BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
इंदौर-उज्जैन सहित 12 शहरों में बढ़ाया गया लॉकडाउन...

इंदौर-उज्जैन सहित 12 शहरों में बढ़ाया गया लॉकडाउन...

भोपाल । मध्य प्रदेश में एक दिन में करीब 5 हजार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इंदौर, जबलपुर, उज्जैन सहित 12 शहरों में लॉकडाउन बढ़ाया गया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया। अपर मुख्य सचिव गृह डा. राजेश राजौरा ने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम के क्रम में बड़वानी, राजगढ़, विदिशा ज़िलों में (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में) 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लाॅकडाउन निरंतर रहेगा। इसी तरह बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी ज़िलों (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों) और जबलपुर शहर में 12 अप्रैल की रात से 22 अप्रैल की सुबह तक तथा । इंदौर शहर, राऊ नगर, महू नगर, शाजापुर शहर और उज्जैन शहर (एवं उज्जैन ज़िले के सभी नगरों) में 19 अप्रैल सुबह 6 बजे बजे लाॅकडाउन निरंतर रहेगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ज़िला आपदा प्रबंध समितियों के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसको लेकर देर शाम तक आदेश जारी किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दिन में 5 हजार केस आना चिंताजनक है।
 

पर्यटन मंत्रालय : “कश्मीर की क्षमता का दोहन: स्वर्ग में एक और दिन” का आयोजन 11 से 13 अप्रैल तक पढ़े पूरी खबर

पर्यटन मंत्रालय : “कश्मीर की क्षमता का दोहन: स्वर्ग में एक और दिन” का आयोजन 11 से 13 अप्रैल तक पढ़े पूरी खबर

पर्यटन मंत्रालय श्रीनगर में 11 से 13 अप्रैल तक एक व्यापक पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम “कश्मीर की क्षमता का दोहन: स्वर्ग में एक और दिन” का आयोजन कर रहा है। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल, श्री मनोज सिन्हा और केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल इस आयोजन के उद्घाटन सत्र के दौरान प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय, जम्मू कश्मीर के पर्यटन विभाग, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) और इंडियन गोल्फ टूरिज्म एसोसिएशन (आईजीटीए) के सहयोग से 11 से 13 अप्रैल, 2021 तक इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के असंख्य पर्यटन उत्पादों के प्रदर्शन के साथ-साथ केन्द्र शासित प्रदेश में साहसिक गतिविधियां, छुट्टियां बिताने, विवाहोत्सव, फिल्म और एमआईसीई पर्यटन के लिए गंतव्य के रूप में जम्मू और कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देना है। पर्यटन मंत्रालय के सचिव श्री अरविंद सिंह और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान होने वाले कई महत्वपूर्ण सत्रों में तकनीकी यात्रा, प्रदर्शनियां, वार्तालाप के साथ-साथ भारत के अन्य क्षेत्रों से यात्रा गतिविधियों का संचालन करने वाले संचालकों के लिए एक बी2बी सत्र और आगंतुक प्रतिनिधियों के लिए ट्यूलिप गार्डन में तकनीकी यात्रा के आयोजन के अलावा जम्मू-कश्मीर के यात्रा संचालकों के साथ एक वार्तालाप सत्र होने की भी उम्मीद है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सचिव (पर्यटन), श्री अरविंद सिंह और जम्मू-कश्मीर सरकार के पर्यटन सचिव श्री सरमद हफीज के साथ-साथ वरिष्ठ सरकारी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा जम्मू और कश्मीर की पर्यटन क्षमता पर विचार-विमर्श के साथ-साथ प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। 12 अप्रैल, 2021 को होने वाले पूर्ण सत्र के विषयों में चार पैनल चर्चा, ‘पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में कश्मीर को अगले स्तर पर ले जाना’, ‘कश्मीर को और अधिक प्रभावशाली बनाना’, कश्मीर के विविध पर्यटन उत्पादों को प्रदर्शित करना और वज़वान, ज़ाफ़रान और शिकारा की कहानी जारी है’ के साथ-साथ मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के साथ एक चाय पे चर्चा भी की जाएगी। जम्मू और कश्मीर सरकार का पर्यटन विभाग एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रसिद्ध डल झील पर एक लेजर शो का आयोजन करेगा। केन्या, वियतनाम और जॉर्जिया के राजनयिकों सहित अन्य महत्वपूर्ण देशों से आमंत्रित मेहमानों के लिए श्रीनगर के मनोहर रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में एक गोल्फ टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जा रहा है। 

क्या देश में डिमांड के हिसाब से वैक्सीन का प्रोडक्शन हो रहा है, जानिए क्या है उत्पादन की स्थिति

क्या देश में डिमांड के हिसाब से वैक्सीन का प्रोडक्शन हो रहा है, जानिए क्या है उत्पादन की स्थिति

देश में वैक्सीन की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ गई है. यहां तक कि कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी की शिकायत केंद्र सरकार से की है. इस पर राजनीति भी हो रही है. देश में वैक्सीन सेंटर पर लंबी-लंबी कतारें भी देखने को मिल रही है. सरकार और वैक्सीन निर्माताओं पर वैक्सीन प्रोडक्शन का दबाव बढ़ गया है. हालांकि सूत्रों की मानें तो इस बात के संकेत हैं कि वैक्सीन का प्रोडक्शन कुछ और सप्ताह तक नहीं बढ़ाया जाएगा. वर्तमान में वैक्सीन का प्रोडक्शन सीमित ही रहेगा. उम्मीद है कि अगले महीने से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक वैक्सीन निर्माण की अपनी क्षमता को बढ़ाएं.


