BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
33 वर्षीय शख्स ने 80 वर्षीय बुजुर्ग की गला घोंट कर हत्या कर दी, वजह जान के आप हो जाएंगे हैरान

33 वर्षीय शख्स ने 80 वर्षीय बुजुर्ग की गला घोंट कर हत्या कर दी, वजह जान के आप हो जाएंगे हैरान

मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, एक 33 वर्षीय व्यक्ति को 80 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिसने कथित तौर पर उसे अपनी पत्नी के साथ सोने के लिए 10,000 रुपये की पेशकश की थी. एनआरआई कोस्टल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र पाटिल के हवाले से न्यूज़ एजेन्सी ने बताया कि मृतक की पहचान शामकांत तुकाराम नाइक के रूप में हुई है, जिसकी दुकान, फ्लैट और प्लॉट सहित उल्वे में कई संपत्तियां थीं और उसकी कीमत कई करोड़ थी.

नाइक अक्सर 33 वर्षीय आरोपी की दुकान पर जाता था और ऐसे ही एक मौके पर, उसने आरोपी को अपनी पत्नी के साथ सोने के लिए 5,000 रुपये की पेशकश की. पुलिस ने कहा कि 29 अगस्त को नाइक ने उसे 10,000 रुपये की पेशकश की और अपनी पत्नी को गोदाम में भेजने के लिए कहा. उसकी मांग से नाराज होकर आरोपी ने नाइक को धक्का दिया, जिससे वह गिर गया और उसके सिर पर गहरी चोट लगी. 33 वर्षीय आरोपी ने तुरंत अपनी दुकान के शटर गिरा दिए, नाइक का गला घोंट दिया और उसके शरीर को वॉशरूम में छिपा दिया.

शव को 31 अगस्त तक शौचालय में रखा गया था. एक दिन सुबह 5 बजे आरोपी ने शव को बेडशीट में लपेटा और अपनी बाइक पर ले जाकर तालाब में फेंक दिया, लेकिन ये सब सीसीटीवी में कैद हो गया. आरोपी ने अपने बयान में दावा किया कि उसने मृतक के कपड़े और मोबाइल फोन को कूड़ेदान में फेंक दिया था, हालांकि वह अभी तक बरामद नहीं हुआ है.

आरोपी 80 वर्षीय मृतक के बेटे के साथ 29 अगस्त को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए भी गया था. नाइक के परिवार ने पुलिस को बताया कि वह 29 अगस्त की दोपहर को घर से निकले थे और फिर वापस नहीं आए. उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था. पुलिस को शुरू में शक था कि नाइक की हत्या संपत्ति को लेकर की गई थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने उन्हें दुकानदार तक पहुंचा दिया.

इंडिगो की फ़्लाइट से टकराया पक्षी, इंजन का ब्लेड टूटा, यात्रियों को उतार कर बदला गया एयर क्राफ़्ट

इंडिगो की फ़्लाइट से टकराया पक्षी, इंजन का ब्लेड टूटा, यात्रियों को उतार कर बदला गया एयर क्राफ़्ट

गुवाहाटी से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान ( 6E- 2329) ने अपने समय के मुताबिक़ गुवाहाटी से उड़ान भरी लेकिन थोड़ी ही देर हवा में रहने के बाद विमान का इंजन एक पक्षी से टकरा गया. पायलट ने एहतिहातन विमान को वापस गुवाहाटी एयर पोर्ट पर उतारने का फ़ैसला किया जिसके बाद विमान सही सलामत 99 यात्री और 6 क्रू मेम्बर के साथ गुवाहाटी एयर पोर्ट पर उतरा.


पायलट के तुरंत लिए निर्णय से टला हादसा

पक्षी के टकराने से इंडिगो विमान के इंजन नम्बर 2 की फ़ैन ब्लेड क्षतिग्रस्त हो गई. एविएशन एक्सपर्ट के अनुसार सही समय पर पायलट ने विमान को उतारने का निर्णय ले लिया जिससे यात्रियों की जान-माल को कोई ख़तरा नहीं हुआ और विमान भी ज़्यादा क्षतिग्रस्त होने से बच गया.

इंडिगो ने जताया खेद

इंडिगो ने एक बयान जारी कर इस बात को माना कि विमान पक्षी से टकराया लेकिन किसी भी तरह की क्षति नहीं पहुंची है और यात्रियों को दूसरे विमान में दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया.

बीते दिनों भी हुआ था ऐसा ही हादसा

आपको बता दें, इससे पहले पटना में भी ऐसा ही मामला सामने आया था जब इंडिगो की एक फ्लाइट से पक्षी टकरा गया था. जानकारी के मुताबिक, इंजन के तीन ब्लेड क्षतिग्रस्त हो गए थे जिसके बाद तुरंत इमजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. इस फ्लाइट ने पटना से दिल्ली के उड़ान भरी थी और एक हजार फीट की उंचाई पर पक्षी फ्लाइट से टकराया था. विमान की गति उस वक्त 500 किलोमीटर प्रति घंटे आसपास बतायी गई.

 

अकेली महिलाओं को घर में देखते ही चाकू से कर देता था हमला, वजह जान के आप हो जाएंगे हैरान

अकेली महिलाओं को घर में देखते ही चाकू से कर देता था हमला, वजह जान के आप हो जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, पुलिस ने आखिरकार उस सीरियल सिरफिरे हमलावर को गिरफ्तार कर लिया, जो अकेली महिलाओं को घर में देखते चाकू से वार कर देता था. पुलिस के मुताबिक, अब तक कि छानबीन में सामने आया है कि शादी के बाद उसकी बीवी एक महीने बाद ही घर चली गई थी इसी कारण से ये कुंठित था.


