नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 स्टूडेंट्स की मौके पर हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 स्टूडेंट्स की मौके पर हुई मौत...

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले के जूटमिल चौकी क्षेत्र के कोड़ातराई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कॉलेज में पढऩे वाले 2 स्टूडेंट्स की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा अचानक से ट्रैक्टर मोडऩे के चलते हुआ। दोनों रायगढ़ से कॉलेज से पढ़ाई करके अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान दोनों ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार,10 दिसंबर को महलोई निवासी साधना मिश्रा 24 वर्ष और बाघाडोला निवासी जेनाकांत माली 20 वर्ष पढ़ाई करने के लिए रायगढ़ आए हुए थे। दोनों रायगढ़ के उत्तम मेमोरियल कॉलेज में पीजीडीसीए का कोर्स कर रहे थे। कॉलेज की क्लास खत्म कर दोनों दोपहर बाद घर जा रहे थे, तभी कोड़ातराई के शराब भट्?टी के पास ये हादसा हो गया।बताया गया शराब भट्टी के पास बने ईंट भट्?टी से ट्रैक्टर ईंट लोड कर जा रहा था।

 

अचानक ट्रैक्टर ड्राइवर ने गाड़ी को मोड़ दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि ड्राइवर ने इतने तेजी से गाड़ी को मोड़ा की बाइक सवार स्टूडेंट को मौका ही नहीं मिला इधर, उधर जाने का, दोनों ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर सवार गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं परिजनों को भी सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस ने बताया कि दोनों पुसौर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, इसलिए जूटमिल पुलिस ने पुसौर थाना को मर्ग कायम के लिए भेजा है।आरोपी को पुलिस ने बाद में पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को नाम डिलेश्वर साव बताया है। 

बड़ी खबर : बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट.....

बड़ी खबर : बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट.....

पहला (सीतापुर) : थाना सदरपुर क्षेत्र में बीती रात को बेटे ने मा को कुदाल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। गांव में सनसनी का माहौल है। जानकारी के अनुसार सदरपुर थाना अन्तर्गत खम्हरिया नानकारी गांव में ऊषा देवी 70वर्ष पत्नी बालमुकुंद अपने घर में रह रही थी। ऊषा देवी का पुत्र गणेश व ऊषा देवी का निरूसंतान भाई तिरजुली नरायन भी काफी समय से इसी घर में अपनी मां व बहन के साथ रहता था। बताते हैं कि ऊषा देवी के पुत्र गणेश की शादी लगभग बीस वर्ष पहले हुई थी।

 

 

उनके पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा व मारपीट होता रहता था। जिससे तंग आकर गणेश की पत्नी शादी के पांच साल बाद ही उसे छोड़कर अपने घर चली गई थी तब से नहीं आई। गणेश अपनी मां के पास ही रहता था तथा खाना भी मां के एक में खाता था। शुक्रवार को ऊषा देवी का भाई तिरजुली नरायन किसी काम से अपने पैतृक गांव तुलापुर चले गये। इसी बीच मौका पाकर कलियुगी पुत्र गणेश ने शुक्रवार देर रात कुदाल से हमला कर अपनी जन्म देने वाली मां की हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन फानन में सदरपुर सहित थानगांव, रेउसा व पीआरवी की गाडियों के साथ भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच तथा शव को पीएम के लिये भेज दिया है। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल शुरू की। 

 विजय पर्व की 50 वीं वर्षगांठ , इण्डिया गेट में चलाया गया दिवंगत सीडीएस का पूर्व - रिकॉर्डेड सन्देश ....

विजय पर्व की 50 वीं वर्षगांठ , इण्डिया गेट में चलाया गया दिवंगत सीडीएस का पूर्व - रिकॉर्डेड सन्देश ....

नई दिल्ली : देश इस युद्ध की 50वीं वर्षगांठ को विजय पर्व के रूप में मना रहा है। इस मौके पर इंडिया गेट में स्वर्णिम विजय पर्व` के कार्यक्रम के अवसर पर दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पूर्व-रिकॉर्ड किए गए संदेश को चलाया गया । यह संदेश 7 दिसंबर को रिकॉर्ड किया गया था,12 दिसम्बर के ही दिन 1971 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जंग में हराया था ।

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को भी इंडिया गेट पर आयोजित विजय पर्व में शामिल होना था । इस लिए इस खास पर्व के लिए उनकी तैयारियां भी खास थीं। वो पूरे देश को इस पर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने वाले थे। इसके लिए जनरल रावत ने वीडियो संदेश भी रिकॉर्ड करवाया था। आज अगर वो हमारे बीच होते तो जनता को इस तरह संबोधित करते कहते स्वर्णिम विजय पर्व के अवसर पर मैं भारतीय सेना के सभी बहादुर जवानों को हार्दिक बधाई देता हूं।

