BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की दुनिया के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत: इस दौरान हुए भावुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की दुनिया के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत: इस दौरान हुए भावुक

नई दिल्ली्। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की और इस उपलब्धि पर भारत के वैज्ञानिकों को बधाई दी। पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों पर प्रशंसा करते हुए कहा, `टीकों को तैयार करने में वर्षों लगते हैं, लेकिन कम से कम समय में हमारे पास न केवल एक नहीं बल्कि दो टीके हैं।`
पीएम मोदी ने कहा, `ऐसे भी देश हैं, जिनकी आबादी 3 करोड़ नहीं है, लेकिन पहले चरण में भारत 3 करोड़ स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण करेगा। अगले चरण में हम इस संख्या को 30 करोड़ तक ले जाएंगे। दुनिया में केवल 30 करोड़ की आबादी के तीन ही देश हैं- भारत, अमेरिका और चीन। इसलिए, यह सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होने जा रहा है।`
प्रधानमंत्री ने कहा, `आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार रहा है, कितने महीनों से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़े, जवान सबकी जुबान पर ये ही सवाल था कि कोरोना की वैक्सीन कब आएगी। अब से कुछ ही मिनट बाद भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। मैं सभी देशवासियों को इसके लिए बधाई देता हूं।` उन्हों ने कहा, आमतौर पर एक वैक्सीन बनाने में बरसों लग जाते हैं लेकिन इतने कम समय में एक नहीं दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई हैं। कई और वैक्सीन पर भी तेज़ गति से काम चल रहा है, ये भारत के सामर्थ्य, वैज्ञानिक दक्षता और टैलेंट का जीता-जागता सबूत है।`

देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, `कोरोना वैक्सीन की 2 डोज लगनी बहुत जरूरी है। पहली और दूसरी डोज के बीच लगभग एक महीने का अंतराल भी रखा जाएगा। दूसरी डोज़ लगने के 2 हफ्ते बाद ही आपके शरीर में कोरोना के विरुद्ध ज़रूरी शक्ति विकसित हो पाएगी। भारत वैक्सीनेशन के अपने पहले चरण में ही 3 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है।` उन्होंेने कहा, भारत का टीकाकरण अभियान बहुत ही मानवीय और महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित है। जिसे सबसे ज्यादा जरूरी है, उसे सबसे पहले कोरोना का टीका लगेगा।`
 
कोरोना वैक्सी्न के बाद भी अपनाना होगा कोविड प्रोटोकॉल-
पीएम ने कहा, `मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि पहली खुराक पाने के बाद मास्क उतारने की गलती न करें और सोशल डिस्टें सिंग को बनाए रखें, क्योंकि दूसरी खुराक के बाद प्रतिरक्षा विकसित होती है।` उन्होंंने कहा, `भारत का टीकाकरण अभियान बहुत ही मानवीय और महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित है। जिसे सबसे ज्यादा जरूरी है, उसे सबसे पहले कोरोना का टीका लगेगा।`

सभी 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 3006 जगहों पर एकसाथ यह कार्यक्रम शुरू होगा। पहले चरण में हेल्थवर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन होगा। पहले दिन हर जगह पर कम से कम 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

यह दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम होगा। वैक्सीन को लेकर सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में टीकों की पर्याप्त खुराकें भेज दी गई हैं। इस बीच केंद्र ने राज्यों को आवश्यक दिशानिर्देश भेजे हैं। दिशानिर्देश में केंद्र ने कहा कि सिर्फ 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण की अनुमति है। जो महिलाएं गर्भवती हैं और जिनकी गर्भावस्था तय नहीं है, और जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं वो कोरोना का टीका न लगवाएं।

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण हैं तो उस व्यक्ति का टीकाकरण ठीक होने के 4-8 हफ़्ते बाद होना चाहिए। वैक्सीन की जिम्मेदारी संभाल रहे लोगों को 14 दिनों के अंतराल से अलग किया जाना चाहिए। दूसरी खुराक उसी वैक्सीन की होनी चाहिए जिसमें पहली डोज ली गई थी। वैक्सीन के इंटरचेंजिंग की अनुमति नहीं है।

कोरोना महामारी, वैक्सीन रोलआउट और को-विन सॉफ़्टवेयर से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए 24 घंटे समर्पित कॉल सेंटर -1075 भी स्थापित किया गया है।
 बड़ी खबर: टीम इंडिया के दो स्टार ऑलराउंडर के पिता का निधन

बड़ी खबर: टीम इंडिया के दो स्टार ऑलराउंडर के पिता का निधन

नई दिल्ली। टीम इंडिया के दो स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल और हार्दिक पांड्या के पिता का निधन हो गया है। जिसके बाद बड़ौदा की कप्तानी कर रहे क्रुणाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बायो बबल को छोड़कर घर वापस लौट गए हैं। बताया जा रहा है कि हार्दिक और क्रुणाल के पिता का निधन कार्डिक अरेस्ट आने की वजह से हुआ है। क्रुणाल का प्रदर्शन अबतक इस टी-20 टूर्नामेंट में काफी शानदार रहा था। उन्होंने भारत की घरेलू टी-20 लीग के पहले मैच में ही 76 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि, उनके भाई हार्दिक पांड्या सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं और वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। 

बड़ौदा क्रिकेट एसोशिएशन के सीईओ ने बताया, `हां, क्रुणाल पांड्या बायो बबल को छोड़कर वापस घर चले गए हैं। यह एक निजी ट्रेजडी है और बड़ौदा क्रिकेट एसोशिएशन इस बात से शोक में है।` क्रुणाल पांड्या को सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में इस सीजन की बड़ौदा टीम की कप्तानी सौंपी गई थी और शुरुआती मैचों में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उनकी कप्तानी में टीम ने अभी तक तीनों ही मैचों में जीत दर्ज की है। 

हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या का प्रदर्शन आईपीएल 2020 में काफी शानदार रहा था। हार्दिक की कुछ विस्फोटक पारियों के दम पर मुंबई की टीम रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में सफल रही थी। हार्दिका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में भी बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया था और टी-20 सीरीज में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, उनके पीठ की समस्या को देखते हुए उन्हें टेस्ट सीारीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था।
 सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें: आज जोधपुर कोर्ट में हाजिर होंगे सलमान खान, 16 बार ले चुके हैं हाजिरी माफी

सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें: आज जोधपुर कोर्ट में हाजिर होंगे सलमान खान, 16 बार ले चुके हैं हाजिरी माफी

जोधपुर। 22 साल पुराने काला हिरण शिकार और आर्म्स एक्ट मामले में एक्टर सलमान खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस केस के मद्देनजर सलमान खान को आज जोधपुर की जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश होना है। मामले में सलमान खान लगातार 16 बार हाजिरी माफी ले चुक हैं। माना जा रहा है कि इस बार भी वे हाजिरी माफी के लिए आवेदन देंगे। गौरतलब है कि सलमान खान ने वर्ष 2008 में ट्रायल कोर्ट के आदेश को जिला एवं सत्र न्यायालय में चुनौति दी थी। उसी मामले में सुनवाई होनी है।

सलमान खान अकेले कोरोना काल में करीब 6 बार हाजिरी माफी ले चुके हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में चुनौति देने के बाद सलमान केवल एक बार कोर्ट में पेश हुए हैं। ढाई साल की इस अवधि में वे 16 बार किसी न किसी कारण से पेश नहीं हो सके हैं। सलमान खान के खिलाफ काला हिरण शिकार मामले में ट्रायल कोर्ट ने 5 अप्रेल 2018 को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। सलमान को उस समय जोधपुर जेल भेज दिया गया। तीन दिन बाद उन्हें कोर्ट से जमान मिल गई और वे रिहा हो गए।

इस मामले में मिल चुकी है राहत-
इससे पहले, काला हिरण शिकार मामले से जुड़े एक अन्य मामले में कोर्ट में सलमान खान को राहत मिल गई है। सलमान खान पर आरोप था कि 1998 के काले हिरण शिकार मामले के दौरान उन्होंने अपने हथियार का लाइसेंस गुम हो जाने का झूठा शपथ पत्र दायर किया था। इसी मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सलमान पर एक अन्य केस चलाने से इंकार कर दिया।

साल 1998 में सलमान खान फिल्म `हम साथ-साथ है` की शूटिंग के दौरान जोधपुर पहुंचे थे। जहां उनपर कांकाणी गांव की सरहद में दो काले हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा था। 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने 1998 के काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी जबकि दूसरे आरोपी सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था।
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप हुआ कम आज मिले सिर्फ इतने, रायपुर में भी सिर्फ मिले इतने

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप हुआ कम आज मिले सिर्फ इतने, रायपुर में भी सिर्फ मिले इतने

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 521 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 95 मरीज, दुर्ग से 47, राजनांदगांव से 37, बालोद से 21, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से 5, धमतरी से 38, बलौदा बाजार से 16, महासमुंद से 30, गरियाबंद से 8, बिलासपुर से 46, रायगढ़ से 32, कोरबा से 12, जांजगीर-चांपा से 20, मुंगेली से 4, जीपीएम से 2, सरगुजा से 15, कोरिया से 19, सूरजपुर से 15, बलरामपुर से 12, जशपुर से 7, बस्तर से 12, कोंडागांव से 2, दंतेवाड़ा से 4, सुकमा से 3, कांकेर से 5, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 2, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 905 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6923 है |

DRDO ने बनाई भारत की पहली स्वदेशी मशीन पिस्टल 4 महीने के रेकॉर्ड समय में विकसित

DRDO ने बनाई भारत की पहली स्वदेशी मशीन पिस्टल 4 महीने के रेकॉर्ड समय में विकसित

नईदिल्ली । यह पिस्टल पूरी तरह से भारत निर्मित है और इसे डीआरडीओ की तरफ से विकसित किया गया है. इस पिस्टल गन को बनाने में भारतीय सेना ने भी मदद की है. यह पिस्टल पूरी तरह से भारत निर्मित है और इसे डीआरडीओ की तरफ से विकसित किया गया है. इस पिस्टल गन को बनाने में भारतीय सेना ने भी मदद की है. डीआरडीओ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि मशीन पिस्टल 100 मीटर की दूरी से फायर कर सकती है. यह हथियार 4 महीने के रेकॉर्ड समय में विकसित किया गया है. इसका ऊपरी रिसीवर एयरक्राफ्ट ग्रेड एलुमिनियम से और निचला रिसीवर कार्बन फाइबर से बना है. ट्रिगर सहित इसके विभिन्न भागों की डिजाइनिंग और प्रोटोटाइपिंग में 3डी प्रिटिंग प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है.  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय सेना ने भारत की नौ एमएम की पहली स्वदेशी मशीन पिस्तौल तैयार की है. भारतीय सेना के जवानों के लिए स्वदेशी मशीन पिस्तौल ASMI तैयार किया गया है. भारत की पहली स्वदेशी मशीन पिस्तौल ASMI को भारतीय सेना की प्रदर्शनी में दिखाया गया.

यह पिस्टल पूरी तरह से भारत निर्मित है और इसे डीआरडीओ की तरफ से विकसित किया गया है. इस पिस्टल गन को बनाने में भारतीय सेना ने भी मदद की है. डीआरडीओ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि मशीन पिस्टल 100 मीटर की दूरी से फायर कर सकती है.

