BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सनसनीखेज खबर: लड़की को बहला-फुसलाकर पति के साथ दुष्कर्म करवाने वाली महिला गिरफ्तार

सनसनीखेज खबर: लड़की को बहला-फुसलाकर पति के साथ दुष्कर्म करवाने वाली महिला गिरफ्तार

लखनऊ: यूपी के लखनऊ में एक महिला ने 19 वर्षीय लड़की को घर में फुसला कर लाने, बंधक बनाने और पति को उसके साथ दुष्कर्म करने की अनुमति देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की को पीटा भी गया और उसकी जीभ काट दी गई ताकि वह घटना का खुलासा न कर सके। पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 वर्षीय आरोपी महिला पहले लड़की को गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित अपने घर में फुसला कर ले गई, जहां उसने उसे बांध दिया जिसके बाद उसके 45 वर्षीय पति ने सात दिनों में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी), उत्तर, प्राची सिंह ने कहा, दंपति ने यह सोचकर लड़की की जीभ काट दी कि वह बोल न सकें और किसी को अपनी पीड़ा के बारे में नहीं बता सके। किसी तरह, लड़की दोनों पति-पत्नी के चंगुल से भाग निकली। जब उसके घाव भरने लगे, तो उसने अपने परिवार को इशारों से अपनी पीड़ा के बारे में बताया और मामला दर्ज किया गया। दूसरे इलाके की एक 19 वर्षीय लड़की रास्ता भटक गई और आरोपी आरती से मिली थी, जो उसे 21 सितंबर को अपने घर ले गई थी।


गाजीपुर के थाना प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। उसे बुरी तरह पीटा और प्रताडि़त किया और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए गए और उसकी जीभ भी काट दी गई। लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी महिला आरती को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पति जीतू सोनी फरार है। पुलिस ने आरती और जीतू के खिलाफ दुष्कर्म, गंभीर चोट, गलत तरीके से बंधक बनाने, शादी के लिए मजबूर करने के लिए महिला के अपहरण और आईपीसी की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे महिला को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेंगे कि उसने लड़की के साथ इतनी क्रूरता क्यों की? एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीडि़ता और आरोपी दोनों समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं।

गंदगी में खेल से बच्चे के दिमाग में घुसा कीड़ा, अंदर से खा कर खोंखली कर दी पूरी खोपड़ी, बच्चे की मौत

गंदगी में खेल से बच्चे के दिमाग में घुसा कीड़ा, अंदर से खा कर खोंखली कर दी पूरी खोपड़ी, बच्चे की मौत

मां बाप अपने बच्चों से बहुत प्यार करते है इसलिए वे उनकी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहते हैं. वो बिलकुल नहीं चाहते कि उनके बच्चे को कभी कोई नुकसान पहुंचे. खासकर उसकी सेहत को लेकर मां-बाप काफी सतर्क रहते हैं. लेकिन कई बार अनजाने में ऐसी घटनाएं हो जाती है, जिससे मां-बाप की आंखों के सामने ही बच्चे की मौत हो जाती है और वो कुछ नहीं कर पाते. ऐसा ही एक मामला अमेरिका के टेक्सास से सामने आया. यहां रहने वाले एक बच्चे की मौत दिमाग में घुसे कीड़े की वजह से हो गई. इस कीड़े ने बच्चे के दिमाग को अंदर से खाकर पूरा खोंखला कर दिया था. कीड़े के घुसने के 6 दिन के अंदर ही उसकी मौत हो गई.

इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया. कीड़े के दिमाग में घुसने की वजह से उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चे के दिमाग में ब्रेन ईटिंग अमीबा घुस गया था. बताया जा रहा है कि अमीबा बच्चे के नाक या मुंह के जरिये उसकी बॉडी के अंदर घुस गया था. वहां से अमीबा उसके दिमाग में चला गया और अंदर से खोपड़ी को खोखला कर दिया.

6 दिन में ली जान
घटना टेक्सास के अर्लिंगटन से सामने आई. अधिकारियों के मुताबिक़, उन्हें 5 सितंबर को खबर मिली थी कि अस्पातल में एक बच्चे को अजीब से सिम्प्टम के बाद एडमिट किया गया है. ये बच्चा अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस से ग्रस्त था. उसके संक्रमण की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई थी. अस्पताल में एडमिट होने के 6 दिन के अंदर अमीबा ने उसका दिमाग खा लिया. लड़के की हालत इतनी खराब हो गई कि उसकी मौत हो गई.


गंदगी में खेलना पड़ा महंगा
जानकारी एक मुताबिक़, बच्चा पार्क में बने झरने जिसे स्प्लैश पैड भी कहते हैं, में खेल रहा था. कई बच्चे उसका इस्तेमाल करते थे. उसकी साफ सफाई अच्छे से नहीं हुई जिसके कारण उसकी सतह पर कीटाणु जिसमें ये अमीबा शामिल है चिपक गया होगा. खेलने के दौरान अमीबा उसके दिमाग में घुस गया और बच्चे की खोपड़ी को अंदर से खोखला कर दिया. घटना के बाद टेक्सास के सभी पार्क, जहां इस तरह के झरने हैं, उन्हें बंद कर दिया गया है

 

 महिला टीचर ने बनाया छात्राओं का अश्लील वीडियो, खुलासा हुआ तो फरार

महिला टीचर ने बनाया छात्राओं का अश्लील वीडियो, खुलासा हुआ तो फरार

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) में थाना मडराक इलाके के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक महिला टीचर पर आरोप लगा है कि उसने छात्रावास में छात्राओं की कई बार अश्लील वीडियो (Obscene Video) बनाई है. आरोप है कि टीचर ने छात्राओं को धमकी दी कि अगर उन्होंने किसी से या परिजनों से इस मामले की शिकायत की तो उनके घरवालों को झूठे मुकदमे लगवाकर फंसा दिया जाएगा. 

