BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Donald Trump फिर से जीते तो भारत पर होगा क्या असर? जान लीजिए सबकुछ

Donald Trump फिर से जीते तो भारत पर होगा क्या असर? जान लीजिए सबकुछ

 The Impact of Trump Win on India: करीब आठ महीने बाद अमेरिका को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा. आज दुनिया में सबकुछ बाजार तय करता है. जिसका अधिकांश कारोबार डॉलर में होता है. यूएस (US) तो वैसे ही सुपररिच और सुपरपावर है. लिहाजा अमेरिकी संसद में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखना लाजिमी होता है. ग्लोबल इकोनॉमी के चार्ट में भारत टॉप 5 पर है. पीएम मोदी (PM Modi) अगले कार्यकाल में यानी (Modi 3.0)  में भारत को तीसरे पायदान पर लाने की बात कर चुके है. ऐसे में अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald  Trump) बनें या फिर जो बाइडेन (Joe Biden ) ही बने रहें, भारत - 'होए कोउ नृप हमें का हानि' की तर्ज पर चुप नहीं बैठ सकता है.

रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में बेसिक अंतर

ट्रंप जीते तो भारत पर क्या असर होगा? इस विश्लेषण से पहले हमें रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में बेसिक अंतर समझने की जरूरत पड़ेगी. यूं तो दोनों में बहुत अंतर है. गहराई से जाने के बजाए बेसिक अंतर की बात करें तो वो यह है कि 'डेमोक्रेट्स पार्टी' अपने नाम की तरह है. जो नीतियों में भी उदार मानी जाती है. इसके अधिकांश नेता दूसरे देश के निवासियों को वीजा देने का मामला हो या प्रवासियों/शर्णार्थियों की मदद ऐसे कामों के लिए उदारवादी रवैया रखते हैं. वहीं रिपब्लिकिन पार्टी दक्षिणपंथी पार्टी है, इसके नेता राष्ट्रवाद की बातें करते हैं और बाकी दुनिया के लिए उदार रवैया नहीं रखते हैं.

2016-2020 ट्रंप का पहला कार्यकाल 

8 नवंबर, 2016 को हुए 58वें चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के कैंडिडेट ट्रंप ने डेमोक्रैटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया था जबकि तमाम सर्वे हिलेरी क्लिंटन को भावी विजेता बता रहे थे. 9 नवंबर को पीएम मोदी ने ट्वीट करके ट्रंप को बधाई दी थी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'हमें आपके साथ काम करने का इंतजार है. हम मिलकर भारत-अमेरिका द्विपक्षीय मुद्दों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे'. ये जनरल कर्टसी थी. जिसे भारत ने निभाया. लेकिन उधर से ट्रंप ने क्या किया आइए बताते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान, भारत को एक ऐसा राष्ट्र माना था जो 'टैरिफ किंग' है. यानी ट्रंप ने भारत को टैरिफ किंग कहा था. साल 2019 में उन्होंने अमेरिकी बाजारों में भारत की जमीनी पहुंच खत्म कर दी. तब ट्रंप ने आरोप लगाया था कि भारत ने अमेरिकी कंपनियों को अपने विशाल बाजार में न्यायसंगत और उचित पहुंच नहीं दी. 

ट्रंप जीते तो भारतीय कंपनियों पर असर पड़ सकता है?

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो दोबारा राष्ट्रपति बनने की रेस में हैं, उन्होंने प्राइमरी शुरू होने के पहले ही एक बार फिर से 'अमेरिका फर्स्ट' की पॉलिसी पर जोर दिया है. उन्होंने नवंबर, 2023 में कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर भारत द्वारा लगाए गए हाई टैरिफ यानी उच्च करों का मामला जोर शोर से उठाया था. हार्ले-डेविडसन बाइक ऐसा ही एक प्रोडक्ट है. ट्रंप ने कहा है कि अगर वो दोबारा चुने गए तब वो भारतीय उत्पादों पर पारस्परिक कर लगाएंगे. यानी टिट फॉर टैट (जैसे को तैसा) की नीति अपनाएंगे। 

दिग्गजों को छोड़कर आखिर तोखन साहू को ही मोदी कैबिनेट में क्यों मिली जगह ? समझिये पूरा समीकरण

दिग्गजों को छोड़कर आखिर तोखन साहू को ही मोदी कैबिनेट में क्यों मिली जगह ? समझिये पूरा समीकरण

 छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। नतीजतन, इस राज्य में बीजेपी ने केवल कोरबा लोकसभा सीट को छोड़कर 11 में से 10 सीटों पर कब्जा किया है।

इस चमकती हुई जीत के बाद, बीजेपी ने अपनी शक्ति को निरंतर बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ को नए नेतृत्व के साथ विकसित करने का वादा किया है। इसके साथ ही, राज्य के प्रमुख मंत्री तोखन साहू भी केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल हो गए हैं।

तोखन साहू ने अपने कार्यकाल के शुरुआती दिनों से ही जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, और उनके संवेदनशील नेतृत्व ने उन्हें पार्टी के अध्यक्षता में उच्च स्थान दिलाया है। अब उन्हें केंद्रीय मंत्री के रूप में नेतृत्व करने का मौका मिला है, जिससे राज्य के विकास में और भी गति आ सकती है।

बिलासपुर से सांसद तोखन साहू मंत्री बन गए, शपथ भी हो गई। लेकिन हर किसी के जहन में यह सवाल जरूर है कि तोखन साहू को मंत्री क्यों बनाया गया? जबकि प्रदेश से सीनियर नेता भी सांसद बने हैं। इसके जवाब के लिए समीकरण समझना होगा। खबरों के अनुसार छत्तीसगढ़ की लगभग 1 करोड़ 35 लाख ओबीसी आबादी में साहू समाज का दबदबा सबसे ज्यादा माना जाता है। इसके बाद यादव समाज जो कि करीब 18 प्रतिशत होने का दावा करते हैं। वहीं, कुर्मी समाज की आबादी 6-7 फीसदी है। विधानसभा और लोकसभा को लेकर यह माना जाता है कि साहू समाज ने पिछले 2 दशकों में बीजेपी को ज्यादा समर्थन दिया है। साथ ही परंपरागत रूप से भाजपा को वोट दिया है। इसके पीछे की वजह यही मानी गई है कि भाजपा ने कांग्रेस की तुलना में समाज से अधिक उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, ज्यादा से ज्यादा मौका देने की कोशिश की।

