BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम; जानें आपके वित्त पर क्या होगा असर

1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम; जानें आपके वित्त पर क्या होगा असर

 नए वित्तीय वर्ष 2025-26 की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग, टैक्स, डिजिटल ट्रांजैक्शन और रोजमर्रा की कई वित्तीय सेवाओं से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं। ये बदलाव एटीएम निकासी, यूपीआई, बचत खाते, क्रेडिट कार्ड, टैक्स नियमों और डीमैट अकाउंट्स को प्रभावित करेंगे। आइए जानते हैं कि 1 अप्रैल 2025 से कौन-कौन से नए नियम लागू होंगे और वे आपके वित्तीय जीवन को कैसे प्रभावित करेंगे।

बैंकिंग और डिजिटल लेनदेन से जुड़े बदलाव

एटीएम से पैसे निकालना होगा महंगा
अगर आप किसी अन्य बैंक के एटीएम से पैसे निकालते हैं, तो यह बदलाव आपको प्रभावित कर सकता है। आरबीआई के नए नियमों के तहत ग्राहक दूसरे बैंक के एटीएम से महीने में केवल तीन बार मुफ्त में पैसे निकाल सकेंगे। इसके बाद प्रत्येक लेनदेन पर 20 से 25 रुपये का शुल्क लगेगा।

बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस अनिवार्य
अगर आपके बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस नहीं है, तो बैंक आप पर जुर्माना लगा सकता है। यह सीमा हर बैंक के अनुसार अलग-अलग होगी, लेकिन ग्राहकों को अपने अकाउंट में आवश्यक न्यूनतम राशि बनाए रखनी होगी।

50,000 रुपये से अधिक के चेक पर ‘पॉजिटिव पे सिस्टम’ लागू
अब 50,000 रुपये से अधिक का चेक जारी करने से पहले ग्राहक को बैंक को इसकी सूचना देनी होगी। यह नया नियम चेक धोखाधड़ी को रोकने के लिए लागू किया गया है।

डिजिटल बैंकिंग में AI का बढ़ेगा उपयोग
बैंकिंग सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जैसी तकनीकों का अधिक उपयोग किया जाएगा।

क्रेडिट कार्ड और यूपीआई से जुड़े नियम

क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स में कटौती
SBI और IDFC First Bank सहित कई बैंकों ने क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स और अन्य लाभों में कटौती की है। ग्राहक अब पहले की तुलना में कम रिवॉर्ड्स कमा सकेंगे।

निष्क्रिय UPI खाते होंगे बंद
अगर आपका UPI अकाउंट लंबे समय से निष्क्रिय है, तो बैंक उसे बंद कर सकता है। यह बदलाव अनावश्यक UPI अकाउंट्स को हटाने और सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

टैक्स और निवेश से जुड़े बदलाव

एजुकेशन लोन पर टीडीएस हटाया गया
अब कुछ वित्तीय संस्थानों से लिए गए एजुकेशन लोन पर 0.5% की TCS कटौती को हटा दिया गया है, जिससे छात्रों को राहत मिलेगी।

डिविडेंड और म्यूचुअल फंड्स पर TDS की सीमा बढ़ी
अब डिविडेंड से हुई कमाई पर TDS की लिमिट को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है, जिससे छोटे निवेशकों को फायदा होगा।

रसोई गैस की कीमतों में संभावित बदलाव

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव
हर महीने की 1 तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। ऐसे में 1 अप्रैल 2025 को गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

 
अब इस बड़ी कंपनी में छंटनी की तैयारी, जा सकती है 200 कर्मचारियों की नौकरी

अब इस बड़ी कंपनी में छंटनी की तैयारी, जा सकती है 200 कर्मचारियों की नौकरी

 नई दिल्लीः वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लीलैंड ने बुधवार को कहा कि उसकी इकाई स्विच मोबिलिटी लि., यूके के निदेशक मंडल ने अपने शेरबर्न संयंत्र में विनिर्माण और असेंबली गतिविधियों को बंद करने के लिए कर्मचारियों के साथ परामर्श प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इससे 200 लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। स्विच मोबिलिटी लि., यूके अशोक लेलैंड की अनुषंगी की अनुषंगी कंपनी है। यह इलेक्ट्रिक बसों की विनिर्माता है, जिसकी मौजूदगी ब्रिटेन और यूरोप में है। 

अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनू अग्रवाल ने मीडिया से कहा, ‘‘हमारी योजना ब्रिटेन में विनिर्माण और असेंबली गतिविधियों की समाप्ति को लेकर कंपनी के कर्मचारियों के साथ परामर्श करना है...।'' हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘हम कंपनी में बिक्री बाद की सेवा गतिविधियों को जारी रखना चाहते हैं। इसका कारण हमारे पास ब्रिटेन में एक महत्वपूर्ण वाहन पार्क है, जिसे हम सेवा देना चाहते हैं और अपने ग्राहकों को सुविधा देना जारी रखना चाहते हैं।'' 

