BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

बड़ी खबर : युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

जौनपुर : गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मैरा दखान गांव के रहने वाले एक युवक ने अपने घर के एक कमरे में लगे पंखे में मफलर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उचित कार्यवाही में जुटी।

गांव के रहने वाले अभय राय उर्फ मोनू दिल्ली में एक कंपनी में काम करते थे। एक सप्ताह पहले वह अपनी पत्नी बच्चों को छोड़ कर दिल्ली से घर आये थे। और बीती रात अपने घर मे सोए थे। कमरे में मफलर के सहारे पंखे में इनका शव लटकता मिला। सुबह जब पड़ोसियों ने कमरा बन्द देखा तो दरवाजा अंदर से बन्द रहा जिसके बाद लोगो ने दरवाजा खोला तो शव पंखे पर लटका मिला पड़ोसियों ने फोन से मृतक के परिजनों को दिल्ली सूचना दी मौके पर आई पुलिस से शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजवा दिया। 

Crime News : हत्याकाण्ड में प्रेमिका और मित्र को किया गया गिरफ्तार

Crime News : हत्याकाण्ड में प्रेमिका और मित्र को किया गया गिरफ्तार

जौनपुर : जफराबाद थाना क्षेत्र के समोपुर कला गांव निवासी दीपक यादव की हत्या उसकी प्रेमिका और दोस्त ने मिलकर की थी। पुलिस ने तीसरे दिन दोनों को गिरफ्तार कर पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया। प्रेमिका का दीपक के साथ ही उसके दोस्त से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। दीपक प्रेमिका पर मुंबई भाग चलने के लिए दबाव बना रहा था और यही उसकी हत्या का कारण बन गया।

दोनों ने साजिश रचकर गमछे से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 22 वर्षीय दीपक यादव का गत बुधवार की सुबह गांव से कुछ दूर नदी के किनारे चिलबिल के पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। दीपक की मां गुलाबी देवी की तहरीर पर थाना पुलिस उसके मित्र इंद्रजीत व प्रेमिका प्रीति यादव के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था।

गुरुवार को पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को भ्रमित करने की पूरी कोशिश की। पहले इंद्रजीत निषाद ने कहा कि दीपक मंगलवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इसी दौरान प्रीति यादव ने फोन कर उसे अपने पास बुलाया और कहा कि दीपक उस पर मुंबई भाग चलने के लिए दबाव बना रहा था। इनकार करने पर आत्महत्या करने की धमकी देते हुए नदी की तरफ गया है। इस पर वह प्रीति के साथ नदी किनारे पहुंचा तो वहां दीपक का शव पेड़ के पास दिखा। डर के मारे दोनों वहां से भाग गए। थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इसके बाद दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि प्रीति का दीपक के साथ ही इंद्रजीत से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साजिश रचकर गमछे से गला घोंटकर दीपक की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को गमछे से फंदे के सहारे पेड़ में लटकाने का प्रयास किया था। 

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी झुलसी, पढ़िये पूरी खबर....

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी झुलसी, पढ़िये पूरी खबर....

जौनपुर : शाहगंज क्षेत्र के पट्टी नरेंद्र पुर गांव में शुक्रवार की सुबह घर में काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों आग की चपेट में आने से किशोरी झुलस गयी । सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्र पुर गांव निवासी हनुमान प्रसाद गुप्ता की (18)वर्षीय पुत्री नेहा गुप्ता घर मे काम करते समय जल रहे आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गयी शोर शराबा सुनकर घर मे पहुचें परिजनों ने किशोरी को आग की चपेट से निकालकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 

इंसानियत हुई शर्मसार : पिता ने 16 महीने की बेटी से दुष्कर्म के बाद किया हत्या..

इंसानियत हुई शर्मसार : पिता ने 16 महीने की बेटी से दुष्कर्म के बाद किया हत्या..

