BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
8 हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी

8 हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने देश में एक साथ आठ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। ऐसा पहली बार है जब कॉलेजियम ने एक साथ इतने चीफ जस्टिस की नियुक्ति को मंजूरी दी हो। इसके अलावा कॉलेजियम ने करीब दो दर्जन हाईकोर्ट के जजों के तबादले को भी अपनी मंजूरी दे दी है।


चीफ जस्टिस एन वी रमन की अध्यक्षता वाले तीन जजों के कॉलेजियम ने ये फैसला लिया। इसके साथ ही विभिन्न हाईकोर्ट के चार मुख्य न्यायधीशों का भी तबादला किया। इस कॉलेजियम में चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस यू यू ललित और ए एम खानविलकर भी हैं।


जजों की नियुक्ति और तबादले का फैसला एक लंबी मीटिंग के बाद लिया गया। इस संबंध में बैठक गुरुवार और आज हुई। सूत्रों के मुताबिक कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल का तबादला इलाहाबाद हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर हुआ है।


त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अकिल कुरैशी का तबादला राजस्थान हाईकोर्ट के लिए हुआ है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मेघालय, गुजरात और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को भी नए चीफ जस्टिस मिलेंगे।


जजों की कमी से जूझ रहे हाईकोर्ट
बता दें, देश के कई हाईकोर्ट जजों की कमी से जूझ रहे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वीकृत 160 जजों के मुकाबले अभी केवल 93 जजों से काम चल रहा है। देशभर के हाईकोर्ट में जजों के रिक्त पद भरने के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को इलाहाबाद के 16 सहित 12 हाईकोर्ट के लिए 68 जजों को नियुक्त करने के लिए नाम भेजे थे। इससे इलाहाबाद, राजस्थान और कोलकता समेत इन सभी 12 हाईकोर्ट में रिक्त पदों के कारण बड़ी संख्या में लंबित हो रहे मुकदमों की परेशानी दूर हो पाएगी।


सुप्रीम कोर्ट के नौ जजों को दिलाई थी शपथ
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में भी एक साथ नौ जजों की नियुक्ति की गई थी। यह पहला मौका था जब एक साथ इतनी बड़ी नियुक्ति के बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ था। नौ नए न्यायाीधीशों में तीन महिला न्यायाधीश शामिल थीं। बता दें, शीर्ष अदालत में सीजेआई रमण समेत जजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जबकि स्वीकृत संख्या 34 है।

BIG BREAKING: पुलिस ने किया अवैध कारतूस की फैक्टरी का पर्दाफाश, कई राज्यों में होती थी सप्लाई

BIG BREAKING: पुलिस ने किया अवैध कारतूस की फैक्टरी का पर्दाफाश, कई राज्यों में होती थी सप्लाई

कासगंज: उत्तरप्रदेश के जनपद कासगंज में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने अवैध कारतूस की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. पुलिस छापेमारी में यहां से भारी संख्या में खोखे, कारतूस और भारी मात्रा विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए हैं. पुलिस के अनुसार दिल्ली क्षेत्र से खोखे और विस्फोटक लाकर कासगंज में कारतूस बनाए जाते थे. यहां बने कारतूस उत्तर प्रदेश के आसपास के प्रदेशों में सप्लाई किए जाते थे. इस छापेमारी में पटियाली पुलिस ने कारतूस फैक्टरी में काम कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि फैक्टरी का संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

कासगंज के पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि पकड़े गए मो. आलम और जान आलम शातिर किस्म के अपराधी हैं. वे दिल्ली क्षेत्र से खोखे और विस्फोटक लाकर जिले के पटियाली क्षेत्र के भरगैन में कारतूस बनाने का काम करते थे. कारतूस बनाने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के पड़ोसी प्रदेशों में सप्लाई किया करते थे. इन आरोपियों के तार दिल्ली, पंजाब हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और जम्मू कश्मीर तक जुड़े हुए हैं. फरार अपराधी छिद्दन आलम भी शातिर किस्म का अपराधी है, जो करीब 10 वर्ष से इस धंधे में लिप्त है. उसकी तलाश की जा रही है. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर किस-किस प्रदेशों में यहां से कारतूस बनाकर सप्लाई किया करते थे. पुलिस के अनुसार, इनके तार आतंकवादियों से जुड़े हुए हो सकते हैं. एसपी ने स्पेशल टीम बनाकर छानबीन शुरू कर दी है.


कासगंज जिले के 30 हजार की आबादी वाले गांव भरगैन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के माथे की लकीरें अब गहरी हो चली हैं. यहां पुलिस कार्रवाई और छापेमारी में अवैध हथियारों के जखीरे और निर्माण से जुड़े उपकरण भारी मात्रा में मिल रहे हैं. भरगैन में 99 फीसदी आबादी एक समुदाय विशेष की है. इसलिए भी सुरक्षा एजेंसियां इस इलाके को लेकर खास सतर्क हैं. 16 सितंबर को हुई छापेमारी में पटियाली पुलिस ने 315 बोर के 197 खोखे, 315 बोर के 61 कारतूस, 12 बोर के 107 छर्रे और 73 खोखे, 12 बोर के 42 कारतूस, 32 बोर के 24 कारतूस, 375 ग्राम बारूद, 1 किलो पोटाश, 315 बोर के 2 तमंचे, 1 रायफल और कारतूस भरने के उपकरण आदि जब्त किए हैं.