यह जानकारी जब बच्चियों के परिजनों को हुई तो हंगामा खड़ा हो गया. सभी एकत्रित होकर शिकायत करने छात्रावास पहुंच गए. इसके बाद जांच अधिकारी छात्रावास पहुंचे, लेकिन आरोपी टीचर अपने मोबाइल के साथ फरार हो गई. अब गुरुवार की शाम कुछ छात्राओं की यह सोचकर ही तबियत खराब हो गई कि अब कहीं आरोपी टीचर वीडियो/फोटो वायरल न कर दे? क्योंकि अब सभी को उसकी करतूत पता चल गई है.

छात्राओं को आनन-फानन में स्थानीय एक निजी हॉस्पिटल लाया गया. इधर सूचना पर आलाधिकारी पहुंच गए. घबराई छात्राओं ने बताया कि उनको साइंस पढ़ाने वाली टीचर रूबी राठौर ने छात्रावास में कपड़े बदलते व नहाते वक्त की वीडियो/फोटो बनाई है. इस शिकायत पर रूबी राठौर, वार्डेन व गेट कीपर के विरुद्ध कार्रवाई हो गई है. लेकिन रूबी राठौर फरार है.

छात्राओं को डर है कि अब कहीं वह उन वीडियो/फ़ोटो को वायरल न कर दे. वहीं उन्होंने ये भी कहा वार्डेन के विरुद्ध कार्रवाई गलत की गई है. उन्होंने तो शिकायत करने में मदद की है इसीलिए उनकी वापसी होनी चाहिए.

इधर बच्चियों की तबियत की सुनकर हॉस्पिटल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया और आरोपी टीचर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए थाना मडराक में तहरीर दे दी है. परिजनों का कहना है कि उस टीचर के मोबाइल में किस तरह के वीडियो/फोटो हैं, यह तो वही जाने लेकिन बच्चियां जिस तरह से डरी हुई हैं, उनको भी अंदेशा है कि टीचर कुछ ऐसा-वैसा न कर दे.

वहीं, हॉस्पिटल के डॉक्टर व मौके पर पहुंचे बीएसए सतेंद्र कुमार ढाका ने अब बच्चियों की तबियत ठीक बताते हुए हॉस्टल भेजने और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात बताई. बीएसए ने कहा है कि अगर उन तक इस तरह की चीजें संज्ञान में आई तो अन्य कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल कुछ शिकायतों पर कार्रवाई की गई है.
 पति ने खुद प्रेमी के पास अपनी पत्नी को भेजा, उसके बाद जो हुआ...

पति ने खुद प्रेमी के पास अपनी पत्नी को भेजा, उसके बाद जो हुआ...

मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद (Moradabad) जिले के मझोला थाना क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां पति ने खुद प्रेमी के पास अपनी पत्नी को सौंप दिया. लेकिन, प्रेमी के साथ आठ माह रहने के बाद प्रेमिका को फिर से पति के साथ अपनी बेटी की याद आने लगी. वहीं, इस बात की जानकारी प्रेमी को होने पर विवाद होने लगा. मामला नारी उत्थान केंद्र पहुंचने के बाद काउंसलर ने समझौता कराने के बाद युवती प्रेमी के साथ रहने के लिए राजी हो गई.

जानकारी के अनुसार मझोला थाना क्षेत्र की ही रहने वाली महिला की शादी उसी क्षेत्र के रहने वाले युवक से करीब पांच साल पहले हुई थी. शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक चलता रहा. इस दौरान महिला ने एक बच्ची को भी जन्म दिया. इसके बाद पति ने महिला को किसी से फोन पर बात करते हुए देख लिया, जब पति ने पूछा तो महिला बहाने बनाने लगी लेकिन कुछ दिन बाद महिला के पति ने फिर बात करते हुए उसे पकड़ लिया. पति ने फिर पूछा तो महिला ने बताया कि उसका शादी से पहले किसी से प्रेम सम्बंध था, और वह उसी से बात कर रही थी. बस पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को मिलवाने की ठान ली और करीब आठ माह पहले पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से मिलवाया और उसके साथ छोड़ दिया और अपनी पत्नी से सारे रिश्ते खत्म कर दिए.

कुछ दिन पहले प्रेमी को पता चला कि महिला अपने पहले पति से फोन पर बात करती है. जब प्रेमी ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पहले पति ने अपनी बेटी से बात करने के लिए फोन किया था. महिला और उसके प्रेमी के बीच इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और बात इतनी बढ़ गयी कि महिला का प्रेमी उसे मारने पीटने लगा. महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में की. जहां से महिला के प्रार्थना पत्र को नारी उत्थान केंद्र भेजा गया. वहां की काउन्सलर ऋतु नारंग ने पीड़ित महिला और उसके प्रेमी दोनों के बीच काउंसलिंग कराई. बातचीत के बाद प्रेमी-प्रेमिका दोनों एक साथ रहने के लिए राजी हो गए. वहीं, यह भी निर्णय लिया गया लड़की अब अपने पूर्व पति से बात नहीं करेगी.
 
