BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : नहर में अज्ञात युवती का शव मिलने से लोगों में मचा हड़कंप...

बड़ी खबर : नहर में अज्ञात युवती का शव मिलने से लोगों में मचा हड़कंप...

हरदोई : कोतवाली क्षेत्र के ऊंचागांव ग्राम के निकट से निकली शारदा नहर में इस समय पानी नहीं है। कहीं कही पर खाली स्थान पर पानी भरा हुआ है।सोमवार की दोपहर बाद नहर में ग्रामीणों ने महिला का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निलवाया इस दौरान ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई।

पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने चौकीदार रामऔतार की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव करीब 7 से 8 दिन पुराना है। मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है। मृतका नीला स्वेटर लाल कपड़े पहने है। 

नाबालिग की गैंगरेप-हत्या में डीजी सीबीसीआईडी को एचसी ने किया तलब

नाबालिग की गैंगरेप-हत्या में डीजी सीबीसीआईडी को एचसी ने किया तलब

चित्रकूट : जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव की नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार व हत्या के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कडा रुख अपनाते हुए महानिदेशक सीबीसीआईडी लखनऊ से आख्या तलब की है।


सोमवार को मृतका के पिता शिवविजय ने दाखिल याचिका में कहा की उसकी पुत्री की 22-23 अगस्त 2020 में हत्या कर शव सहजन के पेड से लटकाकर आत्महत्या का रुप दिया गया था। थाने के पूर्व थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने याची की तहरीर को फाडकर दबाव डालकर दूसरी लिखवाई थी। पूर्व थानाध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने भी वही काम किया। याची ने मजबूर होकर 156(3) के तहत मामले को दर्ज कराया। 12 अक्टूबर 2020 को बहिलपुरवा थाने में आरोपी सोनू, लवकुश, लालमन व तीन अज्ञात पर हत्या, पाक्सो एक्ट आदि की धाराओं में मामला दर्ज हुआ। जांच अधिकारी सीओ सदर के निष्पक्ष जांच न करने पर सीबीसीआईडी से कराने का अनुरोध किया।


दस माह बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर याची के अधिवक्ता आरपीएल श्रीवास्तव ने न्यायालय में कहा कि रिपोर्ट में सुक्राणु पाये गये हैं। साफ जाहिर है कि गैंगरेप के बाद हत्या की गई है। अपर शासकीय अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि नामजद आरोपियों के ब्लड सैम्पल लेकर डीएनए टेस्ट को लखनऊ भेजा गया है। न्यायालय ने सुनवाई की तारीख 17 जनवरी तयकर आज तक गिरफ्तारी न करने पर 18 जनवरी को सवेरे दस बजे सीबीसीआईडी के महानिदेशक को तलब किया है।
 

समय पर मीट न पहुंचाने पर दरोगा ने युवक की बेहरमी के साथ कर दी पिटाई...

समय पर मीट न पहुंचाने पर दरोगा ने युवक की बेहरमी के साथ कर दी पिटाई...

जौनपुर : एक तरफ योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त करने की बात करती है तो वही कुछ अधिकारियों की मनमानी कारनामों से इस दावे पर पानी फेर देता है ऐसा ही एक मामला थाना गौराबादशाहपुर के मुफ्तीगंज का है । एक चिकन शॉप के मालिक द्वारा समय पर मीट नहीं पहुंचाने से चौकी इंचार्ज नाराज हो गए और चौकी पर बुलाकर उसकी धुलाई कर दिए। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि हम सब एक गरीब परिवार से हैं और अपना रोजी-रोटी किसी तरह से धंधा कर चला रहे हैं

लेकिन धंधा चलने के लिए हम सबको अधिकारियों को मोटी कीमत चुकानी पड़ती है हर हफ्ते हम सब दो बार मीट चौकी पर पहुंचाते हैं । इस बार हमने मीट नहीं पहुंचाया तो चौकी इंचार्ज का पारा चढ गया और उन्होंने चिकन शॉप को लेकर सारे नियम कानून हम पर थोपना शुरू कर दिए और इसी क्रम में एक दिन चौकी इंचार्ज अपने कुछ साथियों के साथ हमारे दुकान पर पहुंच कर हमारे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हमें चौकी पर बुला लिए, जिसका साक्ष्य हमारे पास मौजूद है और हमें बेरहमी से पीट दिए। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन मौन है। 

सिर्फ लाइन में खड़ा होकर युवक कमाता है खूब पैसे, जानिये कैसे.....