गाजियाबाद की थाना लिंक रोड पुलिस की गिरफ्त में आया 35 वर्षीय पटना निवासी युवक है सोनू ने इलाके की महिलाओं में दहशत भर दी थी. महिला अकेले घर में रहने में डरने लगी थी. सोनू ने लगातार 2 और 3 तारीख को दो अलग-अलग महिलाओं पर चाकू से वार किया थे. इलाके में इस सिरफिरे सीरियल हमलावर के कारनामों से दहशत हो गई थी और पुलिस पर भी जबरदस्त प्रेशर था. आखिरकार पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया है.


गाजियाबाद सेकंड एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया क‍ि सोनू की शादी 2014 में हुई थी और शादी के 1 महीने बाद ही इसकी बीवी इसको छोड़कर चली गई थी. पुलिस का मानना है कि सोनू कुंठित हो गया था. पुलिस के मुताबिक, यही कारण निकल कर आ रहा है, जिसके चलते सोनू इन वारदातों को अंजाम दे रहा था.


पुलिस का खुद मानना है कि अगर सोनू को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता तो यह और वारदातों को भी अंजाम देता रहता और इलाके में डर और खौफ का माहौल रहता.

इजरायल : छह फिलिस्तीनी कैदी उच्च सुरक्षा वाली जेल से भागे

इजरायल : छह फिलिस्तीनी कैदी उच्च सुरक्षा वाली जेल से भागे

जेरूसलम: आतंकवादी समूह अल-अक्सा ब्रिगेड के एक पूर्व नेता सहित छह फिलिस्तीनी कैदी इजरायल की सबसे सुरक्षित जेलों में से एक से भाग निकले। यह माना जाता है कि उत्तरी इजरायल में एक उच्च सुरक्षा सुविधा गिलबोआ जेल में कैदियों ने अपने सेल के फर्श में एक गढ्ढा खोदा था, जिसे द सेफ के नाम से जाना जाता है।


किसानों ने लोगों को खेतों से भागते देखकर अधिकारियों को सतर्क किया। अधिकारियों ने एक तलाशी अभियान शुरू किया है और उन लोगों को पास के वेस्ट बैंक या जॉर्डन तक पहुंचने से रोकने के लिए बाधाएं खड़ी की हैं, जो जेल से लगभग 14 किमी दूर है। भगोड़ों में वेस्ट बैंक शहर जेनिन में फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह अल-अक्सा ब्रिगेड के पूर्व कमांडर जकारिया जुबैदी और साथ ही इस्लामिक जिहाद के पांच सदस्य शामिल हैं।


जुबैदी को 2019 में इजरायली बलों ने कई शूटिंग हमलों में शामिल होने के संदेह में गिरफ्तार किया था और वर्तमान में उस पर मुकदमा चल रहा है। इजरायली मीडिया के अनुसार, इस्लामिक जिहाद के चार सदस्य इजरायलियों को मारने वाले हमलों की योजना बनाने या उन्हें अंजाम देने के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे, जबकि पांचवें को प्रशासनिक हिरासत आदेश के तहत दो साल के लिए बिना आरोप के रखा गया था।


स्थानीय किसानों द्वारा पास के कृषि क्षेत्रों में संदिग्ध आंकड़ों के बारे में अधिकारियों को सूचना देने के बाद जेल में अलार्म बजा।
बाद में गिनती के बाद, जेल कर्मचारियों ने पाया कि छह कैदी लापता थे। माना जाता है कि भगोड़ों ने अपने बाथरूम के फर्श में एक गढ्ढा खोदकर उस कोठरी से बाहर निकल गए थे जिसे उन्होंने साझा किया था। स्थानीय मीडिया ने बताया कि उन्होंने जंग लगे चम्मच का इस्तेमाल किया था जिसे उन्होंने एक पोस्टर के पीछे छिपा दिया था।


इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री ओमर बार-लेव से बात की और इस बात पर जोर दिया कि यह एक गंभीर घटना है जिसके लिए भगोड़ों को खोजने के लिए सुरक्षा बलों की पूरी कोशिश की जरूरत है।

 गर्लफ्रेंड का किसी और शख्स से था संबंध! प्रेमी को पता चला और फिर...किया ऐसा कांड

गर्लफ्रेंड का किसी और शख्स से था संबंध! प्रेमी को पता चला और फिर...किया ऐसा कांड

महाराष्ट्र के पालघर जिले में प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 28 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी को उसकी प्रेमिका का किसी और व्यक्ति के साथ संबंध होने का संदेह था. तुलिंज थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में रविवार शाम हुई. आरोपी और उसकी 23 साल की प्रेमिका 1 सितंबर से नालासोपारा के साडी कपाउंड के एक फ्लैट में साथ रह रहे थे. इसी संदेह की वजह से उसने रविवार की शाम कथित तौर पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

 

 अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न जानकारियों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

 

 एक ही मंडप में दूल्हे से शादी करने पहुंचीं 2 लड़कियां तो लड़के ने कहा- दोनों प्यारी लेकिन Toss करूंगा

एक ही मंडप में दूल्हे से शादी करने पहुंचीं 2 लड़कियां तो लड़के ने कहा- दोनों प्यारी लेकिन Toss करूंगा

शादी-ब्याह किसी की जिंदगी का बहुत बड़ा फैसला होता है. इस डिसीजन से लड़के और लड़की दोनों की ही लाइफ जुड़ी होती है. लेकिन शादी के कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं, जो सभी को हैरान कर देते हैं. लेटेस्ट मामला कर्नाटक से (Karnataka) सामने आया है. यहां एक शख्स से शादी करने के लिए दो लड़कियां जिद पर अड़ गईं. दोनों ही शख्स की दुल्हन (2 Brides 1 Groom) बनना चाहती थीं. लेकिन लड़के ने अपनी दुल्हनिया टॉस के जरिये डिसाइड की (Bride Decided Through Toss).