विजय पर्व पर सीडीएस बिपिन रावत 

भारतीय सेना की 1971 की लड़ाई में जीत की 50वीं वर्षगांठ को हम विजयपर्व के रूप में मना रहे हैं। मैं इस पावन पर्व पर सशस्त्र सेना के वीर जवानों को याद करते हुए उनके बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 12 से 14 दिसंबर तक इंडिया गेट पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि विजय पर्व अमर जवान ज्योति की लौ की छांव में आयोजित किया जा रहा है। जो कि, हमारे वीर शहीदों की याद में स्थापित की गई थी। हम सभी देश वासियों को इस विजय पर्व के जश्न में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करते हैं।

विजय पर्व पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 

स्वर्णिम विजय वर्ष’ के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह आयोजन और भी भव्य और दिव्य रूप में करने का निर्णय हुआ था, मगर देश के पहले सीडीएस, जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन के बाद इसे सादगी के साथ मानने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर मैं उन्हें भी स्मरण करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

उन्होंने कहा कि आज हम सभी यहां इंडिया गेट पर 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ के अंतर्गत आयोजित ‘विजय पर्व’ को मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह पर्व भारतीय सेनाओं की उस शानदार विजय के उपलक्ष्य में है, जिसने दक्षिण एशिया के इतिहास और भूगोल दोनों को बदल कर रख दिया। आप सभी शायद मार्टिन लूथर किंग जूनियर के उस कथन से अवगत होंगे, जिसमें उन्होंने कहा था, कि ‘Injustice anywhere is a threat to justice everywhere’ यानि किसी भी जगह अगर अन्याय हो रहा हैं तो वो दूसरी जगह व्याप्त न्याय के लिए भी खतरा पैदा करता है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं भारतीय सेना के हर उस सैनिक के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करता हूं, जिनकी वजह से 1971 के युद्ध मे भारत ने विजय हासिल की। यह देश उन सभी वीरों के त्याग और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि आम जन इस पहल के माध्यम से अपने आप को 1971 के युद्ध की उपलब्धियों और उसकी प्रेरणाओं से अपने खुद को को जोड़ सकेंगे और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को नए तरीके से आत्मसात् कर सकेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि मुझे इस बात की ख़ुशी है कि इस पर्व में देश की आम जनता को शामिल करने, उन्हें 1971 के युद्ध के बारे में जानकारी देने, हमारी सेनाओं की अब तक की प्रगति के बारे में अवगत करने के लिए विशाल प्रदर्शनी लगाई गई है। हमारे सशस्त्र बल को किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रखना हमारा उद्देश्य है, और इस दिशा में हम बड़ी तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। ‘विजय पर्व’ जैसे उत्सव हमें इसी राह पर और तेजी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
 

संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से 250 बकरियों की मौत...

संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से 250 बकरियों की मौत...

पौड़ी : थलीसैंण ब्लाक में विभिन्न गांवों के पशुपालकों को प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री के हाथों मिली 250 बकरियों के संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इससे पशुपालकों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, सरकारी योजना के तहत बकरियों का आवंटन करने वाली संस्था एनसीडीसी और पशुपालन विभाग बीमारी के नियंत्रण का दावा कर रही है। थलीसैंण ब्लाक के मुसेटी, कपरोली, कफल्ड, हस्यूंड़ी आदि गांवों में कई दिनों से पशुपालक परेशान हैं।

पशुपालकों का कहना है कि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के हाथों आजीविका विकास के लिए बकरियां मिली थी। लेकिन यह योजना अब धीरे-धीरे पशुपालकों को बेरोजगार करने लगी है। मुसेटी गांव के पशुपालक दिनेश कुमार और रमेश भंडारी ने बताया कि सरकार ने एनसीडीसी (राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम) के तहत क्षेत्र के पशुपालकों को 11 बकरियां आजीविका विकास के लिए प्रदान किया। प्रदेश के सहकारिता मंत्री ने स्वयं ग्रामीणों को यह बकरियों आवंटित की। लेकिन यह योजना पशुपालकों की आजीविका के लिए अब खतरा बन गया है।

योजना के तहत बाहरी प्रदेशों से बकरियां लाकर ग्रामीण पशुपालकों को दी जा रही है, इन संक्रमित बकरियों से पशुपालकों की सभी बकरियां मर रही हैं। कहा कि एनसीडीसी के साथ ही पशुपालन विभाग से बकरियों में फैल रहे संक्रमण को लेकर जानकारी दी गई, लेकिन ग्रामीण पशुपालकों को कोई लाभ नहीं हुआ। बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पशुपालकों की 250 बकरियां मर चुकी हैं। इधर, एनसीडीसी के फील्ड वेक्टेरियन डा.जगत ने बताया कि शिकायत मिलने पर लगातार क्षेत्र में बीमार बकरियों का उपचार किया जा रहा है। इनमें अधिकत्तर बकरियों के बच्चे हैं, जिन्हें सर्दी-जुकाम की शिकायत हो रही है। संक्रामक रोग को लेकर कोई पुष्टि नहीं है। वहीं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी डा.एसके बर्त्वाल ने बताया कि थलीसैंण क्षेत्र में पशुपालकों की बकरियों में पीपीआर नामक संक्रामक बीमारी के पाए जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र में पशुपालकों को हानि हुई है। बीमारी के नियंत्रण को लेकर विभाग लगातार कार्य कर रहा है। क्षेत्र का जल्द निरीक्षण भी किया जाएगा।

झूठा फंसाने के आरेापित पांच पुलिसकर्मी बर्खास्त...

