन को बढ़ावा देने वाले ट्वीट पोस्ट किए गए थे। मोदी का अकाउंट अकेला नहीं है जिसे हैकर ने क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को बढ़ावा देने के लिए निशाना बनाया है। इससे पहले अमेरिका के पूर्व प्रधानमंत्री बराक ओबामा, बिल गेट्स सहित कई प्रसिद्ध हस्तियों के अलावा मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के ट्विटर हैंडल को निशाना बनाया जा चुका है।
 

BIG NEWS : कोरोना प्रोटोकाल का पालन न करने पर दुकान होगी सील,पढ़िये पूरी खबर...

BIG NEWS : कोरोना प्रोटोकाल का पालन न करने पर दुकान होगी सील,पढ़िये पूरी खबर...

भोपाल : राजधानी में कोरोना संबंधी प्रोटोकाल का सख्ती से पालन न करने वाले दुकान संचालकों पर अब प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। अगर दुकानदार खुद बिना मास्क के सामान बेचते हुए पाया जाता है

तो संबंधित व्यक्ति की दुकान सील कर दी जाएगी। हालांकि मंगलवार से इस कार्रवाई की शुरुआत होनी थी लेकिन पहले दिन सिर्फ समझाइश देकर जुर्माने की कार्रवाई की गई। इधर, अपर कलेक्टर दिलीप यादव के नेतृत्व में सोमवार को बैरागढ़ क्षेत्र में जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। एसडीएम मनोज उपाध्याय ने बताया कि राजस्व व पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कोरोना संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

इस दौरान 20 दुकान संचालकों पर 3400 रुपये की चालानी कार्रवाई कर आगे से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश दी गई है। 

बड़ा हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से आठ वर्षीय बच्चे की हुई मौत, बाल-बाल बच भाई

बड़ा हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से आठ वर्षीय बच्चे की हुई मौत, बाल-बाल बच भाई

प्रयागराज : धूमनगंज थाना क्षेत्र के कन्धईपुर गांव में मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे में उसका भाई बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।


धूमनगंज के कन्धईपुर निवासी आमिर 8 वर्ष पुत्र मोहम्मद सलमानी दो भाइयों में में छोटा था। उसकी दो बहनें हैं। पिता बाल काटता है। मंगलवार दोपहर आमिर अपने बड़े भाई के साथ साइकिल से कहीं जाने के लिए निकला। घर से लगभग सात सौ मीटर दूर बालू से लोड ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में धक्का मार दिया, जिससे आमिर साइकिल से गिरकर ट्रैक्टर की पहिया से दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बड़ा भाई बाल-बाल बच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया और आमिर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर खबर मिलते ही आमिर की मां यासमीन समेत परिवार के लोग बदहवास हालत में पहुंचे। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।
 

CG NEWS : खेत में कार्य करते समय ठंड लगने से किसान की हुई मौत

CG NEWS : खेत में कार्य करते समय ठंड लगने से किसान की हुई मौत

चित्रकूट : बारिश के कहर के साथ भीषण ठंड के चलते तहसील कर्वी के एक किसान की खेत में कार्य करते समय ठंड लगने से मृत्यु हो गई। किसान के शव का पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है।


मंगलवार को मृतक के भाई कृष्णबिहारी ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि सोमवार की रात कर्वी तहसील के भरतकूप थाने के करारी गांव में राजबहादुर श्रीवास्तव पुत्र महावीर खेत में कार्य कर रहे थे। खेत में कार्य करने के दौरान ठंड लगने पर उन्हें परिजन घर ले आये। घर में आग तापने के इंतजाम किये गये। इसके बाद भी भीषण ठंड लगने से राजबहादुर श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतक के चार पुत्र व पत्नी है।
 

