BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
प्रख्यात बांग्ला लेखक का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

प्रख्यात बांग्ला लेखक का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

कोलकाता: जाने-माने बांग्ला लेखक बुद्धदेव गुहा का कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद हुई परेशानियों के कारण रविवार को निधन हो गया। वह 85 साल के थे। लेखक के परिवार ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद उत्पन्न हुई परेशानियों के कारण उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद देर रात 11 बजकर 25 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

गुहा अप्रैल में कोरोना वायरस की चपेट में आए थे और करीब 33 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। गुहा के परिवार में उनकी पत्नी रितु गुहा और दो बेटियां हैं। गुहा को जन्म 29 जून 1936 को कोलकाता में हुआ था, उनका बचपन पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश) के रंगपुर और बारीसाल जिलों में बीता। उनके बचपन के अनुभवों और यात्राओं ने उनके दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी, जो बाद में उनके लेखन में दिखी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्धदेव गुहा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा- बुद्धदेब गुहा का लेखन बहुआयामी था और उनके लेखन में पर्यावरण के प्रति बहुत संवेदनशीलता झलकती है। सभी पीढ़ियों, विशेषकर युवा पीढी के लोगों ने उनकी रचनाओं का आनंद लिया। उनका निधन, साहित्य जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

श्री गुहा को 1976 में आनंद पुरस्कार, इसके बाद शिरोमन पुरस्कार और शरत पुरस्कार के अलावा उन्हें उनके अद्भुत काम के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। `मधुकरी` के अलावा उनकी पुस्तक `कोलेर कच्छै` और ``सविनय निबेदन` भी काफी मशहूर हुई। एक पुरस्कार विजेता बंगाली फिल्म `डिक्शनरी` उनकी दो रचनाओं `बाबा होवा` और `स्वामी होवा` पर आधारित है।

गुहा एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और एक कुशल चित्रकार भी थे। लेखक की बड़ी बेटी मालिनी बी गुहा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बुद्धदेव गुहा नहीं रहे और उनके जीवन का जश्न मनाने में उनके परिवार और दोस्तों के साथ शामिल हों।

बिजली गिरने से पिता पुत्र की मौके पर मौत, दुधमुंहा बच्चा समेत परिवार के 4 लोग बुरी तरह झूलसे

बिजली गिरने से पिता पुत्र की मौके पर मौत, दुधमुंहा बच्चा समेत परिवार के 4 लोग बुरी तरह झूलसे

गुमला: जिले के बसिया थाना अंतर्गत जकजोर गांव में एक दर्दनाक घटना हुई है, वज्रपात से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई. जबकि चार लोग बुरी तरह झूलस गये. पिता और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई. दुधमुंहा बच्चा समेत चार लोग घायल हैं. घायलों का रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है.


घटना को लेकर बताया गया कि जकजोर निवासी दुर्गा सिंह अपने परिवार के 6 सदस्यों, जिसमें पत्नी समुद्री देवी (42 वर्ष), बेटी पुष्पा कुमारी (18 वर्ष), बेटी भारती कुमारी (8 वर्ष), बेटी बीनी कुमारी (5 वर्ष) और दुधमुंहे बेटे के साथ खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान जोरदार बारिश शुरू हो गई. बारिश के बचने के लिए परिवार के सभी सदस्य खेतों के मेढ़ के पास पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इस दौरान पेड़ पर ठनका गिर गया. इससे पिता दुर्गा सिंह और पुत्री पुष्पा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई.


घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पूरे परिवार को बसिया रेफरल अस्पताल लाे जाया गया. वहां चिकित्सकों ने पिता और पुत्री को मृत घोषित कर दिया. बाकी चार घायलों का इलाज जारी है. चारों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वज्रपात की इस घटना के बाद बसिया बीडीओ रवींद्र कुमार गुप्ता अस्पताल पहुंचकर मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और घायलों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था का भरोसा दिलाया.

खूंखार शेर के छक्के छुड़ाए: जब मासूम पर शेर ने झपट्टा मारा तो सीधा शेर से जाकर भिड़ गई मां

खूंखार शेर के छक्के छुड़ाए: जब मासूम पर शेर ने झपट्टा मारा तो सीधा शेर से जाकर भिड़ गई मां

मां और बच्चे का रिश्ता पवित्र होता है, माँ अपने बच्चे पर आंच आते देख मां तड़प उठती है. अमेरिका में भी एक मां के बच्चे पर जब खतरनाक शेर ने हमला किया तो उसने दुर्गा का रूप ले लिया और तब तक नहीं हटी, जब तक जानवर ने हार नहीं मान ली.

5 साल के बच्चे को देखकर पहाड़ी शेर ने उस पर हमला किया और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की. इसी बीच मां ने जब उसे देखा, तो शेर को इतना मुक्के मारे, कि उसे साहसी मां के आगे हार मान लेनी पड़ी. जिसने भी मां के जांबाजी की ये कहानी सुनी, वो उसकी तारीफ कर रहा है. जिस जानवर का नाम सुनकर भी लोग डर जाते हैं, उससे अकेली महिला ने बच्चे की सलामती के लिए दो-दो हाथ किया.

