BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BIG BREAKING : भारत में कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में लगी भीषण आग, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : भारत में कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में लगी भीषण आग, पढ़ें पूरी खबर

पुणे | महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि भारत देश को कोरोना वैक्सीन देने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल 1 गेट पर आग लग गई हैं | आग में कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हैं | हालांकि खबर है कि दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माताओं में से एक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में जहां कोरोना की वैक्सीन तैयार की जा रही है वो इलाका पूरी तरह सुरक्षित है | अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है |

आपको बता दें कि हाल ही में वैक्सीन बनने के बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में जश्न का माहौल रहा | कर्मचारियों ने साथ इकट्ठा होकर तस्वीरें खिंचवाई, जश्न मनाया | इसमें सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख अदर पूनावाला भी मौजूद रहे | 

वैक्सीन की डिस्ट्रीब्यूशन की प्लानिंग पर पूनावाला ने बताया कि असली चरण अब शुरू होने वाला है | टीम ने मेहनत करके वैक्सीन तो बना ली है, परमिशन भी पा ली है, अब चैलेंज है कि पूरे देश के इसे लोगों तक पहुंचाना है | पूनावाला ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कंपनी सरकार के संग मिलकर यह प्राथमिकता तय कर रही है कि पहले हेल्थ केयर वर्कर, उम्रदराज लोगों और बीमारियों से ग्रसित लोगों को वैक्सीन दी जाए |

 
 होटल के कमरे में गंदा काम करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवा क्रिकेटर, बोर्ड को भेजी गई शिकायत

होटल के कमरे में गंदा काम करते रंगे हाथ पकड़ा गया युवा क्रिकेटर, बोर्ड को भेजी गई शिकायत

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में श्रीलंका क्रिकेट टीम हाशिए पर है। पहले टेस्ट में मिले हार के घाव अभी सूखे भी नहीं थे कि टीम को स्कैंडल जैसी संगीन घटना से दो-चार होना पड़ा है। अब खबर है कि टीम का एक युवा खिलाड़ी आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ धरा गया है। ये घटिया हरकत इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दौरान हुई है।
 

स्कैंडल में लिप्त पाए गए युवा श्रीलंकाई क्रिकेटर की उम्र 20 साल से भी कम है। उसे श्रीलंकाई टीम की ही एक महिला अधिकारी के साथ होटल के कमरे में पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि ये कोई पहली बार नहीं जब श्रीलंकाई टीम की महिला अधिकारी को सेक्स स्कैंडल में लिप्त पाया गया है। इससे पहले भी वो ऐसे कामों को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी है।
 
 
श्रीलंकाई टीम में खिलाडिय़ों का घटिया रवैया कोई नई चीज नहीं है। और न ही उस महिला अधिकारी की हरकतों को लेकर कोई अंजान है। बस श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस पर अपनी आंखें मूंदे बैठा है। हालांकि इंग्लैंड गॉल में घटी ताजा घटना को लेकर भी श्रीलंकाई क्रिकेट के कोलंबो हेडचर्टर को जानकारी दे दी गई है।
 
 
बता दें कि इससे पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर भी श्रीलंकाई टीम के खिलाडिय़ों को गलत हरकतों में लिप्त पाया गया था। वहां भी खिलाड़ी अहम मुकाबले से पहले स्मोकिंग और दूसरी बुरी चीजें करते देखे गए थे।
बड़ी खबर: मां की मौत से परेशान बेटी ने लगाई फांसी और फिर उसी फंदे से पिता ने भी की आत्महत्या

बड़ी खबर: मां की मौत से परेशान बेटी ने लगाई फांसी और फिर उसी फंदे से पिता ने भी की आत्महत्या

सीतापुर। यूपी के सीतापुर के खैराबाद थाना इलाके से इस वक्त एक बड़ी खबर आमने आ रही है जहां, पहले बेटी पंखे से और फिर पिता ने उसी फंदे से कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डबल सुसाइड के इस मामले से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला खैराबाद थाना इलाके के नानकारी गांव का है। बताया जाता है कि पुत्री अपनी मां की मौत के बाद से काफी परेशान रहती थी। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पिता ने भी पत्नी और बेटी के वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

 मां की मौत से बेटी परेशान-
सीतापुर के कोतवाली देहात के गुलाबपुर गांव निवासी सूरज अपनी तीन बेटियों के साथ खैराबाद थाना इलाके के नानकारी गांव में किराए के मकान में रहता था। सूरज सिलाई कर परिवार का भरण पोषण करता था। सूरज की पत्नी की मौत करीब 2 साल पहले हो गई थी। मां की मौत से बेटी शालू मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी वजह से पुत्री शालू ने घर के कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इलाके में मचा हड़कंप-
बताते हैं कि बेटी के शव को पोस्टमार्टम भिजवाने के बाद पिता सूरज काफी बेचैन था। गांव वालों सूरज के साथ बैठे हुए थे और उसे दिलाशा दे रहे थे, लेकिन सूरज बेटी शालू की मौत को लेकर काफी परेशान था। सूरज गांव वालों के पास से उठकर चला गया। उसके बाद गांव वाले भी अपने-अपने घर चले गए। गांव वालों के जाने के बाद सूरज ने भी घर के अंदर उसी पंखे से लटककर जान दे दी, जिस पंखे से लटकर उसकी पुत्री शालू ने सुसाइड किया था। सूरज की मौत के बाद समूचे इलाके में हड़कम मच गया। ग्रामीणों ने ह्रदय विदारक घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिता सूरज के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी।

वहीं इस मामले में सीओ पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि खैराबाद थाना इलाके की नानकारी गांव में एक युवती द्वारा पंखे से लटक कर आत्महत्या की गई। जिसके कई घंटों बाद उसके पिता के द्वारा भी आत्महत्या कर ली गई। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। लड़की की मां की मृत्यु लगभग 2 वर्ष पहले डिलीवरी के दौरान हुई थी। अभी इस संदर्भ में कोई बात नहीं कही जा सकती है कि मृत्यु का यही कारण है कि या कोई और जांच की जा रही है। 
बड़ी खबर: लूट का विरोध करने पर 85 वर्षीय पुजारी की बेरहमी से हत्या