पिस्टल ASMI की खासियत

ये पिस्टल गन रक्षा बलों में नौ एमएम वाली पिस्टल की जगह लेगी. इस मशीन पिस्टल को 100 मीटर की रेंज में फायर की जा सकती है और इसे इजराइल की उजी श्रृंखला की की तोपों की कक्षा में रखा गया है. इस मशीन पिस्टल ने अपने विकास के अंतिम चार महीनों में 300 से ज्यादा राउंड फायर किए हैं.यह हथियार 4 महीने के रेकॉर्ड समय में विकसित किया गया है. इसका ऊपरी रिसीवर एयरक्राफ्ट ग्रेड एलुमिनियम से और निचला रिसीवर कार्बन फाइबर से बना है. ट्रिगर सहित इसके विभिन्न भागों की डिजाइनिंग और प्रोटोटाइपिंग में 3डी प्रिटिंग प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है.इस पिस्टल में 8 इंच बैरल और 33 राउंड उच्च क्षमता वाली मैगजीन है, जिसमें 2 किलोग्राम से कम वजन है. ASMI को केंद्रीय पुलिस संगठनों और राज्य पुलिस सेवाओं के उपयोग के साथ-साथ निर्यात भी किया जा सकता है जिससे भारी रोजगार मिलने की संभावना है.

आतंकवाद को करेगा सफाया

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सशस्त्र बलों में विभिन्न अभियानों में व्यक्तिगत हथियार के तौर पर और साथ ही उग्रवाद तथा आतंकवाद रोधी अभियानों में भी यह पिस्तौल दमदार साबित होगी.

आत्मनिर्भर भारत के तहत देश में हथियारों का निर्माण 

बता दें कि आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) के तहत देश में ही हथियारों के निर्माण को लेकर आत्मनिर्भरता मजबूत हुई है. इसे 13 जनवरी 2021 को आर्मी के इनोवेशन इवेंट में दिखाया गया. इससे पहले पिछले साल नवंबर 2020 में डीआरडीओ द्वारा विकसित ‘रुद्रम’ एंटी रेडिएशन मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था. यह परीक्षण सुखोई-30 लड़ाकू विमान से किया गया था.

 

विद्यार्थी ध्यान दें इस वेबसाइट पर न करें अप्लाई, NTA ने बताया फर्जी

विद्यार्थी ध्यान दें इस वेबसाइट पर न करें अप्लाई, NTA ने बताया फर्जी

नई दिल्ली | जेईई मेन 2021 के नाम से एक फर्जी वेबसाइट चल रही है। इस पर एप्लीकेशन और फीस पेमेंट भी लिए जा रहे हैं। NTA ने इस बारे में सावधान किया है। इंजीनियरिंग यूजी प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2021 के नाम से एक फर्जी वेबसाइट चल रही है। इस वेबसाइट पर जेईई मेन 2021 (JEE Main 2021) के लिए ऑनलाइन आवेदन भी लिए जा रहे हैं और फीस की पेमेंट भी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसकी जानकारी दी है और लोगों को इस संबंध में आगाह किया है। एनटीए ने जेईई मेन की इस फर्जी वेबसाइट के बारे में लोगों को सावधान करने के लिए एक नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि एनटीए के पास जेईई मेन की एक अन्य वेबसाइट के संबंध में शिकायतें आई थीं। जिसके बाद इसकी जांच की गई। यह फर्जी वेबसाइट jee guide के नाम से चल रही है। जांच में एनटीए ने पाया कि इस वेबसाइट के जरिए न सिर्फ जेईई मेन 2021 के लिए आवेदन और फीस लिए जा रहे हैं, बल्कि फर्जीवाड़ा करने वालों ने एक अलग ई-मेल आईडी और हेल्पडेस्क नंबर भी जारी किया हुआ है। NTA ने इस फर्जी वेबसाइट की डीटेल जारी की है, जो यहां दी जा रही है -
इस फर्जी वेबसाइट का अड्रेस है - jeeguide.co.in
ई-मेल आईडी है - info@jeeguide.co.in
मोबाइल नंबर है - 9311245307
आप भूल कर भी ऊपर बताई गई वेबसाइट पर भरोसा न करें। न ही उस फर्जी ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर पर जेईई मेन 2021 को लेकर कोई संपर्क करें। जेईई मेन 2021 की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है। परीक्षा के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी या आवेदन से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए इसी वेबसाइट पर जाएं। अगर आपको ऐसे किसी फर्जीवाड़े या गड़बड़ी की जानकारी मिलती है, तो आप एनटीए को grivance@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर उसकी सूचना दे सकते हैं।
 

कोरोना से जुडी फिर एक नई खुशखबरी: जाने क्या है

कोरोना से जुडी फिर एक नई खुशखबरी: जाने क्या है

नई दिल्ली |  देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। आज यह आंकड़ा घटकर 2.13 लाख (2,13,027) हो गया है। भारत में मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का केवल 2.03 प्रतिशत है। 

 

 

 सेक्स रैकेट: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का मामला निपटाने क्राइम ब्रांच DSP का ऑडियो वायरल

सेक्स रैकेट: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का मामला निपटाने क्राइम ब्रांच DSP का ऑडियो वायरल

भोपाल। क्राइम ब्रांच के डीएसपी दिनेश सिंह चौहान का एक कथित वीडियो जिसमें वे स्पा संचालक से रिश्वत मांग रहे हैं वह अब सवालों के घेरे में आ गई है |यानी जिस मामले में उन्हें निष्पक्ष जांच करनी थी उस मामले को वे पैसे लेकर निपटारा करना चाह रहे थे। उनके खिलाफ जांच जल्द शुरू हो गई है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार यह मामला- पिछले साल 2 दिसंबर का कोलार थाना इलाके का है। उस वक्त लंदन स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रान्च पुलिस ने छापे मार कार्रवाई की थी। इस दौरान यहां सेक्स रैकेट से जुड़ी संदिग्ध चीजें मिली थीं। घटना स्थल से पुलिस ने 3 लड़कियों  सहित  2 युवकों  को हिरासत में लिया था।इस मामले के जांच प्रभारी डीएसपी दिनेश सिंह चौहान ही थे। 

