BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
NDA संसदीय दल की बैठक शुरू, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

NDA संसदीय दल की बैठक शुरू, गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

  नई दिल्ली : नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस NDA की संसदीय दल की बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में शुरू हो गई है। इसमें सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। साथ ही NDA सांसदों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बनाने की कोशिश होगी। जिसमें एमपी के सभी 29 सांसद बैठक में मौजूद रहेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी इस बैठक में शामिल हुए।18वीं लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए एक बार फिर सरकार बनाने के लिए आज अपना दावा पेश करेगा। इसके पहले भाजपा और एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए नेता चुना जाएगा। वहीं, गुरुवार को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्र में नई सरकार के गठन को लेकर दिनभर कई दौर की बैठकें की। इनमें आरएसएस के पदाधिकारी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

नई सरकार के रविवार को शपथ लेने की संभावना है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को एनडीए नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार गठन का फैसला किया गया था। गुरुवार को चुनाव आयोग ने नवनिर्वाचित सांसदों की सूची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपी। इसके साथ ही 18वीं लोकसभा के गठन का रास्ता साफ हो गया।

 
जस की तस रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार,लोन महंगे नहीं होंगे, आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी

जस की तस रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार,लोन महंगे नहीं होंगे, आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी

 दिल्ली :-  भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार आठवीं बार रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है. महंगाई को टिकाऊ स्तर यानी चार प्रतिशत पर लाने और वैश्विक अनिश्चितता के बीच आर्थिक वृद्धि को गति देने के मकसद से नीतिगत दर को यथावत रखा गया है.

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बुधवार को शुरू हुई तीन दिन की बैठक में लिए गए निर्णय की शुक्रवार को जानकारी दी।शक्तिकांत दास ने कहा कि इसके साथ एमपीसी सदस्यों ने लक्ष्य के अनुरूप खुदरा महंगाई को लाने के लिए उदार रुख को वापस लेने के अपने निर्णय को भी कायम रखने का फैसला किया है.रेपो दर को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने का मतलब है कि मकान, वाहन समेत विभिन्न कर्जों पर मासिक किस्त (ईएमआई) में बदलाव की संभावना कम है. केंद्रीय रिजर्व बैंक ने आखिरी बार फरवरी, 2023 में रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी. इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 6.5 प्रतिशत कर दी गई. इसके बाद लगातार 8 बार केंद्रीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक हो चुकी है.शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 के लिए वास्तविक जीडीपी 7.2 फीसदी रह सकती है. पहली तिमाही में जीडीपी 7.3 फीसदी, दूसरी में 7.2 फीसदी, तीसरी तिमाही में 7.3 फीसदी तो चौथी तिमाही में 7.2 फीसदी की से रफ्तार से बढ़ सकती है.

6 में से 4 सदस्‍यों ने किया बदलाव नहीं करने का फैसला
एमपीसी के कुल छह सदस्‍य है. इन 6 सदस्यों में से 4 ने रेपो रेट में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया. शक्तिकांत दास ने कहा कि इसके साथ एमपीसी सदस्यों ने लक्ष्य के अनुरूप खुदरा महंगाई को लाने के लिए उदार रुख को वापस लेने के अपने निर्णय को भी कायम रखने का फैसला किया है.

पुलिस को मिली बड़ी सफलता,1 लाख 5 हज़ार ईनामी नक्सली हुआ गिरफ़्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता,1 लाख 5 हज़ार ईनामी नक्सली हुआ गिरफ़्तार

 सुकमा। ज़िले मे सक्रिय नक्सली को गिरफ़्तार करने मे पुलिस को बड़ी सफलता मिली।चिंतागुफा थाना क्षेत्र मे दुलेड गाँव के पास नक्सली संगठन की असूचना पुलिस को मिली,ज़िला बल,डीआरजी एवं सीआरपीएफ़ की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली तभी जंगल मे पुलिस को देख एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा सुरक्षा बलों ने घेरा बंदी कर उस व्यक्ति को पकड़ा,जब पूछताछ की तो उसने बताया उसका नाम कड़ती मूत्ता जगरगुंडा एरिया कमेटी अंतर्गत आरपीसी अध्यक्ष है,नक्सली पदानुरूप छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 लाख एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हज़ार रुपये ईनाम घोषित है।

आरोपी नक्सली के विरुद्ध थाना चिंतागुफा मे 4 अपराध पंजीबद्ध पाये गये,आरोपी को विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 
सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू, आज 11 बजे संसद में NDA की बैठक, मंत्रालयों के बंटवारे पर होगी चर्चा

सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू, आज 11 बजे संसद में NDA की बैठक, मंत्रालयों के बंटवारे पर होगी चर्चा

 दिल्ली :- केंद्र में सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसी क्रम में सात जून को एनडीए संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा. संसदीय दल की बैठक सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हाॅल में आयोजित की जाएगी. 

इस बैठक में जेडीयू नेता नीतीश कुमार, ललन सिंह, टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू और हम के नेता जीतन राम मांझी भी उपस्थित थे और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दिया और जल्दी सरकार बनाने की बात कही.एनडीए गठबंधन को केंद्र में बहुमत मिला है. लोकसभा चुनाव में एनडीए को 292 सीटों पर जीत हासिल हुई है. वहीं इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं. चूंकि बीजेपी को अकेले बहुमत प्राप्त नहीं है, इसलिए सरकार गठन में जेडीयू और टीडीपी की भूमिका अहम हो गई है
नड्डा के आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक
दिल्ली में गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर को अहम बैठक हुई थी। इसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे थे। बैठक में नई सरकार बनाने, भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में जगह देने और शपथ ग्रहण की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की खबर है।

सरकार गठन पर चर्चा

बुधवार को एनडीए की बड़ी बैठक हुई, जिसमें सरकार गठन पर चर्चा हुई. सहयोगी दलों की सरकार में क्या भूमिका होगी इसपर भी गंभीर मंत्रणा हुई. जेडीयू और टीडीपी पहले भी सरकार का हिस्सा रह चुकी है और नीतीश कुमार वाजपेयी मंत्रिमंडल में रेल मंत्री रह चुके हैं.

कौन होगा ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री? चर्चा में सबसे आगे इन नेताओं के नाम

कौन होगा ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री? चर्चा में सबसे आगे इन नेताओं के नाम

 6 जून 2024 नई दिल्ली:- ओडिशा में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। नतीजे सामने आने के बाद नवीन पटनायक ने बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल रघुबर दास को अपना इस्तीफा सौंपा। बीजेपी ने प्रदेश में 147 सीटों में से 78 सीटें जीती हैं। पटनायक की बीजू जनता दल (बीजेडी) को 51 सीटें मिली हैं। अब सवाल यह है कि ओडिशा का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

कौन बनेगा अगला CM?

बीजेडी की चुनावी हार के बाद अब सबकी निगाहें ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री पर टिकी हैं। अटकलों के बीच राज्य भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बुधवार को कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड एक-दो दिन में इस पर फैसला कर लेगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सामल ने कहा, “मुख्यमंत्री का चयन प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा एक ओडिया व्यक्ति जो राज्य की संस्कृति और परंपरा को कायम रखेगा, वह ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री होगा।

किन नामों की है चर्चा?

