BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सनसनीखेज खुलासा: 1 करोड़ की लूट में 7 गिरफ्तार, फरार मास्टरमाइंड पर 1 लाख का इनाम

सनसनीखेज खुलासा: 1 करोड़ की लूट में 7 गिरफ्तार, फरार मास्टरमाइंड पर 1 लाख का इनाम

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, 10 दिन पहले हुई दिनदहाड़े बुलियन व्यापारी से 1 करोड़ 5 लाख रुपये की लूट (loot) का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. घटना में शामिल 4 बदमाशों सहित 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यही नहीं लूटी धनराशि में से 44 लाख 86 हजार रू. बरामद कर लिए हैं. एडीजी जोन, आगरा राजीव कृष्ण ने फरार दो मुख्य अभियुक्तों में से एक अरविंद पर 1 लाख का इनाम घोषित किया है. इसके अलावा एडीजी ने इस ब्लाइंड लूट की घटना को खोलने पर मथुरा पुलिस को भी 1 लाख का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है. उधर पीड़ित व्यापारी ने भी पुलिस की सराहना करते हुए शेष राशि को भी जल्द से जल्द बरामद करने की पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है.


16 अगस्त को मथुरा में शहर कोतवाली इलाके में बाग बहादुर पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर हुई लूट की वारदात का एडीजी आगरा जॉन राजीव कृष्ण ने गुरुवार को खुलासा कर दिया. बुलियन व्यापारी राजकुमार अग्रवाल के साले के लड़के अंकित बंसल के साथ 16 अगस्त को बदमाशों ने उस समय लूट की वारदात को अंजाम दिया. जब वह अपने बहनोई का एक करोड़ पांच लाख रुपये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराने जा रहा था. इस वारदात का पुलिस ने गुरुवार को दस दिन बाद खुलासा कर दिया.


25 दिन में दो बार की गई रेकी
पुलिस इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि बदमाशों का मुखबिर कोमल है, जो कि सर्राफा बाजार में ही काम करता है. उसी ने बदमाशों को व्यापारी द्वारा रकम ले जाने की सूचना दी. इसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से 25 दिन पहले से वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर ली थी. इस दौरान बदमाशों ने दो बार रेकी भी की.


पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा राजीव कृष्ण ने बताया कि यह लूट की घटना में चांदी का काम करने वाले एक व्यक्ति द्वारा रूपयों को बैंक में जमा करने की बदमाशों को सूचना दी गई थी. उसका नाम कोमल पुत्र बनवारी निवासी- महादेव घाट, थाना सदर बाजार है. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके पास से लूट के 50 हजार रुपये मिले हैं.


लूट की वारदात को अंजाम देने वालों में से पुलिस ने नितेश पुत्र गिर प्रसाद, तरुण चौधरी पुत्र अर्जुन, जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र हरिश्चंद, गिर प्रसाद पुत्र जसवंत सिंह, जगवीरी पत्नी गिर प्रसाद निवासी भवोकरा थाना जेवर गौतमबुद्ध नगर, अजय पुत्र गोकुल सिंह निवासी कोलाहार नौहझील व मुखबिर कोमल पुत्र बनवारी निवासी महादेव घाट थाना सदर बाजार मथुरा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से लूटी गई रकम में से 44 लाख 86 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं.


वारदात स्थल से 70 किलोमीटर दूर खरीदे थे बदमाशों ने बैग
वारदात के बाद सकते में आई पुलिस ने जब इस मामले की तहकीकात की और सीसीटीवी तलाशे तो पुलिस जांच करते थाना नौहझील के बाजना कस्बे में पहुंची. यहां पुलिस को अंजनी शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरों में दो युवक खरीदारी करते दिखे. जिसके बाद पुलिस ने दुकानदार से जब जानकारी की तो उसने अपनी दूसरी दुकान से दोनों लकड़ों द्वारा 4 बैग खरीदने की बात कही. इसके बाद आसपास के इलाकों में जब अपनी जांच बढ़ाई तो 3 लड़कों की पहचान हुई.

 सीआईडी ने एयरपोर्ट पर पकड़ा 4250 करोड़ कीमत का दुर्लभ रेडियो एक्टिव मेटल, 2 गिरफ्तार

सीआईडी ने एयरपोर्ट पर पकड़ा 4250 करोड़ कीमत का दुर्लभ रेडियो एक्टिव मेटल, 2 गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता एयरपोर्ट पर सीआईडी ने 4250 करोड़ रुपए मूल्य रेडियोएक्टिव मेटल कैलिफोर्नियम जब्त किया है. कोलकाता एयरपोर्ट क्षेत्र से महंगी रेडियोधर्मी धातु कैलिफोर्नियम के साथ सीआईडी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को सीआईडी ने एक विश्वसनीय स्रोत सूचना पर कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में शैलेन कर्मकार ( 41 वर्ष), आनंदनगर के लेफ्टिनेंट बिस्वनाथ कर्माकर के पुत्र और सिंगूर, हुगली के निवासी हैं, जबकि दूसरा आरोपी असित घोष (49 वर्ष) भी हुगली के ही निवासी है.

