नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई अब 24,  हटाए गए कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी

जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई अब 24, हटाए गए कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या अब 24 पर पहुंच गई है। बुधवार देर रात छैरा गांव से 2 बालमीक तथा एक यादब का शव लाया गया । छैरा निवासी, कैलाश बाल्मीकि रायपुरा उत्तरप्रदेश से रिश्तेदारी में आया था, हालांकि सरकार ने मुरैना कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी जौरा को हटा दिया है। अभी भी 19 के लगभग बीमार लोग जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, चम्बल संभाग आयुक्त द्वारा गठित दल ने अपनी जांच रिपोर्ट में स्थानीय पुलिस व आबकारी अधिकारियों की लापरवाही को उजागर किया है।

मुरैना जिले के दो गांवों में शराब के सेवन करने से अभी तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन द्वारा उपचारत लोगों की बेहतर व्यवस्थायें कराईं जा रहीं हैं। जिससे कि उनकी जान बचाई जा सके। मुरैना में इलाजरत 8 तथा ग्वालियर में 9 लोगों की हालत ठीक बताई जा रही है। उधर, अब तक मुरैना के दोनों गांवों में 17 लोगों का अंतिम संस्कार हो चुका है, अभी चार का अंतिम संस्कार होना शेष है, शराब से अस्वस्थ व बीमार लोगों की देख-रेख के लिये चार गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। वहीं, प्रशासन का मानना है कि समाज का साथ लेकर ऐसे अपराधों पर रोक लगाने का काम किया जायेगा।

मुरैना चम्बल संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना तथा चम्बल पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा एक साथ बुधवार को मुरैना जिला चिकित्सालय में पहुंचे और शराब के सेवन से पीडि़त बीमार मरीजों का हाल-चाल जाना। अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग को बेहतर इलाज के निर्देश भी दिये हैं, दोनों अधिकारी इस दौरान शराबकाण्ड के एक आरोपित से पूछताछ के लिये अस्पताल के कैदी वार्ड में भी पहुंचे। पांच लोग अभी भी गंभीर हालत में हैं।

इसके अलावा मुरैना-ग्वालियर के चिकित्सालयों में 17 लोग इलाज ले रहे हैं। आबकारी विभाग व पुलिस ने दविश देकर छैरा गांव से शराब पकड़ी थी, साथ ही इस गांव समेत आसपास के ग्रामीण इस शराबकाण्ड में प्रभावित हुए हैं, फिलहाल 5 आरोपि‍त अभी भी फरार हैं, जिन पर पुलिस ने दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज 671 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज 671 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 671 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 158 मरीज, दुर्ग से 95, राजनांदगांव से 60, बालोद से 20, बेमेतरा से 14, कबीरधाम से 5, धमतरी से 14, बलौदा बाजार से 20, महासमुंद से 26, गरियाबंद से 8, बिलासपुर से 61, रायगढ़ से 11, कोरबा से 11, जांजगीर-चांपा से 41, मुंगेली से 6, जीपीएम से 1, सरगुजा से 22, कोरिया से 18, सूरजपुर से 18, बलरामपुर से 13, जशपुर से 24, बस्तर से 8, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 3, कांकेर से 10, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 650 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 7791 है | 

नई नीति लाने की तैयारी में सरकार, जाने क्या है खास

नई नीति लाने की तैयारी में सरकार, जाने क्या है खास

सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने नई राष्ट्रीय पर्यटन नीति लाने की तैयारी में है। इसके लागू होने से जहां एक ओर लोगो के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी वहीं कई पर्यटन स्थल भी अपने वैभव को प्राप्त करेंगे। आपको बता दे कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश में पर्यटन क्षेत्र को गति देने के लिए वैश्विक सुविधाओं के साथ 20 अति विशिष्ट पर्यटक स्थलों (आइकॉनिक साइट) का मॉडल के तौर पर विकास किया जाएगा। इसके अलावा देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 100 स्मार्ट पर्यटक स्थल भी विकसित किए जाएंगे। यह प्रस्ताव नई राष्ट्रीय पर्यटन नीति के मसौदे में किया गया है। पर्यटन मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार इस मसौदा नीति में राज्यों के सुझावों को भी शामिल किया गया है। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये नई राष्ट्रीय पर्यटन नीति के मसौदे को जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। अति विशिष्ट पर्यटक स्थल (आइकॉनिक साइट) की योजना में स्मारकों व स्थलों का विकास विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में करने की बात कही गई है ताकि उन्हें मॉडल के रूप में पेश किया जा सके। इनके आसपास पर्यटन की दृष्टि से समग्र विकास किया जाना है। इसमें सड़क, आधारभूत संरचना, होटल, लॉज, संपर्क आदि से संबंधित काम शामिल हैं। 

