BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मानवता शर्मसार: 30 साल की महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

मानवता शर्मसार: 30 साल की महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला आया है। यह केस बिल्कुल दिल्ली के निर्भया कांड जैसा है। मुंबई के साकीनाका इलाके में एक 30 साल की महिला के साथ बलात्कार किया गया। आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट पे रॉड डाल दी, जिसकी वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

एक आरोपी गिरफ्तार
महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाले शहर मुंबई में अब महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित होती जा रही हैं।साकीनाकारेप केस में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस बात का भी शक है कि इस घटना में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस दिशा में जांच शुरू है। यह घटना साकीनाका के खैरानी रोड की बताई जा रही है।


मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी
हालात की गंभीरता और गणेश चतुर्थी के मद्देनजर मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ स्थानीय पुलिस स्टेशन में डेरा डाला हुआ है। ताकि किसी भी प्रकार से हालात बेकाबू ना हो और कोई भी अप्रिय घटना ना होने पाए। गिरफ्तार आरोपी के ऊपर आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थी पीड़िता
पुलिस के मुताबिक उन्हें गुरुवार देर रात तकरीबन 3:30 बजे कंट्रोल रूम में कॉल आया था कि एक महिला साकीनाका के खैरानी रोड पर बेहोश पड़ी है और खून से लथपथ है। सूचना के तुरंत बाद साकीनाका पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता मुंबई के राजावाडी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां महिला का इलाज चल रहा है।

 महिलाओं को पैसे बांटते तेजस्वी यादव का Video वायरल

महिलाओं को पैसे बांटते तेजस्वी यादव का Video वायरल

गोपालगंज: बिहार विधान सभा (Bihar Assembly) में नेता विपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह गरीब महिलाओं को पांच-पांच सौ रुपये बांटते नजर आ रहे हैं. यह वाकया गोपालगंज के बैकुंठपुर का है, जहां वह कल (गुरुवार) पूर्व राजद विधायक स्वर्गीय देवदत्त राय की पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे.

वीडियो में दिख रहा है कि तेजस्वी गाड़ी में अगली सीट पर बैठे हैं और कुछ महिलाओ को पांच-पांच सौ रुपये का एक-एक नोट दे रहे हैं. इस दौरान वह खुद को लालूजी का बेटा भी बता रहे हैं. 
 

माल्यार्पण स्थल पर जाने से पहले तेजस्वी राजद विधायक प्रेम शंकर यादव के आवास पर भी रुके थे. वहीं से निकलकर वह स्थानीय बांसघाट मसूरिया पर पहुंचे थे. वहां से जैसे ही सभास्थल की ओर निकलने लगे, तभी कई गरीब महिलाएं वहां पहुंच गईं. तेजस्वी ने उनसे बातचीत के क्रम में ही महिलाओं को पैसे बांटे. 

जब तेजस्वी महिलाओं को पैसे दे रहे थे, तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया और 9 सितंबर की शाम में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 21 सेकंड के वायरल वीडियो में तेजस्वी यादव मुस्कुराते हुए पैसे बांटते दिख रहे हैं. जेडीयू नेता नीरज कुमार ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए उन पर तंज कसा है और कहा है कि तेजस्वी अभी भी खुद की पहचान बना पाने में नाकाम रहे हैं.
 भीषण सड़क हादसे मे एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भीषण सड़क हादसे मे एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। छिंदवाड़ा से बैतूल जाने वाले रिंग रोड के पास गुरैया रोड पर ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 बच्चे शामिल हैं। जबकि एक महिला की जान भी हादसे में चली गई। 

गुरुवार रात करीब आठ बजे बैतूल रिंग रोड पर ट्रक ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर होने के कारण कार पानी के गड्ढे में जा गिरी। स्थानीय लोग तत्काल ही दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। 
 
जल्द ही डायल हंड्रेड भी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक 3 लोगों की मौके पर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकाला, जिसमें सभी बच्चे थे। इसके बाद महिला और एक अन्य बच्चे का शव निकाला गया। 

हादसे के दौरान कुल आठ लोग कार में सवार थे। कार महाराष्ट्र के नागपुर की बताई जा रही है। कार में सवार लोग छिंदवाड़ा की ओर जा रहे थे। इनमें महिला समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं एक बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिस ट्रक से कार को टक्कर मारी गई, पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। 

सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा शोक प्रकट किया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को पीड़ा सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। इसके साथ सीएम ने प्रभावितों तक हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
 शादी के बाद अलग-अलग लड़कों के साथ 25 बार भाग चुकी है 3 बच्चों की मां! दिलदार पति हमेशा कर देता है माफ

शादी के बाद अलग-अलग लड़कों के साथ 25 बार भाग चुकी है 3 बच्चों की मां! दिलदार पति हमेशा कर देता है माफ

कहते हैं कि प्यार और जंग में सब कुछ जायज है. लोग प्रेम में समाज की बनायी सारी दीवारों को पार कर वो सब भी कर जाते हैं जिसे समाज में गलत माना जाता है. आपने कई फिल्मों में देखा होगा कि एक्टर या एक्ट्रेस अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ खुशहाल जीवन बिताने के लिए घर छोड़कर भाग जाते हैं. ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही नहीं होता है. असल जिंदगी में भी कई बार ऐसी खबरें आ चुकी हैं जिसमें प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के साथ भाग निकले (Elope) हैं. मगर इन दिनों जो खबर चर्चा में है वो सबसे अलग है. एक महिला एक नहीं, दो नहीं 25 बार अपने एक-दो नहीं कई प्रेमियों (Woman elope 25 times with lovers) के साथ भाग चुकी है!