सीआईडी ने उनके पास से राख के रंग के पत्थरों के चार टुकड़े मिले, जिनका वजन लगभग 250.5 ग्राम था. वे अंधेरे में पत्थर चमक रहे थे और उन पत्थरों से रोशनी परावर्तित हो रही थी. पत्थरों को देखकर ऐसा लगता है कि यह खनिजों से भरा हुआ था. प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चलता है कि जब्त की गई वस्तुएं कैलिफ़ोर्नियम हो सकती हैं, जो कि इंटरनेट स्रोत के अनुसार एक रेडियो सक्रिय धातु है. कैलीफोर्नियम की कीमत भारतीय मुद्रा के अनुसार 17 करोड़ रुपये प्रति ग्राम है.
 बड़ा हादसा: दो कारों की भिड़ंत में शोक सभा से लौट रहे लोगों समेत 5 की मौके पर मौत

बड़ा हादसा: दो कारों की भिड़ंत में शोक सभा से लौट रहे लोगों समेत 5 की मौके पर मौत

जयपुर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. दो कारों की भिड़त में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 3 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवार को सौंप दिया गया. बता दें कि मरने वालों में तीन लोग श्रीगंगानगर और दो लोग बीकानेर के रहने वाले थे.


खबर के मुताबिक श्रीगंगानगर से बीकानेर जा रही कार की भिड़ंत अचानक सामने से आ रही कार से हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारों में सवार आठ लोगों में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारों के मुताबिक यद दर्दनाक हादसा खूनी चक के पास हुआ. बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार कई लोग शोक सभा से वापस अपने घर लौट रहे थे. उसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया.

मरने वालों में बलतेज सिंह, गुरलीन कौर, सुखजीत सिंह, हेतराम और वकील नाथ शामिल हैं. जैसे ही यह भीषण हादसा हुआ. ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और सभी घायलों को तुरंत कार से बाहर निकाला. उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की खबर दी. खबर मिलते ही घूमड़वाली थाने के एसएचओ पवन शर्मा तुरंत मोके पर पहुंचे और सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. वहीं घायलों को इलाज के लइए तुरंत श्रीगंगानगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया.
 गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स के दौरान नहीं था कंडोम, लड़के ने प्राइवेट पार्ट पर लगाया फेवीक्विक और फीर

गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स के दौरान नहीं था कंडोम, लड़के ने प्राइवेट पार्ट पर लगाया फेवीक्विक और फीर

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद के फतेहवाड़ी इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 25 साल के सलमान नाम के एक लड़के की मौत के बाद जब पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच कराई तो चौंकाने वाली बात सामने आई। लड़के के प्राइवेट पार्ट पर एक चिपचिपा पदार्थ मिला। डॉक्टरों ने बताया कि प्राइवेटपार्ट पर लगाया गया ये पदार्थ ही उसकी मौत की वजह हो सकता है। पुलिस ने तफ्सील से जांच कराई तो ऐसी कहानी सामने आई जिसे जानकर हर कोई भौचक्काहै।

पुलिस ने बताया कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के एक होटल में गया था। दोनों ड्रग्स लेने के भी आदी थी। ड्रग्स के साथ सेक्स करने का भी प्लान था।पर शारीरिक संबंध बनाने से पहले उन्हें याद आया कि कॉन्डम तो लिया ही नहीं। लड़की प्रेग्नेंसी से बचने के लिए बिना प्रोटेक्शन के सेक्स नहीं चाहती थी। ऐसे में सलमान ने अपने प्राइवेट पार्ट पर फेविक्विक लगा लिया। ताकि स्पर्म लीक ना हो। लेकिन ये गलती उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के अगले दिन लड़का बेहोशी की हालत में मिला। उसके एक दोस्त उसे घर ले गया। माता-पिता उसकी ड्रग्स लेने की आदत से वाकिफ थे, उन्हें लगा कि सलमान ड्रग्स लेने की वजह से बेहोश हुआ होगा। लेकिन जब काफी समय तक उसे होश नहीं आया तो घरवाले अस्पताल ले गए।जहां मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने की वजह से उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, नशा करने वाले कभी कभी वाइटनर के साथ फेविक्विक का इस्तेमाल भी करते हैं। शायद यही वजह थी कि सलमान के पास फेविक्विक थी। जिसके गलत इस्तेमाल की कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी।पुलिस को फिलहाल इस मामले में विसरा रिपोर्ट का इंतजार है जिसका बाद मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।
शादी से किया इनकार तो लिव-इन पार्टनर की शख्स ने की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी से किया इनकार तो लिव-इन पार्टनर की शख्स ने की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक युवक ने अपने लिव-इन पार्टनर की चाकू से वार कर हत्या कर दी. युवक पिछले 10 साल से युवती के साथ बतौर लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था. पिछले कुछ समय से उसे अपनी लिव-इन पार्टनर पर शक होने लगा था. बुधवार सुबह उठते ही उसने युवती से शादी करने की बात कही. जब युवती ने इसके लिए इंकार कर दिया तो गुस्से में युवक को चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. युवती का नाम मनीषा था.


