BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BREAKING NEWS: जिले में 80 लोगों की अचानक बिगड़ी तबीयत, 40 गंभीर, इलाके में हड़कंप

BREAKING NEWS: जिले में 80 लोगों की अचानक बिगड़ी तबीयत, 40 गंभीर, इलाके में हड़कंप

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, रेशमी नगरी मुबारकपुर के बलुआ मोहल्ले में आज उस समय हड़कम मच गया, जब डायरिया की चपेट में आने से लगभग 80 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए. जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया गया, जहां 40 से अधिक लोगों की हालत बेकाबू हो गई. जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. सूचना के बाद डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे. डीएम ने जिला अस्पताल समेत कई निजी अस्पतालों को अलर्ट पर कर दिया है.


मुबारकपुर कस्बे के बलुआ मोहल्ले में पिछले कुछ दिनों से डायरिया के मरीज मिल रहे थे. मंगलवार देर रात अचानक से डायरिया पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो गया. फिलहाल कस्बे का बलुआ मुहल्ला ही डायरिया से प्रभावित है, लेकिन इसकी चपेट में आसपास के मोहल्लों के आने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है. उल्टी, दस्त के पीड़ित लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं.

सीएचसी मुबारकपुर के सभी बेड वर्तमान में डायरिया के मरीजों से भर गए है. वहीं काफी संख्या में डायरिया प्रभावित कस्बे के प्राइवेट अस्पतालों में भी अपना इलाज करा रहे हैं. कुछ मरीजों को राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भी रेफर किया गया है. सूचना के बाद डीएम-एसपी के साथ सीएमओ जिले के दर्जनों डॉक्टरों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेरा डाल दिए हैं.

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में सीएचसी पर लगभग 60 डायरिया के मरीज भर्ती है, जिनका इलाज किया जा रहा है. वहीं टीम बलुआ मुहल्ले में भी लगा दी गई है. घर-घर पीड़ितों की खोज करने के साथ ही उन्हें दवा आदि उपलब्ध कराया जा रहा है. पानी की गड़बड़ी से डायरिया फैलने का अंदेशा है, जिसके चलते प्रशासन को भी मौके पर बुला कर पानी की जांच को कह दिया गया है.

 सेक्स रैकेट का खुलासा : किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर पुलिस ने किया 7 युवतियों और 2 युवक को गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का खुलासा : किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर पुलिस ने किया 7 युवतियों और 2 युवक को गिरफ्तार

आलमबाग पुलिस ने नौकरी के लिए लखनऊ आईं 7 युवतियों को गिरफ्तार कर बड़े सेक्स रैकेट (Sex racket) का खुलासा किया है. इस्पेक्टर अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि युवतियां नौकरी के लिए लखनऊ आई थीं लेकिन खर्चे पूरे न होने पर वह सेक्स रैकेट से जुड़कर कॉलगर्ल बन गईं. रैकेट आलमबाग के मधुबन नगर स्थित एक किराए के मकान में चल रहा था. पुलिस ने सातों युवतियों के साथ उनके दो एजेंट को भी पकड़ा है.

इंस्पेक्टर विश्वकर्मा ने बताया कि कई दिनों से इलाके में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की तो पता चला एक मकान में रह रहे कुछ लड़के-लड़कियां अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं. पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो मकान के अंदर से 7 युवतियां और 2 युवक मिले. सभी को हिरासत में ले लिया गया. कमरे में तमाम आपत्तिजनक सामग्रियां भी पाई गईं. पूछताछ से पता चला सभी सेक्स रैकेट का हिस्सा हैं.

गिरोह के लोग हर 2 महीने में मकान बदल देते थे
पकड़े गए युवक प्रयागराज निवासी हर्षित पांडे और उन्नाव निवासी मुकेश पाल हैं जो एजेंट के तौर पर काम करते थे. दोनों व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से ग्राहक तलाशते थे. महिलाओं की फोटो ग्राहकों को दिखाकर उनसे बुकिंग की जाती थी. रकम का ट्रांसफर ऑनलाइन ही किया जाता था. ग्राहकों को घर पर या किसी होटल में बुलाया जाता था. पुलिस को शक है गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं. आगे की छानबीन की जा रही है.

इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ी गई युवतियां उन्नाव, प्रयागराज, गोरखपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की रहने वाली हैं. युवतियों ने बताया कि वह टेलीकॉलर बनने या अन्य नौकरियों के लिए लखनऊ आई थीं. अधिक रुपए कमाने के चक्कर में गिरोह के चंगुल में फंसकर कॉलगर्ल बन गईं. इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरोह के लोग अत्यंत शातिर हैं और लोगों की नजर में आने व पुलिस से बचने के लिए हर 2 महीने में मकान बदल देते थे.
  शर्मनाक हरकत : अवैध संबंध के आरोप में महिला और उसके प्रेमी को निर्वस्त्र कर घुमाया, वीडियो बनाकर किया वायरल

शर्मनाक हरकत : अवैध संबंध के आरोप में महिला और उसके प्रेमी को निर्वस्त्र कर घुमाया, वीडियो बनाकर किया वायरल

