नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING: तेज भूकंप के झटकों से दहला जम्मू-कश्मीर, 5.1 रही तीव्रता

BREAKING: तेज भूकंप के झटकों से दहला जम्मू-कश्मीर, 5.1 रही तीव्रता

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में सोमवार शाम 5.1 की तीव्रता के भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेसिमोलॉजी के मुताबिक सोमवार शाम 7 बजकर 32 मिनट पर कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़ और रामबान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र कटरा से उत्तर-पूर्व में 63 किमी की दूरी पर 5 किमी की गहराई पर था. इसके अलावा भूकंप में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की भी खबर सामने नहीं आई है.

वहीं जिला विकास आयुक्त डोडा ने सभी तहसीलदारों और एसएचओ को संबंधित क्षेत्रों में हुए नुकसान की तुरंत सूचना देने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से परेशान न होने और सुरक्षा नियमों का पालन करते रहने के भी निर्देश दिए हैं. बता दें इस साल में जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, इसके पहले 4 जनवरी को बंदीपोरा में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था. वहीं पिछले कुछ महीनों में जम्मू कश्मीर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. पिछले साल दिसंबर में 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 

1 फरवरी को पेश होगा पेपर लेस बजट जानिए क्या होगा खास

1 फरवरी को पेश होगा पेपर लेस बजट जानिए क्या होगा खास

 संसद का बजट सत्र 29 जनवरी को शुरू होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा। यह दो हिस्सों में होगा। पहला चरण जनवरी में शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा जबकि इसका दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक होगा। 16 फरवरी से 7 मार्च तक ब्रेक रहेगा। पिछले साल कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं किया गया था। कोविड-19 महामारी के कारण इस बार केंद्रीय बजट के पेपर प्रिंट नहीं होंगे। यह बजट पूरी तरह पेपरलेस होगा। आजादी के बाद यह पहला मौका होगा जब बजट के पेपर प्रिंट नहीं होंगे। इस साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सरकार ने इस बार बजट दस्तावेज नहीं छापने का फैसला किया है। इस बार बजट की सॉफ्ट कॉपी साझा की जाएगी। एक अधिकारी ने कहा कि यूनियन बजट और इकनॉमिक सर्वे के दस्तावेज नहीं छापे जाएंगे और सॉफ्ट कॉपी दी जाएगी। संसद के सभी सदस्यों को आम बजट की सॉफ्ट कॉपी मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। 

 
 बड़ी खबर: भारत सरकार ने इस इंस्टीट्यूट को दिया कोरोना वैक्सीन का ऑर्डर, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर: भारत सरकार ने इस इंस्टीट्यूट को दिया कोरोना वैक्सीन का ऑर्डर, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को भारत सरकार ने कोरोना वायरस की वैक्सीन खरीदने का ऑर्डर दिया है। सीरम इंस्टीट्यूट के आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत के औषधि नियामक पहले ही सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ के देश में सीमित आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे चुका है। भारत में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने जा रही है। कोविशील्ड को ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और ब्रिटिश-स्वीडिश कंपनी एस्ट्राजेनेका ने मिलकर विकसित किया है। यह पहला टीका है जिसके तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षणों पर एक वैज्ञानिक अध्ययन प्रकाशित हुआ है। 

पढ़िए पूरी खबर-
कोविशील्ड को अब तक ब्रिटेन, अर्जेंटीना, मेक्सिको और भारत में आपात उपयोग की मंजूरी मिली है। वैज्ञानिकों ने इस टीके को विकसित करने के लिए चिंपाजी को संक्रमित करने वाले एडेनोवायरस के प्रारूप पर अनुसंधान किया। कोविशील्ड का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) कर रहा है। बाजार में इसका एक इंजेक्शन या खुराक 1,000 रुपये में बेचा जाएगा लेकिन भारत सरकार को इस पर सिर्फ 200 रुपये की लागत आ रही है। एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने यह जानकारी दी थी।

एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड टीके के शीत भंडारण करने की अपेक्षाकृत कम जरूरत होगी क्योंकि इसे सामान्य रेफ्रीजेरेटर तापमान (दो से आठ डिग्री सेल्सियसम) पर कम से कम छह महीने तक रखा जा सकता है और एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। 
Breaking: विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म

Breaking: विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म

नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है. खुद कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर इसकी जानकारी फैंस को दी. विराट कोहली ने ट्वीट किया, 'हमें आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं और अनुष्का आज दोपहर एक बेटी के माता-पिता बन गए. हम आपके प्यार, शुभकामना और दुआ के शुक्रगुजार हैं. अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय की शुरुआत से बेहद खुश हैं. हमें उम्मीद है कि आप हमारी निजता का सम्मान करेंगे.'


