नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 3 महीने तक हवाई अड्डे पर छुपा रहा यह शख्स, कारण जान कर पुलिस भी हैरान

3 महीने तक हवाई अड्डे पर छुपा रहा यह शख्स, कारण जान कर पुलिस भी हैरान

शिकागो/ नई दिल्ली। भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने अमेरिका के एकअंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर करीब तीन महीने गुजार दिए। अब इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकागो ट्रिब्यून के मुताबिक आदित्य सिंह (36) कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस के एक उपनगर में रहता है।
 
 
सिंह को शिकागो के ओहारे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक सुरक्षित क्षेत्र में रहने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आदित्य ने छुपने का जो कारण बताया उसे सुनकर पुलिस व एयरपोर्ट अधिकारी हैरान है। कहा जा रहा है कि ऐसा उसने कोरोना वायरस महामारी के डर की वजह से किया।
 

आदित्य सिंह का कहना है कि वह कोरोना संक्रमण के कारण अपने घर लॉस एंजिल्स जाने से बहुत डर रहा था। फिलहाल उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उस पर एयरपोर्ट पर अवैध तरीके से रहने, चोरी और दुर्व्यवहार का चार्ज लगाया गया। आदित्य सिंह लॉस एंजिल्स से 19 अक्टूबर को ओ’हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लिए पहुंचे थे, जिसके बाद वो वहीं रुक गए। हाल ही में उन्हें यूनाइटेड एयरलाइंस के दो कर्मचारियों ने आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा। सिंह ने उन्हें एक एयरपोर्ट आईडी बैज दिखाया, जोकि किसी और का था। जिसके गुम होने की सूचना भी दी गई थी।

कोरोना के कारण घर जाने से डर रहे थे-
यूनाइटेड एयरलाइंस के कर्मचारियों ने 911 को फोन किया और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में एक बॉन्ड कोर्ट में आदित्य सिंह ने कहा कि वह 19 अक्टूबर से एयरपोर्ट पर रह रहे थे। दूसरे यात्री उन्हें खाना दे रहे थे। आदित्य ने कहा कि वह कोरोना के कारण घर जाने से डर रहे थे। हालंकि कोर्ट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से पूछा कि ओ’हारे एयरपोर्ट टर्मिनल के एक सेफ हिस्से में एक अनधिकृत, गैर-कर्मचारी इतने समय से रह रहा था और आपको पता नहीं चला था? ये लाखों लोगों की सेफ्टी के लिए एक खतरा है। शहर के हवाई अड्डों की देखरेख करने वाले शिकागो विमानन विभाग ने एक बयान में कहा, `ये घटना जांच के दायरे में है, हालांकि हमने पाया कि इस सज्जन ने हवाई अड्डे की यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए किसी तरह का ख़तरा पैदा नहीं किया। हालंकि इस मामले में जांच अभी जारी है और आदित्य को 1000 डॉलर की बेल पर छोड़ा गया है।

 

BIG BREAKING : प्रदेश में लगातार कम हो रहा है कोरोना संक्रमितो की संख्या आज मिले सिर्फ इतने, स्वस्थ हुए एक हजार से भी ज्यादा, देखे जिलेवार आकड़े

BIG BREAKING : प्रदेश में लगातार कम हो रहा है कोरोना संक्रमितो की संख्या आज मिले सिर्फ इतने, स्वस्थ हुए एक हजार से भी ज्यादा, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 471 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 86 मरीज, दुर्ग से 59, राजनांदगांव से 35, बालोद से 16, बेमेतरा से 9, कबीरधाम से 3, धमतरी से 11, बलौदा बाजार से 28, महासमुंद से 20, गरियाबंद से 4, बिलासपुर से 29, रायगढ़ से 24, कोरबा से 20, जांजगीर-चांपा से 24, मुंगेली से 6, जीपीएम से 1, सरगुजा से 30, कोरिया से 15, सूरजपुर से 21, बलरामपुर से 3, जशपुर से 9, बस्तर से 6, कोंडागांव से 3, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 3, कांकेर से 2, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 3, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1062 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5995 है |

उपराष्ट्रपति ने कहा कि व्हीसल ब्लोइंग की  व्यवस्था और पर्याप्त संरक्षण प्रदान करें :पढ़े पूरी खबर

उपराष्ट्रपति ने कहा कि व्हीसल ब्लोइंग की व्यवस्था और पर्याप्त संरक्षण प्रदान करें :पढ़े पूरी खबर

