BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ा हादसा: बस और कार के बीच भीषण टक्कर, 5 लोग जिंदा जले

बड़ा हादसा: बस और कार के बीच भीषण टक्कर, 5 लोग जिंदा जले

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के मुरबंदा लारी के निकट एक भयानक सड़क हादसा हो गया, बुधवार सुबह एक बस एवं वैगन आर कार में भीषण टक्कर हो गई. बस कार के उपर चढ़ गई और कार में आग लग गई, जिससे उसमें बैठे एक लड़के एवं दो महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की जलकर मौत हो गई. रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे एक वैगन आर कार की दूसरी तरफ से आ रही बस से रामगढ़ जिले के रजरप्पा पुलिस थाना क्षेत्र में गोला-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर मुरबंदा लारी के निकट आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई. बस कार के ऊपर चढ़ गई. कार में सवार सभी पांच लोग वहीं बुरी तरह फंस गए.

थोड़ी ही देर बाद कार में आग लग गई और एक लड़के एवं दो महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. दुर्घटना में मारे गए लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान मुश्किल हो गया है. कुमार ने बताया कि सभी शवों को अंत्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वैगन आर के पूरी तरह जल जाने के कारण गाड़ी की पंजीकरण संख्या के अलावा अन्य विवरण नहीं मिल सका है। गाड़ी पटना के आलोक रौशन के नाम पंजीकृत है। मृतकों की पहचान एवं अन्य कार्रवाई के लिए पटना पुलिस से संपर्क किया गया है.

बड़ी खुशखबरी: दीपावली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है तोफा

बड़ी खुशखबरी: दीपावली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है तोफा

नई-दिल्ली: केंद्र सरकार ने दीपावली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों को फिर से दे सकती है तोहफा। भारत सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाकर 31 फीसदी कर सकती है। इससे पहले केंद्र सरकार ने जुलाई में महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी और हाउस रेंट अलाउंस 24 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी किया था। अभ पिर से केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ सकता है। इससे पहले केन्द्र सरकार ने कोरोना महामारी के चलते जनवरी 2020 से केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता रोक दिया था, जो जून 2021 में जारी किया गया।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद से केंद्रीय कर्मचारी डीए एरियर की मांग कर रहे हैं। जेसीएम की राष्ट्रीय परिषद (एनसीजेसीएम), कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और वित्त मंत्रालय के बीच 26-27 जून 2021 को एक बैठक हुई. हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। केंद्र ने कोरोना महामारी के दौरान करीब डेढ़ साल से 17 फीसदी की दर से दिए जा रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी थी।

जानकारों के मुताबिक, लेवल-1 कर्मियों का डीए बकाया 11,880 रुपये से 37,554 रुपये के बीच बनता है. वहीं, लेवल-14 (वेतनमान) के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये तक DA मिलेगा. महंगाई का असर डीए से कम, पिछले साल के मुकाबले कुल महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ा सरकार ने जुलाई 2021 से इसे घटाकर 28 फीसदी कर दिया है। अब अगर जून 2021 में इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई तो उसके बाद महंगाई भत्ता 31 फीसदी तक पहुंच जाएगा। दूसरे शब्दों में कहें तो अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 50,000 रुपये है तो उसे 15,500 रुपये डीए के रूप में मिलेगा। वहीं, केंद्र की तर्ज पर राज्यों ने भी DA बढ़ाने का फैसला किया है। इनमें उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान और असम शामिल हैं। डीए कर्मचारी के मूल वेतन का एक निश्चित हिस्सा होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है, जिसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है।

एयरपोर्ट में नौकरी लगाने का झांसा देने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, कई लोगो से की है लाखो की ठगी

एयरपोर्ट में नौकरी लगाने का झांसा देने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, कई लोगो से की है लाखो की ठगी

नई-दिल्ली: देश में बेरोजगारी छाई हुई है युवा नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे इसके चलते युवा ठगी का शिकार भी हो रहे हैं. अधूरी जानकारी की वजह से युवा नौकरी पाने की बजाय अपने बड़ों के जीवनभर की पूंजी खो देते हैं. फरीदाबाद में एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. इसी क्रम में लोगो को नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित गिरोह के 3 सदस्यों को फरीदाबाद के थाना साइबर अपराध की टीम ने दिनांक 10 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अभिषेक हिमांशु तथा आरोही (बदला हुआ नाम) का नाम शामिल है. इस मामले में इनका एक अन्य साथी भी शामिल है जो इस गिरोह का मुखिया है और जो अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. आरोपियों को अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई राज उगले हैं. आरोपी भारत के विभिन्न राज्यों में 300 से अधिक धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.


करने के लिए आरोपियों ने बहुत ही नायाब तरीका अपनाया हुआ था. ये लोग quikr.com एक ऐसी वेबसाइट है जो लोगों को नौकरी दिलाने में सहायता करती है जहां पर नौकरी की तलाश में कोई भी व्यक्ति अपना बायोडाटा उस वेबसाइट पर अपलोड कर सकता है. जिस किसी कंपनी में भी नौकरी के लिए वर्करों की आवश्यकता होती है उस कंपनी की जानकारी प्राप्त करके आवेदनकर्ता उसकी आवश्यकता अनुसार नौकरी प्राप्त कर सकता है.


आरोपियों ने भी इसी वेबसाइट का फायदा उठाकर उन व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित करते थे, जिन्हें नौकरी की आवश्यकता होती है. आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2020 में लॉकडाउन के पश्चात इन्होंने इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया था. इसके लिए आरोपियों ने दिल्ली के गाजापुरी एरिया में अपना एक कॉल सेंटर खोल रखा था. आरोपी अभिषेक प्रतिदिन 50 लोगों को कॉल करके लोगों के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देता था. महिला आरोपी आरोही इस कंपनी में मैनेजमेंट का कार्य करती थी और वहीं इस गैंग का मुखिया, इनका चौथा साथी इस कंपनी का मालिक है जो इन्हें हर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाता है.