जानिए किस इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी का रजिस्ट्रेशन हुआ भारत में

जानिए किस इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी का रजिस्ट्रेशन हुआ भारत में

इलेक्ट्रिक कार का सपना अब दूर नहीं, दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला की भारत में आधिकारिक रूप से एंट्री हो गई है। मस्क ने टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड नाम से अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन बेंगलुरु में कराया है। टेस्ला यहां लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण और बिक्री करेगी। कंपनी बेंगलुरु में एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट यूनिट के साथ अपना कामकाज शुरू करने जा रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने टेस्ला के भारत में आने का स्वागत किया है. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अनुसार टेस्ला 8 जनवरी को बेंगलुरु में पंजीकृत हुई । कंपनी भारत में मॉडल 3 को लॉन्च कर सकती है. इस साल की पहली तिमाही के अंत में मॉडल 3 की डिलीवरी शुरू हो सकती है। भारत में अगले पांच साल में दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादक बनने की क्षमता है।  

 हैवानियत की हदे पार: चरित्र संदेह के चलते महिला के काटे स्तन और प्राइवेट पार्ट में डाले बेलन, सास, ससुर व् पति गिरफ्तार

हैवानियत की हदे पार: चरित्र संदेह के चलते महिला के काटे स्तन और प्राइवेट पार्ट में डाले बेलन, सास, ससुर व् पति गिरफ्तार

नागदा। मध्यप्रदेश से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां, सास-ससुर और पति ने मंगलवार को हैवानियत का ऐसा खेल खेला, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई। 

पढ़िए पूरी खबर-
यह मामला मध्यप्रदेश के नागद के विद्यानगर का बताया जा रहा है| दरअसल, एक महिला के जीभ, गाल और स्तन इन दरिंदों ने इसलिए काट दिए थे क्योंकि वे उसके चरित्र पर शंका करते थे। इस बर्बर काम में उनका एक अन्य महिला रिश्तेदार ने भी साथ दिया। दरिंदगी का खेल अंगों को काटने तक ही सीमित नहीं रहा। आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में बेलन भी डाल दिया। हैवानों की हरकत से महिला जब नहीं सह पाई तो बेहोश हो गई। जब उन्हें लगा कि महिला मर गई तो उसे घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। करीब 10 मिनट तक महिला सड़क पर पड़ी तड़पती रही, लेकिन किसी को उस पर दया नहीं आई। हालांकि किसी ने फोन जरूर पुलिस को कर दिया था। यह मामला नागदा के विद्यानगर का है।

सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को स्थानीय अस्पताल लेकर गई, जहां से उसे इंदौर भेज दिया गया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बिरलाग्राम थाना पुलिस ने पति, सास-ससुर और महिला रिश्तेदार के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। इस बीच, पुलिस ने इस मामले में महिला के पति राजेश सोलंकी, ससुर सीताराम, सास गोंदाबाई और मौसी सास कलाबाई को गिरफ्तार कर लिया है।
 
शर्मनाक हरकत: 17 साल की दिव्यांग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद आंख में लकड़ी डालकर फोड़ा आंख

शर्मनाक हरकत: 17 साल की दिव्यांग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद आंख में लकड़ी डालकर फोड़ा आंख

पटना। बिहार के मधुबनी जिले में चारा लेने गई 17 साल की दिव्यांग किशोरी से कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसकी आंखों को निर्दयता से लकड़ी का टुकड़ा घुसाकर फोड़ दिया और मरने के लिए फेंककर फरार हो गए। किशोरी को दरभंगा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

घटना मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र में घटित हुई है। पीडि़ता के परिजनों के मुताबिक, बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही किशोरी बोलने और सुनने में अक्षम है। मंगलवार दोपहर को वह बकरी के लिए चारा और जलावन की लकड़ी लेने नजदीक के गांव मनहरपुर की तरफ नदी किनारे गई थी।