बड़ी खबर: लूट का विरोध करने पर 85 वर्षीय पुजारी की बेरहमी से हत्या

लखनऊ। शहर के बाहरी इलाके में शिवपुर गांव में एक शिव मंदिर के 85 वर्षीय पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुजारी फकीरे दास का खून से लथपथ शव बुधवार को मंदिर परिसर में उनकी झोपड़ी के अंदर मिला। हमलावरों ने ईंट से मार कर उनकी हत्या कर दी। मौके से ईंट भी बरामद हुई है। पुजारी के शव को एक ग्रामीण ने खोजा जो मंदिर में आया था और बाद में पुलिस को सूचना दी।
 

दान पेटी टूटी हुई मिली और उसमें रखी नकदी गायब थी। मंदिर परिसर के स्टोर रूम में रखे खाद्यान्न भी गायब थे। पुजारी ने लूट के प्रयास का विरोध किया था और बदमाशों ने ईंट से हमला कर दिया। 
 
 
पुजारी मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के रहने वाले थे और हमने उनके परिवार से संपर्क किया है ताकि पता चल सके कि उनकी हत्या के पीछे कोई पुराना विवाद तो नहीं था। उन्होंने कहा कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्चयड की टीम को बुलाया गया, लेकिन अभी तक हमलावरों का पता नहीं चल पाया है।
बड़ी खबर : राजधानी के इस ज्वेलरी शो-रूम से करोड़ो की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में ऐसे दिया था चोरी की घटना को अंजाम

बड़ी खबर : राजधानी के इस ज्वेलरी शो-रूम से करोड़ो की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में ऐसे दिया था चोरी की घटना को अंजाम

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के कालका जी में पिछले दिनों अंजली ज्वेलर्स में एक बड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसका आरोपी मोहम्मद शेख नूर अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है। उसके पास से 13 करोड़ रुपये की कीमत का 25 किलो सोना बरामद किया गया है।

पढ़िए पूरी खबर-
ज्वेलरी शो रूम से 13 करोड़ का सोना चोरी करने वाले लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिल्मी स्टाइल में चोरी की वारदात करने वाले इस लड़के ने 25 किलो सोना को ज्वेलरी शो-रूम से चोरी कर लिया था। PPE किट पहनकर चोरी करने वाले इस चोर को हालांकि अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पीपीई किट पहनकर चोरी की घटना को दिया अंजाम-
पिछले मंगलवार को शेख नूर पीपीई किट पहनकर शोरूम में चोरी को अंजाम दिया था। वह दूसरी इमारत की छत से शोरूम में घुसा था. उस वक्त शोरूम के आगे पीछे हथियारबंद पांच गार्ड  तैनात थे, फिर भी किसी भनक नहीं लगी थी। चोर तोरी करने के बाद बैग में भरकर ऑटो से सोना ले गया था। फ़िल्मी अंदाज़ में की गई यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी चोरी थी। आरोपी  मोहम्मद शेख नूर मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हुबली जिले का रहने वाला है, जो कालका जी में ही इलेक्ट्रिशियन के तौर पर काम करता था।

ऐसे हुआ शो रूम में एंट्री- 
कालका जी इलाके में मेन रोड पर अंजली ज्वेलर्स का शोरूम है, जो देशबंधु कॉलेज के पास है और पुलिस चौकी से भी बिल्कुल नज़दीक है। मंगलवार की रात कुछ बदमाश गहनों के शोरूम के पास किसी दूसरी इमारत के ग्राउंड फ़्लोर से घुसे और फिर छत के रास्ते 3-4 मकान छोड़कर शोरूम की इमारत में दाखिल हो गए। इसके बाद ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर बने अंजली ज्वैलर्स में आराम से चोरी कर निकलते बने। 
 दूसरे चरण में पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों को लगाई जाएगी वैक्सीन

दूसरे चरण में पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों को लगाई जाएगी वैक्सीन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में टीका लगवाएंगे। खबरों के मुताबिक, कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण इसी साल मार्च या अप्रैल में शुरू हो सकता है। सरकार के दो शीर्ष अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि फिलहाल पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जा रहा है।
 
 
प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया, पहला चरण खत्म होने के बाद अपनी बारी आने पर पीएम मोदी टीका लेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में कहा था कि राजनेताओं को क्रम नहीं तोड़ना चाहिए और टीका तब ही लगवाना चाहिए जब उनकी बारी आएगी। 
 

बता दें कि 11 जनवरी को पीएम मोदी ने कोरोनो के पहले चरण को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। पहले चरण के अंदर भारत में 3 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में उन 27 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा जिनकी उम्र 50 साल से ऊपर है या फिर जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से कोरोना का ज्यादा खतरा है। पीएमओ के अधिकारी ने बताया कि 70 वर्षीय मोदी भी इसी चरण में टीका लगवा सकते हैं। 
 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बारी मार्च या अप्रैल महीने में आ सकती है। हालांकि, जब अधिकारी से यह पूछा गया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में लगाई जा रही दोनों कोरोना वैक्सीन में से किसी एक को चुनेंगे तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। भारत में फिलहाल सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की बनाई ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका की कोविशील्ड वैक्सीन और भारत बायोटेक की बनाई कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। 
 बर्ड फ्लू का प्रकोप: पोल्ट्री फार्म की 20 हजार मुर्गियों की हुई मौत, मचा हड़कंप