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु ने आज सभी कॉरपोरेट को सुझाव दिया कि वे जागृत होकर सचेतक (व्हीसल ब्लोइंग) व्यवस्था को प्रोत्साहित करें और सचेतकों (व्हीसल ब्लोअर्स) को पर्याप्त संरक्षण प्रदान करें। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के ई-दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि कॉरपोरेट शासन के सभी मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है ताकि सभी साझेदारों का विश्वास बढ़ाया जा सके। सार्वजनिक धन की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल देते हुए श्री नायडु ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता को कम करने के लिए व्यवस्था विश्वसनीय और आसान होनी चाहिए। इस बात को उजागर करते हुए कि कुछ लोगों की अनियमितताओं के कारण पूरे भारतीय उद्योग का नाम-बदनाम हुआ है, उपराष्ट्रपति ने युवा कंपनी सचिवों से आग्रह किया कि वे कॉरपोरेट शासन में नैतिकता और जवाबदेही के श्रेष्ठतम मानक सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, “इस पेशे को एक मिशन के रूप में लिया जाना चाहिए।” आने वाले महीनों में अर्थव्यवस्था में तेजी की उम्मीद जताते हुए, उन्होंने कॉरपोरेट से आग्रह किया कि वे इसमें तेजी लाने के कार्य में अग्रणी रहें। यह करते हुए कि भारत ने नोवल कोरोनावायरस के खिलाफ संघर्ष में विकसित देशों सहित अनेक अन्य देशों की तुलना में बहुत अच्छा काम किया और अर्थव्यवस्था में जान डालने के लिए कदम उठाए, उन्होंने आईएमए प्रमुख सुश्री क्रिस्टालीना जार्जिवा की हाल की टिप्पणी का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने महामारी और उसके आर्थिक परिणामों से निपटने के लिए बेहद निर्णायक कदम उठाए। अर्थव्यवस्था में एक बार फिर तेजी लाने के लिए सभी साझेदारों से सम्मिलित प्रयास करने का आह्वान करते हुए उप राष्‍ट्रपति ने कहा कि आईसीएसआई जैसे संस्थान अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। यह करते हुए कि कॉरपोरेट शासन के मजबूत सिद्धांत किसी कंपनी को आगे बढ़ाने की ताकत होने चाहिए, उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, एकजुटता और ईमानदारी हर समय बरकरार रहनी चाहिए और प्रत्येक व्यावसायिक कार्य में उसकी झलक दिखाई देनी चाहिए। भारत के गौरवशाली इतिहास की छात्रों को याद दिलाते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। समय की मांग है कि उनको पहचाना जाए और प्रतिभा को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े संसदीय लोकतंत्र – भारत, जहां 130 करोड़ से अधिक लोग हैं, उसके आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की अपार संभावनाएं हैं। इस बात पर गौर करते हुए कि ऐसे समय में जब भारत विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने की अपनी यात्रा में आगे बढ़ रहा है, कंपनी सचिव पेशेवर अर्थव्यवस्था में नई जान डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे, उपराष्ट्रपति ने उनसे आग्रह किया कि वे हमेशा उच्चे नैतिक मूल्यों और आचार नीति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने कहा, “आप लोगों को सच्चाई के रास्ते से कभी नहीं हटना चाहिए।”  कंपनी सचिवों को कॉरपोरेट का जागृत रखवाला बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए यह जरूरी है कि वे ईमानदार रहें और प्रबंधन के किसी दबाव में न आएं। श्री नायडु ने कहा कि आईसीएसआई जैसे व्यावसायिक संगठनों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कॉरपोरेट संस्थान न केवल पेशेवर दृष्टि से प्रतिस्पर्धी हों बल्कि कानून का पालन करने वाले भी हों। यह कहते हुए कि कंपनी सचिवों का भारतीय अर्थव्यवस्था के परिदृश्य में महत्वपूर्ण स्थान है, उपराष्ट्रपति ने उन्हें सलाह दी कि वे सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणाली को अपनाकर अच्छा कॉरपोरेट शासन सुनिश्चित करें। ऋणशोधन क्षमता और दिवालियापन कोड ने आर्थिक सुधारों का एक नया युग खोला है। उपराष्ट्रपति ने कहा, यह प्रशंसनीय है कि कंपनी सचिव दिवालिया कंपनियों के समाधान की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।  उपराष्ट्रपति ने जोर दिया कि केंद, राज्य और स्थानीय समुदाय सभी को देश के विकास के लिए टीम इंडिया के रूप में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि कानून संसद द्वारा बनाए जाते हैं। लेकिन उनका कार्यान्वयन स्थानीय प्रशासन पर निर्भर करता है। अतः जरूरी है कि हम सुशासन को जमीनी स्तर तक ले जाएं। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि आईसीएसआई द्वारा प्रशासन के लिए तैयार किये गए मॉडल कोड ऑफ गर्वननेंस ऑफ ग्राम पंचायत तथा चेरेटी गवर्नेंस का 12 क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। इससे ग्राम पंचायत के स्तर पर प्रशासन को प्रभावी और कारगर बनाया जा सकेगा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि कोई भी सभ्यता अपने अतीत को भुलाकर तरक्की नहीं कर सकती, उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे अपने गौरवशाली अतीत और महान सभ्यतागत मूल्यों को गहराई से जाने। जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि अपने निवेश की योजना बनाते समय प्रत्येक कंपनी को पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। इस अवसर पर तेलंगाना के गृहमंत्री श्री मोहम्मद महमूद, आईसीएसआई के अध्यक्ष श्री आशीष गर्ग, आईसीएसआई सचिव श्री आशीष मोहन, संयुक्त सचिव श्री अंकुर यादव भी मौजूद थे।