पत्नी से गैंगरेप का फिल्मी स्टाइल में लिया बदला, बटन स्टार्ट करते ही उड़े चिथड़े

पत्नी से गैंगरेप का फिल्मी स्टाइल में लिया बदला, बटन स्टार्ट करते ही उड़े चिथड़े

एमपी के रतलाम जिले में पत्नी के साथ हुए गैंगरेप का पति ने फिल्मी स्टाइल में बदला लेते हुए आरोपी को मौत के घाट उतार दिया. पहले हमले में जब आरोपी नहीं मरा ताे छह महीने बाद फिर से हमला करके अपना 'बदला' लिया. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि गैंगरेप के बचे अन्य दो आरोपियों को भी पकड़ा है. हमला करने के लिए विस्फोटक देने वाला भी गिरफ्त में है.
रतलाम के रत्तागड़खेड़ा गांव में कुछ दिन पहले किसान लाल सिंह ने अपने खेत में जैसे ही ट्यूबवेल स्टार्ट किया उसके चिथड़े उड़ गए. पुलिस को प्रारंभिक जांच में ही शक हो गया कि यह हत्या है. जांच में पता चला कि गांव का ही एक युवक घटना वाले दिन से परिवार के साथ गायब है. पुलिस ने उसका मोबाइल ट्रैसिंग से उसका पता लगाया. पूछताछ करने पर वह टूट गया और पूरा खुलासा किया. उसने बताया कि उसने विस्फोटक को मोटर के स्टार्टर से जोड़ा था और जैसे ही लाल सिंह ने बटन दबाया वहां विस्फोट हो गया.
क्यों रची खूनी साजिश
लाल सिंह की हत्या में गिरफ्तार सुरेश ने बताया कि एक साल पहले पूर्व सरपंच भवरलाल, लाल सिंह और दिनेश ने उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया था. तीनों उसे भी धमकी दे रहे थे, इसके बाद उसने तीनों को मारने की कसम खाई. सबसे पहले उसने भवरलाल को मारने की कोशिश की थी. उसे भी इसी स्टाइल से मारना चाहता था, लेकिन उस समय कम विस्फोटक के कारण उसकी मौत नहीं हुई, इसके बाद 4 जनवरी रात 3 बजे वह लालसिंह के खेत पर पहुंचा. पेचकस और कुदाली से मिट्टी खोदी और 14 रॉड और डेट्रॉनेटर ट्यूबवेल के स्टार्टर से जोड़ दिया. इसके बाद सुबह जैसे ही लालसिंह ने स्टार्टर का बटन दबाया, उसके शरीर का चीथड़े उड़ गए.
भाग गया था मंदसौर
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश लोढ़ा का व्यवहार घटना के पहले से संदिग्ध दिख रहा था. घटना के पहले ही वह बच्चों को मंदसौर के पास छोड़ आया था. घटना के बाद वह खुद भी वहीं चला गया. पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर ली.
विस्फोटक देने वाला भी गिरफ्तार
मामले में बद्रीलाल पिता रामेश्वर पाटीदार उम्र 40 साल निवासी सिमलावदा को भी गिरफ्तार किया गया है. उसने ही हत्या के लिए डेट्रोनेटर और जिलेटिन बेचा था. उसके पास इन विस्फोटक को बेचने का लाइसेंस भी नहीं है. एसपी ने यह भी बताया कि पुलिस ने जब आरोपी और अन्य ग्रामीणों से जांच के दौरान पूछताछ की तो पाया गया कि गांव में लगभग सभी को डेट्रोनेटर, जिलेटिन के द्वारा विस्फोट करने और उसके तरीके का ज्ञान है. ग्रामीण कुएं आदि खोदने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं.
गैंगरेप के अन्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जहां हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया वहीं आरोपी की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करते हुए दो अन्य आरोपियों सरपंच भवरलाल, दिनेश के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. एसपी रतलाम गौरव तिवारी ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलेगी.

 

5 साल पहले हादसे में लगभग चली गई थी आवाज, कोरोना टीका लगते ही बोलने लगा शख्स; शरीर में आई जान

5 साल पहले हादसे में लगभग चली गई थी आवाज, कोरोना टीका लगते ही बोलने लगा शख्स; शरीर में आई जान

बोकारो, जिंदगी की आस छोड़ चुके एक 55 वर्षीय दुलारचंद मुंडा को कोविशील्ड ने जीने की राह आसान कर दी। क्षेत्र में चर्चा यह है कि 5 वर्षों से जिंदगी की जंग लड़ रहे मुंडा सिर्फ कोविशिल्ड वैक्सीन लेने के बाद न सिर्फ उनकी लड़खड़ाती आवाज बेहतर हो गई। बल्कि उसके शरीर में नई जान आ गई। मामला बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के उतासारा पंचायत अंतर्गत सलगाडीह गांव का है। पंचायत के मुखिया सुमित्रा देवी व पूर्व मुखिया महेंद्र मुंडा ने भी इसे वैक्सीन का असर बताया है।
सलगाडीह गांव निवासी स्व.रोहन मुंडा का पुत्र दुलारचंद मुंडा (55 वर्ष) करीब पांच वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज होने के बाद वह ठीक तो हो गया ,लेकिन उसके शरीर का अंग काम करना बंद कर दिया था। इसके साथ उसकी आवाज भी लड़खड़ाने लगी थी। 1 साल से उसकी जिंदगी चारपाई में ही बीत रही थी। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य के अस्वस्थ हो जाने के कारण परिवार के समक्ष रोजी- रोटी के लाले पड़ने लगे।
इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका की ओर से चार जनवरी को उसके घर मे जाकर वैक्सीन दिया गया था और पांच जनवरी से ही उसके बेजान शरीर ने हरकत करना शुरू कर दिया था। कहा कि उसे इस्पाइन का प्रॉब्लम था जिसका कई तरह का रिपोर्ट हमने देखा भी था। बहरहाल यह एक जांच का विषय बनता है। जबकि सीविल सर्जन डॉ जितेद्र कुमार ने कहा यह आशर्चय जनकर घटना है।

