BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
भारत में इस दिन आसमान पर दिखेगा ‘पिंक मून’ का अद्भुत नजारा,नोट कर लें तारीख

भारत में इस दिन आसमान पर दिखेगा ‘पिंक मून’ का अद्भुत नजारा,नोट कर लें तारीख

 नई दिल्ली। Pink Moon: इस सप्ताह के अंत में आसमान में एक अनोखी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। यह खगोलीय घटना रविवार 13 अप्रैल की सुबह लगभग 5:00 बजे देखी जा सकेगी। देशभर के लोग इसे अपने घरों, छतों और बालकनियों से आसानी से निहार सकते हैं।

Pink Moon: इस बार के पिंक मून को ‘माइक्रोमून’ भी कहा जा रहा है, क्योंकि यह चंद्रमा की पृथ्वी से सबसे दूर स्थित पर होगा। इस वजह से यह चंद्रमा सामान्य से थोड़ा छोटा और कम चमकीला दिखाई देगा।

Pink Moon: भारत में कब और कैसे देखें ‘पिंक मून’

1- तारीख: रविवार, 13 अप्रैल 2025

2- समय: सुबह 5:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

Pink Moon: स्थान:

पूरा भारत

Pink Moon: – कैसे देखें:

अपने घर की छत, बालकनी या खुले मैदान से नजारा देखें। इसके लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं।

Pink Moon: पिंक मून की खास बातें

1- चंद्रमा गुलाबी नहीं होगा। यह एक प्रतीकात्मक नाम है।

See also  किसान आंदोलन से लौट रही महिलाओं को डंपर ने रौंदा, 3 की मौत, बहादुरगढ़ में हुआ हादसा

2- यह पूर्णिमा और माइक्रोमून दोनों है।

3- किसी दूरबीन की जरूरत नहीं, आम आंखों से दिखेगा।

BREAKING: बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन का निधन, उद्योग जगत में शोक

BREAKING: बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन का निधन, उद्योग जगत में शोक

 मुंबई: बजाज ऑटो के गैर-कार्यकारी निदेशक मधुर बजाज का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 63 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली है। उन्हें कुछ दिन पहले स्वास्थ्य समस्या के कारण साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्ट्रोक पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था।

देश के सबसे अमीर शख्स थे मधुर बजाज

रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपने पीछे 35 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति छोड़ गए हैं। फोर्ब्स के अनुसार, मधुर बजाज की कुल संपत्ति लगभग 4.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वह बजाज परिवार के उन सदस्यों में से एक हैं, जिनके पास बजाज समूह की हिस्सेदारी है। बता दें कि मधुर बजाज ने 24 जनवरी 2024 को स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Hanuman Jayanti 2025: कब है हनुमान जयंती? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और आरती

Hanuman Jayanti 2025: कब है हनुमान जयंती? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और आरती

 Hanuman Jayanti 2025 : 12 अप्रैल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को रामभक्त हनुमान की जंयती मनाई जाएगी। बजरंगबली के जन्मोत्सव के दिन जो भी हनुमान जी की पूजा सच्चे मन से करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं।

जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त? (Hanuman Jayanti 2025)

  • हनुमान जयंती का पर्व 12 अप्रैल, दिन शनिवार को है।
  • चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 12 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट
  • चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि अंत- 13 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर

पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं..

  • पहला मुहूर्त: 12 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 34 मिनट से सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक
  • दूसरा मुहूर्त : 12 अप्रैल को शाम को 6 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 8. 8 मिनट तक

पूजन विधि (Hanuman Jayanti 2025)

  • प्रातः काल स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और भगवान हनुमान की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • लाल फूल, चोला, सिंदूर, चमेली का तेल, गुड़ और केला चढ़ाएं।
  • हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड या रामायण का पाठ करें।
  • हनुमान जी को लाल रंग का प्रसाद (लड्डू या बूंदी) अर्पित करें।
  • दिन भर व्रत रखें और शाम को दीपक जलाकर आरती करें।

मंत्र (Hanuman Jayanti 2025)

  • ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते. हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये। नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा। हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबल: अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते।
  • “ॐ हं हनुमते नमः”

हनुमान जी की आरती (Hanuman Jayanti 2025)

-आरती कीजै हनुमान लला की ।

दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
जाके बल से गिरवर काँपे ।
रोग-दोष जाके निकट न झाँके ॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई ।
संतन के प्रभु सदा सहाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
दे वीरा रघुनाथ पठाए ।
लंका जारि सिया सुधि लाये ॥
लंका सो कोट समुद्र सी खाई ।
जात पवनसुत बार न लाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
लंका जारि असुर संहारे ।
सियाराम जी के काज सँवारे ॥
लक्ष्मण मुर्छित पड़े सकारे ।
लाये संजिवन प्राण उबारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
पैठि पताल तोरि जमकारे ।
अहिरावण की भुजा उखारे ॥
बाईं भुजा असुर दल मारे ।
दाहिने भुजा संतजन तारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
सुर-नर-मुनि जन आरती उतरें ।
जय जय जय हनुमान उचारें ॥
कंचन थार कपूर लौ छाई ।
आरती करत अंजना माई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
जो हनुमानजी की आरती गावे ।
बसहिं बैकुंठ परम पद पावे ॥
लंक विध्वंस किये रघुराई ।
तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥

इस शहर में दूध-दही और बिजली के बाद बढ़े पानी के दाम, जानें इस साल क्या-क्या हुआ महंगा?

इस शहर में दूध-दही और बिजली के बाद बढ़े पानी के दाम, जानें इस साल क्या-क्या हुआ महंगा?

