नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BIG NEWS: भारत पहुंचा कोरोना वायरस का नया  वेरिएंट, यहाँ मिले संक्रमित

BIG NEWS: भारत पहुंचा कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, यहाँ मिले संक्रमित

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट B.1.1.529 (ओमिक्रॉन) दशतक दे चुका है. विश्व स्वास्थ्य संगठन भी ओमिक्रॉन पर चिंता जाहिर कर चुका है. कोरोना का ये वेरिएंट अब भारत में भी तेजी से फैल रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 2 मामलों की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के दोनों ही मामले कर्नाटक से हैं. उन्होंने बताया कि 66 व 46 वर्ष की उम्र के दो शख्सह में यह केस रिपोर्ट हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया का सबसे खतरनाक वेरिएंट तेजी से फैल रहा है और अब तक 29 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले अब तक दर्ज किए गए हैं.


अभी नहीं है इसके बारे में ज्यादा जानकारी
दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (NICD) के कार्यकारी कार्यकारी निदेशक एड्रियन प्योरन ने कहा है, ‘हमने सोचा नहीं था यह डेल्टा वेरिएंट को पीछे छोड़ देगा. ट्रांसमिशन के मामले में शायद यह स्पेशल वेरिएंट है’. बता दें कि ओमिक्रॉन के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं है, जैसे कि यह कितना संक्रामक है, क्या यह टीकों को चकमा दे सकता है आदि.

सबसे ज्यादा खतरनाक है कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट
ओमिक्रॉन कोरोना वायरस के स्वरूप के मामले में बेहद अलग है क्योंकि यह अब तक सार्स-सीओवी-2 का सबसे ज्यादा बदला हुआ स्वरूप है. इसकी आनुवंशिक संरचना में कुल 53 उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) हैं और अकेले तो स्पाइक प्रोटीन पर 32 म्यूटेशन हैं. स्पाइक प्रोटीन- सार्स सीओवी-2 वायरस के बाहर निकली हुई गांठ हैं, जो वायरस को कोशिकाओं से चिपकने में मदद करती है ताकि यह उसमें प्रवेश कर सके. अगर वायरस के स्वरूप से तुलना करें तो डेल्टा स्वरूप में नौ म्यूटेशन थे.

दुनिया के कई देशों में घुसपैठ करने के बाद अब कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की भारत में एंट्री हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामले कर्नाटक मे मिले हैं। इनमें एक संक्रमित की उम्र 66 और दूसरे की 46 साल है। उनके सभी संपर्कों की पहचान कर ली गई है और उनकी निगरानी की जा रही है। प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है
इनकी रिपोर्ट बुधवार को देर रात मिली। दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमें डर या भय का माहौल नहीं बनाना है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वैक्सीन को अपनाना है। सरकार हालत पर नजर बनाए हुए है।


आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्थापित 37 प्रयोगशालाओं के इंसाकॉग (INSACOG) कंसोर्टियम के जीनोम सीक्वेसिंग के जरिए कर्नाटक में अब तक ओमिक्रॉन के दो मामलों का पता चला है। हमें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है। कोविड सम्मत व्यवहार की आवश्यकता है।


अब तक गंभीर लक्षण नहीं मिले
इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं मिला है। सभी ओमिक्रॉन संबंधित मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं। देश और दुनिया भर में अब तक ऐसे सभी मामलों में कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि सामने आ रहे सबूतों का अध्ययन किया जा रहा है। लगभग 29 देशों में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 373 मामले दर्ज किए गए हैं।


नीती आयोग के सदस्य- स्वास्थ्य वीके पॉल ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है, इसके आधार पर निर्णय लेंगे। हमारे तकनीकी और वैज्ञानिक हलकों में इस पर चर्चा चल रही है।


यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी
लव अग्रवाल ने कहा कि जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों को भारत आने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। यदि कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं, तो उनका इलाज प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा। यदि संक्रमित नहीं पाए गए तो 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन का पालन करेंगे।


यूरोप में कोरोना के सबसे अधिक मामले
लव अग्रवाल ने कहा कि दुनिया भर में समग्र रूप से देखे जा रहे मामलों में सबसे अधिक वृद्धि यूरोप में हुई है। यहां पिछले एक सप्ताह में दुनिया के 70 फीसदी मामले सामने आए हैं। 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में यूरोपीय क्षेत्र में लगभग 2.75 लाख नए मामले और 31,000 से अधिक मौतें दर्ज की गईं।


इसकी तुलना में दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र जिसमें भारत और 11 अन्य देश शामिल हैं, वहां पिछले एक सप्ताह में केवल 1.2 लाख मामले दर्ज किए गए। दुनिया के कुल मामलों का केवल 3.1 फीसदी है। दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में मामलों में कमी दर्ज की जा रही है।