 

बड़ी खबर : कोर्ट पहुंची अनिल अंबानी की कंपनी, जानिये क्या है पूरा मामला...

बड़ी खबर : कोर्ट पहुंची अनिल अंबानी की कंपनी, जानिये क्या है पूरा मामला...

नई दिल्ली : अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सहायक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड (डीएएमईपीएल) ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। डीएएमईपीएल ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) जानबूझकर 4,600 करोड़ रुपये से अधिक के मध्यस्थ फैसले के निष्पादन में देरी कर रहा है। इस वजह से करदाताओं को हर दिन लगभग 1.75 करोड़ रुपये का ब्याज चुकाना पड़ रहा है। मंगलवार को रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के स्टॉक में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के स्टॉक की कीमत करीब 5 फीसदी लुढ़क कर 100 रुपए से नीचे के भाव पर आ गई है।


डीएएमईपीएल के मुताबिक डीएमआरसी सिर्फ 1642.69 करोड़ रुपये के संबंध में बैंक खाते का सीमित विवरण देकर पूरी प्रक्रिया को निष्फल बनाने की कोशिश कर रहा है, जबकि उसे अपने सभी बैंक खातों का ब्यौरा देने का निर्देश है। याचिका में दावा किया गया कि डीएमआरसी ने दिसंबर में दायर एक हलफनामे में 5800.93 करोड़ रुपये के कुल उपलब्ध धन का खुलासा किया।


मध्यस्थता पंचाट ने डीएमआरसी को आदेश दिया था कि वह डीएएमईपीएल को 4,600 करोड़ रुपये का भुगतान करे। इस बारे में डीएमआरसी की तरफ से दायर तमाम याचिकाएं निरस्त हो चुकी हैं। उच्चतम न्यायालय ने भी गत 23 नवंबर को अपने फैसले पर पुनर्विचार की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी।


रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की अनुषंगी इकाई डीएएमईपीएल डीएमआरसी की एयरपोर्ट मेट्रो लाइन के विकास से जुड़ी हुई थी। लेकिन बाद में वह संरचनात्मक खामियों का हवाला देते हुए इससे अलग हो गई थी। इसी सौदे की विवादित रकम का भुगतान किया जाना है।
 

बड़ी खबर : आंध्र तेलंगाना में पड़ा छापा, 800 करोड़ के नकदी लेनदेन का खुलासा

बड़ी खबर : आंध्र तेलंगाना में पड़ा छापा, 800 करोड़ के नकदी लेनदेन का खुलासा

नई दिल्ली : आयकर विभाग ने आंध प्रदेश और तेलंगाना में काम करने वाले तीन रियल एस्टेट डेवलपरों पर छापेमारी की कार्रवाई की है जिसमें 1.64 करोड़ रुपये की नकदी जब्त किये जाने के साथ 800 करोड़ रुपये के नकद में लेनदेन का पता चला है।


विभाग ने आज यहां जारी बयान में बताया कि गत पांच जनवरी को यह कार्रवाई एक साथ 24 से अधिक परिसरों पर की गयी। इस दौरान आंध प्रदेश और तेलगांना में छापेमारी की गयी। इस दौरान जो साक्ष्य और कंपनी के कागतजात आदि मिले हैं

उससे पता चला है कि ये समूह व्यापक पैमाने पर नकदी में लेनदेन करते हैं। छापेमारी के दौरान 1.64 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गयी और 800 करोड़ रुपये की नकदी में लेनदेन का पता चला है।
 

BIG NEWS :  दुनिया में पहली बार इंसान के अंदर धड़केगा सूअर का दिल, पढ़िये पूरी खबर....