खूंखार शेर के छक्के छुड़ाए
The Sun के मुताबिक ये घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) में तब हुई, जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था. बच्चे को अकेला देख पहाड़ी शेर (Mountain Lion) ने मासूम पर झपट्टा मारा और उसे दबोचकर करीब 45 गज तक घसीटता हुआ लेकर गया. इसी बीच मां को बच्चे की चीख सुनाई दी और वो वहां पहुंच गई. मां ने शेर के मुंह में बच्चे को देखते ही न आव देखा न ताव, शेर पर झपट पड़ी और मुक्के मारती रही. इस दौरान मां को ये भी नहीं दिखाई दिया कि उसके सामने कितना खूंखार जानवर खड़ा है.

ममता के आगे शेर ने मानी हार
शेर (Mountain Lion) ने मां पर भी हमला किया, लेकिन वो बिना डरे उससे भिड़ी रही. आखिरकार हिम्मत भी जवाब दे गई और वो भाग खड़ा हुआ. हालांकि बच्चा काफी ज्यादा जख्मी हो चुका था और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. ये घटना कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फिश एंड वाइल्ड लाइफ की ओर से बताई गई. डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया है कि बच्चे के सिर और ऊपरी धड़ में गंभीर चोट आई है और वो अस्पताल में है. मां की जांबाजी के बाद बच्चे की जान बचने के बाद पूरे इलाके में उसकी बहादुरी की तारीफ हो रही है.

जिम ट्रेनर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- गर्लफ्रेंड को अंतिम संस्कार में न आने देना

जिम ट्रेनर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- गर्लफ्रेंड को अंतिम संस्कार में न आने देना

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक जिम ट्रेनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ट्रेनर की अंतिम इच्छा है कि उसकी चचेरी बहनों को उसका मुंह न दिखाया जाए और गर्लफ्रेंड को उसके अंतिम संस्कार में न आने दिया जाए. युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि अगर अंतिम इच्छा पूरी नहीं हुई तो उसकी आत्मा भटकेगी. पुलिस ने शव और सुसाइड नोट बरामद कर जांच शुरू कर दी है.

संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह किसी ने सूचना दी कि छावनी इलाके में एक युवक आत्महत्या कर ली है. सूचना पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू की. मृतक का नाम गोपाल पुत्र विनोद वर्मा है. वह जिम ट्रेनर है. पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह सबसे पहले उसका शव भाई नितेश ने फंदे पर लटका देखा था. इसके बाद से वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा. नितेश के मुताबिक, लॉकडाउन की वजह से गोपाल ने काम करना बंद कर दिया था. गोपाल भाइयों नितेश, अंकुश और माता-पिता के साथ रहता था.

सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में गोपाल ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है. उसने लिखा है कि वह जो भी कर रहा है खुशी से कर रहा है. दोनों चचेरी बहनों को मेरा चेहरा मत दिखाना. प्रेमिका को भी अंतिम संस्कार में शामिल मत करना. अगर मेरी आखिरी इच्छा पूरी नहीं हुई तो आत्मा भटकती रहेगी. इस बीच पुलिस की जांच में पता चला कि गोपाल का चाचा के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. वह चचेरी बहनों से नाराज था. परिजनों ने बताया कि गोलू और मन्नू उनकी चचेरी बहनें हैं. उनकी शादी हो चुकी है. कुछ समय से चाचा के परिवार से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. विवाद में दोनों चचेरी बहनें दखल दे रही थीं.

मध्य प्रदेश के इंदौर से दुबई के लिए शुरू होने जा रही फ्लाइट से पहले रविवार को जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने एयरपोर्ट पर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट की जानकारी भी ली. ज्योतिरादित्य सिंधिया के केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद इंदौर को उड्डयन क्षेत्र में अनेक सुविधाएं मिली हैं. 1 सितंबर से इंदौर से दुबई की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी शुरू हो जाएगी

बता दें, इंदौर-दुबई फ्लाइट शुरू होने के मद्देनजर, एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअली शामिल होंगे. जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने इसी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एयरपोर्ट का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रबोध शर्मा और एयर इंडिया के एयरपोर्ट मैनेजर सचिन चिटनीस और विकास शाह इस मौके पर उनके साथ थे. उन्होंने बताया कि एक सितंबर से इंदौर से दुबई के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट के रास्ते में आ रही आरटीपीसीआर जांच की समस्या खत्म हो गई है

 कोरोना की आड़ में बढ़ रहा डेंगू, प्रदेश में एक हजार मामलों की पुष्टि

कोरोना की आड़ में बढ़ रहा डेंगू, प्रदेश में एक हजार मामलों की पुष्टि

भोपाल। प्रदेश् में कोरोना के मामलों में तेजी आई है। जनवरी से अब तक मप्र में एक हजार मामले दर्ज किए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा मरीज मंदसौर, रतलाम, जबलपुर में सामने आए हैं। इसके अलावा भोपाल में भी डेंगू मरीजों की संख्या 80 पहुंच गई है। डेंगू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्तर पर डेंगे लार्वा सर्वे कार्य को तेज कर दिया है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शहर के हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि कोरोना मरीजों को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। क्योंकि कोरोना से इम्युनिटी कम हो जाती है, इस कारण उक्त मरीजों को डेंगू का खतरा बना रहता है।
 पत्नी से परेशान शख्स ने थाने में लगा दी आग, कहा- लंबे समय के लिए जाना चाहता जेल