कर्नाटक का ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां एक लड़के को शादी से पहले दो लड़कियों से प्यार करना मुसीबत में डाल गया. दोनों ही प्रेमिका शख्स से शादी करने एक साथ पहुंच गईं. लड़का उन्हें देखकर कन्फ्यूज हो गया. इसके बाद दोनों से लड़के ने अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा कि उसे दोनों प्यारी हैं. लेकिन शादी तो वो एक से कर सकता है. इसके बाद लड़के ने सिक्का निकाल टॉस किया और अपनी दुल्हन फाइनल की.

करता था दोनों से प्यार
जानकारी के मुताबिक, पहले इस शख्स का एक साथ दोनों लड़कियों से अफेयर चल रहा था. इस बात से अनजान ये लड़कियां शख्स के साथ बेहतर भविष्य के सपने संजो रही थीं. अचानक दोनों को अपने साथ हो रहे धोखे की जानकारी हुई. इसके बाद उन्होंने शख्स से रिश्ता तोड़ने की जगह उससे शादी का फैसला किया. दोनों एक साथ शख्स से शादी करने पहुंचीं. वहां लड़के ने दोनों से प्यार करने का दावा किया.

गांव वालों ने निकाला उपाय
दो लड़कियों के शादी करने की जिद पर गांव वाले सामने आए. दोनों ही लड़कियां एक साथ शादी करना चाहती थीं. वो बहनों की तरफ साथ रहने को तैयार थीं. लेकिन गांव वाले इसके खिलाफ थे. उन्होंने कहा कि कोई एक ही लड़की दुल्हन बन सकती है. इसके बाद टॉस के जरिये दुल्हन को चुनने का फैसला किया गया. इसे लेकर टॉस से पहले तीनों से पेपर साइन करवाया गया. इस दौरान एक लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की. जिसके बाद लड़के ने उसे गले लगा लिया. आखिरकार फाइनल हो गया कि लड़का किस से शादी करना चाहता था?
 कार और ट्रक के बिच जबरदस्त भिड़ंत: हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत

कार और ट्रक के बिच जबरदस्त भिड़ंत: हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। कार-ट्रक की भिड़ंत में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है।  जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के मसूरी में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हुई, जिसमें बच्चे व दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा हरिद्वार से गाजियाबाद आ रहे रास्ते की ओर हुआ है। कार में दो परिवार मौजूद थे जिनमें से चार की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सभी मृतक मकनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

परिवार हरिद्वार से बच्चों का मुंडन करवा कर वापस लौट रहा था तभी रात करीब 1:00 बजे मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड जा रहे ट्रक की ऑल्टो कार से भिड़ंत हो गई। कार में ही एक परिवार के 7 लोग सवार थे, जो कि गाजियाबाद के ही मकनपुर गांव के रहने वाले हैं।

इस सड़क हादसे में आशीष, सोनू, शिल्पी समेत दो बच्चे परी और देवसेना की मृत्यु हो गई। इसके अलावा दो लोग और भी हैं, जिनका गाजियाबाद के ही सर्वोदय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे के बाद मौके से ट्रक लेकर भागे ट्रक ड्राइवर को भोजपुर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री यही ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

इधर हादसे में मौत के बाद सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं परिवार में इस हादसे की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच गए हैं।
 
 सेक्स रैकेट : घर के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक व महिला, पूछताछ में कहा- हम रिश्तेदार हैं

सेक्स रैकेट : घर के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक व महिला, पूछताछ में कहा- हम रिश्तेदार हैं

मुजफ्फरपुर जिले के जीरोमाइल इलाके में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर अहियापुर पुलिस ने रविवार को छापेमारी की। एक होटल के पीछे एक घर के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में युवक व महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला की उम्र 32 व युवक की उम्र 22 बताई गई है। महिला अहियापुर थाना क्षेत्र और युवक वैशाली के भगवानपुर का रहने बताया गया।

थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला शादीशुदा है। दोनों से पूछताछ की गई तो पता लगा कि आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों के बीच कई माह से अवैध संबंध चल रहा था। इनके घरवालों को बुलाया गया। उनलोगों ने भी रिश्तेदार होने की बात बताई है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई जारी है। थानेदार ने कहा कि सेक्स रैकेट जैसी बात सामने नहीं आयी है। कमरे से कोई आपत्तिजनक सामान भी नहीं मिला।

थानेदार ने बताया कि उक्त कमरा अहियापुर की महिला ने ले रखा है। वह किराना की दुकान चलाती है। सूचना मिली थी कि उसी महिला के किराये वाले कमरे में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। इस आधार पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान दोनों को हिरासत में लिया गया। इनसे पूछताछ की जा रही है।
 
Lockdown : अब यहां 13 सितंबर तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, वर्तमान में लागू प्रतिबंधों को रखा जायेगा बरकरार

Lockdown : अब यहां 13 सितंबर तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, वर्तमान में लागू प्रतिबंधों को रखा जायेगा बरकरार

 पणजी: गोवा सरकार ने कोरोना वायरस के कारण लागू कर्फ्यू को रविवार को 13 सितंबर तक बढ़ा दिया। यहां जारी एक अधिसूचना में राज्य प्रशासन ने कर्फ्यू को 13 सितंबर की सुबह सात बजे तक बढ़ाने की घोषणा की।


इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में लागू प्रतिबंधों को बरकरार रखा गया है। गोवा में नौ मई को कोविड-19 कर्फ्यू लगाया गया था और तब से इसे नियमित रूप से बढ़ाया जा रहा है
पर्सनल ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर 39 वर्षीय टीचर ने 14 साल के छात्र के साथ किया रेप

पर्सनल ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर 39 वर्षीय टीचर ने 14 साल के छात्र के साथ किया रेप

नई दिल्ली। एक महिला टीचर ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार किया है। हवस की भूखी महिला टीचर ने 14 साल के बच्चे के साथ रेप कर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पर्सनल ट्यूशन में पढ़ाने के दौरान लेडी टीचर ने इस घटना को अंजाम दिया है।


39 वर्षीय विवाहित टीचर की इस घिनौनी करतूत का खुलासा बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक कैलिफोर्निया में माउंटेन व्यू इंडिपेंडेंट स्कूल के टीचर क्रिस्टल जैक्सन ने नाबालिग बच्चे के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि DLA में पढ़ने के लिए आने वाले बच्चे के साथ शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है।

वहीं खुलासा हुआ है कि टीचर ने बच्चे के साथ एक बार नहीं बल्कि तीन बार अपना ‘शिकार’ बनाया। कैलिफोर्निया के इंटरनेट क्राइम्स अगेंस्ट चिल्ड्रन (ICC) टास्क फोर्स को टीचर की गंदी हरकत के बारे में सुराग मिला। इसके बाद टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

वहीं जांच में यह बात सामने आई है कि टीचर ने पहले बच्चे के साथ अश्लील हरकतें करती थी। वहीं ओरल सेक्स के बाद रेप करती थी। पुलिस ने जांच के बाद क्रिस्टल जैक्सन को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उसे जमानत दे दी गई।
बड़ी खबर : बारिश के देवता को रिझाने के लिए प्रदेश के इस जिले में छः बच्चियों को निर्वस्त्र कर पूरे गाँव में घुमाया, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : बारिश के देवता को रिझाने के लिए प्रदेश के इस जिले में छः बच्चियों को निर्वस्त्र कर पूरे गाँव में घुमाया, पढ़ें पूरी खबर

दमोह | मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर कथित तौर पर बारिश के लिए देवता को खुश करने के लिए छह बच्चियों को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाये जाने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने मामले में संज्ञान लेते हुए दमोह जिला प्रशासन से इस घटना की रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र के दमोह जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर जबेरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव में रविवार को यह घटना हुई।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
दमोह के जिलाधिकारी एस कृष्ण चैतन्य ने कहा कि एनसीपीसीआर को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) डी आर तेनिवार ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्थानीय प्रचलित कुप्रथा के तहत बारिश के देवता को खुश करने के लिए कुछ नाबालिग लड़कियों को नग्न कर घुमाया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का मानना है कि इस प्रथा के परिणामस्वरूप बारिश हो सकती है।

कंधे पर मूसल रख उसमें बांधते हैं मेढक
जानकारी के मुताबिक, सूखे की स्थिति के चलते बारिश ना होने के कारण पुरानी मान्यता के मुताबिक गांव की छोटी-छोटी बच्चियों को नग्न कर उनके कंधे पर मूसल रखा जाता है। इस मूसल में मेढक को बांधा जाता है। बच्चियों को पूरे गांव में घुमाते हुए महिलाएं पीछे-पीछे भजन करती हुई जाती हैं और रास्ते में पड़ने वाले घरों से यह महिलाएं आटा, दाल या अन्य खाद्य सामग्री मांगते हैं और जो भी खाद्य सामग्री एकत्रित होती है उसे गांव के ही मंदिर में भंडारा के माध्यम से पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इस प्रकार की कुप्रथा करने से बारिश हो जाती है।

किसी ग्रामीण ने नहीं की शिकायत
अधिकारी ने कहा कि इन लड़कियों के माता-पिता भी इस घटना में शामिल थे। अंधविश्वास के तहत उन्होंने ऐसा किया। इस संबंध में किसी भी ग्रामीण ने कोई शिकायत नहीं की है। जिला कलेक्टर ने कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन केवल ग्रामीणों को इस प्रकार के अंधविश्वास की निरर्थकता के बारे में जागरूक कर सकता है और उन्हें समझा सकता है कि इस तरह की प्रथाओं से वांछित परिणाम नहीं मिलते हैं। इस बीच, घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं जिनमें बच्चियां निर्वस्त्र दिखाई दे रही हैं।

 

दो बच्चों के बाप ने किशोरी को बनाया अपने हवस का शिकार, कोर्ट ने इस मामले में लिया बड़ा निर्णय

दो बच्चों के बाप ने किशोरी को बनाया अपने हवस का शिकार, कोर्ट ने इस मामले में लिया बड़ा निर्णय

जम्मू जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में स्थित फास्ट ट्रैक अदालत ने सोमवार को एक व्यक्ति को 19 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सजा सुनाई। कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई।  कुलगाम के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोम लाल ने भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत दोषी ठहराए गए शबीर अहमद मलिक पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। 

अदालत ने मलिक को भारतीय दंड संहिता की धारा-366 (महिला का अपहरण) के तहत भी दोषी करार देते हुए पांच साल कैद और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अदालत ने विवाहित और दो बच्चों के पिता मलिक को जनवरी 2017 में 19 वर्षीय लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में 31 अगस्त को दोषी ठहराया था। मामले में पीड़िता की ओर से पैरवी कर रहे अतिरिक्त लोक अभियोजक जिया उर रहमान खान ने पीड़िता का जीवन बर्बाद करने के लिए दोषी को अधिकतम सजा देने की मांग की थी।