उसी दौरान कुछ दरिंदों ने उसे अपना शिकार बना लिया। किशोरी के बहुत देर तक नहीं लौटने पर तलाश में निकले परिजनों को वह एक बगीचे में लहूलुहान हालत में पूरी तरह नग्न अवस्था में बेहोश मिली। परिजनों ने उसे तत्काल उमगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर अजीत कुमार सिंह ने उसका उपचार किया और हालत गंभीर देखकर मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। मधुबनी सदर अस्पताल से किशोरी को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

डॉक्टरों के मुताबिक, लड़की की एक आंख लकड़ी घुसाकर पूरी तरह फोड़ दी गई हैं, जबकि दूसरी की भी रोशनी चले जाने का खतरा है। इसके अलावा उसके चेहरे पर भी गंभीर घाव बन गए हैं। 

हरलाखी थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि दुष्कर्म में शामिल एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान लक्ष्मी मुखिया के तौर पर की गई है। किशोरी के परिजनों ने उसे घटना के समय नदी की तरफ से आते हुए देखा था और उसके शरीर व कपड़ों पर मिट्टी और गेहूं के खेत की घास लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पकड़े गए युवक से अन्य आरोपियों के नाम पूछे जा रहे हैं। 
 बड़ी खबर: इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर की गोली मारकर हत्या

बड़ी खबर: इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर की गोली मारकर हत्या

पटना। पटना शहर के शास्त्रीनगर थाना अंतर्गत पुनाईचक मोहल्ला स्थित अपने घर लौट रहे इंडिगो एयरलाइन्स के पटना हवाई अड्डे पर स्टेशन हेड रूपेश सिंह (38) की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए रूपेश ने वहां दम तोड़ दिया।
एयरलाइन ने घटना की पुष्टि की और एक वक्तव्य में कहा, ''पटना हवाईअड्डे के मैनेजर के निधन से बहुत दुख पहुंचा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं। इसमें आगे कहा गया, ''हम परिवार के संपर्क में हैं तथा उन्हें पूरा समर्थन दे रहे हैं। इस मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग कर रहे हैं। पटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
 सनसनीखेज घटना: छुट्टी नहीं मिली तो होम गार्ड जवान ने की फायरिंग, नक्सली समझकर साथियों ने गोलियों से भुना

सनसनीखेज घटना: छुट्टी नहीं मिली तो होम गार्ड जवान ने की फायरिंग, नक्सली समझकर साथियों ने गोलियों से भुना

बिहार। बिहार के मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां छुट्टी नहीं मिलने से परेशान होम गार्ड जवान ने सर्विस राइफल से टॉयलेट में जाकर फायरिंग कर दी फिर क्या था साथियो ने नक्सली समझ कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर जवान को भून डाला। 

पढ़िए पूरी खबर-
यह सनसनीखेज घटना बिहार के मुंगेर जिले की है। होम गार्ड जवान को छुट्टी नहीं मिली तो टॉयलेट में जाकर गेट बंद कर सर्विस राइफल से फायरिंग से अपना गुस्‍सा निकाल रहा था लेकिन थाने में लगा कि नक्‍सली हमला हो गया है। थाने की तरफ से भी गोली चली तो होम गार्ड का जवान मारा गया। 

बता दे की सोमवार देर रात अपने सर्विस राइफल से होम गार्ड जवान मोहम्‍मद जाहिद बरियारपुर थाना परिसर के शौचालय के पास से गोली चला रहा था। अपराधियों के द्वारा थाने पर हमले की आशंका पर थाने में रात्रि ड्यूटी में तैनात अन्य जवानों ने भी मोर्चा संभाला और फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग की सूचना पर फ़ौरन थानाध्यक्ष ने एसपी को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी मौके पर पहुंचे। दोनों तरफ से गोली चली में होमगार्ड का जवान मारा गया। दोनों तरफ से लगभग 50 राउंड गोली चली। दरअसल, मारा गया होमगार्ड का जवान तीन दिन पहले बरियारपुर थाना में पोस्‍टेड हुआ था। वह 1989 में होमगार्ड में भर्ती हुआ था। जवान के परिजन दो दिन पहले बरियारपुर थाना पहुंच कर अधिकारि‍यों से जवान को तबीयत ख़राब होने के कारण कुछ दिन की छुट्टी देने की बात कही थी।  

जब उसी छुट्टी सेंशन नहीं हुई तो होमगार्ड का जवान मानसिक संतुलन खोते हुए थाना परिसर के कोने में बने शौचालय के पास से अपने सर्विस राइफल से बिना किसी कारणवश थाने को टारगेट कर गोली चलाने लगा। गोली चलने के बाद थाने में तैनात जवानों के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मारे गए जवान के बेटे ने पुलिस पर आरोप आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पिता की हत्या की गई है।