 कर्नाटक । कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरू में पानी की कीमतों में 10 अप्रैल 2025 से इजाफा कर दिया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पहले ही इसके संकेत दिए थे। पानी की नई दरें लागू हो गई हैं और मई में आने वाले बिलों में यह संशोधन दिखाई देगा। इससे पहले दूध-दही, बिजली, पेट्रोल-डीजल जैसी आवश्यक सेवाओं के दाम भी बढ़ाए जा चुके हैं। अब पानी की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

पानी की नई दरें  बेंगलुरू जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के अनुसार पानी की दरों में बढ़ोतरी का उद्देश्य अधिक खपत को कम करना है। 10 अप्रैल से लागू नए स्लैब के अनुसार घरेलू उपयोगकर्ताओं के लिए पानी की कीमतें निम्नलिखित होंगी:

➤ 0-8,000 लीटर/माह: 0.15 पैसे प्रति लीटर

 

BIG BREAKING : मुंबई हमलों के गुनहगार को सात समुंदर पार से खींच लाया भारत, दिल्ली पहुंचा आतंकी तहव्वुर राणा

BIG BREAKING : मुंबई हमलों के गुनहगार को सात समुंदर पार से खींच लाया भारत, दिल्ली पहुंचा आतंकी तहव्वुर राणा

 ahawwur Rana Extradition Live Updates: 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से एनआईए की 7 सदस्यीय टीम लेकर दिल्ली आ चुकी है। अब तहव्वुर राणा का मेडिकल कराया जाएगा और फिर एनआईए उसे कोर्ट में पेश करेगी। राणा को अमेरिका से भारत लाए जाने के बाद तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है। पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें एनबीटी ऑनलाइन के साथ।

एनआईए कोर्ट में होगी तहव्वुर राणा की पेशी

मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को थोड़ी देर में दिल्ली की एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूत्रों के अनुसार, राणा की कोर्ट में वर्चुअली पेशी होगी। एनआईए कोर्ट में हलचल तेज है। तहव्वुर राणा से जुड़े सभी दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं।

पता लाई जाए हाफिज सईद और लखवी की भूमिका: एसपी वैद

तहव्वुर राणा को भारत लाने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पित होना भारत सरकार और एजेंसियों की बहुत बड़ी उपलब्धि है। पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर किए गए इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी। इसलिए तहव्वुर राणा को जवाबदेह ठहराना बहुत जरूरी है। कई कड़ियों को जोड़ने की जरूरत है। उससे पूछताछ और हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी की भूमिका का पता लगाने के बाद जांच पूरी होगी।
 

आतंकी तहव्वुर को जल्द सजा दिलाने की मांग

भारत लाने के बाद अब तहव्वुर राणा पर कार्रवाई तेजी से की जाएगी। मुंबई हमले के पीड़ितों के परिवार के साथ-साथ सियासी दल भी राणा को जल्द सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
 

हमें लगा पटाखों की आवाज है- मुंबई हमले की पीड़िता

तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर 26/11 मुंबई आतंकी हमले की पीड़िता सुनीता ने कहा कि आतंकी हमले में मेरे पति की मौत हो गई थी। हमले के समय हम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर थे। गोलियों की आवाज सुनकर, पहले तो हमें लगा कि यह पटाखों की आवाज है। जब हमने भागने की कोशिश की, तो मेरे पति के सिर में गोली लग गई। मैं खुद को बचाने के लिए अपने बच्चों के साथ भागी। हमले में मुझे भी गोली लगी थी
 
NIA ने राणा को किया अरेस्ट, अब होगा मेडिकल
 
जांच एजेंसी एनआईए की टीम ने दिल्ली में प्लेन के लैंड होते ही आतंकी तहव्वुर राणा को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे मेडिकल कराने के लिए ले जाया जा रहा है। यहां से राणा को सीधे एनआईए कोर्ट ले जाया जाएगा।

NIA की हिरासत में रहेगा आतंकी तहव्वुर राणा

सूत्रों के मुताबिक राणा शुरू में NIA की हिरासत में रहेगा। मुंबई हमले के लिए राणा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राणा के भारत पहुंचते ही अलग-अलग सियासी दल उसके लिए सजा-ए-मौत की मांग करने लगे हैं। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने अपने बयान में राणा के लिए फांसी मांगी है।

तहव्वुर राणा को मिले मौत की सजा: शाइना एनसी

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि एक मुंबईकर के तौर पर मुझे बहुत खुशी है कि उसका (तहव्वुर हुसैन राणा) प्रत्यर्पण किया जा रहा है। यह 2019 से प्रधानमंत्री मोदी की लगातार बातचीत का नतीजा है, जब उन्होंने उसके प्रत्यर्पण के संबंध में अमेरिका को एक राजनयिक नोट सौंपा था। यह जीत उन सभी नागरिकों की है, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को 26/11 हमले में खोया है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी साजिशकर्ताओं को करारा जवाब मिले और शिवसेना से हमारी मांग यही होगी कि तहव्वुर राणा को सजा-ए-मौत मिले।

NIA दफ्तर से ले जाया जाएगा तिहाड़

तहव्वुर राणा को एनआईए दफ्तर में पेश किया जाएगा। इसके बाद उसे यहां से सीधे तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा।

अमेरिका से दिल्ली लाया गया तहव्वुर राणा

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा को अमेरिका से विशेष विमान में भारत लाया जा चुका है। अब उसे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से एनआईए दफ्तर ले जाया जाएगा। इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया है।

एनआईए दफ्तर तक बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

तहव्वुर राणा को लेकर आ रहा विमान अब किसी भी वक्त लैंड हो सकता है। राणा को सुरक्षित एनआईए दफ्तर तक ले जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उसे ले जाने के लिए पालम एयरपोर्ट से एनआईए ऑफिस तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

थोड़ी देर में लैंड हो जाएगा तहव्वुर राणा को लेकर आ रहा विमान

सूत्रों के मुताबिक जिस विमान से तहव्वुर राणा को भारत लाया जा रहा है वह कभी-भी लैंड हो जाएगा। बता दें कि तहव्वुर राणा को ला रहे प्लैन की लैंडिंग दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर कराई जाएगी। इससे पहले एयरपोर्ट के चारों तरफ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है
थोड़ी देर में दिल्ली पहुंचेगा तहव्वुर राणा, भारतीय सीमा में दाखिल हुआ विमान

