नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
अजीब खबर : 53 वर्षीय महिला 4 सालों से पी रही है अपना पेशाब, दिन में 5 गिलास तक पी जाती है गर्म पेशाब, जाने कौन है वो

अजीब खबर : 53 वर्षीय महिला 4 सालों से पी रही है अपना पेशाब, दिन में 5 गिलास तक पी जाती है गर्म पेशाब, जाने कौन है वो

नई दिल्ली | एक महिला ने ऐसा अजीबोगरीब दावा किया है जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। महिला ने बताया कि वह पिछले चार सालों से खुद का पेशाब पी रही है। इतना ही नहीं पूरे दिन भर में वह अपना चार से पांच गिलास तक का यूरिन पी जाती है। महिला ने इसका कारण भी बताया कि वह ऐसा क्यों कर रही है। महिला ने यह खुलासा तब किया जब वह एक इंटरव्यू दे रही थी, उसने इसके फायदे भी गिनाए हैं।

दरअसल, यह महिला अमेरिका के कोलोराडो की रहने वाली है। 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक 53 साल की इस महिला का नाम कैरी है। महिला ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि पिछले चार साल से वह अपना ही यूरिन पी रही हैं। महिला ने बताया कि उसने ऐसा करना तब शुरू किया जब वह अपने कैंसर का इलाज करा रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को मैलेनोमा कैंसर काफी पहले था। इसी के इलाज के दौरान महिला ने अपना यूरिन पीना शुरू किया था। पहले महिला ने इसे कम मात्रा में शुरू किया लेकिन धीरे-धीरे महिला इसे दिनभर में चार से पांच गिलास तक पीने लगी। हालत यह है कि महिला यूरिन को पीती है साथ ही साथ बालों में भी उसे लगाती है। इसके अलावा महिला यूरिन को आंखों के नीचे फेसबैक की तरह भी यूज करती है।

महिला ने अपने इंटरव्यू में इसके स्वाद के बारे में भी बताया है। महिला का कहना है कि जब वह गर्म यूरिन पीती हैं तो उसे काफी अच्छा महसूस होता है। महिला को कई बार तो यूरिन का स्वाद शैंपेन जैसे लगता है। महिला ने बताया कि जब भी वह कुछ खाती है तो उसमें यूरिन की महक लगती है। जब से यूरिन पीना शुरू किया है, तब से उसके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है।

हालांकि रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि महिला का कैंसर ठीक हुआ या नहीं लेकिन महिला के यूरिन पीने के दावे ने सभी को हैरान कर दिया है। इंटरव्यू के बाद जैसे ही महिला की कहानी सामने आई लोग प्रतिक्रिया देने लगे, यूरिन के फायदे और नुकसान पर लोग बहस करने लगे। महिला ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

बड़ी खबर : शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर दो बच्चों की मां ने  किया प्रेमी पर एसिड अटैक

बड़ी खबर : शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर दो बच्चों की मां ने किया प्रेमी पर एसिड अटैक

केरल | केरल के इडुक्की जिले के आदिमाली में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शादी के प्रस्ताव को कथित रूप से ठुकराने पर एक युवक पर तेजाब फेंकने के आरोप में 35 वर्षीय महिला, जो कि दो बच्चों की मां भी है, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि तिरुवनंतपुरम के अरुण कुमार (28) का राज्य की राजधानी के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। शीबा नाम की इस महिला ने 16 नवंबर को अरुण कुमार के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। उससे उनकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा है। जानकारी के अनुसार शीबा और अरुण कुमार फेसबुक के माध्यम से मिले थे। बाद में अरुण कुमार को पता चला कि शीबा शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। वह यह रिश्ता खत्म करना चाहता था, लेकिन उसने उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की और पैसे की मांग की।

पुलिस ने कहा कि कुमार अपने साले और दोस्त के साथ 16 नवंबर को आदिमाली के पास एक चर्च गए जहां वह शीबा से मिलकर उसे उसके द्वारा मांगी गई राशि देने वाले थे।
चर्च परिसर में लगे एक सीसीटीवी का फुटेज आज सामने आया। इसमें दिख रहा है कि शीबा कुमार के पीछे खड़ी है। वह आगे आती है और उसके चेहरे पर तेजाब फेंकती है। इस दौरान उसे भी कुछ मामूली चोटें आईं।
पुलिस ने कहा कि कुमार को उस दिन आदिमाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उसे तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कल मामला दर्ज किया गया था।  शीबा को आज गिरफ्तार कर लिया गया।
 
सड़क पर अचानक होने लगी नोटों की बारिश, लोगों ने जमकर उठाये नोट, देखें विडियो

सड़क पर अचानक होने लगी नोटों की बारिश, लोगों ने जमकर उठाये नोट, देखें विडियो

नई दिल्ली | हम अक्सर अपनी बातों में ऐसा कहते हैं कि पैसे सड़क पर पड़े नहीं मिलते हैं। लेकिन हाल ही मे वायरल हो रहा यह वीडियो इस बात को गलत साबित करता है। इस वीडियो में सड़क पर खूब सारे नोट पड़ दिख रहे हैं और सड़क पर मौजूद ड्राइवर्स को इन्हें खुशी में उठाकर देखा जा सकता है। दरअसल एक ट्रक से नोटों के बैग गिरने के बाद यह पैसे सड़क तक पहुंच गए और इसके बाद लोगों ने इनसे अपनी जेबें भरना शुरू कर दिया।