पुणे : पिता और पुत्री का रिश्ता हुआ शर्मसार, घटना महाराष्ट्र के सोलापुर की है जहाँ रेलवे पुलिस ने 16 महीने की बेटी के शव के साथ यात्रा कर रहे एक दंपत्ति को पकड़ा है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के पिता ने उसका कथित रूप से यौन उत्पीड़न कर उसका गला घोंट दिया तथा मां ने इसमें पति का साथ दिया।


अधिकारी ने बताया कि गुजरात जाने वाली एक ट्रेन से रेलवे पुलिस ने दोनों को बच्ची के शव के साथ बृहस्पतिवार को सोलापुर स्टेशन पर पकड़ा। उन्होंने बताया कि आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए तेलंगाना के सिकंदराबाद से गुजरात के राजकोट में अपने गृहनगर जा रहे थे।
प्राथमिक जांच में पता चला कि सिकंदराबाद में तीन जनवरी को अपने घर में बच्ची के पिता (26) ने उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और फिर गला घोंटकर उसे मार डाला। इस अपराध में बच्ची की मां ने अपने पति का साथ दिया। अधिकारी के अनुसार, कुछ सतर्क यात्रियों को यात्रा के दौरान बच्ची में कोई हरकत नजर नहीं आने पर संदेह हुआ और उन्होंने टिकट निरीक्षक को इस बारे में बताया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रेलवे पुलिस) गणेश शिंदे ने कहा, ‘‘ सहयात्रियों ने ट्रेन में टिकट निरीक्षक को इसके बारे में बताया, फिर सोलापुर स्टेशन पर रेलवे पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गयी।’’


उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को सोलापुर स्टेशन पर उतारा गया। उन्होंने कहा, ‘‘ मेडिकल जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि पिता ने ही यौन उत्पीड़न करने के बाद गला घोंटकर बच्ची को मार डाला। मां ने इस वारदात में उसकी मदद की। उसके बाद यह परिवार राजकोट जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया क्योंकि पति-पत्नी शव को अपने गृहस्थान पर ठिकाने लगाना चाहते थे। ’’
 

 सरकारी नौकरी के नाम पर दर्जनों बेरोजगारों से दो करोड़ की ठगी , आरोपी गिरफ्तार

सरकारी नौकरी के नाम पर दर्जनों बेरोजगारों से दो करोड़ की ठगी , आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में नौकरी के नाम पर दर्जनों बेरोजगारों से दो करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपित साहिल को बुधवार शाम बीबीडी पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया। बीबीडी पुलिस ने पटना की एसके पुरी थाने की पुलिस के साथ मिलकर विवेकानंद मार्ग स्थित साहिल के ठिकाने तिरुपति अपार्टमेंट में छापेमारी कर उसे दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई। वहीं, पुलिस की अन्य टीमें साहिल के साथी की तलाश कर रही हैं। एसकपुरी थानेदार सतीश सिंह ने बताया कि लखनऊ स्थित चिनहट थाने में आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। चिनहट पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर ले गई।

बीते साल साहिल और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। साहिल ने चिनहट इलाके में अपना आफिस खोल रखा था। साहिल और उसके साथी सरकारी और निजी कम्पनी में नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवकों से एक लाख, दो लाख तो किसी से पांच लाख रुपये ठग लिए। करीब दो करोड़ की ठगी करने के बाद आफिस बंद कर सभी फरार हो गए।

ठगी के शिकार लोग थाना पहुंच साहिल सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एक आरोपित पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी लोकेशन ट्रेस होने पर बीबीडी पुलिस पटना पहुंची थी। बीबीडी पुलिस ने बताया कि टीम आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पटना गई थी। एक को पकड़ा गया है।
 

IPL 2022 : आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन की तारीखों में बदलाव , दो और नई टीमों के आने से मेगा ऑक्शन होगा अलग

IPL 2022 : आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन की तारीखों में बदलाव , दो और नई टीमों के आने से मेगा ऑक्शन होगा अलग

नई दिल्ली : आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी तरह की तैयारियां कर ली है। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाला है। लेकिन उससे पहले ही इस पर खतरे के बादल मंडराने लगा है। देश और दुनिया में कोरोना की तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए बीसीसीआई अब मेगा ऑक्शन की तारीखों में बदलाव कर सकता है।