पत्नी से परेशान शख्स ने थाने में लगा दी आग, कहा- लंबे समय के लिए जाना चाहता जेल

राजकोट। पत्नी के शोषण (Wife’s Harassment) से पीड़ित एक पति ने थाने में ही आग लगा दी, जिससे कि उसे लंबे समय के लिए जेल की सजा मिले और वह पत्नी से दूर रह सके। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, उक्त शख्स ने रविवार को राजकोट शहर में जामनगर रोड पर स्थित बजरंग वाडी पुलिस आउटपोस्ट को आग के हवाले करके पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ा रहा।

बजरंग वाडी में पुलिस पोस्ट को आग लगाने वाले शख्स का नाम देवजी उर्फ देव चावड़ा है, आर्थिक मुश्किलों और घरेलू मसलों को लेकर उसकी पत्नी के साथ पिछले कुछ दिनों से लगातार टकराव और कहा सुनी हो रही थी।’ गिरफ्तारी के बाद पुलिस से पूछताछ में देवो चावड़ा ने बताया कि इन्हीं परेशानियों के चलते उसने पुलिस पोस्ट को आग के हवाले कर दिया।

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप
पूरे मामले में गांधीग्राम पुलिस ने देवजी को सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में आईपीसी की धारा 436 के तहत गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस जांच में आरोपी देवजी ने बताया कि वह अपनी पत्नी से काफी तंग आ गया था और लंबे समय के लिए जेल जाना चाहता था, इसलिए उसने पुलिस पोस्ट को आग लगा दी। आईपीसी की धारा 436 के तहत व्यक्ति को दस साल की जेल या जुर्माने का प्रावधान है।
 
 15 साल की बेटी को सोशल मीडिया पर न्यूड फोटो अपलोड करते देख मां-बाप को आया हार्ट अटैक

15 साल की बेटी को सोशल मीडिया पर न्यूड फोटो अपलोड करते देख मां-बाप को आया हार्ट अटैक

कोरोना के चलते पूरे देश में करीब डेढ़ साल तक स्कूल बंद रहे. लिहाजा़ हर जगह ऑनलाइन क्लास शुरू हो गई. छोटे से लेकर बड़े हर वर्ग के बच्चे मोबाइल या फिर लैपटॉप पर पढ़ाई करने लगे. मां-बाप को मजबूरन अपने बच्चों को मोबाइल फोन खरीद कर देने पड़े. लेकिन बच्चे कई बार मोबाइल का गलत फायदा उठा लेते हैं. कुछ ऐसा ही एक मामला अहमदाबाद से सामने आया है.

 

15 साल की एक लड़की को ऑनलाइन क्लास के लिए मोबाइल दिए गए. लेकिन इस लड़की ने पढ़ाई के बदले सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अपनी न्यू फोटो (न्यूड Selfies) पोस्ट करनी शुरू कर दी. पैरेंट्स को जब बेटी की इस गलत आदत के बारे में पता चला तो उन्हें सदमे से हार्ट अटैक आ गया.

 


 

15 साल की इस लड़की ने सोशल मीडिया पर न सिर्फ अपनी फोटो डाली, बल्कि उसने अपनी एक चचेरी बहन को भी ऐसा करने के लिए बार-बार दबाव डालने लगी. माता-पिता बेटी की इस हरकत से बेहद परेशान हो गए. लिहाजा उन्होंने काउंसलिंग के लिए 181 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया.

प्राइवेट पार्ट की सेल्फी
माता-पिता ने 181 काउंसलर्स को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को ऑनलाइन क्लास के लिए एक मोबाइल फोन दिया था. साथ ही उन्होंने अपनी बेटी को एक अलग कमरा भी दिया था जिससे कि वो शांति से पढ़ाई कर सके. लेकिन लड़की ने अलग बेडरूम में रहने का फायदा उठाया. उसने सोशल मीडिया पर अपने प्राइवेट पार्ट की सेल्फी पोस्ट करने शुरू कर दिए. उन्होंने न सिर्फ अपने न्यूड फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया बल्कि अपनी कजिन को भी ऐसा करने के लिए कहा.

अकाउंट को डिलीट किया
बाद में जब बेटी की इस हरकत के बारे में रिश्तेदारों ने मां-बाप से कहा तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया. बड़ी मुश्किल से इन दोनों की जान बची. लेकिन बेटी नहीं मानी वो लगातार न्यूड फोटो पोस्ट करती रही. बाद में जब काउंसलर्स ने लड़की को बताया कि न्यूड फोटो पोस्ट करना अपराध है और ऐसे में उनके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है, तब जा कर लड़की मानी. बाद में लड़की ने वादा किया कि वो अब अपने माता पिता के सामने ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करेगी. साथ ही उसने अपने अकाउंट को डिलीट कर दिया.
 जन्माष्टमी पर रात्रि कर्फ्यू और सीमित संख्या में उपस्थिति सीमा में छूट, अपर मुख्य सचिव (गृह) ने जारी किए आदेश

जन्माष्टमी पर रात्रि कर्फ्यू और सीमित संख्या में उपस्थिति सीमा में छूट, अपर मुख्य सचिव (गृह) ने जारी किए आदेश