बता दें विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला टेस्ट खेलने के बाद वापस लौट आए थे. विराट कोहली ने अनुष्का का ख्याल रखने के लिए पैटरनिटी लीव ली है. विराट कोहली ने 27 अगस्त को अनुष्का के साथ ट्वीट कर बताया था कि वो जनवरी में माता-पिता बनने वाले हैं और आखिरकार अब वो दिन आ गया. अनुष्का शर्मा ने सोमवार दोपहर एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया. बता दें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी साल 2017 में इटली में हुई थी. दोनों ने फ्लोरेंस शहर में एक बेहद निजी समारोह में सात फेरे लिये थे.
विराट-अनुष्का को मिल रही हैं बधाइयां
विराट कोहली और अनुष्का के घर नन्ही परी आने के बाद अब इस कपल को बधाइयां मिल रही हैं. विराट के साथी खिलाड़ी हों या फिर बॉलीवुड सेलेब्स सभी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. विराट कोहली को सिडनी से भी बधाई मिली. उनके साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली और अनुष्का को बधाई दी. वहीं शिखर धवन ने भी विराट कोहली को पिता बनने पर शुभकामनाएं दी. 

 बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक महिला सहित 7 गिरफ्तार

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक महिला सहित 7 गिरफ्तार

नासिक। देश में लगातार रेप छेड़ छाड़ जैसे मामले बढ़ते जा रहे है। आय दिन कही न कही से दुष्कर्म जैसी घटना का मामला सामने आ रहा है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के नासिक जिले में 13 साल की एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। 

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस के एक अधिकारी द्वारा- पीड़ित के माता-पिता शनिवार रात को जब काम से घर लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को घर पर नहीं पाया। नासिक रोड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बाद में उसकी तलाश करने पर उन्होंने पास के एक मकान की छत पर उसे रोता हुआ देखा। रोने का कारण पूछने पर उसने माता-पिता को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी उम्र 19 से 29 साल के बीच है। एक नाबालिग को रविवार तड़के हिरासत में लिया गया।

मामले में एक महिला भी गिरफ्तार-
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में एक महिला को भी गिरफ्तार किया जिसने अपराध में कथित रूप से आरोपियों की मदद की। अधिकारी ने बताया कि जिले के सरकारी अस्पताल में पीड़ित का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
 किसान आंदोलन पर सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

किसान आंदोलन पर सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज किसान आंदोलन को लेकर चल रही सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कृषि कानूनों पर रोक लगाए जाने के संकेत दिए। कोर्ट ने कृषि कानूनों को लेकर कमेटी की जरूरत को बताते हुए कहा कि अगर समिति ने सुझाव दिया तो, वह इसके क्रियान्वयन पर रोक लगा देगा। मामले की सुनवाई कर रही पीठ ने आर. एम. लोढ़ा सहित सभी पूर्व सीजेआई के नाम कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए भी दिए। वहीं, कोर्ट ने यह भी कहा कि सरकार उसे संयम पर भाषण न दे।

कोर्ट ने कहा हम हमारे द्वारा नियुक्त की जाने वाली कमेटी के जरिए से कृषि कानूनों की समस्या के समाधान के लिए आदेश पारित करने का प्रस्ताव कर रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने कहा कि कमेटी के लिए वह नाम सुझाएंगे। माना जा रहा है कि कल सुप्रीम कोर्ट इस मामले में कोई आदेश दे सकता है। मालूम हो कि शीर्ष अदालत प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के साथ सरकार की बातचीत में गतिरोध बरकरार रहने के बीच नए कृषि कानूनों को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं और दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सरकार से सवाल किया कि कृषि कानूनों पर आप रोक लगाएंगे या हम लगाएं। कोर्ट ने कहा कि हम अर्थव्यवस्था के विशेषज्ञ नहीं हैं, आप बताएं कि सरकार कृषि कानून पर रोक लगाएगी या हम लगाएं। इसके बाद केंद्र सरकार ने नए कृषि कानूनों पर रोक लगाने का विरोध किया। सरकार की ओर से पेश हुए अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल ने कोर्ट से कहा कि किसी कानून पर तब तक रोक नहीं लगाई जा सकती, जब तक वह मौलिक अधिकारों या संवैधानिक योजनाओं का उल्लंघन ना करें। 

सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों को लेकर समिति की आवश्यकता को दोहराया और कहा कि अगर समिति ने सुझाव दिया तो, वह इस कानून के लागू होने पर रोक लगा देगा। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को कई बार फटकार लगाई। सरकार का पक्ष रख रहे एजी के. के. वेणुगोपाल के और समय मांगने पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि श्रीमान अटॉर्नी जनरल हम आपको बहुत समय दे चुके हैं, कृपया आप हमें संयम पर भाषण ना दें। वहीं, कोर्ट ने कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर जिस तरह से केंद्र और किसानों के बीच बातचीत चल रही है, उससे वह बेहद निराश है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एस.ए. बोबडे की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा, `क्या चल रहा है? राज्य आपके कानूनों के खिलाफ बगावत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, `हम बातचीत की प्रक्रिया से बेहद निराश हैं। पीठ ने कहा, `हम आपकी बातचीत को भटकाने वाली कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकिन हम इसकी प्रक्रिया से बेहद निराश हैं।
 