सिर्फ लाइन में खड़ा होकर युवक कमाता है खूब पैसे, जानिये कैसे.....

लंदन : दुनियाभर के लोग लगातर नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। दूसरी तरफ नौकरीपेशा लोग अपना काम पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं। लेकिन सोचिए कोई शख्स सिर्फ लाइन में खड़ा होने के बदले खूब पैसे कमाए तो शायद यह काफी हैरानी भरी नौकरी होगी। लंदन का एक शख्स ऐसा भी है जो सिर्फ लाइन में खड़ा होने के पैसे कमाता है। यह शख्स अमीर लोगों के लिए लाइन में खड़ा होता है। दरअसल, यह शख्स लंदन का रहने वाला है और इसका नाम फ्रेडी बेकिट है। इस शख्स ने अपनी कहानी खुद सोशल मीडिया स्पेस में बताई है। उसने बताया कि किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए टिकट लेने की लाइन में या फिर किसी म्यूजियम के एक्सिबिशन में टिकट लेने की कतार में खड़े रहने के लिए लोग उसे ही ढूंढते हैं।


रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि एक घंटे लाइन में लगने के बदले वह 20 पाउंड (करीब 2 हजार रुपये) लेता है। इतना ही नहीं कई बार उसे बैंक या अन्य प्रतिष्ठानों में भी लाइन लगाने के लिए उसे ही ढूंढते हैं। वह इस काम के लिए अब काफी फेमस हो चुका है। मजेदार बात यह भी है कि उसे इस काम में मजा आने लगा है, यह शख्स महीने में अच्छा पैसा कमा लेता है।


रिपोर्ट के मुताबिक एक सैलरी पाने वाले शख्स से भी ज्यादा पैसे वह कमा लेता है। यह शख्स लाइन में लगने के काम को पिछले तीन सालों से कर रहा है। उसने यह भी बताया कि उसने और भी कई लड़के रखे हुए हैं और जब भी उससे कोई संपर्क करता है तो वह उसे सर्विस प्रोवाइड कर देता है। फिलहाल इस शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो गई है, लोग इसकी कहानी में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। 

अनोखी खबर : पार्टनर के खिलाफ महिला कोर्ट पहुंची,  तो वह बोला मेरा स्पर्म........

अनोखी खबर : पार्टनर के खिलाफ महिला कोर्ट पहुंची, तो वह बोला मेरा स्पर्म........

तुर्की : दुनियाभर से कपल और रिलेशनशिप के कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में तुर्की से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया जब एक बिजनेसमैन ने आरोप लगाया है कि उसका स्पर्म चोरी हो गया है। इस आरोप के बाद वहां हड़कंप मच गया और यह सब उसने तब बताया जब एक महिला उसके ही खिलाफ कोर्ट पहुंच गई थी। महिला का आरोप है कि यह बिजनेसमैन उसके बच्चों का पिता है। दरअसल, यह घटना तुर्की के एक शहर की है। इस महिला का नाम सेनसारी है और बिजनेसमैन का नाम गोपनीय रखा गया है। यह शख्स कोर्ट में तब पहुंचा जब महिला पहले से ही उसके खिलाफ कोर्ट पहुंच चुकी थी। महिला का कहना है कि उनके दो जुड़वा बेटे हैं और दोनों इसी बिजनेसमैन के हैं। इसके बाद इन दोनों की पूरी कहानी सामने आई।