यह पूछे जाने पर कि इस कदम से कितनी नौकरियां प्रभावित होंगी, अग्रवाल ने कहा, ‘‘जहां तक स्विच, यूके में कर्मचारियों की बात है, हमारे पास लगभग 240 लोग हैं... छंटनी की संख्या लगभग 200 हो सकती है। हालांकि, यह सब परामर्श प्रक्रिया के दौरान स्पष्ट किया जाएगा।'' 

परामर्श प्रक्रिया पूरी होने की समयसीमा के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हमें कम-से-कम 45 दिन देने होंगे। इसलिए मैं कहूंगा कि यह 45 से 90 दिन के भीतर होना चाहिए।'' इससे पहले दिन में, अशोक लेलैंड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ब्रिटेन में समग्र बस विनिर्माण क्षेत्र में जारी आर्थिक अनिश्चितता... के मद्देनजर, स्विच यूके के निदेशक मंडल ने आज कर्मचारियों के साथ परामर्श प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दे दी है। जो संभावित रूप से इसकी शेरबर्न इकाई में विनिर्माण और असेंबली गतिविधियों को समाप्त कर सकती है।'' 

हालांकि, स्विच, यूके की ब्रिटेन के बाजार से बाहर निकलने की कोई योजना नहीं है। शेरबर्न सुविधा की उत्पादन क्षमता 80-100 यूनिट प्रति माह है। यह पूछे जाने पर कि कंपनी नये उत्पादों के साथ ब्रिटेन के बाजार को कैसे सेवा देगी, अग्रवाल ने कहा कि स्विच कुछ चीजों का आकलन कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें से एक यह है कि हमारे पास दुनिया भर में विभिन्न वैकल्पिक विनिर्माण स्थल हैं और ये विनिर्माण स्थल उन बसों का उत्पादन करने में बहुत सक्षम हैं जो हम ब्रिटेन में बना रहे हैं...।''

सगे मामा को दिल दे बैठी भांजी, परिजनों के विरोध के बाद खुद को कमरे में किया बंद... फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे दंग

सगे मामा को दिल दे बैठी भांजी, परिजनों के विरोध के बाद खुद को कमरे में किया बंद... फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे दंग

 Bhadohi News: सगे मामा से प्रेम- प्रसंग के चलते शादी करने की ज़िद पर अड़ी युवती के परिजनों के विरोध के बाद युवती ने बुधवार दोपहर घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोतवाली थाने के निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि यह घटना दोपहर उस वक़्त सामने आई जब शहर कोतवाली इलाके के डुडवा धर्मपुरी निवासी अब्दुल सलीम ने अपनी बेटी नाज़िया बानो (21) के फांसी पर लटक कर जान देने की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि नाज़िया बानो का अपने घर के बगल में रहने वाले मामा अब्दुल कलीम से प्रेम संबंध हो गया था और वह मामा से शादी करना चाहती थी।

सगे मामा से प्रेम प्रसंग का परिवार से विरोध होने पर युवती ने की आत्महत्या
मिली जानकारी के मुताबिक, सगे मामा और भांजी में शादी की बात को लेकर नाज़िया को उसके रिश्तेदारों ने काफी समझाया, लेकिन वह उसी से शादी की ज़िद पर कायम थी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह इसी बात को लेकर घर में काफी विवाद के बाद नाज़िया घर में ऊपर बने टीन शेड के कमरे में गई और दरवाज़ा अंदर से बंद कर एक कुर्सी पर चढ़कर लोहे के एंगल से दुपट्टे से गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पांडेय ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पिता से मिली मामा-भांजी के प्रेम प्रसंग के आधार पर अब्दुल कलीम से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया मृतका के परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

छत्तीसगढ़ बनेगा टेक्सटाइल हब, Punit Creations का बड़ा निवेश प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ बनेगा टेक्सटाइल हब, Punit Creations का बड़ा निवेश प्रस्ताव

 बेंगलुरु, 26 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपति मनोज अग्रवाल, जो Punit Creations के प्रमुख हैं, ने राज्य में निवेश का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

मनोज अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में श्रमशक्ति (लेबर) और अनुकूल औद्योगिक माहौल की वजह से टेक्सटाइल उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार की नीतियों के तहत यदि किसी उद्योग में 1,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है, तो सरकार अतिरिक्त सब्सिडी भी प्रदान करेगी। इस पहल से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य के युवाओं को अपने ही प्रदेश में काम करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

पराली से बनेगा हरित ईंधन, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा ग्रीन एनर्जी निवेश

पराली से बनेगा हरित ईंधन, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा ग्रीन एनर्जी निवेश

 बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ में हरित ईंधन के क्षेत्र में निवेश को लेकर उद्योग जगत की दिलचस्पी बढ़ रही है। बेंगलुरु में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से GPRS Arya Pvt. Ltd. के दीपक अग्रवाल ने मुलाकात कर बताया कि उनकी कंपनी राज्य में पराली से Compressed Bio-Gas (CBG) बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में CBG प्लांट लगाने की योजना है, जिससे किसानों को फसल अवशेषों से अतिरिक्त आमदनी मिलेगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी।


