राजकोट: गुजरात में राजकोट शहर के डीसीबी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर गांधी स्मृति सोसायटी शेरी नं 2 4/5 कॉर्नर के निकट से सुबोधभाई रा. पीलपीया (29) को, करणपरा शेरी नं 38 के निकट से हार्दिकभाई वि.पोपट (27) को मोबाइल फोन पर चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए और रैयारोड़ शांतिनिकेतन पार्क निकट धवलभाई कि. हिरपरा (27) को उसके मकान से मोबाइल फोन पर कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल टी-ट्वन्टी मैच पर सट्टा लगाते हुए गुरुवार की रात पकड़ लिया गया। उनसे क्रमश: नकद सहित 86500, 14600 और 8500 रुपये कीमत का सामान जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मेरठ, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बुधवार को एक होटल में दबिश देकर 26 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की टीम ने एक 56 साल के युवक को पकड़ा है, जो पड़ोसी महिला को महिला को लेकर होटल में आया था। संभावना जताई जा रही है कि होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था।
क्षेत्राधिकारी दौराला आशीष शर्मा, एएचटीयू प्रभारी आदेश कौर, एसओ पल्लवपुरम अवनीश कुमार ने बुधवार को पल्लवपुरम स्थित कृष्णा होटल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने होटल के कमरों में चेकिंग कर 13 जोड़ों को बरामद किया। टीम ने रजिस्टर चेक किया तो सिर्फ दो युवकों की एंट्री मिली। जिस पर पुलिस ने सभी युवक-युवतियों व मैनेजर आशु को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
वहीं, चर्चा यह है कि टीम को होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। संभावना जताई जा रही है कि छापामारी में पकड़े गए युवक-युवतियां सेक्स रैकेट में शामिल हैं। फिलहाल पुलिस व टीम इस मामले में अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। टीम ने युवतियों के परिजनों को फोन कर थाने बुला लिया है। मैनेजर आशु का कहना है कि सभी की आईडी देखने के बाद होटल में एंट्री दी गई। बताया गया कि पकड़े गए युवक-युवतियां दौराला, मेरठ, मुजफ्फरनगर व आस पास के बताएं जा रहे हैं।
वहीं पकड़े गए जोड़ों में एक 56 साल का व्यक्ति भी शामिल है, जो पड़ोस की ही एक महिला को लेकर होटल में पहुंचा था। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पल्लवपुरम पुलिस के अनुसार बुधवार को दोपहर के समय युवक एक युवती को लेकर होटल में पहुंचा था। युवक ने आधे घंटे के लिए रूम मांगा, जिस पर मैनेजर ने पूरे दिन का चार्ज मांग लिया। इसको लेकर दोनों में बहस हुई। वहीं कमरा नहीं मिलने पर वे वहां से चले गए।
श्रीनगर। श्रीनगर के सफाकदल इलाके में गवर्नमेंट ब्यॉज हायर सेकेंडरी स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार इनकी पहचान स्कूल की प्रिंसिपल सुखविंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में स्कूल के अंदर घुसकर आतंकियों ने शिक्षकों पर लगातार फायरिंग कर दी।
घाटी में पिछले तीन दिनों के भीतर पांच नागरिकों की आतंकियों द्वारा हत्या की जा चुकी है। बता दें कि इससे पहले कश्मीर में आतंकियों ने मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन व्यक्तियों को मौत के घाट उतार दिया था। इन हमलों में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी।
पहला हमला एक फार्मेसी कारोबारी के ऊपर किया गया, दूसरा हमला श्रीनगर के मदीन साहिब में एक स्ट्रीट हॉकर पर आतंकियों ने गोलियों बरसा दीं। तीसरा हमला बांदीपोरा जिला में हुआ, यहां आतंकियों ने एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी में देवा थाना क्षेत्र किसान पथ पर बाबुरहिया गांव के निकट गुरुवार सुबह किसान पथ पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आमने सामने ट्रक और बस की टक्कर होने के बाद चीख-पुकार मच गई। बस में कई यात्री सवार थे। अबतक 9 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
देवा कोतवाली क्षेत्र की माती चौकी अंतर्गत ग्राम बबुरिया से होकर निकले किसान पथ पर गुरुवार की सुबह 4:45 बजे दिल्ली से सवारी लेकर आ रही एक बस की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस व ट्रक के परखच्चे उड़ गए। चारों तरफ चीख-पुकार की आवाज से किसान पथ का सन्नाटा टूटने लगा।राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटना में घायल लोगों को निकलवा कर आनन-फानन जिला अस्पताल भेजना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष देवा अजय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक करीब 9 लोगों की मौत होने की सूचना है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
अभी तक कुल कितनी मौतें हुई हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। सवारी से भरी बस दिल्ली से बहराइच शरीफ जा रही थी।