लखनऊ। जन्माष्टमी का त्यौहार प्रदेश भर की पुलिस लाइनों और कारागारों में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। पुलिस लाइन और कारागारों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए रात्रि कर्फ्यू में शासन ने छूट दे दी है। इस कार्यक्रम शामिल होने के लिए उपस्थित होने वालों की तय सीमा को भी हटा दिया गया है।

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि विशेष परिस्थितियों में प्रदेश में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में निर्धारित उपस्थिति की सीमा एवं रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू में छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी पुलिस लाइन और कारागारों में जन्माष्टमी का पर्व भव्य रूप से भारतीय परंपरा के अनुसार मनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जन्माष्टमी के कार्यक्रमों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर किया जाए। 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी ने दी जन्माष्टमी की बधाई
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि श्रीकृष्ण उस महान शक्ति के रूप में अवतरित हुए जिन्होंने संसार से अधर्म और अत्याचार का अंत कर धर्म की स्थापना की। गीता के माध्यम से प्राप्त उपदेश संपूर्ण मानवजाति को आज भी निष्काम भाव से कर्म के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि श्रद्धा, आस्था और विश्वास का यह पर्व समाजिक सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना तथा अधर्म, अन्याय व अत्याचार समाप्त करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से जन्माष्टमी का पर्व कोविड प्रोटोकॉल के तहत मनाने जाने की अपील की है। जन्माष्टमी की बधाई देने वालों में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर, कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह आदि शामिल रहे।
गजब की खबर : माता पिता ने फेका अपने बेटे का 21लाख रुपयों की पोर्न फिल्मों का कलेक्शन, कोर्ट पहुंचा बेटा, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

गजब की खबर : माता पिता ने फेका अपने बेटे का 21लाख रुपयों की पोर्न फिल्मों का कलेक्शन, कोर्ट पहुंचा बेटा, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

वाशिंगटनमाता-पिता और बेटे के बीच कई झगड़े सामने आते रहते हैं लेकिन अमेरिका से एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां की अदालत ने माता-पिता पर इसलिए भारी जुर्माना लगा दिया क्योंकि उन्होंने अपने बेटे के पोर्न कलेक्शन को बाहर फेंक दिया था। यह सब तब हुआ जब माता-पिता ने अपने बेटे की गंदी फिल्मों के कलेक्शन की वजह से काफी परेशान रहते थे।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के मिशिगन की है। यहां एक माता-पिता अपने बेटे से काफी परेशान थे। उसका बेटा काफी पोर्न फिल्में देखता था और उसके पास पोर्न फिल्मों का एक बड़ा कलेक्शन था। बेटा कुछ दिन के लिए कहीं बाहर चला गया था, इसी बीच उन दोनों ने पूरे पोर्न कलेक्शन को फेंक दिया। एक दिन अचानक जब उनका बेटा वापस आया तो देखा कि पूरा कलेक्शन गायब था।

 

जब उसने अपने माता-पिता से पूछा कि उसका कलेक्शन कहां गया तो पूरा मामला सामने आया। इसके बाद उनका बेटा काफी नाराज हो गया। उसने अपने माता-पिता के खिलाफ केस दायर किया था कि उन्होंने उसकी 29 हजार डॉलर (करीब 21 लाख 31 हजार 407 रुपये) की पोर्न फिल्मों का कलेक्शन फेंक दिया था। इसके बाद कोर्ट के जज ने जो फैसला सुनाया वह लोगों के लिए काफी हैरानी भरा फैसला रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, मिशिगन के एक जिला कोर्ट ने माता-पिता पर 30 हजार डॉलर (करीब 22 लाख रुपये) का जुर्माना लगा दिया। इस मामले पर फैसला सुनाते हुए जज ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि डेविड की संपत्ति को फेंका गया। उनके माता-पिता ने खुद इस बात को माना है कि उन्होंने बेटे की गंदी फिल्मों के कलेक्शन को फेंका है। इसलिए उन्हें जुर्माना भरना पड़ा।

बताया गया है कि बेटे का नाम डेविड है और वह अपने माता-पिता से अलग रहता है। डेविड का अपनी पत्नी से तलाक भी हो चुका है। फिलहाल डेविड ने इस मामले पर बताया कि उसके माता-पिता ने उसके पोर्न कलेक्शन को फेंक दिया। इसमें पोर्न फिल्म, मैगजीन और कुछ सेक्स टॉयज थे। डेविड ने कहा कि उसके किसी को अधिकार नहीं था कि वो उसके पोर्न कलेक्शन को फेंक दे |

बड़ी खबर : सौतेली माँ को कांटे की तरह चुभ रही थी बेटी, पति को ये बात कह कर करवाया बेटी का क़त्ल, फिर हुआ कुछ ऐसा

बड़ी खबर : सौतेली माँ को कांटे की तरह चुभ रही थी बेटी, पति को ये बात कह कर करवाया बेटी का क़त्ल, फिर हुआ कुछ ऐसा

झाँसी | उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के कस्बा थाना गुरसराय में 4 दिन पहले हुई 12 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा हो गया है | बच्ची का कत्ल सौतेली मां  के कहने पर उसके पिता ने ही किया था | बेटी को रास्ते से हटाने के लिए सौतेली मां घर छोड़कर चली गई थी | झांसी के एसएसपी ने बताया कि फिल्म दृश्यम  की तरह ही आरोपी ने तथ्य जुटाए और बेटी का कत्ल कर दिया | पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है |