थोड़ी देर में दिल्ली पहुंचेगा तहव्वुर राणा, भारतीय सीमा में दाखिल हुआ विमान

 मुंबई :- मुंबई हमले के एक अहम आरोपी तहव्वुर राणा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उसका विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हो चुका है और थोड़ी ही देर में वह राजधानी दिल्ली में लैंड करने वाला है। यह मामला इसलिए अहम है क्योंकि 26/11 मुंबई हमले के बाद से ही राणा भारत की जांच एजेंसियों के रडार पर रहा है। अमेरिका से प्रत्यर्पण की लंबी प्रक्रिया के बाद आखिरकार वह भारत लाया जा रहा है। तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया जा रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) उसे कड़ी निगरानी में लेकर भारत आ रही है। विमान अब भारतीय हवाई सीमा में प्रवेश कर चुका है। एनआईए ने इसके लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली पहुंचने के बाद राणा को कोर्ट में पेश किया जाएगा और फिर जांच एजेंसियां उससे मुंबई हमले के मामले में पूछताछ करेंगी।

कौन है तहव्वुर राणा?

तहव्वुर हुसैन राणा एक पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है। उसका नाम 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के पीछे साजिश रचने वालों में शामिल रहा है। बताया जाता है कि राणा ने अपने दोस्त डेविड कोलमैन हेडली के साथ मिलकर भारत में हमलों की योजना बनाने में मदद की थी। अमेरिका की एक अदालत में हेडली ने राणा के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

2008 के मुंबई हमले से जुड़ा है नाम

26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले में 160 से ज्यादा लोगों की जान गई थी और सैकड़ों घायल हुए थे। तहव्वुर राणा पर आरोप है कि उसने हेडली को भारत में घुसपैठ और रेकी के लिए जरूरी दस्तावेज मुहैया कराए थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक राणा की भूमिका संदिग्ध और गंभीर रही है।

कई सालों से चल रही थी कानूनी लड़ाई

भारत सरकार ने अमेरिका से तहव्वुर राणा को प्रत्यर्पित करने की मांग कई साल पहले की थी। लेकिन कानूनी प्रक्रियाओं और राणा की अपीलों के चलते यह मामला काफी लंबा खिंच गया। अमेरिकी अदालत ने अंततः भारत की मांग को स्वीकार कर लिया और अब वह भारत में जांच और सुनवाई का सामना करेगा।

दिल्ली पहुंचने के बाद तहव्वुर राणा को विशेष सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है या एनआईए उसकी रिमांड मांगेगी ताकि उससे पूछताछ की जा सके। जांच एजेंसी इस बात की भी तहकीकात करेगी कि राणा की भारत में और कौन-कौन से संपर्क थे और उसने हमले की योजना में कितनी सक्रिय भूमिका निभाई थी।

सासू मॉम ने लगाया लव का तड़का, बेटी की शादी से 10 दिन पहले ही दामाद के साथ हुई फरार

सासू मॉम ने लगाया लव का तड़का, बेटी की शादी से 10 दिन पहले ही दामाद के साथ हुई फरार

 अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मडराक थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां अपनी ही बेटी की शादी से महज दस दिन पहले उसके होने वाले दूल्हे के साथ फरार हो गई। हैरत की बात यह है कि महिला अपने साथ घर से करीब 3.5 लाख रुपये नकद और 5 लाख रुपये के जेवरात भी ले गई। इस घटना ने परिवार ही नहीं, पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मडराक क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी शिवानी की शादी 16 अप्रैल को छर्रा निवासी राहुल नामक युवक से तय हुई थी। शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं, कार्ड बंट चुके थे और घर में जश्न का माहौल था। लेकिन 6 अप्रैल को जितेंद्र की पत्नी अपना देवी और दामाद बनने वाला राहुल अचानक गायब हो गए।

परिवार को शुरुआत में लगा कि वे किसी काम से बाहर गए होंगे, लेकिन जब अलमारी खोली गई तो होश उड़ गए। नकद और जेवरात गायब थे। तब जाकर परिजनों को शक हुआ और सच्चाई सामने आई कि सास-और-दामाद प्रेम संबंध में थे और दोनों साथ भाग गए हैं।

जितेंद्र कुमार ने बताया, “मेरी पत्नी उस लड़के से दिनभर मोबाइल पर बात करती थी—करीब 20-22 घंटे तक। मुझे शक हुआ था लेकिन बेटी की शादी की भागदौड़ में मैंने नजरअंदाज कर दिया। अब दोनों घर की इज्जत और जमा पूंजी लेकर फरार हो गए।”

घटना से सबसे ज्यादा आहत बेटी शिवानी हुई है। आंसुओं में डूबी शिवानी ने कहा, “मेरी मां ही मेरी सौतन बन गई। उन्होंने मेरी जिंदगी से सबकुछ छीन लिया। घर में अब 10 रुपये भी नहीं बचे। मेरे सपने चकनाचूर हो गए।”

परिवार ने मडराक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला गुमशुदगी के तहत दर्ज किया है और दोनों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस उनकी मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर रही है और जल्द ही कोई ठोस सुराग मिलने की उम्मीद है।

यह घटना गांव में चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। लोग इसे “कलयुग की प्रेम कहानी” का नाम दे रहे हैं। रिश्तों की मर्यादा को तोड़ने वाली यह घटना सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।

देश की इस जेल में 15 कैदी निकले HIV पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

देश की इस जेल में 15 कैदी निकले HIV पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

 हरिद्वार :- हरिद्वार जिला कारागार में बंद 15 कैदी एचआईवी यानी एड्स से पीड़ित पाए गए हैं, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि कैदियों के एड्स पीड़ित होने का पता उस वक्त लगा जब जिला कारागार में सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में सभी कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 

