BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बीच सड़क रेत दिया 10 वर्षीय चचेरे भाई का गला, मदद की बजाए लोग मूकदर्शक बनकर बनाते रहे वीडियो

बीच सड़क रेत दिया 10 वर्षीय चचेरे भाई का गला, मदद की बजाए लोग मूकदर्शक बनकर बनाते रहे वीडियो

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी। यही नहीं युवक ने हत्या का लाइव वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक बच्चे को गर्दन से पकड़कर उसका गला काट देता था।
 
 
इस वीडियो का सबसे दर्दनाक मंजर यह था कि 10 साल का उत्तम दस मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा और भीड़ उसे अस्पताल ले जाने की बजाय वीडियो बनाती रही। 21 वर्षीय कैलाशचंद नाम के युवक ने भीड़ के सामने ही अपने 10 साल के चचेरे भाई उत्तम आलोरिया की हत्या कर दी। घटना के बाद भाग रहे आरोपी को मौजूद भीड़ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने लोगों के सामने हत्या की बात कबूलते हुए कहा कि बचपन से चाचा मेरा मज़ाक उड़ाते थे इसलिए मैंने उसके बेटे का गला रेत दिया।
 

कैलाशचंद ने उत्तम की हत्या करने का प्लान दिन में ही बना लिया था और एक दुकान से दो ब्लेड खरीद लिए थे। इसके बाद कैलाश ने अपने चचेरे भाई उत्तम और उसके छोटे भाई को पोषाहार दिलाने के बहाने अपने साथ ले आया। दोपहर करीब डेढ़ बजे कैलाश ने उत्तम को घर के पास पकड़ लिया, ये देखकर उसका छोटा भाई भाग गया। आस-पास की दुकान पर बैठे लोगों ने इसे मात्र लड़ाई समझा और बीच-बचाव करने नहीं आए और वीडियो बनाने लगे। लेकिन इसके बाद कैलाश ने ब्लेड निकाला और उसका गला काट दिया, जिसके बाद उत्तम नीचे गिर गया।
 

इसके बाद लोग भागते हुए वहां आए लेकिन किसी ने भी बच्चे को अस्पताल भेजने की कोशिश नहीं की। हालांकि आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले जरूर कर दिया था। कैलाश चंद और उत्तम का परिवार एक साथ रहते हैं, अक्सर दोनों परिवारों के बीच में गाली गलौच और झगड़ा होता रहता है। दोनों परिवारों के बीच जादू टोने की बात सामने आ रही है और ऐसा बताया गया है कैलाशचंद पिछले दो साल से दवा ले रहा था। एसपी कुअंर राष्ट्रदीप ने बताया कि अपने चाचा से बदला लेने के लिए आरोपी ने चचेरे भाई की हत्या की।
बड़ी खबर: कल सभी राज्यों के सीएम संग बैठक करेंगे पीएम मोदी

बड़ी खबर: कल सभी राज्यों के सीएम संग बैठक करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। कोरोना टीकाकरण को लेकर देश में तैयारियों जोरो-शोरों से जारी है। इस बीच सोमवार यानी 11 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं। पीएम की बैठक शाम 4 बजे आयोजित होगी। यह बैठक कोरोना टीकाकरण को लेकर बुलाई गई है। 

पढ़ें : सावधान: पूरे पेपर नहीं होने पर भी चालानी कारर्वाई नहीं कर सकती है ट्रैफिक पुलिस, पढ़े पूरी खबर

सूत्रों के मुताबिक मीटिंग के बाद सोमवार को ही देश में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत की तारीख का ऐलान हो सकता है। दरअसल, यह बैठक ऐसे वक्त हो रही है, जब दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंचने वाली है।
 
 
शुक्रवार से वैक्सीनेशन के लिए जरूरी लॉजिस्टिक्स की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। सभी राज्यों में ड्राई रन के रूप में कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास भी हो चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा कि सरकार सभी के लिए वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में है और इसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। कोरोना फैलने के एक साल के अंदर ही भारत ने दो कोरोना वैक्सीन विकसित की।
ऑनलाइन गेम Free Fire खेलने के दौरान अकाउंट से निकाल लेते थे रुपये, पुलिस ने रैकेट का किया भंडाफोड