1. धर्मेंद्र प्रधान

मुख्यमंत्री पद के नामों में धर्मेंद्र प्रधान का नाम काफी ऊपर चल रहा है। प्रधान ने बीजद के प्रणब प्रकाश दास के खिलाफ 1 लाख से अधिक मतों के अंतर से संबलपुर लोकसभा सीट जीती है।

2. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा

बैजयंत पांडा ने ओडिशा में केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट जीती है। वह बीजेडी से एक बार राज्यसभा सांसद और दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वह छह साल पहले भाजपा में शामिल हुए और 2019 में केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था जहां वह हार गए थे।

3. भुवनेश्वर सांसद अपराजिता सारंगी

अपराजिता सारंगी ने कांग्रेस नेता यासिर नवाज और बीजू जनता दल नेता मन्मथ राउत्रे के खिलाफ भुवनेश्वर सीट जीती है। वह भी मुख्यमंत्री पद के लिए एक अहम नाम मानी जा रही हैं।

4. बालासोर के सांसद प्रताप सारंगी

प्रताप सारंगी बालासोर के मौजूदा सांसद हैं। उनका भी नाम इस फेहरिस्त में है।

5. पूर्व केंद्रीय आदिवासी मंत्री जुएल ओरांव
63 वर्षीय ओराम पांच बार सांसद और एक बार विधायक हैं। वह ओडिशा में भाजपा के शुरुआती सदस्यों में से एक रहे हैं। ओराम को अक्टूबर 1999 में पहला केंद्रीय जनजातीय मामलों का मंत्री बनाया गया था। उन्होंने लोकसभा के चुनावों में सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है।

6. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा

संबित पात्रा ने बीजद नेता अरूप पटनायक और कांग्रेस उम्मीदवार जय नारायण पटनायक के खिलाफ पुरी लोकसभा सीट जीती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेडी के पिनाकी मिश्रा ने पात्रा को हराकर जीत हासिल की थी।

दिल्ली में हार के बाद आम आदमी पार्टी में हलचल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर आज विधायकों की बैठक

दिल्ली में हार के बाद आम आदमी पार्टी में हलचल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर आज विधायकों की बैठक

 नई दिल्ली : दिल्ली में लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। लोकसभा नतीजों में मिली निराशा के बाद ‘आप’ में हलचल तेज हो गई है।

गुरुवार शाम 5 बजे दिल्ली के सभी विधायकों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर बुलाया गया है। चुनाव परिणाम के बाद पार्टी ने यह बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि बैठक किस मकसद से बुलाई गई है।

बता दें कि कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरिवंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और फिर 21 दिनों की जमानत के बाद हुए चुनाव में पार्टी खाता तो नहीं खोल पाई, लेकिन लोकसभा चुनाव में अपना समर्थन बढ़ाने में कामयाब रही है। पार्टी के वोटशेयर में 6 पर्सेंट का बड़ा इजाफा देखने को मिला है।

 अंतरिम जमानत के दौरान दिल्ली में अपने आक्रामक प्रचार अभियान से केजरीवाल ‘आप’ को दूसरे स्थान पर लाने में कामयाब रहे। 10 साल बाद पार्टी को भाजपा से कम पर कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले हैं। बैठक में पार्टी के वोटशेयर बढ़ने और पार्टी के प्रदर्शन को लेकर चर्चा हो सकती है।

लोकसभा चुनाव: कितनी होती है सांसदों की सैलरी, क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं, पढ़िए पूरी खबर

लोकसभा चुनाव: कितनी होती है सांसदों की सैलरी, क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं, पढ़िए पूरी खबर

  नई दिल्ली। संसद में एनडीए सरकार का सामना एक मजबूत विपक्ष से होगा। 4 जून को आए नतीजों में भाजपा के 240, कांग्रेस के 99, सपा के 37, टीएमसी के 29, डीएमके के 22, टीडीपी के 16, जेडीयू के समेत कुल 542 सांसद संसद पहुंचे हैं, जनता को इन प्रतिनिधियों से बहुत सी उम्मीदें हैं।

बता दें कि 18वीं लोकसभा के लिए सांसदों का चयन हो चुका है। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार की लोकसभा बेहद दिलचस्प होने जा रही हैं, क्योंकि पिछले एक दशक में यह पहला मौका होगा जब बीजेपी अपने दम पर सरकार नहीं बनाने जा रही है।

जनता को उम्मीद है कि उनके प्रतिनिधी बेहतर से बेहतर योजनाएं लाएंगे, अच्छे कानून बनाएंगे, जिससे आम लोगों का जीवन और आसान बने। लेकिन इसके साथ ही लोगों को इस बात की भी उत्सुक है कि इन सांसदों को अगले पांच साल क्या-क्या लाभ मिलेंगे और बतौर सांसद इन नेताओं की कितनी सैलरी होगी?

कितनी होती है सांसदों की सैलरी

सांसदों को 1 लाख रुपये मासिक वेतन मिलता है। साथ ही, दैनिक भत्ते के रूप में हर पांच साल में उनका वेतन बढ़ता है वेतन में वेतन, भत्ते और पेंशन के अनुसार 50,000 रुपये प्रति माह का मूल वेतन शामिल है।

सांसदों को मिलते हैं ये भत्ते

उन्हें संसद सत्र में भाग लेने के लिए दैनिक भत्ता के रूप में 2,000 रुपये भी मिलते हैं। यदि सांसद सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं तो वे 16 रुपये प्रति किमी की दर से यात्रा भत्ता के भी हकदार हैं। उन्हें प्रति माह 45,000 रुपये का निर्वाचन क्षेत्र भत्ता भी मिलता है। उन्हें आॅफिस कैंपस के रूप में प्रति माह 45,000 रुपये भी मिलते हैं, जिसमें स्टेशनरी और डाक व्यय के लिए 15,000 रुपये शामिल हैं।

भत्ते का उपयोग सचिवीय सहायकों के वेतन का भुगतान करने के लिए किया जा सकता है। हर महीने, सदस्य अपने और अपने परिवार के लिए मुफ्त चिकित्सा देखभाल प्राप्त करने के लिए 500 रुपये का भुगतान करते हैं। सांसदों को बैठकों में जाने सहित अपने कर्तव्यों के पालन में किए गए खर्चों के लिए यात्रा प्रतिपूर्ति दी जाती है।

शपथ ग्रहण की तैयारी में जुटे पीएम मोदी, इस बार ये देश होंगे मेहमान, जानें किन-किन को मिला न्योता?

शपथ ग्रहण की तैयारी में जुटे पीएम मोदी, इस बार ये देश होंगे मेहमान, जानें किन-किन को मिला न्योता?