केरल-महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले
लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। हालांकि दो राज्यों में अभी भी संक्रमण के आंकड़े अधिक हैं। केरल और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं जहां 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। देश के 55 फीसदी मामले इन दो राज्यों में दर्ज किए गए हैं।


टीकाकरण की रफ्तार बढ़ रही है
लव अग्रवाल ने कहा कि टीकाकरण की दूसरी खुराक में वृद्धि हुई है। देश भर में टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के लिए कई पहल की गई हैं। यूरोप क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना वायरस मामलों की संख्या, वैश्विक कोविड 19 मामलों के 70 फीसदी इसी क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं। वहीं, नीति आयोग के सदस्य-स्वास्थ्य वीके पॉल का कहना है कि कोविड 19 वैक्सीन को तेजी से लिया जाना समय की मांग है, पूरी तरह से टीकाकरण में देरी न करें।


बूस्टर डोज पर कही ये बात
डॉ. वी के पॉल ने कहा कि बूस्टर डोज देने के संबंध में वैज्ञानिक तर्क यह है कि किस समय, कौन सा टीका दिया जाए, इसकी जांच की जा रही है। वर्तमान में हमारी प्राथमिकता बहुत स्पष्ट है, सभी वयस्कों को दोनों खुराक के साथ टीकाकरण का कार्य पूरा किया जाए।

 

कोरोना गाइडलाइंस को लेकर केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने

कोरोना गाइडलाइंस को लेकर केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने

मुंबई: केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार के बीच राजनीतिक टकराव देखने को मिल रहा है ,मामला कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के उभरने के बाद सामने आया है। दरअसल, जहां केंद्र सरकार ने हाल ही में कुछ गाइडलाइंस जारी कर राज्यों को कोरोना को रोकने के तरीके बताए थे, वहीं महाराष्ट्र सरकार ने इन गाइडलाइंस से एक कदम आगे जाते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कुछ और नियम लागू कर दिए। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति देखने को मिला रही है । बताया गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार को हाल ही में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए उसकी नई गाइडलाइंस केंद्र से अलग हैं, इसलिए उसे अपने नियमों को केंद्र की तर्ज पर पंक्तिबद्ध करना होगा, ताकि पूरे देश में गाइडलाइंस को समान तरह से लागू किया जा सके।

 

हालांकि, एक मीडिया समूह से बातचीत में महाराष्ट्र के मुख्य सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने साफ किया कि महाराष्ट्र अभी अपनी गाइडलाइंस में कोई संशोधन या बदलाव नहीं करेगा। बाद में ऐसे किसी बदलाव के बारे में विचार किया जा सकता है। तब ही प्रतिबंधों पर लेकर भी विचार किया जा सकेगा। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी थी। पत्र में महाराष्ट्र सरकार से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के हिसाब से ही स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी दिशानिर्देशों को लागू करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही मुंबई हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए महाराष्ट्र में जारी किए गए आदेशों को सुचारू रूप से लागू करने के लिए लिखा गया है।मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाले सभी घरेलू यात्रियों के लिए 72 घंटे से अधिक पुरानी निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट रूप ले जाना अनिवार्य कर दिया है।

शराब के लिए रुपए न देने पर मां की हत्या ......

शराब के लिए रुपए न देने पर मां की हत्या ......

बालाघाट : मां ने शराब खरीदने के लिए रुपये नहीं दिए तो बेटे ने पहले तो मां की डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। शव को सूखे कुएं में फेंक दिया। ये घटना बालाघाट जिले के परसवाड़ा थाना के कटंगा गांव में गत दिवस हुई। आरोपित सुखदेव (35) पुत्र कुंजीलाल वरकड़े शराब पीने का आदी है, वह शराब के नशे में अपनी मां धनवंता (58) और पत्नी लता को आए दिन मारता पीटता रहता है। 

एकतरफा प्यार के चक्कर में सनकी आशिक ने उठाया ये गलत कदम.........

एकतरफा प्यार के चक्कर में सनकी आशिक ने उठाया ये गलत कदम.........

झारखंड के खरौंधी थाना क्षेत्र के करिवाडीह गांव से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, एकतरफा प्यार में पागल एक सनकी आशिक ने सभी हदों को पार कर दिया और एक छात्रा की हत्या कर दी. युवक का नाम इम्तियाज अंसारी है, जो कि स्कूली छात्रा से एक तरफा मोहब्बत करता था और उससे शादी भी करना चाहता था. उसके सिर पर लड़की को पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने की सनक सवार हो गई. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वह लड़की से एकतरफा प्यार करता था और शादी करना चाहता था. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया.


घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक छात्रा का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हमले में शबनम नाम की लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. उसकी सहेलियां डर के मारे भाग गई. इम्तियाज ने जिस पिस्टल से गोली मारी, उसे घटना स्थल पर ही फेंककर कर भाग गया. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी गांव पहुंचे और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही.