शुक्रवार को अमेरिका में एक दक्षिणी कैलिफोर्निया फ्रीवे पर एक बख्तरबंद ट्रक से पैसे के बैग गिरने के बाद सड़क पर ड्राइवरों ने नोटों को हथियाना शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सुबह 9:15 बजे हुई जब ट्रक में कई बैग टूट गए और नोट सड़क पर बिखर गए।

बॉडी बिल्डर, डेमी बागबी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अराजक दृश्य के फुटेज पोस्ट किए और कहा, "यह सबसे पागल चीज है जिसे मैंने कभी देखा है, सचमुच हर कोई फ्रीवे से पैसे उठाने के लिए फ्रीवे पर रुक गया।"

हालांकि अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया कि कितना पैसा खो गया था, सैन डिएगो यूनियन-ट्रिब्यून के अनुसार, कई लोगों ने शुक्रवार दोपहर तक सीएचपी को पैसा वापस कर दिया था। कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल (सीएचपी) सार्जेंट कर्टिस मार्टिन ने कहा। "लोगों को बहुत पैसा मिला।"

घटना के बारे में बात करते हुए, सार्जेंट कर्टिस मार्टिन ने कहा, "एक दरवाजा खुला और नकदी के बैग बाहर गिर गए।" घटनास्थल पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था, और सार्जेंट मार्टिन ने चेतावनी दी थी कि पैसे लेने वाले किसी भी अन्य व्यक्ति को आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ सकता है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो का जिक्र करते हुए सार्जेंट मार्टिन ने कहा कि सीएचपी और एफबीआई मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के दो घंटे के भीतर कैलिफोर्निया हाईवे को फिर से खोल दिया गया।

नौकरी दिलाने के नाम पर 200 बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी...

नौकरी दिलाने के नाम पर 200 बेरोजगारों से करोड़ों की ठगी...

लखनऊ : खाड़ी के ओमान व दुबई में कई ट्रेड में नौकरी दिलाने के नाम पर टूर एंड ट्रैवेल्स कंपनी ने 200 बेरोजगारों से ठगी की। आरोप है कि इस ट्रैवेल्स कंपनी ने करोड़ों रुपये की ठगी की। ठगी के शिकार बेरोजगार युवक उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं। आरोपियों ने खाड़ी देश में अच्छे वेतन का लालच देकर बेरोजगारों से 20 हजार से 1.60 लाख रुपये तक ऐंठे हैं। कुछ बेरोजगारों को कंपनी ने लखनऊ में दिल्ली का एयर टिकट देकर भेजा था। वहीं कुछ को लखनऊ में टिकट देने की बात कहकर फरार हो गये। लखनऊ पहुंचे पीड़ितों ने कंपनी के कार्यालय पर ताला बंद तो विभूतिखंड थाने में शिकायत की।


प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक इस मामले में करीब 74 पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है। सभी ने अपने अन्य परिचितों के बारे में पूरी जानकारी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक कुशीनगर के हाटा स्थित डुमरी स्वांगी पट्टी में सुमंत कुमार सिंह परिवार सहित रहते हैं। सुमंत के मुताबिक नौकरी की तलाश कर रहे थे। इसके लिए वह अखबार के विज्ञापन को भी देखते थे। इस दौरान अखबार में केके टूर एंड ट्रेवेल्स विभूतिखंड के बारे में देखा। विज्ञापन पर दिये गये नंबर पर सुमंत ने करीब तीन हफ्ते पहले कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले युवक ने अपने को समीर व अजय बताया। बताया कि उनकी कंपनी ओमान व दुबई में नौकरी दिलाने का काम करती है। आगे की बातचीत के लिए कार्यालय आना पड़ेगा। सुमंत अपने गांव के सात साथियों के साथ लखनऊ के विभूतिखंड स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचा।


बातचीत के दौरान सभी को ओमान व दुबई में अलग-अलग ट्रेड ड्राइवर, हैवी वाहन ड्राइवर, कारपेंटर के पद की नौकरी दिलाने की बात कही गयी। साथ ही नौकरी पर अच्छा वेतन व बोनस मिलने का झांसा दिया गया। सुमंत के मुताबिक आरोपियों ने अपनी बातों में उलझा दिया। जिसके बाद उन्होंने हामी भर दी। सुमंत व उसके साथियों ने 35-35 हजार रुपये जमा कर दिये।


17 नवंबर की थी फ्लाइट
सुमंत के मुताबिक कंपनी ने उनके अलावा झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र व उत्तरप्रदेश के करीब दो सौ से अधिक लोगों से 20 हजार से 1.60 लाख रुपये तक वसूले हैं। सभी को 17 नवंबर की फ्लाइट की बात कही गयी। साथ ही वीजा भी दिया गया। फिर कई लोगों को दिल्ली से फ्लाइट की बात कहकर टिकट देकर भेज दिया। सुमंत व उसके साथियों को लखनऊ से फ्लाइट की बात कही गयी और चारबाग वेटिंग रूम में बैठने को कहा गया।