महिला है 3 बच्चों की मां
ये पढ़कर आप जरूर चौंक जाएंगे. चलिए आपको पूरी खबर बताते हैं. असम (Assam) की एक 40 साल की महिला पिछले 10 सालों में 25 बार (Woman eloped 25 times in 10 years) अपने प्रेमियों के साथ भाग चुकी है. हर बार वो अपने अपने अलग-अलग प्रेमियों के साथ भागती है. बड़ी बात ये है कि जब महिला लौटकर अपने सुसाराल आती है तो उसका पति और उसके घर वाले हमेशा ही उसे माफ कर देते हैं. महिला की शादी को 10 साल हो चुके हैं और उसके 3 बच्चे भी हैं जिनमें से सबसे बड़ी बेटी की उम्र 6 साल, बेटे की उम्र 3 साल और सबसे छोटे बेटे की उम्र 3 महीने है. महिला का पति मफिजुद्दीन (Mafizuddin) पेशे से एक ड्राइवर है. ये परिवार भारत में असम के ढिंग लाहकर (Dhing Lahkar) गांव में रहता है. मफिजुद्दीन ने बताया- “साल 2011 में मेरी शादी हुई थी, तभी से ही मेरी पत्नी करीब 25 बार अपने अलग-अलग आशिकों के साथ भाग चुकी है. हर बार जब वो लौटकर वापिस आती है तो यही वादा करती है कि दोबारा ऐसा नहीं करेगी मगर वो हर बार अपना वादा भूल जाती है.”

कुछ दिन पहले फिर भाग गई महिला
मफिजुद्दीन ने बताया कि कई बार उसकी पत्नी लौटकर ये कहती है कि वो अपने मायके गई थी तो कभी कहती है कि वो अपने बीमार रिश्तेदार को देखने गई थी. मफिजुद्दीन ने कहा- “हमारे तीन बच्चे हैं. बच्चों की परवरिश और देखभाल के लिए मैं अपनी पत्नी को फिर से अपना लेता हूं.” हाल की घटना के बारे में बताते हुए पति ने कहा- “4 सितंबर को मैं जब अपने काम से घर लौटा तो मेरे पिता ने बताया कि मेरी पत्नी मेरे 3 महीने के बेटे को पड़ोसी के यहां छोड़कर भाग गई है. उसने पड़ोसी से कहा बताया कि वो बकरी के लिए चारा लेने जा रही है मगर वो लौटकर नहीं आई.” पति ने बताया कि घर से भागने से पहले वो 22 हजार रुपये भी अपने साथ लेकर गई थी. पति को ये भी नहीं पता कि वो इस बार किसके साथ भागी है. मफिजुद्दीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो अपनी पत्नी को बेहद प्यार करता है इसलिए वो उसे फिर से अपना लेगा. अगर वो उसे छोड़ देगा तो उसके बच्चों का ख्याल कौन रखेगा. शख्स ने बताया कि इसी वजह से उसने कभी पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज करवाई है. महिला के पड़ोसियों ने बताया कि महिला का चक्कर गांव के युवकों से भी चलता है जो उससे उम्र में छोटे हैं.
स्विमिंग पूल में महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला DSP गिरफ्तार, अश्लील वीडियो भी हुआ वायरल

स्विमिंग पूल में महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला DSP गिरफ्तार, अश्लील वीडियो भी हुआ वायरल

राजस्थान के अजमेर जिला के ब्यावर के डीएसपी हीरालाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीते दो दिनों से महिला कॉन्स्टेबल के साथ उनका एक कथित अश्लील वीडियो वायरल था। राजस्थान पुलिस सेवा के इस अधिकारी को एसओजी टीम ने पहले उदयपुर के रिसॉर्ट से हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उसे लेकर देर रात जयपुर पहुंची। अब खबर आ रही है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी का जो वीडियो वायरल है, उसमें महिला का छह साल का बेटा भी दिख रहा है। उसके साथ भी अश्लील हरकत करने के आरोप लग रहे हैं।


मिल रही जानकारी के मुताबिक, जिस रिसॉर्ट में महिला अपने छह साल के बच्चे के साथ ठहरी हुई थी, उसी में डीएसपी भी रुके थे। यहां स्विमिंग पूल में दोनों को साथ देखा गया। इसके बाद उनका यह अश्लील वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो को आधार बनाकर पुलिस ने रिसॉर्ट पर छापेमारी की, जहां से डीएसपी हीरालाल सैनी को हिरासत में ले लिया गया। महिला के पति जब मामला दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने इनकार कर दिया। बाद में थाना इंचार्ज को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।
नशे में धुत्त लड़की ने सड़क पर किया जमकर हंगामा, आर्मी जीप पर मारी लात, विडियो हुआ वायरल, देखें विडियो

नशे में धुत्त लड़की ने सड़क पर किया जमकर हंगामा, आर्मी जीप पर मारी लात, विडियो हुआ वायरल, देखें विडियो

ग्वालियर | मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नशे में टल्ली एक लड़की ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में शोर-शराबा कर रही लड़की ने सेना की एक जीप को रोक लिया और इस पर लात मारने लगी। रोकने के लिए बाहर निकले सैनिक को भी धक्का दे डाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह घटना 8 सितंबर की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यस्त सड़क पर लड़की हंगामा कर रही है। सड़क पर भीड़ लग चुकी है। वह सेना की एक चीप के सामने खड़ी हो जाती है और फिर इसमें लात मारने लगती है। सैनिक ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसे भी धक्का देती है। इस दौरान वहां लोगों ने घटना को कैमरे में कैद कर लिया।