बर्ड फ्लू का प्रकोप: पोल्ट्री फार्म की 20 हजार मुर्गियों की हुई मौत, मचा हड़कंप

चंडीगढ़। बर्ड फ्लू के खतरे के बीच हरियाणा में हजारों पक्षी दम तोड़ चुके हैं। यहां कोहंड एरिया में कैलाश पोल्ट्री और ओम पोल्ट्री फार्म के बाद अब रावल पोल्ट्री फार्म में भी 20 हजार मुर्गियों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पोल्ट्री फार्म के मालिक द्वारा यह खुलासा किए जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।
 
 
पोल्ट्री फार्म के मालिकों का आरोप है कि सरकार के संबंधित विभाग की टीम केवल देखकर चली जाती है और पक्षियों के बचाव के लिए किसी तरह का एक्शन नहीं लेती। रावल पोल्ट्री फार्म के मालिक मदल लाल ने कहा- ``हमारे फार्म पर करीब 55 हजार मुर्गियां हैं। जिनमें से 20 हजार मुर्गियों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में मुर्गियों की लगातार मौतें हो रही हैं, लेकिन प्रशासन भोपाल लैब से आने वाली रिपोर्ट के इंतजार में हाथ पर हाथ रखे बैठा है। जब तक रिपोर्ट आएगी, तब तक तो पोल्ट्री फार्मों पर लाखों मुर्गियां मर चुकी होंगी।`` 
 
 
बता दिए जाए कि बीते करीब तीन हफ्ते के अंदर कोहंड में लगभग डेढ़ लाख मुर्गियों की मौत हो चुकी है। तीसरा पोल्ट्री फार्म सामने आने के बाद पशुपालन विभाग की टीम पोल्ट्री फार्म पर पहुंची और मौका-ए-मुआयना किया। पशुपालन विभाग की टीम बुधवार को कोहंड पहुंची, जहां टीम ने ओम, कैलाश व रावल पोल्ट्री फार्म की स्थिति का जायजा लिया। वहीं, एक के बाद एक पोल्ट्री फार्म पर मुर्गियों की मौतों के खुलासे से पोल्ट्री उद्योग में हड़कंप मचा हुआ है। 
 
 
एक पोल्ट्री मालिक ने कहा कि, हमारे यहां पर टीम ने वीडियोग्राफी भी की और पोल्ट्री की देखरेख करने वालों से बात-चीत की। हालांकि, जैसे ही मीडिया का दल पशुपालन विभाग की टीम की तरफ बढ़ा तो टीम गाड़ियों में सवार होकर मौके से चली गई। उन्होंने कहा कि, फिलहाल विभागीय अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं हैं।
BIG BREAKING : प्रदेश में आज फिर कोरोना का कहर बढ़ा, प्रदेश में आज कुल इतने नए मरीजों की हुई पहचान, राजधानी से मिले इतने मरीज

BIG BREAKING : प्रदेश में आज फिर कोरोना का कहर बढ़ा, प्रदेश में आज कुल इतने नए मरीजों की हुई पहचान, राजधानी से मिले इतने मरीज

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 594 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 126 मरीज, दुर्ग से 61, राजनांदगांव से 37, बालोद से 14, बेमेतरा से 5, कबीरधाम से 2, धमतरी से 33, बलौदा बाजार से 13, महासमुंद से 26, गरियाबंद से 7, बिलासपुर से 48, रायगढ़ से 47, कोरबा से 27, जांजगीर-चांपा से 39, मुंगेली से 7, जीपीएम से 1, सरगुजा से 21, कोरिया से 14, सूरजपुर से 11, बलरामपुर से 3, जशपुर से 15, बस्तर से 7, कोंडागांव से 13, दंतेवाड़ा से 4, सुकमा से 3, कांकेर से 8, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 2, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 491 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5798 है | 