नौकरी के लिए आवेदनकर्ताओं की जानकारी प्राप्त करने के पश्चात आरोपी आवेदनकर्ता से संपर्क करते और उन्हें बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी लगवाने के बड़े-बड़े सपने दिखाते थे. आवेदनकर्ता बड़ी बड़ी कंपनी का नाम सुनकर लालच में आ जाते और आरोपियों के झांसे में फंस जाते थे. शुरुआत में आरोपी आवेदनकर्ता से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2500 रुपए चार्ज करते और बाद में आरोपी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नेशनल करियर सर्विस या डिजिटल करियर सर्विस के नाम से बनाई गई अपनी फर्जी ईमेल आईडी से आवेदनकर्ता को ई-मेल भेजकर रजिस्ट्रेशन फीस, ऑनलाइन इंटरव्यू, अप्वाइंटमेंट लेटर व अन्य सेवाओं के नाम पर अलग-अलग रकम अपने फर्जी बैंक खातों में डलवा लेते थे. इसी प्रकार से धोखाधड़ी करते हुए आरोपियों ने फरीदाबाद के सेक्टर 58 निवासी संजना से भी 88600 रुपए ऐंठ लिए जिसकी शिकायत पीड़िता ने फरीदाबाद के थाना साइबर अपराध में की जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व षड्यंत्र रचने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी.


इस मामले में पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के मार्गदर्शन में जल्द से जल्द आरोपियों की धरपकड़ करने लिए थाना साइबर अपराध प्रबंधक प्रभारी बसंत कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें सहायक उप निरीक्षक राहुल, प्रमोद, बाबू राम, महिला सहायक उप-निरीक्षक गीता, प्रधान सिपाही चरण,नरेश,लोकेश, देवेंद्र, सिपाही कृष्ण,अंशुल तथा धर्मेंद्र का नाम शामिल था.


पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए इस गिरोह के तीन सदस्यों को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपियों ने इस प्रकार पूरे भारतवर्ष में 300 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है, जिसके बारे में संबंधित पुलिस थानों को सूचित किया जा रहा है. आरोपियों के फर्जी खातों में पिछले 1 वर्ष के अंदर लगभग 70 लाख रुपए का लेनदेन होना पाया गया है, जिसके बारे में पुलिस जांच कर रही है. आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल, 12 सिम कार्ड, 5 कंप्यूटर और ₹16000 नकद बरामद किए गए हैं. पूछताछ पूरी होने के पश्चात तीनों आरोपियों को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है तथा इनके चौथे साथी को पुलिस द्वारा तलाश करके जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

 महिला ने पुलिस से की अजीबोगरीब डिमांड, बोली- 'पड़ोसन खुले में सुखाती है अंडरगार्मेंट, कर लो गिरफ्तार'

महिला ने पुलिस से की अजीबोगरीब डिमांड, बोली- 'पड़ोसन खुले में सुखाती है अंडरगार्मेंट, कर लो गिरफ्तार'

पड़ोसियों के बीच बहस (Neighbour Issues) का मुद्दा कुछ भी हो सकता है. कई बार छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले लेती है. कुछ ऐसा ही हुआ मेक्सिको (Mexico) में. यहां एक महिला को अपनी पड़ोसन की इस बात पर ऐतराज़ है कि वो अपने अंडरगार्मेंट्स खुले में सुखाती है. उसने इस समस्या के हल के लिए पुलिस को भी कॉल कर लिया. अब पुलिस भी कनफ्यूज़ है कि वो आखिर क्या करे?

महिला की अजीबोगरीब शिकायत है. उसका कहना है कि पड़ोसन जान-बूझकर अपने कपड़े बाहर खुले में सुखाती है. इस तरह से वो उसके पति पर डोरे डालना चाहती है. मामले में पुलिस की मदद लेते हुए महिला ने मांग की है कि पड़ोसन को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए वरना उसका घर तबाह हो जाएगा. अब पुलिस भी परेशान है कि वो क्या करे, क्योंकि खुले में कपड़े सुखाना तो कोई अपराध नहीं है.

Underwear दिखाकर करती है आकर्षित
The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक 42 साल की युवित्ज़ा (Yuvitza) ने पुलिस को फोन करके शिकायत की है कि उनकी पड़ोसन को गिरफ्तारकर जेल में डाला जाए. उसका आरोप है कि पड़ोसन जान-बूझकर अपने अंडरगार्मेंट्स अपने बगीचे में सुखाती है, ताकि उसका पति उसकी ओर आकर्षित हो सके. ये घटना मैक्सिको (Mexico) के दक्षिणपूर्वी राज्य क्विंटाना रू (Quintana Roo) की है. महिला का ये भी कहना है कि उसने अपनी 23 वर्षीय पड़ोसन को कई बार समझाने की भी कोशिश की है, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है. वो अक्सर ऐसा तभी करती है, जब उनके पति की छुट्टी होती है.

महिलाओं के बीच फंस गई पुलिस
ये अजीबोगरीब मामला देखकर पुलिस भी हैरान है. पुलिस को समझ ही नहीं आ रहा है कि युवित्ज़ा और उनकी पड़ोसन के बीच का ये मामला कैसे सुलझाया जाए. अधिकारियों ने दोनों महिलाओं को एक साथ बैठकर अपना विवाद सुलझाने की अपील भी की है. पुलिस परेशान इसलिए है, क्योंकि खुले में अंडरगार्मेंट सुखाना कोई अपराध नहीं है और इस पर कानून शिकायत नहीं की जा सकती है. वहीं महिला लगातार इस ज़िद पर अड़ी है कि पड़ोसन को उसके पति को फंसाने के अपराध में गिरफ्तार किया जान चाहिए.
 सेक्स रैकेट का खुलासा : बॉडी मसाज की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, नेपाली युवती समेत पांच गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का खुलासा : बॉडी मसाज की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, नेपाली युवती समेत पांच गिरफ्तार

लखनऊ के गाजीपुर स्थित प्राइम प्लाजा में द ज्वॉय बाड़ी मसाज की आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था। गाजीपुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सेक्स रैकेट चलाए जाने की भनक तक पुलिस को नहीं थी। मंगलवार को उत्तरी जोन की टीम ने प्लाजा पर छापा मारा। जहां से नेपाली युवती समेत पांच लड़कियों को पकड़ा गया। साथ ही एक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान ही कई युवक छत के रास्ते से भागने में सफल हो गए। जिन्हें पुलिस तलाश रही है। 

 


एसीपी गाजीपुर सुनील कुमार शर्मा के मुताबिक प्राइम प्लाजा में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर शाम चार बजे करीब छापा मारा गया था। प्लाजा में चल रहे द ज्वॉय बाड़ी मसाज में अनैतिक काम होने की पुष्टि हुई। जिसके आधार पर नेपाल, सीतापुर, देवरिया, अलीगंज और मड़ियांव की रहने वाली युवतियों को महिला पुलिस की मदद से पकड़ा गया।