BREAKING NEWS: दरोगा ने पत्नी के साथ किया मारपीट और रेप, अब पुलिस की हिरासत में

BREAKING NEWS: दरोगा ने पत्नी के साथ किया मारपीट और रेप, अब पुलिस की हिरासत में

देवरिया: उत्तरप्रदेश पुलिस ने एक दरोगा को पत्नी के साथ दुष्कर्म एवं मारपीट करने के आरोप में गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है. जिले के रामपुर कारखाना थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दरोगा विजय तिवारी का विवाह वर्ष 2014 में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से हुआ था. उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल में उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न शुरू हो गया था. उसने पति पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है.


उन्होंने बताया कि आरोप है कि वर्ष 2017 में दरोगा ने महिला को मारपीट करके घर से निकाल दिया था, लेकिन परिवार के समझाने-बुझाने के बाद वह फिर ससुराल आ गई, इसके कुछ दिन बाद दरोगा और उसका परिवार 20 लाख रुपये की मांग करने लगे.


थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर रामपुर कारखाना थाने में मार्च महीने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर रामपुर कारखाना पुलिस ने आरोपी दरोगा को बृहस्पतिवार को गोरखपुर के पादरी बाजार से गिरफ्तार किया. उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

 शराब के नशे में अश्लील डांस करने पर दो कर्मचारी निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया एक्सन

शराब के नशे में अश्लील डांस करने पर दो कर्मचारी निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया एक्सन

बुरहानपुर। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सारोला उपकेंद्र में गाने पर कर्मचारियों के अश्लील डांस का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद अधीक्षण यंत्री एलआर अरिहवार ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। आठ सितम्बर की रात यहां तैनात परीक्षण सहायक रूपचंद कोरी और लाइनमैन देवकरण कुशवाहा ने ड्यूटी के दौरान पहले शराब पी, इसके बाद उन्होंने मोबाइल पर गाने लगाकर अश्लील रूप से डांस शुरू कर दिया। जिसकी वीडियो वायरल हो गई। इस कारण इन दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। 

 27 साल की महिला ने नाबालिग लड़के का कई बार किया यौन शोषण, अदालत ने सुनाई 20 साल की जेल

27 साल की महिला ने नाबालिग लड़के का कई बार किया यौन शोषण, अदालत ने सुनाई 20 साल की जेल

हैदराबाद में 27 साल की एक महिला को अदालत ने 20 साल जेल की सजा सुनाई है। इसके अलावा महिला पर 20,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। महिला पर एक नाबालिग लड़के का कई बार यौन शोषण करने का आरोप है। पॉक्सो एक्ट से संबंधित केसों से जुड़े एक फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने महिला को बच्चे के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया। महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वो एक स्कूल में केयरटेकर के तौर पर काम करती थी। 

इस मामले में बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दिसंबर 2017 में थाने में शिकायत दर्ज की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के अलावा भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। अपनी शिकायत में पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया था कि उन्हें अपने बेटे के शरीर पर जलने के निशान मिले थे।

इसके बाद उन्होंने इसकी पड़ताल शुरू की थी। जांच-पड़ताल में पता चला कि स्कूल की केयरटेकर उनके बच्चे को गलत तरीके से छूती थीं। लड़के ने अपने पिता को बताया कि उस महिला ने हाल ही में स्कूल ज्वाइन किया है और कई बार उसके साथ उन्होंने गलत व्यवहार किया। पुलिस के मुताबिक लड़के ने अपने पिता को बताया था कि यह महिला उसे धमकियां भी दिया करती थी। यहां तक कि उसने बच्चे को सिगरेट से जलाया भी था।

बच्चे का यह भी आरोप था कि महिला ने कई बार उसका यौन शोषण किया। महिला ने बच्चे को धमकी दी थी कि अगर उसने अपने पिता या किसी अन्य रिश्तेदार को यह सबकुछ बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतना होगा। पुलिस की जांच में मिले सबूत और अदालत में सहायक पब्लिक प्रॉसिक्यूटर आयशा राफाथ की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने महिला को दोषी मानते हुए उसे 20 साल की सजा सुनाई। 
 पति के अचानक घर आने पर रंगेहाथ पकड़ा गया बीवी का प्रेमी, गुस्साए पति ने प्रेमी पर किए चाकू से आठ वार

पति के अचानक घर आने पर रंगेहाथ पकड़ा गया बीवी का प्रेमी, गुस्साए पति ने प्रेमी पर किए चाकू से आठ वार

जयपुर. जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में पत्नी की बेवफाई का राज पंखे ने खोल दिया. दरअसल, बेवफा बीवी जैसे ही पति घर से निकलता, अपने प्रेमी को घर बुला लेती. कई दिनों से चल रहे इस धोखे से गुरुवार को पर्दा उठ गया. गुस्से में पति ने पत्नी के प्रेमी के चाकू से आठ वार किए. हुआ यूं कि पति हर रोज की तरह गुरुवार को भी काम पर निकला. थोड़ी ही देर में बेवफा पत्नी ने अपने प्रेमी को बुला लिया. लेकिन कुछ काम याद आ जाने के कारण पति अचानक वापस घर आ गया.

