BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अब पता चलेगा कि रामसेतु कुदरती है या मानव निर्मित, केंद्र सरकार ने रिसर्च को दी अनुमति

अब पता चलेगा कि रामसेतु कुदरती है या मानव निर्मित, केंद्र सरकार ने रिसर्च को दी अनुमति

नई दिल्ली, राम सेतु कब और कैसे बना. यह ऐसा सवाल है जिसको लेकर सालों से अलग-अलग मत सामने आते रहे हैं. लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले कुछ सालों में अब इस सवाल का जवाब मिल सकता है क्योंकि इस सवाल का जवाब जानने के लिए सरकार ने एक रिसर्च को अनुमति दी है. जिसका मकसद यह पता लगा रहा होगा कि आखिर राम सेतु बना कैसे.


रामसेतु को लेकर जो रिसर्च की जानी है उसकी अनुमति केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने दी है. ये रिसर्च नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशियानोग्राफी के वैज्ञानिक करेंगे. इस रिसर्च के जरिए रामसेतु से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश की जाएगी.


इस रिसर्च के जरिए उन सवालों का जवाब ढूंढने की भी कोशिश की जाएगी जो सालों से उठते रहे हैं. मसलन की रामसेतु मानव निर्मित है या कुदरती. रामसेतु का जो मौजूदा स्वरूप है वह क्या शुरुआत से ही ऐसा है या बदलते वक्त के साथ उस में कुछ बदलाव हुआ है. रामसेतु का अस्तित्व कितना पुराना है. क्या वाकई में रामसेतु उसी युग का है जिस युग में राम के पृथ्वी पर होने की बात कही गई है.


हालांकि सबके बीच सरकार की तरफ से ये जरूर साफ किया गया है कि जो भी रिसर्च का काम किया जाएगा उससे रामसेतु के अस्तित्व को किसी भी तरीके का नुकसान नहीं होगा. क्योंकि इस रिसर्च का मुख्य मकसद यह है कि रामसेतु के बारे में जो सवाल आज की तारीख में भी अनसुलझे हैं उनका जवाब ढूंढा जा सके.


रामायण में इस बात का ज़िक्र है कि भगवान राम जब लंका के राजा रावण की कैद से अपनी पत्नी सीता को बचाने के निकले तो रास्ते में समुद्र पड़ा. उस समुद्र को पार करने के लिए श्री राम ने वानर सेना की मदद से इस पुल का निर्माण किया था, वानरों ने छोटे-छोटे पत्थरों की मदद से इस पुल को तैयार किया था और इसी पुल को रामसेतु के नाम से जाना जाता है. 

स्टार्टअप इंडिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे:प्रधानमंत्री

स्टार्टअप इंडिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे:प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी को शाम 5 बजे वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से स्टार्टअप से बातचीत करेंगे और ‘प्रारंभ: स्टार्टअप इंडिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। सम्मेलन का आयोजन 15-16 जनवरी, 2021 को वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय के उद्योग तथा आतंरिक व्यापार विभाग द्वारा किया जा रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन प्रधानमंत्री द्वारा अगस्त, 2018 में काठमांडू में आयोजित चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में की गई घोषणा से आगे का कदम है। काठमांडू शिखर सम्मेलन में भारत ने बिम्सटेक स्टार्टअप सम्मेलन आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया था। यह सम्मेलन 16 जनवरी, 2016 को प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्‍च की गई स्टार्टअप इंडिया पहल की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हो रहा है। 25 से अधिक देशों तथा 200 से अधिक वैश्विक वक्ताओं की भागीदारी के साथ स्टार्टअप इंडिया पहल लॉन्‍च किये जाने के बाद से भारत सरकार द्वारा आयोजित यह सबसे बड़ा स्टार्टअप सम्मेलन होगा। इसमें 24 सत्र आयोजित किये जायेंगे, जिनका फोकस वैश्विक स्तर पर सामूहिक रूप से स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और मजबूत बनाने के लिए पूरे विश्व के देशों के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना है। 

अमिताभ बच्चन वाली कोरोना कॉलर ट्यून से मिलेगा छुटकारा लेकिन ...

अमिताभ बच्चन वाली कोरोना कॉलर ट्यून से मिलेगा छुटकारा लेकिन ...

नई दिल्ली, दो गज दूरी मास्क है जरूरी अब कॉलर ट्यून पर आपको अमिताभ बच्चन की आवाज में यह मैसेज नहीं सुनाई देगा. कोरोना से बचाव वाली कॉलर ट्यून में अब बदलाव होने वाला है. कल यानी शुक्रवार 15 जनवरी से अमिताभ बच्चन की जगह महिला आर्टिस्ट की आवाज में कॉलर ट्यून लोगों को सुनाई देगी. कोरोना काल में पिछले कई महीनों से अमिताभ बच्चन की आवाज में कोरोना संक्रमण से सम्बंधित संदेश दिया जा रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय और क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए ये सब संदेश में बोलते सुनाई देते हैं.