एसीपी के अनुसार सीतापुर निवासी आरिफ को भी गिरफ्तार किया गया है। मसाज पार्लर का संचालक अभिलाष तिवारी करवा रहे थे। जिन्हें पुलिस तलाश रही है। एसीपी के मुताबिक प्लाजा में ऑफिस और दुकानों के साथ ही कुछ फ्लैट भी हैं। जहां परिवार रहते हैं। द ज्वॉय में होने वाली गतिविधियों के कारण स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। पूछताछ में यह भी पता चला कि नेपाल से युवती को इसी काम के लिए बुलाया गया था। उसे संचालकों ने गुड़ंबा में कमरा किराए पर लेकर दिया था। जहां वह रह रही थी। इंस्पेक्टर गाजीपुर के अनुसार युवतियों और आरिफ के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
 पत्नी से हो रही थी बहस, गुस्साए पति ने बेटी को वाशिंग मशीन में डालकर चालू कर दिया स्विच

पत्नी से हो रही थी बहस, गुस्साए पति ने बेटी को वाशिंग मशीन में डालकर चालू कर दिया स्विच

पति और पत्नी के बीच नोकझोंक के मामले सामने आते रहते हैं. कई बार ये बहस इतनी खतरनाक रूप ले लेती है कि वे एक दूसरे की जान लेने की कोशिश करने लगते हैं। ऐसा ही एक खतरनाक मामला अमेरिका से सामने आया है जहां एक शख्स अपनी पत्नी से बहस कर रहा था। यह बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पति को गुस्सा आ गया। इसके बाद पति ने आव देखा ना ताव और अपना गुस्सा अपनी दो साल की मासूम बेटी पर उतार दिया। पति ने बेटी को उठाया और वाशिंग मशीन में डालकर उसका स्विच चालू कर दिया।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के न्यू हैम्पशायर की है। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का नाम माइकल है। उसका अपनी पत्नी से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। वे दोनों रोज अक्सर झगड़ते रहते थे। ये दोनों मूल रूप से किसी दूसरे शहर के रहने वाले हैं लेकिन नौकरी के सिलसिले में दोनों न्यू हैम्पशायर में ही रहते हैं। एक रोज दोनों कपल के बीच झगड़ा शुरू हो गया और देखते ही देखते इस झगड़े ने खतरनाक रूप ले लिया।

माइकल की किसी बात उसकी पत्नी गुस्सा गई और फिर माइकल का भी पारा चढ़ गया। इसी गुस्से में उसने अपनी बेटी को उठाया और वाशिंग मशीन में डालकर उसका स्विच ऑन कर दिया। जैसे ही उसकी पत्नी ने यह देखा, उसके होश उड़ गए। उसने दौड़कर वाशिंग मशीन का स्विच ऑफ कर दिया। गनीमत यह रही कि बच्ची की जान बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल जरूर हो गई।

आनन-फानन में उस बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने उसकी देखभाल शुरू कर दी। डॉक्टरों ने बताया कि यह बात अच्छी रही कि बच्ची की मां ने समय रहते मशीन का स्विच बंद कर दिया, नहीं तो बेटी की जान चली जाती। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना के संबंध में सबसे पूछताछ करनी लगी। इसके बाद पुलिस ने तय किया कि बच्ची के पिता ने गलती की है।

फिलहाल पुलिस उस शख्स को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। पुलिस का कहना है कि इसने गुस्से में ही लेकिन अपनी दो साल की बेटी को जान से मारने का प्रयास किया है। पुलिस ने उस पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। उधर बच्ची को अस्पताल से घर भेज दिया गया है। इस घटना के बाहर आने के बाद लोग उस शख्स के लिए गंभीर सजा की मांग कर रहे हैं।
 रेलवे ट्रैक पर ‘हीरो’ बनकर बाइक दौड़ा रहे थे दो युवक, पीछे से पहुंच गई ट्रेन और फिर

रेलवे ट्रैक पर ‘हीरो’ बनकर बाइक दौड़ा रहे थे दो युवक, पीछे से पहुंच गई ट्रेन और फिर

बक्सरः युवाओं को अक्सर बाइक के साथ स्टंट (Bike Stunt) करने में मजा आता है. कभी मोहल्ले में तो कभी हाईवे पर स्टंट करते दिख जाएंगे. बक्सर में बीते सोमवार को एक ऐसा ही दृष्य सामने आया. दो युवकों को इतनी जल्दी थी कि गुमटी बंद होने की वजह से वो सड़क को छोड़कर रेलवे ट्रैक पर ही बाइक लेकर दौड़ गए. इस दौरान पीछे से एक ट्रेन आ गई. दोनों युवकों जब इसकी खबर हुई तो उनके होश उड़ गए. हालांकि शुक्र की बात है कि दोनों युवकों को कुछ हुआ नहीं, लेकिन उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई.

यह पूरी घटना बक्सर के चौसा का है. रेलवे ट्रैक पर ही दो युवक बाइक चला रहे थे. पीछे से ट्रेन आती देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. लोगों की आवाज सुनकर बाइक छोड़ दोनों युवक कूद गए. तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन से ट्रैक पर पड़ी बाइक के परखच्चे उड़ गए. दूर-दूर तक जाकर रेलवे ट्रैक के आसपास पार्ट-पूर्जा बिखर गया.

सड़क निर्माण के कारण बंद थी गुमटी
दरअसल, चौसा गुमटी के 78ए गेट के ट्रैक के बीच वाहनों के आराम से गुजरने के लिए पिछले दो दिनों से सड़क निर्माण का कार्य जारी है. वहां सड़क निर्माण के दौरान वाहनों को आने-जाने से रोकने के लिए रेलवे गुमटी को बंद कर दी जाती है. ट्रैक पर काम के बीच रुक-रुककर सड़क पर वाहनों की ज्यादा संख्या हो जाने पर गेट खोलकर उन्हें पार कराया जाता है.