सीरम इंस्टीट्यूट में सबसे अधिक प्रोडक्शन
सीरम इंस्टीट्यूट की वर्तमान क्षमता एक महीने में 6 से 8 करोड डोज वैक्सीन निर्माण की है. सीरम इंस्टीट्यूट को जनवरी-फरवरी 2021 से ही 10 करोड़ वैक्सीन प्रति महीने बनाने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन अब तक इसका उत्पादन इस लक्ष्य तक नहीं पहुंचा है. संभावना है कि अगले महीने से सीरम इंस्टीट्यूट 10 करोड़ वैक्सीन बनाने लगे. सीरम इंस्टीट्यूट अब तक घरेलू इस्तेमाल के लिए 10 करोड़ डोज सप्लाई कर चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अगस्त तक 47 करोड़ डोज वैक्सीन की जरूरत पडेगी. सरकार सीरम इंस्टीट्यूट से इसका बड़ा हिस्सा सीरम को ही ऑर्डर देगी.


50 करोड़ सालाना वैक्सीन बनाएगा भारत बायोटेक
सीरम की तरह भारत बायोटेक भी अपने उत्पादन को दोगुना करना चाहता है. फिलहाल वह वैक्सीन की 2 लाख डोज रोजाना बनाता है जिसे अगले महीने तक 5 लाख करने की योजना है. इसके लिए बेंगलुरु संयंत्र में बहुत बड़ा बायो रिएक्टर लगाया गया है. इसकी क्षमता सालाना 20 करोड़ वैक्सीन बनाने की होगी. इस साल के अंत तक भारत बायोटेक हैदराबाद और बेंगलुरु में इस तरह के चार और संयंत्र लगाने की योजना बना रहा है, जिसकी सालाना क्षमता तब 70 करोड़ हो जाएगी. कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी इस साल के अंत तक 50 करोड़ सालाना वैक्सीन उत्पादन के अपने लक्ष्य को पा लेगा. 

बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला, मीडिया की गाड़ी के शीशे तोड़े

बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला, मीडिया की गाड़ी के शीशे तोड़े

हुगली के चुंचुरा सीट से बीजपी की उम्मीदवार की गाड़ी पर स्थानीय लोगों ने हमला किया है. लॉकेट को हाथ में चोट लगी है. हमले का आरोप टीएमसी समर्थकों पर लगा है. इसके अलावा चुनाव को कवर कर रहे मीडिया की गाड़ियों का भी शीशा तोड़ा गया है. 

सीबीआई अधिकारी ने रिश्वत में लिए गए पांच लाख रुपये छोड़कर भाग रहे दूसरे अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया

सीबीआई अधिकारी ने रिश्वत में लिए गए पांच लाख रुपये छोड़कर भाग रहे दूसरे अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया

नई दिल्ली: सीबीआई के एक अधिकारी ने सिनेमाई अंदाज में मुंबई की सड़कों पर एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक पीछा करने के बाद आयकर विभाग के अधिकारी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आयकर अधिकारी रिश्वत में लिए गए पांच लाख रुपये छोड़कर भाग रहा था. अधिकारियों के अनुसार यह घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे गोरेगांव पूर्व में हुयी. सीबीआई टीम को शिकायत मिली थी कि आशीष कुमार और आयकर के दो अन्य निरीक्षकों - दिलीप कुमार तथा एसएन राय - ने एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी जिसके यहां हाल ही में आयकर विभाग ने छापा मारा था. इस शिकायत के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया. अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी आयकर के बैलार्ड पियर कार्यालय में तैनात हैं और वे अलग-अलग रिश्वत की मांग कर रहे थे ताकि उसके मामले को रफादफा किया जा सके. सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, आशीष कुमार और शिकायतकर्ता ने सहमति जतायी थी कि रिश्वत की राशि का भुगतान गोरेगांव के डिंडौसी फायर स्टेशन के सामने एक कार में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कल रात कुमार जैसे ही पैसे लेकर कार से बाहर निकला, उसने सीबीआई अधिकारियों को अपनी ओर आते देखा. इसके बाद उसने रुपये से भरा बैग वहीं फेंक दिया और भागने लगा. अधिकारियों के अनुसार सीबीआई कर्मी विनीत जैन ने ट्रैफिक के बीच खदेड़ कर आशीष कुमार को पकड़ लिया. एक अन्य आयकर निरीक्षक दिलीप कुमार को भी शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया. तीसरे आरोपी एस एन राय के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक वह गिरफ्तार नहीं हुआ है. इस बीच सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि मुंबई में दो और दिल्ली में एक स्थान पर आरोपियों के आवासीय और कार्यालय परिसर की तलाशी ली जा रही है. इस दौरान सात लाख रुपये नकद और संपत्ति में निवेश से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं. 