कंपनी ने हाल ही में बेमेतरा जिले में इंडियन ऑयल के साथ मिलकर एक CBG प्लांट स्थापित किया है, जो अब पूरी तरह से कार्य करने की दिशा में है। दीपक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस परियोजना के सफल होने के बाद वे छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी इसी मॉडल को अपनाना चाहते हैं। इस पहल से जैविक ईंधन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य की भागीदारी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के तहत जैविक ईंधन और पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस बैठक में उद्योग जगत के अन्य प्रतिनिधियों ने भी छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर उत्सुकता जताई।

कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 छत्तीसगढ़ सरकार ने नैसकॉम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, कौशल विकास में निवेश बढ़ेगा

नई दिल्ली :- छत्तीसगढ़ जल्द ही आईटी और टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरेगा। छत्तीसगढ़ सरकार और नैसकॉम के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) संपन्न हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ में कौशल विकास में निवेश बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में नैसकॉम के उपाध्यक्ष श्रीकांत श्रीनिवासन व अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात की और राज्य की कौशल विकास के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि रायपुर देश का ऐसा प्रमुख शहर है, जहां आईआईटी, एनआईटी, एम्स और ट्रिपल आईटी जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान हैं, जो उद्योगों की जरूरत के अनुसार कुशल युवा तैयार कर रहे हैं।

नया रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां कई आईटी कंपनियों ने अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है। सरकार बेंगलुरु और हैदराबाद की तर्ज पर नया रायपुर को एक प्रमुख टेक हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत आईटी और स्टार्टअप्स को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। स्किलिंग प्रोग्राम के माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थियों को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे रोजगार के लिए तैयार हो सकें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि अभी तक 4 लाख 40 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जो राज्य की औद्योगिक नीति की सफलता को दर्शाता है। इस बैठक के दौरान दिल्ली, मुंबई और रायपुर में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में मिले सकारात्मक प्रतिक्रिया पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले आईईएसए अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को लेकर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले आईईएसए अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को लेकर हुई चर्चा

 नई दिल्ली, :-  बेंगलुरू में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) के अध्यक्ष अशोक चंडक सहित अन्य प्रतिनिधियों ने राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लिया। जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई।

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार की उद्योग नीति, निवेश अनुकूल वातावरण और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है, जिससे इस क्षेत्र में बड़े निवेश के अवसर खुल रहे हैं।

आईईएसए अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को लेकर रुचि जताई और इस क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया।
बैठक में इंडस्ट्रियल क्लस्टर, स्किल डेवलपमेंट और लॉजिस्टिक्स जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

यह बैठक छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 संसद में होगी ‘Chhaava’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, पीएम मोदी समेत बड़े नेता होंगे शामिल

संसद में होगी ‘Chhaava’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, पीएम मोदी समेत बड़े नेता होंगे शामिल

 Chhaava Special Screening In Parliament: विक्की कौशल स्टारर ऐतिहासिक फिल्म छावा की संसद में विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्री और कई सांसद इस ऐतिहासिक फिल्म को देखने के लिए उपस्थित रहेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार इस गुरुवार को संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म छावा की स्क्रीनिंग होगी। इस खास मौके पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री और अन्य सांसदों के साथ-साथ फिल्म के मुख्य अभिनेता विक्की कौशल और पूरी स्टार कास्ट भी मौजूद रह सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल
फिल्म छावा इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। औरंगजेब के चित्रण को लेकर फिल्म ने राजनीतिक हलकों में भी काफी चर्चा बटोरी थी, जिससे नेताओं के बीच बहस छिड़ गई थी। विवादों के बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और भारत में 582 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 775 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

पीएम मोदी ने की थी तारीफ
हाल ही में दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में पीएम मोदी ने मराठी और हिंदी सिनेमा की प्रशंसा करते हुए छावा का भी जिक्र किया था। उनकी सराहना के बाद अभिनेता विक्की कौशल ने खुशी जाहिर की थी।

फिल्म की स्टार कास्ट और निर्माण

छावा का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसे दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विक्की कौशल ने मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।

Chaitra Navratri 2025: शक्ति पर्व की शुरुआत, माँ शैलपुत्री की पूजा के साथ इस दिन से होगा नवरात्रि का शुभारंभ

Chaitra Navratri 2025: शक्ति पर्व की शुरुआत, माँ शैलपुत्री की पूजा के साथ इस दिन से होगा नवरात्रि का शुभारंभ

 Chaitra Navratri Date 2025: नवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे बड़े पर्वों में से एक है। इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होकर 06 अप्रैल को समाप्त होगी। नवरात्रि के दौरान शक्ति की देवी माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा बड़े ही श्रद्धा भाव से की जाती है। आमतौर पर भक्त पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और माता की आराधना में लीन रहते हैं।