रिपोर्ट के मुताबिक, यह बिजनेसमैन पहले से ही तलाकशुदा है और वर्ष 2000 में इस महिला के साथ रिलेशनशिप में आया था। बिजनेसमैन ने महिला से बताया था कि वह एक बेटा चाहता था। महिला का आरोप है कि बिजनेसमैन ने वादा किया था कि बेटा पैदा होने के बाद वह उससे शादी करेगा। वह बच्चे को अपना नाम देगा और उन दोनों को आर्थिक रूप से समर्थन भी देगा।


वर्ष 2015 में दोनों ने फैसला लिया और बेटा होने की गारंटी के लिए इन विट्रो फर्टिलाइजेशन कराया। इसके बाद महिला ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया। जब महिला ने उससे अपना वादा पूरा करने के लिए कहा तो वह मुकर गया और दोनों का झगड़ा हो गया। इसके बाद महिला ने तय किया कि वह कोर्ट जाएगी। कोर्ट में महिला ने अपना पूरा पक्ष रखा और मुआवजे की मांग की।


ठीक इसी दौरान बिजनेसमैन भी अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट पहुंच गया। बिजनेसमैन ने कोर्ट के समक्ष डीएनए सैंपल देने से इनकार कर दिया। हैरानी तो तब हुई जब उसने कोर्ट के सामने कहा कि उसका स्पर्म चोरी हो गया है। फिलहाल कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस की एक टीम मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
 

बड़ी खबर : तीन सप्ताह के बच्चे की कोरोना से हुई मौत...

बड़ी खबर : तीन सप्ताह के बच्चे की कोरोना से हुई मौत...

दोहा : खाड़ी देश कतर में कोरोना संक्रमण से तीन सप्ताह के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 से गंभीर संक्रमण के कारण तीन सप्ताह के बच्चे की रविवार को दुखद मौत हो गयी।


बयान में कहा गया कि बच्चे की कोई अन्य ज्ञात चिकित्सा या वंशानुगत स्थिति नहीं थी। कोविड-19 से बच्चों की मृत्यु के बहुत कम मामले सामने आये हैं , हालांकि कई देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार के बाद बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कतर में कोरोना संक्रमण के अब तक करीब तीन लाख मामले दर्ज किये गये हैं वहीं इस बीमारी से लगभग 600 लोगों की जानें गयी है।
 

Crime News :  महिला से दुष्कर्म , आरोपित युवक गिरफ्तार

Crime News : महिला से दुष्कर्म , आरोपित युवक गिरफ्तार

भोपाल : बिलखरिया में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक महिला को बहला-फुसलाकर जून 2021 में नोएडा (उप्र) ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है।

बिलखिरिया थाना प्रभारी आरबी चौधरी के मुताबिक बिलखिरिया की रहने वाली 35 वर्षीय महिला गृहणी है। विवाहिता के घर से थोड़ी ही दूरी पर रहने वाले आरोपित रवि उर्फ दिल्ली से उसकी पहचान हो गई थी। पिछले साल जून में रवि महिला को बहला फुसलाकर अपने साथ नोएडा ले गया , जहां उसे अपने साथ रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

बड़ी खबर : पाकिस्तान से भेजे गए 24 बमों में से एक था गाजीपुर में मिला विस्फोटक,  पुरे देश भर में राष्ट्रव्यापी अलर्ट

बड़ी खबर : पाकिस्तान से भेजे गए 24 बमों में से एक था गाजीपुर में मिला विस्फोटक, पुरे देश भर में राष्ट्रव्यापी अलर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि गाजीपुर फूल बाजार से बरामद किए गए आईईडी 24 बमों की खेप का हिस्सा था, जिसे सीमा पार से या तो जमीन के जरिए या समुद्री मार्ग से पाकिस्तानी डीप स्टेट द्वारा स्थानीय आतंकवादियों को भेजा गया था। हाल ही में जम्मू-कश्मीर और पंजाब से बरामद की गईं डिवाइसेज को भी उसी खेप का हिस्सा माना जा रहा है। यह भी माना जा रहा है कि कुछ उपकरणों की तस्करी गुजरात और उत्तर प्रदेश में की गई हो सकती है।