क्या है मामला?


साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया बुधवार सुबह 5:30 बजे सूचना मिली एक किराएदार ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंची. जहां घर के अंदर युवती खून से लथपथ हालत में मिली. उसे अचेत हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान मनीषा के रूप में की गई. वह मोलडबंद एक्सटेंशन, बदरपुर में अनिल कुमार नामक युवक के साथ रहती थी. पुलिस ने आराेपी अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया. अनिल ने रसाेई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से हमला किया था. अनिल ने पुलिस को बताया कि वह मनीषा के साथ लिव-इन में 2011 से रह रहा था. इस मकान में दोनों किरायदार के तौर पर रह रहे थे और मकान मालिक को बताया हुआ था कि दोनों पति-पत्नी हैं.


हत्या की वजह


पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अनिल ने खुलासा किया कि वह मनीषा के साथ साल 2011 से लिवइन रिलेशनशीप में रह रहा था. पिछले कुछ समय से मनीषा उसकी अनदेखी कर रही थी. उसे मनीषा के पर शक भी होने लगा था. सुबह उठते ही उसने मनीषा से शादी के लिए कहा, लेकिन मनीषा ने साफ मना कर दिया. इस बात से अनिल गुस्से में आ गया और उसने रसोई में रखे चाकू से मनीषा के ऊपर हमला कर दिया.
 

बड़ी खबर : पत्नी की जलती चिता पर कूद पड़ा पति, फिर हुआ कुछ ऐसा.......

बड़ी खबर : पत्नी की जलती चिता पर कूद पड़ा पति, फिर हुआ कुछ ऐसा.......

कालाहांडी | ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां, पत्नी की मौत से व्यथित एक बुजुर्ग ने अंतिम संस्कार के दौरान महिला की जलती चिता पर छलांग लगा दी। जिससे उसकी भी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हॉर्ट अटैक की वजह से बुजुर्ग के पत्नी की मौत हो गई थी। बुजुर्ग स्थानीय ग्रामपंचायत का निर्वाचित सदस्य भी था।

कालाहांडी के एसपी विवेक सरवाना ने कहा कि जिले के गोलामुंडा ब्लॉक के सिआलजोडी गांव की 57 वर्षीय रायबती सबर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके पति नीलामणि और चार बेटे अन्य रिश्तेदारों के साथ उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए गांव के श्मशान घाट ले गए। अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के बाद, रायबती के चिता में आग लगाई गई।

चिता में आग लगाने के बाद जैसे ही रिश्तेदार और परिवार के सदस्य घर की ओर जाने लगे वैसे ही नीलामणि वापस लौटा और जलती चिता पर छलांग लगा दी। जब तक परिवार वाले बचा पाते बुजुर्ग बुरी तरह से झुलस गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह वह गांव की ग्राम पंचायत समिति के पूर्व सदस्य थे।

 

 

सेक्स रैकेट : जिला मुख्यालय में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, कार्यवाही से इलाके में मची हड़कंप

सेक्स रैकेट : जिला मुख्यालय में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, कार्यवाही से इलाके में मची हड़कंप

बाड़मेर | भारत-पाक सीमा पर बसे सरहदी बाड़मेर में जिस्मफरोशी के एक बड़े रैकेट  का खुलासा हुआ है. आरोप है कि यहां बाहरी राज्यों की युवतियां आकर स्पा की आड़ में गलत अनैतिक गतिविधियों का संचालन कर रही थी. सूचना मिलने के बाद बाड़मेर पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित गोल्डन स्पा में बड़ी कार्रवाई की. जानकारी के मुताबिक सरहदी बाड़मेर जिला मुख्यालय पर चामुंडा चौराहा के पास गोल्डन स्पा में पुलिस उपाधीक्षक आनंद सिह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते 5 युवतियों सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है.

