BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
छत्तीसगढ़ की इन सीटों पर 6 राउंड की गिनती हुई पूरी, जानिए किसने मारी बाजी, देखिये किसके खाते में पड़े कितने वोट

छत्तीसगढ़ की इन सीटों पर 6 राउंड की गिनती हुई पूरी, जानिए किसने मारी बाजी, देखिये किसके खाते में पड़े कितने वोट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। छत्तीसगढ़ की एक मात्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जांजगीर लोकसभा की सीट पर 6 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। अब तक की गिनती के बाद जांजगीर चांपा से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 40 हजार वोट से आगे चल रही। 

वहीं सरगुजा लोकसभा में 24 राउंड में वोटों की गिनती होनी है। यहां 10 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणी महाराज को 378229 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह को 316903 वोट मिले हैं। अब तक की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी 61326 वोट से आगे चल रहे। 

छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों में से एक है। अब तक 11 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 9584 वोटों से आगे चल रहीं। ज्योत्सना महंत को 362652 और भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को 278436 वोट मिले हैं। 

भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लगातार की दूसरी बार जीत, जानें अन्य वीवीआईपी सीटो का हाल

भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लगातार की दूसरी बार जीत, जानें अन्य वीवीआईपी सीटो का हाल

 गुजरात। देश भर में सात चरणों में हुई लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बाद आज मतगणना हो रही है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना में 11 बजे तक के रुझान से थोड़ी साफ होती तस्वीर दिख रही है। वहीं इन रुझानों में भाजपा की अगुवाई वाला गठबंधन एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। 11 बजे तक एनडीए 300 सीटों के करीब और इंडिया गठबंधन 200 सीटों के आसपास बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच गांधीनगर से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सोनल पटेल को 5.50 लाख से ज्यादा वोटों के रिकॉर्ड अंतर से हराया है।

  देखें वीवीआईपी सीटो का हाल-

रोमांचक मुकाबला: 542 लोकसभा सीटों की काउंटिंग,NDA 288, I.N.D.I.A. 222 सीटों पर बढ़त, रायबरेली-वायनाड से राहुल गांधी आगे

रोमांचक मुकाबला: 542 लोकसभा सीटों की काउंटिंग,NDA 288, I.N.D.I.A. 222 सीटों पर बढ़त, रायबरेली-वायनाड से राहुल गांधी आगे

 दिल्ली :-  लोकसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं. रुझानों से साफ पता चल रहा है कि NDA बहुमत के आंकड़े को छू चुकी है.चुनाव आयोग द्वारा 406 सीटों के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 194 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 76 सीटों पर आगे चल रही है, समाजवादी पार्टी 30 सीटों पर आगे चल रही है

भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) और कांग्रेस की अगुवाई वाले आईएनडीआईए (INDIA) के बीच हुआ। रुझान के साथ ही थोड़ी देर में नतीजे आने लगेंगे? सवाल यही है कि क्या नरेंद्र मोदी (Modi Govt) लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचेंगे या जनता ने इस बार बदलाव के लिए जनादेश किया है। यहां पढ़िए लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट, वीआईपी सीट का हाल, कौन दिग्गज आगे कौन पीछे

कौन सी पार्टी कितनी सीट पर आगे?

लोकसभा चुनाव रिजल्ट के रुझानों में एनडीए अभी 291 सीट से आगे है. भाजपा 242, टीडीपी 17 और जदयू 13 सीटों पर आगे है. वहीं इंडिया गठहबंधन 210 सीटों से आगे है. इसमें कांग्रेस 91, सपा 29 और टीएमसी 22 सीटों पर आगे है. वहीं लालू की राजद भी 6 सीटों पर आगे चल रही है.

इंतजार खत्म : पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ 11 लोकसभा क्षेत्रों में शुरू हुई मतगणना

इंतजार खत्म : पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ 11 लोकसभा क्षेत्रों में शुरू हुई मतगणना

 लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान की लंबी प्रक्रिया के बाद आज मतों की गणना हो रही है. इसकी शुरुआत 8 बजे पोस्टल बैलेट्स की गिनती के साथ हो गई है. परिणाम की ताजातरीन जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ और वोटर हेल्पलाइन एप में प्राप्त की जा सकती है ।

प्रदेश में चुनाव में 3 सांसद, 1 पूर्व सांसद, 1 कैबिनेट मंत्री, 1 पूर्व CM, 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक-पूर्व विधायक सहित 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटों की गिनती के लिए प्रदेश में 94 मतगणना हॉल बनाए गए हैं, इनमें 6562 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन आयोग Election Commission ने मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। हर मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। बाहरी लेयर की जिम्मेदारी जिला पुलिस और बाकी केंद्रीय फोर्स को सौंपी गई है।सबसे पहले पोस्टल बैलट postal ballot की गणना होगी। काउंटिंग पूरी होने के बाद VVPAT पर्ची VVPAT slip की गणना होगी। कांकेर लोकसभा सीट के लिए गणना आरम्भ,,,डाकमत पत्रों की गिनती हुई  शुरू ,सुबह 8 बजे शुरू हुई गणना लोकसभा सीट से कुल 9 प्रत्यशी चुनावी मैदान में । इस सीट से सीधा मुकाबला बीजेपी के भोजराज नाग और कांग्रेस के बीरेश ठाकुर के बीच है । रायगढ  में सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे से ईवीएम से मतगणना हुई शुरू । जिले की चारों विधानसभाओं के मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाए गए, पोस्टल बैलेट के लिए लगेगें 10 टेबल। राजनांदगांव  लोकसभा चुनाव में डाले गए डाक मतपत्रों की गणना शुरू  हुई है

दो ट्रेनें आपस में टकराई, मच गई चीख पुकार.. यहाँ की है घटना..