पति को वापस आया देख पत्नी और उसके प्रेमी के होश उड़ गए. पत्नी ने आनन-फानन में ऊपर टांड में प्रेमी को छुपा दिया. पति कमरे में आया तो उसने कमरे का पंखा तेज चला दिया. पंखे की हवा से टांड का पर्दा उड़ने लगा. तब उसे अचानक ऊपर छुपे पत्नी के प्रेमी का पैर दिख गया.

आग-बबूला पति ने प्रेमी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. लहूलुहान युवक को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया. हमला करने के बाद पति मौके से फरार है. जवाहर सर्किल पुलिस ने अस्पताल में उसका बयान दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

विवाहिता से ऑटो चालक को हुआ प्यार
एसएमएस अस्पताल में भर्ती दीपक ने बताया कि वह 5 साल से ऑटो चलाता है. करीब 3 साल पहले उसकी मुलाकात सिमरन से हुई थी. इस बीच दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए. दोनों के बीच बातें भी होने लगीं. धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे. सिमरन की रवि से शादी हुई थी. रवि जब भी घर पर नहीं होता सिमरन फोन कर दीपक को बुला लेती थी.

रसोई से चाकू लाकर हुआ हमलावर
गुरुवार को भी रवि किसी काम से बाहर गया हुआ था. सिमरन ने दीपक को फोन कर घर बुलाया. इस दौरान अचानक रवि आ गया. सिमरन ने घबरा कर दीपक को टांड पर छिपा दिया. रवि जैसे ही कमरे में आया, उसने तेज पंखा चला दिया. टांड का पर्दा उड़ने लगा, जिससे दीपक के पैर दिख गए. दीपक को देखते ही वह गुस्से में आ गया. उसे नीचे उतार रसोई में से चाकू लेकर आया. इसके बाद पेट, हाथ-पैर और जांघ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर 8 वार कर फरार हो गया.

बीचबचाव में आई पत्नी से भी मारपीट
सिमरन जब बीच-बचाव के लिए आई तो रवि ने उससे भी मारपीट की. इसके बाद वह दीपक को लहूलुहान अवस्था में छोड़ फरार हो गया. चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और दीपक को एसएमएस अस्पताल लेकर आए. पुलिस मामला दर्ज कर रवि की तलाश कर रही है.
 
 बड़ी वारदात : जनाजे के दौरान दो गुटों में गोलीबारी, इस गोलीबारी में 8 की मौत 15 घायल

बड़ी वारदात : जनाजे के दौरान दो गुटों में गोलीबारी, इस गोलीबारी में 8 की मौत 15 घायल

इस्लामाबाद/नई दिल्ली। पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक जनाजे के दौरान दो गुटों में गोलीबारी हुई। इसमें आठ लोगों की मौत की सूचना है, वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के लोवर डीर जिले में गुरुवार को यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि एक समूह दफन के लिए किसी का जनाजा ले जा रहा था। इसी दौरान दूसरा गुट आ गया और दोनों के बीच जमीन विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस हिंसा में बदल गई और कई राउंड फायरिंग हुई। 

इस गोलीबारी में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दस लोगों की हालत गंभीर है।
BREAKING NEWS: पूर्व आईएएस अधिकारी के घर-दफ्तर पर ईडी का छापा

BREAKING NEWS: पूर्व आईएएस अधिकारी के घर-दफ्तर पर ईडी का छापा

नई दिल्ली: रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर के नई दिल्ली स्थित घर और दफ्तर पर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की। ईडी की छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब हर्ष मंदर अपनी पत्नी के साथ जर्मनी गए हुए हैं। हर्ष मंदर सोनिया गांधी के भी करीबी रह चुके हैं और पूर्व की यूपीए सरकार में सलाहकार परिषद के सदस्य भी थे। इस परिषद की चेयरमैन खुद सोनिया गांधी थीं।


ईडी ने सुबह 8 बजे मंदर के वसंत कुंज स्थित घर और अधचिनी इलाके में उनके दफ्तर पर छापेमारी की। महरौली में हर्ष मंदर की तरफ से चलाए जा रहे चिल्ड्रेन होम पर भी ईडी छापेमारी की है। हर्ष मंदर गुरुवार तड़के साढ़े 3 बजे के आसपास एक फेलोशिप प्रोग्राम के लिए जर्मनी रवाना हुए थे। जर्मनी की रॉबर्ट बॉश एकेडमी में यह फेलोशिप होनी है।


इसी साल जुलाई माह में नेशनल कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने दिल्ली हाई कोर्ट को यह कहा था कि वह मंदर से जुड़े दो चिल्ड्रेन होम पर कार्रवाई करे। दरअसल, प्रबंधन स्तर पर कई खामियां और उल्लंघन का पता लगने के बाद एनसीपीसीआर ने हाई कोर्ट में यह सिफारिश की थी। एनसीपीसीआर ने जिन उल्लंघनों का जिक्र किया उनमे से एक यह भी था कि बाल गृह में रहने वाले बच्चों को जंतर-मंतर सहित कई प्रदर्शन स्थलों तक पर भी ले जाया जाता था। अक्टूबर 2020 में एनसीपीसीआर ने इन बाल गृहों पर रेड की थी। मंदर के मुताबिक, छापेमारी यह जानने के लिए की गई थी कि क्या बच्चों ने सीएए विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था या फिर क्या इन दोनों ही जगहों पर रोहिंग्या मुस्लिम बच्चों को भी रखा जा रहा है।