बाड़मेर पुलिस को लगातार स्पा की आड़ में अनैतिक कार्यों की शिकायत मिल रही थी. इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक आनंद सिह ने डमी ग्राहक भेजकर शिकायत की तस्दीक करवाई. इसके बाद शिकायत सही पाने पर कोतवाली पुलिस ने दबिश देते हुए 5 युवतियों सहित 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने 5 युवतियों सहित 2 युवकों को किया गिरफ्तार
पुलिस उपाधीक्षक आनंद सिंह के मुताबिक लगातार स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट की शिकायत मिल रही थी. इसके बाद पुलिस ने दबिश देते हुए पीटा एक्ट के तहत 5 युवतियों सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गोल्डन स्पा का संचालन कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुट गई है. गौरतलब है कि शांत फिजा वाले सरहदी बाड़मेर में स्पा की आड़ में अनैतिक कार्य गति पकड़ रहे थे. पुलिस पहले में भी इस तरह की कार्रवाई कर चुकी है. ऐसे में एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि युवक जालोर और पीपाड़ निवासी है. वही युवतियां दिल्ली,हरियाणा व पश्चिम बंगाल की निवासी हैं.

राज्य में शुरू हुई अनलॉक की प्रक्रिया, सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश

राज्य में शुरू हुई अनलॉक की प्रक्रिया, सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश

पटना: बिहार में कोरोना के मामले कम होते ही अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत अब शर्त के साथ धार्मिक स्थल, सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों को खोलने की अनुमति दी गई है।

जानिए क्या हैं नए दिशानिर्देश
नए दिशानिर्देश के तहत सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शापिंग मॉल, पार्क, गार्डन और धार्मिक स्थल पहले की तरह सामान्य रूप से खुल सकेंगे। 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट और खाने की दुकानें खुल सकेंगी। सभी विश्वविद्यालय, तकनीकी शिक्षण संस्थान, कॉलेज, और स्कूल के साथ-साथ कोंचिग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेगें। जिला प्रशासन के आदेश से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, खेल-कूद, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेगें।

बिहार में अब 102 सक्रिय मामले
बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण से अब राहत मिलने लगी है। मंगलवार को यहां 9 नए केस आए थे जबकि 19 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। वहीं कुल सक्रिय मरीज की संख्या की बात करें तो यह 102 हो गई है।

BREAKING NEWS: बाड़मेर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वायुसेना का मिग-21, पायलट सुरक्षित

BREAKING NEWS: बाड़मेर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वायुसेना का मिग-21, पायलट सुरक्षित

जयपुर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान बुधवार को हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुए मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान का पायलट सुरक्षित है। यह हादसा प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ। अब लड़ाकू विमान के हादसाग्रस्त होने से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

इन तस्वीरों में विमान के मलबे को जलते हुए और धुआं उठते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में विमान का पायलट जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। पायलट के ही पास कुछ लोग भी खड़े दिख रहे हैं। एक तस्वीर ऐसी भी है जिसमें जलते हुए विमान के पास दो झोपड़ीनुमा घर बने हुए दिख रहे हैं। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भारतीय वायु सेना ने इस संबंध में जानकारी दी है कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पश्चिमी सेक्टर में प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरने वाले भारतीय वायुसेना के मिग-21 बाइसन विमान में टेक ऑफ के बाद तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। हादसे का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

दर्दनाक हादसा: जाल में फंसे कुत्ते को बचाने की कोशिश में बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से गिरी 12 वर्षीय बच्‍ची, मौत

दर्दनाक हादसा: जाल में फंसे कुत्ते को बचाने की कोशिश में बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से गिरी 12 वर्षीय बच्‍ची, मौत

नई दिल्ली . उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. जाल में फंसे कुत्ते के बच्चे को बचाने की कोशिश में 12 साल की बच्ची की बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. घटना कविनगर थाना क्षेत्र के गौड़ होम्स सोसाइटी की है. पुलिस के मुताबिक़, 12 बजे के आसपास 12 वर्षीय ज्योत्सना घर में कुत्ते के पिल्लेी के साथ खेल रही थी. इसी दौरान, पिल्ला अचानक बालकनी में लगे एक जाल में फंस गया. ज्योत्सना कुत्ते के बच्चे को जाल से निकालने की कोशिश में जुटी थी, इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और वह 9वीं मंज़िल से नीचे जा गिरी.

बच्ची के नीचे गिरने की आवाज़ सुनकर घर में मौजूद ज्योत्सना की मां किरण को घटना के बारे में पता चला. बदहवाश अवस्थार भागते हुए जब वे नीचें पहुंची तो देखा बेटी लहूलूहान हालत में पड़ी है. आनन फ़ानन में बच्ची को अस्पताल ले ज़ाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. ज्योत्सना ग़ाज़ियाबाद के एक स्कूल में सातवीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी. बच्चीा के पिता खेतान कम्पनी में काम करते हैं. हादसे के वक्त मां-बेटी ही घर पर मौजूद थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

शर्मनाक घटना: लुटेरो को पैसे देने से मना करने पर महिला से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड को बेरहमी से पीटा

शर्मनाक घटना: लुटेरो को पैसे देने से मना करने पर महिला से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड को बेरहमी से पीटा

मैसूर. कर्नाटक के मैसूर से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है, लुटेरों के एक गिरोह ने पैसा देने से मना करने पर एक महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया. इतना ही नहीं महिला के बॉयफ्रेंड को गुंडों ने बेरहमी से पीटा भी. पुलिस के मुताबिक यह घटना कर्नाटक के मैसूर में सामने आई है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले में FIR (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज कर ली है. FIR के अनुसार, शहर के बाहरी इलाके में चामुंडी हिल्स के समीप लुटेरों के गिरोह ने कपल को घेर लिया और उनसे पैसे मांगे.

