BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगा तंबाकू, गुटखा और पान मसाला...जानें बैन की वजह…!!

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगा तंबाकू, गुटखा और पान मसाला...जानें बैन की वजह…!!

 Bans Gutkha: तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला पर तेलंगाना सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला पर बैन लगा दिया है।

ही किसी भी प्रकार के तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा के उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बेचने पर प्रतिबंध है। राज्य सरकार ने यह बैन 24 मई 2024 से एक साल के लिए लगाया गया है।

तंबाकू को बैन करने के बाद राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि यह प्रतिबंध सार्वजनिक स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, निषेध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत इसे लागू किया जाएगा।

इस लिए लगाया बैन
तेलंगाना सरकार ने अपने आदेश में कहा गया कि गुटखा, पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई जाती है। ये प्रोडक्ट हैं जिनमें तंबाकू और निकोटीन युक्त होता है और जो पाउच,पैकेज या फिर कंटेनर आदि में पैक करके बेचे जाते हैं।

इसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से बेचा जाता है। यह प्रतिबंध 24 मई, 2024 से एक साल की अवधि के लिए पूरे तेलंगाना में लागू किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुटका और पान मसाला का सेवन करने से स्वास्थ्य समस्याओं का गंभीर जोखिम रहता है।

इसे देखते हुए सरकार द्वारा यह बड़ा एक्शन लिया गया है। निकोटीन युक्त गुटका खाने से मुंह के कैंसर, सबम्यूकस फाइब्रोसिस और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बना रहता है।

तेलंगाना में भ्रामक दावे वाली दवाइयां जब्त

तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा बैन करने के बाद तेलंगाना के औषधि नियंत्रण प्रशासन के अधिकारियों ने पता लगाया है कि मेडिकल पर कुछ ऐसी दवाइयां बेची जा रही हैं, जिनके लेबल पर दावा गया जा रहा है कि वह गुर्दे की पथरी और गठिया का इलाज करती हैं।

ये दावे ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 का उल्लंघन करते हैं। औषधि नियंत्रण प्रशासन ने भ्रामक और आपत्तिजनक विज्ञापनों वाली ऐसी दवाओं की पहचान करने के लिए 25 मई को एक स्पेशल अभियान चलाया था जिसमें अफसरों द्वारा ऐसी मेडिसिन के बारे में पता लगाया गया था।

 
TRP गेमिंग जोन में भयानक आग, 28 मौतों का जिम्मेदार कौन…6 अधिकारियों पर गिरी गाज…

TRP गेमिंग जोन में भयानक आग, 28 मौतों का जिम्मेदार कौन…6 अधिकारियों पर गिरी गाज…

 राजकोट: गुजरात में राजकोट TRP गेमिंग जोन में आग लगने से अब तक 28 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 12 बच्चे हैं. इस मामले में प्रशासन ने छह अधिकारियों को सस्पेंड किया है.

राजकोट नगर निगम के दो अधिकारी असिस्टेंट इंजीनियर जयदीप चौधरी और टाउन प्लानर गौतम जोशी को सस्पेंड किया गया है. इसके साथ ही सड़क एवं निर्माण विभाग के दो अधिकारी एडिशनल इंजीनियर पारस कोठिया और डिप्टी इंजीनियर एम आर सुमा को भी सस्पेंड किया गया है. वहीं, पुलिस विभाग के दो अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर एन आर राठौड़ और पुलिस इंस्पेक्टर वी आर पटेल पर भी गाज गिरी है.

इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को राजकोट गेम जोन दुर्घटना स्थल पर जाकर निजी तौर पर निरीक्षण किया. इस गंभीर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसके बाद ही राज्य सरकार ने छह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया.

बता दें कि राजकोट के टीआरपी गेम जोन में शनिवार को भीषण आग लग गई थी. कहा जा रहा है कि जनरेटर के लिए 1500 से 2000 लीटर डीजल, गो कार रेसिंग के लिए 1000 से 1500 लीटर पेट्रोल जमा था. जिसकी वजह से आग इतनी फैली कि पूरा स्ट्रक्चर जलकर खाक हो गया. गेम जोन से बाहर निकलने और प्रवेश के लिए 6 से 7 फीट का एक ही रास्ता था. गेम जोन में एंट्री के लिए 99 रुपये की स्कीम थी, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग हादसे के वक्त गेम जोन में मौजूद थे. इस मामले में राज्य सरकार ने पांच सदस्यीय SIT गठित की थी.

इस मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था. हाईकोर्ट की स्पेशल ब्रांच की बेंच ने सुनवाई करते हुए इसे मानव निर्मित आपदा बताया था. कोर्ट ने कहा था कि गेमिंग जोन के निर्माण और संचालन के लिए नियमित और उचित नियमों का पालन नहीं किया गया. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि अहमदाबाद में सिंधुभवन रोड, सरदार पटेल रिंग रोड और एसजी हाईवे पर गेमिंग जोन सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं. हाईकोर्ट ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट नगर निगम से स्पष्टीकरण मांगा था.