सियासी गलियारों में चर्चा यही है कि साहू समाज को साधने के लिए ही तोखन साहू को मंत्री बनाया गया है। बात 2014 की हो तो साहू समाज से कुल 3 सांसद रहे हैं। जिसमें से बीजेपी से 2 और कांग्रेस से एक सांसद थे। 2019 में यह संख्या घटकर 2 रह गई। भाजपा से जुड़े दोनों सांसद बिलासपुर और महासमुंद लोकसभा सीटों से जीतकर आए थे। अगर बात 2018 के विधानसभा चुनाव की करें तो दोनों पार्टियों ने 22 साहू कैंडिडेट्स को टिकट दिया था। हालांकि बताया जा रहा है कि इस बार साहू समाज ने भाजपा से 2 उम्मीदवारों को मैदान में उतारना की मांग की, लेकिन पार्टी ने इनकार कर दिया। राजनीतिक विशेषज्ञ ने बताया कि बिलासपुर से केवल एक तोखन साहू को मैदान में उतारने से भाजपा के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया, यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समाज तक पहुंचे और धमतरी में अपने एक भाषण में उन्होंने दावा किया कि वह भी साहू समाज से हैं।

सरकार बनने के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग...जानिए कितनी बढ़ सकती है सैलरी

सरकार बनने के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग...जानिए कितनी बढ़ सकती है सैलरी

 नई दिल्ली : रविवार को राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। पीएम मोदी के साथ ही सारे मंत्रियों ने भी कैबिनेट पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह के बाद देश में अहम मुद्दों पर चर्चा होनी शुरू हो गई है। सूचना मिली है कि केंद्र सरकार जनवरी 2026 में 8वां वेतन आयोग लागू कर सकता है। हर 10 साल में केंद्र सरकार नया वेतन आयोग लागू करती है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जनवरी, 2016 में 7वां वेतन आयोग लागू किया था। ऐसे में नई सरकार जल्द ही नया वेतन आयोग लागू करने की योजना बना सकती है।

केंद्र सरकार में करीब एक करोड़ से भी ज्यादा सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारी है। इन कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के गठन होने का सबसे ज्यादा इंतजार है। 8वां वेतन आयोग कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के संबंध में सरकार को सिफारिश सौंपता है। जनवरी 2026 से कर्मचारियों की सिफारिशें 8वें वेतन आयोग को सौंपी जा सकती है। बता दें कि जनवरी, 1946 में पहले वेतन आयोग की स्थापना की गई थी।

सैलरी बढ़ने की उम्मीद

8वें वेतन आयोग का गठन होने के बाद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को लाभ होगा। 8वें वेतन आयोग के गठन से कुल 49 लाख सरकारी कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 3.68 गुना पर फिटमेंट फैक्टर सेट किया जा सकता है। जिन सरकारी कर्मचारियों का वेतन 18,000 है, उनकी सैलरी में फिटमेंट फैक्टर लगाने के बाद उनकी सैलरी 8,000 हजार रुपये से बढ़ सकती है और उनका कुल वेतन 26,000 रुपये हो सकता है।

जल्द होगा फैसला

नई सरकार आने के बाद से ही सरकार से नीतियों में बदलाव की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई भी सूचना नहीं मिली है जिससे पता चले कि सरकार 8वां वेतन आयोग लागू करेगी। केंद्र सरकार ने पिछले दिसंबर को ही 8वें वेतन आयोग को लेकर अपने रुख को साफ कर दिया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नई सरकार काम संभालने के बाद 8वें वेतन आयोग को लेकर जल्द ही कोई फैसला ले सकती है।

7वें वेतन आयोग सैलरी में इजाफा

7वें वेतन आयोग के गठन से फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी बढ़ा था, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में 14.29 फीसदी की बढ़त हुई थी। कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी भी 18,000 रुपये कर दी गई थी। 8वें वेतन आयोग के गठन से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलने वाले लाभ बढ़ जाएंगे।

BREAKING : केंद्रीय मंत्रियों के विभागों में बटवारा...जानिए किस सांसद को मिला कौन सा विभाग

BREAKING : केंद्रीय मंत्रियों के विभागों में बटवारा...जानिए किस सांसद को मिला कौन सा विभाग

 दिल्ली :- नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक देश की राजधानी नई दिल्ली में शुरू हो गई है। नरेंद्र मोदी की सरकार में 30 कैबिनेट मंत्री, पांच राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्रियों को जगह दी गई है। नई सरकार में 32 नए चेहरे हैं। बात अगर महिला मंत्रियों की करें तो इस बार मोदी सरकार में सात महिलाओं को मंत्री बनाया गया है जबकि उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 11 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। वहीं बैठक में आज मंत्रियों को उनके विभाग का बटवारा किया गया है।

मोदी 3.0 में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय दिया गया है,

वहीं नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है। उनके साथ इस मंत्रालय के लिए दो राज्य मंत्री बनाए गए हैं. इनमें एक अजय टमटा और एक हर्ष मल्होत्रा शामिल होंगे।

रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह के पास बना रहेगा।

मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय,

शिवराज सिंह चौहान को कृषि और ग्रामीण विकास विभाग मिला है।

निर्मला वित्त बनी रहेगी – सूत्र

जतीन मांझी को

मोदी कैबिनेट मीटिंग लिया गया ये पहला फैसला

मोदी कैबिनेट की पहली बैठक में जो फैसला सामने आया है, उसके अनुसार पीएम आवास योजना को और एक्सटेंड किया गया है. सामने आया है कि पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ नए घर बनवाए जाएंगे. इसके पहले 4.21 करोड़ घर बन चुके हैं. सोमवार को पीएम मोदी की कैबिनेट की पहली मीटिंग हुई, जिसके तहत ये फैसला लिया गया है.