कत्ल करने का नया तरीका अपनाया
पुलिस गिरफ्त में आए शख्स का नाम है अमित शुक्ला है |  25 अगस्त की शाम आरोपी अमित शुक्ला ने अपनी बेटी कत्ल कर दिया था | आरोपी ने बेटी के सीने पर बैठकर कत्ल करने का नया तरीका अपनाया था | शरीर पर कहीं चोटों के निशान नहीं दिखाई दे रहे थे जिसकी वजह से पुलिस कुछ समझ नहीं पा रही थी |

फूटा लेटर 'बम'
आरोपी अमित कुमार शुक्ला गुरसराय का रहने वाला है | अमित ने बेटी की मौत के बाद पुलिस को जो लेटर दिया था उसमें आशंका जताई थी कि बेटी का मर्डर हुआ है | पुलिस को इसी पत्र पर शक हुआ | पत्र में शिकायत कम और सफाई ज्यादा नजर आ रही थी | घटना वाले दिन बताया गया था कि बेटी की मां बाहर गई है | पिता सुबह से ही 50 किलोमीटर दूर एक कस्बे में गया हुआ था |

आरोपियों को भेजा गया जेल
गौरतलब है कि, अमित शुक्ला की पहली पत्नी का निधन हो गया था | उसके बाद उसने दूसरी शादी विधवा महिला आकांक्षा से कर ली थी | आकांक्षा को सौतेली बेटी कांटे की तरह चुभती थी |  25 अगस्त के पहले आकांक्षा ये कह कर घर से गई थी जब तक इस बेटी को ठिकाने नहीं लगाओगे मैं वापस नहीं आऊंगी | फिलहाल बच्ची के कत्ल का खुलासा हो गया है और पुलिस ने दोनों आरोपी पति-पत्नी को हत्या के आरोप में  जेल भेज दिया है |

 

BREAKING: काबुल में एयरपोर्ट के पास फिर हुआ बड़ा धमाका, अमेरिका ने पहले ही किया था अलर्ट

BREAKING: काबुल में एयरपोर्ट के पास फिर हुआ बड़ा धमाका, अमेरिका ने पहले ही किया था अलर्ट

Kabul Blast: काबुल शहर में बड़ा धमाका हुआ है. स्थानीय पत्रकार के मुताबिक दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी है. इस धमाके में कितना नुकसान हुआ है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. एयरपोर्ट के पास काला धुंआ दिखाई पड़ रहा है. इससे पहले 26 अगस्त को काबुल एयरपोर्ट के बाद दो सिलसिलेवार धमाके हुए थे जिसमें 170 लोगों की मौत हो गई थी.


बता दें कि ये धमाका ऐसे समय में हुआ जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेतावनी दी थी कि अगले 24 से 36 घंटे में काबुल एयरपोर्ट को आतंकी एक बार फिर निशाना बना सकते हैं. 

बड़ी खबर: इस इलाके में सिलेंडर फटने से 15 लोग घायल, पांच गंभीर रूप से जख्मी

बड़ी खबर: इस इलाके में सिलेंडर फटने से 15 लोग घायल, पांच गंभीर रूप से जख्मी

महाराष्ट्र में मुंबई के धारावी में रविवार को एक एलपीजी सिलेंडर फटने से एक झुग्गी में आग लग गई. इस घटना में 15 लोग घायल हो गए और पांच बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर में शाहू नगर इलाके में हुई. घायल लोगों को पास के सियोन अस्पताल ले जाया गया.
दमकल अधिकारी ने बताया, "उनकी स्थिति के बारे में जानकारी का इंतजार है." उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. कूलिंग ऑपरेशन जारी है.

 

बड़ी खबर : हाई कोर्ट ने यौन शोषण केस में सुनाया एक अजीब फैसला, कहा : यौन उत्पीड़न की मंशा के बगैर किसी बच्चे के गाल छूना अपराध नहीं

बड़ी खबर : हाई कोर्ट ने यौन शोषण केस में सुनाया एक अजीब फैसला, कहा : यौन उत्पीड़न की मंशा के बगैर किसी बच्चे के गाल छूना अपराध नहीं

महाराष्ट्र | बॉम्बे हाई कोर्ट ने आठ साल की लड़की के यौन शोषण के आरोपी 46 वर्षीय व्यक्ति को जमानत देते हुए कहा कि यौन उत्पीड़न की मंशा के बगैर किसी बच्चे के गाल छूना अपराध नहीं है। जस्टिस संदीप शिंदे की एकल पीठ ने पड़ोसी ठाणे जिले में रबोडी पुलिस द्वारा जुलाई 2020 में गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहम्मद अहमद उल्ला को 27 अगस्त को जमानत दे दी।

हाई कोर्ट ने कहा, मेरी राय में यौन उत्पीड़न की मंशा के बिना किसी के गाल छूना बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की धारा सात के तहत परिभाषित 'यौन शोषण के अपराध के दायरे में नहीं आता है। रिकॉर्ड में उपलब्ध दस्तावेजों के प्राथमिक मूल्यांकन से यह नहीं लगता कि याचिकाकर्ता ने यौन शोषण की मंशा से पीड़ित के गाल छूए।