जिले में मिले डेंगू के 14 नए संक्रमित, कुल संख्या पहुंची 116

जिले में मिले डेंगू के 14 नए संक्रमित, कुल संख्या पहुंची 116

प्रयागराज: जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को 14 नए संक्रमित मिले। इससे जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 116 पहुंच गई है। अब इसकी जद में 14 नए और इलाके आ गए हैं। मेडिकल कॉलेज का कैंपस और स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय परिसर भी इसकी जद में आ गया है। सात मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जिले में पाए गए संक्रमितों में चार ग्रामीण इलाकों के और 10 शहरी इलाके के हैं। ग्रामीण इलाकों में सोरांव और करछना में एक-एक, हंडिया में दो संक्रमित पाए गए हैं जबकि शहर में मेडिकल कॉलेज कैंपस में एक, छोटा बघाड़ा में दो, कालिंदीपुरम में एक, गोविंदपुर कॉलोनी में एक, तेलियरगंज एक, मनौरी एयरफोर्स में एक, एसआरएन चिकित्सालय परिसर में एक, शिवकुटी में एक और म्योराबाद में एक संक्रमित पाया गया है।

संक्रमित पाए गए लोगों में सात को भर्ती किया गया है। इसमें नाजरेथ अस्पताल में दो, एसआरएन चिकित्सालय और बेली में एक-एक मरीज भर्ती हैं। तीन मरीजों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जिला मलेरियाधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि बुधवार को धूमनगंज, बैंक रोड, मनमोहन पार्क, एलआईजी कॉलोनी, भुसौली टोला, खुल्दाबाद, म्योराबाद, न्यू कटरा, ओल्ड कटरा आदि इलाकों में एंटीलार्वा और पैराथ्रम स्प्रे का छिड़काव कराया गया। बृहस्पतिवार को आज जिन इलाकों में डेंगू के संक्रमित पाए गए हैं, वहां कार्रवाई की जाएगी।

विशालकाय अजगर ने निगला जिंदा हिरण, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही विडियो

विशालकाय अजगर ने निगला जिंदा हिरण, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही विडियो

बारां: राजस्थान के हाड़ौती अंचल के बारां जिले से एक तस्वीर निकल कर सामने आई है, एक विशालकाय अजगर द्वारा हिरण को अपना शिकार बनाने का लाइव वीडियो (Live Video ) सामने आया है. यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है. अजगर द्वारा जिंदा हिरण निगलने (Deer) की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल रहा है. अजगर करीब पांच-छह घंटे की मशक्कत के बाद हिरण को पूरी तरह निगल पाया. इस दौरान वहां ग्रामीणों का मजमा लग गया, लेकिन बाद में वनकर्मियों ने उनको वहां से हटा. हिरण का शिकार करने वाला अजगर करीब 13 फीट लंबा था.

जानकारी के अनुसार अजगर द्वारा जिंदा हिरण निगलने की यह घटना आदिवासी बाहुल्य बारां जिले के किशनगंज वन क्षेत्र की है. इस इलाके के लालापुरा प्लांटेशन में बुधवार को सुबह वनकर्मियों ने एक अजगर को वयस्क हिरण को जकड़े हुये देखा. अजगर धीरे-धीरे हिरण को निगलने की कोशिश कर रहा था. लेकिन उसे इसके लिये काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी. थोड़ी देर में यह बात आसपास के इलाके में फैल गई. देखते ही देखते वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये. वहां मौजूद ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बना लिया.

घनी झाड़ियों-पेड़ों की तरफ ले गया
बाद में वनकर्मियों ने ग्रामीणों को वहां से हटा दिया और अपना कर्मचारी तैनात कर दिया. वनकर्मियों के मुताबिक अजगर हिरण को सीधे नहीं निकल पा रहा था. लिहाजा वह उसे घनी झाड़ियों और पेड़ों की तरफ ले गया. अजगर ने पेड़ के सहारे अपनी जकड़ को मजबूत कर हिरण की हड्डियों को तोड़ा. करीब पांच छह घंटे में अजगर पूरे हिरण को निगल गया. उसके बाद अजगर वहां से चला गया. किशनगंज रेंज के इस वन क्षेत्र में काफी तरह वन्यजीव हैं. यहां भेड़िया और लक्कड़बग्घा की भी अच्छी खासी तादाद है.

 

राज्य सरकार ने IPS अधिकारीयों की पदोन्नति, देखे पूरी लिस्ट

राज्य सरकार ने IPS अधिकारीयों की पदोन्नति, देखे पूरी लिस्ट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस महकमे में तैनात 1992 बैच के 12 पीपीएस अफसरों (12 PPS Officers) की आईपीएस (IPS) संवर्ग में पदोन्नति की डीपीसी आज दिल्ली में संपन्न गई है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह, अवनीश अवस्थी, अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक सहित आला अफसर दिल्ली में मौजूद रहे. डीपीसी के दौरान 1992 बैच के पीपीएस अफसरों को आईपीएस में प्रमोशन मिल गया है.