अमिताभ की आवाज की कॉलर ट्यून को अब बदलने का फैसला लिया गया है. अब जब आप किसी को फोन लगाएंगे तो कॉलर ट्यून में आपको जसलीन भल्ला की आवाज सुनाई देगी. ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार अब कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूकता फैलना चाहती है इसीलिए आवाज को बदला गया है. नई कॉलर ट्यून में लोगों को टीके को लेकर जागरूक किया जाएगा और सन्देश दिया जाएगा कि वो किसी भी तरह की अफवाह में न आएं.

दिल्ली हाई कोर्ट में दायर हुई थी याचिका
उल्लेखनीय है कि बिग बी की आवाज वाली कॉलर ट्यून हटाने को लेकर कुछ दिन पहले दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी. इस याचिका में कहा गया था कि कॉलर ट्यून में असली कोरोना वॉरियर की आवाज होनी चाहिए. ऐसे में अमिताभ बच्चन की आवाज को कोरोना कॉलर ट्यून से हटाया जाए.

 

3 मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

3 मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

रायपुर । सुन्दर नगर में अलग - अलग 3 सूने मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  डीडीयू थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में आदर्श चैक सुंदर नगर में प्रार्थी अपने परिवार के साथ रहता है तथा बैंक में सेवानिवृत्त है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 20/21 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  13 जनवरी को प्रातः करीबन 06.00 बजे प्रार्थी का बेटा एवं बहू वाॅक करने निकले। तभी चोर ने इस घटना को अंजाम दिया। दिनांक 31.12.20 के रात्रि करीबन 12.30 बजे सुन्दर नगर निवासी के ही घर में चोर ने 2 नाग मोबाइल पार कर लिया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 03/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  10 जनवरी को रात्रि करीबन 01.00 बजे प्रार्थी अपने सैमसंग ए-70 मोबाईल फोन को रूम के खिडकी के पास चार्जिंग लगाकर सो गया था। प्रार्थी करीबन 03.00 बजे बाथरूम जाने के लिये उठा तो देखा उसका उक्त मोबाईल फोन वहां पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के खिडकी की जाली को काट कर अंदर रखें उक्त मोबाईल फोन को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 21/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  थाना प्रभारी डी.डी. नगर योगिता खापर्डे ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए डी.डी.नगर की संयुक्त टीम का गठन किया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम द्वारा सभी घटना स्थलों में जाकर बारिकी से निरीक्षण किया गया घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों एवं उनके परिजनों से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। फुटेजों के अवलोकन पश्चात् टीम द्वारा अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली। जिस पर टीम द्वारा डी.डी.नगर थाना क्षेत्रांतर्गत इन्द्रप्रस्थ बी.एस.यू.पी. कालोनी निवासी संजय उर्फ गोलू नेताम जो पूर्व में भी चोरी/नकबजनी के कई प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है, को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी संजय उर्फ गोलू नेताम द्वारा चोरी की उक्त घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के एवं 04 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।  गिरफ्तार आरोपी - संजय उर्फ गोलू नेताम पिता राजकुमार नेताम उम्र 26 साल निवासी इन्द्रप्रस्थ बी.एस.यू.पी. कालोनी डी.डी.नगर रायपुर का हे रहने वाला है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में सायबर सेल से प्र.आर. जमील खान, आर. नोहर देशमुख, विजय पटेल, जसवंत सोनी, धनंजय गोस्वामी, राकेश पाण्डेय, थाना डी.डी.नगर से आर. गुरूदयाल सिंह, दीपक पाण्डेय एवं अभिलाष नायर की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।
 

51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सिनेमा के किन  दिग्गजों को दी गई श्रद्धांजलि जानिए

51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सिनेमा के किन दिग्गजों को दी गई श्रद्धांजलि जानिए

 भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 51वें संस्करण में सिनेमा से जुड़ी भारत की उन्नीस हस्तियों तथा दुनिया भर की नौ शख्सियतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के रूप में इस खंड में निम्नलिखित फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा:

 

अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों को श्रद्धांजलि

 

1. चैडविक बोसमैन

ब्रायन हेल्गेलैंड की फ़िल्म 42

2. इवान पासर

इवान पासर द्वारा निर्देशित कटर्स वे

3. गोरन पास्कलजेविक

गोरन पास्कलजेविक की ही फ़िल्म देव भूमि

4. एलन दावियाउ

स्टीवन स्पिलबर्ग द्वारा बनाई गई फ़िल्म द एक्स्ट्रा-टेर्रेस्ट्रियल

5. मैक्स वॉन सिडो

स्टीफन डल्ड्री की एक्सट्रीम्ली लाउड एंड इनक्रीडिबली क्लोज़

6. सर एलन पार्कर

एलन पार्कर की ही फ़िल्म मिडनाइट एक्सप्रेस

7. किर्क डगलस

स्टेनली कुब्रिक की पाथ्स ऑफ ग्लोरी

8. एन्नियो मोरिकोन

क्वेंटिन टारनटिनो द्वारा निर्देशित द हेटफुल एइट

9. ओलिविया डी हैविलैंड

विलियम वीलर की बनाई फ़िल्म द हैरेस

 