सोमवार की सुबह करीब 10 बजे रेलवे फाटक बंद होने से सड़क पर वाहनों के खड़ा होते ही बक्सर की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे. फाटक बंद होने के बाद भी किसी तरह गेट के समीप पहुंच गए. गेट बंद होता देख उसके बगल पतले रास्ते से किसी तरह अपनी बाइक को पार कराने के बाद दोनों युवकों ने ट्रैक पर ही स्टेशन की ओर अपनी बाइक दौड़ा दी. इतने में चौसा स्टेशन के बीच पहुंचते ही ग्रामीणों ने ट्रेन आने पर शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे जान बची. घटना के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने नंबर प्लेट के आधार पर कार्रवाई के लिए जुट गई है. नंबर से पता चला कि गाड़ी जिले के डुमरी निवासी किसी विजय कुमार प्रसाद की है. दोनों युवकों की पहचान नहीं हुई है.
लव मैरिज के दो साल बाद पत्‍नी को मिला धोखा, पति ने कहा- छोटे हाइट वाली

लव मैरिज के दो साल बाद पत्‍नी को मिला धोखा, पति ने कहा- छोटे हाइट वाली

मेरठ: वर्ष 1981 में आई फिल्‍म 'लावारिस' में अमिताभ बच्‍चन पर फिल्‍माये गए गाने, 'मेरे अंगने में तुम्‍हारा क्‍या काम है...' ने धूम मचा दी थी। इस गाने में पत्‍नी के हर रूप की तारीफ की गई थी। इसी गाने की एक लाइन है-जिसकी बीवी छोटी उसका भी बड़ा नाम है...', लेकिन यह तब की बात है। 40 साल बाद अब पति-पत्‍नी के रिश्‍ते की खूबसूरती को शब्‍दों में पिरोते ऐसे गाने कम बनते हैं और शायद बहुत से लोगों के जेहन में भी शारीरिक बनावट और खूबसूरती पर आत्‍मीय सम्‍बन्‍धों को तरजीह देने वाली सोच नहीं उभरती। ताजा उदाहरण उत्‍तर प्रदेश के मेरठ का है। वहां एक शख्‍स ने लव मैरेज के दो साल बाद पत्‍नी को छोटे कद की बताकर घर से निकाल दिया।


आरोप है कि पति और उसके घरवालों ने महिला के साथ मारपीट भी की। महिला अब अपने लिए इंसाफ की गुहार लगा रही है। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से पति से विवाद चल रहा था। उन्‍होंने आरोप लगाया कि पति अक्‍सर उन्‍हें छोटे कद की बताकर ताना देते थे। इस पर आपत्ति जताने पर मारपीट पर उतर आते थे। महिला का कहना है कि उनकी लव मैरेज हुई थी। शुरू में तो सब कुछ ठीक-ठाक चला। जिंदगी खुशहाल चल रही थी। फिर धीरे-धीरे पति का व्‍यवहार बदलने लगा। वह उनके छोटे कद को लेकर ताना देने लगे। महिला का आरोप है कि ससुराल के अन्‍य लोगों का व्‍यवहार भी उनके प्रति ठीक नहीं था। पति का व्‍यवहार दिन ब दिन खराब होने लगा। पिछले कई दिनों से वह एकदम बदल गए थे। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी कि पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर उन्‍हें घर से बाहर निकाल दिया। 

परिवारीजनों ने थाने पर किया हंगामा
महिला को ससुराल से निकाले जाने की खबर जब मायके वालों को हुई तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। मायके वाले महिला को लेकर थाना ब्रह्मपुरी पहुंचे। बताया जा रहा है वहां कुछ हंगामा भी हुआ। बाद में पुलिस ने ससुराल वालों को बुलाकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।
6 आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा : दिल्ली के बाद अयोध्या समेत यूपी था आतंकियों के निशाने पर

6 आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा : दिल्ली के बाद अयोध्या समेत यूपी था आतंकियों के निशाने पर

नई दिल्ली/प्रयागराज। दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस ने 6 आतंकियों का गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी पूरे देश को दहलाने की साजिश रच रहे थे। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आतंकियों के कब्जे से दो किलो आरडीएक्स, दो हथगोले, दो इटेलियन पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। तबाही का ये सारा सामान प्रयागराज से बरामद किया गया है। यहां से गिरफ्तार आतंकी जीशान व विस्फोटक को दिल्ली लाया जा रहा है। इतनी मात्रा में विस्फोटक मिलने से सुरक्षा एंजेसियों के कान खड़े हो गए हैं।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि आरडीएक्स व हथगोले पाकिस्तान से भारत आए हैं। अभी तो विस्फोटक व हथियार एकत्रित किए जा रहे थे। पाकिस्तान से अभी और विस्फोटक व हथियार आने थे। विस्फोटक व हथियारों को लाने-जे जाने का काम चल रहा था। साथ में जिन जगहों पर बम धमाके करने थे उन जगहों की रैकी जा रही थी। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि ये आतंकियों का एक मोड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। शुरूआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि आतंकियों के कई मोड्यूल अभी देश में हैं। देश में 15 से 20 आतंकी और हो सकते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि और आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे देश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आतंकियों ने शुरूआती पूछताछ में खुलासा किया है कि उनको देश में दिल्ली समेत मेट्रो शहरों में सीरियल बम धमाके करने थे। ओसामा व जीशान बम बनाने की तैयारी कर रहे थे। इन्होंने दो आईईडी बना ली थीं। पूछताछ में ये बात भी सामने आई कि आतंकियों को राजनेताओं समेत कई धार्मिक नेताओं की टारगेट किलिंग करनी थी। ये भी बात भी सामने आ रही है कि दिल्ली के बाद अयोध्या समेत यूपी इनके आतंकियों के निशाने पर थी।

आईएसआई ने अंडरवर्ल्ड का साथ लिया
देश को दहलाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अंडरवर्ल्ड से सांठगांठ की है। अंडरवर्ल्ड एक धर्मविशेष से प्रभावित व अपराधिक प्रवृति के लोगों को बम धमाकों के लिए इस्तेमाल करने की फिराक में है। इस बार अंडरवर्ल्ड को आतंकियों के लिए फंडिंग करना और हवाला के जरिए पैसा भेजने का काम सौंपा गया। आतंकियों के इस मोड्यूल के पर्दाफाश के बाद ये बात सामने आई है कि दाऊद इब्राहिम का भाई अनिस इब्राहिम इस समय पाकिस्तान में है।