 

कोरोना से जुड़ी एक नई जानकारी: लगभग 8 महीनों के बाद रोजाना होने वाली मौत की संख्‍या भी घटकर 145 रह गई

कोरोना से जुड़ी एक नई जानकारी: लगभग 8 महीनों के बाद रोजाना होने वाली मौत की संख्‍या भी घटकर 145 रह गई

भारत में कोविड से ठीक हुए मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में बढ़कर एक करोड़ से अधिक हो गई है, जो एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है। ठीक हुए मरीजों की कुल संख्‍या 1,02,11,342 हो गई है, जबकि देश में आज सक्रिय मामलों की संख्‍या 2,08,012 है। इन दोनों के बीच अंतर लगातार बढ़कर 1,00,03,330 हो गया है। देश में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्‍या सक्रिय मामलों की तुलना में लगभग 50 गुना अधिक हो गई है। भारत में रिकवरी दर 96.59 प्रतिशत के स्‍तर पर पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 14,457 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि इसी दौरान 13,788 नये मामलों की पुष्टि हुई है। 

 बड़ी खबर: पूर्व भारतीय स्पिनर अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर: पूर्व भारतीय स्पिनर अस्पताल में भर्ती

बेंगलुरु। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा कि बीएस चंद्रशेखर को स्ट्रोक के बाद बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है।

75 वर्षीय चंद्रशेखर ने अचानक थकान और सुस्ती की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें 15 जनवरी को अस्पताल ले जाया गया था। पूर्व स्पिनर की हालत स्थिर है और उन्हें दो दिनों के भीतर छुट्टी दे दी जाएगी।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने कहा, `पूर्व क्रिकेटर बीएस चंद्रशेखर ने बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वह आईसीयू में हैं और स्थिर हैं।`

उनकी पत्नीे संध्या चंद्रशेखर ने बताया, `बीएस चंद्रशेखर बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वह तब ठीक थे और मैच देख रहे थे, जब उन्हें अचानक थकान और बोलने में तकलीफ की शिकायत हुई। इसलिए हम उन्हें अस्पताल ले गए। वह ठीक हैं और दो दिन में घर लौट आएंगे।`

महान स्पिनर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर बीएस चंद्रशेखर की सोमवार सुबह अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बैंग्लोर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंद्रशेखर पत्नी संध्या ने बताया कि वह अब ठीक हैं। वह मैच देख रहे थे और तभी उन्होंने बोलने में दिक्कत की शिकायत हुई। इसलिए हम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब वह ठीक हैं और दो दिन में घर आ जाएंगे। वहीं कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने बताया कि 75 वर्षीय चंद्रशेखर को फिलहाल आईसीयू में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है।

चंद्रशेखर भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज रहे हैं। महान लेगस्पिनर ने 58 टेस्ट मैचों में 29.74 की औसत से 242 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने 15 साल के लंबे करियर के दौरान 16 बार पांच विकेट लिए है। लेग स्पिनर ने जनवरी 1961 में भारत के लिए पदार्पण किया था और 1979 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था।
 बेपटरी हुई शहीद एक्सप्रेस: एसी के 2 कोच पटरी से उतरे, 155 यात्री थे सवार

बेपटरी हुई शहीद एक्सप्रेस: एसी के 2 कोच पटरी से उतरे, 155 यात्री थे सवार

लखनऊ। लखनऊ के चारबाग स्टेशन के पास अमृतसर से जयनगर जा रही ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गये। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने के खबर नहीं है। फिलहाल अभी इस मामले में और जानकारी का इंतजार है। इस ट्रेन का नंबर 04674 है. रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

घटनाक्रम के मुताबिक, खम्बनपीर ब्रिज के पास ट्रेन नंबर 04674 गाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतरे थे. वहीं, आनन-फानन में मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचकर मुआयना कर रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना से जीआरपी ने मना किया है। चारबाग रेलवे स्टेशन से 50 मीटर पहले की घटना बताई जा रही है।

वहीं, डीआरएम संजय त्रिपाठी ने जानकारी देते हुये बताया कि, दो कोच में 155 यात्री सवार थे, उनके लिये व्यवस्था की जा रही है। किसी के घायल होने की अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी। त्रिपाठी ने बताया कि कोच पटरी से क्यों उतरे, ये जांच का विषय है।
 
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज सिर्फ इतने ही नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, राजधानी से भी सिर्फ इतने संक्रमित मिले

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज सिर्फ इतने ही नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, राजधानी से भी सिर्फ इतने संक्रमित मिले