ऑनलाइन गेम Free Fire खेलने के दौरान अकाउंट से निकाल लेते थे रुपये, पुलिस ने रैकेट का किया भंडाफोड

भिंड। वीडियो गेम के दौरान ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के रैकेट का पर्दाफास कर भिंड पुलिस ने बिहार के गोपालगंज से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें : बीच सड़क रेत दिया 10 वर्षीय चचेरे भाई का गला, मदद की बजाए लोग मूकदर्शक बनकर बनाते रहे वीडियो

आरेापित ने ऑनलाइन गेम के दौरान अकाउंट से रकम निकाल ली थी। मामला पुलिस तक पहुंच, तब रकम वापस की गई। पीडि़ता वर्षा ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि बेटे के मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने के दौरान एक लिंक आई। बेटे द्वारा उसे टच करते ही उस मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक खाते से दस हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हो गए।

 सरकारी अस्पताल में नवजात शिशुओं की मौत: ड्यूटी पर तैनात नर्स ने किया बड़ा खुलासा

सरकारी अस्पताल में नवजात शिशुओं की मौत: ड्यूटी पर तैनात नर्स ने किया बड़ा खुलासा

भंडारा। महाराष्ट्र में भंडारा के सरकारी अस्पताल में शनिवार तड़के आग लगने से 10 नवजातों की मौत हो गई। घटना सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (SNCU) में हुई। शुरुआती तौर पर घटना के लिए हॉस्पिटल प्रशासन जिम्मेदार नजर आता है। वार्ड में 17 बच्चे थे। 7 को बचा लिया गया।
 
 
अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर प्रमोद खंडाते के मुताबिक, `हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ। न्यूबोर्न यूनिट से धुआं निकल रहा था। नर्स ने दरवाजा खोला तो देखा कि वार्ड में धुआं भर चुका है। उसने सीनियर डॉक्टरों को जानकारी दी। कर्मचारियों ने बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया, लेकिन तब तक 10 मासूम दम तोड़ चुके थे। 7 बच्चों को बचा लिया गया। इन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।`


ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने इस पर कुछ ख़ास खुलासा किया है। नर्स ने कहा, रात 2 बजे सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट का दरवाजा खोला गया तो वहां धुआं था। साफ है कि वहां कोई स्टाफ नहीं था। कुछ बच्चों के शरीर काले पड़ गए थे। इसका मतलब ये है कि आग पहले लग चुकी थी। स्टाफ को पता ही नहीं चला। 

 
सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट में रात में एक डॉक्टर और 4 से 5 नर्सों की ड्यूटी रहती है। घटना के वक्त वे कहां थे? 

आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच का नियम है। फिर आग कैसे लग गई? 

कुछ परिजनों का आरोप है कि उन्हें 10 दिन से बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। नियम के मुताबिक, बच्चे की मां फीडिंग के लिए वहां जा सकती है। वार्ड में स्मोक डिटेक्टर क्यों नहीं लगा था? इससे आग की जानकारी पहले मिल जाती और बच्चों की जान बच जाती।
 
 मेड इन इंडिया वैक्सीनों के साथ भारत पूरी दुनिया की मानवता की रक्षा के लिए तैयार: प्रधानमंत्री मोदी

मेड इन इंडिया वैक्सीनों के साथ भारत पूरी दुनिया की मानवता की रक्षा के लिए तैयार: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो मेड इन इंडिया वैक्सीनों के साथ भारत पूरी दुनिया की मानवता की रक्षा के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौरान भारत ने जो सीखा, वही आत्मनिर्भर भारत अभियान की प्रेरणा बन गया। 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के संबोधन में प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों की तारीफ कर उनका धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार हर समय, हर पल आपके साथ, आपके लिए खड़ी है।

16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का मुख्य विषय आत्मनिर्भर भारत में योगदान है। पीएम ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौर में भारत ने अपनी क्षमता दिखाई।

पहले पीपीई किट्स, मास्क, वेंटीलेटर और टेस्टिंग किट बाहर से भारत मंगाता था, लेकिन आज इस कोरोना कालखंड में ही उसने ताकत बढ़ाई। आज भारत न केवल आत्मनिर्भर बना है, बल्कि कई प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट करने लगा है।