 दिल्ली :-  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा चुनाव में 293 सीटें मिलीं। नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। सभी घटक दलों ने अपने समर्थन का पत्र सौंप दिया है। अब मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में 8 जून को शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसमें विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। औपचारिक निमंत्रण गुरुवार को भेजे जाने की तैयारी है। इससे पहले 75 देशों ने मोदी को बधाई दी और उन्हें वैश्विक नेता करार दिया। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बातचीत की। मोदी ने हसीना को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और उन्होंने भी इसे स्वीकार कर लिया। वहीं, पीएम ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से भी फोन पर बातचीत की। सूत्रों ने बताया कि भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को भी आमंत्रित किया जाना तय है। वहीं, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय के मीडिया प्रभाग ने कहा कि विक्रमसिंघे ने फोन करके नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया, जिसे विक्रमसिंघे ने स्वीकार कर लिया है।

बाइडन, सुनक, पुतिन समेत कई नेताओं की मोदी को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बधाई दी है। पुतिन ने मोदी को फोन पर बधाई देते हुए वैश्विक नेता बताया।उधर, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेजामिन नेतन्याहू, यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमीर जेलेंस्की, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे व नेपाली पीएम पुष्य कमल दहल ‘प्रचंड’ समेत विश्व के कई नेताओं ने मोदी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई। अमेरिका ने सफल चुनाव के लिए भारत सरकार और देश की जनता की प्रशंसा की।

अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज, न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढ़ी,

अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका हुई खारिज, न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढ़ी,

 दिल्ली :- राउज एवेन्यू कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर बड़ा झटका लगा है। अदालत ने सात दिनों की जमानत की मांग करने वाली अंतरिम याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को सीएम केजरीवाल के लिए सभी जरूरी चिकित्सा परीक्षण करने और उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ी
इस बीच, अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत भी 19 जून तक बढ़ा दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत के समक्ष वर्चुअल मोड के माध्यम से पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने 2 जून को सरेंडर कर दिया था। अदालत ने 1 जून को सीएम केजरीवाल द्वारा दायर जमानत याचिका का आदेश सुरक्षित रख लिया था।

अरविंद केजरीवाल के वकील ने अदालत से कहा
बहस के दौरान अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एन हरिहरन ने कहा कि अंतरिम जमानत पार्टी के लिए प्रचार करने के उद्देश्य से थी। प्रचार के कारण बहुत तनाव था। इस कारण सीएम केजरीवाल का शुगर बढ़ गया। हरिहरन के अदालत के सामने केजरीवाल के खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया।

 

BREAKING : नरेंद्र मोदी ही होंगे भारत के प्रधानमंत्री, NDA नेताओं ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुना

BREAKING : नरेंद्र मोदी ही होंगे भारत के प्रधानमंत्री, NDA नेताओं ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुना

 दिल्ली : दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर NDA के नेताओं की बैठक के बाद, एक प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव में NDA नेताओं ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना। नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

 

 

 फिर बन सकती है NDA की सरकार....पीएम मोदी इस दिन लेंगे प्रधानमंत्री की शपथ !

फिर बन सकती है NDA की सरकार....पीएम मोदी इस दिन लेंगे प्रधानमंत्री की शपथ !

 नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे ज्यादा 240 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की है. नतीजों के मुताबिक, एनडीए को लगभग 292 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं इंड‍िया गठबंधन को इस चुनाव में 234 सीटें म‍िलती नजर आ रही हैं.

चुनावी नतीजों के साफ होते ही अब सरकार बनाने की तैयार‍ियां भी शुरू हो गई हैं. जिसको लेकर राष्‍ट्रपत‍ि भवन की ओर से बयान जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि अगली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राष्ट्रपति भवन 5 से 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा.

राष्‍ट्रपत‍ि भवन भवन की ओर से जारी बयान की अगर मानें तो जल्द ही नई सरकार शपथ ग्रहण कर सकती है. तो वहीं आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मोदी कैबिनेट को आज फेयरवेल डिनर भी देंगी. इस भोज का आयोजन राष्ट्रपति भवन में रात 8 बजे से होगा. गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून, 2024 को पूरा हो रहा है. यानी 16 जून से पहले नई सरकार का गठन हो जाएगा.

BREAKING: नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा...राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार

BREAKING: नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा...राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार

 Lok Sabha Election 2024 :-नरेंद्र मोदी बुधवार (5 जून) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा. राष्ट्रपति ने इसे स्वीकार कर लिया है और उन्हें कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने को कहा है. पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह इस्तीफा सौंपते हुए नजर आ रहे हैं.  पीएम मोदी दिल्ली में एनडीए की होने वाली बैठक से पहले राष्ट्रपति मुर्मू को इस्तीफा सौंपा है.

राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट कर कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा दे दिया. राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया.”

 
 
11 में से 10 कांग्रेस प्रत्याशियों का हारना मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन पर मुहर: किरण देव

11 में से 10 कांग्रेस प्रत्याशियों का हारना मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन पर मुहर: किरण देव

 छत्तीसगढ़ की प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं और जनता को समर्पित : देव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिले पूर्ण बहुमत को ऐतिहासिक जनादेश बताते हुए अपनी विजय को पूरी विनम्रता से शिरोधार्य करते हुए इसे भारत के 140 करोड़ देशवासियों की जीत बताया है। पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त कर ‘विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने और विश्व मंच पर भारत के गौरव को पुनर्प्रतिष्ठित करने के लिए प्रदेश की जनता का हृदय से आभार मानकर बधाई दी है। केंद्र में लगातार तीसरी बार सत्ता सम्हालने के लिए मिले जनादेश के दृष्टिगत राजधानी समेत पूरे प्रदेश में भाजपाजनों में उत्साह है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा की शानदार जीत पर प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत जनता और प्रधानमंत्री मोदी 10 वर्षों में किए गए काम और लिए गए क्रांतिकारी निर्णयों की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर देश की जनता ने जो अपना विश्वास व्यक्त किया है, अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार उस विश्वास की कसौटी पर खरी उतरने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।

देव ने कहा कि ये नतीजे इस बात के प्रमाण हैं कि भारत और विशेषकर छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक सशक्त सरकार के के लिए अपना निर्णय व्यक्त किया है। ये नतीजे इस बात की तस्दीक भी कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के अपने उद्घोष में निहित ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के संकल्प के साथ काम किया है आगे भी यह करती रहेगी। देव ने कहा कि भाजपा-एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत के साथ जनता जनार्दन ने सत्ता सौंपी है और भाजपा जन-विश्वास की कसौटी पर खरी उतरेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने छत्तीसगढ़ भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता-जनार्दन ने पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में जो स्वस्फूर्त मतदान किया है, उससे भाजपा का विश्वास फलीभूत हुआ है। देश की जो जनभावना प्रधानमंत्री मोदी के साथ जुड़ी है, मोदी के नेतृत्व पर जनता-जनार्दन का जो अटूट विश्वास स्थापित हुआ है, वह अभूतपूर्व है। देव ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

दिल्ली में पावर गेम शुरु, PM मोदी ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, NDA और INDIA ब्लॉक में भी सरकार गठन की जोर आजमाइश

दिल्ली में पावर गेम शुरु, PM मोदी ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, NDA और INDIA ब्लॉक में भी सरकार गठन की जोर आजमाइश