दुमका। झारखंड के दुमका में दबंगों ने शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया है। करीब 40 से 50 अज्ञात लोगों ने अवैध संबंध के आरोप में महिला और उसके प्रेमी को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। आरोपियों में 4 से 5 नामजद आरोपी भी हैं।

जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मयूरनाचा गांव का यह पूरा मामला है। ग्रामीणों ने अवैध संबंध का आरोप लगाकर एक महिला व उसके कथित प्रेमी को निर्वस्त्र कर एक किमी तक घुमाया। यह घटना सोमवार की देर शाम की है। उन दोनों की पिटाई भी की गई। इस दौरान दबंगों ने वीडियो भी बनाया।

वहीं किसी तरह से वहां से भागकर थाना पहुंचे जहां दोनों ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पीड़िता के बयान पर चार के खिलाफ नामजद और 40-50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने एक महिला और पुरुष के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की है। पीड़ितों के बयान के आधार पर केस दर्ज किया है।
 
 बड़ी खबर : पटाखे फोड़ने और बेचने पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, जानें क्या है पूरा आदेश

बड़ी खबर : पटाखे फोड़ने और बेचने पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, जानें क्या है पूरा आदेश

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी 2022 तक पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का मंगलवार को आदेश दिया. आदेश के मुताबिक, कई विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी का अंदेशा है और पटाखों को फोड़कर बड़े पैमाने पर जश्न मनाने लिए बड़ी संख्या में लोग जमा होंगे, जिससे न सिर्फ सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन होगा, बल्कि वायु प्रदूषण का उच्च स्तर दिल्ली में गंभीर स्वास्थ्य मसलों का कारण बनेगा.

आदेश में कहा गया है कि वायु प्रदूषण और श्वसन संक्रमण के बीच अहम संबंध को देखते हुए, मौजूदा महामारी संकट की वजह से पटाखे फोड़ना लोगों के स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है. डीपीसीसी ने आदेश में कहा, ” राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में एक जनवरी 2022 तक सभी तरह के पटाखे फोड़ने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा.” डीपीसीसी ने जिलाधिकारियों और पुलिस उपायुक्तों से कहा है कि वे निर्देशों पर अमल कराएं और दैनिक कार्रवाई रिपोर्ट जमा करें. कोरोना की वजह से छत्तीसगढ़ सरकार भी लगा सकती है.
 अवैध संबंध में पति-पत्‍नी और प्रेमी की गई जान, नशे में हुई लड़ाई और फिर....

अवैध संबंध में पति-पत्‍नी और प्रेमी की गई जान, नशे में हुई लड़ाई और फिर....

रांची के खलारी थाना क्षेत्र स्थित मोहननगर में अवैध संबंध में पति, पत्नी और प्रेमी की आपसी झड़प में मौत हो गई। वहीं, दंपती की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे की है। बताया जा रहा है कि मोहननगर निवासी सीसीएलकर्मी देव प्रसाद मेहर की पत्नी कौशल्या देवी का वहीं के एक युवक प्रकाश नोनिया के साथ अवैध संबंध था। मंगलवार की रात नशे में धुत प्रकाश देव प्रसाद के घर में चाकू के साथ घुस आया।

इसके बाद उसकी देव प्रसाद से बकझक हुई और उसने चाकू से उस पर प्रहार कर दिया। इस बीच उन्हें बचाने पहुंची बेटी की आंख में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी को घायल देख देव प्रसाद लाठी लेकर प्रकाश पर टूट पड़ा। तभी देव प्रसाद की पत्नी भी बीच में आ गई। इस क्रम में उसे भी गंभीर चोट लगी। इस घटनाक्रम में कौशल्या देवी व प्रकाश नोनिया की मौके पर ही मौत हो गई।

हीं, देव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, हो-हल्ला सुनकर पड़ोसियों ने खलारी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते खलारी थाना प्रभारी फरीद आलम तत्काल सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल देव प्रसाद व उसकी बेटी को डकरा सीसीएल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। यहां देव प्रसाद की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं, घायल लड़की को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए रिम्स भेज दिया गया है। दोनों शवों को फिलहाल मोहननगर में ही उसी घर में रखा गया है। वहीं, देव प्रसाद का शव डकरा अस्पताल में है। बुधवार की सुबह तीनों शवों को खलारी पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी।
बड़ी खबर: शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी, अधिकारियों समेत 18 कर्मचारी निलंबित

बड़ी खबर: शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी, अधिकारियों समेत 18 कर्मचारी निलंबित

जयपुर। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट)-2021 के दौरान दौरान हुई संदिग्ध गतिविधियों और अनियमितताओं में शामिल लोगों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों और 13 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि सवाई माधोपुर जिले में वजीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा (आरएएस) और दो आरपीएस अधिकारी नारायण तिवारी और राजूलाल मीणा को निलंबित कर दिया गया है। इन दो अधिकारियों के अलावा शिक्षा विभाग के 13 कर्मचारियों और तीन पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया गया है।

स्कूल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग के 13 कर्मचारियों और तीन पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रविवार को हुई परीक्षा के आयोजन के दौरान शिक्षा विभाग के 13 कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। साथ ही कड़े शब्दों में कहा कि पुलिस जांच में आरोप सही पाए जाने पर कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