 अब चक्रवाती तूफान शाहीन का खतरा : यहां भारी बारिश की चेतावनी

अब चक्रवाती तूफान शाहीन का खतरा : यहां भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बन रहा चक्रवाती तूफान 'शाहीन अगले 12 घंटों के दौरान और तेज हो सकता है.  मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान शाहीन के आज देर रात तक या कल सुबह तक खतरनाक रूप लेने की आशंका है. हालांकि भारत में इसका ज्यादा असर नहीं होगा. आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग के अनुसार, सिस्टम भारतीय तट से दूर जा रहा है.

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बन रहा चक्रवाती तूफान शाहीन आज उत्तर अरब सागर के मध्य भागों में लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है. जिससे अगले 36 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम और मकरान तट (पाकिस्तान) की ओर बढऩे की संभावना है. लेकिन इस दौरान कच्छ और सौराष्ट्र में तेज बारिश हो सकती है.

वहीं मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट अपडेट में कहा कि चक्रवाती तूफान 'शाहीनÓ के आगे के कारण सात राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और गुजरात में बहुत तेज बारिश होगी. मालूम हो कि चक्रवाती तूफान 'शाहीनÓ की शुरूआत 26 सितंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में हुआ था. इसका विकास चक्रवात गुलाब के आने के बाद हुआ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई.

आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 29 सितंबर को कहा कि आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में तेज बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि वे एक दुर्लभ घटना देख रहे हैं क्योंकि मौसम प्रणाली एक और चक्रवाती तूफान उत्पन्न कर सकती है. वहीं गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, कुछ स्थानों पर तेज तो कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात क्षेत्र, दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली में अलग-अलग स्थानों पर चक्रवाती तूफान के कारण बहुत तेज बारिश होने की संभावना है. साथ ही उत्तरी कोंकण में अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश हो सकती है.
 1 दिन में 300 मर्दों के साथ सेक्स करने वाली महिला ने कहा- मजेदार था अनुभव

1 दिन में 300 मर्दों के साथ सेक्स करने वाली महिला ने कहा- मजेदार था अनुभव

नई दिल्ली: पोर्न स्टार्स की जिंदगी आसान नहीं रहती है। ये बात हम यूं ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक पोर्न स्टार पोर्न इंटस्ट्री को अलविदा कहने के बाद अपना अनुभव साझा किया है। बता दें कि ये वही एक्ट्रेस है जिसने एक दिन में 300 लोगों के साथ सेक्स कर रिकॉर्ड बनाया था।


1990 के दशक में अमेरिका की सबसे मशहूर पोर्न एक्ट्रेस जैस्मिन ने इस दलदल से बाहर निकलने का फैसला किया और आज प्रोफेशनल रेसलर बन गई हैं। जैस्मिन ने अपने अनुभव लोगों के साथ शेयर किए। 1990 में अमेरिका के पोर्न इंडस्ट्री में बनने वाले ज्यादातर फिल्मों में जैस्मिन को देखा जाता था। पोर्न इंडस्ट्री में जैस्मिन की चर्चा तब हुई, जब एक फिल्म में उसने एक साथ 300 मर्दों के साथ संबंध बनाए थे। लेकिन आज जैस्मिन पोर्न इंडस्ट्री की दुनिया को अलविदा कहकर रेसलिंग की दुनिया में दुश्मनों के छक्के छुड़ा रही है।

अनफ़िल्टर्ड नाम के पॉडकास्ट में जैस्मिन ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उसने बताया कि लोग आपको ऐसी बातों के लिए याद रखते हैं, जिसे आप याद नहीं रखना चाहते। हालांकि, मुझे अपने 300 लोगों के साथ बनाए वीडियो से कोई दिक्कत नहीं है। वो अनुभव भी मजेदार था। अपने पोर्न फिल्मों का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए जैस्मिन ने बताया कि 10 घंटे काम करना आसान नहीं था। ऐसा लगता था कि वो सर्कस में काम करती थी, जहां उसे बस काम खत्म करने से मतलब था। जैस्मिन के अनुसार वो पोर्न इंडस्ट्री से खुश नहीं थी, इसलिए उसने अलविदा कहने का फैसला किया।
 
 अजीबो-गरीब मामला : 2 महीने बोतल में फंसा रहा शख्स का प्राइवेट पार्ट, देखते ही डॉक्टर्स ने कैंची से काटा

अजीबो-गरीब मामला : 2 महीने बोतल में फंसा रहा शख्स का प्राइवेट पार्ट, देखते ही डॉक्टर्स ने कैंची से काटा

दुनिया में कई तरह के सनकी लोग मौजूद हैं. कुछ ऐसी अजीबोगरीब चीजें कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान होता है. कई ऐसे लोग होते हैं जो शारीरिक सुख के लिए काफी अजीब (Weird Sexual Desires) काम करते हैं. कई मामले सामने आते हैं जिसमें लोगों के पेट में तार से लेकर मैगनेट आदि मिलते हैं. अब नेपाल से एक काफी अजीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स प्लास्टिक की बोतल में अपना प्राइवेट पार्ट डालकर (Private Part Stuck In Plastic Bottle) डॉक्टर के पास पहुंचा. जब डॉक्टर्स ने बोतल एक अंदर देखा तो हैरान रह गए.