झूठा फंसाने के आरेापित पांच पुलिसकर्मी बर्खास्त...

रतलाम : पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज सुशांत कुमार सक्सेना ने नीमच जिले के पांच  पुलिसकर्मीयों को सेवा से पृथक कर दिया है। एनपीडीएस एक्ट के विशिष्ट प्रावधानों के प्रतिकूल कार्रवाई करने, संदेहास्पद आचरण प्रदर्शित करने एवं विभाग की छवि धूमिल करने के कारण उन्हें बर्खास्त किया गया

बड़ी खबर : लाखों रुपये की नकली सिगरेट  किया गया बरामद , जानिये क्या है पूरा मामला...

बड़ी खबर : लाखों रुपये की नकली सिगरेट किया गया बरामद , जानिये क्या है पूरा मामला...

सीहोर : सीहोर के बड़ा बाजार में स्थित पान मसाला विक्रेता रानू टे्रडर्स और नेहा किराना स्टोर से लाखों रुपये की सिगरेट बरामद की गई है। यह कार्रवाई गत दिवस पश्चिम बंगाल से आई टीम ने की। रानू टे्रडर्स से जब्त की गई नकली सिगरेट की कीमत का आंकलन किया जा रहा थाा। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक बरामद की गई नकली सिगरेट लाखों रुपये की है। बंगाल से गत दिवस आए केंद्रीय दल ने नेहा किराना व रानू टे्रडर्स पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में सिगरेट जब्त की।

बिग न्यूज़ : अवैध रूप से रखे गये रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट, कई घर हुवे  क्षतिग्रस्त ...

बिग न्यूज़ : अवैध रूप से रखे गये रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट, कई घर हुवे क्षतिग्रस्त ...

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में रसोई गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। कहा जा रहा है कि नवगछिया बाजार में एक के बाद एक 20 से ज्यादा धमाके हुए, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह सभी धमाके रसोई गैस सिलेंडर फटने से हुए। सिलेंडर फटने के बाद वहां भीषण आग लग गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई। पुलिस पता कर रही है कि यहां इतनी संख्या में गैस सिलेंडर घर में क्यों रखा गया था।


नवगछिया के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि तीन से चार घरों को नुकसान पहुंचा है। जिनके घर में विस्फोट हुआ है उस घर को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि आग से हुए नुकसान का अंदाजा अभी नहीं लग सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि घर में इतनी संख्या में गैस सिलेंडर क्यों रखे हुए थे। यह जांच का विषय है ये पता किया जा रहा है और इस पर कार्रवाई की जाएगी।


अनुमंडल पदाधिकारी यतेन्द्र कुमार पाल ने कहा कि सूचना मिली की घर में गैस सिलेंडर फटा है, जिसके बाद फायर बिग्रेड की कई गाडिय़ों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उसके बाद जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से घर में गैस सिलेंडर क्यों रखे गए, इसकी क्या वजह है पूरी जांच होगी।
बताया जा रहा है कि नोनिया पट्टी के एक घर में अवैध तरीके से गैस सिलेंडरों में रिफिलिंग का काम हो रहा था, इसी दौरान किसी वजह से यहां आग लग गई, जिसके बाद सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
 

ओमिक्रॉन की चपेट में आई 3 साल की बच्ची , तथा इतने व्यक्ति  हुवे वायरस से संक्रमित...

ओमिक्रॉन की चपेट में आई 3 साल की बच्ची , तथा इतने व्यक्ति हुवे वायरस से संक्रमित...

 नई दिल्ली : भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित नए मरीजों में महाराष्ट्र की एक साढ़े तीन साल की बच्ची भी है। महाराष्ट्र में सात और गुजरात में दो नए मामले आने के बाद यह संख्या सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले तीन दिन में देश में ओमीक्रॉन वैरिएंट के एक भी मामले सामने नहीं आए थे। देश में अभी तक चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में इस नए वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 17, राजस्थान में नौ, गुजरात में तीन, कर्नाटक में दो और दिल्ली में एक हैं।


संक्रमण को देखते हुए मुंबई पुलिस ने शहर में बड़ी सभाओं पर दो दिन का प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। मुंबई में अगले दो दिनों में लोगों और वाहनों की रैलियों और विरोध मार्चों पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस उपायुक्त (संचालन) द्वारा जारी आदेश शनिवार और रविवार को 48 घंटे तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा, यह कोविड-19 के नए ओमिक्रॉन संस्करण से मानव जीवन के लिए खतरे को रोकने के लिए जारी किया गया है। साथ ही अमरावती, मालेगांव और नांदेड़ में हुई हिंसा को देखते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगडऩे का भी खतरा है।


चार पूरी तरह से वैक्सीनेटेड

महाराष्ट्र में शुक्रवार को ओमिक्रॉन के 7 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही इस राज्य में इस वैरिएंट से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 17 पर पहुंच गई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की ताजा रिपोर्ट में इन मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से तीन मुंबई और चार पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन से हैं। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक इन सात नए संक्रमितों में से चार पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं। वहीं एक मरीज को सिंगल डोज लगी है, एक अन्य को वैक्सीन नहीं लगी है, जबकि साढ़े तीन साल की बच्ची वैक्सीनेशन के लिए एलीजिबल नहीं थी।