उन्होंने बताया कि 15 कैदियों की जांच रिपोर्ट में एड्स से पीड़ित होने की पुष्टि के बाद जिला कारागार में उनके लिए अलग से एक बैरक बनाया गया है और वहीं उनका उपचार हो रहा है। आर्य ने बताया कि इस समय हरिद्वार जिला कारागार में 1100 बंदी हैं। इससे पूर्व भी जिला कारागार में एड्स पीड़ित मरीज मिल चुके हैं। 

एचआईवी क्या है? 
एचआईवी (Human immunodeficiency virus) एक वायरस है जो, उन कोशिकाओं पर हमला करता है जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करती हैं, जिससे व्यक्ति अन्य संक्रमणों और बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। यह एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति के कुछ शारीरिक तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलता है, आमतौर पर असुरक्षित यौन संबंध या इंजेक्शन दवा उपकरण साझा करने के माध्यम से। 

एड्स क्या है?
एड्स (AIDS) का अर्थ है एक्वायर्ड इम्युनो डेफिसियेन्सी सिन्ड्रोम (acquired immunodeficiency syndrome)। एड्स, एचआईवी संक्रमण का अंतिम और सबसे गंभीर चरण है। जैसे कि एचआईवी इंफेक्शन लगभग 10 वर्षों में एड्स में बदल जाता है। एड्स से पीड़ित लोगों में व्हाइट ब्लड सेल्स (white blood cells) की संख्या बहुत कम होती है और प्रतिरक्षा प्रणाली गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो जाती है। उन्हें अतिरिक्त बीमारियां हो सकती हैं जो संकेत करती हैं कि वे एड्स में बदल गए हैं।

इस प्यार को क्या नाम दें! 5 बच्चों की मां को 4 बच्चों के पिता से हुआ इश्क, फिर दोनों ने...

इस प्यार को क्या नाम दें! 5 बच्चों की मां को 4 बच्चों के पिता से हुआ इश्क, फिर दोनों ने...

 उत्तर प्रदेश:-  उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के महरिया गांव में विवाहेतर संबंध रखने वाले एक जोड़े ने अपने अपने जीवनसाथी और कुल नौ बच्चों को छोड़कर भागकर शादी कर ली। दोनों परिवारों को ‘फेसबुक' पोस्ट के जरिए इस शादी के बारे में पता चला। गांव वालों के मुताबिक महरिया गांव के इन दोनों विवाहित जोड़ों ने अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर भागकर शादी कर ली। महरिया गांव की रहने वाली गीता एक सप्ताह पहले इसी गांव के गोपाल नाम के व्यक्ति के साथ भाग गई थी और दोनों ने शादी कर ली। 

लोगों को इस बात की जानकारी तब हुई जब पांच अप्रैल को गांव वालों ने गोपाल के ‘फेसबुक' अकाउंट पर गीता और गोपाल की शादी की कुछ तस्वीरें देखीं, जिन्हें गोपाल ने साझा किया था। गांव वालों ने तुरंत गीता के पति श्रीचंद और गोपाल की पत्नी को इस बात की जानकारी दी। अब तक गीता के ससुराल वाले यही समझ रहे थे कि वह नाराज होकर अपने मायके गई हुई है, जबकि गोपाल के परिवार वाले समझ रहे थे कि वह किसी काम से बाहर गया हुआ है। 

‘फेसबुक' पर प्रसारित तस्वीरें देखने के बाद गोपाल और गीता के परिवार में कोहराम मच गया। घर से भागी गीता के पांच बच्चे हैं, जिसमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल है। गीता की सबसे बड़ी बेटी 19 साल की है जबकि सबसे छोटी बेटी पांच साल की है। गीता के पति श्री चंद का कहना है कि वह मुंबई में वड़ा पाव बेचता है। पिछले कुछ दिनों से वह घर पर ही मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी गोपाल के घर काफी आती-जाती थी। इस बीच दोनों के बीच संबंध कब और कैसे बने और वे क्यों भाग गए, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। 

श्री चंद ने बताया कि उसकी पत्नी घर से बड़ी मुश्किल से बचाए 90 हजार रुपये और घर के सारे जेवर लेकर भाग गई है। चंद ने बताया कि ‘फेसबुक' पर तस्वीर प्रसारित होने के बाद उसे घटना की जानकारी हुई और तब से वह थाने के चक्कर लगा रहा है लेकिन पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में कुछ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि उन्हें और उनके परिवार को न्याय मिल सके। 

दूसरी ओर, गोपाल की पत्नी का कहना है कि गोपाल परिवार के खर्च के लिए कुछ नहीं देता था, बल्कि वह उन्हें हर दिन मारता-पीटता था। उसकी पत्नी ने कहा कि अब वह उसके लिए मर चुका है। वह जहां है वहीं रहे। उसके बच्चों को भरण-पोषण के लिए हिस्सा मिले और गोपाल को बच्चों का खर्च भी उठाना चाहिए। सिद्धार्थ नगर के थाना प्रभारी अनुज सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी है लेकिन अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मामले में कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।'' 

 
अब आधार कार्ड की फोटो कॉपी की नहीं पड़ेगी जरूरत, UIDAI का नया ऐप करेगा सारा काम

अब आधार कार्ड की फोटो कॉपी की नहीं पड़ेगी जरूरत, UIDAI का नया ऐप करेगा सारा काम

 अब होटल, कॉलेज या किसी दफ्तर में अपनी पहचान के लिए आपको आधार कार्ड की हार्ड कॉपी या फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार में एक नया और स्मार्ट फीचर जोड़ा है -फेस ऑथेंटिकेशन।

अब चेहरा स्कैन करने से होगा आधार वेरिफिकेशन

UIDAI के इस नए फीचर में सिर्फ एक स्मार्टफोन से व्यक्ति का चेहरा स्कैन किया जाएगा और उसी से आधार नंबर की पुष्टि हो जाएगी। इसका मतलब अब पहचान के लिए पेपर की जरूरत नहीं।

UPI जितना आसान होगा ये प्रोसेस

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये प्रक्रिया UPI जैसे आसान होगी। जैसे आप मोबाइल से UPI ट्रांजैक्शन करते हैं, वैसे ही स्मार्टफोन से आधार सत्यापन किया जा सकेगा।

आपकी निजी जानकारी रहेगी सुरक्षित

इस नए फीचर की सबसे खास बात यह है कि इससे आपकी पर्सनल डिटेल्स पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी। अब हर जगह आधार की कॉपी देने की जरूरत नहीं, जिससे गलत इस्तेमाल का खतरा कम होगा।

कैसे काम करता है ये फेस ऑथेंटिकेशन?