दो ट्रेनें आपस में टकराई, मच गई चीख पुकार.. यहाँ की है घटना..

 सरहिंद रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर माधोपुर चौकी नजदीक रविवार सुबह करीब 3:30 बजे एक रेल हादसा हो गया। यहां दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक मालगाड़ी का इंजन पलट गया और इसके लपेटे में पैसेंजर गाड़ी भी आ गई। हादसे में दो लोको पायलट घायल हुए।

हादसे में दो लोको पायलट घायल
घायल हुए लोको पायलट की पहचान 37 वर्ष के सहारनपुर (यूपी) के विकास कुमार और 31 वर्षीय के हिमांशु कुमार सहारनपुर (यूपी) के तौर पर हुई है, इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर किया।

सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में मौजूद डॉक्टर इवेनप्रीत कौर ने बताया कि विकास कुमार के सिर में हेड इंजरी आई है और दूसरे हिमांशु के बैक पर चोट आई है, जिनकी हालत गंभीर है। वहीं इस हादसे में बड़ा जानी नुकसान टला।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा मालगाड़ियों के लिए बने डीएफसीसी ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां पहले से कोयले से लोड दो गाड़ियां खड़ी थीं। एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया और फिर इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू तवी की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल में फंस गया।

हादसे में मालगाड़ी की बोगियां भी एक दूसरे पर चढ़ गईं। जैसे ही पैसेंजर गाड़ी की टक्कर हुई तो इसमें सवार सैकड़ों यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में दो लोको पायलट घायल हुए हैं।

दूसरी तरफ अंबाला से लुधियाना अप लाइन बिल्कुल ठप हो गई है। अंबाला डिवीजन के डीआरएम समेत रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

फिर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम...महिलाओं के कपड़े फाड़े, घर में घुसकर मारा

फिर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम...महिलाओं के कपड़े फाड़े, घर में घुसकर मारा

2 जून 2024 :- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. शालिग्राम गर्ग और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप है. शालिग्राम गर्ग ने एक परिवार के घर में घुसकर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की और लाठी डंडों पीट-पीटकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. धीरेन्द्र शास्त्री के भाई के गुंडागर्दी का वीडियो भी सामने आया है.

शालिग्राम गर्ग की गुंडागर्दी-

जानकारी के मुताबिक़, यह मामला छतरपुर के बमीठा थाना के गढ़ा गांव का है. गुरवार रात बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई शालिग्राम गर्ग गढ़ा गांव में रहने वाले अपने सेवादार जीतू तिवारी के घर साथियों के साथ घुस गया. और धमकी देने लगा. हालाँकि के लोगों के समझाने पर चला गया. अगले दिन शुक्रवार को फिर आया. लाठी-डंडों से सभी को मारने लगा. घर में मौजूद महिलाएं, बुजुर्ग और नाबालिग को भी पीट – पीटकर लहूलुहान कर दिया है. इतना ही नहीं शालिग्राम ने उन्हें गन्दी गालियां दी. मारपीट के घटना के दौरान बच्ची का हाथ भी टूट गया.

लाठी-डंडों से पीटा-

शालिग्राम गर्ग के गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे कुछ लोग काली गाड़ी में आते हैं. सभी के हाथों में डंडा होता है. वो जीतू तिवारी धमकी देते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वो उन्हें बेरहमी से मारने लगते हैं.

महिलाओं के कपडे फाड़े-

इस मामले पीड़ित परिवार ने थाने में शालिग्राम गर्ग के खिलाफ केस दर्ज कराया है. जीतू तिवारी ने बताया कि शालिग्राम गर्ग और जीतू तिवारी काफी पुराने दोस्त है. शालिग्राम हमेशा नशे और कई गंदे गलत कामों में शामिल था. जिसके वजह से उसने उसका साथ छोड़ दिया. इससे नाराज शालिग्राम ने उसके साथ मारपीट की. परिवारवालों का आरोप है कि उनलोगों ने महिलाओ के कपड़े भी फाड़े है.

शालिग्राम पर केस दर्ज-

बताया जा रहा है घटना की सूचना मिलने पर बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी. लेकिन वे मामला दर्ज नहीं कर रही थी. वीडियो वायरल होने के बाद छतरपुर पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को मिल सकती है कितनी सीटें ! देखें सभी राज्यों का एग्जिट पोल

लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को मिल सकती है कितनी सीटें ! देखें सभी राज्यों का एग्जिट पोल

 Exit Poll Results 2024 : 18वीं लोकसभा के गठन के लिए 543 सीटों पर सात चरणों में वोटिंग हुई. भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इससे पहले 1 जून को अंतिम दौर का मतदान पूरा होते ही एग्जिट पोल्स के नतीजे आए. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल (Exit Poll) देश का सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल होता है. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव और दिसंबर 2013 से दिसंबर 2023 तक 67 विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल किए गए. इन 69 चुनावों में से 64 चुनावों में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल बिल्कुल सटीक साबित हुए हैं. आइए जानते हैं इस बार के एग्जिट पोल में किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं।

बिहार : India Today-Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में INDIA गठबंधन को 48 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. राज्य की 40 सीटों में से NDA को 29-33 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा 0-2 सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं.

दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में BJP को 6-7 सीटें मिल सकती हैं और INDIA को 0-1 सीट मिल सकती है.

मध्य प्रदेश : में INDIA को 33 फीसदी वोट मिलने जा रहे हैं. सीट की बात करें तो 29 सीटों वाले राज्य में NDA को 28-29 सीट मिल सकती हैं. इसके अलावा INDIA को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है.

गुजरात :में NDA को 63 फीसदी और INDIA को 33 फीसदी वोट शेयर मिला है. सीट के हिसाब से बात करें तो NDA को 25-26 और INDIA को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है. गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं, जिसमें से सूरत सीट पर चुनाव नहीं हुआ क्योंकि भाजपा के उम्मीदवार ने निर्विरोध ही यह चुनाव जीत लिया है.

झारखंड : एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में NDA को 8-10 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, INDIA गठबंधन को 4-5 सीटें मिल सकती हैं. 14 सीटों वाले राज्य में भाजपा+ को नुकसान दिख रहा है.

कर्नाटक में NDA को 20-22 सीटें तो वहीं INDIA ब्लॉक को 3-5 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, JDS को 3 सीटें मिली हैं. राज्य में लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं.

  केरल में NDA को 2-3 सीटें मिलने जा रही हैं. वहीं, कांग्रेस को 13-14 सीटें मिलती दिख रही हैं. इसके अलावा UDF+ को 4 सीटें तो LDF को 0-1 सीटें मिलने जा रही हैं. इस आंकड़े के मुताबिक, भाजपा का केरल में खाता खुलता दिखाई दे रहा है.

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों हैं. इसमें NDA को 51 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है तो वहीं INDIA को 41% वोट मिलता दिख रहा है. सीट की बात करें तो NDA को 16-19 सीटें मिलती दिख रही हैं, इसके अलावा INDIA को 5-7 सीटें मिल रही हैं.

तमिलनाडु के एग्जिट पोल में NDA को 2-4 सीटें मिलने जा रही हैं तो वहीं INDIA को 33-37 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. INDIA गठबंधन में भी कांग्रेस को 13-15 तो DMK को 20-22 सीटें मिलने का अनुमान हैं. AIADMK को राज्य में 0-2 सीटें मिल रही हैं. बता दें कि राज्य में लोकसभा की 39 सीटें हैं.

छत्तीसगढ़ में NDA को 10-11 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं INDIA को 0-1 सीट मिलती दिख रही है. बता दें कि राज्य में 11 लोकसभा सीटें हैं.

हरियाणा की 10 सीटों में से भाजपा को 6-7 सीटें मिल सकती हैं. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को 6-8 तो कांग्रेस को 2-4 सीटें मिल सकती हैं.

 पंजाब में NDA को 2-4 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, 13 सीटों वाले इस राज्य में INDIA को 7-9 सीटें मिल सकती हैं. इस राज्य में कांग्रेस और AAP अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में AAP को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, शिरोमणि अकाली दल को 2-3 सीटें मिलती दिख रही हैं.

गोवा में NDA को 52 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है तो वहीं 43 फीसदी वोट INDIA को मिल सकती है. इसके अलावा सीट शेयरिंग की बात करें तो 2 में से 1-1 सीटें दोनों दलों के खाते में जाते दिख रही हैं.

जम्मू-कश्मीर में इस बार बंपर वोटिंग देखने को मिली है. एग्जिट पोल में NDA को 0-2 सीटें तो वहीं INDIA को 0-3 सीटें मिल सकती हैं.

असम : एग्जिट पोल के मुताबिक, असम में  NDA को 10-12 और इंडिया को 2-4 सीटें मिल सकती हैं.

आंध्रप्रदेश : एग्जिट पोल के मुताबिक आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर एनडीए को 21-25 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस और सत्ताधारी पार्टी- वाईएसआर कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने का अनुमान है।

कांग्रेस गठबंधन को मिलेंगे 200 से ज्यादा सीटें! केवल इस एग्जिट पोल ने जताया यह अनुमान

कांग्रेस गठबंधन को मिलेंगे 200 से ज्यादा सीटें! केवल इस एग्जिट पोल ने जताया यह अनुमान

  Lok Sabha Exit Poll Result 2024 :- सातवें चरण की वोटिंग के बाद लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल जारी हो गया है. सारे के सारे एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समर्थित एनडीए को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. लेकिन एक एग्जिट पोल में कांग्रेस गठबंधन को 201 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इस एग्जिट पोल को दैनिक भास्कर ने जारी किया है. अखबार ने दावा किया है कि उसके 100 रिपोर्टर 542 सीटों तक गए और ‘हवा का रुख’ समझा, जिसके मुताबिक सरकार तो भाजपा गठबंधन ही बनाएगी, लेकिन कांग्रेस गठबंधन को बड़ी बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है.

भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार BJP के नेतृत्व वाले NDA को 281-350 सीटें और विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक को 145-201 सीटें मिल सकती हैं. बाकी अन्य दलों को जो इन दोनों गठबंधनों में शामिल नहीं है, उन्हें 33 से 49 सीटें मिल सकती हैं. दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के साथ-साथ बाकी एग्जिट पोल भी साफ-साफ इशारा कर रहा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. भास्कर के इस एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में पहले से मजबूत दिख रही है. उसे 59 से 98 सीटें तक मिल सकती हैं.