सुमंत के मुताबिक शाम तक अजय, समीर व हरिओम सिंह एयर टिकट लेकर नहीं आए तो उसने कॉल की। लगातार मोबाइल नंबर बंद मिलने पर पीड़ितों को शक हुआ। पीड़ित कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। करीब 74 पीड़ित विभूतिखंड थाने पहुंचे। पुलिस से बताया कि ओमान व दुबई में नौकरी के नाम पर करीब 200 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये से अधिक की ठगी हुई है। पीड़ितो ने फर्जीवाड़े के कुछ दस्तावेज भी सौंपे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दर्दनाक सड़क हादसा : वैन-टैंकर की भिड़ंत में 5 की मौत, 3 घायल

दर्दनाक सड़क हादसा : वैन-टैंकर की भिड़ंत में 5 की मौत, 3 घायल

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के वलाना गांव में वैन और टैंकर की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे वतामन को भावनगर से जोड़ने वाली सड़क पर हुई।


इस मामले में कोठ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, `वैन में आठ लोग सवार थे। ये सभी आणंद जिले के खंभात जा रहे थे। वैन को गलत साइड पर चलाया जा रहा था, वलाना गांव के पास एक टैंकर ने वैन को टक्कर मार दी। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाने के रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में तीन अन्य घायल हो गए।`


अधिकारी ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्षतिग्रस्त वैन से शव निकालने में घंटों लग गए। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीन घायलों का इलाज खंभात के एक अस्पताल में चल रहा है।
 

सनसनीखेज खबर: ईयरफोन लगाकर खेल रहे थे PUBG, फिर अचानक हुआ ये दर्दनाक हादसा............

सनसनीखेज खबर: ईयरफोन लगाकर खेल रहे थे PUBG, फिर अचानक हुआ ये दर्दनाक हादसा............

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जमुना पार थाना क्षेत्र में रेल पटरी पर शनिवार सुबह ईयरफोन लगाकर मोबाइल फोन पर पबजी गेम खेल रहे दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक (देहात) श्रीश चंद्र ने बताया कि कासगंज-मथुरा रेल पटरी पर लक्ष्मीनगर के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि दोनों के कानों में ईयरफोन लगे हुए थे और उनके मोबाइल फोन पर पबजी गेम चलता मिला.


जमुना पार थाना प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि लक्ष्मीनगर के पास कासगंज-मथुरा रेलवे लाइन पर गौरव (16) एवं कपिल (18) के शव मिले. दोनों ही पास की कालिंदी कुंज कॉलोनी के निवासी थे और तड़के टहलने के लिए घर से निकल आए थे. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के शवों के पास से उनके मोबाइल मिले हैं. इनमें एक के मोबाइल पर पबजी गेम चल रहा था. आशंका है कि पबजी गेम खेलते समय ही दोनों ट्रेन की चपेट में आए, घटना की जांच की जा रही है.

मानवता शर्मसार: दरिंदों ने महिला को ट्रेन से खींचकर उतारा, फिर खेत में गैंगरेप कर मर्डर कर दिया

मानवता शर्मसार: दरिंदों ने महिला को ट्रेन से खींचकर उतारा, फिर खेत में गैंगरेप कर मर्डर कर दिया

औरंगाबाद. बिहार के औरंगाबाद से एक शर्मनाक खबर सामने आयी हैं. बिहार में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. औरंगाबाद में दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दिए जाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पहले तो मनचलों ने चलती ट्रेन में महिला के साथ छेड़छाड़ की, फिर ट्रेन का हॉज पाइप काट दिया और उसे ट्रेन से नीचे उतार घने अंधेरे में खेतों के बीच ले गए. फिर उसके साथ गैंगरेप कर उसे मार डाला. बताया जा रहा है कि मृतक महिला जीविका दीदी के तौर पर कार्य करती थीं.

घटना के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स से जो जानकारी सामने आई है इसके अुसार जिले के फेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की हत्याट कर शव को फेंक दिया गया था. शुक्रवार शाम शव बरामद होने के बाद लोग आक्रोशित हो गए तो शनिवार सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने सदर अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया. लोगों ने हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की.


ग्रामीणों का कहना था कि था कि 25 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्ककर्म करने के बाद हत्या की गई है. साक्ष्य छिपाने के उद्देश्यी से शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था. हंगामे की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. उन्होंाने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से घटना की जांच की जा रही है. जो भी दोषी होंगे, उन्हें् गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाएगी. खबर लिखे जाने तक पुलिस दुष्क.र्म की पुष्टि नहीं कर रही थी.


मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला जीविका मित्र के पद पर काम करती थी. परिजनों के अनुसार वह 18 नवंबर को अपनी जेठानी एवं ननद के साथ बघोई स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर रफीगंज बाजार गई थी. बाजार से लौटते समय उसकी ननद रफीगंज स्टेशन पर छूट गई .तब वह अपनी गोतनी के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के जाखिम स्टेशन पर उतर गई. जाखिम स्टेशन पर उसने गोतनी को छोड़ कर कहा कि ननद को लाने जा रही है.