राजधानी के वीआईपी रोड में बाहों में बाहें डाल बाइक राइडिंग करते प्रेमी जोड़े का विडियो हुआ वायरल, प्रेमी जोड़े की तलाश में जुटी पुलिस

राजधानी के वीआईपी रोड में बाहों में बाहें डाल बाइक राइडिंग करते प्रेमी जोड़े का विडियो हुआ वायरल, प्रेमी जोड़े की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल | इन दिनों राजधानी भोपाल के एक सड़क का विडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है, जिसमें बाइक पर प्रेमी जोड़ा जा रहा है | दरअसल, इस वीडियो में जो लड़की है वह बाइक की पेट्रोल टंकी पर राइडर की ओर फेस करके गलबहियां डाले हुए है | बताया जा रहा है कि यह वीडियो भोपाल के वीआईपी रोड का है |

व्यस्ततम सड़क पर इस तरीके से प्रेम का प्रदर्शन करना सड़क दुर्घटना को आमंत्रण देने जैसा है | हालांकि वीडियो वायरल होकर पुलिस तक पहुंच चुका है और पुलिस इस जोड़े की तलाश में जुट गई है | पुलिस का कहना है कि ड्राइविंग का यह तरीका सरासर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन है | अब पुलिस इसी वायरल हुए वीडियो के आधार पर बाइक के नंबर से युवक की पहचान करेगी | पकड़े जाने के बाद उनपर कार्रवाई हो सकती है |

पुलिस का कहना है कि यह सड़क भोपाल की व्यस्तम सड़कों में से एक है, जहां इस तरह की राइडिंग से दुर्घटना की आशंका ज्यादा रहती है | इसके अलावा इन सड़कों पर बाइकर गैंग भी स्टंट करते नजर आ जाते हैं और कई युवक इसी रफ्तार में अपनी जान गंवा चुके है | पुलिस भी समय-समय पर ऐसे युवकों पर कार्रवाई करती है | मगर जब सड़कें रात में सुनसान हो जाती हैं, उस वक्त वह फर्राटे से गाड़ियां दौड़ते नजर आते हैं |

वायरल हुए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना है | लड़की पेट्रोल टंकी पर राइडर की ओर चेहरा किए है और गलबहियां डाले है | ऐसे में बाइक मोड़ते वक्त या ओवरटेक करते वक्त दुर्घटना की आशंका ज्यादा प्रबल है | पुलिस अब इस वीआईपी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई वीडियो क्लिपिंग से युवक की पहचान करने में जुटेगी | स्मार्ट सिटी के हाईटेक सर्विलांस कैमरे से उनका नंबर ट्रेस हो सकेगा |

हाई कोर्ट का केंद्र सरकार को आदेश: ऐसे लोगों को 4 सप्ताह में ही लगे कोविशील्ड की दूसरी डोज

हाई कोर्ट का केंद्र सरकार को आदेश: ऐसे लोगों को 4 सप्ताह में ही लगे कोविशील्ड की दूसरी डोज

केरल हाई कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया है कि जो लोग कोविशील्ड टीके की पहली खुराक के बाद, वर्तमान में सुझाए गए 84 दिनों के अंतराल से पहले दूसरी खुराक लेना चाहते हैं, उनके लिए पहली खुराक लेने के चार सप्ताह बाद को-विन पोर्टल पर दूसरी खुराक का समय लेने की अनुमति दी जाए।
जस्टिस पी बी सुरेश कुमार ने कहा कि यदि केंद्र और राज्य सरकारें विदेश यात्रा करने वाले व्यक्तियों को कोविड-19 से जल्दी और बेहतर सुरक्षा के बीच चयन करने की अनुमति दे सकती हैं, तो कोई कारण नहीं है कि समान विशेषाधिकार यहां उन लोगों को नहीं दिया जा सकता है जो अपने रोजगार या शिक्षा के संबंध में जल्द सुरक्षा चाहते हैं।
कोविन पोर्टल में तुरंत प्रावधान के निर्देश
सोमवार को उपलब्ध कराए गए अपने तीन सितंबर के आदेश में हाई कोर्ट ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की नीति के अनुसार भी लोगों के पास जल्दी टीकाकरण कराने का विकल्प है, जिसके कार्यान्वयन के लिए निजी अस्पतालों के माध्यम से भी भुगतान के आधार पर टीका वितरित किया जा रहा है। अदालत ने कहा कि चौथे प्रतिवादी (केंद्र) को को-विन पोर्टल में तुरंत आवश्यक प्रावधान करने का निर्देश दिया जाता है, ताकि लोग शुरुआती प्रोटोकॉल के अनुसार पहली खुराक के चार सप्ताह के बाद कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक का समय ले सकें।
याचिका में की गई थी यह मांग
अदालत ने काइटेक्स गारमेंट्स लिमिटेड की याचिका को स्वीकार करते हुए यह निर्देश दिए, जिसमें 84 दिनों तक इंतजार किए बिना अपने कर्मचारियों को कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक देने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया था। कंपनी ने अपनी याचिका में कहा कि वह पहले ही अपने 5,000 से अधिक कामगारों को टीके की पहली खुराक लगवा चुकी है और उसने लगभग 93 लाख रुपए की लागत से दूसरी खुराक की व्यवस्था भी की है, लेकिन मौजूदा प्रतिबंधों के कारण इसे कामगारों को लगवाने में वह असमर्थ है।

 

VIDEO: बिल्ली का पीछा करते कुएं में गिरा तेंदुआ, यहाँ देखे विडियो

VIDEO: बिल्ली का पीछा करते कुएं में गिरा तेंदुआ, यहाँ देखे विडियो

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक गांव में कुएं में गिरने के बाद तेंदुआ और बिल्ली एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए. हालांकि कुछ घंटों बाद वन विभाग के कर्मियों ने दोनों को सुरक्षित निकाल लिया. वन अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घटना सिन्नर तालुका के कांकोरी गांव में हुई. ऐसी आशंका है कि शनिवार देर रात बिल्ली का पीछा करते समय तेंदुआ भी कुएं में गिर गया. यह कुआं गांव के निवासी गणेश सांगले के खेत में स्थित है.