मना करने पर उन पर हमला किया गया. दो आरोपियों ने कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया, उसके बॉयफ्रेंड को गिरोह के सदस्यों ने पीटा.


घटना के लगभग 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला और उसके बॉयफ्रेंड को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कहा है कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जांच जारी है. महिला का बयान अभी दर्ज नहीं किया गया है.


चामुंडी हिल्स, मैसूर शहर से लगभग 13 किलोमीटर दूर, राज्य के लोकप्रिय स्थलों में से एक है जहां चामुंडेश्वरी मंदिर स्थित है.

 हैरान करने वाला मामला: 16 साल की बहन को लगी पॉर्न की लत, 13 साल के भाई से हुई गर्भवती और अब

हैरान करने वाला मामला: 16 साल की बहन को लगी पॉर्न की लत, 13 साल के भाई से हुई गर्भवती और अब

मुंबई: कुरार पुलिस के तहत एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक उन्हें एक अस्पताल से 16 साल की एक नाबालिग लड़की के 5 माह की गर्भवती हो जाने की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की से जब पूछताछ की तो उसने अपनी गर्भावस्था के लिए अपने 13 वर्षीय भाई का नाम लिया।

लड़की की तरफ से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, उसको अश्लील फिल्में देखने का शौक था। वह और भाई जब अपने छोटे से घर में पलंग के नीचे सोते थे, तो वह भाई को मोबाइल में अश्लील फिल्में दिखाती थी। बाद में वह भाई पर दबाव डालकर उसकी मर्जी के बगैर उसके साथ यौन संबंध बनाने लगी। इस दौरान वह गर्भवती हो गई।

पीड़ित के बयान की पुष्टि करने के लिए पुलिस जब उसके नाबालिग भाई से पूछताछ की, तो उसने बहन की सभी बातों की पुष्टि की। भाई ने पुलिस को बताया कि जब वह ऐसा करने से मना करता था, तो उसकी बड़ी बहन उसको पीटने और सबको यह बात बताने की धमकी देती थी। इसलिए वह बहन की बात मानकर इस तरह के गलत काम करने को मजबूर था।

इस बाबत पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि पीड़ित लड़की अस्पताल में भर्ती है। माता-पिता समेत अन्य लोगों के डीएनए की जांच की जा रही है। सीनियर पी. आई. प्रकाश बेले के अनुसार, मामला संवेदनशील है। पुलिस हर ऐंगल से इस घटना की जांच कर रही है।
 नाइट कर्फ्यू का ऐलान: जन्माष्टमी पर इन 8 शहरों में रहेगा नाइट कर्फ्यू

नाइट कर्फ्यू का ऐलान: जन्माष्टमी पर इन 8 शहरों में रहेगा नाइट कर्फ्यू

जन्माष्टमी के मौके पर गुजरात सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है. ये कर्फ्यू प्रदेश के आठ बड़े शहरों में लगाया जाएगा, जिनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ शामिल हैं. इस दौरान नाइट कर्फ्यू की सभी पाबंदियां लागू रहेंगीं. वहीं मंदिर में एक साथ 200 से ज्यादा श्रद्धालु जमा नहीं हो सकेंगे. ये कर्फ्यू 30 अगस्त की रात एक बजे से लागू किया जाएगा. 

मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ऐलान किया है कि जन्माष्टमी के मौके पर राज्य के आठ बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा. इस दौरान मंदिरों में लोगों की भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी. मंदिर में एक साथ 200 से ज्यादा लोग नहीं जुट सकेंगे. ये कर्फ्यू अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में लगाया जाएगा.

पहले भी बढ़ाया कर्फ्यू
इससे पहले गुजरात सरकार ने इन आठ शहरों में कर्फ्यू को बढ़ाकर 16 अगस्त किया गया, उसके बाद इसे एक्सटेंड कर 28 अगस्त तक कर दिया गया था. वहीं अब सरकार ने इस नाइट कर्फ्यू की व्यवस्था को और आगे तक बढ़ा दिया है. कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है. 