कोर्ट ने कहा था कि निगम को ये बताना होगा कि कानून के किस प्रावधान के तहत इस गेमिंग जोन को संचालित करने की अनुमति दी गई थी. हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि निगम ये जानकारी एक दिन में मुहैया कराए. इसके साथ ही कोर्ट ने अग्नि सुरक्षा नियमों के अनुपालन के संबंध में भी स्पष्टीकरण मांगा.

WhatsApp यूजर्स के स्टेटस डालने को लेकर आया नया अपडेट..जानिए

WhatsApp यूजर्स के स्टेटस डालने को लेकर आया नया अपडेट..जानिए

 वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर रोलआउट कर रहा है। कुछ दिन पहले कंपनी ने स्टेटस अपडेट में एक मिनट के वीडियो को शेयर करने वाला फीचर रोलआउट करना शुरू किया था। इसी कड़ी में वॉट्सऐप अब स्टेटस अपडेट से ही जुड़ा एक और नया फीचर लेकर हाजिर है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप ने स्टेटस अपडेट में एक मिनट के वॉइस नोट्स को शेयर करने वाला फीचर रिलीज कर दिया है। वॉट्सऐप के इस नए अपडेट को iOS और ऐंड्रॉयड के नए वर्जन में ऑफर किया जा रहा है।

WABetaInfo ने इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें आप स्टेटस अपडेट में एक मिनट के वॉइस नोट्स को रिकॉर्ड और शेयर करने वाले फीचर को देख सकते हैं।

कंपनी इस नए फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है। आने वाले कुछ दिनों में यह सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। नए फीचर के लिए बेहतर होगा कि आप गूगल प्ले स्टोर पर वॉट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट्स को चेक करते रहें।

वॉट्सऐप ने कुछ दिन पहले वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 24.10.10.74 के लिए 30 सेकंड की बजाय 1 मिनट के वीडियो को स्टेटस अपडेट में शेयर करने वाले फीचर को रोलआउट किया था।

बीटा यूजर इस नए फीचर को टेस्टफ्लाइट ऐप में चेक कर सकते हैं। वॉट्सऐप में आए इस नए फीचर की जानकारी भी WABetaInfo ने X पोस्ट करके दी। बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद कंपनी इस फीचर के स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी।

वॉट्सऐप जल्द ही अनरीड मेसेज काउंट को एक बार में क्लियर करने वाला फीचर रोलआउट करेगा। इस अपकमिंग फीचर का नाम ‘Clear unread when app opens’ है। इस नए फीचर को वॉट्सऐप नोटिफिकेशन्स वाले ऑप्शन में जा कर ऐक्सेस किया जा सकेगा।

इसे ऑन और ऑफ करने के लिए आपको टॉगल मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फीचर को अभी वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.24.11.13 में ऑफर कर रही है।

 मोदी सरकार का बड़ा एक्शन! क्या बंद हो जाएंगे 6 लाख मोबाइल नंबर? दिया ये आदेश

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन! क्या बंद हो जाएंगे 6 लाख मोबाइल नंबर? दिया ये आदेश

 टेलीकॉम विभाग (Department of Telecommunications - DoT) ने मोबाइल कंपनियों (Telecom Operators) को करीब 6 लाख 80 हजार मोबाइल कनेक्शन दोबारा जांचने के लिए कहा है.

इन कनेक्शनों को शायद गलत, फर्जी या बनावटी पहचान और एड्रेस के डॉक्यूमेंट्स के आधार पर लिया गया होगा. टेलीकॉम विभाग ने मोबाइल कंपनियों को जांच के लिए 60 दिन का समय दिया है.

विभाग ने यह भी कहा है कि अगर कंपनियों ने 60 दिन में दोबारा जांच नहीं की तो ये संदिग्ध मोबाइल नंबर बंद कर दिए जाएंगे. Telecom Operators

बढ़ रहे हैं फ्रॉड 

टेलीकॉम डिपार्टमेंट का ये कदम इसलिए जरूरी है क्योंकि फोन पर होने वाली धोखाधड़ी बहुत बढ़ गई हैं. विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ऐसे संदिग्ध नंबरों को ढूंढा है.

DoT का कहना है कि धोखाधड़ी वाले कनेक्शन पकड़ने में अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर काम करना और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बहुत जरूरी है. Telecom Operators

पिछले हफ्ते बंद किए 1.7 करोड़ से ज्यादा फर्जी मोबाइल कनेक्शन

पिछले हफ्ते टेलीकॉम विभाग ने बताया कि अब तक उन्होंने 1.7 करोड़ से ज्यादा फर्जी मोबाइल कनेक्शन बंद कर दिए हैं और करीब 0.19 लाख मोबाइल फोन जो साइबर अपराध में शामिल थे उन्हें ब्लॉक कर दिया है.