दिल्ली पुलिस के टॉप जांचकर्ताओं के मुताबिक, गाजीपुर डिवाइस एक टिफिन बम था जिसमें तीन किलोग्राम आरडीएक्स कोर चार्ज के रूप में और अमोनियम नाइट्रेट सेकेंडरी चार्ज के तौर पर था। डिवाइस को स्टील के टिफिन में कीलों और बॉल बेयरिंग के साथ पैक किया गया था और इसे दूर से ही उड़ाया जा सकता था।

भारत में मौजूद स्लीपर मॉड्यूल के लिए सीमा पार से तस्करी
एचटी को पता चला है कि इन आईईडी को भारत में मौजूदा स्लीपर मॉड्यूल के साथ-साथ कुछ आपराधिक गिरोहों के लिए सीमा पार से तस्करी कर लाया गया था। सितंबर 2021 में दिल्ली पुलिस ने मुंबई, लखनऊ, इलाहाबाद और दिल्ली में गिरफ्तारियों के साथ आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जिसे इस आईईडी रिकवरी से जोड़ा गया है।

आईईडी खेप पिछले स्वतंत्रता दिवस के आसपास भारत आई
जांचकर्ताओं का मानना है कि आईईडी की खेप पिछले स्वतंत्रता दिवस के आसपास भारत आई थी। जबकि दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां खेप से अन्य आईईडी बरामद करने की कोशिश कर रही हैं। एचटी को पता चला है कि इनमें से कई आईईडी को समुद्री मार्ग से गुजरात और जमीनी रास्ते से यूपी भेजा गया है।

राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया गया

सुरक्षा अधिकारी ने बताया, ऐसा मालूम होता है कि भारत में कट्टरपंथी तत्वों को सीमा पार से पूर्व-निर्धारित लक्ष्यों पर डिवाइस लगाने या काम करने के लिए स्थानीय आपराधिक तत्वों का इस्तेमाल करने का काम सौंपा जा रहा है। इसे देखते हुए एक राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया गया है ताकि आतंकी हमला टल जाए।  

Accident news : हाइवा की चपेट में आया छात्र ,  मौके पर हुई मौत

Accident news : हाइवा की चपेट में आया छात्र , मौके पर हुई मौत

भागलपुर: बिहार में भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हाइवा की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शाहकुंड क्षेत्र के अंबा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार का पुत्र धनंजय कुमार (22) कोचिंग में पढऩे के लिये सुबह मोटरसाइकिल से भागलपुर जा रहा था, तभी रास्ते में सरदारपुर गांव के समीप तेज गति हाइवा ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में धनंजय की मौके पर ही मौत हो गयी।सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद हाइवा का चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। 

बड़ी खबर: AIIMS में फूटा कोरोना बम, स्टाफ समेत 250 डॉक्टर संक्रमित, कल से बंद रहेगी OPD

बड़ी खबर: AIIMS में फूटा कोरोना बम, स्टाफ समेत 250 डॉक्टर संक्रमित, कल से बंद रहेगी OPD

भुवनेश्वर, कोरोना महामारी ने एक बार फिर से देश में तबाही मचा रखी है. लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है. कई राज्यों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले दर्ज हो रहे हैं. इस बीच, ओडिशा के भुवनेश्वर एम्स (AIIMS) से आई रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के 250 डॉक्टर और स्टाफ कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों और स्टाफ के पॉजिटिव होने के चलते प्रबंधन ने ओपीडी (OPD) सेवा को सोमवार से बंद करने का फैसला किया है. ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 11,177 नए मामले सामने आए हैं.
भुवनेश्वर क्षेत्र में कोविड-19 की स्थितियों में काफी बढ़ोतरी हुई है. एम्स भुवनेश्वर में एक सप्ताह के भीतर कई कर्मचारी और छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. यहां संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है. एम्स भुवनेश्वर ने 17 जनवरी से अगले आदेश तक सभी स्पेशल, सुपर-स्पेशिएलिटी और ओपीडी सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है.