एसडीपीओ ने बताया कि पहले से ही इम्तियाज शबनम को परेशान करता था. शबनम के परिजनों ने इम्तियाज के पिता से उसकी शिकायत की. शिकायत के बाद इतिहास को गुजरात भेज दिया गया. आरोपी शादी के लिए कई बार शबनम पर दबाव डालता रहा. लेकिन लड़की के परिजनों ने शादी से साफ इंकार कर दिया और शबनम से उसके मिलने पर रोक लगा दी. लेकिन आरोपी ने चाकू से गोद ने के बाद छात्रा को पिस्टल से गोली मार दी. मंगलवार की दोपहर शबनम खातून छुट्टी के बाद घर जा रही थी. तभी रास्ते में पहले से घात लगाए हुए इम्तियाज बैठा था. उसने शबनम खातून को रोककर पर उसके साथ बहस की और उसके बाद उसे चाकू से गोद दिया.


यह घटना झारखंड के खरौंधी थाना क्षेत्र के करिवाडीह गांव की है. चाकू से गोदने के बाद आरोपी ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. बता दें कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. कुछ दिन पहले ही आरोपी सूरत से गांव लौटा था. उसने शबनम को धमकी दी थी कि वह से शादी कर ले, वरना वह उसे गोली मार देगा. जब शबनम ने यह बात अपनी मां को बताई, तो उसके घर वालों ने फिर से इम्तियाज के परिवारवालों से उसकी शिकायत की थी.

 

ओमिक्रॉन के चलते फिर अधर में लटका चीतों को बसाने का प्लान...

ओमिक्रॉन के चलते फिर अधर में लटका चीतों को बसाने का प्लान...

देहरादून: दक्षिण अफ्रीका समेत दुनिया के कई देशों में जानलेवा कोरोना महामारी के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कहलते जहां हड़कंप की स्थिति है, वहीं नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) की पहल पर दक्षिण अफ्रीका से चीतों को भारत लाए जाने का मामला एक बार फिर अधर में लटक गया है।


भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम को इसी सप्ताह दक्षिण अफ्रीका जाना था जहां से 10 चीतों को भारत लाए जाने की तमाम प्रक्रिया पूरी करनी थी। संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम को दक्षिण अफ्रीका भेजे जाने का फैसला टाल दिया गया है।


देश में विलुप्त हो चुके चीतों की चहलकदमी एक बार फिर जंगलों में दिखाई दे, इसके लिए एनटीसीए की पहल पर दक्षिण अफ्रीका से 40 चीतों को भारत लाए जाने की योजना बनाई गई। दोनों देशों की सरकार के बीच इस पर सहमति भी बन चुकी है। हालांकि इन चीतों को देश में लाए लाने की प्रक्रिया दो साल से जारी है लेकिन कोरोना संकट के चलते मामला लटकता रहा है।


भारतीय वन्यजीव संस्थान के डीन एवं वरिष्ठ वन्यजीव विज्ञानी डॉ लवाईवी झाला के मुताबिक, कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होगी तो संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम को नए सिरे से दक्षिण अफ्रीका भेजने पर कोई निर्णय लिया जाएगा।


डॉ. झाला ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से 40 चीतों को लाया जाना है, जिसमें पहले चरण में 10 चीते लाए जाएंगे। चीतों को फिलहाल मध्य प्रदेश के कूनो पालपुर चिड़ियाघर में रखा जाएगा जिसके लिए तमाम व्यवस्थाओं को भी पूरा कर लिया गया है।


पूरी दुनिया में बचे हैं सिर्फ 12,400 चीतें
आंकड़ों पर नजर डालें तो पूरी दुनिया में सिर्फ 12400 चीतें ही बचे हैं जिसमें सबसे अधिक 2,500 चीते नामीबिया के जंगलों में पाए जाते हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ़्रीका और ईरान जैसे देशों में चीते पाए जाते हैं। जहां तक भारत का सवाल है तो वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिकों के मुताबिक, साल 1952 में चीते देश से पूरी तरह से विलुप्त हो गए थे। एक बार फिर देश के जंगल चीतों से आबाद हों, इसके लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी की ओर से लंबे समय से कवायद जारी है। चीतों को बसाने को लेकर एनटीसीए की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई थी जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चीतों को बसाने की अनुमति दी।

माँ ने अपनी ममता का गला घोटा: 2 मासूमों को मारने के बाद खुद कर ली खुदकुशी, इलाके में सनसनी

माँ ने अपनी ममता का गला घोटा: 2 मासूमों को मारने के बाद खुद कर ली खुदकुशी, इलाके में सनसनी

बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर से एक दिल-देहला देने वाली खबर सामने आयी है. गिड़ा थाना क्षेत्र के मेहराजानियों की बेरी में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अपने दो मासूम बच्चों को जहर देने के बाद मां ने भी खुदकुशी कर ली. तीनों की मौत हो गई है. बताया जाता है कि महिला की मौत घर पर हुई, तो वहीं बेटे ने जिला अस्पताल और बेटी ने जोधपुर में दम तोड़ा. घटना के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है.