  • सबसे पहले अपने फोन में नया Aadhaar App डाउनलोड करें।
  • ऐप में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
  • इसके बाद किसी भी व्यक्ति का चेहरा स्कैन करके उसका आधार नंबर वेरिफाई कर सकते हैं।
  • स्कैन के बाद स्क्रीन पर व्यक्ति की जरूरी जानकारी आ जाएगी, जिसे आप देख सकते हैं।

अभी बीटा टेस्टिंग में है फीचर

फिलहाल यह सुविधा बीटा टेस्टिंग में है यानी पूरी तरह सबके लिए चालू नहीं हुई है। लेकिन जल्दी ही सभी लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

10th April Holiday: 10 अप्रैल को देशभर में बैंकों, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में रहेगी छुट्टी...

10th April Holiday: 10 अप्रैल को देशभर में बैंकों, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में रहेगी छुट्टी...

 अप्रैल महीना अपने साथ कई छुट्टियों और त्योहारों का बहार लेकर आता है, और इस बार 10 अप्रैल को एक खास अवसर पर पूरे देश में अवकाश रहेगा। इस दिन महावीर जयन्ती का उत्सव मनाया जाएगा, जो जैन धर्म के महानायक भगवान महावीर की जयंती है। देशभर में इस दिन स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों और बैंकों में छुट्टी का ऐलान किया गया है, जिससे आपकी जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है। अगर आपके पास कोई बैंक से संबंधित काम बाकी है, तो बेहतर होगा कि उसे पहले ही निपटा लें।

 कौन-कौन से शहरों में रहेगा बैंक बंद?

RBI की छुट्टी लिस्ट के मुताबिक, 10 अप्रैल को महावीर जयन्ती के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची जैसे प्रमुख शहरों में सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस दिन बैंकों में कोई लेन-देन नहीं होगा, इसलिए जरूरी बैंकिंग कार्यों को पहले ही पूरा कर लें।

अप्रैल में होने वाली अन्य छुट्टियां:

अप्रैल का महीना त्योहारों और अवकाशों से भरा हुआ है, और यह माह राज्य स्तर पर भी विशेष महत्व रखता है। महावीर जयन्ती के बाद, 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के साथ-साथ कई अन्य त्योहारों का आयोजन होगा, जैसे विशु, बिजू महोत्सव और तमिल नववर्ष दिवस। इसके बाद 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 21 अप्रैल को गरिया पूजा जैसी महत्वपूर्ण छुट्टियां भी आएंगी।

इसलिए, यदि आपके पास इस महीने कुछ महत्वपूर्ण काम हैं, तो वक्त रहते उसे निपटाना बेहद जरूरी है ताकि आप किसी भी छुट्टी या सार्वजनिक अवकाश से प्रभावित न हों।

वॉट्सएप इमेज से अकाउंट खाली! 2 लाख की ठगी, साइबर फ्रॉड का नया तरीका सामने आया

वॉट्सएप इमेज से अकाउंट खाली! 2 लाख की ठगी, साइबर फ्रॉड का नया तरीका सामने आया

 नई दिल्ली : साइबर ठगों ने अब वॉट्सएप (Whatsapp image empties account) को नया हथियार बना लिया है। हाल ही में एक मामले में वॉट्सएप पर भेजी गई एक इमेज को डाउनलोड करते ही एक शख्स के बैंक अकाउंट से 2 लाख रुपये गायब हो गए। यह इमेज दरअसल मैलवेयर से संक्रमित थी, जो फोन में इंस्टॉल होकर निजी बैंकिंग डिटेल्स चुरा लेता है।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अब ठग फोटो फाइल्स के जरिए भी लोगों को निशाना बना रहे हैं। जैसे ही यूजर इमेज डाउनलोड करता है, मैलवेयर एक्टिव हो जाता है और चुपचाप डिवाइस से डाटा चोरी करने लगता है।

पीड़ित ने बताया कि उसे “फैमिली फोटो” के नाम से एक इमेज आई थी, जिसे डाउनलोड करते ही उसके खाते से पैसे कटने लगे। पुलिस में शिकायत की गई है, लेकिन ठगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस की सलाह:

अनजान नंबरों से आई इमेज या फाइल्स न खोलें।

फोन में अपडेटेड एंटीवायरस रखें।

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें।

कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करें।

इस घटना ने वॉट्सएप यूजर्स को चौकन्ना कर दिया है। अब फोटो भी धोखाधड़ी का जरिया बन चुके हैं, ऐसे में हर यूजर को सतर्क रहना जरूरी है।

वक्फ संशोधन विधेयक अब बना कानून, जानिए क्या हुए बड़े बदलाव…

वक्फ संशोधन विधेयक अब बना कानून, जानिए क्या हुए बड़े बदलाव…

  0 बिल के खिलाफ अब तक सुप्रीम कोर्ट में 4 याचिकाएं दाखिल

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक को अब राष्ट्रपति मुर्मू की भी मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह विधेयक अब कानून बन गया है। केंद्र सरकार ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी है। अब जबकि यह विधेयक कानून बन गया है तो इसका व्यापक असर होगा।

संसद के दोनों सदनों में मैराथन चर्चा के बाद यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट एंपावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट विधेयक (उम्मीद) 2025 राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन गया। इस कानून में कई प्रावधानों में संशोधन किया गया है। इसके तहत वक्फ बोर्ड अब किसी भी संपत्ति पर मनमाने तरीके से दावा नहीं कर सकता है। विवाद की स्थिति में अदालत में भी चुनौती दी जा सकती है और पांच साल तक इस्लाम का पालन करने वाला ही वक्फ को संपत्ति दान कर सकता है। इसके साथ ही मुसलमान वक्फ (निरसन) बिल 2024 को भी राष्ट्रपति मुर्मू ने मंजूरी दे दी है।

क्या नया लाया यह कानून?