पुलिस ने कहा है कि महिला नशे में थी और सड़क पर हंगामा किया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा है कि सेना की ओर से इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग इसकी तुलना लखनऊ गर्ल से कर रहे हैं, जिसने एक कैब ड्राइवर की पिटाई कर दी थी | 

विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

बड़ी खबर : प्रदेश के कई जिलों में बुखार के बाद बच्चों की हुई मौत, ICMR ने बताई ये बड़ी वजह

बड़ी खबर : प्रदेश के कई जिलों में बुखार के बाद बच्चों की हुई मौत, ICMR ने बताई ये बड़ी वजह

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद जिले में ज्यादातर मौतें डेंगू बुखार की वजह से हुई है। आईसीएमआर के निदेशक-जनलर डॉक्टर बलराम भार्गव ने गुरुवार को कहा कि इन राज्यों में ज्यादातर मौतें डेंगू के D-2 स्ट्रेन से हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह स्ट्रेन खतरनाक है। नीति आयोग (स्वास्थ्य) के सदस्य, डॉक्टर वी के पॉल ने लोगों से अपील की है कि वो सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि डेंगू की वजह से कई तरह की गंभीर समस्याएं सामने आ सकती हैं औप मौतें भी हो सकती हैं।

डॉक्टर वी के पॉल ने कहा कि मॉक्यूटो नेट का इस्तेमाल कर इस बीमारी से बचें। डेंगू से मौत हो सकती हैं। हमारे पास डेंगू का वैक्सीन भी नहीं है। इसलिए डेंगू को गंभीर बीमारी के तौर पर लेने की जरुरत है। हमें डेंगू के खिलाफ लड़ने की जरुरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू वायरस serotype 2 (DENV-2 or D2) बेहद खतरनाक है। हाल ही में एक केंद्रीय टीम ने फिरोजाबाद जिले का दौरा किया था। टीम ने कहा था कि यहां ज्यादातर मौतें डेंगू की वजह से हुई है।

बता दें कि फिरोजाबाद में वायरल और डेंगू बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो और बच्चों की मौत के बाद इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर संगीता अनेजा ने बृहस्पतिवार को बताया कि कॉलेज के बाल रोग पृथक-वास वार्ड में 403 मरीज भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज के इस वार्ड में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को दो बच्चों की मौत हुई है जिनमें एक बच्चे की उम्र पांच साल जबकि दूसरी बच्ची की उम्र 12 साल है।

अनेजा ने बताया कि पिछले तीन दिन से मेडिकल कॉलेज में मरीजों के भर्ती होने का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था हालांकि मौत का आंकड़ा नियंत्रित था और तीन दिन में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई थी।बृहस्पतिवार को दिन में जब दो बच्चों की मौत के बारे में डॉ संगीता अनेजा से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी होने से इंकार किया। हालांकि, बाद में देर शाम उन्होंने मेडिकल कॉलेज की प्रेस विज्ञप्ति में दो बच्चों की मौत की जानकारी साझा की।

इस बीच, मेडिकल कॉलेज के बाहर कई तीमारदारों ने आरोप लगाया कि उनके मरीजों के पूरी तरह ठीक नहीं होने के बावजूद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। जब इस बारे में डॉक्टर संगीता अनेजा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मरीज को छुट्टी पूरी काउंसलिंग करने के बाद ही दी जाती है और यदि फिर भी कोई मामला ऐसा है तो वह इसकी जांच कराएंगी।

राज्य की राजधानी लखनऊ से 320 किलोमीटर दूर स्थित फिरोजाबाद, पिछले तीन हफ्तों से डेंगू और घातक वायरल बुखार के प्रकोप से जूझ रहा है, जिसमें अधिकांश पीड़ित बच्चे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ मामले पड़ोसी जिले मथुरा, आगरा और मैनपुरी में भी मिले हैं।

 

चोरी की रकम से खरीदी जगुआर गाड़ी, पुलिस ने इस गिरोह के लोगो का किया पर्दाफाश, जानिए पूरा मामला

चोरी की रकम से खरीदी जगुआर गाड़ी, पुलिस ने इस गिरोह के लोगो का किया पर्दाफाश, जानिए पूरा मामला

गाजियाबाद. कविनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने शहर के स्टीैल कारोबारी कपिल गर्ग की कोठी से एक करोड़ रुपये की चोरी का पर्दाफाश किया है. गैंग का सरगना चोरी करने के लिए विभिन्न शहरों में फ्लाइट से जाता था और उसने चोरी की रकम से जगुआर कार खरीदी थी, जो पत्नीा के नाम पर है. पुलिस ने सरगना की एक पत्नीथ और दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. सरगना की 10 पत्नियां हैं, जो देश के अलग-अलग शहरों में रहती हैं, जिनकी मदद से वह वारदात को अंजाम देता था. पुलिस ने बदमाशों के पास से एक जगुआर और एक स्का र्पियो कार बरामद की है.


गाजियाबाद के एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि सीतामढ़ी, बिहार निवासी विक्रम शाह, मुहम्मद शोएब और मुख्य आरोपित इरफान की पत्नीि गुलशन प्रवीण को गिरफ्तार किया गया है. इरफान और इमरान फरार हैं. शोएब, इरफान का चालक है जबकि विक्रम शाह कोठियों की रेकी करता था. इरफान पर उत्तर प्रदेश में आगरा, दिल्ली, पंजाब, गोवा, बिहार समेत अन्य राज्यों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. इरफान के पास महंगी जगुआर कार है जो उसकी पत्नीा के नाम पर है. इस कार में इरफान चालक के साथ चलता है और चोरी करता है. महंगी कार होने के कारण कोई शक भी नहीं करता. वह जहां भी जाता है फाइव स्टा र होटलों में रुकता है.