कैबिनेट की पहली बैठक में योग्य परिवारों की संख्या में वृद्धि के कारण पैदा होने वाली आवास जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को घर बनाने के लिए सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. इन घरों में टॉयलेट, बिजली और एलपीजी कनेक्शन भी मुहैया कराई जाएगी।

मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री: राष्ट्रपति ने रविवार शाम राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, खट्टर कुमारस्वामी, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, प्रल्हाद जोशी, राम मोहन नायडु, गिरिराज सिंह, जुएल ओरांव, ज्योदिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, हरदीप सिंह पुरी, किरण रिजीजू, चिराग पासवान, किशन रेड्डी, सीआर पाटिल को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार: राष्ट्रपति ने जिन सासंदों को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ दिलाई गई, उनमें अर्जुनराम मेघवाल, प्रतावराव जाधव, राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, जयंत चौधरी शामिल हैं।

ये बनाए गए राज्यमंत्री – जितिन प्रसाद, श्रीपद नाईक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा।

महिलाओं को मिलेगा 25 लाख का लोन State Bank Of India की नई स्किम का जल्द ले लाभ

महिलाओं को मिलेगा 25 लाख का लोन State Bank Of India की नई स्किम का जल्द ले लाभ

 State Bank Of India : महिलाओं को रोजगार शुरू करने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यह योजना शुरू की गई है। अगर आप भी महिला हैं और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चलाई जा रही स्त्री शक्ति योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, बने रहिये अंत तक बताते है शानदार डिटेल-

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर यह योजना शुरू की है, जिसके तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का काम किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से कोई भी महिला जो अपना खुद का व्यवसाय या रोजगार करना चाहती है, वह बैंक के माध्यम से बेहद कम ब्याज दर पर 25 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकती है। इस लोन पर आपको बेहद कम ब्याज देना होगा।

इस योजना के तहत महिलाओं को किसी भी व्यवसाय के लिए तभी लोन दिया जाता है जब उनकी उस व्यवसाय में 50% या उससे अधिक भागीदारी हो। इस योजना के तहत अगर 500000 तक का व्यवसायिक लोन लिया जाता है तो महिलाओं को किसी भी तरह की जमानत या गारंटी देने की जरूरत नहीं होती है। अगर 5 लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक का लोन लिया जाता है तो यहां महिलाओं को गारंटी देनी होती है।

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है ताकि वे व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। इसके लिए एसबीआई बैंक महिलाओं को बेहद कम ब्याज दर पर 25 लाख रुपये तक का लोन देता है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और अपना खुद का व्यवसाय शुरू करें। जब महिलाएं अपने सपनों को साकार करने का प्रयास करेंगी तो बैंक भी उनकी मदद करेगा, इससे समाज में महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार आएगा।

भारतीय स्टेट बैंक देश की महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण सुविधा प्रदान कर रहा है।
इस योजना के तहत कोई भी महिला बहुत कम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करके अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती है।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा शुरू की जा रही इस योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है।
विभिन्न श्रेणियों और विभिन्न व्यवसायों के अनुसार अलग-अलग ब्याज दरें लगाई जाती हैं।
यदि कोई महिला ₹200000 से अधिक का व्यवसाय ऋण लेती है तो उसे 0.5% कम ब्याज देना होगा।
₹500000 तक के ऋण के लिए किसी भी प्रकार की गारंटी की आवश्यकता नहीं है।
इस योजना के तहत आप ₹50000 से 25 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं।
योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे उद्योग करने वाली महिलाएं अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकती हैं।
अगर आप भी एक महिला हैं जो अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहती हैं तो आप स्त्री शक्ति योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नजदीकी शाखा में जाना होगा।
यहां आपको जाकर बताना होगा कि आप एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं।
बैंक कर्मचारी आपको इस बिजनेस लोन के बारे में जानकारी देंगे और आपसे कुछ जानकारी पूछेंगे।
इसके बाद आपको इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए एक आवेदन पत्र दिया जाएगा।
इसमें आपसे कई तरह की जानकारी मांगी जाएगी।
आपको सभी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी होगी और पासपोर्ट साइज फोटो को सही जगह चिपकाकर हस्ताक्षर करना होगा।
आपको यह आवेदन पत्र सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ बैंक में जमा करना होगा।
बैंक कुछ दिनों में आपके आवेदन पत्र की जांच करता है और इसे सत्यापित करने के बाद आपकी लोन राशि को मंजूरी देता है।
इस तरह आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्त्री शक्ति योजना के तहत आवेदन करने का लाभ उठा सकते हैं।

शपथ लेते ही एक्शन में PM नरेंद्र मोदी...आज हो सकती है पहली कैबिनेट मीटिंग

शपथ लेते ही एक्शन में PM नरेंद्र मोदी...आज हो सकती है पहली कैबिनेट मीटिंग

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण में 72 मंत्रियों ने भी शपथ ली। मोदी कैबिनेट में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज सोमवार को हो सकती है।

बता दें कि एनडीए के 9 दलों के 11 सांसदों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। NDA के 14 सहयोगियों के पास 53 सीटें हैं, लेकिन अभी सिर्फ 9 दलों के 11 नेता ही मंत्री बने हैं, जबकि 5 पार्टियों के नेताओं को मोदी 3.0 में जगह नहीं मिली है।