ऐसी है ट्रैवेल हिस्ट्री
महाराष्ट्र में मिले संक्रमितों में मुंबई के सभी मरीज पुरुष हैं और इनकी आयु क्रमश: 48, 37 और 25 साल है। इनकी ट्रैवेल हिस्ट्री की बात करें तो यह हाल ही में तंजानिया, ब्रिटेन और अफ्रीका के नैरोबी से आए हैं। बीएमसी के मुताबिक इनमें तंजानिया से लौटा शख्स घनी आबादी वाले धारावी का रहने वाला है। वह एसिप्टोमैटिक था और उसे लोगों से घुलने-मिलने से पहले ही आइसोलेट कर दिया गया था। वहीं उसके दो क्लोज कांटैक्ट्स का कोविड टेस्ट निगटिव आया है। 37 वर्षीय शख्स गुजरात का रहने वाला है। चार दिन दिसंबर को मुंबई आने पर उसका कोरोना टेस्ट हुआ था। बीएमसी के मुताबिक वह पूरी तरह से वैक्सीनेटेड है और माइल्ड सिंपटम्स हैं। उसे एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं 25 वर्षीय युवक लंदन से लौटा है। वह 1 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके अंदर कोई सिंपटम नहीं मिला है और उसने वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली है।


पुणे के नाइजीरिया से लौटी थीं महिलाएं
वहीं पुणे में संक्रमित पाए गए सभी चारों व्यक्ति नाइजीरिया से आई तीन महिलाओं के क्लोज कांटैक्ट्स हैं। यह सभी हाल ही में लौटी थीं और ओमिक्रॉन से संक्रमित पाई गई थीं। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक चार नए मरीज एसिप्टोमैटिक थे, वहीं तीन अन्य में माइल्ड सिंपटम्स पाए गए थे। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहाकि पुणे में मिले ओमिक्रॉन के सात मरीजों में पांच कोरोना निगेटिव हो गए हैं।


ऐसा है गुजरात का हाल
गुजरात के जामनगर में शुक्रवार को ओमिक्रॉन संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। यह दोनों उस एनआरआई व्यक्ति के क्लोज कांटैक्ट्स हैं, जो इस राज्य का पहला ओमिक्रॉन केस था। जामनगर म्यूनिसिपल कमिश्नर विजयकुमार खराड़ी ने बताया कि राज्य में मिले तीनों ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की हालत स्थिर है। यह सभी एसिप्टोमैटिक हैं और अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते जिम्बॉवे से लौटा 72 वर्षीय एनआरआई ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया था। उसकी पत्नी और साले भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। बाद में उनका सैंपल जीनोम सीच्ेंसिंग के लिए भेजा गया था। हालांकि परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है।

बड़ी खबर : सोने की तस्करी करते हुए लोंगो को किया गया गिरफ्तार.....

बड़ी खबर : सोने की तस्करी करते हुए लोंगो को किया गया गिरफ्तार.....

हैदराबाद : कस्टम डिपार्टमेंट से बचने के लिए तस्कर अलग-अलग रास्ते अपनाते हैं। लेकिन हैदराबाद एयरपोर्ट पर पकड़े गए तस्करों ने जो रास्ता अपनाया, वह हैरान करने की सभी सीमाएं पार कर गया। असल में इन तस्करों ने मलद्वार में सोना छुपा रखा था। इन तस्करों की संख्या चार है। इनके पास से बरामद सोने का वजन 7.3 किलोग्राम है, वहीं इसकी अनुमानित कीमत 3.6 करोड़ रुपए है।


जानकारी के मुताबिक चार सूडानी नागरिक दुबई-हैदराबाद एयर इंडिया फ्लाइट से यहां पहुंचे। इनमें दो पुरुष और दो महिला थीं। अधिकारियों ने बताया कि शक होने पर कस्टम डिपार्टमेंट ने इन सभी की तलाशी ली। तलाशी में जब इनके इस तरह से तस्करी की बात सामने आई तो अधिकारी भी चौंक गए। अधिकारियों ने बताया कि इन्होंने अपने मलद्वार में सोना छुपा रखा था। फिलहाल बरामद किया गया सोना कस्टम विभाग की रखवाली में है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


वैसे यह पहला मामला नहीं है जब तस्करों ने इस तरह का अनूठा रास्ता अपनाया है। इसी साल जुलाई में चेन्नई एयरपोर्ट पर एक तस्कर पकड़ा गया था। उसने करीब 810 ग्राम सोना अपने मलाशय में छुपा रखा था। इस सोने को उसने पेस्ट के रूप में चार बंडलों में पैक करके छुपाया था। दुबई से आने वाले इस यात्री के पास से बरामद सोने की कीमत 40 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई थी। कुछ महीने पहले ही दुबई-हैदराबाद के रास्ते से आने वाली फ्लाइट से ही आने वाला एक अन्य तस्कर गिरफ्तार किया गया था। इस तस्कर ने एक रीचार्जेबल लालटेन में छह किलो सोना चिपका रखा था। यह मामला इसी साल अक्टूबर का है।

अक्टूबर में ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने एक महिला सूडानी यात्रा को सोने की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था। इस यात्री ने अपने अंडरवियर और हैंड बैग में 1200 ग्राम सोना पेस्ट की तरह से छुपा रखा था।
 

BIG NEWS : गड्ढे में डूबने से  हुई तीन बच्चों की मौत...