आज भारत दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर और सबसे तेज रिकवरी रेट वाले देशों में से एक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के हर जरूरतमंद तक जरूरी दवाएं पहुंचाने का काम भारत ने पहले भी किया है, आज भी कर रहा है।

दुनिया आज सिर्फ भारत की वैक्सीन का ही इंतजार नहीं कर रही है, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम भारत कैसे चलाता है, इस पर भी नजरें हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सभी ने जहां आप रह रहे हैं वहां और भारत में कोविड के खिलाफ लड़ाई में बड़ा योगदान किया है। पीएम केयर्स में दिया गया आपका योगदान भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है।

भारत ने जो नई व्यवस्थाएं विकसित की हैं उनकी कोरोना की इस समय में वैश्विक संस्थाओं ने प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कोने-कोने से हमें भले इंटरनेट से जोड़ा गया है, लेकिन हम सबका मन हमेशा से मां भारती से जुड़ा है, एक दूसरे के प्रति अपनत्व से जुड़ा है। दुनियाभर से हजारों साथियों ने भारत को जानिए क्विज कॉम्पीटिशन में हिस्सा लिया है। ये संख्या बताती है कि जड़ से भले दूर हो जाएं, लेकिन नई पीढ़ी का जुड़ाव उतना ही बढ़ रहा है।
 
 बड़ी खबर: यहां के सरकारी अस्पताल में लगी आग, 10 नवजात बच्चों की मौत

बड़ी खबर: यहां के सरकारी अस्पताल में लगी आग, 10 नवजात बच्चों की मौत

भंडारा। महाराष्ट्र में भंडारा के सरकारी अस्पताल में शनिवार तड़के एक हृदयविदारक घटना हो गई। अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
 
 
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने भंडारा जिला कलेक्टर को इस घटना की जांच करने और 48 घंटे के भीतर तथ्यात्मक कार्रवाई रिपोर्ट भेजने के लिए पत्र लिखा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करके कहा, `महाराष्ट्र के भंडारा में हुए अग्नि हादसे में शिशुओं की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस ह्रदय विदारक घटना में अपनी संतानों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदना।` 
 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा, `महाराष्ट्र के भंडारा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। हमने कई बहुमूल्य नौजवान जिंदगियों को खो दिया। मेरे विचार सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उम्मीद है कि घायल जल्द से जल्द ठीक होंगे।`
 

अमित शाह ने ट्वीट करके कहा, `महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में लगी आग दुर्घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं अपने दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मेरे विचार और संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे।`

 
राहुल गांधी ने राज्य सरकार से मृतकों और घायलों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील की। बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, `महाराष्ट्र के भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। उन बच्चों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। मैं महाराष्ट्र सरकार से अपील करता हूं कि वे घायलों और मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करें।` 

मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश दिया :
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिला अस्पताल में आग लगने की घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के साथ-साथ भंडारा जिले के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बात की। उन्होंने जांच का भी आदेश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने एलान किया है कि भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने की घटना में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, `मैं भंडारा ज़िला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में आग लगने की घटना में तत्काल जांच की मांग करता हूं। मैंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है।` 
 
सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी आग :
बता दें कि शनिवार तड़के महाराष्ट्र के भंडारा जिले के एक अस्पताल की सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में आग लगने से दस नवजात शिशुओं की मौत हो गई। शिशुओं की उम्र एक महीने से तीन महीने के बीच थी। जिला सिविल सर्जन प्रमोद खांडते ने कहा कि यूनिट में 17 बच्चे थे, जिनमें से सात को बचाया लिया गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। भंडारा के जिला कलेक्टर संदीप कदम ने कहा कि रात को करीब डेढ़ से दो बजे के बीच आग लगी मामले में विस्तृत जांच की जाएगी और घटना का कारण पता लगाया जाएगा।
 
BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ निधन, सीएम बघेल ने जताया शोक

BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ निधन, सीएम बघेल ने जताया शोक

अहमदाबाद | गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी का निधन हो गया है। माधव सिंह सोलंकी कांग्रेस के बड़े नेता थे और वह चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके थे।

पढ़ें : पीसीसी अध्यक्ष मरकाम के चाचा मन्नुराम मरकाम का निधन 

शनिवार को 94 साल की आयु में उनका निधन हो गया है। माधव सिंह सोलंकी का जन्म 30 जुलाई 1927 को हुआ था। उनका जन्म एक कोली परिवार में हुआ था सोलंकी कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते थे। वह भारत के विदेश मंत्री भी रह चुके थे।