शिक्षा विभाग के जिन 13 लोगों को निलंबित किया गया है उनमें 10 अध्यापक, एक व्याख्याता, एक शारीरिक शिक्षा शिक्षक और एक कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। ये लोग सिरोही, जालौर, बाडमेर, नागौर, डूंगरपुर, राजसमंद, भरतपुर और बूंदी जिलों में तैनात थे।

सिरोही में एक हेड कांस्टेबल और सवाईमाधोपुर में दो कांस्टेबल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। रीट परीक्षा में नकल रोकने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए गए थे। फिर भी पुलिस ने परीक्षा के दौरान कई डमी उम्मीदवारों और नकल गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी विभिन्न जिलों में अभ्यर्थियों को नकल, धोखाधड़ी की सुविधा उपलब्ध करा रहे थे।

16.51 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित, परीक्षा 33 जिलों में स्थापित 3,993 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसके लिए 16.51 लाख उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया था। दौसा और जयपुर ग्रामीण में पुलिस ने क्रमश: चार और आठ डमी उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया और बीकानेर, अजमेर, प्रतापगढ़, सीकर, भरतपुर और जोधपुर में धोखाधड़ी में शामिल कई गिरोहों का भंडाफोड़ किया। 

गुलाब के बाद अब एक और तूफान दे सकता है दस्तक, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा हो सकते है प्रभावित

गुलाब के बाद अब एक और तूफान दे सकता है दस्तक, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा हो सकते है प्रभावित

नई दिल्ली, हाल ही में भारत के आंधप्रदेश और उड़ीसा में आए गुलाब तूफान ने जमकर तबाही मचाई। ये तूफान अब आंधप्रदेश और उड़ीसा की सीमा को पार कर कमजोर हो गया है। इसी बीच खबर आई है कि भारत में एक और तूफान दस्तक दे सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि भारत के वहीं म्यांमार तट से दूर बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती परिसंचरण दिखाई दिया है।
बता दें कि बंगाल की खाड़ी से आया गुलाब नाम का चक्रवाती तूफान रविवार शाम को तटीय क्षेत्र से टकराया था। जिसके बाद इन इलाकों में भारी बारिश हुई थी। आंधप्रदेश और उड़ीसा के साथ देश के अन्य राज्यों में इसका असर देखने को मिला था। एतिहात के तौर पर कई फ्लाइटों और रेलगाड़िया का परिचालन बंद कर दिया गया था।
 

कार शोरूम में बम ब्लास्ट, रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

कार शोरूम में बम ब्लास्ट, रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

रांची: बम लगने से पार्किंग में खड़ा एक चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. शोरूम के आगे लगा शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया. बम फेंके जाने के समय बरवाअड्डा थानेदार सुमन कुमार तथा इंस्पेक्टर सुधीर प्रसाद घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मौजूद थे. वहीं जीटी रोड पर पेट्रोलिंग करने वाला वाहन शोरूम से महज 300 मीटर दूर खड़ा था. अपराधियों का यह दुस्साहस ही कहा जायेगा कि पुलिस के नजदीक होने के बाद भी वे बमबाजी कर आसानी से निकल भागे, जबकि पुलिस देखते रह गयी. धनबाद के व्यवसायी और उद्योगपति अपराधियों के निशाने पर हैं. रंगदारी को लेकर उन्हें लगातार डराया-धमकाया जा रहा है. मांग नहीं मानने पर हमले भी हो रहे हैं. ताजा मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र का है. जीटी रोड पर काशीटांड़ स्थित किआ मोटर्स (कार) के शोरूम में सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने बमबाजी कर दहशत फैला दी.
बम फेंकने से पूर्व अपराधियों ने रांची के होटवार जेल में बंद अमन सिंह का नाम लिया.

शोरूम धनबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति दीपक सांवरिया का है. कुछ दिनों पूर्व उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी. कहा जा रहा है कि अपराधियों ने पैसे नहीं देने पर दहशत फैलाने की नीयत से बम फेंका है. घटना के समय दीपक सांवरिया वहां मौजूद नहीं थे जानकारी मिलने पर एसएसपी संदीप कुमार, सिटी एसपी आर राजकुमार, एएसपी मनोज स्वर्गीयारी, डीएसपी अमर कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर सुधीर प्रसाद, थानेदार सुमन कुमार मौके पर पहुंचे और दीपक सांवरिया तथा शोरूम के कर्मचारियों से जानकारी ली. दोनों भाइयों के दर्जनों शुभचिंतक भी शोरूम पहुंच गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी गमछा से चेहरा ढके थे. दोनों बाइक पर सवार होकर किसान चौक की तरफ से सर्विस रोड होते हुए शोरूम के समीप आये और बम फेंककर सर्विस रोड से ही गोविंदपुर की ओर भाग निकले. बम शोरूम के अंदर पार्किंग में खड़ी गाड़ी के पास गिरा.