जनता दल यूनाइटेड से दो, तेलुगु देशम पार्टी से दो, जनता दल सेक्युलर से एक, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से एक, लोक जनशक्ति पार्टी से एक, राष्ट्रीय लोकदल से एक, अपना दल (सोनेलाल) से एक, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से एक और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना से एक सांसद को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक आज, शिक्षा सचिव लेंगे जेडी, डीईओ सहित शीर्ष अधिकारियों की मीटिंग, इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक आज, शिक्षा सचिव लेंगे जेडी, डीईओ सहित शीर्ष अधिकारियों की मीटिंग, इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

 रायपुर : आचार संहिता खत्म होने वाली है। शिक्षा विभाग भी एक्टिव मूड में आ गया है। शिक्षा सचिव 10 जून को प्रदेश के सभी संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, सभी डाईट प्राचार्य, बीईओ और बीआरसी की बैठक लेने वाले हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ये बैठक होगी।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के मद्देनजर डीपीआई ने सभी संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, डाईट प्राचार्य, बीईओ और बीआरसी को एजेंडा भेजकर जानकारी 7 जून तक मांगी है। जारी पत्र के मुताबिक 10 जून के दोपहर 3.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग होंगी। जिसमें 17 अलग-अलग एजेंडों पर चर्चा होगी। जिन बिंदुओं पर चर्चा होनी है, उनमें शाला प्रवेशोत्सव, शाला भवन व गणवेश वितरण के अलावे पोर्टल में अवकाश का अद्यन करना जैसे बिंदु शामिल हैं।

इन एजेंडों पर होगी चर्चा-

शाला प्रवेशोत्सव की तैयारी ।
शाला भवन / परिसर की सफाई, रंगरोगन व मरम्मत ।
पाठ्य पुस्तक वितरण एवं गणवेश वितरण ।
निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करनें विषयक ।
यू-डाईस डाटा का सत्यापन।
SMC/SMDC का गठन।
पी.एम.श्री. योजना पर चर्चा।
विद्या समीक्षा केन्द्र पर चर्चा।
सायकल क्रय व वितरण।
प्रशिक्षण कार्यक्रम (S.C.E.R.T.)।
वृक्षारोपण।
पोर्टल में अवकाश का अद्यतन करना।
निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अन्तर्गत समस्त कलेक्टर को छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश दिनांक 21.05.2024 के परिपालन की जानकारी।
आर.टी.ई. के अन्तर्गत ड्राप आउट विद्याथियों की विगत 05 वर्षों की जानकारी (शिक्षा सत्र 2019- 20 से 2023-24 तक)।
आगामी माह के प्रशिक्षण की तैयारी।
जिलों एवं विकासखण्डों में क्रमशः डी.आर.जी. व बी.आर.जी. गठन की जानकारी।
ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण हेतु सुविधायुक्त उपयुक्त स्थलों की जानकारी।

कौन बनेगा ओडिशा का अगला मुख्‍यमंत्री ? चुनाव के लिए राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक

कौन बनेगा ओडिशा का अगला मुख्‍यमंत्री ? चुनाव के लिए राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक

 नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओडिशा के मुख्यमंत्री की नियुक्ति के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. इस निर्णय की घोषणा रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में की. आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने ओडिशा में पार्टी के विधान सभा के नेता के चुनाव के लिए भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

भारतीय जनता पार्टी

रविवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने ओडिशा में पार्टी के विधान सभा के नेता के चुनाव के लिए भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

उल्लेखनीय है कि राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव ने 9 जून को राष्ट्रपति भवन में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. इससे पहले, भाजपा प्रवक्ता और शपथ ग्रहण समारोह प्रभारी दिलीप मोहंती ने रविवार को कहा कि ओडिशा के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह अब 12 जून को होगा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में मौजूद रहेंगे.

मोहंती ने कहा कि ओडिशा में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह अब 12 जून को होगा. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी मौजूद रहेंगे. इस बीच, बीजू जनता दल (बीजद) के नेता और ओडिशा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी वीके पांडियन ने रविवार को ओडिशा विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की.

2000 बैच के आईएएस अधिकारी पांडियन दो दशकों से अधिक समय तक नवीन पटनायक के निजी सचिव के रूप में काम कर चुके हैं. 2023 में, वे नौकरशाही से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद बीजद में शामिल हुए थे. ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल को भारतीय जनता पार्टी के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जिससे नवीन पटनायक का 24 साल पुराना शासन खत्म हो गया.

147 सीटों वाली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 78 सीटें हासिल कीं. बीजेडी ने 51 सीटें हासिल कीं, जो बहुमत के 74 के आंकड़े से काफी पीछे हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 14 सीटें हासिल कीं. 2024 के लोकसभा चुनावों में भी भाजपा ने राज्य की 21 संसदीय सीटों में से 20 सीटें हासिल करके अच्छा प्रदर्शन किया. यहां शेष एक सीट पर कांग्रेस को सफलता मिलेगी.

शपथ लेने के दूसरे दिन ही पीएम मोदी का किसानों को लेकर बड़ा फैसला...जारी की किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त

शपथ लेने के दूसरे दिन ही पीएम मोदी का किसानों को लेकर बड़ा फैसला...जारी की किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त

 दिल्ली : तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त जारी करने के लिए फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हस्ताक्षरित पहली फाइल प्रधानमंत्री किसान निधि जारी करने से संबंधित है।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हस्ताक्षरित पहली फाइल प्रधानमंत्री किसान निधि जारी करने से संबंधित है। तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।

किन नए और पुराने नेताओं को मोदी मंत्रिमंडल में मिली जगह? यहां देखिए पूरी लिस्ट

किन नए और पुराने नेताओं को मोदी मंत्रिमंडल में मिली जगह? यहां देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी ने आज 9 जून रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। पीएम मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। पीएम के साथ ही कई नवनियुक्त मंत्रियों को भी राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई है, मोदी के मंत्रिमंडल में एनडीए के घटक दलों के नेताओं को इसमें शामिल किया गया है। इसी को ध्यान में रखकर कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गयाहै। यहां जानिए इस बार किन नए चेहरों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है और कौन से ऐसे चेहरे हैं जिन्हें दोबारा मौका दिया गया है।