 

Lock Down अपडेट : न लॉकडाउन-न क्वारंटीन, अब कोरोना से दो-दो हाथ करने को तैयार है सरकार

Lock Down अपडेट : न लॉकडाउन-न क्वारंटीन, अब कोरोना से दो-दो हाथ करने को तैयार है सरकार

केपटाउन | कोरोना महामारी जहां से शुरू हुई थी, वहीं पर यह वायरस दम तोड़ता नजर आ रहा है। दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने कहा कि वह अब कोरोना से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। देश में अब न तो लॉकडाउन लगाया जाएगा और न ही किसी को क्वारंटीन किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों के बीच महामारी के प्रति व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाने का फैसला किया है। दरअसल, 9 जनवरी को दक्षिण अफ्रीकी विशेषज्ञों ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि बार-बार लगाए जा रहे लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था, अजीविका व अन्य पहुलुओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए सरकार को दुनिया की देखादेखी में अनावश्यक कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने से बचना चाहिए, क्योंकि स्थानीय स्तर पर यह संभव नहीं है। 

दक्षिण अफ्रीका हाल-फिलहाल कोरोना की चौथी लहर से जूझ रहा है। यहां बड़ी संख्या में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। अब तक कोरोना की तीनों लहरों के दौरान 35 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 93,278 मौतें हुई हैं। 
सरकार ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सवाल किया था कि अगर देश में उच्च स्तर का लॉकडाउन नहीं घोषित किया जाता है तो क्या इससे स्वास्थ्य सुविधाएं खतरे में आ जाएंगी? इस पर विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि सीरो सर्वे से सामने आया है कि पहले की तीन लहरों के कारण लोगों की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हुई है, वहीं टीकाकरण ने भी प्रतिरोधक क्षमता में अभूतपूर्व बदलाव किए हैं। इसके अलावा ओमिक्रॉन के कारण गंभीर रूप से से बीमार होने का खतरा कम है। 
हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि सरकार को उच्च जोखिम वाले लोगों के लिए बूस्टर खुराक उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा थर्मल स्क्रीनिंग व हैंड सैनिटाइजेशन को भी समाप्त कर देना चाहिए। हालांकि, बंद जगहों पर मास्क की अनिवार्यता पर ध्यान देना चाहिए। 
 
छात्राओं को अच्छे नंबर देने के लिए यूनिवर्सिटी का टीचर करता था छात्राओं के साथ सेक्स, ऐसे हुआ इस घटना का खुलासा

छात्राओं को अच्छे नंबर देने के लिए यूनिवर्सिटी का टीचर करता था छात्राओं के साथ सेक्स, ऐसे हुआ इस घटना का खुलासा

नई दिल्ली | टीचर और छात्र के बीच का संबंध मिसाल वाला होता है लेकिन दुनियाभर से कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जब इन संबंधों को शर्मसार होना पड़ता है। इन दिनों एक ऐसा ही मामला चर्चा में है जब एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को इसलिए जेल भेजा गया क्योंकि उसने अपनी ही छात्राओं से संबंध बनाए थे। इतना ही नहीं प्रोफेसर ने संबंध इसलिए बनाए क्योंकि इसके एवज में उसने परीक्षा में उन सबको अच्छे नंबर दे दिए।

दरअसल, यह घटना अफ्रीकी देश मोरक्को से सामने आई है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में इस प्रोफेसर को इस मामले में जेल भेजा गया है। इस पूरे मामले का खुलासा भी आश्चर्यजनक तरीके से हुआ है। यह मामला मोरक्को की हसन यूनिवर्सिटी का है, यह तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर छात्रों और प्रोफेसर के बीच हुई चैट लीक हो गई थी। जैसे ही यह लीक हुआ हड़कंप मच गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसी यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने चैट को सार्वजनिक कर दिया था। धीरे-धीरे यह मामला फैलता गया और यह चैट लीक विश्वविद्यालय प्रशासन तक भी पहुंच गई। प्रशासन ने तय किया कि प्रोफेसर के ऊपर कार्रवाई की जाएगी और उन पर मुकदमा दर्ज किया गया। यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इधर यह इतना बड़ा मामला बन गया था कि लोग सड़कों पर उतर गए।