सीएम योगी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मृतकों को दो लाख और घायलों को मिलेंगे 50 हजार रुपये
भीषण सड़क हादसे पर जिला अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कई गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है और अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, सभी मृतकों के परिवार को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है।
लखनऊ: यूपी के विधानसभा चुनाव होने में कुछ महीने ही बचे हैं। योगी कैबिनेट ने यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब उत्तर प्रदेश के युवाओं को लैपटॉप टैबलेट वितरित किया जाएगा। लखनऊ में हुई योगी कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि के एक करोड़ छात्रों को लैपटॉप और टैबलेट देने के प्रस्ताव को भी पास किया गया है।
छात्रों को मिलेगा स्मार्टफोन या टैबलेट योगी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टैबलेट या स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा। स्नातक, तकनीकी शिक्षा में बीटेक, पॉलिटेक्निक, चिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े 60 लाख से 1 करोड़ छात्रों को टैबलेट या स्मार्टफोन दिया जाएगा। ये प्रकिया जेम पोर्टल के माध्यम से पूरी होगी, इसमें करीब 3000 के करीब बजट खर्च होगा।
भदोही. उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है मंगलवार देर रात उस समय सनसनी मच गई, जब कुछ लोगों ने भाजपा नेता के भतीजे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. आरोप है कि जमीनी विवाद व पुरानी रंजिश में 6 लोगों ने मिलकर हत्या की है. मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना भदोही के सुरियावा थाना क्षेत्र के गल्हैया गांव की है.
यहां भाजपा के मंडल महामंत्री मुकेश सिंह के भतीजे विशाल सिंह की हत्या की गई है. बताया जाता है कि विशाल देर रात शौच करने घर के पास गया था, तभी उसको पकड़ कर उन्हीं के कुछ रिश्तेदारों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर जमकर मारा-पीटा और गड़ासे से उस पर हमला किया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना होने पर परिजन घायल विशाल सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी. डाक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया.
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान मध्यप्रदेश के मुरैना में हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ है। मुरैना पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस को सूचना दी है। हादसे का शिकार हुए पुलिसकर्मी इगलास से ग्वालियर दबिश में गए थे।
मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है महिला अपने पति के खिलाफ समलैंगिक संबंधों की शिकायत दर्ज कराई है। मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है जहां लसूड़िया थाना अंतर्गत महालक्ष्मी नगर निवासी पारुल तब्रेकर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका पति समलैंगिक है। वह अपने दोस्तों के साथ सम्बन्ध बनाता है और फिर अपनी अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर उसको टैग करता है। जिससे उसकी छवि धूमिल हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों की शादी 2015 में हुई थी। पति शिवपुरी के एसबीआई बैंक में फैकल्टी के तौर में पदस्थ है। पारुल ने अपने पति दीपक के खिलाफ दहेज़ के लिए परेशान करने का आरोप भी लगाया है। महिला ने बताया की उसका पति लगातार समलैंगिक संबंध की फोटो पोस्ट करता है और उसे परेशान कर रहा।
खबर है कि महिला ने लसूड़िया थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। जिसके बाद महिला डीआईजी मनीष कपूरिया से इसकी शिकायत की। जिसके बाद मनीष कपूरिया ने लसूड़िया थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच कर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
BREAKING NEWS: हायर सेकेंडरी स्कूल की 35 छात्राएं कोरोना से संक्रमित पाई गईं, 5 दिन के लिए स्कूल बंद
जम्मू-कश्मीर के पुंछ के मंडी में गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की 35 छात्राएं कोरोना से संक्रमित पाई गईं। मंडी के तहसीलदार ने बताया, "आज जब सैंपल लिया गया तो स्कूल की 35 छात्राएं कोरोना से संक्रमित पाई गईं। स्कूल को 5 दिन के लिए बंद कर दिया है।"
कानपुर. कल्याणपुर में किराए के मकान में रहने वाली नर्सिंग की छात्रा (nursing student) रीबुल उर्फ शिवा ने अपने प्रेमी को वीडियो कॉल किया और उसके बाद फांसी लगा ली. मामले की जानकारी पर होने पर मकान मालकिन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की. इसके साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके से पुलिस ने छात्रा का मोबाइल और डायरी जब्त की है. डायरी में छात्रा का दोस्त के नाम एक संदेश भी है.