इन अफसरों में राजेश द्विवेदी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, दिनेश त्रिपाठी, त्रिभुवन सिंह के नाम शामिल हैं. इनके अलावा शशिकांत, रामसेवक गौतम, अजीत कुमार सिन्हा, अवधेश सिंह, पंकज कुमार पांडे, श्रवण कुमार सिंह और सदानंद सिंह यादव पीपीएस से आईपीएस प्रमोट हो गए हैं.


IPS प्रमोट होने वाले अफसर
राजेश द्विवेदी
राजेश कुमार श्रीवास्तव
जय प्रकाश सिंह
दिनेश त्रिपाठी
त्रिभुवन सिंह
शशिकांत
रामसेवक गौतम
अजीत कुमार सिन्हा
अवधेश सिंह
पंकज कुमार पांडे
श्रवण कुमार सिंह
सदानंद सिंह यादव

 रेलवे ट्रैक पर मरा मिला छह साल की बच्ची के रेप और मर्डर का आरोपी, मंत्री ने कही थी एनकाउंटर की बात

रेलवे ट्रैक पर मरा मिला छह साल की बच्ची के रेप और मर्डर का आरोपी, मंत्री ने कही थी एनकाउंटर की बात

तेलंगाना। हैदराबाद के सैदाबाद इलाके में सात दिन पहले एक छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी. मामले के आरोपी पल्लकोंडा राजू (30) का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है. बताया जा रहा है आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. तेलंगाना पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है. दरअसल, इस मामले को लेकर लगातार लोग राजू को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. हैदराबाद पुलिस ने आरोपी पर 10 लाख का इनाम भी रखा था.

वहीं, मामले को लेकर विपक्ष भी लगातार राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. इसी कड़ी में कल पूर्व मुख्यमंत्री वाईएसआर  की बेटी वाईएस शर्मिला पीडि़त परिवार के घर के पास भूख हड़ताल और धरने पर बैठी थी. पुलिस ने बीच रात को ही शर्मिला और उनके कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर उनके घर पहुंचा दिया, इस दौरान पुलिस के साथ काफी धक्कामुक्की भी हुई.
 
लोटस पोंड इलाके में स्थित शर्मिला के घर के पास भी रात भर हंगामा चलता रहा, पुलिस और उनके कार्यकर्ताओं के बीच काफी धक्कामुक्की हुई. शर्मिला लगातार इस मामले को लेकर पुलिस और राज्य सरकार पर दवाब बनाए हुए हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है.

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सैदाबाद इलाके में एक नाबालिग लड़की का शव उसके पड़ोसी के घर से मिला था. घटना से नाराज स्थानीय लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि लड़की 7 सितंबर से ही लापता थी और पड़ोसी के मकान का दरवाजा तोड़कर उसकी तलाशी लेने पर 10 सितंबर को उसका शव वहां से मिला. पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है. साथ ही पल्लकोंडा राजू (30) का शव भी रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है.
 
 मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का अपहरण, गुस्साए लोगों ने लगाया सकड़ पर जाम

मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का अपहरण, गुस्साए लोगों ने लगाया सकड़ पर जाम

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के सादोपुर गांव में सुबह-सुबह वैन सवार बदमाशों ने एक छात्रा का अपहरण कर लिया. छात्रा मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी. छात्रा के अपहरण के बाद कार सवार बदमाश फरार हो गए. मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. लोगों ने मामले पर रोष जताते हुए सकड़ पर उतकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे एनएच 91 पूरी तरह जाम हो गया.

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया. पीडि़त परिवार का कहना है कि उनके बच्चे सुबह पांच बजे घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. जब वह रेलविहार अच्छेजा के पास लगभग 6 बजे पहुंचे तो अच्छेजा गांव की तरफ से एक सफेद रंग की वैन ने बच्चों को रोका और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे. बच्चों ने जब शोर मचाया तो वैन सवार बदमाशों ने पहले उनकी छोटी बेटी को किडनैप करने की कोशिश की लेकिन, छोटी बेटी बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग निकली और वह बड़ी बेटी को वैन में डालकर फरार हो गए.

बेटी के अपहरण की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया. वारदात से गुस्साए परिजनों ने दादरी-जीटी रोड पर जाम लगा दिया. सैकड़ों लोग जीटी रोड पर बैठे हुए हैं. घटना को देखते हुए डीसीपी मौके पर पहुंचे और यहां पुलिस बल को तैनात किया गया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. परिजनों ने जल्द से जल्द बेटी को बरामद करने और बदमाशों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की.

सादुल्लापुर रेलवे फाटक से अपने बहन-भाइयों के साथ दौड़ लगाकर लौटने के दौरान बीए अंतिम वर्ष की छात्रा का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया. बदमाशों ने पहले छोटी बहन को अगवा करने की कोशिश की. बड़ी बहन ने छोटी को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया लेकिन, बदमाश पीडि़ता को अगवा कर फरार हो गए.
 अजीबो-गरीब धमकी : कोरोना वैक्सीन लगवाने पर गर्लफ्रेंड को ब्रेकअप की धमकी, बॉयफ्रेंड के मैसेज को..