साल 2019 में आए पांच एग्जिट पोल में बीजेपी और उसके सहयोगियों को 300 या उससे ज्यादा सीटें दिखाई गईं, जबकि 3 सर्वे में 250 प्लस सीटों का अनुमान बताया गया. लेकिन असल में साल 2019 में भाजपा ने सारे एग्जिट पोल के नतीजों को झुठला दिया था. बीजेपी ने कुल 303 सीटें जीती थीं, वहीं एनडीए ने कुल 353 सीटों पर जीत हासिल की थी. भाजपा को कुल 37.36 प्रतिशत वोट मिले थे. तब आज तक और न्यूज 24 का एग्जिट पोल बिल्कुल सटिक था. आज तक ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 339 से 365 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था तो न्यूज 24 ने 350 सीट जीतने की बात कही थी.

वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को ज्यादातर सर्वे में 120 से ज्यादा सीटें दी गई थीं, लेकिन असल में कांग्रेस समर्थित UPA ने 93 सीटें ही जीती थीं. इस मामले में भी आजतक और न्यूज 24 का एग्जिट पोल सबसे करीब था. आज तक ने अपने एग्जिट पोल में यूपीए को 77 से 107 सीटें दी थीं, तो न्यूज 24 ने 95 सीटों पर जीतने की बात कही थी. कांग्रेस को कुल 52 सीटों पर जीत मिली, जबकि उनके गठबंधन को कुल 93 सीटों पर जीत हासिल हुई. कांग्रेस को कुल 19.49 प्रतिशत वोट मिले थे.

तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार या गठबंधन बिगाड़ेगा खेल ! जानिए क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल

तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार या गठबंधन बिगाड़ेगा खेल ! जानिए क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल

 1 जून 2024 Exit Poll 2024 :- लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. Republic Matrize Exit Poll द्वारा किए गए Loksabha exit poll के नतीजे कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार फ‍िर बनने जा रही है. उसके अनुमान कहते हैं कि एनडीए इस बार के चुनावों में 359, I.N.D.I.A गठबंधन 154, जबकि अन्‍य 30 सीटें जीतने जा रहा है. एग्जिट पोल के नतीजे कहते हैं कि इस तरह एक बार फ‍िर देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार बनेगी. अनुमान में कहा गया है कि उत्‍तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन को 69 से 74 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 6 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी के लिए अच्‍छी खबर है. यहां NDA को 21 से 25, इंडिया गठबंधन को महज एक, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्‍व वाली तृणमूल कांग्रेस को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

नल का एग्जिट पोल कहता है कि लोकसभा चुनाव में इस बार 72 प्रतिशत मुस्लिम वोटरों ने कांग्रेस को वोट डाला.

जारी एग्जिट पोल का मुख्य फोकस यह निर्धारित करने पर रहा कि सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए या विपक्षी इंडिया गठबंधन, कौन विजयी होगा.

PMARQ एग्जिट पोल

  • NDA – 359
  • INDIA – 154
  • अन्य – 30

PMARQ ने NDA को 359 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। INDIA को 154 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के हिस्से में 30 सीटें आएंगी। PMARQ के मुताबिक देश में NDA की सरकार बन रही है।

MATRIZE

  • NDA – 353-368
  • INDIA – 118-133
  • अन्य – 43-48

इंडिया टुडे एक्सिस

केरल-20

इंडिया17-18

एनडीए-2-3

एलडीएफ-0-1

कर्नाटक-28

इंडिया- 3-5

एनडीए-23-25

तमिलनाडू-39

इंडिया- 33-27

एनडीए-2-4

NDTV India –

एनडीए – 365

इंडिया – 142

अन्य – 36

Republic TV PMARQ

एनडीए – 359

इंडिया – 154

अन्य – 30

Republic TV Matrize

एनडीए – 353-368

इंडिया – 118-133

अन्य – 43-48

Jan Ki Baat

एनडीए – 362-392

इंडिया – 141-161

अन्य – 10-20

India News D-Dynamics

एनडीए – 371

इंडिया – 125

अन्य – 47

MATRIZE ने NDA को 353 से 368 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। INDIA को 118 से 133 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के हिस्से में 43-48 सीटें आएंगी। MATRIZE के मुताबिक देश में NDA की सरकार बन रही है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान शनिवार 1 जून को समाप्त हो गया और उसके बाद सभी की निगाहें एग्जिट पोल 2024 पर टिकी थीं. क्या भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगी या विपक्ष का भारत ब्लॉक इस बार भाजपा को सत्‍ता से बाहर कर पाएगा? इस पर इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, चाणक्य, टाइम्स नाउ-ईटीजी, सी-वोटर, रिपब्लिक टीवी और सीएसडीएस-लोकनीति जैसे विभिन्न पोलस्टरों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किया गया है.

लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में हुए, जिनमें पहला चरण 17 अप्रैल को और आखिरी चरण 1 जून को होगा. चुनाव 543 लोकसभा सीटों पर हुए. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

दरअसल, एग्जिट पोल चुनाव के बाद का सर्वेक्षण होता है, जो देश के मूड का अनुमान लगाता है. यह एक जनमत सर्वेक्षण है जो दर्शाता है कि कोई राजनीतिक दल कितनी सीटें जीत सकता है. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि एग्जिट पोल आधिकारिक चुनाव परिणामों के समान नहीं होते हैं. आधिकारिक लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 भारत के चुनाव आयोग द्वारा 4 जून को घोषित किए जाएंगे. मीडिया हाउसों की तरफ से शाम 6:30 बजे के बाद एग्जिट पोल जारी किए गए.