इसी बीच कुछ अन्य छात्राओं ने भी यही आरोप लगाए तो उसी यूनिवर्सिटी के अन्य प्रोफेसर्स के नाम भी सामने आ गए। कुल पांच प्रोफेसर के ऊपर आरोप लगाए गए और पांचों के ऊपर मुकदमे दर्ज किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से एक प्रोफेसर को अभद्र व्यवहार, यौन उत्पीड़न और हिंसा का दोषी ठहराया गया, इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि इस केस में अभी 4 और प्रोफेसर्स को अदालत में पेश होना है।

किसान के घर गाय ने दिया 2 बच्चों को जन्म, गाँव वाले इस घटना से हो रहे अचंभित

किसान के घर गाय ने दिया 2 बच्चों को जन्म, गाँव वाले इस घटना से हो रहे अचंभित

खरसियासामान्यतः इंसानों में जुड़वा बच्चों का होना पाया जाता है, परंतु ऐसा बहुत कम होता है कि गौवंश में भी जुड़वा बच्चे पैदा हों। ग्राम बरगढ़ लोधिया निवासी लक्ष्मण साहू के घर गौलक्ष्मी ने 2 बच्चों को जन्म दिया है। संक्रांति के दिन शुक्रवार की शाम को बछिया ने जन्म लिया। वहीं 1 दिन के अंतराल पर रविवार की सुबह गौ माता के गर्भ से पुनः एक बछड़े ने जन्म लिया है। गाय और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं कुतूहलवश कृषक साहू के घर पर इस नजारे को देखने के लिए आसपास के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।

गैंगरेप : मेट्रोमोनियल साइट पर शादी का वादा कर छत्तीसगढ़ की युवती के साथ इंदौर के युवक ने किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में दागे सिगरेट

गैंगरेप : मेट्रोमोनियल साइट पर शादी का वादा कर छत्तीसगढ़ की युवती के साथ इंदौर के युवक ने किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में दागे सिगरेट

भोपाल | इंदौर में लगातार दूसरे दिन गैंगरेप की घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ की एक युवती को इंदौर के एक युवक ने मेट्रोमोनियल साइट पर पहले दोस्त बनाया और फिर उसे इंदौर में अपने फार्म हाउस पर डेढ़ महीने तक बंधक बनाकर दोस्तों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती के साथ न केवल दुष्कर्म किया बल्कि उसे अमानवीय ढंग से उसके प्रायवेट पार्ट और शरीर के कई हिस्सों को सिगरेट से जलाकर प्रताड़ना भी दी गईं।

छत्तीसगढ़ में रहने वाली पीड़िता को फार्म हाउस मालिक राजेश विश्वकर्मा लेकर आया था। राजेश से उसकी पहचान मेट्रोमोनियल साइट पर हुई थी औऱ उसने उससे शादी का वादा कर उसे अपने फार्म हाउस पर रखा था। फार्म हाउस पर उसके दोस्त अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया भी आते-जाते थे। उनसे भी उसकी राजेश ने जान-पहचान करा दी थी। आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। डेढ़ महीने तक यह सिलसिला चलता रहा। दुष्कर्म के साथ आरोपियों ने रेप के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा। शरीर के कई हिस्सों में भी दांत से काटा। एक बार तो वह बहुत ज्यादा घायल हो गई। तब उसका इलाज कराकर चुप करा दिया था।

युवती को धमकाकर वापस भेजा
बताया जाता है कि दुष्कर्म और प्रताड़ना देने के बाद उसे राजेश ने अपने साथी विपिन के साथ छत्तीसगढ़ वापस भेजा था। उसे उन्होंने चाकू अड़ाकर अपने साथ हुए दुष्कर्म और प्रताड़ना की बात को किसी को नहीं बताने पर हत्या की धमकी दी थी। वह परिवार के पास चली गई। युवती ने शनिवार को इंदौर आकर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। मुख्य आरोपी राजेश विश्वकर्मा है। इसके अलावा अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदोरिया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