अधिकारी ने बताया कि खेत मालिक सांगले व अन्य ग्रामीणों ने रविवार को सुबह कुएं से तेंदुए की आवाज सुनने के बाद वन विभाग को खबर दी. इसके बाद सक्रिय हुए अमले ने दोनों जानवरों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन प्लाेन किया था. उन्होंतने कहा कि वन विभाग ने रविवार देर शाम क्रेन की मदद से दोनों जानवरों को 25 से 30 फुट गहरे कुएं से सुरक्षित निकाल लिया. शुरुआत में कुछ दिक्कवतें हुईं लेकिन फिर दोनों जानवरों को बाहर निकालने में सफलता मिल गई.

 

तालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा, रातों-रात 8 जिलों पर किया कब्ज़ा

तालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा, रातों-रात 8 जिलों पर किया कब्ज़ा

काबुल: अफगानिस्तान में विरोध का आखिरी किला भी ढहा, पंजशीर पर कब्जे के बाद बोला तालिबान- 'अब देश की सभी समस्याएं हुईं खत्म
तालिबान ने पंजशीर घाटी पर कब्जे के बाद कहा है कि अफगानिस्तान में सभी समस्याओं को खत्म कर दिया गया है. पंजशीर अब तालिबानी लड़ाकों के कब्जे में है. तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट की विचारधारा का अफगान समाज में कोई भी जगह नहीं है. गौरतलब है कि तालिबान ने जहां 15 अगस्त को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा जमाने के साथ ही देश पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया. वहीं, अभी तक पंजशीर उसके कब्जे से दूर रहा था.


जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा, 'अफगानिस्तान में युद्ध के अन्य सभी कारणों को समाप्त कर दिया गया है. पंजशीर सुरक्षा बलों के हाथ में है. उन्होंने कहा, 'हम पंजशीर मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते थे. हमने बहुत कोशिश की लेकिन कुछ लोग जो काबुल से भाग गए और खजाने के हथियार और वाहन अपने साथ ले गए. वे देश को परेशान करना चाहते थे. उन्होंने हमारे प्रतिनिधिमंडलों को नकारात्मक प्रतिक्रिया दी. प्रवक्ता ने कहा, 'वे काबुल जैसे प्रमुख शहरों में कुछ गतिविधियों के अलावा कुछ नहीं कर पाएंगे. आईएसआईएस की विचारधारा की अफगान समाज में कोई जगह नहीं है.


मुजाहिद ने कहा, 'देश को स्थिरता की ओर बढऩे की जरूरत है. किसी को भी देश के किसी भी कोने में अराजकता पैदा करने की इजाजत नहीं है. इस संबंध में इस्लामिक अमीरात बहुत संवेदनशील है. हम इस उम्मीद के साथ काबुल आए हैं कि बाकी देश शांति की ओर बढ़ेगा. उन्होंने कहा, 'युद्ध के अन्य कारकों को समाप्त कर दिया गया है. देश अब युद्ध नहीं चाहता है. बाकी के लोग देश के पुनर्निर्माण में शामिल होंगे. युद्ध जारी रखने का कोई बहाना नहीं है. प्रवक्ता ने कहा, 'पंजशीर घाटी में रहने वाले लोग हमारे देश का हिस्सा हैं. वे हमारे भाई हैं. इसमें कोई भेदभाव नहीं है. सभी देशवासियों को एक समान अधिकार है.


तालिबान प्रवक्ता ने कहा, 'हमने पंजशीर के मुद्दे को बातचीत और समझ से हल करने की कोशिश की. लेकिन दुश्मनों ने इसे खारिज कर दिया. इस वजह से हमारे पास इस मुद्दे को हल करने का केवल सैन्य समाधान बचा. उन्होंने कहा, 'अब हम हमेशा के लिए शांति चाहते हैं. अगर कोई समस्या खड़ी करेगा तो उससे ठीक उसी तरह से निपटा जाएगा, जैसा पंजशीर में हुआ. काबुल में हुई गोलीबारी को लेकर प्रवक्ता ने कहा, 'काबुल में शूटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. कई मुजाहिद्दीन जिन्होंने हवा में गोलियां चलाईं, उन्हें पकड़ लिया गया. हम अभी भी इस संबंध में गंभीर कदम उठा रहे हैं.


जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा, 'मानवीय सहायता भी बड़ी संख्या में हवाई अड्डे तक पहुंच रही है. कई देशों ने प्रतिबद्धताएं की हैं और हम आशा करते हैं कि अन्य देश भी हमारे लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करेंगे. अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी अफगान लोगों की मदद करने में रुचि रखता है.Ó उन्होंने कहा, 'अफगानिस्तान में व्यापार की स्थिति सामान्य होती जा रही है. उन्होंने कहा, 'कतर, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात की तकनीकी टीमें काबुल एयरपोर्ट को फिर से एक्टिव करने पर काम कर रही हैं. मुजाहिद ने कहा, 'अगर पिछले कुछ दिनों में टेलीफोन सेवाओं के बाधित होने और सड़क बंद होने के कारण पंजशीर के लोगों को नुकसान हुआ है, तो हमें इसके लिए बहुत खेद है.