मान्यता है कि माँ दुर्गा ने अलग-अलग अवतार लेकर राक्षसों का संहार किया था, इसलिए भक्त उन्हें इन्हीं स्वरूपों में पूजते हैं। इस दौरान व्रतधारी मांस, अनाज, शराब, प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करते और पूरी तरह सात्त्विक भोजन ग्रहण करते हैं। नवरात्रि का शुभारंभ पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा से होता है और फिर अगले आठ दिनों तक माता के विभिन्न स्वरूपों की उपासना की जाती है।

नवरात्रि व्रत रेसिपी-
नवरात्रि व्रत के दौरान सबसे अधिक खाए जाने वाले फूड्स में से एक है साबूदाना. साबूदाना की खीर को आसानी से आप घर पर बना सकते हैं. इसे हेल्दी बनाने के लिए इसमें आप ड्राई फ्रूट्स और इलाइची पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

चैत्र नवरात्रि शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. इस साल प्रतिपदा तिथि शनिवार, 29 मार्च को शाम 04:27 बजे पर शुरू होगी, जबकि समापन रविवार, 30 मार्च को दोपहर 12:49 बजे पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्रि रविवार, 30 मार्च से शुरु हो जाएगी.

घट स्थापना मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना नवरात्रि के पहले दिन होती है. इस दिन सुबह 6:13 बजे से सुबह 10:22 बजे से, दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक घट स्थापना कर सकते हैं.

कुणाल कामरा के वीडियो से महाराष्ट्र में मचा बवाल...एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी से भड़के शिवसैनिक

कुणाल कामरा के वीडियो से महाराष्ट्र में मचा बवाल...एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी से भड़के शिवसैनिक

 मुंबई  : -  कॉमेडियन कुणाल कामरा के एक वीडियो ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी से शिवसेना के शिंदे गुट के कार्यकर्ता नाराज हो गए और उन्होंने मुंबई के होटल यूनिकॉन्टिनेंटल और एक स्टूडियो में तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में मुंबई के MIDC पुलिस थाने में कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, और शिवसैनिक उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

रविवार (23 मार्च) को कुणाल कामरा ने एक गाना सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया। वीडियो वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया। इस गाने में शिंदे को ‘दल बदलू’ कहते हुए उन पर कई व्यंग्य किए गए। शिवसैनिकों ने इसे अपमानजनक बताते हुए विरोध जताया और मुंबई के कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ की।

शिंदे गुट के विधायक मुराजी पटेल ने MIDC पुलिस स्टेशन में कुणाल कामरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं, शिवसेना नेता राहुल कनाल ने खार पुलिस स्टेशन में आदित्य ठाकरे, संजय राउत और राहुल गांधी समेत कई नेताओं पर उपमुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग की।

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कुणाल कामरा को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे एक ‘किराए के कॉमेडियन’ हैं, जो पैसे के लिए किसी पर भी टिप्पणी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में शिवसैनिक उन्हें उनकी ‘जगह’ दिखा देंगे।

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने इस विवाद को लेकर देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला और सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि कुणाल कामरा के व्यंग्य से शिंदे गुट बौखला गया है और उन्होंने स्टूडियो में तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने फडणवीस को ‘कमजोर गृहमंत्री’ बताते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया।

इस पूरे विवाद के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शिवसेना का शिंदे गुट इस वीडियो को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है, जबकि विरोधी दल इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमले के रूप में देख रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है और क्या कुणाल कामरा की गिरफ्तारी होगी।

शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! शहर में 1 अप्रैल से पूरी तरह बंद होंगी शराब की दुकानें, 9 दुकानों पर लगेंगे ताले

शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! शहर में 1 अप्रैल से पूरी तरह बंद होंगी शराब की दुकानें, 9 दुकानों पर लगेंगे ताले

 मध्य प्रदेश : प्रदेश में 1 अप्रैल से लागू हो रही नई आबकारी नीति के तहत धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों से 100 मीटर के दायरे में शराब दुकानें संचालित नहीं होंगी। वहीं, दतिया को शासन स्तर पर धार्मिक नगरी घोषित किए जाने के कारण शहर के अंदर संचालित देसी और अंग्रेजी शराब की 9 दुकानों को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

शहर में इन दुकानों से सालाना करीब 18 करोड़ रुपए का राजस्व सरकार को प्राप्त होता था, लेकिन नई नीति लागू होने के बाद यह राशि सरकारी खजाने में नहीं पहुंचेगी। हालांकि, जिले के अन्य कस्बाई इलाकों में शराब की लाइसेंसशुदा दुकानें बदले हुए स्वरूप में संचालित होंगी।

शहर में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित
नई नीति के तहत दतिया शहर की सीमा में शराब की कोई भी दुकान संचालित नहीं होगी। वर्तमान में झांसी-ग्वालियर हाईवे, बाजार में दारूगर की पुलिया, रिछरा फाटक, हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भाण्डेरी फाटक, दिनारा रोड, खलकापुरा, हाथीखाना मोहल्ला, ईदगाह मोहल्ला और गड़रिया की चौकी इलाके में देसी और अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकानें चल रही हैं।