इस मामले में एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि थाना परिसर में गोली चलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली और उसके बाद कई थानों की पुल‍िस को बुलाकर उक्त अपराधी को घेरा गया। करीब दो घंटे के बाद दोनों तरफ चली गोली में एक गोली का शिकार अपराधी हो गया जिसके बाद में शिनाख्त की गई तो पता चला कि वो थाने में ही तैनात होम गार्ड का जवान था। होम गार्ड के द्वारा आपराधिक घटना की गई है इसलिए उसे किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि होम गार्ड मोहम्‍मद जाहिद के विरुद्ध विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है एवं इस पूरे प्रकरण की सूचना मानवाधिकार आयोग को उपलब्‍ध कराई जा रही है। 

इस घटना की जानकारी देते हुए मुंगेर रेंज के डीआईजी शफीउल हक़ ने बताया कि सोमवार रात 11:45 बजे की यह घटना है। जैसा कि जांच में सामने आ रहा है कि बाथरूम की तरफ से गोली चलने की आवाज आई तो पूरा थाना पूरा सहम गया और लगा कि अटैक हो गया है। उसके बाद थाने से भी गोली चली। होम गार्ड के पास बची गोलियों को गिना गया तो पता चला 50 गोली इश्‍यू हुई थी और इनके बैग से 40 गोली बरामद की गईं। अभी जांच चल रही है। अभी हम उनके परिजनों का बयान ले रहे हैं और फिर थाने के लोगों का बयान लेंगे।  दोनों तरफ के लोगों का बयान लेंगे, तब किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे। 
BIG BREAKING : कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता पर बॉलीवुड सिंगर ने लगाया रेप का आरोप, जानिए इस मामले में क्या कहा मंत्री जी ने

BIG BREAKING : कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता पर बॉलीवुड सिंगर ने लगाया रेप का आरोप, जानिए इस मामले में क्या कहा मंत्री जी ने

मुंबई। महाराष्‍ट्र के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ मुंबई पुलिस में एक प्‍लेबैक सिंगर रेनू शर्मा ने रेप की शिकायत दर्ज कराने के बाद सोशल मीडिया में ट्वीट कर बताया है कि उसने मुंबई पुलिस में धनंजय मुंडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मुंबई पुलिस कमिश्‍नर से शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक इस पर कोई एक्‍शन नहीं लिया गया है।  
 

पढ़िए पूरी खबर-
NCP नेता मुंडे ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि शिकायतकर्ता और उसकी बहन उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं। मुंडे ने कहा कि शिकायतकर्ता की बहन के साथ उनका रिश्ता था और वह उसके दो बच्चों के पिता हैं। महिला (37) ने कहा कि उसने 10 जनवरी को मुंबई पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखकर बताया था कि मुंडे ने 2006 में कई बार उसके साथ बलात्कार किया। 

ब्लैकमेल करने की साजिश-
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसने यहां पहले ओशिवारा पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। मुंडे (45) ने कहा कि महिला ने उसे ब्लैकमेल करने की साजिश के तहत ये आरोप लगाए हैं, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि उनका शिकायतकर्ता की बहन के साथ संबंध था और उनके दो बच्चे हैं।

सिंगर रेनू ने किया ट्वीट-
सिंगर ने मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे और पूर्व सीएम व बीजेपी नेता देवेंद्र को ट्वीट करते हुए इस मामले में बताया है कि ओशिवारा पुलिस स्‍टेशन मेरी लिखित शिकायत भी नहीं ले रही है। पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट करते हुए लिखा है, मेरी जान को खतरा है। प्‍लीज नरेंद्र मोदी जी मदद कीजिए। सिंगर ने मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे और पूर्व सीएम व बीजेपी नेता देवेंद्र को ट्वीट करते हुए इस मामले में बताया है कि ओशिवारा पुलिस स्‍टेशन मेरी लिखित शिकायत भी नहीं ले रही है। पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट करते हुए लिखा है, मेरी जान को खतरा है। प्‍लीज नरेंद्र मोदी जी मदद कीजिए।