प्रवक्ता ने कहा, अफगानिस्तान का सीपीईसी और अन्य कंस्ट्रक्शन कार्यों के साथ विकास होगा. ये चीन के साथ व्यापार भी करेगा. हाल ही में महिलाओं के प्रदर्शन को लेकर मुजाहिद ने कहा, 'हम संकट से अभी-अभी निकले हैं और हम आशा करते हैं कि जीवन के सभी क्षेत्रों की महिलाएं और पुरुष विरोध नहीं करेंगे. जब तक एक जिम्मेदार और जवाबदेह प्राधिकरण की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक इंतजार करने की उम्मीद है. जब तालिबानी प्रवक्ता से सरकार के गठन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी सरकार का गठन का काम चल रहा है. जब ये पूरा हो जाएगा तो दुनिया के कई मुल्कों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाएगा.


तालिबान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि देश के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह देश छोड़कर भाग गए हैं. मुजाहिद ने काबुल में कहा कि उन्हें बताया गया है कि सालेह अफगानिस्तान छोड़कर तजाकिस्तान भाग गए हैं. उन्होंने कहा कि पंजशीर घाटी जिन लोगों के नियंत्रण में थी, आज वो गायब हो चुके हैं. मुजाहिद ने कहा, अफगानिस्तान उनका घर है और वे जब चाहें तब लौट सकते हैं.

 

 पिता ने दोस्त के मोबाइल में देखा अपनी ही बेटी के रेप का वीडियो, और फिर

पिता ने दोस्त के मोबाइल में देखा अपनी ही बेटी के रेप का वीडियो, और फिर

एक बाप ने अपनी बेटी के रेप के आरोपी को चाकू से गोदकर मार डाला. अब हर कोई बाप का पक्ष लेकर कह रहा है कि उसके खिलाफ मर्डर का केस नहीं चलना चाहिए क्योंकि उसने अपनी बेटी के साथ साथ समाज के अन्य बच्चों की भी रक्षा की है.

दरअसल मामला रूस का है. दरअसल रूस में एक शख्स ने 8 साल की बेटी से रेप के आरोपी की हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी उसका दोस्त था और उसने बेटी से रेप का वीडियो आरोपी के मोबाइल में देख लिया था. इसी के बाद उसने चाकू से गोदकर दोस्त की हत्या कर दी.

दरअसल मामला रूस का है. दरअसल रूस में एक शख्स ने 8 साल की बेटी से रेप के आरोपी की हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी उसका दोस्त था और उसने बेटी से रेप का वीडियो आरोपी के मोबाइल में देख लिया था. इसी के बाद उसने चाकू से गोदकर दोस्त की हत्या कर दी.

दोस्त का मोबाइल चलाते समय उसे उसमें कथित तौर पर ओलेग और उसकी बेटी का वीडियो दिखा जिसमें ओलेग उसकी बेटी के साथ रेप करता हुआ दिखाई दे रहा था. अपनी बेटी के साथ रेप का वीडियो देखकर बाप आगबबूला हो गया और उसकी ओलेग से बहस शुरू हो गई. हालांकि ओलेग किसी तरह वहां से मौका पाकर भाग गया.

इसके बाद व्याचेस्लाव ने पुलिस को पूरा मामला बताया और ओलेग के खिलाफ बेटी से रेप की शिकायत दर्ज कराई. लेकिन पुलिस शिकायक के बावजूद बाप उस आरोपी की तलाश में रहा.

रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन व्याचेस्लाव का ओलेग से सामना हो गया. और व्याचेस्लाव ने चाकू से गोदकर ओलेग की हत्या कर दी. पुलिस को ओलेग का शव गांव के पास एक जंगल में मिला.

रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन व्याचेस्लाव का ओलेग से सामना हो गया. और व्याचेस्लाव ने चाकू से गोदकर ओलेग की हत्या कर दी. पुलिस को ओलेग का शव गांव के पास एक जंगल में मिला.

इसलिए स्थानीय लोगों ने कहा है कि दोस्त की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी पिता पर मर्डर केस नहीं चलना चाहिए, क्योंकि मृतक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया है. वहीं एक अन्य शख्स ने कहा कि व्याचेस्लाव हत्यारा नहीं है. उसने अपनी बेटी और हमारे बच्चों की भी रक्षा की है. उस पर मर्डर केस नहीं चलना चाहिए.

 
 अजीबो-गरीब वाकया : पबजी खेलते-खेलते निकल गई बच्चे की जान, मौत से पहले अचानक निकली थी चीख

अजीबो-गरीब वाकया : पबजी खेलते-खेलते निकल गई बच्चे की जान, मौत से पहले अचानक निकली थी चीख

देवास. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास (Dewas) जिले से अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है. यहां पबजी (Pubg) खेलते-खेलते एक बच्चे की जान चली गई. गेम खेलते वक्त उसके मुंह से अचानक चीख निकली और वह वहीं बेसुध हो गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. घटना जिले के अमौना शांति नगर में रविवार दोपहर घटी.

जानकारी के मुताबिक, 19 साल का दीपक राठौर पैर से दिव्यांग था. हाल ही में उसने योगिता बालमंदिर स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास कर 11वीं में एडमिशन लिया. रविवापर दोपहर भी वह रोज की तरह पबजी खेल रहा था. इस बीच वह जोर से चीखा. उस वक्त केवल उसकी भांजी ही घर पर थी. उसने आसपास के लोगों को बुलाया और अस्पताल ले गए. लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

मरने से कुछ मिनट पहले हुई भांजी से बात
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात कारणों को लेकर मामला दर्ज किया. पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक की विसरा रिपोर्ट के आने के बाद ही स्थित स्पष्ट हो सकेगी. रिपोर्ट भोपाल भेजी जाएगी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक पबजी का शौकीन था. हर वक्त खेलता था. हादसे के वक्त उसकी मां काम पर गई थी. घर के बाकी सदस्य किसी दूसरे कामों में व्यस्त थे. जिस वक्त दीपक की मौत हुई, उससे कुछ ही मिनट पहले भांजी ने दीपक से दूध लाने को कहा था.