 ब्रेकिंग न्यूज़ : कैशियर से हुये लाखों रूपये की डकैती का खुलासा, डकैती में शामिल 09 आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ : कैशियर से हुये लाखों रूपये की डकैती का खुलासा, डकैती में शामिल 09 आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर।  दिन दहाड़े अज्ञात आरोपियों द्वारा डकैती करने की घटना को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर श्री आनंद छाबड़ा द्वारा गंभीरता से लेते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय यादव को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त प्रकरण की स्वयं माॅनिटरिंग करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला सुश्री पारूल अग्रवाल, प्रभारी सायबर सेल श्री रमाकान्त साहू को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में लगभग 30 सदस्यीय अलग - अलग टीमों का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व निरीक्षक रमाकांत साहू द्वारा किया जा रहा था। टीमों के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास अलग - अलग दिशाओं में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों का अवलोकन 03 टीमें कर रहीं थी। अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। अज्ञात आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण हेतु 01 टीम लगाने के साथ - साथ तरीका वारदात के आधार पर इस तरह की घटना कारित करने वाले डकैती/लूट के पुराने आरोपियों के संबंध में लगातार तस्दीक किया जाकर उनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखीं जा रही थीं। टीम के अलग - अलग सदस्यों द्वारा उक्त कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों से घटना के संबंध में पृथक - पृथक पूछताछ कर उनका कथन लेने के साथ ही पूर्व में कंपनी में काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में जानकारियां एकत्र की जाकर उनकी भी तस्दीक किया जाकर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। थाना खमतराई एवं उरला क्षेत्र के पुराने बदमाशों की पतासाजी हेतु आर. अभिषेक सिंह एवं हिमांशु राठौर को लगाया गया था जिन्हें पतासाजी के दौरान महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि हेमंत साहू किसी व्यक्ति से लूट करने के लिये मुखबीर को घटना में शामिल होने के लिये बोला था। प्राप्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा हेमंत साहू की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया तथा हिन्छाराम साहू जो स्वयं उक्त कंपनी में कार्यरत है से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर वह बार - बार अपना बयान बदल रहा था एवं किसी भी प्रकार से घटना में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। जिस पर टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अधिक समय तक अपने झूठ पर टिक न सका और अंततः अपने अन्य 08 साथियों के साथ मिलकर डकैती की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी हिन्छाराम ने प्रार्थी के द्वारा घटना दिनांक को पेमेंट करने आने की बात एवं पुलिस पूछताछ की जानकारी आरोपी हेमंत साहू को दे रहा था। जिस पर टीम द्वारा पूरी रात लगातार रेड कार्यवाही करते हुये घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करना प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा आरोपी हिन्छाराम एवं भूषण को हिरासत में लेने पर जानकारी प्राप्त हुई कि घटना में शामिल आरोपी हेमंत, हेमकल्याण, हरीश, लिकेश पटेल एवं टीकेन्द्र पकड़े जाने के डर से सभी किराये की चार पहिया वाहन में गोवा भाग रहे है। जिस पर एक टीम तत्काल आरोपियों का पीछा करने के लिये रवाना किया गया। आरोपियों का लगातार पीछा करते रहे एवं  गौरेला-पेंड्रा में पदस्थ उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल एवं म.प्र. के जिला अनुपपुर के पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना देने के साथ ही थाना जैतहरी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक लकड़ा के साथ टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के संबंध में जानकारी साझा किया गया तथा सभी के सहयोग से आरोपियों को म.प्र. के अनुपपुर में पकड़ा गया। इस तरह से घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूरी घटना का मास्टर माइंड हेमंत साहू है जिसने हिन्छाराम साहू को योजना में शामिल किया। हेमंत अपने गांव के 02 अन्य लोग को घटना में शामिल किया एवं शेष 03 आरोपियों को लिकेश पटेल निवासी गिरौध धरसींवा द्वारा शामिल किया गया। हेमंत साहू ने रकम डकैती/लूटने की योजना बनायी थी। हिन्छाराम साहू ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को बताया कि कंपनी के कैशियर के पास बहुत अधिक मात्रा में नगदी रकम रहता है जो 02 नंबर का पैसा रहता है, पैसा को लूटने के बाद इसकी रिपोर्ट नहीं करायेंगे। आरोपी हिन्छा राम साहू ने ही सभी आरोपियों को कंपनी के कैशियर नित्यानंद छुरा को दिखाया था। दिनांक 14.12.2020 को भी आरोपियों ने कैशियर नित्यानंद छुरा से नगदी रकम लूटने की कोशिश किये थे परंतु असफल रहें। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से डकैती की नगदी 25,00,000/- (पच्चीस लाख रूपये) एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल (हीरो होण्डा साईन लिवो क्र. सी जी/04/एम डब्ल्यू/6945 एवं हीरो एच एफ डीलक्स क्र.सी जी/04/एम एच/2964), 07 नग मोबाईल फोन एवं मारपीट में प्रयोग पाईप जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।  प्रार्थी नित्यानंद छुरा उर्फ अनिल ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मां कुदरगढ़ी स्टील प्रा0लि0 सरोरा उरला रायपुर में कैशियर का काम करता है। उक्त कंपनी का आॅफिस फाफाडीह रायपुर में वालफोर्ड ओजोन बिल्डिंग मंे है। प्रार्थी सिटी आफिस से कंपनी, बैंक एवं कंपनी तक पैसा को लाने ले जाने वितरण करने का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 15.01.21 को आॅफिस से रात्रि में 08ः00 बजे करीबन लगभग 20,00,000 रू लेकर निकला तथा अपने घर चला गया। प्रार्थी के पास कंपनी का पूर्व का पैसा कुछ कलेक्शन किया हुआ एवं बचत पैसा लगभग 11,00,000 रू रखा था। उक्त रकम कंपनी में मजदूरों, कान्ट्रेक्टर एवं ट्रकों का भाडा देने हेतु था। प्रार्थी दिनांक 16.01.21 को सुबह करीबन 09ः45 बजे अपने एच0 एफ0 डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एच बी 7840 से मां कुदरगढ़ी स्टील कंपनी सरोरा जा रहा था एवं बैग में नगदी रकम लगभग 31,00,000 रू रखा था। प्रार्थी सरोरा बस्ती होते हुए जा रहा था कि लगभग 11ः15 बजे मां कुदरगढ़ी स्टील कंपनी से पहले खाली जगह पर पहुंचा था वहां पर पीछे से पहले एक बाईक बिना नबंर डीलक्स जिसमें दो व्यक्ति आए जो मुंह में गमछा बांधे हुए थे बाईक में पीछे बैठा व्यक्ति प्रार्थी को स्टील के पाईप से मारने लगा उसी समय एक दूसरे बाईक से दो तीन व्यक्ति आए और प्रार्थी के उपर मिर्ची पाऊडर डालने लगे, जिससे प्रार्थी भागने का प्रयास करने लगा उसी समय तीसरे बाईक मंे दो तीन लडके आए सभी मिलकर प्रार्थी को स्टील पाईप से मारने लगे तथा प्रार्थी के पास रखें बैग को लूटकर भाग गए। तीन मोटर सायकल मंे 6 से 7 व्यक्तियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट कर बैग में रखें नगदी रकम लगभग 31,00,000 रू को लूटकर भाग गए। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 16/21 धारा 395, 397 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. हिन्छा राम साहू पिता शंकर राम साहू उम्र 38 साल निवासी ग्राम निमोरा थाना धरसींवा रायपुर। 

02. हेमंत साहू पिता धनेश साहू उम्र 24 साल निवासी ग्राम निमोरा थाना धरसींवा रायपुर।

03. टीकेन्द्र सेन पिता राजेश सेन उम्र 18 साल निवासी ग्राम निमोरा थाना धरसींवा रायपुर।

04. भूषण वर्मा पिता हनुराम वर्मा उम्र 32 साल निवासी ग्राम हतपान थाना बेरला जिला बेमेतरा।