जोरदार धमाके के बाद वहां छह इंच का गड्ढा बन गया. बम का छर्रा लगने से वहां खड़ा एक चारपहिया वाहन का चक्का ब्लास्ट कर गया. वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर विस्फोट से बम का नमूना जमा किया. इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. डीएसपी अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें अपराधियों का पता लगाने में जुटी हैं. जीटी रोड के कई होटलों की तलाशी ली गयी है. जानते. बहुत जल्द पता चल जायेगा. धनबाद में व्यवसाय करना है तो 50 लाख रुपए रंगदारी देनी ही होगी. बताये समय पर 50 लाख रुपये नहीं मिले तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. फिर फोन काट दिया. छोटे भाई दीपक के मोबाइल पर भी फोन कर रंगदारी की मांग की जा रही थी. उनके मोबाइल पर मैसेज भी आया था.

शोरूम मालिक दीपक सांवरिया के बड़े भाई सुनील सांवरिया ने बताया कि अमन सिंह के नाम पर लगातार फोन पर धमकी दी जा रही थी. एक दिन अनजान नंबर से कॉल आया. फोन करनेवाले ने कहा कि सेठ जी अमन सिंह को जानते हो. जब उन्होंने कहा कि कौन अमन सिंह? मैं नहीं जानता, तो उधर से कहा कि धनबाद में व्यवसाय करते हो और अमन सिंह को नहीं जानते. बहुत जल्द पता चल जायेगा. धनबाद में बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम देने से पूर्व शोरूम की रेकी की थी. दो-तीन बार शोरूम का चक्कर लगाया था. इसके बाद डिवाइडर के समीप एक अपराधी बाइक से उतरा तथा दूसरा बाइक पर ही बैठा रहा.

अमन सिंह का नाम जोर-जोर से लेकर उसने शोरूम में बम फेंका और फरार हो गये. विस्फोटक की तेज आवाज से शोरूम के कर्मचारियों में भगदड़ मच गयी. वे इधर-उधर भागने लगे. कोई सोफा के पीछे छुप गया, तो कोई शोरूम के पीछे स्थित सर्विस सेंटर की ओर भाग पड़ा. घटना के चलते शोरूम के कर्मचारियों के अलावा आसपास के दुकानदारों में भी दहशत है. घटना के समय सुनील सांवरिया व दीपक सांवरिया (दोनों भाई) शोरूम में नहीं थे शोरूम में कम क्षमता का बम फेंका गया है. साइबर पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों का पता लगाया जा रहा है. जीटी रोड पर बरवाअड्डा से गोविंदपुर तक के विभिन्न होटलों व दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है.

दर्दनाक हादसा: पुल को पार करते वक्त नदी में बही बस, 4 की मौत

दर्दनाक हादसा: पुल को पार करते वक्त नदी में बही बस, 4 की मौत

यवतमाल: महाराष्ट्र के यवतमाल के उमरखेड़ में मंगलवार सुबह एक जलमग्न पुल को पार करते समय राज्य परिवहन की बस के बह जाने से चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की चेतावनियों की अनदेखी करते हुए, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) नांदेड़-नागपुर बस बाढ़ के पानी में जलमग्न पुल को पार कर रही थी।


बमुश्किल कुछ मीटर की दूरी पर ही बस पानी की तेज धाराओं में फंस गई, चालक ने नियंत्रण खो दिया और यात्रियों के साथ वाहन नदी में गिर गई।


देर दोपहर तक, बचाव दल बस चालक, कंडक्टर और दो यात्रियों के शवों को निकालने में कामयाब रहे।
चार अन्य यात्रियों ने बस की छत पर चढऩे में कामयाबी हासिल की और तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया।
रोजगार गारंटी मंत्री संदीपनराव भुमरे, (जो यवतमाल के संरक्षक मंत्री हैं) ने खोज और बचाव कार्यों की निगरानी की।


गुलाब चक्रवात के दुष्परिणाम के रूप में जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते आज शाम तेज बहाव वाली नदी में फंसी बस को निकालने के लिए रस्सियों वाली एक क्रेन को नदी किनारे पर तैनात किया गया था।


जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारी, एसटी अधिकारी और दमकल की टीमें भी आसपास के गांवों के युवाओं के साथ बचाव कार्यों में मदद के लिए पहुंचीं।


कोंकण जिलों सहित राज्य के कई हिस्सों मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, पुणे, धुले, नंदुरबार, बीड, उस्मानाबाद, सतारा, कोल्हापुर, सोलापुर, औरंगाबाद, जालना, नांदेड़, लातूर, परभणी, यवतमाल, चंद्रपुर और अन्य में पिछले तीन दिनों में मूसलाधार बारिश हुई है।

क्रूरता की सारी हदे पार: तालिबानियों ने बच्चे की बेरहमी से की हत्या, वजह जानके आप हो जाएंगे हैरान

क्रूरता की सारी हदे पार: तालिबानियों ने बच्चे की बेरहमी से की हत्या, वजह जानके आप हो जाएंगे हैरान