पिता की हो चुकी 5 साल पहले मौत
परिजनों ने पुलिस को बताया का दीपक परिवार में सबसे छोटा बेटा था. उसका एक बड़ा भाई श्माम राठौर तेल पैकिंग कंपनी में काम करता है. उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक अभी अविवाहित है. दीपक की मां धागा कंपनी में काम करती है. दीपक के पिता का 5 साल पहले निधन हो चुका है.
बहन के साथ बनाता था जबरदस्ती संबंध, जीजा ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

बहन के साथ बनाता था जबरदस्ती संबंध, जीजा ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के नरेला से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है. जहां पुलिस ने शख्स की हत्या के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि जीजा ने अपने साले को हथौड़े से पीट पीट कर बेरहमी से मार डाला. क्योंकि जीजा को शक था कि साला उसकी बीवी यानी अपनी बहन के साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बनाता है.

दरअसल, ये मामला राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके का है. जहां पुलिस ने 3 सितंबर को राहुल नाम के शख्स का शव नरेला से बरामद किया था. पुलिस के मुताबिक उसके सिर पर वार किया गया था. पुलिस ने जब मामले की जांच-पड़ताल की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. आरोपी विकास ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि उसका साला राहुल अपनी बहन के साथ अवैध संबंध बनाता था.

गौरतलब हैं कि बवाना के रहने वाले विकास ने नरेला की रहने वाली काजल के साथ लव मैरिज हुई थी. लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से विकास को शक हुआ कि उसका साला उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करता था. इसका काजल ने विरोध भी किया था. विकास के मुताबिक, कई बार राहुल ने अपनी बहन के साथ जोर जबरदस्ती कर अवैध संबंध भी बनाए. वहीं, एक दिन विकास ने राहुल को अपनी पत्नी से सोते समय छेड़छाड़ करते हुए अपनी आंखो से देख लिया, जिसके बाद से ही उसने विकास को रास्ते से हटाने का मन बना लिया.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एक दिन विकास की पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी. ऐसे में उसने साले राहुल को जान से मारने का फुलप्रूफ प्लान बनाया. उसने राहुल को घर बुलाया और फिर हथौड़े से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस द्वारा पूछे जाने पर शुरुआत में विकास पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने उस पर मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा कि उसे जल्द ही कोर्ट में पेश करेंगे.
 सेक्स चेंज सर्जरी के लिए पैसे नहीं देने पर GAY बेटे ने पुरे परिवार को उतारा मौत के घाट

सेक्स चेंज सर्जरी के लिए पैसे नहीं देने पर GAY बेटे ने पुरे परिवार को उतारा मौत के घाट

रोहतक। GAY शख्स द्वारा हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हर‍ियाणा की रोहतक पुलिस ने 4 हत्याओं के आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार करके बड़ा खुलासा किया है। सेक्स चेंज करवाने के लिए जब पर‍िवार वालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने अपने पूरे पर‍िवार की हत्या कर दी थी।
 


 

 

हरियाणा के रोहतक में एक कलयुगी बेटे ने अपने परिवार की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह समलैंग‍िक था और वह अपना सेक्स चेंज करवाने के किये परिवार से पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। परिवार ने सेक्स चेंज करवाने के लिए जब पैसे देने से मना कर दिया तो उसने अपनी मां, बहन, पिता की हत्या की योजना बना डाली। आरोपी अभिषेक व उसके साथी कार्तिक लठवाल के अनैतिक यौन संबंध के वीडियो भी सामने आए हैं।
 

 


 

 

बता दें क‍ि क्राइम टीवी सीरियल देखकर इस युवक ने 27 अगस्त को मां बबली, बहन नेहा उर्फ तन्नू,पिता प्रदीप उर्फ बबलू पहलवान व नानी रोशनी की सिर में गोली मार दी। मां, बहन, नानी की मौके पर मौत हो गई जबकि बहन की दो दिन बाद पीजीआई रोहतक में मौत हो गई।
 

 


 

 

हत्या के बाद वह अपने साथी को होटल में ले गया जहां होटल के सीसीटीवी में अपने साथी के साथ आता-जाता कैद हो गया था। पुलिस ने उसे बार-बार बयान बदलने के शक के आधार पर पूछताछ की तो उसने चारों की हत्या करने की बात कबूल की। 31 अगस्त को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रव‍िवार को आरोपी अभिषेक की पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को रोहतक कोर्ट में पेश होगी।
 

 


 

 

पुलिस रिमांड में उसने और सनसनी खुलासे किए है। जिस पिस्टल से चारों को गोली मारी, वह उसके पिता का अवैध पिस्टल थी। पिता प्रॉपर्टी डीलर था, इसे हथियार रखने का शौक था। पुलिस ने हत्याओं में इस्तेमाल प‍िस्टल को जेएनएल नहर के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया है।
 

 


 

आरोपी ने हत्या करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से मां-पिता के शव से सोने के ज्वैलरी भी उतारी ताकि उस पर शक न हो। वह सभी की हत्या कर अपने साथी के साथ प्रॉपर्टी बेच कर विदेश भागना चाहता था। आरोपी ने अपने साथी को इन मर्डर के बारे में कुछ नहीं बताया था। उसने अकेले ही ये हत्याएं की हैं। उसके दोस्त की इन हत्याओं के बारे में पता हो, ऐसा अब तक जांच में सामने नहीं आया है।