 

भारतीय हस्तियों को श्रद्धांजलि

 

1. अजीत दास

बिजय जेना की फ़िल्म तारा

2. बासु चटर्जी

बासु चटर्जी द्वारा ही निर्देशित छोटी सी बात

3. भानु अथैया

रिचर्ड एटनबरो की बनाई हुई गांधी

4. बिजय मोहंती

बिप्लब रॉय चौधरी की फ़िल्म चिलिका तीरे

5. इरफान खान

तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित पान सिंह तोमर

6. जगदीप

भप्पी सोनी की ब्रह्मचारी

7. कुमकुम

राजा नवाथे द्वारा बनाई गई बसंत बहार

8. मनमोहन महापात्रा

मनमोहन महापात्रा की ही फ़िल्म भिजा माटी र स्वर्ग

9. निम्मी

राजा नवाथे द्वारा निर्देशित बसंत बहार

10. निशिकांत कामत

निशिकांत कामत की फ़िल्म डोंबिवली फास्ट

11. राहत इंदौरी

विधु विनोद चोपड़ा की बनाई हुई मिशन कश्मीर

12. ऋषि कपूर

राज कपूर की फ़िल्म बॉबी

13. सरोज खान

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित देवदास

14. एस पी बालासुब्रह्मण्यम

अनंतु की फ़िल्म सिगाराम

15. श्रीराम लागू

मृणाल सेन द्वारा निर्देशित एक दिन अचानक।

16. सौमित्र चटर्जी

सत्यजीत रे द्वारा बनाई गई फ़िल्में

चारुलता, घरे बइरे और सोनार केला

17. सुशांत सिंह राजपूत

अभिषेक कपूर की फ़िल्म केदारनाथ

18. वाजिद खान

अभिनव कश्यप द्वारा निर्देशित दबंग

19. योगेश गौड़

बासु चटर्जी द्वारा बनाई हुई फ़िल्म छोटी सी बात

 

पोलियो रविवार इस बार 31 जनवरी को पढ़े पूरी खबर

पोलियो रविवार इस बार 31 जनवरी को पढ़े पूरी खबर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी, 2021 को पूरे देश में एक बड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम होगा। इसलिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रपति कार्यालय के साथ परामर्श करके पोलियो टीकाकरण दिवस कार्यक्रम में बदलाव करने का निर्णय लिया है। पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस को राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (एनआईडी) या ‘‘पोलियो रविवार’’ के रूप में भी जाना जाता है। अब यह दिवस 31 जनवरी, 2021 (रविवार) को मनाया जाएगा। राष्ट्रपति 30 जनवरी, 2021 (शनिवार) को राष्ट्रपति भवन में सुबह 11:45 बजे कुछ बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर पोलियो राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस का शुभारंभ करेंगे। यह निर्णय स्वास्थ्य मंत्रालय की घोषित नीति के अनुसार लिया गया है ताकि कोविड प्रबंधन और टीकाकरण सेवाओं के साथ-साथ गैर-कोविड आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी एक दूसरे पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना एक के बाद एक आगे बढ़ाई जा सकें।

 