विभाग को शिकायतें संचार साथी पोर्टल पर मिलीं और गृह मंत्रालय, बैंकों जैसे अहम विभागों से भी जानकारी मिली, इसी के आधार पर ये कार्रवाई की गई. विभाग के अनुसार, अब तक उन्होंने 1.34 अरब मोबाइल कनेक्शनों की जांच की है.

7 नवजात शिशुओं की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुःख

7 नवजात शिशुओं की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुःख

 दिल्ली : 7 नवजात शिशुओं की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है। सीएम ने X पर लिखा, नई दिल्ली के विवेक विहार स्थित अस्पताल में लगी आग से नवजात शिशुओं के निधन की खबर से मन अत्यंत दुःखी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत शिशुओं की आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।

हादसे में घायल शिशु भी जल्द से जल्द स्वस्थ हों, इसकी कामना है। ॐ शांति। बता दें कि राजधानी में पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात नवजात बच्चों के तीन मंजिला एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 बच्चों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं 5 अन्य नवजात अब भी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।

अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडरों में धमाकों संग लगी आग इतनी भयानक थी कि उसने आसपास की दुकानों और इमरतों को भी अपनी चपेट में ले लिया था।

 
Cyclone Remal: अगले 6 घंटे में दिखेगा चक्रवात रेमल का रौद्र रूप, कई जिलों में बारिश शुरू...IMD ने की चेतावनी जारी

Cyclone Remal: अगले 6 घंटे में दिखेगा चक्रवात रेमल का रौद्र रूप, कई जिलों में बारिश शुरू...IMD ने की चेतावनी जारी

 Cyclone Remal: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान का असर अब पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में दिखने लगा है। पश्चिम बंगाल में रेमल तुफान अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। कई जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश भी शुरू हो गई है। रेफम का तुफान का एक वीडियो भी सामने आया है। IMD ने लोगों और मछुआरों को समुद्री तट के पास नहीं जाने की चेतावनी दी है। वहीं, रेमल तुफान का रौद्र रूप कई राज्यों में देखने को मिलेगा।

IMD ने जानकारी देते हुए कहा कि चक्रवाती तूफान 100 से 120 प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम बंगाल के तट से टकराएगा। तुफान के टकराने के बाद समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी, जिससे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के निचले क्षेत्र डूबने के आशंका है।

चक्रवाती तुफान से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने बैठक की। साथ ही एनडीआरएफ की 12 टीमों के साथ अतिरिक्त पांच टीमें भी तैनात की गई हैं। इंडियन आर्मी, नेवी और तटरक्षक बल के सुरक्षाकर्मियों को भी बचाव और राहत कार्य के लिए लगाया गया है।

कोलकाता एयरपोर्ट पर बंद

रेमल तूफान के कहर को देखते हुए आज दोपहर 12 बजे से 27 मई सुबह 9 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट पर हवाई उड़नों को बंद कर दिया गया है। इसे लेकर कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निदेशक सी पट्टाभि ने इसकी जानकारी दी थी।

पश्चिम बंगाल में बारिश


IMD के अनुसार, पश्चिम बंगाल में रेमल अगले कुछ घंटों में गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। करीबन आज देर रात चक्रवाती तूफान बांग्लादेश और उसके आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के बीच से गुजर जाएगा। चक्रवाती तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के सुंदरबन, दक्षिण 24 परगना में इस वक्त आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो रही है।

इन राज्यों में होगी बारिश

पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान का असर उसके आसपास के राज्यों पर भी पड़ने वाला है। उत्तरी ओडिशा के तटीय जिले बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा में रविवार और सोमवार को मेघा बरसने की संभावना है।

मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के अधिकांश हिस्सों में आज हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं। मिजोरम, मणिपुर, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा में सोमवार और मंगलवार को अधिक बारिश होने की संभावना है।

120 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलेंगी हवाएं, चक्रवात रेमल मचा सकता है तबाही..

120 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलेंगी हवाएं, चक्रवात रेमल मचा सकता है तबाही..

कोलकाता :- हवाई अड्डे के अधिकारियों ने चक्रवाती तूफान रेमल के संभावित प्रभाव को देखते हुए रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन निलंबित करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरा दबाव बन गया है।

शनिवार रात तक इसके चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है। यदि निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवात में बदलता है तो उसका नाम रेमल होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, रेमल बनने के बाद रविवार की रात यह पश्चिम बंगाल से टकरा सकता है। इनकी गति 110 से 120 किमी प्रति घंटा होगी अस्थायी तौर पर हवा की गति 135 किमी प्रति घंटा तक बढ़ सकती है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे के हितधारकों की शनिवार को हुई एक बैठक के बाद उड़ानों को निलंबित करने का एहतियाती कदम उठाया गया है।