हिमालय की गैर-एकरूपता से बहुत बड़े भूकंपीय घटनाओं का अनुमान

हिमालय की गैर-एकरूपता से बहुत बड़े भूकंपीय घटनाओं का अनुमान

नईदिल्ली।   वैज्ञानिकों ने पाया है कि हिमालय एकरूप नहीं है और उनका अनुमान है कि विभिन्न दिशाओं में विभिन्न भौतिक एवं यांत्रिकी गुण हैं क्रिस्टल में उपस्थित एक गुण को एनिसोट्रोपी कहा जाता है जिसका परिणाम हिमालय में उल्लेखनीय रूप से बड़ी भूकंपीय घटनाओं के रूप में सामने आ सकता है। गढ़वाल और हिमाचल प्रदेश को कवर करने वाले भारत के उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र में 20वीं सदी के आरंभ से मध्यम श्रेणी से बड़े तक चार विध्वंसक भूकंप आ चुके हैं- 1905 में कांगड़ा में आया भूकंप, 1975 का किन्नौर भूकंप, 1991 का उत्तरकाशी भूकंप और 1999 में चमोली में आया भूकंप। ये भूकंपीय गतिविधियां बड़े पैमाने पर उपसतही विरूपण तथा कमजोर जोन को दर्शाती हैं और संरचना के लिहाज से इन अस्थिर जोन के नीचे वर्तमान में जारी विरूपण की तह में जाने की आवश्यकता रेखांकित करती हैं। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्तशासी संस्थान, देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जिओलॉजी (डब्ल्यूआईएचजी) तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (आईआईटी केजीपी) के शोधकर्ताओं जिनके नाम हैं, डॉ. सुशील कुमार, वैज्ञानिक ‘जी’, डब्ल्यूआईएचजी; शुभस्मिता बिस्वाल, शोधकर्ता, डब्ल्यूआईएचजी तथा आईआईटी केजीपी; विलियम मोहंती, प्रोफेसर आईआईटी केजीपी एवं महेश प्रसाद परिजा, पूर्व शोधकर्ता, डब्ल्यूआईएचजी ने यह प्रदर्शित करने के लिए कि उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र क्रिस्टल में उपस्थित एक विशिष्ट अभिलक्षण प्रदर्शित करते हैं, डब्ल्यूआईएचजी डेटा का उपयोग किया। पश्चिमी हिमालय में तैनात 20 ब्रॉडबैंड भूकंपीय केन्द्रों द्वारा रिकॉर्ड किए गए 167 भूकंपों की भूकंपीय तरंगों का उपयोग करते हुए संयुक्त अध्ययन में इसका संकेत मिला कि एनिसोट्रोपी का बड़ा योगदान मुख्य रूप से इसलिए है कि इंडो-यूरोशिया टकराव (जो 50 मिलियन वर्षों से जारी है) से प्रेरित दबाव तथा टकराव के कारण आई विरूपता ऊपरी आवरण की तुलना में परत में बड़ी पाई जाती है। हाल ही में 2020 में ‘लिथोस्फेयर(जीएसए)’ जर्नल में यह प्रकाशित किया गया है।

हिमालय के साथ-साथ इनहोमोजेनेटी दबाव दर को प्रभावित करती है जो मेन हिमालयन थ्रस्ट (एमएचटी) सिस्टम की जियोमिट्री में परिवर्तन के कारण है और यह भूकंप के दौरान फूटन (रप्चर) आकार को नियंत्रित करता है। हिमालय के भौतिक एवं यांत्रिक गुणों में समानता की यह कमी हिमालयी पहाड़ के निर्माण में शामिल हिमालय-तिब्बत क्रस्टल बेल्ट में हो रही विरूपताओं के बारे में नई संभावनाओं की खोज में मदद कर सकती है। 

वैक्सीन की किल्लत : आज बंद रहे कोरोना टीकाकरण के इतने  सेंटर

वैक्सीन की किल्लत : आज बंद रहे कोरोना टीकाकरण के इतने सेंटर

मुंबई । वैक्सीन की कमी के बीच शुक्रवार को भी मुंबई के 50 टीकाकरण केंद्र बंद रहेंगे। इसके अलावा, सीमित स्टॉक होने के कारण, कुछ वैसे केंद्रों को भी बंद करना पड़ सकता है, जहां टीके दिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि आज मुंबई में प्रभावी रूप से 69 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन दी जा रही है। मुंबई में कुल 120 टीकाकरण केंद्र हैं, जिसका प्रतिदिन 200 से अधिक सत्रों में संचालन होता है। शुक्रवार को बंद रहने वाले टीकाकरण केंद्रों में बीकेसी जंबो कोविड सुविधा, दहिसर जंबो सुविधा, कूपर अस्पताल, कस्तूरबा अस्पताल, सेवन हिल्स अस्पताल, सायन अस्पताल, वी. एन. देसाई अस्पताल, भट्टी अस्पताल और ब्रीच कैंडी अस्पताल शामिल हैं। शुक्रवार को बंद किए गए 51 वैक्सीन केंद्रों की सूची के साथ, जी/उत्तर वार्ड के सहायक आयुक्त किरण दिघावकर ने गुरुवार देर रात ट्वीट किया, `टीकाकरण केंद्र जो 9 अप्रैल को मुंबई में चालू होंगे। हालांकि, सीमित स्टॉक के कारण यह जल्दी बंद हो सकता है। कुछ केंद्रों को स्टॉक से बाहर घोषित किया जाएगा।` दिघवकर ने कहा कि सभी केंद्र जल्द से जल्द पूरी क्षमता से काम शुरू करेंगे। नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने मंगलवार को कहा, `हम टीकों की कमी का सामना कर रहे हैं और अतिरिक्त खुराक के लिए लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।` गुरुवार शाम को बीएमसी ने घोषणा की कि गुरुवार सुबह तक बची हुई 1,03,320 खुराक की लगभग 50,000 खुराकें गुरुवार के दिन उपयोग की गईं। शेष शुक्रवार के लिए उपलब्ध थे। बीएमसी ने गुरुवार शाम कहा, `बीएमसी के पास स्टॉक में 148,130 टीके थे, जिनमें से 44,810 खुराक दूसरी खुराक के लिए रखी गई हैं। शेष 103,320 गुरुवार को उपलब्ध थे, जिनमें से गुरुवार को 50,000 का इस्तेमाल किए गए थे।` गुरुवार को, बीएमसी ने इन केंद्रों पर कुल 56,909 लाभार्थियों का टीकाकरण किया, जिनमें से 51,433 ने अपनी पहली खुराक प्राप्त की और 5476 ने अपनी दूसरी खुराक। गुरुवार तक कुल 1,402,783 लाभार्थियों को उनकी पहली वैक्सीन खुराक दी गई है और 177,944 लाभार्थियों को उनकी दूसरी वैक्सीन की खुराक दी गई है।
 