कैसे रहे पिछले एग्जिट पोल 2024, कौन रहा नतीजों के सबसे नजदीक
2019 में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया और टुडेज चाणक्य सबसे सटीक थे, जो जीती गई सीटों के सबसे करीब थे. इसके बाद टाइम्स नाउ-वीएमआर की भविष्यवाणी थी. 2019 के वास्तविक परिणामों में एनडीए ने 353 सीटें जीतीं और यूपीए ने 91 सीटें हासिल कीं.

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग जारी, CM योगी, नड्डा, राघव चड्ढा ने डाला वोट

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग जारी, CM योगी, नड्डा, राघव चड्ढा ने डाला वोट

 आज सातवें और आखिरी चरण (7th Phase Voting) का मतदान है. आज 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर मतदान  हो रहा है. यह फेज इस लिए भी अमह है, क्यों कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज वोटिंग हो रही है. जिन राज्यों में आज मतदान हो रहा है।

उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की सभी 13, बिहार की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3, पश्चिम बंगाल की 9 और ओडिशा की 6 सीटें शामिल हैं. आज लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा की बची हुई 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. सातवें चरण में करीब 4.82 करोड़ महिलाएं, 5.24 करोड़ पुरुष और 3,574 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं. सभी को मिलाकर 10.6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं सातवें और आखिरी चरण में 57 लोकसभा सीटों पर कुल 904 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. 19 अप्रैल से शुरू हुआ मतदान आज शाम 5 बजे के बाद समाप्त हो जाएगा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने डाला वोट, की ये अपील

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा, चुनाव केंद्र पर भारी उत्साह है। ये उत्साह दिखाता है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोग फिर एक बार अच्छी सरकार को चुनने के लिए वोट कर रहे हैं। मोदी सरकार के काम सिर चढ़कर बोलते हैं।

PM मोदी की वोट अपील-लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें

पीएम मोदी ने देशवासियों से वोट अपील करते हुए कहा, ” इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे. आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं.”लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज वोटिंग होने जा रही है। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे। आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक…

बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता में डाला वोट

बीजेपी नेता और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता के बेलगाचिया में वोट डालने के बाद कहा, “मैं आज ऐसी कोई बात नहीं कहूंगा जिससे लगे कि मैं दूसरों को प्रभावित कर रहा हूं. वोट देना मेरा फ़र्ज़ था. मैंने 40 मिनट तक लाइन में खड़ा होकर वोट दिया. मेरा राजनीतिक कर्तव्य मैंने पूरा किया.”

जनता के लिए काम करने वाली सरकार चुनें- हरभजन सिंह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और AAP नेता हरभजन सिंह ने वोट डालने के बाद कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और मतदान करें. मैं चाहता हूं जालंधर में सबसे ज्यादा पोलिंग हो. हर जगह पोलिंग होनी चाहिए क्योंकि ये हमारे पास मौका है कि हम ऐसी सरकार चुनें जो जनता के प्रति काम कर सके.

बैंक का जरूरी काम करने से पहले देख लें छुट्टियां...जून में इतने दिन रहेंगे बंद…!!

बैंक का जरूरी काम करने से पहले देख लें छुट्टियां...जून में इतने दिन रहेंगे बंद…!!

 नई दिल्ली। जून महीने के लिए आरबीआई ने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने किसी न किसी कारण से देश में कुछ दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आप बैंक से संबंधित किसी जरूरी काम को निपटाने की सोच रहे हैं तो आपको जून 2024 में बैंकों की हॉलिडे लिस्ट के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, ताकि आप उस हिसाब से बैंक जाने का समय तय कर सकें।

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक जून में सरकारी बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। बैंक किस-किस दिन और कौन से राज्य में बंद रहेंगे, ये आपको पता होना चाहिए, अन्यथा आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते है किस दिन रहेगी बैंकों में छुट्टी।

बैंकों की छुट्टी की लिस्ट-
1 जून 2024- इस दिन चुनाव वाली जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।
2 जून 2024- रविवार के चलते देश भर में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
8 जून 2024- महीने के दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
9 जून 2024- रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
16 जून 2024- रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
22 जून 2024- महीने के चौथे शनिवार की वजह से देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
23 जून 2024- रविवार के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
30 जून 2024- रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

इस वजह से भी बैंक रहेंगे बंद-
10 जून सोमवार- श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।
14 जून शुक्रवार- इस दिन पाहिली राजा की वजह से ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
15 जून शनिवार- उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम में ल्ड। दिवस और ओडिशा में राजा संक्रांति के कारण बैंक बंद रहेंगे।
17 जून सोमवार- बकरीद के मौके पर कुछ राज्यों को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
21 जून शुक्रवार- वट सावित्री व्रत के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

 दोहरा हत्याकांड का साइको किलर ने खोला कई राज...प्रेमिका सहित 5 लोगों की करने वाला था हत्या

दोहरा हत्याकांड का साइको किलर ने खोला कई राज...प्रेमिका सहित 5 लोगों की करने वाला था हत्या

 जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलकर्मी और उनके बेटे की हत्या करने वाला साइको किलर ने पुलिस के पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि रेप के मामले में पहली बार जेल जाने के बाद वह बदले की आग में जल रहा था। जिसके चलते आरोपी ने 5 लोगों की हत्या करने की योजना बनाई थी।

 सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि आरोपी मुकुल ने 5 लोगों की हत्या करने के लिए अपने सीने पर 5 शैतान की मुंडी वाला टैटू बना रखा था। जिसमें वह मृतक राजकुमार विश्वकर्मा, प्रेमिका, मृतक की एक रिश्तेदार, एक महिला सब इंस्पेक्टर और एक पड़ोसी की हत्या करने की प्लानिंग कर रखी थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पूरे मामले में सबसे ज्यादा विरोध करने वाला मृतक राजकुमार की हत्या की प्लानिंग की थी।

उसके बाद उसे रेप के मामले में फंसाने वाली अपनी प्रेमिका को भी जान से मारना चाहता था। उसके बाद वह तीसरा हत्या मृतक राजकुमार की महिला रिश्तेदार को मारना चाहता था, क्योंकि वह महिला ने उसे चैट करने से रोका था। वहीं पड़ोसी ने मुकुल की हरकत पर उसे टोका था। इसलिए वह पड़ोसी की भी हत्या करना चाहता था। इसके अलावा आरोपी ने रेप के मामले में जांच कर रही महिला एसआई की भी हत्या की प्लानिंग की थी।

पिता-पुत्र को उतारा था मौत के घाट-
आरोपी मुुकुल ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिलेनियम कॉलोनी में 14 मार्च की दरमियानी रात आरोपी ने बाप-बेटे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद आरोपी मुकुल मृतक की बेटी को अपने साथ लेकर फरार हो गया था। पुलिस की टीम लगातार दोनों का पीछा कर रही थी। इस बीच यह जानकारी भी सामने आई थी कि आरोपी प्रेमी युगल ने अब तक सवा लाख रुपए खर्च कर दिए। उनकी लोकेशन बांग्लादेश-नेपाल बॉर्डर पर मिली थी। जहां से पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।

होटल के बाथरूम में मिली युवक-युवती की लाश...मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

होटल के बाथरूम में मिली युवक-युवती की लाश...मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

 हिसार। हरियाणा के हिसार में शुक्रवार को युवक और महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव रेलवे स्टेशन के नजदीकी एक होटल के टॉयलेट में पड़े मिले। मृतक महिला शादीशुदा है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अग्रोहा थाने में दर्ज है। दोनों गुरुवार को होटल में आए थे। बताया गया है कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला व युवक के सुसाइड की सूचना मिलते ही HTM थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। युवक का नाम सुमित और महिला का नाम मोनिका है। दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है।

ASI विनोद कुमार ने बताया कि मृतक युवक व महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे, इसके बाद शनिवार को शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, मदनहेड़ी निवासी सुमित और मोनिका गुरुवार को होटल में ठहरने के लिए आए थे। उन्होंने होटल के काउंटर पर कर्मचारियों को आधार कार्ड की कॉपी दी। इस पर एड्रेस नहीं लिखा हुआ था और कमरा बुक किया। पैसे देने के बाद होटल कर्मचारी ने उनको कमरे की चाबी दे दी। इसके बाद वह दोनों कमरे में चले गए। युवक ने चाय का ऑर्डर दिया और रात को खाना भी खाया। शुक्रवार को होटल कर्मचारियों ने रूम को चेक करने के लिए दरवाजा खटखटाया तो किसी ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।

उसके बाद होटल कर्मचारी वहां से चला गया। करीब 2 से 3 घंटे बाद फिर से कमरे के दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आने के बाद कर्मचारी ने होटल मालिक को मामले की सूचना दी। इसके बाद डायल 112 को फोन किया गया। पुलिस के आने के बाद दरवाजे को खोला तो युवक-महिला दोनों मृत अवस्था में पड़े हुए थे। दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक व युवती ने पहले फंदा लगाने का प्रयास किया था, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ निकल लिया। इस बीच पता चला है कि मोनिका 30 मई को घर से निकली थी। इसके बाद से वह गायब थी। सिवानी बोलान निवासी उसके पति नवीन कुमार ने अग्रोहा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि मोनिका से 6 साल पहले शादी हुई थी। वह अचानक 30 मई को दोपहर 1 बजे घर से चली गई।

प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही एयर होस्टेस गिरफ्तार

प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही एयर होस्टेस गिरफ्तार

 मस्कट से कन्नूर जा रही एयर होस्टेस को लेकर एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि मस्कट से कन्नूर जा रही एक एयरहोस्टेस ने अपने मलाशय (रेक्टम) में एक किलो सोना छिपाया था। बताया जा रहा है वो सोना छिपाकर तस्करी करने की फिराक में थी। एयर होस्टेस को केरल के कन्नूर में पकड़ा गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है। डीआरआई के एक सूत्र ने इस घटना की जानकारी दी है।

एयर होस्टेस का नाम सुरभि खातून बताया जा रहा है। डीआरआई कोचीन की विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने कोलकाता की निवासी सुरभि को एयरपोर्ट पर रोका।

एयर होस्टेस की तलाशी के बाद उसके मलाशय में छुपाया गया मिश्रित रूप में 960 ग्राम तस्करी का सोना बरामद हुआ। सूत्रों के अनुसार पूछताछ और आवश्यक बातचीत करने के बाद, उसे क्षेत्राधिकार मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और 14 दिनों के लिए कन्नूर की महिला जेल में भेज दिया गया है।