तटीय रक्षा अभ्यास सी विजिल 21 सम्पन्न

तटीय रक्षा अभ्यास सी विजिल 21 सम्पन्न

दो दिवसीय तटीय रक्षा अभ्यास एक्सरसाइज सी विजिल 12 और 13 जनवरी 2021 को आयोजित किया गया। सी विजिल की अवधारणा और भौगोलिक विस्तार में देश की पूरी तटरेखा और ईईजेड शामिल थे। इस दौरान शांति से लेकर युद्ध काल तक के अभ्यास किए गए। इसके अलावा, तटीय सुरक्षा में किसी भी तरह के उल्लंघन के मामले में तट पर उससे निपटने के तरीकों का भी अभ्‍यास किया गया  .इस अभ्यास में पूरे तटीय सुरक्षा तंत्र की तैनाती की गई थी। साथ ही इसमें भारतीय नौसेना (आईएन) और तटरक्षक बल (सीजी) की 110 से अधिक जमीनी संपत्तियों को शामिल किया गया था। इसके अलावा बड़ी तादाद में मरीन पुलिस और सीमा शुल्क विभाग की परिसंपत्तियों की भी तैनात की गई थी। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के विमान द्वारा पूरे तटवर्ती क्षेत्र की निगरानी की गई। साथ ही हेलीकॉप्टरों को अपतटीय प्लेटफॉर्मों पर काम करने वाले विशेष परिचालन कर्मियों की सेवा में भी लगाया गया था। चूंकि बंदरगाह समुद्र के जरिये होने वाले व्यापार का प्रमुख केंद्र होता है, इसलिए अभ्यास के दौरान बंदरगाहों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्‍यान दिया गया और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी बंदरगाहों की संकट प्रबंधन योजनाओं का मूल्यांकन किया गया। राज्य पुलिस दल, भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के कमांडो को समुद्री आतंकवाद संबंधी वारदातों से निपटने के लिए अभ्यास कराया गया। इस अभ्यास ने राष्ट्रीय कमान, नियंत्रण, संचार एवं खुफिया (एनसी3आई) नेटवर्क नामक तकनीकी निगरानी बुनियादी ढांचे को भी मान्यता प्रदान किया। गुरुग्राम के सूचना प्रबंधन एवं विश्लेषण केंद्र (आईएमएसी) और भारतीय नौसेना एवं तटरक्षक बल के स्टेशनों पर इसके विभिन्न नोड्स का उपयोग निगरानी और सूचना प्रसार तंत्र के समन्वय के लिए किया गया। 

यूट्यूब ने की बड़ी कार्यवाई: हटाए गए ट्रम्प सहित अन्य के हजारों वीडियो

यूट्यूब ने की बड़ी कार्यवाई: हटाए गए ट्रम्प सहित अन्य के हजारों वीडियो

वाशिंगटन ।  यूट्यूब ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा अन्य लोगों के उन हजारों वीडियो को नीतियों का उल्लंघन बताते हुए अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है।

यूट्यूब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने एक चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा, हम श्री ट्रम्प सहित बहुत से लोगों के हजारों वीडियों को चैनल से हटा रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारे पास पोस्ट किए जाने वाली सामग्री को लेकर नीतियां हैं, जो स्पष्ट रूप से उस पैमाने पर सामग्री की पहचान करने और लोगों को देखने से पहले इसे हटाने के बारे में निर्णय करती है। 

उन्होंने कहा , यूट्यूब के पास सामग्री के प्रसार को हटाने की नीति है। हम ऐसी सामग्री की अनुशंसा नहीं करते और न ही कोई जगह देते हैं , जो किसी प्रकार की हिंसा को बढ़ावा देती है।
 कोरोना आपातकाल: सरकार ने यहां लगाई अप्रैल के अंत तक कोरोना आपातकाल

कोरोना आपातकाल: सरकार ने यहां लगाई अप्रैल के अंत तक कोरोना आपातकाल

रोम। इटली की सरकार ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के कारण लागू आपातकाल की अवधि को अप्रैल के अंत तक बढ़ाने का निर्णय किया है।

स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरन्जा ने संसद के निचले सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, जब वायरस के सभी पैरामीटर एक ही समय में खराब हो जाते हैं, तो हम नए उपाय करने के लिए बाध्य होते हैं। सरकार का मानना है कि आपातकाल की स्थिति को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाना अपरिहार्य है। पहले से लागू आपातकाल 31 जनवरी को समाप्त होने वाला है।

आपातकालीन स्थिति में राष्ट्रीय सरकार को महामारी से लडऩे के लिए संसद की मंजूरी के बिना महामारी पर काबू पाने को लेकर कोई भी निर्णय लेने की अनुमति होती है। इस निर्णय की विपक्ष ने हालांकि आलोचना की है।

यूरोप में कोरोना से दूसरे सर्वाधिक प्रभावित देश इटली में अब तक 79,819 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक संक्रमण के 23 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
बड़ी खबर: ब्यूटी क्‍वीन से गैंगरेप के बाद हत्या, बाथटब में मिली लाश

बड़ी खबर: ब्यूटी क्‍वीन से गैंगरेप के बाद हत्या, बाथटब में मिली लाश

मनीला। फिलीपींस में एक ब्यूटी क्‍वीन के साथ गैंगरेप और मर्डर की वारदात सामने आई है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। लोगों ने उसे इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर भी अभियान शुरू कर दिया है। ब्यूटी चीन की लाश होटल के बाथरूम में पाई गई है। 

पुलिस की शुरुआती जांच में क्रिस्टीन के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की बात सामने आ रही है। 23 साल की क्रिस्टीन ब्यूटी क्‍वीन रह चुकी है। साथ ही इन दिनों फिलीपींस एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट का काम कार रही थी। उसका शव मकाती शहर के एक फोर स्टार होटल के बाथरूम के बाथटब में मिला। पुलिस ने जानकारी दी है कि जांच के दौरान क्रिस्टीन के शरीर पर कई गहरी चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस ने क्रिस्टीन पर किसी नुकीली चीज से कई बार वार करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को जांच के लिए भेज दिया है। अब माना जा रहा है कि अटॉप्सी रिपोर्ट के आने के बाद मामले को लेकर कई और खुलासे हो सकते हैं। 