पुलिस ने महिला की पहचान चंपा देवी के तौर पर की है. 5 साल के कैलाश और 2 वर्षीय पुष्पा की मौत हो गई है. महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों को मौत के घाट उतारा, फिर खुद भी जहर पीकर खुदकुशी कर ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


पुलिस कर रही मामले की जांच
बाड़मेर में दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद मां ने भी खुदकुशी कर ली है. घटना की जानकारी मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि महिला की मौत घर पर ही हो गई थी. बेटे को जिला अस्पताल लेकर आया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया. बच्ची को बचाने के लिए जोधपुर लेकर गए, लेकिन उसकी भी मौत हो गई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

 

BIG BREAKING: सामने आया ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला, मचा हड़कंप

BIG BREAKING: सामने आया ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला, मचा हड़कंप

वाशिंगटन/नई दिल्ली: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब इसने अमेरिका में भी दस्तक दे दी है। दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन के लक्षण दिखे हैं। अमेरिका में ओमिक्रॉन का यह पहला मामला है।


अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथोनी फौसी का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका से कैलिफोर्निया लौटे व्यक्ति में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का पहला पुष्ट मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका था और उसने हल्के लक्षणों का अनुभव किया जिसमें अभी सुधार आ रहा है। वहीं, अमेरिका में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आने के बाद व्हाइट हाउस ने एक बयान में अमेरिकियों से कोविड वैक्सीन और बूस्टर डोज लेने की अपील की है।


डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने किया आगाह
दुनिया भर के विभिन्न देशों में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 23 देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस देखने को मिल चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा है कि विश्व स्वास्ठ्य संगठन के 6 में से पांच क्षेत्रों से अब तक 23 देशों से ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आ गए हैं। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अधनोम ने यह भी आशंका जताई है कि यह वैरिएंट अभी कहीं ज्यादा देशों में फैलेगा।

जहाज में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री और चालक दल

जहाज में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री और चालक दल

कोच्चि: केरल में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कोच्चि से 16 समुद्री मील दूर समुद्र में एक जहाज के इंजन कक्ष में आग लग गई। इस जहाज में सवार 322 यात्री और चालक दल के 85 सदस्य बाल बाल बच गए। जहाज के कल्याण अधिकारी एमवी कवरत्ती ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और जो लोग एंड्रोथ जाने के लिए बाध्य थे उन्हें वहीं उतारा गया। कल्याण अधिकारी शरशाद ने कहा कि जो यात्री कल्पेनी द्वीप जाने वाले थे, उन्हें एमवी कोरल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जो उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाएगा। बता दें कि घटना उस समय हुई जब एमवी कवरत्ती कोच्चि से कवरत्ती पहुंचने के बाद एंड्रोथ और कल्पेनी द्वीप की तरफ जा रहा था।

सराफा कारोबारी के यहां आयकर विभाग का छापा, इतने करोड़ की काली कमाई पकड़ाई

सराफा कारोबारी के यहां आयकर विभाग का छापा, इतने करोड़ की काली कमाई पकड़ाई

जयपुर: आयकर विभाग ने जयपुर के एक सराफा समूह के यहां छापा मारकर 500 करोड़ रुपये की काली कमाई पकड़ी है। यह समूह गहनों व रंगीन नगों का निर्माण व निर्यात करता है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को बताया कि 23 नवंबर को आयकर अधिकारियों ने करीब 50 ठिकानों पर छापा मारा और 4 करोड़ की नकदी, 9 करोड़ के गहने जब्त किए।


सीबीडीटी के मुताबिक, अब तक की जांच में 500 करोड़ रुपये की काली कमाई का पता चला है, इसमें 72 करोड़ रुपये की अघोषित आय को समूह ने स्वीकार भी किया है। यह समूह नगों का कच्चा माल अफ्रीकी देशों से निर्यात करता है और उसे यहां तैयार किया जाता है।


कटे और पॉलिश किए गए पत्थरों की उपज को दबा दिया जाता है और इसका एक हिस्सा नकद में बेचा जाता है, जिससे बेहिसाब आय उत्पन्न होती है जिसे बहीखातों में दर्ज नहीं किया जाता। समूह इस बेहिसाब आय को फिर एक वित्त दलाल के माध्यम से नकद कर्ज देकर उस पर मोटा ब्याज कमाता है। आयकर टीमों ने समूह के ठिकानों से सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

गजब की खबर : पत्नी अपने पति को देती थी पीरियड्स के खून से बना खाना, इस बात का ऐसे हुआ खुलासा

गजब की खबर : पत्नी अपने पति को देती थी पीरियड्स के खून से बना खाना, इस बात का ऐसे हुआ खुलासा

यूपी | दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक महिला ने अपने पीरियड्स (माहवारी) के खून को खाने में मिलाकर पति को खिला दिया, जिससे उसे गंभीर संक्रमण हो गया. शख्स ने पिछले साल 12 जून को पत्नी और उसके माता-पिता के खिलाफ कवि नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

पुलिस में शिकायत आने के बाद पुलिस अफसरों ने जिला चिकित्सा अधिकारी को चिट्ठी लिखकर इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी. अब इन आरोपों की जांच के लिए अब चार सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया है. इस बोर्ड की रिपोर्ट के बाद गाजियाबाद पुलिस आगे की कार्यवाई तय करेगी.