सूत्र ने दावा किया कि यह भारत में पहला मामला है जहां किसी केबिन क्रू के सदस्य को मलाशय में सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया है।

 
accident: 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 22 की मौत

accident: 150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 22 की मौत

  जम्मू: जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले में गुरुवार को श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से 22 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 69 अन्य घायल हो गए। इनमें 57 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया और 12 लोगों का इलाज अखनूर उपजिला अस्पताल में जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के चोकी चोरा क्षेत्र में तांगली मोड़ पर यह बस सड़क से फिसलकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 22 लोगों की जान चली गयी जबकि 69 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बस हरियाणा के कुरूक्षेत्र से श्रद्धालुओं को जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित शिवखोड़ी ले जा रही थी। पहले अधिकारियों ने कहा था कि यह हादसा राजौरी जिले में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया है एवं घायलों को अखनूर अस्पताल एवं जम्मू के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया। हादसे को लेकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख प्रकट किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि जम्मू के निकट अखनूर में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू के अखनूर में हुई बस दुर्घटना हृदय विदारक है। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

केरल में बहुप्रतीक्षित मानसून ने दी दस्तक,अब बदलेगा मौसम का मिजाज,जल्द मिल सकती है गर्मी से राहत,जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

केरल में बहुप्रतीक्षित मानसून ने दी दस्तक,अब बदलेगा मौसम का मिजाज,जल्द मिल सकती है गर्मी से राहत,जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

 केरल :- देश के कई शहरों में भीषण गर्मी के बीच केरल तट पर आज मानसून की दस्तक हो गई है इसके लिए मौसम विभाग द्वारा बड़ी अपडेट दी गई है। आज मानसून केरल के तट पर एंट्री कर चुका है। इसके साथ ही कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। धीरे-धीरे मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।

केरल से होते हुए जल्दी मानसून उत्तर पूर्व की तरफ आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग के आधिकारिक अकाउंट के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में आधिकारिक तौर पर दस्तक दे चुके हैं और 31 तारीख को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्से में पहुंचे जाएगा

मानसून आगे बढ़ रहा है। केरल के कोट्टायम जिले के कई जिलों में दोपहर बारिश हुई है। इसके साथ मानसून केरल के आधिकारिक तौर पर दस्तक देने की भी खबर आ चुकी है। 

दक्षिण पश्चिम मानसून के 1 दिन पहले ही केरल में दस्तक देने से मौसम सुहाना बन सकता है।

समय से पहले मानसून की दस्तक

चक्रवात ने मानसून के प्रभाव को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है। इसके कारण समय से पहले मानसून की दस्तक देखने को मिली है।  

31 तारीख को केरल में इसके दस्तक देने की घोषणा की गई थी। हालांकि कुछ दिनों से भारी बारिश देखने को मिल रही है। जिसके कारण एक दिन पूर्व भी मानसून के दस्तक देखी गई है।

राजधानी दिल्ली में जल्द ही बारिश 

केरल में मानसून का आगमन की सामान्य तिथि 1 जून और अरुणाचल प्रदेश त्रिपुरा मेघालय मणिपुर मणिपुर असम में मानसून की दस्तक 5 जून है। 

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में जल्द ही बारिश देखने को मिलेगी। इससे पहले गुरुवार को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान के 30 डिग्री पहुंचने के साथी हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना।

आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी

सिक्किम नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा में भी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

जबकि लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल सहित बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के कुछ हिस्से सहित आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में हल्की आंधी के साथ पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी देखी जा सकती है।

चक्रवाती परिसंचरण मौजूद

पूर्वोत्तर असम और इसके आसपास के क्षेत्रों में निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। 

परिणाम स्वरूप अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और अगले सात दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

फिर होंगे ध्‍यान में लीन: आज से 1 जून तक कन्याकुमारी प्रवास पर रहेंगे पीएम मोदी, जानें यहां का आध्यात्मिक महत्व

फिर होंगे ध्‍यान में लीन: आज से 1 जून तक कन्याकुमारी प्रवास पर रहेंगे पीएम मोदी, जानें यहां का आध्यात्मिक महत्व

  नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनाव के छह चरण पूरे हो चुके हैं। 1 जून को सातवें चरण के चुनाव हाेना शेष है। इस बीच, अपने चुनाव अभियान के समापन पर पीएम मोदी आज  से 1 जून तक कन्याकुमारी का दौरा करेंगे।मालूम हो कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भी अंतिम चरण के मतदान के समय पीएम मोदी ने केदारनाथ का दौरा किया था और वहीं रुद्र गुफा में ध्यान भी किया था। उनका यह दौरा उस समय काफी चर्चा में रहा था और आज भी उनकी ये तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि अपने आध्यात्मिक प्रवास के लिए कन्याकुमारी में स्थान चुनने का मोदी का निर्णय देश के लिए विवेकानंद के दृष्टिकोण को साकार करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।वह 4 जून को वोटों की गिनती के बाद तीसरी बार सत्ता में लौटने को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं। आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होना है। चुनाव के लिए प्रचार अभियान चुनाव से दो दिन पहले समाप्त हो जाता है।

क्या है कन्याकुमारी की आध्यात्मिक अहमियत?

