BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : शहर के इस क्षेत्र में माँ और बेटी की हुई निर्मम हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : शहर के इस क्षेत्र में माँ और बेटी की हुई निर्मम हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

प्रयागराज | संगम नगरी प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह डबल मर्डर से आस-पास के इलाकों में सनसनी फैल गई | मां और बेटी की अज्ञात बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी | मां और बेटी के सिर और गले में गम्भीर चोट के निशान हैं | जानकारी के मुताबिक घर का सामान भी बिखरा हुआ मिला | पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला लूट और हत्या का लग रहा है | प्रयागराज में डबल मर्डर की घटना से इलाके में हड़ंकप मचा हुआ है | वहीं एक वर्ष के मासूम को हत्‍यारों ने सही सलामत छोड़ दिया |

 

हत्‍याकांड की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है | हालांकि अभी तक हत्‍यारों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है | पुलिस की माने तो दोनों के सिर और गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है | बता दें कि जगदीशपुर मसनी गांव नवाबगंज थाना क्षेत्र में आता है | गांव के गोडवा बस्‍ती में गुरुवार की रात धारदार हथियार से गला काटकर दोनों की हत्या की गई | मृतक 37 वर्षीय अंजली सरोज व उसकी 8 वर्षीय पुत्री संजीवनी सरोज के गले और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं |

जानकारी के मुताबिक मां-बेटी गुरुवार की रात में घर के बरामदे में सो रही थीं, तभी बदमाशों ने हमला कर दिया | दोहरे हत्याकांड की इस सनसनीखेज वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया है, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है | सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के कई आला अफसर फिंगर प्रिंट-फारेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे | हालांकि अभी तक कातिलों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है |

VIRAL VIDEO : 90 साल की दादी दौड़ा रही है फर्राटेदार कार, विडियो हो रहा तेजी से वायरल, देखें विडियो

VIRAL VIDEO : 90 साल की दादी दौड़ा रही है फर्राटेदार कार, विडियो हो रहा तेजी से वायरल, देखें विडियो

देवास | इन दिनों सोशल मीडिया में एक बुजुर्ग महिला का कार चलाते हुए विडियो तेजी से वायरल हो रहा है | मध्य प्रदेश के देवास में शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम बिलावली में करीब 90 साल की बुजुर्ग महिला रेशम बाई कार को इस तरह दौड़ाती है कि जैसे कोई परिपक्व चालक अपने वाहन को चलाता है | रेशम बाई के कार चलाने का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |

इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रेशम बाई किस तरह सड़क पर तेज गति से वाहन दौड़ा रही है | रेशम बाई आज के युग की तरह एंड्रायड मोबाइल चलाने के साथ गाय को चारा भी डालती है | ताज्जुब की बात तो यह भी है कि रेशम बाई ने ट्रैक्टर भी चलाया हुआ है | वहीं रेशम बाई 90 साल की उम्र में अपना सारा काम खुद कर लेती है | सुबह उठकर घर का काम करने के बाद पूजा पाठ करने के बाद मंदिर जाती है और खेत में भी जाती है |

BIG BREAKING : प्रेमी और 33 दोस्तों ने 8 महीने तक 15 साल की नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

BIG BREAKING : प्रेमी और 33 दोस्तों ने 8 महीने तक 15 साल की नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

मुंबईमहाराष्ट्र में दरिंदगी की एक ऐसी हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक 15 साल की लड़की के साथ कई बार गैंगरेप किया गया। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले आठ महीनों में विभिन्न स्थानों पर 15 वर्षीय लड़की के साथ कई बार गैंगरेप किया गया। इस मामले पुलिस ने अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इस बात की जानकारी सीनियर अधिकारी ने दी। 

सीनियर अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर कल्याण के डोंबिवली में मनपाड़ा पुलिस ने बुधवार रात 33 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 376 (एन) (बार-बार बलात्कार), 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार), 376 (3) (सोलह वर्ष से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधान के के तहत मामला दर्ज किया है। 

 

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) दत्तात्रेय कराले ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि यह अपराध इस साल 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच किए गए। उन्होंने कहा कि यह सब तब शुरू हुआ, जब जनवरी में लड़की के प्रेमी ने उसके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो बनाया। उसने उस वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बाद में उसके दोस्तों और परिचितों ने उसके साथ कम से कम चार से पांच मौकों पर जिले में डोंबिवली, बदलापुर, मुरबाड और रबाले सहित विभिन्न स्थानों पर  सामूहिक बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एसीपी सोनाली ढोले के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। कराले ने कहा कि पीड़िता ने 33 लोगों को नामजद किया है। उनमें से 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो नाबालिगों को इस सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। लड़की की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबर : शहर के इस 8 मंजिला बिल्डिंग में देर रात लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियाँ कर रही कड़ी मशक्कत

बड़ी खबर : शहर के इस 8 मंजिला बिल्डिंग में देर रात लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियाँ कर रही कड़ी मशक्कत