शख्स का प्राइवेट पार्ट सड़ चुका था. डॉक्टर्स ने उसकी हालत देख हैरानी जताई. दरअसल, प्राइवेट पार्ट प्लास्टिक में दो महीने तक फंसा रह गया था. इस वजह से खून का फ्लो अंग में नहीं हो पा रहा था. शख्स मानसिक रोगी बताया जा रहा है. उसने डॉक्टर को बताया कि पहले भी वो प्लास्टिक की बोतल में अपना प्राइवेट पार्ट डालता रहता था. लेकिन इस बार बोतल में उसका पार्ट फंस गया था. दो महीने तक उसने इस बात को सबसे छिपाकर रखा. लेकिन जब दर्द बढ़ गया, तब मज़बूरी में उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ा.

रिसर्च स्टडी में शामिल हुआ केस
मेडिकल एक्सपर्ट्स ने इस केस को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी केस रिपोर्ट्स में पब्लिश किया. इस स्टडी का नाम Penis Strangulation with a plastic bottleneck रखा गया. इस रिपोर्ट के लीड ऑथर नेपाल के धारण के B.P. Koirala Institute of Health Sciences के दुर्गा नुपाने थे. उन्होंने अपनी स्टडी में बताया कि ऐसे लोग जो मानसिक रोगी होते हैं या सेक्स से रिलेटेड थ्रिल चाहते हैं, वही ऐसी अजीबोगरीब चीजों में अपना प्राइवेट पार्ट डालकर रखते हैं. इसके लिए लोग मेटालिक से नॉन मेटालिक चीजें इस्तेमाल करते हैं. प्राइवेट पार्ट फंसने के बाद सर्जरी की मदद से उसे निकाला जाता है.

डिप्रेशन में किया ऐसा काम
नेपाल के इस केस में शख्स की उम्र 45 साल बताई गई. वो डिप्रेशन से गुजर रहा था. वो पहले भी सेक्सयुअल प्लेजर के लिए प्राइवेट पार्ट को बोतल में घुसाता रहता था. इस बार जब उसने ऐसा किया तो प्राइवेट पार्ट बोतल में ही फंस गया. शर्म से उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी. दो महीने के अंदर उसके अंग से बदबू आने लगी. दरअसल, खून का फ्लो ठीक से नहीं होने की वजह से उसका प्राइवेट पार्ट सड़ने लगा था. डॉक्टर्स ने सर्जरी के जरिये उसका अंग बाहर निकाला. लेकिन वो इतना सड़ गया था कि डॉक्टर्स को उसे काटना पड़ा. सर्जरी के बाद शख्स को डिस्चार्ज कर दिया गया.
 शादी के 10 दिन बाद आठ माह की गर्भवती निकली नई नवेली दुल्हन, पति बोला-लड़की...

शादी के 10 दिन बाद आठ माह की गर्भवती निकली नई नवेली दुल्हन, पति बोला-लड़की...

किला के सराय मोहल्ले में घर में दुल्हन के पांव पड़ने से पहले ही भारी हो गये। दस दिन पहले जिस दुल्हन की शादी हुई थी। वह आठ माह की गर्भवती निकली। इसको लेकर पूरे मोहल्ले में हंगामा मचा है। दूल्हे के परिवार वालों ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने सीओ किला को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा है। किला का युवक फुटवियर की दुकान पर काम करता है। मोहल्ले की एक युवती से दस दिन पहले उसका निकाह कराया गया। युवती आठ माह की गर्भवती है।

युवक का कहना है कि युवती के साथ उसका कोई अफेयर नहीं था। युवती के घरवालों ने दबाव बनाकर उसके साथ निकाह करवा दिया। जब युवती शादी के बाद घर आई तो पता लगा कि उसके गर्भ में आठ माह का बच्चा है। इसको लेकर घर परिवार में काफी हंगामा मचा। लेकिन लड़की वाले मानने को तैयार नहीं। उनका कहना है कि शादी से पहले से दूल्हे के युवती से संबंध थे। बच्चा उसी का है। मंगलवार को परिवार वालों ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। जिस पर एसएसपी ने सीओ किला आशीष प्रताप सिंह को जांच सौंपकर कार्रवाई के लिये कहा है। गुरुवार को युवती को सीओ के सामने पेश किया जायेगा। वहीं इसकी समस्या का हल होगा।

युवती ने बहन के देवर से बताये संबंध
लड़के वालों ने दावा किया है कि युवती के उसकी बहन के देवर से संबंध थे। उसके गर्भ में उसी का बच्चा है। बहन का देवर लखनऊ में रहता है। उसके साथ ही अफेयर की चर्चा है। लड़के वालों के पास एक वीडियो है। जिसमें उसने स्वीकार किया है कि बच्चा उसके प्रेमी का है।

शादी न होने पर आत्महत्या की कोशिश कर चुकी युवती
युवती कुछ महीने पहले ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है। युवती लखनऊ के रहने वाले अपने प्रेमी से प्यार करती थी। उससे वह शादी करने की जिद कर रही थी। शादी न होने पर उसने जान देने की कोशिश की थी। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि जबरदस्ती युवती के घरवालों ने अफेयर का आरोप लगाकर युवक से शादी करवा दी।
भीषण सड़क हादसा: 7 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 12 से अधिक घायल

भीषण सड़क हादसा: 7 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 12 से अधिक घायल

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाइवे 92 पर यात्री बस की डम्फर से टक्कर के बाद 7 यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गईं जबकि 12 से अधिक घायल है।
जानकारी के अनुसार हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के डॉग बिरखडी के पास की है। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार यात्री बस ग्वालियर से बरेली जा रही थी। डॉग बिरखडी के पास डंफर और यात्री बस की आमने सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
 

दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, इलाके में हड़कंप

दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, इलाके में हड़कंप

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा से दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जिले के जसवंतनगर इलाके में गुरुवार को मालगाड़ी की चपेट में आकर भाई-बहन की मौत हो गई. यह हादसा डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर यानी डीएफसी पर आगरा से कानपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी से हुआ. इटावा के एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

एसएसपी सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह 6:30 बजे तब हुआ जब भाई-बहन रेल पटरी क्रॉस कर रहे थे. इन दोनों की पहचान सिसहाट गांव के रहनेवाले सज्जन कुमार के बेटे नीतेश (15) और अंजू (17) के रूप में हुई. ये दोनों अपने खेत पर धान की फसल की कटाई करने जा रहे थे. ट्रैक पार करते समय ट्रेन आ गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.

नीतेश को मौत खींच लाई दोबारा रेलवे ट्रैक पर
पुलिस के मुताबिक, सज्जन कुमार की डेढ़ बीघा खेती है. उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. उनकी पांच संतानें थीं, जिनमें से अब घर पर बेटा ऋषि ( 20) और बेटियां शिवानी (18) और रूबी (10) बचे हैं. हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि नीतेश ने मालगाड़ी को देख लिया था. मालगाड़ी की स्पीड ज्यादा थी और उसकी बहन ट्रैक पर चल रही थी. वह उसे धक्का देकर दूर हटाने की कोशिश करना चाहता था, लेकिन इस दौरान वह भी मालगाड़ी की चपेट में आ गया और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. हादसे के वक्त अंजू की बड़ी बहन शिवानी भी साथ थी. उसने रेलवे ट्रैक पार कर लिया था. नीतेश ने भी रेलवे ट्रैक पार कर लिया था. लेकिन तब तक उसकी निगाह टूंडला की तरफ से तेज रफ्तार आ रही मालगाड़ी पर पड़ गई और इस वक्त अंजू रेलवे ट्रैक पर ही थी. उसने अंजू को आवाज लगाई, लेकिन ट्रेन की आवाज में अंजू तक नीतेश की आवाज नहीं पहुंची. तब वह उसे बचाने दौड़ा.

 

शिवानी ने लिया है धान कटाई का ठेका

भाई बहन की मौत की खबर जैसे ही गांव के लोगों ने सुनी तो गांव में मातम पसर गया. पिता सज्जन लाल बीमारी के चलते मेहनत का काम नहीं कर सकते हैं. हालांकि उनकी बेटियां अंजू, शिवानी और बेटा नीतेश मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. बड़ा बेटा ऋषि राजकोट में रहकर हलवाई गिरी करता है. बच्चों की मेहनत मजदूरी से घर का चूल्हा जलता था. बताया गया है कि सज्जन की बेटी शिवानी ने धान की फसल की कटाई का ठेका अन्य किसानों से लिया था. गुरुवार सुबह को वे तीनों लोग काम करने घर से निकले थे. ग्रामीणों ने बताया कि अंजू बीएससी फर्स्ट इयर की छात्रा थी, जबकि नीतेश 9वीं में पढ़ता था. बड़ी बहन शिवानी ने हाईस्कूल पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी.

 

विदेशी नागरिको का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर करते थे ठगी, राजधानी पुलिस ने धर-दबोचा

विदेशी नागरिको का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर करते थे ठगी, राजधानी पुलिस ने धर-दबोचा

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस के नॉर्थ-वेस्ट जिले की साइबर सेल ने महिला समेत दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया जो विदेशी नागरिको के फेसबुक पर फेक प्रोफाइल बनाकर ठगी करते थे. फेसबुक पर विदेशी नागरिकों के फेक प्रोफाइल बना कर उपहार भेजकर पार्सल की सिक्यूरिटी क्लीयरेंस के बहाने हजारों रुपए का चूना लगाते थे. पुलिस ने इन आरोपियों की पहचान परवेज आलम व काजल कुमारी के रूप में हुई है. आरोपी फेसबुक पर लंदन निवासी महिलाओं की फर्जी आईडी बनाकर मासूम लोगों को ठगते थे.


पुल‍िस से प्राप्तक जानकारी के मुताब‍िक वह खुद को लंदन का नागरिक बताते थे और उपहार की सिक्युरिटी क्लीयरेंस के बहाने उन्होंने इसी महीने वजीरपुर निवासी सुमित से 30 हजार रुपए ठगे थे. सुमित ने शिकायत में बताया था कि वह फेसबुक के माध्यम से लंदन निवासी महिला के संपर्क में आए थे.

इसके बाद दोनों ने नंबरों का आदान-प्रदान किया था. चार सितंबर को सोफिया ने उसे लंदन से उपहार भेजा था. छह सितंबर को उन्हें मुंबई हवाई अड्डे से एक महिला काजल का फोन आया, जिसने उन्हें पार्सल की क्लीयरेंस के लिए कस्टम ड्यूटी के तौर पर 30 हजार रुपए का भुगतान करने को कहा था. सुमित ने महिला के अकाउंट में 30 हजार रुपए तो जमा करा दिए, लेकिन उन्हें उपहार नहीं मिला.