एनएससीबीआई हवाई अड्डे के निदेशक सी पट्टाभि ने एक बयान में कहा, ‘‘कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात रेमल के प्रभाव को देखते हुए हितधारकों के साथ एक बैठक की गई और कोलकाता में तेज हवाओं और भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका के कारण 26 मई को दोपहर 12 बजे से 27 मई को सुबह नौ बजे तक उड़ानों के परिचालन को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। ’’

चक्रवाती तूफान रेमल के 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ 26 मई की आधी रात को पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश के निकटवर्ती समुद्री तटों पर टकराने की आशंका है।

मौसम विभाग कार्यालय ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। तूफान के समुद्र तट से टकराने के समय तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाकों में 1.5 मीटर तक की तूफानी लहर उठने की आशंका है।

अस्पताल के ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट...बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 नवजात की मौत

अस्पताल के ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट...बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 नवजात की मौत

 नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में देर रात शिशु देखभाल केंद्र (Baby Care Centre) में आग लगने से 7 नवजात बच्चों की मौत हो गई। 5 बच्चों को बचाया गया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक उन्हें विवेक विहार क्षेत्र के ब्लॉक बी, आईटीआई के पास स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल कार्रवाई करते हुए, नौ दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग बुझाने के साथ-साथ, फायर ब्रिगेड ने इमारत से 12 बच्चाें को सुरक्षित बाहर निकाला

12 नवजातों का रेस्क्यू, 7 की मौत

शनिवार रात जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तत्काल ही दमकल की 16 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से आग की चपेट में थी। एक वैन भी आग की लपटों में घिर चुकी थी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक चलता रहा। फायर डिपार्टमेंट और पुलिस अफसरों के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि बेबी केयर सेंटर के पास एक एम्बुलेंस ऑक्सीजन गैस रिफिलिंग कर रही थी। इसी दाैरान विस्फोट की आवाज सुनी गई।

आग लगने के दौरान चाइल्ड केयर सेंटर में बच्चे और स्टाफ मौजूद थे। हादसे के बाद बच्चों और स्टाफ ने यहां वहां भागकर जान बचाने की कोशिश की। दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर इमारत के पीछे की खिड़कियों को तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। कुल 11 बच्चों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि बेबी केयर सेंटर ने फायर डिपार्टमेंट से एनओसी लिया था या नहीं।

 
गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, 24 से ज्यादा लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, 24 से ज्यादा लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

 राजकोट। गुजरात के राजकोट में शाम को गेमिंग जोन में अचानक भीषण आग लग गई।  आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 12 बच्चे बताए जा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग लापता भी हैं। सूचना पर पहुंची 8 दमकल गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में लगी हैं। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। इस हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत बचाव के निर्देश दिए हैं। बता दें कि गुजरात के राजकोट स्थित एक मॉल में भीषण आग लगी है। टीआरपी गेमिंग ज़ोन में पालक और कई बच्चे मौजूद थे। राजकोट पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने 20 लोगों की मौत की तस्दीक की है। राजकोट पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कुछ लोग अभी भी गेमिंग जोन के भीतर फंसे हो सकते हैं। बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की संभावना है। आग पर काबू पाने के बाद हमारी टीम भीतर जाएगी। इसके बाद ही सब कुछ साफ होगा। आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

7 आदिवासी छात्राओं से दुष्कर्म, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, ऐसे फंसाते थे अपने जाल में…

7 आदिवासी छात्राओं से दुष्कर्म, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, ऐसे फंसाते थे अपने जाल में…

 सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर 7 आदिवासी छात्राओं से दुष्कर्म किया गया है। छात्रों की शिकायत के बाद पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने सातों छात्रों से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।

बता दें कि यह पूरा मामला जिले के मझौली थाना क्षेत्र का है। आरोपी 3 माह से इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह पूरा खेल गूगल से सीखा था, जिसके बाद गूगल से मैजिक वॉइस ऐप लोड करके छात्रों से महिला की आवाज रंजना मैडम बनकर बात किया करते थे और छात्राओं को स्कॉलरशिप का प्रलोभन देकर सुनसान स्थान पर बुलाकर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों ने छात्राओं का नंबर सीधी के एक सरकारी स्कूल के एप से निकला था। जिसके बाद इन छात्राओं से संपर्क कर और स्कूल की महिला प्राचार्य बनाकर वाइस एप के माध्यम से आवाज बदलकर बात की।

पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है और छात्राओं की शिकायत पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि अब तक उन्होंने सात छात्राओं को स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर अपना शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी बृजेश प्रजापति पहले से ही शादीशुदा है। इसने पूर्व में दो शादियां की है, जिसमें से एक पत्नी को छोड़ चुका है, जबकि दूसरी पत्नी और बेटी इसके साथ रहती है। पुलिस ने उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है।