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 323 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 52 मरीज, दुर्ग से 25 राजनांदगांव से 18, बालोद से 18, बेमेतरा से 10, कबीरधाम से 4, धमतरी से 9, बलौदा बाजार से 32, महासमुंद से 27, गरियाबंद से 4, बिलासपुर से 20, रायगढ़ से 17, कोरबा से 8, जांजगीर-चांपा से 7, मुंगेली से 1, जीपीएम से 1, सरगुजा से 17, कोरिया से 11, सूरजपुर से 8

READ : बड़ी खबर : इस देश में कोरोना वैक्सीन से 29 लोगों की मौत, सरकार की मुश्किलें बढ़ीं

बलरामपुर से 10, जशपुर से 4, बस्तर से 1, कोंडागांव से 1, दंतेवाड़ा से 2, सुकमा से 5, कांकेर से 5, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 2, अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 261 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6832 है |

रेलवे के माध्‍यम से, हम उन इलाकों को जोड़ रहे हैं जो पीछे छूट गए थे : प्रधानमंत्री मोदी

रेलवे के माध्‍यम से, हम उन इलाकों को जोड़ रहे हैं जो पीछे छूट गए थे : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री, श्री नरेन्‍द्र मोदी कहा है कि देश के जिन क्षेत्रों से सम्‍पर्क स्‍थापित नहीं हो सका है और जो पीछे छूट गए थे, उन्हें रेलवे के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। श्री मोदी देश के विभिन्न क्षेत्रों को गुजरात के केवडिया से जोड़ने वाली आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने और राज्य में रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बोल रहे थे। प्रधानमंत्री ने दृढ़ता से कहा कि बड़ी लाईन और विद्युतीकरण की गति में तेजी आई है और पटरियां तेज गति के लिए तैयार की जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे सेमी हाई स्पीड ट्रेनें चलने में सक्षम हुई हैं और हम उच्च गति क्षमताओं की ओर बढ़ रहे हैं, इस कार्य के लिए बजट को कई गुना बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि रेलवे पर्यावरण के अनुकूल हो। केवड़िया स्टेशन भारत का पहला रेलवे स्टेशन है, जिसे ग्रीन बिल्डिंग प्रमाणपत्र के साथ शुरू किया गया है।उन्होंने रेलवे से संबंधित विनिर्माण और प्रौद्योगिकी में आत्‍मनिर्भरता के महत्व पर भी जोर दिया जिसके अब अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। यह उच्च हार्स पावर के इलेक्ट्रिक इंजन के स्थानीय निर्माण के कारण संभव हुआ कि भारत दुनिया की पहली डबल स्टैक्ड बहुत लम्‍बी कंटेनर ट्रेन शुरू कर सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, आज स्वदेश में निर्मित आधुनिक रेलगाड़ियों की एक श्रृंखला भारतीय रेल का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने रेलवे में परिवर्तन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए कुशल विशेषज्ञों और पेशेवरों की आवश्यकता पर बल दिया। इस जरूरत ने वड़ौदरा में डीम्ड रेलवे यूनिवर्सिटी की स्थापना की। भारत में उन कुछ देशों में से एक है जहां इस तरह की क्षमता वाला संस्थान है। रेल परिवहन के लिए आधुनिक सुविधाएं, बहु-अनुशासनात्मक अनुसंधान, प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। 20 राज्यों के प्रतिभाशाली युवाओं को रेलवे के वर्तमान और भविष्य को चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपनी बात समाप्‍त करते हुए कहा कि यह नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से रेलवे को आधुनिक बनाने में मदद करेगा।

 