मूल रूप से इटावा के उसराहार थाने के बिशुनपुर गांव की रहने वाली रीबुल उर्फ शिवा रामा डेंटल कॉलेज से एएनएम का कोर्स कर रही थी. कल्याणपुर के एक नर्सिंग होम में काम करने वाली नर्स ने पार्ट टाइम में नौकरी की शुरुआत की थी. शिवा 15 दिन पहले ही कल्याणपुर के अशोकनगर खलवा में किराए के मकान पर रहने आई थी. उसने रविवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में फांसी लगा ली थी.
डायरी में लिखा दोस्त के नाम संदेश
मौके से मिली डायरी में शिवा ने अमन नाम के दोस्त के नाम संदेश लिखा है. जिसमें लिखा है कि अमन कहां हो. हॉस्पिटल क्यों नहीं आ रहे हो. उसकी वजह से दिमाग खराब है. तुम्हारे पास उसका फोन तो नहीं आया. हमने उसको ब्लॉक कर दिया है. तुमसे तो नहीं कुछ पूछ रहा था. अगर पूछे तो बताना. पता है ना क्या बताओगे. हमको फोटो वायरल करने के लिए बोल रहा था. कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि अमन से पूछताछ कर छात्रा को धमकी देने वाले अज्ञात युवक की पहचान की जाएगी. परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
मौरावां | उन्नाव में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। मौरावां थाना क्षेत्र के गौरी गांव स्थित घर के बरामदे में सो रहे युवक पर बदमाशों हमला बोल दिया। अचेत होने पर युवक का प्राइवेट पार्ट काट ले गए। बेटे को लहूलुहान देख बहन व मां चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और युवक को जख्मी हालत में लेकर लखनऊ ट्रामा सेंटर रवाना हो गए। पुलिस ने डॉग स्कवायड व फील्ड यूनिट टीम के साथ साक्ष्य जुटाए और जांच में जुट गई है।
गौरी गांव का सूरजपाल रात में खाना खाने के बाद बरामदे में सोने चला गया था। सूरज के पिता कमलेश विदेश में नौकरी करते हैं। देर रात दो युवकों ने सूरज के पर हमलाकर दिया। सिर पर किसी वजनी हथियार से मारा गया। उसके बेहोश होने पर प्राइवेट पार्ट को काट दिया। अंदर मौजूद शादीशुदा बड़ी बहन पूजा ने भाई के चीखने की आवाज सुनी तो मां पुष्पा को आवाज लगाई।
दोनों जब तक पहुंची बदमाश भाग चुके थे। सूरज को लहूलुहान देख दोनों चिल्लाने लगीं। आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे। मां ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सूरज को लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर चले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस व डॉग स्कवायड और फील्ड यूनिट टीम ने जांच की। एएसपी शशि शेखर सिंह के मुताबिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है। जल्द वारदात का खुलासा कर आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।
टेक्सास: अमेरिका में एक कलियुगी पिता की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक 17 साल के पिता ने अपने 24 दिन के बेटे की बेरहमी से जान ले ली। यह मामला टेक्कास का है। हत्या आरोपी पिता ने पुलिस कस्टडी में कहा कि वो अपने बच्चे पर पैसे खर्च नहीं करना चाहता था, इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया।
वारदात उस वक्त हुई जब बच्चे की मां रशेल कपड़े चेंज करने वाशरूम गई थी। नवजात बच्चा अपने पिता कालेब के साथ था। तभी मौका देखकर आरोपी ने बच्चे का पेट जोर से दबाया और हवा में उछाल दिया। इसी दौरान बच्चा छत से टकराया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। ये भयानक घटना 9 अगस्त की है, लेकिन अब जाकर मामला मीडिया में आया है।
लोकल पुलिस ने बताया कि आरोपी कालेब बच्चे पर पैसे खर्च नहीं करना चाहता था। वो तो उसके पैदा होने पर भी खुश नहीं था। वहीं बच्चे की मां रशेल ने बताया कि जब वो बाथरूम से निकलीं, तब पति उनके बेटे को गोद में लिये था। रशेल को देखते ही उसने बच्चे को बेड पर लेटाया और फरार हो गया। टीनेजर आरोपी इसलिए नाराज था क्योंकि उसकी पार्टनर बच्चे का अबॉर्शन कराने के लिए तैयार नहीं थी।
करीब घंटे भर बाद रशेल ने देखा कि बच्चे का शरीर हरा पडऩे लगा है वहीं उसके हाथ-पैर भी ठंडे पड़ चुके थे। ये सब देखकर घबरा मां उसे अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बच्चे की मां रशेल का कहना है कि बेटे के प्रति कालेब का बर्ताव पहले भी ठीक नहीं रहा था। जब उसका बेटा 10 दिन का था, तब भी उसने उसे जोर से नोच लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कालेब की क्रूरता सामने आ गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।