अब आपकी वॉइस में Truecaller देगा सभी फोन कॉल्स के जवाब...बस करें ये सेटिंग

अब आपकी वॉइस में Truecaller देगा सभी फोन कॉल्स के जवाब...बस करें ये सेटिंग

 Truecaller News:- ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर्स अब फ्रॉड या स्कैम के चलते अब ट्रूकॉलर ऐप का इस्तेमाल करने लगे हैं। ये इतना पॉपुलर हो चुका है, हर कोई इसका यूज कर रहा हैं। इसके पीछे की वजह इसमें मिलने वाली सुविधाएं हैं।

अगर आपके पास कोई भी अनजान नंबर से कॉल आता है तो यह बड़ी आसानी से बता देता हैं कि आखिर किसने कॉल किया हैं। इस ऐप की खासियत यह है कि इसका लाभ लेने के लिए आपको एक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।

 मिल रहे कई धाकड़ फीचर्स

ऐप के अंदर कई बेसिक फीचर्स दिए हैं, जो सभी के लिए फ्री में उपलब्ध हैं। वहीं कंपनी भी लगातार इस ऐप में बदलाव कर यूजर को नए नए एक्सपीरियंस दे रही है। वहीं, अब कंपनी ने इस ऐप में एक और फीचर जोड़ दिया हैं। जिसका नाम Personalised AI Assistant हैं, जो आपके सभी कॉल्स का जवाब आपकी ही आवाज में देगा। ये सुनकर आपको थोड़ा झटका जरूर लगेगा लेकिन सच्चाई यहीं हैं।

आया नया Personal Voice Feature

 आपको बता दें कि ट्रूकॉलर में कंपनी ने अब Azure AI Speech के लिए नए ‘पर्सनल वॉयस’ फीचर को रोल आउट स्टार्ट कर दिया है। कंपनी ने इस फीचर को लाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ कोलैबोरेशन किया है, जो लोगों को एआई असिस्टेंट में अपनी आवाज का डिजिटल वर्जन रिकॉर्ड करता है। हालांकि कंपनी ने इस फीचर को ट्रूकॉलर प्रीमियम यूजर्स के लिए ही पेश किया है।

Truecaller News: वैसे तो ट्रूकॉलर के मिलने वाले इस AI Assistant के नए फीचर घोषणा 2022 में की गई थी। यह वेरियस एक्टिविटीज के साथ आता हैं, जिसमें ऑटोमेटिक कॉल का जवाब देना, चैट फिल्टर करना, आपकी तरफ से किसी कॉल का जवाब देना और बाद में इसे चेक करने के लिए कॉल रिकॉर्ड करना भी शामिल है।

AI में पर्सनल वॉयस को कैसे करें सेट?

1. सबसे पहले आपको इस ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करना होगा फिर ट्रूकॉलर के सेटिंग्स में जाना होगा।
2. अब असिस्टेंट सेटिंग्स पर टैप कर, सेटअप पर्सनल वॉयस को सेलेक्ट करें।
3. इसके बाद स्क्रीन पर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें।
4. फिर आपको स्क्रीन पर एक टेक्स्ट दिखाई देगा जिसे अपनी आवाज में पढ़ते हुए रिकॉर्ड करना हैं।
5. इसके बाद, AI-जनरेटेड वॉयस रेप्लिकेशन का प्रोसेस पूरा हो जाएगा। और आप इस नए AI technology का आराम से इस्तेमाल कर सकेंगे।

वैष्‍णो देवी से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्‍त...एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

वैष्‍णो देवी से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्‍त...एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

 नई दिल्ली/ अंबाला :  हरियाणा के अंबाला जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। पीड़ित माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करने वाले तीर्थयात्री थे।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को हरियाणा के अंबाला जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। हादसे के समय बस में सवार सभी लोग सो रहे थे। घायल यात्रियों का कहना है कि उनको नहीं पता कि हादसा कैसे हुआ।हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सिविल अस्पताल अंबाला कैंट के चिकित्सा अधिकारी डॉ कौशल कुमार के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार तड़के अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। डॉ कौशल ने आगे बताया कि इस घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। अधिकारी फिलहाल दुर्घटना के कारण की जांच कर रहे हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

फैक्टरी में विस्फोट से लगी भीषण आग, छह लोगों की मौत, 48 घायल

फैक्टरी में विस्फोट से लगी भीषण आग, छह लोगों की मौत, 48 घायल

महाराष्ट्र :-  डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके में स्थित एक फैक्टरी में बॉयलर फटने से आग लग गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है, जबकि 48 लोग घायल हुए हैं। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

बताया गया है कि दोपहर 1.40 बजे अमुदान कैमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से विस्फोट हुआ। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एलान किया है कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

सीएम विष्णुदेव साय ने कीर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से की बात, जाना हाल चाल, दिलाया इस बात का भरोसा

सीएम विष्णुदेव साय ने कीर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से की बात, जाना हाल चाल, दिलाया इस बात का भरोसा

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर बात की है। उन्होंने छात्रों को खुद का ख्याल रखने और जरूरत होने पर छत्तीसगढ़ सरकार से संपर्क करने को कहा है। साथ ही सीएम ने कहा है कि इस विषम परिस्थिति में छत्तीसगढ़ और भारत सरकार उनके साथ खड़ी है। 