1 अप्रैल से इन सभी दुकानों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
शराब अहातों में बैठकर पीने पर प्रतिबंध
शहर को छोड़कर अन्य कस्बों और ग्रामीण इलाकों में शराब की दुकानों का संचालन जारी रहेगा, लेकिन बदले हुए स्वरूप में। कस्बों और ग्रामीण अंचलों में संचालित शराब दुकानों के अहातों में बैठकर शराब पीने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। ग्राहक को शराब खरीदकर घर या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर ही सेवन करना होगा।

राजस्व पर पड़ेगा असर
वर्तमान में जिले भर में शराब की 70 दुकानें संचालित हैं। दतिया शहर में 9 दुकानें बंद होने के बाद यह संख्या घटकर 61 रह जाएगी। अभी तक सरकार को जिले से 75 करोड़ 89 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होता था, लेकिन अप्रैल से यह घटकर 57 करोड़ 89 लाख रुपए रह जाएगा।
अवैध शराब के कारोबार को मिल सकता है बढ़ावा
स्थानीय लोगों का मानना है कि नगर पालिका क्षेत्र में लाइसेंसी शराब दुकानें बंद होने से अवैध शराब का कारोबार बढ़ सकता है। ऐसे में प्रशासन के लिए अवैध शराब पर नियंत्रण रखना चुनौती होगी।

अवैध बिक्री पर रहेगा कड़ा पहरा
इस मामले पर जिला आबकारी अधिकारी राकेश राणा का कहना है कि, “हम अवैध शराब के विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लगातार कार्रवाई कराई जाएगी ताकि शराब माफिया को कोई मौका न मिल सके।”

70 शराब दुकानें जिले में संचालित
09 दुकानें दतिया शहर में होंगी बंद
75 करोड़ 89 लाख रुपए का अब तक मिलता था राजस्व
57 करोड़ 89 लाख रुपए रह जाएगा अब राजस्व

 
Breaking : 15 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, योगेश देशमुख बने लोकायुक्त पुलिस के नए प्रभारी महानिदेशक

Breaking : 15 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, योगेश देशमुख बने लोकायुक्त पुलिस के नए प्रभारी महानिदेशक

 भोपाल : MP में 15 आईपीएस अधिकारियों का दबदला किया गया है, आदेश के अनुसार योगेश देशमुख को लोकायुक्त पुलिस के नए प्रभारी महानिदेशक बनाया गया है, वहीं CM के ओएसडी राकेश गुप्ता खेल संचालक बनाया गया है, साई मनोहर को इंटेलिजेंस की कमान मिली है।

देखें आदेश – 

 

 

बीजेपी नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, घटना में 3 की मौत, इस वजह से पूरे परिवार को उतार दिया मौत के घाट

बीजेपी नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, घटना में 3 की मौत, इस वजह से पूरे परिवार को उतार दिया मौत के घाट

 सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। इस घटना में जहां तीनों बच्चों की मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हत्या की इस वारदात के बाद आरोपी योगेश रोहिला ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी बात से परेशान होकर उसने ये खौफनाक कदम उठाया।

जानकारी के मुताबिक हत्या का आरोपी योगेश रोहिला बीजेपी की जिला कार्यकारिणी का सदस्य है। इससे पहले वह भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष भी रह चुका है। इस हत्याकांड को लेकर बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता योगेश रोहिला सहारनपुर के गंगोह कस्बे का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि शनिवार 22 मार्च को बीेजेपी नेता योगेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से इस घटना को अंजाम दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि योगेश अपनी पत्नी पर शक करता था

जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। इस हमले में योगेश की 11 साल की बेटी श्रद्धा, 6 साल के बड़े बेटे देवांश और 4 साल के छोटे बेटे शिवांश की मौत हो गई। जबकि पत्नी नेहा गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल है। जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पत्नी की कनपटी पर गोली मारी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर के लगभग ढाई बजे घर से गोलियां चलने की आवाजें आईं। पड़ोसियों ने घर मेें जाकर देखा तो पत्नी और तीनों बच्चे खून से लथपथ पड़े थे। जबकि योगेश पास में ही खड़ा था।

पुलिस की पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। योगेश को शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे शख्स के साथ संबंध है। घटना के दिन भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जब पत्नी से उसका झगड़ा हो रहा था, तो बच्चे मां का पक्ष लेने लगे। इसके बाद आरोपी योगेश ने पिस्टल निकाल लाया और उसने पहली गोली बड़ी बेटी श्रद्धा को मारी। इसके बाद जान बचाने के लिए नेहा छोटे बेटे शिवांश को लेकर घर से बाहर भागी।

आरोपी ने दौड़ाकर बाहर सड़क पर मां-बेटे को गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। इसी बीच बड़ा बेटा देवांश घर की दूसरी मंजिल पर भाग गया। पिता ने ऊपर पहुंचकर उसे भी गोली मार दी। एसएसपी रोहित सिंह साजवाण ने बताया कि आरोपी योगेश ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। वह पत्नी के चरित्र को लेकर शक करता था। इसलिए उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