 नई दिल्ली। चुनाव आयोग की लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम की आधिकारिक घोषणा के मुताबिक बीजेपी को 240, कांग्रेस को 99 समाजवादी पार्टी को 37 टीएमसी को 29 डीएमके को 22 TDP को 16 JDU को 12 शिवेसना (UBT) को 9 NCP (पवार ग्रुप) को 8 सीटें मिली हैं। इसी के साथ आज दिल्ली में बैठकों का दौर जारी रहेगा, जहां NDA शाम 4 बजे मीटिंग करने वाला है वहीं INDIA के दल शाम 6 बजे मंथन करेंगे।

नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पहुंचेंगे आज दिल्ली

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू दोनों NDA की बैठक के लिए आज दिल्ली पहुंचने वाले हैं। NDA के दल आज राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा कर सकते हैं। जबकि इंडिया गठबंधन भी आज दिल्ली में एक बड़ी बैठक करने वाला है। लोकसभा चुनाव के परिणामों पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से संपर्क में है इंडिया ब्लाक

कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन आज अपनी अगली रणनीति तय करने के लिए एक बैठक करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू दोनों से संपर्क कर सकता है। जहां नीतीश कुमार बार-बार पाला बदलने के लिए लिए जाने जाते हैं।

 वहीं नायडू जिनकी टीडीपी ने आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीता है, 2018 में एनडीए से बाहर हो गए थे, लेकिन हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों से पहले उन्होंने फिर से भाजपा से हाथ मिला लिया थे। चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने 16 और नीतीश कुमार की JDU ने 12 सीटें जीती थीं, वह एनडीए का हिस्सा हैं।

लोकसभा चुनाव में मप्र में भाजपा ने बनाया रिकाॅर्ड, कांग्रेस साफ, कांग्रेस का टूट गया था मनोबल, देखिये विजेताओं की पूरी सूची

लोकसभा चुनाव में मप्र में भाजपा ने बनाया रिकाॅर्ड, कांग्रेस साफ, कांग्रेस का टूट गया था मनोबल, देखिये विजेताओं की पूरी सूची

 भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ में हर बूथ पर 370 वोट शेयर बढ़ाने का जो मंत्र दिया था, वही यहां भाजपा की जीत का मजबूत आधार बना। पीएम मोदी ने कहा था कि हर बूथ पर पिछले तीन चुनाव में मिले परिणाम निकालिए, जब भी सबसे ज्यादा वोट मिले हों, उसमें 370 वोट और जोड़ लीजिए।

 इसी मंत्र पर भाजपा संगठन ने बूथ प्रबंधन का माडल खड़ा किया और सभी 29 सीटों पर जीत का लक्ष्य पा लिया। बेहतर बूथ प्रबंधन के कारण ही भाजपा के आठ नवनिर्वाचित सांसद ऐसे हैं, जिन्होंने चार लाख से लेकर पौने 12 लाख वोटों के अंतर से जीत प्राप्त की। भाजपा के आक्रामक चुनाव प्रचार और रणनीति का ही परिणाम है कि 44 वर्ष बाद आम चुनाव में छिंदवाड़ा सीट को भी उसने कांग्रेस से छीन लिया।

पिछले लोकसभा चुनाव (वर्ष 2019) में भाजपा ने 58 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 28 सीटें जीती थी, इस बार यही वोट शेयर बढ़कर 59.27 प्रतिशत हो गया और कांग्रेस का वोट शेयर 34.5 से घटकर 32.44 प्रतिशत पर आ गया। इधर, मध्य प्रदेश में भाजपा के क्लीन स्वीप के कारण कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमल नाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया की चुनावी राजनीति का सूर्य भी अस्त हो गया।

 29 में दो सीटों से पहले ही बाहर हो गई थी कांग्रेस

प्रदेश में कांग्रेस 29 में से 27 सीटों पर ही चुनाव लड़ी थी। दरअसल, कांग्रेस का चुनाव प्रबंधन शुरू से ही गड़बड़ा गया था। कांग्रेस ने आइएनडीआइ गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी को खजुराहो सीट दी लेकिन वहां नाटकीय घटनाक्रम के बाद सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन पत्र निरस्त हो गया था। मीरा यादव ने जानबूझकर नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर ही नहीं किए थे। फिर इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम भी आखिरी दिन नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के कमजोर संगठन का ही नतीजा रहा कि मतदान से पहले ही कांग्रेस दो सीटों से बाहर हो गई थी। यह भी भाजपा का आक्रामक रणनीति का ही नतीजा था कि वह कांग्रेस को मनोवैज्ञानिक दबाव में ले आई।

पहली बार आम चुनाव में छिंदवाड़ा सीट जीती भाजपा

स्वतंत्रता के बाद से अब तक का यह पहला आम चुनाव है, जब कांग्रेस छिंदवाड़ा सीट भी हार गई। इससे पहले वर्ष 1977 में आपातकाल के दौरान जनता पार्टी की लहर में भी कांग्रेस यहां से चुनाव जीती थी। वर्ष 1980 के बाद से कमल नाथ यहां नौ बार सांसद रहे और पिछला चुनाव उनके बेटे नकुल नाथ ने जीता था। वर्ष 1997 के उपचुनाव में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी कमल नाथ चुनाव हारे थे।

इसके बाद यह दूसरा अवसर है, जब यहां से भाजपा जीती है। भाजपा को आदिवासियों का भी मिला साथ छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में जिस आदिवासी वर्ग ने पूरे मनोयोग से भाजपा का साथ नहीं दिया था, वह इस लोकसभा चुनाव में पूरी तरह भाजपा के साथ लौट आया। प्रदेश में भाजपा को मिले क्लीन स्वीप में आदिवासी वर्ग के साथ का बड़ा योगदान है। सभी छह आदिवासी सीटों पर भाजपा ने विजय पाई। जबकि 2023 के विधानसभा चुनाव में कुल 47 सीटों में भाजपा को 22, कांग्रेस को 24 और एक पर अन्य को जीत मिली थी।

सत्ता- संगठन में तालमेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही

लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने मध्य प्रदेश में नेतृत्व की कमान नई पीढ़ी को सौंपते हुए डा. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया था। इससे पहले पार्टी ने संगठन में भी पीढ़ी परिवर्तन करते हुए विष्णु दत्त शर्मा को अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद को बनाया था। इसी सत्ता-संगठन के तालमेल ने भाजपा का रिकार्ड बनाने में अहम भूमिका निभाई। इन तीनों पर ही बूथ प्रबंधन से लेकर मतदान बढ़ाने की जिम्मेदारी थी।

कांग्रेस का मनोबल टूट गया था

कांग्रेस की पराजय के पीछे संगठनात्मक कमजोरी तो थी ही, उसका मनोबल भी टूट गया था। कांग्रेस नेता कमल नाथ और सांसद नकुल नाथ के भाजपा में जाने की अटकलों ने कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ दिया था। कांग्रेस ने जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया लेकिन पीढ़ी परिवर्तन का यह प्रयास भी बेकार रहा। जिन सीटों पर कांग्रेस मजबूत दिखाई पड़ रही थी, वहां भी हार गई। कांग्रेस के सुरेश पचौरी सहित तीन लाख कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने की घटना ने आग में घी का काम किया।