 बेटे ने देखा अपनी माँ को प्रेमी के साथ, तो माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर किया कुछ ऐसा की आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान

बेटे ने देखा अपनी माँ को प्रेमी के साथ, तो माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर किया कुछ ऐसा की आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान

गोपालगंज। रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है जहां माँ ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर 12 साल के बेटे को रास्ते से साफ कर दिया। 

पढ़िए पूरी खबर-
यह घटना गोपालगंज जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर कटेया थाने के देउरियां गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह घटना घटी। इस मामले में 10 मई को 12 साल के किशोर मनीष कुमार की हत्या की जांच करने जब पुलिस उसके घर पहुंची तो मृतक मनीष की मां धर्मशिला देवी बेटे के हत्यारों को पकड़ने व उसे न्याय दिलाने के लिए पुलिस से गुहार लगा रही थी। वहीं मां के आंसू देखने के बाद कोई समझ नहीं सकता था कि उसने ही ऐसा किया होगा। मां का कहना था पट्टीदारों ने उसके बेटे को दुश्मनी में मार दिया है। वहीं जब पुलिस ने जांच की तो उनके सामने एक के बाद एक ऐसे राज खुलते गए कि मृतक की मां पर उन्हें शक हुआ और उसके बाद उन्होंने पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया।
 देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू: यहां मरे पाए गए 200 से ज्यादा पक्षी

देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू: यहां मरे पाए गए 200 से ज्यादा पक्षी

देहरादून। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के खतरे के बीच उत्तराखंड के देहरादून और ऋषिकेश में कई कौओं समेत करीब 200 पक्षी मृत मिले हैं।
 
 
देहरादून के अलग-अलग हिस्सों में 165 पक्षी मृत मिले हैं, जिनमें से अकेले भंडारी बाग क्षेत्र में 121 कौए मृत पाए गए हैं । वन प्रभागीय अधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि देहरादून में मृत मिले पक्षियों में से 162 कौए, दो कबूतर और एक अन्य पक्षी है। 
 
 
मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जे एस सुहाग ने बताया कि पक्षियों की मौत की वजह जानने के लिए उनके नमूने उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजे गए हैं ।
 
 
ऋषिकेश और उसके आस पास भी विभिन्न स्थानों पर 30 से ज्यादा पक्षी मृत मिले हैं, जिससे शहर में बर्ड फ्लू की दहशत फैल गई है । ऋषिकेश के राजकीय पशु चिकित्सक राजेश रतूड़ी ने बताया कि एम्स ऋषिकेश के परिसर में 28 कौओं एवं एक कबूतर तथा बीस बीघा इलाके में एक पक्षी तथा रायवाला रेलवे स्टेशन में दो पक्षी मृत मिले हैं। 
 

 
उन्होंने बताया कि मृत पक्षियों के नमूने संकलित करके सम्बन्धित वन क्षेत्राधिकारियों को जांच के लिए भेज दिए गए हैं। उत्तराखंड के एक बड़े पर्यटक स्थल ऋषिकेश में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते ऋषिकेश नगर निगम भी सतर्क हो गया है।
 
 
ऋषिकेश के नगर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्विरियाल ने बताया कि निगम क्षेत्र में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी वैधानिक उपाय अमल में लाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि जरूरी हुआ तो निगम क्षेत्र में पक्षियों के मांस एवं अंडों की बिक्री पर जनहित में अस्थायी रोक पर विचार किया जा सकता है।
 बच्चो के ऑनलाइन क्लास व्हाट्सऐप ग्रुप में आ गया अश्लील वीडियो, मचा बवाल

बच्चो के ऑनलाइन क्लास व्हाट्सऐप ग्रुप में आ गया अश्लील वीडियो, मचा बवाल

दिल्ल। दिल्ली के जहांगीरपुरी से एक खबर सामने आ रही है जहां, बच्चे के ऑनलाइन क्लास (स्कूल) व्हाट्सएप्प ग्रुप में अश्लील वीडियो भेज दिया गया जिसके बाद बवाल मच गया। ये वीडियो बच्चे के पैरेंट्स की तरफ से गलती से भेजा गया बताया जा रहा है। वहीं, कई स्कूलों से इस तरह की हरकत की शिकायत मिलने के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने ऐसे अभिवावकों को सावधान किया है और फिर से ऐसी गलती करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पढ़िए पूरी खबर-
खबरों के अनुसार- जहांगीरपुरी में एक स्कूल के प्रिंसिपल ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, ''हमें पिछले महीने क्लास 5 के व्हाट्सएप ग्रुप में एक आपत्तिजनक वीडियो क्लिप मिली थी। क्लिप को छात्र के रजिस्टर्ड नंबर से भेजा गया था। हमने छात्रों के माता-पिता को बुलाया, हालांकि उन्होंने ऐसे किसी वीडियो के भेजने की बात को नकार दिया।