अजीबो-गरीब धमकी : कोरोना वैक्सीन लगवाने पर गर्लफ्रेंड को ब्रेकअप की धमकी, बॉयफ्रेंड के मैसेज को..

लंदन। ब्रिटेन में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को वैक्सीन को लेकर ही अजीबोगरीब धमकी दे डाली। युवक ने कहा कि अगर उसकी गर्लफ्रेंड कोरोना वैक्सीन लगवाएगी तो वह उससे ब्रेकअप कर लेगा।

लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की ये कहानी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Reddit पर शेयर की है। उसने बताया कि वह और उसका बॉयफ्रेंड एक साल से रिलेशनशिप में हैं। मैंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज काफी पहले ही लगवा ली थी. लेकिन जब दूसरी डोज लगवाने की बारी आई तो बॉयफ्रेंड ने अजीब धमकी देनी शुरू कर दी।

लड़की ने कहा कि बॉयफ्रेंड ने मुझे सेकेंड डोज लेने के लिए साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं उसका कहना था कि अगर मैंने वैक्सीनेशन कराया तो वो उसे छोड़ देगा, यानी ब्रेकअप कर लेगा। हालांकि, पहले तो लड़की ने सोचा कि बॉयफ्रेंड मज़ाक कर रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि वो सीरियस है।

ऐसे में लड़की इस बात से परेशान है कि अगर उसने वैक्सीनेशन पूरा नहीं करयाा तो उसकी पढ़ाई छूट जाएगी और अगर वैक्सीनेशन पूरा कराया तो उसका रिलेशनशिप टूट सकता है। इस बात को लेकर उसने Reddit पर लोगों से राय मांगी है।
 मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर : यहां एक अक्टूबर से बंद होंगी शराब की ये दुकानें

मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर : यहां एक अक्टूबर से बंद होंगी शराब की ये दुकानें

नई दिल्ली। दिल्ली में अक्टूबर से शराब की प्राइवेट दुकानें बंद होने जा रही हैं. एक अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच 47 दिन तक सिर्फ सरकारी दुकानों पर ही शराब की बिक्री होगी. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया है कि नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली को 32 जोन में बांटकर लाइसेंस आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. अब दिल्ली में 17 नवंबर से नई आबकारी नीति के तहत दुकानें खोली जाएंगी. इस दौरान एक अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच सिर्फ सरकारी दुकानों पर ही शराब की बिक्री होगी.

इस दौरान होने वाले किल्लत पर सिसोदिया ने कहा कि यह ट्रांजिशन पीरियड होगा. ऐसे में सरकारी दुकानों पर बिक्री होगी तो दिक्कत नहीं आएगी. दिल्ली में अभी 720 से ज्यादा शराब की दुकानें है. इसमें 260 निजी और 460 सरकारी दुकानें हैं. इसमें 88 दुकानें ऐसी है, जिनमें सिर्फ देशी शराब की बिक्री होती है. नई आबकारी नीति के अनुसार सभी 32 जोन में लाइसेंस के आवंटन के बाद सरकार ने निजी शराब की दुकानों का जो लाइसेंस 30 सितंबर तक के लिए बढ़ाया था, उसे अब आगे जारी नहीं करेगी. इसके चलेत एक अक्टूबर से सभी 260 शराब की दुकानें बंद हो जाएगी. इसकी जगह नई आबकारी नीति के तहत जारी लाइसेंसधारी 17 नवंबर से नई आबकारी नीतियों के तहत दुकानें खोलेंगे.
 
 बड़ी खबर : चलती बाइक में हुआ ब्लास्ट, हादसे में एक व्यक्ति के उड़ गए चिथड़े

बड़ी खबर : चलती बाइक में हुआ ब्लास्ट, हादसे में एक व्यक्ति के उड़ गए चिथड़े

जलालाबाद। बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब में हाई अलर्ट घोषित करने के बाद जलालाबाद में रात को धमाका होने का मामला सामने आय़ा है। यह धमाका शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ है। 

जानकारी के अनुसार यह धमाका पंजाब नैशनल बैंक के पास एक बाइक में हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है। इतना ही नहीं यह धमाका इतनी जोर से हुआ कि मोटरसाइकिल सवार के चिथड़े उड़ गए। स्टेट फॉरेंसिक की टीम को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया गया। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। धमाके की वजह को तलाशने के लिए एक्सपर्ट्स की टीम लगी हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। इलाके में मौजूद लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इलाके के दुकानदारों के मुताबिक बाइक बिना नंबर की थी और उस पर सवार शख्स पुरानी सब्जी मंडी की तरफ से आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही शख्स पीएनबी बैंक के नजदीक पहुंचा उसकी बाइक में ब्लास्ट हो गया। लोगों के मुताबिक शख्स के हाथ में केलों से भरा हुआ एक बैग था।