गुजरात की राजनीति और जातिगत समीकरणों के साथ प्रयोग कर सत्ता में आने वाले माधव सिंह सोलंकी ख़म थ्योरी के जनक माने जाते हैं।

पढ़ें : सावधान: पूरे पेपर नहीं होने पर भी चालानी कारर्वाई नहीं कर सकती है ट्रैफिक पुलिस, पढ़े पूरी खबर 

ख़म यानी कि क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम। 1980 के दशक में उन्होंने इन्ही चार वर्गों को एक साथ जोड़ा और प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आए। माधव सिंह सोलंकी के इस समीकरण ने गुजरात की सत्ता से अगड़ी जातियों को कई साल के लिए बाहर कर दिया।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर: ऑइल टैंकर ब्लास्ट होने से इस फैक्ट्री में लगी भीषण आग

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। श्री बघेल ने श्री माधव सिंह सोलंकी के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

 दर्दनाक ट्रेन हादसे में चार छात्रों की मौत: ट्रैक बनने के बाद लिया जा रहा था ट्रेन का ट्रायल

दर्दनाक ट्रेन हादसे में चार छात्रों की मौत: ट्रैक बनने के बाद लिया जा रहा था ट्रेन का ट्रायल

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दर्दनाक ट्रेन हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है।
 
 
रेलवे लाइन के डबल ट्रैक बनने के बाद ट्रेन का ट्रायल के दौरान ये घटना हुई। हादसा उस वक्त हुआ जब लक्सर-हरिद्वार रेलवे लाइन का दोहरीकरण होने के बाद लक्सर से हरिद्वार के लिए तेज स्पीड ट्रेन का ट्रायल चल रहा था। 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- यह हादसा जमालपुर कलां गांव के पास हुआ, जब परीक्षण के लिए चलाई गई रेलगाड़ी 100 से 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजर रही थी। उसकी चपेट में आकर रेलवे लाइन से गुजर रहे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.मृतकों में एक एमबीए पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट, एक फार्मेसी का स्टूडेंट, दो ITI ग्रेजुएट शामिल हैं।
 
 
गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी से पिछले साल MBA डिग्री लेने वाला मयूर (23), बी-फार्मा स्टूडेंट विशाल (24) के साथ ही किसान का बेटा प्रवीण (22) मजदूर का बेटा हैप्पी (22) इस हादसे का शिकार हो गए। ये दोनों ITI स्टूडेंट थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि मृतकों के शरीर के अंग 100 मीटर दूर तक छिटककर जा गिरे।
 
 
मृतक सीतापुर गांव के निवासी थे, जहां के रहने वाले विनीत चौहान ने बताया, ‘ट्रायल के लिए चली ट्रेन ने कोई हॉर्न नहीं दियाा। ट्रैक के बगल में कोई दीवार नहीं है। बगल में ही दो गांव हैं लेकिन अचानक से ट्रेन चलने की ना तो जानकारी दी गई और ना ही किसी तरह का संकेत। चारों युवक सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए बातचीत के लिए वहां इकट्ठा हुए थे। लंबे समय से लाइन पर दोहरीकरण का काम चल रहा था। इस दौरान ट्रेन की आवाजाही कम थी। अचानक तेज रफ्तार ट्रेन ट्रायल के लिए चला दी गई। अगर इसके लिए क्षेत्र में अनाउंसमेंट किया जाता तो यह दुर्घटना नहीं घटती। गौरतलब है कि लक्सर से हरिद्वार के लिए अभी तक सिंगल रेलवे ट्रैक था। हाल ही में रेलवे ट्रैक को डबल किया गया है। डबल ट्रैक के ट्रायल के लिए 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाई गई।
BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 960 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, राजधानी रायपुर से मिले सर्वाधिक मरीज

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 960 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, राजधानी रायपुर से मिले सर्वाधिक मरीज

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 960 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 170 मरीज, दुर्ग से 99, राजनांदगांव से 58, बालोद से 45, बेमेतरा से 15, कबीरधाम से 11, धमतरी से 22, बलौदा बाजार से 27, महासमुंद से 31, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 84, रायगढ़ से 69, कोरबा से 60, जांजगीर-चांपा से 56, मुंगेली से 14, जीपीएम से 1, सरगुजा से 34, कोरिया से 28, सूरजपुर से 20, बलरामपुर से 11, जशपुर से 18, बस्तर से 34, कोंडागांव से 11, दंतेवाड़ा से 6, सुकमा से 7, कांकेर से 13, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 0, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 759 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 9045 है | 

किसान आन्दोलन बैठक पर राहुल बोले- नियत साफ़ नहीं है जिनकी, तारीख पे तारीख देना स्ट्रैटेजी है उनकी!