मुंबई | मुंबई के खार इलाके में नूतन विला बिल्डिंग में गुरूवार की रात आग लग गई | शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, आठ मंजिला इमारत में से आग सातवीं मंजिल पर लगी है | घटना की सूचना मिलते ही दमकल की आठ-दस गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पा लिया गया है |

खार वेस्ट में स्थित नूतन विला में अब तक 3 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है | इन तीन महिलाओं में से दो की हालत स्थिर है | लेकिन एक 40 वर्षीय महिला को घुटन होने के कारण हिंदुजा अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया | लेकिन हालत गंभीर होने के वजह से महिला की मृत्यु हो गयी |

BREAKING NEWS: तिहाड़ जेल में नाइजी‍र‍ियन मह‍िला कैदी ने हेड वार्डन पर किया चाकू से हमला

BREAKING NEWS: तिहाड़ जेल में नाइजी‍र‍ियन मह‍िला कैदी ने हेड वार्डन पर किया चाकू से हमला

दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, एक महिला नाइजीरियन कैदी द्वारा महिला हेड वार्डन को चाकू मारकर उस पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. महिला कैदी से हेड वार्डन को किसी तरह से छुड़ाकर घायलावस्थाे में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. हेड वार्डन के हाथ में छह टांके आए हैं.

जानकारी के मुताबिक घायल हेड वार्डन की पहचान ज्योति के रूप में हुई है. वह परिवार के साथ विरेन्द्र नगर हरी नगर इलाके में रहती है. तिहाड़ जेल में सीजे-6 में वह हेड वार्डन के तौर पर कार्यरत है. ज्योति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी ड्यूटी सुबह 5.30 बजे से 1.30 बजे तक थी. डीजी तिहाड़ जेल ने निर्देश दिए थे कि किसी भी चौकी में रस्सी नहीं होनी चाहिए.

निर्देशों का पालन करते हुए वह हेड मेट्रम पूनम व अन्य स्टॉफ के साथ वह चौकियों में बंधी रस्सी काटने के लिये टीम के साथ निकली थी. पूनम सब्जी काटने वाला चाकू लंगर से लेकर आ गई थी. सर्चिंग करते हुए वह जब सवा आठ बजे वार्ड में रस्सी काट रहे थे. एक नाइजीरियन एवलीन लेडी सर्चिंग नहीं करवा रही थी और न ही रस्सी काटने दे रही थी. अचानक पूनम से चाकू छीनकर अपने आप को मारने का ड्रामा करने लगी.
वहां पर अन्य कैदियों में हडकंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया. वह अपने आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा ले. इसलिए वह उससे चाकू छीनने की कोशिश करने लगी. लेडी ने तभी गुस्से में आकर चाकू उसके बाएं हाथ पर अंगूठा व पहली ऊंगली के बीच में मार दिया. हाथ से खून बहने लगा. वह तुरंत एमआई रूम में आई. वहां से वह डीडीयू अस्पताल पहुंची. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी. हेड वार्डन के हाथ में छह टांके आए हैं. जेल अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में घायल जेल महिला कर्मी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. जेल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लेडी से खून से सना चाकू कब्जे में ले लिया.

बड़ा हादसा: नहर में गिरी बस, 6 की मौत, 2 की हालत नाजूक

बड़ा हादसा: नहर में गिरी बस, 6 की मौत, 2 की हालत नाजूक

रायगंज: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक बस के नहर में गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , यह घटना बीती रात करीब 10 बजे हुई जब पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलग-अलग जिलों से करीब 20 प्रवासी मजदूरों को लेकर चार्टर्ड बस उत्तर प्रदेश में लखनऊ की ओर जा रही थी। बस में करीब 100 यात्री सवार थे।


उन्होंने बताया कि रायगंज पुलिस थाना इलाके में रूपाहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बस एक नहर में गिर गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए और उन्हें रायगंज मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि वह गोताखारों की मदद से नहर में यह तलाश कर रही है कि क्या अब भी कोई लापता है।


उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूर अपने घर लौट आए थे। अब वे कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने के बाद वापस अपने कार्य स्थलों पर जा रहे थे। झारखंड से कुछ मजदूरों को लेने के बाद बस पश्चिम बंगाल में रह रहे मजदूरों को लेने आई। जब घटना हुई तब बस लखनऊ की ओर जा रही थी।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार हादसा रायगंज में निर्माणाधीन नेशनल रोड और ओल्ड नेशनल रोड के जंक्शन पर रूपहार के पास हुआ। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बस नियंत्रण खो बैठी और नहर में जा गिरी। यह भी बताया गया कि बस में एक से अधिक बच्चे और महिला सवार थे। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। बस यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़ पड़े। उसके बाद उस भयानक मंजर को देखकर लगभग हर कोई हैरान रह गया। बस कीचड़ में पलट गई थी।