वक्फ संशोधन बिल 1995 के मूल अधिनियम में बड़े बदलाव लेकर आया है। इसका लक्ष्य वक्फ बोर्डों में पारदर्शिता, संपत्तियों के दुरुपयोग पर रोक और समाज के हर वर्ग को जोड़ना है। कुछ प्रमुख बदलाव इस तरह हैं:

गैर मुस्लिम सदस्य हो सकेंगे शामिल: वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ परिषद में अब गैर-मुस्लिम सदस्यों और महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य होगी। यह कदम लैंगिक समानता और सामाजिक समावेश को बढ़ावा देगा। इस्लाम धर्म के एक विशेषज्ञ का बोर्ड का सदस्य होना जरूरी है। निर्णय लेने में गैर मुस्लिम, अन्य मुस्लिम, पसमांदा मुस्लिम , पिछड़े मुस्लिम और महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा।

जिला कलेक्टर की भूमिका: पहले सर्वेक्षण आयुक्त वक्फ संपत्तियों की जांच करते थे, लेकिन अब यह जिम्मा जिला कलेक्टर को सौंपा गया है, जिससे प्रक्रिया और पारदर्शी होगी।

संपत्ति सत्यापन: किसी भी संपत्ति को वक्फ संपत्ति घोषित करने से पहले सत्यापन अति आवश्यक। बिना दस्तावेज और सत्यापन के कोई जमीन वक्फ संपत्ति घोषित नहीं होगी। यह नियम सरकारी जमीनों पर भी लागू होगा, जिससे अवैध कब्जे रुकेंगे।

न्यायिक मजबूती: वक्फ से जुड़े 31,000 से अधिक लंबित मामलों को देखते हुए ट्रिब्यूनल को सशक्त किया गया है, और उनके फैसलों को हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकेगी।

आदिवासियों का हित संरक्षण: सरकार ने संविधान की 5वीं और 6ठी अनुसूची का हवाला देते हुए आदिवासी इलाकों में वक्फ संपत्ति घोषित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका अर्थ है कि करीब-करीब पूरा पूर्वोत्तर, समूचे झारखंड और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित देश के कई राज्यों के आदिवासी इलाकों की जमीन और संपत्तियों को वक्फ संपत्ति घोषित नहीं किया जा सकेगा।

गैर मुस्लिम नहीं कर सकेंगे वक्फ: पांच साल इस्लाम का पालन तभी कर सकेंगे संपत्ति का दान। बोर्ड को संपत्ति दान करने वाला इस्लाम धर्म का अनुयायी होना चाहिए। वह कम से कम पांच साल से इस्लाम धर्म का पालन कर रहा हो।

महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार: परिवार वक्फ जिसे वक्फ-अलल-औलाद कहा जाता है, उसमें अब मुस्लिम महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार मिलेगा। महिलाओं को भी अपनी पैतृक व ससुराल की संपत्ति में उत्तराधिकार का अधिकार मिलेगा। विधवा, तलाकशुदा और अनाथ महिलाओं को अपनी पारिवारिक संपत्ति में हक मिलेगा।

मुस्लिम ट्रस्ट नहीं होंगे वक्फ की संपत्ति: जिन वक्फ संस्थाओं की आमदनी एक लाख रुपये सालाना से ज्यादा है, उनको अपना वार्षिक ऑडिट करवाना होगा। मुतवल्लियों को 6 महीने में केंद्रीय वक्फ पोर्टल पर अपनी संपत्ति का विवरण देना होगा। मुसलमानों ने जो भी ट्रस्ट बनाए हैं, देश के किसी भी कानून के तहत वक्फ की संपत्ति नहीं माने जाएंगे।

जानिए देश के किस राज्य में वक्फ की कितनी हैं जमीनें :

 

 

बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 4 याचिकाएं दाखिल

वक्फ संशोधन बिल कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहले ही कई याचिकाएं दाखिल की जा चुकी है। संसद से पास होने के बाद वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सबसे पहली याचिका कांग्रेस के सांसद ने लगाई थी। फिर असदुद्दीन ओवैसी ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने भी सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दाखिल की है।

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चौथी याचिका एसोसिएशन फॉर द प्रोटेक्शन इन द मैटर्स ऑफ सिविल राइट्स ने दाखिल की है

विपक्षी दलों का दावा है कि वक्फ संपत्तियों को नियंत्रित करने वाले 1995 के कानून में संशोधन करने वाला प्रस्तावित विधेयक भेदभावपूर्ण है और मुसलमानों को टारगेट करने के लिए लाया गया है। हालांकि सरकार का कहना है कि यह कानून मुस्लिम महिलाओं को लाभ पहुंचाएगा और वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा

CG : सोशल मीडिया में दोस्ती कर नाबालिग को बुलाया, फिर लड़की से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CG : सोशल मीडिया में दोस्ती कर नाबालिग को बुलाया, फिर लड़की से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा  : सोशल मीडिया आज के जमाने में वर्चुअल दोस्ती और जान पहचान बनाने का जरिया है. इस बीच कई लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. कवर्धा से ऐसी ही एक वारदात सामने आई है. जिसमें युवक ने पहले एक नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की. फिर उसे जालसाजी में फंसाया. उसके बाद मिलने के बहाने बुलाकर उससे दुष्कर्म किया.