किसान आन्दोलन बैठक पर राहुल बोले- नियत साफ़ नहीं है जिनकी, तारीख पे तारीख देना स्ट्रैटेजी है उनकी!

नई दिल्ली, किसान संगठनों और सरकार के बीच आज हुई आठवें दौर की बैठक भी बेनतीजा रही. अब 15 जनवरी को किसान संगठन और सरकार बातचीत करेंगे. इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि नीयत साफ़ नहीं है जिनकी, तारीख़ पे तारीख़ देना स्ट्रैटेजी है उनकी!.


इससे पहले एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने पूँजीपति मित्रों के फ़ायदे के लिए देश के अन्नदाता के साथ विश्वासघात किया है. आंदोलन के माध्यम से किसान अपनी बात कह चुके हैं. अन्नदाताओं की आवाज़ उठाना और उनकी माँगों का समर्थन करना हम सब का कर्तव्य है.

 

 सुभाष चंद्र बोस की भतीजी का हुआ निधन, प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया गहरा शोक

सुभाष चंद्र बोस की भतीजी का हुआ निधन, प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया गहरा शोक

 नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोफेसर चित्रा घोष के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा, `प्रोफेसर चित्रा घोष ने सामाजिक जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान दिया है। मैं उनके साथ हुई उस समय की बातचीत का स्म्रण करता हूं, जब हमने नेताजी बोस से संबंधित फाइलों को सार्वजनिक करने (डीक्लासिफिकेशन) सहित कई अन्यन विषयों पर भी विचार-विमर्श किया था। उनके निधन से मुझे दु:ख हुआ है। उनके शोक संतप्तन परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यिक्त करता हूं। ओम शांति।”

पीएम मोदी इस मुद्दे पर सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

पीएम मोदी इस मुद्दे पर सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. कोरोना वैक्सीन को लेकर बुलाई गई यह बैठक सोमवार शाम 4:00 बजे होगी. कोरोना के मामले आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ कई दौर की बैठक की है.

बता दें कि कोरोना वैक्सीन आम लोगों को अगले सप्ताह मिलनी शुरू हो सकती है. देशभर में इसके लिए दो दौर का ड्राइ रन किया जा चुका है. आज ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ प्राथमिकता वाले लोगों के टीकाकरण के बाद जल्द ही पूरी आबादी के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा.

चेन्नई में राजीव गांधी राजकीय अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण पूर्वाभ्यास की समीक्षा करने के बाद हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र ने टीकाकरण के संभावित लाभार्थियों का पता लगाने के लिए नए कोविड-19 मंच की शुरुआत की है और साथ ही उन्हें इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण पत्र भी जारी कर रही है|

उन्होंने कहा कि भारत ने यथासंभव कम समय में टीका विकसित करने में बहुत ही बढ़िया काम किया है और मौजूदा समय में दो टीकों को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई है.

दवा नियामक डीजीसीआई ने तीन जनवरी को देश में सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक की वैक्सीन को मंजूरी दी थी.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘ कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की तैयारी हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टीकाकरण पर विशेषज्ञ समिति गठित करने के बाद चार-पांच महीने पहले ही शुरू कर दी थी. हमने हर पहलू पर बारीकी से काम किया और जमीन पर काम करने वालों तक सूचना का आदान-प्रदान किया.’’