लॉकडाउन ब्रेकिंग : प्रदेश में आज लगा सम्पूर्ण लॉकडाउन, 31 जनवरी तक राज्य सरकार ने बढ़ाई पाबंदियां

लॉकडाउन ब्रेकिंग : प्रदेश में आज लगा सम्पूर्ण लॉकडाउन, 31 जनवरी तक राज्य सरकार ने बढ़ाई पाबंदियां

चेन्नईतमिलनाडु सरकार ने राज्य में 31 जनवरी तक लॉकडाउन की पाबंदियां बढ़ा रखी हैं. खासकर , 14 जनवरी से 18 जनवरी के बीच नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, इसी कड़ी में आज चेन्नई पूरी तरह से तालाबंदी लागू है. कोयम्बेडु इलाके की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जहां चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है, सड़क पर इक्का दुक्का लोग नजर आ रहे हैं, जिनसे घर से बाहर निकलने का कारण पूछा जा रहा है 

तमिलमाडु में कोरोना पाबंदियों के तहत सभी पूजा स्थलों पर पाबंदियां जारी हैं. पोंगल के लिए विशेष अंतर-जिला बसें 75 फीसदी क्षमता से चल रही हैं. सरकार के इस फैसले से नाराज चेन्नई के एक रेस्टोरेंट के मालिक में नाराजगी है, उनका कहना है कि पिछले साल आई त्रासदी ने स्पष्ट कर दिया था कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है. राज्य में अधिकांश लोगों को अब टीका लगाया गया है

सड़क हादसा : ट्रेक्टर और कार की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल

सड़क हादसा : ट्रेक्टर और कार की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल

गुजरात | गुजरात के बनासकांठा जिले में एक ट्रैक्टर से कार के टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतकों में दो बच्चे हैं. उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए चार लोग एक ही परिवार के थे जो कार में सवार थे, जबकि पांचवा व्यक्ति ट्रैक्टर का चालक था.

घटना में शामिल लोगों की मौके पर ही हुई मौत
एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर रात की है. थराड पुलिस थाना के अधिकारी ने कहा कि घटना जिले के पवादासन गांव के पास धनेड़ा और थराड के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. कार में दो बच्चों सहित एक ही परिवार के छह लोग सवार थे, जो राजमार्ग पर ट्रैक्टर से टकरा गई. घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि हादसे में सात साल की बच्ची और उसके पांच साल के भाई, उसके चाचा और दादा की मौत हो गई जबकि बच्ची की मां और दादी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का चालक हवा में उछल गया और सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि जिले के धनेड़ा तालुका से कार से परिवार के छह लोग, करीब 12 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ था.

बड़ी खबर : शहर के इस 144 साल पुराने क्लब की ईमारत में लगी भीषण आग, ईमारत हुई जल कर खाक

बड़ी खबर : शहर के इस 144 साल पुराने क्लब की ईमारत में लगी भीषण आग, ईमारत हुई जल कर खाक

हैदराबाद देश के सबसे पुराने क्लबों में से एक हैदराबाद के सिकंदराबाद क्लब में शनिवार रात आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि 144 साल पुरानी इमारत पूरी तरह खाक हो गई। पुलिस ने बताया कि इमरात में रात करीब तीन बजे आग लगी थी, जिस पर सुबह छह बजे काबू पाया गया है। पुलिस का कहना है कि आग में मुख्य इमारत पूरी तरह जल चुकी है। दमकल विभाग का कहना है कि 10 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

अधिकारियों का कहना है कि मकर संक्रांति के कारण शनिवार को क्लब बंद था। इसलिए, इसमें कोई मौजूद नहीं था। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। अधिकारियों का कहना है कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। वहीं संदेह है कि क्लब की रसोई में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे आग विकराल हो गई। क्लब की सदस्य अनुराधा रेड्डह ने बताया गया कि सिंकदराबाद क्लब की स्थापना 1878 में की गई थी। यह अंग्रेजों द्वारा स्थापित सबसे पुराने क्लबों में से एक था।