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद तालिबानियों की क्रूरता का रोज नया चेहरा सामने आ रहा है। इस बार मामला एक बच्चे की बेरहमी से हत्या का है। तालिबान ने इस बच्चे को इस शक में मार डाला कि उसके पिता अफगान रेजिस्टेंस फोर्स का हिस्सा थे।
अफगानिस्तानी मीडिया पंजशीर ऑब्जर्वर ने यह वीडियो ट्वीट किया। इसमें बच्चे का गोली लगा शव जमीन पर पड़ा दिख रहा है और उसके आस-पास छोटे बच्चे रो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता ने अफगानियों पर तालिबान की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाई थी।

झूठे साबित हुए तालिबान के सारे वादे
15 अगस्त को अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने वादा किया था कि वह कोई बदला लेने वाली कार्रवाई नहीं करेगा, लेकिन तालिबान अपने सारे वादों से मुकर गया है। हाल ही में उसने ऐलान किया था कि लोगों को गलती का सबक सिखाने के लिए उन्हें सजा दी जाती रहेगी। इस सजा में हाथ काटने से लेकर जान लेना तक शामिल होगा।

पंजशीर की सेना की मदद करने वालों को निशाना बना रहा तालिबान
एक अमेरिकी मीडिया ने बताया कि तालिबान के लड़ाके उन लोगों को निशाना बना रहे हैं जिन्होंने तालिबान के खिलाफ सरकार और नॉर्दर्न फ्रंटियर सेना का साथ दिया था। पंजशीर के एक युवक ने बताया कि उसके परिवार पर पांच बार हमला किया गया है।

वहीं पंचशील के एक स्थानीय रहवासी ने बताया कि तालिबानी अफगानिस्तान की पिछली सरकार के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछते हैं। लोगों के मोबाइल छीनकर उसकी जांच करते हैं। अगर उन्हें कोई संदिग्ध तस्वीर मिलती है, तो वे उस व्यक्ति को मार देते हैं।


दाढ़ी नहीं काटने का आदेश
सोमवार को तालिबान में नाइयों को दाढ़ी नहीं काटने के आदेश दिए गए हैं। उनका कहना है कि ये शरीयत के खिलाफ है। दरअसल, तालिबान इस्लामी शरिया कानून को अफगानिस्तान में फिर से लागू कर रहा है। इससे पहले भी तालिबान 1996 से 2001 तक इसे लागू कर चुका है। शरिया कानून मानवाधिकारों के अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के विपरीत है और इसका उल्लंघन करने वालों को सख्त सजा दी जाती है।

 

मानवता शर्मसार: 4 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म

मानवता शर्मसार: 4 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म

अलीगढ़: उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है, एक 4 साल की लापता बच्ची का शव खेत में मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. मामले में पीड़ित परिवार का आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है. वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है. उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसमें पूर्व प्रधान सहित 80 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है. इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. वहीं बच्ची की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है और पानी में डूबने से मौत हुई.


बता दें अलीगढ़ जिले के थाना गोंडा इलाके के गांव नगला बिरखू में 4 वर्षीय लापता बच्ची का शव धान की फसल के बीच खेतों में पड़ा मिला. परिजनों द्वारा लापता बच्ची के गुमशुदगी रविवार को गोंडा थाने में दर्ज कराई गई थी. रविवार को दर्ज कराई गई गुमशुदगी के बाद लापता 4 साल की बच्ची का शव रविवार को उसके घर से करीब 400 मीटर दूर धान की फसल के बीच भरे पानी में पड़ा मिला. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए. पीड़ित परिवार ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है. लापता बच्ची का शव मिलने के बाद परिजनों में आक्रोश पनप गया.


परिजनों का कहना है कि उन्होंने गोंडा थाने पहुंचकर लापता बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी लेकिन थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद भी इलाका पुलिस बच्ची को ढूंढने में नाकाम साबित रही. सोमवार को बच्ची का शव मिला.

बड़ी खबर : कोतवाली क्षेत्र के नहर में बहते मिले दो शव, बॉडी देख इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : कोतवाली क्षेत्र के नहर में बहते मिले दो शव, बॉडी देख इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ | मलिहाबाद कोतवाली के अंतर्गत सोमवार सवेरे बड़ी नहर में नबीनगर  गांव के सामने से बहते हुए जा रहे दो शवों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। एक शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। दूसरे शव की मलिहाबाद पुलिस को जानकारी नही है। मलिहाबाद कोतवाली के अंतर्गत नवीनगर गांव के पास से निकली बड़ी नहर का बरसात के चलते तेज बहाव चल रहा है। उसी में सोमवार सवेरे नहर में ग्रामीणों ने बहते हुए शव को देखा जिसका वीडियो बनाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। नहर में पुलिस को एक शव बरामद हुआ, शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मलिहाबाद पुलिस ने भेज दिया। सिओ नवीना शुक्ला का कहना है कि जो शव नहर में बरामद हुआ है उसकी उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष होगी बाकी पीएम के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने बताया की इससे पहले नहर से चंद घंटे पहले दूसरा शव नहर से बहते हुए गुजरा था जो मलिहाबाद पुलिस के हाथ नही लगा। इस संबंध में काकोरी इंस्पेक्टर से बात हुई तो उनको भी नहर में बहते हुए किसी शव की जानकारी नहीं हुई जब की मलिहाबाद से गुजरकर यह नहर काकोरी से निकली है।