मस्कट होकर पाकिस्तान ट्रेनिंग लेने गए थे
विशेष पुलिस आयुक्त नीरज ठाकुर ने बताया कि आतंकी ओसामा व जीशान मस्कट होकर आतंकी ट्रेनिंग लेने पाकिस्तान गए थे। ओसामा 22 अप्रैल, 2021 को लखनऊ से फ्लाइट से मस्कट गया था। यहां पर उसे जीशान मिला था। जीशान भी आतंकी ट्रेनिंग लेने पाकिस्तान जा रहा था। यहां ग्वादर पोर्ट, पाकिस्तान से वोट के जरिए थाट्टा पाकिस्तान ले जाया गया। इनको कई वोट बदलकर ले जाया था। इनको पाकिस्तान में एक फार्महाउस में रखा गया। फार्महाउस में तीन पाकिस्तानी थे। इनमें से दो पाकिस्तान सेना की वर्दी में रहते थे। वह सेना की वर्दी पहनते थे। उन्हें 15 दिन की आतंकी ट्रेनिंग दी गई थी। ट्रेनिंग के दौरान इनको आईईडी बनाने व हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई।
जीशान व ओसामा ने बताया कि वहां पर 15 से 16 युवक आतंकी ट्रेनिंग ले रहे थे। ये युवक बांग्ला भाषा बोल रहे थे। भाषा से लग रहा था कि ये युवक बांग्लादेश के हो सकते हैं। इनको कई ग्रुप में बांटा गया था। जीशान व ओसाम को एक ग्रुप में रखा गया था। पाकिस्तान में उनको एके-47 समेत अन्य छोटे-बड़े हथियारों को रखना व चलाना सिखाया गया। करीब 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद इनको वापस वोट के जरिए मस्कट लाया गया। यहां से फ्लाइट से ये वापस भारत आ गए।

हर आतंकी को अलग-अलग काम सौंपा गया था
गिरफ्तार आरोपियों को आतंकी योजना के विभिन्न पहलुओं को अंजाम देने के लिए अलग से काम सौंपा गया था। अंडरवर्ल्ड डॉन अनीस इब्राहिम के खास करीबी समीर को पाकिस्तान में छिपे अंडरवर्ल्ड के गुर्गों से जुड़े एक पाक-आधारित व्यक्ति द्वारा भारत में विभिन्न संस्थाओं को आईईडी, हथियारों और हथगोले पहुंचाने का काम सौंपा गया था। पाक-आईएसआई के निर्देशों के तहत काम कर रहे ओसामा और जीशान को आईईडी लगाने के लिए दिल्ली और यूपी में विभिन्न उपयुक्त स्थानों की टोह (रैकी) लेने का काम सौंपा गया था।
 
 अब गोद लिए बच्चों का विदेश जाना होगा आसान, नियमों में हो रहा बदलाव...

अब गोद लिए बच्चों का विदेश जाना होगा आसान, नियमों में हो रहा बदलाव...

नई दिल्ली। गोद लिए बच्चों का अब विदेश जाना और वहां बसना आसान होगा। इसके लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय ने हिंदू दत्तक ग्रहण और रखरखाव अधिनियम 1956 (हामा) के नियमों में बदलाव की कवायद शुरू कर दी है।

साथ ही केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) से मान्यता लेने की प्रक्रिया को सरल बनाने जा रहा है। अभी तक हामा के तहत बच्चा गोद लेने वालों को यह सुविधा नहीं थी वह बच्चे का पासपोर्ट और वीजा बनवाने के लिए कारा से अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल नहीं कर पाते थे।
भारत में हामा के तहत हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख बच्चा गोद ले सकते हैं। 

यह व्यक्तिगत कानून है, जो दो देशों के बीच गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया से संबंधित नहीं है। कानून और न्याय मंत्रालय की सिफारिश पर मंत्रालय गोद लेने के लिए आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने में दत्तक माता पिता की मदद करने के लिए हामा के तहत अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दत्तक विनियम 2017 में संशोधन करने की प्रक्त्रिस्या शुरू कर रहा है।   
                     
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि हामा अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण के लिए किसी भी प्रकार की सुविधाएं प्रदान नहीं करता। इसके लिए  हेग सम्मेलन में बहुराष्ट्रीय संधि के तहत समझौता हुआ जिसमें दत्तक ग्रहण को माता-पिता अधिकारों पर केंद्रित रहने की तुलना में इसे अधिक बाल केंद्रित माना गया। इसके नए नियम के तहत कारा जिलाधिकारी की सिफारिश पर एनओसी देगा। इसके बाद पासपोर्ट और वीजा मिलने में दिक्कत नहीं होगी। उन्हें 2 साल की अनिवार्य अवधि के दौरान भारतीय उच्चायोग द्वारा निगरानी की सुविधा मिलेगी।
 
 शादी के तुरंत बाद दूल्हे से बोली दुल्हन- प्यासी हूं, पीने का पानी ला दो प्लीज, वापस लौटा तो उड़ गए होश

शादी के तुरंत बाद दूल्हे से बोली दुल्हन- प्यासी हूं, पीने का पानी ला दो प्लीज, वापस लौटा तो उड़ गए होश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी में दुल्हन की ठगी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. दुल्हन शादी के तुरंत बाद दूल्हे और ससुराल की सारी जूलरी व नकदी लेकर फरार हो गई. बताया जाता है कि ससुराल लौटते समय उसने बड़ी चालाकी से इस ठगी को अंजाम दिया. बॉलीवुड (Bollywodd) एक्ट्रेस सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘डॉली की डोली’ के षड्यंत्र से मेल खाती ये घटना मैनपुरी बेवार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में परौंखा गांव की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दिनों एक बिचौलिए के जरिए राजू नाम के शख्स की शादी तय की गई, जिसने लड़के के पिता के सामने शर्त रखी कि उन्हें लड़की को अस्सी हजार रुपए देने होंगे. राजू के पिता इसके लिए तैयार हो गए क्योंकि उनके पुत्र की शादी नहीं हो पा रही थी.

सूत्रों के मुताबिक तय रकम देने के बाद 17 अगस्त को एक लड़की से राजू की शादी करा दी गई. विवाह के समय दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को कपड़े, जूलरी, पैसा और अन्य उपहार भी दिए. विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हा-दुल्हन घर जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंच गए. यहां दुल्हन ने अपने ठगी के प्लान को अंजाम दिया. उसने लड़के से कहा कि वो बहुत प्यासी है और पीने का पानी लाने का आग्रह किया.