शख्स ने एफआईआर में अपने दावों को पुष्ट करने के लिए मेडिकल रिपोर्ट भी सौंपी है. पीड़ित की शिकायत पर कवि नगर पुलिस स्टेशन में पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 और 120बी यानी आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता ने दावा किया कि जब वह खाना खाने के बाद बीमार पड़ा तो उसने मेडिकल टेस्ट करवाया. टेस्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि संक्रमण की वजह से उसके शरीर में सूजन है.

2015 में हुई थी शादी
दरसअल, शिकायतकर्ता शख्स की शादी साल 2015 में हुई थी. दंपती एक बेटा भी है. दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, पत्नी बार-बार सास-ससुर से अलग रहने की जिद करती थी, लेकिन उसक पति अपने माता-पिता को छोड़कर जाने तैयार नहीं हुआ. इससे उनके बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो जाता था.

जादू-टोना का भी आरोप
पीड़ित का आरोप है कि महिला के माता-पिता और उसके भाई ने ही उसे भोजन में 'जहर' देने और उसके खिलाफ 'विभिन्न प्रकार के जादू टोना' का इस्तेमाल करने के लिए उकसाया था. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी

 

BIG BREAKING : शहर के इन दो बड़े फॅमिली ढाबे में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, छापेमारी के बाद इलाके में मचा हड़कम्प

BIG BREAKING : शहर के इन दो बड़े फॅमिली ढाबे में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, छापेमारी के बाद इलाके में मचा हड़कम्प

यूपीथाना छाता क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित ढ़ाबा और होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट को लेकर 2 दिन पूर्व में एक सेक्स रैकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था जिसको लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया और मध्य रात्रि क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार ने छाता थाना पुलिस के साथ टॉप मोस्ट और कृष्णा फैमिली ढाबा पर छापा मारा जिसमें छापे के दौरान युवक युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले और युवक-युवती को पुलिस अपने साथ थाने ले आई रात्रि में होटलों पर पड़े छापे से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है पकड़े गए युवक युवती से कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के दो और सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है सीओ वरुण कुमार ने बताया कि पुलिस को काफी दिनों से एक हनी ट्रेप गेंग के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थी इसी पर थाना छाता पुलिस ने विगत रात्रि एक होटल पर छापा मारा और वहां एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले. जिनको पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताए गए गेंग के दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. इस गैंग के दो लोग अभी फरार है जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बड़ी खबर: दिल्ली एयरपोर्ट पर चार यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, आगे की जांच के लिए भेजे गए नमूने

बड़ी खबर: दिल्ली एयरपोर्ट पर चार यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, आगे की जांच के लिए भेजे गए नमूने

दिल्ली एयरपोर्ट पर कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के चलते जांच को लेकर लागू नए दिशा-निर्देश के पहले दिन चार यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह चारों यात्री लंदन और एम्सटर्डम से टर्मिनल-3 पर पहुंचे थे। इन्हें आइसोलेट कर इनके सैंपलों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा दिया गया है। बुधावार से एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। यहां यात्रियों का आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक यह चारों यात्री आरटी-पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इन चारों यात्रियों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया है। दिल्ली हवाईअड्डा प्रशासन के मुताबिक इन चारों यात्रियों का जीनोम सिक्वेंसिंग हो जाने के बाद यह पता चलेगा कि इन मरीजों को ओमिक्रोन वैरिएंट का संक्रमण है या नहीं। बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर दो दिन में पांच कोरोना संक्रमित यात्री मिले चुके है। यहां प्रतिदन करीब 2 हजार से अधिक लोगों की जांच हो रही है।
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते जोखिम वाले देशों से अंतरराष्ट्रीय आगमन पर 1 दिसंबर आधी रात से नए यात्रा दिशा-निर्देश लागू किए गए है। बुधवार सुबह 9 बजे तक जोखिम वाले देशों से 4 उड़ानों से कुल करीब 1013 यात्री आए। इनमें से 80 फीसदी करीब 792 यात्रियों ने रैपिड पीसीआर जांच करवाई और तकरीबन 221 यात्रियों ने आरटी-पीसीआर जांच करवाई। बता दें कि रैपिड पीसीआर की रिपोर्ट करीब 90 मिनट और आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट करीब 4 से 6 घंटे में आती है।
दिल्ली में पॉजिटिव आए यात्रियों को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में रखा जाएगा। जबकि जांच में नेगेटिव आए यात्रियों को 7 दिनों के लिए अनिवार्य रूप से होम क्वारंटाइन में रहना होगा और उन्हें फिर से आरटीपीसीआर जांच से गुजरना होगा। बता दें कि जोखिम समझे जाने वाले देशों की सूची में ब्रिटेन, यूरोप के सभी 44 देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इज़राइल शामिल है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