ईद-उल-फितर कब मनाई जाएगी.... 30 या 31 मार्च ?  पढे़ं पूरी जानकारी

ईद-उल-फितर कब मनाई जाएगी.... 30 या 31 मार्च ? पढे़ं पूरी जानकारी

 जम्मू-कश्मीर :  ईद-उल-फितर दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। ईद-उल-फितर, जो रमजान के अंतिम उपवास के बाद मनाया जाता है। लेकिन यह दुविधा बनी हुई है कि ईद कब मनाई जाएगी। 2025 में, भारत में ईद-उल-फितर मनाने की संभावना 30 मार्च (रविवार) या 31 मार्च (सोमवार) है। केंद्र सरकार के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, यह त्यौहार 31 मार्च (सोमवार) को राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। 

हालांकि, अंतिम तिथि चांद की दृष्टि पर निर्भर करेगी, इसलिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि जश्न कब मनाया जाएगा। ईद-उल-फितर का दिन मुसलमानों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह दिन उपवास तोड़ने, दान देने और परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां मनाने का अवसर होता है। 

इस दिन, पारंपरिक रूप से, मिठाई जैसे कि सेवइयां बनाए जाते हैं, और आपस में उपहारों का आदान-प्रदान होता है। इसके अलावा, मुसलमानों को अपनी सम्पत्ति का एक हिस्सा, जिसे 'जकात' कहा जाता है, दान करने की प्रथा का पालन करना चाहिए। 

देवर पर आया भाभी का दिल, दोनों ने किया कुछ ऐसा कांड कि... मच गया हड़कंप

देवर पर आया भाभी का दिल, दोनों ने किया कुछ ऐसा कांड कि... मच गया हड़कंप

 नेशनल डेस्क : बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाने के एक गांव में देवर और भाभी की शादी का मामला सामने आया है, जिसके बाद से गांव में हड़कंप मच गया। यहां पर एक युवक अपनी भाभी से प्यार में इस कदर लट्टू हुआ कि उसने समाजिक मर्यादाओं की अनदेखी करते हुए उससे शादी कर ली। जब महिला के पति को इस बात का पता चला, तो घर में बवाल मच गया।

पति और देवर के बीच हुआ झगड़ा- 

गांव वालों का विरोध और पुलिस की पहल मामला सामने आते ही महिला के पति और देवर के बीच झगड़ा हुआ। इस हंगामे के बीच गांव के लोग भी विरोध करने लगे और पुलिस को सूचित किया। पुपरी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों से पूछताछ की। फिर पुलिस ने इलाके के वरिष्ठ लोगों को बुलाया और मामले को सुलझाया। महिला को उसके मायके भेज दिया गया और देवर ने भविष्य में ऐसा कुछ न करने का वादा किया।

गांव के लोगों का कहना था कि इस तरह के रिश्ते समाजिक दृष्टि से ठीक नहीं हैं और इससे गांव के अन्य लड़कों और लड़कियों पर बुरा असर पड़ेगा। हालांकि युवक और भाभी का कहना था कि यह उनके बीच का व्यक्तिगत मामला था, लेकिन गांव वालों ने इसे गंभीरता से लिया।

Voter ID आधार कार्ड से नहीं है Link....तो क्या हो जाएगा रद्द ?, पढ़ें...

Voter ID आधार कार्ड से नहीं है Link....तो क्या हो जाएगा रद्द ?, पढ़ें...

 दिल्ली :- एक भारतीय नागरिक के जीवन में Voter ID का विशेष महत्व है। चुनाव आयोग ने वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने की योजना का फैसला ले लिया है, और जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। जिसके तरत वोटर आईडी को आधार कार्ड के साथ लिंक करना जरूरी हो गया है। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है। 

यदि किसी का वोटर आईडी आधार से लिंक नहीं होता है और उसका वोटर आईडी निरस्त हो जाएगा, तो उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं रहेगा और वह वोट नहीं डाल पाएगा। हालांकि, अगर किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में है, तो वह वोट डाल सकता है, भले ही उसके पास का वोटर आईडी न हो। 

मतदान के समय, व्यक्ति को वोट डालने के लिए आधार या अन्य किसी पहचान पत्र (जैसे कि पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि) लेकर जाना होगा। इसलिए यह जरुरी है कि लोग अपने वोटर आईडी को आधार से लिंक करें ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

इस कदम के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं:

1. भारत में कई लोगों के पास एक से अधिक वोटर आईडी हो सकते हैं, जिसके कारण फर्जी वोटिंग की घटनाएं बढ़ती हैं। आधार कार्ड से लिंकिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर व्यक्ति के पास केवल एक ही वोटर आईडी हो, जिससे फर्जी वोटिंग की संभावनाएं कम हो जाएंगी।

2. आधार कार्ड एक सरकार द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र है, जो भारतीय नागरिकों को एक अद्वितीय पहचान प्रदान करता है। वोटिंग प्रक्रिया में आधार के उपयोग से यह सुनिश्चित होगा कि मतदान करने वाले व्यक्ति की पहचान सही और प्रमाणित है।