उद्धव ठाकरे सरकार में एनसीपी के कोटे से मंत्री बने धनंजय मुंडे ने यह भी बताया है कि 2003 से करुणा शर्मा से सहमति के आधार पर रिश्‍ते थे और यहां तक कि दो बच्‍चे हैं। मेरी फैमिली, वाइफ और मित्रों को इस बारे में पता है। स्‍कूल सर्टिफिकेट में मेरा नाम अभिभावक के तौर पर दर्ज है। मेरे परिवार, मेरी पत्‍नी और मेरे बच्‍चों ने इन बच्‍चों को स्‍वीकार किया है। मंत्री मुंडे ने कहा है कि 2019 के बाद करुणा, उसकी बहन रेनू ने अपने भाई ब्रिजेश के साथ मिलकर मुझे ब्‍लैकमेल करना शुरू कर दिया और मुझसे पैसे मांगे। उन्‍होंने मुझे मारने की भी धमकी दी है।  इस संबंध में मैंने 12 नवंबर 2020 को एक शिकायत भी दर्ज कराई है।
Breaking:राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 729 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

Breaking:राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 729 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 729 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 121 मरीज, दुर्ग से 102, राजनांदगांव से 46, बालोद से 29, बेमेतरा से 11, कबीरधाम से 1, धमतरी से 21, बलौदा बाजार से 27, महासमुंद से 40, गरियाबंद से 9, बिलासपुर से 85, रायगढ़ से 47, कोरबा से 17, जांजगीर-चांपा से 31, मुंगेली से 2, जीपीएम से 12, सरगुजा से 28, कोरिया से 20, सूरजपुर से 29, बलरामपुर से 6, जशपुर से 22, बस्तर से 6, कोंडागांव से 6, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 2, कांकेर से 4, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1039 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 8060 है | 

 

 बड़ी खबर: यहां 2 गोरिल्ला पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खांसी होने पर कराया गया था कोरोना टेस्ट

बड़ी खबर: यहां 2 गोरिल्ला पाए गए कोरोना पॉजिटिव, खांसी होने पर कराया गया था कोरोना टेस्ट

कैलिफोर्निया। कैलिफोर्निया के सैन डिएगो जू सफारी पार्क में 2 गोरिल्ला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि गोरिल्ला का डीएनए इंसान से काफी मिलता है।

पढ़िए पूरी खबर-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले सप्ताह खांसी होने के बाद इनका कोरोनावायरस टेस्ट करवाया गया था। जांच में 2 गोरिल्ला पॉजिटिव पाए गए थे। बताया जा रहा है कि एक अन्य गोरिल्ला में भी कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं।

किया गया क्वारंटाइन-
जू की कार्यकारी निदेशक लिसा के मुताबिक खांसी और सांस लेने के अलावा इन गोरिल्लों को कोई और समस्या नहीं है। फिलहाल उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है। दोनों ही गोरिल्ला अच्छे से खा-पी रहे हैं, जिनके जल्द ही पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है।

बिल्लिंयां पाई गई थी कोरोना पॉजिटिव-
उल्लेखनीय है कि दक्षिणी कैलिफोर्निया के सैन डिएगो चिड़ियाघर सफारी पार्क को कोरोना के ज्यादा मामले सामने आने के बाद बंद कर दिया गया था। वहीं, अप्रैल 2020 में हांगकांग एक बिल्ली में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद अप्रैल में ही न्यूयॉर्क में दो पालतू बिल्लियों में कोरोनो की पुष्टि हुई थी।
 बड़ी खबर: कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान चले लात-घुसे और उड़ने लगी कुर्सियां

बड़ी खबर: कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान चले लात-घुसे और उड़ने लगी कुर्सियां

पटना। कांग्रेस कार्यालय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, दो गुटों के बीच में जमकर मारपीट हुई देखते ही देखते बवाल इतना बढ़ गया कि पार्टी नेताओं के बीच कुर्सियां चलने लगी। 

ले रहे थे बैठक-
बता दें कि कांग्रेस के बिहार राज्य के नए प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। तभी बोलने को लेकर कांग्रेस नेता आपस में ही भिड़ गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान मीटिंग हॉल में माहौल काफी गर्म हो गया और एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। किसान मोर्चा के नेता राज कुमार सिंह ने कुर्सी फेंकना स्टार्ट किया और देखते ही देखते हंगामा होने लगा। मीटिंग में हंगामा होने के बाद नए प्रभारी भक्त चरण दास ने खुद पार्टी नेताओं को समझाया लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था। समझाने के बाद भी वो मानने को तैयार नहीं दिखे। 
 बड़ी खबर: 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, दुकानदार ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

बड़ी खबर: 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, दुकानदार ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