नॉर्थ वेस्टं जिला पुलिस डीसीपी ऊषा रंगनानी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल व अशोक विहार थाना पुलिस के पुलिस कर्मियों की एक टीम बनाई गई. टीम को जांच के दौरान पता लगा कि जिस खाते में सुमित ने पैसे भेजे थे, वह काजल कुमारी के नाम पर थे. इसके बाद पुलिस ने वह खाता फ्रिज करवा दिया. जब वह उस खाते को दोबारा शुरू करवाने आई तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के दौरान महिला आरोपी ने बताया कि बीते दिनों वह परवेज आलम से मिली थी. परवेज ने उससे तीन बैंकों में खाते खुलवाए व उसे कमीशन दिया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर परवेज को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी परवेज ने बताया कि उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कई बैंकों में खाते खुलवाए थे व उन्हें फेसबुक पर उनसे दोस्ती कर उनसे ठगी करते थे. फिलहाल, दोनों को जेल भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी है.

शराब के नशे में धुत होकर सेक्स करना पड़ा भारी, शख्स ने कुछ ऐसा किया की महिला की हो गयी मौत

शराब के नशे में धुत होकर सेक्स करना पड़ा भारी, शख्स ने कुछ ऐसा किया की महिला की हो गयी मौत

इंग्लैंड के डार्लिंगटन से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है एक शादीशुदा शख्स ने शराब के नशे में अपनी प्रेमिका से संबंध बनाते हुए इस कदर उसका गला दबा दिया कि महिला की मौत हो गई. इस मामले में उसे पहले चार साल आठ महीने की सजा सुनाई गई थी जिसे अब अटॉर्नी जनरल के हस्तक्षेप के बाद बढ़ाई जा सकती है. दरअसल 32 साल के सैम पायबस को प्रेमिका सोफी मॉस की हत्या के मामले में चार साल और आठ महीने (पांच साल से कम) की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद उसे जेल में डाल दिया गया था. पायबस के हाथों मारी गई 33 साल की महिला दो बच्चों की मां थी


अटॉर्नी जनरल ने गोषी को कम सजा मिलने पर इसे 'अनुचित रूप से उदार' होने वाले फैसले के रूप में संदर्भित किया जिसके बाद अब सजा को बढ़ाने की चर्चा हो रही है. टेसाइड क्राउन कोर्ट ने बताया था कि पाइबस ने फरवरी महीने में डार्लिंगटन में अपने फ्लैट में 24 बोतल बियर पीने के बाद सेक्स के दौरान दस सेकंड या कई मिनटों तक प्रेमिका के गले पर दबाव डालता रहा जिससे उसकी मौत हो गई. अटॉर्नी जनरल कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, 'मैं पुष्टि कर सकता हूं कि अटॉर्नी जनरल ने सैम पायबस की सजा को अदालत में फिर से अपील के लिए भेज दिया है

 

क्योंकि वह सहमत हैं कि यह अनुचित रूप से उदार फैसला है. हालांकि 'अब यह अदालत को तय करना है कि सजा बढ़ाई जाए या नहीं.' जस्टिस पॉल वॉटसन क्यूसी ने पायबस को चार साल और आठ महीने की सजा सुनाई थी. अदालत में केस की सुनवाई के दौरान बताया गया था कि पायबस बाद में जाग गया और उसने मॉस को नग्न और बेजान पाया लेकिन इमरजेंसी नंबर 999 डायल नहीं किया, पुलिस स्टेशन जाने से पहले 15 मिनट तक अपनी कार में इंतजार करता रहा. शव के पोस्टमॉर्टम जांच में पता चला कि दोषी ने काफी देर तक महिला की गर्दन पर इतना दबाव डाला कि उसकी मौत हो गई. हालांकि मृतक महिला के शरीर पर किसी अन्य चोट या हिंसा का कोई सबूत नहीं था.

सनसनीखेज खबर: कोचिंग के लिए घर से निकली छात्रा की लाश मिली हाईवे पर, जांच में जुटी पुलिस

सनसनीखेज खबर: कोचिंग के लिए घर से निकली छात्रा की लाश मिली हाईवे पर, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर. उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, हाई स्कूल की एक छात्रा की लाश झाड़ियों के किनारे जमा पानी में मिली है. हत्या किए जाने का यह मामला बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि यहां के एनएच 91 पर जिस छात्रा की लाश मिली है, वह ट्यूशन के लिए घर से निकली थी. इस वारदात के सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है. कानून व्यवस्था को लेकर लोग सवाल कर रहे हैं.

हत्या की इस वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे. अधिकारियों ने मौका मुआयना किया. वहां के आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश में जुटी टीम के साथ फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर थी. फोरेंसिक टीम और डॉग स्कवॉयड ने मौके पर सबूत इकट्ठे किए.

टूटे कंगन और जूते की फोरेंसिक जांच
जांच के दौरान nh-91 के किनारे छात्रा के टूटे कंगन मिले हैं. छात्रा के जूते भी सड़क किनारे से बरामद हुए हैं. फॉरेंसिक टीम ने दोनों चीजें कब्जे में लेकर उन्हें जांच के लिए लैब में भेज में दिया है. हालांकि अब देखना होगा कि आखिर एनएच 91 पर हाई स्कूल की छात्रा की हत्या करनेवाले मुजरिम कब तक पुलिस गिरफ्त में होंगे. आखिर लगातार जनपद में बढ़ रहे अपराध को लेकर बुलंदशहर पुलिस पूरी तरीके से अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है. नेशनल हाईवे पर हुई हाई स्कूल की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

होटल की पार्किंग में दूसरे मर्द के साथ संबंध बना रही थी महिला, गुस्साए पति ने दी ये खौफनाक सजा

होटल की पार्किंग में दूसरे मर्द के साथ संबंध बना रही थी महिला, गुस्साए पति ने दी ये खौफनाक सजा

वॉशिंगटन: अमेरिका (America) में एक शख्स अपनी पत्नी को काफी समय तक इसलिए पीटता रहा, क्योंकि उसने किसी गैर-मर्द के साथ संबंध बनाए थे. आरोपी ने पत्नी को सिल्वेनिया के एक होटल की पार्किंग में दूसरे व्यक्ति के साथ इंटिमेट होते देख लिया था. इसके बाद से वो सजा के नाम पर पत्नी को बेरहमी से पीटता रहा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.   