बच्चों से जबरन मंगवाते थे भीख, हर रोज 200 रुपए न देने पर होती थी पिटाई; ऐसे हुआ खुलासा

बच्चों से जबरन मंगवाते थे भीख, हर रोज 200 रुपए न देने पर होती थी पिटाई; ऐसे हुआ खुलासा

राजस्थान के धौलपुर में पुलिस ने बच्चों से जबरन भीख मंगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इसके साथ ही गिरोह के मुख्य सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। मामला धौलपुर के निहागंज थाना क्षेत्र का है।
ऐसे चलाया जाता था गिरोह
बताया जाता है कि गिरोह के लोग दूसरे जिलों से बच्चों को बहला- फुसलाकर धौलपुर लाते थे। इसके बाद उन्हें भीख मांगने के काम में लगा देते थे। अगर बच्चा हर रोज 200 रुपए नहीं देता था उसकी पिटाई की जाती थी। बाल कल्याण समिति सदस्य बृजेश मुखरिया ने बताया कि रेलवे चाइल्ड लाइन ने शनिवार को एक बच्चे को भीख मांगते हुए पकड़ा था। बृजेश ने बताया कि पकड़ने के बाद बच्चे की काउंसलिंग की गई। बच्चे ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के कैलारस का रहने वाला है। मुरैना जिले का राजा नाम का व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर धौलपुर लाया और भीख मंगवाने लगा। भीख मांगकर उसे हर दिन 200 रुपए देने होते हैं। 200 रुपए से कम देता तो उसकी पिटाई की जाती है।
छापा मारकर किया गिरफ्तार
बच्चे की निशानदेही पर बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग, रेल चाइल्ड हेल्प लाइन और पुलिस टीम ने हाईवे पुल के नीचे अवैध तरीके से बनी झोपड़ियों में छापा मारा। टीम शनिवार शाम ओंडेला रोड मोड के पास जरौली फाटक पर गई। मौके से गिरोह का सरगना मुरैना का रहने वाला राजा पकड़ा गया। सरगना के साथ उसका साथी भी गिरफ्तार किया गया। बाल कल्याण समिति सदस्य बृजेश मुखरिया ने निहालगंज थाना पुलिस में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
 

शराब पीने से 9 लोगों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

शराब पीने से 9 लोगों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

नालंदा : बिहार के नालंदा में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पीडि़त परिवारों ने दावा किया है कि सभी की मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है।

दरअसल, नालंदा जिले के सोहसराय थाना इलाके के छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ला में संदेहास्पद स्थिति में एक साथ 9 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर हालत में निजी क्लीनिक में इलाजरत हैं। सभी मृतकों के परिजन शराब पीने के बाद तबीयत बिगडऩे से मौत की बात बता रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद के बाद सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंच कर परिजन से जानकारी ले रहे हैं। हालांकि अभी तक जहरीली शराब पीने से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर स्थानीय लोग भी आस-पास के इलाके में चुलाई शराब बनाने की बात बता रहे हैं। वहीं मानपुर थाना इलाके के हरगावा गांव में भी दो लोगों के शराब पीने की मौत की चर्चा है।
 

आटे के गोले में रखा बम चबाने से गाय का उड़ा जबड़ा, गौशाला में भर्ती

आटे के गोले में रखा बम चबाने से गाय का उड़ा जबड़ा, गौशाला में भर्ती

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड में सुअर मारने के लिए ग्रामीणों ने आटे के गोले में बम रख दिया था। बम रखे आटे के गोले को चबाने से गाय के मुंह में ही विस्फोट हो गया। इससे उसका पूरा जबड़ा उड़ गया। घायल गाय को भिंड शहर में श्रीमांशापूर्ण गोकुल धाम गौशाला में भर्ती कराया गया।

घटना अटेर के उदयपुरा गांव में दो दिन पहले हुई। रीमांशापूर्ण गोकुल धाम गोशाला के सदस्य विपिन चतुर्वेदी ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दो दिन पहले सूचना मिली थी कि उदन्नपुरा गांव में गाय का जबड़ा उड़ गया है।