पत्नी ने गले में फंदा लगाकर दी जान, कुछ ही घंटे बाद पति ने भी कर ली आत्महत्या

पत्नी ने गले में फंदा लगाकर दी जान, कुछ ही घंटे बाद पति ने भी कर ली आत्महत्या

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में पत्नी की आत्महत्या के बाद पति के भी खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। दंपति के दो छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ,थावे थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव निवासी मोहम्मद कैश (35) की पत्नी अफरीना खातून (29 वर्ष) पारिवारिक विवाद के कारण अपने कमरे में जाकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।


इस बीच, मृतका के पिता ने अपने दमाद ( मोहम्मद कैश) के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए हत्या करने के आरोप की एक प्राथमिकी दर्ज करवाई। गुरुवार की सुबह जब दर्ज प्राथमिकी की खबर कैश को मिली तो उसने भी गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।


थावे के थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की रात में महिला का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मृतका के पिता सिवान जिले के कनहर गांव निवासी वजीर अहमद ने इसके बाद थाने में एक लिखित बयान में दहेज में एक लाख नकद व बाइक के लिए प्रताडि़त कर हत्या करने का आरोप मोहम्मद कैश पर लगाया।


इसके बाद सुबह जब कैश को मामला दर्ज होने की जानकारी मिली तो उसने भी उसी कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली, जिसमें उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।


थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसी कमरे में मोहम्मद कैश का शव लटका मिला।


परिजनों के मुताबिक दोनों का निकाह नौ जुलाई 2012 को हुआ था। दोनों के दो बच्चे बेटा फरहान अली (6) और बेटी फलक खातून (3) हैं।
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। दोनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।


इधर, इस घटना को लेकर क्षेत्र में मातम पसरा है तथा लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

दर्दनाक हादसा: 3 बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मां, सभी की मौत

दर्दनाक हादसा: 3 बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मां, सभी की मौत

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया है . बनोटा गांव में एक मां अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई. इस हादसे में चारों की मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. टीम ने कुएं से चारों का शव निकाल लिया है. फिलहाल, घटना की पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सफेदी बाई मीणा के तौर पर हुई है.

पुलिस का कहना है कि महिला ने अपने 9 साल के बेटे, 6 साल और डेढ़ साल की बेटे के साथ खुदकुशी की है. डूबने से चारों की मौत हो गई है. चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल मामला घरेलु विवाद का माना जा रहा है.

 घर के बाहर से लगातार पार्सल चोरी होने से परेशान महिला ने चोर को सबक सिखाने के लिए डिब्बे में डाली गन्दी चीज़

घर के बाहर से लगातार पार्सल चोरी होने से परेशान महिला ने चोर को सबक सिखाने के लिए डिब्बे में डाली गन्दी चीज़

बचपन से सिखाया जाता है कि चोरी करना बुरी बात है. लेकिन कुछ लोगों इसे नज़रंदाज़ करते है और चोरी करने से बाज नहीं आते. जब तक इन्हें सबक नहीं सिखाया जाता, ऐसे लोग अपनी हरकतें नहीं छोड़ते. सोशल मीडिया पर चोर को सबक सिखाने का ऐसा ही एक मामला वायरल हो रहा है. ये घटना न्यूयॉर्क से सामने आई है. जहां एक महिला अपने घर के बाहर से पार्सल चोरी होने की घटना से परेशान हो गई थी. जब उसने देखा कि एक शख्स दरवाजे से उसके पार्सल चुरा लेता है तो उसने चोर को सबक सिखाने का फैसला किया.


महिला ऑनलाइन शॉपिंग करती थी. उसके ज्यादातर ऑर्डर तब डिलीवर होते थे जब वो घर पर नहीं होती थी. ऐसे में डिलीवरी बॉय उसके ऑर्डर दरवाजे पर रखकर चले जाते थे. लेकिन महिला जब घर आती तो उसके पार्सल गायब रहते थे. ऐसे में महिला ने घर के दरवाजे में कैमरा लगाकर चोर का पता लगाया. महिला ने देखा कि एक शख्स ऑर्डर को दरवाजे से उठाकर लेकर भाग गया. यही लगातार उसके ऑर्डर चुरा रहा था. ये देखने के बाद महिला ने उसे सबक सिखाने का फैसला किया.

(इमेज- टिकटोक)
टिकटोक पर “Destiny Marin” नाम से बने अकाउंट पर महिला ने अपने साथ हुई घटना शेयर की. महिला न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में रहती है. उसने बताया कि दरवाजे के सिक्युरिटी कैमरे से उसे अपने घर के बाहर से चोरी होते डिब्बों का राज खोल लिया. उसने देखा कि एक ही शख्स बार-बार उसके घर के बाहर से इन डिब्बों की चोरी कर रहा था. शख्स को सबक सिखाने के लिए महिला ने एक प्लान बनाया.