धमाका इतना जोरदार था कि बैइक पर बैठा शख्स 10 फीट तक उछल गया और उसके चित्थड़े उड़ गए। इस ब्लास्ट में बाइक के परखच्चे भी उड़ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों का ये भी मानना है कि बाइक की पेट्रोल की टंकी में आग लगने से धमाका हुआ। हालांकि बिना नंबर वाली बाइक होने के चलते संदेह की स्थिति और बढ़ गई है, इसलिए मामले को जांच एजेंसियां सीरियस ले रही हैं।

बता दें कि पिछले कई दिनों से राज्य में लगातार आतंकियों द्वारा धमकियां दी जा रही हैं। राज्य में आतंकी गतिविधियों में काफी तेजी आई है और पुलिस द्वारा कई आतंकियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, जिसके मद्देनजर ही कैप्टन सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया हुआ है।
इस जिले के कलेक्टर को आया गुस्सा, हाथ से करवाया थूक साफ, वीडियो वायरल

इस जिले के कलेक्टर को आया गुस्सा, हाथ से करवाया थूक साफ, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिले डिंडोरी में एक अजीब वाक्या सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अस्पताल परिसर के वाहन पार्किंग स्थल पर थूका और उसे जिले के कलेक्टर रत्नाकर झा ने देख लिया. वो उस पर बरस पड़े और शख्स से हाथ से सड़क पर पड़ा थूक साफ करवाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि मंगलवार को जिलाधिकारी झा अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति गुटका खा रहा है और उसने वहीं थूका है. झा ने उसे खूब फटकार लगाई.
इतना ही नहीं, उन्होंने शख्स को हाथ से ही थूक साफ करने को बोला. फिर क्या था, उसे हाथ से ही थूक साफ करना पड़ा. इस घटनाक्रम को किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने थूका था वह जननी सुरक्षा एक्सप्रेस का कर्मचारी है और गाड़ी में बैठे-बैठे थूक रहा था, जिसे कलेक्टर रत्नाकर झा ने देख लिया था.
सूत्रों का कहना है कि जननी सुरक्षा एक्सप्रेस के कर्मचारी को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है.

राजधानी के एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर आधा दर्जन अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटे लाखों के गहने और कैश, मालिक को बनाया बंधक

राजधानी के एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर आधा दर्जन अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटे लाखों के गहने और कैश, मालिक को बनाया बंधक

पटना: बिहार की राजधानी पटना से लूट-पाट का मामला सामने आया हैं. बाइक से आए आधा दर्जन अपराधियों ने पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मलाही पकड़ी में आभूषण दुकान में घुसकर लूटपाट की है. इतनी घनी आबादी में दिनदहाड़े हुई डकैती की इस वारदात से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि छह की संख्या में आए अपराधियों ने जूलरी शॉप से 5.50 लाख के आभूषण और 30,000 नकद लूट ली. सभी अपराधियों ने अपने चेहरे पर मास्क पहन रखा था और सबके हाथ में पिस्टल थी.

दुकान के मालिक का घर एक ही बिल्डिंग में है. अपराधियों ने इस दौरान पूरे परिवार को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट भी की. उन्होंने दुकान के मालिक और उनके छोटे-छोटे बच्चों को मारा-पीटा. अपराधी जाते-जाते अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ कर ले गए ताकि पुलिस को इस घटना की तस्वीर हाथ न लग सके.

इसकी सूचना मिलने पर सिटी एसपी जितेंद्र कुमार, एएसपी सदर और पत्रकार नगर थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही है.

इस घटना ने एक बार फिर राजधानी पटना की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. कुछ दिन पहले ही शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाके में बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. हालांकि पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन करते हुए यह दावा किया था कि लूटपाट करने वाले युवक लॉज में रहनेवाले छात्र थे जिन्होंने यूट्यूब पर फिल्म देखकर लूट की योजना बनाई थी.

पंजशीर में तालिबान का खूनी खेल जारी, 20 नागरिकों की बर्बरता से की गई हत्या

पंजशीर में तालिबान का खूनी खेल जारी, 20 नागरिकों की बर्बरता से की गई हत्या

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां लगातार अफरा-तफरी का माहौल है। इन सब के बीच अब भी अफगानिस्तान के प्रांत पंजशीर में तालिबान का पूरी तरह से कब्जा नहीं हो सका है। यही कारण है कि पंजशीर घाटी को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेने के लिए तालिबान वहां खूनी खेल खेल रहा है। पंजशीर में नॉर्दन एलायंस के लड़ाके तालिबान पर लगातार हमले कर रहे हैं। इन सबके बीच खबर यह है कि पंजशीर में तालिबान ने 20 नागरिकों की बर्बरता से हत्या कर दी। विभिन्न रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि इन 20 लोगों में ऐसे लोग शामिल है जिनका इस लड़ाई से कोई लेना-देना ही नहीं है। पंजशीर में तालिबान ने पूरी तरह से संचार व्यवस्था को भी ध्वस्त कर दिया है। भले ही आम लोग तालिबान के डर से गिर गिरा रहे हैं लेकिन क्रूरता इस कदर हावी है कि तालिबान के लड़ाके आम लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। अगर किसी ने तालिबान के बात को अनसुना किया तो उसे सीधे गोली से उड़ा दिया जा रहा है। पंजशीर की हालत बेहद ही खराब है। वहां खाद्य सामग्री की किल्लत तो हो ही रही है साथ ही साथ दवाइयों की भी भयंकर कमी है। बिजली व्यवस्था ठप है। सड़कों पर लंबी लाइनें हैं। बाजार पूरी तरह वीरान है। दूसरी ओर तालिबान सरकार के सूचना एवं संस्कृति मंत्री जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि वहां कोई भी अपराध नहीं किया जा रहा है।