पीड़िता के परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत: इस घटना के बाद नाबालिग लड़की ने पूरी वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों ने कवर्धा के महिला थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

कवर्धा महिला पुलिस स्टेशन में नाबालिग के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी से आरोपी ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की. उसके बाद उसे मिलने के बहाने बुलाया. लड़की के मिलने आने पर उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. केस दर्ज होने के बाद हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है –कृष्ण कुमार चन्द्राकार, डीएसपी

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

CRIME NEWS : बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या, आरोपी की तलाश जारी

CRIME NEWS : बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर निर्मम हत्या, आरोपी की तलाश जारी

बेमेतरा : जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यह वारदात साजा थाना क्षेत्र के घोटवानी गांव की है। जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम अशोक निर्मलकर है। कुल्हाड़ी से ऐसे वार किया था कि उसके सिर में ही फंस गया।

इसके अलावा आरोपी द्वारा हत्या के बाद आग लगाने की भी योजना थी। क्योंकि घटनास्थल पर पेट्रोल व माचिस भी मिला। पुलिस को हत्या का शक गांव के ही एक व्यक्ति पर है, जो वारदात के बाद से ही फरार है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। वहीं, मौके पर पहुंच कर पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की खोजबीन जारी है। 
राम नवमी पर रामलला का हुआ सूर्य तिलक, देखें पहली फोटो जो आपको कर देगी मंत्रमुग्ध

राम नवमी पर रामलला का हुआ सूर्य तिलक, देखें पहली फोटो जो आपको कर देगी मंत्रमुग्ध

 अयोध्या।  भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आज राम नवमी का पर्व पूरे धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के माथे पर सूर्य तिलक का अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें वैज्ञानिक तकनीक के माध्यम से रामलला के ललाट पर पड़ीं, जिसे देखकर लाखों श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

 

राम मंदिर में इस सूर्य तिलक को संभव बनाने के लिए विशेष ऑप्टोमैकेनिकल सिस्टम का उपयोग किया गया। मंदिर की तीसरी मंजिल पर लगे दर्पण और लेंस के जटिल तंत्र के जरिए सूर्य की किरणें गर्भगृह तक पहुंचीं और करीब चार मिनट तक रामलला के मस्तक पर 75 मिमी के गोलाकार तिलक के रूप में चमकती रहीं। इस आयोजन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CBRI) के वैज्ञानिकों का विशेष योगदान रहा।

राम नवमी के इस पावन अवसर पर अयोध्या को फूलों और रोशनी से सजाया गया था। सुबह 9:30 बजे से रामलला का अभिषेक शुरू हुआ, जिसके बाद उनका विशेष श्रृंगार किया गया। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव के साथ सूर्य तिलक और भव्य आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि इस बार 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना थी, जिसके लिए व्यापक सुरक्षा और व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया, ताकि अधिक से अधिक भक्त इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकें।

यह दूसरा मौका है जब राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम नवमी पर सूर्य तिलक का आयोजन किया गया। देश-विदेश से आए भक्तों के साथ-साथ टेलीविजन और ऑनलाइन प्रसारण के जरिए करोड़ों लोगों ने इस दिव्य क्षण को देखा। अयोध्या के इस भव्य उत्सव ने एक बार फिर विज्ञान और आस्था के संगम को साकार किया।

2 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या, रामनवमी पर देश के प्रसिद्ध कलाकारों को किया गया है आमंत्रित

2 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या, रामनवमी पर देश के प्रसिद्ध कलाकारों को किया गया है आमंत्रित

 Ram Navami 2024: इस बार रामनवमी को अयोध्या में भव्य रूप से मनाया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहली बार दीपोत्सव का आयोजन होगा। 2 लाख से अधिक दीप राम कथा पार्क और राम की पैड़ी पर जलेंगे। देश के प्रसिद्ध कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

ड्रोन से सरयू जल की बौछाररामनवमी पर ड्रोन से श्रद्धालुओं पर सरयू का पवित्र जल छिड़का जाएगा। डीएम चंद्र विजय सिंह ने इसे आस्था और तकनीक का संगम बताया। वहीं अष्टमी पर कनक भवन से राम कथा पार्क तक हेरिटेज वॉक होगी। नृत्य, संगीत और नाटक जैसे कार्यक्रमों में नामी कलाकार शामिल होंगे।

श्रद्धालुओं के लिए भंडारे, पेयजल, स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाश्रद्धालुओं के लिए भंडारे, पेयजल, स्वास्थ्य शिविर और शौचालय की व्यवस्था की गई है। राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन का समय बढ़ाया और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा। डीएम ने कहा कि यह आयोजन अयोध्या को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करेगा।

BREAKING: अब सेक्स वर्कर्स नहीं कहलाएंगी आरोपी, ढाबों, होटलों पर संचालित वेश्यालयों से पकड़ी जाने वाली महिलााओं को पुलिस नहीं करेगी अरेस्ट

BREAKING: अब सेक्स वर्कर्स नहीं कहलाएंगी आरोपी, ढाबों, होटलों पर संचालित वेश्यालयों से पकड़ी जाने वाली महिलााओं को पुलिस नहीं करेगी अरेस्ट

 मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस मुख्यालय की ओर से महिला सेक्स वर्कर्स के लिए ऐसा कदम उठाया है, जिसने उन्हें बड़ी राहत दी है। दरअसल, अब प्रदेश में कहीं भी, ढाबों या होटलों पर संचालित वेश्यालयों से पकड़ी जाने वाली महिला सेक्स वर्कर्स को पुलिस द्वारा आरोपी नहीं बनाया जा सकेगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और भोपाल एवं इंदौर के पुलिस आयुक्तों को लिखित निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि पकड़ी जाने वाली महिला सेक्स वर्कर को ना तो गिरफ्तार किया जाएगा और ना ही परेशान किया जाएगा।