जो ऑडियो वायरल हुआ है उसमें डीएसीप मामला सुलझाने के नाम पर स्पा संचालक से पैसे की मांग कर रहे हैं। आरोपियों को छोड़ने  के नाम पर उन्होंने पहले  50 हजार रुपए मांगे और फिर दस हजार की मांग की। सोशल मीडिया में ऑडियो वायरल होने के बाद क्राइम ब्रान्च एडिसनल एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने कार्रवाई की बात कही है। पीएचक्यू और सरकार को ऑडियो क्लिप  भेज दी गई है। जानकारी के मुताबिक इस मामले  में जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी  दिनेश सिंह चौहान राजपत्रित अधिकारी हैं। उन पर साशन स्तर पर ही कार्रवाई  होगी। JUST36NEWS.COM इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।

डीएसपी बोले... यार, कोर्ट में देना होता है...

डीएसपी : अरे, राजेंद्र तुम आते क्यों नहीं हो?

आरोपी : अरे सर, आ ही रहा था, अनिल की वाइफ का फोन आ गया था.

डीएसपी : जल्दी से आ जाओ लेकर, जल्दी आओ. यहां खड़ा हूं, वल्लभ भवन के सामने.

आरोपी : सर, मेरी बात हुई थी उनसे. वो बोल रहे थे कि उतने पैसे नहीं कर पाएंगे. थोड़े बहुत कम-वम कर देंगे.

डीएसपी : ठीक है तुम मत आओ, वैसे भी तुम्हारे बयान हो चुके हैं

आरोपी : नहीं.. नहीं मैं आता हूं. गरीब आदमी हूं, कुछ का ही इंतजाम हुआ है.

डीएसपी : यार.. मैं ज्यादा तो नहीं बोल रहा हूं. वो तो कम है और क्या चाहिए?

आरोपी : दस हजार रुपए नहीं हो पाएंगे. 7-8 हजार रुपए की बात कर लेता हूं. सर, अब आप कर लीजिए, 50 तो मैंने पहले ही कर दिए हैं.

डीएसपी : वो बात नहीं है यार. चलान का मामला अलग है. वो कोर्ट में भी देना पड़ता है. चल कोई बात नहीं। ले आ तू, ले आ.
कर्नाटक के धारवाड़ जिले में सड़क दुर्घटना :प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

कर्नाटक के धारवाड़ जिले में सड़क दुर्घटना :प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के धारवाड़ जिले में सड़क दुर्घटना के कारण हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "कर्नाटक के धारवाड़ जिले में सड़क दुर्घटना के कारण हुई जानमाल की हानि से मैं बहुत दुखी हूं। इस दुःख की घड़ी मेंमैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।"

बड़ी खबर: 13 वर्षीय बच्चे का लिंग परिवर्तन करा किया गया सामूहिक दुष्कर्म और किन्नर बनाकर ट्रैफिक सिग्नलों पर मंगवाया गया भीख

बड़ी खबर: 13 वर्षीय बच्चे का लिंग परिवर्तन करा किया गया सामूहिक दुष्कर्म और किन्नर बनाकर ट्रैफिक सिग्नलों पर मंगवाया गया भीख

द‍िल्‍ली। राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली से एक वाकया सामने आया है जहां, 13 वर्षीय शुभम का जबरन लिंग परिवर्तन कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और किन्नर बनाकर ट्रैफिक सिग्नलों पर भीख मंगवाने का काम किया जा रहा था। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है। 
 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में रहने वाले शुभम की आरोपियों से लगभग तीन साल पहले लक्ष्मी डांस इवेंट में मुलाकात हुई थी। उसने शुभम से दोस्ती की और डांस इवेंट में मुलाकात हुई थी। उसने शुभम से दोस्ती की और डांस सिखाने के बहाने मंडावली ले गए। शुभम ने कुछ समय तक डांस प्रोग्राम में हिस्सा लिया और वे उसको कुछ पैसे भी देते थे।
 
 
कुछ समय बाद आरोप‍ियों ने शुभम को कहा गया कि उसे यही रहना होगा और यही काम करना होगा। वहां पर शुभम को नशीला पदार्थ दिया जाने लगा और उसका जबरन लिंग परिवर्तन का ऑपेरशन करा दिया। उसको हार्मोन्स के कुछ इंजेक्शन दिए जाने लगे जिससे वो पूरी तरह लड़की की तरह दिखने लगा। 

किन्नर बनाकर ट्रैफिक सिग्नलों पर मंगवाते थे भीख-
शुभम के साथ आरोपी और उसके 5 दोस्त सामूहिक बलात्कार करते थे और वहां कई कस्टमर भी आते थे। ये हैवानियत यहीं नहीं रुकी, वो लोग शुभम को किन्नर बनाकर ट्रैफिक सिग्नलों पर भीख मंगवाते थे। शुभम ने बताया कि वो लोग खुद महिलाओं के कपड़े पहनकर जिस्मफरोशी करते और आने वाले कस्टमरों को मार पीटकर पैसे छीन लेते थे। कुछ महीनों बाद वहां एक और व्यक्ति को लाया गया जिसे शुभम पहले से जनता था क्योंकि जहां शुभम डांस प्रोग्राम करता। वो वहां कैटरिंग का काम करता था। शुभम को डराया धमकाया जाता था कि उसने किसी को बताया तो वो उसके घर वालों को मार देंगे। जब उसे भीख मांगने भेजते तो वो बीच-बीच में अपनी मां से मिलने चला जाता। 