Video Call से खुला राज
‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय विलियम एटकिंसन को अपनी पत्नी (Wife) के फोन से कई वीडियो कॉल आए थे. वीडियो कॉल में पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देखकर वो तुरंत होटल की पार्किंग की तरफ गया. इसके बाद पति को जो देखने को मिला, उससे वो गुस्से में आग-बबूला हो गया. विलियम ने तभी फैसला कर लिया था कि वो इसकी सजा पत्नी को जरूर देगा.  
  
Parking में ही कर डाली पिटाई
पुलिस ने बताया कि समरसेट में बेस्ट वेस्टर्न पहुंचने पर एटकिंसन ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी और उसके कथित प्रेमी को कार में संबंध बनाते हुए पाया. इसके बाद एटकिंसन ने वहीं पत्नी और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी. इस बीच मौका पाकर आरोपी की पत्नी का प्रेमी फरार हो गया. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी का नाम उजागर नहीं किया है.
 
Wife के मुंह से निकल रहा था खून 
पिटाई के बाद पत्नी को घायल अवस्था में पार्किंग में ही छोड़कर एटकिंसन वहां से चला गया. हालांकि उसने बाद में स्वीकार किया वो अपनी पत्नी को इसके लिए कई बार पीट चुका है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने महिला को नशे में पाया. महिला को गंभीर चोट आई थीं और उसके चेहरे, नाक और मुंह से बहुत खून बह रहा था. इसके अलावा, उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Husband ने बचाव में दी ये दलील
एटकिंसन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग मिलकर अश्लील वीडियो कॉल कर उसे चिढ़ा रही थी, जिसे देखकर वो बेकाबू हो गया. अपने बचाव में आरोपी ने यह भी कहा कि पत्नी को दूसरे मर्द के साथ संबंध बनाते देखकर किसी भी पति का खून खौल जाएगा. उसने जो भी किया गुस्से में किया. वो केवल अपनी पत्नी को उसके कर्मों की सजा देना चाहता था.
ड्राइवर ने महिला पुलिस अधिकारी का बाथरूम में नहाते समय बनाया वीडियो, ब्लैकमेल करने लगा तो दर्ज हुआ मामला

ड्राइवर ने महिला पुलिस अधिकारी का बाथरूम में नहाते समय बनाया वीडियो, ब्लैकमेल करने लगा तो दर्ज हुआ मामला

भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल में एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ गलत हरकत करने के कारण उनके ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि ड्राइवर ने महिला पुलिस अधिकारी का बाथरूम में नहाने समय वीडियो बनाया है। ड्राइवर ने पहले से वहां मोबाइल रख दिया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद ड्राइवर फरार हो गया है।


मीडिया के अनुसार आरोपी ड्राइवर एक पुलिस कांस्टेबल है और उसके खिलाफ भोपाल पुलिस की अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है। कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने महिला पुलिस अधिकारी का नहाते वक्त वीडियो बनाया है। इतना ही नहीं उसने महिला पुलिस को ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की। आरोपी कांस्टेबल की पहचान भूपेंद्र सिंह के रूप में की गई है।

इस घटना के बाद महिला अधिकारी ने एसपी मुख्यालय से संपर्क किया और इस मामले में क्राइम ब्रांच को भी शामिल किया गया। आरोपी के ऊपर ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है।
 मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर! राजधानी में कल से डेढ़ महीने तक बंद रहेंगी शराब की निजी दुकानें, जानिए क्यों

मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर! राजधानी में कल से डेढ़ महीने तक बंद रहेंगी शराब की निजी दुकानें, जानिए क्यों

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शराब और बीयर का सेवन करने वाले लोगों को कल से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के तहत एक अक्टूबर से निजी शराब की दुकानें बंद हो जाएगी. हालांकि 17 नवंबर से दिल्ली में शराब की बिक्री फिर शुरू की जाएगी.

करीब डेढ़ महीने बंद रहेंगी निजी शराब की दुकानें
केजरीवाल सरकार के आदेश के मुताबिक, एक अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच प्राइवेट शराब की दुकानें बंद रहेंगी ताकि नई आबकारी व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू किया जा सके. दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद निजी शराब की दुकानें अब शराब का नया स्टॉक नहीं मांग रही हैं. बचा हुआ स्टॉक भी अब तेजी से खत्म हो रहा है.

डीएलएफ गैलेरिया मॉल में 13 निजी शराब की दुकानें होंगी बंद
दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 स्थित डीएलएफ गैलेरिया मॉल में 13 निजी शराब की दुकानें हैं, जिनके पास एल-10 लाइसेंस हैं. लेकिन उनके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हो सका. इनमें से एक दुकान में अकाउंटेंट का काम देखने वाले करुण सक्सेना ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''हम सामान्य दुकान के मालिक हैं, हमारे पास इतने पैसे नहीं हैं कि लाइसेंस रिन्यू करा सकें.''