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 2 चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 2 चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जांच एक कथित हवाला रैकेट से जुड़ी है, जिसकी कीमत 1,000 करोड़ रुपये है, जिसमें शेल या संदिग्ध फर्म शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए दो चीनी नागरिकों की पहचान चार्ली पेंग उर्फ लुओ सांग (42) और कार्टर ली के रूप में हुई है। मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून के तहत दोनों को जनुआर 15 नाम दिया गया था। उन्होंने शनिवार को यहां एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया। पेंग के खिलाफ ईडी का मामला पिछले साल आयकर विभाग की जांच से उपजा है। उससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उनके खिलाफ 2018 में एफआईआर दर्ज की थी। हिमाचल प्रदेश में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेने के मामले में पेंग का नाम पिछले साल सामने आया था। वे अपने निर्देशन में कथित तौर पर तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के आंदोलन पर नज़र रख रहे थे। चीनी राष्ट्रीय और उसके कुछ कथित सहयोगियों, बैंकरों सहित अगस्त में आयकर विभाग द्वारा छापा मारा गया था। पेंग ने कहा कि फर्जी भारतीय पासपोर्ट था। कर अधिकारियों ने दावा किया था कि उसने पिछले दो-तीन वर्षों में `चीन से और चीन से हवाला फंडों की लूट` के लिए `शम कंपनियों का जाल` बनाया। सूत्रों ने तब जानकारी दी थी कि पेंग का शोकेस व्यवसाय चिकित्सा और इलेक्ट्रॉनिक सामान और कुछ अन्य वस्तुओं का आयात और निर्यात था। पेंग ने कहा, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में सितंबर 2018 में दिल्ली पुलिस के विशेष सेल द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वह कथित रूप से एक अवैध मनी चेंजर चला रहा था। ईडी और आईटी विभाग, दोनों ने कहा था कि अगर पेंग दिल्ली में रहने वाले कुछ तिब्बतियों को `रिश्वत` दे रहे हैं तो भी आरोपों की जांच की जा रही है। पिछले साल अगस्त में एक बयान में, CBDT ने शामिल संस्थाओं की पहचान किए बिना कहा था कि इसकी खोज `विश्वसनीय इनपुट्स` पर आधारित थी, जो कुछ चीनी व्यक्तियों और उनके भारतीय सहयोगियों को शेल की श्रृंखला के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला लेनदेन में शामिल थे। संस्थाएं `। इसने कहा था कि `चीनी कंपनी की सहायक कंपनी और उससे संबंधित चिंताओं ने भारत में खुदरा शोरूमों के कारोबार खोलने के लिए शेल संस्थाओं से 100 करोड़ रुपये से अधिक की अग्रिम राशि ले ली है।`
सीबीडीटी ने कहा, `खोज कार्रवाई से पता चला कि चीनी व्यक्तियों के इशारे पर, विभिन्न डमी संस्थाओं में 40 से अधिक बैंक खाते बनाए गए थे, जो 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के क्रेडिट में दर्ज थे।`सीबीडीटी ने कहा था कि हांगकांग और अमेरिकी डॉलर से जुड़े विदेशी हवाला लेनदेन के साक्ष्य का भी खुलासा हुआ है। ईडी ने कहा कि ली के खिलाफ भी इसी तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
 

नए कृषि कानूनों पर 19 को पहली बैठक करेगी गठित समिति

नए कृषि कानूनों पर 19 को पहली बैठक करेगी गठित समिति

नई दिल्ली । नए कृषि कानूनों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति पूसा परिसर में 19 जनवरी को अपनी पहली बैठक आयोजित करेगी। समिति के सदस्यों में शामिल अनिल घनवट ने आज यह जानकारी दी।शीर्ष न्यायालय ने केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के क्रियान्वयन पर 11 जनवरी को अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी थी। साथ ही, न्यायालय ने गतिरोध का हल निकालने के लिए चार सदस्यीय एक समिति भी नियुक्त की थी। हालांकि, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान पिछले हफ्ते समिति से अलग हो गये थे। नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले करीब 50 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। घनवट के अलावा, कृषि-अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी और प्रमोद कुमार जोशी समिति के दो अन्य सदस्य हैं। शेतकारी संगठन (महाराष्ट्र) के प्रमुख घनवट ने कहा, ``हम लोग पूसा परिसर में 19 जनवरी को बैठक कर रहे हैं। भविष्य की रणनीति पर फैसला करने के लिए सिर्फ सदस्य ही बैठक में शामिल होंगे। ``उन्होंने कहा कि समिति के चार सदस्यों में एक ने समिति छोड़ दी है। यदि शीर्ष न्यायालय ने कोई नया सदस्य नियुक्त नहीं करता है तो मौजूदा सदस्य सौंपा गया कार्य जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि समिति को उसके कार्य क्षेत्र का विवरण प्राप्त हुआ है और 21 जनवरी से काम शुरू होगा। शीर्ष न्यायालय द्वारा समिति गठित किये जाने के बाद सरकार द्वारा प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के साथ समानांतर वार्ता करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होने कहा, `` हमारी समिति के जरिए या फिर प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के साथ सरकार की अलग वार्ताओं से (दोनों में से किसी की भी कोशिश से) यदि समाधान निकल जाता है और प्रदर्शन खत्म हो जाता है, तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। ``उन्होंने कहा, ``सरकार को चर्चा जारी रखने दीजिए, हमें एक कार्य सौंपा गया है और हम उस पर पूरा ध्यान देंगे।``विवादास्पद कृषि कानूनों से जुड़ी याचिकाओं और दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शनों से जुड़े विषय पर शीर्ष न्यायालय में सोमवार को सुनवाई होगी। न्यायालय समिति से एक सदस्य के बाहर होने जाने के विषय पर गौर कर सकता है। शीर्ष न्यायालय केंद्र सरकार की याचिका पर भी सुनवाई करेगी, जो दिल्ली पुलिस के मार्फत दायर की गई है। इसके तहत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में व्यवधान डालने के उद्देश्य से किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली या इसी तरह के अन्य प्रदर्शन को रोकने के लिए निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है। सरकार और प्रदर्शनकारी 41 किसान संगठनों के साथ अब तक नौ दौर की वार्ता हुई है लेकिन गतिरोध दूर नहीं हो सका है। अगली बैठक 19 जनवरी को होनी है।

 
BIG BREAKING : सीबीआई की बड़ी कार्यवाही, एक करोड़ की रिश्वत लेते हुए रेलवे का अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