सीएम साय ने कीर्गिस्तान में फंसे छात्रों का बढ़ाया हौसला 

सीएम साय ने बिलासपुर के मस्तूरी निवासी छात्र विजय और जांजगीर जिले की निवासी छात्रा शिवानी से बातचीत की। उनका हालचाल जाना और खुद का ख्याल रखने को कहा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार, किर्गिस्तान सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। आप सभी चिंता न करें। छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम आपके साथ खड़ी है। इस दौरान छात्रों ने सीएम को बताया कि वहां का माहौल तनावपूर्ण है। इस पर सीएम साय ने उन्हें खुद का ख्याल रखने को कहा।

दिलाया सुरक्षित वतन वापसी का भरोसा 

किर्गिस्तान में फंसे बच्चों ने सीएम को बताया कि उन्हें हॉस्टल से निकलने की अनुमति नहीं है। उन्हें भोजन-पानी वहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने वापसी के लिए टिकट बुक करा ली है। इस पर सीएम ने कहा कि, "अगर कोई भी परेशानी हो तो आप सभी छत्तीसगढ़ सरकार से अवश्य संपर्क करें। राज्य सरकार, भारत सरकार के सहयोग से आप सभी के सुरक्षित वतन वापसी को सुनिश्चित करेगी। 

मात्र 20 हजार का निवेश करके कमा सकेंगे लाखो रूपये का मुनाफा...जाने तगड़े कमाई वाले बिजनेस आईडिया

मात्र 20 हजार का निवेश करके कमा सकेंगे लाखो रूपये का मुनाफा...जाने तगड़े कमाई वाले बिजनेस आईडिया

  Business Idea : - मात्र 20 हजार का निवेश करके कमा सकेंगे लाखो रूपये का मुनाफा ,जाने तगड़े कमाई वाले बिजनेस आईडिया अपना खुद का बिजनेस शुरू करना कहते है , लेकिन पैसों की कमी की वजह से शुरू नहीं कर पाते और सपने धरे के धरे रह जाते है ,लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आज हम आपके साथ शेयर करेंगे कुछ जबरदस्त बिजनेस आईडिया जिसकी मदद से आप आसानी से अपना बिजनेस खोलने का सपना पूरा कर सकेंगे।

अगर आप भी अपना खुद का का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो यह टिश्यू पेपर का बिजनेस करके आप हर महीने लाखो रूपये तक का मुनाफा कमा सकते है ,जिसमे आपको अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इस बिजनेस को आसानी से शुरू किया जा सकता है।

हर किसी का अपना सपना होता है ,जिसमे हर कोई अपना कुछ अच्छा और कम लागत में तगड़ा मुनाफा करके एक तगड़ी कमाई करने वाला बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन कई बार पैसो की दिक्कत जैसी कई परेशानियों की वजह से शुरू नहीं कर पते है तो आज हम आपके साथ आज शेयर करेंगे कुछ आसान बिजनेस आईडिया जिसकी मदद से आप काफी हद तक कम इन्वेस्टमेंट करके अच्छा खासा पैसा कमा सकेंगे।

आप कम निवेश में एक अच्छा और फायदेमंद टिश्यू पेपर का बिजनेस शुरू कर सकते है ,जिससे आपको तगड़ा मुनाफा कमा सकेंगे ,इसमें आप मात्र 20,000 रुपये का कम निवेश करके हर महीने अच्छी कमाई कर सकेंगे।

टिश्यू पेपर में इस्तेमाल होने वाला रॉ मटेरियल भी सस्ते में मिल जाता है साथ ही टिश्यू पेपर की डिमांड साल भर होती है। इसका इस्तेमाल हर जगह किया जाता है, चाहे हाथ पोंछना हो या कुछ साफ करना हो। रसोई, गाड़ी, दुकान, बाथरूम, ऑफिस, पढ़ाई की टेबल – हर जगह टिश्यू पेपर का इस्तेमाल किया जाता है।

टिश्यू पेपर की मार्केट में भी काफी डिमांड होती है जिसका इस्तेमाल हाथ ,साफ करने से लेकर कई तरह से किया जाता है। टिश्यू पेपर का बिजनेस शुरू करने हेतु शहर में टिश्यू पेपर मशीन बनाने वाली कंपनियों से संपर्क करके कम दाम में मशीन बनवाकर आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। कम निवेश करके , ये बिजनेस से आसानी से लाखों का मुनाफा कमा सकते है। टिश्यू पेपर का बिजनेस शुरू करने के लिए अधिक पैसो की आवश्यकता नहीं होती है। मात्र एक बार का निवेश करके आसानी से लाखों रुपये की कमाई कर सकते है।

WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर, आ रहा है धांसू फीचर..

WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर, आ रहा है धांसू फीचर..