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी, 3 जवान घायल

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए दो आतंकी, 3 जवान घायल

जम्मू । जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अवंतीपोरा के त्राल में मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। आतंकी एक धार्मिक स्थल में छिपे हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। फिलहाल बचे आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को त्राल के नोबुग इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकी एक धार्मिक स्थल में छिप गए। सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों की मदद से आतंकवादियों को बाहर आने और आत्मसमर्पण करने के प्रयास किए। एक आतंकी के भाई व स्थानीय इमाम साहब को अंदर भेजा गया। लेकिन आतंकी आत्मसमर्पण के लिए राजी नहीं हुए। इस पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और अब तक आतंकियों को मार गिराया गया है। आतंकियों की संख्या कितनी है इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। ऑपरेशन अभी जारी है। आईजी कश्मीर का कहना है कि त्राल मुठभेड़ में अब तक दो आतंकी मारे गए हैं।
 कश्मीर में मौजूद आतंकियों ने मलिक को भेजा था जम्मू
उधर, इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर आतंकी संगठन का पकड़ा गया कमांडर मलिक उमैद अपने हैंडलर से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क में था। कश्मीर में मौजूद आतंकियों ने ही उसे हथियार लेने जम्मू भेजा था।
कश्मीर में मौजूद और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के कहने पर उसने ऐसा किया था। उमैद से पूछताछ करने पर यह पता चला है कि जम्मू बस स्टैंड पर एक व्यक्ति ने उसे हथियार और नकदी दी थी। यह व्यक्ति जम्मू-कश्मीर के बाहर का भी हो सकता है। उक्त व्यक्ति की तलाश में पुलिस पंजाब सहित अन्य राज्यों में भी दबिश देकर तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है।
पुलिस ने उमैद से उक्त व्यक्ति का स्केच बनवाकर कई जगहों पर भेजा है, ताकि उसकी पहचान की जा सके। सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस मामले में शामिल कुछ और लोगों को भी पकड़ने की तैयारी में है। इनकी पहचान कर ली गई है। तीन से चार दिन में पुलिस इस मामले में अधिकारिक तौर पर बड़ा खुलासा कर सकती है। कुछ जगहों पर ओजी वर्करों के पकड़े जाने और उनसे हथियारों की बरामदगी करने की तैयारी है। डीएसपी परोपकार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले की जांच का खुलासा करेंगे।
 

इस  प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के बाद आया बर्ड फ्लू की दूसरी लहर

इस प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के बाद आया बर्ड फ्लू की दूसरी लहर

जनवरी 2021 में, पोंग डैम झील वन्यजीव अभयारण्य (Pong Dam Lake Wildlife Sanctuary) में प्रवासी जल पक्षियों के बीच बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई थी। इस बीमारी से 5,000 से अधिक पक्षी मर गये थे। यह फरवरी 2021 में कम हो गया था। हालांकि, यह मार्च के अंत से फिर से शुरू हो गया है। हाल ही में, पोंग डैम झील में लगभग 99 पक्षी मृत पाए गए। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (National Institute of High Security Animal Diseases) के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पक्षियों की हाल ही में मौत H5N8 एवियन इन्फ्लुएंजा की उपस्थिति के कारण हुई है।

पौंग बांध झील वन्यजीव अभयारण्य (Pong Dam Lake Wildlife Sanctuary)
पोंग वेटलैंड (Pong Wetland) एक अंतरराष्ट्रीय रामसर साइट है। यह आर्द्र मौसम के दौरान 220 वर्ग किलोमीटर तक फैल जाता है।
पोंग वेटलैंड हर सर्दियों में प्रवासी पक्षियों का घर बन जाता है।
यूरोप, उत्तरी और मध्य एशिया में सर्दियों के दौरान कई पक्षी यहाँ आते हैं।
इस झील में विभिन्न प्रजातियों के एक लाख से अधिक प्रवासी जल पक्षी आते हैं। इसमें 40,000 बार-हेडेड गीज़ भी शामिल हैं।


एवियन इन्फ्लूएंजा (Avian Influenza)
हाल के दिनों में राजस्थान, केरल, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ़्लू या एवियन इन्फ्लुएंज़ा की सूचना मिली है।हाल के प्रकोपों ​​के कारण दो मुख्य वायरस प्रकार H5N1 और H5N8 हैं। वे अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लुएंजा (Highly Pathogenic Avian Influenza – HPAI) की श्रेणी के हैं।
केंद्र ने राज्यों कोएवियन इन्फ्लुएंजा की रोकथाम, नियंत्रण और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना का पालन करने के लिए निर्देश दिया है ।
HPAI के प्रकोपों ​​की पहचान यूक्रेन, ब्रिटेन और रूस जैसे अन्य देशों में की गई है।इससे दिसंबर 2020 तक 8 मिलियन से अधिक पक्षियों का नुकसान हुआ है।
 

बकरी ने बूढ़े इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म, चेहरे पर दाढ़ी देख हैरान हुए लोग करने लगे पूजा

बकरी ने बूढ़े इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म, चेहरे पर दाढ़ी देख हैरान हुए लोग करने लगे पूजा

Viral News: गुजरात के तापी जिले में एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली जहां एक बकरी (Goat) ने बूढ़े इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया. इस बच्चे को देखने के बाद पूरे गांव में कोतुहल छा गया. लोग इसे पूर्वज तक मानने लगे.
दरअसल मामला गुजरात (Gujarat) के सोनगढ़ (Songarh) तालुका में तापी नदी (Tapi River) के तट पर स्थित सेल्टीपाड़ा गांव का है. यहां पेशे से किसान अजयभाई वसावा के घर पर बकरी ने एक अजीब आकार के बच्चे को जन्म दिया. इसके चलते पूरे गांव में कौतूहल छा गया.