मार्च 2020 में लॉकडाउन होने के बाद शुभम और उसका दोस्त वहां से भाग निकले शुभम की मां ने उनको किराये का घर दिलाया जहां दोनों पीड़ित, शुभम के माता-पिता और भाई रहने लगे लेकिन उन दरिंदो ने दिसंबर में इनका पता कर ही लिया। इनके घर पहुंचकर वहां मारपीट की और सब पैसे छीन लिए. इसके बाद दोनों के साथ फिर  बलात्कार किया। इसके बाद शुभम और उसका दोस्त वहां से भाग कर नई दिल्ली रेल्वे स्टेशन पर छि‍प गए। अगले दिन एक वकील ने बच्चों को वहां देखा तो उन्हें दिल्ली महिला आयोग पंहुचाया। शुभम ने कहा कि पुलिस बार-बार शिकायत वापस लेने को कह रही है और दबाव बना रही है कि एफआईआर हुई तो उसको भी जेल जाना पड़ेगा।

शुभम ने बताया क‍ि जब उसका ल‍िंग पर‍िवर्तन क‍िया गया तो उसकी हालत खराब हो गई थी। जब उसकी मां देखने आई तो आरोप‍ियों ने मां को प‍िस्‍टल द‍िखाते हुए कहा क‍ि अगर पुल‍िस में श‍िकायत की तो तुम्‍हारेे दो और बच्‍चों की भी ऐसी ही हालत कर देंगे, यह तो हो ही गया। इस वजह से मां को भी शुभम दूरी बनानी पड़ी।

दिल्ली महिला आयोग की सदस्य सारिका चौधरी ने मामले में तुरन्त एफआईआर कराई. मामले में सेक्शन 377, 363, 326, 506, 341 और पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज हुआ। आयोग, पीड़ितों को कानूनी सहायता दे रहा है, उनके पुनर्वास व सुरक्षा का भी काम कर रहा है। 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश जारी है। 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि ये मामले बेहद संगीन और दिल दहलाने वाले हैं. 13 वर्ष की छोटी उम्र में लिंग परिवर्तन कराना और बलात्कार करना, जिस्मफरोशी के व्यापार में धकेलना, ये बहुत बड़ा रैकेट नज़र आता है। किस्मत से बच्चे वहां से भाग निकले और इनकी जिंदगी बच गयी। पुलिस, जल्द सभी दरिंदों को गिरफ्तार करे और ऐसी सजा मिले जो वो कभी न भूलें।
 VIRAL VIDEO:  शेरो ने किया कपल के घर पर कब्जा, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल, देखें विडियो

VIRAL VIDEO: शेरो ने किया कपल के घर पर कब्जा, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल, देखें विडियो

प्रिटोरिया। एक कपल के होश तब उड़ गए जब उन्होंने अपने घर पर शेरो को आराम फरमाते देखा, जी हां यह मामला दक्षिण अफ्रीका का है जहां, एक कपल जब सुबह सोकर उठा तो उन्होंने अपने घर के बाहर एक ऐसा नजारा देखा जिसे देखकर कुछ समय के लिए तो उनके होश ही उड़ गए। दरअसल जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो घर के बाहर 6 शेर आराम फरमा रहे थे। यहां होइडस्‍प्रुट इलाके में डेविड डी बीअर और उनकी पत्‍नी मरिस्‍का जैसे ही सुबह सोकर उठे, उन्‍हें अपने दरवाजे पर 6 शेर बैठे दिखे। डेविड और मरिस्‍का को देखकर शेरों पर पहले कोई असर नहीं हुआ लेकिन बाद में वे उठ गए और टहलने लगे। इसके बाद वे होइडस्‍प्रुट इलाके के जंगल की ओर चले गए।

पढ़िए पूरी खबर-
दवोन कंस्‍ट्रक्‍शन के मालिक डेविड ने कहा कि वह और उनकी पत्‍नी मरिस्‍का अपने पिता के घर पर आए थे जिसे बेचा जाना था। इस दौरान सु‍बह उनके आश्‍चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब उन्‍होंने देखा कि शेरों ने घर पर कब्‍जा कर लिया है। इस पूरी घटना का वीडियो डेविड ने अपने फेसबुक पोस्‍ट में डाल दिया जिसे सोशल मीडिया में काफी शेयर किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह प्रॉपर्टी लीडवुड बिग गेम इस्‍टेट में है जहां घरों की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है। यहां मौजूद लोगों का कहना है कि करीब 5500 हेक्‍टेयर के इस इलाके में शेर क्रूगर नैशनल पार्क और ब्‍लायडे नदी घाटी के बीच हर जगह आसानी से घूमते रहते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब काफी पंसद किया जा रहा है।

 कारोबारी के एक दर्जन ठिकानों पर आयकर की छापे मारी: सामने आई डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय

कारोबारी के एक दर्जन ठिकानों पर आयकर की छापे मारी: सामने आई डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के एक कारोबारी समूह पर पड़े आयकर छापे में अब तक डेढ़ सौ करोड़ की अघोषित आय सामने आई है।

बीते चार दिनों से कार्रवाई जारी हैं। कारोबारी के एक दर्जन ठिकानों से मिले वित्तीय लेन-दिन के दस्तावेजों को खंगला जा रहा हैं। इन दस्तावेजों में 250 से ज्यादा लोगों के अघोषित वित्तीय व्यवहार का ब्यौरा सामने आया हैं, जिन्हें समन जारी कर विभाग पूछताछ के लिए तलब कर सकता हैं। समूह के निदेशक और अन्य संबंधियों के 100 से ज्यादा बैंक खाते, 12 बैंक लॉकर, कम्प्यूटर डेटा मिले हैं,जिसमें एक करोड़ से ज्यादा नगदी, 25 लाख के आभूषण, जमीनों में निवेश के दस्तावेज प्रमुख हैं। अब तक आयकर विभाग को डेढ़ करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय के प्रमाण मिले हैं। आयकर विभाग ने भारी मात्रा में कर अपवंचन सामने आने के आसार को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की व्यापकता से अवगत करवा दिया हैं। कार्रवाई की जद में आया समूह का मुख्य कारोबार रियल स्टेट का हैं।
 बड़ा हादसा: कबाड़ की दुकान में लगी आग, एक बच्चे सहित तीन लोगों की हुई मौत