कैथल : घटना हरियाणा के कैथल से है जहाँ दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा पुण्डरी-राजौंद रोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियां के सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि ये हादसा सुबह 7 बजे हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

BIG NEWS : गोलीबारी से स्कूल में मची भगदड़

BIG NEWS : गोलीबारी से स्कूल में मची भगदड़

अमेरिका के उत्तरी डेट्रोइट में मंगलवार को स्कूल में चली गोली जिसमें चार से छह लोग घायल हो गए हैं। हालांकि घटना में किसी की मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को अपराह्न लगभग 12 बजकर 55 मिनट पर सूचित किया गया कि उत्तर डेट्रोइट के उपनगर ऑक्सफॉर्ड टाउनशिप के ऑक्सफॉर्ड हाई स्कूल में एक बंदूकधारी है।
ओकलैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से पिस्तौल बरामद की गई है।
शेरिफ कार्यालय ने बताया कि उन्हें नहीं लगता है कि एक से ज्यादा हमलावर थे।


उसने यह भी बताया कि चार से छह लोग गोलीबारी में घायल हुए हैं लेकिन किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि घायलों में छात्र हैं या नहीं।
 

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, आज रात से 8 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, आज रात से 8 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अब लोगों को बड़ी राहत दी है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने पेट्रोल में लगने वाले वैट में भारी कमी की है। जिसके बाद अब पेट्रोल के दाम 8 रुपए सस्ता हो गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज वैट कमी करने की घोषणा की। वहीं नई कीमत आज रात से लागू हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल पर वैट घटाने के बाद कई राज्य सरकारों ने भी वैट में कमी की। वहीं अब दिल्ली सरकार ने 8 फीसद तक वैट की कमी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में सीएम केजरीवाल ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट को 30 फीसदी से कम करके 19.40 फीसदी कर दिया। पेट्रोल के दाम कम होने पर राजधानीवासियों ने खुशी जताई है।

आंदोलन के कारण मरने वाले किसानों का कोई आंकड़ा नहीं, इसलिए...

आंदोलन के कारण मरने वाले किसानों का कोई आंकड़ा नहीं, इसलिए...

केंद्र सरकार ने संसद में कहा है कि साल भर से चल रहे किसान आंदोलन के दौरान कितने किसानों की मौत हुई है, इसका कोई आंकड़ा नहीं है, इसलिए मुआवजा देने का सवाल ही नहीं उठता. केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में सांसदों के एक समूह द्वारा 'कृषि कानूनों के आंदोलन' पर उठाए गए सवालों के जवाब में यह बात कही.
अन्य सवालों के अलावा, सांसद आंदोलन के संबंध में किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या जानना चाहते थे. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में और उसके आसपास चल रहे आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों की संख्या पर डेटा और क्या सरकार का उक्त आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का विचार है, इसकी जानकारी भी मांगी गई थी. मंत्रालय का इस पर स्पष्ट उत्तर था कि इस मामले में उसके पास कोई रिकॉर्ड नहीं है और इसलिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रश्न ही नहीं उठता.
इस सवाल के पहले भाग में, जवाब देते हुए विस्तृत रूप से बताया गया था कि कैसे सरकार ने स्थिति को काबू में करने के लिए किसान नेताओं के साथ 11 दौर की चर्चा की है. किसान आंदोलन के दौरान मृतक किसानों के परिजनों के लिए पुनर्वास की मांग की गई है. बता दें कि किसान नेताओं ने आंदोलन के दौरान मृतक किसानों को शहीद किसान कहा है. आंदोलन का नेतृत्व करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा ने दावा किया है कि पिछले साल से आंदोलन के दौरान लगभग 700 किसान अपनी जान गंवा चुके हैं.

 

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू, जानें क्या करें और क्या नहीं...

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू, जानें क्या करें और क्या नहीं...