 

BIG BREAKING : किसान और सरकार के बीच आठवें दौर की बैठक भी रही बेनतीजा, अगली बैठक 15 जनवरी को होगी

BIG BREAKING : किसान और सरकार के बीच आठवें दौर की बैठक भी रही बेनतीजा, अगली बैठक 15 जनवरी को होगी

नई दिल्ली, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज लगातार 44वें दिन दिल्ली की सीमाओं पर जारी है. इस बीच आज केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच आठवें दौर की बैठक हुई. यह बैठक भी बेनतीजा रही.
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य एवं खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य राज्य मंत्री और पंजाब से सांसद सोम प्रकाश करीब 40 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विज्ञान भवन में वार्ता की.
इससे पहले, चार जनवरी को हुई वार्ता बेनतीजा रही थी, क्योंकि किसान संगठन तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की अपनी मांग पर अड़े रहे, वहीं सरकार ‘‘समस्या’’ वाले प्रावधानों या गतिरोध दूर करने के लिए अन्य विकल्पों पर ही बात करने पर जोर दिया.
किसान संगठनों और केंद्र के बीच 30 दिसंबर को छठे दौर की वार्ता में दो मांगों, पराली जलाने को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और बिजली पर सब्सिडी जारी रखने को लेकर सहमति बनी थी.


क्या कहना है सरकार और किसानों का?

सरकार के साथ बातचीत से पहले गुरुवार को हजारों किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली. पिछले साल सितम्बर में अमल में आए तीनों कानूनों को केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के तौर पर पेश किया है. सरकार का कहना है कि इन कानूनों के आने से बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी और किसान अपनी उपज देश में कहीं भी बेच सकेंगे.
दूसरी तरफ, प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों का कहना है कि इन कानूनों से एमएसपी का सुरक्षा कवच खत्म हो जाएगा और मंडियां भी खत्म हो जाएंगी और खेती बड़े कारपोरेट समूहों के हाथ में चली जाएगी.
विभिन्न विपक्षी दलों और अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने भी किसानों का समर्थन किया है, वहीं पिछले कुछ हफ्ते में कुछ किसान संगठनों ने कृषि मंत्री से मुलाकात कर तीनों कानूनों को अपना समर्थन दिया है.
अमित शाह की बैठक
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के साथ बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. सूत्रों ने कहा कि बैठक करीब एक घंटा चली.
हालांकि इस दौरान किन मुद्दों पर बातचीत हुई, यह पता नहीं चल पाया है. अमित शाह ने गुरुवार को भी पंजाब के बीजेपी नेताओं से मुलाकात की थी.

आपको बता दे अगले दौर कि बैठक अब  15 जनवरी को होगी

 

बड़ी खबर : भारत देश में कोरोना के नए स्ट्रेन की चपेट में अब तक इतने लोग आये, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : भारत देश में कोरोना के नए स्ट्रेन की चपेट में अब तक इतने लोग आये, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन से संक्रमित होने वालों का आधिकारिक आंकड़ा बताते हुए स्‍वास्‍थ्‍य व परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 82 लोग ब्रिटेन से आए महामारी के नए रूप के चपेट में आ चुके हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: इस होटल में युवक-युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

देश में वैक्‍सीन को लेकर भी तेजी से काम हो रहा है और संभावना है कि अगले सप्‍ताह से लोगों को इसके डोज मिलने शुरू हो जाएंगे। पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 18,139 कोविड-19 संक्रमण के नए मामले रिपोर्ट किए गए। इस दौरान 20,539 लोग इस घातक संक्रमण से स्‍वस्‍थ हुए और 24 लोगों की मौत हो गई।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: नशीली गोलियों समेत गांजा के साथ पहली ड्रग पैडलर रंगे हाथों गिरफ्तार, इस गैंग के लिए करती थी काम

इसके साथ ही शुक्रवार तक देश भर में कोविड-19 मामलों की संख्‍या 1,04,13,417 हो गई और मरने वालों का आंकड़ा 1,50,570 पर पहुंच गया वहीं इससे अब तक स्‍वस्‍थ हुए लोगों की संख्‍या 1,00,37,398 है। ये आंकड़े स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से ही जारी किए गए हैं। भारत में अब नए कोरोना वायरस का कहर शुरू हो गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के भांठागांव क्षेत्र के गोकुलधाम सोसाइटी के पास मिली युवक की जली हुई लाश, मचा हड़कंप

शुक्रवार सुबह तक देश में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से जुड़े कुल 82 मामले सामने आ गए हैं। तीन दिन पहले ही नए स्‍ट्रेन के सबसे अधिक मामलों की पुष्‍टि पुणे की लैब में की गई। हाल में ही ब्रिटेन से उत्‍तर प्रदेश के मेरठ लौटे एक परिवार में दो साल की बच्ची में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पता चला था। वहीं तमिलनाडु में भी संक्रमण के नए मामलों का पता चला है।

 कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं शिल्पा शिरोडकर

कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं शिल्पा शिरोडकर

 

कोरोना वायरस कोविड-19 से पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है। तो वही अब दूसरी ओर कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए वैक्सीन लगाने का काम कई देशों में शुरू हो गया है। भारत में ट्रायल चल रहा है और आगामी दिनों में यहां भी वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया जाएगा, इसी बीच खबर मिली है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने वैक्सीन लगवा लिया है। 
 

शिल्पा शिरोडकर ने यह काम भारत में नहीं बल्कि दुबई में किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। शिल्पा ने फोटो भी शेयर की है जिसमें वे मास्क बांधे हुए हैं। बांह पर पट्टी बंधी है। शिल्पा ने कैप्शन लिखा है कि वैक्सीन लगवा लिया है और मैं सुरक्षित हूं। थैंक यू यूएई।

 

 

संभवत: शिल्पा वैक्सीन लगवाने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। अब तक किसी भी एक्ट्रेन ने यह काम नहीं किया है। 

 

 

शिल्पा अस्सी और नब्बे के दशक में फिल्मों में सक्रिय रहीं थीं। गोपीकिशन, किशन कन्हैया, भ्रष्टाचार, आंखें, हम जैसी फिल्में वे कर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने टीवी सीरियल 'एक मुट्ठी आसमान' भी किया था। वे फिल्म एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर की बड़ी बहन है।
 केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों को लिखा पत्र

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों को लिखा पत्र

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के लिए महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल राज्यों को पत्र लिखा है। इन राज्यों में पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं और यहां के नए मामले देश के कुल सक्रिय मामलों का उनसठ प्रतिशत हो गए हैं। राज्यों को सलाह दी गई है कि वे संक्रमण के मामलों, विशेषकर कुछ देशों में पाए गए कोविड के नए स्ट्रेन के देश में पहुंचने को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से कहा कि टैस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति पर कड़ाई से अमल करें तथा संक्रमण को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास करें। मास्क पहनने तथा हाथों की स्वच्छता के साथ ही सुरक्षित दूरी बनाए रखने पर भी जोर देने की भी सलाह दी गई है। राज्यों को भरोसा दिलाया गया कि इस महामारी के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा।
 
मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

भुवनेश्वर| मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने का एक धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में कहा गया है कि नवीन पटनायक को जान से मारने की साजिश रची गई है। वहीं इस पत्र के सामने आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही नवीन पटनायक की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।  

पटनायक को जान से मारने की एक अनाम पत्र मिली है। इसमें दावा किया गया है कि उन्हें जान से मारने की साजिश रची गई है। यह धमकी भरा पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार ने इस विषय की जांच का आदेश दिया है।


यह पत्र नवीन पटनायक के आवास के पते पर आया है। इस पत्र में अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया गया था। पत्र में जान से मारने की धमकी देने के साथ ही यह भी कहा गया है कि जान से मारने की साजिश का सरगना नागपुर (महाराष्ट्र) में रहता है।
 लॉकडाउन: यहां फिर कोरोना रिटर्न के बाद लगाया गया लॉकडाउन

लॉकडाउन: यहां फिर कोरोना रिटर्न के बाद लगाया गया लॉकडाउन

बीजिंग। चीन की एक लापरवाही के कारण आज दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। ताजा खबर यह है कि चीन में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। बीजिंग से सटे हेबई प्रांत में कोरोना के डबल मरीज सामने आने के बाद यहां एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया गया है।
 
 
हाल के महीनों में यह चीन में पहला केस है जब इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज सामने आए हैं। बुधवार को यहां 92 नए केस की पुष्टि हुई। इस प्रांत के शीज़ीयाज़ूआंग शहर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। ताजा मामले सामने आने के बाद अधिकारियों ने 11 मिलियन की आबादी वाले इस शहर में एक बार फिर सामूहिक परीक्षण शुरू किया है। वहीं, जापान की राजधानी टोक्यो में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
 