'टिप्पणी को राय ही समझा जाय'
बहरहाल जस्टिस शिंदे ने आदेश में स्पष्ट किया कि उनके द्वारा की गई टिप्पणी को इस मामले में जमानत के लिए दी गई राय ही समझा जाए और इसका अन्य मामलों में सुनवाई पर किसी तरह का असर नहीं पड़े। अभियोजन के अनुसार, उल्ला ने लड़की को कथित तौर पर अपनी दुकान के अंदर बुलाया जहां उसने उसके गाल छूए, अपनी कमीज उतारी और अपनी पतलून खोलने ही वाला था, तभी एक महिला वहां आ गई जिसने आरोपी को लड़की को अपनी दुकान में ले जाते देखा था और उसे संदेह हुआ था।

तलोजा जेल में बंद है आरोपी
मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और उल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। वह अभी नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद है। उसने अपनी जमानत याचिका में कहा कि उसे कारोबार में उसके प्रतिद्वंद्वियों ने मामले में झूठा फंसाया है। उसने दावा किया कि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वह लंबे वक्त से इलाके में रह रहा था और मांस की दुकान चला रहा था।

बड़ी खबर : देर रात्रि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के काफिले की गाड़ी का ट्रक से हुआ एक्सीडेंट, बाल बाल बचे मंत्री

बड़ी खबर : देर रात्रि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के काफिले की गाड़ी का ट्रक से हुआ एक्सीडेंट, बाल बाल बचे मंत्री

नई दिल्ली | केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के काफिले की गाड़ी ट्रक से टकरा गई. सौभाग्य से इस घटना के बाद नितिन गडकरी सहित उनके काफिले में शामिल सभी लोग सुरक्षित हैं. दुर्घटना का जायजा लेने के बाद गडकरी अपने निवास स्थान के लिए रवाना हो गए. यह घटना शनिवार की रात नागपुर के छत्रपति चौक के पास हुई.

प्राप्त जानकारियों के मुताबिक सोनेगांव तालाब के सौंदर्यीकरण के भूमिपूजन के कार्यक्रम में नितिन गडकरी शरीक होने सोनेगांव गए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात के वक्त गडकरी की सात कारों का काफिला उनके निवास स्थान की ओर बढ़ा. छत्रपति चौक के सिग्नल पर रेड लाइट होते ही ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई. काफिले के पहले नंबर की गाड़ी (एमएच-01 सीपी 2435) ट्रक से जा टकराई. इससे गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया. लेकिन सौभाग्य से इस दुर्घटना में कार में बैठे  सभी लोग सुरक्षित बच गए.
जब कार ट्रक से टकराई तो जोरदार धमाका हुआ. बाहर से लोग कार की ओर दौड़े और पिछली कारों से गडकरी के सुरक्षा रक्षक उतर कर दौड़े. लेकिन शुक्र है कि दुर्घटनाग्रस्त कार में सभी लोग सुरक्षित पाए गए. इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दुर्घटना का जायजा लिया और अपने घर की ओर रवाना हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापनगर व धंतोली पुलिस छत्रपति चौक पर पहुंच गई. और दुर्घटना के बाद की कार्रवाई शुरू कर दी.
 
बड़ी खबर : राजधानी के मांडर क्षेत्र में 7 दोस्तों ने बनाया 13 साल की नाबालिग को अपने हवस का शिकार, इस बहाने से बुलाया था नाबालिग को मिलने

बड़ी खबर : राजधानी के मांडर क्षेत्र में 7 दोस्तों ने बनाया 13 साल की नाबालिग को अपने हवस का शिकार, इस बहाने से बुलाया था नाबालिग को मिलने

रांची | झारखंड  की राजधानी रांची के मांडर में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पीडि़ता अपने दोस्त के झांसे में आकर घूमने गई थी, जहां उसके साथ, उसके दोस्त और अन्य छह लड़कों ने दुष्कर्म किया. पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है

दरअसल, गुरुवार की देर रात एक 13 साल की छात्रा के साथ 7 नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया था. इस मामले को लेकर लड़की ने शुक्रवार को मांडर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सात में से 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है. जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार हैं.
लड़की ने थाने में बताया कि उसके एक परिचित दोस्त ने उसे फोन कर एक स्थान पर बुलाया और वहां से उसे वह घूमाने की बात बोल कर अपनी बाइक में बैठा कर एक सुनसान जगह पर ले गया. उस स्थान पर वहां पहले से उसके अन्य छह दोस्त मौजूद था. सातों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसकी एक सहेली के घर के पास उसे छोड़ दिया. जहां पीडि़ता ने रात गुजारी.सुबह अपने घर पहुंचने के बाद उसने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी. जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई. मांडर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 में से 4 आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है.
शनिवार को लड़की की मेडिकल जांच भी पुलिस द्वारा करवा ली गई है. थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि अन्य 3 आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, शीघ्र ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. बता दें कि इससे पहले मैसूर से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी. यहां मेडिकल की पढ़ाई करने वाली छात्रा के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. पीडि़त अपने दोस्त के साथ घूम रही थी. दरिंदों ने दोस्त को पीटने के बाद घटना को अंजाम दिया था.
 