BIG NEWS : गड्ढे में डूबने से हुई तीन बच्चों की मौत...

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम बाड़ा देवरी में एक गड्ढे के पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी है। मृतक सगे भाई बहन हैं।


पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम बच्चों के पिता राधे श्याम वंशकार मजदूरी करने और मां राशन लेने दुकान गयी थी। तभी विशाखा (08), जानकी (06) और विवेक (04) पास में खुदे एक गड्ढे में भरे पानी में नहाने चले गए। नहाते समय डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गयी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिलवानी भेजा गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। बताया गया है कि एक सड़क निर्माण कंपनी द्वारा सड़क बनाते समय अवैध रूप से उत्खनन के लिए गड्ढा खोदा गया था।
 

378 दिन के आन्दोलन के बाद आज किसान लौट रहे अपने घर , देखे नजारा

378 दिन के आन्दोलन के बाद आज किसान लौट रहे अपने घर , देखे नजारा

हरयाणा : किसान आंदोलन समाप्त हो गया है। लगभग डेढ़ साल दिल्ली के बॉर्डर पर जमे किसान आप वापिस अपने ग्राम , अपने शहर लौटने लगे हैं। इसको लेकर हरियाणा व पड़ोसी राज्य पंजाब में स्वागत के कार्यक्रम रखे गए हैं। किसानों का शनिवार सुबह से ही हरियाणा में जगह- जगह फूल बरसाकर स्वागत किया जा रहा है। अब किसानो के साथ-साथ सीमा पर स्थित फैक्ट्री , इंडस्ट्री , व्यापारी भी बड़े खुश है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि आंदोलन के दौरान प्राधिकरण को करोड़ों की चपत लग चुकी है।

बता दे कि किसान आंदोलन के कारण पिछले एक वर्ष से टोल भी बंद पड़े हुए हैं, जिसके कारण एक मोटे-मोटे अनुमान छह सौ करोड़ की चपत लग चुकी है। आंदोलन के कारण सीमा पर इंडस्ट्री और छोटे-मोटे व्यापार धंधे भी प्रभावित थे। कईं बार इस संबंध में चंडीगढ़ व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि मंडल पहुंचे और राहत की मांग की थी। लेकिन किसान आंदोलन के दौरान राज्य सरकार और आला अफसर बेहद ही संवेदनशीलता और धैर्य के साथ में वक्त निकालने का संकल्प ले चुके थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अफसरों और कंपनियों को एक साल से बंद पड़े टोल शुरू हो जाने के साथ ही उन्हें लग रही आर्थिक चपत से उबरने का विकल्प खुल गया है। संबंधित अफसरों का कहना है कि नेशनल हाइवे पर ही तीन टोल प्लाजा बंद पड़े हुए हैं। जिसमें औसतन हर रोज एक करोड़ से अधिक का नुकसान हो रहा है। आंदोलन समाप्ति की घोषणा के साथ ही अब टोल पर पैसे की वसूली के साथ ही इसके रेट बढ़ाने को लेकर सोशल मीडिया में जमकर चर्चा व बहस छिड़ी हुई है।

किसानों, इंडस्ट्री व बाकी को राहत

दिल्ली की सीमाओ पर चल रहे इस आंदोलन के कारण मार्ग भी बंद पड़े हुए थे। इनके खुल जाने के साथ ही आंदोलन से पहले दिल्ली अपना सामान लेकर नियमित तौर पर जाने वाले किसानों के लिए सीधा रास्ता खुल जाएगा वहीं स्थानीय लोगों, छोटे दुकानदारों, इंड्रस्टी सभी को इसका लाभ मिलेगा। स्थानीय नागरिक और छोटी नौकरियां करने वाले भी दिल्ली और एनसीआर के दूसरे इलाकों में समय की बचत के साथ ही जा सकेंगे।

बहादुरगढ़ टीकरी सीमा और सोनीपत सिंघु सीमा पर जमे लोगों में पंजाब का किसान अधिक था लेकिन इसका सबसे ज्यादा प्रभाव हरियाणा के लोगों पर हो रहा था। अतीत पर नजर डालें, तो पिछले साल 26 नवंबर को बार्डर बंद हो जाने के बाद से उद्योगों तक कच्चे और तैयार माल की सप्लाई बाधित हुई थी। इसका प्रतिकूल प्रभाव चौतरफा दिखाई दे रहा था। अक्सर चंडीगढ़ में अफसरों और सीएम से इन्हें खुलवाने की अपील करने वाले व्यापारी वर्ग और विशेषज्ञ कुंडली और टीकरी बार्डर बंद होने से 50 हजार करोड़ की चपत की बात कर रहे है।