 
 आज यहां बड़ी घोषणा कर सकती है कांग्रेस महासचिव प्रियंका...

आज यहां बड़ी घोषणा कर सकती है कांग्रेस महासचिव प्रियंका...

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और चुनाव कमेटी से मीटिंग की। वहीं कोरोना में काम काम करने वाले डॉक्टरों से भी प्रियंका ने मुलाकात की। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज 100 टिकट फाइनल किये जा सकते हैं।

मंगलवार को पंजाब में उठापटक के बाद प्रियंका ने सारी मीटिंग रद्द कर दी थी। लेकिन बुधवार को वो पूरी तरीके से जोश में नजर आयीं। सुबह कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने पहले यूपी इलेक्शन कोऑर्डिनेटर कमेटी से मीटिंग की जिसमें अध्यक्ष, सचिव और प्रभारी कोर कमेटियों के साथ लगातार बैठक की। इसमें सबसे बड़ी बात थी कि बैठक में 100 टिकटों पर चर्चा की गई और कमेटी से डिस्कशन किया गया। माना जा रहा है कि आज, गुरुवार को 100 टिकटों पर स्क्रीनिंग कमेटी अपना फैसला सुना सकती है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को विधानसभा संभावित उम्मीदवारों से भी मुलाकात की, जिसमें तकरीबन 10 से 15 उम्मीदवार थे। जो कि सीतापुर, लखनऊ और हरदोई जिलों से थे। साथ ही उन विधानसभा उम्मीदवारों के ऊपर की गई सर्वे रिपोर्ट भी पार्टी कार्यालय द्वारा प्रियंका को उपलब्ध कराई गईं और सर्वे रिपोर्ट का मिलान भी किया गया।
 
 एक ही परिवार के 5 लोगो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

एक ही परिवार के 5 लोगो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़: हरियाणा में पलवल के मुण्डकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ही परिवार के 5 लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। डीएसपी ने बताया, मौके पर पता चला कि घर के मालिक नरेश ने फांसी लगा ली है। प्रथम दृष्टया लगता है कि उसने अपनी पत्नी 2 बेटियों और 1 बेटे को जहर दिया है।


डीएसपी के मुताबिक या मुंह दबाकर उनकी हत्या की गई है और उसके बाद उसने खुद को फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि 4 की मौत कैसे हुई। एफएसएल टीम आई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं

BREAKING NEWS: खेत में दो पेड़ों से लटके मिले दंपत्ति, इलाके में दहशत

BREAKING NEWS: खेत में दो पेड़ों से लटके मिले दंपत्ति, इलाके में दहशत

जयपुर: राजस्थान के नागौर जिले के लांडनू थाना क्षेत्र में एक अधेड दंपत्ति ने अलग-अलग पेड़ों से लटकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दोनों की आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक का बेटा भारतीय सेना में कार्यरत है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार, आज लांडनू इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो पेड़ों को एक अधेड़ दंपत्ति का शव लटकते हुए दिखा। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को मामले की सूचवा दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थानाधिकारी ने कहा कि दोनों मृतकों की पहचान सुरजाराम (45) और उसकी पत्नी तीजू देवी (42) के रूप में हुई है। बताया कि बीती रात दोनों के शव अपने खेत में दो अलग-अलग पेड़ों से लटकते मिले। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।


उधर, इस घटनाक्रम के बाद से इलाके में दहशत है। पुलिस को दोनों की आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। सुरजाराम का एक बेटा भारतीय सेना में कार्यरत है और फिलहाल जैसलमेर में तैनात है। सुरजाराम की बेटी भी विवाहिता है। घटना के वक्त सुरजाराम की बहू अपने माता-पिता के घर पर थी। थानाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गए हैं।

दुखद खबर: पति-पत्नी के झगड़े में गई मासूम की जान, 6 महीने की बच्ची को पटककर मार डाला

दुखद खबर: पति-पत्नी के झगड़े में गई मासूम की जान, 6 महीने की बच्ची को पटककर मार डाला

जयपुर: राजस्थान में एक क्रूर पिता ने अपनी 6 महीने की मासूम बेटी को फर्श पर पटक दिया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शख्स अपनी पत्नी से नाराज था और उसके चलते ही उसने बेटी को पटक दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बारां जिले के अतरू पुलिस स्टेशन का यह मामला है, जहां बीती शाम ने शख्स को घटना को अंजाम दिया। एसएचओ रामकिशन गोदारा ने बताया कि पति और पत्नी के बीच सोमवार को झगड़ा हुआ था। पत्नी को डर था कि उसका पति मंगलवार को लौटकर फिर उस पर हमला बोल सकता है। इस डर के चलते वह अपने मायके चली गई थी। मंगलवार की शाम को वह लौटी थी ताकि बच्चों को भी अपने साथ ले जा सके।

इस दौरान उसका एक बार फिर पति से झगड़ा शुरू हो गया क्योंकि वह बच्चों को साथ नहीं भेजना चाहता था। गोदारा ने कहा कि इसी दौरान शख्स ने पत्नी के हाथ से बच्ची को छीन लिया और उसे फर्श पर पटक दिया। बच्ची के सिर पर चोट लगी थी और तुरंत ही उसकी मौत हो गई। मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची को बुखार था, इसलिए वह उसे लेने आई थी। महिला की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।