बीसीसीआई के सोर्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन की नई तारीखों के बारे में बताया है। देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बीसीसीआई अब मेगा ऑक्शन की तारीख को एक सप्ताह या 10 दिन के लिए आगे बढ़ा सकता है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों की मानें तो कोरोना के अलावा सीवीसी कैपिटल का भी मामला सामने आ रहा है, इसलिए बोर्ड मेगा ऑक्शन की तारीख को आगे बढ़ाना पर विचार कर रहा है।

बेंगलोर की जगह वेन्यू कुछ और हो सकता है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि देश में बढ़ते कोविड-19 के मामलों से यह मेगा ऑक्शन आगे टल सकता है। फिलहाल बोर्ड स्थिति पर बारीकी से नजरें बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार के सभी नियमों को फॉलो किया जाएगा।

दो और नई टीमों के आने से मेगा ऑक्शन होगा अलग
आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार दो और नई टीमें भाग लेंगी। इनमें लखनऊ और हैदराबाद की टीमें शामिल है। आईपीएल रिटेंशन पहले ही पूरा हो चुका है। जहां सभी टीमों ने अपने पसंद के पहले ही खिलाड़ी रिटेन कर लिए हैं। मुंबई इंडियंस के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स सहित सभी टीमों ने अपने अपने खिलाडिय़ों की रिटेन की हुई लिस्ट जारी कर दी है।
 

Jammu and kashmir : जम्मू के बाहरी इलाके में मिला संदिग्ध ड्रोन

Jammu and kashmir : जम्मू के बाहरी इलाके में मिला संदिग्ध ड्रोन

जम्मू : जम्मू कश्मीर में जम्मू के बाहरी पौनी चक इलाके में प्लॉट से एक संदिग्ध ड्रोन मिला है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्लॉट के मालक ने बीती देर रात को पुलिस को सूचना दी कि उसके प्लॉट में ड्रॉन जैसी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे रही है। जिसके बाद पौनी चक पुलिस का दल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने संदिग्ध वस्तु के बारे में पुष्टि करते हुए कहा, हमें संदिग्ध उपकरण के बारे में सूचित किया गया है और हमने मौके पर पहुंच कर इसे अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि यह ड्रोन जैसा दिखाई दे रहा है लेकिन हम इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही इसकी पुष्टि की जायेगी।
 

Gold price today : सोने-चांदी के भाव में बदलाव, चांदी आ गई 60000 के नीचे

Gold price today : सोने-चांदी के भाव में बदलाव, चांदी आ गई 60000 के नीचे

नई दिल्ली : सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के भाव में बदलाव नजर आ रहा है। 24 कैरेट शुद्ध सोना और चांदी हाजिर आज दोनों सस्ते हुए हैं। अब 14 कैरेट सोने का भाव कम होकर 27827 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस बदलाव के बाद अब 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से 8687 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता और चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से 16207 रुपये प्रति किलो सस्ती है।

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गुरुवार के बंद रेट के मुकाबले 265 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 47567 रुपये पर खुला।वहीं, आज 22 कैरेट सोने का भाव 43571 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 35667 रुपये है। इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है।
 

सेक्स रैकेट : शहर के इस स्पा सेंटर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, कई विदेशी युवतियों समेत युवक रंगरलिया मनाते पकड़ाए

सेक्स रैकेट : शहर के इस स्पा सेंटर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, कई विदेशी युवतियों समेत युवक रंगरलिया मनाते पकड़ाए

इंदौर | इंदौर पुलिस ने गुरुवार को मसाज सेंटर पर छापा मार कार्रवाई करते हुए हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। दरअसल, ये सेक्स रैकेट विजयनगर इलाके के शगुन आर्केड टाउनशिप में चल रहा था। यहां स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई विदेशी युवतियों और युवकों को रंगेहाथों पकड़ा है।

हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट फैमिली सलून और स्पा एंड स्कीन क्लीनिक के नाम पर चल रहा था। पॉश टाउनशिप में ये सेक्स रैकेट पिछले कई दिनों से चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राहक बनकर दबिश दी और युवतियों को युवकों के साथ रंगेहाथों पकड़ा है।