05. लिकेश पटेल पिता रोहित पटेल उम्र 20 साल निवासी गिरौध थाना धरसींवा रायपुर।

06. हेम कल्याण कोसले पिता राजेश कोसले उम्र 20 साल निवासी गिरौध थाना धरसींवा रायपुर।

07. हरीश पटेल पिता विश्वनाथ पटेल उम्र 19 साल निवासी गिरौध थाना धरसींवा रायपुर।

08. डोमेश साहू पिता शंकर लाल साहू उम्र 28 साल निवासी ग्राम निमोरा धरसींवा रायपुर।

09. भूपेन्द्र पटेल पिता स्व0 राम खिलावन पटेल उम्र 32 साल निवासी ग्राम निमोरा धरसींवा रायपुर।


आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम

पूछताछ टीम - निरीक्षक रमाकांत साहू, उपनिरीक्षक अमित कश्यप, प्र.आर. सरफराज चिश्ती, जमील खान, मार्तण्ड सिंह, आर. राजिक खान, कृपासिंधु पटेल, अभिषेक सिंह, हिमांशु राठौर, दिलीप जांगडे।

सी.सी.टी.व्ही. फुटेज (भागने वाले रास्ते का) - निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्र.आर. संदीप दीक्षित, आर. रवि तिवारी , प्रमोद बेहरा, राकेश पाण्डेय, मोह0 सुल्तान।

सी.सी.टी.व्ही. फुटेज (आने वाले रास्ते का) - निरीक्षक अमित तिवारी, निरीक्षक गिरीश तिवारी, आर. विजय पटेल, धनंजय गोस्वामी, जसवंत सोनी, नोहर देशमुख, आशीष राजपूत।

तकनीकी टीम -  प्र.आर. महेन्द्र राजपूत, बौधा सिंह नेताम, आर. चिंतामणी साहू, सुरेश देशमुख, घनश्याम साहू, म.आर. बबीता देवांगन।

बड़ी खबर : राजधानी में गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा हेतु तैनात रहेंगे ये 9 स्पेशल जवान, जानें कौन हैं वो

बड़ी खबर : राजधानी में गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा हेतु तैनात रहेंगे ये 9 स्पेशल जवान, जानें कौन हैं वो

नई दिल्ली | राजपथ पर 26 जनवरी को होने वाली परेड की चाक चौबंद सुरक्षा की जिम्‍मेदारी जहां दिल्‍ली पुलिस से लेकर खुफ‍िया एजेंसियों संभाले हुए हैं, वहीं 9 जांबाज जवान ऐसे भी हैं, जो विशेष रूप से यहां तैनात किए गए हैं। इन जांबाज जवानों की पहचान है `के-9 स्क्वाड`, जो कई विशेष मौकों पर विदेशी राष्‍ट्राध्‍यक्षों और राजनयिकों की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।

दरअसल, यह स्क्वाड भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का है, जिसमें शामिल हैं उसके 9 बेहतरीन जांबाज डॉग्स। राजपथ की रखवाली के लिए आईटीबीपी के इस विशेष डॉग स्क्वाड की तैनाती की गई है। आईटीबीपी का यह के-9 दस्ता दिल्ली पुलिस के साथ इंडिया गेट और राजपथ के साथ समस्त संबंधित क्षेत्रों की कड़ी निगरानी कर रहा है। पिछले कई सालों से आईटीबीपी के ये विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग्‍स दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कई बड़े आयोजनों में एंटी सबोटाज के लिए तैनात किए जाते रहे हैं। इन अभियानों में इनकी विश्वसनीयता अद्वितीय रही है।
आईटीबीपी के प्रवक्‍ता विवेक पांडेय बताते हैं कि बल दिल्ली पुलिस को कई मौकों पर अपने के-9 डॉग्स की सेवाएं उपलब्ध करवाता रहा है और यह सभी बलों में सबसे ज्यादा के-9 श्वान सेवाएं प्रदान करने वाला बल है। इससे पहले भी कई विशेष मौकों जैसे विदेशी राजनयिकों और राष्ट्राध्यक्षों की दिल्ली यात्रा के समय इन स्‍पेशल डॉग्‍स को सुरक्षा कर्तव्यों में नियुक्त किया गया है।

बड़ी खबर : सक्रिय मामलों की संख्‍या छह माह चौबीस दिन के बाद गिरकर 2 लाख से नीचे आ गई है

बड़ी खबर : सक्रिय मामलों की संख्‍या छह माह चौबीस दिन के बाद गिरकर 2 लाख से नीचे आ गई है

नईदिल्ली भारत ने आज कोविड-19 महामारी के मामले में एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। आज की तारीख में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या गिरकर 2 लाख से नीचे यानी 1,97,201 पर आ गई। यह संख्‍या कुल मामलों का 1.86 प्रतिशत है। 207 दिनों के बाद यह अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। 27 जून, 2020 को कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या 1,97,387 थी। पिछले 24 घंटों में 16,988 मरीज स्‍वस्‍थ होकर अस्‍पताल से घर चले गए हैं। इस तरह कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या में 3,327 की गिरावट आई है। 