उन्होंने कहा, हमारे शिक्षक नियमित रूप से उन ग्रुप्स में मैसेज भेजते हैं जो माता-पिता से अनुरोध करते हैं कि वे ऑनलाइन कक्षाओं से संबंधित किसी भी प्रश्न के अलावा ग्रुप्स में कुछ भी साझा न करें। अब, हमने शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस आदेश को साझा किया है. 

स्कूलों से अश्लील मैसेज पोस्ट किए जाने और छात्रों की पढ़ाई के लिए बनाए गए ग्रुप्स में पोर्न वीडियो-तस्वीरें प्रसारित होने की शिकायतें मिलने के बाद, उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने ऐसी किसी भी गतिविधि के लिए जिम्मेदार पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

उत्तरी दिल्ली नगर निगम निकाय के शिक्षा विभाग को नरेला ज़ोन के एक स्कूल से शिकायत मिलने के बाद यह चेतावनी जारी की है। निगम की तरफ से कहा गया है कि "ऐसी किसी भी पुनरावृत्ति के मामले में बिना किसी देरी के आरोपी पैरेंट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।
 हैवान युवकों ने महिला से किया दुष्कर्म और प्राइवेट पार्ट में डाल दिया लोहे का सरिया, आरोपी गिरफ्तार

हैवान युवकों ने महिला से किया दुष्कर्म और प्राइवेट पार्ट में डाल दिया लोहे का सरिया, आरोपी गिरफ्तार

सीधी। देश में महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ और दुष्कर्म की वारदाते बढ़ती जा रही है। आय दिन कही न कही से दुष्कर्म, दरिंदगी की घटना सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब अमलिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ 3 युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया।

पढ़िए पूरी खबर-
खबरों के अनुसार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव के ही हैं। महिला की बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने दुराचार के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया था। इससे पीड़िता को रक्तस्राव होने लगा था। पीड़िता को गंभीर अवस्था में पहले सीधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और फिर नाजुक हालत देख रीवा रेफर कर दिया गया।

खबरों के अनुसार आरोपियों ने महिला को आवाज देकर पानी मांगा। महिला ने पानी न होने की बात कही तो आरोपी जबर्दस्ती उसके झोपड़ी में घुस गए। खबरों के अनुसार 4 साल पहले पति की मौत के बाद महिला अपने 2 बच्चों के साथ झोपड़ी में दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी।
 
 एयर इंडिया की महिला पायलटों ने कर दिखाया ऐसा काम: उनका नाम किया जाएगा इतिहास में याद

एयर इंडिया की महिला पायलटों ने कर दिखाया ऐसा काम: उनका नाम किया जाएगा इतिहास में याद

बंगलूरू। एयर इंडिया की चार महिला पायलटों की टीम ने एक ऐसा काम कर दिखाया है, जिससे उनका नाम इतिहास में याद किया जाएगा। इस टीम ने दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग नॉर्थ पॉल पर उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। चार महिला चालकों का दल पहली बार 16 हजार किलोमीटर लंबी उड़ान के बाद सोमवार तड़के 3.45 बजे बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा।

दिल्ली की जोया अग्रवाल ने किया दल का नेतृत्व, बोइंग 777 उड़ाने वाली सबसे युवा पायलट हैं। एयर इंडिया के दिल्ली बेस पर तैनात कैप्टन जोया अग्रवाल ने सैन फ्रांसिस्को से बंगलूरू आने वाले इस दल का नेतृत्व किया। इस उड़ान में चालक दल के साथ पूरे क्रू में भी सिर्फ महिलाएं हैं। 

एयर इंडिया से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात 8:30 बजे उड़ान भरने वाला यह विमान सोमवार तड़के 3:45 बजे बंगलूरू पहुंचा। इस उड़ान पर जोया के साथ कैप्टन तनमई पपागिरी, कैप्टन आकांक्षा सोनावने और कैप्टन शिवानी मन्हास हैं। जोया ने उड़ान से पहले कहा, यह शानदार सपने सच होने जैसा है।

बंगलूरू हवाई अड्डे पर लैंड करने के बाद विमान की कैप्टन जोया अग्रवाल ने कहा कि आज हमने ना सिर्फ नॉर्थ पोल पर उड़ान भरकर इतिहास रचा है बल्कि केवल महिला पायलटों द्वारा इसे सफलतापूर्वक करके एक विश्व इतिहास रचा है। हम इसका हिस्सा बनकर बेहद खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं। इस मार्ग ने 10 टन ईंधन बचाया है।