कन्याकुमारी स्वामी विवेकानंद के जीवन में काफी अहम स्थान रखता है, यहां उन्होंने भारत माता का विजन देखा था. यहां का रॉक स्वामी विवेकानंद की जिंदगी का हिस्सा है. लोगों में सारनाथ को लेकर गहरी आस्था है. गौतम बुद्ध के जीवन में इस स्थान का विशेष महत्व है. देश भर में भ्रमण के बाद वो यहीं पहुंचे थे. यहां तीन दिनों तक तपस्या की और विकसित भारत का सपना देखा. अब प्रधानमंत्री मोदी ने उसी स्थान पर ध्यान करना और स्वामी विवेकानंद के विकसित भारत को साकार करने की प्रतिबद्धता दिखाई है.

राष्‍ट्रपति मुर्मु भी यहां आ चुकीं

पिछले साल मार्च में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी विवेकानंद रॉक मेमोरियल का दौरा किया था। वे उस समय केरल, लक्ष्‍यद्वीप और तमिलनाडु के छह दिवसीय दौरे पर थीं। उन्‍होंने इस दौरे को एक यादगार अनुभव बताया था।

 
राहत भरी खबर: अगले 24 घंटे के अंदर मॉनसून देगा दस्तक!

राहत भरी खबर: अगले 24 घंटे के अंदर मॉनसून देगा दस्तक!

दिल्ली, यूपी, राजस्थान और बिहार समेत देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई शहरों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है, लेकिन इस बीच गुड न्यूज मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के अंदर ही केरल के तट पर मॉनसून टकराएगा। इससे आने वाले कुछ दिनों में ही दक्षिण भारत के राज्यों में राहत मिलने लगेगी और फिर अगले कुछ सप्ताह के भीतर ही मध्य और उत्तर भारत भी गर्मी से सुकून पाएंगे। बुधवार को जारी अनुमान में विभाग ने बताया कि केरल की ओर मॉनसून बढ़ रहा है, जो अब तक मालदीव के आसपास था। केरल के बाद मॉनसून उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ेगा।
यही नहीं मौसम विभाग ने लू झेल रहे उत्तर और मध्य भारत के राज्यों के लिए भी राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 मई से लू का असर थोड़ा कम होने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह पूर्वोत्तर के राज्यों में अच्छी बारिश होगी। अनुमान है कि त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, असम और मेघालय में बारिश होगी। इसके अलावा सिक्किम और बंगाल में भी मौसम करवट लगेगा। गुरुवार से ही इन राज्यों में मौसम बदलना शुरू हो जाएगा और अगले 5 दिनों तक बारिश जारी रहेगी।
अनुमान है कि 31 मई से 2 जून के बीच गंगा तटीय बंगाल, झारखंड, बिहार के अलावा ओडिशा में भी बारिश होगी। इन राज्यों में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी आने की भी संभावना है। उत्तर भारत के राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी मौसम बदलने वाला है। इन राज्यों के पर्वतीय इलाकों में हल्की फुहार देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और यूपी समेत देश के कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। दिल्ली में तो मंगलवार को तीन स्थानों पर अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
 

भारी बारिश ने मचाई तबाही, पत्थर खदान ढहने से 13 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख…

भारी बारिश ने मचाई तबाही, पत्थर खदान ढहने से 13 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख…

 मिजोरम :- की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में भारी बारिश के कारण एक खदान ढह गई। इस हादसे में अबतक 13 लोगों की जान चली गई। पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। भारी बारिश के कारण नदियों का स्तर भी बढ़ चुका है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ रहा है। राज्य की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने बैठक बुलाई। वहीं इस भीषण आपदा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया में लिखा –

मिजोरम की राजधानी आइजोल में पत्थर खदान के ढहने से 13 लोगों के निधन की दुःखद खबर मिली है। हादसे में कई लोग लापता हैं।

ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और लापता लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।

https://x.com/vishnudsai/status/1795382523549397086

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में हुआ भूस्खलन-

यह घटना सुबह के छह बजे आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेन के बीच घटी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल शुक्ला ने कहा कि अबतक मलबे से दस शव को बाहर निकाला गया है, जबकि कई लोग अभी भी इसमें दबे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में सात स्थानीय, जबकि तीन दूसरे राज्य के थे। उन्होंने आगे कहा, “मलबे में अभी भी 10 से ज्यादा के फंसे होने की संभावना है।”

भारी बारिश के कारण अलग-अलग इलाकों में भूस्खलन की घटना सामने आई है। हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया। बारिश के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

 
वाराणसी जाने वाली फ्लाइट पर बम की सुचना, मचा हड़कंप, विमान से कूदने लगे यात्री

वाराणसी जाने वाली फ्लाइट पर बम की सुचना, मचा हड़कंप, विमान से कूदने लगे यात्री

 नई दिल्ली: दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है. विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया है. हवाईअड्डे के अधिकारी ने एएनआई को बताया कि विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर मौजूद है. सभी यात्रियों को आपातकालीन दरवाजे से उतार दिया गया. हालांकि, अभी तक की गई जांच में फ्लाइट से कुछ भी नहीं मिला है.

जानकारी के अनुसार इंडिगो फ्लाइट 6E2211 दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए उड़ान भरने की तैयार में थी. तभी 5 बजकर 35 मिनट पर फ्लाइट में बम होने की सुचना मिली. जिसके बाद यात्रियों को आपातकालीन दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला गया.