BIG BREAKING : सीबीआई की बड़ी कार्यवाही, एक करोड़ की रिश्वत लेते हुए रेलवे का अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली | सीबीआई ने रविवार को भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा (आइआरइएस) के एक अधिकारी को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस मामले देश भर में 20 स्थानों पर छापेमारी की। यह जानकारी सीबीआइ के अधिकारी ने दी है।

पढ़ें : इंसानियत हुई शर्मसार : 9 लोगों ने 13 साल की नाबालिग के साथ 3 दिन तक बुझाई हवस की आग, जाने कहाँ की है यह खबर

एजेंसी ने 1985 बैच के आईआरईएस अधिकारी के रूप में तैनात महेंद्र सिंह चौहान को हिरासत में लिया, जब उसे कथित रूप से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) में काम दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था।

पढ़ें : बड़ी खबर: वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक का दिल का दौरा पडऩे से निधन 

सीबीआइ के अधिकारी बताया कि अधिकारी असम में मालीगांव में एनएफआर मुख्यालय में तैनात है। एजेंसी ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली, असम, उत्तराखंड और दो अन्य राज्यों में 20 स्थानों पर छापेमारी की।

पढ़ें : सुपरस्‍टार अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया चंदा, देखे अक्षय का यह वीडियो


महेंद्र सिंह चौहान के कथित सहयोगी जब रिश्वत ले रहे थे, उसी समय सीबीआई के अफसर मौके पर पहुंच गए और उन्हें धर दबोचा। सीबीआई अफसरों को संदेह है कि महेंद्र सिंह चौहान ने पहले भी रिश्वत लिए होंगे।

सुपरस्‍टार अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया चंदा, देखे अक्षय का यह वीडियो

सुपरस्‍टार अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया चंदा, देखे अक्षय का यह वीडियो

मम्बई |  अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संचय अभियान की शुरुआत हो चुकी है। सुपरस्‍टार अक्षय कुमार ने भी इस ओर आगे आकर चंदा दिया है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी है। उन्‍होंने ट्विटर पर १ मिनट ५० सेकंड का एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वह भी इस अभियान में जुड़ गए हैं। इस वीडियो के कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा, 'बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है... अब योगदान की बारी हमारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम।'
 
पढिये आखिर अक्षय ने विडियो के माध्यम से क्या कहा-
 वहीं, वीडियो मेसेज में अक्षय कहते हैं, 'कल रात मैं अपनी बेटी को एक कहानी सुना रहा था। आप सुनेंगे... तो जी ऐसा था कि एक तरफ वानरों की सेना थी और दूसरी तरफ थी लंका और दोनों के बीच में महासमंदर। अब वानर सेना बड़े-बड़े पत्‍थर उठाकर समंदर में डाल रही थी, राम सेतु का निर्माण कर सीता मैया को वापस जो लाना था।'
अक्षय ने कहा, 'प्रभु श्रीराम किनारे पर खड़े सबकुछ देख रहे थे, तभी उनकी नजर पड़ी एक गिलहरी पर। गिलहरी जो थी, वो पानी पर जाती फिर किनारे पर आती, रेत में लोट जाती थी फिर राम सेतु के पत्‍थरों की ओर फिर भागती, फिर से पानी में जाती, फिर रेत में, फिर पत्‍थरों पर... रामजी को आश्‍चर्य हुआ कि यह हो क्‍या रहा है। वह गिलहरी के पास गए, पूछा- तुम कर क्या रही हो? गिलहरी ने जवाब दिया- मैं अपने शरीर को गीला करती हूं, उस पर रेत लपेट देती हूं और पत्‍थरों के बीच की जो दरारें हैं, उसको भरती हूं। राम सेतु के निर्माण में मैं भी अपना छोटा सा योगदान दे रही हूं।'
ऐक्‍टर ने आगे कहा, 'आज बारी हमारी है। अयोध्‍या में हमारे श्रीराम के भव्‍य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। हम में से कुछ वानर बनें, कुछ गिलहरियां बनें और अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देकर ऐतिहासिक भव्‍य राम मंदिर बनाने में साझेदार बनें। मैं खुद करता हूं शुरुआत, मुझे विश्‍वास है कि आप भी मेरे साथ जुड़ेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को इस भव्‍य मंदिर से मर्यादा पुरुषोत्‍तम राम के जीवन और संदेश पर चलने की प्रेरणा मिलती रहे। जय श्री राम'
 हाइटेंशन तार की चपेट में आई यात्री बस: हादसे में 6 यात्री की जिंदा जलने से मौत, 36 झुलसे

हाइटेंशन तार की चपेट में आई यात्री बस: हादसे में 6 यात्री की जिंदा जलने से मौत, 36 झुलसे

