सोशल मीडिया पर अक्सर हमे नई-नई चीजे देखने को मिलती है, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं. इन फोटोज को लेकर कई बार लोगों में बहस भी छिड़ जाती है. इन दिनों एक ऐसी ही फोटो खूब वायरल हो रही है जिसमें एक लड़की, लड़के को अपनी कुर्सी (Woman sitting on Boy Chair) बनाकर उसी पर बैठ गई. ऐसा उसने कहीं अकेले में नहीं, बल्कि एक रेलवे स्टेशन (Railway Station) के सबवे प्लेटफॉर्म पर किया. जब से ये फोटो वायरल (Woman sitting on boy viral photo) हुई है तब से ही सोशल मीडिया यूजर इस फोटो पर अपनी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक (Tiktok) पर मौजूद एक यूजर @sti1es ने ये वीडियो अपने अकाउंट से पोस्ट किया है. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो पर हजारों लोग कमेंट कर चुके हैं. सबसे पहले वीडियो से जुड़ी फोटो इंस्टाग्राम पर ‘सबवे क्रीचर्स’ (Subway Creatures) नाम के अकाउंट ने पोस्ट की थी. फोटो में नजर आ रहा है कि लड़का अपने हाथों और घुटनों के बल पर प्लेटफॉर्म की जमीन पर झुका हुआ है और लड़की उसके ऊपर बैठी हुई है. इस फोटो के साथ अकाउंट पर कैप्शन में लिखा है- “सुना था कि पुरुषों में शिष्टाचार खत्म हो चुका है.” इस तंज भरे कैप्शन का लोग समर्थन कर रहे हैं और लड़की की आलोचना कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि लड़की को ऐसा नहीं करना चाहिए था जबकि कुछ लोग तो उसके लिए और भी भद्दी-भद्दी बातें लिख रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉकर, लड़के पर बैठकर वीडियो शूट कर रही थी (Titoker sits on boy to shoot video). प्लेटफॉर्म पर और भी लोग मौजूद थे जो ये देखकर रहे थे. वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़की एसेक्स स्ट्रीट नाम के रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ी हुई है. ये जगह अमेरिका के मैनहैटन में स्थित है. आपको बता दें कि लड़की ने इस वीडियो के साथ जो कैप्शन पोस्ट किया है उसमें उसने लड़को को अपनी ‘बॉय चेयर’ (Boy Chair) बताया है. वीडियो पर कमेंट कर एक शख्स ने कहा कि शायद लड़की के पैर में कोई तकलीफ होगी इसलिए उसके साथ मौजूद शख्स ने उसे अपने ऊपर बैठा लिया है लेकिन इसके बावजूद भी लड़की को जमीन पर बैठना चाहिए था. जबकि कुछ लोग ये कह रहे हैं कि दोनों वीडियो पर लाइक्स और व्यूज बटोरने के लिए ऐसा कर रहे हैं.
Omg girl using boy as a chair person has a tik Tok pic.twitter.com/lnVXSZRPbz
— melodawg (@melodawgs) September 18, 2021

