महिला ने अपने घर के अंदर एक बॉक्स में ही पॉटी की. इसके बाद बॉक्स को अच्छे से पैक कर अपने घर के बाहर रखा. महिला ने इसे रिकॉर्ड करने का फैसला किया. थोड़ी देर बाद शख्स महिला के दरवाजे पर आया. उसने बॉक्स को उठाया और वहां से चला गया. शख्स को अंदाजा भी नहीं था कि इस बार उसके बॉक्स में गिफ्ट नहीं बल्कि घिनौनी चीज भरी हुई थी. महिला का ये वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

 खुलासा : प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर 29 लड़कों ने किया रेप

खुलासा : प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर 29 लड़कों ने किया रेप

मुंबई: मुंबई से सटे ठाणे जिले में शर्मसार करने वाली वारदात का खुलासा हुआ है. यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने 9 महीने के अंतराल में 29 युवकों द्वारा उससे रेप करने का आरोप लगाया है. ठाणे के एडिशनल सीपी दत्तात्रेय कराले ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद एक विशेष टीम बनाकर 23 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार हुए लड़कों में से दो नाबालिग हैं. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. आरोपी और पीड़िता एक ही जगह के रहने वाले हैं.बता दें कि सबसे पहले नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो जनवरी में उसके प्रेमी ने बनाया था. फिर उस  वीडियो के आधार पर अभी आरोपी नाबालिग को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे. आरोपियों ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था. उस ग्रुप में लगभग सभी आरोपी शामिल थे, जो डोम्बिवली, बदलापुर , राबले और मुरबाड़ शहर के निवासी हैं.  ये लोग नाबालिग को अलग-अलग ठिकानों पर ले जाकर रेप किया करते थे. गिरफ्तार आरोपियों में एक राजनीतिक दल से जुड़ा भी बताया जा रहा है.
 
  
 ध्यान दें : अब स्पा सेंटर के कमरों में नहीं होगी कुंडी, क्रॉस जेंडर मालिश की भी मनाही

ध्यान दें : अब स्पा सेंटर के कमरों में नहीं होगी कुंडी, क्रॉस जेंडर मालिश की भी मनाही

फिजियोथेरेपी, एक्यूप्रेशर या व्यावसायिक चिकित्सा डिग्री, डिप्लोमा प्रमाण पत्र के बगैर अब स्पा सेंटरों में यूं ही कोई भी मालिश नहीं कर पाएगा। पूर्वी निगम ने बुधवार को खास दिशा निर्देशों के साथ क्षेत्र में स्पा सेंटरों को खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। 

क्रॉस जेंडर स्पा की नहीं होगी अनुमति
पूर्वी निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने इस प्रस्ताव को अग्रिम स्वीकृति प्रदान की है। अब नए नियम पूर्वी निगम क्षेत्राधिकार में चल रहे सभी स्पा सेंटरों पर लागू किए जाएंगे। सभी स्पा सेंटरों को नए नियम का पालन करना आवश्यक होगा। इसके तहत अब स्पा सेंटरों में केंद्रों में क्रॉस-जेंडर मालिश की अनुमति नहीं होगी और बंद दरवाजों के पीछे स्पा सुविधाएं प्रदान नहीं की जाएंगी।

न कमरों में होगी कुंडी न ही बोल्ट
स्पा सेंटरों में कमरों के दरवाजों के अंदर कोई कुंडी और बोल्ट नहीं होना चाहिए। स्पा सेंटरों में सेल्फ क्लोजिंग दरवाजे की व्यवस्था होगी, साथ ही बाहरी दरवाजे भी काम के घंटों के दौरान खुले रखे जाएंगे। स्पा सेंटर आने वाले सभी ग्राहकों के पहचान पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा और फोन नंबर और आईडी प्रूफ सहित उनके संपर्क रजिस्टर करने होंगे। इसके अलावा स्पा सेंटर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे के बीच ही खुलेंगे। स्पा सेंटरों में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम होंगे और परिसर का उपयोग आवासीय उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाएगा।

ऐसे ही किसी से मालिश नहीं कराई जा सकती
स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने बताया कि बिना डिग्री डिप्लोमा प्राप्त किसी भी व्यक्ति को इस कार्य में नहीं लगाया जा सकता। अब स्पा सेंटरों से संबंधित नए नियमों के तहत मालिश करने वाले व्यक्ति के पास फिजियोथेरेपी, एक्यूप्रेशर या व्यावसायिक चिकित्सा में डिग्री, डिप्लोमा का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। काम के दौरान सभी कर्मचारी सेंटर द्वारा जारी आईडी कार्ड जरूर पहनेंगे और उनकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी आवश्यक है। निगम सेंटरों को स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस जारी करने से पहले इनके मालिकों, प्रबंधकों का पुलिस सत्यापन भी कराएगा।

आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान
बीर सिंह पंवार ने बताया कि यदि कोई स्पा सेंटर वेश्यावृत्ति से संबंधित किसी भी गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है तो अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी। ग्राहक द्वारा 112 और 181 पर कॉल करके इसकी सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा स्पा सेंटर में प्रवेश रिसेप्शन और सामान्य क्षेत्रों में रिकॉर्डिंग सुविधा के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। रिकॉर्डिंग कम से कम तीन महीने तक बरकरार रखी जायेगी। दिशानिर्देशों का उल्लंघन मिलने पर निगम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
बेहद दर्दनाक: लड़की की आंखों में डाला एसिड, छेड़खानी का किया था विरोध

बेहद दर्दनाक: लड़की की आंखों में डाला एसिड, छेड़खानी का किया था विरोध

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में युवती की आंख में तेजाब डालकर आंख फोड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला भगाने के शक में दबंगों ने पहले महिला को घर से उठाकर बेरहमी से पीटा फिर आंखों में तेजाब डालकर रगड़ दिया। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहा से उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तेजाबकांड के आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने भाई के साथ अपने घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी सुम्मी राजा और गोल्डी राजा आए और दोनों को यह कहकर ले गए कि उन्हें कुछ पूछताछ करनी है। इसके बाद आरोपी दोनों भाई-बहन को सुनसान जगह ले गए और छेड़खानी करने के बाद बेरहमी से पिटाई कर लड़की की आंखों में तेजाब डाल दिया।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी सुम्मी ने पकड़कर जबरदस्ती मेरी आंखों में एसिड डाल दिया। इसके बाद गोल्डी ने मेरी दोनों आंखों को मसल दिया। आरोपी पीड़िता के भाई को अपने साथ ले गए हैं। घटना की सूचना पर कलेक्टर संजय मिश्रा और एसपी धर्मराज मीणा अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली अफसरों ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।
पीड़ित ने बताया कि जब वह छोटी थी तभी उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद चाचा-चाची ने ही दोनों भाई-बहन का पालन-पोषण किया है। गुड़िया ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों के घर से कोई महिला बिना बताए कहीं चली गई है। आरोपियों को शक था कि उसे भगाने में मेरा हाथ है इसलिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है।
कलेक्टर संजय मिश्रा के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ एनएसए लगाने के साथ उनके मकान को ध्वस्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 

लड़की ने बनवा रखा था ऐसा टैटू, मकानमालिक ने देखते ही घर से निकाल दिया

लड़की ने बनवा रखा था ऐसा टैटू, मकानमालिक ने देखते ही घर से निकाल दिया

टैटू तो आजकल फैशन जैसा बन गया है, लोग इसे पसंद भी करते हैं। लेकिन कनाडा के टोरंटो से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक छात्रा को टैटू बनवाना काफी भारी पड़ गया। उस टैटू की वजह से उसका मकान मालिक उसके ऊपर इतना गुस्सा हुआ कि उसे अपने घर से ही निकाल दिया। यह सब तब हुआ जब लड़की उस मकान मालिक के सारे पैसे भी दे चुकी थी और वह वहां अच्छे से रह रही थी। लेकिन अचानक मकान मालिक ने यह निर्णय ले लिया।
दरअसल, यह घटना टोरंटो की है। 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह लड़की मेडिकल की पढ़ाई करती है। लड़की ने हाल ही में ओंटारियो की एक यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया है। इस लड़की ने अपनी यूनिवर्सिटी के बगल में ही अपने लिए रहने का ठिकाना ढूंढना शुरू किया। ऑनलाइन सर्च के दौरान उसे एक जगह पसंद आई और वह उसे फाइनल करने वहां पहुंच गई।
लड़की ने इस प्रॉपर्टी के मकान मालिक से मिलकर उसे फाइनल कर दिया और मकान मालिक ने जितने पैसे मांगे, उसे पूरे दे दिए। इतना ही नहीं रेंट एग्रीमेंट भी बन गया था और वह लड़की अपना सामना वहां सेटल करने पहुंच गई, ताकि जल्द से जल्द उसकी पढ़ाई शुरू हो सके। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि उसके मकान मालिक ने उस लड़की को रहने से मना कर दिया।
यह सुनकर लड़की के होश उस गए। उसने सोचा अभी तक तो सब ठीक था, अचनाक ऐसा कैसे हो गया। उसने बार-बार मकान मालिक से कहा उसका कारण पूछा लेकिन उसने बस इतना ही कहा कि उसे अपना कमरा नहीं देना है। जब उसे पता चला कि उसके हाथ पर बने अजीब टैटू की वजह से मकान मालिक ने उसे कमरा देने से मना कर दिया तो वह हैरान रह गई।
मकान मालिक किसी भी तरह से सुनने को तैयार नहीं हुआ। आखिरकार लड़की को घर खाली ही करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़की ने अपने शरीर पर तमाम टैटू बनवा रखे हैं। मकान मालिक का कहना था कि लड़की के हाथ टैटू से भरे हुए हैं और इन टैटू को देखकर उन्हें डर लगता है। इसीलिए वो इस लड़की को नहीं रखना चाहते थे।

 