बड़ा हादसा: कबाड़ की दुकान में लगी आग, एक बच्चे सहित तीन लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली। कबाड़ की एक दुकान में आग लगने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात 10:50 बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

विभाग ने बताया कि दुकान के ऊपर बने छोटे कमरों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रहने वाले कुछ लोग आग से झुलसकर घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के बाद तीन शव बरामद किए गए। मृतकों में दो करीब 20 साल के व्यक्ति हैं, जबकि तीसरा 10 साल से कम उम्र का बच्चा है। मृतकों में से एक की कीर्ति नगर के कमला नेहरू कैंप निवासी 20 वर्षीय रोहित के रूप में पहचान की गई है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि रोहित आग की लपटों में घिर गया जब उसने आग बुझाने का प्रयास किया और उसका शव एक नाली में मिला। उन्होंने बताया कि कबाड़ की दुकान 50 वर्षीय टोनी महतो चलाता था, जो घटना के बाद से फरार है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि यह संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा, 'हमने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया है।’’ 
 
 हर नागरिक को मिलेंगे 30 हजार: राष्ट्रपति ने किया 138 लाख करोड़ के राहत पैकेज का एलान

हर नागरिक को मिलेंगे 30 हजार: राष्ट्रपति ने किया 138 लाख करोड़ के राहत पैकेज का एलान

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे और इससे पहले ही उन्होंने अपना सबसे अहम चुनावी वादा निभाने का एलान कर दिया है। कोरोना की वजह से गंभीर रूप से प्रभावित हुई अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 1.9 ट्रिलियन डॉलर (138 लाख करोड़ रुपये) के राहत पैकेज का एलान किया है।

इस पैकेज को कांग्रेस के यानी अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में पास कराना होगा। मौटे तौर पर देखा जाए तो पैकेज लागू होने के बाद हर अमेरिकी के खाते में 1,400 डॉलर यानि कि करीब 30,000 रुपये आएंगे। इसके अलावा बाइडेन के पैकेज में छोटे कारोबारियों को राहत दी गई है। इस पैकेज को अमेरिकन रेस्क्यू प्लान नाम दिया गया है। 

जो बाइडेन के पैकेज में जिस तरह से फंड का बंटवारा किया गया है उससे साफ होता है कि कारोबार, शिक्षा और हर अमेरिकी को राहत देने का फैसला किया गया है। पैकेज के तहत 415 अरब डॉलर कोरोना के खिलाफ जंग पर खर्च किए जाएंगे। वहीं 1,400 डॉलर हर अमेरिकी के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। 440 अरब डॉलर स्मॉल स्केल बिजनेस के सुधार पर खर्च होंगे।

इसके अलावा 15 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से कर्मचारियों को न्यूमतम वेतन दिया जाएगा। पहले ये सात डॉलर के आस-पास होता था। हालांकि इस पैकेज में यह दिक्कत आ सकती है क्योंकि जब ट्रंप ने राहत पैकेज का एलान किया था, तब डेमोक्रेटिक पार्टी ने कई सवाल किए थे। अभी भी सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है और वो इस पर अडंगा सकते हैं। 

इसके अलावा डिफेंस सेक्टर के लिए कोई अलग एलान नहीं किया गया है तो इस पर आपत्ति उठ सकती है। इस राहत पैकेज का एलान करते हुए जो बाइडेन ने कहा कि संकट बड़ा और रास्ता मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा कि जो करना है, वो फौरन करना है। बाइडेन चाहते हैं कि 100 दिन में दस करोड़ अमेरिकी नागरिकों को वैक्सीनेट किया जाए। बाइडेन बेरोजगारी भत्ते को 300 डॉलर से बढ़ाकर 400 डॉलर करना चाहते हैं।
हिंदू मंदिर को बचाने में लापरवाही के चलते 12 पुलिस अधिकारी बर्खास्त

हिंदू मंदिर को बचाने में लापरवाही के चलते 12 पुलिस अधिकारी बर्खास्त

पेशावर। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने यहां एक हिंदू मंदिर को बचाने में लापरवाहीके दोषी पाये गये 12 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। एक चरमपंथी इस्लामी पार्टी के सदस्यों के नेतृत्व में भीड़ ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित इस मंदिर में आग लगा दी थी। सरकार ने घटना के सिलसिले में 33 पुलिस अधिकारियों की एक साल की सेवा भी निलंबित कर दी है। खैबर पख्तूनख्वा के करक जिले के तेरी गांव में 30 दिसंबर को भीड़ ने मंदिर पर हमला कर दिया था। इससे पहले ही हिंदू समुदाय के सदस्यों को दशकों पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए स्थानीय अधिकारियों से अनुमति मिली थी। भीड़ ने मंदिर के पुराने भवन के साथ ही नये निर्माण कार्यों को भी गिरा दिया। कोहट क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक तैयब हाफिज चीमा ने घटना की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक (जांच प्रकोष्ठ) जहीर शाह को जांच अधिकारी नियुक्त किया था और एक सप्ताह के अंदर इस मामले में रिपोर्ट सौंपी गयी। रिपोर्ट के आधार पर ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की गयी।

 डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर गलत नक्शे को लेकर भारत ने दी चेतावनी

डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर गलत नक्शे को लेकर भारत ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वेबसाइट पर देश का गलत नक्शा दिखाए जाने पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए विश्व संस्था के महासचिव को पत्र लिखकर गहरी नाराजगी जाहिर की है।