जारी निर्देश के अनुसार, ऐसे मामलों में अकसर देखा जाता है कि पुलिस जब होटल-ढाबों पर दबिश देती है तो कार्रवाई के दौरान पकड़ी जाने वाली महिला सेक्स वर्कर्स को भी आरोपी बनाती है। जबकि, ऐसी महिलाएं कई बार पहले से ही शोषित होती हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि, पुलिस को इन महिलाओं को दोषी ठहराने के बजाए पीड़ित और शोषित व्यक्तियों जैसा व्यवहार करना होगा।

इस दिशा में पुलिस अधिकारियों को कठोर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी महिला सेक्स वर्कर के अधिकारों का उल्लंघन न किया जा सके। साथ ही, पुलिस को ये भी ध्यान रखना होगा कि, महिला सेक्स वर्कर के साथ संवेदनशीलता और सहानुभूति से पेश आएं। इस फैसले के साथ राज्य पुलिस अब उन महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सहानुभूतिपूर्ण वातावरण बनाने का काम करेगी, जो अबतक कानून के शिकंजे में फंस जाती थीं।

अब तक का BSNL का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, महज 1 रुपए की कीमत में मिलेगा इतना GB डेटा

अब तक का BSNL का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, महज 1 रुपए की कीमत में मिलेगा इतना GB डेटा

 नेशनल डेस्क. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए एक नया और किफायती प्रीपेड डेटा प्लान लेकर आया है, जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो IPL 2025 के मैचों को बिना किसी रुकावट के स्ट्रीम करना चाहते हैं। यह प्लान विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जिन्हें अधिक डेटा की जरूरत होती है और इसे बहुत किफायती कीमत पर पेश किया गया है।

251 रुपये का प्लान

BSNL के 251 रुपये के डेटा प्लान में यूजर्स को कुल 251GB डेटा मिलता है, जो उन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से इंटरनेट का उपयोग करने की सुविधा देता है। इस प्लान को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को एक बेसिक प्रीपेड प्लान की आवश्यकता होगी। यह प्लान 60 दिनों तक वैध रहता है, जो अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले इसे ज्यादा फायदेमंद बनाता है।

IPL 2025 स्ट्रीमिंग के लिए आदर्श विकल्प

यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो IPL 2025 और अन्य वीडियो कंटेंट को स्ट्रीम करना चाहते हैं। इसमें 1 रुपये में 1GB डेटा दिया जाता है, जो इसे अन्य डेटा प्लान्स के मुकाबले बेहद किफायती बनाता है।

BSNL का 4G नेटवर्क विस्तार

BSNL अपने 4G नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और 1 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की योजना बना रहा है, जिससे नेटवर्क की गुणवत्ता और कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे BSNL यूजर्स की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है।

क्या इस प्लान में कॉलिंग और SMS की सुविधा?

ध्यान देने वाली बात यह है कि BSNL के 251 रुपये के प्लान में केवल डेटा सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं दी जा रही है। यदि यूजर्स को कॉलिंग या मैसेजिंग की आवश्यकता है, तो उन्हें अतिरिक्त रिचार्ज करना होगा।

रिचार्ज कैसे करें?

इस प्लान को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या BSNL Self Care App का उपयोग कर सकते हैं।

BSNL के अन्य किफायती डेटा प्लान्स

BSNL 100 रुपये से कम कीमत में भी अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक डेटा प्लान्स पेश कर रहा है:

98 रुपये का प्लान: इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है, और इसकी वैधता 18 दिनों की होती है। कुल मिलाकर, यूजर्स को 36GB डेटा मिलता है।

58 रुपये का प्लान: इस प्लान में यूजर्स को 7 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है, जिससे कुल 14GB डेटा मिलता है।

पुष्पा स्टाइल में अनुराग ठाकुर के बयान पर खरगे का पलटवार, कहा- 'झुकुंगा नहीं...'

पुष्पा स्टाइल में अनुराग ठाकुर के बयान पर खरगे का पलटवार, कहा- 'झुकुंगा नहीं...'

  दिल्ली :- कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा आरोपों को पलटवार करते हुए जबाव दिया है। खरगे ने कहा कि मुझ पर लगे आरोप साबित करें।   कांग्रेस ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं और उन्होंने सदन के नेता से इस पर स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ ही, कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर से माफी मांगने की भी मांग की।

फिल्मी अंदाज़ में दिया जवाब-

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को राज्यसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब फिल्मी अंदाज में दिया। बता दें कि अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान खरगे पर आरोप लगाया था कि उन्होंने वक्फ की जमीन हड़पी है।

"मैं डरने वाला नहीं हूं" - खड़गे
खड़गे अनुराग के बयान पर खरगे ने जवाब देते हुए कहा, "अगर बीजेपी मुझे डराना चाहती है, तो मैं कभी नहीं झुकूंगा। मैं टूट सकता हूं, लेकिन झुकूंगा नहीं।" उन्होंने कहा कि उनका जीवन हमेशा संघर्षों और लड़ाइयों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने हमेशा सार्वजनिक जीवन में उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। खड़गे ने अनुराग ठाकुर के आरोपों को झूठा और निराधार बताते हुए माफी की मांग की।

"आरोप साबित करें, नहीं तो इस्तीफा दें"
खड़गे ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अगर अनुराग ठाकुर अपने आरोपों को साबित नहीं कर सकते, तो उन्हें संसद से इस्तीफा दे देना चाहिए। खड़गे ने कहा, "अगर वह साबित कर दें कि वक्फ की किसी भी जमीन पर मेरा या मेरे परिवार का कब्जा है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।" खड़गे ने कहा कि वह इन आरोपों से नहीं डरते क्योंकि वह एक मजदूर के बेटे हैं।

इससे पहले, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में वक्फ बिल के खिलाफ कांग्रेस पर तीखा हमला किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का गलत इस्तेमाल किया और इसका उपयोग अपने "वोट बैंक एटीएम" के रूप में किया।