पुलिस ने इस गैंगरेप और हत्याकांड पर जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस के निशाने पर 11 लोग हैं, जिनमें से 3 लोगों से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य लोगों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है। वहीं फिलीपींस में ब्यूटी क्‍वीन के साथ ऐसी घटना सामने आने के बाद आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोग सोशल मीडिया पर क्रिस्टीन की फोटो शेयर कर रहे हैं और वारदात पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। 
 दो करोड़ में हो रही थी सरपंच पद की नीलामी, वीडियो वायरल होने के बाद ईसी ने 2 ग्राम पंचायत के चुनाव किए रद्द

दो करोड़ में हो रही थी सरपंच पद की नीलामी, वीडियो वायरल होने के बाद ईसी ने 2 ग्राम पंचायत के चुनाव किए रद्द

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयुक्त यू पी एस मदन ने सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों की नीलामी के आरोपों के बाद नासिक जिले के उमरेन गांव और नंदुरबार जिले के खोंडामाली गांव में चुनाव रद्द करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई सरपंच और सदस्य के पदों के लिए सार्वजनिक रूप से बोली लगने के साक्ष्य सामने आने के बाद की गई है। महाराष्ट्र के 34 जिलों के 14 हजार 234 ग्राम पंचायतों में आगामी 15 जनवरी से पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव से पहले चुनाव आयोग को ऐसी शिकातय मिली है कि कुछ ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए बोली लगाई जा रही है। सरपंच पद की नीलामी का मामला संज्ञान में आने के बाद अब राज्य चुनाव आयुक्त ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट तलब करते हुए दो ग्राम पंचायतों को चुनाव रद्द करने का फैसला किया है। 

सरपंच पद की नीलामी का यह मामला तब सामने आया जब नासिक के उमराणे गांव में सरपंच पद के लिए दो करोड़ 42 लाख रुपए तक बोली लगाई गई। नासिक के उमराणे गांव की तरह ही उत्तर महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के खोड़ामली गांव में भी सरपंच पद की नीलामी का मामला भी सामने आया है। इस पूरे मामले की खास बात ये हैं कि नीलामी की इस प्रक्रिया को किसी भी तरह से गुप्त नहीं रखा गया था। नीलामी की इस पूरी प्रक्रिया को श्री रामेश्वर महाराज मंदिर प्रांगण में संपन्न किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 उमराणे गांव में सरपंच पद की नीलामी एक करोड़ 11 लाख से शुरू हुई और 2 करोड़ 42 लाख में पूरी हुई। इस नीलामी प्रक्रिया में पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रशांत देवरे के पैनल के सुनील दत्तू देवरे को सरपंच पद पर जीत तय हुई। उमराणे गांव इस लिए भी काफी अहम है क्योंकि यहां पर प्याज बाजार समिति भी है।

महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव से पहले सरपंच पद की नीलामी की शिकायत खुद ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रिफ ने की थी। मंत्री मुश्रिफ द्वारा मामले की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने सोमवार को राज्य के सभी जिलाधिकारियों को ग्राम पंचायत चुनाव के संदर्भ में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों ही ग्राम पंचायतों के चुनावों को रद्द करने का फैसला किया है।

महाराष्ट्र के 34 जिलों में 14 हजार 234 ग्राम पंचायतों में 15 जनवरी को मतदान किया जाएग। मतदान के प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद 18 जनवरी को मतगणना होगी। बता दें कि ये चुनाव 31 मार्च 2020 से पहले हो जाने थे लेकिन कोरोना महामारी के चलते चुनाव को टालना पड़ा था।
बड़ी खबर: CBI अफसर के घर CBI ने ही मारा छापा, जाने क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर: CBI अफसर के घर CBI ने ही मारा छापा, जाने क्या है पूरा मामला

गाजियाबाद। कौशांबी में सीबीआई के एक पूर्व अफसर के घर पर सीबीआई ही छापेमारी कर रही है। कौशांबी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी के मुताबिक शिवालिक टावर के फ्लैट नंबर 402 में रहने वाले सीबीआई के पूर्व डिप्टी एसपी के फ्लैट पर सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में छापे की कार्रवाई की है।


पूर्व अधिकारी के फ्लैट को चारों तरफ से घेर के सीबीआई तलाशी कर रही है। अधिकारी का नाम आर के ऋषि बताया जा रहा है। वह सीबीआई अकादमी गाजियाबाद में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। सूत्रों की मानें तो उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद सीबीआई की एक टीम अधिकारी के कौशांबी इलाके में स्थित घर पहुंची।