 पीएम मोदी ने किया आक्रामक प्रचार वैसे तो मध्य प्रदेश जनसंघ के जमाने से ही भाजपा का गढ़ रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आक्रामक प्रचार ने इस चुनाव में नया रिकार्ड बनवा दिया। उन्होंने आठ जनसभाएं और दो रोड-शो किए। पीएम चार चरणों में जबलपुर (रोड-शो), बालाघाट, पिपरिया (होशंगाबाद), दमोह, सागर, हरदा, भोपाल (रोड-शो), मुरैना, धार और खरगोन आए। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मंडला, खजुराहो (कटनी), छिंदवाड़ा, इंदौर, गुना (अशोकनगर) और राजगढ़ में सभाएं कीं। इधर, राहुल गांधी ने मंडला, शहडोल, भिंड, खरगोन और रतलाम में जनसभा की। प्रियंका गांधी वाड्रा मुरैना और मल्लिकार्जुन खरगे ने सतना में चुनाव प्रचार किया लेकिन सभी जगह कांग्रेस हार गई।

 

naidunia_image

naidunia_image

बीजेपी के जीते 240 प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट यहां देखिए, कई सालों बाद फिर गठबंधन का दौर लौट आया, कैसे हुआ बहुमत कमजोर

बीजेपी के जीते 240 प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट यहां देखिए, कई सालों बाद फिर गठबंधन का दौर लौट आया, कैसे हुआ बहुमत कमजोर

 नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में इस बार मोदी सरकार को बड़ा झटका लगा है। सरकार तो फिर उनकी बन रही है, लेकिन बहुमत काफी कमजोर मिला है। 10 सालों में पहली बार ऐसा हो रहा है कि बीजेपी को अपने दम बहुमत नहीं मिला है। यूपी से लेकर महाराष्ट्र, बंगाल से लेकर राजस्थान तक, हरियाणा से लेकर कर्नाटक तक, कई राज्यों में उसकी टैली काफी गिरी है, उसे कई सीटों का नुकसान हुआ है। फिर भी बीजेपी के जितने भी प्रत्याशी जीतकर आए हैं, हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।

 यहां पर आपको एक ही जगह वो पूरी लिस्ट दिखा रहे हैं जिसमें बताया गया है कि कौन से राज्य में बीजेपी का कौन सा प्रत्याशी जीता है-