 

 

 

 

 

प्रधामंत्री मोदी ने किया बड़ा ऐलान , मुफ्त राशन योजना की समय-सीमा बढ़ाई गई

प्रधामंत्री मोदी ने किया बड़ा ऐलान , मुफ्त राशन योजना की समय-सीमा बढ़ाई गई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान किया है। बताया गया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण को होली से आगे तक बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस कोरोना काल में हमने पूरी ईमानदारी से प्रयास किया है कि कोई गरीब भूखा ना सोए. अभी इसलिए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिल रहे मुफ्त राशन के अभियान को होली से आगे तक बढ़ा दिया गया है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बीते 24 नंवबर को हुई कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना यानी पीएमजीकेएवाई को मार्च 2022 तक बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी, जिसके मुताबिक इस योजना के तहत मार्च 2022 तक लाभार्थियों को मुफ्त राशन मिलेगा.

सब्सिडी वाले अनाज के अलावा दिया जाता है मुफ्त राशन

पीएमजीकेएवाई के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को प्रति माह 5 किलो मुफ्त गेहूं/चावल के साथ-साथ 1 किलो मुफ्त साबुत चना प्रत्येक परिवार को उपलब्ध कराया जा रहा है. पीएमजीकेएवाई के तहत सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन की आपूर्ति करती है. राशन की दुकानों के माध्यम से उन्हें सब्सिडी वाले अनाज के अतिरिक्त मुफ्त राशन दिया जाता है.

कोरोना से उत्पन्न संकट को दूर करने के लिए हुआ था पीएमजीकेएवाई का ऐलान

पीएमजीकेएवाई की घोषणा मार्च, 2020 में कोविड-19 के कारण उत्पन्न संकट को दूर करने के लिए की गई थी. प्रारंभ में, यह योजना अप्रैल-जून 2020 के तीन माह की अवधि के लिए शुरू की गई थी, लेकिन बाद में संकट के जारी रहने पर इस योजना का विस्तार पांच और माह (जुलाई-नवंबर 2020) तक के लिए किया गया था.

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के शुरू होने पर पीएमजीकेएवाई को एक बार फिर से दो महीने (मई-जून 2021) के लिए लागू किया गया और बाद इसका पांच महीने (जुलाई-नवंबर 2021) तक विस्तार किया गया. अब फिर से इस योजना का विस्तार मार्च 2022 तक कर दिया गया है.


 

ओमिक्रोण का प्रकोप बढ़ा , दो दिनों के लिए मुंबई में धारा 144 लागू , पढ़े पूरी खबर

ओमिक्रोण का प्रकोप बढ़ा , दो दिनों के लिए मुंबई में धारा 144 लागू , पढ़े पूरी खबर

दिल्ली में शनिवार को ओमिक्रॉन का एक और केस सामने आया है। वहीं महाराष्ट्र में शुक्रवार को 7 नए लोग ओमिक्रोण से संक्रमित पाये गए। इनमें 3 मुंबई से, पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ जिले में 4 नए ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं। यहां एक 3 साल की बच्ची भी ओमिक्रोण से संक्रमित पाई गई है । अब देश में कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 33 पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार बच्ची नाइजीरिया से आई ओमिक्रॉन संक्रमित महिला के संपर्क में आई थी। फिलहाल बच्ची की हालत सामान्य है और उसमें मामूली लक्षण हैं। बच्ची को उसकी मां और परिवार के कुछ और संक्रमित सदस्यों के साथ पिंपरी चिंचवाड़ के जीजामाता हॉस्पिटल के स्पेशल कोविड वार्ड में रखा गया है। इससे पहले इसी परिवार के 6 लोग ओमिक्रॉन संक्रमित हुए थे। जिसमें महिला का भाई और उसकी दो बेटियां शामिल थीं। महिला के संपर्क में आने वाले 22 कोरोना संक्रमित मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई गई थी। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार शाम को सामने आई है।

महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 17 हुई

देश में सबसे ज्यादा 'ओमिक्रॉन' इन्फेक्टेड मरीज अब महाराष्ट्र में ही हैं। अब राज्य में 'ओमिक्रॉन' संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। अभी भी 30 से ज्यादा संदिग्ध मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट आनी बाकी है। मुंबई में संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए अगले दो दिनों के लिए धारा 144 लगा दी गई है।

दो दिनों के लिए मुंबई में धारा 144

मुंबई में 'ओमिक्रॉन' के बढ़ते खतरे को देखते हुए शनिवार और रविवार को पूरे शहर में 144 लगा दी गई है। इस दौरान बड़ी सभाओं, रैलियों और विरोध मार्चों पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस उपायुक्त (संचालन) द्वारा जारी आदेश शनिवार से शुरू होकर सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा।
मुंबई के धारावी में भी मिला एक मरीज