एनडीआरएफ का आज  16 वां स्थापना दिवस

एनडीआरएफ का आज 16 वां स्थापना दिवस

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ) ने आज अपना 16 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर राजधानी नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अपने सम्बोधन में श्री नित्यानंद राय ने बल के जवानों और अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की उच्चस्तरीय व्यावसायिक दक्षता, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों को याद करने का सुअवसर है। श्री राय ने कहा कि यह इस बल की कार्यकुशलता का ही परिणाम है कि गत वर्षों में आई विभिन्न आपदाओं के दौरान होने वाले जान माल के नुकसान को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सका है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के विज़न को साकार करते हुए एनडीआरएफ में महिलाओं को भी शामिल किया गया है जो पुरुष साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर आपदा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आपदा प्रबंधन को लेकर अत्यंत गंभीर है और बीते वर्ष देश में आई विभिन्न आपदाओं जैसे चक्रवात और बाढ़ के समय माननीय प्रधानमंत्री जी ने स्वयं गृह मंत्रालय और सम्बंधित राज्य सरकारों के साथ इनसे निपटने के लिए तैयारियों का जायज़ा लिया व भौतिक रूप से भी आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया, जिससे इन आपदाओ पर काबू पाने में देश ने सफलता पाई। श्री नित्यानंद राय ने कहा कि गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भी आपदा प्रबंधन के कार्य एवं योजनाओं की समय समय पर गहन समीक्षा की और एनडीआरएफ को समय-समय पर बहुमूल्य दिशा-निर्देश दिए। माननीय गृहमंत्री जी के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ ने एससीओ संयुक्त अभ्यास (SCO Joint Exercise) 2019 तथा बिम्सटेक (BIMSTEC) 2020 जैसी अंतर्राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन से जुड़ी एक्सरसाइज का आयोजन किया गया जिससे किसी भी आपदा की स्थिति से आपसी सहयोग के साथ निपटा जा सके। श्री नित्यानंद राय ने इस अवसर पर राष्ट्रपति पदक तथा अन्य पुलिस पदकों से सम्मानित सभी पदक प्राप्तकर्ताओ को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने गणतंत्र दिवस झांकी 2020 में पहली बार भाग लिया और प्रथम स्थान भी प्राप्त किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य श्री सैयद अता हसनैन और एनडीआरएफ के महानिदेशक श्री सत्य नारायण प्रधान सहित केंद्र तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के वरिष्‍ठ अधिकारी भी शामिल हुए

 

24वे "हुनर हाट" का आयोजन "वोकल फॉर लोकल" थीम  पर जाने कहा होना है आयोजन

24वे "हुनर हाट" का आयोजन "वोकल फॉर लोकल" थीम पर जाने कहा होना है आयोजन

लखनऊ केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा देश के दस्तकारों-शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों को मौका-मार्किट मुहैया कराने के अपने शानदार सफर को आगे बढ़ाते हुए 24वे "हुनर हाट" का आयोजन "वोकल फॉर लोकल" थीम के साथ अवध शिल्पग्राम, लखनऊ (यूपी) में 22 जनवरी से 04 फरवरी 2021 तक किया जा रहा है। देश के 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों के साथ लगभग 500 हुनर के उस्ताद शामिल हो रहे हैं ।  "हुनर हाट" का औपचारिक उद्घाटन 23 फरवरी 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया जायेगा। "हुनर हाट" का उद्घाटन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी; उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं श्री दिनेश शर्मा; खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन श्री वी के सक्सेना; उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना; खादी एवं ग्रामोद्योग, एमएसएमई मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह; नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन; नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता "नंदी"; विधाई-न्याय मंत्री श्री ब्रजेश पाठक; महिला कल्याण बाल विकास मंत्री श्रीमती स्वाति सिंह; जल शक्ति राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख और अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ, हज राज्यमंत्री श्री मोहसिन रज़ा की उपस्थिति में किया जायेगा। लखनऊ के "हुनर हाट" में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाण, हिमाचल प्रदेश, जम्मूकश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओड़िशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित 31 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 500 हुनर के उस्ताद शामिल हो रहे हैं। लखनऊ के "हुनर हाट" में देश के दस्तकार/शिल्पकार, अजरख, ऍप्लिक, आर्ट मेटल वेयर, बाघ प्रिंट, बाटि, बनारसी साड़ी, बंधेज, बस्तर की जड़ी बूटियां, ब्लैक पॉटरी, ब्लॉक प्रिंट, बेंतबांस के उत्पाद, चिकनकारी, कॉपर बेल, ड्राई फ्लावर्स, खादी के उत्पाद, कोटा सिल्क, लाख की चूड़ियाँ, लेदर, पश्मीना शाल, रामपुरी वायलिन, लकड़ी-आयरन के खिलौने, कांथा एम्ब्रोइडरी, ब्रास पीतल के प्रोडक्ट, क्रिस्टल ग्लास आइटम, चन्दन की कलाकृतियां आदि के स्वदेशी हस्तनिर्मित शानदार उत्पाद प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए ले कर आये हैं। लखनऊ के "हुनर हाट" में आने वाले लोग देश के पारंम्परिक लजीज़ पकवानों का लुत्फ़ भी उठाएंगे, वहीँ देश के जाने माने कलाकारों द्वारा हर दिन प्रस्तुत किये जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे। "हुनर हाट" में प्रतिदिन सांयकाल जाने माने कलाकारों द्वारा "आत्मनिर्भर भारत" थीम पर गीत संगीत के कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में प्रसिद्द कलाकार जैसे श्री कैलाश खेर; श्री विनोद राठौर; सुश्री शिबानी कश्यप; श्री भूपेंद्र भुप्पी; मिर्ज़ा सिस्टर्स; श्री प्रेम भाटिया; सुश्री रेखा राज; हमसर हयात ग्रुप; श्री मुकेश पांचोली आदि अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

लखनऊ का "हुनर हाट" ई प्लेटफार्म http://hunarhaat.org पर भी देश विदेश के लोगों के लिए उपलब्ध है जहाँ लोग सीधे दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों के स्वदेशी सामानों को देख एवं खरीद रहे हैं।

देश के विभिन्न स्थानों में आयोजित हो रहे "हुनर हाट", दस्तकारों, शिल्पकारों के लिए बहुत उत्साहवर्धक और लाभदायक साबित हो रहे हैं। एक ओर जहाँ "हुनर हाट" में लाखों लोग आते हैं वहीँ दूसरी ओर लोग करोड़ों रूपए की दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों की जमकर खरीददारी भी करते हैं। पिछलेलगभग 5 वर्षों में "हुनर हाट" के माध्यम से 5 लाख से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। "हुनर हाट" से देश के कोने-कोने की शानदार जानदार पारम्परिक दस्तकारी, शिल्पकारी की विरासत को और मजबूती और पहचान मिली है।