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय दूत इंद्रमणि पांडे ने डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घेबियस के साथ जेनेवा में इस मामले को उठाया है।

उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएचओ ने इस मैप में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया था।

भारतीय राजनयिक की ओर से लिखे गए पत्र में गलत नक्शे पर गहरी नाराजगी जताई गई है।

डॉ. टेड्रोस को भारतीय राजनयिक ने तुरंत हस्तक्षेप करने और मानचित्र को सही करने को कहा है। इस महीने में तीसरी बार है जब भारत ने डब्ल्यूएचओ से नाराजगी व्यक्त की है।

इंद्रमणि पांडे ने 8 जनवरी को पत्र भेजा था। इसमें उन्होंने लिखा कि डब्ल्यूएचओ के विभिन्न वेब पोर्टलों के नक्शे में भारत की सीमाओं को गलत दिखाया गया है। डब्ल्यूएचओ को भेजे गए पिछले मैसेजों पर वह उनका ध्यान आकर्षित करना चाहता हैं।

उन्होंने लिखा, `मैं आपसे इस मामले में तुरंत दखल देखकर भारत की सीमाओं को गलत ढंग से प्रदर्शित करना बंद करवाने की गुजारिश करता हूं। कृपया सही मानचित्रों का प्रयोग करें।`
 
 जल्द ख़त्म होंगीं यात्रियों की परेशानी: देशभर में मार्च तक शुरू हो जाएंगीं 75 फीसदी पैसेंजर ट्रेनें

जल्द ख़त्म होंगीं यात्रियों की परेशानी: देशभर में मार्च तक शुरू हो जाएंगीं 75 फीसदी पैसेंजर ट्रेनें

नई दिल्ली। भारतीय रेल कोरोना काल में धीरे-धीरे अपनी यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ा रही है। इस वित्तीय वर्ष यानी मार्च के आखिर तक उसकी लगभग 75 फीसदी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि, यह सभी स्पेशल श्रेणी की होंगी। इससे उसका यात्री राजस्व का घाटा कम होगा और यात्रियों की भी सुविधा बढ़ेगी। अभी रेलवे की 1100 से ज्यादा मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें ही चल रही हैं।

कोविड-19 प्रोटोकाल में रेलवे की सभी मेल-एक्सप्रेस आरक्षित श्रेणी की चल रही हैं। जब तक केंद्र सरकार के प्रोटोकाल जारी रहेंगे, यात्री ट्रेनें इसी तरह से चलेंगी। हालांकि उनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही हैं। कोरोना काल से पहले रेलवे 1768 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन कर रहा था। पहले लॉकडाउन में यह पूरी तरह बंद रहा और उसके बाद धीरे-धीरे यात्री सेवाओं की शुरुआत की गई। दिसंबर के आखिर तक रेलवे ने लगभग 1100 विशेष मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया था।

अब कुंभ मेले और देश के विभिन्न भागों में अन्य धार्मिक आयोजनों को देखते हुए हर जोन से नई ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है। यह मार्च के महीने तक जारी रहेगी। रेलवे के सूत्रों के अनुसार, यह ट्रेनें विशेष श्रेणी की होंगी, लेकिन यह बाद में भी जारी रहेंगी। कोरोना संक्रमण के कम हो रहे असर व टीकाकरण शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में रेलवे को और ट्रेनों की शुरुआत भी करनी पड़ेगी। सभी ट्रेनें आरक्षित होने से ज्यादा यात्रियों के लिए ज्यादा ट्रेनों की जरूरत भी होगी।

गौरतलब है कि रेलवे इस साल में मालभाड़ा से आय को तो वित्त-वर्ष के आखिर तक बीते साल के बराबर या उससे भी ज्यादा कर लेगी, लेकिन यात्री राजस्व का घाटा बरकरार रहेगा। बीते साल रेलवे को यात्री किराए से 53 हजार करोड़ रुपये की आय हुई थी, जबकि इस साल 18 दिसंबर तक यह 4600 करोड़ रुपये ही थी। रेलवे का अनुमान है कि वित्त-वर्ष की समाप्ति तक यह लगभग 15 हजार करोड़ रुपये पहुंच जाएगी।
 अब यहां से आने वाले यात्रियों को अब 31 तक रहना होगा क्वारनटीन: सरकार ने जारी किया आदेश

अब यहां से आने वाले यात्रियों को अब 31 तक रहना होगा क्वारनटीन: सरकार ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से कोरोना वायरस का नये स्ट्रेन के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में ब्रिटेन से दिल्ली आ रहे यात्रियों के लिए दिल्ली सरकार ने अपने पिछले आदेश की समय सीमा को 31 जनवरी तक बढ़ाई है, अब भारत आने वाले यात्रियों के जरूरी क्वारंटीन को दिल्ली सरकार ने 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। ब्रिटेन से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए 14 दिनों के अनिवार्य क्वारंटीन का आदेश है, पहले इसे ट्रायल बेसिस पर 14 जनवरी तक के लिए ही लागू किया गया था। वहीं ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाएगा और इसका खर्चा यात्री ही देंगे।

वहीं टेय्ट में पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों को एक अलग इंस्टीट्यूशनल आइसोलेशन फैसिलिटी में रखा जाएगा, जो यात्री नेगटिव पाए जाएंगे उनको भी 7 दिन के लिए सरकारी क्वारंटीन में रखा जाएगा और फिर 7 दिन उन्हें होम क्वारंटीन में रहना होगा।

यात्रियों को कोरोना टेस्ट-
बता दें कि स्वास्थय मंत्रालय ने ब्रिटेन से आने और जाने वाले लोगों को लेकर कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की वजह से चेतावनी जारी की है। इसलिए अलावा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ब्रिटेन से 8 जनवरी से 30 जनवरी तक आने और जाने वाले सभी यात्रियों को कोरोना टेस्ट कराना होगा। और इसके पैसे भी यात्रियों को खुद देने होंगे। गौरतलब है कि इसके लिए सरकार ने एकओपी भी जारी की है।