मोदी कैबिनेट में शामिल नए चेहरे

  • मनोहर लाल खट्टर
  • एच डी कुमारस्वामी
  • जीतन राम मांझी
  • राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह)
  • राम मोहन नायडू
  • चिराग पासवान
  • सी आर पाटिल
  • प्रतापराव गणपतराव जाधव
  • जयंत चौधरी
  • रामनाथ ठाकुर
  • वी. सोमन्ना
  • डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी
  • कीर्ति वर्धन सिंह

इन नेताओं को कैबिनेट में दोबारा मिली जगह

  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • नितिन गडकरी
  • जेपी नड्डा
  • शिवराज चौहान
  • निर्मला सीतारमण
  • एस. जयशंकर
  • पीयूष गोयल
  • धर्मेंद्र प्रधान
  • सर्बानंद सोनोवाल
  • डॉ. वीरेंद्र कुमार
  • प्रहलाद जोशी
  • जुएल उरांव
  • गिरिराज सिंह
  • अश्विनी वैष्णव
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • भूपेंद्र यादव
  • गजेंद्र सिंह शेखावत
  • अन्नपूर्णा देवी
  • किरेन रिजिजू
  • हरदीप सिंह पुरी
  • डॉ. मनसुख मांडविया
  • जी. किशन रेड्डी
  • राव इंद्रजीत सिंह
  • डॉ. जितेंद्र सिंह
  • अर्जुन राम मेघवाल
  • जितिन प्रसाद
  • श्रीपद यशो नाइक
  • पंकज चौधरी
  • श्री कृष्ण पाल गुर्जर
  • रामदास अठावले
  • नित्यानंद राय
  • अनुप्रिया पटेल
  • एसपी सिंह बघेल
  • शोभा करण राजे
  • बी एल वर्मा
  • शांतनु ठाकुर
 पीएम मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ...देखें राष्ट्रपति भवन से लाइव

पीएम मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ...देखें राष्ट्रपति भवन से लाइव

 नई दिल्ली। Narendra Modi Oath ceremony LIVE: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार देश की सत्ता संभालने जा रहे हैं। NDA दल के नेता राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) उन्हें पीएम पद की शपथ दिलवा रही हैं।

यहां देखें LIVE:

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में न सिर्फ देश के बल्कि कई विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। अभिनेता अक्षय कुमार, प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल और भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, उद्योगपति मुकेश अंबानी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एक्टर शाहरुख खान, विक्रांत मैसी, बिहार सीएम नीतीश कुमार समेत कई बड़ी हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।

पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह आज, कब और कहां देख सकेंगे लाइव प्रसारण, जानिए एक क्लिक में

पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह आज, कब और कहां देख सकेंगे लाइव प्रसारण, जानिए एक क्लिक में

 PM Modi Oath Live : नरेंद्र मोदी आज (9 जून) तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके तीसरे कार्यकाल के लिए होने वाली शपथग्रहण समारोह की भव्य तैयारी हो रही है. पीएम मोदी के शपथ के साथ ही NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल और नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत भी हो जाएगी. शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 5 बजे से मेहमान आने शुरू हो जाएंगे. इसके बाद शाम 7:15 बजे पर शपथग्रहण शुरू होगा और करीब साढ़े 8 बजे तक चलेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को शपथ दिलाएंगी, जिसका पूरे देश में सीधा प्रसारण किया जाएगा।

शपथग्रहण समारोह को भारत के राष्ट्रपति के यूट्यूब चैनल और एक्स अकाउंट पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. समारोह का सीधा प्रसारण शाम 7.15 बजे दूरदर्शन पर किया जाएगा. इसके अलावा दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर भी लाइप शपथग्रहण समारोह देख सकेंगे. इसके अलावा मोदी के शपथग्रहण को आप Zee News चैनल, वेबसाइट और सोशल मीडिया पर भी लाइव देख सकेंगे।

शपथग्रहण के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शपथग्रहण समारोह के लिए राजधानी दिल्ली थ्री टियर सिक्योरिटी रहेगी. दिल्ली पुलिस के 3 हजार स्टाफ, और पैरामिलेट्री फोर्स की 15 कम्पनियां तैनात की जाएंगी. NSG, SPG और इंटेलिजेंस विंग के अफसर भी इस पर तैनात रहेंगे. दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. नई दिल्ली बॉर्डर में आने वाले सभी रास्तों पर कड़ी सुरक्षा है और पूरे इलाके पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है. हाई सिक्योरिटी जोन में आम वाहनों के प्रवेश पर रोक है. विदेशी मेहमान जिन होटलों में रुकेंगे, वहां से लेकर आसपास के इलाके में भी निगरानी की जा रही है।

 नरेंद्र मोदी आज (9 जून) तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके तीसरे कार्यकाल के लिए होने वाली शपथग्रहण समारोह की भव्य तैयारी हो रही है. पीएम मोदी के शपथ के साथ ही NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल और नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत भी हो जाएगी. शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 5 बजे से मेहमान आने शुरू हो जाएंगे. इसके बाद शाम 7:15 बजे पर शपथग्रहण शुरू होगा और करीब साढ़े 8 बजे तक चलेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को शपथ दिलाएंगी, जिसका पूरे देश में सीधा प्रसारण किया जाएगा।

मोदी कैबिनेट की तस्वीर साफ ! इन सांसदों को गया कॉल, जानिए मोदी 3.0 की टीम में कौन-कौन शामिल?

मोदी कैबिनेट की तस्वीर साफ ! इन सांसदों को गया कॉल, जानिए मोदी 3.0 की टीम में कौन-कौन शामिल?