पुलिस के मुताबिक राजू पानी की बोतल लेकर बस स्टैंज पर वापस पहुंचा तो देखकर दंग रह गया. वहां ना तो दुल्हन थी और ना ही कोई सामान. वो सबकुछ लेकर चंपत हो चुकी थी. मामले में दूल्हा पक्ष ने दुल्हन के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
BIG BREAKING : प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने 4 माह पूर्व मृत हुई युवती को लगाया कोरोना वैक्सीन, विभाग ने जारी किया वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

BIG BREAKING : प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने 4 माह पूर्व मृत हुई युवती को लगाया कोरोना वैक्सीन, विभाग ने जारी किया वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

 यूपीस्वास्थ्य विभाग मृत हो चुके लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगा रहा है। यह कारनामा सरधना सीएचसी में किया गया। चार माह पूर्व मृत युवती को वैक्सीन लगाने का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया। युवती के भाई के मोबाइल पर मैसेज पहुंचा तो सरधना सीएचसी के कारनामे का खुलासा हुआ। परिवार के साथ ही अधिकारियों में इसे लेकर खलबली मची है। अधिकारी जानकारी करने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

सरधना के मोहल्ला सराय अफगनान निवासी फरहा पुत्री अख्तर का चार माह पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था। नगर पालिका से उसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी हो चुका है। इसी बीच आठ सितंबर को सरधना सीएचसी में फरहा को कोरोना वैक्सीन लगाने की जानकारी भाई के मोबाइल पर मैसेज से मिली। वैक्सीन लगाने से पहले बाकायदा उसकी पंजीकरण पर्ची काटी गई। आधार कार्ड नम्बर भी लिखा गया। वैक्सीन लगने के बाद उसका प्रथम डोज लगने का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया।

 

फरहा के भाई वसीम के मोबाइल पर वैक्सीनेशन सफलतापूर्वक होने का मैसेज पहुंचा तो पूरा परिवार हैरान हो गया। इसके बाद सीएचसी पहुंचकर छानबीन की तो पता चला कि उसकी बहन को वैक्सीन लगा है। सीएचसी कर्मचारियों से इसकी जानकारी चाही तो उन्होंने समय न होने की बात कहकर उसे चलता कर दिया। उधर, स्वास्थय विभाग के अधिकारी भी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 

सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार त्यागी का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, यदि इस तरह का कोई मामला हुआ है तो उसकी जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉक्टर अखिलेश मोहन का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है। इस मामले की जांच के लिए दो सदस्य विभागीय अधिकारियों की टीम बनाई दी गई है। किस स्टाफ ने ऐसा किया कि बिना जांच पड़ताल किए किसी मृत को कैसे वैक्सीन लग सकती है। अगर यह चूक हुई भी तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके पीछे क्या मंशा है इसका पता कर स्टाफ, प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VIRAL VIDEO : युवक ने अस्पताल परिसर में थूका, कलेक्टर ने युवक से करवाया थूक साफ, विडियो हुआ वायरल, देखें विडियो

VIRAL VIDEO : युवक ने अस्पताल परिसर में थूका, कलेक्टर ने युवक से करवाया थूक साफ, विडियो हुआ वायरल, देखें विडियो

भोपालमध्य प्रदेश में एक युवक को अस्पताल के अंदर थूकना महंगा पड़ गया। कलेक्टर ने इस युवक से जबरन थूक साफ करवाया। बताया जा रहा है कि अस्पताल युवक को अस्पताल की पार्किंग में थूकते हुए कलेक्टर ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद कलेक्टर ने इसी युवक से यह साफ भी करवाया। मामला राज्य के डिंडोरी जिले का है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद कलेक्टर का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में जिले के कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि वो जिला अस्पताल के दौरे पर करीब 2 बजे दोपहर में पहुंचे थे। दरअसल दिल्ली से एक टीम अस्पताल में साफ-सफाई और सुविधाओं का जायजा लेने के लिए आने वाली थी।

कलेक्टर रत्नाकर झा के मुताबिक जब वो अस्पताल पहुंचे तब उनकी नजर पड़ी की एक युवक एक गाड़ी में बैठ कर पहुंचा और अस्पताल की गेट के सामने बने पार्किंग में उसने थूका। कलेक्टर ने बताया कि यह बात उन्हें अच्छी नहीं लगी और उन्होंने युवक को सलाह दी कि वो अस्पताल परिसर में गंदगी ना फैलाए। 

इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पताल में थूकने के आरोपी युवक शुभम झरिया को कारण बताओ नोटिस भेजा है और इसे लेकर अपनी बात रखने के लिए कहा है। इस घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें कलेक्टर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वो उसे साफ करे। कलेक्टर द्वारा दो बार निर्देश देने पर युवक अपने हाथ से थूक साफ करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह युवक पेशे से ड्राइवर है।

बड़ी खबर : विधायक यादव हुए ठगी के शिकार, अकाउंट से ट्रांसफर हुए 71 हजार रूपए, मामला दर्ज

बड़ी खबर : विधायक यादव हुए ठगी के शिकार, अकाउंट से ट्रांसफर हुए 71 हजार रूपए, मामला दर्ज

पटना आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने अपनी अगरबत्ती कंपनी एलआर राधा कृष्णा में काम करने वाले कर्मी आशीष रंजन के खिलाफ एसके पुरी थाने की पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि जिस 71 हजार रुपये को कंपनी के खाते में जाना था, उसे आशीष ने अपने खाते में धोखे से मंगवा लिया। उन्होंने कर्मी के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की बात अपनी शिकायत में लिखी है। 

दूसरी ओर एसके पुरी थानेदार सतीश सिंह ने बताया कि उन्हें एक कॉल आया था, जिसमें इस मामले की जानकारी दी गयी। उस कर्मी का नंबर भी पुलिस को दिया गया। लेकिन जब पुलिस ने आशीष से बात की तो उसने कहा कि वह शाम से ही कंपनी के खाते में पैसा ट्रांसफर करने की कोशिश कर रहा है। तकनीकी कारणों से रुपये ट्रांसफर नहीं हो पा रहे थे। पुलिस के मुताबिक इस मामले में की जांच की जा रही है। बकौल थानेदार लिखित शिकायत उन्हें नहीं मिली है। 