BIG NEWS : दुनिया में पहली बार इंसान के अंदर धड़केगा सूअर का दिल, पढ़िये पूरी खबर....

न्यूयॉर्क : अक्सर देखा गया है कि इंसान का दिल अगर किसी बीमारी की वजह से काम करना बंद कर देता है तो डॉक्टर सर्जरी के जरिए हार्ट ट्रांसप्लांट का रास्ता चुनते हैं। ट्रांसप्लांट होने वाला ये दिल आमतौर पर इंसान का ही होता है। लेकिन चिकित्सा जगत में पहली बार एक व्यक्ति में आनुवंशिक रूप से परिवर्तित एक सूअर का दिल सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है। यह कामयाबी अमेरिकी शल्य चिकित्सकों ने पाई है। उन्होंने 57 साल के एक व्यक्ति में आनुवंशिक रूप से परिवर्तित एक सूअर का दिल सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित कर इतिहास रच दिया।
दुनिया के चिकित्सा जगत के लिए यह बड़ी अच्छी खबर है। इससे हृदय प्रत्यारोपण के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आ सकते हैं। इससे हृदय की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लाखों लोग के दिल के प्रत्यारोपण का नया रास्ता खुल गया है। अमेरिका के दवा नियामक एफडीए ने इस सर्जरी के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर मंजूरी दी थी। सूअर के दिल के प्रत्यारोपण की यह आपात मंजूरी 57 साल के इस पीडि़त व्यक्ति की जान बचाने के लिए अंतिम उपाय थी।


यह ऐतिहासिक सर्जरी शुक्रवार को संपन्न हुई। यूनिवर्सिटी आफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल ने बयान जारी कर इस सर्जरी के बारे में मीडिया को जानकारी दी। यह शल्य चिकित्सा पशुओं के अंगों के इंसान में प्रत्यारोपण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
यूनिवर्सिटी के बयान के अनुसार पीडि़त डेविड बेनेट की हालत काफी नाजुक थी। इसलिए उसकी जान बचाने के लिए आनुवांशिक रूप से परिवर्तित सूअर का हृदय प्रत्यारोपित करने का फैसला किया गया। डेविड की हालत में अब सुधार हो रहा है और उस पर पूरी नजर रखी जा रही है कि नया अंग किस तरह काम कर रहा है। बेनेट का परंपरागत रूप से होने वाले हृदय प्रत्यारोपण नहीं हो सकता था, इसलिए अमेरिकी चिकित्सकों ने यह बड़ा फैसला लेकर सूअर का दिल प्रत्यारोपित कर दिया।


मैरीलैंड के रहने वाले डेविड ने सर्जरी के एक दिन पहले कहा था कि उसके सामने दो ही रास्ते थे। एक ओर मौत थी और दूसरी ओर इस प्रत्यारोपण के जरिए नए जीवन की आस। अंधेरे में चौका लगाना मेरे लिए अंतिम विकल्प था। बेनेट पिछले कई माहों से बिस्तर पर ही हार्ट-लंग बायपास मशीन के सहारे जी रहे थे। उन्होंने उम्मीद है कि अब वह एक बार फिर उठ खड़े होंगे।


बेनेट में सू्अर का हृदय प्रत्यरोपित करने वाले डॉ. बार्टले ग्रिफिथ ने कहा कि हृदय की शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में यह बड़ी सफलता है। इससे अंगदान की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।
 

CORONA POSITIVE : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित,  आईसीयू वार्ड  में भर्ती

CORONA POSITIVE : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित, आईसीयू वार्ड में भर्ती

मुंबई : सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को कोविड की जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी रिश्तेदार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उनकी रिश्तेदार रचना ने बताया कि 92 वर्षीय गायिका को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एक आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया और उनके लक्षण मामूली हैं।

रचना ने कहा,उन्हें हल्का कोविड है। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए, चिकित्सकों ने सलाह दी है कि उन्हें निरंतर देखभाल की जरूरत है इसलिए उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा जाना चाहिए। हम कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते। परिवार के तौर पर, हम सर्वश्रेष्ठ देखभाल चाहते हैं और सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनकी हर वक्त देखभाल हो।

उन्होंने कहा, वह ठीक हो जाएंगी। लेकिन उनकी उम्र के कारण कुछ समय लग सकता है। और, कोविड-19 ठीक होने में भी सात दिन लग ही जाते हैं।

 

 प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ कर सकते हैं बैठक, राज्यों के हालात पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ कर सकते हैं बैठक, राज्यों के हालात पर होगी चर्चा