थाना प्रभारी कविनगर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इरफान देशभर में 50 से अधिक बड़ी चोरियां कर चुका है. कुछ माह पूर्व उसने राजनगर सेक्टर तीन की एक कोठी में भी चोरी का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो पाया. उसकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. जांच में आया है कि इरफान ने कई प्रदेशों में चोरियां की है. उसकी 10 पत्नियां हैं जो, अलग-अलग शहरों में रहती हैं और चोरी करने में उसकी मदद करती हैं.

BREAKING: भारत के इस पड़ोसी देश में महिला-पुरुष के जींस और टी-शर्ट पहनने पर प्रतिबंध, जानिए वजह

BREAKING: भारत के इस पड़ोसी देश में महिला-पुरुष के जींस और टी-शर्ट पहनने पर प्रतिबंध, जानिए वजह

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में महिला-पुरुष शिक्षकों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा निदेशालय (एफडीई) ने हाल में स्कूल-कालेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिये हैं कि उनके यहां शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी ड्रेस कोड का पालन करने के साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखें।


ड्रेस कोड की व्याख्या करते हुए पत्र में कहा गया है कि सभी कर्मचारी संस्थानों, परिसरों और आधिकारिक समारोहों, समारोहों और बैठकों के दौरान औपचारिक ड्रेस कोड का पालन करेंगे। पत्र में अनुशंसा की गयी है कि सभी शिक्षण कर्मचारियों को कक्षाओं में पढ़ाने के दौरान शिक्षण गाउन और प्रयोगशालाओं में प्रायोगिक कार्य के समय प्रयोगशाला कोट पहनना चाहिए।


पत्र में महिलाओं के लिए एक औपचारिक पोशाक की सिफारिश की गयी है , जिसमें सलवार कमीज (पारंपरिक पोशाक), पतलून, दुपट्टा / शॉल के साथ शर्ट शामिल है जबकि पर्दानशीं महिलाओं को स्कार्फ / हिजाब पहनने की अनुमति है। वहीं शिक्षण के दौरान लंबे समय तक चलने के कारण स्नीकर्स और सैंडल जैसे आरामदायक जूते पहने जा सकते हैं। लेकिन चप्पल पहनने की बिल्कुल भी अनुमति नहीं होगी। सर्दियों के मौसम के दौरान, कोट, ब्लेजर के साथ-साथ स्वेटर, जर्सी, कार्डिगन और शॉल की अनुमति है। पुरुष कर्मचारियों के लिए मौसम की स्थिति के अनुरुप वास्कट के साथ सलवार कमीज , टाई के साथ पूरी बाजू वाली शर्ट और पतलून का ड्रेस कोड तय किया गया है। जींस पहनने की बिलकुल मनाही है और गर्मी के दिनों में आधी बाजू की शर्ट या बुश शर्ट भी पहनी जा सकती है , लेकिन सभी प्रकार की टी-शर्ट की अनुमति नहीं है।

 Viral Video: नशे में धुत लड़की ने बीच सड़क किया जमकर हंगामा, आर्मी की जीप का किया ये हाल

Viral Video: नशे में धुत लड़की ने बीच सड़क किया जमकर हंगामा, आर्मी की जीप का किया ये हाल

ग्वालियर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) जिले में बुधवार रात अजीबो-गरीब वाकया हुआ. शॉर्ट स्कर्ट पहने लड़की ने नशे में धुत होकर बीच सड़क जमकर हंगामा मचाया. लड़की सेना की जीप के आगे खड़ी हो गई और तोड़-फोड़ कर दी. बीच सड़क ये हंगामा देखने सैकड़ों लोग जमा हो गए. घटना के बाद इसका वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो बना रहे लोगों को उसने जमकर गालियां दीं. बाद में महिला आरक्षकों ने जैसे-तैसे उसे मौके से हटाया और थाने ले गईं.

लड़की के हंगामे की ये घटना शहर के पड़ाव इलाके में हुई. बुधवार रात करीब 9 बजे काले कलर के शॉर्ट स्कर्ट और टॉप में 22 से 24 साल की लड़की पड़ाव थाना के सामने सड़क पर पहुंची. उसके लड़खड़ाते कदमों को देखकर लोग कुछ मदद कर पाते उससे पहले ही उसने हंगामा मचाना शुरू कर दिया. वह गाड़ियों को रोककर झगड़ा करने लगी. कुछ ही मिनट में वहां अच्छा-खासा तमाशा खड़ा हो गया. इस दौरान आर्मी की जिप्सी निकली तो उसने उसे रोक लिया. फिर चिल्लाते हुए सेना की कार से टिककर खड़ी हो गई. पहले जिप्सी में पीछे से लातें मारी, उसके बाद सामने आकर हेडलाइट तोड़ दी. यह देखकर सेना का जवान उसे समझाने आया लेकिन, वह चिल्ला चिल्लाकर झगड़ने लगी. उसने जवान को धक्का दे दिया.

आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
पड़ाव थाने के टीआई विवेक अष्ठाना ने बताया कि जब हंगामा चल रहा था उस वक्त पड़ाव थाने पर महिला बल नहीं था. तत्काल महिला थाने से महिला आरक्षक बुलाई गईं और युवती को काबू किया गया है. इस दौरान युवती खुद को दिल्ली की मॉडल बता रही थी. पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया. पुलिस ने उसके खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. अष्ठाना के मुताबिक, युवती के पकड़े जाने की सूचना पर उसे बचाने दो युवतियां भी थाने पहुंची.