कुछ महीने पहले भी हुई थी कार्रवाई
इस सेंटर पर पहले भी पुलिस कार्रवाई करते हुए विदेशी युवतियों को पकड़ चुकी है लेकिन एक बार फिर से यहां गोरखधंधा शुरू हो चुका था। अब एक बार फिर स्पा सेंटर पर सेक्स रैकेट का संचालन शुरू हुआ तो पुलिस ने कार्रवाई की है। फिलहाल,पकड़ी गई, सभी युवतियों को महिला थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं,इनके दस्तावेज भी खंगाले जा रहे है।

 

 

रेल पटरियों के किनारे एक युवक का शव मिलने से लोंगो में मचा हड़कंप

रेल पटरियों के किनारे एक युवक का शव मिलने से लोंगो में मचा हड़कंप

ललितपुर : जिले के दौलत रेलवे स्टेशन के निकट रेल पटरियों पर एक युवक का शव पड़ा मिला। सुबह इसकी शिनाख्त ग्राम नोर निवासी 22 साल के तुलसी कुशवाहा के रूप में परिजनों की। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात गांव में था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार की सुबह ललितपुर झांसी रेल मार्ग पर स्थित दौलत रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेल पटरियों के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। उसी दौरान ग्राम नोर निवासी नन्दलाल किसी काम से दौलत स्टेशन आए थे। उन्होंने रेल पटरियों के पास लोगों की भीड़ देखी तो वह पहुंचा। उसने देखा तो उसके होश उड़ गए। दरअसल, शव उसके भतीजे 22 साल के तुलसी कुशवाहा का था।

मौके पर पहुंचे खुशीराम ने बताया कि उसका छोटा भाई बुधवार की रात 10 बजे तक तो गांव में देखा गया। उसके बाद किसी ने नहीं देखा। उसने आशंका जताई कि रेल पटरियां पार करते समय उसका भाई किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। भाई ने बताया उसके दो बच्चे है। इनमें एक साल की लड़की और दो साल का लड़का है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तालबेहट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

बड़ी खबर : पैर फिसलने से युवक की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

बड़ी खबर : पैर फिसलने से युवक की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

उरई : कुएं पर पानी भरने गए युवक का पैर फिसलने से युवक कुएं में जा गिरा। गांव के लोगों ने घायल अवस्था में युवक को कुएं से बाहर निकाला। जब तक परिजन युवक को अस्पताल ले जाते रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहगुवां निवासी रामजीवन रजक (32) पुत्र दयाशंकर बुधवार की देर शाम गांव में स्थित कुएं पर पानी भरने के लिए गया था। पानी भरते समय अचानक से उसका पैर फिसला और वह कुएं में जा गिरा। कुआं गहरा होने की वजह से उसको काफी चोटें आईं। रामजीवन के कुएं में गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। रामजीवन को कुएं से बाहर निकालने के लिए ग्रामीण एक घंटे तक मशक्कत करते रहे। जिसके बाद कुछ युवक रस्सी के सहारे कुएं में उतरे और एक चारपाई कुएं में डाली गई। चारपाई पर उसे लिटाकर कुएं से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी।

परिजन आनन फानन में रामजीवन को अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली में तैनात एसआई शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें, मृतक की 8 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। रामजीवन की मौत की खबर सुनकर पत्नी आशा देवी बेहोश हो गई। वही, बड़ा बेटा अंकित (6) और छोटा बेटा बाबू (3) की आंखों से भी आंसू बह रहे थे।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : डंपर के कुलचने से महिला की हुई दर्दनाक मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : डंपर के कुलचने से महिला की हुई दर्दनाक मौत...