परिजनों ने आगे बताया कि इसके बाद धनबाद इंटरसिटी ट्रेन से वह रफीगंज जा रही थी. इसी दौरान ट्रेन में कुछ मनचले सवार हो गए थे. युवती को अकेली देखकर जाखिम एवं देव रोड स्टेशन के बीच ट्रेन को वैक्यूम कर उनलोगों ने रोक दिया. इसके बाद जबरन युवती को उतार ले गए. यहां से उसे रफीगंज थाना क्षेत्र के गरवा गांव के बधार में ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसकी हत्या कर दी.


जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने महिला के लापता होने से संबंधित सूचना फेसर थाना पुलिस को दी. इसी बीच शुक्रवार शाम रफीगंज थाना क्षेत्र से उसका शव बरामद किया गया. रात होने की वजह से पोस्टीमार्टम नहीं कराया जा सका. शनिवार सुबह पुलिस शव का पोस्टसमार्टम कराने सदर अस्पवताल पहुंची, लेकिन पुलिस ने खबर लिखे जाने तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की थी. इसके बाद बड़ी संख्याप लोगों ने हंगामा किया और न्याय की गुहार लगाई.

पागलपन की हदे पार: दारू पार्टी में दिखा सांप तो भूनकर खा गए नशेड़ी, फिर हो गई ये हालत.....

पागलपन की हदे पार: दारू पार्टी में दिखा सांप तो भूनकर खा गए नशेड़ी, फिर हो गई ये हालत.....

राजस्थान के धौलपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है, तीन दोस्तों ने दारू पार्टी के दौरान सांप को ही भूनकर खा लिया. फिर उनमें से एक आदमी की हालत इतनी खराब हुई कि वो घंटों बेहोश पड़ा रहा.


ये घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुकी है. जो भी इन नशेड़ियों की करतूत सुन रहा है, वो दहल जा रहा है. तीनों दोस्तों ने शराब पार्टी के दौरान ही सांप को देखा और उसे पकड़कर तीन हिस्सों में काट दिया. इसके बाद उसे भूनकर खा गए. बताया जा रहा है कि इनमें से एक शख्स की हालत इतनी खराब हुई को 12 घंटे तक बेहोश रहा.


झाड़ियों से निकले सांप की शामत आई
जानकारी के मुताबिक घटना पीपरीपुरा नहर के पास की है. यहीं तीनों दोस्त बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे. जब उन्होंने पास की झाड़ी से निकलते एक सांप को देखा, तो उन्होंने उसे पकड़कर मुंह और पूंछ काट दी. फिर हुए आग में भूना और खा लिया. सांप खाने के बाद एक आदमी की तबियत बिगड़ी और वो बेहोश हो गया. जब उसे नज़दीकी अस्पताल में ले जाया गया, तो ये बात सामने आई. हैरानी की बात ये रही कि 12 घंटे बाद उस शख्स को होश भी आ गया.

 

पागलपन की हद है ये !
होश आने के बाद शख्स को डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन सांप भूनकर खाने के उसके चर्चे दूर-दूर तक हो रहे हैं. जो भी ये बात सुन रहा है, उस शख्स की मूर्खता पर हैरानी जता रहा है. शराब के नशे में उसने जो कांड किया, उससे आदमी की जान भी जा सकती थी. घटना में शामिल तीनों लोगों का नाम – अंतर सिंह, जोगिंदर और शिवराम बताया जा रहा है. वे एक साथ मिलकर बिजनेस करने की तैयारी में थे, जिसकी चर्चा वे शराब पार्टी के दौरान कर रहे थे.

सावधान: गाड़ियों पर पेट्रोल-डीजल या सीएनजी का स्टिकर जरूरी, नहीं तो कटेगा इतने हजार का चालान

सावधान: गाड़ियों पर पेट्रोल-डीजल या सीएनजी का स्टिकर जरूरी, नहीं तो कटेगा इतने हजार का चालान

नई दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार एक बार फिर ऑड-ईवन स्कीम लागू करने के बारे में विचार कर रही है. वायु प्रदूषण के चिंताजनक स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपनी गाडिय़ों पर ईंधन की पहचान वाले कलर स्टिकर लगवाने का आदेश दिया है. दिल्ली परिवहन विभाग के आदेश में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश और केंद्रीय मोटर वाहन नियम-1989 के अनुसार दिल्ली में रजिस्टर्ड सभी वाहनों पर क्रोमियम आधारित होलोग्राम स्टीकर लगाना अनिवार्य है.


नियमों के अनुसार, बिना स्टिकर वाले वाहनों के मालिकों को अपराध के लिए 5,500 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा. हालांकि, परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हम केवल इन स्टिकर के बारे में जागरूकता बढ़ा रहे हैं और निकट भविष्य में किसी विशेष अभियान की योजना नहीं है. इन स्टिकर में रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी, एक लेजर-ब्रांडेड पिन और वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर जैसे विवरण भी होते हैं. अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड वाहन इन स्टिकर के साथ नहीं आते थे – पेट्रोल या सीएनजी के लिए नीला और डीजल वाहनों के लिए नारंगी निर्धारित किया गया है.