 PM Modi Shapath Grahan : भाजपा नेता नरेंद्र मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं. इस भव्य समारोह में पड़ोसी देशों के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों सहित 9,000 से अधिक लोग शामिल होंगे. इस बीच मंत्री पद को लेकर सांसदों को कॉल जा रहा है।

अब तक जिन 47 NDA नेताओं को कॉल आए

1. अमित शाह 2. मनसुख मंडाविया 3. अश्विनी वैष्णव 4. निर्मला सीतारमण 5. पीयूष गोयल 6. जितेंद्र सिंह 7. शिवराज सिंह चौहान 8. हरदीप सिंह पुरी 9. एचडीके 10. चिराग पासवान 11. नितिन गडकरी 12. राजनाथ सिंह 13. ज्योतिरादित्य सिंधिया 14. किरन रिजिजू 15. गिरिराज सिंह 16. गजेंद्र सिंह शेखावत 17. जयंत चौधरी 18. अन्नामलाई 19. एमएल खट्टर 20. सुरेश गोपी 21. धर्मेंद्र प्रधान 22. जीतन राम मांझी 23. रामनाथ ठाकुर (राज्यसभा) 24. जी किशन रेड्डी 25. बंदी संजय 26. अर्जुन राम मेघवाल 27. प्रह्लाद जोशी 28. आजसू सांसद चंद्रशेखर चौधरी 29. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी 30. राम मोहन नायडू किंजरापु 31. रवनीत सिंह बिट्टू 32. जितिन प्रसाद 33. पंकज चौधरी 34. सीआर पाटिल 35. बीएल वर्मा 36. ललन सिंह 37. सोनोवाल 38. अनुप्रिया पटेल 39. प्रताप राव जाधव 40. अन्नपूर्णा देवी 41. रक्षा खडसे 42. अजय टम्टा 43. शोभा करंदलाजे 44. कमलजीत सहरावत 45. राव इंद्रजीत सिंह 46. राम दास अठावले 47. हर्ष मल्होत्रा

पहले खबर थी जीतन राम मांझी को कॉल गई है, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें अभी कोई कॉल नहीं आई है. इसी तरह की बात अनुप्रिया पटेल ने भी कही है.

एनडीए सहयोगियों के सहयोग से बनने वाले मोदी कैबिनेट 3.0 में तेलुगु देशम पार्टी के नेताओं को दो, एनसीपी (अजित पवार) और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को एक-एक स्थान मिलेगा. इसके अलावा, कैबिनेट में मंत्री पद के लिए राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी के नामों की पुष्टि हो गई है. उनके अपने-अपने विभागों को बरकरार रखने की संभावना है.

आजीत पवार की मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना कम

सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनसीपी (AJIT PAWAR) को अभी तक कोई फ़ोन नहीं गया है. आजीत पवार की मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना कम है! मोदी सरकार 3.0 की कैबिनेट में कौन-कौन चेहरे शामिल होंगे इस पर सस्पेंस बना हुआ है.

महाराष्ट्र से 6 सांसद केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल होंगे. इसमें इन नेताओं के नाम शामिल हैं.

नितीन गडकरी (नागपूर)

पियुष गोयल (मुंबई नॉर्थ)

रक्षा खडसे (रावेर)

मुरलीधर मोहोळ (पुणे)

प्रतापराव जाधव (बुलढाणाशिवसेना)

रामदास आठवले (आरपीआय)

CWC Meeting: सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस संसदीय दल की नेता...राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव

CWC Meeting: सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस संसदीय दल की नेता...राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव

 CWC Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम घोषित होने के बाद बैठकों का दौर चालू है। इंडिया गठबंधन के सीनियर्स नेता भी लगातार बैठक (CWC Meeting) कर रहे हैं। वहीं, I.N.D.I.A. ब्लॉक विपक्ष की भूमिका अदा करने की तैयारियों में अभी से जुट गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की नेतृत्व में दिल्ली के अशोक होटल (Ashoka Hotels) में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक चल रही है. बैठक में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा  गया है. वहीं सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुन लिया गया है. सोनिया का नाम मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्तावित किया था.

चुनाव परिणामों को लेकर होगी चर्चा

साथ ही इस बैठक में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC Meeting) चुनाव के परिणाम को लेकर भी चर्चा कर सकती है। इस बैठक में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे।

इस बैठक में कांग्रेस के नवनिर्वाचित लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी शामिल रहेंगे। इस बैठक का आयोजन सेंट्रल हॉल में किया जाएगा। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आशोक अशोक में कांग्रेस नेताओं के लिए डीनर का भी आयोजन करेंगे।

समाजवादी पार्टी के सांसदों से अखिलेश यादव की मुलाकात

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC Meeting) की बैठक के अलावा यूपी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद समाजवादी पार्टी की भी बैठक होनी है। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने नए सांसदों से मिलेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू की जाएगी।

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हारी हुई सीटों पर समीक्षा की जाएगी। वहीं, इस समीक्षा बैठक में सभी पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों को भी बुलावा भेजा गया है। इसकी समीक्षा के बाद आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठक में हुई महत्वपूर्ण विषय की जानकारी मीडिया के साथ साझा की जाए। वहीं, शाम 5.30 बजे कांग्रेस के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित की जाएगी। जबकि शाम 7 बजे अशोक होटल में डिनर होगा।

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ: इन विदेशी मेहमानों को बुलावा, इस बार के शपथ समारोह में ये होगा खास

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ: इन विदेशी मेहमानों को बुलावा, इस बार के शपथ समारोह में ये होगा खास

 PM Modi Oath Ceremony: NDA संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी आज रविवार शाम को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे. ऐसा करने वाले वे नेहरू के बाद दूसरे व्यक्ति हैं. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को पीएम मोदी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था. तीसरी बार पीएम का शपथ ग्रहण खास होने वाला है. इसमें विदेशों से कई मेहमान पहुंचेंगे.