आने वाले दिनों में "हुनर हाट" का आयोजन मैसूर, जयपुर, चंडीगढ़, इंदौर, मुंबई, हैदराबाद, नई दिल्ली, रांची, कोटा, सूरत/अहमदाबाद, कोच्चि, पुडुचेरी आदि स्थानों पर होगा। 

रेल मंत्रालय ने किस मेल का नाम बदलकर "नेताजी एक्सप्रेस" करने की मंजूरी दी

रेल मंत्रालय ने किस मेल का नाम बदलकर "नेताजी एक्सप्रेस" करने की मंजूरी दी

 रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 12311/12312 हावड़ा-कालका मेल का नाम बदलकर "नेताजी एक्सप्रेस" कर दिया है। यह उल्लेखनीय है कि हावड़ा-कालका मेल बहुत लोकप्रिय और भारतीय रेलवे की सबसे पुरानी ट्रेनों में से एक है। हावड़ा-कालका मेल दिल्ली होते हुए हावड़ा (पूर्व रेलवे) और कालका (उत्तर रेलवे) के बीच चलती है।

बड़ी खबर: ड्रामेबाज एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपनी पैंट में ही कर दी पेशाब, जाने क्यों

बड़ी खबर: ड्रामेबाज एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपनी पैंट में ही कर दी पेशाब, जाने क्यों

मुंबई|  ड्रामेबाज एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है। तो आइये जानते है अब क्या वजह रही की वह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई। आपको बता दे की राखी सावंत इस समय बिग बॉस के घर में सुर्खियां बटोर रही हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर: दुल्हन को मंडप में छोड़कर प्रेमिका के साथ भागा दूल्हा, फिर दुल्हन ने भी किया कुछ ऐसा की आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान

इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी है, बिग बॉस के घर में  एक टास्क के दौरान राखी सावंत ने अपनी पैंट में ही यूरिन कर दिया। बिग बॉस के घर में  रूबीना दिलैक और राहुल वैद्य की नेतृत्व  में रेड और येलो दो ग्रुप बनाए गए थे,  इस दौरान अर्शी खान स्मोकिंग रूम के पास बने कॉमन टॉयलेट में चली गईं और देर तक वापस ही नहीं लौंटी।

पढ़ें : बड़ी खबर: शादी की पहली रात पता चला कि पत्नी है किन्नर, जानिए फिर क्या रहा पति का रिऎक्शन 

वहीं राखी सावंत के लिए ये टाइम काटना मुश्किल हो गया, और उन्होंने अपनी पैंट में ही यूरिन कर लिया। इस बात को राखी सावंत ने अपनी टीम लीडर रूबीना को भी बताया, राखी सावंत ने अपनी वो  ड्रेस भी दिखाई, जिसको उन्होंने गीला कर दिया था । राखी सावंत ने रूबीना से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताएं।
 
 
इस घटना के बाद रूबीना ने सलाह दी कि राखी जल्द से जल्द अपने कपड़े चेंज कर लें। बता दें कि रुबीना के लीडरशिप  वाली एक टीम में राखी सावंत,  विकास गुप्ता, देवोलीना भट्टाचार्जी, अभिनव शुक्ला  शामिल थे। वहीं दूसरी टीम का नेतृत्व राहुल कर रहे थे, उनकी टीम में निक्की तंबोली, अर्शी खान और अली गोनी, सोनाली फोगट उनकी टीम का हिस्सा थीं। इससे पहले भी राखी सावंत अपनी अजीब हरकतों से दर्शकों का ध्यान खींचती रही हैं। बीते दिनों भूख लगने पर वह केले के छिलके ही खाने लगीं थी।
बड़ी खबर: दुल्हन को मंडप में छोड़कर प्रेमिका के साथ भागा दूल्हा, फिर दुल्हन ने भी किया कुछ ऐसा की आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान

बड़ी खबर: दुल्हन को मंडप में छोड़कर प्रेमिका के साथ भागा दूल्हा, फिर दुल्हन ने भी किया कुछ ऐसा की आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान

बंगलुरु। कर्नाटक के चिकमंगलुरू जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां, दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी को मंडप में छोड़कर प्रेमिका के साथ भाग गया। लेकिन दुल्‍हन ने भी हार न मानते हुए निर्णय लेने में देरी नहीं की और शादी में आए एक बाराती के साथ ही शादी रचा डाली।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- नवीन और अशोक दोनों भाई हैं और दोनों की शादी होने वाली थी। दोनों भाई में से अशोक की शादी तो हुई लेकिन नवीन भाग निकला। नवीन ने शादी के सभी रीति-रिवाजों में हिस्सा लिया लेकिन जब सात वचन लेने की बारी आई तो नवीन ने हमसफ़र ही बदल लिया।

प्रेमिका ने दी थी धमकी- 
दरअसल, शादी के दिन ही नवीन की प्रेमिका ने धमकी दी कि अगर उसने सिंधु से शादी की तो वो विवाह समारोह में आकर ज़हर पी लेगी और सारा कार्यक्रम खराब कर देगी। इसी डर के कारण नवीन शादी छोड़कर भाग निकला।आप को बता दें की दुल्हन ने जिस लड़के से शादी की उस लड़के का नाम चंद्रप्पा है और वह बीएमटीसी में बस कंडक्टर है। दोनों परिवारों की रजामंदी से सिंधु और चंद्रप्पा की रीति-रिवाज के साथ शादी हो गई और दूल्हा–दुल्हन इस शादी से खुश हैं|
 बड़ी खबर: शादी की पहली रात पता चला कि पत्नी है किन्नर, जानिए फिर क्या रहा पति का रिऎक्शन

बड़ी खबर: शादी की पहली रात पता चला कि पत्नी है किन्नर, जानिए फिर क्या रहा पति का रिऎक्शन