परिवहन विभाग ने कहा कि पुराने वाहनों के मालिकों को सलाह दी जाती है कि अपने वाहन की विंडशील्ड पर ईंधन की संबंधित श्रेणी के हिसाब से क्रोमियम आधारित होलोग्राम स्टीकर चस्पा कराने के लिए संबंधित विक्रेताओं से संपर्क करें. सड़कों पर निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को रंगों वाले स्टीकरों से उसमें इस्तेमाल पेट्रोल, डीजल समेत ईंधन का पता चलता है.

जाली स्टांप पेपर रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

जाली स्टांप पेपर रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने राज्य में जाली स्टांप पेपर का रैकेट चलाने के आरोप में 1 महिला समेत 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं कब्जे से 64 लाख के उपकरण और अन्य सामान भी बरामद किया है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान हुसैन बाबू, हरीश, नयाज अहमद, सीमा और शब्बीर अहमद के रूप में हुई है। बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने अदालत के निर्देश के बाद फर्जी स्टांप पेपर रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। सूचना मिलने के बाद स्पेशल टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और सील, रबर स्टांप, 663 नकली स्टांप पेपर और 136 पैक नकली स्टांप पेपर को कब्जे में ले लिया है। आरोपी 2005 से नकली स्टांप पेपर बनाने का काम कर रहे थे। उन्होंने नकली स्टांप पेपर 3,000 रुपये से 10,000 रुपये में बेचे।

हुसैन बाबू, (जिन्हें छोटा तेलगी के नाम से भी जाना जाता है) को 2013 में इसी तरह के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अन्य आरोपी व्यक्ति - हरीश और सीमा-शहर में अदालत परिसर और राजस्व भवन में टाइपिस्ट के रूप में काम करते थे। फर्जी स्टांप पेपर का इस्तेमाल झूठे मामले और झूठे दावे दर्ज करने के लिए करते थे।

BIG BREAKING: भूकंप के झटके से हिला देश, इतनी रही तीव्रता

BIG BREAKING: भूकंप के झटके से हिला देश, इतनी रही तीव्रता

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार देर रात करीब 12.01 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 रही।

वहीं, राजस्थान के जालोर में शुक्रवार देर रात करीब 2.26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई।

इससे पहले 16 नवंबर (मंगलवार) को गुजरात के बनासकांठा जिले के साथ लगती राजस्थान की सीमा पर 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने भूकंप की पुष्टि की थी। भूकंप का केंद्र राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर के समीप 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप शाम करीब सात बजकर 25 मिनट पर आया था।

आईएसआर ने जानकारी में कहा कि भूकंप का केंद्र बनासकांठा जिले के मुख्यालय पालनपुर से उत्तर पूर्व में 136 किलोमीटर की दूरी पर था। बनासकांठा जिले के अधिकारियों ने बताया कि इससे गुजरात में संपत्ति क्षति या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

BIG NEWS: रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट, पटरी से उतरा इंजन

BIG NEWS: रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट, पटरी से उतरा इंजन

धनबाद: झारखंड के धनबाद में रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद डीजल लोकोमोटिव का इंजन पटरी से नीचे उतर गया। रेलवे अधिकारी ने यह जानकारी दी है। प्राप्त सूचना के अनुसार, नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, किसी नक्सली संगठनों ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। राहत की बात है कि इस वारदात में किसी की मौत या चोट नहीं आई है। मौके पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस प्रशासन पहुंच चुके हैं और ट्रैक को सुधारने का काम चल रहा है।

माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने 19 नवंबर से 20 नवंबर की रात तक भारत बंद रखने का एलान किया है। नक्सलियों ने टोरी रिचुघुटा डेम स्टेशन का रेलवे ट्रैक उड़ा दिया, जिसके कारण कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किए गए हैं। साथ ही इसे लेकर राज्यभर में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह चौकस रहने का निर्देश है।

योगा टीचर ने बॉयफ्रेंड का काटा प्राइवेट पार्ट, फिर फोन पर बोली...

योगा टीचर ने बॉयफ्रेंड का काटा प्राइवेट पार्ट, फिर फोन पर बोली...