पार्टी के दौरान हुआ झगड़ा
जांच में पता चला कि लड़की का नाम कोहिमा मेहरा है, लेकिन बाद में युवती खुद को हरियाणा का बताने लगी. आखिरी में उसका चालान राजस्थान के पते पर भरवाया गया. उसे बचाने आईं दो युवतियों ने उसके चालान की राशि भरी. वह दिल्ली से ग्वालियर आकर एक होटल में पार्टी कर रही थीं. वहां झगड़े के बाद लड़की सड़क पर आकर हंगामा करने लगी. वह क्यों आई थी, उनको यहां किसने बुलाया. यह साफ नहीं हो सका है.
 
 बड़ी खबर: शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर प्रतिबंध, महिलाओं के लिए भी फरमान जारी...

बड़ी खबर: शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर प्रतिबंध, महिलाओं के लिए भी फरमान जारी...

इस्लामाबाद/नई दिल्ली। पाकिस्तान के संघीय शिक्षा निदेशालय (एफडीई) ने एक अधिसूचना जारी कर महिला शिक्षकों के जींस और टाइट कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा पुरुष शिक्षकों को जींस और टी-शर्ट पहनने से रोकने के लिए भी अधिसूचना जारी की है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में शिक्षा निदेशक ने सोमवार को स्कूल और कॉलेजों के प्राचार्यों को एक पत्र भेजा है। पत्र में प्राचार्यों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि प्रत्येक स्टाफ अपना पहनावा सही करे जिससे कि समाज में एक अच्छा संदेश जाए। पत्र में नियमित बाल कटवाने, दाढ़ी ट्रिमिंग, नाखून काटने, शॉवर और इत्र के उपयोग जैसे अच्छे उपायों के बारे में भी कहा गया है।

पाकिस्तान शिक्षा विभाग ने दी सफाई
पाकिस्तान शिक्षा विभाग का कहना है कि हमने रिसर्च के दौरान यह पाया है कि पहनावे का असर लोगों के विचार पर उससे कहीं ज्यादा होता है, जितना  समझा जाता है। पहला प्रभाव तो छात्रों के व्यक्तित्व पर ही होता है। हमने यह तय किया है कि महिला शिक्षक अब से जींस या टाइट्स नहीं पहन सकेंगी। पुरुष शिक्षकों के भी जींस और टी-शर्ट पहनने पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जा रही है। उन्हें क्लास रूम और लैब्स में टीचिंग गाउन्स या कोट्स पहनना जरूरी होगा।

शुरू हुआ विरोध
शिक्षा विभाग के इस फरमान के खिलाफ विरोध की आवाजें उठने लगी हैं । कुछ लोगों का कहना है कि जिस मुल्क का प्रधानमंत्री ही यौन शोषण के लिए महिलाओं के लिबास को दोष देता हो, वहां तो इस तरह के फरमान जारी होने ही थे। लेकिन, उन्हें यह बताना चाहिए कि तीन साल की बच्चियों के साथ होने वाले रेप और मर्डर के लिए कौन से नियम लागू होते हैं।
 
 बड़ी खबर: भाजपा नेता की पत्नी ने बंदर के हमले से बचने के लिए लगाई घर की दूसरी मंजिल से छलांग, हुई मौत

बड़ी खबर: भाजपा नेता की पत्नी ने बंदर के हमले से बचने के लिए लगाई घर की दूसरी मंजिल से छलांग, हुई मौत

शामली। बंदर के हमले से बचने के लिए अपने घर की दूसरी मंजिल से नीचे कूदने के बाद भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई। जब 50 वर्षीय सुषमा देवी कैराना शहर में अपने घर की छत पर गई थी और उन्हें आक्रामक बंदरों ने उन्हें घेर लिया।

बंदरों के हमले से खुद को बचाने के लिए वह छत से नीचे कूद गई। जिससे उन्हें काफी चोट आई और उनकी मौत हो गई। सुषमा पूर्व सांसद स्वर्गीय हुकुम सिंह के भतीजे भाजपा नेता अनिल कुमार चौहान की पत्नी थीं। भाजपा नेता अनिल कुमार घटना के समय घर पर नहीं थे।
पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बंदरों का कहर खतरनाक रूप लेता जा रहा है। मथुरा में नगर निगम ने 1 सितंबर से 15 दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया है और पवित्र शहर के प्रमुख मंदिरों से बंदरों को पकड़ा जा रहा है।

नगर आयुक्त अनुनया झा ने कहा कि कार्यक्रम के पहले चरण में बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र वृंदावन, चौबिया पारा और मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर क्षेत्र से बंदरों को पकड़ा जाएगा और उन्हें वन क्षेत्रों में छोड़ा जाएगा।
 देश की वायुसेना आज रचने जा रही है इतिहास : नेशनल हाईवे पर C-130J सुपर हरक्यूलिस ने की लैंडिग...

देश की वायुसेना आज रचने जा रही है इतिहास : नेशनल हाईवे पर C-130J सुपर हरक्यूलिस ने की लैंडिग...