खंडवा। मध्यप्रदेश से एक बार फिर शर्मनाक हरकत की घटना सामने आई है जहां, 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। 
 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार यह मामला मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की है जहां, कथित तौर पर एक दुकानदार ने 14 साल की नाबालिग से बलात्कार किया जिसके बाद उसका शव उसी की दुकान की छत पर मिला।
 
 
वारदात के बाद से ही आरोपी दुकानदार लापता था। जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर में किशोरी किराने की दुकान पर बिस्किट खरीदने गई थी। दो घंटे बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी। 

ऐसे दिया घटना को अंजाम-
आरोप है कि किराना दुकानदार उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं किशोरी को खोजते हुए जब परिजन गांव वालों के साथ दुकान पर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ पाया।
 
 
इसके बाद जब कुछ लोगों ने दुकान के आसपास खोजबीन के दौरान छत पर देखा तो सभी के होश उड़ गए। किशोरी का शव संदिग्ध हालत में एक कोने में पड़ा हुआ था।  शव को देखते ही परिजनों की हालत खराब हो गई और वो फूट-फूटकर रोने लगे। मृतक लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा थी।
 
 
घटना की सूचना मिलने के बाद धनगांव पुलिस एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहां के एसपी विवेक सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। आरोपी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 
बताया जा रहा है कि आरोपी दुकान के पास ही किराए के घर में अपनी पत्नी के साथ रहता था और हत्या में पत्नी ने भी साथ दिया। बता दें कि इससे एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश के सीधी में चार लोगों ने एक अधेड़ उम्र की महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था और उसके बाद पीड़ित के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी थी।
 शर्मनाक हरकत: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हैवानो ने प्राईवेट पार्ट में डाला पेट्रोल और दागे सिगरेट

शर्मनाक हरकत: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हैवानो ने प्राईवेट पार्ट में डाला पेट्रोल और दागे सिगरेट

राजस्थान। राजस्थान के बीकानेर जिले से एक शर्मनाक हरकत सामने आई है जहां, हैवानो ने एक नाबालिग को अपने हवश का शिकार बनाया और फिर उसके प्राईवेट पार्ट में डाला पेट्रोल और साथ ही उसके शरीर को सिगरेट भी दागे गए। 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- राजस्थान के बीकानेर जिले के बज्जू इलाके में चार वहशी दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पहले तो चारों पड़ोसियों ने मिलकर एक 15 साल के नाबालिग का अपहरण किया, फिर एक माह तक बंधक कर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। 

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि बीते 5 दिसंबर को उसका 15 साल का बेटा अपने ननिहाल जा रहा था। तभी नानिहाल के रास्ते में उसके पड़ोसी जसराज बिश्नोई, उसके रिश्तेदार हरीश, सोमराज और विकास ने उसका अपहरण कर लिया और पिकअप में बैठाकर लूणकरणसर ले गए। रास्ते में आरोपियों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाकर मारपीट की। इस दौरान उन्होंने नाबालिग को भीषण यातनाएं दीं।

गुप्तांग में डेल पेट्रोल और दागे सिगरेट से-
शिकायत के मुताबिक, इन दरिंदों ने बच्चे के गुप्तांग में पेट्रोल डाला और साथ ही उसके शरीर को सिगरेट से भी दागा। इसके बाद चारों आरोपियों ने लूणकरणसर में स्थित जंभेश्वर भादू भाई होटल में नाबालिग से कुकर्म किया। जब इसकी शिकायत की गई तो आरोपियों ने नाबालिग की मां और पिता को जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार, यह नाबालिग एक माह तक उनकी गिरफ्त में रहा। जब 4 जनवरी को वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा तो मामले का खुलासा हुआ। अब जाकर पीड़ित बालक की मां ने बज्जू पुलिस थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस के अनुसार इस मामले में शिकायत के बाद जांच जारी है। बीकानेर की एसपी प्रीति चंद्रा ने कहा कि आरोपी और पीड़ित के परिवारों में पुरानी दुश्मनी है। हमारी प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बच्चे के गुप्तांगों और अन्य हिस्सों पर कुछ मामूली चोटें आई हैं।
 
 बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने आगामी आदेश तक तीनों कृषि कानूनों पर लगाई रोक

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट ने आगामी आदेश तक तीनों कृषि कानूनों पर लगाई रोक