नई दिल्ली : कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के कारण संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर सकते हैं। यह जानकारी मंगलवार को सूत्रों ने दी। संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में नए प्रतिबंध लगाए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने रविवार को देश में कोविड-19 महामारी के हालात, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे और आपूर्ति व्यवस्था की चल रही तैयारियों, देश में टीकाकरण अभियान की स्थिति, ओमीक्रोन के प्रसार और इसके जन स्वास्थ्य प्रभाव की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी।

उन्होंने इस दौरान जिला स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त बुनियादी ढांचा सुनिश्चित किए जाने और वयस्कों के लिए टीकाकरण मुहिम मिशन मोड पर तेज किए जाने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि राज्यों के हालात, तैयारियों और जन स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक बुलाई जाएगी।

ज्ञात हो कि मामलों में वृद्धि के बीच देश में स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और अन्य गंभीर बीमारियों से पीडि़त 60 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों को एहतियाती तौर पर टीकों की बूस्टर खुराक दिए जाने की मुहिम शुरू हो गई है।
 

 कोरोना मामलों में वृद्धि से निजी कार्यालय बंद, वर्क फ्राम होम के आदेश

कोरोना मामलों में वृद्धि से निजी कार्यालय बंद, वर्क फ्राम होम के आदेश

नई दिल्ली : कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने छूट प्राप्त श्रेणी में आने वाले कार्यालयों को छोड़कर सभी निजी कार्यालयों को बंद रखने के मंगलवार को निर्देश जारी किए। जो निजी कार्यालय अभी तक 50 प्रतिशत कार्य क्षमता के साथ काम कर रहे थे, उनसे अब घर से काम करने की प्रक्रिया का पालन करने को कहा गया है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के तहत शहर के रेस्तरां और बार बंद करने का भी निर्देश दिया गया है। बहरहाल, रेस्तरां को घर पर भोजन पहुंचाने की सुविधा देने की अनुमति है। इसके अलावा लोग रेस्तरां से पैक कराकर भोजन ले जा सकते हैं। शहर के सरकारी कार्यालय अभी तक 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ काम कर रहे हैं।
 

 कोरोना वायरस : तीन जेलों में 66 कैदी और 48 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित , अधिकारियों ने  दी जानकारी

कोरोना वायरस : तीन जेलों में 66 कैदी और 48 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित , अधिकारियों ने दी जानकारी

नईदिल्ली : दिल्ली के तीन कारागारों में 66 कैदी और 48 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली कारागार के महानिदेशक संदीप गोयल ने कहा, ''किसी भी संक्रमित की हालत गंभीर नहीं है। हम कोविड-19 संबंधी सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं।

जेल प्राधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सोमवार तक संक्रमित पाए गए 66 कैदियों में से 42 तिहाड़ और 24 मंडोली जेल में हैं। संक्रमित पाए गए 48 कर्मचारियों में से तिहाड़ के 34, मंडोली जेल के आठ और रोहिणी जेल के छह कर्मचारी हैं।

प्राधिकारियों ने बताया कि तिहाड़, मंडोली और रोहिणी जेल परिसर में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कारागार डिस्पेंसरी को 'कोविड देखभाल केन्द्र में तब्दील कर दिया गया है। तिहाड़ में स्थापित एक ऑक्सीजन संयंत्र भी जल्द काम करना शुरू कर देगा। उन कैदियों के लिए कई 'मेडिकल आइसोलेशन सेल स्थापित किए गए हैं, जिनमें संक्रमण के मामूली लक्षण हैं।

वहीं, जिन मरीजों में संक्रमण का कोई भी लक्षण नहीं है, उनके लिए कारागार परिसर में ही अलग से 'पृथकवास कक्ष बनाए गए हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि तिहाड़ में 120 बिस्तरों का और मंडोली में 48 बिस्तरों का 'कोविड देखभाल केन्द्र बनाया गया है। जेल प्रशासन ने बताया कि कैदियों और कर्मचारियों की देखभाल के लिए उन्होंने चार समितियों का गठन किया है।

कैदियों को अधिकतर समय उनके वार्ड से बाहर नहीं आने दिया जा रहा और कोविड-19 संबंधी नियमों की जानकारी देने के लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, सात जनवरी तक दिल्ली के तीन कारागार में कुल 18,528 कैदी थे। इनमें से तिहाड़ में 12,669, मंडोली में 4,018 और रोहिणी में 1,841 कैदी थे।