बकरी ने दिया बूढ़े इंसान जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म
लोगों को हैरान सबसे ज्यादा इस बात को लेकर भी हुई कि एक बकरी के बच्चे की शक्ल इंसानों जैसी और फिर दाढ़ी पर बाल कैसे! हालांकि बच्चे के चार पैर और कान बकरी की ही तरह हैं लेकिन शेष शरीर मानव की तरह नजर आ रहा है.
बकरी के बच्चे का माथा, आंख, मुंह और दाढ़ी जैसे कुछ हिस्से इंसान के अंगो जैसे नजर आ रहे हैं. इसके अलावा बछड़े की पूंछ भी नहीं थी. हालांकि बकरी का ये बच्चा केवल दस मिनट ही जीवित रहा. स्थानीय लोगों के मुताबिक बकरी का यह बच्चा उनका पूर्वज है. बच्चे की मौत के बाद लोगों ने इसकी पूजा की और दफन कर दिया.
 

Instagram पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर छात्रा को बताया कॉल गर्ल, FIR दर्ज

Instagram पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर छात्रा को बताया कॉल गर्ल, FIR दर्ज

नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर अपराध थाने में एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति इंस्टाग्राम पर उसका फर्जी प्रोफाइल बनाकर अशोभनीय बातें लिख रहा है.
उत्तर प्रदेश साइबर अपराध के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉक्टर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 36 में रहने वाली एक छात्रा का अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाया है.
आरोपी छात्रा की फोटो लगाकर उसे कॉल गर्ल बता रहा है. उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस आईडी में छात्रा के बारे में काफी अशोभनीय बातें भी लिखी है. एसएसपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी.
 

इस राज्य के मुख्यमंत्री हुए कोरोना संक्रमित, घूम घूम कर किया था चुनाव प्रचार

इस राज्य के मुख्यमंत्री हुए कोरोना संक्रमित, घूम घूम कर किया था चुनाव प्रचार

तिरुवनंतपुरम, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन गुरुवार को को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. इससे पहले विजयन की बेटी वीना विजयन और उनके दामाद पी ए मोहम्मद रियास कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे.


विजयन ने ट्वीट कर बताया है कि वह कोझिकोड के मेडिकल कॉलेज में अपना इलाज करवाएंगे. उन्होंने अपील की है कि जो भी लोग इन दिनों उनके संपर्क में आए हैं वे सेल्फ ऑब्जर्वेशन में चले जाएं. गौरतलब है कि पिनरई विजयन ने 3 मार्च को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया था. विजयन ने विधानसभा चुनाव के दौरान पूरे राज्य में घूमकर प्रचार किया था. केरल में छह अप्रैल को मतदान हुआ था.

 

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

नईदिल्ली, वकील विशाल ठाकरे और आदित्य यादव ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. जिसमें वो देश में बढ़ रहे कोरोना मामलों में वृद्धि का हवाला देते हुए चुनावी प्रक्रिया को रोकने के लिए एक दिशा निर्देश चाहते हैं. याचिका में कहा गया है कि चुनाव प्रचारों के दौरान बड़े पैमाने में सभाएं की जा रही हैं जिससे कोरोना के बढऩे का खतरा सबसे ज्यादा है. कई शक्तिशाली नेता इस कथित उल्लंघन के लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें किसी भी प्राधिकरण या एजेंसी द्वारा उनके कार्यों के लिए दंडित नहीं किया जाता है.
याचिका में कहा गया है कि चुनावों में बड़ी रैलियों का आयोजन किया जा रहा है, नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे संक्रमण बढऩे का खतरा है. याचिका में आगे कहा गया है कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन कोविड-19 स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हैं, जबकि कई राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए विशाल रैली के साथ, कई राज्यों में चुनावी रैली आयोजित करने वाले शक्तिशाली नेता किसी भी प्राधिकरण या एजेंसी द्वारा अनियंत्रित रहते हैं. वहीं शीर्ष अदालत के सूत्रों के अनुसार, याचिका पर एक सप्ताह से पहले सुनवाई आने की संभावना है.
24 घंटों में देश भर में संक्रमण के 1,26,260 नए केस
वहीं देशभर में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण के 1,26,260 नए केस दर्ज किए गए हैं. इसमें सिर्फ महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 59,907 मामले सामने आए. देश में लगातार दूसरे दिन नए केस की संख्या 1 लाख के पार गई है. बढ़ते मामलों के कारण राज्य सरकार लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे कदम उठा रहे हैं.
 

पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना

पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना

नईदिल्ली।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के अनुसारः 8 अप्रैल (दिन एक):असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बिजली कड़कने की संभावना; झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, लक्षद्वीपतथा केरल, माहे के छिटपुट स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है; छत्तीसगढ़ ओडिशा, अरूणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेशतथा यमन, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी की संभावना है। दक्षिण असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना। उत्तर पश्चिम झारखंड के कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चल सकती हैं। 9 अप्रैल (दिन दो): गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के साथ 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चल सकती है; असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना। उप-हिमालय पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना; ओडिशा के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने, ओलावृष्टि होने तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना; नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तारसे तेज हवाएं चलने की संभावना; झारखंड, अरूणाचल प्रदेश, केरल तथा माहे के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना। विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश तथा यमन, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल तथा लक्षद्वीप में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अरूणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना।
10 अप्रैल (दिन तीन): गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के साथ 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चल सकती है; विदर्भ तथा छत्तीसगढ़ के छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना। झारखंड, अरूणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश तथा यमन और केरल तथा माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पूर्व मध्य प्रदेश, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराइकल में बिजली कड़कने के साथ तेज हवा चलेगी।

अरूणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना।
11 अप्रैल (दिन चार): विदर्भ, छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। असम और मेघालय के छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गांगेय पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश तथा यमन और केरल तथा माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़क सकती है और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान तथा मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण तथा गोवा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराइकल और लक्षद्वीप में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

12 अप्रैल (दिन पांच): असम और मेघालय तथा केरल और माहे के छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है; गांगेय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र तथा मराठवाड़ा के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं; जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान तथा मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण तथा गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश तथा यमन, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराइकल और लक्षद्वीप में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

केरल तथा माहे के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
ग्राफिक्स में विस्तृत विवतरण के लिए यहां क्लिक करें।

 

स्‍थान विशेष पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए कृपया मौसम एप डाउनलोड करें, कृषि मौसम सलाह के लिए मेघदूत एप डाउनलोड करें, बिजली गिरने की चेतावनी के लिए दामिनी एप डाउनलोड करें और जिलावार चेतावनी के लिए राज्‍य की एमसी/आरएमसी वेबसाइट देखें। 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हमला, कार के टूटे शीशे

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हमला, कार के टूटे शीशे

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जारी है. बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव पूरे होंगे. इस बीच पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमले की बात सामने आई है. पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि उनके काफिले पर हमला किया गया.


दिलीप घोष ने कहा है कि कूच बिहार के सितालकुची में उनके काफिले पर हमला किया गया है. वहीं इस घटना की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें कार के टूटे हुए शीशे देखे जा सकते हैं.

 

महाराष्ट्र सरकार और अनिल देशमुख की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 8 को

महाराष्ट्र सरकार और अनिल देशमुख की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 8 को

मुंबई । महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगे आरोपों की सीबीआई जांच के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में कल, 8 अप्रैल को सुनवाई होगी। महाराष्ट्र सरकार और देशमुख ने इस बारे में बॉम्बे हाई कोर्ट का आदेश रद्द करने की मांग की है। कल दोनों याचिकाएं जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस हेमंत गुप्ता की बेंच में लगेंगी।
5 अप्रैल को दिए आदेश में हाई कोर्ट ने सीबीआई को देशमुख पर लगाए गए मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों की प्राथमिक जांच करने को कहा था। परमबीर ने देशमुख पर गृह मंत्री रहते 100 करोड़ रुपये प्रति माह की वसूली करने समेत भ्रष्ट आचरण के कुछ और आरोप लगाए थे।
इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अनिल देशमुख ने कहा है कि हाई कोर्ट ने बिना उनका पक्ष सुने जांच का एकतरफा आदेश दे दिया। हाई कोर्ट ने बिना किसी उचित वजह के राज्य सरकार और वहां की पुलिस पर अविश्वास जताया। परमबीर सिंह ने मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से अपने तबादले से नाराज़ होकर मनगढ़ंत आरोप लगाए। लेकिन हाई कोर्ट ने बिना सभी पक्षों को सुने और तथ्यों की पड़ताल किए सीबीआई को मामला सौंप दिया। परमबीर ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी। हाई कोर्ट ने आदेश देते समय जयश्री पाटिल नाम की वकील की तरफ से पुलिस को सौंपी गई शिकायत को आधार बनाया है।
देशमुख ने सीबीआई की विश्वसनीयता को भी संदिग्ध बताया है। महाराष्ट्र सरकार ने अपनी याचिका में कहा है कि उसने परमबीर के आरोपों को गंभीरता से लिया। उनकी जांच के लिए हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की कमेटी का गठन किया। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीबीआई को सीधे एफआईआर दर्ज करने को तो नहीं कहा, लेकिन प्राथमिक जांच के लिए कह दिया। यह राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र का बेवजह अतिक्रमण है।
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार के लिए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करेंगे। वहीं वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल अनिल देशमुख के लिए पेश हो सकते हैं। देशमुख के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाली वकील जयश्री पाटिल ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर मांग की है कि बिना उनका पक्ष सुने कोई भी एकतरफा आदेश न दिया जाए।
 

देश में अब तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत इतने करोड़ से ज्‍यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है, देखे आंकड़े

देश में अब तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत इतने करोड़ से ज्‍यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है, देखे आंकड़े

नईदिल्ली।  देश में अब तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 8.70 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। आज सुबह 7 बजे तक मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार 13,32,130 सत्रों में 8,70,77,474 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 89,63,724 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों (एचसीडब्‍ल्‍यू) को टीके की पहली खुराक दी गई है और 53,94,913 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा, 97,36,629 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं (एफएलडब्‍ल्‍यू) को पहली खुराक और 43,12,826 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को दूसरी खुराक दी गई है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3,53,75,953 लाभार्थियों को पहली खुराक और 10,00,787 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। 45 से 60 साल उम्र के 2,18,60,709 लाभार्थियों को पहली खुराक और 4,31,933 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है।