 

 
बच्चे की देखभाल कर रही केयरटेकर पर पिता हुआ लट्टू, केयरटेकर की निजी तस्वीरों के चक्कर में लगा दिया ख़ुफ़िया कैमरा

बच्चे की देखभाल कर रही केयरटेकर पर पिता हुआ लट्टू, केयरटेकर की निजी तस्वीरों के चक्कर में लगा दिया ख़ुफ़िया कैमरा

नई दिल्ली | बच्चों की देखभाल के लिए अमीर माता-पिता केयरटेकर रख देते हैं। केयरटेकर रखने वाला काम ऐसे भी लोग करते हैं जो अपने दफ्तर या अन्य जगहों पर ज्यादा व्यस्त होते हैं। कोलंबिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां अपने बच्चे के लिए जिस बाप ने केयरटेकर रखा हुआ था उसी बाप ने घर में खुफिया कैमरा लगा दिया। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसका दिल केयरटेकर पर आ गया था और उसने केयरटेकर की कई निजी तस्वीरें भी निकालने की तरकीब निकाली।

दरअसल, यह मामला कोलंबिया का है। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक करोड़पति परिवार के यहां बच्चा पैदा हुआ तो उन्होंने उसकी देखभाल के लिए केयरटेकर की खोज की। उन्होंने ऐसे केयरटेकर को खोज निकाला जो यंग हो और तेज हो। केली नाम की एक केयरटेकर यहां नौकरी शुरू की, केली ने बकायदा इस नौकरी के लिए कोर्स भी किया हुआ था।

रिपोर्ट के मुताबिक, केयरटेकर उनके बच्चों की देखभाल करने लगी। इसी बीच बच्चे के पिता ने उस केयरटेकर पर नजर मारना शुरू कर दिया, उसने घर के कई कोनों में खुफिया कैमरा लगा दिया। घर की जिन-जिन जगहों पर केयरटेकर ज्यादा समय गुजारती थी, वहां-वहां उसने चुपके से प्राइवेट कैमरा लगा दिया।

इसी बीच एक दिन महिला को यह खुफिया कैमरा नजर आ गया तो उसे कुछ शक हुआ और उसने उठाकर देखा। उसने पाया कि इसमें एक मेमोरी कार्ड भी लगा हुआ है। जब कैमरे के मेमोरी कार्ड के स्टोर में उसने तस्वीरें और वीडियो देखे तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह अपनी ही निजी तस्वीरें देखकर हैरान रह गई।

इसके बाद वह केयरटेकर वहां से अपना सामान समेटकर भाग गई। वह पहली मंजिल के अपने कमरे की खिड़की से कूदी और तुरंत वहां से भाग गई। केयरटेकर महिला ने बच्चे के पिता पर पुलिस में जाकर केस कर दिया। हालांकि बाद में कोर्ट में यह साबित कर दिया कि यह कैमरा बच्चे की सुरक्षा की सुरक्षा और घर की सुरक्षा के लिए लगाया गया था।

 

बड़ी खबर : डायन के शक में रिश्तेदारों ने परिवार के ही तीन लोगों को कुल्हाड़ी से बेरहमी से काटा, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : डायन के शक में रिश्तेदारों ने परिवार के ही तीन लोगों को कुल्हाड़ी से बेरहमी से काटा, इलाके में मचा हड़कंप

गुमला | झारखंड के गुमला में रिश्तेदारों ने डायन होने के शक में परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया। घटना लूटो गांव की है। उनके पास से हत्या के दौरान कुल्हाड़ी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में बंधन उरांव, सोमरी देवी व उनकी बहू बासमुनी देवी शामिल है। हत्या के आरोपी उनके भतीजे बिपता उरांव व जुलू उरांव ने बताया कि तीनों तंत्र-मंत्र करके उनके परिवार को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है और हत्या का असल कारण तलाश रही है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ दिन पहले दोनों का मृतकों से विवाद भी हुआ था। वारदात की जानकारी देते हुए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि रात के समय बासमुनी देवी अपने सास-ससुर को खाना परोस रही थी। इसी समय दोनों घर में घुसे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुन बासमुनी किचन से बाहर आई, इसके बाद दोनों ने उस पर भी हमला कर दिया। इस दौरान दूसरे कमरे में दो मासूम सो रहे थे, जिनकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने बताया कि तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घटना का असल कारण पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

 

 
BIG BREAKING : प्रेमिका से रिश्ते रखते हुए ऐन वक्त पर शादी से इनकार करना नहीं माना जायेगा रेप, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

BIG BREAKING : प्रेमिका से रिश्ते रखते हुए ऐन वक्त पर शादी से इनकार करना नहीं माना जायेगा रेप, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