 
अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमित बच्चों की संख्या बीस लाख के पार हो गई है। बता दें कि चीन में पांच महीने में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा केस आए हैं। इसी के साथ चीन में संक्रमण के कुल मामले 87,278 हो गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 4,634 हो गई है।
 
 
राजधानी बीजिंग से सटे हेबेई प्रांत में लगातार मामले मिलने के बाद कड़ी पाबंदी लगा दी गई है। कई स्थानों पर लॉकडाउन की स्थिति है। गोंगडोंग प्रांत में साउथ अफ्रीका के वायरस का स्ट्रेन भी मिला है। शिनजियांग प्रांत में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। यहां से निकलने वाले दस हाइवे प्रतिबंधित किए गए हैं।
 

वहीं जापान में लगातार संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए टोक्यो और उसके नजदीकी तीन क्षेत्रों में इमरजेंसी लगा दी गई है। राजधानी में हर रोज ढाई हजार से ज्यादा नए मामले निकल रहे हैं। इमरजेंसी 7 फरवरी तक जारी रहेगी। बता दें कि जापान में पिछले 24 घंटे में 6,076 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ कोरोना की चपेट में आने वालों की संख्या दो लाख 58 हजार 393 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से 72 नई मौतें होने के साथ ही कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 3,791 हो गई है।
 

ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में अप्रैल के बाद मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा बढ़ा है। यहां 1,162 से अधिक मौत एक दिन में हुई हैं। ब्रिटेन में तीसरी बार लॉकडाउन लगा है।बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस से अब तक 28 लाख 89 हजार 419 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इससे 78,508 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में ब्रिटेन पांचवें नंबर पर है।

यूरोप के 22 देशों में ब्रिटेन का नया स्ट्रेन फैल गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, नया वायरस तेजी से फैल रहा है। फ्रांस में एक दिन में 25 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां के अस्पतालों पर मरीजों के भर्ती होने का दबाव बढ़ रहा है।

कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर अमेरिका है। यहां अब तक कोरोना से 374,124 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 22,132,045 लोग इसकी चपेट में आ चुके है। अमेरिका में बच्चों में भी तेजी से कोरोना फैला है। अब तक बीस लाख से ज्यादा बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 17 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच में तीन लाख से ज्यादा बच्चों में कोरोना के नए मामले पाए गए। बच्चों के बीच महामारी फैलने में 17 फीसद की बढ़ोत्तरी हुई है।

गौर हो कि हेबई के उच्च जोखिम वाले क्षेत्र गाओचेंग जिले में रविवार को 50,000 लोगों के टेस्ट किए गए। यह प्रांत राजधानी बीजिंग के करीब है। आशंका जताई जा रही है कि वायरस यहां से एक बार फिर बीजिंग तक पहुंच सकता है। हेबई में 2022 गेम्स का आयोजन होना है।
 बड़ी खबर: जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 16 लोगों की हालत गंभीर

बड़ी खबर: जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, 16 लोगों की हालत गंभीर

बुलंदशहर। बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर लोगों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस मामले में लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी समेत तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह पाया गया है कि शराब बाहर से लाई गई थी। शराब की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है।

बताया गया कि मृतक सभी मजदूर थे। मृतकों ने गांव में ही अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक युवक से रात शराब खरीदकर पी थी। शराब पीने के कुछ देर बाद ही लोगों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उपचार के लिए उन्हें चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे। जिसमें से पांच की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1010 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज राजधानी से मिले

BIG BREAKING : प्रदेश में आज कुल 1010 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज राजधानी से मिले

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1010 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 172 मरीज, दुर्ग से 117, राजनांदगांव से 74, बालोद से 39, बेमेतरा से 26, कबीरधाम से 11, धमतरी से 28, बलौदा बाजार से 25, महासमुंद से 50, गरियाबंद से 12, बिलासपुर से 80, रायगढ़ से 80, कोरबा से 43, जांजगीर-चांपा से 55, मुंगेली से 04, जीपीएम से 08, सरगुजा से 41, कोरिया से 27, सूरजपुर से 38, बलरामपुर से 07, जशपुर से 32, बस्तर से 3, कोंडागांव से 7, दंतेवाड़ा से 7, सुकमा से 2, कांकेर से 20, नारायणपुर से 0, बीजापुर से 2, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1072 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 8859 है |