बाड़मेर। पाकिस्तान के साथ लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर देश की वायुसेना आज इतिहास रचने जा रही है। इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड (ईएलएफ) के रूप में देश को पहला ऐसा नेशनल हाईवे मिलने जा रहा है, जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान उतरेंगे। यहां सेना के लड़ाकू विमान सीधे हाइवे पर लैंड करेंगे। राजस्थान के बाड़मेर में बने नेशनल हाइवे पर भारतीय वायुसेना इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड का उद्घाटन सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रक्षामंत्री राजनाथ  करेंगे। भारत-पाक सीमा से महज 40 किमी दूरी पर बाड़मेर-जालोर बॉर्डर के अड़गावा में बनी इमरजेंसी हाइवे हवाई पट्टी का उद्घाटन करने के लिए दोनों केंद्रीय मंत्री एक साथ दिल्ली से रवाना होकर सीधे बाड़मेर पहुंचे। थोड़ी देर में दोनों केंद्रीय मंत्री पहली हवाई पट्टी का उद्घाटन करेंगे। 

मात्र 19 महीनों में तैयार हुआ यह प्रोजेक्ट
बुधवार को वायुसेना ने इस हवाई पट्टी पर अपनी पहली रिहर्सल की। इस दौरान तीन फाइटर विमान उतारे। सबसे पहले हरक्यूलिस प्लेन को लैंड कराया गया। इसके बाद सुखोई, मिग और अगस्ता हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई।  देश में यह पहली बार होगा जब किसी नेशनल हाइवे का इस्तेमाल भारतीय वायुसेना के विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए किया जा रहा है। इस दौरान एसयू-30 एमकेआई, सुपर हरक्यूलिस एंड जगुआर फाइटर विमानों का फ्लाईपास्ट होगा। इस प्रोजेक्ट को तैयार करने के लिए 24 महीने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन  इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड का निर्माण 19 महीनों के भीतर ही कर लिया गया। जुलाई 2019 में इसकी शुरुआत की गई थी और इसी साल जनवरी में पूरा कर लिया गया। 

देश में 12 हाइवे हो रहे तैयार
इसे भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है। वायुसेना की इमरजेंसी लैंडिग के लिए तैयार किया गया है। यह युद्ध और इमरजेंसी में बेहद उपयोगी साबित होगा।  32.95 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह हवाई पट्टी तीन किलोमीटर लंबी और 33 मीटर चौड़ी है। रक्षा और परिवहन मंत्रालय के सहयोग से देश में इस तरह के 12 हाईवे तैयार किए जा रहे हैं, जहां विमानों की लैंडिंग कराई जा सके। इससे पहले वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा कि भारतीय वायुसेना अगले दो दशक में 350 विमान खरीदने की योजना बना रही है। उन्होंने चीन और पाकिस्तान की चुनौतियों को देखते हुए भारतीय वायुसेना की समग्र ताकत को बढ़ाने के लिए विषम क्षमताओं को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 शादीशुदा प्रेमिका से मिलने ससुराल पहुंचे प्रेमी की जमकर पिटाई, फिर वीडियो बनाकर किया वायरल

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने ससुराल पहुंचे प्रेमी की जमकर पिटाई, फिर वीडियो बनाकर किया वायरल

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में प्रेमिका से उसके घर अकेले में मिलने आए युवक की जान आफत में पड़ गई. किसी ने महिला के पति को इसकी सूचना दे दी और फिर पति और उसके दोस्तों ने घर में उसे पकड़कर चप्पलों से उसकी जमकर पिटाई की. यही नहीं दोस्तों ने पिटाई का पूरा वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया. पिटाई करने के बाद आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया. बताया गया है कि सदर कोतवाली अंतर्गत वर्णी जैन इंटर कालेज के पीछे रहने वाली एक शादीशुदा महिला से उसका प्रेमी अकेले में घर पर मिलने आया हुआ था. इसी बीच किसी ने पति को फोन पर सूचना दे दी. पति भी अपने दोस्तों के साथ घर पहुंच गया. पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ अकेला मौजूद देखकर पति और उसके दोस्तों ने उसकी जमकर चप्पलों से पिटाई की।
पति-पत्नी के बीच आ धमकी 'एक्स गर्लफ्रेंड', फिर पत्नी ने किया कुछ ऐसा की आप हो जायेंगे हैरान, पढ़ें पूरी खबर

पति-पत्नी के बीच आ धमकी 'एक्स गर्लफ्रेंड', फिर पत्नी ने किया कुछ ऐसा की आप हो जायेंगे हैरान, पढ़ें पूरी खबर

 इंदौर | मध्य प्रदेश के इंदौर  के परदेशीपुरा थाना इलाके में स्थित जनता कॉलोनी में रहने वाली कोमल नामक नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी है कि कोमल अपने पति और उसकी प्रेमिका से परेशान थी. कोमल और शिवम ने करीब आठ महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था. पुलिस को मृतिका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. साथ ही पुलिस ने मृतिका और उसके पति का मोबाइल जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है. दरअसल, परेशीपुरा थाना पुलिस को एमवाय हॉस्पिटल से फोन पर सूचना मिली थी कि उनके इलाके में रहने वाली कोमल नामक नवविवाहिता को गंभीर अवस्था में उसका पति इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा था.

हालांकि इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. मौत से पहले कोमल ने कोई बयान नहीं दिया. हालांकि पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी. शिवम से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि कोमल ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था. वह घर पर जब अचेत अवस्था में थी तभी उसे शिवम ने देखा और आनन-फानन में अस्पताल लाकर भर्ती करवाया. हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका.

दोनों के बीच होता था विवाद
परदेशीपुरा थाना इलाके के सर्वहारा नगर में रहने वाली कोमल इलाके में ही एक साड़ी की दुकान पर काम करती थी. नजदीक में ही स्थित एक कैफे पर शिवम काम करता था. यहीं दोनों की पहचान एकदूसरे से हुई, और दोनों के बीच प्रेम हो गया. मोहब्बत शादी तक पहुंच गई. हालांकि कोमल से प्रेम करने से पहले शिवम की एक और गर्लफ्रेंड थी. उसका जब से कोमल से सम्पर्क हुआ तबसे उसने अपनी पूर्व प्रेमिका से संबंध खत्म कर लिए थे. दोनों का शदीशुदा जीवन ठीक-ठाक चल ही रहा था कि शिवम अपनी पुरानी प्रेमिका के फिर से सम्पर्क में आ गया. धीरे-धीरे यह बात कोमल को भी पता चल गई. इसका कई बार उसने विरोध भी किया, लेकिन दोनों के बीच विवाद उतपन्न होने लगे.