टीम शिवालिक टावर के फ्लैट नंबर 402 में पहुंची। बताया जा रहा है कि बिना किसी को भनक लगे टीम सुबह करीब 8.30 बजे शिवालिक टावर पहुंच गई थी। टीम में बारह लोग शामिल बताए जा रहे हैं। टीम के सदस्य फ्लैट के बाहर से लेकर अंदर तक मौजूद हैं। छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।
 बड़ी खबर: पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद सास को भी किया घायल

बड़ी खबर: पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद सास को भी किया घायल

औरैया। जिले के एरवाकटरा क्षेत्र में आपसी मनमुटाव के चलते ससुराल आये युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद सास को भी घायल कर दिया।

एरवाकटरा क्षेत्र की चौकी उमरैन इलाके में कुचैला निवासी राजेन्द्र सिंह ने अपनी 24 वर्षीय पुत्री मोहिनी उर्फ प्रियंका की शादी चार वर्ष पूर्व इटावा के चौबिया क्षेत्र के गोवरिहा निवासी सौरभ के साथ की थी। कुछ दिन से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। उसकी पत्नी मोहिनी पिछले दो माह से अपने मायके कुचैला में माता-पिता के साथ रह रही थी।

देर शाम करीब साढ़े सात बजे सौरभ ससुराल गया और चारपाई पर लेटी पत्नी मोहिनी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली आवाज सुनकर खाना बना रही सास शारदा वहां आई तो उसने उसे भी गोली मार दी और मौके से भाग गया। मोहिनी व शारदा को इटावा के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक ने मोहिनी को मृत घोषित कर दिया । शारदा की हालत भी गंभीर है। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है।
 महाराष्ट्र के मंत्री मुंडे ने कबूली विवाहेत्तर संबंधों की बात, महिला ने लगाया है दुष्कर्म का आरोप

महाराष्ट्र के मंत्री मुंडे ने कबूली विवाहेत्तर संबंधों की बात, महिला ने लगाया है दुष्कर्म का आरोप

मुंबई। एनसीपी चीफ शरद पवार के करीबी महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने विवाहेत्तर संबंंधों की बात कबूली है। मंत्री धनंजय मुंडे पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिसके बाद धनंजय मुंंडे ने अपना पक्ष रखते हुए विवाहेत्तर संबंधों की बात कबूल की है। वहीं दूसरी ओर इस मुद्दे पर महाराष्ट्र भाजपा ने आक्रामक भूमिका अपनाई है और उसने धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग की है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धनंजय मुंडे ने अपने स्पष्टीकरण में कहा- आरोप करने वाली महिला की बहन के साथ सहमति के आधार पर परस्पर संबंध थे। इन संबंधों से दो बच्चे भी हैं। इनका पालन पोषण मैं कर रहा हूं। उक्त दोनों बच्चों को मैंने अपना नाम भी दिया है। उक्त महिला मेरे बच्चों की मां होने से उसके पालन पोषण की भी पूरी जिम्मेदारी मैंने स्वीकारी है। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष उमा खापरे ने इस संबंध में कहा है कि हिंदू धर्म में दो पत्नियां अमान्य है। धनंजय मुंंडे ने इस्तीफा नहीं दिया तो हम सड़क पर उतर जाएंगे।
 मकर सक्रांति: इस जिले में अनूठी है परंपरा, 5 किलो की बॉल से खेलते हैं दड़ा

मकर सक्रांति: इस जिले में अनूठी है परंपरा, 5 किलो की बॉल से खेलते हैं दड़ा

बूंदी। देशभर में आज मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंतगबाजी के लिये लोग छतों पर जमे हैं। दान पुण्य का दौर चल रहा है। इस पर्व पर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग धार्मिक मान्यता के अनुसार कई अनूठे आयोजन होते हैं। ऐसा ही एक अनूठा आयोजन राजस्थान के बूंदी जिले में भी होता है। बूंदी जिले के बरुंधन गांव में मक्रर सक्रांति के पर्व पर रियासतकाल से दड़ा खेलने की परंपरा चली आ रही है।

यह दड़ा टाट से बनाई गई देसी भारी भरकम बॉल से खेला जाता है। इस बॉल का वजन करीब 5 किलो होता है। यह दड़ा महोत्सव बेहद रोचक होता है। इस बार भी इस आयोजन की तैयारियां पूरी है। ढोल ताशों की थाप के बीच इस महोत्सव को मनाया जाता है। इसमें क्षेत्र के 12 गांवों के लोग मिलकर दो टीमें बनाते हैं। इन टीमों में बराबर-बराबर संख्या खिलाड़ी बांट दिये जाते हैं। फिर टाट से बनाई गई बोरी की बॉल का रोमांचक खेल होता है। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों के हजारों महिलायें और पुरुष एकत्र होते हैं।