होटल के कमरे में शारीरिक संबंध बनाते वक्त गर्लफ्रेंड की हालत हुई खराब, लड़की की चली गई जान

होटल के कमरे में शारीरिक संबंध बनाते वक्त गर्लफ्रेंड की हालत हुई खराब, लड़की की चली गई जान

ज्यूरिक: कई बार शारीरिक संबंध बनाते वक्त खेले जाने वाले खेल प्यार और रोमांच की चाहत में मौत की वजह बन जाते हैं। कुछ लोग इन गेम्स को मस्ती और कुछ अपनी आपराधिक फितरत को छिपाने के लिए करते हैं। इस प्रकार का मामला स्विट्जरलैंड में सामने आया है। यहां की कोर्ट जल्द ही उस मामले में सजा सुना सकती है जिस केस में एक बाऊंसर अपनी गर्लफ्रेंड के शारीरिक संबंध बनाते समय इतना क्रूर हो गया कि लड़की की मौत हो गई लेकिन बाऊंसर तब भी नहीं रुका और उसके शरीर के अंगों पर अत्याचार करता रहा। आरोपी का नाम मार्क शेजल है और मृतका का नाम है एना है। जांच में पता चला कि यह मामला हत्या का है लेकिन आरोपी इसे खेल खेल में जान गंवाने का रूप देना चाहता था। एना एक अरबपति परिवार से थी और शेजल एक पब में बाऊंसर था।


दोनों एक-दूसरे को डेट करते थे। एक दिन दोनों एक होटल में गए। उनके कमरे से देररात तक लड़ाई झगड़े और चीखने की आवाजें आती रहीं। कमरे से एना रीड की लाश मिली जबकि इस मामले में शेजल को गिरफ्तार किया गया। शव के पोस्टमार्टम से पता चला कि एना की मौत गला घोंटने से हुई थी। उसके शरीर पर छोटे कट के निशान थे साथ ही फ्रैक्चर भी हुए थे। शेजल ने सुनवाई के दौरान कहा था वह शारीरिक संबंध बनाने से जुड़े एक फन और हिंसक गेम को खेल रहे थे जब एना की हड्डी टूट गई। इसके बावजूद बाऊंसर उसे डाक्टर के पास ले जाने की बजाय उससे संबंध बनाता रहा। लड़की की मौत के बाद उसके क्रेडिट कार्ड, एटीएम आदि गायब थे जिन्हें चुराने का आरोप बॉयफ्रेंड शेजल पर लगा। गौरतलब है कि शेजल पर 40 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था. ऐसे जब उसे पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड के खाते में 25 लाख रुपये से अधिक है, तो उसने इन पैसों को हड़पने की प्लानिंग की।

 अश्लील कंटेंट लाइव कर रही थी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अश्लील कंटेंट लाइव कर रही थी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक महिला को 'अश्लील' लाइव स्ट्रीमिंग के लिए अरेस्ट कर लिया गया है। यह घटना इंडोनेशिया के बाली की है। पुलिस का कहना है कि इंडोनेशिया की रहने वाली 22 साल की महिला ने Kuda Poni नाम से अकाउंट बना रखा था। बाली पुलिस ने बताया कि महिला Mango Live नाम के ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग किया करती थी। इस ऐप पर महिला के हजारों फॉलोअर्स हैं।

पूरा मामला जानिए
पुलिस का आरोप है कि महिला ने पैसे कमाने के लिए ऐप पर पोर्नोग्राफिक कंटेंट की स्ट्रीमिंग की। महिला बीते 9 महीने से Mango Live पर स्ट्रीमिंग कर रही थी। महिला लाइव शो से अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये कमा चुकी थी। coconuts.co की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों को जैसे ही पता चला कि महिला अश्लील कंटेंट की स्ट्रीमिंग कर रही है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला पर पोर्नोग्राफी और आईटी कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।
 
बड़ी खबर : राजधानी के इस क्षेत्र में विभिन्न मांगों को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, TI खान ने अपनी जान जोखिम में डाल कर उतारा नीचे

बड़ी खबर : राजधानी के इस क्षेत्र में विभिन्न मांगों को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, TI खान ने अपनी जान जोखिम में डाल कर उतारा नीचे

भोपाल | मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि भोपाल में एक व्यक्ति मोबाइल टावर चढ़ गया था और उतरने का नाम नहीं ले रहा था। फिर एक पुलिसवाले ने बहादुरी का परिचय देते हुए उसे नीचे उतारा। सभी लोगों ने पुलिसवाले के जज्बे की खूब तारीफ की।

कई मांग को लेकर चढ़ा था टावर पर
यह मामला है मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र का। पुलिस सूत्रों के अनुसार भानपुर निवासी 35 वर्षीय एक व्यक्ति टावर पर चढ़ गया। बताया जाता है कि वह आर्थिक परेशानियों और मजदूरों के हित में विभिन्न मांगों को लेकर स्टेट बैंक चौराहे के पास बीएसएनएल टावर पर चढ़ा था। पुलिस ने उसे नीचे उतारने के सभी जतन किए, लेकिन वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं था।