ग्वालियर। कुटुंब न्यायालय में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पुलिस आरक्षक ने अपनी शादी शून्य कराने का आवेदन लगाया है। दरअसल, पहली पत्नी के निधन के बाद उसने दूसरी शादी की, लेकिन पहली ही रात पता चला कि दूसरी पत्नी किन्नर है।
 
 
आरक्षक के लिए यह रिश्ता पहली पत्नी के पिता ही लाए थे। मामले में कुटुंब न्यायालय में सुनवाई होनी है। लॉकडाउन की वजह से मार्च 2020 में कुटुंब न्यायालय में सुनवाई बंद हो गई थी। पिछले दिनों नियमित भौतिक सुनवाई के साथ मीडिएान व काउंसिलिंग भी शुरू हो गई। कोर्ट खुलने पर आरक्षक ने भी आवेदन पेश किया। उसकी पहली पत्नी का निधन बीमारी से हो गया था। उसके दो बच्चे हैं।
 
 
इनकी देखभाल के लिए आरक्षक दूसरी शादी करना चाहता था, इसलिए पहली पत्नी के पिता ही रिश्ता लाए। उसे बताया कि तुम्हारे दो बच्चे हैं औरयह लड़की मां नहीं बन सकती, इसलिए बच्चों का लालन-पालन अच्छे से होगा। आरक्षक भी शादी के लिए तैयार हो गया। सात महीने पहले आरक्षक का विवाह हुआ। शादी की पहली रात उसे पता चला दूसरी पत्नी तो किन्नर है। उसने स्वजनों को बताई। घर में रिश्तेदार जुटे और विवाह को कोर्ट से शून्य कराने का फैसला लिया। कोर्ट ने विवाह शून्य कराने के लिए आवेदन लगाया है।  
 बड़ी खबर: 30 जनवरी को 2 मिनट के लिए थमेगा पूरा देश, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर: 30 जनवरी को 2 मिनट के लिए थमेगा पूरा देश, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली। महात्मा गांधी के निधन वाली तारीख यानि 30 जनवरी को लेकर केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया है। इस दिन को हर बार की तरह शहीद दिवस के रूप में मनाया जाना तय हुआ है।
 
 
साथ ही सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया गया है। इसमें देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखने को कहा गया है और इस दौरान कामकाज और आवाजाही पर रोक रहेगी। शहीद दिवस के लिए जो आदेश जारी हुआ है, उसमें कहा गया है कि 30 जनवरी को हर साल 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा।
 
 
इसके साथ-साथ पूरे देश में उन दो मिनट के लिए कोई कामकाज या आवाजाही नहीं हुआ करेगी। आगे लिखा गया है कि जिन जगहों पर सायरन की व्यवस्था है वहां मौन का याद दिलाने के लिए सायरन बजाया जाएगा। कहीं-कहीं इसके बारे में आर्मी गन से फायर करके भी बताया जाएगा। यह अलर्ट 10.59 पर किया जाया करेगा जिसके बाद सभी को 2 मिनट के लिए मौन रहना है।
 

जिन जगहों पर सिगनल नहीं होगा वहां सुविधा के मुताबिक, किसी तरह संदेश पहुंचाया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि पहले मौन के दौरान कुछ दफ्तरों में कामकाज चलता रहता था फिलहाल इसको सख्ती से लागू करने का आदेश जारी किया गया है।
 बड़ी खबर: बच्ची की जान बचाने विमान ने की आपात लैंडिंग, फिर भी नहीं बची जान

बड़ी खबर: बच्ची की जान बचाने विमान ने की आपात लैंडिंग, फिर भी नहीं बची जान

नागपुर। लखनऊ से मुंबई जा रहे एक विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतरना पड़ा। दरअसल विमान में सवार आठ वर्षीय एक बच्ची की तबियत अचानक ख़राब हो गई। ये बच्ची अपने माता पिता के साथ यात्रा कर रही थी।
 

पुलिस के मुताबिक बच्ची उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले के सहेरिखास गांव की रहने वाली थी | उसे उपचार के लिए लखनऊ से मुंबई ले जाया जा रहा था। सोन गांव पुलिस के मुताबिक यात्रा के दौरान बच्ची की हालत बिगड़ गई।
 
 
विमान को यहां बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। पुलिस ने बताया कि बच्ची को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
  बड़ी खबर: कांग्रेस विधायक का निजी अस्पताल में निधन, कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार

बड़ी खबर: कांग्रेस विधायक का निजी अस्पताल में निधन, कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार

जयपुर। वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत का बुधवार सुबह नयी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शेखावत 48 लीवर संक्रमण से पीड़ित थे और वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाए गये थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा व दो बेटियां हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व अन्य नेताओं ने विधायक शक्तावत के निधन पर शोक जताया है। 

मुख्यमंत्री गहलोत ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, कांग्रेस विधायक गजेंद्र शक्तावत के असामयिक निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वे बीमार थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले 15 दिन से मैं परिवारजन और डॉक्टरों के संपर्क में था। गहलोत ने शोक संतप्त परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की है। पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने शक्तावत को हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहने वाले विनम्र प्रतिनिधि के रूप में याद करते हुए शोक जताया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अनेक नेताओं ने विधायक शक्तावत के निधन पर शोक जताया है। 

शक्तावत दूसरी बार विधायक चुने गए थे। वे पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने वाले पायलट खेमे में थे। उल्लेखनीय है कि राज्य में अब तक चार विधायकों का असामयिक निधन हो चुका है जिनमें कांग्रेस के तीन व भाजपा के एक विधायक शामिल हैं। इनमें सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक मास्टर भंवर लाल मेघवाल (सुजानगढ़) व कैलाश त्रिवेदी (सहाड़ा) और भाजपा की विधायक किरण महेश्वरी (राजसमंद) शामिल हैं।