महोबा : सड़क हादसे में एक और महिला की जान चली गई। पुलिस ने उसके शव को पंचनामे के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतका के परिजनों में चीख पुकार मचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चरखारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्होरी बेलदाराण निवासी सुरेश अहिरवार 35 वर्षीय आशा बहू विष्णु पत्नी हर चरण अनुरागी को अपनी बाइक में बैठाकर महोबा से अपने गांव बम्हौरी बेलदार आ जा रहा था।

जैसे ही बाइक सूपा तिराहे पर पहुंची तभी सूपा की ओर से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। महिला काफी दूर तक घिसटती चली गई और इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूर्व प्रधान सुरेश घायल हो गया। जिसको इलाज हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद महिला को वापस घर भेज दिया गया।

पुलिस ने डंपर चालक एवं अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए डंपर को कब्जे में ले लिया तथा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतका के परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है। गौरतलब हो कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के साथ ही यातायात कार्यक्रमों के साथ ही लगातार लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे है और आए दिन होने वाले सड़क हादसों में लोग असमय ही काल के गाल में समां रहे है। वाहन की तेज रफतार होने के कारण ही एक बार फिर यह हादसा हुआ, जिसमें महिला की जान चली गई। 

टायर फैक्ट्री का कर्मचारी हुआ ठगी का शिकार, जानिये क्या है पूरा मामला....

टायर फैक्ट्री का कर्मचारी हुआ ठगी का शिकार, जानिये क्या है पूरा मामला....

रुड़की : केशवनगर निवासी अमिताभ सिंह एक स्थानीय टायर फैक्ट्री में कर्मचारी हैं। बुधवार को किसी ने उन्हें फोन करके एक लाख रुपये का इनाम निकलने की सूचना दी। साथ ही बताया कि इनाम की रकम खाते में आने से पहले उन्हें इसकी प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 8600 रुपये देने होंगे।

अमिताभ उसके झांसे में आ गया और उसके द्वार बताए गए बैंक एकाउंट में 8600 रुपये डाल दिए। इसके बाद उसने इनाम की रकम अपने खाते में डलवाने के लिए फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। 24 घंटे बाद भी मोबाइल बंद रहने पर अमिताभ को ठगी का एहसास हुआ। गुरूवार का उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। 

BIG NEWS : देश में फिर मचा कोरोना संक्रमण का कोहराम....

BIG NEWS : देश में फिर मचा कोरोना संक्रमण का कोहराम....

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण का फिर से कोहराम मचना शुरू हो गया है। यानि पिछले एक दिन में 56 फीसदी बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 90,928 नए मरीज सामने आए हैं और 325 लोगों की मौत दर्ज की गई। वहीं देश में सक्रीय मामलों में आई तेजी के बाद यह संख्या फिर से तीन लाख के नजदीक पहुंच रही है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 19,206 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ्य हुए हैं, लेकिन इसी दौरान 325 मरीजों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 6.43 फीसदी पहुंच गया है। पिछले एक दिन में कोरोना विस्फोट के साथ दैनिक संक्रमण के नए मामलों की संख्या 90,928 दर्ज की गई, जो पिछले एक दिन से 56 फिसदी ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि देश में कुल सक्रिय मामले बढ़कर अब 2,85,401 हो गए हैं। वहीं देश में अब तक कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,82.876 हो गई है। हालांकि वैक्सीनेशन का आंकड़ा 148 करोड़ (1,48,67,80,227) को पार कर गया है। झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 3,553 नए मामले आए जिनमें से 1,316 संक्रमित राजधानी रांची के हैं। हालांकि, इस दौरान किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई। जबकि बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,659 नए मामले सामने आए जो पिछले छह महीने में इस संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं।


ओमिक्रॉन ने भी पकड़ी रफ्तार
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। 797 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है, जिनमें से 330 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं 465 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं। राजस्थान में 236 जबकि केरल में 234 ओमीक्रोन के केस मिले हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 121, गुजरात में 204, केरल में 234, तेलंगाना में 94, हरियाणा में 71, कर्नाटक में 226, आंध्र प्रदेश में 28, पश्चिम बंगाल में 20, ओडिशा में 60, मध्य प्रदेश में 9, उत्तर प्रदेश में 31, उत्तराखंड में 8, चंडीगढ़ में 3, जम्मू-कश्मीर में 3, गोवा में 5, मेघालय 4 समेत 26 राज्यों में इसका प्रकोप फैल चुका है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार पुलिस ने कार को काटकर तीनों शवों को निकाला बाहर

दर्दनाक सड़क हादसा : पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार पुलिस ने कार को काटकर तीनों शवों को निकाला बाहर