जालोर। राजस्थान के जालोर में रात हुए एक दर्दनाक हादसे में यात्रियों से भरी एक बस पर बिजली के तार से टच होने से आग लग गई। जालोर के महेशपुरा इलाके में हुए इस हादसे में जहां छह यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 36 लोग झुलस गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा उस समय हुआ जब एक बस अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन तार से जा टकराई और उसमें आग लग गई। यह घटना रात लगभग 10.45 बजे घटी। यह हादसा महेशपुरा गांव के पास हुआ। एक बस चालक रास्ता भटककर ग्रामीण इलाके में चला गया जहां बस बिजली की तारों से टकरा गई और उसमें आग लग गई। बस में सवार सभी लोग जैन समाज के हैं, जो नाकोड़ा तीर्थ से दर्शन करने के बाद अजमेर और ब्यावर लौट रहे थे। झुलसने वाले कुछ लोगों की अभी पहचान होना बाकी है। हादसा जालोर जिले से सात किलोमीटर दूर महेशपुरा गांव में हुआ। जैन श्रद्धालु दो बसों में सवार होकर ब्यावर के लिए रवाना हुए थे।सभी श्रद्धालु जालोर जिले के जैन मंदिर मे दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन के बाद लौटते वक्त वे रास्ता भटक गए और महेशपुरा गांव पहुंच गए। गांव की संकरी गलियों से गुजरते वक्त बस हाइटेंशन तारों की चपेट में आ गई और उसमें आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंडक्टर तारों को हटाने के लिए बस के ऊपर चढ़ गया। इसी दौरान बस में करंट फैल गया और उसमें आग लग गई। 
बीजेपी की रथ 294 सीटों तक, जाने क्या है यह पूरी खबर

बीजेपी की रथ 294 सीटों तक, जाने क्या है यह पूरी खबर

पश्चिम बंगाल । पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने चुनाव से ठीक पहले अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए बंगाल की जनता तक पहुंच बनाने की कोशिशें शुरू कर दी है।  

पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने चुनाव से ठीक पहले अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए बंगाल की जनता तक पहुंच बनाने की कोशिशें शुरू कर दी है. अपने नए अभियान के तहत बीजेपी राज्य में रथ यात्राएं निकालेगी. इन रथ यात्राओं के जरिए पार्टी राज्य के लोगों तक पहुंचने और बड़े बदलाव या परिवर्तन का संदेश देगी. सूत्रों के मुताबिक़, बीजेपी बंगाल के पांच अलग-अलग क्षेत्रों से रथ यात्रा निकालेगी, जिनसे सभी 294 सीटें कवर करने की कोशिश होगी, यानी बीजेपी की कोशिश होगी कि यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र से होकर गुज़रे ताकि परिवर्तन का संदेश हार घर तक पहुंचे. रथ यात्राओं की शुरुआत फरवरी के पहले या दूसरे हफ़्ते से हो सकती है. गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में शामिल बंगाल बीजेपी के नेता ने एबीपी न्यूज़ को बताया, “बीजेपी पश्चिम बंगाल में फरवरी से मार्च तक़रीबन एक महीने लम्बी पांच रथ यात्राएं निकालेगी, इसके जरिए बंगाल की 294 विधानसभा सीटों तक पहुंच बनाई जाएगी. रथ यात्राओं का नेतृत्व पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता करेंगे. यह कुछ इस तरह तैयार की जाएगी कि प्रदेश का वरिष्ठ नेता जो यात्रा शुरू करे वो नेता पूरे हफ्ते यात्रा से जुड़ा रहे और विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से स्थानीय नेतृत्व यात्रा में शामिल होता रहे. जल्द यात्रा का रूट और अन्य मुद्दों पर चर्चा पूरी हो जाएगी” पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज हैं. राज्य की राजनीति में लगातार फेरबदल देखने को मिल रही है. हाल ही में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी से कई नेताओं ने किनारा करते हुए बीजेपी ज्वॉइन किया थी. टीएमसी के कई कद्दावर नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद से टीएमसी अपनी पार्टी को संभालने में लगी हुई है. वहीं, बीजेपी लगातार टीएमसी पर हमलावर है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. राज्य की राजनीति में लगातार उठापटक देखने को मिल रही है. हाल ही में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी से कई नेताओं ने किनारा करते हुए बीजेपी ज्वॉइन की थी. टीएमसी के कई कद्दावर नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद से टीएमसी अपनी पार्टी को संभालने में लगी हुई है. वहीं बीजेपी लगातार टीएमसी पर हमलावर है.
 