वहीं एक दूसरी पायलट शिवानी मन्हास का कहना है कि यह एक रोमांचक अनुभव था। ऐसा पहली कभी नहीं किया है, और हमें सैंन फ्रांसिस्को से बंगलूरू आने में 17 घंटे का सफर किया। बता दें सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने के बाद इस विमान की जानकारी एयर इंडिया अपने ट्विटर हैंडल से लगातार दे रहा था।

हर पायलट इसके लिए जीतोड़ मेहनत करता है, लेकिन मौका मिलना मुश्किल होता है। एयर इंडिया और उड्डयन मंत्रालय ने मुझे यह मौका देकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। जोया दुनिया के सबसे लंबे हवाई रूट पर चालक दल का नेतृत्व करने वाली एयर इंडिया की पहली महिला कमांडर बन गई हैं। एयर इंडिया के पायलट पहले भी इस रूट पर चल चुके हैं लेकिन पहली बार पूरा चालक दल महिलाओं का है।

जिंदगी में जुड़ेगा कीर्तिमान-
यह सोचकर सातवें आसमान पर पहुंच जाती हूं कि मैं उत्तरी ध्रुव के ऊपर से सबसे बड़े हवाई सफर पर विमान उड़ा रही हूं। जब हम उत्तरी ध्रुव के ऊपर से गुजरेंगे तो कैंपस की सुइयां 180 डिग्री पर घूम जाएंगी और हमारे जिंदगी में नया कीर्तिमान जुड़ जाएगा - कैप्टन जोया अग्रवाल, पायलट

2013 में उड़ाया था बोइंग 777 -
जोया 2013 में बोइंग 777 उड़ाने वाली दुनिया की सबसे युवा महिला पायलट बनीं थीं। अब यह नया कीर्तिमान उनकी दूसरी बड़ी उपलब्धि होगी।

एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि उत्तरी ध्रुव के ऊपर से होकर गुजरने वाला पोलर रूट चुनौतियों से भरा है। विमानन कंपनियां इस पर अपने सबसे कुशल और अनुभवी पायलट को ही भेजती हैं। एयर इंडिया ने इस बार यह जिम्मेदारी बेटियों को सौंपी है।

बेटियों को सलाम-
इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पूरी ने कह - पेशेवर आत्मविश्वास से भरी नारी शक्ति इतिहास रच रही है। ये इनकी मंजिल नहीं हमारी बेटियों को अभी और आगे जाना है। हमारी बेटियां यूं ही देश का गौरव बढ़ाती रहेंगी। 
 
 कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर आज पीएम मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर आज पीएम मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देशभर में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का अभियान शुरू होने वाला है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बैठक है। इस दौरान राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की भी समीक्षा होगी। पीएम मोदी के साथ इस महत्वपूर्ण बॉथक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अपनी तैयारियों की रिपोर्ट लेकर बैठेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से यह बैठक शाम 4 बजे से शुरू होगी।

बता दें कि भारत में दो वैक्सीन बन चुकी है सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है। जिसके बाद देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान चलना है। सभी राज्य इस बड़े टीकाकरण अभियान की तैयारियों में जुटे हैं।

देश में 16 जनवरी को कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने से पहले रविवार को कई राज्यों की ओर से कहा गया कि पहले चरण के अभियान के लिहाज से सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं जिनमें टीकाकरण स्थलों की पहचान करना और स्वास्थ्यकर्मियों समेत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों का पंजीयन करना शामिल है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के सभी व्यक्तियों को मुफ्त में कोरोना का टीका मुहैया कराने की व्यवस्था कर रही है। एक खुले पत्र में मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि कोविड-19 योद्धाओं जिनमें पुलिस, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, सुधार गृह और आपदा प्रबंधन कर्मी शामिल हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीका दिया जाएगा।

वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने रविवार को कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में 16 जनवरी से शुरू होने जा रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिये 89 स्थान तय किये हैं। जैन के मुताबिक, 40 सरकारी और 49 निजी अस्पतालों में टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा, `मंगलवार या बुधवार तक टीकों की पहली खेप आ जाएगी। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। इसके बाद अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को खुराक दी जाएगी।`