जयपुर, राजस्थान की राजधानी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. शहर में एक महिला योगा टीचर ने अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट चाकू से काटकर अलग कर दिया. घटना के दौरान युवक बेहोश था, उसको इसकी जानकारी नहीं हुई, लेकिन होश में आने पर जब उसने महिला को फोन लगाया तो उसने आई एम सॉरी बोल उसको अस्पताल में भर्ती कराया. युवक ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है हालांकि महिला ने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी नहीं हो पाई है.
पुलिस में दर्ज शिकायत में युवक ने बताया कि बीकानेर का रहने वाला 28 साल का युवक योग की ट्रेनिंग करने जयपुर में आकर रहा रहा था, इस दौरान उसकी योग की एक टीचर से फेसबुक के जरिए बात हुई. रीमा नाम की इस महिला से युवक मिलने लगा और बातचीत शुरू हो गई. जिसके बाद दोनों एक दूसरे के घर आने लगे.
पीड़ित के अनुसार, 16 नवंबर को रीमा ने उसको घर बुलाया और दोनों ने साथ में खाना खाया. जिसके बाद युवक जब घर वापस जाने लगा तो रीमा साथ जाने का बोलकर युवक के कमरे आ गई. इस दौरान युवक बेहोश हो गया और रीमा ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया.
होश आने पर युवती को किया फोन
युवक ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसने बिस्तर पर खून देखा. तब उसको प्राइवेट पार्ट कटा होने की जानकारी हुई. जब उसने रीमा को फोन लगाया तो उसने कहा आई एम सॉरी. जिसके बाद युवक के कहने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टर ने सर्जरी के बाद युवक को छुट्टी दे दी.
गलत काम न कर पाने के बाद उठाया ये कदम
पुलिस ने बताया कि युवक ने मामला दर्ज कराया. जिसमें बताया कि नशीला पदार्थ देने के बाद उसके साथ गलत काम करने में विफल होने के बाद रीमा ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. अभी रीमा के पकड़ने जाने के बाद उससे पूछताछ में ही घटना के कारण पता चलेगा.

 

मां की मौत के बाद सदमे में आयी महिला, खाने लगी मिट्टी, हफ्तेभर में खा जाती है 3 फीट दीवार

मां की मौत के बाद सदमे में आयी महिला, खाने लगी मिट्टी, हफ्तेभर में खा जाती है 3 फीट दीवार

दुनिया में कुछ लोग ऐसे होते है जो अपनी अजीबोगरीब हरकतों और आदतों के कारण चर्चाओ में बने रहते हैं. हम आपको आज एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी आदत के बारे में सुनकर आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि ये महिला अपने घर की दीवार खा जाती हैं.

निकोल नाम की ये महिला अमेरिका के मिशिगन शहर में रहती हैं. महिला ने एक टीवी प्रोग्राम में अपनी इस लत के बारे में बताकर सबको चौंका दिया था. महिला की बात जिसने भी सुनी थी, वह सकते में आ गया था. महिला ने बताया था कि वह पड़ोसियों की दीवार भी खा जाती हैं.


डिप्रेशन में जाने के बाद लगी लत
महिला ने बताया था कि मां की मौत के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं. इसके बाद उन्हें चॉक खाने की आदत लगी. चॉक खाते-खाते उन्हें सूखे दीवारों की खुशबू अच्छी लगने लगी. इसके बाद वह दीवारें खाने लगीं. निकोल ने बताया कि उन्हें अलग-अलग दीवारों का टेस्ट बहुत पसंद है.
निकोल के अनुसार, अपनी इस आदत की वजह से उन्हें काफी शर्मिंदा होना पड़ता है. उन्होंने बताया कि अपनी तलब मिटाने के लिए वह आस-पड़ोस के घरों की दीवारें भी खाने लगी हैं. अब एक हफ्ते में वह तीन स्क्वायर फीट दीवार खा जाती हैं. इसके कारण उनके घर की दीवारों में कई जगह छेद हो चुका है.


डॉक्टरों की चेतावनी को भी किया अनदेखा
निकोल की इस आदत की वजह से उनके आस-पड़ोस के लोग भी काफी परेशान रहते हैं. निकाल का एक बच्चा भी है. उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें इसके लिए चेतावनी भी दी है, लेकिन उन्हें दीवार खाने की इतनी ज्यादा लत है कि वह इसे अनदेखा कर देती हैं. डॉक्टर ने वॉर्निंग दी है कि इसकी वजह से उनके इंटेस्टाइन में बड़ी समस्या हो सकती है. डॉक्टर्स ने ये भी कहा है कि अगर उन्होंने अपनी आदत नहीं छोड़ी तो यह निकोल के लिए जानलेवा साबित हो सकता है.

 

अब कुते भी कर सकेंगे अपने मालिक को विडियो काल,वैज्ञानिकों ने तैयार किया डिवाइस,जानिये यहाँ....

अब कुते भी कर सकेंगे अपने मालिक को विडियो काल,वैज्ञानिकों ने तैयार किया डिवाइस,जानिये यहाँ....

 अब कुते भी कर सकेंगे विडियो काल, इंसान बिना मोबाइल (Mobile is Important) के नहीं रह सकते हैं. इंसानों के अलावा जानवरों (Viral Videos) को भी मोबाइल लत लग गई है. डॉग के लिए तैयर हुआ मोबाइल डिवाइस, कभी-कभी सोशल मीडिया पर जानवरों के कई वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं. ख़ासकर डॉग्स के वीडियोज़ तो हमेशा चर्चा में रहते हैं. पेटलवर्स डॉग को सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं. इन्हीं सबको ध्यान में रखते हुए डॉग्स के लिए मोबाइल की खोज हुई है. इसके ज़रिए डॉग्स अपने मालिक से बात कर सकते हैं. साथ ही साथ वीडियो कॉल के ज़रिए जुड़ सकते हैं.