परंपरा करीब 800 बरसों से चली आ रही है-
बरुंधन गांव में मक्रर सक्रांति के पर्व पर दड़ा महोत्सव की परंपरा रियासतकाल से चली आ रही है। क्षेत्र के लोग आज भी इस परंपरा का निर्वहन बड़ी श्रद्धा से करते हैं। बताया जाता है कि मक्रर सक्रांति के पर्व पर दड़ा खेलने की यह परंपरा करीब 800 बरसों से चली आ रही है। इसके लिये टाट (बोरी) से करीब 5 किलो वजनी बॉल बनाई जाती है। इसके बीच में पत्थर होता है। यानी पत्थर के ऊपर टाट लपेटी जाती है। बाद में उसे रस्सी से अच्छी तरह से गूंथा जाता है।

हाड़ा वशंज के घर जाकर लेते हैं खेलने की अनुमति-
गांव के लोग सामूहिक रूप से गांव के हाड़ा वशंज के घर जाकर उनसे दड़ा खेलने की अनुमति मांगते हैं। इस पर हाड़ा वशंज उन्हें प्रतीक रूप में शराब पीलाकर कर दड़ा खेलने की अनुमति देते हैं। शराब के नशे में मदहोश होकर क्षेत्र के लोग दो भागो में बंटकर दड़ा खेलते हैं। इसमें शामिल सभी उम्र के लोगों अपनी मूछों पर ताव देकर व जांघ के थपी लगाकर डू डू डू की डूकारी करते हुये बॉल अपनी और लाने का प्रयास करते हैं।

टीमों की हौंसला अफजाई के लिये महिलायें गाती हैं मंगल गीत-
इस दौरान छतों पर खड़ी महिलायें न केवल इस महोत्सव का लुत्फ उठाती हैं बल्कि वे मंगल गीत गाकर अपनी अपनी टीमों की हौंसला अफजाई भी करती हैं। जो टीम तीन बार बॉल को अपनी ओर लाने में कामयाब हो जाती है। उसे विजेता घोषित किया जाता है। विजयी टीम को ग्राम पंचायत द्वारा पुरुस्कृत किया जाता है। इसके बाद क्षेत्र के सभी लोग सामूहिक रूप से मदन मोहन भगवान के मंदिर में जाकर सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

साम्प्रदायिक सौहार्द्र और आपसी भाईचारे बढ़ता है-
स्थानीय निवासी रामप्रसाद सैनी और घासीलाल गुर्जर के अनुसार महोत्सव में क्षेत्र के सभी जाति धर्म के लोग शामिल होते हैं। इससे साम्प्रदायिक सौहार्द्र और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। वर्तमान में भी दड़ा महोत्सव की ख्याती साल दर साल बढ़ती जा रही है। इसके चलते महोत्सव में शामिल होने और देखने के लिए क्षेत्र के लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ता है।
भाजपा ने की पदाधिकारियों की घोषणा, देखें सूची

भाजपा ने की पदाधिकारियों की घोषणा, देखें सूची

 भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया गया है। भाजपा ने 12 उपाध्यक्ष और 12 प्रदेश मंत्री बनाए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नामों का ऐलान किया है।


-माया नरोलिया बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष


-दर्शन सिंह चौधरी बीजेपी किसान मोर्चा अध्यक्ष


-वैभव पवार बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष


-रफत वारसी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष


-भगत सिंह कुशवाह पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष


-अखिलेश जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष


-अनिल जैन कालूहेड़ा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष


-राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री


-लोकेंद्र पाराशर, प्रदेश मीडिया प्रभारी


-कल सिंह भाबर, अनु.जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष

 

 जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई अब 24,  हटाए गए कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी

जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई अब 24, हटाए गए कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या अब 24 पर पहुंच गई है। बुधवार देर रात छैरा गांव से 2 बालमीक तथा एक यादब का शव लाया गया । छैरा निवासी, कैलाश बाल्मीकि रायपुरा उत्तरप्रदेश से रिश्तेदारी में आया था, हालांकि सरकार ने मुरैना कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी जौरा को हटा दिया है। अभी भी 19 के लगभग बीमार लोग जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं। वहीं, चम्बल संभाग आयुक्त द्वारा गठित दल ने अपनी जांच रिपोर्ट में स्थानीय पुलिस व आबकारी अधिकारियों की लापरवाही को उजागर किया है।