यूपी के मुख्योमंत्री योगी आदित्यंनाथ ने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान में राज्य  के हर व्यीक्ति को चरणबद्ध रूप से टीका लगाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से किये जाने वाले टीकाकरण के लिए चिकित्सा विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 16 जनवरी से प्रारंभ होने वाले कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण में करीब 4.5 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है, जिन्हें कोविशील्ड कोरोना टीका लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 282 सत्र स्थलों पर प्रथम चरण का टीकाकरण होगा।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने रविवार को कहा कि यदि केन्द्र सरकार जनप्रतिनिधियों को पहले चरण में टीका लगवाने की अनुमति देती है तो वह राज्य में सबसे पहले टीका लगवाएंगे। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने की योजना है। सुधाकर ने यहां राज्य के टीका केन्द्र का निरीक्षण करने के दौरान पत्रकारों से कहा, `कोवैक्सीन टीके की पहली खेप स्वास्थ्य कर्मियों के लिये होगी, लेकिन यदि केन्द्र सरकार हमें इजाजत दे तो मैं स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते सबसे पहले टीका लगवाऊंगा।`

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को कहा कि कोविड-19 ड्यूटी में लगे स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम पंक्ति के कर्मियों सहित लगभग 11 लाख लोगों को राज्य में प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 16,000 कर्मियों को टीके लगाने का प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में टीका देने के लिए चार प्राथमिकता समूहों के 1.2 करोड़ लोगों का डेटाबेस तैयार किया गया है।
BIG BREAKING : रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 661 नए मरीजों की हुई पहचान, 5 मरीजों की हुई मौत

BIG BREAKING : रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज कुल 661 नए मरीजों की हुई पहचान, 5 मरीजों की हुई मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 661 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 123 मरीज, दुर्ग से 114, राजनांदगांव से 39, बालोद से 34, बेमेतरा से 14, कबीरधाम से 17, धमतरी से 19, बलौदा बाजार से 12, महासमुंद से 34, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 57, रायगढ़ से 42, कोरबा से 16, जांजगीर-चांपा से 22, मुंगेली से 3, जीपीएम से 10, सरगुजा से 25, कोरिया से 19, सूरजपुर से 13, बलरामपुर से 5, जशपुर से 16, बस्तर से 3, कोंडागांव से 14, दंतेवाड़ा से 0, सुकमा से 1, कांकेर से 5, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 2, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 632 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 8967 है | 

BIG BREAKING : राजधानी के छः बड़े पार्कों में आगामी आदेश तक लटका ताला, जाने क्या है वजह

BIG BREAKING : राजधानी के छः बड़े पार्कों में आगामी आदेश तक लटका ताला, जाने क्या है वजह

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू की खौफ ने हड़कंप मचा रखा है | राजधानी दिल्‍ली के कई इलाकों में मिले मृत कौओं के कारण न केवल लोगों में बल्कि विभागों में भी बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत है | 

पढ़ें : BIG BREAKING : पूर्व BJP विधायक ने की युवती से छेड़छाड़, परिजनों ने पूर्व विधायक की करी पिटाई, विडियो हुआ वायरल

मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी दिल्ली की संजय झील में कुछ बत्तखों के साथ अन्य इलाकों से कौओं के मृत मिलने की सूचना के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण ने पांच सार्वजनिक पार्कों को बंद करने का आदेश दिया है| इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने एक पार्क को आगामी आदेश तक जनता के लिए बंद कर दिया है|

पढ़ें : बर्ड फ्लू के चलते राजधानी रायपुर में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़ें पूरी खबर


जानकारी के मुताबिक दिल्‍ली से शनिवार को बर्ड फ्लू के लिए नोडल एजेंसी पशुपालन यूनिट ने चार सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भोपाल भेजे हैं| अब तक दिल्ली से कुल 113 सैंपल जालंधर और भोपाल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं| जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आने की उम्मीद है|

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में देर रात्रि दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, बलवा का मामला दर्ज


पार्कों को बंद करने के संबंध में अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर पार्कों के लिए और भी निर्देश जारी किए जा सकते हैं| फिलहाल डीडीए ने संजय झील, द्वारका सेक्टर-9 स्थित पार्क, हौजखास पार्क, हस्तसल डीडीए पार्क और द्वारका सेक्टर-5 पार्क को बंद कर दिया है| जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने मयूर विहार फेज-3 सेंट्रल पार्क को बंद कर दिया है|

देश का ये राज्य है कोरोना से होने वाली मौत के मामलों में टॉप पर

देश का ये राज्य है कोरोना से होने वाली मौत के मामलों में टॉप पर

नई दिल्ली | महाराष्ट्र में घटे कोविड मामलों में जैसे ही कुछ राहत दिखी, मौत के आंकडें एक बार फिर तेज़ी दिखा रहे हैं। राज्य में एक दिन में 95 मौतें हुई हैं। भारत के कुल ऐक्टिव मामलों में 19% मामले महाराष्ट्र से हैं वहीं कुल मौतों में 33% महाराष्ट्र से हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री का आया बड़ा बयान, बोले-केंद्र से नहीं लेंगे कोरोना वैक्सीन, जाने क्या है वजह