वैज्ञानिकों ने डॉग्स के लिए एक ऐसी डिवाइस (Dog Phone device ) बना दी है, जिसकी मदद से मालिक अपने डॉग से आसानी से बात कर सकते हैं. उनकी गतिविधियों को कहीं से भी देख सकते हैं. साथ ही साथ डॉग्स पर निगरानी भी रख सकते हैं.

न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने एक प्रोटोटाइप डॉगफोन डिवाइस बनाई है. ये डिवाइस एक बॉल की तरह दिखती है, जो गतिविधियों को पहचान सकती है और कम्प्यूटर से कनेक्ट हो सकती है. इस डिवाइस के ज़रिए कोई भी इंसान अपने डॉग से बात कर सकता है.

डॉक्टर इलियेना (Dr Ilyena Hirskyj-Douglas) ने इस डिवाइस की खोज की है. उन्होंने अपने 10 साल के डॉग के लिए इस डिवाइस को बनाया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वे एनिमल-कम्यूटर इंटरैक्शन की विशेषज्ञ हैं.

अक्सर ऐसा होता है, जब हम किसी काम से बाहर जाते हैं, ऐसे में हमें चिंता होती है कि हमारे पालतू जानवर घर में कैसे रह रहे होंगे. इसी बात को ध्यान में रखकर इस डिवाइस की खोज की गई है. देखा जाए तो ये बहुत बड़ी खोज है.

दोस्त के जवान बेटे से बुढ़िया ने रचाई शादी, हनीमून पर रोमांस शुरू करते ही............

दोस्त के जवान बेटे से बुढ़िया ने रचाई शादी, हनीमून पर रोमांस शुरू करते ही............

प्यार का रिश्ता अजीब होता है, जब आपको किसी से प्यार हो जाता हैं, तो सही और गलत कुछ समझ नहीं आता है. कई अनोखी लव स्टोरीज (Love Story) आए दिन चर्चा में रहती है. बीते दिनों एक ऐसी लव स्टोरी सामने आई, जिसने सबको हैरान कर दिया. इस रिश्ते में 91 साल की एक महिला ने 23 साल के लड़के से शादी (Weird Couple) रचाई. लेकिन हनीमून पर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसके अंजाम ने सभी को शॉक कर दिया.


जहां आमतौर पर कपल के बीच तीन से चार साल का ऐज गैप सही माना जाता है, वहीं इस कपल के बीच 68 साल का डिफ़रेंस था. हम बात कर रहे हैं अर्जेंटीना में रहने वाली 91 साल की महिला के बारे में. ये महिला अपनी दोस्त के घर रहती थी. महिला की दोस्त के घर में उसका 23 साल का बेटा भी रहता था. चूंकि, महिला की दोस्त की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इस वजह से बुजुर्ग महिला अपने पेंशन से दोस्त की मदद करती थी. लेकिन इसी बीच हालात ऐसे बने कि 91 की महिला ने अपनी दोस्त के बेटे से शादी कर ली.


आपको बता दें कि ये शादी प्यार में पड़ कर नहीं की गई थी. इस शादी के पीछे पैसा बहुत बड़ी वजह थी. दरअसल, महिला अपनी दोस्त के बेटे की मदद मौत के बाद भी करना चाहती थी. महिला को पेंशन मिलती थी जिससे वो अपनी दोस्त के बेटे की पढ़ाई में मदद करती थी. लेकिन मौत के बाद वो ऐसा नहीं कर पाती. ऐसे में महिला ने दिमाग लगाया. उसने अपनी दोस्त के बेटे को शादी के लिए प्रपोज किया. अगर दोनों शादी कर लेते तो महिला की मौत के बाद लड़के को उसकी पेंशन मिलने लगती, जिससे उसकी आर्थिक मदद हो जाती. लेकिन यहां मामला पूरा उल्टा पड़ गया.


महिला ने दोस्त के बेटे से शादी कर ली. इसके बाद दोनों हनीमून पर गए. लेकिन वहां हो गया हादसा. हनीमून पर ही महिला की मौत हो गई. जब लड़के ने महिला की मौत के बाद पेंशन पर क्लेम किया तो उल्टा पेंशन अधिकारियों ने उसपर धोखधड़ी का आरोप लगा दिया. अधिकारियों ने लड़के पर पेंशन के लिए शादी करने का आरोप लगाकर उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी. लड़के को पेंशन तो नहीं मिला लेकिन जेल जाने की नौबत जरूर आ गई. हालाँकि बाद में काफी कोशिशों के बाद लड़के को जेल से बचाया जा सका.