नवरात्रि और रामलीला में धमाके करने की साजिश नाकाम, 6 संदिग्ध आतंकी पकड़ाए

नवरात्रि और रामलीला में धमाके करने की साजिश नाकाम, 6 संदिग्ध आतंकी पकड़ाए

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने दो पाकिस्तानी आतंकवादियों समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन 6 में से 2 दो पाक प्रशिक्षित आतंकवादी हैं। डीसीपी स्पेशल सेल ने कहा कि स्पेशल सेल ने ऑपरेशन में विस्फोटक और अग्निशस्त्र बरामद किए हैं। ये गिरफ्तारियां दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र से हुई हैं। दिल्ली पुलिस एक महीने से इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही थी। स्लिपर सेल का इस्तेमाल कर ये आतंकी दहशतगर्दी का खेल खेलना चाहते थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पूरे देश को धमाके से दहलाने की साजिश रची गई थी। गिरफ्तार सभी आरोपी देशभर में धमाकों को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल गिरफ्तार सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेने वाले दोनों आतंकियों में एक का नाम ओसामा और दूसरे का जीशान है।पकड़े गए आतंकियों में से एक का काम आने वाले फेस्टिवल सीजन में आईईडी प्लांट करना था। नवरात्रि और रामलीला के दौरान भीड़ भरे इलाके इनके निशाने पर थे। आतंकियों से भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और हाई क्वालिटी पिस्टल बरामद किए गए हैं।


दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर ने कहा कि , हमारे पास 10 टेक्निकल इनपुट थे। सबसे पहले महाराष्ट्र के सलेम को पकड़ा गया। दो आदमी दिल्ली में अरेस्ट हुए। इसके बाद उत्तर प्रदेश से 3 लोग अरेस्ट किए गए। इनमें से दो आदमी अप्रैल में मस्कट गए थे। उन्हें मस्कट से बाई शिप पाकिस्तान ले जाया गया। वहां फार्म हाउस में रखकर विस्फोटक बनाने और एके 47 चलाने की 15 दिन ट्रेनिंग दी गई।

BREAKING NEWS:  नीट परीक्षा का पेपर लीक करवाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मास्टरमाइंड के बारे में जानकर आप हो जाएंगे हैरान

BREAKING NEWS: नीट परीक्षा का पेपर लीक करवाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मास्टरमाइंड के बारे में जानकर आप हो जाएंगे हैरान

जयपुर. राजस्थान के जयपुर में 12 सिंतबर को आयोजित नीट परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सामने आई थी. Whatsapp के जरिए पेपर लीक करने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पेपर लीक का मास्टर माइंड एक कोचिंग सेंटर का संचालक है. दलालों ने 35 -35 लाख में परीक्षार्थियों से सौदा किया था. दो दिन पहले ही पुलिस ने जयपुर और अजमेर से नीट परीक्षा में असली की जगह फर्जी कैंडिडेट कराने के गिरोह का भी पर्दाफाश किया था. जयपुर में 12 सिंतबर को जब नीट परीक्षा आयोजित की जा रही थी उससे कुछ दर पहले पुलिस को सूचना मिली कि जयपुर के राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी (RIET) नीट एग्जाम सेंटर से पेपर लीक करने की साजिश रची जा रही है. पुलिस ने आनन- फानन में इस सेंटर के अंदर और बाहर जाल बिछाया.


इस सेंटर के रूम नंबर 35 के परिवेक्षक रामसिंह ने नीट (NEET 2021) का पर्चा खुलते ही उसकी फोटो ली और अपने दोस्त पंकज यादव को वाट्सअप कर दिया. इस सेंटर के रूम नंबर 35 के परिवेक्षक राम सिंह ने नीट का पर्चा खुलते ही उसकी फोटो ली और अपने दोस्त पंकज यादव को वाट्सअप कर दिया. पंकज ने ये पेपर सीकर में संदीप नाम के शख्स को भेजा. उसने प्रश्न पत्र के उतर लिखकर वापस भेजा. राम सिंह ने हल किया प्रश्न पत्र परीक्षा हॉल में चार बजे कैडिडेट धनेश्वरी यादव को दिया. धनेश्वरी ने इससे ही उत्तर लिखे. पुलिस ने धनेश्वरी समेत पेपर लीक करने और पैसा वसूलने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


परीक्षार्थी धनेश्वरी यादव के चाचा सुनील यादव को पड़ोस के ही एक ई-मित्र संचालक अनिल यादव ने नकल कराने में सहयोग के लिए अलवर बानसूर में राइफल डिफेंस एकेडमी चलाने वाले नवरतन स्वामी और परीक्षा केन्द्र के इन्वीजलेटेर राम सिंह के साथ 35 लाख रुपए में सौदा किया था.


अजमेर पुलिस ने किया खुलासा
नीट परीक्षा में फर्जी अभ्यार्थी बैठाकर पास कराने के एक गिरह का खुलासा अजमेर पुलिस ने किया. गिरोह का संचालक राजन राजगुरु एक मेडिकल ऑफिसर है. वे कोटा में कोचिंग का संचालक है. राजगुरु खुद 2010 में प्री मेडिकल परीक्षा में राजस्थान में दूसरे स्थान पर रहा है. राजगुरु के साथ देशभर के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों के छह छात्रों को भी गिरफ्तार किया गा है. इन मेडिकल छात्रों को असली की जग बिठाया जा रहा था. इसके लिए हर मेडिकल छात्र को 35 -35 लाख दिए जा रहे थे. राजन दरअसल पहले नीट परीक्षा का डेटा हासिल करता था. उनके प्रोफाइल से अमीर लोगों के पढ़ाई में कमजोर छात्रों से संपर्क करता था. फिर उनसे पास करवाने की डील करता था.

नाव पलटने से दर्दनाक हादसा : एक ही परिवार के 11 लोग नदी में डूबे

नाव पलटने से दर्दनाक हादसा : एक ही परिवार के 11 लोग नदी में डूबे

महाराष्ट्र के अमरावती में मंगलवार सुबह दस बजे दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 11 लोगों के वर्धा नदी में डूबने की खबर है। बताया जा रहा है कि मौके से तीन शवों को बरामद कर लिया गया है वहीं आठ लोग अभी भी लापता हैं

मरने वालों में एक बच्ची भी शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब कई लोगों से सवार एक नाव वर्धा नदी को पार कर रही थी। सुबह दस बजे संतुलन बिगड़ने से नाव नदी में पलट गई। इसमें सवार 11 लोग डूब गए। बताया जा रहा है कि नाव पर एक ही परिवार के लोग सवार थे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अभी तक तीन शवों को बरामद किया गया है, इसमें एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक आठ लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी खोज में अभियान चलाया जा रहा है।