गुजरात में कोरोना के मामले
अगर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो गुजरात में कोरोना के अब तक 8,15,091 मामले आ चुके हैं. यहां एक्टिव केस की संख्या 160 है, वहीं इस महामारी से अब तक यहां 10,079 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
 राज्य सरकार की बड़ी सौगात: कर्मचारियों को अब मिलेगा 28 फीसदी महंगाई भत्ता

राज्य सरकार की बड़ी सौगात: कर्मचारियों को अब मिलेगा 28 फीसदी महंगाई भत्ता

देहरादून. उत्तराखंड के तीन लाख से ज़्यादा नागरिकों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है. उत्तराखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान बड़े ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तोहफों का पिटारा खोलना शुरू कर दिया है. राज्य के सरकारी कर्मचारियों को धामी सरकार ने बड़ी सौगात देते हुए कहा कि महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ अब 28 फीसदी मिलेगा. इस भत्ते को ​कोविड संक्रमण के चलते फ्रीज़ किया गया था, जिसे अब दोबारा शुरू किया जा रहा है. धामी ने यह भी स्पष्ट किया कि जितनी अवधि के लिए यह भत्ता रोका गया, उसका एरियर भी कर्मचारियों को दिया जाएगा.

सीएम धामी ने सदन में कई घोषणाएं करते हुए यह बड़ा ऐलान किया कि 11 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 28 फीसदी महंगाई भत्ता राज्य सरकार कर्मचारियों को देगी, जो सितंबर 2021 के वेतन में दिया जाएगा. सितंबर की सैलरी में बढ़ा हुआ भत्ते के साथ ही एरियर भी कमर्चारियों को मिलेगा. राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा के बाद पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला भी सदन में गूंज रहा है.

माहरा ने उठाया पुलिसकर्मियों का मुद्दा
विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन नियम 58 में करन माहरा ने पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला उठाया. सीएम धामी की घोषणाओं के बाद खबर लिखे जाने तक माहरा सदन में अपनी बात रख रहे थे. उन्होंने कहा कि पुलिस​कर्मियों के ग्रेड पे को बढ़ाकर 4600 रुपये किया जाना चाहिए.

सीएम की घोषणा क्यों है अहम?
उत्तराखंड सरकार ने महंगाई भत्ते को लेकर जो ऐलान किया है, उससे एक लाख साठ हज़ार कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा. एक लाख 50 हजार पेंशनरों को भी इस घोषणा का फायदा होगा. ध्यान देने की बात यह है कि अगले साल मार्च के महीने में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनके लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी तैयारी मोड में दिख रही है. चुनावों के लिहाज़ से इस घोषणा को काफी अहम माना जा सकता है.
 दो बच्चों की मां ने खाया प्रेमी के संग जहर, महिला की मौत और प्रेमी की हालत गंभीर

दो बच्चों की मां ने खाया प्रेमी के संग जहर, महिला की मौत और प्रेमी की हालत गंभीर

उज्जैन। दो बच्चों की मां धनकुंवर उम्र 30 साल ने अपने प्रेमी गिरधारी निवासी नैन्याखेड़ी के साथ जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रेमी की हालत गंभीर है। महिला दो माह पहले प्रेमी के साथ चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी दर्ज है। माधव नगर पुलिस ने पति राधेश्याम, सेमलखेड़ी को बुला लिया है।
अफगानिस्तान संकट: तालिबानियों से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे थे ये मासूम बच्चे, देखे 7 खौफनाक तस्वीरें

अफगानिस्तान संकट: तालिबानियों से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे थे ये मासूम बच्चे, देखे 7 खौफनाक तस्वीरें

नई दिल्ली: तालिबानियो द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद लोग बहुत से लोग डरे-सहमे हुए हैं. किसी को अपनी जान की चिंता है तो किसी को अपने से ज्यादा बच्चों की. काबुल हवाईअड्डे का वो नजारा कौन भूल पाएगा, जब लोग देश छोड़ने के लिए प्लेन के पंखों पर ही बैठ गए. प्लेन चलने लगा तो लोग साथ-साथ दौड़ने लगे. सचमुच जिसने भी इस घटना का वीडियो और तस्वीरें देखीं वो इस भुला नहीं पाएगा. बच्चों की स्थिति भी ऐसी ही थी. मांएं कंटीले तारों के ऊपर विदेशी सैनिकों की तरफ अपने बच्चों के फेंक रही थी. बहुत से बच्चे कंटीले तारों के बीच फंस कर चोटिल हो गए. जो भी अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं, वे बस किसी भी तरह से निकल जाना चाहते हैं, हालांकि तालिबान का कहना है कि महिलाएं अब काम कर सकती हैं. बुर्का पहनने की पाबंदी भी हटा दी है. सिर्फ हिजाब में वह घर से बाहर निकल सकती हैं, लेकिन तालिबान के वादों पर इतनी जल्दी कोई यकीन नहीं करना चाहता. वे लोग तो बिल्कुल नहीं जिन्होंने अमेरिका और विदेशी सेनाओं की मदद की है. उनका कहना है कि तालिबान की नजरों में हम गुनाहगार हैं, वे हमें जिंदा नहीं छोड़ेंगे. वहीं तालिबान ने सभी लोगों के लिए आम माफी की घोषणा भी की है. इसी बीच तालिबान द्वारा प्रताड़ना के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आने लगे हैं. अफगानिस्तान में तालिबान किस तरह से अपनी सत्ता कायम करेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल स्थिति बेहतर नहीं है.


काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिकों को कंटीले तारों के बीच से अपने बच्चों को पकड़ाते अफगानिस्तान के लोगों की तस्वीर ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा. वहां के हालात को लेकर इस तस्वीर ने चिंता और बढ़ा दी.


हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बच्चों के लिए अमेरिकी नौसैनिकों की तस्वीरें भी सामने आईं. माता-पिता से आंचल से निकलकर ये बच्चे सैनिकों की गोद में जाने को मजबूर हुए.


तालिबान के कब्जे के बाद हजारों लोग हवाईअड्डे पर पहुंच गए हैं. इस फोटो में लोग किनारे बैठकर इंतजार कर रहे हैं यहां से निकलने का.


इस फोटो में अमेरिकी सैनिक और कुछ बच्चे दिख रहे हैं जो अगली फ्लाइट की प्रतीक्षा में हैं.


काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिक कुछ प्यासे बच्चों को पानी की बोतलें देते दिखाई दिए


अफगानिस्तान से निकाले गए यात्री आज दक्षिणी इंग्लैंड में आरएएफ ब्रीज नॉर्टन स्टेशन पर उतरने के बाद.

BIG BREAKING: थप्पड़ वाले बयान के बाद पुलिस ने केंद्रीय मंत्री राणे को किया गिरफ्तार

BIG BREAKING: थप्पड़ वाले बयान के बाद पुलिस ने केंद्रीय मंत्री राणे को किया गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को थप्पड़ वाले बयान के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार कर लिया है। राणे पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। नारायण राणे को पहले चिपलून से हिरासत में लिया गया था, उसके बाद कागजी कार्यवाही पूरी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल, राणे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही उन्हें थप्पड़ मारने की बात कह डाली थी। इस बयान के बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद नासिक पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए रत्नागिरी रवाना हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ ठाणे के नौपाड़ा में भी एक और मामला दर्ज किया गया है। ठाणे पुलिस के मुताबिक धारा 500, 505 (2), 153-बी (1) (सी) के तहत यह मामला दर्ज किया गया है।

नड्डा ने ट्वीट कर जताई नाराजगी
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई। नड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जी की गिरफ्तारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है। इस तरह की कार्यवाही से ना तो हम डरेंगे, ना दबेंगे। भाजपा को जन-आशीर्वाद यात्रा में मिल रहे अपार समर्थन से ये लोग परेशान हैं। हम लोकतांत्रिक ढंग से लड़ते रहेंगे, यात्रा जारी रहेंगी।

मुंबई में विरोध प्रदर्शन
इधर दूसरी ओर, मुंबई में राणे के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने इस दौरान कहा कि संसद के मंत्री जो खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, ने अपने ही मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र सीएम) के संवैधानिक पद का अपमान किया है, इसके खिलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं गिरफ्तारी की सूचना मिलने के फौरन बाद केंद्रीय मंत्री राणे ने रत्नागिरी कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। नारायण राणे के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज हैं।

शिवसेना सांसद ने मांगा राणे का इस्तीफा
शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने भाजपा नेता नारायण राणे के इस्तीफे की मांग की है। राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राणे में क्या अब भी कुछ शर्म बाकी है, यदि है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। राउत ने कहा कि राणे को संविधान के प्रति थोड़ा सम्मान दिखाना चाहिए। उन्होंने जो कहा कि राणे का बयान निंदनीय था।

रत्नागिरी कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद हाईकोर्ट पहुंचे राणे
हिरासत में लिए जाने से पहले नारायण राणे ने अपनी टिप्पणी को लेकर दर्ज प्राथमिकियों को चुनौती देते हुए मंगलवार को बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर गिरफ्तारी से संरक्षण का अनुरोध किया। अधिवक्ता अनिकेत निकम के माध्यम से दाखिल राणे की याचिका में प्राथमिकी रद्द करने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया गया है। भाजपा नेता राणे ने गिरफ्तारी या किसी दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा प्रदान करने के लिए अंतरिम आदेश का भी अनुरोध किया।

न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमादार की पीठ के समक्ष दाखिल याचिका में मंगलवार को ही तत्काल सुनवाई की मांग की गई। हालांकि, पीठ ने इस पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि (याचिका का) उल्लेख करने की अनुमति नहीं है। पीठ ने कहा कि वकील को प्रक्रिया का पालन करना होगा। अदालत ने कहा, ‘रजिस्ट्री विभाग के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए एक अर्जी दाखिल करें और फिर हम विचार करेंगे।’ याचिका में राणे के खिलाफ पुणे, नासिक और रायगढ़ के महाड में दर्ज प्राथमिकियों को चुनौती दी गई है।