मुरैना जिले के दो गांवों में शराब के सेवन करने से अभी तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन द्वारा उपचारत लोगों की बेहतर व्यवस्थायें कराईं जा रहीं हैं। जिससे कि उनकी जान बचाई जा सके। मुरैना में इलाजरत 8 तथा ग्वालियर में 9 लोगों की हालत ठीक बताई जा रही है। उधर, अब तक मुरैना के दोनों गांवों में 17 लोगों का अंतिम संस्कार हो चुका है, अभी चार का अंतिम संस्कार होना शेष है, शराब से अस्वस्थ व बीमार लोगों की देख-रेख के लिये चार गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। वहीं, प्रशासन का मानना है कि समाज का साथ लेकर ऐसे अपराधों पर रोक लगाने का काम किया जायेगा।

मुरैना चम्बल संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना तथा चम्बल पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा एक साथ बुधवार को मुरैना जिला चिकित्सालय में पहुंचे और शराब के सेवन से पीडि़त बीमार मरीजों का हाल-चाल जाना। अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग को बेहतर इलाज के निर्देश भी दिये हैं, दोनों अधिकारी इस दौरान शराबकाण्ड के एक आरोपित से पूछताछ के लिये अस्पताल के कैदी वार्ड में भी पहुंचे। पांच लोग अभी भी गंभीर हालत में हैं।

इसके अलावा मुरैना-ग्वालियर के चिकित्सालयों में 17 लोग इलाज ले रहे हैं। आबकारी विभाग व पुलिस ने दविश देकर छैरा गांव से शराब पकड़ी थी, साथ ही इस गांव समेत आसपास के ग्रामीण इस शराबकाण्ड में प्रभावित हुए हैं, फिलहाल 5 आरोपि‍त अभी भी फरार हैं, जिन पर पुलिस ने दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज 671 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज 671 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 671 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 158 मरीज, दुर्ग से 95, राजनांदगांव से 60, बालोद से 20, बेमेतरा से 14, कबीरधाम से 5, धमतरी से 14, बलौदा बाजार से 20, महासमुंद से 26, गरियाबंद से 8, बिलासपुर से 61, रायगढ़ से 11, कोरबा से 11, जांजगीर-चांपा से 41, मुंगेली से 6, जीपीएम से 1, सरगुजा से 22, कोरिया से 18, सूरजपुर से 18, बलरामपुर से 13, जशपुर से 24, बस्तर से 8, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 1, सुकमा से 3, कांकेर से 10, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 1, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 650 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 7791 है | 

नई नीति लाने की तैयारी में सरकार, जाने क्या है खास

नई नीति लाने की तैयारी में सरकार, जाने क्या है खास

सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने नई राष्ट्रीय पर्यटन नीति लाने की तैयारी में है। इसके लागू होने से जहां एक ओर लोगो के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी वहीं कई पर्यटन स्थल भी अपने वैभव को प्राप्त करेंगे। आपको बता दे कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश में पर्यटन क्षेत्र को गति देने के लिए वैश्विक सुविधाओं के साथ 20 अति विशिष्ट पर्यटक स्थलों (आइकॉनिक साइट) का मॉडल के तौर पर विकास किया जाएगा। इसके अलावा देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 100 स्मार्ट पर्यटक स्थल भी विकसित किए जाएंगे। यह प्रस्ताव नई राष्ट्रीय पर्यटन नीति के मसौदे में किया गया है। पर्यटन मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार इस मसौदा नीति में राज्यों के सुझावों को भी शामिल किया गया है। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये नई राष्ट्रीय पर्यटन नीति के मसौदे को जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। अति विशिष्ट पर्यटक स्थल (आइकॉनिक साइट) की योजना में स्मारकों व स्थलों का विकास विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में करने की बात कही गई है ताकि उन्हें मॉडल के रूप में पेश किया जा सके। इनके आसपास पर्यटन की दृष्टि से समग्र विकास किया जाना है। इसमें सड़क, आधारभूत संरचना, होटल, लॉज, संपर्क आदि से संबंधित काम शामिल हैं। 

जानिए किस इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी का रजिस्ट्रेशन हुआ भारत में

जानिए किस इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी का रजिस्ट्रेशन हुआ भारत में

इलेक्ट्रिक कार का सपना अब दूर नहीं, दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला की भारत में आधिकारिक रूप से एंट्री हो गई है। मस्क ने टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड नाम से अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन बेंगलुरु में कराया है। टेस्ला यहां लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण और बिक्री करेगी। कंपनी बेंगलुरु में एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट यूनिट के साथ अपना कामकाज शुरू करने जा रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने टेस्ला के भारत में आने का स्वागत किया है. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अनुसार टेस्ला 8 जनवरी को बेंगलुरु में पंजीकृत हुई । कंपनी भारत में मॉडल 3 को लॉन्च कर सकती है. इस साल की पहली तिमाही के अंत में मॉडल 3 की डिलीवरी शुरू हो सकती है। भारत में अगले पांच साल में दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादक बनने की क्षमता है।