पिछले 24 घंटों में टीके की 33 लाख से ज्‍यादा खुराकें दी गईं।

टीकाकरण अभियान के 81वें दिन (6 अप्रैल, 2021) को 33,37,601 टीके लगाए गए। इनमें से 30,08,087 लाभार्थियों को 41,396 सत्रों में पहला टीका और 3,29,514 लाभार्थियों को दूसरा टीका लगाया गया। एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए भारत, अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए विश्‍व का सबसे तेजी से टीकाकरण करने वाला देश बन गया, जहां प्रतिदिन 30,93,861 टीके लगाए गए। भारत में नए मामलों की संख्‍या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,15,736 नए मामले सामने आए। महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल इन आठ राज्‍यों में कोविड के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में वृद्धि हुई है। कुल नए मामलों का 80.70 प्रतिशत मामले इन्‍हीं आठ राज्‍यों में दर्ज हुए हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे ज्‍यादा 55,469 नए मामले प्रतिदिन दर्ज किए गए। इसके बाद, छत्तीसगढ़ में 9,921 और कर्नाटक में 6,150 नए मामले दर्ज किए गए। भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या 8,43,473 हो गई है। यह देश में सामने आए कुल पॉजिटिव मामलों का 6.59 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 55,250 मामलों की गिरावट दर्ज हुई है। महाराष्‍ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल और उत्तर प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों का 74.5 प्रतिशत मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से अकेले महराष्‍ट्र में देश के कुल सक्रिय मामलों का 56.17 प्रतिशत मामले दर्ज हुए हैं।

 

उत्तराखंड के तपोवन और जोशीमठ क्षेत्रों में मौसम विभाग का पूर्वानुमान ये रहेगा

उत्तराखंड के तपोवन और जोशीमठ क्षेत्रों में मौसम विभाग का पूर्वानुमान ये रहेगा

नईदिल्ली।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार: उत्तराखंड के लिए मौसम का पूर्वानुमान पिछले 24 घंटों के दौरान (कल 08:30 आईएसटी से आज के 08:30 आईएसटी तक) मौसम की स्थिति। उपग्रह और मौसम संबंधी पर्यवेक्षणों के अनुसार उत्तराखंड की पहाड़ियों पर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी देखी गई।

मुख्य वर्षा (मिमी): बागेश्वर: साम-2.2; चमोली: तपोवन -10.0, जोशीमठ -10.4, पांडुकेश्वर-20.0, चमोली -1.6; देहरादून: त्यूणी -12.0, चकराता- 9.0, मसूरी-7.1, हरिपुर-6.4, देहरादून-1.7, जॉलीग्रांट-0.4; गढ़वाल पौड़ी: थलीसैंण -2.0, लैंसडाउन -1.0, श्रीनगर-0.6; गढ़वाल टिहरी: टिहरी-5.8, धनोल्टी-4.0, पिथौरागढ़-2.6, कीर्तिनगर -1.0; रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ-4.4, जाखोली-4.2, रुद्रप्रयाग-1.4; उत्तरकाशी: जन की चट्टी -27.0, पुरोला- 16.0, बरकोट -15.0, मोरी -13.0, भटवारी-10.0, उत्तरकाशी-9.0; डुंडा- 7.0
उत्तराखंड के लिए मौसम का पूर्वानुमान:

 

07 अप्रैल को हल्की से मध्यम वर्षा (20 मिमी तक); 08 और 09 अप्रैल को हल्की वर्षा (10 मिमी तक) और उत्तराखंड में 11 अप्रैल को बहुत हल्की वर्षा (2.5 मिमी तक) होने की संभावना है। 07 अप्रैल को हल्की से सामान्य और व्यापक बर्फबारी (20 सेमी तक); 08 और 09 अप्रैल को हल्की बर्फबारी (10 सेमी तक) और 11 अप्रैल को उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर बहुत हल्की बर्फबारी (2.5 सेमी तक) होने की संभावना है। 10 अप्रैल को पूरे राज्य में मुख्यतः शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-30 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद तापमान में 2-40 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

उत्तराखंड के चमोली जिले के लिए मौसम का तिथिवार पूर्वानुमान

 

दिनांक

चमोली जिले के लिए पूर्वानुमान

07 अप्रैल,

2021

आमतौर पर जिले में आकाश में बादल छाए रहने की संभावना के साथ हल्की से मध्यम वर्षा (20 मिमी तक) होने और ज़िले की ऊँची पहाड़ियों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी (20 सेमी तक) होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बादल गजरने के साथ-साथ बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है।

08 अप्रैल,

2021

जिले में आमतौर पर आकाश में बादल छाए रहने की संभावना के साथ हल्की बारिश (10 मिमी तक) होने और जिले की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी (10 सेमी तक) होने की संभावना है।

09 अप्रैल,

2021

जिले में आमतौर पर आकाश में बादल छाए रहने की संभावना के साथ हल्की बारिश (10 मिमी तक) होने और जिले की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी (10 सेमी तक) होने की संभावना है।

10 अप्रैल,

2021

शाम/रात्रि में मुख्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना।

11 अप्रैल,

2021

शाम/रात्रि में मुख्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना।

 

तपोवन और जोशीमठ क्षेत्रों के लिए तिथिवार पूर्वानुमान:

 

 

दिनांक

तपोवन और जोशीमठ क्षेत्रों के लिए पूर्वानुमान

07 अप्रैल,

2021

आमतौर पर जिले में आकाश में बादल छाए रहने की संभावना के साथ हल्की से मध्यम वर्षा (20 मिमी तक) होने और ज़िले की ऊँची पहाड़ियों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी (20 सेमी तक) होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बादल गजरने के साथ-साथ बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अधिकतम तापमान : 20 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान : 10.30 डिग्री सेल्सियस

08 अप्रैल,

2021

हल्की बारिश (10 मिमी तक) की संभावना के साथ आमतौर पर आकाश में बादल छाए रहेंगे

अधिकतम तापमान : 21 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान : 09 डिग्री सेल्सियस