क्या कहा था राणे ने?
राणे से सोमवार को महाड में पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि स्वतंत्रता दिवस के दिन दिए भाषण में सीएम अमृत महोत्सव या हीरक महोत्सव को लेकर शंका मे दिखे। इस पर उन्होंने कहा था कि ठाकरे को नहीं पता कि देश को आजादी मिले हुए कितने साल हो चुके हैं। अरे हीरक महोत्सव क्या? मैं होता तो कान के नीचे लगाता। स्वतंत्रता दिवस के बारे में आपको मालूम नहीं होना चाहिए? कितनी गुस्सा दिलाने वाली बात है यह। सरकार कौन चला रहा है, यह समझ ही नहीं आ रहा है।

 शादीशुदा युवक ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

शादीशुदा युवक ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर। जिले में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं शादीशुदा युवक ने किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सांवेर थाना अंतर्गत ग्राम अजनेाद की है। यहां रहने वाली सिमरन बदला हुआ नाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के समने रहने वाला आरोपी अंकित पटेल ने उसे इशारा कर घर बुलाया वह घर उसके पहुंची और पूछा क्यों बुलाया है तत्काल उसने घर का दरवाजा बंद कर दिया और भाई और पिता की हत्या की धमकी देकर जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया फिर कई दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके अश्लील वीडियो बना लिया।
 
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और इसी बीच उसकी सगाई तो हो गई तो उसने फिर धमकी दी अगर उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो यह वीडियो मंगेतर को बता दूंगा। पीडि़ता ने यह बात अपने परिजनों को बताई तत्काल परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। सांवेर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। भगत सिंह नगर में रहने वाली एक युवती की शिकायत पर चाचा ससुर सचिन पिता हेमंत यादव के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीडि़ता को घर में अकेला देख उसके साथ अश्लील हरकत की शोर मचाने पर वह उसे धमकी देकर भाग गया। विजयगनर क्षेत्र में रहने वाली किशोरी की शिकायत पर आरोपी महेश सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके वाट्सएप पर गंदे फोटो भेजे थे।  
 12वीं मंजिल की सीढिय़ों से नीचे गिरा मासूम, पहले जन्मदिन पर ही दर्दनाक मौत

12वीं मंजिल की सीढिय़ों से नीचे गिरा मासूम, पहले जन्मदिन पर ही दर्दनाक मौत

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित सोसाइटी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बच्चा खेलते हुए 12वीं मंजिल की सीढिय़ों से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित कासा ग्रीन्स- वन सोसायटी में रहने वाले सत्येंद्र कसाना का एक वर्षीय बेटा रिवान कसाना सोमवार शाम को अपने पहले जन्मदिन वाले दिन फ्लैट की 12वीं मंजिल पर खेल रहा था। खेलते खेलते बच्चा फ्लैट की सीढिय़ों से नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गिर गया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।  बच्चे के पिता सतेंद्र ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सोसायटी की 12वीं मंजिल पर रहते है। सोमवार को उनके बेटे रिवान का पहला जन्मदिन था, सभी लोग जन्मदिन की तैयारी में जुटे थे। इस दौरान फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ था और रिवान खेलते खेलते फ्लैट से बाहर चला गया और सीढिय़ों पर लगी ग्रिल के बीच बनी जगह से नीचे गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
 पति के मोबाइल में पत्नी ने देख ली पड़ोसन की फोटो तो मचा बवाल, भाई बोला- जीजा के थे अवैध संबंध, इसलिए मेरी बहन ने…

पति के मोबाइल में पत्नी ने देख ली पड़ोसन की फोटो तो मचा बवाल, भाई बोला- जीजा के थे अवैध संबंध, इसलिए मेरी बहन ने…

रोहतक, हरियाणा। मोबाइल फोन से लोगों की जीवन को आसान कर दिया है। कई मौकों पर इससे कई भेद भी खुल जाते हैं। अक्सर हमें ऐसा कोई मामला देखने और सुनने को मिलता है कि पति के मोबाइल से ही पत्नी को उसके अफेयर की जानकारी मिली हो 

ऐसा ही एक मामला हरियाणा के जींद से सामने आया है। हालांकि इसका अंत काफी दर्दनाक हुआ।  पति के मोबाइल में दूसरी महिला की तस्वीर तथा कथित तौर पर उसके अनैतिक संबंध से खफा पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। शहर थाना सफीदों पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर उसके पति, पड़ोसी महिला समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सुंदरलाल की 38 वर्षीय पत्नी उषा को 21 अगस्त को उपचार के लिए PGI रोहतक ले जाया गया, जहां बीती रात उसकी मौत हो गई।