नई दिल्ली, ओमिक्रॉन ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी हैं, वहीं भारत सरकार भी पिछली बार की स्थिति को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर आज, 1 दिसंबर से कड़े प्रतिबंध लागू कर देगी। नए नियमों के तहत यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य होगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को राज्यों को ढिलाई नहीं करने और विभिन्न हवाई अड्डों, बंदरगाहों तथा भू-सीमा से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी निगरानी करने की सलाह दी।

क्या करें...
हवाई अड्डों पर उचित दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करें।
मास्क जरूर पहनें।
अपने हाथों को साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें।
विदेश जाने से पहले अपने पासपोर्ट को वैक्सीन सर्टिफिकेट से लिंक करा लें।
जोखिम वाले देशों से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य है, जांच के नतीजे आने पर हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। अत: धैर्य बनाए रखें।
आवश्यकता के अनुरूप एयर सुविधा पोर्टल पर स्व घोषणा फॉर्म भर लेवें।

क्या न करें...
अनजान चीजों को न छुएं।
बहुत जरूरी न हो तो बाहर का खाने से बचें।
हवाई अड्डे पर अनिवार्य आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट आने में समय लग सकता है, अत : इस दौरान किसी अन्य जगह के लिए संपर्क उड़ान की बुकिंग ना करें।
जोखिम वाले देशों से आने वालों के लिए अलग स्थान तय रहेगा, उसी परिसर में रहें, कहीं और न जाएं।
 

BIG BREAKING : प्रदेश में विदेश से लौटे 6 लोग निकले कोरोना संक्रमित, संक्रमितों में कोरोना के नए वेरिएंट होने की है आशंका

BIG BREAKING : प्रदेश में विदेश से लौटे 6 लोग निकले कोरोना संक्रमित, संक्रमितों में कोरोना के नए वेरिएंट होने की है आशंका

मुंबई | महाराष्ट्र में दक्षिण अफ्रीका और अन्य जोखिम वाले देशों से लौटे 6 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इसमें मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, मीरा भयंदर और पुणे में 1-1 और पिंपरी चिंचवाड़ में नाइजीरिया से लौटे 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं. महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि इन सभी लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं और उनके कॉन्टैक्ट्स की भी ट्रेसिंग की जा रही है. ये सभी यात्री जो कि संक्रमित पाए गए हैं उनमें संक्रमण के लक्षण या तो हल्के हैं या फिर बिल्कुल भी नहीं हैं.

कोरोना वायरस के नए स्वरूप कोमीक्रोन को लेकर केंद्र ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को जांच में तेजी लाने और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की प्रभावी निगरानी करने की मंगलवार को सलाह दी है. केंद्र ने साथ ही कहा कि ऐसा नहीं है कि सार्स-सीओवी-2 का ओमिक्रॉन स्वरूप आरटी-पीसीआर और आरएटी जांच की पकड़ में नहीं आता. केंद्र ने यह भी कहा कि ओमिक्रोन स्वरूप का कोई मामला अभी देश में सामने नहीं आया है.

BIG BREAKING : शादी के कुछ घंटो बाद ही दुल्हन हो गई विधवा, दुल्हन को लेकर घर पहुंचते ही दुल्हे की हुई मौत, छाया मातम का माहौल

BIG BREAKING : शादी के कुछ घंटो बाद ही दुल्हन हो गई विधवा, दुल्हन को लेकर घर पहुंचते ही दुल्हे की हुई मौत, छाया मातम का माहौल

बेतिया | बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां एक परिवार ने बड़े प्यार से अपनी बेटी को विदा किया था लेकिन शादी के कुछ घंटों के बाद ही दूल्हे की मौत हो गई. इसकी सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. जहां कुछ देर पहले शादी की शहनाई बज रही वहीं मातम पसर गया. बताया जा रहा है शादी होने के बाद जैसे ही दुल्हन को लेकर बारात अपने घर पहुंची, दूल्हे को अचानक से चक्कर आया और उसकी मौत हो गई. जो दुल्हन सोलह श्रृंगार से सजी हुई थी वो कुछ पलों में ही विधवा हो गई. इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है.

घटना साठी थाना क्षेत्र के छरदवाली बसंतपुर गांव की है. मिली जानकारी के मुताबिक छरदवाली गांव के चंदेश्वर गिरी के इकलौते बेटे मनीष गिरी की शादी योगापट्टी थाना क्षेत्र के अमैठिया गांव की चंदा से तय हुई थी. सोमवार को मनीष बारात लेकर अमैठिया गांव आया था. वर और वधू का विवाह धूमधाम से सम्पन्न हुआ. लेकिन शादी से ठीक पहले दूल्हा मनीष को चक्कर आया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दवा दिया और उसकी तबियत ठीक हो गई.

शादी के बाद दुल्हन लेकर लाए दुल्हे की अचानक हुई मौत
देर रात लगभग तीन बजे विवाह की सारी रस्में पूरी हो गई और खुशी-खुशी चंदा की डोली उसके घर से उठी. सुबह लगभग पांच बजे मनीष दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा. दुल्हन को गाड़ी से उतारने की रस्म निभाने के दौरान जैसे ही दुल्हा-दुल्हन गाड़ी से उतर कर घर में जाने लगे वैसे ही मनीष को फिर से चक्कर आया और वो वहीं गिर पड़ा. आनन फानन में घर के लोग मनीष को लेकर जीएमसीएच पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मनीष की मौत अचानक कैसे हुई इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है. कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है. शादी के कुछ घंटों के अंदर दुल्हे की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा है. वहीं, इलाके के लोग भी हैरान और परेशान हैं.