राज्य सीटें                                   बीजेपी    प्रत्याशी
बिहार पश्चिम चंपारन                       संजय जैसवाल
पूर्वी चंपारन                                   राधा मोहन सिंह
मधुबनी                                 अशोक कुमार यादव
अररिया                                  प्रदीप कुमार सिंह
दरभंगा                                 गोपाल जी ठाकुर
महाराजंगज                        जनार्दन सिंह सिग्रिवाल
उजिरारपुर                         नित्यानंद राय
बेगुसराय                          गिरिराज सिंह
पटना साहिब                          रवि शंकर प्रसाद
नवादा                              विवेक ठाकुर
उत्तर प्रदेश अमरोहा                   कंवर सिंह तंवर
मेरठ                                      अरुण गोविल
गाजियाबाद                     अतुल गर्ग
गौतम बुद्ध नगर                     महेश शर्मा
बुलंदशहर                                भोला सिंह
हाथरस                     अनूप प्रधान बाल्मीकि
मथुरा                            हेमा मालिनी
आगरा                       एसपी सिंह बघेल
फतेहपुर                             सीकरी राजकुमार चहर
बरेली                        छत्रा पल सिंह गंगवार
पीलीभीत                     जितिन प्रसाद
हरदोई                          जय प्रकाश
मिसरिख                          अशोक कुमार रावत
उनाव                    स्वामि सचिदानंद साक्षी
लखनऊ                   राजनाथ सिंह
फरूकाबाद                  मुकेश राजपूत
कानपुर                      रमेश अवस्थी
अकबरपुर            देवेंद्र सिंह
झांसी                अनुराग शर्मा
फूलपुर  -प्रवीन पटेल
बहराइच -आनंद कुमार
कैसरगंज -करन भूषण सिंह
गोंडा -कीर्तिवर्धन सिंह
दोमरियागंज- जगदंबिका पाल
महाराजगंज- पंकज चौधरी
गोरखपुर -रविंद्र शुक्ला
कुशीनगर -विजय कुमार दुबे
डिओरिया -शशांक मणि
बंसगाव -कमलेश पासवान
वाराणसी -नरेंद्र मोदी
भदोही -विनोद कुमार बिंद
गुजरात कच्छ -चावड़ा विनोद लखमशी
पतन डाभी -भरतसिंहजी शंकरजी
मेहसाना -हरिभाई पटेल
सबरकांठा- शोभाबेन महेंद्र सिंह बरिया
गांधीनगर- अमित शाह
अहमदाबाद -ईस्ट हसमुख पटेल
अहमदाबाद -वेस्ट दिनेश भाई मकवाना
सुरेंद्र नगर -चंदूभाई छगनभाई शिहोरा
राजकोट -परशोत्तम मिश्रा
पोरबंदर परशोत्तम मिश्रा
पोरबंदर मनसुख मंडाविया
जामनगर पूनमबेन हेमंत भाई
जूनागढ़ चुडासमा राजेशभाई नाराणभाई
अमरेली भारत भाई मुन्ना भाई सुतारिया
भावननगर नुबीन जयंतभाई बमभानिया
आनंद मितेश पटेल
खेदा देवू सिंह
पांचमहल राजपाल सिंह सुमनभाई
दहोड जसवंत सिंह
वडोदरा हेमांग जोशी
चोटा उदयपुर जशुभाई भिलूभाई रथ्वा
भरूच मनसुख भाई धानजिबभाई वसावा
बरदोली परभुभाई नागरभाई वसावा
सूरत मुकेश भाई चंद्रकांत दलाल
नवासी सी आर पाटिल
वलसाल धवल लक्ष्मण भाई पटेल
हरियाणा कुरुक्षेत्र नवीन जिंदल
गुड़गाव राउ इंद्रजीत सिंह
फरीदाबाद कृष्ण पाल
करनाल मनोहर लाल
भिवानी धर्मबीर सिंह
छत्तीसगढ़ सरगुजा चिंतामणि महाराज
रायगढ़ राधेश्याम राठिया
जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े
राजनांदगांव संतोष पांडे
दुर्ग विजय बघेल
रायपुर बृजमोहन अग्रवाल
महासमुंद रूप कुमारी चौधरी
बस्तर महेश कश्यप
कांकेर भोजराजनाग
बिलासपुर तोखन साहू
हिमाचल कांगड़ा डॉ राजीव भारद्वाज
मंडी कंगना रनौत
हमीरपुर अनुराग सिंह ठाकुर
शिमला सुरेश कुमार कश्यप
जम्मू-कश्मीर उधमपुर डॉ.जितेंद्र सिंह
जम्मू जुगल किशोर
झारखंड गोड्डा निशिकांत दुबे
चतरा कालीचरण सिंह
रांची संजय सेठ
जमशेदपुर बिज्युत बरन महतो
पलामू विष्णु दयाल राम
हज़ारीबाग मनीष जायसवाल
कोडरमा अन्नपूर्णा देवी
धनबाद डुलू महतो
मध्य प्रदेश मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड संध्या राय
ग्वालियर भरत सिंह कुशवाह
गुना ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया
सागर डॉ.लता वानखेड़े
टीकमगढ़ डॉ. वीरेन्द्र कुमार
दमोह राहुल सिंह लोधी
खजुराहो विष्णु दत्त शर्मा (वी.डी.शर्मा)
सतना गणेश सिंह
रीवा जनार्दन मिश्रा
सीधी डॉ. राजेश मिश्रा
शहडोल श्रीमती। हिमाद्रि सिंह
जबलपुर आशीष दुबे
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते
बालाघाट भारती पारधी
छिंदवाड़ा बंटी विवेक साहू
होशंगाबाद दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा शिवराज सिंह चौहान
भोपाल आलोक शर्मा
राजगढ़ रोडमल नगर
देवास महेंद्र सिंह सोलंकी
उज्जैन अनिल फिरोजिया
मंदसौर सुधीर गुप्ता
रतलाम अनीता नागरसिंह चौहान
धार सावित्री ठाकुर
इंदौर शंकर लालवानी
खरगोन गजेंद्र सिंह पटेल
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल दुर्गादास (डी.डी.)उइके
पश्चिम बंगाल अलीपुरद्वार मनोज तिग्गा
जलपाईगुड़ी डॉ.जयंत कुमार रॉय
दार्जिलिंग राजू बिस्ता
रायगंज कार्तिक चंद्र पॉल
मालदाहा उत्तर खगेन मुर्मू
राणाघाट जगन्नाथ सरकार
बनगांव शांतनु ठाकुर
तमलुक अभिजीत गंगोपाध्याय
कांथी अधिकारी सौमेंदु
पुरुलिया ज्योतिर्मय सिंह महतो
बिष्णुपुर खान सौमित्र
बालुरघाट सुकांत मजूमदार
महाराष्ट्र जलगांव स्मिता उदय वाघ
रावेर खडसे रक्षा निखिल
अकोला अनूप संजय धोत्रे
नागपुर नितिन जयराम गडकरी
पालघर डॉ. हेमन्त विष्णु सवारा
मुंबई उत्तर पीयूष गोयल
पुणे मुरलीधर मोहोल
सतारा श्रीमंत सीएच उदयन राजे प्रताप सिंह महाराज भोंस
रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग नारायण तातु राणे
ओडिशा बरगढ़ प्रदीप पुरोहित
सुंदरगढ़ जुएल ओराम
संबलपुर धर्मेंद्र प्रधान
क्योंझर अनंत नायक
मयूरभंज नाबा चरण माझी
बालासोर प्रताप चंद्र सारंगी
भद्रक अविमन्यु सेठी
ढेंकनाल रुद्र नारायण पैनी
कालाहांडी मालविका देवी
नबरंगपुर बलभद्र माझी
कंधमाल सुकांत कुमार पाणिग्रही
कटक भर्तृहरि महताब
केंद्रपाड़ा बैजयंत पांडा
जगतसिंहपुर बिभू प्रसाद तराई
भुवनेश्वर रवीन्द्र नारायण बेहरा
बोलांगीर संगीता कुमारी सिंह देव
पुरी संबित पात्रा
अस्का अनिता सुभद्रशिनी
बेरहामपुर डॉ. प्रदीप कुमार पाणिग्रही
असम दरांग-उदलगुरी दिलीप सैकिया
गुवाहाटी बिजुली कलिता मेढ़ी
दीफू अमरसिंग टिस्सो
करीमगंज कृपानाथ मल्लाह
सिलचर परिमल शुक्लाबैद्य
काजीरंगा कामाख्या प्रसाद तासा
सोनितपुर रंजीत दत्ता
लखीमपुर प्रदान बरुआ
डिब्रूगढ़ सर्बानंद सोनोवाल
कर्नाटक बेलगाम जगदीश शेट्टर
बागलकोट गद्दीगौदर
बीजापुर रमेश जिगाजिनागी
हावेरी बसवराज बोम्मई
धारवाड़ प्रल्हाद जोशी
उत्तर कन्नड़ विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी
शिमोगा बी.वाई.राघवेंद्र
उडुपी चिकमंगलूर कोटा श्रीनिवास पुजारी
दक्षिण कन्नड़ कप्तान ब्रिजेश चौटा
चित्रदुर्ग गोविंद मकथप्पा करजोल
तुमकुर वी. सोमन्ना
मैसूर यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार
बेंगलुरु ग्रामीण डॉ सी एन मंजूनाथ
बैंगलोर उत्तर शोभा करंदलाजे
बेंगलुरु सेंट्रल पी सी मोहन
बेंगलुरु साउथ तेजस्वी सूर्या
चिक्कबल्लापुर डॉ.के.सुधाकर
आंध्र प्रदेश अनाकापल्ले सी.एम.रमेश
राजमुंदरी दग्गुबाती पुरंधेश्वरी
नरसापुरम भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा (बी.जे.पी.वर्मा)
तेलंगाना आदिलाबाद गोदाम नागेश
करीमनगर बंदी संजय कुमार
निज़ामाबाद अरविंद धर्मपुरी
मेडक माधवनेनी रघुनंदन राव
मल्काजगिरि एटला राजेंदर
सिकंदराबाद जी किशन रेड्डी
चेवेल्ला कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी
महबूबनगर अरुणा। डी. के
अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल पश्चिम किरेन रिजिजू
अरुणाचल पूर्व तापिर गाओ
केरल त्रिशूर सुरेश गोपी
उत्तराखंड टेहरी गढ़वाल माला राज्य लक्ष्मी शाह
गढ़वाल अनिल बलूनी
अल्मोडा अजय टम्टा
नैनीताल अजय भट्ट
हरिद्वार                                   त्रिवेंद्र सिंह रावत
दिल्ली चांदनी चौक                  प्रवीण खंडेलवाल
उत्तर-पूर्वी दिल्ली                    मनोज तिवारी
पूर्वी दिल्ली                    हर्ष मल्होत्रा
नई दिल्ली                   बांसुरी स्वराज
उत्तर-पश्चिम दिल्ली                  योगेंद्र चंदोलिया
पश्चिमी दिल्ली                    कमलजीत सहरावत
दक्षिणी दिल्ली                     रामवीर सिंह बिधूड़ी
अंडमान अंडमान और निकोबार                 बिष्णु पाडा रे
दादर और नगर हवेली                डेलकर कलाबेन मोहनभा
गोवा उत्तरी गोवा-                   श्रीपाद येसो नाइक
त्रिपुरा त्रिपुरा पश्चिम –           बिप्लब कुमार देब
त्रिपुरा पूर्व –                   कृति देवी देबबर्मन

: अब बीजेपी को इस बार जो यह जनादेश मिला है, इसमें पूर्ण बहुमत की कमी है। 2014 और 2019 में बीजेपी ने अपने दम पर सरकार बनाई थी, अगर सहयोगी साथ ना भी देते, फिर भी सरकार उनकी रहती। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है, कई सालों बाद फिर गठबंधन का दौर लौट आया है, एक बार फिर क्षेत्रीय दल ताकतवर हुए हैं और अब किस तरह से तालमेल बैठाया जाता है, सारा खेल इसी बात पर निर्भर करने वाला है।