 बड़ी खबर: वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक का दिल का दौरा पडऩे से निधन

बड़ी खबर: वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक का दिल का दौरा पडऩे से निधन

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता एवं विधायक के जी शंकर का रविवार को हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।

शंकर को सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई और कुछ देर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उद्योग हस्ती एवं भाजपा की पुड्डुचेरी इकाई के कोषाध्यक्ष रहे श्री शंकर चार वर्ष पहले विधानसभा सदस्य मनोनीत किये गये थे। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, विधानसभा अध्यक्ष वी पी शिवाकोलुन्तु और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी सामीनाथन तथा अन्य नेता दिवंगत नेता के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
 बड़ी खबर: जेडीयू नेता को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

बड़ी खबर: जेडीयू नेता को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

पटना। बीते दिनों हुआ इंडिगो के मैनेजर रुपेश हत्याकांड का मामला अभी थमा नहीं था कि एक और बड़ा अपराध सामने आ रहा है। पटना में एक छात्र नेता को अपराधियों ने गोली मार दी है। जिसके बाद छात्र नेता गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल छात्र नेता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामला बख्तियारपुर इलाके के केवल बिगहा गांव का है। बताया जा रहा कि जेडीयू नेता आलोक तेजस्वी को अपराधियों ने अचानक हमला किया और गोली मारकर फरार हो गए। आलोक तेजस्वी पटना जिला ग्रामीण के युवा इकाई के अध्यक्ष हैं। उन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।

घटना रात को करीब 11 बजकर 30 मिनट पर घटित हुई। घर के बाहर फायरिंग की खबर मिलने पर छात्र नेता जब बाहर आए तो इस दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी जो उनके जबड़े में लगी। गोली लगने से घायल हुए आलोक को परिजनों ने आनन-फानन में पटना के निजी नर्सिंग होम भर्ती करवाया।

बाढ़ के एएसपी अंबरीश राहुल ने कहा कि गोली मारने का आरोप आलोक के पड़ोस में रहने वाले लोगों पर है। वहीं छात्र नेता का ऑपरेशन कर दिया गया है। पीडि़त युवा छात्र जदयू के उपाध्यक्ष भी बताए जा रहे हैं। घटना के पीछे का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस गोली मारने वालों के परिजनों को पकड़कर थाने लाई है।
प्रधानमंत्री ने इस  भारत रत्न  को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री ने इस भारत रत्न को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली |  प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत रत्न एमजीआर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत रत्न एमजीआर बहुत से लोगों के हृदयों में रहते हैं। चाहे वह फिल्में हों या राजनीति की दुनिया। उनका व्यापक रूप से सम्मान किया गया। अपने मुख्‍यमंत्री कार्यकाल के दौरान, उन्होंने गरीबी उन्मूलन की दिशा में कई प्रयास किए और महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। एमजीआर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”

सड़क सुरक्षा माह का  उद्घाटन कल, कौन सी गतिविधिया होंगी संचालित पढ़े पूरी खबर

सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन कल, कौन सी गतिविधिया होंगी संचालित पढ़े पूरी खबर

नईदिल्ली । भारत में सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता जगाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्‍य से कल राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह का आयोजन कल विज्ञान भवन में किया जाएगा, जहाँ इसका शुभारंभ केंद्रीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री नितिन गडकरी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) श्री वी.के सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ कांत भी उपस्थित होंगे। माह के दौरान आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में सड़क सुरक्षा पर एक फिल्म का शुभारंभ, वाघा बॉर्डर से कन्याकुमारी तक सुरक्षित गति चुनौती की राष्ट्रीय चैंपियनशिप को झंडी दिखाकर रवाना करना और सड़क सुरक्षा के लिए पुरस्कार प्रदान करना शामिल है। राज्य सरकारें, सार्वजनिक उपक्रम और बीमा कंपनियाँ भी सेमिनार, वॉकथॉन, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं आदि के साथ जागरूकता पैदा करने वाली गतिविधियों में भाग लेंगी। 

BIG BREAKING : प्रदेश में कोरोना का कहर पड़ा ढीला, आज प्रदेश में मिले सिर्फ इतने मरीज, जाने राजधानी में कितने मरीज मिले

BIG BREAKING : प्रदेश में कोरोना का कहर पड़ा ढीला, आज प्रदेश में मिले सिर्फ इतने मरीज, जाने राजधानी में कितने मरीज मिले

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 566 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 111 मरीज, दुर्ग से 53, राजनांदगांव से 26, बालोद से 20, बेमेतरा से 14, कबीरधाम से 6, धमतरी से 16, बलौदा बाजार से 19, महासमुंद से 26, गरियाबंद से 0, बिलासपुर से 45, रायगढ़ से 64, कोरबा से 31, जांजगीर-चांपा से 32, मुंगेली से 5, जीपीएम से 7, सरगुजा से 19, कोरिया से 7, सूरजपुर से 17, बलरामपुर से 2, जशपुर से 13, बस्तर से 1, कोंडागांव से 8, दंतेवाड़ा से 3, सुकमा से 4, कांकेर से 13, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 515 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6867 है |

वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर को क्राइम फ्री भारत संस्था ने दी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या है वो जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर को क्राइम फ्री भारत संस्था ने दी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या है वो जिम्मेदारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसदकर को क्राइम फ्री भारत संस्था ने दी बड़ी जिम्मेदारी दी है। संस्था ने उन्हें राज्य मीडिया और पब्लिसिटी कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पुसदकर की यह नियुक्ति क्राइम फ्री भारत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मैथिलीशरण गुप्त ने की है।