3. अगर किसी के पास वोटर आईडी नहीं है, लेकिन उसका नाम वोटर लिस्ट में मौजूद है, तो वह अपने आधार या अन्य पहचान पत्र के साथ मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाल सकता है। 

4.  वोटर आईडी को आधार से लिंक करने से निर्वाचन आयोग को अपडेटिड और सटीक जानकारी प्राप्त होगी, जिससे चुनावी प्रक्रिया में सुधार होगा।

पंजाब का आबकारी राजस्व 6254 करोड़ रुपये से बढ़कर 10200 करोड़ रुपये पहुंचा

पंजाब का आबकारी राजस्व 6254 करोड़ रुपये से बढ़कर 10200 करोड़ रुपये पहुंचा

 चंडीगढ़ :-  पंजाब सरकार के 2022 में कार्यभार संभालने के बाद लागू की गई आबकारी नीतियों की सफलता को प्रदेश के शराब राजस्व में शानदार मील का पत्थर का श्रेय देते हुये पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि प्रदेश के आबकारी राजस्व में पिछले तीन वर्षों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जो कि वर्ष 2021-2022 के 6254 करोड़ रुपये के मुकाबले 10200 करोड़ रूपये से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार आबकारी राजस्व पांच अंकों के आंकड़े को पार करेगा, और इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित 10145 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार करने की संभावना है।

यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आबकारी विभाग की प्राप्तियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस साल ई-टेंडर की सफलता ने पंजाब आबकारी विभाग के लिए लगातार चौथे वर्ष शानदार विकास का मापदंड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए परचून शराब लाइसेंसों की अलॉटमेंट के लिए चल रही ई-टेंडर प्रक्रिया में भारी समर्थन मिला है। उन्होंने बताया कि विभाग ने 207 परचून शराब समूहों के लिए 9017 करोड़ रुपये का आरक्षित मूल्य रखा है। 20 मार्च तक इन समूहों में से 179, जो कुल का 87 प्रतिशत बनता है, को सफलतापूर्वक आवंटित किया गया है और 7810 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के मुकाबले प्रीमियम के रूप में अतिरिक्त 871 करोड़ रुपये के साथ 8681 करोड़ रुपये की डिस्कवर्ड कीमत प्राप्त की गई है।

वित्त मंत्री ने आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 11020 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने का भरोसा व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ई-टेंडरिंग प्रक्रिया को मिला जबरदस्त समर्थन दर्शाता है कि विभाग इस लक्ष्य को पार करने की संभावना के साथ लगभग 11800 करोड़ रुपये तक की प्राप्तियां करेगा, जो पिछले साल के शराब राजस्व से 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

वित्त मंत्री चीमा ने इस मौके पर अकाली-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों की आबकारी राजस्व बढ़ाने में असफल रहने की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 से 2007 तक कांग्रेस के शासन के दौरान शराब राजस्व 6.9 प्रतिशत घटा, जो 2002 में 1462 करोड़ रुपये से घटकर 2007 में 1363 करोड़ रुपये रह गया। उन्होंने आगे बताया कि एक दशक लंबे अकाली-भाजपा शासन के दौरान प्रदेश के लोगों ने पहली बार ‘माफिया’ शब्द सुना। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन द्वारा अपने कुछ चुनावों को लाभ पहुंचाने के लिए लागू की गई शराब नीति के कारण वर्ष 2015-16 में प्राप्त हुए 4796 करोड़ रुपये के मुकाबले वर्ष 2016-17 में लगभग 400 करोड़ रुपये के घाटे के साथ राजस्व 4400 करोड़ रुपये रह गया। उन्होंने आगे कहा कि 2017 से 2022 तक कांग्रेस के शासन ने भी इसी तरह के चलन का पालन किया, शराब राजस्व इस शासन के पहले तीन वर्षों में लगभग स्थिर ही रहा और वित्तीय वर्ष 2021-22 तक केवल 6200 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुई दुखद जहरीली शराब की घटना को भी याद किया, जिसमें 128 आर्थिक रूप से पिछड़े व्यक्तियों की जान गई थी।

 पंजाब सरकार की पारदर्शिता, कुशलता और आगे बढ़ने की नीतियों के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस का समापन करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आबकारी राजस्व में यह प्राप्ति उन शराब नीतियों की सफलता का प्रमाण है, जो प्रदेश के राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ की अगुआई वाली पंजाब सरकार प्रदेश के राजस्व को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि इसकी वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित की जा सके और इस राजस्व का उपयोग समाज के हर वर्ग की बेहतरी के लिए किया जा सके।

बूढ़ापे की चिंता खत्म! LIC दे रही है शानदार पेंशन प्लान…पढ़े ये स्कीम

बूढ़ापे की चिंता खत्म! LIC दे रही है शानदार पेंशन प्लान…पढ़े ये स्कीम

 LIC की इस योजना में एकमुश्त निवेश करने पर आपको जीवनभर पेंशन मिल सकती है। यदि आप इसमें निवेश करते हैं, तो हर महीने ₹12,000 तक की पेंशन पाने का विकल्प उपलब्ध है।