मोदी सरकार के 18 मंत्री चुनाव में हारे, स्मृति ईरानी से लेकर राजीव चंद्रशेखर तक… यहां देखें पूरी लिस्ट

मोदी सरकार के 18 मंत्री चुनाव में हारे, स्मृति ईरानी से लेकर राजीव चंद्रशेखर तक… यहां देखें पूरी लिस्ट

5 जून 2024 नई दिल्ली :- लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम जारी हो चुके हैं. देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से NDA ने 292 सीटों मिली, जबकि इंडिया गठबंधन ने 233 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं अन्य के खाते में 18 सीटें रहीं. लोकसभा चुनाव 2024 में कई दिग्गजों नेताओं को करारी हार झेलनी पड़ी, जिनमें नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल 14 मंत्री भी हैं. इन 14 मंत्रियों को उनके क्षेत्र की जनता ने नकारते हुए हार का स्वाद चखाया है. आइए जानते हैं वे कौन से मंत्री हैं जिन्हें इस बार के आम चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा.

अमेठी से हारीं स्मृति ईरानी
पिछली दो सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहीं स्मृति ईरानी इस बार का आम चुनाव हार गई हैं. उन्हें कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा  ने 1,67,196 मतों से अमेठी सीट से हराया है. किशोरी लाल शर्मा को 5,39,228 वोट मिले, जबकि स्मृति ईरानी को 3,72,032 वोट मिले. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराने के बाद स्मृति ईरानी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.

शशि थरूर ने राजीव चंद्रशेखर को हराया
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को 16,077 वोटों से हरा दिया है. जनता ने शशि थरूर को 3,58,155 वोट दिए, जबकि राजीव चंद्रशेखर को 3,42,078 वोट मिले.

लखीमपुर खीरी से अजय टेनी की हार
उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी चुनाव हार गए हैं. उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा मधुर ने 34,329 वोटों से हराया है. अजय मिश्र टेनी को 5,23,036 वोट मिले, जबकि उत्कर्ष वर्मा मधुर ने 5,57.365 वोट हासिल किए.

खूंटी से हारे अर्जुन मुंडा
झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट  से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा  चुनाव हार गए हैं. उन्हें कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने 1,49,675 वोटों से हराया है. खूंटी की जनता ने अर्जुन मुंडा को 3,61,972 वोट दिए, जबकि कालीचरण मुंडा को 5,11,647 वोट मिले.

नीलगिरी से एल मुरूगन की करारी हार
तमिलनाडु की नीलगिरी लोकसभा सीटसे केंद्रीय मंत्री एल मुरूगन को करारी हार झेलनी पड़ी है. उन्हें डीएमके के ए राजा ने 2,40,585 वोटों के बड़े अंतर से हराया है. ए राजा को नीलगिरी की जनता ने 4,73,212 वोट दिए, जबकि एल मुरूगन को 2,32,627 वोट मिले.

आरा से आरके सिंह की हुई हार
बिहार की आरा लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह (RK Singh) को 59,808 वोटों से हार मिली है. उन्हें सीपीआईएम के उम्मीदवार सुदामा प्रसाद ने हराया है. सुदामा प्रसाद को 5,29,382 वोट मिले, जबकि आरके सिंह सिंह को 4,69,574 वोट मिले.

कूच बिहार से निशिथ प्रमाणिक को मिली हार
पश्चिम बंगाल की कूच बिहार सीट से केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक को 39,250 वोटों से हार मिली है. उन्हें तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी जगदीश चंद्र बर्मा ने हराया है. जगदीश चंद्र को 7,88,375 वोट मिले, जबकि निसिथ प्रमाणिक को 7,49,125 वोट मिले.

 

फतेहपुर से हारीं साध्वी निरंजन ज्योति

 

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीट से हार झेलनी पड़ी है. उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नरेश चंद्र पटेल ने 33,199 वोटों से हराया है. फतेहपुर की जनता ने नरेश चंद्र को 5,00,328 वोट दिए, जबकि साध्वी निरंजन ज्योति को 4,67,129 वोट मिले.

रावसाहेब दानवे की बड़ी हार
महाराष्ट्र की जालना लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे हार गए हैं. उन्हें कांग्रेस के कल्याण वैजनाथराव काले ने 1,09,958 वोटों से हराया है. काले को जालना में 6,07,897 वोट मिले, जबकि रावसाहेब दानवे को 4,97,939 वोट मिले.

बाड़मेर से कैलाश चौधरी की करारी हार
राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को करारी हार झेलनी पड़ी है. उन्हें 4,17,943 वोटों के बड़े मार्जिन से हार मिली. बाड़मेर से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल विजयी रहे, जिन्हें 7,04,676 वोट मिले. दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी  रहे, जिन्हें 5,86,500 वोट मिले. वहीं तीसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी रहे. उन्हें 4,17,943 वोट मिले.

मोहनलालगंज से हारे कौशल किशोर
उत्तर प्रदेश की मोहनलालगंज सीट से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर को 70,292 वोटों से हार मिली है. उन्हें सपा प्रत्याशी आरके चौधरी ने हराया है. आरके चौधरी को 6,67,869 वोट मिले, जबकि कौशल किशोर को 5,97,577 वोट मिले.

अत्तिंगल से वी मुरलीधरन तीसरे नंबर पर रहे
केरल की अत्तिंगल लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन हार मिली है. सबसे खास बात यह है कि हार का अंतर भले ही कम हो, लेकिन वे तीसरे स्थान पर रहे. वी मुरलीधरन को कांग्रेस के अदूर प्रकाश ने 16,672 वोटों से हराया है. अदूर प्रकाश ने 3,28,051 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की. वहीं दूसरे नंबर पर सीपीआईएम के वी जॉय रहे, जिन्हें 3,27,367 वोट मिले, जबकि वी मुरलीधरन तीसरे नंबर पर रहे, जिन्हें 3,11,779 वोट मिले.

चंदौली से महेंद्र नाथ पांडे की हार
उत्तर प्रदेश की चंदौली सीट से केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे  की हार हुई है, उन्हें सपा प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह ने 21,565 वोटों से हराया है. बीरेंद्र सिंह को 4,74,476 वोट मिले, जबकि महेंद्र नाथ पांडे को 4,52,911 वोट मिले.

जालौन से भानु प्रताप वर्मा हारे
उत्तर प्रदेश की जालौन लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा हार गए हैं. उन्हें सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार ने 53,898 वोटों से हराया है. जालौन की जनता ने नारायण दास को 5,30,180 वोट दिए, जबकि भानु प्रताप वर्मा  को 4,76,282 वोट मिले.

सुभाष सरकार की बांकुरा से हार
 पश्चिम बंगाल की बांकुरा लोकसभा सीट से सुभाष सरकार 32,778 वोटों के अंतर से हार गए हैं. उन्हें तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी अरूप चक्रवर्ती ने हराया है. अरूप चक्रवर्ती को 6,41,813 वोट मिले, जबकि सुभाष सरकार को 6,09,035 वोट मिले.

मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान हारे
उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर सीट से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान हार गए हैं. उन्हें सपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह मलिक  ने 24,672 वोटों से हराया है. हरेंद्र मलिक को 4,70,721 वोट मिले, जबकि संजीव बालियान को 4,46,049 वोट मिले.

बीदर से भगवंत खुबा की हुई हार
कर्नाटक की बीदर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा को करारी हार मिली है. उन्हें कांग्रेस के सागर ईश्वर खांद्रे ने 1,28,875 वोटों के बड़े अंतर से हराया है. बीदर में सागर ईश्वर खांद्रे को 6,66,317 वोट मिले, जबकि भगवंत खुबा को 5,37,442 वोट मिले.

भिवंडी से कपिल पाटिल हारे
महाराष्ट्र की भिवंडी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल की हार हुई है. उन्हें एनसीपी (शरद गुट) के सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे ने 66,121 वोटों से हराया है. सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे को 4,99,464 वोट मिले, जबकि कपिल पाटिल को 4,33,343 वोट मिले.

Elections 2024 Results : NDA की जीत पर PM मोदी बोले -“नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे

Elections 2024 Results : NDA की जीत पर PM मोदी बोले -“नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे

 दिल्ली :- लोकसभा चुनाव की 542 सीटों पर वोटों की गिनती जारी (Election Results 2024) है. चुनाव आयोग  नतीजों और रुझानों में एनडीए 291 और INDIA गठबंधन 233 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं यूपी की बात करें तो समाजवादी पार्टी से बीजेपी को कड़ी टक्कर मिलती दिखी. सपा 36, बीजेपी 33 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है. महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन आगे है. बीजेपी अपने दम पर बहुमत से दूर दिख रही है, वहीं कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इन नतीजों से उत्साहित है.

PM मोदी ने कहा कि NDA सरकार की प्रतिबद्धता हमेशा से समाज के हर क्षेत्र और वर्ग के विकास की रही है. बीते 10 वर्षों में हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है, जिसमें बड़ी संख्या SC, ST, OBC की रही है. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक गरीबी देश के अतीत का हिस्सा न हो जाए.”

PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

PM मोदी ने कहा कि हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी इस लोकसभा चुनाव में अकेले बीजेपी ने जीती है. मैं देश के कोने-कोने में उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ता को कहूंगा, आपकी मेहनत, इतनी गर्मी में आपका बहाया पसीना ये मोदी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है.PM मोदी ने कहा कि अगर आप (देशवासी) 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा, आप दो कदम चलेंगे तो मोदी चार कदम चलेगा. हम भारतीय मिलकर चलेंगे, देश को आगे बढ़ाएंगे. तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा और ये मोदी की गारंटी है.

“जम्मू-कश्मीर में भी रिकॉर्ड वोटिंग”

PM मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग कर अभूतपूर्व उत्साह दिखाया है और दुनियाभर में भारत को बदनाम करने वाली जो ताकतें हैं, उनको आईना दिखा दिया है.

इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं, 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार आई है. राज्यों में जहां भी विधानसभा चुनाव हुए वहां NDA को भव्य विजय मिली है… चाहे अरुणाचल प्रदेश हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो या फिर सिक्किम, इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है.

Loksabha Election 2024: PM मोदी ने वाराणसी से लगातार तीसरी बार जीता लोकसभा चुनाव...क्या फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री?

Loksabha Election 2024: PM मोदी ने वाराणसी से लगातार तीसरी बार जीता लोकसभा चुनाव...क्या फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री?

 Loksabha Election Result live 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की अब तस्वीर साफ होने लगी है. अब अधिकतर सीटों पर हार-जीत के नतीजे घोषित हो गए हैं. अब तक के नतीजों में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है, इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीच वाराणसी (उत्तर प्रदेश) लोकसभा से लगातार तीसरी बार चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय राय (कांग्रेस) को 1.52 लाख से अधिक मतों से हराया।

बता दें बीजेपी ने 29 सीटें जीत ली हैं और 212 सीटों पर आगे चल रही है।

 
 
कांग्रेस मुक्त हुआ मध्यप्रदेश !, सभी 29 सीटों में बीजेपी आगे, एक क्लिक में पढ़े पल-पल की अपडेट

कांग्रेस मुक्त हुआ मध्यप्रदेश !, सभी 29 सीटों में बीजेपी आगे, एक क्लिक में पढ़े पल-पल की अपडेट

 MP Lok Sabha Election Result 2024 : मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर हुए मतदान की गणना जारी है। सभी 29 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। यहां सीट के नाम पर एक क्लिक कर पढ़े पल-पल की अपडेट।

खजुराहो से वीडी शर्मा 3 लाख 75 हजार 621 से वोट आगे

विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, 5 लाख 15 हजार 416 आगे

गुना से जे एम सिंधिया 4 लाख 45 हजार 699 वोट आगे

छिंदवाडा से विवेक साहू, 60 हजार 735 वोट से आगे

भोपाल से आलोक शर्मा जी, 1 लाख 46 हजार 550 वोट से आगे

बैतूल से डीडी उइके 3 लाख 20 हजार 032 से आगे

देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी ,3 लाख 47 हजार 220 आगे

ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह 51 हजार 860 से आगे

मुरैना से शिव मंगल , 32 हजार 830 वोट से आगे

नीमच से सुधीर गुप्ता , 2 लाख 42 हजार 720 से आगे

धार से सावित्री धार 1 लाख 38 हजार 263 वोट से आगे

भिंड से संध्या राय, 26 हजार 253 वोट से आगे

सागर से लता वानखेड़े , 2 लाख 66 हजार 821 वोट से आगे

टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार, 3 लाख 27 हजार 865 वोट से आगे

दमोह से राहुल सिंह लोधी, 2 लाख 31 हजार 953 वोट से आगे

सतना से गणेश सिंह, 39 हजार 996 वोट से आगे

रीवा से जनार्धन मिश्रा, 92 हजार 798 वोट से आगे

सीधी से राजेश मिश्रा, 92 हजार 461 वोट से आगे

शहडोल से हिमाद्री सिंह, 2 लाख 60 हजार 278 वोट से आगे

जबलपुर से आशीष दुबे, 2 लाख 6 हजार 719वोट से आगे

मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, 76 हजार 170 वोट से आगे

नर्मदापुरम से दर्शन सिंह चौधरी, 2 लाख 88 हजार 562 वोट से आगे

राजगढ़ से रोडमल नागर, 54 हजार 865 वोट से आगे

उज्जैन से अनिल जैन कालूहेड़ा , 1 लाख 78 हजार 800 वोट से आगे

रतलाम से अनीता चौहान 1 लाख 77 हजार 263 वोट से आगे

इंदौर से शंकर लालवानी, 9 लाख 85 हजार 576 वोट से आगे

खरगोन से गजेंद्र सिंह पटेल, 1 लाख 14 हजार 533 वोट से आगे

खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल, 1 लाख 69 हजार 263 वोट से आगे

बाला घाट से भारती पारधी , 1 लाख 33 हजार 263 वोट से आगे