लोकसभा में NDA की 293 सीटें

लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व  में NDA को 293 सीटें मिली हैं. जिसमें बीजेपी की अकेले 240 सीटें हैं. 53 सीटें बीजेपी के सहयोगी दलों की हैं. इसमें सबसे ज्यादा TDP की 16 और JDU की 12 सीटें हैं. पीएम मोदी पहली बार गठबंधन वाली सरकार चलाएंगे. 2014 और 2019 में बीजेपी के पास बहुमत था.

विदेशी मेहमानों के लिए खास इंतजाम

पीएम नरेंद्र मोदी की तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण में विदेशी मेहमानों का जमावड़ा लगेगा. इस बार शपथग्रहण समारोह के कार्यक्रम में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया गया है. इन सभी नेताओं के शपथ समारोह में शामिल होने की संभावना है. सभी विदेशी मेहमान राजधानी के लीला, ताज, आईटीसी मौर्या, क्लेरिजस और ओबेरॉय होटल में रुकेंगे.

शपथ ग्रहण में इसबार ये खास

राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली पुलिस और एनएसजी के स्वाट कमांडो समारोह स्थल और महत्वपूर्ण क्षेत्रों के आसपास तैनात रहेंगे. 

पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी को अगले कुछ दिनों के लिए नो-फ्लाय जोन घोषित किया है. इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडर, रिमोट से चलाने वाले हवाई जहाज और गुब्बारों जैसे हवाई जहाजों को उड़ाने पर रोक लगी रहेगी. 

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के पड़ोसी बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, मॉरीशस समेत अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है. इन विशिष्ट मेहमानों को उनके होटल से कार्यक्रम स्थल तक लाने ले जाने के लिए खास रास्ते होंगे.

अधिकारियों के अनुसार, कल मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली कई सड़कें बंद रहेंगी या उन पर ट्रैफिक डायवर्जन हो सकता है. राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले वाहनों की चेकिंग पहले ही बढ़ा दी गई है.

ये विदेशी नेता होंगे शामिल

श्रीलंका के राष्ट्रपति- रानिल विक्रमसिंघे
मालदीव के राष्ट्रपति- डॉ मोहम्मद मुइज्जू
सेशेल्स के उपराष्ट्रपति- अहमद अफीक
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री- शेख हसीना
मॉरीशस के प्रधानमंत्री- प्रविंद कुमार जुगनुथ
नेपाल के प्रधानमंत्री- पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’
भूटान के प्रधानमंत्री- शेरिंग टोबगे

पीएम मोदी के साथ उनके मंत्रीमंडल (PM Modi Cabinet Ministers) के मंत्री भी शामिल होंगे. Modi 3.0 के सभी मंत्री भी कल शपथ लेंगे.

 एनडीए सरकार के संभावित मंत्रिमंडल के नाम आए सामने, देखें सूची…!!

एनडीए सरकार के संभावित मंत्रिमंडल के नाम आए सामने, देखें सूची…!!

 नई दिल्ली। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने लोकसभा चुनाव 2024 में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। जिसके बाद रविवार 9 जून को नरेंद्र मोदी भी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में ही कुछ सांसदों को भी मोदी केबिनेट के केंद्रीय मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।बता दें कि इस बार एनडीए के गठबंधन ने मिलकर लोकसभा सभा चुनाव में 293 सीटों पर कब्ज़ा किया है। लेकिन अब इस गठबंधन में दो बड़ी पार्टियों ने भी नरेंद्र मोदी का साथ दिया है। जिसमें एक पार्टी नीतीश कुमार की है और एक पार्टी चंद्रबाबू नायडू की है। सूत्रों से जानकारी आ रही है कि कुछ पुराने चेहरों के साथ-साथ इस बार मोदी की कैबिनेट में 17 भाजपा के तरफ से नए चेहरे और गठबंधन के सहयोगी दल के 17 केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जायेंगे।

 जिसमें टीडीपी के 6, जेडीयू के 4, लोक जन शक्ति के 2, लोजपा के 2 और बाकी सभी सहयोगी घटक दल के 1-1 मंत्री मोदी केबिनेट मंत्रिमंडल में शामिल किए जायेंगे। फिलहाल मोदी 3.0 की कैबिनेट के लिए कई नेताओं के नाम सबसे आगे हैं। एनडीए की अहम पार्टी जनता दल यूनाइटेड को भी मोदी कैबिनेट में अच्छी जगह मिल सकती है। कहा जा रहा है कि जेडीयू के चार सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है।

 देखें संभावित लिस्ट-

BREAKING NEWS : राज्य में 29 सीटें हारने के बाद PCC चीफ जीतू पटवारी दे सकते हैं इस्तीफा !

BREAKING NEWS : राज्य में 29 सीटें हारने के बाद PCC चीफ जीतू पटवारी दे सकते हैं इस्तीफा !

 BREAKING NEWS : CWC की बैठक से जुड़ी सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है, हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी इस्तीफा दे सकते हैं, वह अपना इस्तीफा मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप सकते हैं। पटवारी की लीडरशिप में मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने सभी 29 सीटें हारी थी, जिसके बाद से पीसीसी चीफ के इस्तीफे को लेकर अटकलें तेज हो गई है।

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, दिल्ली में जुटेंगे सारे दिग्गज

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, दिल्ली में जुटेंगे सारे दिग्गज

 दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट जारी होने के बाद दिल्ली में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है.रिपोर्ट के मुताबिक आज  दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस वार्किंग कमेटी की बैठक होने वाली है.

रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस की इस बैठक में लोकसभा में पार्टी के संतोषजनक प्रदर्शन के लिए नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रस्ताव पारित किया जा सकता है. कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में 99 सीटें जीती हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 52 सीट जीती थीं. कांग्रेस वार्किंग कमेटी की बैठक ऐसे समय में हो रही जब यह खबर सामने आई है कि नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इससे पहले राजनीतिक उठापटक के बीच 5 जून को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी. जिसे लेकर खरगे ने कहा था कि देश का यह जनादेश के खिलाफ था.
इंडिया गठबंधन बैठक में ये हुए शामिल 

दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन बैठरिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस की इस बैठक में लोकसभा में पार्टी के संतोषजनक प्रदर्शन के लिए नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रस्ताव पारित किया जा सकता है. कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में 99 सीटें जीती हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 52 सीट जीती थीं. कांग्रेस वार्किंग कमेटी की बैठक ऐसे समय में हो रही जब यह खबर सामने आई है कि नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इससे पहले राजनीतिक उठापटक के बीच 5 जून को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी. जिसे लेकर खरगे ने कहा था कि देश का यह जनादेश के खिलाफ था.

इंडिया गठबंधन बैठक में ये हुए शामिल 

दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आम आदमी पार्टी के नेता संदय सिंह और राघव चड्डा, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत समेत कई नेता शामिल हुए थे.क में  कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आम आदमी पार्टी के नेता संदय सिंह और राघव चड्डा, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत समेत कई नेता शामिल हुए थे.

Aaj Ka Panchang 8 June 2024: जानें शनिवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

Aaj Ka Panchang 8 June 2024: जानें शनिवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

 Aaj Ka Panchang 8 June 2024: आज शनिवार का दिन है। यह शुभ दिन भगवान शनि की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, उनके धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -

ऋतु - ग्रीष्म

चन्द्र राशि - मिथुन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 18 मिनट पर

चंद्रोदय - सुबह 06 बजकर 40 मिनट पर

चंद्रास्त - रात्रि 09 : 32 बजे।

शुभ मुहूर्त

अमृत काल - सुबह 09 बजकर 42 मिनट से 11 बजकर 18 मिनट तक

Aaj Ka Rashifal 08 June 2024: आज शनिवार के दिन राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा दृष्टि, दूर होगी हर बाधा, बन जाएंगे सारे काम

Aaj Ka Rashifal 08 June 2024: आज शनिवार के दिन राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा दृष्टि, दूर होगी हर बाधा, बन जाएंगे सारे काम

8 जून 2024 Aaj Ka Rashifal:- आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 57 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज शाम 7 बजकर 43 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से रिश्ते में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है। आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार भी कर सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होने की उम्मीद है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफहमी से बचना चाहिए।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

वृष राशि:

आज आपका दिन ताजगी भरा रहेगा। आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां रहेगी। आज आप किसी धार्मिक कार्य संबंधी योजना बनायेंगे। आपका कही फंसा हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई में शिक्षको का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। व्यापर में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

मिथुन राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज कारोबार में छोटी- छोटी बारीकियां समझना जरूरी है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है, आपको अच्छा लगेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, साथ में कहीं घूमने जाएंगे। आज ससुराल पक्ष से कोई शुभ सुचना मिलने के योग बने हुए हैं।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर के रख-रखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी कोई योजना बना सकते है। आपकी संतान को सफलता मिलने से घर में खुशियां बढ़ेगी। बच्चो के बेहतर करियर के लिए आप किसी अच्छे एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। काम में नयी तकनीकों को अपनाने से काम जल्दी पूरा होगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि:

आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज ऑफिस में कार्यों को पूरा करने में आपका ध्यान लगा रहेगा। बॉस आपसे प्रसन्न होंगे। भविष्य को लेकर बनाई योजनाएं कारगर साबित होंगी। आज आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी। आप कुछ लोगों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य की रूपरेखा बना सकते हैं। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक जीवन में न पड़ने दे। आज घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे लोगों का आना जाना लगा रहेगा। स्टूडेंट्स को आज टीचर द्वारा विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। आज आप कोई कम्प्यूटर कोर्स सीखने का मन बनायेंगे, इस पर माता के साथ विचार विमर्श कर सकते हैं। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में मदद करेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा की गतिविधियों से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें। आप अपनी पारिवारिक व व्यवसायिक जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम देंगे। आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगा रहेगा। आज आपके रुके हुए कामों को पूरा करने का अच्छा समय है। आपके पिता जी आपके अच्छे करियर के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज आप किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में शामिल होंगे, जहा खूब मौज मस्ती होगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपका को प्रशासनिक कार्य पूरा हो जाएगा। आज नये बिजनेस की प्लानिंग करेंगे, जिसमे आपको ज्यादा लाभ मिलने वाला है। आप आज परिवार वालों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। अचानक हुआ धन लाभ आपके आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज व्यवस्थित दिनचर्या बनी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला रुका हुआ है तो उसको हल करने का उचित दिन है। किसी खास व्यक्ति द्वारा आपको उचित सलाह भी मिलेगी। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आज घर में नन्हे मेहमान के आने की सम्भावना बन रही है। परिवार में किसी से चल रही अनबन आज समाप्त होगी और उसके प्रति प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर भगवान के दर्शन करने जाएंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से आज कुछ राहत मिलेगी। व्यक्तित्व को निखारने के लिए किये गये प्रयास का अच्छा परिणाम सामने आएंगे। आज समाज में आपकी छवि निखरेगी। अगर आप जीवनसाथी के साथ रिश्तों में संतुलन बना कर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। माता जी के स्वास्थ्य में आज पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आज आप कोई नया काम सीखेंगे जिसका भविष्य में आपको फायदा होगा। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि:

आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज किसी समारोह अथवा सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। इस समय कई खर्चे सामने आएंगे, परंतु साथ ही आय के स्त्रोत भी बढ़ने से आर्थिक समस्या नहीं रहेगी। आपकी शिक्षा अथवा करियर से संबंधित समस्यायें दूर होंगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप आज कोई टेक्निकल वर्क सीख सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में बेहतर लाभ होगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का उनकी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कविता या कहानी के लिए सम्मानित किया जाएगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 2