परिजनों के मिली जानकारी के मुताबिक शिवम ने हाल ही में मारपीट की थी और कुछ समय से उसने काम भी छोड़ दिया था. वह अपनी पत्नी कोमल पर शक करने लगा था. अक्सर उसके मोबाइल में छानबीन करता था. उसकी दुकान से मिलने वाली तनख्वाह भी वह छुड़ा लेता था. दोनों के बीच एक युवती के कारण अक्सर विवाद होता था. वह युवती भी लगातार सम्पर्क में ही रहती थी. कोमल को यह बिलकुल पसंद नहीं था. शिवम को पूर्व में कई बार समझाइश भी दे दी थी, लेकिन वह माना नहीं. हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की तो पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट या अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. आशंका है कि पुलिस को मोबाइल से कोई अहम राज मिल सकते है, जिससे कोमल नामक युवती की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

पुलिस कर रही मामले की जांच
परेशीपुरा थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के मुताबिक़ इलाके में रहने वाली एक नवविवाहिता कोमल, जो कि शिवम गायकवाड़ की पत्नी थी, दोनों का विवाद कुछ समय पहले ही हुआ था. कोमल की मौत की जानकारी अस्पताल से प्राप्त हुई थी. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. वहीं मर्ग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सभी तथ्य और पहलुओं पर जांच की जा रही है. जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

BIG BREAKING : ज्वेलरी दुकान के मालिक को दिनदहाड़े दुकान में घुसकर गोलियों से भूना, इलाके में दहशत का माहौल

BIG BREAKING : ज्वेलरी दुकान के मालिक को दिनदहाड़े दुकान में घुसकर गोलियों से भूना, इलाके में दहशत का माहौल

गोपालगंज | बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है | खबर मिली है कि बिहार के गोपालगंज जिले में बुधवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने आभूषण दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है | घटना हथुआ थाना क्षेत्र के आईटीआई मोड़ के पास की है | जानकारी के अनुसार अपराधियों ने दुकान में घुसकर दुकानदार के कनपटी में बंदूक सटाकर गोली मार दी | वहीं, वारदात के बाद वे हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए | घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई | आसपास की दुकानें बंद हो गई |

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस
मृतक दुकानदार की पहचान सीवान जिले के हुसैनगंज थाने के सिधवलिया गांव निवासी किशुनदेव यादव के बेटे विनय कुमार उर्फ भीम यादव (35) के रूप में की गई है | हत्या की सूचना पाकर हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार के साथ उचकागांव, मीरगंज और हथुआ थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया |

पिस्टल सटाकर गोली मार दी
बताया जाता है कि व्यवसायी रोज की तरह बुधवार को भी अपनी दुकान पर बैठा था | इसी बीच दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी पहुंचे और दुकान में घुस गए | वहीं, बिना कुछ बोले दुकानदार के कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी | हत्या करने के बाद वे कुसौंधी के तरफ भाग निकले |

एसआईटी का किया गठन
इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कप्तान आनंद कुमार ने हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी है | एसडीपीओ ने जांच के दौरान दुकान को सील कर दिया है | मृतक व्यवसायी के परिजनों को सूचना दे दी गयी है | एसडीपीओ का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच होगी | वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी | उन्होंने कहा कि उचकागांव, फुलवरिया, हथुआ और मीरगंज थाने की पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है | 

सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने खाना बनाने से किया मना तो पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर पटककर कर दी हत्या

सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने खाना बनाने से किया मना तो पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर पटककर कर दी हत्या

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में मामूली बात पर हत्या का मामला सामने आया है, खाना ना बनाने की मामूली बात एक पति को इस कदर नागवार गुज़री कि उसने अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी. यह सनसनीखेज हत्याकांड जबलपुर (Jabalpur) के ग्वारीघाट थाना अंतर्गत भीम नगर में हुआ. हत्या दो दिन पहले हुई थी जिसका खुलासा आज पुलिस ने किया.


6 सितम्बर को ग्वारीघाट पुलिस को सूचना मिली थी कि भीम नगर स्थित पप्पू गढ़वाल के घर पर एक महिला की रक्तरंजित लाश पड़ी है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश की तो पाया कि शव शालिनी नाम की महिला का है जो काफी समय से पप्पू गढ़वाल के साथ रह रही थी. हाल ही में दोनों ने शादी भी की थी और अक्सर दोनों को साथ आते जाते देखा जाता था. घटना सामने आने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई और 24 घंटे के भीतर ही आरोपी पप्पू गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया.

बार बार मायके चली जाती थी पत्नी
पुलिस की जांच में पप्पू ने अपना इकबालिया बयान देते हुए स्वीकार किया है कि उसने अपनी पत्नी के सिर पर तीन बार वजनदार पत्थर पटक कर उसे मौत के घाट उतार दिया. यह विवाद खाना बनाने को लेकर शुरू हुआ था. आरोपी पति पप्पू गढ़वाल ने शालिनी से खाना बनाने के लिए कहा. उसने खाना बनाने से इंकार कर दिया. पप्पू शालिनी कि आए दिन की ऐसे ही हरकतों से परेशान था.