कोरोना रिपोर्ट लानी होगी साथ-
सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों को अपने साथ कोरोना की रिपोर्ट लेकर आनी होगी और यह रिपोर्ट पिछले 72 घण्टों से कम समय में कराई गई होनी चाहिए। इससे पहले सरकार को याद हो कि 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक भारत और ब्रिटेन के बीच चलने वाली सभी फ्लाइट्स को कोरोना के नए स्ट्रेन की वजह से रद्द कर दिया गया था।

सरकार ने आदेश दिया है कि आने वाले समय मैं वह यात्री यात्रा कर सकता है जो कोरोना वायरस की टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अपने साथ लाए और वह रिपोर्ट कम से कम 3 दिन पुरानी होनी चाहिए। बता दें यह जानकारी विमानन मंत्री हरदीप सिंह ने दी है। मंत्री का कहना था कि जो यात्री आरटी-पीसीआर रिपोर्ट का इंतजार करेंगे। उनके लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। ऐसी स्थिति में उनके लिए आइसोलेशन की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए उनसे सबंधित राज्यों के स्वास्थ्य विभाग से मदद ली जाएगी। ताकि नए कोरोना वायरस का स्ट्रेन भारत में तेजी से न फैले।

इन देशों में पहुंचा नया स्ट्रेन-
ब्रिटेन में निकले वायरस के नए वैरिएंट का संक्रमण अब तक डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेिलिया, इटली, स्वीयडन, फ्रांस, स्पेसन, स्विीटजरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में फैल चुका है। निर्धारित अंतरराष्ट्रीनय उड़ानों को 23 मार्च तक निरस्तर किया गया है। हालांकि इस साल मई माह से वंदे भारत मिशन के तहत विशेष विमानों को आवाजाही जारी है। वहीं एयर बबल समझौते के तहत भारत ने ब्रिटेन समेत 24 देशों से डील की है।
BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 607 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज राजधानी रायपुर से

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 607 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज राजधानी रायपुर से

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 607 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 127 मरीज, दुर्ग से 81, राजनांदगांव से 36, बालोद से 27, बेमेतरा से 15, कबीरधाम से 7, धमतरी से 23, बलौदा बाजार से 10, महासमुंद से 29, गरियाबंद से 3, बिलासपुर से 73, रायगढ़ से 15, कोरबा से 9, जांजगीर-चांपा से 37, मुंगेली से 4, जीपीएम से 5, सरगुजा से 17, कोरिया से 19, सूरजपुर से 16, बलरामपुर से 3, जशपुर से 17, बस्तर से 2, कोंडागांव से 10, दंतेवाड़ा से 7, सुकमा से 6, कांकेर से 5, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 3, अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 886 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 7418 है | 

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- "पार्टी बदलकर TMC के 41 विधायक BJP में आने को तैयार हैं "

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- "पार्टी बदलकर TMC के 41 विधायक BJP में आने को तैयार हैं "

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को दावा किया कि उनके पास पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को समर्थन दे रहे ऐसे 41 विधायकों की सूची है जो पाला बदल कर भाजपा में आने के इच्छुक हैं. पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित हैं. इन चुनावों में विपक्षी भाजपा के सामने बनर्जी की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का गढ़ भेदने की चुनौती है.


विजयवर्गीय, बीजेपी संगठन में पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी महासचिव हैं. उन्होंने अपने गृहनगर इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "मेरे पास 41 ऐसे विधायकों की सूची है जो बीजेपी में आना चाहते हैं. अगर मैं इन 41 विधायकों को भाजपा में ले लूं, तो वहां (बनर्जी की) सरकार गिर जाएगी. पर हम देख रहे हैं कि इनमें से किसे लेना है और किसे नहीं." उन्होंने कहा, "हमने सोचा है कि अगर इनमें से किसी विधायक की छवि खराब है, तो हम उसे भाजपा में नहीं लेंगे."


विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हिंसा की राजनीति चल रही है और "घुसपैठिए" बहुत आक्रामक रूप से भाजपा पर हमले कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "इन लोगों को लगता है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार आएगी, तो घुसपैठियों की पहचान की जाएगी और उन्हें वहां अवैध गतिविधियां चलाने का मौका नहीं मिलेगा, जिस प्रकार योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश में गुंडों के बाजे बजा दिए हैं."


विजयवर्गीय ने कहा, "गलत गतिविधियों में शामिल लोग पश्चिम बंगाल में बीजेपी को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं. पर पश्चिम बंगाल का बहुत बड़ा भद्र समाज हमारे साथ है और हम अगले विधानसभा चुनावों में वहां निश्चित रूप से अपनी सरकार बनाएंगे." बीजेपी महासचिव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह 16 जनवरी से शुरू होने जा रहे कोविड-19 टीकाकरण का झूठा श्रेय लेना चाहती हैं.


विजयवर्गीय ने कहा, "देश भर में पहले चरण के दौरान तीन करोड़ लोगों के टीकाकरण का पूरा खर्च केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार उठा रही है. लेकिन बनर्जी ने एक चिट्ठी लिख दी कि पश्चिम बंगाल में वे (तृणमूल कांग्रेस सरकार) कोविड-19 का टीका नि:शुल्क लगाने जा रहे हैं." बीजेपी महासचिव ने तंज किया, "मोदी के इस टीके पर बनर्जी अपनी मुहर लगाने की कोशिश कर रही हैं. इस स्थिति पर यह गाना फिट बैठता है-अपने देश का कपड़ा और मुहर लगी जापान की, जय बोलो बेईमान की."