  बड़ी खबर: हत्या के प्रयास में पूर्व विधायक को हुई 5 साल की जेल

बड़ी खबर: हत्या के प्रयास में पूर्व विधायक को हुई 5 साल की जेल

पटना। बिहार के समस्तीपुर की एक अदालत ने जनता दल-युनाइटेड के पूर्व विधायक रामबालक सिंह और उनके भाई को हत्या के प्रयास के एक मामले में पांच साल कैद की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की अदालत, जिसने 21 साल पुराने मामले में 11 सितंबर को रामबालक सिंह और उनके भाई लालबाबू सिंह को दोषी ठहराया और 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया। शिकायतकर्ता ललन सिंह के अनुसार, उसकी रामबालक सिंह से पुरानी दुश्मनी थी।

उसने कहा, मैं 4 जून 2000 को गंगा सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए रघुनाथपुर गांव गया था। जब मैं विभूतिपुर घर लौट रहा था, तो रामबालक सिंह और लाल बाबू सिंह ने मुझे उपेंद्र सिंह के घर के पास रोक लिया। रामबालक सिंह मोटर चला रहा था। बाइक पर सवार लालबाबू सिंह ने मुझ पर गोलियां चला दीं। मेरे बाएं हाथ में चोटें आईं और मेरी एक अंगुली चली गई।

उसने कहा, आरोपी ने उस रात मुझे मारने की कोशिश की। मैं भाग्यशाली था कि गोलीबारी की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां जमा हो गए और मुझे बचा लिया। इस संबंध में 5 जून 2000 को विभूतिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जद (यू) के टिकट पर विभूतिपुर से 2015 का विधानसभा चुनाव जीतने वाले रामबालक सिंह पर चुनाव आयोग के पास दायर हलफनामे के अनुसार आठ आपराधिक मामले हैं।
VIRAL VIDEO : बूढ़ी पत्नी ने अपने पति को किया KISS, फिर बूढ़े पति ने किया कुछ ऐसा कि लोग हो गए हैरान, देखें विडियो

VIRAL VIDEO : बूढ़ी पत्नी ने अपने पति को किया KISS, फिर बूढ़े पति ने किया कुछ ऐसा कि लोग हो गए हैरान, देखें विडियो

नई दिल्ली | लोग एक कहावत कहते हैं कि प्रेम की कोई सीमा नहीं होती। कोई उम्र, कोई जाति प्रेम को बांध नहीं सकता है। एक बहुत ही प्यारा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बूढ़ी महिला और उसका पति दिख रहे है। तभी अचानक किसी बात पर महिला अपने पति को किस करने की कोशिश करने लगी। यह इतना प्यारा सीन है जिसे देखकर कोई भी मुस्कुरा देगा। इतना ही नहीं इसके बाद पति की प्रतिक्रिया देखने लायक है।

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने एक वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में एक बैकग्राउंड म्यूजिक बज रहा है और सामने बूढ़ा कपल बैठा हुआ नजर आ रहा है। पति के हाथ में एक छोटा सा डंडा भी नजर आ रहा है और वह पगड़ी पहने हुए है। पति के ही बगल में उनकी पत्नी भी बैठी नजर आ रही है, इसी बीच बूढ़ी महिला अपने पति को किस करके मुस्कुराने लगी।

पत्नी को किस करता देखकर पति शरमा गया और अपना सिर नीचे करके हंसने लगा। किस के बाद बूढ़ी दादी खिलखिलाती मुस्कान के साथ अपने चेहरे को दूसरी तरफ कर लेती हैं। यह सीन जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया। इस वीडियो को स्लो मोशन के साथ दिखाया गया है जो देखने में और भी खूबसूरत दिख रहा है, दोनों घर की चौखट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

 

17 बच्चों की दादी ने 37 साल छोटे लड़के से रचाई शादी, सेक्स पर कही ये बात…

17 बच्चों की दादी ने 37 साल छोटे लड़के से रचाई शादी, सेक्स पर कही ये बात…

नई दिल्ली।  कई बार ऐसा देखा जाता है कि प्यार में लोग उम्र की सीमा को महत्व नहीं देते. देश विदेश से कई ऐसे मामले सामने आते हैं जो कई बार चौकाने वाले होते हैं. ऐसा ही एक मामला अमेरिका के टेनेसी से सामने आया है जहां एक 61 साल की महिला ने अपने से 37 साल छोटे युवक से शादी की है. 

बता दें कि महिला के पोते-पोतियो की संख्या 17 के करीब है. महिला का नाम शेरिल मैकग्रेगर है और पति का नाम कुरैन मैककेन है. दोनों ने ना सिर्फ शादी की बल्कि अपनी शादी को फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स में लाइव भी किया. हालांकि सोशल साइट्स में इस कपल को लोगों के तरह तरह के कमेंट का सामना करना पड़ा. इसके बाद भी इन दोनों का कहना है कि उन्हें इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ता वे एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं. एक कमेंट के जवाब में महिला ने कहा कि शादी के बाद हमारा जीवन सामान्य बीत रहा है और सेक्स लाइफ भी काफी अच्छी चल रही है.

15 साल की उम्र में मिली थी अपने पति से
Strange Marriage in America : शादी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुरैन उस वक्त महज 15 साल के थे जब पहली बार शेरिल उनसे मिली थीं. उनका कहना है कि दोनों की पहली मुलाकात एक फैमिली गैदरिंग में हुई थी. उसके बाद भी दोनों डेट करने के पहले एक दूसरे से कभी नहीं मिले. 2020 की शुरुआत में दोनों की चैटिंग शुरू हुई और दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए. शेरिल का कहना है कि वह कोरोना काल में अकेले पड़ गई थी और वक्त गुजारने के लिए भी कोई साथ नहीं था. ऐसे में जब कुरैन ने उन्हें प्रपोज किया तो उन्होंने भी प्रपोजल स्वीकार कर लिया.

अरबों की मालकिन हैं शेरिल
Strange Marriage in America : बता दें कि शेरिल के पति की मृत्यु हुए 20 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है. उनके पति शहर के बड़े बिजनेसमैन में से एक थे. इसके बाद भी उनके अपने बेटों से नहीं पट रही थी जिस कारण वह अकेले अपना जीवन यापन कर रही थी. हालांकि इस दौरान भी वह बिजनेस में सक्रिय थी. शेरील चाहती हैं कि उनका पति अब उनके साथ रहे और उनकी मृत्यु के बाद पूरा कारोबार वही संभाले. हालांकि शेरिल का यह भी कहना है कि वह नहीं चाहती कि उनके पति काम को लेकर उन्हें समय ना दें. इसलिए शेरिल ने अपने पति को साफ कर दिया है कि जब तक वह है तब तक वह कोई काम ना करें.