शुक्रवार को मुंबई से मिले तीन नए मरीज तंजानिया, UK और दक्षिण अफ्रीका के नैरोबी से आए थे। ये क्रमशः 48, 25 और 37 वर्ष की आयु के पुरुष हैं। इसे लेकर मुंबई में ओमिक्रॉन रोगियों की संख्या 5 हो गई है। 'ओमिक्रॉन' को लेकर सबसे चिंताजनक बात यह है कि नए संक्रमितों में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती यानी धारावी का रहने वाला एक शख्स भी शामिल है। 48 वर्षीय यह शख्स के मस्जिद का मौलाना है और तंजानिया से यहां आया था। जानकारी के मुताबिक, इसने वैक्सीन की कोई डोज नहीं ली थी।

नए संक्रमितों में 4 ने ली थी वैक्सीन की दोनों डोज

महाराष्ट्र में मिले 7 नए रोगियों में से 4 ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई हैं। एक मरीज को कोरोना वायरस के टीके की एक डोज लग चुकी है, जबकि एक मरीज को टीका नहीं लगा है। नए रोगियों में से 4 को किसी तरह के लक्षण नहीं हैं, जबकि अन्य 3 में केवल हल्के लक्षण नजर आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 1 दिसंबर से अब तक 61,439 अंतरराष्ट्रीय यात्री मुंबई, पुणे और नागपुर हवाई अड्डों से राज्य में पहुंचे हैं। इनमें से 9,678 'जोखिम वाले' देशों से आए थे।

 

 

 

डीआरडीओ ने पोखरण रेंज में किया सफल परीक्षण , पढ़े पूरी खबर

डीआरडीओ ने पोखरण रेंज में किया सफल परीक्षण , पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली : पिनाका रॉकेट लॉन्चर प्रणाली की क्षमता को बढ़ाते हुए डीआरडीओ ने शनिवार को उन्नत संस्करण पिनाका-ईआर (विस्तारित रेंज) का सफल परीक्षण किया। पोखरण रेंज पर हुए इस मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम का परीक्षण पूरा हुआ।

डीआरडीओ ने इसे पुणे की आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एआरडीई) व हाई एनर्जी मैटेरियल रिसर्च लेबोरेटरी (एचईएमआरएल) के साथ मिलकर डिजाइन किया है। इस तकनीक को भारतीय उद्योग क्षेत्र को हस्तांतरित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पिनाका- ईआर पिछले एक दशक से सेना में सेवा दे रही पिनाका का उन्नत संस्करण है। इस प्रणाली को नई टेक्नोलॉजी के साथ उभरती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
 

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी: यहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी: यहां पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

नई दिल्ली, भारत में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह या उससे भी अधिक समय तक कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना नहीं है। लिहाजा मौसम विभाग ने दिल्ली सहित उत्तप भारत के इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
पहाड़ी इलाकों की बात की जाए तो मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हो सकती है. जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी. दो दिन पहले हुए हिमपात के कारण हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके अलावा तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
 

इस राज्य में ओमिक्रोन वेरिएंट से दो और संक्रमित मिले

इस राज्य में ओमिक्रोन वेरिएंट से दो और संक्रमित मिले

गुजरात में ओमिक्रोन के दो और मामले सामने आए हैं. जामनगर में पुराने ओमिक्रोन पॉजिटिव के संपर्क में आए दो लोगों की रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई थी. गांधीनगर में सैंपल भेजने के बाद इन लोगों में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है. गुजरात में अब ओमिक्रोन संक्रमित लोगों की संख्या तीन हो गई है.
शुक्रवार को 72 वर्षीय शख्स पॉजिटिव पाया गया था. अधिकारियों के मुताबिक उस शख्स की पत्नी और उसका भाई कोरोना के नए वेरिएंट की चपेट में आ गए. जामनगर के कलेक्टर सौरभ पारधी ने कहा कि उनकी क्लिनिकल कंडीशन ठीक है और शख्स के पिछले हफ्ते पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन लोगों को भी आइसोलेट कर दिया गया है.
 

बड़ी खबर : फ्लाइट में फंसे 110 व्यक्तियों को किया गया एयरलिफ्ट ...

बड़ी खबर : फ्लाइट में फंसे 110 व्यक्तियों को किया गया एयरलिफ्ट ...

नई दिल्ली : भारत सरकार द्वारा चार्टर की हुई एक विशेष फ्लाइट काबुल से भारत पहुंचने वाली है। यह फ्लाइट अफगानिस्तान में फंसे हुए भारतीय नागरिकों और अफगानी नागरिकों को, जो कि हिन्दू और सिख समुदाय के हैं, व उनके घरवालों को इंडिया वर्ल्ड फोरम की सहायता से वापस ला रही है। यह गर्व की बात है कि तीन पवित्र श्रीगुरु ग्रंथ साहिब अफगानिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारे से और हिन्दू धार्मिक ग्रंथ, जिनमें रामायण, महाभारत और भगवद्गीता शामिल हैं, जो काबुल के पांचवी शताब्दी के आसमाई मंदिर में थे, उनको भी लाया जा रहा है। आगमन के बाद इन फंसे हुए अफगानी नागरिकों को सोबती फाउंडेशन की मदद से पुनर्वासित किया जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है