BIG BREAKING : प्रदेश में आई नयी मुसीबत, इस पोस्ट कोविड कॉम्प्लीकेशन से गई 4 बच्चों की जान, प्रशासन में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : प्रदेश में आई नयी मुसीबत, इस पोस्ट कोविड कॉम्प्लीकेशन से गई 4 बच्चों की जान, प्रशासन में मचा हड़कंप

केरल | पिछले कुछ माह से कोरोना की बुरी मार झेल रहे केरल के लिए एक और मुसीबत आ गई है। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले पांच महीनों में केरल में लगभग 300 से अधिक बच्चे मल्टी-सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम-इन चिल्ड्रन (MIS-C), (एक प्रकार का पोस्ट-कोविड कॉम्पलीकेशन) से संक्रमित हुए। इनमें से 4 की मौत हो गई। MIS-C केरल के लिए एक नई चिंता के रूप में उभरा है, जहां दो महीने से अधिक समय से कोविड संक्रमणों में तेजी देखी जा रही है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को माता-पिता से अपने बच्चों में एमआईएस-सी के लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सा सहायता लेने को कहा। उन्होंने कहा "इस बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन अगर इसे अनदेखा किया गया, तो यह मुश्किल हो जाएगा।"

ये है एमआईएस-सी के लक्षण
विशेषज्ञों ने कहा कि एमआईएस-सी उन बच्चों में पोस्ट कोविड बीमारी है जिनमें कोरोना वायरस से उबरने के तीन-चार सप्ताह बाद बुखार, पेट दर्द, आंख लाल होना और मतली के लक्षण सामने आए थे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक कोविड -19 से संक्रमित सभी राज्य की आबादी में से 10% में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं, जबकि अधिकांश एमआईएस-सी संक्रमित मामले 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में हैं। पहला एमआईएस-सी मामला इस साल मार्च में तिरुवनंतपुरम में सरकारी अस्पताल में रिपोर्ट किया गया था।

बड़ी खबर : पति ने सिला अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट, फिर हुआ कुछ ऐसा

बड़ी खबर : पति ने सिला अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट, फिर हुआ कुछ ऐसा

भोपाल | मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक हैवान पति ने अपनी पत्नी पर किसी और मर्द के साथ रिश्ता होने के शक में इसके प्राइवेट पार्ट को हिल सिल दिया. खबरों के अनुसार यह व्यक्ति की उम्र 55 साल है और इसे शक था कि उसकी पत्नी का नाजायज रिश्ता किसी गैर मर्द के साथ है. इस कारण गुस्से में उसने इस घटना को अंजाम दिया है. घटना पर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अपने पति के खिलाफ महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Assistant Superintendent Of Police) अनिल सोनकर ने बताया है कि महिला ने पुलिस से दरख्वास्त की है कि उसके पति को सिर्फ डांटकर छोड़ दिया जाए ताकि वह ऐसी हरकत वापस ना करें. उन्होंने कहा कि यह घटना 24 अगस्त को रैला गांव की है. उन्होंने आगे बताया कि महिला के पति को शक था कि उसकी पत्नी को गैर मर्द के साथ संबंध है. इसी गुस्से में उसने यह कदम उठाया था.

आपको बता दें कि ऐसी ही एक घटना कुछ दिन पहले यूपी के रामपुर में भी सामने आई थी जब एक शख्स ने अपनी 24 साल की पत्नी के चरित्र पर शक होने पर उसका प्राइवेट पार्ट सिल दिया था. व्यक्ति पेशे से ड्राइवर है. उस पर आरोप है कि शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है. इस गुस्से में उसने अपनी पत्नी के हाथ पैर बांधे और उसका प्राइवेट पार्ट सिल दिया और वहां से भाग गया. बाद में महिला ने अपनी मां को फोन कर सारी बात बताई और फिर अस्पताल में जाकर एडमिट हुई. पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आदिवासी युवक को भीड़ ने पीटा फिर ट्रक से बांध कर घसीटा, मौत के बाद 5 गिरफ्तार

आदिवासी युवक को भीड़ ने पीटा फिर ट्रक से बांध कर घसीटा, मौत के बाद 5 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में एक आदिवासी युवक को चोरी के शक में पहले भीड़ ने पीटा और फिर इस युवक को पिक-अप ट्रक से बांध कर घसीटा गया। इंसान के साथ क्रूरता की हदें पार कर देने की यह घटना नीमच की है। इस भयानक वारदात के बाद युवक की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि युवक ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी डायल किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह से घायल इस युवक को नजदीक के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया था। जहां से उसे नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
45 साल के इस युवक के साथ यह घटना गुरुवार को जेटिया गांव में हुई है। इस घटना का एक वीडियो फुटेज भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। भीड़ से युवक उसे बख्श देने की गुहार लगा रहा है लेकिन उसकी कोई नहीं सुनता। बेरहमी से पिटाई किये जाने के बाद युवक को एक पिक-अप ट्रक से बांध दिया गया और फिर उसे सड़क पर सरेआम घसीटा गया।
मृतक युवक की पहचान कान्हा उर्फ कन्हैया भेल के तौर पर हुई है। यह युवक बांदा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों की पहचान की है। इनमें से 5 लोगों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नीमच के पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान में मदद मिली है। घटना में शामिल अन्य लोगों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में हत्या, अनुसूचित जाति/जनजाति एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।