 औरंगाबाद | बॉम्बे हाई कोर्ट के औरंगाबद खंडपीठ ने रेप के मामले में सुनवाई करते हुए अहम फैसला सुनाया है। मामले में कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा है कि अगर कोई शख्स प्रेमिका से रिश्ते रखने के बाद ऐन वक्त पर शादी से इनकार करता है, तो वह रेप नहीं कहलाएगा। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह भी कहा है कि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी कहा है कि पीडि़ता की ओर से जो साक्ष्य पेश किए गए हैं, उनके आधार पर यह साबित होता है कि आरोपी ने बलात्कार किया है। आरोपी ने बाद में शादी का खय़ाल भले ही बदल लिया हो, लेकिन पहले आरोपी का इरादा महिला से शादी करने का था। दरअसल तीस वर्षीया महिला ने आरोपी के खिलाफ़ बलात्कार और फऱेब का केस दर्ज किया था। पीडि़ता की ओर से की गई शिकायत में यह दावा किया गया था कि आरोपी ने शादी का वादा किया, जिसके बाद दोनों परिवार के सदस्य मिले। इस दौरान भी आरोपी ने शादी से इनकार नहीं किया। शादी तय होने के बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। इसी बीच कोरोना के चलते शादी टल गई। लेकिन कोरोना काल खत्म होने के बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सुनील देशमुख और न्यायमूर्ति नितिन सूर्यवंशी की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद अपने फ़ैसले में कहा कि जब दोनों परिवारों की मुलाकात हुई तो आरोपी ने शादी के लिए रजामंदी दिखाई थी। जो दोनों के बीच शारीरिक संबंध हुए वे एक दूसरे के बीच प्यार होने की वजह से हुए और आपसी सहमति से हुए। बाद में प्रेमी का मन बदल गया और उसे अब शादी में कोई रुचि नहीं है। ऐसे में यह साफ होता है कि आरोपी पहले शादी के लिए तैयार था। यानी जिस वक्त शारीरिक संबंध हुए वो उस वक्त शादी का इरादा रखता था। ऐसे में अब जब वह शादी के लिए तैयार नहीं है, तो इसका मतलब यह नहीं कि पहले जो शारीरिक संबंध हुए, उसे बलात्कार माना जाए।

 
बड़ी खबर : महन्त नरेन्द्र गिरी की मौत मामले में सीबीआई ने क्राइम सीन का किया रिक्रिएशन

बड़ी खबर : महन्त नरेन्द्र गिरी की मौत मामले में सीबीआई ने क्राइम सीन का किया रिक्रिएशन

 प्रयागराज | महंत नरेन्द्र गिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम रविवार दोपहर बाघम्बरी गद्दी मठ पहुंची। जिस कमरे में महंत का शव मिला था, वहां क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया गया। इस दौरान मीडिया पर पूरी तरह से पाबन्दी थी। सीबीआई टीम के अतिरिक्त वहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का पहरा लगा हुआ था।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे नरेन्द्र गिरी का शव बीती सोमवार की शाम बाघम्बरी गद्दी मठ के अन्दर आगन्तुक कक्ष में मिला था। मौके पर आईजी केपी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन अखाड़ा परिषद के पदाधिकारी एवं सन्त समाज और श्रद्धालुओं को यह विश्वास नहीं हुआ तो सवाल खड़ा करने लगे।
सवाल उठते देख प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे दिन वहां पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर का दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया है। इसके बाद महंत के कथित सुसाइड नोट को सन्त समाज ने एक तरफ से ख़ारिज कर दिया। सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी न्यायिक जांच कराने की बात उठाई। योगी आदित्यनाथ ने उनकी मौत की जांच सीबीआई से कराये जाने की संस्तुति कर दी। इसके बाद सीबीआई ने पुलिस के दर्ज केस को आधार बनाते हुए जांच शुरू कर दी।
सीबीआई टीम यहां पहुंची और एक दिन पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं महंत की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के बाद घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। वहां मौजूद महंत के शिष्यों से पूछताछ की।
सीबीआई टीम ने क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय महन्त नरेन्द्र गिरी की मौत मामले में रविवार दोपहर सीबीआई की टीम स्थानीय फॉरेंसिक टीम के साथ बाघम्बरी मठ पहुंची। सबसे पहले टीम महंत का शव जिस कमरे में मिला था वहां दाखिल हुई। टीम ने कमरे के अन्दर क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया। इस दौरान वहां मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा था लेकिन पूरे मामले को गोपनीय रखने के लिए कड़ी सुरक्षा के साथ बैरीकेटिंग की गई थी। मठ के अन्दर जाने की अनुमति नहीं थी। सीबीआई टीम ने क्राइम सीन के जरिये सभी पहलुओं पर जांच की है। खबर लिखे जाने तक टीम अपने कार्य में लगी हुई थी।
 
रिश्ते हुए शर्मसार : पिता ने ही बनाया अपनी 4 साल की मासूम बेटी को अपने हवस का शिकार, नाबालिग अस्पताल में भर्ती

रिश्ते हुए शर्मसार : पिता ने ही बनाया अपनी 4 साल की मासूम बेटी को अपने हवस का शिकार, नाबालिग अस्पताल में भर्ती