काफी समझाने के बाद उतरने को हुआ तैयार
इस दौरान वहां मौजूद शाहजहांनाबाद टीआई जहीर खान ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे नीचे उतारने का फैसला किया। बगैर कोई देरी किए वह खुद टावर पर चढ़ गए। बताया जाता है कि टावर पर चढ़ा व्यक्ति पूरी तरह होश में नहीं था। जहीर खान उसे पानी पिलाकर होश में ले आए। फिर उसे विश्वास में लेकर काफी देर तक समझाया और आश्वासन दिया। इसके बाद वह कहीं जाकर नीचे उतरने को तैयार हुआ। इसके बाद फायर बिग्रेड की टीम के सहयोग से रस्सी से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।

 

पेड़ में फंदे से लटकता मिला नाबालिग प्रेमी युगल जोड़े का शव, पुलिस ने जताई हॉरर किलिंग की आशंका, इलाके में खौफ का माहोल

पेड़ में फंदे से लटकता मिला नाबालिग प्रेमी युगल जोड़े का शव, पुलिस ने जताई हॉरर किलिंग की आशंका, इलाके में खौफ का माहोल

बिहारजमुई जिले के झाझा क्षेत्र के एक नाबालिग प्रेमी युगल की हत्या कर शव सहिया जंगल में पेड़ से लटका दिया गया। मंगलवार सुबह घटना का पता चलते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। एसपी ने बताया कि हॉरर किलिंग में दोनों की हत्या की गई है। संदेह के आधार पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने लड़की के पिता को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की है।

पुलिस ने बताया कि दोनों (प्रेमी-प्रेमिका) सहपाठी (16) थे और इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। सोमवार शाम से दोनों लापता थे। सुबह दोनों के शव सहिया जंगल की ओर एक महुआ पेड़ से लटके मिले। दोनों का गला एक ही दुपट्टे से बंधा था। दोनों अलग-अलग गांव के थे। घटना की सूचना पर झाझा एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद, एसएचओ राजेश शरण तथा एसआई वीरभद्र कुमार सिंह सहित अन्य मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। 

 

एसडीपीओ ने बताया कि घटनास्थल से कोई साक्ष्य बरामद नहीं हुआ है। शवों पर चोट या जख्म के निशान भी नहीं मिले। लड़की की मांग में सिंदूर भरा हुआ था और शव जमीन से करीब ढाई फीट ऊपर लटक रहा था। बताया गया कि दोनों सोमवार शाम करीब छह बजे से ही लापता थे। उसके बाद से दोनों के परिजन पूरी रात गांव से लेकर रेलवे स्टेशनों तक खोज करते रहे। मृत किशोर के बड़े भाई ने बताया कि घटना की सूचना किसी ने मंगलवार सुबह मोबाइल पर दी थी।

झाझा में हॉरर किलिंग में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या की गई है। मामले में लड़की के पिता समेत पांच लोगों के विरुद्ध हत्या व षड्यंत्र रचने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। हिरासत में लिये गये लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BIG BREAKING: पश्चिम बंगाल में आयकर विभाग ने की छापेमारी

BIG BREAKING: पश्चिम बंगाल में आयकर विभाग ने की छापेमारी

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने दिनांक 17.09.2021 को इस्पात उत्पादों के विनिर्माण व्यवसाय में लगे एक प्रमुख उद्योग समूह में तलाशी लेने और जब्त करने का अभियान चलाया। कोलकाता, दुर्गापुर, आसनसोल और पुरुलिया तथा पश्चिम बंगाल के अन्य क्षेत्रों में फैले इस समूह के आठ आवास, नौ कार्यालयों और आठ फैक्टरी सहित कुल मिलाकर 25 परिसरों में यह अभियान चलाया गया।


इस तलाशी अभियान के दौरान इस समूह के विभिन्न परिसरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का पता चला है। इस समूह द्वारा बेहिसाब नकद बिक्री, बेहिसाबी नकदी व्यय, फर्जी पार्टियों से खरीदारी, वास्तविक उत्पादन को कम दर्शाने, स्क्रैप की नकद खरीदारी तथा जमीन खरीदने और बेचने से संबंधित अनेक दस्तावेजी साक्ष्यों का पता चला है। बेहिसाबी आय का गैर-जमानती ऋणों के रूप में उपयोग करने और शेल (फर्जी) कंपनियों के शेयरों की बिक्री संबंधी साक्ष्यों का भी पता चला है। इस उद्योग समूह के एक सदस्य के नाम से बड़ी संख्या में संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनमें अलग-अलग नामों से जमीन और संपत्ति की होल्डिंग को दर्शाया गया है। ये सभी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इस विनिर्माण समूह से संबंधित ऐसे आपत्तिजनक साक्ष्यों की कुल राशि 700 करोड़ रुपए से अधिक है। इस अभियान में 20 लाख रुपए की बेहिसाब नकद राशि भी जब्त की गई है, जबकि अभी दो लॉकरों को खोला नहीं गया है।