राज्य के 4 ज़िलों में 64% ऐक्टिव मामले हैं और राज्य की 54% मौतें भी इन्हीं ज़िलों के नाम है। महाराष्ट्र सरकार के टेक्निकल अड़वाइज़र मानते हैं सुपर स्प्रेडर पर लगाम ज़रूरी है।

पढ़ें : दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में मिला काले सिर वाला दुर्लभ तक्षक नाग, पढ़ें पूरी खबर

देश के आंकड़ों से तुलना करें तो भारत के कुल ऐक्टिव मामलों में 19% मामले महाराष्ट्र से हैं तो मौतें 33% महाराष्ट्र से हैं। महाराष्ट्र के कुल ऐक्टिव मामलों में 64% मामले पुणे, ठाणे, नागपुर और मुंबई से हैं। राज्य की 54% मौतें इन्हीं चार ज़िलों से हैं।

BIG BREAKING : पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, लाश को सरसों के खेत में फेका, जाने कहाँ की है यह खबर

BIG BREAKING : पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, लाश को सरसों के खेत में फेका, जाने कहाँ की है यह खबर

मुरैना | मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि जिले के महुआ थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा गांव की एक महिला की उसके पति ने हत्या कर शव को सरसों के खेत में फेंक दिया है |

पढ़ें : राजधानी में विवाहिता को धमका कर ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन दिन बाद खेत से महिला के शव को अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया | जानकरी के अनुसार महिला पिछले एक महीने से ज्यादा समय से अपने मायके में ही रह रही थी, महिला के पति को महिला के चरित्र पर संदेह था जिसके कारण पति पत्नी में विवाद भी हो रहे थे।

पढ़ें : दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में मिला काले सिर वाला दुर्लभ तक्षक नाग, पढ़ें पूरी खबर

शादी के बाद से महिला अपने पति के घर न रहकर अपने माता-पिता के यहां रह रही थी | पति ने महिला को घर ले जाने के बहाने मायके से ले गया और रास्ते में हत्या कर शव को खेत में ठिकाने लगा दिया, मायके पक्ष ने महिला के लापता होने पर महुआ थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है, वहीं हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है।

पढ़ें : सेक्स रैकेट : ऑनलाइन सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से शव को बरामद किया तो वह मृतक महिला सुमन अर्धनग्न अवस्था में थी, उसकी गला घोंट कर हत्या की गई थी, बताया जाता है कि पुलिस ने सुमन के पति भोलू निषाद को भी हिरासत में ले लिया है और उसने हत्या की बात को कबूल कर लिया, भोलू निषाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1014 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज राजधानी से मिले

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1014 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज राजधानी से मिले

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1014 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 180 मरीज, दुर्ग से 118, राजनांदगांव से 80, बालोद से 29, बेमेतरा से 11, कबीरधाम से 7, धमतरी से 32, बलौदा बाजार से 27, महासमुंद से 22, गरियाबंद से 10, बिलासपुर से 112, रायगढ़ से 63, कोरबा से 54, जांजगीर-चांपा से 58, मुंगेली से 5, जीपीएम से 7, सरगुजा से 42, कोरिया से 16, सूरजपुर से 25, बलरामपुर से 5, जशपुर से 55, बस्तर से 8, कोंडागांव से 13, दंतेवाड़ा से 9, सुकमा से 2, कांकेर से 21, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 710 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 9274 है | 

भाजपा विधायक भीमा मंडावी हत्याकांड का मामला, 3 गवाहों के दर्ज कराया बयान

भाजपा विधायक भीमा मंडावी हत्याकांड का मामला, 3 गवाहों के दर्ज कराया बयान

 रायपुर । विधायक भीमा मंडावी हत्याकांड मामले में न्यायिक जांच आयोग के समक्ष 3 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। जस्टिस सतीश के.अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोग का गठन हुआ था।  बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दंतेवाड़ा से बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या नक्सलियों ने ब्लास्ट कर की थी, जिसमें विधायक की मौत हो गई थी। मामले की जांच न्यायिक जांच आयोग के समक्ष विचाराधीन है। 

 बड़ी खबर: उड़ान भरने के बाद विमान हुआ लापता, 50 से ज्यादा यात्री हैं सवार

बड़ी खबर: उड़ान भरने के बाद विमान हुआ लापता, 50 से ज्यादा यात्री हैं सवार

इंडोनेशिया। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद एक यात्री विमान के लापता हो जाने की सूचना है। इस विमान में 50 से अधिक लोग सवार थे। संपर्क टूटने के बाद विमान के लापता हो जाने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि विजया एयर बोइंग 737 से जकार्ता से वेस्ट कलिमनतन प्रांत के रास्ते में संपर्क टूट गया, जिसके बाद विमान लापता हो गया। फ्लाइट ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक, ये विमान एक मिनट से भी कम समय में दस हजार फीट नीचे आया था। वहीं परिवहन मंत्रालय का कहना है कि विमान का पता लगाने के लिए राहत और बचाव दलों को सक्रिय किया गया है। अनहोनी की आशंका, विवादों में रहा है बोइंग का विमान फ्लाइट ट्रैक करने वाली वेबसाइट फ्लाइट रेडार 24 के मुताबिक, यह विमान बोइंग 737-500 श्रृंखला का है। विमान ने शनिवार शाम जकार्ता के सोकार्नो-हट्टा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया।