ऋषिकेश | तीर्थनगरी ऋषिकेश एक बार फिर से शर्मसार हो गई है। यहां मुनिकीरेती क्षेत्र में बेटी दिवस पर चार साल की मासूम बच्ची के साथ कलयुगी पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी पर पोक्सो सहित दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह एक महिला ने कैलाश गेट चौकी में आकर बताया कि वह अपने घर की छत पर कपड़े धोकर सुखा रही थी। इसी बीच उनकी चार साल की मासूम बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिस पर वह दुकान पर पहुंची तो उसका पति उसकी बेटी के साथ गलत करते हुए पकड़ा गया।
इसी बीच उसने आसपास के लोगों को मामले बताया तो मौके पर भीड़ जुटने पर आरोपी पिता फरार हो गया। बच्ची को स्थानीय लोगों ने राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। फिलहाल, बच्ची का राजकीय चिकित्सालय मे उपचार चल रहा है। जिसके बाद महिला की तहरीर की पर पुलिस ने तत्काल आरोपी पिता पर पोक्सो व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी की धरपकड़ में जुट गई। जिसमे दोपहर बाद पुलिस ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया की आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेजा गया।
 
बड़ी खबर : नाव पलटने से 22 लोग नदी में डूबे, 6 लोगों के शव हुए बरामद, बाकियों की तलाश जारी

बड़ी खबर : नाव पलटने से 22 लोग नदी में डूबे, 6 लोगों के शव हुए बरामद, बाकियों की तलाश जारी

पटना | बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर आ रही है। यहां नाव पलटने से करीब 22 लोग डूब गए हैं। अब तक 6 लोगों के शव बरामद हुए है, बाकियों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां सिकरहना नदी में चिरैया प्रखंड क्षेत्र में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए हैं। यह घटना चिरैया प्रखंड क्षेत्र के शिकारगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है और गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। हालांकि इस पर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। कहा जा रहा है कि सभी लोग नाव में बैठकर मवेशियों के लिए चारा काटने जा रहे थे। सरेह जाते वक्त यह बड़ा हादसा हुआ।

बड़ी खबर : होटल, रेस्तरां और बार में जाने के लिए अब कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेना हुआ जरुरी, मुख्यमंत्री ने जारी की नई गाइडलाइन

बड़ी खबर : होटल, रेस्तरां और बार में जाने के लिए अब कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेना हुआ जरुरी, मुख्यमंत्री ने जारी की नई गाइडलाइन

तिरुवनंतपुरम | केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को कहा कि होटल, रेस्तरां और बार में केवल उन लोगों के लिए भोजन करने की अनुमति होगी, जिन्हें कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों खुराक लगाई जा चुकी है. इतना ही नहीं, उनके कर्मचारियों और कामगारों को भी पूरी तरह से टीका लगा होना चाहिए. हालांकि ये प्रतिबंध 18 वर्ष से कम आयु वालों पर लागू नहीं होंगे क्योंकि वे वर्तमान में टीकाकरण के लिए पात्र नहीं हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये स्थान 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ संचालित हो सकते हैं, लेकिन एयर-कंडीशनिंग की अनुमति नहीं होगी और वेंटिलेशन के लिए खिड़कियां और दरवाजे खुले रहने चाहिए. इसके अलावा, उन लोगों के लिए इनडोर स्टेडियम और स्विमिंग पूल खोलने की अनुमति दी गई है, जिन्हें कोरोना वायरस के टीके की दोहरी खुराक मिली है.

केरल में वैक्सीन के योग्य आबादी के 91 प्रतिशत को कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है. केरल सरकार ने अपने उस पुराने आदेश को भी वापस ले लिया है, जिसमें लोगों को आवाजाही के लिए आरटी-पीसीआर नकारात्मक प्रमाण पत्र दिखाना या फिर टीके की कम से कम एक खुराक लेना जरूरी किया गया था.

मार्च 2020 से बंद होने के बाद, केरल सरकार ने पिछले हफ्ते 1 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है. सरकार ने 24 सितंबर को राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने के लिए दिशानिर्देश का मसौदा जारी किया था, जिसमें केवल दो छात्रों को एक बेंच पर बैठने की अनुमति देना और बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन खत्म करना शामिल है.

अरुणाचल में भूकंप से हिली धरती, इन राज्यों में चक्रवात की चेतावनी

अरुणाचल में भूकंप से हिली धरती, इन राज्यों में चक्रवात की चेतावनी

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगभग 10.11 बजे अरुणाचल प्रदेश के पांगिन मेंर रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता से धरती हिली।हालांकि अभी तक भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। भूकंप विज्ञान के लिए राष्ट्रीय केंद्र ने ये जानकारी दी। अरुणाचल में इससे पहले 19 सिंतबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी थी कि अरुणाचल के चांगलांग से 70 किमी उत्तर-पश्चिम में दोपहर तीन बजकर छह मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई थी। भूकंप की वजह से लोग दहशत में आ गए थे। इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन जारी किया, जिसमें 26 सितंबर की शाम तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा में एक चक्रवात में वर्तमान में विकसित निम्न दबाव प्रणाली की तीव्रता का अनुमान लगाया गया है।


अगले 12 घंटों में चक्रवात के उत्तर आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा को पार करने की संभावना है। इसके अलावा, आईएमडी ने दोनों स्थानों पर चक्रवात के लिए एक येलो अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा, उत्तर आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तटों के लिए चक्रवात का येलो अलर्ट।