इस तलाशी अभियान के दौरान उस एंट्री प्रदाता के आवास की भी तलाशी ली गई, जो इस समूह को एंट्री उपलब्ध करा रहा था। उसके गुप्त कार्यालय से बड़ी संख्या में शेल कंपनियों के शेयरों की बिक्री, शेल संस्थाओं से गैर जमानती ऋण, फर्जी बिलिंग जैसे तरीकों के माध्यम से आश्रय एंट्री उपलब्ध करने से संबंधित बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनमें कई सौ करोड़ रुपए की हेरा-फेरी होने का पता चला है। इस एंट्री ऑपरेटर के परिसरों से 200 से अधिक बैंक खातों के प्रबंधन वाली 200 से अधिक कंपनियों और संस्थानों के साक्ष्य भी मिले हैं। इन दस्तावेजों की आरंभिक जांच के आधार पर ऐसा लगता है कि इन बैंक खातों और संस्थाओं का उपयोग अनेक लाभार्थियों की बेहिसाब आय को समायोजन माध्यम के रूप में किया गया है।

देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार होने के बाद कही ये बड़ी बाते

देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार होने के बाद कही ये बड़ी बाते

गोड्डा: मेहरमा के तलबड़िया से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, देवर ने भाभी के रेप किया. मिली जानकारी के मुताबिक मेहरमा में बीते शाम पोखरिया फुटबॉल मैदान पर फुटबॉल टूर्नामेंट चल रहा था. मैच खत्म होने के बाद रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. महिला के लिखित आवेदन पर पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पहले तो आरोपी रेप की घटना से इनकार करता रहा, लेकिन जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि शराब के नशे में गलती हो गई.


मामले के बारे में बताया जा रहा है कि गांव के मानवेल मुर्मू द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान दुकान लगायी गयी थी. दुकान खाली करने में देर हो गई. सुबह 3 बजे दुकान के सामानों को लेकर उसकी पत्नी सोनी किस्कू घर आ रही थी. इसी दौरान गांव के एक युवक जीतलाल मरांडी (19 वर्ष) द्वारा मौके का फायदा उठा कर उसका बलात्कार कर लिया गया.


इसके बाद महिला सुबह होते ही मेहरमा थाना पहुंची जहां उसने लिखित आवेदन दिया. जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और 2 घंटे के अंदर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. थाने में युवक ने पहले तो कहा कि उसने कुछ नहीं किया है. पुलिस ने जब थोड़ी सख्ती दिखाई तो युवक ने कबूला कि उसने शराब के नशे में महिला के साथ गलत किया है. पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए युवक को कोर्ट भेज दिया. हालांकि, पुलिस ऑ न रिकॉर्ड कैमरे पर कुछ भी कहने से पीछे हट रही है.

मेहरमा थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर केअनुसार आरोपी युवक दूर के रिश्ते में महिला का देवर लगता है. जैसे ही थाने को सूचना मिली त्वरित कार्यवाई करते हुए एसआई जितेंद्र कुमार के साथ टीम गठित कर सुबह छापेमारी के लिए भेजा गया. युवक को उसके गांव से गिरफ्तार कर लाया गया और उसे जेल भेज दिया गया.

आरोपी को पकडऩे गये पुलिस के एसआई के पेट में मारा चाकू, जिला अस्पताल में भर्ती

आरोपी को पकडऩे गये पुलिस के एसआई के पेट में मारा चाकू, जिला अस्पताल में भर्ती

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत बलात्कार के एक आरोपी की सूचना मिलने के बाद पुलिस का दल उसे पकडऩे के लिए रवाना हुआ था, लेकिन आरोपी के पास दो पहिया वाहन में सबसे पहले पहुंचे एसआई वेद प्रकाश ठाकुर खुद आरोपी का शिकार बन गये, घटना के संदर्भ में यह जानकारी सामने आई कि शाम को ही पुलिस को यह सूचना मिली कि आरोपी गोलू कोल उर्फ प्रमोद थाना क्षेत्र के बाजारपुरा अंतर्गत बरामोहल्ला में देखा गया हैं।

जिसे पकडऩे के लिए तीन मोटर सायकलों पर 6 पुलिसकर्मी अलग-अलग दिशाओं से उसे घेरने की नीयत से मौके पर पहुंच रहे थे, लेकिन सबसे पहले जैसे ही वेद प्रकाश ठाकुर वहां पहुंचे, आरोपी ने धारदार चाकू उनके पेट में घोंप दिया, थोड़ी ही देर में अन्य वर्दीधारी भी वहां पहुंच गये, उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन एसआई की हालत लगातार बिगडऩे के कारण पेट में लगभग 3 से 4 इंच तक घुसे चाकू को निकालने और स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें जिला अस्पताल शहडोल के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल आगे की जानकारी प्रतिक्षित है।