 आज के समय में हर एक स्मार्टफोन यूजर्स के लिए वॉट्सऐप एक जरूरी ऐप्लिकेशन बन चुका है। वॉट्सऐप ही है जिसे दुनियाभर में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

अपने यूजर्स को नया अनुभव देने के लिए वॉट्सऐप हमेशा नए नए अपडेट्स और फीचर्स लाता रहता है। अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो जल्द ही आपको एक नया फीचर मिलने वाला है।

आपको बता दें कि वॉट्सऐप स्टेटस सेक्शन को लगातार अपडेट कर रही है और इसके लिए कंपनी कई सार फीचर्स पर काम कर रही है।

कुछ समय पहले यह खबर सामने आई थी कि वॉट्सऐप ने स्टेटेस के लिए प्राइवेट तौर पर कॉन्टैक्ट मेंशन करने करने के फीचर पर काम कर ही है। अब खबर इस फीचर को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

वॉट्सऐप स्टेटस को और अधिक इंट्रेस्टिंग बनाने जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक अब वॉट्सऐप स्टेट्स पर मेंशन किए गए लोगों को व्यू करने करने की भी सुविधा देने पर काम कर रहा है।

वॉट्सऐप के इस फीचर की जानकारी कंपनी के अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट वाबेटाइंफो ने दी है।

वाबेटाइंफोन के मुताबकि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.11.15 से यह सामने आया है कि जल्द ही वॉट्सऐप यूजर्स को स्टेट्स अपडेट में जिन लोगों को मेंशन किया जाएगा उन्हें देखने की भी सुविधा मिलेगी।

फिलहाल यह फीचर अभी डेवलपेंट फेज में है और जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है।

WhatsApp स्टेटस के लिए कई तरह के नए फीचर्स पर काम कर रहा है। वाबेटाइंफो की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार वॉट्सऐप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक तगड़ा फीचर्स लाने जा रहा है।

यूजर्स जल्द ही अपने स्टेटस में लंबे वीडियो शेयर कर सकेंग। आने वाले दिनों में यूजर्स अपने वॉट्सऐप में 1  मिनट तक का वीडियो शेयर कर सकते हैं। यह फीचर आईफोन यूजर्स के लिए होगा। एंड्रॉयड में यह पहले से ही मौजूद है। आईफोन यूजर्स स्टेटस में अभी सिर्फ 30 सेकंड तक का ही वीडियो शेयर कर सकते हैं।

Lok Sabha Election : भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को किया निष्कासित...पढ़िए पूरी खबर

Lok Sabha Election : भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को किया निष्कासित...पढ़िए पूरी खबर

 Lok Sabha Election : बिहार भाजपा ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को एनडीए के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए निष्कासित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने पवन सिंह के नाम से चिट्ठी जारी की है। इसमें उन्होंने लिखा कि लोकसभा सभा चुनाव में आप राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह काम दल विरोधी है। इस कारण पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इसलिए आपको दल विरोधी काम करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर निष्कासित किया जाता है।

काराकाट से चुनाव लड़ रहे पवन सिंह पर भाजपा ने की कार्रवाई

बता दें कि पवन सिंह ने पहले स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी। इससे पहले भाजपा ने उन्हें आसनसोल लोकसभा का टिकट दिया है। भाजपा चाहती थी कि पवन सिंह आसनसोल से ही चुनाव लड़ें। लेकिन, अगले ही दिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। दरअसल, पवन सिंह बिहार में आरा से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन, जब आरा से केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद आरके सिंह को टिकट दिया गया तब पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया।

 

रामदेव की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें...पतंजलि को एक और कोर्ट ने थमाया नोटिस…!!

रामदेव की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें...पतंजलि को एक और कोर्ट ने थमाया नोटिस…!!

 दिल्ली :- योग गुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक और अदालत ने दोनों को 3 जून को पेश होने के लिए नोटिस थमा दिया। यह मामला अंग्रेजी और मलयालम समाचार पत्रों में भ्रामक विज्ञापन देने से संबंधित है। इस मामले में 3 जून को कोझिकोड में न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की अदालत ने पेश होने के लिए कहा है।

इसी साल अप्रैल महीने में कोझिकोड के सहायक औषधि नियंत्रक कार्यालय में तैनात ड्रग्स इंस्पेक्टर के द्वारा अदालत में ड्रग्स और जादुई उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 की धारा 10, धारा 3(बी) और 3(डी), 7(ए) के तहत मामला दर्ज कराया गया था। हाल ही में हरिद्वार की एक अदालत नेरी रामदेव और बालकृष्ण को हाजिर होने में विफल रहने के बाद समन जारी किया था।

पतंजलि के उत्पादों में से एक दिव्य लिपिडोम ने कोलेस्ट्रॉल और डिस्लिपिडेमिया को कम करने का दावा किया था। वहीं, पतंजलि न्यूट्रेला डायबिटिक केयर ने रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और शरीर के वजन को नियंत्रित करने का दावा किया था। आपको बता दें कि अधिनियम की धारा 3 कुछ बीमारियों और विकारों के इलाज के लिए कुछ दवाओं के विज्ञापन पर रोक लगाती है। दोषी पाए जाने पर छह महीने तक की कैद या जुर्माना हो सकता है।