संपर्क टूटने के दौरान इस विमान को रेडार पर 10 हजार फीट की ऊंचाई मात्र एक मिनट में खोते हुए देखा गया। ऐसे में अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। जकार्ता से उड़ान भरने वाला जो विमान लापता हुआ है, वह बोइंग कंपनी का 737 मैक्स सीरीज का बतााया जा रहा है। इस विमान की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। 

पहले हो चुके हैं दो बड़े विमान हादसे-
इंडोनेशिया में इससे पहले दो बड़े विमान हादसे हो चुके हैं जिनमें 737 मैक्स बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। हालांकि शनिवार को जकार्ता से उड़ा विमान 737 मैक्स श्रेणी का नहीं है।

अक्तूबर 2018 में इंडोनेशियन लायन एयर की फ्लाइट हादसे का शिकार हुई थी, जिसमें 189 लोग मारे गए थे और विमान का मलबा समुद्र में मिला था।
 
 देश में कोरोना टीकाकरण पर सरकार का बड़ा ऐलान: जानें किस दिन से लगने लगेगी वैक्सीन

देश में कोरोना टीकाकरण पर सरकार का बड़ा ऐलान: जानें किस दिन से लगने लगेगी वैक्सीन

रायपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति और टीकाकरण की तैयारियों को लेकर शनिवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने देश में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया। देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होगा। लोहिड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहु जैसे त्योहारों को देखते हुए 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू करने का फैसला किया गया। ये सभी त्योहार 15 तक निपट जाएंगे। 11 जनवरी को पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक भी करने वाले हैं। 

सबसे पहले करीब 3 करोड़ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और इससे कम उम्र के उन लोगों को टीके लगेंगे जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसे लोगों की तादाद करीब 27 करोड़ है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में टीकाकरण की तैयारियों और कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की समीक्षा की। बैठक में कैबिनेट सेक्रटरी, पीएम के प्रिंसिपल सेक्रटरी, हेल्थ सेक्रटरी और दूसरे बड़े अधिकारी शामिल हुए। दरअसल, भारत में बनी दो कोरोना वैक्सीनों को सरकार लिमिटेड इमर्जेंसी यूज की इजाजत दे चुकी है। 

बैठक में प्रधानमंत्री ने देशभर में कोरोना टीकाकरण की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने Co-WIN वैक्सीन डिलिवरी मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में भी जानकारी ली। यह एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिससे कोरोना टीकाकरण की रियल टाइम निगरानी, वैक्सीन के स्टॉक्स से जुड़ीं सूचनाएं, उन्हें स्टोर करने के तापमान और जिन लोगों को वैक्सीन लगनी है, उन्हें ट्रैक करने जैसे काम होंगे। अब तक 79 लाख से ज्यादा लाभार्थियों ने Co-WIN पर रजिस्ट्रेशन करा लिया है। 

भारत में कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के लिए अब तक 2 बार देशव्यापी ड्राई रन भी किए जा चुके हैं। दूसरा देशव्यापी ड्राई रन एक दिन पहले ही शुक्रवार को हुआ था। कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन के दौरान अलग-अलग राज्यों से जो शिकायतें आईं हैं, उन्हें ठीक किया जा रहा है। ड्राई रन से पहले ही कुछ राज्यों ने सॉफ्टवेयर, कनेक्टिविटी और ब्रॉडबैंड से जुड़ी समस्याओं पर चिंता जता चुके हैं। देश में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पहला ड्राई रन 28-29 दिसंबर को 8 जिलों में हुआ था। 

पहला देशव्यापी ड्राई रन 2 जनवरी को 74 जिलों में हुआ था। ड्राई रन के जरिए वैक्सीनेशन के लिए सरकार की तरफ से बनाए गए ऐप `कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (Co-WIN)` का भी टेस्ट किया गया। कोविन के जरिए ही उन लोगों का रजिस्ट्रेशन होगा जिन्हें टीका लगनी है और रियल टाइम में ऐसे लोगों की ट्रैकिंग हो सकेगी। शुक्रवार को यूपी और हरियाणा को छोड़कर देश के बाकी सभी 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा देशव्यापी ड्राई रन चला। ये ड्राई रन कुल 736 जिलों में तीन सत्रों में चला। यूपी और हरियाणा पहले ही ड्राई रन कर चुके थे।