नई दिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इसे केंद्र सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके साथ ही कोर्ट ने समस्या के समाधान के लिए कमेटी का भी गठन कर दिया है।
 बड़ी खबर: जहरीली शराब पीने से 11 की मौत, 7 की हालत नाजुक

बड़ी खबर: जहरीली शराब पीने से 11 की मौत, 7 की हालत नाजुक

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को जहरीली शराब पीने के चलते 7 लोगों की मौत हुई थी जो आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है। मुरैना जिले के दो अलग-अलग गांव में जहरीली शराब पीने से मौत होने का यह मामला सामने आया है। मरने वाले दो अलग-अलग गांव के ग्रामीण हैं।
 
 
सुमावली थाना इलाके के पहावली गांव में 3 और बागचीनी इलाके के मानपुर गांव में 7 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। वहीं, 7 बीमार हैं, जिसमें से एक ही हालत गंभीर है। उसे ग्वालियर भेजा गया है। इस घटना से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बीमार लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
 
पुलिस के मुताबिक, सुमावली थाना इलाके के पहवाली गांव में तीन और बागचीनी इलाके के मानपुर गांव में 11 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। वहीं 7 की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह सबसे पहले बागचीनी थाना क्षेत्र के मानपुर जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन गंभीर हालत में लेकर उसे ग्वालियर जाने लगे, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
 
 
व्यक्ति का शव लेकर जब परिजन गांव पहुंचे तो पता चला कि गांव में शराब पीने की वजह से कई और लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। इसके कुछ देर बाद 6 और लोगों की भी मौत हो गई, जिसके बाद सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई और बीमार को लोगों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन और लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
ट्विटर की बड़ी कार्रवाई: 70 हज़ार अकाऊंट किए बंद, जानिए क्या है पूरा मामला

ट्विटर की बड़ी कार्रवाई: 70 हज़ार अकाऊंट किए बंद, जानिए क्या है पूरा मामला

वाशिंगटन। वाशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल बिल्डिंग के बाहर हुए हिंसात्मक प्रदर्शन के बाद ट्विटर की ओर से हानिकारक सामग्री शेयर करने वाले 70 हजार से अकाउंट्स को बंद कर दिया है। ये सभी खुद को ट्रंप का समर्थक बता रहे थे और फार राइट कॉन्सपिरेसी थियरी ग्रुप क्यूएनॉन द्वारा प्रचारित तथ्यहीन कंटेट शेयर कर रहे थे। ये सभी इस कंटेट के जरिए कैपिटल हिल पर हुए हमले को सही ठहराने का प्रयास कर रहे थे। इससे पहले हिंसा फैलाने वाले डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट और उसके बाद अकाउंट को भी ट्वीटर ने बंद कर दिया था। ये सभी खुद को ट्रंप का समर्थक बता रहे थे और फार राइट कॉन्सपिरेसी थियरी ग्रुप क्यूएनॉन द्वारा प्रचारित तथ्यहीन कंटेट शेयर कर रहे थे। ये सभी इस कंटेट के जरिए कैपिटल हिल पर हुए हमले को सही ठहराने का प्रयास कर रहे थे।

ट्विटर ने बयान जारी कर कहा- वाशिंगटन में पेश आई हिंसक घटनाओं के मद्देनजऱ और इसके फ़ैलाने की आशंकाओं के बीच हम उन हज़ारों ट्विटर अकाउंट्स को शुक्रवार से हमेशा के लिए बंद करना शुरू कर रहे हैं जो कि से सम्बंधित कंटेट प्रचारित कर रहे थे। ये सभी अकाउंट बेहद दुर्भावनापूर्ण और समाज को बांटने वाली सामग्री शेयर कर रहे थे और ये सभी कंटेट ग्रुप द्वारा प्रचारित है। हम इस तरह की अफवाहों और कॉन्सपिरेसी थियरीज को फैलने नहीं दे सकते ये बेहद नुकसानदायक है। बता दें कि इस कंटेंट के जरिए ट्रंप के समर्थक प्रचारित कर रहे हैं कि राष्ट्रपति डेमोक्रेट पार्टी, हॉलीवुड और कथित डीप स्टेट के ऐसे लोगों के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं जो कि बच्चों का यौन शोषण करते हैं। इन सभी को बचाने के लिए ट्रंप के खिलाफ साजिश रची जा रही है। 