उप राष्ट्रपति के भाई की तालिबान ने गोली मारकर हत्या की थी
कुछ दिन पहले तालिबान ने अफगानिस्तान के पूर्व उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के भाई और उनके चालक की उत्तर पंजशीर प्रांत में गोली मारकर हत्या कर दी थी। सालेह के भतीजे ने यह जानकारी दी। सालेह के भतीजे शुरेश सालेह ने कहा कि उसके चाचा रोहुल्ला अजीजी बृहस्पतिवार को कार से कहीं जा रहे थे, तभी तालिबान लड़ाकों ने उन्हें एक जांच चौकी पर रोक लिया। उन्होंने कहा, ''अभी तक हमारे पास यही जानकारी है कि तालिबान ने उन्हें और उनके चालक को जांच चौकी पर गोली मार दी।ÓÓ तालिबान के प्रवक्ता ने इस संबंध में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। शुरेश सालेह ने कहा कि यह साफ नहीं है कि उसके तालिबान विरोधी चाचा घटना के समय कहां जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इलाके में फोन काम नहीं कर रहे हैं।


सभी रास्तों को किया बंद
अफगानिस्तान के पंजशीर में खूनी संग्राम अभी भी जारी है। अहमद मसूद के नेतृत्व वाली नॉर्दन एलायंस तालिबान के लड़ाकों के साथ युद्ध लड़ रही है। इसी बीच तालिबान ने पंजशीर पर अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए एक नई चाल अपनाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तालिबान पंजशीर घाटी में राशन, दवाओं समेत अन्य जरूरी सामानों को संकट पैदा करना चाहता है। इसके लिए तालिबान ने योजना बना ली है। दरअसल, तालिबान ने पंजशीर के तमाम रास्तों को बंद कर दिया है।

खुदाई करने पर मिट्टी में दबी मिली पुरानी गुल्लक, फोड़ी तो मिले 400 साल पुराने सिक्के

खुदाई करने पर मिट्टी में दबी मिली पुरानी गुल्लक, फोड़ी तो मिले 400 साल पुराने सिक्के

कासगंज के जनपद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, एक प्लॉट में जब मिट्टी डलवाई गई तो उसमें से कुछ ऐसा मिला कि अब उसकी चर्चा पूरे सूबे में हो रही है. यहां पर एक प्लॉट पर मिट्टी डलवाई गई इस पर कुछ कुछ बच्चे खेल रहे थे उन्हें अचानक वहां पर एक प्राचीन गुल्लक मिली. बच्चों ने उसे फोड़ा तो उसमें से कुछ सिक्के मिले. इन सिक्कों को दो बच्चों और एक युवक ने आपस में बांट लिया. इसके बाद बच्चे सिक्के लेकर अपने घर पहुंचे और परिजनों को दिखाए. इसके बाद किसी ने सोशल मीडिया पर इन सिक्कों के फोटो और जानकारी पोस्ट कर दी. पोस्ट वायरल होने पर इसकी सूचना पुलिस को भी मिली.


पुलिस के अनुसार मोहल्ला टोला इलाके में एक खाली प्लॉट में बच्चों को ये गुल्लक मिली. जिसके बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश की और उनके घर पहुंचे तो परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी दी और सिक्के भी पुलिस को सौंप दिए.


400 साल पुराने हैं सिक्के
पुलिस ने बताया कि दो बच्चों के पास से 11 सिक्के बरामद किए गए हैं. वहीं एक युवक 4 सिक्के लेकर फरार है. बताया जा रहा है कि ये सिक्के करीब 300 से 400 साल पुराने हैं. बरामद किए गए 11 सिक्कों की धातु का फिलहाल पता नहीं चल सका है लेकिन माना जा रहा है कि ये चांदी के हैं. वहीं सलमान नामक युवक 4 सिक्के लेकर फरार हो गया है और बच्चों ने बताया कि वे सिक्के सोने के थे.


धरोहर के तौर पर सहेजेंगे
वहीं पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि गुल्लक से करीब 15 सिक्के बरामद जिनमें से 11 सिक्कों को बच्चों से ले लिया गया है. वहीं एक सलमान नामक युवक फरार चल रहा है जिसके बाद 4 और सिक्के हैं. अब उसकी तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि सिक्के किस समय के हैं उसका सही सही तो नहीं पता चल सका है लेकिन मामना जा रहा है कि ये 300 से 400 साल पुराने हैं. बोत्रे ने बताया कि अब इन सिक्कों को जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा. जिससे इन्हें धरोहर के तौर पर सहेजा जा सके. बोत्रे ने बताया कि फिलहाल मामले की और जांच की जा रही है.