इस बारे में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि सतना, इंदौर, देवास और अब नीमच में अमानवीयता की घटनाएँ…? पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल, लोग बेख़ौफ़ होकर क़ानून हाथ में ले रहे है, कानून का कोई डर नही, सरकार नाम की चीज़ कही भी नजर नही आ रही है…? मध्य प्रदेश में यह क्या हो रहा है।
 

बड़ी खबर: खुफिया एजेंसियों ने जारी किया हाई अलर्ट, कश्मीर पर जैश और तालिबान की नजर

बड़ी खबर: खुफिया एजेंसियों ने जारी किया हाई अलर्ट, कश्मीर पर जैश और तालिबान की नजर

नई दिल्ली: सीमा पार आतंकियों में गठजोड़ और नापाक साजिशों को लेकर देश की सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके लिए राज्य के खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के साथ इनपुट साझा किया गया है, ताकि इन हमलों को नाकाम करने की तैयारी की जा सके।


एक अधिकारी ने बताया कि अगस्त के तीसरे सप्ताह में अफगानिस्तान के कांधार में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर और तालिबानी नेताओं के बीच मुलाकात की जानकारी मिलने के बाद सभी खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में जैश ने तालिबानी नेताओं से भारत में हमलों को लेकर मदद मांगी। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में पाकिस्तान के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हई। अधिकारी ने कहा कि हमने खुफिया एजेंसियों से कहा है कि सोशल मीडिया पर नजर रखें।


24 अगस्त को हमें पाकिस्तान के दो आतंकियों के मूवमेंट की जानकारी मिली जो श्रीनगर में ग्रेनेड अटैक करना चाहते हैं। सभी एजेंसियों को समन्वय के लिए अलर्ट किया गया है।'' सभी राज्यों को सुरक्षा बढ़ाने और आतंक-रोधी इकाइयों को हाई अलर्ट रहने को कहा गया है। 15 अगस्त को तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और अमेरिकी समर्थित सरकार गिर गई। इसके बाद कई देशों ने अपने नागरिकों और राजनयिकों को काबुल से निकालना शुरू कर दिया है। काबुल एयरपोर्ट पर हजारों लोग जमा हो गए हैं, जो देश छोड़कर भागना चाहते हैं। भारत भी मिशन 'देवी शक्ति' के तहत अपने नागरिकों के साथ ही हिंदू और सिख अफगान को निकालने में जुटा है। इस बीच गुरुवार को इस्लामिक स्टेट के खुरासान मॉड्यूल ने एयरपोर्ट के बाहर फिदायीन हमले को अंजाम दिया जिसमें 13 अमेरिकी सैनिक सहित कम से कम 169 अफगान नागरिक मारे गए हैं।

BREAKING NEWS: महिला उत्थान के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए  सावित्री जिन्दल को मिला अंतरर्राष्ट्रीय सम्मान

BREAKING NEWS: महिला उत्थान के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए सावित्री जिन्दल को मिला अंतरर्राष्ट्रीय सम्मान

हरियाणा की पूर्व कैबिनेट मंत्री और ओपी जिन्दल ग्रुप की एमिरेटस चेयरपर्सन श्रीमती सावित्री जिन्दल को आज महिला उत्थान के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। एशिया-अफ्रीका बिजनेस एंड सोशल फोरम के प्राइड ऑफ द नेशन सीरीज अवार्ड्स एंड बिजनेस समिट के 14वें संस्करण में एशियावन पत्रिका की ओर से उन्हें ऑनलाइन यह सम्मान प्रदान किया गया।


इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती जिन्दल ने महिला जगत को यह सम्मान समर्पित करते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित और समर्थ बनाने के लिए वह संकल्पित हैं। उनका सपना है कि बेटियों को भी अपनी काबिलियत से देश की सेवा करने का समान अवसर मिले। उन्होंने कहा कि अब एक बदलाव आया है, अनेक क्षेत्र में बेटियां बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां संभालने लगी हैं। उन्हें रक्षा सेवा में भी जाने का समान अवसर मिल गया है। यह बहुत खुशी की बात है।


श्रीमती जिन्दल ने कहा कि वे एक साधारण गृहिणी थीं और अपने परिवार का दायित्व निभा रही थीं लेकिन अचानक ओपी जिन्दल साहब के निधन के कारण उन्हें आगे आना पड़ा। जिन्दल साहब ने गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए जो सपने देखे थे, उसे ही पूरा करने के लिए वे समाजसेवा के क्षेत्र में आईं और अंतिम सांस तक आम लोगों की सेवा के प्रति वे समर्पित रहेंगी।


राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री सर्वश्री अनुराग ठाकुर, मुख्तार अब्बास नक़वी, गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रिजीजू, डॉ. रामदास अठावले, साध्वी निरंजन ज्योति, गौतम गंभीर, मनोज तिवारी, हंसराज हंस, रविकिशन और गुरुदेव श्री श्री रविशंकर, निरंजन हीरानंदानी, आशीष कुमार चौहान, अनंत गोयनका, ऋषभ मारिवाला समेत अलग-अलग क्षेत्रों की अनेक हस्तियां इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।