इससे पहले, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, कन्नूर और कोझिकोड में सहायक औषधि नियंत्रक के कार्यालयों ने पतंजलि के खिलाफ 29 मामले दर्ज किए थे। दिव्य फार्मेसी के खिलाफ पहली शिकायत कन्नूर स्थित नेत्र रोग विशेषज्ञ के.वी. बाबू द्वारा 22 फरवरी, 2022 को दर्ज की गई थी। राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने एक जांच का आदेश दिया, जिसमें अधिनियम के उल्लंघन के उदाहरण सामने आए।

फेसबुक का प्यार पड़ा महंगा! सज-धज कर रह गई दुल्हन...नहीं आई बारात, जानिए क्या है मामला

फेसबुक का प्यार पड़ा महंगा! सज-धज कर रह गई दुल्हन...नहीं आई बारात, जानिए क्या है मामला

 Madhya Pradesh News In Hindi:  मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर कस्बे में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक दुल्हन शादी के दिन सज-धज कर बैठी थी लेकिन न तो दूल्हा आया और न ही बाराती. दरअसल, लिधौरा हवेली निवासी 26 वर्षीय पीड़िता की शादी 20 मई को बिजनपुरा निवासी एक युवक से होनी थी. लेकिन युवक बारात लेकर नहीं पहुंचा. शादी में मेहमानों के स्वागत के लिए की गई सजावट और खाने के नुकसान के अलावा दुल्हन का परिवार भी शर्मिंदा हुआ. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला भांडेर थाना क्षेत्र का है. यहां हरिओम पैलेस से लिधौरा हवेली निवासी 26 वर्षीय पीड़िता की शादी 20 मई को बिजनपुरा निवासी युवक से होनी थी. लेकिन युवक बारात लेकर नहीं पहुंचा. दुल्हन पक्ष रात 12 बजे तक बारात का इंतजार करता रहा. लेकिन बारात आते न देखकर जब दूल्हे को फोन किया गया तो उसका फोन बंद था. इसके बाद दुल्हन पक्ष को समझ आ गया कि बारात नहीं आ रही है. सुबह दुल्हन पक्ष थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया.

5 साल पहले फेसबुक पर हुई थी दोनों की मुलाकात 
दुल्हन के मुताबिक करीब 5 साल पहले उसकी मुलाकात फेसबुक पर आदित्य नाम के युवक से हुई थी. बातचीत के दौरान युवक ने अपना पता राजीव गांधी नगर, जयपुर बताया था. बाद में जब दोस्ती प्यार में बदल गई और वे एक-दूसरे से मिले तब पीड़िता को पता चला कि युवक का पूरा नाम आदित्य उर्फ अर्जुन दोहरे है, जो पास के गांव बिजनपुरा में रहता है.

लोकसभा चुनाव में 300 सीटें जीतकर इंडिया गठबंधन बनाएगी सरकार...सीएम केजरीवाल का दावा

लोकसभा चुनाव में 300 सीटें जीतकर इंडिया गठबंधन बनाएगी सरकार...सीएम केजरीवाल का दावा

 नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने दावा किया कि जैसे-जैसे 5वें चरण का चुनाव संपन्न हो रहा है, यह स्पष्ट हो रहा है कि 4 जून को मोदी सरकार जा रही है और भारत गठबंधन सरकार बनने जा रहा है। उन्होंने कहा, ”4 जून को इंडिया गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं…”

 दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अमित शाह जी दिल्ली आए और उनकी जनसभा में 500 से कम लोग मौजूद थे तो उन्होंने देश की जनता को गाली देना शुरू कर दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी के समर्थक पाकिस्तानी हैं.

“मैं उनसे पूछना चाहता हूं, दिल्ली के लोगों ने हमें 62 सीटें, 56% वोट शेयर देकर हमारी सरकार बनाई है, क्या दिल्ली के लोग पाकिस्तानी हैं? पंजाब के लोगों ने हमें 117 सीटों में से 92 सीटें दी हैं, क्या पंजाब के लोग पाकिस्तानी हैं? गुजरात, गोवा, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश और देश के कई हिस्सों में लोगों ने हमें प्यार और विश्वास दिया, क्या इस देश के सभी लोग पाकिस्तानी हैं? प्रधानमंत्री मोदी ने आपको अपना उत्तराधिकारी चुना है. इस बात पर आपको इतना घमंड हो गया कि आप लोगों को गालियाँ देने लगे और धमकाने लगे। आप अभी तक प्रधानमंत्री नहीं बने हैं और इतने अहंकारी हो गए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आप पीएम नहीं बन रहे हैं, क्योंकि लोग 4 जून को बीजेपी की सरकार नहीं बना रहे हैं.”