09 अप्रैल,

2021

हल्की बारिश (10 मिमी तक) की संभावना के साथ आमतौर पर आकाश में बादल छाए रहेंगे

अधिकतम तापमान : 21 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान : 07 डिग्री सेल्सियस

10 अप्रैल,

2021

शाम/रात्रि में मुख्य रूप से बादल छाएं रहने की संभावना है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना।

अधिकतम तापमान : 23 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान : 08 डिग्री सेल्सियस

11 अप्रैल,

2021

शाम/रात्रि में मुख्य रूप से बादल छाएं रहने की संभावना है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना।

अधिकतम तापमान : 24 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान : 08 डिग्री सेल्सियस

 

चमौली जिले में 12-16 अप्रैल, 2021 के बारिश/बर्फबारी का पूर्वानुमान:

जिले में 12 से 16 अप्रैल के दौरान हल्की से बहुत हल्की बारिश (10 मिमी तक) तथा ऊंची पहाड़ियों पर बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी (10 सेमी तक) होने की संभावना।

कृपया स्थान विशिष्ट पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम एप, कृषि संबंधी जानकारी के लिए मेघदूत एप और बिजली संबंधी चेतावनी के लिए दामिनी एप डाउनलोड करें। और जिलेवार चेतावनी के लिए राज्य एमसी/आरएमसी वेबसाइट देखें।

 

कोरोना संकट: मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ के लिए बस संचालन पर रोक, 15 अप्रैल तक रहेगा बैन

कोरोना संकट: मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ के लिए बस संचालन पर रोक, 15 अप्रैल तक रहेगा बैन

मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ते कोरोना केस के चलते बॉर्डर सील करने के बाद अब छत्तीसगढ़ के साथ बस संचालन को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है. इसकी पुष्टि मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने की है. वहीं सीएम शिवराज सिंह ने रविवार को कहा था कि राज्य सरकार कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ की बस सेवा पर रोक लगाएगी. इसी वजह से परिवहन विभाग ने बुधवार को जारी एक आदेश में बताया कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच 7 से 15 अप्रैल तक बस संचालन स्थगित रहेगा. इस फैसले को जनहित की भलाई के लिए लिया गया है. जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सही से हो सके. 

दिवाला और दिवालियापन संहिता संशोधन अध्यादेश, 2021 आखिर क्या है इसमें

दिवाला और दिवालियापन संहिता संशोधन अध्यादेश, 2021 आखिर क्या है इसमें

नईदिल्ली।  भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने हाल ही में दिवाला और दिवालियापन संहिता संशोधन अध्यादेश, 2021 को प्रख्यापित किया। यह अध्यादेश MSMEs के लिए प्री-पैकेज्ड इनसॉल्वेंसी रिज़ॉल्यूशन प्रक्रिया की अनुमति देगा। प्री-पैकेज्ड इन्सॉल्वेंसी रिजोल्यूशन प्रोसेस को PIRP कहा जाता है। यह अध्यादेश MSME विकास अधिनियम, 2006 के तहत MSMEs के रूप में वर्गीकृत कॉर्पोरेट व्यक्तियों के लिए एक प्री-पैकेज्ड इनसॉल्वेंसी रिज़ॉल्यूशन प्रक्रिया पेश करता है। अध्याय III-A को इस संशोधन के तहत इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016 में पेश किया गया है। इस अध्यादेश का उद्देश्य MSMEs के रूप में वर्गीकृत कॉर्पोरेट व्यक्तियों के लिए एक कुशल वैकल्पिक इनसॉल्वेंसी रिज़ॉल्यूशन प्रक्रिया प्रदान करना है।

अध्यादेश से कॉरपोरेट्स को क्या फायदा होगा?
यह अध्यादेश कॉर्पोरेट देनदार को रिज़ॉल्यूशन प्रोफेशनल को “बेस रिज़ॉल्यूशन प्लान” प्रस्तुत करने की अनुमति देता है। हालांकि, देनदार के पास PIRP आरंभ करने के लिए लेनदारों से संपर्क करने से पहले योजना तैयार होनी चाहिए। यदि लेनदारों की समिति ने योजना को मंजूरी नहीं दी है, तो रिज़ॉल्यूशन प्रोफेशनल विभिन्न योजनाओं को प्रस्तुत करने के लिए आवेदकों को आमंत्रित करेगा।

नया प्री-पैक ढांचा एमएसएमई पर लागू होता है जिसमें अधिकतम 1 करोड़ रुपये का डिफ़ॉल्ट मूल्य होता है।
एक PIRP CIRP के समानांतर नहीं चल सकता।CIRP का अर्थ Corporate Insolvency Resolution Process है।
PIRP में PIRP या CIRP के बंद होने से तीन साल की कूलिंग अवधि होनी चाहिए।
PIRP के दौरान कंपनी का नियंत्रण
PIRP ढांचे के तहत, कॉर्पोरेट देनदार के मामलों का प्रबंधन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ जारी रहेगा।

PIRP और सामान्य IBC प्रक्रिया में क्या अंतर है?
PIRP केवल MSMEs पर लागू होता है।दूसरी ओर, IBC सभी कॉर्पोरेट देनदारों पर लागू होता है।
PIRP की डिफ़ॉल्ट सीमा 1 करोड़ रुपये है।IBC की सीमा 1 करोड़ रुपये से अधिक है।
PIRP एक प्रस्ताव योजना प्रस्तुत करने के लिए 90 दिनों की समयावधि प्रदान करता है।दूसरी ओर, IBC 180 दिन प्रदान करता है।