कानपुर : उत्तरप्रदेश के कानपुर आउटर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मूसानगर रोड पर गुरुवार को कृष्णा ढाबा के पास बारिश में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को काटकर तीनों शवों को बाहर निकाला। एक ही गांव के तीन दोस्तों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


घाटमपुर कुरियां में सियाराम कुटार रहते हैं। उनका बेटा अभिषेक (21) गांव निवासी अपने दोस्तों राम सजीवन का बेटा जितेंद्र (25) और अशोक कुमार का बेटा अंकित सिंह (21) गुरुवार को कार से घूमने निकले थे। तीनों ने घर में फतेहपुर जिले के अमौली में मेला देखने की बात कही थी। मगर,अमौली जाने की जगह क्षेत्र में ही घूम रहे थे। वहीं,कुछ लोगों का यह भी कहना था कि कानपुर में गाड़ी सर्विस की बात कहकर यह लोग निकले थे। रास्ते में इनकी गाड़ी काफी तेज रफ्तार में चल रही थी। बताया जाता है कि हथेरूवा मोड़ के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और कार चला रहा युवक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। यह देखकर राहगीर भी एक बारगी कांप गए। ग्रामीणों के मुताबिक,बारिश की वजह से सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी,वरना हादसा और भयानक हो सकता था। उधर तेज रफ्तार कार जब पेड़ से टकराई तो तेज आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद तीनों दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी घाटमपुर पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार,कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।


पड़ोसी की कार मांग कर घूमने निकले थे दोस्त

गांव के लोगों ने बताया कि तीनों दोस्त गांव में रहने वाले पदम सिंह की कार मांग कर घूमने निकले थे। कार अंकित चला रहा था। एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि बारिश से शीशे में फॉग जमने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होने की आशंका है। दूसरी तरफ यह भी चर्चा थी कि नशे में तेज रफ्तार कार चलाने से सड़क हादसा हुआ और तीनों की मौत हो गई।
 

बड़ा हादसा : पंजाब जा रही बस पलटने से 43 यात्री  हुये जख्मी, पढ़िये पूरी खबर....

बड़ा हादसा : पंजाब जा रही बस पलटने से 43 यात्री हुये जख्मी, पढ़िये पूरी खबर....

कानपुर : उत्तरप्रदेश के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बिल्हौर में गुरुवार की सुबह पंजाब जा रही बस पलटने से 43 यात्री जख्मी हो गए। हादसा एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 214 पर हुआ है। बस में सवार मजदूर बिहार से पंजाब जा रहे थे। मौके पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाल कर कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। यूपीडा कर्मियों ने बस को क्रेन से उठाकर किनारे कराकर एक्सप्रेस वे पर यातायात सुचारु कराया।


गुरुवार सुबह करीब छह बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मकनपुर के पास बिहार से पंजाब चंडीगढ़ जा रही निजी बस चालक को झपकी आने से पलट गई। बस में 68 यात्री सवार थे,हादसे में 43 यात्री घायल हो गए। हादसे के समय बस में सवार यात्री सो रहे थे और तेज झटके साथ बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम और पुलिस जवानों ने घायलों को कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। इसमें बिहार के मधुबनी,गोट परसाई गांव निवासी शैलेंद्र कुमार (50),हरिनारायण (42),सुपौल,किशनपुर छत्रपति निवासी संतोष कुमार (30),अररिया,रानीगंज कोशिकापुर निवासी गुड्डू कुमार (27), नरपतगंज, शेख टोला डुमरी निवासी इमरत (22) पत्नी मो.मोइन शाह,मधुबनी, झाझ पट्टी निवासी मंजू देवी पत्नी मुकेश कुमार,हथौली निवासी कुलदीप मंडल (45),लोकही,काकर डोम निवासी मिथिलेश कुमार (28 ) को भर्ती करके उपचार शुरू किया गया। शैलेंद्र सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।


बस सवार यात्रियों ने बताया कि अरौल के रेस्ट एरिया में बस करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद रात भर के जगे चालक के बाद दूसरे चालक ने बस चलानी शुरू की। करीब दस मिनट बाद उसे अचानक नींद की झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल कानपुर के आरौल-ठठिया थाना क्षेत्र के बीच का है। इससे संबंधित थाना से ही कार्रवाई की जाएगी।
 

बिग न्यूज़ : आग और गैस रिसाव से हुआ भयानक हादसा, 7 लोगों की हुई मौत...