कि मुहर्रम अली, स्थानीय सिक्योरिटी गार्ड जो गुरुद्वारा गुरु हर राय, शोर बाजार, काबुल में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए थे, के परिवार को भी मदद दी गई है और उन्हें भी एअरलिफ्ट किया गया है और उनका पुनर्वास भी सोबती फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के आगमन के बाद उन्हें गुरुद्वारा गुरु अर्जुन देव, महावीर नगर और हिंदू धार्मिक ग्रंथों को आसमाई मंदिर, फरीदाबाद में ले जाया जाएगा। प्रेसिडेंट इंडिया वर्ल्ड फोरम पुनीत सिंह चंडोक ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने सभी के लिए सुरक्षित और आसान वापसी सुनिश्चित की। मैं विदेश मंत्रालय, भारत सरकार, विशेष रुप से जेपी सिंह, श्वेता सिंह और डॉक्टर साहिल कुमार का भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने पूरे प्रयास किए।

 बस कंडक्टर को यौन उत्पीड़न के आरोप में किया गया गिरफ्तार...

बस कंडक्टर को यौन उत्पीड़न के आरोप में किया गया गिरफ्तार...

चेन्नई : मामला तमिलनाडु से सामने आ रही है जहाँ राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) की बस के एक कंडक्टर को शुक्रवार को एक महिला यात्री का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

21 वर्षीय पीड़िता ने अपने पति के साथ विल्लुपुरम जिले के कानई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि गुरुवार की रात कंडक्टर ने उसका यौन शोषण किया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह विल्लुपुरम में बस में सवार हुई थी और कोठामंगलम की ओर जा रही थी। अन्य यात्रियों के वाहन से उतरने के बाद कंडक्टर उसके बगल में बैठ गया और पेरुम्बक्कम के बाद उसके साथ मारपीट की।


विल्लुपुरम के जिला कलेक्टर डी. मोहन ने गिरफ्तार कंडक्टर सिलम्बरासन और बस के चालक अंबू सेलवन को तत्काल निलंबित कर दिया।
कनई पुलिस एसएचओ ने आईएएनएस को बताया कि आगे की जांच की जा रही है और चालक की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कंडक्टर से आगे पूछताछ की जाएगी कि क्या उसने रात में पिछली यात्राओं के दौरान बस में यात्रा करने वाली अन्य महिलाओं के साथ मारपीट की थी।


मदुरै में निराश्रित महिलाओं के लिए काम करने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ता एम. रघुवरन ने आईएएनएस को बताया, कंडक्टर को अधिकतम सजा दी जानी चाहिए। कंडक्टर और ड्राइवर दोनों को सेवा से बर्खास्त किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री को इस बारे में विस्तृत जांच का आदेश देना चाहिए। क्या टीएनएसटीसी की देर रात बसों में ऐसी चीजें हो रही हैं। यह पहला मामला नहीं होना चाहिए और उचित जांच की जरूरत है। सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए ताकि महिलाएं सुरक्षित यात्रा कर सकें।
 

 सूदखोरों से परेशान होकर युवक ने लगाईं फ़ासी, जानिये क्या है पूरा मामला..

सूदखोरों से परेशान होकर युवक ने लगाईं फ़ासी, जानिये क्या है पूरा मामला..

जबलपुर : चाय की दुकान चलाने वाले युवक राकेश सिंह ने गत दिवस फंदे पर लटककर जान दे दी। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें एक व्यक्ति से परेशान होने की बात का जिक्र किया है। साथ ही एक व्यक्ति से रुपए लेने की बात भी लिखी है। इधर परिजनों का दावा है कि जिस व्यक्ति से परेशान होकर राकेश ने आत्महत्या करने की बात का जिक्र सुसाइड नोट में किया है, वह सूदखोर है। रांझी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए जांच शुरु कर दी है। 

 

 

थाना प्रभारी के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते आरक्षक को किया गया गिरफ्तार.....

थाना प्रभारी के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते आरक्षक को किया गया गिरफ्तार.....

रीवा : सट्टा खिलाने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते आरक्षक को लोकायुक्त रीवा की टीम ने गत दिवस दोपहर रंगे हाथ पकड़ा आरक्षक यह रिश्वत थाना प्रभारी के नाम पर ले रहा था। कार्रवाई पूरी होने के बाद आरक्षक को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी की भूमिका की जांच की जा रही है।

लोकायुक्त एसपी गोपाल धाकड़ ने बताया िक तुलसीदास कोल उर्फ बाबुलिया निवासी चोरहटा थाना ने शिकायत की थी कि सट्टा खिलाने के एवज में चोरहटा थाने में पदस्थ आरक्षक अनिरुद्ध तिवारी 20 हजार रुये की मांग कर रहा है। आरक्षक ने कहा था कि अगर सट्टा खिलाना है तो हर माह 20 हजार रुपये पुलिस को देने पड़ेंगे, जिसमें 15 हजार रुपये थाना प्रभारी, दो हजार खुद आरक्षक को, तीन हजार थाने के कर्मचारियों के लिए देना पड़ेगा। शिकायत का सत्यापन कराया गया। योजना बनाकर गत दिवस दोपहर एक टीम चोरहटा भेजी गई। तुलसीदास ने आरक्षक को रकम थमाई, लोकायुक्त टीम ने आरक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।