मनीष अपने घर का इकलौता चिराग था. वो एक पैर से लाचार था इसलिए कुछ काम नहीं कर पाता था. लेकिन उसकी शादी को लेकर उसके माता-पिता ने कई सपने देखे थे जो एक पल में बिखर गया है. परिजन उसका शव लेकर घर चले गए हैं. वहीं, कुछ घंटे पहले दुल्हन बनी चंदा का भी हाल बेहाल है.

BIG BREAKING : आज आधी रात से भारत में लागू हो जायेंगे यात्रा के ये 5 नए नियम, जाने क्या है नियम और इसके लागू होने का कारण

BIG BREAKING : आज आधी रात से भारत में लागू हो जायेंगे यात्रा के ये 5 नए नियम, जाने क्या है नियम और इसके लागू होने का कारण

नई दिल्ली | कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं जो कि आज मध्यरात्रि से लागू हो जाएंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को संसद में भी इसकी जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र ने वैश्विक घटनाक्रमों को देखते हुए इस संबंध में परामर्श जारी किया है और हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि संदिग्ध मामलों की जीनोम सीक्वेंसिंग भी की जा रही है.

मांडविया ने कहा कि अभी तक देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का कोई मामला सामने नहीं आया है और सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव कदम उठा रही है कि यह देश में नहीं पहुंचे. केंद्र ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन को लेकर पैदा चिंताओं के बीच मंगलवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को किसी मामले की जल्द पहचान के लिए जांच बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की प्रभावी निगरानी करने और ‘हॉटस्पॉट’ की सख्त निगरानी करने की सलाह दी है. केंद्र सरकार की ओर से किए गए यात्रा के नियमों में बदलाव आज आधी रात से लागू कर दिए जाएंगे.

5 पॉइंट्स में जानते हैं क्या हैं ये नियम-

1) ‘‘जोखिम वाले’’ देशों के अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आरटी-पीसीआर की जांच रिपोर्ट उपलब्ध होने तक हवाई अड्डों पर इंतजार करने के लिए तैयारी करने की सलाह दी गई है. ऐसे देशों से आने वाले लोग अगर टेस्ट में नेगेटिव पाए जाते हैं तो भी उन्हें सात दिन के लिए होम क्वारंटीन रहना होगा जिसके बाद आठवें दिन उनके सैंपल की फिर से जांच की जाएगी. राज्य के अधिकारी ऐसे लोगों के घरों का दौरा करेंगे और उनके होम आइसोलेशन की दुरुस्त व्यवस्था का मुआयना करेंगे.

2) संक्रमित पाए जाने पर राज्यों को सभी सैंपल्स को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आईएनएसएसीओजी (इंडियन सार्स-सीओवी-2 कंसोर्टियम ऑन जिनोमिक्स) प्रयोगशालाओं को तुरंत भेजने के लिए कहा गया है. साथ ही राज्यों को संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने के और 14 दिन बाद इसका फॉलो अप लेने के निर्देश दिए गए हैं.

3) "जोखिम वाले" देशों के यात्रियों को टेस्ट के नतीजे आने तक हवाई अड्डों पर प्रतीक्षा करने की तैयारी करने की सलाह दी गई है. फिलहाल भारत ने "जोखिम वाले" देशों की सूची में यूनाइटेड किंगडम, यूरोप के सभी 44 देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इज़रायल को शामिल किया है.

4) राज्यों को सलाह दी गई है कि वे अपने बचाव उपायों को कम न करें और विभिन्न हवाई अड्डों, बंदरगाहों और सीमापार बिंदुओं से देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखें. टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीनेट" रणनीति पर फिर से जोर दिया जा रहा है. राज्यों को टेस्टिंग में तेजी लाने की भी सलाह दी गई है क्योंकि 'ओमिक्रॉन' वेरिएंट आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट से बच नहीं सकता है जिनका इस्तेमाल अब तक कोविड का पता लगाने के लिए किया गया है. परीक्षण के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, परीक्षण दिशानिर्देशों के सख्त कार्यान्वयन और आरटी-पीसीआर परीक्षणों के स्वस्थ अनुपात को बनाए रखने की सलाह दी गई है, जो पता लगाने में ज्यादा प्रभावी पाए गए हैं.

5) राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उन क्षेत्रों की निरंतर निगरानी करने की सलाह दी गई जहां हाल ही में संक्रमित मामले सामने आए हैं. उन्हें कहा गया है कि सभी पॉजिटिव मामलों के नमूनों को शीध्र जीनोम अनुक्रमण के लिए निर्दिष्ट आईएनएसएसीओजी लैब में भेजें. उन्हें 'जोखिम वाले' देशों के यात्रियों के घरों का भौतिक दौरा करके घर पर पृथकवास वाले मामलों की प्रभावी और नियमित निगरानी करने के लिए कहा गया है.