बिग न्यूज़ : आग और गैस रिसाव से हुआ भयानक हादसा, 7 लोगों की हुई मौत...

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। देश के पूर्वी पंजाब प्रांत के टोबा टेक सिंह जिले के बाहरी इलाके में एक गांव में आग लगने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई।


बचावकर्मियों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई, जब पीडि़त सो रहे थे, जिससे घर के सभी सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच लड़कियां भी शामिल हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी शहर क्वेटा में एक घर में हुए विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए। कथित तौर पर, विस्फोट घर में गैस रिसाव के कारण हुआ, जिसके परिणामस्वरूप तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सभी लोग घायल हो गए।
 

मकान में आग लगने से 8 बच्चों समेत 12 लोगों की हुई मौत

मकान में आग लगने से 8 बच्चों समेत 12 लोगों की हुई मौत

फिलाडेल्फिया : अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग में आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को अस्पताल भेजा गया है और अन्य पीडि़तों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस भीषण आग से और भी लोगों की जान जाने की आशंका है। इस मकान में कुल 26 लोग रहते थे। अब तक आठ लोगों को बचा लिया गया है। इस घटना पर बात करते हुए शहर के मेयर जिम केनी ने संवाददाताओं से कहा कि यह निस्संदेह हमारे शहर के इतिहास में सबसे दुखद दिनों में से एक है, इतने दुखद तरीके से इतने सारे लोगों का नुकसान बहुत ही दर्दनाक है।


दमकल अधिकारियों के अनुसार मकान में आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म काम नहीं कर रहा था। बुधवार तड़के लगी आग का कारण भी ज्ञात नहीं है लेकिन यह शहर में हुआ अब तक का सबसे बड़ा हादसा है जिसमें इतने लोगों की जान चली गई।
यह घटना फेयरमाउंट इलाके की है जो शहर के उत्तर पश्चिम में स्थित है। पास में ही फिलाडेल्फिया म्युजियम ऑफ आर्ट भी स्थिति है। अधिकारियों ने घटना स्थल के पास मीडिया को सभी जानकारी भी दी।


राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया और कहा कि फिलाडेल्फिया में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
 

Corona virus :  एअर इंडिया की फ्लाइट में फूटा कोरोना बम , 125 यात्री  कोरोना वायरस से संक्रमित

Corona virus : एअर इंडिया की फ्लाइट में फूटा कोरोना बम , 125 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित

अमृतसर : देश में कोरोना के लगातार नए मामले सामने आ रहे है। एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है। इसी बीच यह खबर निकलकर सामने आ रही है। पंजाब के अमृतसर अंतराष्ट्रीय विमानतल पर इटली से आई एअर इंडिया की फ्लाइट में 125 यात्री संक्रमित मिले हैं।बताया जा रहा है कि इसमें 182 लोग सवार थे। सभी लोगों को अमृतसर में क्वारंटीन किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के 90 हजार 928 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 325 लोगों की मौत हो गई। बुधवार के मुकाबले कोरोना केसों में 56.5 फीसदी का उछाल आया है। वहीं, देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 2630 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 797 और 465 मामले हैं। ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं।

 

भारत में ओमिक्रॉन का एक दिन में 495 नए मामले सामने , केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

भारत में ओमिक्रॉन का एक दिन में 495 नए मामले सामने , केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

नई दिल्ली: भारत में आज कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के एक दिन में सर्वाधिक 495 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस स्वरूप से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रोजाना जारी होने वाले के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

ओमिक्रॉन स्वरूप के कुल मामलों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 797 मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 465, राजस्थान में 236, केरल में 234, कर्नाटक में 226, गुजरात में 204 और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 90,928 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,51,09,286 हो गई है। करीब दो सौ दिन बाद इतने अधिक मामले सामने आए हैं। देश में 325 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,82,876 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,85,401 हो गयी है।