दुखद ख़बर : गरीबी ने ली तीन बच्चों की जान

दुखद ख़बर : गरीबी ने ली तीन बच्चों की जान

जौनपुर (उप्र) : दुखद ख़बर सामने आ रही है, जौनपुर जिले में बदलापुर थाना क्षेत्र की फत्तूपुर रेलवे क्रॉसिंग पर तीन सगी बहनों ने बृहस्पतिवार देर रात ट्रेन के सामने कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी तीन बहनों प्रीति (16) काजल (14) और आरती (11) ने अपने घर से 18 किलोमीटर दूर जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर जनसाधारण एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ऐसा बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते तीनों ने यह कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि इन बहनों के पिता राजेंद्र प्रसाद गौतम की मौत नौ साल पहले हो चुकी है और उनकी मां तीन साल से पूरी तरह दृष्टिहीन है। उनकी एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। कुमार ने बताया कि पूरा परिवार आर्थिक से गुजर रहा था। तीनों बहनें और उनका भाई गणेश मजदूरी करते थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात सात बजे से तीनों बहनें लापता थीं। उनके पड़ोसियों ने उनकी तलाश शुरू की, तो उन्हें रात लगभग 11 बजे सूचना मिली कि तीनों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। गेटमैन प्रदीप ने लड़कियों के क्षत-विक्षत शव देखकर श्री कृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
 

ये है भारत का सबसे लंबा परिवार, ज्यादा लम्बाई कि वजह से इन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है........

ये है भारत का सबसे लंबा परिवार, ज्यादा लम्बाई कि वजह से इन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है........

एक व्यक्ति कि लम्बाई उसकी अच्छी पर्सनालिटी बताती है तथा ज्यादा लम्बाई वाले लोग को ज्यादा अटेंशन मिलता है, भारत में तो लंबे लोगों को अक्सर अमिताभ बच्चन से कम्पेयर कर दिया जाता है. लेकिन जरा उस परिवार के बारे में सोचिये जिसके घर में हर कोई लंबा है. इनकी लम्बाई के कारण परिवार के हर सदस्य को कई तरह की समस्याएं होती है. इसमें कपड़ों की फिटिंग से लेकर जूते-चप्पल तक के साइज का इश्यू शामिल है.


हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के पुणे की अनोखी फैमिली के बारे में. कुलकर्णी फैमिली में मौजूद हर सदस्य लंबा है. इस फैमिली में सबसे छोटे सदस्य की हाइट 6 फ़ीट 1 इंच है. वहीं फैमिली के सबसे लंबे सदस्य की हाइट 7 फिट है. शरद कुलकर्णी इस फैमिली के मुखिया हैं. शरद की वाइफ की लंबाई 6 फ़ीट 3 इंच है. बेटी मुरुगा की हाइट 6 फिट 1 इंच जबकि दूसरी बेटी की लंबाई 6 फ़ीट 4 इंच है. अगर इस फैमिली के सारे सदस्य की लंबाई जोड़ दी जाए तो ये 26 फ़ीट है.


अपनी लंबाई की वजह से ये परिवार लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल है. पहले इस परिवार में पति-पत्नी ने रिकॉर्ड बनाया था. इन्हें 1989 में विश्व की सबसे लंबी जोड़ी का खिताब दिया गया था. लेकिन जब इनकी बेटियां बड़ी हुई तो उनकी भी हाइट पेरेंट्स जैसी ही हो गई. अपनी लंबाई के कारण ये फैमिली काफी प्रॉब्लम भी झेलती है. ये फैमिली कभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज नहीं करती. फैमिली के सदस्यों का कहना है कि वो पैदल चलने में ज्यादा कम्फर्टेबल है. इस वजह से परिवार को अक्सर सड़क पर पैदल ही चलते देखा जाता है. इसके अलावा वो अपनी कस्टमाइज स्कूटी का इस्तेमाल करते हैं.


अपनी लंबाई के कारण परिवार को एक और दिक्कत का सामना करना पड़ता है. वो है इनके कपड़े और जूते-चप्पल का सिलेक्शन. परिवार के सदस्यों के पैरों का साइज इतना बड़ा है कि इसके लिए उन्हें विदेश से चप्पल-जूते मंगवाने पड़ते है. फैमिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

BREAKING NEWS: प्राइम माल में लगी आग, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

BREAKING NEWS: प्राइम माल में लगी आग, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

मुंबई: मुंबई के विले पार्ले वेस्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, यहां के प्राइम माल में सुबह-सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि दमकल विभाग को उसे बुझाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मौके पर 12 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अभी तक किसी तरह की अन्य अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है।

पीएम मोदी की घोषणा के बाद राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, आंदोलन खत्म करने के लिए रखी यह शर्त

पीएम मोदी की घोषणा के बाद राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, आंदोलन खत्म करने के लिए रखी यह शर्त

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने के निर्णय की घोषणा करने के बाद भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत ने आंदोलन खत्म करने के लिए फिर शर्त रख दी। उन्होंने कहा कि संसद में विवादास्पद कानूनों को निरस्त करने के बाद ही, वे कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ चल रहा आंदोलन वापस लेंगे।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और दूसरे मुद्दों पर भी किसानों से बात करनी चाहिए। किसान इन कानूनों के खिलाफ पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे थे।

टिकैत ने कू पर पोस्ट में कहा, 'आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा, हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा। सरकार, एमएसपी के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करे।'


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर राष्ट्र के नाम संबोधन में तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा की और कहा कि इसके लिए संसद के आगामी सत्र में विधेयक लाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से जुड़े मुद्दों पर एक समिति बनाने की भी घोषणा की।