पति के मुताबिक वह कभी भी मायके चली जाती थी और अक्सर उनकी अनबन चलती रहती थी. 5 सितंबर की दरमियानी रात बात इस कदर बिगड़ी की उसने पत्नी की हत्या ही कर दी. पुलिस ने इस पूरे मामले का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है. आरोपी पति पप्पू गढ़वाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

 राजधानी में मंगेतर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद हुई युवती की मौत, सामने आई ये वजह

राजधानी में मंगेतर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद हुई युवती की मौत, सामने आई ये वजह

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी में मंगेतर के साथ शारीरिक संबंध बनाना एक युवती को भारी पड़ा.अधिक ब्लीडिंग के कारण लड़की की मौत हो गई.दैनिक पोर्टल में छपी खबर के अनुसार पुलिस मंगेतर से पूछताछ कर रही है.जिसने बताया कि लड़की मंडीदीप की रहने वाली है और अपने मंगेतर से मिलने भोपाल आई थी. सोमवार शाम करीब 5 बजे दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन बने और उसके बाद लड़की को ब्लीडिंग होने लगी. 

जब ब्लीडिंग बंद नहीं हुई तो मंगेतर उसे पास के अस्पताल ले गया. जहां इलाज के बाद भी काफी देर तक उसका खून नहीं रुका और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने डॉक्टर से सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.पुलिस लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. लड़के ने बताया कि वह एक होटल में काम करता है और जल्दी ही दोनों की शादी होने वाली थी. 

पुलिस के मुताबिक लड़की की उम्र 28 साल थी. शरीर से अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हुई है. इलाज करने वाली डॉक्टर ने बताया कि काफी कोशिशों के बाद भी ब्लीडिंग बंद नहीं हुई, जिसके कारण लड़की की मौत हो गई. पुलिस ने लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराया है. 

पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा सही कारण
जेपी अस्पताल की गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. श्रद्धा अग्रवाल से जब इस विषय में बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसे मामले संवेदनशील होते हैं. ब्लीडिंग के कई कारण हो सकते हैं.इसलिए ऐसे मामलों में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
बड़ी खबर : भाजपा सांसद के घर पर बम से हमला, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

बड़ी खबर : भाजपा सांसद के घर पर बम से हमला, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

कोलकाता| श्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर बुधवार सुबह जोरदार बम धमाका हुआ। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। धनखड़ ने लिखा कि पश्चिम बंगाल में प्रचंड हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह सांसद के आवास के बाहर बम विस्फोट चिंता की बात है और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है। मैं इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा करता हूं। जहां तक अर्जुन सिंह की सुरक्षा का सवाल है तो पहले भी इस मुद्दे को उठाया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार घर पर जिस वक्त बम से हमला किया गया उस समय सांसद और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह मौजूद नहीं थे। हालांकि उनके परिवार के सदस्य उस वक्त घर पर ही थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बम फेंकने वालों का पता लगाया जा सके।

मुझे जान से मारने की रची जा रही साजिश : सांसद अर्जुन सिंह
वहीं इस मामले पर अब अर्जुन सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव से पहले मुझे जान से मारने की कोशिश है, क्योंकि पार्टी ने मुझे भवानीपुर का इंचार्ज बनाया है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच भी बंगाल सरकार करेगी और पहले की तरह ही मामले को रफा-दफा कर देगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में न एफआईआर होगी न कोई चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

बंगाल में दिग्गज नेता माने जाते हैं अर्जुन सिंह 
अर्जुन सिंह 17 वीं लोकसभा में पश्चिम बंगाल के बैरकपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इससे पहले, सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में 2001 से लगातार चार बार भाटपारा विधानसभा सीट भी जीती थी। उन्हें 1 जून 2020 को भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: दुर्गा पूजा समितियों को दिया जाएगा 50,000 रुपये का अनुदान

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: दुर्गा पूजा समितियों को दिया जाएगा 50,000 रुपये का अनुदान

Durga Puja 2021: पश्चिम बंगाल में हर साल दुर्गा पूजा के मौके पर बड़े आयोजन किए जाते हैं. हालांकि पिछले साल की तरह इस बार भी कोरोना के कारण ऐसे आयोजन को काफी आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है. इस बीच बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा समिति को अतिरिक्त खर्च के लिए आर्थिक राशि देने का ऐलान किया है.


पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव का कहना है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने इस साल पूजा समितियों को 50,000 रुपये देने का फैसला किया है. राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के कारण अतिरिक्त खर्च के लिए 50,000 रुपये का अनुदान प्रदान करेगी. पश्चिम बंगाल सरकार प्रत्येक दुर्गा पूजा समिति को प्रायोजक नहीं मिलने पर यह अनुदान देगी.
पश्चिम बंगाल सरकार ने लगातार दूसरे साल प्रत्येक दुर्गा पूजा समिति को 50,000 रुपये का अनुदान देने की घोषणा की है. मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने मंगलवार को इस साल दुर्गा पूजा आयोजन करने वाली समितियों के लिए नि:शुल्क लाइसेंस और बिजली के बिल पर 50 प्रतिशत छूट की भी घोषणा की.


सीएम ममता की मूर्ति लगाने पर विवाद

वहीं इस बार पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बागुईहाटी क्षेत्र के नजरूल पार्क उन्नयन समिति ने देवी दुर्गा के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक मूर्ति लगाने का फैसला किया है, जिसके बाद विवाद छिड़ गया है. इसको लेकर बीजेपी नेता ने सीएम ममता पर निशाना साधा है.

बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने कहा है कि भारतीय इतिहास में जिस भी राजनेता ने अपना आदर्श बनाया है, उसे विनाश का सामना करना पड़ा है. यह आज तक का इतिहास है. मायावती हो या दक्षिण के बड़े राजनेता, जिस भी राजनेता की पूजा की गई है, वे विनाश की ओर ले गए हैं.