योजना की मुख्य विशेषताएं:

  • एकमुश्त निवेश: इस योजना में आपको केवल एक बार पैसा जमा करना होता है, जिसके बाद जीवनभर पेंशन मिलती रहेगी।

  • आयु सीमा: इसमें निवेश करने के लिए न्यूनतम उम्र 40 वर्ष और अधिकतम उम्र 80 वर्ष रखी गई है।

  • पेंशन विकल्प: आप मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक पेंशन ले सकते हैं।

  • लोन सुविधा: यदि पॉलिसी छह महीने तक जारी रहती है, तो आप इस पर लोन भी ले सकते हैं।

  • सरेंडर विकल्प: गंभीर बीमारी जैसी विशेष परिस्थितियों में, आप पॉलिसी को सरेंडर भी कर सकते हैं।

कैसे मिलेगा ₹12,000 महीना?

अगर आप लगभग ₹30 लाख रुपये एकमुश्त निवेश करते हैं, तो इसके बदले में हर महीने ₹12,000 से अधिक की पेंशन मिल सकती है। हालांकि, यह राशि आपके निवेश और चुने गए प्लान पर निर्भर करेगी।

कहां से खरीदें?

इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप LIC की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी LIC शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

दहला देने वाला हत्याकांड : महिला का गला घोंटा, फिर पत्थर बांधकर नहर में फेंकी लाश

दहला देने वाला हत्याकांड : महिला का गला घोंटा, फिर पत्थर बांधकर नहर में फेंकी लाश

 नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में एक युवती की हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवती की हत्या कर शव को द्वारका के नजफगढ़ नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुबैर (27) और आसिफ (26) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आसिफ 22 वर्षीय कोमल को कथित तौर पर लगभग 12 साल से जानता था। आसिफ और कोमल दोनों सुंदर नगरी के निवासी थे। 

अधिकारियों ने बताया कि 12 मार्च को आसिफ ने सीमापुरी में कोमल को अपनी कैब में बैठाया और रास्ते में उस पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ते रखने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि आसिफ ने कोमल की कैब के अंदर ही गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए जुबैर को बुलाया। उन्होंने बताया कि आसिफ और जुबैर ने मिलकर शव को पत्थर से बांधा और उसे नाले में फेंक दिया। 

अधिकारियों के अनुसार, यह मामला तब प्रकाश में आया, जब 17 मार्च को कुछ स्थानीय लोगों ने नाले में एक शव बहता हुआ देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई और पता चला कि यह कोमल का शव है, जो 13 मार्च को सीमापुरी से लापता हो गई थी। जांच के बाद बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

कोमल के परिजनों ने आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की है। चंडीगढ़ में रहने वाली पीड़िता की मां अनीता ने बताया कि कोमल नंद नगरी में अपनी दादी के साथ रहती थी और जुबैर उसका पड़ोसी था। अनीता ने कहा कि कोमल पहले सिविल डिफेंस वॉलंटियर के तौर पर निर्माण विहार इलाके में काम करती थी।

हैवानियत की हदें पार! महिला को किडनैप कर किया गैंग'रेप, फिर बाद में कर दी हत्या

हैवानियत की हदें पार! महिला को किडनैप कर किया गैंग'रेप, फिर बाद में कर दी हत्या

 लखनऊ :- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलीहाबाद क्षेत्र में 32 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण करके उसकी सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आलमबाग के थानाध्यक्ष समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अयोध्या में रहने वाली महिला वाराणसी में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने के बाद चिनहट में अपने भाई के घर जा रही थी। 

पुलिस ने बताया कि उसके परिवार के अनुसार, उसने बुधवार की सुबह आलमबाग से एक ऑटोरिक्शा किराये पर लिया, लेकिन वाहन का चालक उसे मलीहाबाद की ओर ले गया। पुलिस उपायुक्त (अपराध) कमलेश कुमार दीक्षित ने बृहस्पतिवार को बताया, "महिला के भाई ने बुधवार भोर करीब चार बजे उसके लापता होने की सूचना दी। उसने अपने भाई के साथ अपनी लाइव लोकेशन साझा की थी, जिसमें संदेह जताया गया था कि ऑटोरिक्शा चालक उसे गलत रास्ते पर ले जा रहा था।" 

उन्होंने कहा कि जब उसकी आखिरी लोकेशन मलीहाबाद के पास थी, तो उसके परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। डीसीपी ने बताया कि महिला मलीहाबाद के मोहम्मद नगर तालुकदारी के पास एक आम के बगीचे में बेहोशी की हालत में मिली थी। उन्होंने बताया कि महिला को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

डीसीपी ने कहा, "भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस की तीन टीम मामले की जांच कर रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही हैं।" उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आलमबाग के थानाध्यक्ष कपिल गौतम, उपनिरीक्षक राम बहादुर, कमरुज्जमा, शिव नंदन सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, विजय यादव और पंकज यादव को निलंबित कर दिया गया है।"