इस तरह के झूठे कंटेट शेयर करने वाले अकाउंट्स को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है। खासकर से जुड़ा कंटेट जिस भी अकाउंट पर पाया जाएगा उसे तत्काल बंद कर दिया जाएगा। क्यूएनॉन ग्रुप के मुताबिक ट्रंप को चुनाव हारने के लिए सभी बुरी ताकतें एक हो गयी हैं और ट्रंप को ईश्वर ने दुनिया को सुधारने के लिए भेजा है। ट्रंप समर्थक कैपिटल हिल में हिंसा के लिए बंदूकों के अलावा एक ट्रक में 11 देसी बम और कुछ अन्य हथियार भी भरकर लाए थे। हालांकि नेशनल गार्ड के जल्दी आ जाने के चलते ये लोग इन बमों को लेकर कैपिटल बिल्डिंग में घुस नहीं पाए। उधर अमेरिकी ख़ुफिय़ा एजेंसियों ने भी अलर्ट जारी किया है कि प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन के 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिंसा हो सकती है।

निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भड़काऊ बयानों को जिम्मेदार माना जा रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी संसद में सोमवार को उनके ख़िलाफ़ दो महाभियोग प्रस्ताव पेश किये हैं। इसमें ट्रंप पर विद्रोह को भड़काने का आरोप लगाया गया है और दावा किया गया है कि अमेरिकी संसद में हिंसा को ट्रंप ने भड़काया था। डेमोक्रेट बुधवार को अमेरिकी संसद में हमले और इसके अंदर ज़बरदस्ती घुसने वाले दंगाइयों को कथित रूप से उकसाने पर राष्ट्रपति के विरोध में महाभियोग या 25वें संशोधन के इस्तेमाल से उन्हें उनके पद से हटाना चाहते हैं। 

 बड़ी खबर: सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री गंभीर रुप से घायल, पत्नी की हुई मौत

बड़ी खबर: सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री गंभीर रुप से घायल, पत्नी की हुई मौत

कन्नड़। बीते सोमवार को केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक और उनकी पत्नी हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में श्रीपद नाइक घायल हो गए हैं जबकि उनकी पत्नी की जान चली गई।
 
 
हादसे के बाद दोनों लोगों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के बाद श्रीपद नाइक की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि श्रीपद नाइक की कार में 6 लोग सवार थे। 
 

यह पूरा हादसा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अकेला में हुआ है। उस वक्त श्रीपद नाइक अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद श्रीपद नाइक की पत्नी बेहोश थीं और उन्हें काफी देर तक होश नहीं आया और बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा के सीएम को फोन करके श्रीपद नाइक के इलाज के लिए उचित प्रबंध करने को कहा है।

आपको बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब श्रीपद नाइक उत्तर कन्नड़ जिले में येलापुर से गोकरन जा रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। श्रीपद नाइक आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी और रक्षा राज्य मंत्री हैं।
BIG BREAKING : भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कोरोना संक्रमित, थाईलैंड ओपन से हटने के लिए मजबूर

BIG BREAKING : भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कोरोना संक्रमित, थाईलैंड ओपन से हटने के लिए मजबूर

नई दिल्ली | भारतीय खेल जगत से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कोरोना संक्रमित पाई गई है | जानकारी के अनुसार साइना की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको बैंकॉक में थाईलैंड ओपन से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा | मिली जानकारी के मुताबिक, यह दूसरा मौका है, जब साइना कोरोना पॉजिटिव मिली हैं | वह सिर्फ एक सप्ताह पहले कोरोना वायरस से ठीक हुई थीं | साइना तीसरे टेस्ट के दौरान सोमवार को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाई गईं, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ेगा |

BIG BREAKING : प्रदेश में आज 853 नए मरीज मिले, रायपुर जिले से सर्वाधिक समेत इन जिलो से इतने मिले

BIG BREAKING : प्रदेश में आज 853 नए मरीज मिले, रायपुर जिले से सर्वाधिक समेत इन जिलो से इतने मिले

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 853 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 133 मरीज, दुर्ग से 99, राजनांदगांव से 65, बालोद से 45, बेमेतरा से 10, कबीरधाम से 11, धमतरी से 25, बलौदा बाजार से 37, महासमुंद से 37, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 93, रायगढ़ से 62, कोरबा से 34, जांजगीर-चांपा से 35, मुंगेली से 9, जीपीएम से 4, सरगुजा से 23, कोरिया से 8, सूरजपुर से 14, बलरामपुर से 19, जशपुर से 44, बस्तर से 4, कोंडागांव से 8, दंतेवाड़ा से 3, सुकमा से 2, कांकेर से 15, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1131 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 8550 है |